ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Mature लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mature लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 65 - Appropriately Handling God’s Word – 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 65 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 65 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 50

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 10

 

पिछले लेख में, 1 कुरिन्थियों 2:4-5 पर, एक उदाहरण के समान विचार करते हुए, हमने देखा था कि पौलुस किस तरह से परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गयी सेवकाई में, परमेश्वर के वचन का उपयोग, और उसके साथ व्यवहार करता था। हमने देखा था कि पौलुस कोई अच्छा वक्ता नहीं था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। और न ही पौलुस अपने पवित्र शास्त्र के ज्ञान और समझ की उत्तमता के आधार पर वचन का प्रचार और शिक्षा देता था (1 कुरिन्थियों 2:1)। साथ ही, कुरिन्थियों के मध्य अपनी सेवकाई के दौरान उसने अपने आप को निर्बल और भयभीत भी अनुभव किया था (1 कुरिन्थियों 2:3)। परन्तु क्योंकि वह परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी था, इसलिए परमेश्वर ने उसे बड़ी सामर्थ्य से भरकर, बहुतायत से उपयोग किया। परमेश्वर ने पौलुस की अपनी शारीरिक अयोग्यताओं और सीमाओं के बावजूद, कुरिन्थुस जैसे मुख्यतः व्यापारिक, मूर्तिपूजक, अनेकों प्रकार के अन्यजातियों से भरे, और अनैतिक तथा दुराचारी शहर में, उसके द्वारा कलीसिया की स्थापना करवाई। जो पौलुस कि कही हुई इस बात की पुष्टि करता है, कि उसकी सेवकाई पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य द्वारा थी, न कि उसकी अपनी किसी योग्यता अथवा वरदान के कारण।


पौलुस 2:5 में एक ऐसी बात का उल्लेख करता है जिसका ध्यान वह परमेश्वर के वचन का उपयोग करने और उस से व्यवहार करने में रखता था – उसके श्रोता अपना भरोसा किस पर रख रहे हैं – उसके प्रचार, ज्ञान, और बुद्धि पर, या परमेश्वर की सामर्थ्य पर? उसका प्रयास यही सुनिश्चित करने पर रहता था कि श्रोता केवल परमेश्वर की सामर्थ्य पर ही भरोसा रखें, न कि पौलुस की किसी योग्यता अथवा वरदान पर। इसीलिए, जैसा हम इस पत्री में देखते हैं, पौलुस उसका, अथवा किसी भी अन्य मनुष्य का, परमेश्वर के सेवकों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति का, तथा कलीसिया में किसी भी आधार पर कोई भी गुट बनाने या विभाजन होने का घोर विरोध करता था(1 कुरिन्थियों 1:10-13; 3:4-5; 11:17-22)।

 

यह वर्तमान में अनेकों कलीसियाओं, यहाँ तक कि विश्वासियों की मण्डलियों में भी देखी जाने वाली एक सामान्य प्रवृत्ति के बिलकुल विपरीत है। आज सामान्यतः अगुवे, पास्टर, और कलीसियाओं के अन्य प्रमुख जन उनके द्वारा कही गई बात ही के पालन करने पर बल देते हैं। वे, बिना कोई प्रश्न उठाए, परमेश्वर के वचन की, उनकी समझ के अनुसार की गई व्याख्या के माने जाने पर बल देते हैं, वैसा ही करवाते हैं। और इसीलिए कलीसियाओं में व्यक्तियों के अनुसरण के अनुसार न केवल गुट बनते और विभाजन होते हैं, वरन ऐसा होने को बढ़ावा भी दिया जाता है; जो उन अगुवों से सहमत नहीं होते हैं, उन्हें अलग कर दिया जाता है। जैसा पौलुस ने रोम के मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पत्री में लिखा है, उद्धार देने वाला सच्चा विश्वास केवल परमेश्वर के वचन ही से आता है (रोमियों 10:17); और पतरस ने भी अपनी पहली पत्री में इस की पुष्टि की है कि विश्वासी होना, नया जन्म प्राप्त करना, परमेश्वर के वचन के द्वारा ही होता है (1 पतरस 1:23)। इसका अभिप्राय प्रकट है, वह चाहे कोई भी हो, किसी भी मनुष्य का वचन कभी भी किसी को भी उद्धार नहीं दे सकता है।


