मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 102
Click Here for the English Translation
पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप (2)
पिछले लेख से हमने परमेश्वर के वचन के आधार पर यह समझना आरम्भ
किया है कि कभी क्षमा न होने वाला पाप, वास्तव में है क्या। इस
बात को हम कुछ प्रश्नों के उत्तर के रूप में समझेंगे। पवित्र आत्मा यह समझने के
लिए कि यह “निरादर” या “निन्दा” वास्तव में है क्या, और यह
क्यों परमेश्वर पिता तथा प्रभु यीशु के विरुद्ध नहीं, केवल
परमेश्वर पवित्र आत्मा ही के विरुद्ध ही क्षमा नहीं हो सकता है, हमें परमेश्वर के वचन में से कुछ तथ्यों एवं शिक्षाओं को देखना होगा।
इसे केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा के विरुद्ध पाप ही क्यों कहा
गया है?
परमेश्वर का वचन बाइबल हमारे प्रभु परमेश्वर को त्रिएक
परमेश्वर दिखाती है, परमेश्वर पिता, परमेश्वर
पुत्र – प्रभु यीशु मसीह, और परमेश्वर पवित्र आत्मा की
पवित्र त्रिएकता। ये तीनों हर प्रकार से और हर बात में पूर्णतः एक और समान हैं,
इन तीनों में कोई भी, किसी भी प्रकार की
भिन्नता नहीं है – पवित्र त्रिएक परमेश्वर – एक परमेश्वर तीन पवित्र व्यक्तित्वों
में। तो जबकि तीनों हर रीति से समान और बराबर हैं, तो फिर
ऐसा क्यों है कि केवल “पवित्र आत्मा के निरादर” के लिए ही इतने कठोर परिणाम दिए गए
हैं; जबकि ऐसे ही दुष्परिणामों का न तो कोई संकेत और न ही
कोई दावा परमेश्वर पिता, या परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु के
विरुद्ध किए गए निरादर के लिए कहा गया है; जबकि तीनों ही
परमेश्वर के समान स्वरूप हैं?
इसे समझने के लिए त्रिएक परमेश्वर के तीन व्यक्तित्वों के
संबंध में कुछ बारीकियों को देखना होगा। परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु मसीह, जब पृथ्वी पर हमारे उद्धारकर्ता बन कर आए, तो वे
अपनी स्वर्गीय महिमा, वैभव, स्वरूप,
और स्थान को छोड़कर आए थे। बाइबल बताती है कि मानव स्वरूप में
उन्होंने अपने आप को स्वर्गीय महिमा से शून्य कर लिया और वे स्वर्गदूतों से थोड़ा
कम किए गए थे (फिलिप्पियों 2:5-8; इब्रानियों 2:9)। इस मानवीय स्वरूप में, वे संसार के पाप उठाने और
संसार के छुटकारे के लिए बलिदान होने के लिए आए थे। इसके लिए उनका, तुच्छ समझा जाना, उनके विरुद्ध बोला जाना, उनका दुःख और ताड़ना सहना, और संसार के लोगों से
तिरस्कृत एवं निरादर होना, पूर्व-निर्धारित था (यशायाह 53)। उन्हें भी वही सब अनुभव करना और सहना था जिसमें होकर संसार के लोग
निकलते हैं; उन्हें किसी भी अन्य मनुष्य के समान जीवन जीना
था (इब्रानियों 4:15; 5:7-8), इन सब बातों में भी निष्पाप
बने रहना था, और अंततः क्रूस की श्रापित मृत्यु सहन करनी थी।
उनके इस मानवीय स्वरूप और अस्तित्व के सन्दर्भ में, मृत्यु
सहने के लिए स्वर्गदूतों से कुछ कम किए जाने से, पृथ्वी पर
उनका यह शारीरिक या मानवीय स्वरूप उनके त्रिएक परमेश्वरीय स्वरूप से कुछ “कम” था।
इसलिए उनके मानवीय स्वरूप की निंदा या निरादर का दोष, जिसे
उन्हें सहना ही था, त्रिएक परमेश्वर के शह दोनों, परमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पवित्र आत्मा के निरादर से कुछ कम और भिन्न
होता। क्योंकि हमारे प्रभु को हमारे उद्धार का मार्ग प्रदान करने की अपनी सेवकाई
के दौरान अपमान और तिरस्कार सहना निर्धारित किया गया था, इसलिए
उनके (अर्थात उनके शारीरिक/मानव स्वरूप के) विरुद्ध कही गई, या
कही जाने वाली निंदनीय बातों को क्षमा न हो सकने वाला पाप कहना उनके पृथ्वी पर आने
के उद्देश्य को ही विफल कर देता, और संसार को छुटकारे के
स्थान पर नाश में भेज देता। इसलिए परमेश्वर पुत्र की निंदा को क्षमा न हो सकने
वाला पाप नहीं कहा जा सकता था।
परमेश्वर पिता के संदर्भ में, ध्यान करें कि शब्द
“परमेश्वर” और “पिता” सभी संस्कृतियों और धर्मों में सामान्यतः प्रयोग किए जाने
वाले शब्द हैं, जिन्हें नास्तिक और धर्म को न मानने वाले भी
प्रयोग करते रहते हैं; बहुधा सौगंध खाने और अपशब्दों के साथ
भी, जैसे कि, “अरे मेरे परमेश्वर/या
ख़ुदा” “परमेश्वर नाश करे,” “परमेश्वर के श्रापित,” “परमेश्वर की सौगंध” आदि। संसार के किसी भी व्यक्ति द्वारा इन अपमानजनक या
निंदनीय शब्दों का प्रयोग करने का यह अर्थ नहीं है कि वह इन्हें मसीही विश्वास के
पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में से पिता परमेश्वर के लिए ही प्रयोग कर रहा है। इसी
