ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 17 अप्रैल 2014

मेज़


   इतवार, जुलाई 18, 2010 को यूरोप का एक सबसे व्यस्त राजमार्ग, "विश्व की सबसे लंबी मेज़" बन गया। अधिकारियों नें जर्मनी के रूहर क्षेत्र में A40 औटोबाह्न के एक 60 कि०मि० (37 मील) भाग को यातायात के लिए बन्द कर दिया जिस से लोग पैदल चलकर या साईकल द्वारा वहाँ लगाई गई 20,000 में से किसी भी मेज़ पर बैठ सकते थे और लगभग 20 लाख लोगों ने इस सहभागिता में भाग लिया, जिसका उद्देश्य था कि अनेकों राष्ट्रों, सभ्यताओं और पीढ़ीयों के लोग एक दुसरे के साथ मिलें, संपर्क करें।

   इस घटना ने मुझे एक अन्य इससे भी अधिक शान्दार मेज़ की याद दिलाई - वह मेज़ जिस के चारों ओर मसीही विश्वासी प्रति इतवार एकत्रित होकर प्रभु भोज में सम्मिलित होते हैं। इस भोज में सम्मिलित होते समय हम हमारे पापों के लिए प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करते हैं और उसके पुनःआगमन पर इस पापमय संसार और उसके इतिहास के समापन की आशा रखते हैं।

   क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ फसह के पर्व का भोजन किया और उनसे कहा, "मैं तुम से कहता हूं, कि दाख का यह रस उस दिन तक कभी न पीऊंगा, जब तक तुम्हारे साथ अपने पिता के राज्य में नया न पीऊं" (मत्ती 26:29)।

   प्रभु भोज की यह मेज़ प्रभु यीशु के लहु द्वारा पापों के दण्ड से छुड़ाए गए उसके प्रत्येक विश्वासी को अन्य प्रत्येक विश्वासी के साथ जोड़ती है (प्रकाशितवाक्य 5:9)। एक दिन पुनःमिलन और आनन्द का वह समय होगा जब हम सब मसीही विश्वासी मसीह यीशु के साथ बैठेंगे, एक ऐसी मेज़ पर जो जर्मनी के औटोबाह्न की उस मेज़ और वहाँ एकत्रित हुए लोगों की संख्या को बौना कर देगी।

   हम मसीही विश्वासी उस मेज़ और समय की आनन्दपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्या आप भी हमारे साथ उस मेज़ में सम्मिलित होंगे? - डेविड मैक्कैसलैंड


मसीह यीशु का प्रेम भिन्नता में भी एकता उत्पन्न कर देता है।

और वे यह नया गीत गाने लगे, कि तू इस पुस्‍तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तू ने वध हो कर अपने लोहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है। - प्रकाशितवाक्य 5:9

बाइबल पाठ: मत्ती 26:26-30
Matthew 26:26 उसने उस से कहा, तू कह चुका: जब वे खा रहे थे, तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांग कर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, लो, खाओ; यह मेरी देह है। 
Matthew 26:27 फिर उसने कटोरा ले कर, धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, तुम सब इस में से पीओ। 
Matthew 26:28 क्योंकि यह वाचा का मेरा वह लोहू है, जो बहुतों के लिये पापों की क्षमा के निमित्त बहाया जाता है। 
Matthew 26:29 मैं तुम से कहता हूं, कि दाख का यह रस उस दिन तक कभी न पीऊंगा, जब तक तुम्हारे साथ अपने पिता के राज्य में नया न पीऊं।
Matthew 26:30 फिर वे भजन गाकर जैतून पहाड़ पर गए। 

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 10-13


बुधवार, 16 अप्रैल 2014

धन्यवादी


   मेरे लड़कपन का नायक था सीमान्त निवासी डेविड क्रौकेट। David Crockett: His Life and Adventures नामक पुस्तक में एक स्थान पर आया है कि डेविड यात्रा करते हुए एक बहुत सुन्दर दृश्य को देखता है जिसके फलस्वरूप वो परमेश्वर की आराधना करने को वशीभूत हो जाता है। लेखक ने इस घटना का वर्णन इस प्रकार से किया है: "पेड़ों के झुरमुट के पार एक वृक्षविहीन मैदान था, हरियाली और सुन्दर फूलों से भरा हुआ। उस अद्भुत दृश्य को देखकर कर्नल क्रौकेट ने, जो भक्ति भावना में कोई रुचि नहीं रखते थे, अपना घोड़े को रोका और स्तब्ध होकर उस दृश्य को देखने लगे, और स्वतः ही उनके मुँह से निकल पड़ा, ’हे परमेश्वर, आप ने मनुष्य के लिए कितनी सुन्दर पृथ्वी बनाई है! और तब भी मनुष्य उसके लिए आपके प्रति धन्यवादी नहीं होता’"। क्रौकेट ने पहचाना कि सृष्टिकर्ता परमेश्वर की विलक्षण सृष्टि धन्यवादी प्रत्युत्तर की हकदार है, किंतु ऐस प्रत्युत्तर की अकसर या तो अवहेलना होती है या उपेक्षा।

