ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 21 सितंबर 2022

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली - पतरस पर? / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - Built on Peter?


Click Here for the English Translation

पतरस पर?


ईसाई या मसीही समाज में एक बहुत आम धारणा पाई जाती है कि प्रभु यीशु ने पतरस पर अपने कलीसिया बनाने की बात कही है; और इस धारणा का आधार मत्ती 16:18 में प्रभु द्वारा कही गई बात - “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे” को बनाया जाता है। किन्तु यह धारणा सही नहीं है, वचन के अनुसार नहीं है।

 

बाइबल की बातों को गलत समझने का सबसे बड़ा कारण है किसी एक शब्द, या वाक्यांश, या वाक्य, अथवा पद को उसके संदर्भ के बाहर लेकर उसकी ऐसी व्याख्या करना, जो संदर्भ के अनुसार देखे जाने में सही नहीं निकलती है। इसलिए बाइबल की हर बात को न केवल उसके तात्कालिक संदर्भ में देखना और समझना आवश्यक है, किन्तु बाइबल में शेष स्थानों पर उस विषय से संबंधित भागों में और क्या कहा गया है, उसे भी देखना और उन बातों के साथ अपनी व्याख्या के सामंजस्य को जाँचना भी अनिवार्य है। साथ ही, हमेशा यह ध्यान भी रखना चाहिए कि बाइबल की पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में कभी भी अध्यायों और पदों में नहीं लिखी गई थीं वरन सामान्य लेख, कविताओं, और पत्रों के समान ही लिखी गई थीं। वर्तमान में पाया जाने वाला यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में, हवाले देने और स्मरण रखने में सहायता करने के लिए किया गया। इसलिए यह विभाजन कृत्रिम है, और कई बार  किसी परिच्छेद या खंड या वाक्य के विचार को पूरा हुए बिना ही बीच में काट या रोक देता है। इसलिए सही व्याख्या के लिए, संदर्भ में देखते समय, हमेशा, अपने मन में इस पदों और अध्यायों के विभाजन को हटाकर, उस संबंधित लेख को एक पूर्ण बात या विचार के अनुसार देखना, समझना, और फिर समझाना चाहिए। यदि हमारी व्याख्या तात्कालिक संदर्भ तथा उस विषय पर बाइबल के अन्य बातों के साथ मेल नहीं खाती है, तो व्याख्या गलत है, और उसे सुधारे जाने की आवश्यकता है।

 

संपूर्ण बाइबल परमेश्वर का वचन है; संपूर्ण बाइबल परमेश्वर पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा लिखवाया गया है, अर्थात मूल और वास्तविक लेखक पवित्र आत्मा ही है, चाहे कलम चलाने वाले मनुष्य भिन्न हों; और यही वचन आदि में था, परमेश्वर के साथ था, परमेश्वर था, और देहधारी होकर हमारे मध्य में डेरा किया (यूहन्ना 1:1-2, 14)। इसलिए संपूर्ण बाइबल की बातों में कोई त्रुटि या परस्पर विरोधाभास संभव ही नहीं है, अन्यथा परमेश्वर में त्रुटि है, विरोधाभास है। इसलिए हर ऐसी व्याख्या जो तात्कालिक संदर्भ तथा संबंधित बातों एवं शिक्षाओं के साथ संगत नहीं है, वह गलत है, स्वीकार्य नहीं है; उसे मान और लेकर नहीं चला जा सकता है। यही बात इस धारणा को जाँचने की कसौटी भी है कि क्या वास्तव में प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाने के लिए कहा है? और जाँचे जाने पर यह प्रकट हो जाता है कि प्रभु ने ऐसी कोई बात नहीं कही, ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया; और यह धारणा बिलकुल गलत, अनुचित और पूर्णतः अस्वीकार्य है।


हम इस धारणा का विश्लेषण तीन बातों के अंतर्गत करेंगे:

  • क्या मत्ती 16:18 में प्रभु की कलीसिया बनाने की बात पतरस के लिए थी?

  • क्या वचन में किसी अन्य स्थान पर पतरस पर कलीसिया बनाने की, उसे कलीसिया का आधार रखने की पुष्टि है?

  • क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?