इसलिए, जो लोग परमेश्वर के वचन की सेवकाई में लगे हैं, उन्हें पौलुस के समान इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि, चाहे जानते हुए अथवा अनजाने में, वे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले, उनकी योग्यताओं और वरदानों में अनुचित भरोसा रखने वाले न बनाएँ। बल्कि उन्हें कलीसिया के लोगों को केवल परमेश्वर और उसके वचन ही पर भरोसा रखने वाले बनाना चाहिये। साथ ही, पौलुस के समान, उन्हें भी किसी प्रचारक अथवा शिक्षक का अनुसरण करते हुए गुट बनाने और विभाजन करने की प्रवृत्ति से बचे रहना चाहिये। उन्हें लोगों को परमेश्वर और उसके वचन का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करना है, न कि किसी मनुष्य के वचन के - चाहे वह कितना भी रोचक, आकर्षक, और तर्क पूर्ण क्यों न लगे। जैसा हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 पर विचार करते हुए देखा था, परमेश्वर के वचन में मिलाई गयी मानवीय बुद्धि की बातें, वचन को व्यर्थ और निष्फल कर देती हैं।


ऐसा नहीं है कि पौलुस कभी बुद्धि और समझ की बातें नहीं करता था; जैसा उसने 2:6-8 में कहा है, वह ज्ञान की बातें भी सुनाता था, किन्तु इस बात के लिए सचेत रहता था कि ऐसा केवल आत्मिक रीति से परिपक्व लोगों के मध्य करे। और तब भी, ज्ञान की बातें करते समय, पौलुस एक बार फिर से इसका भी ध्यान रखता था कि, “परन्तु हम परमेश्वर का वह गुप्‍त ज्ञान, भेद की रीति पर बताते हैं, जिसे परमेश्वर ने सनातन से हमारी महिमा के लिये ठहराया” (1 कुरिन्थियों 2:7)। अर्थात, एक बार फिर, ज्ञान की बात करते हुए, पौलुस कभी परमेश्वर के द्वारा पहले से ही दिए हुए वचन से बाहर नहीं जाता था; परमेश्वर के वचन में कभी अपना वचन नहीं मिलाता था, वरन केवल वही कहता था जो परमेश्वर चाहता था कि वह कहे।


इस प्रकार से, इन पदों के द्वारा हम परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के बारे में पौलुस से एक और बात सीखते हैं, कि, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य में, श्रोताओं के, तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुसार ही बोलें, परन्तु केवल वही जो परमेश्वर चाहता है कि उन लोगों से कहा जाए। अविश्वासियों और नए विश्वासियों से, उनसे जो विश्वास में अपरिपक्व हैं, पौलुस सीधे और साधारण शब्दों तथा भाषा में प्रभु यीशु तथा उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने, अर्थात सुसमाचार के बारे में बात करता था। लेकिन जो आत्मिक रीति से परिपक्व थे, उनके साथ वह परमेश्वर के ज्ञान के बारे में बात करता था, उस ज्ञान के बारे में जिसे परमेश्वर ने गुप्त रखा हुआ था। लेकिन दोनों ही बातों के लिए, पौलुस कभी भी परमेश्वर ने जो उसे उन श्रोताओं से बोलने, उन्हें प्रचार करने, उन्हें सिखाने के लिए दिया था, उस से बाहर नहीं जाता था। परमेश्वर के प्रति उस का यह समर्पण, निर्भरता, और आज्ञाकारिता ही उसकी सफलता का भेद है, तब भी, और आज भी – परमेश्वर के वचन में उसके लिखे लेखों के द्वारा; और यही बात हमारी भी परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाई की सफलता का आधार है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 65 - Be Stewards of God’s Word – 50 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 10

 

In the previous article, we had used 1 Corinthians 2:4-5, as an example of how Paul utilized and handled God’s Word in his God given ministry. We had seen that Paul was not an eloquent speaker (2 Corinthians 10:1, 10). Moreover, Paul did not preach and teach God’s Word based on the excellence of his knowledge and wisdom of the Scriptures (1 Corinthians 2:1).  Also, during his ministry amongst the Corinthians he had even felt weak and afraid (1 Corinthians 2:3). Yet because he was totally surrendered and obedient to God, therefore, God had used him mightily and abundantly. Despite his physical limitations and inabilities, in a primarily commercial and idolatrous place like Corinth, full of Gentiles from various places, and having an adulterous, immoral culture, God had got a Church established through Paul. This affirmed what Paul has said in these verses, that his ministry was proof that he worked through the guidance and power of the Holy Spirit, and not based on his gifts and abilities.