   परमेश्वर के वचन बाइबल में भजनकार ने लिखा: "आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है" (भजन 19:1)। परमेश्वर की हस्तकला एक ऐसा भव्य दृश्य है जो यदि सही रीति से समझ लिया जाए तो ना केवल हमें स्तब्ध कर देता है वरन हमें परमेश्वर की आराधना और प्रशंसा करने को वशीभूत भी कर देता है।

   डेविड क्रौकेट की प्रतिक्रिया सही थी - परमेश्वर की सृष्टि की सुन्दरता और अचरज को देखकर हम उसके प्रति कम से कम धन्यवादी होने का रवैया तो रख ही सकते हैं। क्या हम परमेश्वर के प्रति धन्यवादी हैं? - बिल क्राउडर


परमेश्वर की महिमा उसकी सृष्टि में होकर चमकती है।

पशुओं से तो पूछ और वे तुझे दिखाएंगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बता देंगे। पृथ्वी पर ध्यान दे, तब उस से तुझे शिक्षा मिलेगी; ओर समुद्र की मछलियां भी तुझ से वर्णन करेंगी। कौन इन बातों को नहीं जानता, कि यहोवा ही ने अपने हाथ से इस संसार को बनाया है। - अय्युब 12:7-9

बाइबल पाठ: भजन 19:1-6
Psalms 19:1 आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है। 
Psalms 19:2 दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है। 
Psalms 19:3 न तो कोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है। 
Psalms 19:4 उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। उन में उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है, 
Psalms 19:5 जो दुल्हे के समान अपने महल से निकलता है। वह शूरवीर की नाईं अपनी दौड़ दौड़ने को हर्षित होता है। 
Psalms 19:6 वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सब को पहुंचती है। 

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 7-9


मंगलवार, 15 अप्रैल 2014

शांत और विश्राम से


   जब मेरे नेत्र विशेषज्ञ मुझे शांत होकर विश्राम करने का परामर्ष देते हैं तो मैं वैसा ही करती हूँ; मैं उन से बहस नहीं करती, उनकी अनाज्ञाकारी नहीं होती और उनके पीठ पीछे अपने आप को काम में व्यस्त नहीं कर लेती। क्यों? क्योंकि मैं जानती हूँ कि वे एक बहुत प्राख्यात नेत्र विशेज्ञ हैं, वे मेरी दृष्टि को बचाए रखने का प्रयास कर रहे हैं और इस कार्य में उन्हें मेरा पर्याप्त सहयोग चाहिए। उनके निर्देशों की अवहेलना कर के अपनी मन मर्ज़ी करना मेरे लिए मूर्खता होगी।

   तो, जब मैं शारीरिक बातों के लिए एक चिकित्सक के निर्देशों का पालन इतनी गंभीरता से करती हूँ तो आत्मिक बातों के लिए परमेश्वर के निर्देशों का पालन करने में आनाकानी क्यों करती हूँ? यदि मैं एक मनुष्य के कहने पर शांत होकर विश्राम करने को तैयार हो जाती हूँ जिससे मुझे लाभ हो सके तो परमेश्वर के कहने पर शांत होकर विश्राम करने को तैयार क्यों नहीं होती? जैसे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वैसे ही आत्मिक स्वास्थ्य के लिए भी शांत हो जाना और उचित विश्राम करना अति आवश्यक है। परमेश्वर ने विश्राम को इतना महत्व दिया है कि उसे जीवन की लय में पिरो दिया है। बिना पर्याप्त विश्राम के हम ठीक से कोई भी कार्य नहीं कर पाते, हमारी शक्ति क्षीण होने लगती है, हमारी गलतियाँ करने की प्रवृति बढ़ने लगती है। यही हमारे आत्मिक जीवन में भी होता है यदि हम कुछ थम के, शांत होकर, परमेश्वर के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत ना करें।

