ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 3 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 85 - Filled With The Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 85 - पवित्र आत्मा से भरना (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 85 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से भरना को समझना (1)

पिछले कुछ लेखों से हम इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखते आ रहे हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है।

इन तीनों प्रकार की गलत शिक्षाओं में से इस पद में सबसे पहली है कि शैतान और उस के जन, प्रभु यीशु के विषय ऐसी शिक्षाएं देते हैं जो वचन में नहीं दी गई हैं, और इसके बारे में हम पहले विस्तार से देख चुके हैं। दूसरी बात जिसके बारे में भ्रामक शिक्षा और गलत बातें सिखाई, फैलाई जाती हैं, वह है परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय। “कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था”, गलत शिक्षा के पहले विषय के समान ही, इस दूसरी के लिए भी यहाँ यही लिखा गया है, “जो पहिले न मिला था” - अर्थात, जो भी गलत शिक्षाएं और बातें होंगी, वे उन शिक्षाओं और बातों के अतिरिक्त होंगी जो परमेश्वर के वचन में पहले से लिखवा दी गई हैं। और परमेश्वर के वचन में पहले से लिखवाई गई शिक्षाओं के आधार पर उन बाद में लाई गई शिक्षाओं को परखा, जाँचा, और उनकी सत्यता को स्थापित किया जा सकता है।

पिछले लेखों से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा के संबंध में बताई और फैलाई जाने वाली कुछ सामान्य गलत शिक्षाओं के विषय देना आरंभ किया, और यह सीखा था कि मसीही विश्वासी के उद्धार पाते ही, उसी क्षण से, पवित्र आत्मा स्वतः ही आकर मसीही विश्वासियों में जीवन भर के लिए उन में निवास करने लग जाता है। इसलिए किसी भी वास्तविक मसीही विश्वासी को पवित्र आत्मा पाने के लिए अलग से कोई प्रयास करने, या प्रतीक्षा करने, या प्रार्थनाएं करने की कोई आवश्यकता नहीं है। परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक सच्चे, नया जन्म अर्थात उद्धार पाए हुए विश्वासी में, उसके उद्धार पाने के पल से ही विद्यमान है। पवित्र आत्मा प्राप्त करने से संबंधित इस गलत शिक्षा को और बिगाड़ते हुए, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं देने वाले ये लोग सिखाते हैं कि पवित्र आत्मा प्राप्त करना एक बात है, किन्तु प्रभावी मसीही जीवन और सेवकाई के लिए एक दूसरे अनुभव - पवित्र आत्मा से भरने, और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाने की आवश्यकता होती है, और जिसे पवित्र आत्मा प्राप्त होता है वह फिर अन्य-भाषाएं बोलने लगता है, जो कि पवित्र आत्मा प्राप्त हो जाने का प्रमाण है। उनकी ये शिक्षाएं भी वचन के कुछ भाग को उसके संदर्भ से बाहर लेकर, तथा वचन की अन्य संबंधित बातों का ध्यान रखे बिना, अपनी ही धारणा बना लेने के कारण हैं। आज से हम उनके द्वारा दी जाने वाली पवित्र आत्मा से भरना की व्याख्या और शिक्षा के गलत होने बारे में देखेंगे, और वचन से इस बात के सही अर्थ को समझेंगे।

पवित्र आत्मा से भर जाने का नए नियम का पहला उल्लेख प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा पिन्तेकुस्त के दिन पवित्र आत्मा प्राप्त करने के साथ किया गया है। प्रेरितों के काम 2:4 में लिखा है, और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य अन्य भाषा बोलने लगे। ध्यान कीजिए, इस पहले ही उल्लेख में यह नहीं लिखा है कि उन्होंने पवित्र आत्मा प्राप्त किया; वरन इस पद 4 का आरंभिक वाक्य कहता है कि “और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए”। यह भी नहीं लिखा है कि उन सभी ने पवित्र आत्मा की थोड़ी-थोड़ी सामर्थ्य प्राप्त कर ली; और न ही यह लिखा है कि उन शिष्यों की वरीयता या सेवकाई के महत्व के अनुसार उसी अनुपात में उन्हें पवित्र आत्मा दिया गया। वरन यह स्पष्ट लिखा गया है कि वे सभी पवित्र आत्मा से भर गए। अर्थात, पवित्र आत्मा जब आया, तब सभी एकत्रित शिष्यों पर, वे चाहे जो भी हों और अपने विश्वास में चाहे कितने भी दृढ़ अथवा दुर्बल थे, एक ही रीति से, एक जैसा ही, तथा अपनी परिपूर्णता के साथ आया। किसी पर कम किसी पर ज़्यादा नहीं आया, और उस स्थान पर उपस्थित सभी जन (प्रेरितों 1:15 - गिनती में लगभग 120), बिना किसी भी प्रकार की भिन्नता के, पवित्र आत्मा से भर गए। जैसा कि हमने पिछले लेखों में देखा है, प्रभु यीशु ने शिष्यों से प्रेरितों 1:8 में कहा था कि वे पवित्र आत्मा अप्राप्त करेंगे; और अब यहाँ प्रेरितों 2:4 में जब पवित्र आत्मा उनपर आया तो इसे पवित्र आत्मा से भरना कहा गया है। अर्थात, यहाँ पर, पवित्र आत्मा से भरे जाने के प्रथम उल्लेख में ही वचन यह स्पष्ट कर देता है कि पवित्र आत्मा का विश्वासी में आना और उस विश्वासी का पवित्र आत्मा से भर जाना एक ही बात है। इसी से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण बात और है, बाइबल में पवित्र आत्मा से भरने के लिए किसी अतिरिक्त प्रार्थना, प्रतीक्षा, या प्रयास करने का न तो कोई उदाहरण है, और न ही कोई निर्देश अथवा शिक्षा है। इसे एक अलग या विशेष अनुभव बताना और सिखाना इन लोगों की अपनी मन-गढ़ंत बात है; वचन की शिक्षा नहीं है। साथ ही इस बहुत महत्वपूर्ण तथ्य पर भी ध्यान कीजिए - पवित्र आत्मा परमेश्वर है, पवित्र त्रिएक परमेश्वर का एक व्यक्तित्व, उसे बांटा नहीं जाता है, वह टुकड़ों या किस्तों में नहीं मिलता है (यूहन्ना 3:34), न ही किसी व्यक्ति में उसे घटाया या बढ़ाया जा सकता है, और वह हर किसी सच्चे मसीही विश्वासी में मात्रा तथा गुणवत्ता में समान ही विद्यमान होता है।

