ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अवसर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अवसर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 मई 2026

Blessed and Successful Life - 103 - Learning From the Holy Spirit – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 103 - पवित्र आत्मा से सीखना – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 103 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 3


परमेश्वर द्वारा प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसका सहायक, साथी, मार्गदर्शक, और शिक्षक होने के लिए प्रदान किए गए परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के नाते, यह प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है कि वह पवित्र आत्मा के बारे में सीखे। यह करना पवित्र आत्मा की सहायता को सही रीति से उपयोग कर पाने के लिए अनिवार्य है, ताकि विश्वासी अपने जीवन और सेवकाई के द्वारा परमेश्वर की सेवा कर सके। यह सीखना इस लिए भी अनिवार्य है ताकि विश्वासी पवित्र आत्मा के बारे में फैली हुई गलत शिक्षाओं से भ्रमित न हो जाए, और न ही पवित्र आत्मा के बारे में कोई भी मन-गढ़न्त धारणा बना ले, और शैतान द्वारा किसी गलत मार्ग पर न डाल दिया जाए।


पिछले कुछ लेखों से हम यूहन्ना 14:17 से अध्ययन करते आ रहे हैं। आरंभ में हमने देखा था कि पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, और फिर सीखा था कि सँसार उसे नहीं जान सकता है, किन्तु विश्वासी जान सकता है, और वह विश्वासी में निवास करता है। व्यक्ति में पवित्र आत्मा के विद्यमान होने का प्रमाण वे बदलाव हैं जो पवित्र आत्मा उस व्यक्ति में लाता है, अर्थात, पवित्र आत्मा की व्यक्ति में उपस्थिति के कारण उस व्यक्ति पर पड़ने वाले प्रभाव। इन प्रभावों में से एक है विश्वासी का पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीख पाना। लेकिन अधिकांश विश्वासी यहाँ पर आ कर समस्या का सामना करते हैं, अपने आप को सही रीति से परमेश्वर का वचन सीख पाने में असमर्थ पाते हैं। और इसलिए, बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के प्रयासों में लगे रहने के, वे मनुष्यों और पुस्तकों से वचन को सीखने की ओर मुड़ जाते हैं।


तीन मुख्य कारण हैं जिन के कारण विश्वासी पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन नहीं सीखने पाता है, यद्यपि वह प्रत्येक विश्वासी में निवास करता है। हमने पिछले लेख में इन तीन में से पहले कारण को देखा था – विश्वासी में परमेश्वर के वचन का पर्याप्त संग्रह या भण्डार उपलब्ध न होना जिससे कि पवित्र आत्मा उसे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों को याद दिला सके। हमने यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:14-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा द्वारा सिखाए जाने का तरीका है विश्वासी जिस परिस्थिति का सामना कर रहा है उसके अनुसार परमेश्वर के वचन के भाग उसे याद दिलाना। इसलिए, पवित्र आत्मा से सीखने के लिए, विश्वासी को यत्न के साथ परमेश्वर के वचन को पढ़ना और अध्ययन करना है; उसे प्रार्थना के साथ नियमित, योजनाबद्ध रीति से क्रमवार पढ़ना है; और अपने अन्दर वचन को भर लेना है। आज से हम दूसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे, विश्वासी का परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना। सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी का पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है।