In 2:5, Paul mentions a concern that he had while handling and ministering God’s Word – what were his audience placing their faith on – his preaching, knowledge, and wisdom, or in the power of God? His endeavor was to ensure that his audience trusted only in the power of God, and not any of Paul’s abilities or gifts. That is why, as is seen in this letter, Paul strongly spoke against any fan-following of himself or any of God’s ministers and any factionalism in the Church on any grounds (1 Corinthians 1:10-13; 3:4-5; 11:17-22).

 

This presents a stark contrast to the trend seen today in many Churches, and even Believer’s Assemblies. Today, usually the Elders, Pastors, and other leaders insist that what they say must be accepted and followed. They want that their interpretation of God’s Word, according to their own understanding, be accepted unchallenged; those who do not agree with the Elders, are separated away. Therefore, factionalism based on personal following in the Church not only happens, but is also encouraged and promoted. As Paul has written in his letter to the Romans, the true saving faith comes only from the Word of God (Romans 10:17); and Peter affirmed in his first letter that being Believers and Born Again was through the Word of God (1 Peter 1:23). The implication is evident, man’s word, no matter whosoever he may be, will never bring anyone to salvation.


Hence, those engaged in the ministry of God’s Word, like Paul, should also make it a point to ensure that they do not, knowingly or unknowingly, attract their audience into developing a false faith in their own abilities and gifts. Instead, develop the congregation to having faith only in God and His Word. Rather, like Paul, they should also make it a point to discourage all factionalism and fan-following of certain preachers and teachers, which leads to forming of groups and then to factions. They should persuade people to go after God’s Word, the Bible, instead of the words of any man - no matter how attractive, appealing, and logical it may appear to be. We have already seen while considering 1 Corinthians 1:17, how the wisdom of man mixed in God’s Word renders it vain and infructuous.


It is not that Paul never talked about wisdom; as he says in 2:6-8, he did speak wisdom also, but was careful to do it only amongst those who were spiritually mature. And here too we see that even when speaking with wisdom, Paul again made it a point to speak “the hidden wisdom which God ordained before the ages for our glory” (1 Corinthians 2:7). So, once again, when speaking wisdom, Paul did not go beyond God’s Word already given; he never mixed his own words into God’s Word, but only spoke that which God wanted him to speak about.


So, through these verses, we learn another aspect of utilizing and handling God’s Word from Paul, i.e., under the guidance and power of the Holy Spirit, speak according to the audience, and their needs, but only according to what God wants you to speak. For the unbelievers and novices, for those who were still immature in faith, Paul spoke in simple straightforward language and words, about the Lord Jesus Christ, and Him crucified, i.e., the gospel. But amongst those who were spiritually mature, he shared the wisdom of God, and spoke about God’s wisdom kept hidden in mysteries. But in either case, Paul never spoke anything other than what God had given him to speak, preach, and teach to a particular audience. This submission, dependence, and obedience to God in fulfilling his ministry, is the secret for his success, then, as well as now – through his writings in God’s Word; and this can serve as the secret for the success of our God given ministries too.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 14 - Practical Stewardship - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 14 - व्यावहारिक भण्डारीपन - 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 14 - भण्डारी होना – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यावहारिक भण्डारीपन - 1

 

पिछले लेखों में हमने देखा है कि किस प्रकार से प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर का एक भण्डारी है (1 पतरस 4:10-11), और अन्ततः अपने भण्डारी होने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10), चाहे वह इस बात का एहसास करे अथवा न करे, चाहे वह इस उत्तरदायित्व के निर्वाह के लिए परिश्रम करे अथवा नहीं करे। हमने यह भी देखा है कि मसीही विश्वासी किस प्रकार से भण्डारी होने के प्रति गैर-ज़िम्मेदार हो जाते हैं – परमेश्वर तथा उस से संबंधित बातों के प्रति अपने गलत रवैये और सोच के कारण। जब तक कि परमेश्वर और उसकी बातों के प्रति उनका रवैया सही नहीं होगा, वे भण्डारी होने के अपने दायित्व का ठीक से एहसास एवं निर्वाह नहीं करने पाएँगे। भण्डारी होने का यह गैर-ज़िम्मेदारी का निर्वाह मूलतः दो तरह से प्रकट होता है – या तो व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाह और उदासीन होता है (मत्ती 25:24-30); या अपने आप ही अधिकार को ले लेता है और फिर उसका स्वार्थी उद्देश्यों तथा सांसारिक लाभ को पाने के लिए दुरुपयोग करता है (लूका 12:45-48)। आज हम परमेश्वर के वचन में दी गयी कलीसिया, या प्रभु के लोगों की मण्डली से संबंधित भण्डारी होने की जिम्मेदारियों के बारे में कुछ व्यवहारिक बातों के देखेंगे।