इस बात को बेहतर समझने के लिए “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” वाक्यांशों को सामान्य प्रयोग के सन्दर्भ में देखते हैं। सामान्य वार्तालाप एवं उपयोग में वाक्यांश “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” के विभिन्न अभिप्राय होते हैं, और इस वाक्यांश के विषय ऐसा ही हम परमेश्वर के वचन बाइबल में भी देखते हैं। इन विभिन्न अभिप्रायों के कुछ उदाहरण हैं:

* किसी रिक्त/खाली स्थान में समा जाना और उसे अपनी उपस्थिति से ‘भर’ देना या परिपूर्ण अथवा ओतप्रोत कर देना। बाइबल में इस अभिप्राय का एक जाना-माना उदाहरण है मरियम द्वारा प्रभु के पाँवों पर इत्र उडेलना, जिसकी सुगंध से घर सुगंधित हो गया (यूहन्ना 12:3; अंग्रेज़ी में filled with the fragrance) अर्थात सुगंध से भर गया। बाइबल से इसी अभिप्राय का एक और परिचित उदाहरण है राजा के कहने पर सभी स्थानों से लोगों को लाकर ब्याह के भोज के लिए बैठाना जिससे “ब्याह का घर जेवनहारों से भर गया” (मत्ती 22:10)। 

* किसी बात या भावना के वशीभूत होकर कुछ कार्य अथवा व्यवहार करना; जैसे कि 

** लोगों का प्रभु या उसके शिष्यों के विरुद्ध क्रोध से भर जाना और हानि पहुँचाने का प्रयास करना (लूका 4:28-29; 6:11-English; प्रेरितों 5:17; 13:45)

** आश्चर्यकर्म को देखकर अचरज और भय के वशीभूत हो जाना (लूका 5:26-English; प्रेरितों 3:10-English)

** अत्यधिक आनंदित हो जाना (प्रेरितों 13:52)

* पवित्र आत्मा को प्राप्त करना (प्रेरितों 9:17) - यहाँ एक बार फिर से पवित्र आत्मा प्राप्त करना और उससे परिपूर्ण हो जाने, या उस से भर जाने को एक ही समान बताया गया है। 

* पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से अभूतपूर्व कार्य करना (प्रेरितों 4:8, 31; 13:9-11)

उपरोक्त उदाहरणों से यह स्पष्ट है कि वाक्यांश “भरे जाना” या “परिपूर्ण हो जाना” सदा ही केवल एक ही अर्थ अथवा अभिप्राय के साथ बाइबल में प्रयोग नहीं किया गया है, पवित्र आत्मा के सन्दर्भ में भी नहीं; वरन इस वाक्यांश को उसके सन्दर्भ में देखने के द्वारा ही उसके वास्तविक अर्थ को समझा जा सकता है। इसलिए, इस पर जोर देना और सिखाना कि वाक्यांश “भरे जाना” या “परिपूर्ण हो जाना” का सदा ही केवल एक ही अर्थ अथवा अभिप्राय होता है, उनके द्वारा परमेश्वर के वचन की मन-गढ़ंत गलत व्याख्या और दुरुपयोग करना है।

अगले लेख में हम वाक्यांश “भरे जाना” या “परिपूर्ण हो जाना” के बाइबल तथा सामान्य प्रयोग और भाषा में उपयोग के आधार पर उसके भिन्न अर्थों और तात्पर्यों को देखेंगे और समझेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।   

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 85

English Translation

Understanding Being Filled With The Holy Spirit (1)

    In the past few articles, from Ephesians 4:14, we have been looking into the deceptive teachings and tricks of Satan that adversely influence the immature Christian Believers and the Church. The Holy Spirit has got written about the three main forms of these deceptive teachings by the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4, For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it!; which Satan and his followers usually use as their false teachings to beguile and mislead the people. They disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to preach and teach these deceptive doctrines, using various tricks to impress and influence people, and cunningly make them think that these satanic agents are actually divine. In this verse we have also been given another very important fact, that helps us to identify the deceptions of Satan and escape falling for them. This verse tells us that all things that are true, factual, and to be accepted about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, have already been given in God’s Word; thereby implying that anything outside of God’s Word is from Satan, and is not to be accepted.

The first theme given in 2 Corinthians 11:4 is wrong teachings and concepts about the Lord Jesus, and we have seen them in some detail in the previous articles. The second topic of the wrong teachings and concepts, mentioned in this verse, is the Holy Spirit, “if you receive a different spirit which you have not received”. As stated for the wrong teachings for the first theme, for this second theme too it is written, “which you have not received” - again implying that all the wrong and deceptive teachings will be those that are other than the ones already given in the Word of God. And, these correct teachings that have already been given can be used as a standard to measure and evaluate the other teachings and ascertain whether they are true or not.

