ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 मई 2026

Blessed and Successful Life - 106 - Learning From the Holy Spirit – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 106 - पवित्र आत्मा से सीखना – 6

 आशीषित एवं सफल जीवन – 103 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 6

 

प्रत्येक वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उनके उद्धार पाने के क्षण से ही, उन में निवास करने के लिए परमेश्वर द्वारा परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है।  पवित्र आत्मा उन्हें उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, उनके मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को योग्य रीति से पूरा करने के लिए। इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाया हुया मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गये अन्य प्रावधानों के समान ही, पवित्र आत्मा के भण्डारी भी है। एक योग्य भण्डारी होने के लिये, प्रत्येक विश्वासी के लिये यह अनिवार्य है कि पवित्र आत्मा की सेवाओं का उचित रीति से उपयोग करना सीखे, जिस से वह विश्वास में, और परमेश्वर की सेवा करने में बढ़े। मसीही विश्वासी को परमेश्वर का वचन भी पवित्र आत्मा से सीखना चाहिए, क्योंकि यह उन का एक कार्य है (यूहन्ना 14:26)। 

किन्तु पवित्र आत्मा से सीखने के लिए पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, सीखने की वासत्विक लालसा, आज्ञाकारिता, और प्रतिबद्धता चाहिए होती है, और यह बहुधा विश्वासियों को कठिन लगता है। तीन मुख्य कारण हैं जिन के कारण अधिकाँश विश्वासी पवित्र आत्मा से सीख नहीं पाते हैं, यद्यपि वह उन्हें सिखाना चाहता है, उन की प्रतीक्षा करता है। इन तीन में से हम पहले दो कारणों को देख चुके हैं, और अब तीसरे कारण को देख रहे हैं, कि क्यों, पवित्र आत्मा से सीखने में खराई के साथ यत्न करने के स्थान पर विश्वासी आसान मार्ग को चुन लेते हैं, और वचन सीखने के लिए मनुष्यों तथा पुस्तकों पर निर्भर करने लगते हैं, जो उन्हें शैतान की युक्तियों और चालाकियों में पड़ने के खतरे में फँसा देता है। सामान्यतः, विश्वासी अपनी कलीसिया के प्राचीनों, अगुवों, और वचन के प्रचारकों, तथा शिक्षकों पर बड़ी सहजता से निर्भर हो जाते हैं, उन पर ऐसा भरोसा करते हैं कि उनकी बातों पर अँध-विश्वास करने लगते हैं।

हम देख चुके हैं कि कोई भी मनुष्य सिद्ध और अचूक नहीं है, और हमने परमेश्वर के वचन के उदाहरणों से देखा था कि कैसे परमेश्वर के सबसे भक्त लोगों ने भी गलतियाँ की हैं तथा अपने और दूसरों पर परेशानियाँ लाए हैं। क्योंकि प्रत्येक मनुष्य असिद्ध और गलती करने वाला होता है, इसलिए उन की शिक्षाएँ और स्वयं उनके द्वारा की गई रचनाएँ भी असिद्ध और गलतियों वाली होती हैं। इसीलिए बाइबल की यही शिक्षा है कि किसी भी शिक्षा को स्वीकार और पालन करने से पहले उसे परमेश्वर के वचन से जाँच-परख लेना चाहिए, और यदि सही हो तभी उसे स्वीकार करना और उसका पालन करना चाहिये (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। इसीलिए, जो लोग मनुष्यों से ही सीखने को प्राथमिकता देते हैं, उन्हीं की शिक्षाओं पर निर्भर रहते हैं, वे न केवल शैतान के द्वारा बहकाए जा कर झूठी शिक्षाओं तथा गलत सिद्धान्तों में पड़ जाने के खतरे में भी रहते हैं, बल्कि अपने विश्वास में तथा परमेश्वर के वचन में ठीक से बढ़ने और परिपक्व भी नहीं हो पाते हैं। आज हम इस तीसरे कारण, कि परमेश्वर के लोग भी गलतियाँ करते हैं, को वहाँ से और आगे देखना आरंभ करेंगे जहाँ पर पिछले लेख में छोड़ा था।