आज हम इन तीन में से पहली बात को देखेंगे। इस पद और इसमें प्रभु द्वारा कही गई बात को लेकर पतरस और कलीसिया के बारे में इस बड़े असमंजस और गलत धारणा का कारण इस पद की दो बातें हैं - (i) प्रभु द्वारा कहे गए ‘इस पत्थर’ को पतरस के लिए किया गया संबोधन मान लेना; और (ii) यूनानी भाषा में ‘पतरस’ शब्द के शब्दार्थ का ‘पत्थर’ अर्थ होना। मत्ती 16:18 का संदर्भ उससे पहले के पदों में कही गई प्रभु की बातों के द्वारा है। यह संदर्भ प्रभु द्वारा कहे गए ‘इस’ शब्द को परिभाषित करता है, और शब्द ‘पत्थर’ के वास्तविक अर्थ को प्रकट करता है। इसलिए इस पद को मत्ती 16:13 से आरंभ कर के देखना चाहिए। मत्ती 16:13-14 में प्रभु ने शिष्यों से पूछा कि लोग उसके विषय में क्या कहते हैं, और पद 15 में शिष्यों ने प्रभु के विषय लोगों के दृष्टिकोण को उसे बता दिया। फिर पद 15 में प्रभु शिष्यों से उसके लिए उन शिष्यों के दृष्टिकोण को पूछता है। इसके लिए “शमौन पतरस ने उत्तर दिया, कि तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है” (मत्ती 16:16); और पद 17 में इस उत्तर एवं दृष्टिकोण के लिए प्रभु पतरस की सराहना करता है, और उससे कहता है “...क्योंकि मांस और लहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है”। ध्यान कीजिए कि प्रभु पतरस से कह रहा है कि “मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है”; स्पष्ट है कि यहाँ पर “यह बात” से अभिप्राय है वह दर्शन जो पिता परमेश्वर ने, पतरस को, परमेश्वर पुत्र, अर्थात प्रभु यीशु मसीह के बारे में प्रदान किया है। अब यदि पदों के मध्य के इस कृत्रिम विभाजन को हटा कर, पद 17-19 को एक निरंतर विचार के रूप में देखें, जैसा वह मूल भाषा में लिखा गया था, तो यह समझने में कोई असमंजस नहीं होता है कि पद 18 का “इस”, पद 17 के “यह बात” से संबंधित है। अर्थात पद 18 का “इस” पद 17 में परमेश्वर पिता द्वारा पतरस को दिए गए दर्शन या भेद के प्रकटीकरण के विषय है। इस पर भी ध्यान दीजिए कि यदि प्रभु ने पद 18 में “इस” का प्रयोग पतरस के लिए किया होता, यह दिखाने के लिये कि वह पतरस पर अपनी कलीसिया बनाएगा, तो अधिक उचित तथा प्रयुक्त शब्द होते “तुझ पर”, न कि “इस पत्थर पर”।

 

अब यहाँ पर असमंजस उत्पन्न करने वाली दूसरी बात को समझते हैं। मूल यूनानी भाषा में, इस वाक्य में, प्रभु द्वारा शब्दों का आलंकारिक प्रयोग किया गया है। ध्यान कीजिए, प्रभु के साथ पतरस की पहली भेंट में प्रभु ने उस से कहा था “...तू यूहन्ना का पुत्र शमौन है, तू कैफा, अर्थात पतरस कहलाएगा” (यूहन्ना 1:42); यहाँ प्रयुक्त शब्द “कैफा, Cephas” सिरियक भाषा का शब्द है, जिसका यूनानी अनुवाद पेत्रोस है, जिससे पतरस शब्द आया है, और जैसा इस पद में लिखा गया है, सिरियक “कैफा, Cephas” तथा यूनानी “पेत्रोस”, दोनों ही शब्दों का अर्थ ‘पत्थर’ या ‘कंकर’, अर्थात एक छोटा पत्थर होता है। मत्ती 16:18 के आरंभिक वाक्य में भी प्रभु इसी बात को उसे स्मरण करवा रहा है कि तू “पेत्रोस”, अर्थात “कैफा, Cephas” यानी कि एक छोटा पत्थर या कंकर है। किन्तु मत्ती 16:18 में, अगले वाक्य में, “इस पत्थर” में प्रभु ने “पेत्रोस” शब्द का नहीं, वरन “पेत्रा” शब्द का प्रयोग किया, जिसका अर्थ होता है “चट्टान”। इन दोनों शब्दों को अपने-अपने स्थानों पर रखने से मत्ती 16:18 इस प्रकार पढ़ा जाएगा: “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस [पेत्रोस - कंकर, या छोटा पत्थर] है; और मैं इस पत्थर [पेत्रा - चट्टान, जो विशाल दृढ़, अटल होती है] पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।”