   जब परमेश्वर के नबी एलियाह ने दुष्ट राजा आहाब और उसकी पत्नि इज़ेबेल का सामना किया तो उस तनावपूर्ण संघर्ष के बाद वह थक गया। परमेश्वर ने उसकी सेवा करने के लिए अपना एक दूत भेजा, और शांत हो जाने के बाद एलियाह के पास परमेश्वर का वचन आया। उस समय उस तनाव की स्थिति में एलियाह को लग रहा था कि केवल वह ही परमेश्वर के प्रति वफादार है और उसके लिए कार्य कर रहा है। लेकिन परमेश्वर ने उसे बताया कि अभी उसके अलावा 7000 और लोग हैं जिन्होंने बाल देवता के आगे घुटने नहीं टेके हैं।

   हो सकता है कि हमें लगे कि यदि हम शांत होकर विश्राम करने लगेंगे तो फिर कैसे काम चलेगा; हमारे कार्य किए बिना क्या हो सकेगा? लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि यदि वे शांत होकर विश्राम नहीं करेंगे तो उसका परिणाम क्या होगा? क्योंकि शारीरिक या आत्मिक रीति से थकित होकर तो हम कुछ भी सही नहीं कर सकते। जब हम शांत और विश्राम में होते हैं तब ही शरीर और आत्मा को स्वस्थ करने की क्रियाएं हमारे जीवनों में कार्य कर पाती हैं और हमें और अधिक कार्य के लिए तैयार तथा मज़बूत कर पाती हैं।

   जैसे मेरे लिए आवश्यक था कि मैं अपने नेत्र विशेषज्ञ की बात मानकर अपनी दृष्टि को ठीक रखने के लिए शांत और विश्राम में हो जाऊँ, वैसे ही हम सब को परमेश्वर की बात मानकर शांत और एकाग्र होकर उसके साथ समय बिताने की आवश्यकता है जिससे हमारे शरीर और मन स्वस्थ रहें। - जूली ऐकैअरमैन लिंक


हमारी सबसे बड़ी सामर्थ हमारा परमेशवर के सम्मुख शांत होकर खड़े रहना और उसपर भरोसा रखना ही है।

चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान हूं, मैं पृथ्वी भर में महान हूं! - भजन 46:10

बाइबल पाठ: 1 राजा 19:1-18
1 Kings 19:1 तब अहाब ने ईज़ेबेल को एलिय्याह के सब काम विस्तार से बताए कि उसने सब नबियों को तलवार से किस प्रकार मार डाला। 
1 Kings 19:2 तब ईज़ेबेल ने एलिय्याह के पास एक दूत के द्वारा कहला भेजा, कि यदि मैं कल इसी समय तक तेरा प्राण उनका सा न कर डालूं तो देवता मेरे साथ वैसा ही वरन उस से भी अधिक करें। 
1 Kings 19:3 यह देख एलिय्याह अपना प्राण ले कर भागा, और यहूदा के बेर्शेबा को पहुंच कर अपने सेवक को वहीं छोड़ दिया। 
1 Kings 19:4 और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जा कर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहां उसने यह कह कर अपनी मृत्यु मांगी कि हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ। 
1 Kings 19:5 वह झाऊ के पेड़ तले लेटकर सो गया और देखो एक दूत ने उसे छूकर कहा, उठ कर खा। 
1 Kings 19:6 उसने दृष्टि कर के क्या देखा कि मेरे सिरहाने पत्थरों पर पकी हुई एक रोटी, और एक सुराही पानी धरा है; तब उसने खाया और पिया और फिर लेट गया। 
1 Kings 19:7 दूसरी बार यहोवा का दूत आया और उसे छूकर कहा, उठ कर खा, क्योंकि तुझे बहुत भारी यात्रा करनी है। 
1 Kings 19:8 तब उसने उठ कर खाया पिया; और उसी भोजन से बल पाकर चालीस दिन रात चलते चलते परमेश्वर के पर्वत होरेब को पहुंचा। 
1 Kings 19:9 वहां वह एक गुफा में जा कर टिका और यहोवा का यह वचन उसके पास पहुंचा, कि हे एलिय्याह तेरा यहां क्या काम? 
1 Kings 19:10 उन ने उत्तर दिया सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त मुझे बड़ी जलन हुई है, क्योकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है, और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं। 
1 Kings 19:11 उसने कहा, निकलकर यहोवा के सम्मुख पर्वत पर खड़ा हो। और यहोवा पास से हो कर चला, और यहोवा के साम्हने एक बड़ी प्रचण्ड आन्धी से पहाड़ फटने और चट्टानें टूटने लगीं, तौभी यहोवा उस आन्धी में न था; फिर आन्धी के बाद भूंईडोल हूआ, तौभी यहोवा उस भूंईडोल में न था। 
1 Kings 19:12 फिर भूंईडोल के बाद आग दिखाई दी, तौभी यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक दबा हुआ धीमा शब्द सुनाईं दिया।
1 Kings 19:13 यह सुनते ही एलिय्याह ने अपना मुंह चद्दर से ढांपा, और बाहर जा कर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। फिर एक शब्द उसे सुनाईं दिया, कि हे एलिय्याह तेरा यहां क्या काम? 
1 Kings 19:14 उसने कहा, मुझे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त बड़ी जलन हुई, क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी, और तेरी वेदियों को गिरा दिया है और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है; और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं। 
1 Kings 19:15 यहोवा ने उस से कहा, लौटकर दमिश्क के जंगल को जा, और वहां पहुंचकर अराम का राजा होने के लिये हजाएल का, 
1 Kings 19:16 और इस्राएल का राजा होने को निमशी के पोते येहू का, और अपने स्थान पर नबी होने के लिये आबेलमहोला के शापात के पुत्र एलीशा का अभिषेक करना। 
1 Kings 19:17 और हजाएल की तलवार से जो कोई बच जाए उसको येहू मार डालेगा; और जो कोई येहू की तलवार से बच जाए उसको एलीशा मार डालेगा। 
1 Kings 19:18 तौभी मैं सात हजार इस्राएलियों को बचा रखूंगा। ये तो वे सब हैं, जिन्होंने न तो बाल के आगे घुटने टेके, और न मुंह से उसे चूमा है। 