इसे एक और उदाहरण से समझिए। आज अनेकों बाइबल कमेंट्री उपलब्ध हैं, और प्रत्येक कमेंट्री परमेश्वर के वचन के माननीय विद्वानों द्वारा लिखी और संपादित की गई है, वे सभी परमेश्वर के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध लोग हैं। ये सभी अपने प्रयास के द्वारा परमेश्वर के वचन के सत्यों को लोगों की सहायता करने के लिये प्रस्तुत करना चाहते हैं। और ये सभी यही दावा करते हैं कि उन्होंने प्रार्थनाओं, भक्ति और आदर के साथ, पवित्र आत्मा की अगुवाई में उस कमेंट्री को तैयार किया है, उन्हें उपलब्ध बाइबल संबंधित अध्ययन-शील सामग्री का उचित उपयोग किया है। लेकिन फिर भी यह सामान्यतः देखा जाता है कि बाइबल के खण्डों की व्याख्या और दिए गए स्पष्टीकरणों में भिन्न कॅमेनट्रियों में अंतर होते हैं। और ये अंतर व्याख्या करने वालों की व्यक्तिगत समझ या राय तथा उन पर उनके मत या डिनौमिनेशन की शिक्षाओं के प्रभाव के कारण आ जाते हैं। कभी-कभी कुछ अन्य समर्पित और प्रतिबद्ध विद्वान विश्वासी उनकी आलोचना करते हैं, उन में विरोधाभास देखते हैं और उनकी बड़ी दृढ़ता और दावे के साथ कही गई कुछ बातों को गलत भी प्रमाणित कर देते हैं। तो जब इस प्रकार की बातें हमारे सामने आती हैं, तो हम उनके बारे में क्या सोचते हैं? क्या पवित्र आत्मा लोगों को भिन्न और परस्पर विरोधी बातें लिखवाता और भ्रम में डालता है? या, क्या पवित्र आत्मा मसीहीयों के मध्य में भिन्न व्याख्या और राय देने के द्वारा, मतभेद उत्पन्न कर रहा है? यह कहना तो दूर, ऐसा सोचना भी परमेश्वर के विरुद्ध ईश-निंदा से कतई कम नहीं है। इसलिए, इसे समझ पाने का एकमात्र आधार है ‘मानवीय त्रुटि’ – मनुष्य हमेशा ही असिद्ध, गलती करने वाला मनुष्य ही रहेगा; हमेशा ही गलती करने की प्रवृत्ति रखेगा, हमेशा परमेश्वर के वचन और शिक्षाओं में अपनी ही व्याख्या, विचार, और राय डालने वाला रहेगा। और इसीलिये उसे बहुधा सुधरने की आवश्यकता होगी; वह चाहे कोई भी हो, कितना भी प्रतिष्ठित क्यों न हो, कितना ही ज्ञानवान क्यों न हो।

अकसर, सामान्यतः आदर दिखाने के लिए या परमेश्वर के वचन को प्रभावी रीति से प्रचार करने और शिक्षा देने के उद्देश्य से, परमेश्वर के कुछ समर्पित और प्रतिबद्ध लोग भी बाइबल की कुछ बातों, वाक्यांशों, और तथ्यों को बाइबल के बाहर के अर्थ या बाइबल से विपरीत अर्थ के साथ प्रस्तुत करने लगते हैं। साथ ही मनुष्यों द्वारा उनकी डिनौमिनेशन की धारणाओं के अनुरूप बनाई गई शिक्षाओं, रीतियों और दी जाने वाली प्राथमिकताओं की भी कोई कमी नहीं है; और फिर लोग अपनी व्यक्तिगत समझ, विचार और राय भी इन बातों में डालते रहते हैं। और यह सब करने के बाद वे इन सभी बातों को या तो ‘परमेश्वर का वचन’ (मत्ती 15:9), या परमेश्वर के वचन के अनुसार तथ्य कह कर लोगों को सिखाते हैं। ऐसी बातों से कई विश्वासी गलत मार्ग पर चल पड़ते हैं, और बाइबल के बाहर की, त्रुटिपूर्ण शिक्षाओं को तथा मनुष्यों द्वारा बनाए गए सिद्धान्तों को ही, परमेश्वर के सत्य मान लेते हैं, जो कि वह बात नहीं हैं। एक भली-भाँति जाना-माना किन्तु दुखदायी तथ्य है कि कुछ विश्वासी न केवल उनकी कलीसिया के अगुवों और शिक्षकों के द्वारा कही जाने वाली हर बात को अँध-विश्वास के साथ स्वीकार कर लेते हैं, बल्कि उन प्राचीनों और शिक्षकों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले शब्दों, वाक्यांशों, और अभिव्यक्तियों के हाव-भाव की, अपने जीवनों में नकल भी करने लगते हैं। मनुष्यों के प्रति उनकी वफादारी इतनी अधिक होती है कि वे उन मनुष्यों द्वारा परमेश्वर के वचन के असत्य को ही स्वीकार करना और मानना पसंद करते हैं, बजाए परमेश्वर के वचन के सत्य के अनुसार अपने आप को सुधारने और वचन का, उसकी सच्चाई के अनुसार पालन करने के; बाइबल के वास्तविक सत्यों को उनके सामने स्पष्टता से प्रस्तुत किए जाने के बाद भी। परमेश्वर और उसके वचन के स्थान पर, किसी मनुष्य को इस प्रकार से ऊंचे पर उठाना, मनुष्य को वरियता देना, उनके अपने आत्मिक जीवन में उन्नति तथा उनके परमेश्वर के वचन को सीखने में बाधा बनता है, उनकी आशीषों को रोकता है।

