ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

कायल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कायल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 71 - Appropriately Handling God’s Word – 16 / आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 56

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के वचन के कुछ गुण और उद्देश्य हैं, और यदि वचन को परमेश्वर के पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य के साथ, उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तब ये गुण और उद्देश्य दिखाई भी देते हैं। हमारे विषय, परमेश्वर के वचन के “बाहर जाना” के संदर्भ में, हमें इन गुणों और उद्देश्यों का ध्यान रखना अनिवार्य है। परमेश्वर का वचन एक तलवार के समान हृदय को गहराई से छेदने और वहाँ छिपी हुई पापमय बातों को उजागर करने के लिए है (इब्रानियों 4:12)। उसका उपयोग मण्डली के लोगों में, उन्हें सुधरने और धार्मिकता की शिक्षा दिए जाने के लिए किया जाना है, और यदि आवश्यक हो तो इसके लिए डाँटना और उलाहना देना भी किया जाना चाहिए (2 तीमुथियुस 3:16-17; 4:2)। जब तलवार को उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तो वह काटती और छेदती है, जो हमेशा ही पीड़ादायक होता है। वचन के कुछ उपयोग, जैसे कि परमेश्वर की आराधना, स्तुति, प्रशंसा, धन्यवाद के लिये, परमेश्वर के गुणों और कार्यों के बारे में बताने के लिये, आदि, में उपरोक्त बातें नहीं होती हैं। परन्तु तब भी वचन परमेश्वर का गुणानुवाद करता है, उसके बारे में सिखाता है, आत्मिक जीवन और बातों में, आत्मिक उन्नति की अविनाशी और स्थाई बातों के लिये प्रोत्साहित करता है (रोमियों 12:1-2; फिलिप्पियों 4:8-9; कुलुस्सियों 3:2)। न कि किसी व्यक्ति की प्रशंसा, गुणानुवाद, और बड़ाई करता है, नश्वर और अस्थाई सांसारिक सुख-समृद्धि-लाभ अर्जित करने की प्रेरणा देता है (2 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4)।

 

इसलिए, यदि परमेश्वर का वचन कहीं चुभ नहीं रहा है, जीवन की कोई कमजोरी या कमी या पाप को उजागर नहीं कर रहा है, सुनने वालों को उनके भीतर की, उनके मन और विचारों की वास्तविक दशा का बोध नहीं करवा रहा है, तो फिर वह अपने निर्धारित उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है, क्योंकि उसे उसके निर्धारित उद्देश्य के लिये प्रयोग नहीं किया जा रहा है। और तब ऐसे किसी भी प्रचार या शिक्षा को स्वीकार करने और मानने के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि प्रचारक अथवा शिक्षक बाइबल के अनुसार सही शिक्षाएँ नहीं दे रहा है, और यदि आवश्यक होने पर भी डाँटने और उलाहना देने का उपयोग नहीं कर रहा है, तो फिर उस प्रचारक पर भरोसा करना, उसका अनुसरण करना गलत होगा। यहाँ यह तर्क भी लागू नहीं होता है कि वचन को समकालीन और प्रासंगिक करके प्रस्तुत किया जा रहा है। क्योंकि, जैसा हम देख चुके हैं, हमारे हाथों में जो वचन है, वह प्रभु यीशु का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; प्रकाशितवाक्य 19:11-13), और यह वचन अटल है, स्वर्ग में अनंतकाल के लिये स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये इसमें कोई परिवर्तन करना या उसे समकालीन और प्रासंगिक करने का कोई स्थान ही नहीं है, अन्यथा वह तो परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह में परिवर्तन और संशोधन करने के समान हो जाएगा।


परमेश्वर के वचन को “स्वादिष्ट” और सहज बनाने के लिए, ये “बेचने” वाले प्रचारक वचन की तीखी औ काटने वाली बातों को निकाल देते हैं, और उनके स्थान पर प्रसन्न करने वाली मनोहर बातें डाल देते हैं। इस प्रकार से वे 1 कुरिन्थियों 4:6 के निर्देश के विरुद्ध, परमेश्वर के लिखित वास्तविक वचन के “बाहर” चले जाते हैं, उसकी गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने, तथा उसमें अपने ही विचार डाल देने, उसे श्रोताओं को भावता हुआ बनाने के लिये। ऐसे प्रचारक और उनकी शिक्षाएँ संभवतः श्रोताओं द्वारा बहुत पसन्द की जाएँगी, उनकी प्रशंसा की जाएगी; और प्रचारक को अच्छे उपहार तथा पैसा भी मिलेगा, तथा साथ ही सिफारिश के पत्र भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग ये लोग अपनी बड़ाई और प्रचार के लिए तथा फिर किसी अन्य कलीसिया में जाकर इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए करेंगे। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के वचन के द्वारा श्रोताओं की वास्तविक पापमय दशा उजागर करके उन पर प्रकट नहीं की गई, और न ही श्रोताओं का सामना उनके पापों, बुराइयों, और उनके अनन्तकालीन दुष्परिणामों से करवाया गया, इसलिए वे अपने पापों के लिए कायल भी नहीं होंगे। और इसीलिए फिर वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, और उद्धार पाने के लिए उभारे भी नहीं जाएंगे (प्रेरितों 2:37-38)। इसलिए ऐसा प्रचार, उसे सुनने वालों के उद्धार के सन्दर्भ में, व्यर्थ ठहरेगा; और ऐसे संदेशों को सुनने के बाद भी वे लोग नरक के उतने ही भागी बने रहेंगे, जितना वे उस सन्देश को सुनने से पहले थे।


