ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

निन्दा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निन्दा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 105 - Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (Part-5) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 105 - पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप की समझ (5)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 105 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप की समझ (5)


हम पिछले कुछ लेखों से देखते आ रहे हैं कि पवित्र आत्मा से सम्बन्धित गलत शिक्षा फैलाने  वाले लोग, उनके द्वारा वचन की गलत व्याख्या और तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने के आधार पर दी गई शिक्षाओं के बचाव के लिए भय को एक हथियार बनाकर प्रयोग करते हैं। इन लोगों की एक और प्रमुख शिक्षा, जिसे वे अपने बचाव के लिए प्रयोग करते हैं, है “पवित्र आत्मा की निन्दा कभी क्षमा न होने वाला पाप है।” यदि कोई इनसे स्पष्टीकरण माँगता है, या उनकी शिक्षाओं को जाँचना परखना चाहता है, तो ये इसे पवित्र आत्मा की निन्दा, जो कभी क्षमा नहीं की जाएगी बताकर, उसे डराकर, रोक देते हैं। यह समझने के लिए कि यह “निरादर” या “निन्दा” वास्तव में है क्या, और यह क्यों केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा ही के विरुद्ध ही क्षमा नहीं हो सकता है, परमेश्वर पिता और परमेश्वर पुत्र के विरुद्ध ऐसा क्यों नहीं है। इसके लिए हमने पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन में से कुछ तथ्यों एवं शिक्षाओं को देखना आरंभ किया है, और पहले त्रिएक परमेश्वर के तीनों स्वरूपों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के बारे में अपने इस विषय के संदर्भ से देखा है। फिर हमने देखा कि लूसिफर का पाप क्यों क्षमा नहीं हो सकता था; और यह भी समझा था कि वचन के अनुसार निन्दा (blasphemy) शब्द का वास्तव में क्या अर्थ और अभिप्राय होता है, और वचन के संदर्भ एवं प्रयोग के अनुसार क्यों जन-साधारण का हर संदेह, अविश्वास, अभद्र भाषा का प्रयोग, आदि, पवित्र आत्मा की निन्दा की श्रेणी में नहीं आता है; प्रभु यीशु द्वारा यह बात केवल धार्मिक अगुवों ही के लिए क्यों कही गई। आज हम देखेंगे कि क्यों प्रभु यीशु ने यह बात कि “पवित्र आत्मा की निन्दा कभी क्षमा न होने वाला पाप है” केवल वचन के ज्ञानियों और शिक्षकों, फरीसियों के लिए ही क्यों कही है (मरकुस 3:28-30 और लूका 12:10)। यह समझने के लिए कि किस प्रकार से फरीसियों के लिए प्रभु यीशु का निरादर करना क्षमा न हो सकने वाले पाप ठहरा, इस संदर्भ में वचन के कुछ हवालों को देखिए:     * यूहन्ना 3:1-3 को देखिए: फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहा, हे रब्बी, हम जानते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से गुरु हो कर आया है; क्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता है, यदि परमेश्वर उसके साथ न हो, तो नहीं दिखा सकता। यीशु ने उसको उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता। यहाँ, यह बिलकुल स्पष्ट है कि निकुदेमुस ने प्रभु से जो कहा - “हम जानते हैं”, उसके अनुसार न केवल वह स्वयं, वरन फरीसी समाज के सभी लोग भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु, परमेश्वर की ओर से गुरु होकर आए हैं। तथा सभी फरीसी यह भी समझते थे कि प्रभु यीशु के कार्य यह प्रमाणित करते थे कि परमेश्वर उनके साथ है, और उन में होकर काम कर रहा है।     * धर्म के ये अगुवे प्रभु यीशु के, उस के सेवकाई से पहले के जीवन के बारे में, न तो अनजान थे और न किसी संदेह में थे; वरन, वे उसके विषय सब बातों के बारे में अच्छे से जानते थे! इसीलिए जब प्रभु यीशु ने उन्हें चुनौती दी कि तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते? (यूहन्ना 8:46), तो उनमें से कोई भी प्रभु के जीवन में कोई पाप या बुराई को नहीं बता सका, कोई भी प्रभु को किसी भी बात में दोषी नहीं ठहरा सका।     * इसी प्रकार से जब तब फरीसियों ने जा कर आपस में विचार किया, कि उसको किस प्रकार बातों में फंसाएं। सो उन्होंने अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, कि हे गुरु; हम जानते हैं, कि तू सच्चा है; और परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है; और किसी की परवाह नहीं करता, क्योंकि तू मनुष्यों का मुंह देखकर बातें नहीं करता (मत्ती 22:15-16) तब भी उन्होंने उसे “हे गुरु” कहकर संबोधित किया, तथा इस तथ्य का अंगीकार किया कि प्रभु यीशु सच्चा है, परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है, और निष्पक्ष, निष्कपट व्यवहार करता है।     * जब प्रभु यीशु मसीह को पकड़वाने वाले उनके शिष्य यहूदा इस्करियोती ने अपने किए पर दुख जताया और उन धर्म के अगुवों के पास आकर कहा, जब उसके पकड़वाने वाले यहूदा ने देखा कि वह दोषी ठहराया गया है तो वह पछताया और वे तीस चान्‍दी के सिक्के महायाजकों और पुरनियों के पास फेर लाया। और कहा, मैं ने निर्दोष को घात के लिये पकड़वाकर पाप किया है? उन्होंने कहा, हमें क्या? तू ही जान (मत्ती 27:3-4), तब भी, यद्यपि उन्होंने यहूदा की बात को अनसुनी कर दिया, किन्तु उन्होंने प्रभु यीशु के निर्दोष होने की उसकी बात को अस्वीकार नहीं किया, उसके विषय कोई तर्क नहीं किया; अर्थात, परोक्ष रूप में प्रभु के निर्दोष होने को स्वीकार कर लिया।     * और न ही प्रभु ने अपने बारे में उन्हें किसी संदेह में छोड़ा था; अनेकों अवसरों पर, यहाँ तक कि उस समय तक भी जब उन्हें झूठे मुकद्दमों में दोषी ठहराने के प्रयास किए जा रहे थे, प्रभु ने यह बारंबार स्पष्ट बता दिया था कि वह कौन है (यूहन्ना 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; लूका 22:67-70)। परन्तु प्रभु यीशु के वास्तविकता को भली-भांति जानते हुए भी उन्होंने कभी भी प्रभु पर विश्वास नहीं किया (यूहन्ना 12:37)। उलटे, उनके बारे में यह सब सत्य जानते हुए भी, बुरे उद्देश्यों एवं स्वार्थी भावनाओं के अंतर्गत, उन्होंने प्रभु को मार डालने का षड्यंत्र रचा (यूहन्ना 11:47-50)।     दूसरे शब्दों में, यद्यपि यहूदियों के धार्मिक अगुवे यह भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु वास्तव में कौन हैं, और यह भी कि परमेश्वर उनके साथ है, तथा उन में होकर कार्य कर रहा है। फिर भी जानबूझकर, स्वार्थी लाभ के लिए, उन्होंने प्रभु को नज़रन्दाज़ किया, उन पर अविश्वास किया, और सबसे बुरा यह कि जानबूझकर उनके बारे में लोगों का गलत मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी के समक्ष प्रभु के कार्यों और शिक्षाओं में होकर दिखाए जा रहे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानों के सरदार की सामर्थ्य कहने के द्वारा न केवल प्रभु और परमेश्वर के विषय झूठ बोला, वरन प्रभु में होकर कार्य करने वाली पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानी शक्ति बताया। अब पहले लेख में हमने जो “निन्दा” (blasphemy) शब्द का वचन के अनुसार वास्तविक अर्थ को और उसके अभिप्रायों के बारे में सीखा था, उसे स्मरण कीजिए या फिर से देख लीजिए। उन फरीसियों तथा धर्म के अगुवों की यह, प्रभु के विरोध में, और स्वार्थ के अंतर्गत जानबूझकर कही गई बात; प्रभु के बारे में जानकारी रखते हुए भी और यह जानते हुए भी कि प्रभु पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले आरोप झूठे हैं, फिर भी झूठ बोलकर प्रभु का निरादर करना, उन्हें अपमानित करना, और उनमें होकर कार्य करने वाली पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानी सामर्थ्य कहना, केवल इसे ही प्रभु ने पवित्र आत्मा के विरुद्ध किया गया कभी क्षमा न हो सकने वाला पाप कहा है; अन्य किसी बात को नहीं।     इसलिए, पवित्र आत्मा के विरुद्ध कभी क्षमा न हो सकने वाले पाप वह नहीं हैं जो बहुधा वर्तमान के अनेकों धार्मिक अगुवों के द्वारा कहे और बताए जाते हैं; और जो वचन, विशेषकर पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाओं को देने वाले बताते और फैलाते हैं। बाइबल में यह वाक्यांश एक बहुत ही विशिष्ट अपराध के लिए प्रयोग किया गया है, और केवल उस अपराध को ही यह कहा जाना चाहिए। अपनी गलत शिक्षाओं के विषय प्रश्नों से बचने के लिए लोगों को “पवित्र आत्मा की निन्दा” का भय दिखाना या कहना झूठ है, अनुचित है, वचन का दुरुपयोग है।     यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।     यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 105