यदि अधिकांश नहीं तो बहुतेरे विश्वासियों के लिए, नया-जन्म पा लेने के बाद परमेश्वर और साँसारिक धन के मध्य संघर्ष रहता है (मत्ती 6:24)। प्रभु यीशु मसीह ने जो मत्ती 6:25-34 में कहा है, वे उस पर भरोसा नहीं करने पाते हैं, और अपने जीवन में सही प्राथमिकताओं को नहीं रखते हैं। उनके जीवनों में सँसार तथा सँसार की बातें ही प्राथमिकता रखती हैं, और उसके बाद ही, यदि समय बचा तो वे परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य के बारे में सोचते हैं। जीवन के लिये सामान्यतः पालन किया जाने वाला नमूना होता है कि, मिल सकने वाले धन, लाभ, और सुविधाओं के आधार पर, कमाई और पारिवारिक बातों के बारे में अपने निर्णय ले लेना,। पहले अपने ही आँकलन के आधार पर स्वयं ही काम को कर लेने का निर्णय ले लेने के पश्चात, फिर एक औपचारिकता को पूरी करने के लिए वे उसके लिए प्रार्थना करते और परमेश्वर की आशीष मांगते हैं। लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें यह एहसास होता है कि जो साँसारिक धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए बहुत लाभदायक है, वही उनके आत्मिक जीवन के लिए एक फँदा बन गया है। उस ने उन्हें परमेश्वर और आत्मिक जीवन से दूर कर दिया है। अब उनके पास परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के काम के लिए न तो इच्छा है, न ही समय या सामर्थ्य है। और अब वे केवल औपचारिकता निभाने वाले ‘इतवार के मसीही’ से अधिक और कुछ नहीं रह गए हैं। वह विश्वासी याकूब 4:3 और 1 यूहन्ना 2:15-17 की अनदेखी करने के जाल में फँस गया है। वह विश्वासी उस जाल में फँसा हुआ नाशमान साँसारिक बातों के लिए कार्य करने और उन्हें एकत्रित करने में पड़ गया है, जो अन्ततः नष्ट हो जाएँगी, उसे अनन्त काल के लिए छूछे हाथ छोड़ देंगी (1 कुरिन्थियों 3:13-15)।


विश्वासी यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर के राज्य में नया-जन्म लेने के पल से ही, उनमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा का मंदिर होने के नाते, वे अब अपने नहीं रहे हैं, परमेश्वर के हो गए हैं (1 कुरिन्थियों 6:19)। उस पल के बाद से उन्हें प्रभु के अनुसार और प्रभु के लिये जीना है (2 कुरिन्थियों 5:15); उन्हें परमेश्वर द्वारा उन के लिए निर्धारित की गई ज़िम्मेदारी (इफिसियों 2:10) के बारे में जानना और सीखना है तथा उसे निभाना है। क्योंकि उनके शारीरिक तथा आत्मिक जीवन की सफलता और आशीष इसी समर्पण एवं आज्ञाकारिता पर निर्भर करती है। जब विश्वासी परमेश्वर के लिए काम करता है, तब परमेश्वर भी उसके लिए काम करता है (1 कुरिन्थियों 5:58; 2 इतिहास 15:2, 7), और उसे भौतिक रीति से भी समृद्ध बनाता है, (व्यवस्थाविवरण 8:18; व्यवस्थाविवरण 15:4-5; व्यवस्थाविवरण 26:11; नीतिवचन 10:22; सभोपदेशक 5:19)। एक मसीही विश्वासी की समृद्धि उसकी आत्मिक उन्नति के प्रयास करने के साथ जुड़ी है और उसकी आत्मिक उन्नति के अनुपात में ही होती है (3 यूहन्ना 1:2)। वह अपनी आत्मा की उन्नति के लिए, परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य को समय और प्राथमिकता देने के द्वारा, जितना अधिक प्रयत्नशील रहेगा, उतना ही अधिक परमेश्वर उसे इस सँसार में तथा आने वाले सँसार में आशीषित करेगा (मरकुस 10:29-30)।


शैतान भी साँसारिक लाभ और समृद्धि के द्वारा मसीही विश्वासी को बहका कर परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य से दूर कर सकता है। तो फिर यह कैसा पहचान जा सकता है कि कौन सी समृद्धि परमेश्वर से है, और कौन सी शैतान से? परमेश्वर जब ये भौतिक आशीषें देता है तो उनके साथ कोई दुःख नहीं मिलाता है (नीतिवचन 10:22)। जब समृद्धि परमेश्वर की ओर से होती है, तब परमेश्वर की सँतान, वह मसीही विश्वासी, अपनी साँसारिक ज़िम्मेदारियाँ भी पूरी कर सकता है; और साथ ही उसके पास परमेश्वर के लिए सक्रिय बने रहने की लालसा, समय, और अवसरों का सदुपयोग करने की प्रवृत्ति भी रहेगी, और वह परमेश्वर की निकटता में बढ़ता रहेगा। किन्तु जो साँसारिक समृद्धि शैतान उपलब्ध करवाता है, उसका उद्देश्य होता है विश्वासी को परमेश्वर की सेवा और उसके कार्यों से दूर करना और रखना। इसलिए, शैतानी समृद्धि में हमेशा ही परमेश्वर और उसके कार्यों के प्रति अनिच्छा, समय का अभाव, और अवसरों का परमेश्वर के लिए सदुपयोग नहीं करने की प्रवृत्ति होगी। वरन, ऐसा विश्वासी प्रभु के लिए काम करने से कतराता रहेगा, उसके पास वचन के अध्ययन के लिए समय नहीं होगा, और परमेश्वर के काम में जुड़ने से बचने के लिए वह बहाने बनाता रहेगा। लेकिन, इसकी तुलना में, उसके पास हमेशा ही साँसारिक कार्यों, जिम्मेदारियों, मौज-मस्ती, और अन्य बातों के लिए इच्छा, समय, समझ-बूझ, और अवसरों का उपयोग करने की प्रवृत्ति होगी। साथ ही या तो उसके व्यक्तिगत जीवन में, या परिवार में, या कार्य और व्यवसाय के जीवन में, या इन सभी में अथवा किसी न किसी में, कोई न कोई विरोध या अशान्ति बनी रहेगी; वह अपने जीवन में, किसी न किसी बात के कारण, कभी भी शान्ति से नहीं होगा।