यह समस्या केवल तब ही नहीं थी, लेकिन आज भी है, उससे कहीं अधिक प्रचलित नहीं तो कम से कम उतनी ही गंभीर तो है ही, जितनी आरम्भिक कलीसिया के समय में थी। आज के समय के पास्टरों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी तरह से मण्डली के लोगों को बुरा न लगे, ठेस न पहुँचे। यह और भी अधिक तब किया जाता है जब वह प्रचारक कलीसिया के बाहर कहीं से आमंत्रित किया गया होता है। तब ये लोग विशेषतः वही कहते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर वे प्रसन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 4:3-4), ताकि भविष्य में उन्हें फिर से बुलाया जाए। परमेश्वर के वचन को “बेचने” वाले ये लोग पार्थिव आशीषों, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, भौतिक आश्चर्यकर्मों, उज्ज्वल भविष्य की प्रतिज्ञाओं, आदि की बातें करेंगे, लेकिन वे पाप, पाप से पश्चाताप, उद्धार पाने और अनन्त विनाश से बचने की अनिवार्यता – जिस उद्देश्य के लिए प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर आया था, आदि के बारे में बात नहीं करेंगे।


थोड़ा विचार कीजिए, “बेचने” वाले ये पास्टर, प्रचारक, शिक्षक जितनी भी भौतिक, पार्थिव, शारीरिक, साँसारिक बातों की बातें करते हैं, ऐसी बातें जो श्रोताओं को अच्छी और “स्वादिष्ट” लगें, वे सभी बातें एक न एक दिन सँसार के साथ या तो नाश हो जाएँगी, अथवा मृत्यु के बाद यहीं पीछे छूट जाएँगी। उस व्यक्ति के साथ जो एकमात्र बात जाएगी, वह है उसके जीवन का हिसाब-किताब, उसके पापों का लेखा-जोखा (2 कुरिन्थियों 5:10)। तो फिर, ऐसे संदेशों को सुनने वालों के लिए, उन प्रचारकों के ये परमेश्वर के वचन के “बाहर” होकर, मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दिए जाने वाले इन सन्देशों से क्या लाभ होगा? यदि श्रोता अपने पापों के लिए कायल नहीं किए गए, उन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप नहीं किया, और वे प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा बचाए नहीं गए, तो उन मनोहर, मधुर बातों को सुनने से उन्हें क्या लाभ हुआ?


अगले लेख में हम वचन के एक अन्य खण्ड से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और वचन के साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 71 - Be Stewards of God’s Word – 56 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 16

 

As we have seen in the previous article, the Word of God has certain characteristics and purposes; they become evident when it is used under the guidance and power of the Holy Spirit, for its intended purpose. In context of our understanding “going beyond” God’s Word, we need to keep these characteristics of God’s Word in mind. God’s Word is like a sword meant to cut deep into the heart and expose the sinful things hidden there (Hebrews 4:12). It is meant to be used amongst the congregation to correct the people and instruct them in righteousness, if required through rebuking and exhorting as well (2 Timothy 3:16-17; 4:2). A sword when used for its intended purpose, always cuts and penetrates, and that is always painful. Sometimes, the Word can be used for worshipping, praising, adoring, and thanking God; for preaching or teaching about God’s attributes and works, and then the message does not have the aforementioned characteristics. But even then, the Word exalts God, teaches about Him, encourages about spiritual life and things, and teaches to be edified in the forever established and eternal heavenly things of lasting value (Romans 12:1-2; Philippians 4:8-9; Colossians 3:2). It still does not teach to exalt, praise, or promote any person, nor does it encourage to go after temporal and perishing things, wealth, and gains of this world (2 John 2:15-17; James 4:1-4).

 

So, if God’s Word is not creating any discomfort by touching upon sin and short-comings in one’s life, is not making the listeners aware of the actual condition of their hearts and minds, then it is not serving its purpose, because it is not being used for its intended purpose. And one should be very wary of believing in any such preaching. If the preacher or teacher is not teaching Biblically correct doctrines, and if required, is not resorting to rebuking and exhortation to teach the correct things of God, then that preacher is not to be trusted upon and followed. Here, this argument is untenable that the Word is being presented in a relevant and contemporary manner. Since, as we have seen, the Word that we have in our hands, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14; Revelation 19:11-13), and this Word is unchanging, being settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, there is no possibility of altering it in any way or making it contemporary or relevant, since that will tantamount to altering and editing the Lord God Jesus Christ.