हम अगले लेख में इसे और गए देखेंगे, और देखेंगे कि किस प्रकार से परमेश्वर के वचन की बजाए मनुष्य के वचन के प्रति विश्वासयोग्यता तथा प्रतिबद्धता मसीही विश्वासी के जीवन पर प्रभाव डालती है, उसे अपरिपक्व और शारीरिक बनाए रखती है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 106 - Stewards of Holy Spirit - 26 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 6

 

Every truly Born-Again Christian Believer has been given God the Holy Spirit, from the moment of their salvation, by God, to reside in them. The Holy Spirit has been given to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide for their Christian living and fulfilling their God assigned ministry. Therefore, every Born-Again Christian Believer, along with the other provisions given to him by God, is also a steward of God the Holy Spirit. Hence, to be a worthy steward, it is imperative that he should learn about the Holy Spirit, to worthily utilize the Holy Spirit’s services, to grow and mature in faith, and for serving the Lord. The Christian Believer is to also learn God’s Word from Him, for that is one of His functions (John 14:26). 

But learning from the Holy Spirit requires discipline, sincere desire to learn, obedience, and commitment to Him on the part of the Christian Believer, which the Believers often find difficult to do. There are three main reasons why most Believers fail to learn from the Holy Spirit, though He is waiting and wanting to teach them. Of these three, we have seen the first two in the previous articles, and are now looking into the third one; i.e., why, instead of putting in a diligent effort to learn from the Holy Spirit, the Believers take the easy way out, and start depending upon men and books to learn God’s Word, and open themselves to the wiles of the devil. Usually the men that the Believers learn from and readily trust, often blindly, are their Church elders, leaders, preachers and teachers of God’s Word.

We have seen that no man is perfect and infallible, and had seen through examples from God’s Word how even the godliest of God’s people have made mistakes and brought problems upon themselves and others. Since all men are imperfect and fallible, therefore, their teachings and their own creative works are also imperfect and fallible. Hence the Biblical teaching is to first verify every teaching from God’s Word, irrespective of who it is coming through; and if found factual, only then to accept and follow it (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). Therefore, those who primarily give importance to learning from men, and are dependant upon teachings of men, without first verifying those teachings from God’s Word and discerning the truth, they not only remain prone to be misled by Satan into false teachings and wrong doctrines, but also do not properly grow and mature in their faith and God’s Word. Today we will carry on from where we had left in the last article, on this third reason, that even men of God are prone to make errors.

Understand this through another example. Today numerous Bible Commentaries are available, and each Commentary has been written and edited by reputed scholars of God’s Word, all are committed people of God. To be helpful to others, they all want to present God’s truth through their works. And they all claim to have prepared the Commentary prayerfully, reverentially, under the guidance of the Holy Spirit, using the various kinds of scholarly Biblical material available to them. But still, it is common to find variations or differences in interpretation and explanations of various Biblical texts in the different Commentaries. These differences are often due to the Commentator’s personal opinions and denominational influences upon them. Sometimes, some other committed Christian Believers and Bible scholars may even criticize, contradict, and disprove some things that have very authoritatively been stated by another committed Christian Believer, Bible scholar, and Commentator. So, when these things come before us, what do we think of it? Has the Holy Spirit been misleading people into writing variable or contradictory things? Or, has the Holy Spirit been creating differences in interpretation and opinions amongst Christians? To even think of this, let alone say it, is nothing short of blasphemy. Therefore, the only way of explaining it is the ‘human error’ - man will always be an imperfect, fallible man; always prone to making mistakes. Therefore, he will always be prone to add his own thoughts, interpretations, and opinions to God’s teachings. So, he will often be in need of being corrected, no matter who, how reputed, and how knowledgeable he may be.

Often, though reverentially, to preach and teach God’s Word emphatically, and in their efforts to glorify God, God’s committed Believers inadvertently start saying, preaching and teaching certain Biblical facts and phrases in an unBiblical manner, or even contradictory to Biblical teachings. Moreover, there is no lack of prevalence of man-made denominational teachings, preferences and practices; and also of people’s personal understanding, personal views and personal opinions. All these are mixed together and are taught or presented either as ‘God’s Word’ (Matthew 15:9), or taught to people as a factual Biblical teaching. These things mislead the Believers into wrongly accepting and falsely following those unBiblical or erroneous teachings and man-made denominational doctrines factually as God’s truth, which they are not. A well-known but sad fact is that some Believers usually not only blindly believe and accept everything their Church elders and teachers say, but they also adopt the words, phrases, and mannerisms etc. of those elders and teachers into their own lives. Such is their loyalty to men that they prefer to accept and use men’s misuse of God’s Word, rather than correct themselves and use God’s Word as it is, in its truth; even after the Biblical truths have been clearly presented to them. This exaltation of men, giving primacy to some person instead of God and His Word, creates problems in their spiritual growth, and learning God’s Word, and blocks their blessings.

