ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Rewards लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rewards लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 177 - Discipline in the Church – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 177 - कलीसिया में अनुशासन – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 177

कलीसिया के भण्डारी – 44

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया में अनुशासन – 2

 

पिछले लेख से हमने कलीसिया में अनुशासन लागू करने विषय पर विचार करना आरंभ किया है। हमने देखा है कि सभी विश्वासी, चाहे उनकी शारीरिक अथवा आत्मिक आयु कुछ भी हो, वे परमेश्वर के वचन में कितने भी दृढ़ और स्थापित क्यों न हों, कलीसिया में उनकी प्रतिष्ठा और स्तर जो भी हो, फिर भी सभी चूक कर सकने वाले मनुष्य मात्र हैं, सभी गलतियाँ करते हैं, और इसलिए सभी को सुधारे जाने और अनुशासन के अंतर्गत लाए जाने की आवश्यकता रहती है। कोई भी मसीही जीवन के इस आधारभूत तथ्य के ऊपर अथवा उस से परे नहीं है। अय्यूब, जिसके धर्मी होने की स्वयं परमेश्वर ने दो बार गवाही दी थी (अय्यूब 1:8; 2:3), उस पर जब परमेश्वर ने अपने केवल पक्ष - परमेश्वर की सृष्टि, के बारे में बात करनी आरम्भ की, तो उसे अपनी तुच्छ दशा का एहसास हो गया, उसने पश्चाताप किया (अय्यूब 40:4-5; 42:5-6)। यशायाह भविष्यद्वक्ता भी, यद्यपि वह परमेश्वर के नबी के रूप में कार्य कर रहा था, जब वह परमेश्वर और उसकी पवित्रता की उपस्थिति में लाया गया, उसे तुरंत एहसास हो गया कि वह कितना अशुद्ध और निकृष्ट है, वास्तव में परमेश्वर की उपस्थिति में होने के कितना अयोग्य है (यशायाह 6:1-10)। प्रेरित पौलुस ने, वर्तमान काल में न कि भूतकाल में, पाप के साथ बने रहने वाले अपने संघर्ष के लिए व्यथा व्यक्त की (रोमियों 7:15-24); प्रेरित यूहन्ना ने “हम” के उपयोग के द्वारा यह दिखाया कि वह भी उनमें सम्मिलित है जो पाप करते रहते हैं और जिन्हें, जब भी वे पाप करें, पश्चाताप के साथ परमेश्वर के सम्मुख आना पड़ता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। 

इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, जिस कलीसिया और अपनी जिन सन्तानों की सहभागिता में परमेश्वर ने उसे रखा है, वहाँ पर परमेश्वर का भण्डारी होने के नाते, कलीसिया तथा कलीसिया के लोगों की उन्नति के लिये कार्य करना चाहिये। उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में, किसी मनुष्य को नहीं बल्कि केवल प्रभु यीशु मसीह ही को अपना आदर्श बनाकर, केवल प्रभु ही का अनुसरण तथा उसके वचन का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वह परमेश्वर का भण्डारी होने की अपनी जिम्मेदारियों पूरी करने पाएगा, और कलीसिया की बढ़ोतरी तथा विश्वासियों की आत्मिक उन्नति में योगदान करने पाएगा। पिछले लेख में हमने विश्वासी के जीवन में अनुशासन की आवश्यकता के बारे में तथा उसे कैसे लागू किया जाना है, इसे बाइबल के उदाहरणों से देखा था। वहीं से और आगे बढ़ते हुए, आज हम इसी विषय पर कुछ और बाइबल के तथ्यों तथा शिक्षाओं को देखेंगे।

परमेश्वर जानता है कि प्रत्येक विश्वासी गलती कर सकता है और गलती करने की उसकी प्रवृत्ति रहती है। परमेश्वर विश्वासियों के प्रति धैर्य रखता है, और ऐसी परिस्थितियों में पड़ने के बाद उन में से बाहर निकालने में, उन्हें आगे बढ़ने और परिपक्व होने में उनकी सहायता करता है (भजन 37:23-24; नीतिवचन 24:16)। इसलिए, इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि जिस ने कोई गलती की है, वह अविश्वासी था या हो गया है, या परमेश्वर ने उसका तिरस्कार कर दिया है। न ही यह है कि अब वह परमेश्वर की ओर से नहीं बोल सकता है, और न ही परमेश्वर उसे फिर कभी प्रयोग करेगा, आदि; ऐसे सभी तर्क झूठे हैं, बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं। उदाहरण के लिए दाऊद, और ऊरिय्याह एवं बतशेबा के साथ किए गए उसके पाप के बारे में विचार कीजिए। उस पाप के बावजूद, नए नियम में दाऊद का 54 बार नाम लेकर उल्लेख किया गया है और उसे नए नियम में भी परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति कहा गया है (प्रेरितों 13:22)। उसके जीवन की इस घृणित घटना के बाद भी उसने भजन लिखे जिन्हें परमेश्वर के पवित्र वचन में अनन्तकाल के लिए स्थान दिया गया है।