To make God’s Word “palatable” and convenient, these peddling preachers take away the sharp and cutting parts of the Word, and substitute them with pleasing and pleasant things in their preaching and teaching. Thus, contrary to the instruction of 1 Corinthian 4:6, they “go beyond” what God’s Word actually says, by misinterpreting it, misusing it, adding their own ideas to it, to make it sound pleasing to the audience. These preachers and their messages would most likely be well appreciated and applauded by the listeners; and the preacher would likely get good gifts and money, and would also be given letters of recommendation, which they will use to promote themselves and then repeat the same process in some other Church. But since, the actual inner sinful state of the audience has not been cut into and exposed by God’s Word, nor have the audience been brought face-to-face with their wrongs and sins, and the eternal deleterious consequences have not been brought before them, so, they are not convicted for their sins. Therefore, they are not motivated into repentance for their sins, and seeking salvation (Acts 2:37-38). Hence, such preaching will bring no results in terms of salvation of the listeners, and even after hearing and appreciating such messages, they would still remain as hell-bound, as they had been before listening to it.


This problem was not only present at that time, but is present even today, if not worse then at the very least, it is just as serious, as it was in the first Church. The main aim of most of the present-day pastors, preachers, and teachers of God’s Word, is not to offend the congregation in any way. This is done even more if they have been called “guest or invited” speakers, from an outside Church. Then they make it a point to say things that the congregation likes to hear and is pleased to hear (2 Timothy 4:3-4), so that they may be invited again. The peddlers of God’s Word will talk of temporal blessings, material prosperity, physical healings, worldly miracles, promises of a great future, etc. but will stay away from talking about sin, need of repentance for sin, and the necessity of salvation to escape eternal damnation – the very purpose the Lord Jesus Christ came to earth for.


Think it over, every worldly thing that these peddling pastors, preachers, and teachers talk about, to sound good and palatable to the audience, will eventually perish with the world, or be left behind when the person dies. The only thing that will go with that person, for accountability before God is the record of their lives, their record of sins (2 Corinthians 5:10). So, of what benefit has this “going beyond” God’s Word and being pleasers of men been to those who heard and appreciated those messages? Since they were not convicted of their sins, did not repent from them, and did not get saved by accepting the Lord Jesus as their savior, then how did their listening to pleasant and sweet talk benefit them?


In the next article, we will take up another part of God’s Word, and learn some more things from it about how Paul used and handled God’s Word.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 62 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 48

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

    जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के वचन के कुछ गुण और उद्देश्य हैं, और यदि वचन को परमेश्वर के पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य के साथ उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तब ये गुण और उद्देश्य दिखाई भी देते हैं। हमारे विषय, परमेश्वर के वचन के “बाहर जाना” के संदर्भ में, हमें इन गुणों और उद्देश्यों का ध्यान रखना अनिवार्य है – परमेश्वर का वचन एक तलवार के समान हृदय को गहराई से छेदने और वहाँ छिपी हुई पापमय बातों को उजागर करने के लिए है; उसका उपयोग मण्डली के लोगों में उन्हें सुधरने और धार्मिकता की शिक्षा दिए जाने के लिए किया जाना है, और यदि आवश्यक हो तो इसके लिए डाँटना और उलाहना देना भी किया जाना चाहिए। जब तलवार को उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तो वह हमेशा ही पीड़ादायक होता है, वह काटती और छेदती है। इसलिए, यदि परमेश्वर का वचन कहीं चुभ नहीं रहा है, जीवन की कोई कमजोरी या कमी या पाप को उजागर नहीं कर रहा है, सुनने वालों को उनके भीतर की, उनके मन और विचारों की वास्तविक दशा का बोध नहीं करवा रहा है, तो फिर वह अपने निर्धारित उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है; और तब ऐसे किसी भी प्रचार या शिक्षा को स्वीकार करने और मानने के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि प्रचारक अथवा शिक्षक बाइबल के अनुसार सही शिक्षाएँ नहीं दे रहा है, और यदि आवश्यक होने पर भी डाँटने और उलाहना देने का उपयोग नहीं कर रहा है, तो फिर उस प्रचारक पर भरोसा करना, उसका अनुसरण करना गलत होगा।