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 4-6


सोमवार, 14 अप्रैल 2014

एक साथ


   वर्षों से वैज्ञानिक चकित थे कि चीटींयों की एक प्रजाति, जिनके शरीर पानी से भारी होते हैं, बाढ़ में बचे कैसे रह जाते हैं जबकि सामान्य ज्ञान के अनुसार उन्हें डूब कर नष्ट हो जाना चाहिए। कैसे उन चीटींयों का पूरा झुण्ड अपने आप को तैरता हुआ बेड़ा बनाकर हफतों तक तैरता रह सकता है? लॉस एन्जलैस टाइम्स अखबार के एक लेख में बताया गया कि जौर्जिया तकनीकी संस्थान के इन्जीनियरों ने इस बात का भेद पता लगा लिया है, और बताया कि यह कैसे होता है कि अलग अलग हुई वे चीटींयाँ पानी में तैरते रहने के लिए संघर्ष करती हैं लेकिन एक झुण्ड में वे आसानी से तैर लेती हैं। उन इन्जीनियरों ने अपने अध्ययन में पाया कि उन चीटींयों के शरीर पर बारीक रोएं होते हैं जिनमें हवा के बुलबुले फंस जाते हैं और जब चीटींयाँ एक झुण्ड में आपस में चिपकी हुई होती हैं तो उन सबके बीच में फंसी वह हवा उन्हें तैरता रखना के लिए पर्याप्त होती है।

   परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खण्ड में अनेक बार यह कहा गया है कि मसीही विश्वासियों को बचे रहने तथा आत्मिक जीवन में बढ़ते रहने के लिए एक दूसरे के साथ जुड़े और गुंथे हुए रहना चाहिए। इफिसुस की मण्डली को लिखी अपनी पत्री में प्रेरित पौलुस कहता है: "वरन प्रेम में सच्चाई से चलते हुए, सब बातों में उस में जो सिर है, अर्थात मसीह में बढ़ते जाएं। जिस से सारी देह हर एक जोड़ की सहायता से एक साथ मिलकर, और एक साथ गठकर उस प्रभाव के अनुसार जो हर एक भाग के परिमाण से उस में होता है, अपने आप को बढ़ाती है, कि वह प्रेम में उन्नति करती जाए" (इफीसियों 4:15-16)। पौलुस ने रोमियों के विश्वासियों को लिखे अपने पत्र में उन्हें लिखा, "क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं। वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह हो कर आपस में एक दूसरे के अंग हैं" (रोमियों 12:4-5)।