From the recent articles, we have started to look into the common wrong teachings and concepts about the Holy Spirit, and had learnt that contrary to the wrong teachings, a Christian Believer is automatically given the Holy Spirit from the moment of his being saved, or being Born-Again, and He comes to permanently reside in him from the moment of his being saved. Therefore, no true Christian Believer ever needs to do any extra efforts, tarry, or pray and plead to receive the Holy Spirit from the Lord God, since the Holy Spirit is already residing within every truly Born-Again Believer. Further corrupting their wrong teaching these preachers and teachers of wrong doctrines, go on to preach and teach that receiving the Holy Spirit is one thing, but for an effective Christian life and Ministry a second experience - being filled with the Holy Spirit, or baptism of the Holy Spirit is essential, and whoever receives the Holy Spirit also starts speaking in “tongues”, which is the proof of having received the Holy Spirit. These teachings given by them are again based on taking portions of the Scriptures, out of their context, and misinterpreting them without keeping certain other pertinent Biblical facts in mind. From today we will look into their false notion of “being filled with the Holy Spirit” and understand it’s true meaning from God’s Word.

The first mention of being filled with the Holy Spirit in the New Testament is when the disciples of the Lord Jesus received the Holy Spirit on the day of Pentecost. It is written in Acts 2:4 And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak with other tongues, as the Spirit gave them utterance. Take note of what is stated in this very first reference to filling with the Holy Spirit; it does not say that the disciples received the Holy Spirit, rather, the opening part of the sentence is “And they were all filled with the Holy Spirit.” Neither does it say that each of the disciples received a measure of the Holy Spirit, nor does it say that the disciples in proportion to their status or ministry, received proportionate amounts of the Holy Spirit. Rather, it is very clearly written that they were all filled with the Holy Spirit. Therefore, it is quite evident that when the Holy Spirit came upon the disciples gathered in that room, He came upon all of them in the same manner, in His fullness, the same for everyone, irrespective of who they were and whatever their level of belief and faith may have been. He did not come more on some and less on the others; all those who were present at that place (about 120 - Acts 1:15) were filled with the Holy Spirit, without any differentiation of any kind. As we have seen in the preceding articles, the Lord Jesus in Acts 1:8 had spoken to the disciples about their receiving the Holy Spirit; now in acts 2:4 when the Holy Spirit came upon the disciples it has been written as they were filled with Him. Thus, God’s Word makes it very clear in this very first mention of being filled with the Holy Spirit that receiving the Holy Spirit and being filled with the Holy Spirit are one and the same thing. There is another related and very important Biblical fact, in the whole of the Bible, there is no instruction or teaching or example of anyone ever praying, or tarrying, or making any special efforts to be filled with the Holy Spirit. To present, preach, and teach this as a separate, or special, or a “second experience” is a concocted doctrine made up by these people, that has no basis or affirmation from the Bible. Moreover, do give this very important fact a serious thought - the Holy Spirit is God, a person of the Triune God, of the Holy Trinity; He cannot be broken or divided into portions, or bits and pieces. Neither is He given in parts (John 3:34), nor can He be increased or decreased in quantity or quality in any person. He is present just the same in every Christian Believer, in all His fullness and all His qualities.

To understand this better, let us consider the use of the phrase “being filled” in general conversation and use. In general conversation and use, the phrase “being filled” can have different connotations, and we see the same in the use of this phrase in the Bible as well. Some examples of the Biblical use of this phrase to convey different meanings are:

* To permeate in, or spread in a place, to occupy and make the presence felt everywhere. A very well-known Biblical example of this meaning is the pouring out of the fragrant oil by Mary on the feet of Jesus and the fragrance of the oil “filled” the house (John 12:3). Another well-known example of the same connotation is the King calling for people to be brought in for the wedding feast, and “...And the wedding hall was filled with guests” (Matthew 22:10).

* To act under an influence or under an emotion; e.g.,

** The people being filled with anger, and wanted to harm the Lord Jesus and His disciples (Luke 4:28-29; 6:11; Acts 5:17; 13:45)

** To be filled with fear and astonishment on witnessing a miracle (Luke 5:26; Acts 3:10)

** To become very happy and joyful (Acts 13:52)

* To receive the Holy Spirit (Acts 9:17) - here again, receiving and being filled with the Holy Spirit have been stated as one and the same thing.

* To do extraordinary things through the power of the Holy Spirit (Acts 4:8, 31; 13:9-11)

We see from these examples that even in the Bible “being filled” does not always mean or convey one and the same meaning, not even in reference to the Holy Spirit. Rather it has to be taken in, and understood in its context to understand the actual meaning with which this phrase has been used. Therefore, insisting on always ascribing one and the same meaning to the phrase is a contrived misinterpretation and misuse of God’s Word.

In the next article we will continue to see and analyze the phrase “being filled” in its Biblical and general usage to clearly grasp the various meanings and implications it is used in.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 2 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 84 - False Teachings About Receiving The Holy Spirit (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 84 - पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (3)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 84 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (3)

परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में शैतान द्वारा फैलाए जाने वाले गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं का परमेश्वर के वचन बाइबल से विश्लेषण एवं जाँच-परख करते हुए हमने पिछले लेख में देखा था कि पवित्र आत्मा के बारे में भ्रामक शिक्षाओं को देने वाले लोगों की एक बहुत आम किन्तु सर्वथा गलत शिक्षा है कि उद्धार पाने के बाद पवित्र आत्मा पाने के लिए विश्वासियों को प्रतीक्षा, प्रयास, और प्रार्थनाएं करनी होती हैं। बाइबल में इस गलत शिक्षा का कोई समर्थन नहीं है। अपनी इस गलत शिक्षा को सही दिखाने के लिए, ये लोग प्रेरितों 1:1-8 का हवाला देते हैं, जहाँ प्रभु ने शिष्यों से सुसमाचार प्रचार पर निकलने से पहले पवित्र आत्मा प्राप्त करने की प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। प्रभु की कही बात के बारे में पिछले लेख में हमने कहा था कि यहाँ पर पद 5-8 में दो महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं; और व्याख्या करते समय इन दोनों बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। इन दो में से पहली बात, प्रतीक्षा करने के बारे में हमने पिछले लेख में देखा है कि क्यों और कैसे या के उस समय उन चेलों ही के लिए कही गई बात थी, न कि सभी मसीही विश्वासियों के लिए सदा लागू होने वाला कोई सिद्धान्त। आज हम यहाँ दी गई दूसरी बात के बारे में देखेंगे।  