    परमेश्वर के वचन को “स्वादिष्ट” और सहज बनाने के लिए, ये “बेचने” वाले प्रचारक वचन की चुभने वाली बातों को निकाल देते हैं, और उनके स्थान पर प्रसन्न करने वाली मनोहर बातें डाल देते हैं। इस प्रकार से वे परमेश्वर के लिखित वास्तविक वचन के “बाहर” चले जाते हैं, उसकी गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने, तथा उसमें अपने ही विचार डाल देने, उसे श्रोताओं को भावता हुआ बनाने के द्वारा। ऐसे प्रचारक और उनकी शिक्षाएँ संभवतः श्रोताओं द्वारा बहुत पसन्द की जाएँगी, उनकी प्रशंसा की जाएगी; और प्रचारक को अच्छे उपहार तथा पैसा भी मिलेगा, तथा साथ ही सिफारिश के पत्र भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग ये लोग अपनी बड़ाई और प्रचार के लिए तथा फिर किसी अन्य कलीसिया में जाकर इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए करेंगे। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के वचन के द्वारा श्रोताओं की वास्तविक पापमय दशा उजागर करके उन पर प्रकट नहीं की गई, और न ही श्रोताओं का सामना उनके पापों और बुराइयों से करवाया गया, इसलिए वे अपने पापों के लिए कायल भी नहीं होंगे। और इसीलिए फिर वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, और उद्धार पाने के लिए उभारे भी नहीं जाएंगे (प्रेरितों 2:37-38)। इसलिए ऐसा प्रचार, उसे सुनने वालों के उद्धार के सन्दर्भ में, व्यर्थ ठहरेगा; और ऐसे संदेशों को सुनने के बाद भी वे लोग नरक के उतने ही भागी बने रहेंगे, जितना वे उस सन्देश को सुनने से पहले थे।


    यह समस्या केवल तब ही नहीं थी, लेकिन आज भी है, उससे कहीं अधिक प्रचलित नहीं तो कम से कम उतनी ही गंभीर तो है ही। आज के समय के पास्टरों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी तरह से मण्डली के लोगों को बुरा न लगे, ठेस न पहुँचे। यह और भी अधिक तब किया जाता है जब वह प्रचारक कलीसिया के बाहर कहीं से आमंत्रित किया गया होता है। तब ये लोग वही कहते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर वे प्रसन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 4:3-4)। परमेश्वर के वचन को “बेचने” वाले ये लोग पार्थिव आशीषों, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, भौतिक आश्चर्यकर्मों, उज्ज्वल भविष्य की प्रतिज्ञाओं, आदि की बातें करेंगे, लेकिन वे पाप, पाप से पश्चाताप, उद्धार पाने और अनन्त विनाश से बचने की अनिवार्यता – जिस उद्देश्य के लिए प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर आया था, आदि के बारे में बात नहीं करेंगे।


    थोड़ा विचार कीजिए, “बेचने” वाले ये पास्टर, प्रचारक, शिक्षक जितनी भी भौतिक, पार्थिव, शारीरिक, साँसारिक बातों की बातें करते हैं, ऐसी बातें जो श्रोताओं को अच्छी और “स्वादिष्ट” लगें, वे सभी बातें एक न एक दिन सँसार के साथ या तो नाश हो जाएँगी, अथवा मृत्यु के बाद यहीं पीछे छूट जाएँगी। उस व्यक्ति के साथ जो एकमात्र बात जाएगी, वह है उसके जीवन का हिसाब-किताब, उसके पापों का लेखा-जोखा – वे पाप या तो विद्यमान हैं, कार्यकारी हैं, और उसे अनन्तकाल के विनाश में डालने वाले हैं; या फिर प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा उनका निवारण हो गया है, वे निष्क्रिय कर दिए गए हैं, क्षमा हो गए हैं। तो फिर, ऐसे संदेशों को सुनने वालों के लिए, उन प्रचारकों के ये परमेश्वर के वचन के “बाहर” होकर, मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दिए जाने वाले इन सन्देशों से क्या लाभ होगा, यदि श्रोता अपने पापों के लिए कायल नहीं किए गए, उन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप नहीं किया, और वे प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा बचाए नहीं गए?


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 16

 

 

    As we have seen in the previous article, the Word of God has certain characteristics and purposes, that become evident when it is used under the guidance and power of the Holy Spirit, for its intended purpose. In context of our understanding “going beyond” God’s Word, we need to keep these characteristics of God’s Word in mind – it is like a sword meant to cut deep into the heart and expose the sinful things hidden there; and it is meant to be used amongst the congregation to correct them and instruct them in righteousness, if required through rebuking and exhorting as well. A sword when used for its intended purpose, always causes pain, and always cuts and penetrates. So, if God’s Word is not creating any discomfort by touching upon sin and short-comings in one’s life, is not making the listeners aware of the actual condition of their hearts and minds, then it is not serving its purpose, because it is not being used for its intended purpose, and one should be very wary of believing on any such preaching. If the preacher or teacher is not teaching Biblically correct doctrines, and if required, is not resorting to rebuking and exhortation to teach the correct things of God, then that preacher is not to be trusted upon and followed.