विश्वासी को इसका भी एहसास रखना चाहिए कि परमेश्वर, परमेश्वर है, सर्वोच्च हस्ती; वह कभी भी, कहीं भी, कोई निचला स्तर स्वीकार नहीं करेगा, अपने मंदिर – अर्थात् मसीही विश्वासी के अन्दर तो कदापि नहीं। या तो वह विश्वासी के जीवन में हर बात के लिए प्राथमिक स्थान रखने वाला परमेश्वर रहेगा, (मत्ती 22:37; लूका 14:26-27; फिलिप्पियों 3:7-9), नहीं तो वह कोई अन्य स्थान ग्रहण नहीं करेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि, तब वह एक ओर हट जाएगा और विश्वासी को उसकी ही युक्तियों और मार्गों पर चलने के लिए छोड़ देगा, लूका 15 के उड़ाऊ पुत्र के समान। अर्थात् विश्वासी जो करना चाहे परमेश्वर उसे कर लेने देगा, जब तक कि वह कठोर दुःख दायी अनुभवों से होकर जीवन की शिक्षाओं को सीख नहीं लेगा, और पूरे समर्पण के साथ मुड़कर वापस नहीं आ जाएगा। इसलिए परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने के लिए, विश्वासी को पहले उसे जीवन में प्राथमिकता देना सीखना होगा, उसका आज्ञाकारी बनना होगा, अर्थात, विश्वासी को ‘आत्मा के अनुसार चलना’ (गलतियों 5:16, 25) सीखना पड़ेगा। अगले लेख में हम इस से आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके,  प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 103 - Stewards of Holy Spirit - 23 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 3

 

As stewards of the Holy Spirit given by God to every truly Born-Again Christian Believer, to be his Helper, Companion, Guide, and Teacher, it is the responsibility of every Believer to learn about the Holy Spirit. This is necessary for him to be able to worthily utilize the Holy Spirit’s help, and thereby to serve God through their lives and ministry. This learning is also necessary to avoid being carried away into wrong teachings, or assuming things about the Holy Spirit, and being misled by Satan.


For the past few articles, we have been studying from John 14:17. Initially we had seen that the Holy Spirit is the Spirit of truth, and then learnt why the world cannot know Him, but the Believer can, and that he dwells in the Believer. The evidence of the Holy Spirit being in a person are the changes He brings in that person, i.e., the effects of His presence in the person. One of the effects is the Believer being able to learn God’s Word from the Holy Spirit. But this is where most Believers face a problem, they find themselves unable to learn God’s Word properly. Therefore, they turn to learning from persons and books, instead of striving to learn from the Holy Spirit.


There are three main factors because of which the Believers are unable to learn God’s Word from the Holy Spirit, although He resides in the Believer. We have seen the first of these factors in the last article – the Believer not having a ‘stock’ or repository of God’s Word in him, for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance. We have seen from John 14:26 and John 16:14-15 that the Holy Spirit’s method of teaching is by bringing to the remembrance of the Believer, portions of God’s Word appropriate to the situation the Believer is facing. Hence, to learn from the Holy Spirit, the Believer must diligently read and study God’s Word; do it prayerfully, regularly, systematically and sequentially; and must fill himself up with God’s Word. From today we will take up the second factor, the Believer’s lack of giving adequate time to read and study God’s Word. This usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit.