प्रकार से शब्द “पिता” भी संसार भर में अनेकों अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया जाता
है, और इसे भी बहुधा अपशब्दों और सौगंध लेने में भी प्रयोग
किया जाता है। इसलिए शब्द “पिता” तथा शब्द “परमेश्वर” का, जिन्हें
किसी भी मत अथवा धर्म में किसी भी आदरणीय अथवा आराध्य के लिए प्रयोग किया जा सकता
है - और यह भी बाइबल के विरुद्ध है, किसी भी प्रकार से
दुरुपयोग करना, यदि उसे यहोवा परमेश्वर के निरादर की परिभाषा
से पृथक नहीं रखा जाता, तो स्वतः ही शब्दों का इस प्रकार से
प्रयोग करने वाला व्यक्ति, तुरंत ही सदा काल के लिए दोषी
ठहराया जाता, और उसके पास फिर कभी उद्धार पाने का कोई अवसर
नहीं रहता। इसलिए ये दोनों शब्द “पिता” एवं “परमेश्वर” के दुरुपयोग को भी कभी
क्षमा न हो सकने वाले पापों में सम्मिलित नहीं किए जा सकता था।
अब पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा
ही शेष रहा। यहां पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य बात यह है कि
परमेश्वर पवित्र आत्मा का विचार केवल मसीही और यहूदी धर्म की विचारधारा में ही
पाया जाता है; संसार के अन्य किसी भी धर्म या विश्वास में
यह विद्यमान नहीं है। क्योंकि पवित्र आत्मा के बारे में पुराने नियम के समय में भी
लोगों को भली-भांति पता था (उदाहरण के लिए, उत्पत्ति 1:2;
भजन 104:30; 139:7 आदि) और फरीसी, सदूकी, और शास्त्री उसी पुराने नियम को पढ़ा करते थे,
तथा लोगों को सिखाते भी थे, इसलिए वे फरीसी,
सदूकी, और शास्त्री किसी भी प्रकार से
परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकते थे, और न ही पवित्र आत्मा के त्रिएक परमेश्वर का अभिन्न एवं समतुल्य भाग होने
से अपने आप को अनजान होने को कह सकते थे।
इसलिए, परमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पुत्र के विषय
में उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, मूलतः, परमेश्वर पवित्र आत्मा के विरुद्ध कही गई निरादर की कोई बात ही वास्तविकता
में एकमात्र सच्चे परमेश्वर की निंदा मानी जा सकती है।
पवित्र परमेश्वर के
विरुद्ध बात करना वही पाप है जिसके कारण प्रधान-स्वर्गदूत लूसिफर गिराया गया
(यशायाह 14:12-14; यहेजकेल 28:12-15), और शैतान बन गया – सदा काल के लिए परमेश्वर और उससे संबंधित किसी भी बात
का विरोधी। लूसिफर ने परमेश्वर की महिमा और महानता के विरुद्ध बलवा किया और बातें
कीं। लूसिफर ने परमेश्वर को उसके समस्त महिमा, वैभव, महानता, अधिकार और सामर्थ्य में भली-भाँति जानने के
बावजूद; परमेश्वर के विषय सारी जानकारी रखते हुए भी जानबूझकर
किया गया उसका यह विद्रोह लूसिफर के लिए क्षमा न होने वाला पाप बन गया, और उसे स्वर्ग से निष्कासित कर दिया गया। वह शैतान बन गया, तथा उसे और उसके अनुयायियों को अनन्तकाल तक दण्ड भोगने के लिए ठहरा दिया
गया (मत्ती 25:41, 46)।
अगले लेख में हम देखेंगे कि लूसिफर का पाप क्यों क्षमा नहीं
हो सकता था; और यह भी समझेंगे कि वचन के अनुसार निन्दा (blasphemy)
शब्द का वास्तव में क्या अर्थ और अभिप्राय होता है।
यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और
समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में
न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही
आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और
लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत
शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को
जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के
पालन को अपना लें।
यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके
पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की
आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार
नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं
माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें।
प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से
तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और
स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु
मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना
जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी
कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने
मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े
गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें।
मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने
की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन
इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक
प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक
के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं
करेंगे? निर्णय आपका है।
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
The Church,
or, Assembly of Christ Jesus - 102
English Translation
Understanding The
Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (2)
Since the previous article we have begun to understand on
the basis of God's Word, what the unforgivable sin is. We will understand this
as answers to some questions. Let us start understanding what this “blasphemy”
actually is, and why it has been said to be “unforgivable” only against God the
Holy Spirit, and not against God the Father, or the Lord Jesus, from some
pertinent facts and teachings of the Word of God.
Why has it been called “unforgivable” only against God the
Holy Spirit?
God’s Word the Bible shows that the Lord our God is a
Triune God, a Holy Trinity of God the Father, God the Son - the Lord Jesus, and
God the Holy Spirit. These three are one in everything and in every manner,
none of them is different or lesser from another in any way - Holy Triune God -
One God as three divine personalities. Therefore, if all three of them are
equal and similar in all respects and for everything, then why is it that only
the blasphemy against the Holy Spirit has such serious consequences; while no
such admonition has ever been stated or even indicated against God the Father
and God the Son - the Lord Jesus?
To understand this, we will have to look into and
understand the finer points about the mutual relationship of these three
personalities of the Triune God. When God the Son - the Lord Jesus, came to
this earth as our saviour, He left His glory, majesty, divine form, and
position in heaven. The Bible tells us that in His human form He emptied
Himself of His divine form and was made slightly lower than the angels
(Philippians 2:5-8; Hebrews 2:9). He had come down in this human form, to take
upon Himself the sins of the whole world and sacrifice Himself for deliverance
from them. To accomplish this, it was fore-ordained that He will be despised
and rejected, will be spoken against and ridiculed, will have to suffer pain
and persecution, and will be dishonored and humiliated by the people of the
world (Isaiah 53). Lord Jesus had to live a life like any other person of the
earth, had to live, suffer and experience like humans (Hebrews 4:15; 5:7-8)
remain sinless through it all, and finally endure the cursed death on the
cross. In context of His human form and existence, in His being made a little
lower than the angels to suffer death, in His physical form on earth He was
somewhat “lesser” than His divine form as one of the Triune God. Therefore, His
being insulted, despised, rejected, and humiliated, blasphemed against in His
human form, all of which was fore-ordained for Him to suffer anyways, was in a
way different than the same being done against the other members of the Holy
Trinity. Moreover, since He had to pass through all of these derogatory
experiences in His earthly form at the hands of mankind to prepare the way of
salvation for all of mankind, therefore if anything spoken against Him (i.e.,
His earthly form) were to be called “an unforgivable sin”, then it would defeat
the very purpose of His coming to earth, and instead would have condemned
mankind into eternal destruction, with no remedy for their sins. Therefore, the
blasphemy against God the Son could not be called “an unforgivable sin.”