परमेश्वर की कलीसिया, उसके लोगों में भण्डारी होने के निर्वाह की व्यवहारिक उपयोगिता का आरंभ, सम्बन्धित लोगों को छोटी जिम्मेदारियों को देने के साथ आरम्भ होता है, और यदि उन में वे विश्वासयोग्य और परिश्रम करने वाले पाए जाते हैं, तब ही उन्हें और अधिक देने के लिए उनपर भरोसा किया जा सकता है (लूका 16:10-11)। इसलिए मसीही विश्वास में आते ही किसी को भी तुरंत ही बड़ी जिम्मेदारियों के दिए जाने की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए, चाहे वह परमेश्वर के द्वारा उसे दिये गये कार्य और योग्यता के बारे में निश्चित भी हो। कोई भी, कभी भी, आरम्भ से ही किसी भी बात का विशेषज्ञ या उसमें परिपक्व नहीं होता है; हर किसी को, वे चाहे जो भी करें, छोटी बातों से आरम्भ करके, अनुभव के द्वारा सीखते हुए बढ़ना और माहिर बनना पड़ता है, जो भी वे करते हैं उसमें अनुभव के द्वारा ही परिपक्वता आती है। वास्तव में बाइबल की शिक्षा यही है कि कलीसिया में अगुवा होने के और ज़िम्मेदारी के स्थान, कभी भी नए विश्वासियों को नहीं दिए जाने चाहिएँ (1 तिमुथियुस 3:6)। यदि विश्वासी आत्मिक रीति से बढ़ते और परिपक्व होते जाते हैं, और केवल तब ही जब पहले वे छोटी ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में विश्वासयोग्य पाए जाते हैं, (1 तिमुथियुस 3:10), तब ही उन्हें, धीरे-धीरे और अधिक तथा और बड़ी ज़िम्मेदारियों को सौंपा जाना है। परन्तु यदि भण्डारी छोटी बातों के लिये लापरवाह और रुचि ण लेने वाले हों, या किसी विशेष बात ही की माँग करने वाले हों, तथा अन्य बातों में रुचि न दिखाएं, उनका ठीक से निर्वाह न करें, तो फिर उन्हें अधिक महत्वपूर्ण बातों को भी नहीं सौंपा जाना चाहिये।

 

कलीसिया में पुल्पिट - प्रचार करने का मंच, एक आदरणीय स्थान समझा जाता है। वहाँ पर खड़े होकर प्रचार करना, न केवल ज्ञान और अधिकार के एक औरों से ऊँचे रुतबे को दिखाता है, बल्कि बोलने वाले को, परमेश्वर के नाम में, अपने मन की बात कह देने का एक सुरक्षित स्थान एवं अवसर भी प्रदान करता है। इसीलिए याकूब 3:1-2 इस बारे में सभी को ऐसी प्रवृत्ति रखने के बारे में सचेत करता है। सामान्यतः, विश्वास में आने के कुछ समय बाद ही लोग यह आशा रखते हैं कि उन्हें सीधे से पुलपिट की, अर्थात्  कलीसिया या मण्डली में वचन के प्रचार की सेवकाई दे दी जाएगी; उनके कलीसिया या मण्डली से संबंधित अन्य कार्यों या सेवकाइयों से जुड़े हुए न होने पर भी। लेकिन सभी मसीही विश्वासियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि केवल वचन का प्रचार ही कलीसिया में एकमात्र सेवकाई नहीं है। वचन की सेवकाई किसी ऐसे जन को दे देना जो अभी उसके लिए ठीक से तैयार नहीं है, या परमेश्वर द्वारा उस सेवकाई के लिए निर्धारित नहीं किया गया है, न केवल कलीसिया के लिए वरन उस जन के आत्मिक जीवन के लिए भी बहुत हानिकारक हो सकता है।

 