For many, if not most of the Believers, after being Born-Again, there is a struggle between God and mammon (Matthew 6:24). They fail to trust what the Lord Jesus said in Matthew 6:25-34, and do not maintain the correct priorities in their lives. The world and things of the world usually get the first priority in their lives, and then if time permits, they think about God, God’s Word, and God’s Work. The usual pattern of living life that is followed related to earnings and family matters is to take the decisions, depending upon how lucrative or beneficial the offer, job, or opportunity seems to be. First based on their own assessment, having made the decision, they then perfunctorily pray and ask for God’s blessings upon what they have already decided to do. Only to realize after some time that what is very rewarding in terms of worldly wealth and prosperity, has become a snare for their spiritual lives. It has drawn them away from God and spiritual living. Now they simply do not have the will, the time, or the energy to give to God, His Word, and His work. Therefore, they are unable to rise above fulfilling the formality of being a “Sunday Christian”. The Believer has fallen into the trap of going contrary to James 4:3 and 1 John 2:15-17. The Believer has got himself ensnared in working for and accumulating temporary things of the world, which will eventually perish, leaving him empty-handed for eternity (1 Corinthians 3:13-15).


The Believer forgets that from the moment of his being Born-Again into the Kingdom of God, as the temple of the Holy Spirit residing in him, he is no longer his own, but belongs to God (1 Corinthians 6:19). From that moment onwards he has to live for and according to the Lord (2 Corinthians 5:15); he has to learn about and fulfil his God-determined responsibility (Ephesians 2:10). Because his blessings and success in his physical and spiritual life, are dependent on his surrender and obedience. When the Believer works for God, then God too works for him (1 Corinthians 15:58; 2 Chronicles 15:2, 7), and prospers him even materially (Deuteronomy 8:18; Deuteronomy 15:4-5; Deuteronomy 26:11; Proverbs 10:22; Ecclesiastes 5:19). A Believer’s physical prosperity is linked to, and proportional to his laboring to prospering his soul (3 John 1:2). The more he labors to prosper his soul, by giving God, God’s Word, and God’s work the first priority in his life, the more God will bless and prosper him in this world and the next (Mark 10:29-30).


Satan can also entice the Believers through worldly gains and prosperity, to draw them away from God, His Word, and from working for God. How can one discern whether prosperity is from God or from Satan? When God gives these material blessings, He gives no sorrow with them (Proverbs 10:22). When the prosperity is from God, God’s child, the Believer will not only be able to fulfil his secular responsibilities; but he will also have the will, the time, and opportunities to stay active for the Lord, and grow in the Lord. But the worldly prosperity that Satan provides, is primarily to draw the Believer away from serving God and being useful in God’s work. Hence in the satanic prosperity there will always be a lack of willingness, of time, and of utilizing opportunities to serve the Lord. Rather, the Believer will keep shying away from working for the Lord, from spending time with God’s Word, and will keep finding excuses for not being involved in God’s work. But, in contrast, he will always have the willingness, time, mind, and desire of capitalizing on opportunities related to worldly works, responsibilities, pleasures, and other things. Moreover, either in his personal, or family, or in his work life, in either or all of them, he will always have some discord or the other going on; because of one thing or the other, he will never be at peace in his life.


The Believer must also realize that God being God, the Supreme personality, He will never take a secondary place anywhere, least of all in His temple – the Believer. Either He will be God, having the primary place in the Believer’s lives for everything (Matthew 22:37; Luke 14:26-27; Philippians 3:7-9), or He will take no place in our lives. That is to say, God will step aside and leave the Believer to his own ways and devices, to do what he feels like; till like the Prodigal Son of Luke 15, he learns the bitter lessons the hard way, and turns back to God whole-heartedly. So, to learn from God the Holy Spirit, the Believer must learn and be willing accord Him the first priority in his life, has to submit fully to Him, become obedient to Him, i.e., he has to learn to ‘walk in the Spirit’ (Galatians 5:16, 25). We will carry on from here in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
 &
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 14 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 21 - Man’s Ignorance - 3 / व्यवस्था और उद्धार – 21 - मनुष्य की अज्ञानता - 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 21 - व्यवस्था की सीमाएँ – 13