English Translation


Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (Part-5)

    
    We have been seeing for the past few articles that to cover up their concocted notions made up through misuse and misinterpretation of Biblical facts, and to prevent people from analyzing their claims and raising questions, they use fear as a tactic. If anyone tries to examine their false notions, they discourage him from doing so by telling them that they are committing the unpardonable sin of the blasphemy of the Holy Spirit, and should back-off, stop doing this, simply accept what has been said, else they will face very serious consequences from God. In the previous articles we have been looking into the veracity of these claims made by them, and had considered in context of the Holy Trinity, God the Father, God the Son, and God the Holy Spirit, the Triune God, why blasphemy could be considered as unpardonable only against the Holy Spirit, and not against God the Father and the Lord Jesus. We then saw why Lucifer’s sin was unforgivable, and also understood from God’s Word what the word “blasphemy” means. We saw from God’s Word that what the Lord Jesus said was specifically directed against the religious leaders; but every doubt, unbelief, use of inappropriate language, etc. against God by the general public did not constitute the unpardonable sin of blasphemy against the Holy Spirit. Today we will see what “blasphemy of the Holy Spirit” implies in context of the Lord Jesus saying this (Mark 3:28-30 and Luke 12:10); the statement that these people misinterpret and misuse to safeguard themselves.

    To understand why the Lord said to the Pharisees that their dishonoring Him constituted the unpardonable sin of blasphemy against the Holy Spirit, let us look at some related passages from the Bible:

    * Consider John 3:1-3: There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him." Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God." It is very evident from the use of “we know that” by Nicodemus that not just he but the sect of Pharisees, amongst whom he was a ‘ruler’, knew very well that Lord Jesus has come as a ‘Rabbi’, a teacher, from God. They also knew that Jesus’s works proved that God was with Him, and worked through Him.

    * These religious leaders were neither unaware of, nor were in any doubts about the Lord Jesus, His life, and His ministry; they knew and understood it all very well. Therefore, when the Lord Jesus challenged them, Which of you convicts Me of sin? And if I tell the truth, why do you not believe Me? (John 8:46), no one could point out any fault or sin in Him, could not show Him to be guilty of anything wrong, in any way.

    * Similarly, on another occasion Then the Pharisees went and plotted how they might entangle Him in His talk. And they sent to Him their disciples with the Herodians, saying, "Teacher, we know that You are true, and teach the way of God in truth; nor do You care about anyone, for You do not regard the person of men (Matthew 22:15-16), then too they addressed Him as ‘Teacher’, and acknowledged the fact that Lord Jesus was true, taught the way of God in truth, was impartial and without any deceit.

    * When Judas Iscariot was remorseful about what he had done in betraying the Lord Jesus and getting Him arrested, he went to these religious leaders and said, Then Judas, His betrayer, seeing that He had been condemned, was remorseful and brought back the thirty pieces of silver to the chief priests and elders, saying, "I have sinned by betraying innocent blood." And they said, "What is that to us? You see to it!" (Matthew 27:3-4), then too, although they did not pay heed to the plea of Judas, but neither did they dispute his calling Jesus innocent, raised no argument to counter his claim. In other words, they indirectly agreed that Lord Jesus was innocent.

    * Neither did the Lord Jesus ever leave them in any doubt about Himself; on multiple occasions, even when after arresting Him they were trying to frame Him up in “mock courts”, the Lord made clear who He was to them (John 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; Luke 22:67-70). But despite knowing the truth about the Lord Jesus, they never believed on Him (John 12:37). Instead, although they knew the truth about Him, they conspired to have Him killed for selfish and foul reasons (John 11:47-50).

    In other words, although the Jewish religious leaders well knew who Lord Jesus actually is, and that God was with Him, works through Him, even then for selfish reasons and with bad motives they kept ignoring Him, did not believe in Him, and worst of all, they deliberately misguided the people about Him. By publicly calling the works and teachings of the Lord Jesus, that were being done and demonstrated openly through the power of the Holy Spirit amongst the people as things being done by the power of the ‘prince of the devils’, not only did they speak a lie against the Lord and God, but also called the power of the Holy Spirit working through the Lord as satanic. Now, recall and review the definition, understanding, and various implications of the word ‘blasphemy’ which we have seen in the earlier article. This thing that these religious leaders intentionally did against the Lord Jesus, for selfish reasons and with bad motives, despite well knowing everything about the Lord Jesus, and being fully aware that their accusations against Him were false; and yet speaking lies against Him, maligning Him, dishonoring Him, and calling the power working in and through Him as satanic - this and only this is what the Lord Jesus called the unpardonable sin of blasphemy of the Holy Spirit, not anything else!

    Therefore, the unpardonable sin of blasphemy of the Holy Spirit is not what is commonly preached, taught, and misused to escape being answerable today, especially by those who preach and teach wrong things about the Holy Spirit. This phrase has been used in the Bible with a very specific meaning, against a very specific sin; and that is what it should always be used for, nothing else. To use it to instill fear among people to avoid being called to explain or answer for their wrong teachings, is wrong, is a misuse of God’s Word, is speaking lies.

    If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.
Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

 

 

गुरुवार, 22 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 104 - Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (Part-4) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 104 - पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप की समझ (भाग-4)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 104 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा करने का पाप की समझ (भाग-4)


पिछले लेख में हमने देखा था कि पाप परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता है, तथा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता का अर्थ होता है परमेश्वर को नीचे करके, स्वयँ को उससे ऊँचा ठहरा लेना। लूसिफर ने भी यही बात स्वर्ग में करनी चाही थी, स्वयँ को परमेश्वर से ऊँचा ठहराना चाहा था। साथ ही हमने यह भी देखा था कि लूसिफर और उसके अनुयायियों का पाप क्यों क्षमा नहीं किया गया। आज हम इसी विषय को थोड़ा और आगे बढ़ाकर, समझेंगे कि बाइबल के अनुसार “परमेश्वर पवित्र आत्मा की निन्दा” क्या है?


बाइबल के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह द्वारा कही गई “परमेश्वर पवित्र आत्मा की निन्दा” क्या है?