हम परमेश्वर के वचन से देखते हैं कि सिखाने, प्रचार करने, और वचन से सम्बन्धित अन्य सेवकाइयों के लिए परमेश्वर ही सेवक नियुक्त करता था (इफिसियों 4:11-12)। ऐसा इसलिए क्योंकि, चाहे जानते हुए अथवा अनजाने में, इसमें किसी भी प्रकार की असावधानी, या परमेश्वर के वचन के प्रति की गई कोई भी लापरवाही या उसका कैसा भी दुरुपयोग होने के, कलीसिया में बहुत व्यापक तथा दूरगामी और गम्भीर दुष्प्रभाव होते हैं। इसीलिए, प्रेरित इस बात के लिए बहुत सावधान रहते थे कि वे प्रार्थना और वचन के अध्ययन तथा उसकी सेवकाई की अपनी ज़िम्मेदारी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं होने देंगे, इन में संलग्न रहेंगे। और इसलिए कलीसिया के अन्य मुद्दे, वे नहीं बल्कि कलीसिया के अन्य ज़िम्मेदार और योग्य जन सम्हालेंगे (प्रेरितों 6:2-4)। यह हमें कलीसिया में पुल्पिट का भण्डारी होने के दो अति महत्वपूर्ण गुणों को भी बताता है - पुल्पिट पर खड़े होने वाले व्यक्ति को परमेश्वर के वचन का निरन्तर अध्ययन करने वाला, और प्रार्थना में लगे रहने वाला होना चाहिये।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 14 - Stewardship - 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Practical Stewardship - 1

 

In the previous articles we have seen how every Christian Believer is a steward of God (1 Peter 4:10-11), and eventually will be accountable to God for his stewardship (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10), whether or not he realizes it, whether or not he strives to fulfil his responsibility as God’s steward. We have also seen how Christian Believers become irresponsible in their stewardship – because of their wrong attitude and thinking towards God, and things related to him. Unless their attitude and thinking towards God and things related to him is corrected, they will not be able to realize or fulfil their stewardship properly. This irresponsible stewardship manifests in two basic ways – either being careless and unconcerned towards the responsibility (Matthew 25:24-30); or usurping authority and misusing it for selfish purposes and worldly gains (Luke 12:45-48). Today we will look at some practical considerations related to stewardship, given in God’s Word the Bible, in context of the Church, or, the congregation of God’s people.

The practical carrying out of one’s stewardship in the Church of God, amongst His people, is initiated by giving small responsibilities to people; and if they are found diligent and faithful in carrying them out, then they can be trusted with more (Luke 16:10-11). So, no one should expect great responsibilities straightaway, soon after coming into the faith, even though they may be very clear about their God given talent and work. No one is ever an expert or is reliably mature in anything from the start; everyone has to begin small, then gradually learn, grow, and become an expert, become mature in whatever they do, through experience. In fact, the Biblical teaching is that positions of responsibility and leadership in the Church are not to be given to novices (1 Timothy 3:6). Only as the Believers grow and mature spiritually, and only if they are found trustworthy in small responsibilities (1 Timothy 3:10), gradually more and bigger responsibilities are to be given to them. But if the stewards are careless and unwilling for small things, or demanding for certain things and disinterested in others, then they will be denied more important ones also.

In the Church, the Pulpit - the place from where preaching is done from, is considered an honorable place. To stand there and preach from there, not only does it indicate a higher status of knowledge and authority, but it also gives the speaker a safe place of immunity and an opportunity to speak that which is in his own heart, in the name of God. That is why James 3:1-2 warns everyone about this tendency.  Usually, soon after coming to faith, people often straightaway expect to be given the pulpit i.e., being given the Word ministry in the Church; without their being concerned about and being involved in other things to do in the Church and its various ministries. But all Believers should realize that Word Ministry is not the only stewardship in the Church. Giving the Word Ministry to someone not yet ready for it, or to someone not chosen for it by the Lord can be disastrous not only for the Church but for that person’s own spiritual life as well. 

We see from God’s Word that it is the Lord who appoints those entrusted with the teaching, preaching, and Word related ministries (Ephesians 4:11-12). This is because any carelessness or misuse of God's Word, knowingly or unknowingly, any carelessness in this ministry, will have severe and widespread consequences in the Church. Therefore, the Apostles were very particular that they would not compromise in their responsibility of prayer, and of studying and ministering God's Word and remain involved in it; while the other matters related to the Church would be handled by other Believers, who also had to be worthy of handling the matter (Acts 6:2-4). This also tells us of two very important characteristics of the one who has the stewardship of the pulpit - the one standing on the pulpit, should be continually involved in studying God’s Word and in prayers.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 17 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 43

