ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

साँसारिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साँसारिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 71 - Appropriately Handling God’s Word – 16 / आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 56

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के वचन के कुछ गुण और उद्देश्य हैं, और यदि वचन को परमेश्वर के पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य के साथ, उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तब ये गुण और उद्देश्य दिखाई भी देते हैं। हमारे विषय, परमेश्वर के वचन के “बाहर जाना” के संदर्भ में, हमें इन गुणों और उद्देश्यों का ध्यान रखना अनिवार्य है। परमेश्वर का वचन एक तलवार के समान हृदय को गहराई से छेदने और वहाँ छिपी हुई पापमय बातों को उजागर करने के लिए है (इब्रानियों 4:12)। उसका उपयोग मण्डली के लोगों में, उन्हें सुधरने और धार्मिकता की शिक्षा दिए जाने के लिए किया जाना है, और यदि आवश्यक हो तो इसके लिए डाँटना और उलाहना देना भी किया जाना चाहिए (2 तीमुथियुस 3:16-17; 4:2)। जब तलवार को उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तो वह काटती और छेदती है, जो हमेशा ही पीड़ादायक होता है। वचन के कुछ उपयोग, जैसे कि परमेश्वर की आराधना, स्तुति, प्रशंसा, धन्यवाद के लिये, परमेश्वर के गुणों और कार्यों के बारे में बताने के लिये, आदि, में उपरोक्त बातें नहीं होती हैं। परन्तु तब भी वचन परमेश्वर का गुणानुवाद करता है, उसके बारे में सिखाता है, आत्मिक जीवन और बातों में, आत्मिक उन्नति की अविनाशी और स्थाई बातों के लिये प्रोत्साहित करता है (रोमियों 12:1-2; फिलिप्पियों 4:8-9; कुलुस्सियों 3:2)। न कि किसी व्यक्ति की प्रशंसा, गुणानुवाद, और बड़ाई करता है, नश्वर और अस्थाई सांसारिक सुख-समृद्धि-लाभ अर्जित करने की प्रेरणा देता है (2 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4)।

 

इसलिए, यदि परमेश्वर का वचन कहीं चुभ नहीं रहा है, जीवन की कोई कमजोरी या कमी या पाप को उजागर नहीं कर रहा है, सुनने वालों को उनके भीतर की, उनके मन और विचारों की वास्तविक दशा का बोध नहीं करवा रहा है, तो फिर वह अपने निर्धारित उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है, क्योंकि उसे उसके निर्धारित उद्देश्य के लिये प्रयोग नहीं किया जा रहा है। और तब ऐसे किसी भी प्रचार या शिक्षा को स्वीकार करने और मानने के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि प्रचारक अथवा शिक्षक बाइबल के अनुसार सही शिक्षाएँ नहीं दे रहा है, और यदि आवश्यक होने पर भी डाँटने और उलाहना देने का उपयोग नहीं कर रहा है, तो फिर उस प्रचारक पर भरोसा करना, उसका अनुसरण करना गलत होगा। यहाँ यह तर्क भी लागू नहीं होता है कि वचन को समकालीन और प्रासंगिक करके प्रस्तुत किया जा रहा है। क्योंकि, जैसा हम देख चुके हैं, हमारे हाथों में जो वचन है, वह प्रभु यीशु का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; प्रकाशितवाक्य 19:11-13), और यह वचन अटल है, स्वर्ग में अनंतकाल के लिये स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये इसमें कोई परिवर्तन करना या उसे समकालीन और प्रासंगिक करने का कोई स्थान ही नहीं है, अन्यथा वह तो परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह में परिवर्तन और संशोधन करने के समान हो जाएगा।


परमेश्वर के वचन को “स्वादिष्ट” और सहज बनाने के लिए, ये “बेचने” वाले प्रचारक वचन की तीखी औ काटने वाली बातों को निकाल देते हैं, और उनके स्थान पर प्रसन्न करने वाली मनोहर बातें डाल देते हैं। इस प्रकार से वे 1 कुरिन्थियों 4:6 के निर्देश के विरुद्ध, परमेश्वर के लिखित वास्तविक वचन के “बाहर” चले जाते हैं, उसकी गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने, तथा उसमें अपने ही विचार डाल देने, उसे श्रोताओं को भावता हुआ बनाने के लिये। ऐसे प्रचारक और उनकी शिक्षाएँ संभवतः श्रोताओं द्वारा बहुत पसन्द की जाएँगी, उनकी प्रशंसा की जाएगी; और प्रचारक को अच्छे उपहार तथा पैसा भी मिलेगा, तथा साथ ही सिफारिश के पत्र भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग ये लोग अपनी बड़ाई और प्रचार के लिए तथा फिर किसी अन्य कलीसिया में जाकर इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए करेंगे। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के वचन के द्वारा श्रोताओं की वास्तविक पापमय दशा उजागर करके उन पर प्रकट नहीं की गई, और न ही श्रोताओं का सामना उनके पापों, बुराइयों, और उनके अनन्तकालीन दुष्परिणामों से करवाया गया, इसलिए वे अपने पापों के लिए कायल भी नहीं होंगे। और इसीलिए फिर वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, और उद्धार पाने के लिए उभारे भी नहीं जाएंगे (प्रेरितों 2:37-38)। इसलिए ऐसा प्रचार, उसे सुनने वालों के उद्धार के सन्दर्भ में, व्यर्थ ठहरेगा; और ऐसे संदेशों को सुनने के बाद भी वे लोग नरक के उतने ही भागी बने रहेंगे, जितना वे उस सन्देश को सुनने से पहले थे।