इसी प्रकार से, कुरिन्थुस की मण्डली या कलीसिया के बारे में विचार कीजिए, उनकी आत्मिकता की दुर्बल स्थिति और मसीही गवाही की दुर्दशा के बावजूद, पौलुस में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन्हें फिर भी “परमेश्वर की कलीसिया” कह कर संबोधित किया है (1 कुरिन्थियों 1:1-2)। यद्यपि उस कलीसिया के विश्वासियों को शारीरिक और बालकों के समान अपरिपक्व कहा गया है (1 कुरिन्थियों 3:1-4), किन्तु साथ ही 1 कुरिन्थियों 1:2 में उन्हें “पवित्र” भी कहा गया है। और ध्यान कीजिए कि उन्हें लिखी दोनों पत्रियों में से किसी में भी उन्हें कभी ‘अविश्वासी’ या परमेश्वर द्वारा तिरस्कृत नहीं कहा गया है, और न ही यह कहा गया है कि भविष्य में कभी उनका तिरस्कार कर दिया जाएगा। उनकी दुर्बल आत्मिक दशा और बुरे मसीही जीवन जीने के कारण परमेश्वर ने उन से न तो अपना वचन वापस लिया, न उन्हें और वचन देने से मना किया, न ही उन से उन्हें दिए गए पवित्र आत्मा के वरदान वापस लिए, और न ही उन लोगों का उपयोग करना बँद किया। बल्कि, पौलुस लिखता है कि परमेश्वर ने उन्हें और भी ‘धनी’ किया, उन में होकर मसीह की गवाही को और भी दृढ़ किया (1 कुरिन्थियों 1:5-8)। पौलुस उनकी आलोचना करता है, उन्हें उनकी अनेक और घोर कमियाँ दिखाता है, यहाँ तक कि प्रभु की मेज से सम्बन्धित गलतियाँ भी, जिनसे परमेश्वर की तीव्र ताड़ना उन पर पड़ी थी (1 कुरिन्थियों 11:30); पौलुस उन्हें सुधारता है, उन्हें डाँटता है, इतनी कठोरता से डाँटता है कि कुरिन्थुस के विश्वासियों को यह अच्छा नहीं लगा (2 कुरिन्थियों 7:8), लेकिन उन्हें कभी ‘अविश्वासी’ या ‘भक्तिहीन’ नहीं कहता है।

यह बात, अर्थात, एक परिपक्व या वरिष्ठ विश्वासी के द्वारा दूसरों को उनकी गलतियाँ दिखाए जाने का यह अर्थ कदापि नहीं है, और न ही कभी ऐसा समझा जाना चाहिए, कि उसका उद्देश्य उस गलती करने वाले विश्वासी को नीचा दिखाना है या वह उस विश्वासी का विरोधी है, उसका उपहास करना चाहता है। और न ही यह गलती करने वाले विश्वासी की, कलीसिया में सेवकाई, स्तर, कार्यों, और योगदान का इनकार करना अथवा अवहेलना करना है। पौलुस ने पतरस को, उसके पाखण्ड के लिये, सब के सामने कठोरता से डाँटा और सुधारा था (गलातियों 2:11-13), परन्तु इससे पतरस और पौलुस में आपसी मतभेद नहीं उत्पन्न हुए; बल्कि वही पतरस उसी पौलुस को अपनी दूसरी पत्री में ‘प्रिय भाई’ कहता है, और पवित्रशास्त्र की उसकी समझ और व्याख्या के लिये उसकी प्रशंसा करता है (2 पतरस 3:15-16)। दूसरे शब्दों में, सुधारे जाने के इस कार्य को उस विश्वासी के प्रति प्रेम और उसकी भलाई तथा आत्मिक उन्नति की इच्छा के रूप में देखा जाना चाहिए; उसे भजन 141:5 और गलतियों 4:16 के भाव में ग्रहण करना चाहिए। वास्तविकता तो यह है कि गलतियाँ न बताना, और विश्वासी को उन्हीं गलतियों में बने रहने देना, यह उसके प्रति गैर-ज़िम्मेदार होना है। यह, अर्थात उसे उसकी गलतियों में बने रहने देना, वास्तव में उसकी आत्मिक बढ़ोतरी और उन्नति में बाधा डालने के समान है, उसे बिना चिताए ही उसकी अनन्तकालीन आत्मिक आशीषों की स्वयं ही हानि करते रहने देना है।