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

मनुष्य की अज्ञानता - 3  


पिछले लेख में, प्रेरितों 17:30 में कही गई बात कि परमेश्वर अज्ञानता के समयों में किये गये पापों के लिये दण्ड देने की बजाए, उनकी आनाकानी करने के लिये तैयार है को समझने के लिये हमने बाइबल के कुछ तथ्यों को देखा था: परमेश्वर हमेशा, हर किसी के साथ, मसीही हो या गैर मसीही, अपने चरित्र और गुणों (निर्गमन 34:6-7; व्यवस्थाविवरण 32:4) के अनुसार ही व्यवहार करता है। वह हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है (भजन 103:14); परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी लोग पाप का दंड पाने से बच जाएँ (यहेजकेल 33:11)। परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; न तो वह स्वयं बुराई के द्वारा परखा जाता है, और न ही वह बुराई के द्वारा किसी की परीक्षा करता है (याकूब 1:13)। साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर, शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में हमें गिरा देने और पाप कर बैठने के लिए बहका देने से उत्पन्न स्थिति की आनाकानी करने और सभी मनुष्यों को पाप के दण्ड से बचने का अवसर देने के लिए तैयार है। आज हम इसी बात से सम्बन्धित बाइबल की कुछ अन्य बातों को भी देखेंगे और समझेंगे।

 

परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है, जैसे उसने अब्राहम की परीक्षा की (उत्पत्ति 22:1), हिजकिय्याह को परखा (2 इतिहास 32:31)। किन्तु जब परमेश्वर के किसी जन की कोई परीक्षा शैतान के द्वारा होनी होती है, तो शैतान केवल परमेश्वर की अनुमति, और उसके द्वारा निर्धारित सीमाओं के अंदर ही कार्य कर सकता है, जैसे कि हम अय्यूब की परीक्षाओं से देखते हैं (अय्यूब 1:8, 12; 2:3, 6)।


किन्तु अदन की वाटिका में शैतान द्वारा आदम और हव्वा को भरमाना, न तो परमेश्वर की इच्छा में था, न उसके लिए परमेश्वर ने शैतान को अनुमति दी थी, और न ही शैतान के लिए परमेश्वर द्वारा कोई सीमा निर्धारित की गई थी। परमेश्वर पहले से ही शैतान के धूर्त प्रयासों के विषय सचेत था, इसीलिए आदम और हव्वा को शैतान की धूर्तता से बचाए रखने के लिए, परमेश्वर ने उन्हें एक सीधी, स्पष्ट, छोटी सी आज्ञा दे रखी थी; और साथ ही अनाज्ञाकारिता का दुष्परिणाम भी बता रखा था - “तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी, कि तू वाटिका के सब वृक्षों का फल बिना खटके खा सकता है: पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाए उसी दिन अवश्य मर जाएगा” (उत्पत्ति 2:16-17)। किन्तु शैतान ने उन्हें अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में, कुटिलता में फँसा कर, अनाज्ञाकारिता के लिए उकसाया, और पाप में गिरा दिया। और तब ही से पाप करने की प्रवृत्ति ने मनुष्य में प्रवेश कर लिया, और सभी में फैल गई “इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया” (रोमियों 5:12)।


जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि शैतान और उसके दूत मनुष्य से हर प्रकार से सामर्थी हैं, वरन मनुष्य से अधिक बुद्धिमान भी हैं। वे अपनी इस बुद्धिमत्ता तथा योग्यताओं का प्रयोग मनुष्यों के विरुद्ध दुष्टता की कुटिल युक्तियों के द्वारा मनुष्यों को मूर्ख बनाकर, उन्हें बहका और भरमा कर पापमय व्यवहार और जीवन में जीने, और उन्हें पाप में गिराने के लिए करते हैं (2 पतरस 2:1-3)। साथ ही वे सत्य को मनुष्य से छिपाए रहते हैं, उसे सत्य के निकट आने ही नहीं देते हैं, प्रभु यीशु में लाए गए सीधे और सच्चे विश्वास से हर किसी को मिलने वाले उद्धार सत्य को जानने और समझने ही नहीं देते हैं। इसलिए, आदम और हव्वा में होकर मानव-जाति के विरुद्ध किया गया शैतान का यह कार्य, कुटिलता तथा सच्चाई को छुपा कर झूठ या अज्ञानता के अन्तर्गत करवाया गया कार्य था। मनुष्य जो कि शैतान से सामर्थ्य और बुद्धि में कम है, उसे धोखे में फँसा कर, उसकी सामर्थ्य के बाहर की परीक्षा में डालकर उसे पाप में गिराने का कार्य था।