यह समस्या केवल तब ही नहीं थी, लेकिन आज भी है, उससे कहीं अधिक प्रचलित नहीं तो कम से कम उतनी ही गंभीर तो है ही, जितनी आरम्भिक कलीसिया के समय में थी। आज के समय के पास्टरों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी तरह से मण्डली के लोगों को बुरा न लगे, ठेस न पहुँचे। यह और भी अधिक तब किया जाता है जब वह प्रचारक कलीसिया के बाहर कहीं से आमंत्रित किया गया होता है। तब ये लोग विशेषतः वही कहते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर वे प्रसन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 4:3-4), ताकि भविष्य में उन्हें फिर से बुलाया जाए। परमेश्वर के वचन को “बेचने” वाले ये लोग पार्थिव आशीषों, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, भौतिक आश्चर्यकर्मों, उज्ज्वल भविष्य की प्रतिज्ञाओं, आदि की बातें करेंगे, लेकिन वे पाप, पाप से पश्चाताप, उद्धार पाने और अनन्त विनाश से बचने की अनिवार्यता – जिस उद्देश्य के लिए प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर आया था, आदि के बारे में बात नहीं करेंगे।


थोड़ा विचार कीजिए, “बेचने” वाले ये पास्टर, प्रचारक, शिक्षक जितनी भी भौतिक, पार्थिव, शारीरिक, साँसारिक बातों की बातें करते हैं, ऐसी बातें जो श्रोताओं को अच्छी और “स्वादिष्ट” लगें, वे सभी बातें एक न एक दिन सँसार के साथ या तो नाश हो जाएँगी, अथवा मृत्यु के बाद यहीं पीछे छूट जाएँगी। उस व्यक्ति के साथ जो एकमात्र बात जाएगी, वह है उसके जीवन का हिसाब-किताब, उसके पापों का लेखा-जोखा (2 कुरिन्थियों 5:10)। तो फिर, ऐसे संदेशों को सुनने वालों के लिए, उन प्रचारकों के ये परमेश्वर के वचन के “बाहर” होकर, मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दिए जाने वाले इन सन्देशों से क्या लाभ होगा? यदि श्रोता अपने पापों के लिए कायल नहीं किए गए, उन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप नहीं किया, और वे प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा बचाए नहीं गए, तो उन मनोहर, मधुर बातों को सुनने से उन्हें क्या लाभ हुआ?


अगले लेख में हम वचन के एक अन्य खण्ड से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और वचन के साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 71 - Be Stewards of God’s Word – 56 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 16

 

As we have seen in the previous article, the Word of God has certain characteristics and purposes; they become evident when it is used under the guidance and power of the Holy Spirit, for its intended purpose. In context of our understanding “going beyond” God’s Word, we need to keep these characteristics of God’s Word in mind. God’s Word is like a sword meant to cut deep into the heart and expose the sinful things hidden there (Hebrews 4:12). It is meant to be used amongst the congregation to correct the people and instruct them in righteousness, if required through rebuking and exhorting as well (2 Timothy 3:16-17; 4:2). A sword when used for its intended purpose, always cuts and penetrates, and that is always painful. Sometimes, the Word can be used for worshipping, praising, adoring, and thanking God; for preaching or teaching about God’s attributes and works, and then the message does not have the aforementioned characteristics. But even then, the Word exalts God, teaches about Him, encourages about spiritual life and things, and teaches to be edified in the forever established and eternal heavenly things of lasting value (Romans 12:1-2; Philippians 4:8-9; Colossians 3:2). It still does not teach to exalt, praise, or promote any person, nor does it encourage to go after temporal and perishing things, wealth, and gains of this world (2 John 2:15-17; James 4:1-4).

 

So, if God’s Word is not creating any discomfort by touching upon sin and short-comings in one’s life, is not making the listeners aware of the actual condition of their hearts and minds, then it is not serving its purpose, because it is not being used for its intended purpose. And one should be very wary of believing in any such preaching. If the preacher or teacher is not teaching Biblically correct doctrines, and if required, is not resorting to rebuking and exhortation to teach the correct things of God, then that preacher is not to be trusted upon and followed. Here, this argument is untenable that the Word is being presented in a relevant and contemporary manner. Since, as we have seen, the Word that we have in our hands, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14; Revelation 19:11-13), and this Word is unchanging, being settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, there is no possibility of altering it in any way or making it contemporary or relevant, since that will tantamount to altering and editing the Lord God Jesus Christ.


