ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

लाभ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लाभ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 15 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 190 - The Gifts of the Holy Spirit – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 190 - पवित्र आत्मा के वरदान – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 190

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदान – 1

 

पिछले लेखों में हमने देखा है कि परमेश्वर की दृष्टि में सभी विश्वासी, उसकी सभी सन्तान समान हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं है; और परमेश्वर ने ही प्रत्येक विश्वासी के लिये कोई न कोई कार्य या ज़िम्मेदारी निर्धारित की है। अर्थात्, परमेश्वर की दृष्टि में प्रत्येक विश्वासी की सेवकाई की समान उपयोगिता और महत्व है; कोई भी सेवकाई कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। परमेश्वर पवित्र आत्मा  प्रत्येक विश्वासी को उसकी सेवकाई के अनुसार आत्मिक वरदान देता है, इसलिये न तो कोई आत्मिक वरदान और न ही कोई मसीही सेवकाई, किसी भी अन्य से न तो छोटी अथवा बड़ी, या कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण है; परमेश्वर की दृष्टि में सभी समान हैं। बाइबल यही सिखाती है कि सभी वरदानों का उपयोग किसी के निज प्रयोग अथवा भलाई के लिए नहीं वरन मण्डली के सभी लोगों की भलाई के लिए होना है। सभी वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर द्वारा नियुक्त सेवकाई को सुचारु रीति से पूरा करने के लिए दिए जाते हैं; किसको क्या वरदान मिलना है, यह व्यक्ति की इच्छा के अनुसार नहीं, अपितु पवित्र आत्मा के द्वारा निर्धारित किया जाता है। हमने यह भी देखा था कि 1 कुरिन्थियों 12:31 में वाक्यांश “बड़े से बड़े वरदान की धुन में रहो” का अभिप्राय मण्डली में परमेश्वर के लिए अधिक से अधिक उपयोगी होने की “धुन में रहने” या हार्दिक इच्छा बनाए रखने के लिए है। पवित्र आत्मा से सम्बन्धित गलत शिक्षाओं को देने और फैलाने वालों की एक लोकप्रिय व्याख्या और वचन के दुरुपयोग के विपरीत, न तो यह पद और न ही यह वाक्यांश वरदानों को बड़ा या छोटा बताने और न ही वरदानों में बदलाव करवाने के लिए कहता है। इस वाक्यांश के विषय यह भी ध्यान कीजिए कि “धुन में रहो” लिखा गया है; किन्तु यह नहीं कहा गया है कि ऐसा करने से पवित्र आत्मा विश्वासी के “धुन में रहने” के अनुसार उसके वरदानों और सेवकाई में कोई परिवर्तन कर देगा - जैसा कि बहुधा पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं सिखाने वाले अभिप्राय देते हैं, और इसके लिए इस पद का दुरुपयोग करते हैं। 

आज से हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 के इन 5 पदों में दिए गए विभिन्न वरदानों को थोड़ा और गहराई से देखते हैं। ध्यान कीजिए कि यहाँ हर वरदान के साथ लिखा है, “किसी को...”; अर्थात हर किसी को सभी वरदान नहीं दिए गए हैं, और हर किसी को एक ही वरदान नहीं दिया गया है। वरन अलग-अलग सेवकों को, उनकी सेवकाई के अनुसार ही अलग-अलग वरदान दिए गए हैं। इसलिए किसी को भी किसी दूसरे के वरदान को लेकर ईर्ष्या या कोई अनुचित भावना नहीं रखनी चाहिए। यहाँ दिए गए वरदानों के अतिरिक्त भी पवित्र आत्मा के वरदान हैं, जो बाइबल की अन्य पुस्तकों में दिए गए हैं। अभी के लिए हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए वरदानों को ही देखना आरंभ करेंगे। इन 5 पदों में 9 विभिन्न वरदान दिए गए हैं; ये वरदान हैं: “बुद्धि का बातें”; “ज्ञान की बातें”; “विश्वास”; “चंगा करने का वरदान”; “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”; “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना”। इस खण्ड का आरंभ इन सभी वरदानों के सभी लोगों के लाभ के लिए होने, और पवित्र आत्मा के द्वारा दिए जाने (पद 7), और अन्त इनके पवित्र आत्मा की इच्छा के अनुसार दिए जाने तथा इनका उपयोग पवित्र आत्मा द्वारा ही करवाए जाने (पद 11) से होता है। अर्थात आत्मिक वरदानों से संबंधित सब कुछ - उनका उद्देश्य, उन्हें प्रयोग करने की क्षमता, किस को क्या वरदान दिया जाना है का निर्णय, आदि, सभी परमेश्वर पवित्र आत्मा के अधिकार में है। यह पूर्णतः उनकी ओर से और उनके द्वारा है; किसी मनुष्य की इसमें कोई भूमिका अथवा अधिकार नहीं है, जैसा कि इस खण्ड से पहले के 4-6 पदों में भी लिखा गया है।

एक बहुत महत्वपूर्ण बात जो इस अध्याय के 7 पद में, आत्मिक वरदानों के उल्लेख आरम्भ करने से भी पहले कही गई है, किन्तु जिस पर अधिकांशतः लोग ध्यान नहीं देते हैं, वह है, “किन्तु सब के लाभ पहुंचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है” (1 कुरिन्थियों 12:7)। हम इससे पहले के कुछ लेखों में परमेश्वर की कार्यविधि को समझते हुए, यह देख चुके हैं कि हमारा परमेश्वर पिता हमेशा सभी की भलाई के लिए ही कार्य करता है। जो आशीषें वह देता है, वह किसी व्यक्ति के अपने निज लाभ और प्रयोग के लिए ही नहीं होती हैं; वरन, उस व्यक्ति में होकर अन्य सभी के लाभ और उन्नति के लिए होती हैं। परमेश्वर ने अपने इस सिद्धान्त को आरम्भ में ही, अब्राहम से प्रतिज्ञा बांधते समय ही स्पष्ट कर दिया था कि उसमें होकर पृथ्वी के सभी कुल आशीष पाएंगे (उत्पत्ति 12:3)। और फिर इसी प्रतिज्ञा को उत्पत्ति की पुस्तक में ही बारम्बार दोहराने के द्वारा इसे स्थापित किया, इसकी पुष्टि की (उत्पत्ति 18:18; 22:18; 26:4; 28:14)। और फिर नये नियम के आरम्भ में भी इस प्रतिज्ञा को याद दिलाने के द्वारा (प्रेरितों 3:25; गलातियों 3:8) परमेश्वर ने अपनी इस कार्यविधि की फिर से पुष्टि की।  