इसी प्रकार से, यद्यपि हमें अपने अगुवों से सीखना है, उनका आदर करना है, लेकिन फिर भी हमें सचेत भी रहना है कि हम उनकी नकल और उनकी गलतियों का भी अनुसरण न करने लग जाएँ, जो वे, चाहे अनजान में ही, किन्तु कर रहे हों। हर हाल में, वह चाहे मण्डली का सदस्य हो, या अगुवा हो, अथवा वचन का कोई प्रचारक और शिक्षक, हर किसी को अन्ततः प्रभु के सामने खड़े होकर अपना ही हिसाब देना होगा (सभोपदेशक 12:13-14; रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10), न कि किसी अन्य का। और तब, न तो कोई भी जन किसी अन्य के लिए कोई सिफारिश करने पाएगा, और न ही किसी अन्य के प्रतिफलों के दिए जाने के लिए प्रभु पर कोई भी, कैसा भी प्रभाव डालने पाएगा। तो फिर बजाए प्रभु का अनुसरण और उसके वचन का पालन करने के, किसी मनुष्य को प्रसन्न रखने के प्रयास क्यों करना, या मनुष्य पर और उसकी बातों पर अँध-विश्वास क्यों रखना? क्या किसी मनुष्य का अनुसरण करने से कोई लाभ होगा, यदि कुछ हुआ भी? 

इसके विपरीत, मनुष्यों का अनुसरण करने, उनकी बातों का पालन करने से, मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई किसी-न-किसी गलती में हमारे गिरने की संभावना बढ़ जाती है। हमारी वफादारी हमेशा ही प्रभु और उसके वचन के प्रति होनी चाहिए, न कि किसी भी मनुष्य के; क्योंकि शैतान कभी भी किसी भी मनुष्य को बहका और भटका सकता है, और फिर वह मनुष्य उसी तरह से औरों को बहका और भटका सकता है। जैसा कि इन लेखों में अनेकों बार कहा गया है, यह प्रत्येक विश्वासी की ज़िम्मेदारी है कि जो भी प्रचार किया और सिखाया जा रहा है, चाहे वह प्रचार करने और सिखाने वाला कोई भी क्यों न हो, उसकी बातों को स्वीकार करने और पालन करने से पहले उन्हें वचन से जाँच-परख लेना चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), और पुष्टि कर लेने के बाद ही उनका पालन करना चाहिए। इसलिए, किसी अगुवे की शिक्षा अथवा राय से सहमत नहीं होना या उसकी बात, उसके प्रचार और शिक्षाओं की आलोचना करना, उसकी बातों को सुधारना, उसका विरोधी होने या उसके प्रति अनादरपूर्ण होने का चिह्न नहीं है। वरन, यह परमेश्वर और उसके वचन के आज्ञाकारी होने, तथा किसी के भी द्वारा बहकाए और भटकाए जाने के प्रति सचेत होने, हानि में पड़ने से उसे बचने के इच्छुक होने का चिह्न है। इसे भी भजन 141:5 और गलतियों 4:16 के भाव में ग्रहण करना चाहिए।

अगले लेख में हम कलीसिया तथा विश्वासियों में अनुशासन को लागू करने के बारे में और देखना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 177

Understanding the Church – 44

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Discipline in the Church – 2

 

In the previous article we have started on the topic of implementing discipline in the Church. We have seen that all Christian Believers, irrespective of their physical or spiritual age, however well they may be established in God’s Word, whatever may be their status and position in the Church, everyone is a fallible person, does make some mistake or the other, and therefore everyone needs correction and being disciplined. No one is over and above this basic fact of Christian living. Job, about whose righteousness God had vouched for twice (Job 1:8; 2:3), when God began to speak to him about just one of His aspects - His creation, Job realized how vile he was and repented (Job 40:4-5; 42:5-6). Even the prophet Isaiah, although already serving as God’s prophet, when he was brought into the presence of God and His Holiness, immediately realized how vile and deplorable, how unworthy of being in the presence of the Lord he actually was (Isaiah 6:1-7). The Apostle Paul laments his struggle with sin, not in the past tense, but in the present tense (Romans 7:15-24); the Apostle John, through the use of “we,” includes himself amongst those who continue to sin and need to come before God in repentance whenever they sin (1 John 1:8-10). 

Therefore, every Born-Again Christian Believer, being God’s steward of the Church where God has placed him in fellowship with His other children, should work to edify the Church and the people of the congregation. With the help and guidance of God’s Holy Spirit, instead of any man or man’s teachings, he must make only the Lord Jesus and His Word his role-model to follow and obey. By doing this, he will be able to fulfill his responsibilities as God’s steward, and help in the growth of the Church and the Believers in their spiritual lives. In the previous article we have seen some things about the necessity of discipline in a Believer’s life, and Biblical examples of how it is to be carried out. Carrying on from there, let us consider some further Biblical facts and teachings on this topic.

God knows that every Believer is prone to committing errors and has a tendency of doing wrongs. God is patient with the Believers, and helps them come out of it, helps them to grow and mature (Psalms 37:23-24; Proverbs 24:16). Therefore, it does not mean that the one who has committed some mistakes, is, or has become an unbeliever, or has been rejected by God. Or that he can no longer be God's spokesperson, or can no longer be used by God, etc.; all such contentions are false, are unBiblical. Take for example, David, for his sin with Bathsheba and Uriah; yet in the New Testament David’s name has been mentioned 54 times, and he has again been called a man after God's own heart (Acts 13:22). David still wrote his Psalms after this sordid episode, which have been included in God’s Holy Word for eternity.