To make God’s Word “palatable” and convenient, these peddling preachers take away the sharp and cutting parts of the Word, and substitute them with pleasing and pleasant things in their preaching and teaching. Thus, contrary to the instruction of 1 Corinthian 4:6, they “go beyond” what God’s Word actually says, by misinterpreting it, misusing it, adding their own ideas to it, to make it sound pleasing to the audience. These preachers and their messages would most likely be well appreciated and applauded by the listeners; and the preacher would likely get good gifts and money, and would also be given letters of recommendation, which they will use to promote themselves and then repeat the same process in some other Church. But since, the actual inner sinful state of the audience has not been cut into and exposed by God’s Word, nor have the audience been brought face-to-face with their wrongs and sins, and the eternal deleterious consequences have not been brought before them, so, they are not convicted for their sins. Therefore, they are not motivated into repentance for their sins, and seeking salvation (Acts 2:37-38). Hence, such preaching will bring no results in terms of salvation of the listeners, and even after hearing and appreciating such messages, they would still remain as hell-bound, as they had been before listening to it.


This problem was not only present at that time, but is present even today, if not worse then at the very least, it is just as serious, as it was in the first Church. The main aim of most of the present-day pastors, preachers, and teachers of God’s Word, is not to offend the congregation in any way. This is done even more if they have been called “guest or invited” speakers, from an outside Church. Then they make it a point to say things that the congregation likes to hear and is pleased to hear (2 Timothy 4:3-4), so that they may be invited again. The peddlers of God’s Word will talk of temporal blessings, material prosperity, physical healings, worldly miracles, promises of a great future, etc. but will stay away from talking about sin, need of repentance for sin, and the necessity of salvation to escape eternal damnation – the very purpose the Lord Jesus Christ came to earth for.


Think it over, every worldly thing that these peddling pastors, preachers, and teachers talk about, to sound good and palatable to the audience, will eventually perish with the world, or be left behind when the person dies. The only thing that will go with that person, for accountability before God is the record of their lives, their record of sins (2 Corinthians 5:10). So, of what benefit has this “going beyond” God’s Word and being pleasers of men been to those who heard and appreciated those messages? Since they were not convicted of their sins, did not repent from them, and did not get saved by accepting the Lord Jesus as their savior, then how did their listening to pleasant and sweet talk benefit them?


In the next article, we will take up another part of God’s Word, and learn some more things from it about how Paul used and handled God’s Word.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 4 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 149

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 111


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 17


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 9

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अंतिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि पाप का यह दूसरा प्रभाव, जब तक हम इस पापमय शरीर में हैं, हमारे लिए दुःख, परेशानी, परिश्रम को बनाए रखेगा; लेकिन इस में होकर भी परमेश्वर के हमारे लिए कुछ लाभकारी उद्देश्य हैं। ये लाभ केवल स्वर्गीय, या परलोक के लिए नहीं हैं, वरन हमारे दिन-प्रतिदिन के इस पृथ्वी के जीवनों के लिए भी हैं। कुल मिलाकर, जीवन भर के इस दुःख, परेशानी, और परिश्रम के द्वारा परमेश्वर ने एक उपाय प्रदान किया है जो हमें निरन्तर पाप, अर्थात परमेश्वर की आज्ञाओं के उल्लंघन, के परिणामों को स्मरण दिलाता रहे; लेकिन इसके साथ ही परमेश्वर ने इन दुःखों में होकर हमें पृथ्वी के तथा स्वर्गीय लाभों को भी प्रदान किया है। दुःखों के साथ आने वाले शारीरिक और भौतिक लाभों को देखने के बाद, आज हम दुःखों के कारण विश्वासियों को मिलने वाले स्वर्गीय लाभों के बारे में देखेंगे, यदि वे परमेश्वर की इच्छा में दुःख उठाएं और उनमें प्रभु के प्रति विश्वासयोग्य रहें, उस पर अपना भरोसा बनाए रखें।