   इब्रानियों की पत्री का लेखक लिखता है, "और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो" (इब्रानियों 10:25)। प्रभु यीशु ने हम मसीही विश्वासियों को साथ रहने और साथ बढ़ने के लिए ठहराया है; अलग अलग रहने से हम ना तो उन्नति कर पाएंगे और ना ही सुरक्षित रहने पाएंगे, वरन संसार की बातों की बाढ़ में डूब जाने के खतरे में बने रहेंगे। प्रभु में होकर तथा एक साथ रहकर हम हर तूफान का सामना सफलता से कर सकेंगे। समझदारी एक साथ बने रहने में ही है। - डेविड मैक्कैसलैंड


मसीही विश्वासी जब एक साथ खड़े रहते हैं तब मज़बूत बने रहते हैं।

और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे। - प्रेरितों 2:42

बाइबल पाठ: इफीसियों 4:1-16
Ephesians 4:1 सो मैं जो प्रभु में बन्‍धुआ हूं तुम से बिनती करता हूं, कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो। 
Ephesians 4:2 अर्थात सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो। 
Ephesians 4:3 और मेल के बन्ध में आत्मा की एकता रखने का यत्‍न करो। 
Ephesians 4:4 एक ही देह है, और एक ही आत्मा; जैसे तुम्हें जो बुलाए गए थे अपने बुलाए जाने से एक ही आशा है। 
Ephesians 4:5 एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा। 
Ephesians 4:6 और सब का एक ही परमेश्वर और पिता है, जो सब के ऊपर और सब के मध्य में, और सब में है। 
Ephesians 4:7 पर हम में से हर एक को मसीह के दान के परिमाण से अनुग्रह मिला है। 
Ephesians 4:8 इसलिये वह कहता है, कि वह ऊंचे पर चढ़ा, और बन्‍धुवाई को बान्‍ध ले गया, और मनुष्यों को दान दिए। 
Ephesians 4:9 (उसके चढ़ने से, और क्या पाया जाता है केवल यह, कि वह पृथ्वी की निचली जगहों में उतरा भी था। 
Ephesians 4:10 और जो उतर गया यह वही है जो सारे आकाश से ऊपर चढ़ भी गया, कि सब कुछ परिपूर्ण करे)। 
Ephesians 4:11 और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। 
Ephesians 4:12 जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए। 
Ephesians 4:13 जब तक कि हम सब के सब विश्वास, और परमेश्वर के पुत्र की पहिचान में एक न हो जाएं, और एक सिद्ध मनुष्य न बन जाएं और मसीह के पूरे डील डौल तक न बढ़ जाएं। 
Ephesians 4:14 ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों। 
Ephesians 4:15 वरन प्रेम में सच्चाई से चलते हुए, सब बातों में उस में जो सिर है, अर्थात मसीह में बढ़ते जाएं। 
Ephesians 4:16 जिस से सारी देह हर एक जोड़ की सहायता से एक साथ मिलकर, और एक साथ गठकर उस प्रभाव के अनुसार जो हर एक भाग के परिमाण से उस में होता है, अपने आप को बढ़ाती है, कि वह प्रेम में उन्नति करती जाए।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 1-3


रविवार, 13 अप्रैल 2014

परिवर्तन


   कहा जाता है कि लोग परिवर्तन को नापस्न्द करते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि हम उस ही परिवर्तन को नापसन्द करते हैं जिस के बारे में हम सोचते हैं कि उससे कोई कष्ट या हानि होगी। उदाहरणस्वरूप, यदि बेहतर पगार और अधिक प्रभाव रखने वाली नौकरी हमें मिल रही हो तो हम सहर्ष उसे स्वीकार कर लेंगे, और संबंधित परिवर्तनों से होने वाली असुविधा को झेलने में कोई आनाकानी नहीं करेंगे; यदि हमें और बेहतर पड़ौस तथा बड़ा मकान आसान शर्तों पर रहने को मिल रहा हो तो हमें घर बदलने में कोई आपत्ति नहीं होती। कहने का तात्पर्य है कि हम परवर्तन से नहीं परिवर्तन से होने वाले संभावित हानि से डरते हैं, चाहे वह हानि शारीरिक हो, मनोवैज्ञानिक हो अथवा भावनात्मक हो।