 

अब, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हम प्रभु द्वारा शब्दों के आलंकारिक प्रयोग, और इस वाक्य के वास्तविक अर्थ को समझ सकते हैं, जिसकी पुष्टि फिर वचन की अन्य संबंधित बातों से, तथा पतरस के बारे में विश्लेषण से - हमारे उपरोक्त दूसरे और तीसरे प्रश्नों के उत्तरों से भी हो जाती है। इन स्पष्टीकरणों के समावेश के साथ, प्रभु की कही बात का अभिप्राय कुछ इस प्रकार का होता - “तू एक कंकर/छोटा पत्थर है। और मैं इस चट्टान पर, अर्थात पिता परमेश्वर द्वारा तुझ पर प्रकट किए गए इस अटल, दृढ़, अडिग, सत्य पर कि मैं जीवते परमेश्वर का पुत्र यीशु हूँ, अपनी कलीसिया बनाऊँगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।” प्रभु की यह बात वचन की अन्य बातों के साथ भी संगत है, तथा पतरस के जीवन का विश्लेषण भी यही दिखाता है कि वह प्रभु की कलीसिया का आधार कभी नहीं हो सकता था, कलीसिया उस पर नहीं बनाई जा सकती थी; और ऐसा करना वचन में त्रुटि एवं विरोधाभास ले आता है।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें; किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो।


 यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • सभोपदेशक 7-9 

  • 2 कुरिन्थियों 13


************************************************************************

English Translation

Built on Peter?


There is a very common misunderstanding amongst the Christians, that the Lord Jesus has said that He will build His Church on Peter. The basis for this misunderstanding is Matthew 16:18, “And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.” This is because of misinterpreting this verse.


The most common reason for misinterpreting and misunderstanding something from the Bible is taking some word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible out of its context and giving it meanings that do not stand up to scrutiny when that word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible is seen in its actual context. Therefore, to properly understand Biblical things, not only should they be taken and understood in their immediate context, but also by considering what has been said in the Bible at other places about the same thing; every interpretation should satisfy, be consistent with everything said in the Bible about it; there should be no contradictions - none whatsoever, in the immediate and the related portions. Another fact that should always be borne in mind while interpreting and understanding is that in their original form and writing, the books of the Bible were not written in chapters and verses, as we presently have them in our Bibles. They were written as just another text, poetry, letter in general use is written. This current division into chapters and verses came about much later, as an aid, to cite, quote, and memorize Scripture portions. Therefore, this division is artificial, and at many places it cuts off the running thought of a sentence or passage in between, before its completion. Hence, for a correct interpretation, while looking at the context, it is always helpful to mentally remove the divisions in to verses and chapters, and consider the whole thought as one unit. If our interpretation and understanding is not consistent with either the immediate context, or with other related passages and portions, then that interpretation and understanding is wrong, and needs to be rectified.


The whole of the Bible is the Word of God; the whole Bible has been written under the guidance of God the Holy Spirit, i.e., the original and actual author is the Holy Spirit, even though the persons using the pen for writing the words may be different. It is this Word that was present at the beginning, was with God, was God, and became flesh to dwell amongst us (John 1:1-2, 14). So, there can never be any error or mutual contradiction in the things of the Bible, else it implies imperfections and contradictions in God Himself. Therefore, every explanation and interpretation that is not consistent with the immediate context and the related things in the Bible is false, unacceptable, cannot be agreed to and used in any manner. These facts also serve as a guide for us to examine this notion that did the Lord Jesus really say that He will build His Church on Peter? We will see how on proper examination and with a correct understanding, it becomes clear that the Lord Jesus never said anything like this, nor did He give any such assurance; this is a completely wrong notion, is totally unjustified, and absolutely unacceptable.


We will examine this notion about the Church being built on Peter through three questions:

  • Was the Lord’s statement in Matthew 16:18 about building His Church, about Peter?

  • Does the Scripture at any other place support or state this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?

  • Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?