दूसरी बात, प्रेरितों 1:4-8 में प्रभु उन्हें स्मरण दिला रहा है कि वह उन्हें पहले भी पवित्र आत्मा के बारे में न केवल बता चुका है, वरन इसके विषय उनसे चर्चा भी कर चुका है, अर्थात उसके दिए जाने क बारे में विस्तार से उन्हें बता और समझा चुका है। उन शिष्यों के साथ, सेवकाई के दिनों में, प्रभु ने कई बार उन से पवित्र आत्मा प्राप्त करने की बात कही थी; किन्तु हर बार यह भविष्य काल में ही होने की बात थी; अर्थात प्रभु ने उन्हें यही सिखाया था पवित्र आत्मा उन्हें बाद में उचित समय पर दिया जाएगा। किन्तु अपनी बात को सही दिखाने के लिए ये गलत शिक्षाओं वाले लोग वचन के हवालों और वहाँ लिखी बात को अनुचित रीति से बताते हैं। इस बारे में उनके द्वारा सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले बाइबल के हवाले और उनसे संबंधित विचार करने योग्य बातें हैं :

* लूका 11:13 – इस पद का दुरुपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि प्रभु ने कहा है कि पवित्र आत्मा परमेश्वर से मांगने पर मिलता है। जबकि यदि इस पद को उसके संदर्भ (पद 11-13) में देखें, तो यह स्पष्ट है कि यह आलंकारिक भाषा का प्रयोग है, एक तुलनात्मक कथन है। प्रभु, किसी सांसारिक पिता के अपनी संतान की आवश्यकता के लिए उसे सर्वोत्तम देने की मनसा रखने की बात कर रहा है। जैसे सांसारिक पिता अपने बच्चों को यथासंभव उत्तम देता है, वैसे ही परमेश्वर भी “अपने” लोगों को – जो प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा उसकी संतान बन गए हैं (यूहन्ना 1:12-13), सर्वोत्तम देना चाहता है। साथ ही, हर किसी मांगने वाले को पवित्र आत्मा देने के लिए परमेश्वर बाध्य नहीं है; मांगने वाले का मन भी इसके लिए ठीक होना चाहिए, अर्थात उसे वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ होना चाहिए। प्रेरितों 8:18-23 में शमौन टोन्हा करने वाले को गलत मनसा रखते हुए पवित्र आत्मा मांगने से अच्छी डाँट-फटकार मिली, न कि पवित्र आत्मा, और उसकी वास्तविकता उजागर कर दी गई यद्यपि वह प्रभु में विश्वास करने का दावा करता था; उसने बपतिस्मा भी लिया था, और विश्वासियों की संगति में भी रहता था (प्रेरितों 8:13)।

* यूहन्ना 7:37-39 – पवित्र आत्मा दिए जाने से सम्बन्धित यह एक और खण्ड है। यहाँ पर भविष्य काल को व्यक्त करने वाले वाक्यांशों पर ध्यान कीजिए, “बह निकलेंगी”; “पाने पर थे” – भविष्य काल – और साथ ही शर्त भी कह दी गई है कि ऐसा उनके लिए होगा “जो उस पर विश्वास करने वाले” होंगे – जैसा ऊपर देख चुके हैं, जो विश्वास करेगा, उसे विश्वास करते ही तुरंत ही मिल जाएगा; जिसने सच्चा विश्वास नहीं किया (यह केवल प्रभु ही जानता है, कोई मनुष्य नहीं, कि किसने सच में विश्वास किया है, और किसने नहीं), उसे नहीं मिलेगा, वह चाहे कितनी भी प्रार्थनाएं, प्रतीक्षा, या प्रयास करता रहे। जिसने विश्वास किया, उसे फिर कुछ और करने की आवश्यकता नहीं है, और न ही करने के लिए कहा गया है।

* यूहन्ना 14:16-17 – इन पदों में भी एक बार फिर से भविष्य काल पर ध्यान दीजिए: “देगा”, “होगा” – भविष्य काल – इस आश्वासन के साथ कि जब पिता देगा तो फिर वह सर्वदा साथ रहेगा। यह वैसा नहीं है जैसे पुराने नियम में था – पवित्र आत्मा कुछ समय के लिए आएगा और फिर चला जाएगा, (ओत्निएल न्यायियों 3:9,10; गिदोन न्यायियों 6:34; यिप्ताह, शमसून, राजा शाऊल 1 शमूएल 10:6, 10; दाऊद 1 शमूएल 16:13, आदि)

* यूहन्ना 16:7 – एक और स्थान जहाँ प्रभु ने भविष्यकाल का आश्वासन दिया है “सहायक आएगा; उसे भेजूँगा” – भविष्य काल – पवित्र आत्मा को भविष्य में आना था; उसी समय नहीं। 

* यूहन्ना 20:22 – “लो” – अभी तक जो भविष्य की बात कही जा रही थी, अब उसका समय आ गया था, अब इस बात को एक प्रक्रिया के अंतर्गत पूरा होना था, प्रभु द्वारा निर्धारित विधि से प्राप्त करना था।  प्रभु ने यह अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों से कहा – उन्हें पहले की प्रतिज्ञा स्मरण करवाई, और स्वर्गारोहण के समय उसकी प्रक्रिया भी बताई (लूका 24:49)। पवित्र आत्मा प्रभु की फूँक में नहीं था, और न ही कभी फूंकने के द्वारा किसी को दिया गया।