We will look further into this in the next article, and see how loyalty to man’s word over and above commitment to be faithful to God’s Word affects the Christian Believers life, keeps him immature and carnal.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 74 - Appropriately Handling God’s Word – 19 / आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 59

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 4:1 से देखा था कि परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार में पौलुस किस तरह से तीन बातों का ध्यान रखता था – उसकी सेवकाई परमेश्वर द्वारा निर्धारित थी, उस पर परमेश्वर की दया के कारण थी, और उसके लिए वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य से खराई से बहुत परिश्रम करता था। पौलुस ने अपने परिश्रम के परिणामों को परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, उसे अपनी परिस्थितियों की, उसके प्रति लोगों के व्यवहार की, उस सेवकाई के परिणामों की कोई चिंता नहीं थी; और इसीलिए ऐसी बातों को लेकर वह निराश भी नहीं होता था। आज से हम अगले पद, 2 कुरिन्थियों 4:2 पर विचार आरम्भ करेंगे, और पौलुस से हमारे वर्तमान समय के लिए परमेश्वर के वचन का उपयोग और उससे व्यवहार सीखना जारी रखेंगे।


इस पद में, पौलुस, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के तीन गुणों को हमारे सामने रखता है, तथा साथ ही वचन की उसकी सेवकाई के उद्देश्य को भी बताता है। यहाँ पर पौलुस बताता है कि उसने तीन गुणों के द्वारा सत्य को प्रगट किया, ताकि हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाए, यह ध्यान रखते हुए कि यह सब कुछ परमेश्वर के सामने, अर्थात, परमेश्वर की पूर्ण जानकारी में हो रहा है, और परमेश्वर को हमेशा ही पता रहता है कि वह क्या कर रहा है। इस पद में पौलुस द्वारा दिए गए की सेवकाई के गुण उसके अपने मानवीय चरित्र और व्यवहार, इस सेवकाई को स्वीकार करने के उसके उद्देश्य, और परमेश्वर के वचन के प्रति उसके आदर और श्रद्धा से सम्बन्धित हैं। यहाँ पर पौलुस द्वारा दिये गये सेवकाई के ये तीन गुण हैं:

  • लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

  • चतुराई से न चलना

  • परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना

 

पौलुस यहाँ पर कहता है कि उपरोक्त गुणों के द्वारा, उसकी सेवकाई का उद्देश्य था सत्य को प्रगट करना, जिस से कि वह प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठा सके, इस बात का ध्यान रखते हुए कि वे हमेशा परमेश्वर की दृष्टि में बने रहते हैं। यह एक बार फिर से, पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करने के द्वारा, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का एक और उद्देश्य हमारे सामने रखता है – सत्य को प्रगट करना। इसलिए, हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के वचन की सेवकाई किसी के द्वारा पवित्र शास्त्र के विषय उसके ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करने के लिए, वाक्पटुता दिखाने के लिये नहीं है। पौलुस उत्तम प्रशिक्षण  पाया हुआ एक बहुत ज्ञानवान फरीसी था; परन्तु पवित्र शास्त्र के विषय अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने की बजाए, उसने यीशु की पहचान को प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान का तिरस्कार किया, उसे कूड़ा समझा, क्योंकि अपने ज्ञान के द्वारा वह मसीह को प्राप्त कर पाने में असमर्थ था (फिलिप्पियों 3:7-8)। न ही वचन की सेवकाई मण्डली में अपने अनुयायी बनाने, गुट-बाज़ी करने, अपना अनुसरण करने वाले लोगों का समूह बना लेने के लिए है; हम देख चुके हैं कि पौलुस ने ऐसी प्रवृत्तियों की तीव्र भर्त्सना की है (रोमियों 16:17; 1 थिस्सलुनीकियों 2:6)। और न ही यह सेवकाई साँसारिक संपत्ति अर्जित करने, भौतिक लाभ कमाने का तरीका है – पौलुस ने इसके विरुद्ध भी कठोरता से लिखा है (रोमियों 8:5-7; फिलिप्पियों 3:19; 1 तीमुथियुस 6:5)।