यही बात यहाँ इस 7 पद में कही गई है। पवित्र आत्मा स्वयं इस बात को आरम्भ से ही लिखवा दे रहा है कि हर एक को जो भी आत्मिक वरदान पवित्र आत्मा की ओर से दिया गया है, वह कलीसिया में सभी के लाभ के लिए है; न कि किसी के व्यक्तिगत प्रयोग या स्वयं को ऊँचा या बड़ा दिखाने के लिये। इसकी पुष्टि एक बार फिर से 1 कुरिन्थियों 14:12 से हो जाती है “इसलिये तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो”। यद्यपि यह बात अन्य-भाषा बोलने के संदर्भ में कही गई है, किन्तु फिर भी यह ध्यान देने योग्य बात है कि यहाँ पर इसे बलपूर्वक दोहराया गया है कि सभी के आत्मिक वरदानों के द्वारा कलीसिया ही की उन्नति होनी चाहिए; और 1 कुरिन्थियों 14:2-5 पद तथा इस अध्याय के अन्य पद भी यह स्पष्ट कर देते हैं कि अन्य भाषा बोलना भी कलीसिया की उन्नति के लिए ही है, किसी भी व्यक्ति के अपने निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं। यद्यपि यह हमारे वर्तमान विषय से बाहर की चर्चा है, किन्तु इस संदर्भ में यह कहना बहुत आवश्यक है कि बाइबल में जिसे “अन्य भाषा” कहा गया है वह पृथ्वी की ही, और जानी पहचानी भाषाएं हैं। भाषाएं, जिनके नाम हैं, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में मनुष्यों द्वारा बोली जाती हैं, और जिनके अनुवाद किसी अन्य क्षेत्र की भाषा में किए जा सकते हैं। पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं फैलाने वालों की इस गलत शिक्षा का कि अन्य भाषाएं अलौकिक, पृथ्वी के बाहर की भाषा है, बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। 1 कुरिन्थियों 14 अध्याय ही ध्यान से और प्रार्थना पूर्वक पढ़ लीजिए, वास्तविकता स्वतः ही प्रकट हो जाएगी। 

अगले लेख से आरम्भ करके, हम उपरोक्त पवित्र आत्मा के 9 वरदानों में से प्रत्येक के बारे में कुछ-कुछ देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 190

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Gifts of the Holy Spirit – 1

 

In the previous articles we have seen that in the eyes of God, all Believers, all of His children are equal, none is greater or lesser; and it is God who has given every Believer some work or responsibility. Implying that in God’s eyes every Believer’s ministry has equal utility and importance; none of the ministries are of lesser or greater importance. God the Holy Spirit gives spiritual gifts to every Believer according to their ministry; therefore, neither any Spiritual Gift, nor any Christian Ministry is greater or smaller, or of greater or lesser importance than any other; in the eyes of God all are equal. The Bible teaches that all the Spiritual Gifts are to be used not for anyone’s personal benefit, but for the benefit of the people of the Church. All the gifts are given by God the Holy Spirit, so that the Believer can do his God assigned work and ministry properly and worthily. It is the Holy Spirit who decides which gift to give to whom; these gifts are not given according to the desires of any person, and no man can demand any particular gift from Him. We had also seen that the phrase “But earnestly desire the best gifts” from 1 Corinthians 12:31 means that the Believers should be desirous of being of “best use” or as much use as possible in the Church of God. Contrary to popular interpretation and misuse, as is done by those who teach wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, this phrase and this verse is not meant to say that any gift is greater or lesser than another, and Believers should strive to have their gifts changed or to obtain a particular gift. Take note of another thing about this verse, it says, “desire the best gifts;” but it is neither said not implied here that by doing so the Holy Spirit will alter the Believer’s gifts according to their desire – as those who preach and teach wrong things about the Holy Spirit wrongly imply, and misuse this verse for.

From today we will see in a little more detail about the Spiritual gifts mentioned in the 5 verses of 1 Corinthians 12:7-11. Take note that in these verses, along with the names of the gifts, the phrase “to one/to another…” has also been added. In other words, all the gifts have not been given to any one person, nor has one particular gift been given to all the persons. According to their work and ministry, different people have been given different gifts. Therefore, no one should have any ill-feelings or jealousy about another’s gifts. Besides the gifts of the Holy Spirit mentioned over here, some other gifts have also been mentioned in the other books of the Bible. But for now, we will concentrate upon only the gifts mentioned 1 Corinthians 12:7-11. In these 5 verses, 9 different gifts have been mentioned; they are: “word of wisdom,” “word of knowledge,” “faith,” “healing,” “miracles,” “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongue.” This section starts with the caution that all the gifts are given by the Holy Spirit for the benefit of all (verse 7) and concludes with the caution that these gifts are given as the Holy Spirit decides and are to be used as the Holy Spirit instructs (verse 11). In other words, everything related to the Spiritual gifts - their purpose, the ability to use them, who is to receive which gift, etc., are all completely controlled by the Holy Spirit. All these gifts are from Him and by Him; no man has any role or interference in this, as has been made clear in the immediately preceding section of verses 4-6.

A very important thing has been stated in verse 7 of this chapter, even prior to mentioning the spiritual gifts, over which most people do not usually pay any attention is, “But the manifestation of the Spirit is given to each one for the profit of all” (1 Corinthians 12:7). In some earlier articles, while looking at and understanding how God works, we have seen that our Father God works for the benefit of everyone. The blessings He gives are not for any person’s personal use and benefit; but for the benefit and growth of everyone through that person. God had made His principle clear at the beginning, when He entered into a covenant with Abraham, that all the families of the earth will be blessed through him (Genesis 12:3). Then by repeating it over and over again in the book of Genesis, God established and confirmed this promise (Genesis 18:18; 22:18; 26:4; 28:14). And then, at the beginning of the New Testament, by reminding this promise (Acts 3:25; Galatians 3:8), God reaffirmed his principle.  

This same thing is stated here in verse 7. The Holy Spirit had it written at the very beginning that whichever spiritual gifts He gives, all of them are for the benefit and growth of everyone in the Church; not for anyone's personal use or exaltation. This is then repeated and re-affirmed in 1 Corinthians 14:12 “Even so you, since you are zealous for spiritual gifts, let it be for the edification of the church that you seek to excel.” Although this statement has been made in context of speaking in ‘tongues’ i.e., other languages, yet what is important to note is that it has been emphatically repeated that the Church should benefit and grow through the use of spiritual gifts. Also, 1 Corinthians 14:2-5 make it clear that speaking in ‘tongues’, i.e., other earthly languages should be for the benefit of the Church; it is not meant for anyone’s personal use or benefit. Although it is not a part of our current discussion, but in context of what is being said here, it is very important to say and understand that what the Bible mentions as ‘tongues,’ are known, spoken, and understood languages of this world. Languages that have their own names and are spoken by people living in various geographical areas of this world, and which can be translated from one to another. Those who preach, teach and spread wrong doctrines and false teachings in the name of, and about the Holy Spirit say and teach that these are extra-terrestrial languages, but there is no support for this from the Bible. Read carefully and prayerfully 1 Corinthians 14 chapter, and the truth will readily become apparent. 