Today we will look at the first of the above three questions. Two things in this verse are the main cause of the confusion and misunderstanding about the Church being built on Peter - (i) The assumption that the Lord’s use the words “on this rock” for Peter; and (ii) The meaning of “Peter”. Before taking up these two questions, let us first consider the context of this verse and its implications regarding interpretation. The immediate context of Matthew 16:18 are its preceding verses. These verses define the word ‘this’ used here by the Lord, and clarify the actual meaning of the word ‘Peter.’ Therefore, this verse should be studied along with its preceding verses, i.e., from Matthew 16:13 onwards. In Matthew 16:13-14 the Lord Jesus is asking His disciples, what do the people say about Him; and in verse 15, the disciples tell Him what the people think. Then, in verse 15, the Lord asks the disciples what do they think about Him. For this, “Simon Peter answered and said, "You are the Christ, the Son of the living God."” (Matthew 16:16); and the Lord in verse 17 appreciating Peter’s answer and commends him for it, and says to him “...for flesh and blood has not revealed this to you, but My Father who is in heaven”. Take note that the Lord says to him “revealed this to you”; clearly the “this” here is meant for the revelation given to Peter by God the Father about God the Son, Lord Jesus. Now if you mentally remove the artificial division into verses, and consider the passage from verse 17-19 as one continual thought, as it had been written in the original text, then there is no confusion in understanding that the “this” of verse 18 is related and about the same thing as the “this” of verse 17; i.e., the “this” of verse 18 is not about Peter but about the revelation given by God the Father to Peter. Also take note that if in verse 18 the Lord Jesus had wanted to say that He will build His Church on Peter, then instead of the word “this” for Peter, the more appropriate word which He would have used would have been “on you”, and not “on this rock.”


Now let us look at the second thing that causes the confusion and misunderstanding about this verse. In the original Greek language, the Lord has used allegorical or metaphorical words in this conversation. Recall that in His first meeting with Peter, the Lord has said to him, “...You are Simon the son of Jonah. You shall be called Cephas (which is translated, A Stone)” (John 1:42); the word cephas used here is a word of the Syriac language, and its Greek translation is ‘petros’, from which the name Peter has been derived. Both these words, Syriac cephas and Greek Petros mean the same thing - a small stone or pebble. In Mathew 16:18, in the opening sentence of verse the Lord is reminding Peter the same thing, that he is ‘petros’ i.e., ‘cephas’. But in the next sentence of verse 18 the Lord does not use the word ‘petros’, but says ‘petra’ which means a big rock. By putting the translations of these words in the place where they have been used, Matthew 16:18 can be paraphrased as: “And I also say to you that you are Peter [petros - a small stone or pebble], and on this rock [petra - rock, that which is large, firm, and unmovable] I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.”


Now, by putting together all these things, and the figures of speech used by the Lord, we can understand the correct meaning of this verse. This meaning can then be affirmed by checking if it is consistent with the other related things given in the Bible, and by analyzing Peter’s ministry – the second and third questions given above. By taking all of these things together, what the Lord has said in this verse, can be stated like this: “you are a small stone/a pebble. I will build My Church on this firmly established and unmovable, rock-solid truth, i.e., what God the Father has revealed to you, that I am Jesus the Son of the Living God; and the gates of Hades will not be able to prevail upon that Church.” This statement of the Lord is consistent with the other things mentioned in the Scriptures; an examination of the life of Peter too reveals that he could never be the foundation of the Church of the Lord Jesus; the Church could never have been built on him; and to assume anything like this is to bring errors and contradictions in God’s Word.


If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Ecclesiastes 7-9 

  • 2 Corinthians 13



मंगलवार, 20 सितंबर 2022

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली - "कलीसिया" की समझ / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - Understanding "Church"