प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को आश्वस्त किया था कि जो उसके पीछे हो लेंगे, उनकी स्वर्गीय जिम्मेदारियों में से एक होगी इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करना “यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई सृष्टि में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे” (मत्ती 19:28)। प्रेरित पौलुस ने भी, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इसी बात को दोहराया है “क्या तुम नहीं जानते, कि पवित्र लोग जगत का न्याय करेंगे? सो जब तुम्हें जगत का न्याय करना हे, तो क्या तुम छोटे से छोटे झगड़ों का भी निर्णय करने के योग्य नहीं? क्या तुम नहीं जानते, कि हम स्‍वर्गदूतों का न्याय करेंगे? तो क्या सांसारिक बातों का निर्णय न करें?” (1 कुरिन्थियों 6:2-3)। बहुत सम्भव है कि इस्राएलियों, स्‍वर्गदूतों, सँसार के लोगों का यह न्याय किया जाना, प्रथम पुनरुत्थान के समय, प्रभु यीशु के 1000 वर्ष के राज्य के समय में किया जाएगा, जैसा कि प्रकाशितवाक्य 20:1-4 में लिखा है। हम जिस अन्तिम न्याय के बारे में सीख रहे हैं, वह प्रभु यीशु के 1000 वर्ष के इस राज्य के बाद किया जाएगा (प्रकाशितवाक्य 20:7-15)। लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि मसीही विश्वासी, परमेश्वर की सन्तान, परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों, स्‍वर्गदूतों, सँसार के लोगों का न्याय करने के लिए उपयोग किए जाएँगे।

मसीही विश्वासियों के दुःख उठाने के बारे में पौलुस ने लिखा है, “इसलिये हम हियाव नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नाश भी होता जाता है, तौभी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है। क्योंकि हमारा पल भर का हल्का सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है। और हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं, क्योंकि देखी हुई वस्तुएं थोड़े ही दिन की हैं, परन्तु अनदेखी वस्तुएं सदा बनी रहती हैं” (2 कुरिन्थियों 4:16-18)। यदि हम पौलुस के जीवन पर विचार करें, प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बनने के समय से लेकर, उसके जीवन के अन्त समय तक, वह किसी न किसी से, कोई न कोई दुःख झेलता ही रहा, अन्य मसीही विश्वासियों से भी (रोमियों 8:36; 1 कुरिन्थियों 15:30-32; 2 कुरिन्थियों 1:9-10; 4:11; 6:4-10; 11:23-33)। लेकिन फिर भी पौलुस जीवन भर प्रभु के काम के लिए दुःख सहते रहने को “पल भर का हल्का सा क्लेश” कहता है। वह यह कैसे कहने पाया; उसका राज़ क्या था? पौलुस इन सभी दुःखों और समस्याओं के साथ निर्वाह, अपने स्वर्गीय दृष्टिकोण के कारण करने पाया, जैसा कि वह स्वयं ही उपरोक्त पदों में कहता है “हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं।” दूसरे शब्दों में, पौलुस को कभी इस बात के लिए कोई सन्देह ही नहीं था कि आने वाले जीवन में उसके लिए क्या तैयार करके रखा हुआ है, चाहे इस पृथ्वी पर उसके साथ कुछ भी होता रहे। उसके लिए स्वर्ग में निरन्तर जमा होते जा रहे प्रतिफल, उसके लिए स्वर्ग में जो इनाम रखा हुआ है, वही प्रभु के लिए उसके अथक परिश्रम करते रहने, और उसके कारण जो भी होता रहे, उसे सहते रहने के लिए, तथा वही उसे प्रोत्साहित करते रहने वाली बात थी (फिलिप्पियों 3:12-14)। अपने जीवन के अन्त समय में आकर पौलुस सन्तुष्ट था, शान्ति से था, कि उसे जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने विश्वासयोग्यता से उसका निर्वाह किया था। उसे मृत्यु से कोई डर नहीं था, वरन वह मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग में मिलने वाले प्रतिफलों की बाट जोह रहा था (2 तीमुथियुस 4:6-8) – उन सदा बनी रहने वाली अनदेखी वस्तुओं की, जिनका उल्लेख वह उपरोक्त पदों में करता है “अनदेखी वस्तुएं सदा बनी रहती हैं;” और आने वाले युग में जिनके मिलने के बारे में प्रभु यीशु ने भी मरकुस 10:30 और लूका 18:30 में कहा है।

जैसा हम पहले कह चुके हैं, और इस अध्ययन में देख चुके हैं, दुःख उठाना केवल पाप का दण्ड भोगना मात्र नहीं है, न ही वे केवल हमें परमेश्वर की आज्ञाओं के उल्लंघन करने, अर्थात, पाप करने के परिणामों को याद दिलाते रहने के लिए है; लेकिन साथ ही, दुःख उठाना परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासियों को लाभ – पार्थिव एवं स्वर्गीय, पहुँचाने के लिए प्रदान किया गया उपाय भी है। हम दुःख उठाने के साथ निर्वाह कर सकते हैं, यदि हम उनके प्रति पौलुस के समान रवैया बनाए रखें, परमेश्वर की इच्छा में, और उसके कार्य के लिए दुःख सहने के लिए तैयार बने रहें। इन कारणों के कारण ही दुःख उठाना, मसीही विश्वासियों का जीवन भर का साथी है और रहेगा। यह उद्धार पाने पर भी नहीं जाता है; अन्यथा परमेश्वर की सन्तानों के लिए अपने अनन्तकालीन स्वर्गीय जीवन के लिए बहुत सारे लाभ कमाने का अवसर जाता रहेगा, क्योंकि मेहनताना तो मेहनत करने के लिए ही दिया जा सकता है, यूँ ही लुटाया नहीं जा सकता है। अगले लेख में हम उस महत्वपूर्ण प्रश्न पर आएँगे, जिस की ओर हम इस अध्ययन को बढ़ाते चले आ रहे हैं – यदि अन्ततः अन्तिम न्याय के लिए उन्हें बाहर लाना ही है, तो फिर पापों कि क्षमा कर देने के बाद परमेश्वर उन्हें भुला क्यों देता है? और इसका प्रकट एवं सीधा सा उत्तर, हो सकता है कि आप को भी वैसे ही चौंका दे, जैसे उस उत्तर से हम चौंक गए हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 111