    पवित्र आत्मा से संबंधित कुछ अन्य गलत शिक्षाओं, जैसे के अन्य भाषाएँ बोलना, पवित्र आत्मा के उद्देश्य और कार्य, आदि को हम आगे के लेखों में देखेंगे।

यदि आप एक सच्चे मसीही विश्वासी हैं, पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु से उनकी क्षमा माँगने, अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने के द्वारा आपने नया जन्म अर्थात उद्धार पाया है, तो आपके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा आप में निवास कर रहा है, आपकी सहायता और शिक्षा के लिए आप में विद्यमान है। इसलिए किसी गलत शिक्षा में न फंसे, और यदि पड़ गए हैं तो उपरोक्त पदों का ध्यान करते हुए, उन शिक्षाओं से बाहर आ जाएं। पवित्र आत्मा परमेश्वर है, किसी मनुष्य के हाथों की कठपुतली नहीं जिसे कोई मनुष्य अपने किन्हीं प्रयासों अथवा निर्धारित विधियों के द्वारा नियंत्रित और निर्देशित कर सके।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।   

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 84

English Translation

False Teachings About Receiving The Holy Spirit (3)

While evaluating and analyzing from God's Word the Bible, the false doctrines and wrong teachings about the Holy Spirit spread by deceptive people, we had seen in the previous article that one very common but wrong and deceptive teaching given by these people is that after being saved, one has to 'tarry' or wait, make special efforts, and pray, to receive the Holy Spirit. There is no Biblical support for this wrong teaching. To justify their false teaching, these people quote Acts 1:1-8 where the Lord has told His disciples to wait till they receive the Holy Spirit, before going out for the ministry of preaching the gospel. We had said in the previous article about this thing stated by the Lord, that here, in verses 5-8, two very important things are given, which should never be overlooked while interpreting this passage. Of these two, we had seen about the first thing, i.e., waiting or tarrying, in the last article. We had seen how and why this was said only for those disciples of that time, and it is not a doctrinal statement to be applied for all Christian Believers at all times. Today we will consider the second thing stated here.

Secondly, In Acts 1:4-8 the Lord is reminding them that He had already told them about the Holy Spirit, had already discussed this with them, i.e., had explained to them in detail about their receiving the Holy Spirit. During the time of His ministry on earth, while with the disciples, the Lord had talked to them about receiving the Holy Spirit on multiple occasions; but every time, it was stated in the future tense, i.e., the Lord had been teaching them that at an appropriate time they would receive the Holy Spirit. But these preachers and teachers of false doctrines, to justify their teachings, misuse and misinterpret what the Lord had said to the disciples. The commonly used Bible references by these people, and what needs to be pondered over in these references are:

* Luke 11:13 - This verse is misused to show that the Lord has said that the Holy Spirit will be given to those who ask for Him. But when we look at this verse in its context (verses 11-13), then it becomes clear that this statement of the Lord is a figure of speech, a comparative statement. The Lord is talking about an earthly father desiring to give the best possible to his child. As an earthly father wants to give the best that he possibly can to his child, similarly God the Father too wants to give the best that He can to His children - the Holy Spirit - to those who have become His children by accepting the Lord Jesus as their saviour (John 1:12-13). Moreover, God is under no compulsion to give the Holy Spirit to anyone who asks for Him; the one desiring to have the Holy Spirit, should also be worthy of Him, i.e., an actually Born-Again or saved person. In Acts 8:18-23, Simon the Sorcerer wanted to receive the Holy Spirit with a wrong motive, but all he got was a severe admonition, not the Holy Spirit; and his actual condition of not being in the faith was exposed, although he claimed to believe in the Lord Jesus, had taken baptism, and used to stay in fellowship with the Believers (Acts 8:13).

* John 7:37-39 - This is another passage about the Holy Spirit being given. Here, take note of the future tense phrases, "will flow rivers of living water”, “the Spirit, whom those believing in Him would receive”, and a condition has also been given that this will happen for “He who believes in Me”; i.e., he who believes in the Lord will also receive the Holy Spirit; but the one who has not really come to the faith (no man knows this about another, only the Lord does), will not receive, as we have seen above, no matter how many prayers, pleading, efforts, and tarrying he may do. But the one who has actually come into faith in the Lord Jesus will not have to do anything, nor has he been asked to do anything, the saved person will automatically receive the Holy Spirit also.

* John 14:16-17 - In these verses once again take note of the future tense phrases: “He will give you another Helper”, “will be in you” have been used with the assurance that it is God who will give, and then the Holy Spirit will abide or remain in the Believer always. This is unlike what used to happen in the Old Testament where the Spirit would come for a purpose and duration and then go away, (Othniel in Judges 3:9,10; Gideon in Judges 6:34; King Saul in 1 Samuel 10:6, 10; David in 1 Samuel 16:13, etc.).

* John 16:7 - Another place where the Lord has assured in the future tense “Helper will not come to you; but if I depart, I will send Him to you” - the Spirit had to come to the disciples sometime in future, when the Lord would send Him.

* John 20:22 - “Receive the Holy Spirit” A post-resurrection statement from the Lord to the disciples; what had been for the future, its time had now come, it had to be fulfilled in a particular manner. The Lord, after His resurrection, reminded the disciples of the previously made promise, and then at the time of His ascension, told them about the fulfilling (Luke 24:49). The Holy Spirit was not in the breath of the Lord that He breathed upon the disciples, nor was He ever given to anyone by breathing upon the person.

Some other wrong teachings and false doctrines related to the Holy Spirit, e.g., speaking in tongues, the purposes and works of the Holy Spirit, etc., we will see in the subsequent articles.