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें3

परिचय - 3

 

    मसीही जीवन में बढ़ोतरी और परिपक्वता के लिए, यह अनिवार्य है कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को प्रार्थना के साथ नियमित एवं उचित रीति से ग्रहण करते रहें, अर्थात, उसका अध्ययन करते, उसे सीखते रहें, और फिर उसका पालन करें, अपने जीवनों में उसे लागू करें। जैसा कि पिछले लेख में उल्लेख किया गया था, यह करने में उनकी सहायता करने के लिए, उनके नया-जन्म पाने, उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर ने उन्हें अपना पवित्र आत्मा दे दिया है। वे पवित्र आत्मा की सहायता से जो भी सीखते हैं, उन्हें न केवल उसे अपने जीवन में लागू करना है, वरन उसे औरों को भी सिखाना है। ऐसा करना उनकी मसीही सेवकाई का एक भाग है जो प्रभु द्वारा उसके शिष्यों को दी गई महान आज्ञा में करने के लिए कहा गया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि बहुत संभव है कि जिन इब्रानी विश्वासियों को यह पत्री लिखी गई थी, उन्होंने अपनी इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करना छोड़ दिया था। परिणामस्वरूप, अब वे अपने आत्मिक जीवनों में इतने गिर गए थे कि उन्हें परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें सिखा पाना असंभव हो गया था। वे एक बार फिर से आत्मिक बच्चों के समान हो गए थे, जिन्हें परमेश्वर के वचन की आरम्भिक बातों को सिखाना आवश्यक था, जैसा कि इस पत्री का लेखक इब्रानियों 5:12(b) में लिखता है। आज हम परमेश्वर के वचन को सीखने के इसी पक्ष तथा विश्वासी के जीवन में उसके तात्पर्य को देखेंगे।

    पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पतरस अपने पाठकों को, 1 पतरस 2:2 में लिखता है, “नये जन्मे हुए बच्चों के समान  निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।” पतरस द्वारा उपयोग की गई यह आलंकारिक भाषा एक सामान्य ज्ञान के बात है जिसे हम अपने आस-पास प्रतिदिन देखते हैं – शिशु और छोटे बच्चे दूध के अतिरिक्त और कुछ नहीं लेने पाते हैं, उन में दूध के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु को पचा पाने की क्षमता ही नहीं होती है; और यदि दूध के अतिरिक्त उन्हें कुछ और दिया भी जाए तो उस से उनकी बढ़ोतरी और विकास नहीं होगा, वरन, हानि हो सकती है। इसी प्रकार से इस पत्री का लेखक इब्रानियों 5:12(b) में लिख रहा है कि ये विश्वासी एक बार फिर से आत्मिक शिशु और छोटे बच्चे बन गए थे, जो “दूध,” अर्थात नवजात शिशुओं के आरंभिक भोजन, के अतिरिक्त और कुछ भी न तो ग्रहण कर सकते थे और न ही पचा सकते थे। उनसे “…तुम्हें अन्न के बदले अब तक…” कहने के द्वारा, लेखक उन्हें उनकी वास्तविक दशा से अवगत करवा रहा है; कि परमेश्वर के वचन की आरंभिक बातें उनके लिए एक बार फिर से आवश्यकता बन गई हैं। न केवल वे कुछ भी ठोस, जो लेखक उन्हें सिखाना चाहता था, लेने और पचाने में अक्षम हो गए थे, बल्कि उन्हें उस आत्मिक दूध, अर्थात आरम्भिक बातों, के अतिरिक्त और कुछ भी देना व्यर्थ हो जाता क्योंकि वे न तो उसे पचाने पाते और न ही उससे उनकी कोई बढ़ोतरी होती। इसलिए वह उन्हें उन छः आरंभिक बातों को जो इब्रानियों 6:1-2 में लिखी हुई हैं, याद दिलाता है, जिनमें उन्हें अच्छे से स्थापित होना है जिससे कि वे एक बार फिर से परमेश्वर के वचन की उन गूढ़ बातों को सीखने योग्य बन सकें, जो परमेश्वर ने उनके लिए रखी हुई हैं।