अब हम देखते हैं की शब्द ‘निंदा या निरादर’ का, उसके क्षमा न हो सकने वाले पाप के सन्दर्भ में, परमेश्वर के वचन में अभिप्राय क्या है। हम मिकल्संस एन्हांस्ड डिक्शनरी ऑफ़ द ग्रीक एंड हीब्र्यु टेस्टामेंट्स (Mickelson’s Enhanced Dictionary of the Greek and Hebrew Testaments) से देखते हैं कि यह शब्द “निन्दा”, यूनानी शब्द “ब्लास्फेमियो” (स्ट्रौंग्स/Strongs G989) से आया है, जिसका अर्थ है:


    1. धिक्कारना, अपशब्द के साथ विरोध में बोलना, हानि पहुंचाना।


    2. कलंकित करना, किसी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाना, बदनाम करना।


    3. (विशेषतः) किसी के प्रति निरादर पूर्वक बोलना।


इस शब्द की उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कि, यह निरादर या निन्दा का पाप एक ऐच्छिक, जानबूझकर योजनानुसार किया गया कार्य है; जो तथ्यों पर आधारित हो सकता है अथवा नहीं भी हो सकता है, वरन् जो तथ्यों का दुरुपयोग करके उन तथ्यों के यथार्थ से बिलकुल भिन्न अभिप्राय देने के द्वारा किया गया भी हो सकता है। और साथ ही यह केवल व्यक्ति को नीचा दिखाने और बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया होगा – जो करना चाहे सही हो या गलत। सीधे शब्दों में अर्थ यह है कि, किसी का निरादर या निन्दा करना, उस व्यक्ति को दुष्ट कहना और इस गलत बात का प्रचार करना है; यह भली-भांति जानते हुए भी कि वह व्यक्ति बुरा नहीं है; और उसके बुरा न होने के प्रमाण होते और जानते हुए भी, केवल उसे बदनाम करने के उद्देश्य से, जानबूझकर ऐसा करना।


इस विषय के संदर्भ में, यह बहुत ध्यान देने और भली-भांति समझने की बात है कि जैसा कि बाइबल में दिखाया गया है, पवित्र आत्मा के विरुद्ध निरादर या निन्दा का पाप, पवित्र आत्मा या उसकी सामर्थ्य अथवा कार्यों के प्रति असमंजस में होना या अनिश्चित होना, या उस पर संदेह करना, या उसके विषय कोई स्पष्टीकरण की अपेक्षा करना, या उसके विषय कही जा रही बात के लिए वचन से कुछ और अधिक खुलासा अथवा विवरण माँगना, आदि कदापि नहीं है। यह इस बात से भली-भांति प्रकट होता है कि यद्यपि प्रभु के कार्य पवित्र आत्मा के अभिषेक और सामर्थ्य के साथ किए गए थे (प्रेरितों 10:38), किन्तु फिर भी अनेकों को, जिन में नए नियम के कुछ बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति भी सम्मिलित हैं, प्रभु पर, तथा पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य द्वारा की गई उसकी सेवकाई के प्रति न केवल संदेह था, यहाँ तक कि अविश्वास भी था, जैसा कि निम्न उदाहरणों से प्रकट है:


* यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले को संदेह हुआ की क्या प्रभु वह प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा था भी कि नहीं (मत्ती 11:2-3); 


* प्रभु के शिष्यों को ही उस पर संदेह था कि वह वास्तव में है कौन (मरकुस 4:38-41); 


* प्रभु यीशु के अपने भाई, जिनमें याकूब और यहूदा भी थे जिनकी पत्रियां नए नियम में विद्यमान हैं, आरंभ में वे भी उस पर विश्वास नहीं रखते थे (यूहन्ना 7:5); 


* दुष्टात्मा के वश में पड़े लड़के के पिता को संदेह था कि वह उसके पुत्र को ठीक कर सकता है कि नहीं (मरकुस 9:24); 


* मृतक लाज़रस की बहन मारथा को संदेह था, कि प्रभु लाज़रस को मृतकों में से जिलाने पाएगा (यूहन्ना 11:21-28); 


* थोमा को प्रभु के पुनरुत्थान पर संदेह था (यूहन्ना 20:25) इत्यादि। 


किन्तु उनके इस अविश्वास के लिए किसी की भी भर्त्सना नहीं की गई, इन में से किसी को भी प्रभु ने उनके प्रश्नों, संदेहों, और अविश्वास के कारण कभी भी ‘क्षमा न हो पाने वाले पाप’ का दोषी न तो कहा और न इसके लिए उन्हें दण्डित किया। 


इसके अतिरिक्त: 


* वचन में यह भी उदाहरण है कि पवित्र आत्मा का प्रतिरोध करने और उसके अनाज्ञाकारी होने की निंदा अवश्य की गई है (प्रेरितों 7:51-53), परन्तु इस भी “कभी क्षमा न होने वाला पाप” नहीं कहा गया है।


* यहाँ तक कि प्रभु के विरोध में भद्दी या अपमानजनक भाषा के उपयोग को (पतरस द्वारा प्रभु का तीन बार, अन्ततः असभ्य भाषा के प्रयोग के साथ भी किया गया इनकार – मत्ती 26:69-74), भी बाइबल में अनादर या क्षमा न होने वाला पाप नहीं कहा गया है। 