If you really are a Christian Believer, if you have been Born-Again by repenting of your sins, asking the Lord Jesus to forgive your sins, and surrendering your life to the Lord Jesus, then God the Holy Spirit is residing in you since the moment of your salvation, to teach and help you. Therefore, do not fall for any wrong teachings; and in case you have got entangled with the wrong teachings, keeping the above-mentioned verses in mind, come out of the wrong teachings. The Holy Spirit is God, not a puppet in the hands of men, that can be manipulated and dispensed by man-made methods.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 1 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 83 - False Teachings About Receiving The Holy Spirit (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 83 - पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 83 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (2)

हम ने 2 कुरिन्थियों 11:4 से देखा है कि शैतान मुख्यतः तीन विषयों के बारे में भ्रामक शिक्षाएं और गलत सिद्धान्त फैलाता और सिखाता है। ये तीन विषय हैं, प्रभु यीशु मसीह, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और सुसमाचार। पिछले कुछ लेखों में हम ने शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली प्रभु यीशु से सम्बन्धित गलत शिक्षाओं के बारे में देखा था। पिछले लेख में हमने इस पद में दिए गए दूसरे विषय, पवित्र आत्मा, के बारे में शैतान द्वारा फैलाई जाने वाली गलत धारणाओं और शिक्षाओं के बारे में देखना आरम्भ किया है। आज हम बाइबल में परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में बाइबल में दी गई बातों के आधार पर, पवित्र आत्मा के बार में फैलाई जाने वाली गलत धारणाओं और शिक्षाओं के बारे में आग देखेंगे।

प्रभु यीशु ने अपने क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले अपने शिष्यों को आश्वस्त किया था कि उन्हें पवित्र आत्मा एक सहायक के रूप में दिया जाएगा (यूहन्ना 14:16, 26), और परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु की ओर से सहायक के रूप में प्रत्येक वास्तव में उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी को दिया जाता है। किन्तु प्रभु की इस आशीष को ये गलत शिक्षा फैलाने और सिखाने वाले लोग मनुष्यों द्वारा नियंत्रित और निर्देशित करने का प्रयास करते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल की स्पष्ट शिक्षाओं के विरुद्ध, उनकी एक मुख्य गलत शिक्षा है कि मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा उद्धार पाते ही नहीं मिलता है, वरन उसके लिए प्रतीक्षा, प्रार्थनाएं और प्रयास करने पड़ते हैं। और फिर ये झूठे प्रेरित और शिक्षक अपने उन प्रयासों, प्रार्थनाओं, विधियों को बताते हैं, जो उनके अनुसार पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं, और बाइबल के हवालों को संदर्भ से बाहर दुरुपयोग करके, अपनी बात को सही ठहराने के प्रयास करते हैं। साथ ही पवित्र आत्मा पाने के लिए प्रतीक्षा करने के लिए वे प्रेरितों 1:4-8 का भी हवाला देते हैं, इस हवाले का संदर्भ के बाहर दुरुपयोग करते हैं।

प्रेरितों 1:4-8 में प्रभु यीशु ने अपने स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले शिष्यों को आज्ञा दी कि वे यरूशलेम को न छोड़ें, वरन वहीं बने रहकर परमेश्वर पिता द्वारा जो प्रतिज्ञा दी गई है, और जिसकी चर्चा प्रभु यीशु ने पहले उन से की है, उसकी प्रतीक्षा करते रहें – यह प्रतिज्ञा स्पष्ट शब्दों में इससे अगले पद, पद 5 में, तथा पद 8 में बताई गई है। पद 5 और 8 से यह स्पष्ट है कि प्रभु शिष्यों से जिस प्रतिज्ञा के पूरे होने की प्रतीक्षा करने को कह रहा था, वह शिष्यों के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करना था।

यहाँ दो बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:

पहली बात, शिष्यों को सेवकाई पर निकलने से पहले, प्रतिज्ञा के पूरा होने तक प्रतीक्षा करनी थी, सेवकाई पर जाने के लिए परमेश्वर के सही समय और उसकी सामर्थ्य मिलने का इंतजार करना था। किन्तु प्रभु ने उन्हें यह नहीं कहा कि उस प्रतीक्षा के समय के दौरान उन्हें कुछ विशेष करते रहने होगा जिसे करने के द्वारा ही फिर उन्हें पवित्र आत्मा दिया जाएगा; या उनके परमेश्वर से विशेष रीति से मांगने से, आग्रह करने या गिड़गिड़ाने से, अथवा कोई अन्य विशेष प्रयास करने के परिणामस्वरूप फिर परमेश्वर उन्हें पवित्र आत्मा देगा, जैसे कि आज बहुत से लोग और डिनॉमिनेशन सिखाते हैं, करने के लिए बल देते हैं, विशेष सभाएं रखते हैं। पवित्र आत्मा प्राप्त होने की प्रतिज्ञा का पूरा किया जाना परमेश्वर के द्वारा, उसके समय और उसके तरीके से होना था, न कि इन शिष्यों के किसी विशेष रीति से मांगने या कोई विशेष कार्य अथवा प्रयास करने से होना था।

बाइबल के गलत अर्थ निकालने और अनुचित शिक्षा देने का सबसे प्रमुख और सामान्य कारण है किसी बात या वाक्य को संदर्भ से बाहर लेकर, और उस से संबंधित किसी संक्षिप्त वाक्यांश के आधार पर, अपनी ही समझ के अनुसार एक सिद्धांत (doctrine) खड़ा कर लेना, उसे सिखाने लग जाना। प्रभु की कही इस बात के आधार पर भी ऐसे ही यह गलत शिक्षा दी जाती है कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करना और प्रयास करना आवश्यक है।