God’s Forgiveness and Justice – 17


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 9

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that the second effect of sin, i.e., life long suffering and toil while we are in this physical body with a sin nature, has some God given and beneficial purposes in our lives. These benefits are not just heavenly, i.e., only for the next world, but are also for this world as we live our day-to-day lives. In effect, through the life-long sufferings, problems, and toil, God has put in place a mechanism for us to live with a constant reminder of the consequences of sin, i.e., of transgressing God’s law; but at the same time God has also put in place earthly as well as heavenly benefits through the sufferings. Having seen the physical and temporal benefits that come with suffering, today we will look at the heavenly benefits that come to the Believers because of suffering in God’s will and remaining trusting and faithful towards Him through them.

The Lord Jesus has assured His disciples, those who follow Him, amongst their heavenly responsibilities, one will be judging the twelve tribes of Israel, “So Jesus said to them, "Assuredly I say to you, that in the regeneration, when the Son of Man sits on the throne of His glory, you who have followed Me will also sit on twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel” (Matthew 19:28). The Apostle Paul, under the guidance of the Holy Spirit has also written the same, “Do you not know that the saints will judge the world? And if the world will be judged by you, are you unworthy to judge the smallest matters? Do you not know that we shall judge angels? How much more, things that pertain to this life?” (1 Corinthians 6:2-3). Quite likely, this judging of Israel, angels, and people of the world will be happening at the time of the first resurrection, in the 1000-year reign of the Lord Jesus Christ, as is mentioned in Revelation 20:1-4. The final or eternal judgment that we are studying will happen after this 1000-year reign of Christ (Revelation 20:7-15). But for us the important thing is that the Christian Believers, the children of God, will be used by the Lord for judging Israel, angels, and the people of the world.

About the sufferings of the Christian Believers, Paul wrote, “Therefore we do not lose heart. Even though our outward man is perishing, yet the inward man is being renewed day by day. For our light affliction, which is but for a moment, is working for us a far more exceeding and eternal weight of glory, while we do not look at the things which are seen, but at the things which are not seen. For the things which are seen are temporary, but the things which are not seen are eternal” (2 Corinthians 4:16-18). If we consider the life of Paul, after his becoming a follower of the Lord Jesus, till the end of his life, he kept on suffering something or the other, from someone or the other, even from other Christian Believers (Romans 8:36; 1 Corinthians 15:30-32; 2 Corinthians 1:9-10; 4:11; 6:4-10; 11:23-33). Yet, Paul calls his life-long suffering for the work of the Lord “light affliction, which is but for a moment.” What was the secret; how could he do it? Paul could put up with all these sufferings and problems because of his heavenly outlook, as he himself says in the verse quoted above “we do not look at the things which are seen, but at the things which are not seen.” In other words, Paul was never in any doubt about what awaits him in the life to come, despite whatever might be happening to him while on earth. The rewards continually gathering up for him in heaven, the heavenly end-result awaiting him, was his motive for striving for the Lord and suffering anything that comes while on earth (Philippians 3:12-14). At the end of his life Paul was content that he had faithfully done what had been entrusted to him. He was not afraid of death, but looked forward to receiving his rewards that awaited him in heaven (2 Timothy 4:6-8) – the eternal things mentioned in the verse quoted above “the things which are not seen are eternal.” The same as was stated by the Lord Jesus for the age to come, in Mark 10:30 and Luke 18:30.

As we have said before, and seen through this study, sufferings are not just for retribution for sin, not only for constantly reminding us of the consequences of transgressing God’s commands, i.e., committing sin; but they also are a God given mechanism for giving the Christian Believers benefits – earthly as well as heavenly. We can put up with sufferings, if we are willing to suffer in the will of God, for the work of God, and maintain an attitude like Paul maintained towards them. Because of these reasons, sufferings are and will remain a life-long companion of Believers. They do not go away with salvation; else the children of God would be deprived of earning so many benefits in their life time, for their eternal heavenly life, since wages can only be given for the work done, and not casually thrown around for no valid reason. In the next article we will come to the crucial question, towards which we have been building our study – if they eventually have to be brought out for the eternal judgment, then why does God forget sins after forgiving them? And, the evident simplicity, might well surprise you, just as it has surprised us.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 14 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 9