Similarly, also think of the Corinthian Church, despite its sorry state of spirituality and Christian witness, it was still addressed as the Church of God by the Holy Spirit through Paul (1 Corinthians 1:1-2). Although the Believers of that Church were called carnal and immature (1 Corinthians 3:1-4), but in 1 Corinthians 1:2 they were also called “saints.” And note that nowhere in the two letters written to them, were they ever called ‘unbelievers’ or those who had been rejected by God, or, will be rejected by God. Their poor spiritual status and Christian living did not mean that God had taken back His Word from them or denied giving them His Word anymore; neither did God take back the spiritual gifts of the Holy Spirit already given to them, and was still active amongst them, was using them. Instead, Paul says that God had enriched them and given them spiritual gifts, has confirmed the testimony of the Lord Jesus through them (1 Corinthians 1:5-8). Paul criticizes them, points out their multiple and even gross shortcomings, even problems related to the Lord's Table that invited severe retribution from God (1 Corinthians 11:30); though Paul corrects them, even rebukes them severely, so-much-so that the Corinthian Believers did not like it (2 Corinthians 7:8), but he never calls them ‘unbelievers’ or ‘ungodly’.

This pointing out of one’s errors by a spiritually mature or senior Believer neither means, nor should it be seen as, or taken as insulting or belittling that errant Believer; or, that the one correcting him is opposed to him, wants to ridicule him. Nor is it denying the errant Believer’s service, standing, work, and contribution in the Church of God. Paul publicly severely rebuked and corrected Peter for his hypocrisy (Galatians 2:11-13); but this did not cause any breakdown of the relationship between Peter and Paul. Rather, the same Peter, in his second letter, addresses Paul as ‘beloved brother’ and praises him for his knowledge and expositions of the Scriptures. In other words, this corrective action should be taken as an act of love and of concern for the well-being and spiritual growth of the Believer, it should be taken in the spirit of Psalm 141:5 and Galatians 4:16. Rather, by not pointing out the errors, and thereby allowing the errant Believer to continue in his wrongs, is actually being an irresponsible steward towards him. It is tantamount to preventing him from growing and maturing spiritually by letting him persist in his faults, and letting him harm his own eternal blessings.

In the same manner, while we are to learn from our Elders and honor them, yet we should be careful not to keep copying them and emulating even the errors that the Elders might be making, even inadvertently. In any case, every person, whether a member of the Church or an Elder, or a preacher and teacher of God’s Word, everyone will be standing before the Lord to give an account of himself (Ecclesiastes 12:13-14; Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10), not of anyone else. Then, neither will any person be able to make any recommendations in favor of anyone else, nor will he be able influence the Lord in any manner about the rewards someone else should receive. So why go after pleasing or blindly following any person instead of following our Lord and His Word? How does following any man benefits us, if at all? 

On the contrary, following any man or their words only makes us more prone to falling into some man-made error or the other. Our allegiance must always be with the Lord God and His Word, and not with any man, since man can always be misled by Satan and can also mislead others. As has been pointed out on numerous occasions in these articles, it is every Believer’s responsibility to always first cross-check from God’s Word everything that is being preached and taught, no matter who is preaching or teaching it; and only accept and follow whatever is preached and taught after confirming it through this verification (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21). So, having differences of opinions and criticizing or correcting an Elder and his preaching or teachings, does not mean being opposed to him or being disrespectful towards him. Rather, it shows being obedient to God and His Word, and cautious about being misled by anyone and getting harmed. This too must be taken in the spirit of Psalm 141:5 and Galatians 4:16.

In the next article, we will continue with learning about implementing discipline in the Church and amongst Believers.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 26 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation / आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

इस श्रृंखला का एक संक्षिप्त पुनःअवलोकन

 

हमने अस्सी (80) दिन पहले, परमेश्वर के लिए एक ऐसा जीवन जीना जिस पर उसकी आशीष हो और जिसे “सफलता से जिया गया जीवन” कहा जा सके के बारे में वचन से सीखने के लिये, इस श्रृंखला का आरम्भ किया था। इस श्रृंखला के लिए हमने बाइबल से 1 राजाओं 2:2-4 को अपनी अगुवाई के लिए लिया था। इस खण्ड में, राजा दाऊद परमेश्वर की इच्छा में, अपनी मृत्यु से पहले, अपने युवा पुत्र सुलैमान, जिसे अभी हाल ही में इस्राएल का राजा नियुक्त किया गया है, को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे रहा है। दाऊद सुलैमान को, जो यद्यपि एक राजा है, सिखा रहा है कि परमेश्वर की कृपा में किस प्रकार से जीना, बढ़ना, और उन्नति करते जाना है, जिससे कि वह अपने शासन काल में आशीषित, सुरक्षित, और सफल रहे। दाऊद, सुलैमान से कहता है कि जयवंत बने रहने के लिए उसे परमेश्वर पर भरोसा रखने वाला, उसका पूर्णतः आज्ञाकारी, उसी पर निर्भर रहने वाला, और केवल परमेश्वर ही को अपना रक्षक बनाए रखना है। यह संभव हो पाने के लिए उसे इन चार बातों का निर्वाह करना पड़ेगा:

1.   “तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा।” (1 राजाओं 2:2)

2.   “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात, जो कुछ परमेश्वर ने तुझे दिया है उसका भला भण्डारी बन (1 राजाओं 2:3a)

3.   “उसके मार्गों पर चला करना और जैसा मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसा ही उसकी विधियों तथा आज्ञाओं, और नियमों, और चितौनियों का पालन करते रहना”; अर्थात परमेश्वर के वचन में लिखी सभी बातों का पालन कर, उनका आज्ञाकारी रह (1 राजाओं 2:3b)

4.   “अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से सच्चाई के साथ नित मेरे सम्मुख चलते रहें” अर्थात, हमेशा प्रभु परमेश्वर के प्रति प्रतिबद्ध और समर्पित होकर खराई से उसके सम्मुख चलता रहे (1 राजाओं 2:4b)

 

यही चार निर्देश प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी हैं, जिस से कि वे अपने मसीही जीवन में जयवंत और सफल रहें तथा परमेश्वर की आशीषों को पाने वाले हों, विशेषकर इन अन्त के दिनों में जब हमें विभिन्न तरीकों से शैतानी ताकतों के निरंतर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।


उपरोक्त चार निर्देशों में से हम पहले वाले को देख चुके हैं। दूसरे निर्देश, परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों और संसाधनों का अच्छा भण्डारी होना, को देखते हुए, हमने ध्यान किया था कि हम दो प्रकार के व्यवहार के द्वारा अयोग्य भण्डारी हो जाते हैं। ये दो बातें हैं:

  • उदासीन और बेपरवाह होने के द्वारा: उस दास के समान होना जिसने उसे दिए गए एक तोड़े की कीमत को नहीं पहचाना, न ही जिसने वह दिया था उसकी कोई परवाह की, और उस तोड़े को किसी भी काम में नहीं लगाया, और उसे दण्ड उठाना पड़ा (मत्ती 25:24-30)।

  • अनुचित रीति से अधिकार जमाना और हथिया लेना: उस सेवक के समान होना जिसने अपने भण्डारी होने का दुरुपयोग किया, अपने आप को औरों पर अधिकारी बना लिया और अपने साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया (लूका 12:45-46); जब कि उसे अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नम्र और देखभाल करने वाला होना चाहिए था (1 पतरस 5:1-4)।

 

और फिर हमने देखा था कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने उद्धार के साथ ही कम से कम चार और प्रावधान दिए हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया और उसमें उसकी संतानों के साथ संगति

  • अपनी सेवकाई में सहायता करने के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान

 

इसलिए, हम में से प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए कम से कम चार उपरोक्त प्रावधानों का योग्य भण्डारी तो होना ही है; क्योंकि हम सभी को प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना होगा, और उसी के अनुसार हमें प्रतिफल मिलेंगे (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। इन का भण्डारी होने के बारे में देखते हुए हमने परमेश्वर के वचन के योग्य भण्डारी होने के बारे में देखा है, और कैसे शैतान विभिन्न तरीकों से हमें गिरा कर अयोग्य भण्डारी बनाने के प्रयास करता है, और फिर हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उचित उपयोग था उसके प्रति व्यवहार करने को सीखा था।


आशीषित और सफल मसीही जीवन के लिए इस दूसरे निर्देश में परमेश्वर के प्रावधानों के भले भण्डारी होने के बारे में आगे बढ़ते हुए, अब हम अगले लेख से परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति हमारे भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

A Brief Recapitulation of This Series

 

    Eighty days ago, we had started this series to learn from God’s Word about living a life for God that would be blessed by Him and be counted as a “successfully lived life.” We had taken 1 Kings 2:2-4 as our lead Bible portion for this series. In this passage, King David in the will of God, before his passing-away, is giving some important instructions to his young son, Solomon, who has recently been crowned as King of Israel. David is instructing Solomon, though already a King, about how to live, grow and prosper in God's favor, and be blessed, safe and successful in his reign. David instructs Solomon that to remain victorious, he has to remain totally trusting, obedient, dependent upon God, and to let only God be his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

  1. To "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2).

  2. To "keep the charge of the Lord God", i.e., to be a good Steward of whatever God has given to him (1 Kings 2:3a).

  3. To “walk in His ways, to keep His statutes, His commandments, His judgments, and His testimonies, as it is written in the Law of Moses”, i.e., be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1 Kings 2:3b).

  4. To “walk before Me in truth with all their heart and with all their soul”, i.e., be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).

 

The same four instructions apply to every Christian Believer, for their being victorious and successful in their Christian lives and be partakers of God's blessings, particularly in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways and in every aspect of our lives.