Click Here for the English Translation

शब्द “कलीसिया” को समझना


मसीही जीवन और सेवकाई को तब ही उचित रीति से समझा और किया जा सकता है, जब “मसीही” होने के तात्पर्य और उद्देश्य को ठीक से समझ लिया जाए। अन्यथा, शैतान हमें अनेकों गलत धारणाओं, शिक्षाओं, और मन-गढ़न्त बातों में फंसा कर परमेश्वर के मार्गों से भटका देगा, और हम इसी भ्रम में पड़े रह जाएंगे कि हम परमेश्वर को स्वीकार्य, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार कार्य कर रहे हैं, और जीवन जी रहे हैं, जब कि वास्तविकता में हम शैतान के बताए और सिखाए अनुसार कर रहे होंगे। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि बाइबल के अनुसार “मसीही” होने का अर्थ है प्रभु यीशु मसीह का समर्पित और प्रतिबद्ध शिष्य होना (प्रेरितों 11:26)। शब्दार्थ एवं पहचान के रूप में “मसीही” होने की यही सही परिभाषा है, और इसी के अनुसार मसीही या प्रभु यीशु के शिष्य होने को समझा जाना चाहिए, शिष्यता के कर्तव्यों का निर्वाह किया जाना चाहिए। किन्तु इसके साथ ही यह भी जानना और समझना आवश्यक है कि प्रभु यीशु ने संसार में से लोगों को “मसीही” या अपने शिष्य होने के लिए क्यों बुलाया; क्यों उन्हें यह आदर और ज़िम्मेदारी प्रदान की? मसीही जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा तथा आत्मिक वरदानों की भूमिका के अध्ययन में हम देख चुके हैं कि परमेश्वर ने अपने प्रत्येक जन के लिए कोई न कोई भला कार्य पहले से निर्धारित कर रखा है (इफिसियों 2:10), और परमेश्वर द्वारा सौंपे गए इस कार्य को करने में सहायता के लिए, उसे सुचारु रीति से करवाने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को उस की सेवकाई के लिए उपयुक्त आत्मिक वरदान निर्धारित करता एवं प्रदान करता है। मण्डली, या मसीही विश्वासियों के समूह में सब की भिन्न सेवाकाइयाँ और वरदान हैं, किन्तु सभी फिर भी एक ही नाम “मसीही” के द्वारा जाने, पहचाने, और संबोधित किए जाते हैं। अर्थात, मसीही होना, मसीहियों के अपने समूह में सेवकाई एवं वरदानों के प्रयोग के उन दायित्वों और कार्यों के निर्वाह से बढ़कर या ऊपर के स्तर के बात है; और जो मसीही है, वही परमेश्वर द्वारा सेवकाई और वरदानों के सौंपे जाने का हकदार है। सेवकाई और वरदान उसे मसीही नहीं बनाते हैं, वरन, उसके मसीही, परमेश्वर के लोग, परमेश्वर की सन्तान, होने के द्वारा उस पर आई ज़िम्मेदारियाँ, उससे परमेश्वर की अपेक्षाएं और उद्देश्य उसे वह सेवकाई और संबंधित वरदान दिए जाने के लिए योग्य ठहराते हैं। मसीहियों से परमेश्वर की अपेक्षाएं और उद्देश्य जानने और समझने के लिए यह “कलीसिया” या “मण्डली” के दर्शन को समझना बहुत आवश्यक है।

 

जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, “कलीसिया” शब्द का परमेश्वर के वचन बाइबल में सर्वप्रथम प्रयोग, प्रभु यीशु मसीह द्वारा मत्ती 16:18 में हुआ है - “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।” आज सामान्यतः “कलीसिया” शब्द से लोग एक विशेष भवन या इमारत या बिल्डिंग की कल्पना करते हैं, जहाँ पर ईसाई या मसीही धर्म को मानने वाले अपनी पूजा-अर्चना, आराधना, रीति-रिवाजों के पालन, आदि के लिए एकत्रित होते हैं। और साथ ही इस सामान्य धारणा के अनुसार उनके ध्यान में उस विशेष भवन या इमारत या बिल्डिंग का एक विशिष्ट स्वरूप भी आ जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद ‘कलीसिया’ या मण्डली किया गया है, वह है “ekklesia, एक्कलेसिया” जिसका शब्दार्थ होता है, “व्यक्तियों का एकत्रित होना”, या “व्यक्तियों का समूह” या “व्यक्तियों की सभा”; और प्रेरितों 19:32, 39 में “ekklesia, एक्कलेसिया” शब्द का अनुवाद “सभा” किया गया है।

 