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 6

 

    इस श्रृंखला के आरंभ में, आरंभिक विचारों के बाद, हमने देखा था कि तीन प्रकार की बाइबल की शिक्षाएँ हैं जो मसीही विश्वासी और कलीसिया की बढ़ोतरी के लिए अनिवार्य हैं; ये हैं सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ, इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भ की बातें, और मसीही जीवन तथा व्यवहार से संबंधित शिक्षाएँ। इन में से हमने सुसमाचार से संबंधित शिक्षाओं को बाइबल में से देखना आरम्भ किया है, और देखा है कि सुसमाचार परमेश्वर के राज्य के बारे में है न कि किसी प्रकार की साँसारिक उपलब्धि अथवा लाभ अर्जित करने के। साथ ही, सुसमाचार के प्रभावी होने के लिए पश्चाताप या मन -फिराव और सुसमाचार को स्वीकार करने वाले व्यक्ति के द्वारा उस में विश्वास करना आवश्यक है। इसीलिए, हमने यह सीखना आरम्भ किया है कि परमेश्वर का वचन सुसमाचार से संबंधित इन दोनों आवश्यकताओं, पश्चाताप और विश्वास करने, के बारे में क्या कहता है; और वर्तमान में हम पश्चाताप या मन-फिराव के बारे में सीख रहे हैं। पिछले दो लेखों में हमने राजा योशिय्याह और अन्य कुछ लोगों के उदाहरणों से देखा है कि वास्तविक पश्चाताप के साथ जीवन परिवर्तन होना, परमेश्वर के वचन के प्रति प्रेम विकसित होना, और दूसरों को भी सुसमाचार पर विश्वास करने के लिए कार्यकारी व्यावहारिक इच्छा का रखना भी सम्मिलित होते हैं। हमने पिछले लेख का समापन परमेश्वर की इस आज्ञा के साथ किया था कि पश्चाताप समस्त मानवजाति के लिए परमेश्वर की आज्ञा है, जिसमें किसी के भी लिए, चाहे उसका धर्म, मत या विश्वास, या धार्मिकता का ओहदा कुछ भी क्यों न हो, कोई भी अपवाद या छूट नहीं है। आज हम उस आधार को, उस कार्यकारी कारण देखेंगे जो इस प्रकार का पश्चाताप और उस से संबंधित परिवर्तनों को लेकर आता है; और फिर उसके बाद देखेंगे कि परमेश्वर का वचन उन परिवर्तनों के बारे में क्या कहता है।

    पवित्र आत्मा की प्रेरणा से पौलुस ने लिखा, “क्योंकि परमेश्वर-भक्ति का शोक ऐसा पश्चाताप उत्पन्न करता है जिस का परिणाम उद्धार है और फिर उस से पछताना नहीं पड़ता: परन्तु संसारी शोक मृत्यु उत्पन्न करता है” (2 कुरिन्थियों 7:10)। इस तरह, हम यहाँ से देखते हैं कि सँसार में दो प्रकार के पश्चाताप देखे जाते हैं; एक वह जो ‘परमेश्वर-भक्ति का शोक’ के कारण होता है और दूसरा जो ‘संसारी शोक’ के कारण होता है। इन दोनों प्रकार के शोक, या उनके द्वारा उत्पन्न हुए पश्चाताप के परिणाम बिल्कुल भिन्न हैं, वास्तव में एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। वह जो ‘परमेश्वर-भक्ति का शोक’ के कारण होता है, उससे उद्धार, अर्थात अनन्त जीवन और उस से सम्बन्धित लाभ प्राप्त होते हैं; जबकि वह जो ‘संसारी शोक’ के कारण होता है उससे मृत्यु आती है। पिछले लेखों में हमने जो उदाहरण देखे हैं, अर्थात, राजा योशिय्याह, अय्यूब, पौलुस, भक्त यहूदी, आदि, हमने देखा है कि उनके जीवन में ‘परमेश्वर-भक्ति का शोक’ के कारण होने वाले पश्चाताप ने किस प्रकार से कार्य किया। वे सभी लोग बहुत धार्मिक थे, परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही थे, धार्मिकता के कार्यों को करने और परमेश्वर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वाह करने और परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करने में बहुत निष्ठावान थे; परन्तु जब वे कायल हुए, चाहे परमेश्वर के वचन के द्वारा, या परमेश्वर से अथवा प्रभु यीशु से सामना होने के द्वारा, तो उन्हें तुरन्त ही इस बात का एहसास हो गया कि उनकी सच्ची धार्मिकता और धार्मिक कार्यों के प्रति सत्यनिष्ठ समर्पण के बावजूद, उनका वास्तविक आत्मिक स्तर परमेश्वर की उपस्थिति में खड़े होने या उसके राज्य में प्रवेश कर पाने के योग्य नहीं है।