    To make God’s Word “palatable” and convenient, these peddling preachers take away the prickly parts of the Word, and substitute them with pleasing and pleasant things in their preaching and teaching. Thus they “go beyond” what God’s Word actually says, by misinterpreting it, misusing it, adding their own ideas to it, and make it sound pleasing to the audience. These preachers and their messages would most likely be well appreciated and applauded by the listeners; and the preacher would likely get good gifts and money, and would also be given letters of recommendation, which they will use to promote themselves and then repeat the same process in some other Church. But since, the actual inner sinful state of the audience has not been penetrated into and exposed by God’s Word, nor have the audience been brought face-to-face with their wrongs and sins, so, they are not convicted for their sins. Therefore, they are not motivated into repentance for their sins, and seeking salvation (Acts 2:37-38). Hence, such preaching will bring no results in terms of salvation of the listeners, and even after hearing and appreciating such messages, they would still remain as hell-bound, as they had been before listening to it.


    This problem was not only present at that time, but even today, it is at the very least, just as prevalent, if not much more rampant than it was in the first Church. The main aim of most of the present-day pastors, preachers, and teachers of God’s Word, is not to offend the congregation in any way. This is done even more if they have been called “guest or invited” speakers, from outside the Church. They say things that the congregation likes to hear and is pleased to hear (2 Timothy 4:3-4). The peddlers of God’s Word will talk of temporal blessings, material prosperity, physical healings, worldly miracles, promises of a great future, etc. but will stay away from talking about sin, need of repentance for sin, and necessity of salvation, to escape eternal damnation – the very purpose the Lord Jesus Christ came to earth for.


    Think it over, every worldly thing that these peddling pastors, preachers, and teachers talk about, to sound good and palatable to the audience, will eventually perish with the world, or be left behind when the person dies. The only thing that will go with that person, for accountability before God is the record of their lives, their record of sins – either as present, active and eternally lethal; or, as disposed off, forgiven, and rendered ineffective through coming to faith in the Lord Jesus. So, of what benefit has this “going beyond” God’s Word and being pleasers of men been to those who heard and appreciated those messages, but were not convicted of their sins, did not repent from them, and did not get saved by accepting the Lord Jesus as their savior?


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 21


Click Here for the English Translation

पुनः अवलोकन एवं सारांश - (3) - उपस्थिति एवं प्रमाण


मसीही विश्वास में आते ही, व्यक्ति में परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है, फिर उसके जीवन में कुछ कार्य होते हैं, और परिवर्तन आते हैं, जिनके द्वारा वह मसीही सेवकाई के लिए तैयार किया जाता है, उपयोगी बनाया जाता है। यूहन्ना 16 अध्याय में प्रभु यीशु ने शिष्यों के सामने कुछ बातें रखीं, जिनका विद्यमान होना उनकी सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा के होने को दिखाएगा, यह प्रमाणित करेगा कि उनकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से तथा उसकी सामर्थ्य से है। साथ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा की कार्य-विधि के गुण भी प्रभु ने अपने शिष्यों को बताए। प्रभु द्वारा कही गई ये बातें, आज के सामान्यतः पवित्र आत्मा के नाम से किए जाने वाले आडंबर, विचित्र व्यवहार, हाव-भाव, शोर-शराबे, और शारीरिक एवं सांसारिक बातों के लाभों की प्राप्ति की शिक्षाओं और व्यवहार से बिलकुल भिन्न हैं। पवित्र आत्मा के नाम से अपनी ही धारणाओं की गलत शिक्षाओं को बताने और फैलाने वाले इन भ्रामक प्रचारकों की बातों का आरंभ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के अधीनता या वश में ले लेने के द्वारा होता है। सामान्यतः उनका कहना होता है कि प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के बाद, पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए अलग से प्रयास करना पड़ता है, तब ही जाकर पवित्र आत्मा मिलता है; और फिर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए एक अन्य कार्य “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता होती है। फिर वो लोगों अपनी बनाई हुई उन विधियों को सिखाते हैं जिनसे उनके अनुसार पवित्र आत्मा को प्राप्त किया जाता है। अर्थात, तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु के कथन के विपरीत कि वह अपने शिष्यों पर पवित्र आत्मा भेजेंगे, ये लोग यह सिखाते और प्रचार करते हैं कि उनके द्वारा बनाई और बताई गई विधियों के द्वारा, मनुष्य परमेश्वर पवित्र आत्मा को बाध्य कर सकता है कि वह उनमें आ कर निवास करे और सामर्थ्य प्रदान करे, उनके कहे के अनुसार अपने कार्य करे, वरदान दे।

 

“पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के बारे में हम इन सारांश के बाद के आने वाले में देखेंगे; किन्तु मुख्य बात यह है कि ये गलत शिक्षाएं देने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के हाथों की कठपुतली बनाकर, जिसे मनुष्य अपने प्रयासों और कार्यों के द्वारा नियंत्रित और उपयोग करे प्रस्तुत करते हैं। जबकि वास्तविकता में उनकी ये सभी बातें बाइबल की शिक्षाओं के बाहर की हैं, बाइबल में ऐसी बातों की कोई शिक्षा अथवा पुष्टि नहीं है। ध्यान देने योग्य बात है कि यूहन्ना अध्याय 14-16 में, चार बार लिखा गया है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा केवल प्रभु परमेश्वर की ओर से तथा उसके द्वारा ही, और प्रभु के शिष्यों को ही प्रदान किया जाता है (14:16-17, 26; 15:26; 16:7)।


यूहन्ना 15:26 में प्रभु यीशु ने यह भी कहा कि परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीह यीशु ही की गवाही देगा; अर्थात प्रभु यीशु के शिष्य की सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति, उस शिष्य के जीवन में प्रभु यीशु मसीह की गवाही विद्यमान होने से प्रमाणित होगी, न कि बाइबल से बाहर की बातों करने और दिखाने के द्वारा! वह शिष्य मसीह के समान जीना आरंभ कर देगा (1 कुरिन्थियों 11:1), प्रभु का गवाह होकर कार्य करने लगेगा (प्रेरितों 4:8-12, 19-20; 5:29-32), प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता में किसी मनुष्य-मत-समुदाय-डिनॉमिनेशन को नहीं वरन परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला जीवन व्यतीत करेगा (1 थिस्सलुनीकियों 4:1-2, 11)। फिर यूहन्ना 16:7-8 में एक बार फिर प्रभु यीशु ने सिखाया कि पवित्र आत्मा उनके भेजे से ही आएगा, “और वह आकर संसार को पाप और धामिर्कता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा”। अर्थात जो मसीही सेवकाई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अगुवाई में की जाएगी, उसमें न केवल मसीह यीशु की गवाही प्राथमिकता पाएगी, वरन साथ ही उस सेवकाई के द्वारा संसार के लोग सांसारिक लाभ, भौतिक संपन्नता, और शारीरिक चंगाइयों की ओर आकर्षित नहीं किए जाएंगे, वरन पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय दोषी ठहराए जाएंगे या कायल किए जाएंगे (मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद “निरुत्तर” किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ उलाहना देना, या दोषी ठहराना होता है; इसीलिए अँग्रेज़ी के अनुवादों में convict शब्द, जो मूल भाषा के अर्थ के अधिक निकट है, प्रयोग किया गया है)। परमेश्वर के वचन के अनुसार इन तीनों बातों, पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय दोषी ठहराए जाने के अर्थ और व्याख्या का सारांश हम कल की कड़ी में देखेंगे।

 

इसीलिए, यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो बाइबल में दी गई प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को जानने, उन्हें समझने, और उनका पालन करने में अपना समय और ध्यान लगाइए। सभी गलत शिक्षाओं से बच कर रहिए और अपनी मन-मर्जी या पसंद के अनुसार नहीं, किन्तु प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करें, अपनी मसीही सेवकाई को पूर्ण करें। प्रत्येक मसीही विश्वासी को व्यक्तिगत रीति से पवित्र आत्मा की सामर्थ्य दिए जाने का उद्देश्य यही है कि वह शैतान की युक्तियों को समझे, उनके प्रति सचेत रहे, और परमेश्वर के वचन को सीख समझ कर अपनी मसीही सेवकाई के लिए सक्षम, तत्पर, और तैयार हो जाए, उस सेवकाई में लग जाए। प्रभु द्वारा मसीही जीवन और सेवकाई से संबंधित दी गई शिक्षाएं यह जाँचने और समझने के आधार हैं कि जो सेवकाई की जा रही है वह वास्तव में परमेश्वर के कहे के अनुसार की जा रही है; न कि मनुष्यों की बनाई धारणाओं के अनुसार।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 77-78 

  • रोमियों 10


*******************************************************************

English Translation

Recapitulation and Summary - (3) – Presence & Proof


As soon as a person comes into the Christian Faith, God the Holy Spirit comes to reside in him, some works are done in his life, and changes occur in his life. Through all of these, he is prepared for his Christian ministry, made ready to be useful for the Lord. In John chapter 16, the Lord Jesus placed certain things before the disciples, which would show the presence of the Holy Spirit in their ministry, and will prove that their ministry is under the guidance, and through the power of the Holy Spirit. The Lord also told His disciples about the characteristics of the working of the Holy Spirit. These things that the Lord told to His disciples are much different from the things that the people claiming to have the presence and power of the Holy Spirit exhibit through their strange behavior, odd gestures, incoherent sounds, noises, and their preaching and teachings about worldly gains and prosperity talk about. The things these preachers and teachers of wrong doctrines and false teachings say begin with taking control of, or manipulating God the Holy Spirit. Generally, what they say is that after coming into faith in the Lord Jesus, to receive the Holy Spirit, one has to make some extra efforts, only then can one receive the Holy Spirit; and after that to receive the “power of the Holy Spirit” one has to receive a second touch or the “baptism of the Holy Spirit.” For this they teach their own contrived methods, through which they claim that a person receives the Holy Spirit and His power. So, effectively, unlike what the Lord Jesus has said about His sending the Holy Spirit to His disciples, these people teach and preach that a person through his efforts and certain works can compel and manipulate God the Holy Spirit into coming and residing into those who follow their man-made machinations, work and give gifts as they instruct Him to do.