* हमें यह स्मरण करना और ध्यान करना आवश्यक है कि केवल फरीसी, सदूकी, और शास्त्री ही नहीं थे जिन्होंने प्रभु यीशु में दुष्टात्मा होने का दोषारोपण किया था, आम लोगों में से भी कई लोगों ने यही कहा था (मत्ती 10:25; मरकुस 3:21; यूहन्ना 7:20; 8:48, 52; 10:20); परन्तु इन में से किसी भी अवसर पर प्रभु यीशु ने न तो उन्हें क्षमा न होने वाले पाप का दोषी कहा और न ही उन्हें इसके विषय सचेत किया। 


उपरोक्त वचन के सभी उदाहरणों में, प्रभु के विरुद्ध बोलना परमेश्वर पवित्र आत्मा के विरुद्ध बोलना था जिसके अभिषेक और सामर्थ्य से प्रभु अपनी सेवकाई कर रहा था, जैसा हम प्रेरितों 10:38 से देख चुके हैं। इन उदाहरणों के आधार पर, यह बिलकुल स्पष्ट है कि वचन के अनुसार, जन-साधारण द्वारा प्रभु या पवित्र आत्मा पर संदेह करना, किसी असमंजस के लिए स्पष्टीकरण की लालसा रखना या मांगना, अविश्वास रखना, उनके विषय अनुचित या अभद्र भाषा अथवा व्यवहार का प्रयोग करना, आदि “कभी न क्षमा होने वाला पाप” नहीं हैं, क्योंकि उन लोगों ने ये सभी बातें की हैं, और प्रभु ने कभी उसे उनके द्वारा “कभी न क्षमा होने वाला पाप” किया जाना नहीं कहा है। 


अब प्रश्न यह उठता है कि ऐसे निरादर या निन्दा को “कभी न क्षमा होने वाला पाप,” प्रभु ने केवल वचन के ज्ञानियों और शिक्षकों, फरीसियों से ही क्यों कहा है (मरकुस 3:28-30 और लूका 12:10)? इसे हम अगले लेख में देखेंगे।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 104

English Translation

Understanding The Sin of Blasphemy Against the Holy Spirit (Part-4)


In the previous article we had seen that sin is disobeying the laws or rules of God, and disobeying God implies bringing Him down, and placing ourselves as higher or superior than Him. Lucifer had tried to do the same in heaven, to place himself over and above God. We had also seen why the sin of Lucifer and his followers could not be forgiven. Today we will carry this topic a bit further and see what, according to the Bible, is the “blasphemy of the Holy Spirit.” 


According to the Bible, what is the “blasphemy of the Holy Spirit” spoken of by the Lord Jesus?


Now we will consider the meaning of the word ‘blasphemy’ or dishonouring, in context of the unforgivable sin, from the Word of God. According to “Mickelson’s Enhanced Dictionary of the Greek and Hebrew Testaments” this word has come from the Greek word ‘blasphemia’ (Strongs G989), which means:


1. Blasphemy, i.e., to speak against in an abusive manner, to cause harm;


2. Evil speaking, i.e., to speak in a derogatory manner to cause harm to one’s honor, to slander someone;


3. Railing, i.e., to speak dishonorably about someone.


It is evident from the above definition that the sin of speaking dishonorably against, or to blaspheme someone is something done knowingly, willingly, deliberately or intentionally. This can be based on facts, or, not based on facts; it can even be done by misusing and misinterpreting facts to deliberately give them a different meaning. It can even be something done intentionally with the sole purpose of denigrating or defaming someone, whether rightly or wrongly. In simple straightforward words, to blaspheme against someone is to wrongly call someone evil, spread this around, well knowing that the person is actually not evil; and although there being no proof of the person being bad, deliberately or intentionally say disrespectful things about him.


We need to be very clear and understand very well, that as shown by the Bible, in context of our topic of discussion, the sin of dishonoring or blasphemy against the Holy Spirit, is not being in any confusion or uncertainty about the power and works of the Holy Spirit, or, having any doubts about Him, or, wanting to have any clarification or explanation about Him, or, asking for some details and verification from God’s Word about what is said about Him - none of these constitutes blasphemy against the Holy Spirit. This is made amply evident from the fact that although the works of the Lord Jesus were done by the anointing and power of the Holy Spirit (Acts 10:38), but still many people, which includes many very important persons of the New Testament, not only had doubts, but even unbelief on the Lord and His ministry being through the guidance and power of the Holy Spirit; as we can see from the following examples:


* John the Baptist came into doubts whether the Lord was the promised Messiah or not (Matthew 11:2-3);


* The disciples of the Lord had doubts about who He actually was (Mark 4:38-41);


* In the beginning, even the brothers of the Lord Jesus, which included James and Jude, whose epistles we have in the New Testament, did not believe in Him (John 7:5);


* The father of the demon-possessed boy had doubts whether the Lord will be able to cure his son (Mark 9:24);


* Martha the sister of deceased Lazarus had doubts whether the Lord will be able to raise her brother from the dead (John 11:21-28);


* Lord’s disciple Thomas doubted the resurrection of the Lord Jesus (John 20:25); etc.


But none of the above have ever been castigated as guilty of committing the ‘unpardonable sin’, although they had questions, doubts, and unbelief about the Lord and His works, done under the anointing and power of the Holy Spirit; and have never been punished for doing so.


Besides the above:


* God’s Word shows that although resisting the Holy Spirit and being disobedient to Him have been severely spoken against (Acts 7:51-53), but this has not been called the “unpardonable sin”.