Of the above four instructions, we have already considered the first one. In considering the second instruction, being a worthy steward of God given provisions, we had made note that we can be unworthy stewards because of two kinds of attitudes. We can be poor stewards by either:

  • Being careless and unconcerned: being like the servant who did not take into consideration the worth of the talent given to him, nor of the one who had given it to him, but did not put the talent given to him to any use, and was punished (Matthew 25:24-30).

  • Being overly possessive and usurping: by being like the one who misused his stewardship as a position of authority (Luke 12:45-46); whereas he had to be gentle and caring in his responsibility (1 Peter 5:1-4).


And then we had seen that to every truly Born-Again Christian Believer, God has not only given salvation, but also:

  •  His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  •  Some Gift of the Holy Spirit for our ministry


So, we the Christian Believers need to be worthy stewards of at least the above mentioned four provisions given to us by God; since all of us will have to stand before the Lord and give an account, and accordingly receive our rewards. In considering this stewardship, we have seen about being worthy stewards of God’s Word, about the various ways Satan can make us slip-up and be unworthy stewards, and then from the life and examples of Paul’s ministry, how to utilize and handle God’s Word worthily.


In carrying on with this second point of being blessed and successful through being worthy stewards of God’s provisions, from the next article, we will start considering about our stewardship of God the Holy Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 43 - Altering God’s Word - 12 / आशीषित एवं सफल जीवन – 43 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 12

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 43 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 28

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 12

 

यह दिखाने के लिए कि शैतान किस प्रकार से परमेश्वर के लोगों को बाइबल की बातों की गलत व्याख्या और उसके लेखों के दुरुपयोग के द्वारा बहकाता, भरमाता, और गलत मार्ग पर डाल देता है, हम एक बहुत प्रचलित किन्तु बाइबल के सर्वथा विपरीत धारणा को देख रहे हैं, कि उद्धार पाने के बाद उसे कर्मों के द्वारा बनाए रखना है, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है। इस गलत धारणा से सम्बन्धित बहुत दुःखद बात यह है कि इसे परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा ही बना कर रखा जाता है, वे इसे जोर देकर सिखाते हैं। पीछे के लेखों में हमने बहुत संक्षेप में देखा था कि बाइबल के अनुसार उद्धार या नया जन्म पाना क्या है; और पिछले लेख में हमने बाइबल के कुछ तथ्य देखे थे कि बाइबल के अनुसार उद्धार सदा काल का क्यों है। इसी विषय पर आगे बढ़ते हुए, आज हम देखेंगे उद्धार के अनन्तकालीन होने के बारे में कुछ और तथ्य; तथा उद्धार खोया जा सकता है को मानने में क्या छुपे हुए किन्तु बहुत शैतानी, परमेश्वर विरोधी अभिप्राय हैं; ऐसे अभिप्राय जो परमेश्वर के चरित्र, गुणों, और उसके परमेश्वर होने पर ही आघात करते हैं, जिस से प्रकट हो जाता है कि यह मानना एक शैतानी युक्ति है, बाइबल का तथ्य नहीं।


जो यह मानते हैं कि उद्धार हमेशा का नहीं है बल्कि खोया जा सकता है, उन्हें इन बातों का भी उत्तर देने के लिए तैयार रहना चाहिए:

  • बाइबल की शिक्षा है कि जो उद्धार पाए हुए परमेश्वर के लोग हैं, वे उस की सन्तान, उसका परिवार, और उसकी अनमोल संपत्ति भी हैं। उन्हें वह पूरे हक़ से बहुत संभाल कर रखता है। उनके पथ-भ्रष्ट होने, संसार के साथ समझौते का जीवन जीने, और शैतान के लाये प्रलोभनों में विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े रहने की बजाए गिर जाने के लिए वह उनकी ताड़ना कर सकता है (इब्रानियों 12:5-11)। यदि आवश्यक हुआ तो बहुत घोर ताड़ना भी कर सकता है (1 कुरिन्थियों 5:1-5); लेकिन कभी भी, किसी को भी, उन्हें अपने से अलग नहीं ले जाने देगा, और न कभी छोड़ेगा अथवा त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। एक बार जो परमेश्वर की सन्तान बन गया, वह सदा काल के लिए परमेश्वर की संतान और प्रभु की देह का एक अंग हो गया।

  • इस्राएलियों, यहूदियों, ने पुराने नियम में परमेश्वर तथा उस के नियमों के साथ, और जब प्रभु यीशु पृथ्वी पर था तब उस के साथ जो किया, तथा आज भी प्रभु यीशु के बारे में जो विचारधारा वे रखते हैं, आदि बातों के बारे में विचार कीजिए। जो इस्राएलियों, यहूदियों ने परमेश्वर के विरुद्ध किया है, और आज भी करते आ रहे हैं, क्या उस से बढ़कर जघन्य कोई पाप हो सकता है? लेकिन क्या परमेश्वर ने उन्हें त्याग दिया? क्या परमेश्वर ने उन्हें अपने पास से निकालकर अलग कर दिया? क्या अभी भी वह उनकी रक्षा नहीं करता चला आ रहा है? रोमियों 11 अध्याय पढ़िए, और परमेश्वर ने उनके लिए जो प्रतिज्ञा रखी है उसे देखिए। यदि अब भी इस्राएली परमेश्वर के लोग कहला सकते हैं, और उन्हें, उनकी बहाली की प्रतिज्ञा दी जा सकती है, तो फिर किसी और के साथ यह क्यों नहीं हो सकता है?