From the next article onwards, we will see a few things about each of the aforementioned 9 gifts of the Holy Spirit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 175 - Church Stewardship - Role of Elders / आशीषित एवं सफल जीवन – 175 - कलीसियाई भण्डारीपन - अगुवों की भूमिका

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 175

कलीसिया के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसियाई भण्डारीपन - अगुवों की भूमिका 

    आशीषित एवं सफल जीवन जीने की इस ज़ारी श्रृंखला में, हम वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, उद्धार के साथ ही परमेश्वर द्वारा दिये गये प्रावधानों और विशेष अधिकारों के बारे में सीखते आ रहे हैं। इन प्रावधानों और विशेष अधिकारों में से एक है, सच्चे विश्वासी का कलीसिया तथा अन्य विश्वासियों के साथ संगति में रहने का भण्डारी होना। पिछले लेखों में हमने जो सीखा है, उसके निहितार्थों को देखते समय, हमने देखा था कैसे, यद्यपि परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई उनकी सेवाकाइयाँ और ज़िम्मेदारियाँ अलग-अलग हैं, लेकिन विश्वासी न तो एक-दूसरे से और न ही कलीसिया से अलग हैं। बल्कि जिनके साथ वे संगति रखते हैं, वे उनको, अर्थात, कलीसिया को भी, तथा एक-दूसरे को भी जवाबदेह हैं। आज हम कलीसिया में अगुवों की भूमिका से संबंधित कुछ बातों को देखेंगे, अर्थात, कलीसिया और विश्वासियों के मध्य अगुवों के भण्डारी होने के बारे में।

    परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि स्थानीय कलीसियाओं और उनके सदस्यों को अगुवों की अधीनता में कार्य करना है, जिन्हें उस कलीसिया के संचालन और देख-भाल की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलीसिया में विभिन्न प्रकार के अगुवों की नियुक्तियाँ, उनकी भूमिकाएं, कार्य, अधिकार, आदि, एक बड़ा विषय है, और हम उसे यहाँ पर नहीं लेंगे। हम यह देख चुके हैं कि परमेश्वर ने अपनी कलीसिया में प्रत्येक विश्वासी को कुछ ज़िम्मेदारी दी है और करने के लिए कोई न कोई कार्य सौंपा है (इफिसियों 2:10)। विश्वासियों को इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सहायता के लिए उन्हें पवित्र आत्मा और उसके वरदान दिए गए हैं, जिनका वे पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सहायता से उचित उपयोग कर सकते हैं। यद्यपि ये कार्य और ज़िम्मेदारियाँ उस स्थानीय कलीसिया के अगुवों की देख-भाल और निरीक्षण में किए जाने हैं, किन्तु अगुवों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि कलीसिया का स्वामी परमेश्वर ही है। और क्योंकि उन अगुवों को कलीसिया के सदस्यों के ऊपर परमेश्वर द्वारा उनकी देखभाल करने के लिये नियुक्त किया गया है, इसलिए, उन्हें उन के लिए परमेश्वर को हिसाब भी देना होगा (इब्रानियों 13:17)। साथ ही अगुवों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी अधीनता में रखे गए विश्वासी उनके मूक सेवक या दास नहीं हैं। उनके साथ ऐसे व्यवहार नहीं किया जाना है कि मानों उन्हें कुछ कहने या पूछने का कोई अधिकार नहीं है; वे अगुवे से किसी बात के लिए कोई प्रश्न नहीं कर सकते हैं, और न ही अगुवे के प्रति कोई असहमति दिखा सकते हैं। अगुवों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि वे भी मात्र मनुष्य ही हैं, तथा अन्य मनुष्यों के समान वे भी गलतियाँ कर सकते हैं, शैतान द्वारा बहकाए और भरमाए जा सकते हैं, तथा शैतान के प्रभाव में स्वयं भी औरों को बहका या भरमा सकते हैं – जानते-बूझते हुए अथवा अनजाने में। परमेश्वर की कलीसिया में, अंतिम अधिकार परमेश्वर का ही है; और उसकी सन्तानों के मध्य में हर बात उसी की इच्छा के अनुसार की जानी है, जैसे वह चाहता है, वैसे की जानी है। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश परमेश्वर ने अपने वचन में पहले से दे दिए हैं। क्योंकि वह कभी भी जो उसने अपने वचन में बता और सिखा दिया है, उससे हटकर, या उसके विपरीत कुछ नहीं कहेगा या करेगा; इसलिए अगुवों को कलीसिया की देखभाल उसी तरह से करनी है जैसे परमेश्वर ने अपने वचन में निर्देश दिए हैं।

    कलीसिया के अगुवों तथा कलीसिया के सदस्यों, दोनों के लिए इस ज़िम्मेदारी के बारे में सीखने और उसका निर्वाह करने को समझने के लिए, एक बहुत सहायक खण्ड 1 पतरस 5:1-5 है। इस खण्ड में, पतरस अगुवों से आग्रह करता, उन्हें समझाता है कि वे एक चरवाहे या रखवाले के समान होकर यह कार्य करें; अर्थात, धैर्य, नम्रता, और मन लगाकर। उनको हमेशा यह याद रखना चाहिये कि वह उनका नहीं बल्कि परमेश्वर का ‘झुण्ड’ है जिसकी वे रखवाली कर रहे हैं; और उसके लिए उन्हें परमेश्वर को जवाब देना है। उन्हें परमेश्वर के झुण्ड की देखभाल नीच-कमाई के लिए नहीं करनी है, न ही उन का उपयोग किसी व्यक्तिगत या भौतिक लाभ के लिए करना है। इसके संदर्भ में एक उत्तम मार्गदर्शिका 1 कुरिन्थियों 9 अध्याय में पौलुस द्वारा लिखी गई बातें हैं, जहाँ पर पौलुस अपनी जिम्मेदारियों, अधिकारों, अधिकार, मेहनताना, और वह किस तरह से परमेश्वर के सेवक होकर कार्य करता है, बताता है। 