इस विषय पर यह ध्यान देने योग्य एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि सम्पूर्ण नए नियम में फिर कहीं यह प्रतीक्षा करना न तो सिखाया गया है, और ना इस बात के लिए कभी किसी को कोई उलाहना दिया गया है कि उन्होंने प्रतीक्षा अथवा प्रयास क्यों नहीं किया, और न ही नए मसीही विश्वासियों या नई स्थापित विश्वासी मण्डलियों को यह निर्देश अथवा शिक्षा दी गई कि वे पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष करें। इसी तरह से सम्पूर्ण नए नियम में न ही कभी किसी में विश्वास अथवा सामर्थ्य में दुर्बल विश्वासी को कहा अथवा सिखाया गया कि अपनी इस कमी के लिए कुछ विशेष प्रयास अथवा प्रतीक्षा कर के वह पवित्र आत्मा को प्राप्त करे, और फिर उससे प्रभु की सेवकाई के लिए सामर्थी बनें। वरन अन्य सभी स्थानों पर यही बताया और सिखाया गया है कि पवित्र आत्मा प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते ही, तुरंत ही दे दिया जाता है। यह बात बाइबल के इन पदों से स्पष्ट हो जाती है:

* प्रेरितों 10:44; 11:15, 17 – विश्वास करने के साथ ही

* प्रेरितों 19:2 – विश्वास करते समय

* इफिसियों 1:13-14 – विश्वास करते ही छाप लगी

* गलातियों 3:2 – विश्वास के समाचार से

* तीतुस 3:5 – नए जन्म का स्नान और पवित्र आत्मा द्वारा नया बनाया जाना, एक साथ ही और एक ही बात - उद्धार, अर्थात नया-जन्म पाने के लिए लिखे गए हैं।

प्रेरितों 1:5-8 में प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करने से सम्बन्धित इस पहली महत्वपूर्ण बात को देखने के बाद, यहाँ दी गई दूसरी महत्वपूर्ण बात को हम अगले लेख में देखेंगे और समझेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 83

English Translation

False Teachings About Receiving The Holy Spirit (2)

We have seen from 2 Corinthians 11:4 that Satan spreads his false doctrines and deceptive teachings mainly about three topics. These three topics are, the Lord Jesus Christ, God the Holy Spirit, and the Gospel. In the recent preceding articles, we have seen about the wrong teachings that Satan spreads about the Lord Jesus. In the previous article, we had begun to see the false concepts and wrong teachings that Satan spreads about the second topic, the Holy Spirit. Today we will see some more False concepts and wrong teachings spread by Satan, and consider them on the basis of what is given in God's Word the Bible about God the Holy Spirit.

The Lord Jesus had assured His disciples before His crucifixion that the Holy Spirit will be given to them as their Helper (John 14:16, 26), and the Holy Spirit is given by the Lord God to every truly Born-Again Christian Believer. But these preachers and teachers of wrong things, try to control and manipulate this blessing from God by men. Contrary to the clear and unambiguous teachings of the Bible, one of the main false teachings of these deceptive people is that the Holy Spirit is not received at the time of salvation, but one has to ‘tarry’, pray, and make efforts to receive it. Then these false teachers and preachers tell their own contrived methods involving waiting, efforts, and prayers, which according to them are necessary to receive the Holy Spirit. They try to justify it all by taking portions of God’s Word out of their context, then misinterpret and misuse them to justify their wrong teachings. To justify their notion of “tarrying” they misquote and misuse Acts 1:4-8, taking it out of its context. Let us look at it in its context.

In Acts 1:4-8 the Lord Jesus gave an instruction to His disciples that they should not leave Jerusalem, but remain there, wait for the promise of the Lord God, about which the Lord Jesus had talked to them earlier, and wait for this promise to be fulfilled. After this, what this promise is, has been made very clear in the subsequent verses 5 and 8, that it is the disciple’s receiving the Holy Spirit.

There are two very important things to take note of over here:

Firstly, the disciples, before going out to preach the gospel had to wait for the promise to be fulfilled, had to wait for God’s time and God's power to proceed for their ministry. But the Lord never said to them that while they were waiting, they will have to do something special, or persistently plead for being given the Holy Spirit before God, or make some special efforts so that because of those efforts or pleadings God will grant them the Holy Spirit, as many denominations and people preach and teach, and for this they organize special meetings too, and emphasize on the necessity of all these things. The giving of the Holy Spirit was to be in God’s time and by God’s method, not by anything, any special efforts or prayers and pleadings that these disciples would do.

The most common and important cause of misinterpreting and deriving wrong teachings from the Bible is using some word, or phrase, or sentence, or passage out of its context, and then based on that limited portion of God’s Word, build up a doctrine and start preaching and teaching it. This misuse of God’s Word is the basis of preaching and teaching this false doctrine that one has to wait, pray, and make special efforts to receive the Holy Spirit.

A very important point to ponder over about this doctrine is that in the whole of the New Testament, never again has this concept of “tarrying” or waiting and pleading ever been stated or taught. Also, nowhere in the New Testament, amongst the newly formed Churches and new-comers to the faith in Christ, has anyone ever been admonished that they should have waited and pleaded before God to receive the Holy Spirit, or has ever again been advised to wait. Similarly, in the whole of the New Testament neither has anyone weak in faith and struggling in his ministry ever been advised to make some special efforts to obtain the Holy Spirit and be empowered to carry on in the ministry. Rather, at many places it has been taught and told that the Holy Spirit is given by the Lord the moment one comes to faith in the Lord, is Born Again. This becomes clear on considering the following verses:

* Acts 10:44; 11:15, 17 - on believing and coming into faith

* Acts 19:2 - on believing

* Ephesians 1:13-14 - sealed by the Holy Spirit on being saved

* Galatians 3:2 - By the hearing of faith

* Titus 3:5 - “the washing of regeneration and renewing of the Holy Spirit” have been mentioned together for the same thing - salvation i.e., being Born-Again.