* Even the use of vulgar language against the Lord Jesus (Peter denied the Lord three times, even using inappropriate language - Matthew 26:69-74) has not been called the “unpardonable sin”.


We need to remember and keep in mind that it was not only the Pharisees, Sadducees, and the Scribes who had accused the Lord of having an evil spirit; many amongst the common people had also said the same about Him (Matthew 10:25; Mark 3:21; John 7:20; 8:48, 52; 10:20); but never did the Lord say that they had committed the ‘unpardonable sin’ nor did He admonish and caution them about it.


In all these examples, speaking against the Lord was speaking against the Holy Spirit under whose anointing and with whose power He was working, as we have seen from Acts 10:38. It is evident and clear from these examples that according to God’s Word, the general public having doubts about the Lord and the Holy Spirit, or, being in uncertainty and expecting or asking for some clarification, having unbelief, using inappropriate language about them, etc., none of these has ever been called the ‘unpardonable sin’ by the Lord Jesus in the Bible, although people have been guilty of one or the other of the above against the Lord.


This raises the question that then why did the Lord Jesus call this dishonor and blasphemy committed only by the Pharisees and the others knowledgeable about the Scriptures as the ‘unpardonable sin’ (Mark 3:28-30 and Luke 12:10)? We will see this in the next article.


If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 4 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3c - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 3

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 3

 
संबंधित पिछले दो लेखों में हमने इस प्रश्न के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर से संबंधित कुछ बातों के बारे में देखा; और फिर शब्द "निन्दा" या "निरादर" के बारे में बाइबल से कुछ तथ्यों के द्वारा समझा कि इस शब्द का क्या अर्थ है। आईए आज देखते हैं की किस प्रकार से फरीसियों के लिए प्रभु यीशु का निरादर करना क्षमा न हो सकने वाले पाप ठहरा:

           यूहन्ना 3:1-3 को देखिए: “फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहा, हे रब्बी, हम जानते हैं, कि तू परमेश्वर की आरे से गुरू हो कर आया है; क्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता है, यदि परमेश्वर उसके साथ न हो, तो नहीं दिखा सकता। यीशु ने उसको उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।” यहाँ, यह बिलकुल स्पष्ट है की निकुदेमुस प्रभु से जो कह रहा था, उसके अनुसार फरीसी भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु परमेश्वर की ओर से गुरु होकर आए हैं, तथा उनके कार्य यह प्रमाणित करते थे कि परमेश्वर उनके साथ है, और उन में होकर काम कर रहा है। धर्म के अगुवे प्रभु यीशु के इससे पहले के जीवन के बारे में न तो अनभिज्ञ थे और न किसी संदेह में थे; वरन, वे इन सब बातों के बारे में अच्छे से जानते थे! और न ही प्रभु ने अपने बारे में उन्हें किसी संदेह में छोड़ा था। न केवल यहाँ पर, वरन अन्य अनेकों अवसरों पर, यहाँ तक कि उस समय तक भी जब उन्हें झूठे मुकद्दमों में दोषी ठहराने के प्रयास किए जा रहे थे, प्रभु ने यह बारम्बार स्पष्ट बता दिया था की वे कौन हैं (यूहन्ना 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; लूका 22:67-70), परन्तु उन्होंने कभी भी प्रभु पर विश्वास नहीं किया (यूहन्ना 12:37), वरन यह सब जानते हुए भी, बुरे उद्देश्यों एवं स्वार्थी भावनाओं के अंतर्गत, उन्होंने प्रभु को मार डालने का षड्यंत्र रचा (यूहन्ना 11:47-50).

           दूसरे शब्दों में, यद्यपि यहूदियों के धार्मिक अगुवे यह भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु वास्तव में कौन हैं, और यह भी कि परमेश्वर उनके साथ है, तथा उन में होकर कार्य कर रहा है, फिर भी जानबूझकर, स्वार्थी लाभ के लिए, उन्होंने प्रभु की अवहेलना की, उन पर अविश्वास किया, और सबसे बुरा यह कि जानबूझकर उनके बारे में लोगों का गलत मार्गदर्शन किया, उन सभी के समक्ष प्रभु के कार्यों और शिक्षाओं में होकर दिखाए जा रहे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानों के सरदार के सामर्थ्य कहने के द्वारा। उनका यह, प्रभु के विरोध में स्वार्थ के अंतर्गत जानबूझकर कही गई बात, प्रभु के बारे में जानकारी रखते हुए भी और यह जानते हुए भी कि प्रभु पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले आरोप झूठे हैं, प्रभु का निरादर करना, उन्हें अपमानित करना, केवल इसे ही प्रभु ने पवित्र आत्मा के विरुद्ध किया गया कभी क्षमा न हो सकने वाला पाप कहा है।

           इसलिए, पवित्र आत्मा के विरुद्ध कभी क्षमा न हो सकने वाले पाप वह नहीं हैं जो बहुधा वर्तमान के अनेकों धार्मिक अगुवों के द्वारा कहे और बताए जाते हैं। बाइबल में यह वाक्यांश एक बहुत ही विशिष्ट अपराध के लिए प्रयोग किया गया है, और केवल उस अपराध को ही यह कहा जाना चाहिए।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************************
    