  • दाऊद और सुलैमान के जीवनों पर ध्यान कीजिए; उनके जीवनों में पाए जाने वाले झूठ, व्यभिचार, हत्या, दुराचार, मूर्तिपूजा, आदि के बावजूद आज भी उनके नाम, उदाहरण, और लेख परमेश्वर के वचन में आदर का स्थान पाते हैं, और वे प्रभु यीशु की वंशावली में स्थान पाते हैं। आज भी, नए नियम में दाऊद को परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति कहा गया है (प्रेरितों 13:22)। कभी भी, कहीं पर भी उन्हें उनके कर्मों के कारण परमेश्वर द्वारा त्यागा हुआ, परमेश्वर के राज्य और उसकी संगति से निष्कासित नहीं कहा गया है।

  • यद्यपि बाइबल इसके बारे में बहुत स्पष्ट है, और बाइबल में कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति के भ्रष्ट जीवन के कारण उसके उद्धार खोने का कोई उल्लेख, कोई उदाहरण नहीं है, लेकिन फिर भी शैतान ने लोगों के मनों में यह गलतफहमी बहुत दृढ़ता से बैठा रखी है कि यदि भले कर्मों के द्वारा उद्धार को संभाल कर न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। सम्पूर्ण बाइबल में क्या किसी एक भी व्यक्ति के उद्धार को खो देने का कोई एक भी उदाहरण है? बाइबल का तथ्य यही है कि उद्धार पाप करते रहने या पाप में बने रहने का लाइसेंस नहीं है। जैसा हमने उपरोक्त पहले बिन्दु में देखा है, उद्धार पाया व्यक्ति अपने भ्रष्ट जीवन के कारण परमेश्वर से ताड़ना, जो भयानक और भारी भी हो सकती है, पा सकता है और पाता भी है, वह स्वर्ग में खाली हाथ प्रवेश कर सकता है, और बहुतेरे करेंगे भी (1 कुरिन्थियों 3:13-15), किन्तु उसका उद्धार कभी नहीं खोएगा।


परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करते रहने, दुराचारी जीवन जीने के कारण उद्धार खोने के इस तर्क के साथ एक पक्ष और भी है जिस पर शायद ही कभी कोई ध्यान देता हो; उद्धार खोये जाने की यह धारणा परमेश्वर के बुनियादी गुणों पर प्रहार करती है – उसके सर्वज्ञानी होने, अर्थात्, आरम्भ से ही अन्त को जानने (यशायाह 14:24; 46:10), तथा उसके सर्वशक्तिमान परमेश्वर होने पर, जिसके हाथ से कोई उसकी भेड़ों को छीन नहीं सकता है (यूहन्ना 10:28-29) को झूठा दिखाती है। यदि उद्धार पाए हुए व्यक्ति के कार्यों और व्यवहार के कारण उसका उद्धार खोया जा सकता है, तो इसका यही अभिप्राय हुआ कि जब परमेश्वर ने उसके पश्चाताप को ग्रहण किया, उसके प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाने को माना, पापों के लिए क्षमा की उसकी गुहार को स्वीकार किया, और उसे उद्धार दिया, तब या तो परमेश्वर को पता नहीं था या वह जान ही नहीं सकता था कि यह व्यक्ति एक समय पर उसे छोड़ कर सांसारिक व्यवहार और जीवन में लौट जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि परमेश्वर जैसा दावा करता है, वह वैसा सर्वज्ञानी परमेश्वर नहीं है।

 

दूसरी बात, यदि शैतान बहका-फुसला कर, प्रलोभन-लालच के द्वारा, किसी प्रकार की धमकी के द्वारा, या किसी भी अन्य तरीके से, किसी उद्धार पाए हुए जन को परमेश्वर के हाथों से छीन कर ले जा सकता है, और परमेश्वर इस बारे में कुछ भी नहीं कर पाता है, तब तो शैतान परमेश्वर से भी अधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान, और सामर्थी है, और परमेश्वर सर्वशक्तिमान नहीं है (मत्ती 12:29)। लेकिन बाइबल का यह तथ्य भी है कि परमेश्वर, अपने किसी उद्देश्य के अन्तर्गत, शैतान को कुछ बातें कर लेने की अनुमति देता है (निर्गमन 9:16; रोमियों 9:17, 22) और अन्ततः उन बातों के द्वारा भी अपने बच्चों के लिए कुछ भला ही करता है (रोमियों 8:28)। यह बात अय्यूब के जीवन से अच्छे से दर्शायी गई है (अय्यूब 42:12; याकूब 5:11)। लेकिन जो मसीही विश्वासी परमेश्वर और उसके वचन को हलके में लेते हैं, उसका दुरुपयोग करते हैं, वे हलके में नहीं छूटेंगे, उन्हें ताड़ना सहने और संभवतः अनन्त काल के लिए खाली हाथ स्वर्ग में रहने के द्वारा एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि हम सभी को अपने जीवनों और कामों के अनुसार प्रतिफल दिये जाएंगे, जिनके लिये हमें अन्ततः प्रभु यीशु को अपने जीवनों का हिसाब देना ही होगा (2 कुरिन्थियों 5:10; रोमियों 14:10); और परमेश्वर के न्याय का आरम्भ उसके अपने लोगों के न्याय के साथ होगा (1 पतरस 4:17-18)।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 43 - Be Stewards of God’s Word – 28 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 12