   लेकिन परिवर्तन जीवन में अवश्यंभावी भी है और आवश्यक भी। यदि सब कुछ सदा वैसे का वैसा ही रहे तो इसका अर्थ है कि कुछ उन्नति नहीं हो रही है। लेकिन हम मसीही विश्वासियों के पास एक चरवाहा है - प्रभु यीशु, जो हमें हर परिवर्तन में मार्गदर्शन देता है और सदा ही बेहतर स्थानों पर लेकर चलता है। जैसे इस्त्राएलियों के साथ हुआ था, वाचा किए हुए उस नए और बेहतर स्थान तक पहुँचना, अविश्वास और ढिठाई के कारण कठिन भी हो सकता है। मिस्त्र की गुलामी से निकालकर जब परमेश्वर इस्त्राएलियों को वाचा किए हुए कनान देश को लेकर चला तो वे परिस्थितियों को देखकर परमेश्वर के विरुद्ध कुड़कुड़ाए (निर्गमन 15:24; गिनती 14:2) और उन्हें अपनी यात्रा में अनेक कठिनाईयों और दुखों का सामना करना पड़ा।

   इसके विपरीत प्रभु यीशु का उदाहरण है जो एक ही सप्ताह के अन्दर लोगों का अगुवा होने से, सब के द्वारा तिरिस्कृत होने वाला हो गया। वह अच्छा चरवाहा फसह के बलिदान का मेमना बन गया। लेकिन क्योंकि प्रभु यीशु ने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में स्वेच्छा से सब दुख सह लिया, परमेश्वर ने भी उसे सब से शिरोमणि कर दिया (यूहन्ना 10:11; फिलिप्पियों 2:8-9)।

   हर परिवर्तन सुखद हो यह आनिवार्य नहीं, लेकिन उस परिवर्तन के लिए जब हमारा मार्गदर्शक वह हो जो हमसे बेहद प्रेम रखता है और सदा हमारा भला ही चाहता है, तो फिर हमें परिवर्तन से डरने की आवश्यकता नहीं है। अपने आप को विश्वास के साथ अपने अच्छे चरवाहे के हाथों में छोड़ दें, वह जो भी करेगा आपकी भलाई के लिए ही करेगा। - जूली ऐकैरमैन लिंक


प्रभु यीशु मसीह में विश्वास परिवर्तन के तूफानी समुद्र में भी हमें स्थिर रखेगा।

और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली। इस कारण परमेश्वर ने उसको अति महान भी किया, और उसको वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है। कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें। - फिलिप्पियों 2:8-10

बाइबल पाठ: यूहन्ना 10:7-18
John 10:7 तब यीशु ने उन से फिर कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि भेड़ों का द्वार मैं हूं। 
John 10:8 जितने मुझ से पहिले आए; वे सब चोर और डाकू हैं परन्तु भेड़ों ने उन की न सुनी। 
John 10:9 द्वार मैं हूं: यदि कोई मेरे द्वारा भीतर प्रवेश करे तो उद्धार पाएगा और भीतर बाहर आया जाया करेगा और चारा पाएगा। 
John 10:10 चोर किसी और काम के लिये नहीं परन्तु केवल चोरी करने और घात करने और नष्‍ट करने को आता है। मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएं, और बहुतायत से पाएं। 
John 10:11 अच्छा चरवाहा मैं हूं; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है। 
John 10:12 मजदूर जो न चरवाहा है, और न भेड़ों का मालिक है, भेड़िए को आते हुए देख, भेड़ों को छोड़कर भाग जाता है, और भेड़िय़ा उन्हें पकड़ता और तित्तर बित्तर कर देता है। 
John 10:13 वह इसलिये भाग जाता है कि वह मजदूर है, और उसको भेड़ों की चिन्‍ता नहीं। 
John 10:14 अच्छा चरवाहा मैं हूं; जिस तरह पिता मुझे जानता है, और मैं पिता को जानता हूं। 
John 10:15 इसी तरह मैं अपनी भेड़ों को जानता हूं, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं, और मैं भेड़ों के लिये अपना प्राण देता हूं। 
John 10:16 और मेरी और भी भेड़ें हैं, जो इस भेड़शाला की नहीं; मुझे उन का भी लाना अवश्य है, वे मेरा शब्द सुनेंगी; तब एक ही झुण्ड और एक ही चरवाहा होगा। 
John 10:17 पिता इसलिये मुझ से प्रेम रखता है, कि मैं अपना प्राण देता हूं, कि उसे फिर ले लूं। 
John 10:18 कोई उसे मुझ से छीनता नहीं, वरन मैं उसे आप ही देता हूं: मुझे उसके देने का अधिकार है, और उसे फिर लेने का भी अधिकार है: यह आज्ञा मेरे पिता से मुझे मिली है।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजा 23-25