    यह एहसास होते ही, उन्होंने तुरन्त ही एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया, ऐसा निर्णय जिस से परिणाम उनके पक्ष में बदल गया – उन्होंने अपने आप को, वे जैसे भी थे वैसा ही, परमेश्वर के चरणों में डाल दिया, यह भरोसा करते हुए कि परमेश्वर दयालु, धैर्य रखने, और क्षमा करने वाला है, वह अपने इन गुणों के अनुसार ही व्यवहार करेगा। यही ‘परमेश्वर-भक्ति का शोक’ करने का अर्थ होता है – परमेश्वर के दृष्टिकोण से अपनी आत्मिक दशा का बोध होते ही, बजाए अपने को सही ठहराने, या और अधिक परिश्रम के साथ धर्मी बनने का प्रयास करने, धार्मिकता के और भी अधिक कार्यों को करने वाले बनने के, बस अपने आप को पूर्णतः परमेश्वर के हाथों में सौंप देना, और अगला कदम उठाने के लिए उसकी इच्छा के खोजी हो जाना, न कि और भी ‘बेहतर’ बनने या किसी प्रकार के कार्यों अथवा स्वयं गढ़े गए किसी माध्यम के द्वारा परमेश्वर को स्वीकार्य होने का प्रयास करना। यदि वे लोग कुछ ऐसा प्रण करते कि वे और अधिक धर्मी बनेंगे, और अधिक धार्मिकता के काम करेंगे जिससे कि परमेश्वर को स्वीकार्य बन सकें, तो यह उनका एक अनकहा दावा होता कि वे अपने कर्मों और योग्यताओं से स्वर्ग में प्रवेश कर पाने योग्य धर्मी और भले बनने की क्षमता रखते हैं। यह कभी संभव नहीं होने पाता, न वे कभी ऐसा कुछ करने पाते, क्योंकि यह कहना तुरन्त ही परमेश्वर के वचन में विरोधाभास ले आता है – यह यशायाह 64:6 “…हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं…” के विरुद्ध जाता, और साथ ही प्रभु यीशु द्वारा निकुदेमुस से बल देकर कही गई बात, कि बिना नया-जन्म पाए वह स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता था, जिसमें निहित तात्पर्य था कि और कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है; और इसी के जैसे परमेश्वर के वचन के अन्य हवालों के विपरीत जाता। साथ ही, यदि अय्यूब, राजा योशिय्याह, पौलुस, निकुदेमुस, भक्त यहूदियों, आदि के द्वारा जिया गया धार्मिकता का जीवन और किये गए कार्य उन्हें उद्धार देने के लिए व्यर्थ थे, तो उन से बढ़कर कोई व्यक्ति और ऐसा क्या कर सकता है, जो वे नहीं करने पाए? और तब भी, यह सब कुछ करने के बाद भी उन्हें स्वयं ही यह एहसास हो गया कि वे परमेश्वर की पवित्रता से अभी भी कितने कम हैं।

    दूसरी ओर, ‘संसारी शोक’ एक झूठा, दिखावटी शोक है, जो सँसार को दिखाने के लिए अधिक होता है न कि वास्तव में अपनी गलतियों के लिए दुःख और हृदय परिवर्तन के कारण। यह कुछ ऐसा है जैसा जब कोई जेब-कतरा या चोर रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो वह तुरन्त ही माफी मांगने लगता है, दया की याचना करता है, फिर कभी न करने की बात कहता है, मजबूरी की कहानियाँ सुनाता है, आदि; किन्तु जब उसे छोड़ दिया जात है तो वह फिर उसी काम में लग जाता है। उसकी सारी क्षमा याचना, दया की गुहार, वायदे, कहानियाँ, आदि, एक झाँसा थे, औरों को धोखा देने के तरीके थे; उसके अन्दर अपने किये के लिए कोई वास्तविक दुःख अथवा पश्चाताप नहीं था। इसी प्रकार से परमेश्वर के सम्मुख किसी पापी के द्वारा किया गया पश्चाताप का नाटक, कुछ लोगों को धोखा दे सकता है, स्वयं उस पापी को धोखा दे सकता है कि वह मान बैठे कि उसने पश्चाताप कर लिया है, किन्तु कभी भी परमेश्वर को धोखा नहीं दे सकता है, क्योंकि परमेश्वर अपने लोगों को जानता है (2 तीमुथियुस 2:19); और जैसा हम देख चुके हैं, वास्तविक पश्चाताप बदले हुए जीवन और अधर्म से बचे रहने के द्वारा प्रमाणित होता है। इस प्रकार का ‘संसारी शोक’ यही दिखाता है कि वह व्यक्ति अभी भी अपने पापों में बना हुआ ही है, और उसने सच में अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित नहीं किया है। और क्योंकि उसने प्रभु यीशु से अनन्त जीवन के उपहार को नहीं लिया है, इसलिए उसे पाप की मज़दूरी, अर्थात मृत्यु, लेनी पड़ेगी (रोमियों 6:23)।