लेकिन जैसा कि पौलुस ने अपने जीवन के द्वारा दिखाया है, और यहाँ इस पद में वह कहता भी है, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का उद्देश्य है परमेश्वर के वचन के सत्य को सँसार के सामने उजागर करना। यही, यह अभिप्राय देता है कि परमेश्वर के वचन को उसकी पूर्ण शुद्धता और पवित्रता में ही प्रस्तुत करना है, बिना उस में मानवीय बुद्धि के विचारों, ज्ञान, और समझ की कोई बात मिलाए। जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, यह कार्य स्पष्ट, सीधे और सहज रीति से किया जाना है, जिससे कि श्रोता उसे सुनकर आसानी से समझ सकें; और परमेश्वर तथा उसके वचन की ओर आकर्षित हों, न कि किसी मनुष्य और उसकी शैली के प्रति। ध्यान कीजिए कि जिस समय पौलुस ने यह लिखा था, अधिकांश लोग अनपढ़ होते थे, वे सीधे-सादे और साधारण लोग होते थे, जिनकी शब्दावली बहुत सीमित थी। इसीलिए, किसी भी जटिल, या आलंकारिक, या समझने में कठिन भाषा का उपयोग, परमेश्वर के वचन के प्रचार और शिक्षा के उद्देश्य को ही व्यर्थ कर देता।

 

और एक तरह से, आज भी हमारे लिए, वर्तमान में वचन की सेवकाई करने वालों के लिये, यह बात उतनी ही सही है, क्योंकि आज भी अधिकांश लोग परमेश्वर के वचन के बारे में ‘अनपढ़’ और ‘साधारण’ ही हैं। इसीलिए, उनके लिए भी परमेश्वर के वचन और उसके संदेश को उन्हें सीधे, स्पष्ट, और सहज रीति से दिए जाने की आवश्यकता है। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस सामान्य लोगों के मध्य बहुत सीधे और सहज रीति से बोलता था (1 कुरिन्थियों 2:1); और वह आत्मिक रीति से परिपक्व लोगों के मध्य ही परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें और भेदो की बात करता था (1 कुरिन्थियों 2:6-7)। साथ ही, पौलुस यह बहुत अच्छे से समझता था कि परमेश्वर के वचन के सत्य को प्रस्तुत करने के लिए, प्रस्तुत करने के लिये परमेश्वर के द्वारा दिये सन्देश में किसी भी प्रकार की कोई मानवीय समझ और बुद्धि, या वाक्पटुता के मिलाने की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है, लेश-मात्र भी नहीं, क्योंकि शब्दों के ज्ञान का उपयोग क्रूस के सन्देश को व्यर्थ कर देता है (1 कुरिन्थियों 1:17)।


आने वाले लेखों में हम इस पद में परमेश्वर के वचन की सेवकाई के सम्बन्ध में कही गई अन्य बातों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 74 - Be Stewards of God’s Word – 59 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 19

 

In the previous article we have seen from 2 Corinthians 4:1 how Paul, in handling and utilizing God’s Word, always kept three things in mind – his ministry was God given, it was because of God’s mercy, and he labored diligently for his ministry under the guidance and power of the Holy Spirit. Paul had left the results of his labors to God, without being discouraged or worried about his circumstances, how people behaved towards him, and the results of his ministry. Today we will take up the next verse, i.e., 2 Corinthians 4:2 for consideration, and continue to learn from Paul about our utilizing and handling God’s Word in our present times.

 

In this verse Paul gives three characteristics of his utilizing and handling God’s Word, and also speaks of his purpose in the ministry of God’s Word. Paul says here that he and his colleagues did these things to manifest the truth, to commend themselves in every man’s conscience, and with the awareness that they are always in God’s sight, and God is always fully aware of whatever they do. The characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are based on his own human character and behavior, on the purpose of his accepting this ministry, and on his respect and reverence for God’s Word. The three characteristics that Paul mentions here are:

  • Having renounced the hidden things of shame

  • Not walking in craftiness

  • Not handling the Word of God deceitfully

 

Paul states here that through the above-mentioned characteristics, the aim of his ministry was to manifest the truth so as to make themselves commendable to every person’s conscience, knowing that they are always under the watchful eyes of God. This, through emulating Paul, sets before us another of the purposes of the ministry of God’s Word – to manifest or display the truth. Therefore, we can understand that the ministry of God’s Word is not to display one’s knowledge and understanding of the Scriptures, and their eloquence. Paul was a highly trained and a very learned Pharisee; but instead of displaying his knowledge of the Scriptures, he denounced it in light of the excellence of the knowledge of Christ Jesus, since that knowledge was unable to have him gain Christ (Philippians 3:7-8). Nor is the Word ministry meant to acquire a fan-following and cause any factionalism or have one’s own group of followers, in the Church; we have seen earlier how Paul spoke strongly against these tendencies (Romans 16:17; 1 Thessalonians 2:6). Nor is it meant to be a means of acquiring worldly wealth and temporal gains – this too Paul has spoken against very strongly (Romans 8:5-7; Philippians 3:19; 1 Timothy 6:5).