मसीही विश्वास के प्रारंभिक दिनों में लोग घरों में (रोमियों 16:5; 1 कुरिन्थियों 16:19; कुलुस्सियों 4:15; फिलेमोन 1:2), खुले स्थानों पर, जैसे कि नदी के किनारे (प्रेरितों 16:13), आदि स्थानों पर आराधना के लिए एकत्रित हुआ करते थे। घरों में आराधना, उपासना के लिए एकत्रित होने की सभा के लिए उपरोक्त सभी  हवालों में “ekklesia, एक्कलेसिया” प्रयोग किया गया है।  इसमें किसी भी विशिष्ट प्रयोग के लिए किसी वस्तु के द्वारा बनाए गए किसी विशेष भवन या इमारत का कोई अभिप्राय ही नहीं है। उन आरंभिक मसीही विश्वासियों के लिये शब्द “एक्कलेसिया” का सीधा और सामान्य अर्थ था प्रभु परमेश्वर की आराधना के लिये एकत्रित समूह। इसलिए, जब प्रभु यीशु ने पतरस से उपरोक्त वाक्य कहा, तो उसने तथा उसके साथ के अन्य शिष्यों ने भी इसी शब्दार्थ के साथ प्रभु के इस वाक्य “और मैं [इस पत्थर पर] अपनी कलीसिया बनाऊँगा” को कुछ इस प्रकार से समझा होगा, “...और मैं अपने लोगों को एकत्रित करूंगा...”। जैसे ही हम “कलीसिया” शब्द के मूल अर्थ के साथ प्रभु के इस वाक्य और अन्य स्थानों पर इस शब्द के प्रयोग को देखते हैं, तो स्वतः ही “कलीसिया” शब्द के साथ जुड़ी अनेकों भ्रांतियों और गलत समझ एवं अनुचित शिक्षाओं का आधार समाप्त हो जाता है; उन बातों के मिथ्या एवं व्यर्थ होने की बात प्रकट हो जाती है, जैसे हम आने वाले दिनों के लेखों में देखेंगे।

 

इसकी तुलना में, अंग्रेज़ी शब्द Church यूनानी भाषा के शब्द ‘कुरियाकॉन’ से आया है, जिसका शब्दार्थ होता है “प्रभु का घर” अर्थात “उपासना या आराधना का स्थान”; किन्तु नए नियम की मूल यूनानी भाषा के लेखों में यह शब्द पूरे नए नियम में कहीं पर भी प्रयोग नहीं किया गया है। तो फिर “ekklesia, एक्कलेसिया” से “Church, चर्च” कैसे आ गया? इसे हम प्रभु यीशु के शिष्यों के समूह को बाइबल में जिन विभिन्न रूपकों या उपनामों से संबोधित किया गया है उसे देखते समय समझेंगे। अभी के लिए हम यही ध्यान रखते हैं कि नए नियम में मसीही विश्वास एवं शिक्षाओं के संदर्भ में, मूल यूनानी भाषा में “ekklesia, एक्कलेसिया” शब्द न तो किसी भौतिक भवन या आराधना स्थल के लिए, और न ही ईसाई लोगों की किसी संस्था के लिए प्रयोग किया गया है। वरन, नए नियम में मसीही विश्वास एवं शिक्षाओं के संदर्भ में, यह शब्द प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों के समूह या समुदाय के लिए ही विभिन्न अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया गया है, जिन्हें हम आगे के लेखों में देखेंगे।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो ध्यान कीजिए कि किसी भी शिक्षा या शब्द को उसके मूल और वास्तविक प्रयोग के अनुसार समझना कितना आवश्यक है। जब इस बात का ध्यान नहीं किया जाता है, तो शैतान को कैसे अपनी गलत शिक्षाएं ले आने और फैलाने का खुला अवसर मिल जाता है। इसलिए बाइबल में दिए गए बेरिया एवं थिस्सलुनीकिया के विश्वासियों के उदाहरणों (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 1:6-8; 5:21) के समान, गलत शिक्षाओं को सीखने और सिखाने से बचे रहने के लिए, हर बात को परमेश्वर के वचन से परखने और जाँचने के बाद ही स्वीकार करने की आदत बना लें। इसे कठिन या सामान्य लोगों के लिए न मानी जा सकने वाली बात न समझें -  बेरिया एवं थिस्सलुनीकिया के ये विश्वासी न तो कोई वचन के ज्ञानी और विद्वान थे, और न ही किसी बाइबल कॉलेज या सेमनरी के छात्र। ये सभी मेरे और आपके समान साधारण लोग थे, अधिक पढ़े लिखे भी नहीं थे - शिक्षा उन दिनों दुर्लभ हुआ करती थी, इनके हाथों में केवल पुराना नियम ही था, इनके पास पुराने नियम की व्याख्या करने वाली कोई पुस्तकें नहीं थीं, मसीही विश्वासी होने के कारण ये उस समय के वचन के विद्वानों - फरीसियों, सदूकियों, और शास्त्रियों, द्वारा तिरस्कार किए हुए थे, उन से पूछ और सीख नहीं सकते थे - यदि उन्हें यह सुविधा उपलब्ध भी होती, तो केवल उन प्रभु यीशु के विरोधियों की गलतियों को ही सीखते परमेश्वर के वचन की सच्चाइयों को नहीं। ये केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा सिखाए जाने पर निर्भर थे। और जब उन्होंने सच्चे मन और विश्वास से पवित्र आत्मा से सीखने के लिए अपने हाथ फैलाए, तो पवित्र आत्मा ने उन्हें सिखाया भी, और उन्हें हमारे अनुसरण के लिये हमेशा के लिये परमेश्वर के वचन में भले उदाहरण के रूप में आदर के साथ लिखवा दिया। जैसे पवित्र आत्मा ने तब उन्हें सिखाया था, वेसे ही आज मुझे भी सिखा रहा है, और वह आपको भी सिखाने के लिए तत्पर और तैयार है; यदि आप सच्चे और समर्पित मन से उससे सीखने के लिए तैयार हों और सीखने का प्रयास करें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • सभोपदेशक 4-6 