    अगले लेख में हम वास्तविक पश्चाताप के द्वारा व्यक्ति के जीवन में आने वाले परिवर्तन के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 6

 

    At the beginning of this series, after the preliminary considerations, we had seen that there are three categories of Biblical teachings that are essential for the growth of every Christian Believer and of the Church; these are teachings related to the gospel, the six basic teachings in Hebrews 6:1-2, and teachings related to Christian living and behavior. Of these, we have started considering the teachings related to the gospel from the Bible, and saw that the gospel is about the Kingdom of God, and not about any worldly prosperity or gains. Moreover, the gospel to be effective requires repentance and believing in it, on part of the person accepting the gospel. Therefore, we have started to learn about what God’s Word the Bible says about these two essentials, repentance and believing, related to the gospel; and are presently studying about repentance. In the last two articles, through the example of King Josiah, and then through some other examples we saw that true repentance is evidenced by a changed life, by developing a love of God’s Word, and a practical desire to have others also believe in the gospel. We concluded the last article by seeing that repentance is God’s commandment for all of mankind, with no exceptions for any one, irrespective of their religion or belief or religious status. Today we will see about the basis, or the effective reason that brings about this kind a repentance and its consequent changes; and, then will see something about what God’s Word says about the changes.

    Paul, under the inspiration of the Holy Spirit wrote, “For godly sorrow produces repentance leading to salvation, not to be regretted; but the sorrow of the world produces death” (2 Corinthians 7:10). So, we see from here that that there are two kinds of repentance that are displayed by the world; one is that which comes through a ‘godly sorrow’ and the other that which is through ‘the sorrow of the world.’ The outcomes of these two kinds of sorrow or the repentance because of them, are entirely different, in fact diametrically opposite. The one because of a ‘godly sorrow’ leads to salvation, i.e., eternal life and its related benefits; whereas the one which is through ‘the sorrow of the world’ leads to death. In the examples we have seen in preceding articles, i.e., of King Josiah, Job, Paul, devout Jews etc., we saw how this ‘godly sorrow’ worked in their lives.  All of them were very religious, and zealous for God, and were very active in their religious works and commitments, in fulfilling God’s Law; but when they were convicted, either by God’s Word or by being confronted by God, or by the Lord Jesus, they immediately realized that despite all their very sincere religiosity and a diligent commitment to religious works, their actual spiritual state was one of being unworthy of coming in the presence of God or of entering His kingdom.

    With this realization, they took a very crucial decision, a decision which made all the difference in the outcome, in their favor – they simply threw themselves down at God’s feet, just as they were, trusting Him to be merciful, longsuffering and forgiving, and one who would act according to these characteristics. This is what ‘godly sorrow’ means – realizing our actual spiritual state from God’s perspective, and then, instead of trying to justify ourselves, or promising to be more religious, more committed to religious works, just surrendering ourselves totally into God’s hands, and seeking His will for the next step to be taken, instead of trying to be ‘better’ or worthy of being accepted by some more works, some other contrived devices. Had they resorted to pledging to work more or better to become acceptable to God, that would have been a tacit assertion that they can be good or righteous enough to enter heaven by their own means and methods, by their own works. This would never be possible, nor would ever be feasible, because it immediately brings in contradictions in God’s Word – it would go contrary to Isaiah 64:6 “…we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags…” and would also negate the Lord’s exhortation to Nicodemus, that without being Born-Again he can never enter the Kingdom of God, and by implication no one else either, besides the other similar references from God’s Word. Moreover, if the righteousness by works as evidenced by Job, King Josiah, Paul, Nicodemus, the devout Jews etc. was inconsequential for salvation, then what more can any other person do, that they had not already done, and still realized how woefully short they were of the holiness of God?

    On the other hand, ‘the sorrow of the world’ is a false, a make-believe kind of sorrow, an outward dramatic demonstration of sorrow, more for showing to the world, than because of a sincere change of heart or remorse for the wrongs they have done. It is something like when a pick-pocket or thief is caught in the act, he immediately starts begging for mercy, apologizing, telling stories to justify his committing the wrong, making promises of never doing it again, etc. But once he is set free, he returns to doing the same things again. All his apologies, begging for mercy, stories, etc. were just an eyewash meant to fool others; there was no real remorse or sorrow in him for what he had done. A similar make-believe show of repentance before God by a sinner, may fool some people, and even fool the sinner himself making him believe that he has repented, but can never fool God, for God knows those who are His (2 Timothy 2:19); and as we have seen, genuine repentance is evidenced by a changed life of departing from iniquity. This kind of ‘the sorrow of the world’ only means that the person still remains in his sin, has not actually surrendered his life to the Lord. Therefore, since he has not received the gift of eternal life from the Lord Jesus, he will have to receive the wages of sin, i.e., death (Romans 6:23).

    In the next article we will consider the change that true repentance brings in a person’s life.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well