    पतरस आगे, पद 3 में, कहता है कि अगुवों को अपने झुण्ड के लिए एक आदर्श बनना चाहिए, न कि उनके ऊपर अधिकार जताना चाहिए, अर्थात उन्हें उदाहरण बनकर अगुवाई करनी चाहिए न कि बल से अथवा मजबूर कर के, और यही हम पौलुस के जीवन में भी देखते हैं। फिर, पद 4 में, पतरस अगुवों को समझाता है कि वे “प्रधान रखवाले” के आने और उन्हें उनके कभी न मुरझाने वाले अनन्तकालीन प्रतिफलों को देने की प्रतीक्षा करनी है; अर्थात वह एक बार फिर यही निहितार्थ व्यक्त करता है कि उन्हें परमेश्वर के झुण्ड से, जो उन्हें सौंपा गया है, भौतिक या सांसारिक लाभ अर्जित करने की न तो लालसा रखनी है, और न ही लाभ अर्जित करने हैं। फिर, पद 5 में, पतरस कलीसिया के लोगों को भी उनकी ज़िम्मेदारी के बारे में बताता है – उन्हें अगुवों के, तथा परस्पर एक-दूसरे के, अधीन होकर रहना चाहिए, तथा सभी बातों में नम्र रहना चाहिए, परमेश्वर द्वारा उन्हें उचित समय पर ऊँचा उठाए जाने की प्रतीक्षा करनी चाहिए (पद 6)। इसलिए, कलीसिया के, तथा सदस्यों के, दोनों के लाभ के लिए, दोनों को ही साथ मिलकर कार्य करना है, एक-दूसरे की सहायता करनी है और एक-दूसरे का पूरक बनना है। क्योंकि कोई एक भी, दूसरे के बिना कार्य नहीं कर सकता है; दोनों को ही अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ साथ मिलकर निभानी हैं।

    लूका 12:45-46 में प्रभु ने ऐसे सेवक के बारे में बताया है जिसने स्वामी द्वारा उसे दिए गए अधिकार का दुरुपयोग किया, जो एक बुरा भण्डारी होने का चिह्न है, और जिसका परिणाम घोर ताड़ना है (साथ ही, इसी संदर्भ में यहेजकेल 34 अध्याय भी देखें)। 

    अगले लेख से हम कलीसिया में अनुशासन बनाए रखने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 175

Understanding the Church – 42

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Role of Elders

 

    In this ongoing series of living a 'Blessed and Successful Life', we have been learning about the provisions and privileges given by God to the truly Born-Again Christian Believers along with their salvation. One of these provisions and privileges is the true Believer being a steward of the Church and of the fellowship with other believers. While looking at the implications of what we have learnt in the previous articles, we have seen how, even though the ministries and responsibilities entrusted to them by God are different, the Believers are neither separate from one another nor from the Church. Rather, they are accountable to those with whom they fellowship, i.e., to the Church as well as to one another. Today we will look at some things related to the role of the Church Elders, that is, regarding the stewardship of the Elders in the Church and among the believers.

    God’s Word, the Bible teaches us that the local Churches and their members, are to function under the care of certain Elders that have been given the responsibility of looking after and managing the Church. The appointment, role, function, and authority, etc., of various kinds of Church Elders is a vast subject, and we will not be considering it here. We have seen that God has given responsibilities and assigned works to be done for every Believer (Ephesians 2:10) in His Church. The Believers have been given the Holy Spirit and the gifts of the Holy Spirit to fulfill their responsibilities with the help of and under the guidance of the Holy Spirit. Though these works and responsibilities have to be carried out under the supervision and care of Elders of that local Church, but the Elders should always keep in mind that God is still the owner of His Church. And since they, the Elders have been placed over the members by God, to look after them, therefore, they will have to give an account to God for them (Hebrews 13:17). Moreover, the Elders should keep in mind that the Believers placed under them are not their dumb servants, or slaves. They are not to be treated as those who cannot say anything to the Elder, or ask any questions from the Elders, or show any disagreement with the Elders. The Elders should never forget that even they are mere human-beings, and like other human-beings, they too can make mistakes, can be led astray and deceived by Satan, and under the influence of Satan they too can lead others astray as well as deceive them – knowingly or unknowingly. In God’s Church, God is still the final authority; and amongst His children, things have to be done as per His will, the way He wants them done. God has already given all the necessary instructions in His Word for doing this. Since God will never go contrary to His will that He has already expressed in His Word; therefore, the Elders have to take care of the congregation, just as God has instructed in His Word.

    One passage that is of great help in learning about and carrying out this responsibility, by the Elders as well as the congregation in the prescribed manner is 1 Peter 5:1-5. In this passage, Peter exhorts the Elders to function as a shepherd, i.e., patiently, gently, and with perseverance. They must always remember that it is not their own, but God’s flock that they are looking after; so they will have to give an account for them to God. They should not tend God’s flock for dishonest gain, nor try to use it for personal benefit and temporal gains. A good guide for this is Paul’s example in 1 Corinthians chapter 9, where he explains his responsibilities, rights, authority, remuneration and how he functioned as a minister of God. 

    Peter goes on to say in verse 3 that the Elders should set themselves up as examples to God’s flock, and not behave as lords over them; i.e., they should lead by example not force or coercion, as we see from the life of Paul too. Then, in verse 4, Peter urges the Elders to wait for their “Chief Shepherd” to come and give them their eternal, unfading rewards; once again implying that they should not seek and desire getting temporal worldly gains from God’s flock entrusted to them, nor acquire any such benefits. Then, in verse 5, Peter also instructs the congregation about their responsibility – they should submit themselves to the Elders, as well as to each other, and remain humble in all things, waiting for God to exalt them in due time (verse 6). So, for the benefit of the Church and of the congregation, the Elders and the congregation, both have to work hand-in-hand, helping and supplementing each other. One cannot function properly without the other, both have to fulfill their respective responsibilities. 

    In Luke 12:45-46, usurping and misusing the authority given by the Master to His servant, is a sign of bad stewardship, and will invite severe retribution (also see Ezekiel chapter 34 in this context). 

    From the next article we will start considering maintaining discipline in the Church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 77 - Appropriately Handling God’s Word – 22 / आशीषित एवं सफल जीवन – 77 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 22

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 77 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 62

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 22

 

हमने 2 कुरिन्थियों 4:2 से देखा था कि उस पद में पौलुस ने परमेश्वर के वचन की अपनी सेवकाई के तीन गुण, और साथ ही अपनी सेवकाई के उद्देश्य भी दिए हैं। ये तीन गुण हैं, उसने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया था, वह चतुराई से नहीं चलता था, और परमेश्वर के वचन में कोई मिलावट नहीं करता था। पहले के लेखों में पौलुस की सेवकाई के उद्देश्यों को देखने के बाद, पिछले लेख में हमने पौलुस की सेवकाई के पहले गुण, कि उसने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया था, के बारे में देखा था। आज हम इसे आगे ज़ारी रखते हुए इस पद में कहे गए दूसरे गुण के बारे में देखेंगे।