    In the previous two related articles we have seen in context of this question some things about the Trinity; and then we understood the meaning of the word "blasphemy" from the Biblical related facts. Now let us look at how those Pharisees were guilty of the unforgivable sin of blasphemy:

    Look at John 3:1-3 : “There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him." Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God.” It is quite apparent from what Nicodemus was saying to the Lord that the Pharisees well knew that the Lord Jesus was a teacher come from God, and His deeds testified that God was with Him, was working through Him. The religious leaders were neither ignorant nor in doubt about the Lord’s antecedents; rather, they were well aware of them! Nor had the Lord left them in any doubts about who He was. Not just here but otherwise too, on many occasions, even till the point He was being subjected to the mock trials before being condemned to be crucified, the Lord had repeatedly made clear who He was (John 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; Luke 22:67-70), but they never believed Him (John 12:37), rather despite this knowledge, for ulterior motives and for their personal gains, they plotted to eliminate Him (John 11:47-50).

    In other words, though the religious leaders of the Jews well knew of who the Lord Jesus actually was, and that God was with Him, working through Him, yet they deliberately, for selfish gains, chose to ignore Him, chose to not believe in Him, and worst of all, knowingly decided to misguide the people about Him by labeling the power of God the Holy Spirit being manifested before them through the teachings and works of the Lord as the power of Beelzebub – the ruler of demons. It is this, their deliberate and selfish slander against Him, despite their knowledge about Him and their knowing evidences contrary to their allegations, that the Lord Jesus has called the unforgivable sin of blasphemy against the Holy Spirit.

    So blasphemy against the Holy Spirit and committing of the unforgivable sin is not what is often stated and conveyed by many religious leaders of our times. It is a phrase used in the Bible for a very specific offence, and that is all that it should be used for.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 3 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3b - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 2

Click Here for the English Translation

    

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 2


    पिछले लेख में हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा की निन्दा की निन्दा के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर के तीनों स्वरूपों, पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा से संबंधित कुछ बातों को देखा था। आज हम परमेश्वर के सन्दर्भ में शब्द "निन्दा" या "निरादर" से संबंधित बाइबल से कुछ तथ्यों को समझते हैं।

    दूसरा, अब हम देखते हैं की शब्द ‘निंदा या निरादर’ का, उसके क्षमा न हो सकने वाले पाप के सन्दर्भ में, परमेश्वर के वचन में अभिप्राय क्या है। हम मिकल्संस एन्हांस्ड डिक्शनरी ऑफ़ द ग्रीक एंड हीब्र्यु टेस्टामेंट्स से देखते हैं कि यह शब्द यूनानी शब्द “ब्लास्फेमियो” (स्ट्रौंग्स G987) से आया है, जिसका अर्थ है:
1. धिक्कारना, अपशब्द के साथ विरोध में बोलना, हानि पहुंचाना।
2. कलंकित करना, किसी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाना, बदनाम करना।
3. (विशेषतः) किसी के प्रति निरादर पूर्वक बोलना।

           इस शब्द की उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कि, यह निरादर का पाप एक ऐच्छिक, जानबूझकर योजनानुसार किया गया कार्य है; जो तथ्यों पर आधारित हो सकता है अथवा नहीं भी हो सकता है, वरन जो तथ्यों का दुरुपयोग करके उन तथ्यों के यथार्थ से बिलकुल भिन्न अभिप्राय देने के द्वारा किया गया भी हो सकता है। और यह केवल व्यक्ति को नीचा दिखाने और बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया हो – जो चाहे सही हो या गलत। सीधे शब्दों में, निरादर व्यक्ति को दुष्ट कहना और इसका प्रचार करना है यह भली-भांति जानते हुए भी कि वह व्यक्ति बुरा नहीं है; और उसके बुरा न होने के प्रमाण होते हुए भी, उसे बदनाम करने के उद्देश्य से, जानबूझकर ऐसा करना।

           पवित्र आत्मा के विरुद्ध निरादर का पाप पवित्र आत्मा या उसकी सामर्थ्य अथवा कार्यों के प्रति असमंजस में या अनिश्चित होना, या उस पर संदेह करना, या उसके विषय कोई स्पष्टीकरण की अपेक्षा करना, या कुछ और अधिक खुलासा अथवा विवरण माँगना नहीं है, यह इस बात से भली-भांति प्रकट होता है की यद्यपि प्रभु के कार्य पवित्र आत्मा के अभिषेक और सामर्थ्य के साथ किए गए थे (प्रेरितों 10:38), किन्तु फिर भी अनेकों को, जिन में नए नियम के कुछ बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति भी सम्मिलित हैं, प्रभु तथा उसकी सेवकाई के प्रति संदेह था, यहाँ तक कि अविश्वास भी था –यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को संदेह हुआ की क्या प्रभु वह प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा था भी की नहीं (मत्ती 11:2-3); प्रभु के शिष्यों को ही उस पर संदेह था की वह वास्तव में है कौन (मरकुस 4:38-41); प्रभु यीशु के अपने भाई भी उस पर विश्वास नहीं रखते थे (यूहन्ना 7:5); दुष्टात्मा के वश में लड़के के पिता को संदेह था कि वह उसके पुत्र को ठीक कर सकता है कि नहीं (मरकुस 9:24); मृतक लाज़रस की बहिन मार्था को संदेह था, कि प्रभु लाज़रस को मृतकों में से जिलाने पाएगा (यूहन्ना 11:21-28); थोमा को प्रभु के पुनरुत्थान पर संदेह था (यूहन्ना 20:25) इत्यादि। किन्तु इन में से किसी को भी प्रभु ने उनके प्रश्नों, संदेहों, और अविश्वास के कारण कभी क्षमा न हो पाने वाले पाप का दोषी न तो कहा और न इसके लिए उन्हें दण्डित किया। पवित्र आत्मा का प्रतिरोध करने और उसके अनाज्ञाकारी होने की निंदा अवश्य की गई है (प्रेरितों 7:51-53), परन्तु इस “कभी क्षमा न होने वाला पाप” नहीं कहा गया है।