But, as Paul demonstrates from his own life, and says here in this verse, the ministry of the Word of God is to bring forth the truth of God’s Word before the world. This by itself implies that the Word of God must be presented in its purity and holiness, and absolutely unadulterated by any thoughts of any human wisdom or understanding. As we have seen in the earlier articles, this must be done in a clear, simple, straightforward manner, so that the audience can easily understand and follow it; and be attracted to God and His Word, instead of towards any man and that man’s eloquence. Remember, when Paul wrote this, the vast majority of the population was illiterate, they were simple rustic folks with a limited vocabulary. Therefore, any complex, or idiomatic, or difficult to understand language would defeat the very purpose of preaching and teaching God’s Word.

 

In a manner of speaking, for us, and for those engaged in the ministry of God’s Word today, the same holds equally true even today, since the vast majority of the people are ‘illiterate’ and ‘simple’ regarding God’s Word even today. Therefore, they too need God’s Word and its message to be presented to them in a simple, easy to understand manner. We saw earlier that Paul spoke in a very simple straightforward manner to the common people (1 Corinthians 2:1); he spoke the mysteries and wisdom of God’s Word only amongst the spiritually mature (1 Corinthians 2:6-7). Moreover, Paul understood this very well that for presenting the truth of God’s Word, there is no scope, none whatsoever, of mixing in one’s own eloquence and understanding about God’s Word into the God given message; since, as we have seen earlier, preaching with the wisdom of words only spoils God’s Word, making it vain (1 Corinthians 1:17).


In the coming articles, we will continue to ponder over the other things stated in this verse, related to the ministry of the Word of God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 64 - Appropriately Handling God’s Word – 9 / आशीषित एवं सफल जीवन – 64 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 9

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 64 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 49

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 9

 

पिछले लेख में, पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के उदाहरण के रूप में 1 कुरिन्थियों 2:4-5 पर विचार करते हुए, हमने देखा था कि वह तथा उसका सह-कर्मी, अपुल्लोस, दोनों ही पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहते थे। जो भी वचन परमेश्वर उन्हें देता था, वे उसी का उपयोग करते थे, एक-दूसरे की सेवकाई में सहायता करते थे। परमेश्वर का कार्य करने के लिए, उन में से कोई भी अपनी ही बुद्धि, ज्ञान, और योग्यताओं का उपयोग नहीं करता था। और एक अच्छा वक्ता न होने के कारण (2 कुरिन्थियों 10:1, 10), न ही पौलुस ने अपने आप को कभी हतोत्साहित या अयोग्य अनुभव किया। अपनी सेवकाई के प्रत्येक पक्ष के लिए वे पूर्णतः परमेश्वर पर निर्भर रहते थे, और इसीलिए वे परमेश्वर के लिए इतने सफल और फलवन्त थे। जो शिक्षा हमने सीखी थी, वह थी कि परमेश्वर के द्वारा हमें सौंपी गई सेवकाई के निर्वाह के लिए, हमें भी हर बात में पूर्णतः परमेश्वर पर निर्भर रहने, उसके मार्गदर्शन और निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। केवल तब ही परमेश्वर हमें उपयोग करेगा, आशीष देगा, और अनन्तकालीन प्रतिफल देगा, चाहे हम किसी भी रीति से अयोग्य अथवा दुर्बल क्यों न हो। आज हम पौलुस की सेवकाई के विषय पर थोड़ा विचार करेंगे।


पौलुस 1 कुरिन्थियों 2:4 के अंत में कहता है कि उसका वचन और प्रचार “आत्मा और सामर्थ्य का प्रमाण था।” लेकिन इस से ठीक पहले वाले पद में वह कहता है, “और मैं निर्बलता और भय के साथ, और बहुत थरथराता हुआ तुम्हारे साथ रहा” (1 कुरिन्थियों 2:3)। यह कोई विरोधाभास नहीं है, परन्तु कुरिन्थुस में उसकी सेवकाई (प्रेरितों 18:1-18) के दौरान उसकी दो प्रकार की स्थिति का उल्लेख है। शारीरिक रीति से पौलुस निर्बल, भयभीत, और डर से थरथराता हुआ था; संभवतः क्योंकि उसके विरुद्ध विरोध बढ़ता जा रहा था और उसे यहूदियों से शारीरिक हिंसा की धमकियाँ भी आ रही थीं (प्रेरितों 18:12-18), और परमेश्वर को उसे ढाढ़स देना पड़ा था (प्रेरितों 18:9)। यह कुछ वैसा ही था जैसा एलिय्याह ने ईज़ेबेल के हाथों, बाल के नबियों का संहार करने के बाद अनुभव किया था (1 राजाओं 19:1-9)। लेकिन आत्मिक रीति से, अपने प्रचार के द्वारा, पौलुस ने परमेश्वर पवित्र आत्मा की अधीनता और सामर्थ्य से सेवकाई करना प्रदर्शित किया था।