पहला गुण मुख्यतः पौलुस के अतीत, उसके प्रभु यीशु में विश्वास में आने से पूर्व के जीवन के बारे में था। हमने देखा था कि प्रभु यीशु में विश्वास में आने से पहले वह अपनी कुछ बातों और व्यवहार को अपनी धार्मिकता का व्यवहार समझता था’। वह उन बातों पर घमण्ड करता था जिन्हें उसने अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण के समय मनुष्यों से, अपने गुरुओं से सीखा था; और बड़ी निष्ठा से उनका पालन किया करता था। उस समय उन्हें वह अपने लिये सद्गुण की, और परमेश्वर के प्रति भक्ति को दिखाने की बातें समझता था। परन्तु प्रभु में विश्वास में आने के बाद, और परमेश्वर से वचन की सही समझ और फिर दर्शनों को पा लेने के बाद, उसका दृष्टिकोण बिल्कुल बदल गया। मनुष्यों की शिक्षाओं पर आधारित दृष्टिकोण को बनाए रखने की बजाए, परमेश्वर और उसके वचन के सही दृष्टिकोण में आने के बाद, वह उन्हीं बातों को “कूड़ा” समझने लगा (फिलिप्पियों 3:7-8)। अब वही बातें उसके लिये लज्जा का कारण थीं; उनके कारण वह अपने आप को संसार का सबसे बड़ा पापी (1 तीमुथियुस 1:15), और प्रेरितों में सबसे छोटा, बल्कि प्रेरित कहलाने के भी अयोग्य समझने लगा (1 कुरिन्थियों 15:8-9)। और इसी कारण उसने अपनी लज्जा कि उन पुरानी बातों को पूर्णतः त्याग दिया, उनसे दूर हो गया। प्रभु और उसके वचन के साथ सही रहने के लिये उसने अपने पूर्व साथियों के बैर और घोर विरोध को भी स्वीकार कर लिया, परन्तु परमेश्वर और उसके वचन से जीवन भर कोई समझौता नहीं किया। उसने अपने जीवन का उद्देश्य मनुष्यों की बातों और विचारों की परवाह किये बगैर, परमेश्वर को प्रसन्न रखना बना लिया (2 कुरिन्थियों 5:9; गलातियों 1:10)।

 

इसके बाद, 2 कुरिन्थियों 4:2 में दिए गये उसके दूसरे और तीसरे गुण उसके जीवन, जैसा जीवन वह तब के लोगों के मध्य जीवन जीता था, और उसकी सेवकाई के बारे में हैं। दूसरे गुण में, पौलुस कहता है कि वह ‘चतुराई से नहीं चलता था।’ अर्थात, वह परमेश्वर के वचन की अपनी सेवकाई को अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए कदापि उपयोग नहीं करता था; अर्थात् वह पाखण्डी जीवन नहीं जीता था। उसके इस दावे की पुष्टि इस तथ्य से है कि परमेश्वर की सेवा के नाम से पौलुस ने न तो साँसारिक ओहदे या वस्तुओं का कभी कोई लालच किया, और न ही उनके लिए कोई कार्य किया (प्रेरितों 20:33; 1 थिस्सलुनीकियों 1:5; 2:5, 7; 1 थिस्सलुनीकियों 3:7)। इसके विपरीत, अपनी सेवकाई को करते हुए, साथ ही पौलुस अपने जीवन यापन के लिए भी कार्य करता था, कभी किसी पर अपनी आवश्यकताओं के लिए निर्भर नहीं रहा; और अपनी कमाई में से औरों की भी सहायता करता था (प्रेरितों 20:34; 1 कुरिन्थियों 4:12; 1 थिस्सलुनीकियों 2:9)। उसने तो जिन कलीसियाओं में वह सेवा करता था, उनसे कभी वह भी नहीं माँगा जो उसका उपयुक्त बनता था (1 कुरिन्थियों 9:14-15)।


इसकी तुलना में, उस प्राथमिक कलीसिया के समय में ही, ऐसे लोग खड़े हो चुके थे जो परमेश्वर के वचन के प्रचार और शिक्षा को व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग कर रहे थे (रोमियों 16:18; फिलिप्पियों 3:19), जिसकी पौलुस ने भर्त्सना की। पौलुस ने तिमुथियुस को भी सावधान किया कि, “जो समझते हैं कि भक्ति कमाई का द्वार है” (1 तिमुथियुस 3:19), उन से दूर रहे; तथा तीतुस को निर्देश दिए कि उनके मुँह बंद किए जाने चाहिएँ जो “लोग नीच कमाई के लिये अनुचित बातें सिखा कर घर के घर बिगाड़ देते हैं” (तीतुस 1:11)। पौलुस ने कुरिन्थुस के विश्वासियों को यह स्मरण दिलाया कि वह परमेश्वर के वचन को “बेचता” नहीं था (2 कुरिन्थियों 2:17; इस पद में हिन्दी में जिस शब्द का अनुवाद “मिलावट” या “हेरा-फेरी” किया गया है, मूल यूनानी भाषा के उस शब्द का शब्दार्थ है बेचना, अथवा लाभ के लिए उपयोग करना)। और इफिसुस के मसीही विश्वासियों से अपनी अंतिम विदाई लेते हुए पौलुस उनके सामने एक आदर्श जीवन जीने का दावा कर सका (प्रेरितों 20:18-19)। पौलुस का जीवन सभी के सामने एक ‘खुली-किताब’ था, चाहे वे उसके विरोधी हों अथवा समर्थक, कभी भी कोई भी उस पर साँसारिक वस्तुओं और बातों का लालच करने, उनकी प्राप्ति के लिए अनुचित उद्देश्य और मार्ग रखने, या उन्हें प्राप्त करने के लिए कुछ गलत करने का आरोप नहीं लगा सका। यहाँ तक कि, सँसार से कूच करने की प्रतीक्षा करते हुए, वह बड़े भरोसे के साथ यह कह सका कि जब वह स्वर्ग पहुंचेगा, तो प्रभु के द्वारा उसे ‘धर्म का मुकुट’ दिया जाएगा (2 तीमुथियुस 4:8)।


क्योंकि वह सँसार और सँसार के बातों तथा वस्तुओं से विरक्ति का जीवन जीता था, प्रभु के प्रति पूर्णतः समर्पित, आज्ञाकारी, और प्रतिबद्ध था, किसी भी भौतिक वस्तु या लाभ की लालसा अथवा लालच नहीं करता था, और क्योंकि उसने अपने आत्मिक स्तर एवं अधिकार का कभी भी अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग नहीं किया था, इसीलिए परमेश्वर ने उसकी सेवकाई पर आशीष दी और उसे वचन के गूढ़ भेदो के बारे में ऐसी अन्तर्दृष्टि प्रदान की, जैसी किसी और को कभी नहीं मिली थी; और प्रेरित पतरस ने भी यह बात कही (2 पतरस 3:15-16)।