We will take a detailed and deeper look regarding the Biblical facts about this “Baptism of the Holy Spirit” after these few articles recapitulating and summarizing the previous teachings. But the main thing is that these people who spread the wrong teachings, tend to make God the Holy Spirit a puppet in the hands of man, and teach about ways and methods to control and make the Holy Spirit function through their efforts and deeds. Whereas, in reality, all these things that they say, show, and teach are extra-Biblical; there is no support, affirmation, or teaching in the Bible for any of their doctrines and deeds. It is very important to note that in John chapters 14-16, it has been written four times that the Holy Spirit is sent only by Lord Jesus and only to His disciples (14:16-17, 26; 15:26; 16:7); so, none of man’s efforts have anything to do with His coming, residing, and working in any person.


In John 15:26, the Lord Jesus also stated that the Holy Spirit will testify of the Lord Jesus Christ; i.e., the presence of the Holy Spirit in the life and ministry of the disciple of the Lord Jesus, will become evident through the presence of the witnessing for the Lord Jesus by the disciple, through his life, works, testimony, etc., and not through speaking or showing any unBiblical or extra-Biblical things. Such a disciple of the Lord Jesus will start emulating the Lord Jesus in his life (1 Corinthians 11:1), will start testifying of the Lord Jesus (Acts 4:8-12, 19-20; 5:29-32), and in obedience to the Lord Jesus and His Word will strive to live a life pleasing to God (1 Thessalonians 4:1-2, 11), instead to living and working to please any person, sect, or denomination. Then in John 16:7-8, the Lord Jesus once again taught that the Holy Spirit will only come, when He sends Him, and having come, “He will convict the world of sin, and of righteousness, and of judgment.” In other words, in any Christian Ministry, carried out in the guidance and power of the Holy Spirit, not only will the testifying of the Lord Jesus have a primary position in it, but that ministry will also convict the people of the world about sin, righteousness, and judgment, instead of attracting them to worldly gains, temporal prosperity and physical healings. We will see in the next recapitulation and summary, from the Word of God, what these three words, sin, righteousness, and judgment, mean and imply.


If you are a Christian Believer, then please make efforts and spend time to learn, understand, and follow the teachings of the Lord Jesus given in the Bible. Stay safe from all wrong teachings, doctrines, and preaching; and live a life of obedience to the Word of God, with the intention of fulfilling your God assigned ministry, instead of following and doing anything that seems attractive and desirable to you. The reason for every Christian Believer being given the Hoy Spirit is so that they may discern the machinations and devices of the devil, beware of them; and also, that through the Holy Spirit they may learn God’s Word, become ready and prepared for their ministry, and carry it out effectively under the guidance of and through the power of God the Holy Spirit. The teachings given by the Lord in His Word regarding the Christian Life and Ministry, form the basis through which we can examine, evaluate and discern whether any ministry being done in the Lord’s name is actually being done according to the Lord God, or is it according to man-made doctrines and notions.

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 77-78 

  • Romans 10




रविवार, 21 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - पुनः अवलोकन (3)

 

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की उपस्थिति एवं प्रमाण (नवंबर 9 से 11 तक के लेखों का सारांश)

मसीही विश्वास में आते ही, व्यक्ति में परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है, फिर उसके जीवन में कुछ कार्य होते हैं, और परिवर्तन आते हैं, जिनके द्वारा वह मसीही सेवकाई के लिए तैयार किया जाता है, उपयोगी बनाया जाता है। यूहन्ना 16 अध्याय में प्रभु यीशु ने शिष्यों के सामने कुछ बातें रखीं, जिनका विद्यमान होना उनकी सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा के होने को दिखाएगा, यह प्रमाणित करेगा कि उनकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से तथा उसकी सामर्थ्य से है। साथ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा की कार्य-विधि के गुण भी प्रभु ने अपने शिष्यों को बताए। प्रभु द्वारा कही गई ये बातें, आज के सामान्यतः पवित्र आत्मा के नाम से किए जाने वाले आडंबर, विचित्र व्यवहार, हाव-भाव, शोर-शराबे, और शारीरिक एवं सांसारिक बातों के लाभों की प्राप्ति की शिक्षाओं और व्यवहार से बिलकुल भिन्न हैं। पवित्र आत्मा के नाम से अपनी ही धारणाओं की गलत शिक्षाओं को बताने और फैलाने वाले इन भ्रामक प्रचारकों की बातों का आरंभ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के अधीनता या वश में ले लेने के द्वारा होता है। सामान्यतः उनका कहना होता है कि प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के बाद, पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए अलग से प्रयास करना पड़ता है, तब ही जाकर पवित्र आत्मा मिलता है; और फिर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए एक अन्य कार्य “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता होती है। फिर वो लोगों अपनी बनाई हुई उन विधियों को सिखाते हैं जिनसे उनके अनुसार पवित्र आत्मा को प्राप्त किया जाता है। 

“पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के बारे में हम इन सारांश के बाद के आने वाले में देखेंगे; किन्तु मुख्य बात यह है कि ये गलत शिक्षाएं देने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के हाथों की कठपुतली बनाकर, जिसे मनुष्य अपने प्रयासों और कार्यों के द्वारा नियंत्रित और उपयोग करे प्रस्तुत करते हैं। जबकि वास्तविकता में उनकी ये सभी बातें बाइबल की शिक्षाओं के बाहर की हैं, बाइबल में ऐसी बातों की कोई शिक्षा अथवा पुष्टि नहीं है। ध्यान देने योग्य बात है कि यूहन्ना अध्याय 14-16 में, चार बार लिखा गया है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा केवल प्रभु परमेश्वर की ओर से तथा उसके द्वारा ही, और प्रभु के शिष्यों को ही प्रदान किया जाता है (14:16-17, 26; 15:26; 16:7)। पवित्र आत्मा को प्राप्त करने से संबंधित बाइबल की शिक्षाओं और उनके बारे में बनाई गई गलत धारणाओं के विश्लेषण से संबंधित एक विस्तृत शृंखला को आप www.samparkyeshu.blogspot.com ब्लॉग साईट पर, 20 अप्रैल 2020 से आरंभ हुई लेखों की शृंखला के पहले लेख के इस लिंक से पढ़ सकते हैं: पवित्र आत्मा पाने से संबंधित बातें - परिचय

यूहन्ना 15:26 में प्रभु यीशु ने यह भी कहा कि परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीह यीशु ही की गवाही देगा; अर्थात प्रभु यीशु के शिष्य की सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति, उस शिष्य के जीवन में प्रभु यीशु मसीह की गवाही विद्यमान होने से प्रमाणित होगी, न कि बाइबल से बाहर की बातों के करने और दिखाने के द्वारा! वह शिष्य मसीह के समान जीना आरंभ कर देगा, प्रभु का गवाह होकर कार्य करने लगेगा, प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता में किसी मनुष्य-मत-समुदाय-डिनॉमिनेशन को नहीं वरन परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला जीवन व्यतीत करेगा (1 कुरिन्थियों 11:1; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1-2, 11)। फिर यूहन्ना 16:7-8 में एक बार फिर प्रभु यीशु ने सिखाया कि पवित्र आत्मा उनके भेजे से ही आएगा, “और वह आकर संसार को पाप और धामिर्कता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा”। अर्थात जो मसीही सेवकाई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अगुवाई में की जाएगी, उसमें न केवल मसीह यीशु की गवाही प्राथमिकता पाएगी, वरन साथ ही उस सेवकाई के द्वारा संसार के लोग पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय दोषी ठहराए जाएंगे या कायल किए जाएंगे (मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद “निरुत्तर” किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ उलाहना देना, या दोषी ठहराना होता है; इसीलिए अँग्रेज़ी के अनुवादों में convict शब्द, जो मूल भाषा के अर्थ के अधिक निकट है, प्रयोग किया गया है)। परमेश्वर के वचन के अनुसार इन तीनों बातों के अर्थ और व्याख्या का सारांश हम कल की कड़ी में देखेंगे। 

इसीलिए, यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो बाइबल में दी गई प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को जानने, उन्हें समझने, और उनका पालन करने में अपना समय और ध्यान लगाइए। सभी गलत शिक्षाओं से बच कर रहिए और अपनी मन-मर्जी या पसंद के अनुसार नहीं, किन्तु प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करें, अपनी मसीही सेवकाई को पूर्ण करें। प्रत्येक मसीही विश्वासी को व्यक्तिगत रीति से पवित्र आत्मा की सामर्थ्य दिए जाने का उद्देश्य यही है कि वह शैतान की युक्तियों को समझे, उनके प्रति सचेत रहे, और परमेश्वर के वचन को सीख समझ कर अपनी मसीही सेवकाई के लिए सक्षम, तत्पर, और तैयार हो जाए, उस सेवकाई में लग जाए। और मसीही सेवकाई से संबंधित दी गई शिक्षाएं यह जाँचने और समझने के आधार हैं कि जो सेवकाई की जा रही है वह वास्तव में परमेश्वर के कहे के अनुसार की जा रही है; न कि मनुष्यों की बनाई धारणाओं के अनुसार। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहेजकेल 16-17 
  • याकूब 3