शनिवार, 12 अप्रैल 2014

वचन का मनन


   मेरी आँखें हड़बड़ाकर खुल गईं, लेकिन मेरा कमरा तो अभी अन्धेरा ही था; यह जानकर कि अभी उठना काफी जलदी होगा, मैंने लंबी सांस ली, अपने तकिए को ठीक किया और फिर से सोने का प्रयास करने लगी। लेकिन दुर्भाग्यवश आते दिन में करने के लिए रखे हुए कार्यों की एक लंबी सूची मुझे परेशान करने लगी और मैं फिर सो नहीं पाई।

   यदि कभी आप कार्यों की अधिकाई से अभिभूत हुए हैं, अपने आप को दबाव में अनुभव किया है, तो आप मेरी स्थिति को समझ पाएंगे; आप समझ पाएंगे कि कितना परेशान करना वाला होता है खुली आँखों से अन्धेरी छत की ओर ताकते रहना जबकि उस समय आपको गहरी नींद में होना चाहिए। परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 119 का लेखक भी इस अनुभव से अनजान नहीं था, इसीलिए उसने लिखा: "मैं ने पौ फटने से पहिले दोहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी" (भजन 119:147)।

   भजनकार की निद्राविहीन रातों में परमेश्वर का वचन उसकी सांत्वना का माध्यम था। चाहे वह नींद उड़ा देने वाली अपनी समस्या को दूर नहीं भी कर सका, लेकिन फिर भी वह कहता है: "मेरी आंखें रात के एक एक पहर से पहिले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूं" (भजन 119:148)। ऐसी विनिद्र रातों में वह अपनी समस्याओं पर नहीं वरन परमेश्वर के वचन पर मनन करता था। अपनी इस आदत के कारण ही वह कह सका, "अहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है" (भजन 119:97)।

   जब चिंताएं आपको सताएं तो स्मरण रखें, "क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग कर के, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है" (इब्रानियों 4:12), इसलिए बाइबल का कोई खण्ड लेकर उस पर मनन करना आरंभ कर दें। हमारी कोई भी चिंता परमेश्वर के वचन के आगे टिक नहीं सकती। - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


केवल परमेश्वर ही हमारे हृदयों को स्थिर और मस्तिष्क को शांत कर सकता है।

पहरूए जितना भोर को चाहते हैं, हां, पहरूए जितना भोर को चाहते हैं, उस से भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूं। - भजन 130:6

बाइबल पाठ: भजन 119:145-152
Psalms 119:145 मैं ने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन लेना! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूंगा। 
Psalms 119:146 मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, तू मेरा उद्धार कर, और मैं तेरी चितौनियों को माना करूंगा। 
Psalms 119:147 मैं ने पौ फटने से पहिले दोहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी। 
Psalms 119:148 मेरी आंखें रात के एक एक पहर से पहिले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूं। 
Psalms 119:149 अपनी करूणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी रीति के अनुसार मुझे जीवित कर। 
Psalms 119:150 जो दुष्टता में धुन लगाते हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं। 
Psalms 119:151 हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएं सत्य हैं। 
Psalms 119:152 बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूं, कि तू ने उनकी नेव सदा के लिये डाली है।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजा 21-22


शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014

खुले द्वार


   डेनमार्क के दार्शनिक सोरेन कर्कगार्ड (1813-1855) ने लिखा था: "यदि मुझे किसी एक वस्तु की इच्छा करने का अवसर होता तो मैं दौलत, ताकत आदि की इच्छा नहीं करता, वरन एक ऐसे दृष्टिकोण की जो संभावनाओं को देखने और पहचानने के लिए सदा तत्पर और तैयार रहे।"

   परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस भी अपने जीवन में मसीही सेवकाई के अवसरों के प्रति सदा सचेत बना रहता था। उसे जब जहाँ अवसर मिलता था वह मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा पाप से क्षमा और उद्धार का सुसमाचार देता था। जब उसे बन्दी बनाकर राज्यपाल फेलिक्स के सामने लाया गया, उसने फेलिक्स के सामने सुसमाचार सुनाया (प्रेरितों 24:24)। जब वह सिलास के साथ बन्दीगृह में डाला गया, उन्होंने बन्दियों और जेलर को सुसमाचार सुनाया (फिलिप्पियों 16:25-34) और बाद में जब पौलुस को रोम में बन्दी बना कर भेजा गया तो उसने वहाँ भी सुसमाचार सुनाया और वहाँ से पत्रियाँ लिखकर मसीही विश्वासियों की मण्डलियों के लोगों को मसीह यीशु के लिए कार्यरत रहने के लिए उभारा (फिलिप्पियों 1:12-18)।