यह वर्तमान में देखे जाने वाले व्यवहार से एक वास्तविक किन्तु अप्रिय तुलना प्रस्तुत करता है। वर्तमान में लोग प्रभु की सेवकाई को न केवल साँसारिक वस्तुएँ, लाभ, और समाज में उच्च स्तर अर्जित करने के तरीके के समान उपयोग करते हैं, वरन उसे सही ठहराने के लिए कई गढ़े हुए तर्क भी देते हैं। उन्हें लोगों के साथ, तथा उन्हें ‘प्रभु की सेवकाई’ के लिए धन एवं संसाधन उपलब्ध करवाने वालों के साथ चतुराई से व्यवहार करने में कोई संकोच नहीं होता है, यद्यपि उपलब्ध करवाई गई वस्तुएँ और संसाधन उनके व्यक्तिगत उपयोग के लिए अधिक और प्रभु के कार्य के लिए कम उपयोग की जाती हैं। हो सकता है कि वे इसके बारे में कुछ तर्क दे सकें और अपने किए को सांसारिक आधार पर उचित भी ठहरा सकें; लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर का आँकलन, निर्धारण, और न्याय उसके अपने ही मानकों के अनुसार होगा, न कि उन लोगों के अथवा सँसार के मानकों के आधार पर। और तब उन्हें बहुत शर्मिंदा होना पड़ेगा, भारी हानि उठानी पड़ेगी, ऐसी हानि जो न केवल उनके सँसार में कमाए गए उस अनुचित लाभ से कहीं अधिक होगी, बल्कि जो चिर-स्थाई और अनन्तकाल तक बनी रहेगी। अन्ततः, परमेश्वर के नाम में व्यक्तिगत लाभ के लिए चतुराई से चलना और व्यवहार करना उन्हें कल्पना से बाहर हानिकारक और भारी पड़ेगा।


हमारे लिए पाठ यह है कि परमेश्वर के वचन के साथ उचित व्यवहार करने और उसकी सेवकाई करने के लिए, परमेश्वर के प्रत्येक सेवक को, पौलुस के समान, बिना किसी प्रकार की कोई चतुराई के, एक खुली-किताब जैसा जीवन रखना होगा और परमेश्वर के वचन का व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं वरन्   परमेश्वर के राज्य के लाभ के लिए उपयोग करना होगा। अगले लेख में हम तीसरे गुण को देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 77 - Be Stewards of God’s Word – 62 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 22

 

We have seen that in 2 Corinthians 4:2 Paul has stated three characteristics of his ministry of God’s Word, as well as the purpose of his ministry. These three characteristics are, he had renounced the hidden things of shame, he did not walk in craftiness, and he did not handle the Word of God deceitfully. Having already considered the purposes of Paul’s ministry in earlier articles, in the last article we had considered the first characteristic of Paul’s ministry, that he had renounced the hidden things of shame. Today we will carry on and see the second characteristic mentioned in this verse.


The first characteristic mainly pertained to Paul’s former life, i.e., life before his coming to faith in the Lord Jesus. We had seen that before coming into faith in the Lord Jesus, he used to consider some of his attitudes and behavior as his own works of righteousness. He used to take pride in those things which he had learned from men and from his teachers during the time of his education and training; and he used to follow them with great sincerity. At that time, he considered them to be matters of virtue for himself and of showing devotion toward God. But after coming into faith in the Lord, and after receiving the correct understanding of the Word from God and then visions, his perspective changed completely. After coming into the correct perspective about God and His Word, instead of retaining his perspective based on the teachings of men, he began to consider those very things as “rubbish” (Philippians 3:7-8). Now those same things were a cause of shame for him; because of them, he began to consider himself the greatest sinner in the world (1 Timothy 1:15), and the least among the apostles, rather even unworthy to be called an apostle (1 Corinthians 15:8-9). And for this reason, he completely renounced those previous things of shame and totally turned away from them. To remain right with the Lord and His Word, he accepted even the enmity and fierce opposition of his former companions, but he never made any compromise with God and His Word throughout his life. He made it the purpose of his life to please God, without worrying about what men may think or say (2 Corinthians 5:9; Galatians 1:10).

 

After this, in 2 Corinthians 4:2 are given the second and third characteristics, and these pertain to his life, as he lived it; and his ministry as he carried it out while serving amongst the then people. In the second characteristic, Paul says that he ‘did not walk in craftiness.’ Meaning he did not use his ministry of God’s Word as a means to serve his own ends in the garb of serving God; i.e., he did not live a hypocritical life. An affirmation of this claim was that Paul neither ever coveted, nor ever worked for any worldly position or possessions (Acts 20:33; 1 Thessalonians 1:5; 2:5, 7; 2 Thessalonians 3:7). On the contrary, while carrying on with his ministry, Paul also worked for his living, never being dependent on others to provide for his needs; and, out of his earnings he would help others as well (Acts 20:34; 1 Corinthians 4:12; 1 Thessalonians 2:9). He did not even claim what was his due from the Churches where he ministered (1 Corinthians 9:14-15).


In contrast, as early as at that time of the first Church, already people had come up, using the ministry of preaching and teaching God’s Word, as a means of personal gain (Romans 16:18; Philippians 3:19), which Paul denounced. Paul also cautioned Timothy to stay away from those “who suppose that godliness is a means of gain” (1 Timothy 6:5), and instructed Titus that the mouths of those who were “teaching things which they ought not, for the sake of dishonest gain” should be stopped (Titus 1:11). Paul reminded the Corinthian Believers that he did not go about “peddling the Word of God”, as many were doing (2 Corinthians 2:17); and in his final farewell from the Ephesian Believers, he could claim to have an exemplary lifestyle (Acts 20:18-19). Paul’s life was an ‘open book’ before all, whether his detractors or those in his favor, and none could ever accuse him of any covetousness, inappropriate motives, or wrongdoings for acquiring any worldly status or wealth. So, much so, that awaiting his final departure from the world, he remained very confident that when he reaches heaven he will be rewarded with the crown of righteousness by the Lord (2 Timothy 4:8).


Because he lived this life of remaining detached from the things of this world, a life fully surrendered, obedient, and committed to the Lord, not desiring any temporal things or gains, not coveting anything, never ever using his spiritual status or authority for extracting any leverage of any kind for his personal gain, therefore God blessed his ministry and gave him such insights into His Word, that had not been given to anyone else; and even the Apostle Peter acknowledged this (2 Peter 3:15-16).