  • 2 कुरिन्थियों 12


*********************************************************************

English Translation

Understanding “Church”


Christian life and Ministry can only be understood, properly and worthily fulfilled when one properly and correctly understands the meaning of being a “Christian.” Else Satan will entangle us into many wrong concepts and false notions, unBiblical teachings, and contrived doctrines, through them beguile and mislead us away from God’s ways. Then, under the deception that we are working for God, in a manner acceptable to God, living and doing according to God’s will, we will carry on actually being away from God, and working according to Satan’s devious strategies against us. We have seen in the previous articles that Biblically speaking, to be “Christian” is to be a committed disciple of the Lord Jesus (Acts 11:26). In the literal sense of the word, and as an identity, this is the only and correct meaning of being a “Christian.” It is only according to this meaning or definition that being a “Christian” should be understood and seen, and the responsibilities of a disciple of Christ should be carried out. But along with this, it is necessary to also understand, why the Lord Jesus called out people from the world to be His disciples i.e., “Christians;” why did He give them this honor and responsibility. Through our study on the role of God the Holy Spirit and His Spiritual gifts in Christian life and Ministry we have seen that God has determined some “good work” or the other for each and every one of His people (Ephesians 2:10). The Spiritual gifts that God the Holy Spirit gives to God’s children are according to their God determined works or ministries, to help them carry them out properly and worthily. It is only the Holy Spirit who decides and gives which gifts to give to whom. In the Church or the Assembly of God, every Believer has his own ministry, his own assigned works, and different Spiritual gifts given to them accordingly. Yet, they are all known, recognized, and addressed by one name “Christians.” This means that to be a “Christian” is over and above being known for one’s work, ministry, and gifts; and those who actually are “Christians” are the ones who are given works, ministries, and Spiritual gifts by God. We need to take note of and understand that works, ministries, and Spiritual gifts do not ever make anyone a “Christian”; rather the person’s being a “Christian Believer” brings upon him certain responsibilities, and accordingly, to fulfill His purposes through him God assigns some works, ministries and Spiritual gifts to them, because God has certain expectations from them who are His family, His children. To understand the concept of fulfilling the purposes and expectations of God, it is necessary to understand the concept of the “Church” or “Assembly” of the Lord Jesus Christ.


As we have seen in the previous article, the word “Church” was first used in the Bible by the Lord Jesus in Matthew 16:18 - “And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.” Today, generally speaking, on hearing the word Church, people usually think of a particular building or a particular physical structure, where the followers of the Christian religion gather for their worship, religious ceremonies, feasts, and festivals etc. Often the concept of this building is also associated with a particular shape of the building too. But the word translated as “Church,” in the original Greek language is “ekklesia,” which literally means “the gathering of people”, or, “an assembly of people;” and in Acts 19:32, 39 the word ekklesia has been translated as “assembly.”