 

To illustrate how Satan induces God’s people to be misled and misguided through misinterpretations and misuse of Biblical texts and facts in an unBiblical manner, we have been considering a very common but absolutely false belief that salvation has to be maintained by works or else it will be lost. The very sad part about this wrong notion is that it is maintained by many of God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. and is emphatically taught by them. In the previous articles we have seen very briefly, Biblically speaking, what it means to be a Christian and to be saved or be Born-Again; and in the last article we have seen some Biblical facts why Biblically, salvation is eternal. Today, continuing with the same topic, we will see some more facts about salvation being eternal; and the very subtle but very devious implications of believing that salvation can be lost; implications that attack the very character and attributes of God and His being God, making it evident that this belief is a satanic ploy, not a Biblical fact.


Those who believe that salvation is not eternal and it can be lost, also need to answer the following:

  • The Biblical teaching is that those who are the saved people of God, His children, His family, are also His precious possession. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in their faith (Hebrews 12:5-11). If it is required, He will even chasten them severely (1 Corinthians 5:1-5); but will never let anyone take them away from Him, nor will He ever abandon them (Hebrews 13:5). Once a child of God, once a part of Lord Jesus’s body, always, for eternity a child of God and a member of Lord Jesus’s body.

  • Consider Israel, the Jews, and what all they have done to God and His Commandments in the Old Testament, what they did to the Lord Jesus, while He was on earth, and their thinking about the Lord Jesus even today. Can anyone's sins be more heinous than what they have done and are still doing? Yet, has God abandoned them? Has God cast them away? Is He not still preserving them? Read Romans 11 and see the promise that God has given for them. If Israel can still be considered as people of God, with a promise of their restoration, then why not anyone else?

  • Consider the lives of David and Solomon; despite the lies, adultery, murder, debauchery, idolatry etc. that were seen in their lives, their names, examples, and writings still have an honorable place in God’s Word and in Christ’s lineage. David is still called a man after God’s own heart even in the New Testament (Acts 13:22). Nowhere have they been called those whom God rejected and removed from His Kingdom and fellowship because of their deeds.

  • Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, still, Satan has put this misconception very firmly into many people’s minds that salvation can be lost if it is not maintained by good works. Is there even one example of anyone ever losing their salvation in the entire Bible? The Biblical fact is that salvation is not a license to sin or to remain in sin. As we have seen in the first point above, the saved person can be, and will be chastened by God on earth, and this chastening may even be quite severe and terrible; he may enter heaven without any rewards because of his wayward life, and many will do so (1 Corinthians 3:13-15), but he will never lose his salvation.

There is another aspect to this argument about losing salvation because of being disobedient to God, because of living a wayward life; and scarcely anyone pays any attention to it. This idea of losing salvation hits at the basic characteristics of God - His being omniscient, knowing the end from the beginning (Isaiah 14:24; 46:10), and His being the omnipotent God, from whose hands no one can ever snatch away His sheep (John 10:28-29), shows these to be false. If salvation can be lost because of the saved person’s behavior, then it implies that God when saving him, accepting his repentance, his coming to faith in the Lord Jesus, and his plea for forgiveness, either did not or could not know that in the days to come, this person will walk away from Him into worldly thinking and living. This implies that God cannot be the omniscient God that He claims to be. 

Secondly, if Satan can entice, tempt, threaten, snatch, or in any other way, take anyone away, out of God’s hands, while God remains powerless or unable to do anything about it, then Satan is stronger, or wiser, or more potent than God, and God is not omnipotent (Matthew 12:29). But the Biblical fact is that God, for some of His purposes, permits Satan to do certain things (Exodus 9:16; Romans 9:17, 22) and eventually, even through those things, works out some good for His children (Romans 8:28). This is well illustrated by the life of Job (Job 42:12; James 5:11). But those Christian Believers who take the Lord and His Word lightly, will not escape lightly, they will have to pay a heavy price, through chastening and even entering heaven empty-handed for eternity. For we will all be rewarded according to our lives and deeds, for which we will have to give an account to the Lord Jesus (2 Corinthians 5:10; Romans 14:10); and God’s judgment will begin with His own people (1 Peter 4:17-18).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language