जैसा पहले भी कहा गया है, और हमने पौलुस के जीवन से देखा भी है कि परमेश्वर द्वारा पौलुस के लिए निर्धारित सेवकाई, प्राथमिक रीति से सुसमाचार का प्रचार करना था (प्रेरितों 9:15; रोमियों 1:1), और वह भी अन्यजातियों के मध्य में (गलातीयों 2:7)। लेकिन परमेश्वर ने उसे और भी वरदान दिए थे, जैसे कि सामर्थ्य के अनोखे कार्य करना, चंगाई देना, दुष्टात्माओं को निकालना, और मृतकों को भी जीवित कर देना (प्रेरितों 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8)। पौलुस को तब तक गुप्त रखी गई बातों के भेदों को समझने का भी वरदान मिला था (1 कुरिन्थियों 2:7; 4:1; इफिसियों 3:3-4)। लेकिन पौलुस, कुरिन्थुस की मण्डली को स्मरण करवाता है कि जब वह उनके पास आया, तो उसने आ कर इनमें से किसी भी वरदान का प्रदर्शन नहीं किया, वरन परमेश्वर ने उन लोगों के लिए जो उसे दिया था, अर्थात्, सुसमाचार (1 कुरिन्थियों 9:16-18, 23; 1 कुरिन्थियों 15:1), केवल वही सुनाया। इसीलिए वह 1 कुरिन्थियों 2:2 में कहता है “क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं।” दूसरे शब्दों में, कुरिन्थुस में परमेश्वर उस से केवल प्रभु यीशु मसीह के बारे में, उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने के बारे में प्रचार चाहता था। जैसा हमने पहले भी देखा है, पौलुस ने कुरिन्थुस में लगभग डेढ़ वर्ष तक सेवकाई की (प्रेरितों 18:11), परमेश्वर का वचन सिखाता रहा।


अब, यहाँ पर हमें कुरिन्थुस शहर के बारे में कुछ ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिस समय पौलुस ने कुरिन्थुस में सेवकाई की, वह यूनान का एक बहुत प्रमुख शहर था, व्यापार का एक प्रमुख केंद्र था। इस कारण से वहाँ पर सभी स्थानों से बहुत से लोगों का आना-जाना लगा रहता था, और वह एक मूर्तिपूजा का तथा नैतिक रीति से बहुत भ्रष्ट स्थान बन चुका था। ऐसे स्थान पर पौलुस ने परमेश्वर के वचन का प्रचार कैसी भी वाक्पटुता के, अथवा अपनी बुद्धि-ज्ञान-समझ के द्वारा नहीं, किन्तु सीधे साधारण शब्दों और शैली में किया। और फिर भी वह वहाँ पर एक कलीसिया को स्थापित कर सका और उसके इतने चाहने वाले हो गए कि वहाँ रहने वाले यहूदी उससे जलन रखने लगे और उसके शत्रु बन गए (प्रेरितों 18:6, 12)। यदि पौलुस कोई अच्छा वक्ता होता, या अपने बुद्धि-ज्ञान-समझ को प्रदर्शित करता, तो भी यह कहा जा सकता था कि उसके प्रचार के परिणाम उसकी इन योग्यताओं के कारण थे। लेकिन उस में ये योग्यताएँ थी ही नहीं - वह अच्छा वक्ता तो था नहीं, और कुरिन्थुस में संसार के सभी स्थानों से आए अन्यजाति लोगों के मध्य में पौलुस की यहूदी धर्म और धर्म-शास्त्रों की बुद्धि-ज्ञान-समझ व्यर्थ थी। इसीलिए, पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 2:4-5 में जो बात कही है, कुरिन्थुस में उसकी सेवकाई के परिणाम उस बात की पुष्टि करते हैं। वहाँ पर उसकी सेवकाई की सफलता केवल उसके पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और आज्ञाकारिता में कार्य करने के द्वारा थी, और कोई भी उस सफलता का श्रेय, उसकी वाक्पटुता या बुद्धि-ज्ञान-समझ को नहीं दे सकता है।