Having seen the first important thing given in Acts 1:5-8 about receiving the Holy Spirit, said by the Lord to His disciples, we will look at and understand about the second important thing in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 30 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 82 - False Teachings About Receiving The Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 82 - पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 82 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा प्राप्त करने के विषय गलत शिक्षाएं (1)

पिछले कुछ लेखों से हम इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखते आ रहे हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है। इसका अर्थ है कि ऐसी कोई भी बात जो पहले से ही वचन में नहीं दी गई है, वरन् बाद में डाली या जोड़ी जाती है, वह शैतान की ओर से है, और उसे स्वीकार नहीं करना है। इसलिए, जो भी परमेश्वर के वचन में स्थापित होगा, और प्रभु यीशु, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में बाइबल की शिक्षाओं को भली-भाँति जानता और समझता होगा, वह तुरन्त ही इन झूठे सिद्धान्तों एवं गलत शिक्षाओं को, शैतान द्वारा चतुराई से लाई गई बाइबल से बाहर की बातों को, पहचान लेगा, और शैतान के बहकावे में नहीं फँसेगा। 

इन तीनों प्रकार की गलत शिक्षाओं में से इस पद में सबसे पहली है कि शैतान और उस के जन, प्रभु यीशु के विषय ऐसी शिक्षाएं देते हैं जो वचन में नहीं दी गई हैं, और इसके बारे में हम पिछले कुछ लेखों में विस्तार से देख चुके हैं। दूसरी बात जिसके बारे में भ्रामक शिक्षा और गलत बातें सिखाए, फैलाई जाती हैं, वह है “कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था।” गलत शिक्षा के पहले विषय के समान ही, इस दूसरी के लिए भी यहाँ यही लिखा गया है, “जो पहिले न मिला था” - अर्थात, जो भी गलत शिक्षाएं और बातें होंगी, वे उन शिक्षाओं और बातों के अतिरिक्त होंगी जो परमेश्वर के वचन में पहले से लिखवा दी गई हैं। और उन पहले से लिखी गई शिक्षाओं के आधार पर दी जाने वाली सभी शिक्षाओं को परखा, जाँचा, और उनकी सत्यता को स्थापित किया जा सकता है।

यहाँ, इस पद और वाक्य में ध्यान कीजिए कि पवित्र आत्मा मिलने की बात भूत-काल (past tense) में की गई है - उन विश्वासियों को पवित्र आत्मा दिया जा चुका था; भविष्य में नहीं मिलना था। साथ ही झूठे शिक्षकों द्वारा जिस आत्मा को देने की बात की जा रही थी, उसे “कोई और आत्मा” कहा गया है। जो आत्मा पवित्र आत्मा के अतिरिक्त कोई और आत्मा होगा, और व्यक्ति के अंदर आकर उसे प्रभावित एवं नियंत्रित करेगा, निःसंदेह वह परमेश्वर का, या फिर परमेश्वर की ओर से तो नहीं होगा। इसलिए यह "कोई और आत्मा" शैतान का दुष्ट आत्मा ही होगा, क्योंकि इन दोनों आत्माओं के अतिरिक्त तो तीसरी किसी श्रेणी का आत्मा हो ही नहीं सकता है।

अगले लेख से हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के संबंध में सामान्यतः बताई और फैलाई जाने वाली कुछ गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों के विषय देखेंगे, जिन्हें भ्रामक रीति से और बहुधा कुछ चमत्कारिक कार्यों के साथ फैलाया और सिखाया जाता है, जिससे वे प्रभावी और “ईश्वरीय” प्रतीत हों।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 82

English Translation

False Teachings About Receiving The Holy Spirit (1)

In the past few articles, from Ephesians 4:14, we have been considering about the deceptive teachings and tricks of Satan that adversely influence the immature Christian Believers and the Church. The Holy Spirit has got written about these deceptive teachings by the Apostle Paul, For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! (2 Corinthians 11:4); i.e., there are mainly three themes or topics on which Satan and his followers usually present their false teachings to beguile and mislead the people. They disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to preach and teach these deceptive doctrines, using various tricks to impress and influence people, and cunningly making them think that these satanic agents are actually divine. In this verse we have also been given another very important fact, that helps us to identify the deceptions of Satan and escape falling for them. This verse tells us that all things that are true, factual, and to be accepted about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, have already been given in God’s Word; thereby implying that anything outside of God’s Word is from Satan, and is not to be accepted. Therefore, anyone who is established in God’s Word and is well versed with Biblical teachings about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, will immediately be able to identify the false doctrines and wrong teachings, the unBiblical things, deceptively being brought in by Satan, and will not fall for Satan’s tricks.

The first theme given in 2 Corinthians 11:4 is wrong teachings and concepts about the Lord Jesus; and we have seen them in some detail in the previous articles. The second theme mentioned in this verse is about the Holy Spirit, “if you receive a different spirit which you have not received”. As for the wrong teachings about the first theme, for this second theme too it is written here, “which you have not received” - implying that all the wrong and deceptive teachings will be those that are other than the ones already given in the Word of God. And, these correct teachings that have already been given can be used as a standard to measure and evaluate the other teachings and ascertain whether they are true or not.

Take note about this verse and the sentence related to the Holy Spirit, that it is in the past tense, even receiving the Holy Spirit mentioned here is in the past tense; i.e., those Believers had already received the Holy Spirit, they were not going to receive it in the future. Also, the spirit that would come through these false teachers has been called “some other spirit.” Doubtless, that the spirit other than the Holy Spirit, that is being cautioned about and which can come in a person and control or direct him, it will not be from God or be of God. Therefore, this “other spirit” cannot be any other than satanic or demonic, since there is no third category of spirits.

From the next article we will start looking at some wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit that are deceptively spread, often with tricks to make them appear impressive and ‘divine.’