This is in such stark contrast to what is commonly seen these days, where people blatantly use the Lord’s ministry as a means of acquiring worldly possessions and status, and even justify doing this by various contrived arguments. They have no hesitation in dealing craftily with people and donors, to have them provide for ‘Lord’s ministry’, which actually is more for serving their own selves than for the service of the Lord. While they may be able to argue about it and justify their deeds on worldly grounds. But they forget that God’s assessment, evaluation, and judgment will be according to God’s criteria, not theirs or the worlds. And then they will cut a very sorry figure, and their loss will not only be far more than any gain they may have had from their walking craftily in the name of the Lord in this world, but will also be eternal and permanent. Eventually, walking craftily to gain worldly things will turn out to be unimaginably disastrous for them.


The lesson for us is that to be able to worthily handle and minister God’s Word, like Paul did, a servant of the Lord must live an open life, without any craftiness, and use God’s Word not for personal gains but for the benefit of God’s Kingdom. We will consider the third characteristic in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 71 - Appropriately Handling God’s Word – 16 / आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 71 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 56

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 16

 

जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर के वचन के कुछ गुण और उद्देश्य हैं, और यदि वचन को परमेश्वर के पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य के साथ, उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तब ये गुण और उद्देश्य दिखाई भी देते हैं। हमारे विषय, परमेश्वर के वचन के “बाहर जाना” के संदर्भ में, हमें इन गुणों और उद्देश्यों का ध्यान रखना अनिवार्य है। परमेश्वर का वचन एक तलवार के समान हृदय को गहराई से छेदने और वहाँ छिपी हुई पापमय बातों को उजागर करने के लिए है (इब्रानियों 4:12)। उसका उपयोग मण्डली के लोगों में, उन्हें सुधरने और धार्मिकता की शिक्षा दिए जाने के लिए किया जाना है, और यदि आवश्यक हो तो इसके लिए डाँटना और उलाहना देना भी किया जाना चाहिए (2 तीमुथियुस 3:16-17; 4:2)। जब तलवार को उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है, तो वह काटती और छेदती है, जो हमेशा ही पीड़ादायक होता है। वचन के कुछ उपयोग, जैसे कि परमेश्वर की आराधना, स्तुति, प्रशंसा, धन्यवाद के लिये, परमेश्वर के गुणों और कार्यों के बारे में बताने के लिये, आदि, में उपरोक्त बातें नहीं होती हैं। परन्तु तब भी वचन परमेश्वर का गुणानुवाद करता है, उसके बारे में सिखाता है, आत्मिक जीवन और बातों में, आत्मिक उन्नति की अविनाशी और स्थाई बातों के लिये प्रोत्साहित करता है (रोमियों 12:1-2; फिलिप्पियों 4:8-9; कुलुस्सियों 3:2)। न कि किसी व्यक्ति की प्रशंसा, गुणानुवाद, और बड़ाई करता है, नश्वर और अस्थाई सांसारिक सुख-समृद्धि-लाभ अर्जित करने की प्रेरणा देता है (2 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4)।

 

इसलिए, यदि परमेश्वर का वचन कहीं चुभ नहीं रहा है, जीवन की कोई कमजोरी या कमी या पाप को उजागर नहीं कर रहा है, सुनने वालों को उनके भीतर की, उनके मन और विचारों की वास्तविक दशा का बोध नहीं करवा रहा है, तो फिर वह अपने निर्धारित उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है, क्योंकि उसे उसके निर्धारित उद्देश्य के लिये प्रयोग नहीं किया जा रहा है। और तब ऐसे किसी भी प्रचार या शिक्षा को स्वीकार करने और मानने के प्रति बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि प्रचारक अथवा शिक्षक बाइबल के अनुसार सही शिक्षाएँ नहीं दे रहा है, और यदि आवश्यक होने पर भी डाँटने और उलाहना देने का उपयोग नहीं कर रहा है, तो फिर उस प्रचारक पर भरोसा करना, उसका अनुसरण करना गलत होगा। यहाँ यह तर्क भी लागू नहीं होता है कि वचन को समकालीन और प्रासंगिक करके प्रस्तुत किया जा रहा है। क्योंकि, जैसा हम देख चुके हैं, हमारे हाथों में जो वचन है, वह प्रभु यीशु का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; प्रकाशितवाक्य 19:11-13), और यह वचन अटल है, स्वर्ग में अनंतकाल के लिये स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये इसमें कोई परिवर्तन करना या उसे समकालीन और प्रासंगिक करने का कोई स्थान ही नहीं है, अन्यथा वह तो परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह में परिवर्तन और संशोधन करने के समान हो जाएगा।


परमेश्वर के वचन को “स्वादिष्ट” और सहज बनाने के लिए, ये “बेचने” वाले प्रचारक वचन की तीखी औ काटने वाली बातों को निकाल देते हैं, और उनके स्थान पर प्रसन्न करने वाली मनोहर बातें डाल देते हैं। इस प्रकार से वे 1 कुरिन्थियों 4:6 के निर्देश के विरुद्ध, परमेश्वर के लिखित वास्तविक वचन के “बाहर” चले जाते हैं, उसकी गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने, तथा उसमें अपने ही विचार डाल देने, उसे श्रोताओं को भावता हुआ बनाने के लिये। ऐसे प्रचारक और उनकी शिक्षाएँ संभवतः श्रोताओं द्वारा बहुत पसन्द की जाएँगी, उनकी प्रशंसा की जाएगी; और प्रचारक को अच्छे उपहार तथा पैसा भी मिलेगा, तथा साथ ही सिफारिश के पत्र भी दिए जाएंगे, जिनका उपयोग ये लोग अपनी बड़ाई और प्रचार के लिए तथा फिर किसी अन्य कलीसिया में जाकर इसी प्रक्रिया को दोहराने के लिए करेंगे। लेकिन क्योंकि परमेश्वर के वचन के द्वारा श्रोताओं की वास्तविक पापमय दशा उजागर करके उन पर प्रकट नहीं की गई, और न ही श्रोताओं का सामना उनके पापों, बुराइयों, और उनके अनन्तकालीन दुष्परिणामों से करवाया गया, इसलिए वे अपने पापों के लिए कायल भी नहीं होंगे। और इसीलिए फिर वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, और उद्धार पाने के लिए उभारे भी नहीं जाएंगे (प्रेरितों 2:37-38)। इसलिए ऐसा प्रचार, उसे सुनने वालों के उद्धार के सन्दर्भ में, व्यर्थ ठहरेगा; और ऐसे संदेशों को सुनने के बाद भी वे लोग नरक के उतने ही भागी बने रहेंगे, जितना वे उस सन्देश को सुनने से पहले थे।