In the context of God the Father, take note that the words
“God” and “father” are found and used in all civilizations, religions, and
beliefs. Even atheists and irreligious people use them; and often people use
these two words without keeping in mind or realizing their meaning, as ‘swear
words’ or in an insulting and derogatory sense, as “Oh! My God”; “God
condemn/destroy you”; “Curse you in God’s name”; “God’s promise”; and even in
abuses and invectives. The use of these two words “God” and “father” in this
derogatory manner by anyone in the world does not necessarily mean that he is
saying that derogatory thing against God the Father of the Bible, i.e., against
the holy personality of the Holy Trinity of the Christian Faith. Similarly, the
word “father” can be used with many different implications and senses, often to
swear or in abusive language. The words “God” and “father”, have been used in
every culture, civilization, belief, religion of the world in an honorable and
reverential manner, and at times for worshipping and even for elevating a
person to the status of deity and for according him a divine honor, which is
again unBiblical. Hence any misuse and misapplication of these words, “God” and
“father”, if they had not been kept out of the purview of this blasphemy of the
Lord God Jehovah, then all those who would ever have done this would have
become guilty and worthy of eternal condemnation, and would never have had any
chance of being saved from their sins. Therefore, these two words, “God” and “father”
too, could not have been included in the scope of the “unforgivable sin of
blasphemy.”
This leaves only God the Holy Spirit from the Holy Trinity.
A very important thing to keep in mind over here is the fact that the concept
of “God the Holy Spirit” is unique only to the Judeo-Christian religious
thinking and beliefs; it is not seen in any other culture, belief, or religion
of the world. Since even the people of the Old Testament knew about the Holy
Spirit (e.g., Genesis 1:2; Psalms 104:30; 139:7, etc.), and the Pharisees,
Sadducees, and the Scribes used to study, teach and preach the Old Testament,
therefore there is no way in which they could say that they did not know about
the Holy Spirit; nor could they claim that they were unaware of the Holy Spirit
being a part of the Holy Trinity of God.
Therefore, keeping the above-mentioned things in mind about
God the Father and God the Son, essentially, it is only something derogatory
stated against the Holy Spirit that could have been considered as blasphemy
against the one and only true and living Holy God.
To speak against the Holy God is the same sin that the
archangel Lucifer committed and was cast out of heaven (Isaiah 14:12-14;
Ezekiel 28:12-15), and became Satan - forever and ever the opponent of God and
everything related to God. Lucifer rebelled and spoke against the glory and
majesty of God. Lucifer had seen God in all His glory, majesty, sovereignty,
and power; he well knew who God was, but still rebelled against Him, spoke
against Him, wanted to rise over and above God. Being well aware of the truth,
and still willfully and knowingly rebelling against God became the unforgivable
sin for Lucifer and he was cast out of heaven along with his angels. He became
Satan, and he along with his followers was condemned to eternal hell (Matthew
25:41, 46).
In the next article we will see why Lucifer’s sin could not
be forgiven, and will also understand what the word ‘blasphemy’ means according
to the Word of God.
If you are a Christian Believer, then it is very essential
for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong
teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived,
nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written
in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and
verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already
been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them
from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and
reject the rest.
If you have not yet accepted the discipleship of the Lord
Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and
heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there
is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are
still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord
Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to
do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and
sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to
salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer,
voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins,
and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I
confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind,
in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have
fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have
paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins,
change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with
you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make
this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and
surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth
and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not
say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The
decision is yours.
Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language