   कुरिन्थुस की मण्डली को लिखे अपने पत्र में पौलुस ने लिखा कि वह उसकी इच्छा तो है कि उनके पास आकर कुछ समय उनके साथ बिताए, लेकिन इफसुस में मिले सेवकाई के एक अवसर के कारण अभी उसका इफसुस में रहना अधिक आवश्यक है: "परन्तु मैं पेन्‍तिकुस्‍त तक इफिसुस में रहूंगा। क्योंकि मेरे लिये एक बड़ा और उपयोगी द्वार खुला है, और विरोधी बहुत से हैं" (1 कुरिन्थियों 16:8-9)। पौलुस ने अपनी मसीही सेवकाई में औरों को भी उनकी प्रार्थनाओं के द्वारा संभागी कर लिया, क्योंकि वह उनसे निवेदन करता था कि वे उसके लिए प्रार्थना करें जिससे वह मसीह के सुसमाचार को स्पष्टता से बता सके (कुलुस्सियों 4:3)।

   परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वह आपको मसीही सेवकाई के लिए खुले द्वार दिखाए। जो आप देखने पाएंगे वह आपको भी चकित कर देगा। - डेनिस फिशर


परमेश्वर द्वार के एक ओर ’अवसर’ लिखता है और दूसरी ’उत्तरदायित्व’।

और इस के साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिस के कारण मैं कैद में हूं। - कुलुस्सियों 4:3 

बाइबल पाठ: 1 कुरिन्थियों 16:1-12
1 Corinthians 16:1 अब उस चन्‍दे के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये किया जाता है, जैसी आज्ञा मैं ने गलतिया की कलीसियाओं को दी, वैसा ही तुम भी करो। 
1 Corinthians 16:2 सप्‍ताह के पहिले दिन तुम में से हर एक अपनी आमदनी के अनुसार कुछ अपने पास रख छोड़ा करे, कि मेरे आने पर चन्‍दा न करना पड़े। 
1 Corinthians 16:3 और जब मैं आऊंगा, तो जिन्हें तुम चाहोगे उन्हें मैं चिट्ठियां देकर भेज दूंगा, कि तुम्हारा दान यरूशलेम पहुंचा दें। 
1 Corinthians 16:4 और यदि मेरा भी जाना उचित हुआ, तो वे मेरे साथ जाएंगे। 
1 Corinthians 16:5 और मैं मकिदुनिया हो कर तुम्हारे पास आऊंगा क्योंकि मुझे मकिदूनिया हो कर तो जाना ही है। 
1 Corinthians 16:6 परन्तु सम्भव है कि तुम्हारे यहां ही ठहर जाऊं और शरद ऋतु तुम्हारे यंहा काटूं, तब जिस ओर मेरा जाना हो, उस ओर तुम मुझे पहुंचा दो। 
1 Corinthians 16:7 क्योंकि मैं अब मार्ग में तुम से भेंट करना नहीं चाहता; परन्तु मुझे आशा है, कि यदि प्रभु चाहे तो कुछ समय तक तुम्हारे साथ रहूंगा। 
1 Corinthians 16:8 परन्तु मैं पेन्‍तिकुस्‍त तक इफिसुस में रहूंगा। 
1 Corinthians 16:9 क्योंकि मेरे लिये एक बड़ा और उपयोगी द्वार खुला है, और विरोधी बहुत से हैं।
1 Corinthians 16:10 यदि तीमुथियुस आ जाए, तो देखना, कि वह तुम्हारे यहां निडर रहे; क्योंकि वह मेरी नाईं प्रभु का काम करता है। 
1 Corinthians 16:11 इसलिये कोई उसे तुच्‍छ न जाने, परन्तु उसे कुशल से इस ओर पहुंचा देना, कि मेरे पास आ जाए; क्योंकि मैं उस की बाट जोह रहा हूं, कि वह भाइयों के साथ आए। 
1 Corinthians 16:12 और भाई अपुल्लोस से मैं ने बहुत बिनती की है कि तुम्हारे पास भाइयों के साथ जाए; परन्तु उसने इस समय जाने की कुछ भी इच्छा न की, परन्तु जब अवसर पाएगा, तब आ जाएगा।

एक साल में बाइबल: 2 राजा 18-20