           यहाँ तक कि प्रभु के विरोध में भद्दी या अपमानजनक भाषा के उपयोग को (पतरस द्वारा प्रभु का तीन बार असभ्य भाषा के प्रयोग के साथ किया गया इनकार – मत्ती 26:69-74), भी बाइबल में अनादर या क्षमा न होने वाला पाप नहीं कहा गया है। हमें यह स्मरण करना और ध्यान करना आवश्यक है कि केवल फरीसी, सदूकी, और शास्त्री ही नहीं थे जिन्होंने प्रभु यीशु में दुष्टात्मा होने का दोषारोपण किया था, आम लोगों में से भी कई लोगों ने यही कहा था (मत्ती 10:25; मरकुस 3:21; यूहन्ना 7:20; 8:48, 52; 10:20); परन्तु इन में से किसी भी अवसर पर प्रभु यीशु ने न तो उन्हें क्षमा न होने वाले पाप का दोषी कहा और न ही उन्हें इसके विषय सचेत किया। ऐसे निरादर को कभी न क्षमा होने वाला पाप है, प्रभु ने केवल फरीसीयों से ही मरकुस 3:28-30 और लूका 12:10 में ही कहा है; क्यों?

- क्रमशः 
अगला लेख, भाग - 3, पवित्र आत्मा की निन्दा क्या है?

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
****************************************************************************************************

Blasphemy Against the Holy Spirit – The Unforgivable Sin; Why? - 2


    In the previous article we had seen some facts related to the Trinity, God the Father, the Son, and the Holy Spirit, in context of blasphemy against the holy Spirit. Today we will understand some Biblical facts related to the word "blasphemy" in context of God.

    Secondly, let us now look at what the word ‘blasphemy’, actually means in God’s Word, in context of its being an unforgivable sin. We see from Mickelson's Enhanced Strong's Dictionaries of the Greek and Hebrew Testaments that this word comes from the Greek word “Blasphemeo” (Strong’s G987), which means:
1. To revile, to speak abusively against, to malign.
2. To vilify, to injure someone's reputation, to defame.
3. (Specially) to speak irreverently.

    It is apparent from the above definition of this term, that blasphemy is a willful, deliberate and intentional act; which may or may not be based on any facts, rather may even misuse those facts to convey impressions quite different from what the facts actually convey. And this is done with the sole aim of denigrating the person being spoken against – rightly or wrongly. Simply stated, blasphemy is calling and proclaiming a person evil though knowing quite well that the person is not evil; yet despite evidences to the contrary, with the intention of maligning him, deliberately doing so.

    That blasphemy against the Holy Spirit is not vacillation, or doubt, or desiring of a clarification, or asking for an explanation or a further elucidation, is well illustrated by the fact that though the Lord’s works were through the anointing and power of the Holy Spirit (Acts 10:38), yet many, including some very important persons in the New Testament, had doubts, even disbelief, about the Lord Jesus and His ministry – John the Baptist had doubts whether the Lord was the Promised Messiah (Matthew 11:2-3); the Lord’s disciples had doubts about who He was (Mark 4:38-41); Jesus’ own brothers did not believe in Him (John 7:5); the father of the demon possessed son had his doubts whether of not the Lord will be able to cure his son (Mark 9:24); Martha, the sister of deceased Lazarus, had doubts about the Lord’s ability to raise Lazarus from the dead (John 11:21-28); Thomas had doubts about the Lord’s resurrection (John 20:25) etc. But none of them have been condemned by the Lord as having blasphemed Him or having committed the unforgivable sin, for their questions, doubts and unbelief. Resisting or disobeying the Holy Spirit has been condemned (Acts 7:51-53), but has not been called the “unforgivable sin.”

    Even the use of coarse or inappropriate language against the Lord (Peter’s three denials of the Lord, using intemperate language – Matthew 26:69-74), has not been labelled as blasphemy or called unforgivable in the Bible. We need to recall and remember that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes were not the only ones who had accused the Lord Jesus of having a demon, many others amongst the general public too had said the same (Matthew 10:25; Mark 3:21; John 7:20; 8:48, 52; 10:20); but in none of these instances did the Lord Jesus either accuse those people or warn them of committing the unforgivable sin. Stating this as blasphemy – the unforgivable sin, was reserved by the Lord only for the Pharisees in Mark 3:28-30 and Luke 12:10; why?

- To Be Continued:
Next Article, Part - 3, What is Blasphemy Against the Holy Spirit?

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well