    फिर, इब्रानियों 5:13-14 में वह इस बात को और अच्छे से समझाता है, व्यक्ति द्वारा लिए जाने वाले आत्मिक भोजन से सम्बन्धित कुछ बातों को कहने के द्वारा। पद 13 में वह कहता है कि दूध पीने वाले बच्चों को तो धर्म के वचन की पहचान नहीं होती है, अर्थात, वे जो केवल आत्मिक दूध ही पीने वाले हैं, वे लोग वह हैं जो वचन में अक्षम, अनुभवहीन, उस से अनजान होते हैं। इसलिए, परमेश्वर के वचन की गहरी बातों से अनजान होना, उन्हें ग्रहण न कर पाना, उन्हें समझ न पाना, मसीही जीवन में शिशु होने के, आत्मिक अपरिपक्वता तथा बढ़ोतरी के अभाव के चिह्न हैं। फिर वह पद 14 में कहता है कि ठोस भोजन या अन्न, सयानों के लिए है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के वचन की गहरी बातों को उन्हें देने का प्रयास करना जो उन्हें ग्रहण कर पाने और पचाने योग्य नहीं हैं, व्यर्थ है क्योंकि वे बातें उनके लिए हैं ही नहीं। और फिर पद 14 के दूसरे भाग में इस पत्री का लेखक उस आत्मिक परिपक्वता – सयाने होने को परिभाषित करता है, जिस के बारे में वह पवित्र आत्मा की अगुवाई में बात कर रहा है, अर्थात वे “...जिन के ज्ञानेन्‍द्रिय अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं।” दूसरे शब्दों में, आत्मिक परिपक्वता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की ज्ञानेन्द्रियों का नियमित और पर्याप्त रीति से भली और बुरी बातों की पहचान करने, उन बातों का आँकलन करने, का अभ्यास करते रहना अनिवार्य है। यह कुछ उसके समान है जो पौलुस रोमियों 12:1-2 में परमेश्वर की इच्छा जानने के बारे में कहता है – सम्पूर्ण समर्पण और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलते रहने के अनुभवों के द्वारा। अनुभव जितने अधिक होंगे, सँख्या तथा विभिन्नता दोनों में, परमेश्वर की इच्छा जान पाने की क्षमता उतनी ही अधिक बेहतर होगी। इसलिए, आत्मिक परिपक्वता प्राप्त करने के लिए, मसीही विश्वासी को भली और बुरी, दोनों ही प्रकार की परिस्थितियों, उनमें परखे जाने और जयवन्त होने से होकर निकलना पड़ेगा।

    किसी को भी इस से डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मसीही विश्वासियों में न केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करता है, उनकी सहायता एवं मार्गदर्शन करके पार ले जाने के लिए, बल्कि परमेश्वर की प्रतिज्ञा भी है कि वह अपने बच्चों को उनकी क्षमता से अधिक किसी भी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन उस स्थिति में भी उसके साथ निकासी का मार्ग भी देगा (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसलिए, एक प्रकार से इन भली-बुरी परिस्थितियों और अनुभवों से होकर निकलना उन्हें और अधिक फलवन्त करने के लिए की जाने वाली छँटाई (यूहन्ना 15:2) के समान है, या सुनार द्वारा आग से ताए जाने के समान जिसके द्वारा वह सोने या चाँदी में से अशुद्धताओं को जलाता और बाहर निकालता है, और उसे परिशुद्ध करता है (जकरयाह 13:9; मलाकी 3:3; 1 पतरस 1:7)। तात्पर्य यह है कि आत्मिक परिपक्वता और परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातों को सीखने एवं समझने की क्षमता प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को निरन्तर विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के अभ्यास से होकर निकलते रहना पड़ता है। और इसके लिए एक सक्रिय मसीही जीवन अनिवार्य है, बजाए इसके कि केवल “इतवार के मसीही” बने रहें, जो केवल कुछ धार्मिक रीतियों और परम्पराओं के पालन करते रहने में ही रुचि रखते हैं, किन्तु इस से उनके आत्मिक जीवनों में कभी भी कोई भी आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं आती है।

    लगता है कि यह नहीं करने के कारण, अपने शिक्षक एवं सहायक, पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं मार्गदर्शन में जीवन व्यतीत न करने के कारण, ये इब्रानी विश्वासी अपने आत्मिक जीवन में गिर कर अपरिपक्वता की इस दशा में आ गए थे कि उन्हें फिर से इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों को सिखाने की आवश्यकता पड़ गई थी। अगले लेख से हम एक-एक कर के इन बातों को देखना आरम्भ करेंगे।  

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 3

Introduction - 3

    