 

आदम और हव्वा के द्वारा पाप करने के बाद, परमेश्वर ने उन्हें पाप को मान लेने, और उसके लिए क्षमा मांगने का अवसर दिया। किन्तु वे पाप को मानने के स्थान पर एक दूसरे पर और परमेश्वर पर भी दोष लगाते रहे, आदम ने हव्वा को बनाने और देने के लिए परमेश्वर को जिम्मेदार ठहराया (उत्पत्ति 3:12-13); और उन्होंने अवसर को गँवा दिया, दण्ड भुगतने की स्थिति में आ गए। इसीलिए हमारा सच्चा, खरा, ईमानदार, और न्यायी परमेश्वर स्वाभाविक, अपरिवर्तित मनुष्यों द्वारा किए गए पापों को अज्ञानता के समय में किए गए पाप मानकर, उनके लिए दण्ड देने में आनाकानी करता है, सभी मनुष्यों को वैसे ही पश्चाताप का अवसर देता है जैसा उसने आदम और हव्वा को दिया था।


जो लोग पापों से पश्चाताप कर लेने, प्रभु यीशु मसीह को अपना जीवन समर्पित कर देने, उद्धार पा लेने के बाद भी पाप में गिर जाते हैं, उनके लिए परमेश्वर के व्यवहार और समाधान को हम अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए, चाहे आप एक मसीही हों या गैर मसीही, अपने जीवन को गंभीरता से जाँच कर देख लीजिए कि आपने पापों के लिए पश्चाताप करने की प्रभु की इस आज्ञा का पालन किया है कि नहीं? यदि आप अभी भी अपने धर्म, डिनॉमिनेशन, उनके विधि-विधानों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य समझे बैठे हैं, तो आप शैतान द्वारा फैलाए गए धोखे के जाल में फंसे हुए हैं, और आपको आज, अभी, समय रहते इस धोखे से निकलने की आवश्यकता है; विलंब, अविश्वास, या बाद के लिए टालना बहुत भारी नुकसान करवा सकता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 21 - The Law’s Limitations – 13

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Man’s Ignorance - 3


In the previous article, to understand why, as given in Acts 17:30, God is willing to ignore the sins committed in times of ignorance, we had seen some Biblical facts: Whether a person is a Christian or a non-Christian, God treats everyone according to His own character and attributes (Exodus 34:6-7; Deuteronomy 32:4). God knows our capabilities very well; He always remembers that man is dust (Psalm 103:14); The death of even a wicked person is not pleasing to God; He wants everyone to be saved (Ezekiel 33:11). It is never in the will of God that man should ever be trapped by evil, and fall into sin. Neither is He ever tempted by evil, nor does He ever tempt anyone with evil (James 1:13). Moreover, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation (1 Corinthians 10:13). That is why God is ready to overlook the times of our ignorance, due to the devious and cunning ploys of Satan and his devices, that are beyond our capabilities to manage, through which Satan leads us into sin; and gives us the opportunity and the way to be saved. We will see some more on this in todays article.


God does test his people, just as he tested Abraham (Genesis 22:1), and Hezekiah (2 Chronicles 32:31). But when one of God’s people is to be tested through Satan, then for that testing Satan can only act with God's permission, and only within the limits set by God, as we see from Job's trials (Job 1:8, 12; 2:3, 6).


But the deception of Adam and Eve by Satan in the Garden of Eden was neither in God's will, nor had God permitted Satan to do so, nor was there any limit set by God about it for Satan. To protect Adam and Eve from Satan's deviousness, which He had already anticipated, He had given Adam and Eve a simple, clear, straightforward command, and had also warned them about the consequences of disobedience - "Then the Lord God commanded Adam, that you may eat the fruit of all the trees of the garden without knocking: but the tree of the knowledge of good or evil, you shall never bear the fruit of it." food: for the day you eat its fruit you will surely die" (Genesis 2:16-17). But Satan tricked them through his smooth talk, and his wickedness, enticed them into disobedience, and made them fall into sin. And from then onwards the desire to sin entered man, and spread to all "Therefore, just as through one man sin entered the world, and death through sin, and thus death spread to all men, because all sinned" (Romans 5:12).