एक बार फिर से यह हमारे सामने इस बात की पुष्टि करता है कि जब परमेश्वर के वचन का उपयोग और उस से व्यवहार परमेश्वर के मार्गदर्शन और उसकी आज्ञाकारिता में किया जाता है, परमेश्वर द्वारा सौंपे गये विषय पर केन्द्रित कर के किया जाता है, तो परिणाम किसी की भी कल्पना या विचारों से कहीं बढ़कर होते हैं। न तो वाक्पटुता, और न ही वचन से सम्बन्धित बुद्धि-ज्ञान-समझ की उत्तमता, और न ही कोई अन्य योग्यता; वरन् केवल परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहना ही परमेश्वर को महिमा देने वाली एक सफल सेवकाई की आवश्यकताएँ और आधार हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 64 - Be Stewards of God’s Word – 49 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 9

 

In the previous article, while considering 1 Corinthians 2:4-5, as an example of how Paul utilized and handled God’s Word in his God given ministry, we had seen that both he and his co-worker, Apollos fully depended upon God. Whatever Word God gave them, they used only that, and supplemented each-other’s ministry. Neither of them resorted to their own wisdom, knowledge, and abilities for doing God’s work. Nor did Paul ever feel daunted or incapable of ministry, due to his not being an eloquent orator (2 Corinthians 10:1, 10). They totally depended upon God for every aspect of their ministry, and that is why they were so successful and fruitful for the Lord. The lesson we learnt was that in utilizing and handling God’s Word for our God assigned ministries, we too need to totally depend upon God, follow His guidance and instructions. Only then, God will use us, bless us, and give us eternal rewards, despite any inabilities or weaknesses we may be having. Today we will look at the topics of Paul’s ministry.


Paul says at the end of 1 Corinthians 2:4 that his speech and preaching were a “demonstration of the Spirit and power.” But in the immediately preceding verse, he says “I was with you in weakness, in fear, and in much trembling” (1 Corinthians 2:3). This is not a contradiction, but mention of the two states that Paul was in, during his ministry in Corinth (Acts 18:1-18). Physically, Paul was weak, afraid, even trembling with fear; probably because of the growing opposition and threats of physical violence from the Jews (Acts 18:12-18), and God had to strengthen him (Acts 18:9). This was something like what Elijah experienced at the hands of Jezebel, after killing the prophets of Baal (1 Kings 19:1-9). But spiritually, in his preaching, Paul demonstrated his ministering under the Spirit of God, and in power, through the contents of his preaching.


As we have seen before, and as we have seen from his life, Paul’s God assigned ministry, primarily was preaching the gospel (Acts 9:15; Romans 1:1), and that too amongst the Gentiles (Galatians 2:7). But God had also given him other gifts, e.g., of doing various miracles and wonders, of healing, of casting out demons, and even of raising the dead back to life (Acts 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8). Paul had also been given the gift of understanding mysteries that had been kept hidden till then (1 Corinthians 2:7; 4:1; Ephesians 3:3-4). But Paul reminds the Corinthian Church that when came to them, he did not show-off any of these gifts, but just preached that which God had given him for them, i.e., the gospel (1 Corinthians 9:16-18, 23; 1 Corinthians 15:1). Therefore, he says in 1 Corinthians 2:2 “For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified.” In other words, in Corinth, God wanted him to preach about the Lord Jesus Christ; and Him being crucified. As we have seen earlier, Paul ministered in Corinth for about one and a half years (Acts 18:11), teaching the Word of God.


Here we need to keep something about the city of Corinth in mind. At the time Paul ministered in Corinth, it was a very prominent city of Greece, and a very prominent place of commerce. Because of this, many people from all over used to travel through Corinth, and it had developed an idolatrous and morally a very degraded culture. In such a place, Paul preached the Word of God, about the Lord Jesus and His crucifixion, not with any eloquence or excellence of speech, nor with any wisdom-knowledge-understanding, but in simple straightforward language. And still, he was able to establish a Church there, and gained such a following that the Jews there became jealous of him and became his enemies (Acts 18:6, 12). If Paul had been a good orator, or been able to show-off his wisdom-knowledge-understanding, then it could be said that his results were because of these abilities. But he did not have these abilities - he was a poor orator, and amongst the cosmopolitan Gentile population of Corinth, his wisdom-knowledge-understanding of Jewish religion and Scriptures was vain. Therefore, what Paul says in 1 Corinthians 2:4-5, is affirmed by Paul’s results in Corinth. The success of his ministry was only because of his working under the guidance and power of the Holy Spirit, and no one could attribute it to either his eloquence or his wisdom-knowledge-understanding.


This once again affirms to us that when God’s Word is utilized and handled under the guidance and obedience of God, focused on the God assigned topic, the results can far exceed anything we can think of or imagine. Neither excellence of speech, nor wisdom-knowledge-understanding related to God’s Word, nor any other human ability; but only total submission and obedience to God are the requisites and basis of an effective ministry that glorifies God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language