    For Christian growth and maturity, the Christian Believers need to feed on the whole of God’s Word prayerfully, regularly, and systematically, i.e., study and learn it, and then practise it or live by it. As was mentioned in the last article, to help them in doing this, God has provided them His Holy Spirit since the moment of their being Born-Again or saved. They should not only endeavour to apply whatever they learn with the help of the Holy Spirit in their lives, but also teach others whatever they have been taught. Doing so is a part of their Christian ministry, entrusted to them in the Great Commission commanded by the Lord Jesus to His disciples. In the last article we had seen that quite likely the Hebrew Believers, to whom the New Testament letter to the Hebrews had been written, had failed to fulfil these responsibilities. Consequently, they were now so fallen back in their spiritual lives and maturity, that it had become impossible to teach them the deeper things of God’s Word. They had reverted to a childlike stage, where it had become necessary to teach the elementary principles of God’s Word once again to them, as the author of this letter says in Hebrews 5:12 (b). Today we will consider this aspect of learning God’s Word and its implications in a Believer’s life.

    In 1 Peter 2:2, through the Holy Spirit, the Apostle Peter writes to his readers, “as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby.” This analogy used by Peter, is a common-sense thing that we see around us every day – infants and babies cannot partake of anything else, other than milk; they are inherently incapable of digesting anything else, and even if something other than milk is given to them it does not help in their growth and development, rather, it may harm them. Similarly, the author of Hebrews is writing in Hebrews 5:12 (b), that these Believers have now once again become spiritual infants and babies, who cannot partake and digest anything other than “milk,” i.e., the initial basic food of the new-borns. The author by saying “…you have come to need…” shows them their actual spiritual condition; that the basic teachings of God’s Word had once again become a necessity for them. Not only had they become incapable of partaking and digesting anything solid which the author was wanting to share with them, but feeding them anything other than the spiritual milk, i.e., the basics, would have been futile; since they would neither be able to digest it, not grow by it. Hence, he reminds them of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, in which they ought to be well versed, so that they may once again become capable of receiving the deeper teachings of God’s Word that God had kept for them.

    Then in Hebrews 5:13-14 he explains it further by emphasizing certain points about the kind of spiritual food a person is partaking. In verse 13 he says that babies, i.e., those unskilled, meaning inexperienced or ignorant, in the Word of God, they partake only milk. So being incapable of comprehending the deeper truths of God’s Word is a sign of infancy in Christian life; implying spiritual immaturity and lack of growth in their Christian lives. Then, in verse 14 he says that solid food is meant for those who are mature. In other words, trying to feed the deeper things of God’s Word to those incapable of taking and digesting them, is a waste since those things do not belong to them. And then, in the second half of verse 14 the author of this letter defines the spiritual maturity – those who are of full age, or those who are mature are the ones, that he is talking about under the guidance of the Holy Spirit, i.e., they “…who by reason of use have their senses exercised to discern both good and evil.” In other words, to attain spiritual maturity one’s senses have to be regularly and amply exercised, to discern i.e., evaluate and judge the good as well as the bad things. This is something like what Paul said in Romans 12:1-2 about learning to discern God’s will – by full submission to God and through the experiences of living in obedience to Him; the more the experiences in both variety and number, the better the ability to learn and know God’s will. So, to attain spiritual maturity, the Christian Believer will need to go through and be tested, in both kinds of circumstances – good as well as bad or evil, and come out victorious in them.

    No one need be afraid of this, since not only do Christian Believers have God’s Holy Spirit residing in them to help and guide them through, but God has also promised that His children will never be tried beyond their capabilities, and even then, a way out will also be provided to them (1 Corinthians 10:13). So, in a sense going though the various circumstances, good or bad, is like the pruning process to make a person more fruitful (John 15:2), or the refining through fire that a goldsmith or silversmith does to the metal to burn and remove its dross, and purify it (Zechariah 13:9; Malachi 3:3; 1 Peter 1:7). The implication is that to attain spiritual maturity and discernment, to be able to learn and understand the deeper things of God’s Word, one has to continually be exercised through various kinds of circumstances, and therefore have to live an active Christian life, instead of merely being the “Sunday Christians” interested only in fulfilling certain religious formalities and rituals, which will never result in any growth and maturity in spiritual lives.

    Apparently, because of not doing this, not living in obedience to and under the guidance of their teacher and helper, the Holy Spirit of God, these Hebrew Believers, from a mature state, had fallen into this state of immaturity, and had come to require being taught the elementary principles all over again. In the next article, we will start on the elementary principles given in Hebrews 6:1-2, one by one.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well