यह समस्या केवल तब ही नहीं थी, लेकिन आज भी है, उससे कहीं अधिक प्रचलित नहीं तो कम से कम उतनी ही गंभीर तो है ही, जितनी आरम्भिक कलीसिया के समय में थी। आज के समय के पास्टरों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य रहता है कि किसी भी तरह से मण्डली के लोगों को बुरा न लगे, ठेस न पहुँचे। यह और भी अधिक तब किया जाता है जब वह प्रचारक कलीसिया के बाहर कहीं से आमंत्रित किया गया होता है। तब ये लोग विशेषतः वही कहते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर वे प्रसन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 4:3-4), ताकि भविष्य में उन्हें फिर से बुलाया जाए। परमेश्वर के वचन को “बेचने” वाले ये लोग पार्थिव आशीषों, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, भौतिक आश्चर्यकर्मों, उज्ज्वल भविष्य की प्रतिज्ञाओं, आदि की बातें करेंगे, लेकिन वे पाप, पाप से पश्चाताप, उद्धार पाने और अनन्त विनाश से बचने की अनिवार्यता – जिस उद्देश्य के लिए प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर आया था, आदि के बारे में बात नहीं करेंगे।


थोड़ा विचार कीजिए, “बेचने” वाले ये पास्टर, प्रचारक, शिक्षक जितनी भी भौतिक, पार्थिव, शारीरिक, साँसारिक बातों की बातें करते हैं, ऐसी बातें जो श्रोताओं को अच्छी और “स्वादिष्ट” लगें, वे सभी बातें एक न एक दिन सँसार के साथ या तो नाश हो जाएँगी, अथवा मृत्यु के बाद यहीं पीछे छूट जाएँगी। उस व्यक्ति के साथ जो एकमात्र बात जाएगी, वह है उसके जीवन का हिसाब-किताब, उसके पापों का लेखा-जोखा (2 कुरिन्थियों 5:10)। तो फिर, ऐसे संदेशों को सुनने वालों के लिए, उन प्रचारकों के ये परमेश्वर के वचन के “बाहर” होकर, मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दिए जाने वाले इन सन्देशों से क्या लाभ होगा? यदि श्रोता अपने पापों के लिए कायल नहीं किए गए, उन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप नहीं किया, और वे प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा बचाए नहीं गए, तो उन मनोहर, मधुर बातों को सुनने से उन्हें क्या लाभ हुआ?


अगले लेख में हम वचन के एक अन्य खण्ड से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और वचन के साथ व्यवहार के बारे में कुछ और बातों को सीखेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 71 - Be Stewards of God’s Word – 56 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 16

 

As we have seen in the previous article, the Word of God has certain characteristics and purposes; they become evident when it is used under the guidance and power of the Holy Spirit, for its intended purpose. In context of our understanding “going beyond” God’s Word, we need to keep these characteristics of God’s Word in mind. God’s Word is like a sword meant to cut deep into the heart and expose the sinful things hidden there (Hebrews 4:12). It is meant to be used amongst the congregation to correct the people and instruct them in righteousness, if required through rebuking and exhorting as well (2 Timothy 3:16-17; 4:2). A sword when used for its intended purpose, always cuts and penetrates, and that is always painful. Sometimes, the Word can be used for worshipping, praising, adoring, and thanking God; for preaching or teaching about God’s attributes and works, and then the message does not have the aforementioned characteristics. But even then, the Word exalts God, teaches about Him, encourages about spiritual life and things, and teaches to be edified in the forever established and eternal heavenly things of lasting value (Romans 12:1-2; Philippians 4:8-9; Colossians 3:2). It still does not teach to exalt, praise, or promote any person, nor does it encourage to go after temporal and perishing things, wealth, and gains of this world (2 John 2:15-17; James 4:1-4).

 

So, if God’s Word is not creating any discomfort by touching upon sin and short-comings in one’s life, is not making the listeners aware of the actual condition of their hearts and minds, then it is not serving its purpose, because it is not being used for its intended purpose. And one should be very wary of believing in any such preaching. If the preacher or teacher is not teaching Biblically correct doctrines, and if required, is not resorting to rebuking and exhortation to teach the correct things of God, then that preacher is not to be trusted upon and followed. Here, this argument is untenable that the Word is being presented in a relevant and contemporary manner. Since, as we have seen, the Word that we have in our hands, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14; Revelation 19:11-13), and this Word is unchanging, being settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, there is no possibility of altering it in any way or making it contemporary or relevant, since that will tantamount to altering and editing the Lord God Jesus Christ.


To make God’s Word “palatable” and convenient, these peddling preachers take away the sharp and cutting parts of the Word, and substitute them with pleasing and pleasant things in their preaching and teaching. Thus, contrary to the instruction of 1 Corinthian 4:6, they “go beyond” what God’s Word actually says, by misinterpreting it, misusing it, adding their own ideas to it, to make it sound pleasing to the audience. These preachers and their messages would most likely be well appreciated and applauded by the listeners; and the preacher would likely get good gifts and money, and would also be given letters of recommendation, which they will use to promote themselves and then repeat the same process in some other Church. But since, the actual inner sinful state of the audience has not been cut into and exposed by God’s Word, nor have the audience been brought face-to-face with their wrongs and sins, and the eternal deleterious consequences have not been brought before them, so, they are not convicted for their sins. Therefore, they are not motivated into repentance for their sins, and seeking salvation (Acts 2:37-38). Hence, such preaching will bring no results in terms of salvation of the listeners, and even after hearing and appreciating such messages, they would still remain as hell-bound, as they had been before listening to it.


This problem was not only present at that time, but is present even today, if not worse then at the very least, it is just as serious, as it was in the first Church. The main aim of most of the present-day pastors, preachers, and teachers of God’s Word, is not to offend the congregation in any way. This is done even more if they have been called “guest or invited” speakers, from an outside Church. Then they make it a point to say things that the congregation likes to hear and is pleased to hear (2 Timothy 4:3-4), so that they may be invited again. The peddlers of God’s Word will talk of temporal blessings, material prosperity, physical healings, worldly miracles, promises of a great future, etc. but will stay away from talking about sin, need of repentance for sin, and the necessity of salvation to escape eternal damnation – the very purpose the Lord Jesus Christ came to earth for.


Think it over, every worldly thing that these peddling pastors, preachers, and teachers talk about, to sound good and palatable to the audience, will eventually perish with the world, or be left behind when the person dies. The only thing that will go with that person, for accountability before God is the record of their lives, their record of sins (2 Corinthians 5:10). So, of what benefit has this “going beyond” God’s Word and being pleasers of men been to those who heard and appreciated those messages? Since they were not convicted of their sins, did not repent from them, and did not get saved by accepting the Lord Jesus as their savior, then how did their listening to pleasant and sweet talk benefit them?


In the next article, we will take up another part of God’s Word, and learn some more things from it about how Paul used and handled God’s Word.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language