As we have seen in the previous articles, Satan and his angels are stronger and more intelligent than man in everything. They use their devious intelligence and abilities to trick men, to mislead and deceive them, to make them live a sinful life and a behavior abhorrent to God, and to keep them in sin, by devious schemes of wickedness against humans (2 Peter 2:1-3). At the same time, they keep the truth hidden from man, do not allow him to come near to the truth, do not allow him to know and understand the truth about salvation available to everyone through simple and honest faith in the Lord Jesus. Therefore, this act of Satan, committed against mankind through Adam and Eve, was done by concealing the truth and in wickedness. It was an act done under falsehood or deliberate contrived ignorance. Man, who is inferior in power and intelligence than Satan, was trapped through deception, by tempting him beyond his power thereby leading him into sin.


After Adam and Eve sinned, God gave them the opportunity to confess their sin, and ask for forgiveness for it. But instead of admitting their sin, they blamed each other and God as well for it; Adam even blamed God for creating and giving Eve to him (Genesis 3:12-13); and so, they lost the opportunity, and had to face the punishment. That is why our true, upright, honest, and just God refuses to immediately punish the natural, unregenerate men for their sins; rather, considering their sins as acts committed in times of ignorance, He gives all men the opportunity to repent, just as He did with Adam and Eve.


We will see God's behavior and solution towards sin committed by those who have repented of their sins, have committed their lives to the Lord Jesus Christ, and yet have fallen into sin, even after being saved. For now, whether you are a Christian or a non-Christian, take a serious look at your life to see if you have obeyed the Lord's command for repentance. If you still consider yourself righteous and acceptable to God on the basis of your religion, denomination, the observance of their statutes and rituals, then you are in the trap of deceit spread by Satan, and you need to get out of this deception today, now, while you have the time and opportunity. Procrastination, unbelief, or postponing for a later time can do great harm.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 20 - Man’s Ignorance - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 20 - मनुष्य की अज्ञानता - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 20 - व्यवस्था की सीमाएँ – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

मनुष्य की अज्ञानता - 2  


हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा,प्रेरितों 17:30 में, “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर, उनके दण्ड से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है; बल्कि सभी लोगों से मन फिराने, तथा पश्चाताप करने के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।

अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। निर्गमन 34:6-7 में परमेश्वर ने स्वयं को मूसा पर इस रीति से प्रकट किया: “और यहोवा उसके साम्हने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि ‘यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करूणामय और सत्य, हजारों पीढिय़ों तक निरन्तर करूणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देने वाला है।’” बाद में मूसा ने परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा कि “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के गुणों के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  

परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)। परमेश्वर किसी दुष्ट की भी मृत्यु से प्रसन्न नहीं होता है, वरन चाहता है कि सभी लोग पाप का दंड पाने से बच जाएँ “सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो?” (यहेजकेल 33:11)।

परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; न तो वह स्वयं बुराई के द्वारा परखा जाता है, और न ही वह बुराई के द्वारा किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 

साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिरा देने और पाप कर बैठने के लिए बहका देने से उत्पन्न स्थिति की आनाकानी करने और सभी मनुष्यों को पाप के दण्ड से बचने का अवसर देने के लिए तैयार है। हम अगले लेख में इसके बारे में थोड़ा और देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 20 - The Law’s Limitations – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Man’s Ignorance - 2


Over the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance" in Acts 17:30. The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, a people given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here:


1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but is asking everyone to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


Now the question before us is why in Acts 17:30 is God reluctant to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this perplexing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. In Exodus 34:6-7, God had revealed Himself to Moses as: “And the Lord passed before him and proclaimed, ‘The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation.’” Later, in Deuteronomy 32:4 Moses says of God that, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His own attributes of truth, integrity, honesty, and being impartial. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14). Even the death of a wicked person does not please God; God wants everyone to be saved from the punishment of sin “Say to them: 'As I live,' says the Lord God, 'I have no pleasure in the death of the wicked, but that the wicked turn from his way and live. Turn, turn from your evil ways! For why should you die, O house of Israel?'” (Ezekiel 33:11).


It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. Neither is He ever tempted by evil, nor does He ever tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to overlook these times of our ignorance and give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic ploys that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin. We will see some more on this in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language