In the initial days of the Christian Faith, people would gather in homes and houses (Romans 16:5; 1 Corinthians 16:19; Colossians 4:15; Philemon 1:2), in open places, e.g., a riverside (Acts 16:13), etc. for their worship. In all these instances, the Greek word “ekklesia” has been used to denote the gathering of people for worship. At no place does the use of this word imply or indicate a special building constructed for this purpose. For those initial Christians, the word “ekklesia” simply meant a gathering together for worshipping the Lord God. Therefore, when the Lord Jesus first used this word while talking to Peter, Peter and the disciples would have understood the Lord’s statement “...and I will build my Church” as something like “... and I will gather my people together.” As soon as we place the original meaning of the word into this statement of the Lord and into the other places where “ekklesia” is used, automatically, the very basis of many false notions and wrong concepts, wrong teachings and false doctrines related to the Church gets eliminated, and the vanity, the falsehood of all such contrived, unBiblical teachings becomes apparent, as we will see in the days to come.


In contrast, it is interesting to note that the English word “Church” has actually come from the Greek word “kuriakon” which literally means “the Lord’s House”, i.e., “a place of worship”; and in the original Greek language texts, this word has never been used in the whole of the New Testament. Then how did “Church” come into use in place of “ekklesia”? We will see this when we are considering the various metaphors used for the assembly of the Lord’s disciples. For now, we will only keep in mind that in context of the Christian Faith and its teachings, the Greek word ekklesia has never been used for a physical building or place of worship, nor for any organization of Christians. Rather, in the New Testament, in context of the Christian Faith and teachings, this word has been used with various meanings and implications for a gathering together of the disciples and followers of the Lord Jesus, as we will see in the coming articles.


If you are a Christian Believer, then learn and understand how important it is to see words and teachings as given in the original language. When this basic fact is not kept in mind, it gives Satan an open opportunity to bring in his false teachings and wrong doctrines. Therefore, according to the examples of the Berean and Thessalonian Christian Believers given in the Bible (Acts 17:11; 1 Thessalonians 1:6-8; 5:21), to avoid falling into and propagating wrong teachings, make it a habit to always first cross-check and verify everything from God’s Word, and only then accept and follow it. Do not make the mistake of considering this to be a difficult exercise, or something impossible for the general public to follow and do; these Christian Believers of Berea and Thessalonica were neither scholars of the Scriptures, nor were they students of any Seminary or Bible College. They were all simple, common people like you and me, not much educated either - education was a very limited and rare opportunity in those days. They only had the Old Testament with them, and no expository books and commentaries to explain the Scriptures to them. Being Christian Believers, they were people who had been rejected and cast away by the Scriptural Scholars, the Pharisees, Sadducees, and the Scribes of their times, and could not go to them to ask or clarify or learn anything - which in a way was good, since if they could learn from these Scholars, they would only have learnt wrong things, things against the Lord Jesus and His teachings, and not the actual truths of God’s Word. They were dependent only upon God the Holy Spirit to teach them the Word of God. And, when with a committed and true heart, an honest intention, they spread out their hands to the Holy Spirit to learn God’s Word, then the Holy Spirit not only taught them, but also placed them as an honorable example for us to emulate in the Word of God for eternity.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Ecclesiastes 4-6 

  • 2 Corinthians 12




सोमवार, 19 सितंबर 2022

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली - परिचय / The Church, or, Assembly of Christ Jesus


Click Here for the English Translation

परिचय 


आज ईसाई या मसीही होना, एक धर्म का निर्वाह करने वाला होना मान लिया जाता है, जो परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार सही समझ नहीं है। इस ईसाई धर्म में भी ईसाई या मसीही कहलाने वाले लोग एक साथ और एक जुट रहकर एक उद्देश्य के लिए कार्य करने वाले नहीं, वरन अनेकों डिनॉमिनेशंस, अर्थात, गुटों और समुदायों में बंटे हुए और विभिन्न उद्देश्यों के लिए कार्य करने वाले दिखाई देते हैं। उन डिनॉमिनेशंस, अर्थात, गुट या समुदायों के अनुसार, उनके ईसाई या मसीही होने के विषय उनकी मान्यताओं में बहुत भिन्नताएं देखी जाती हैं, इन भिन्न मान्यताओं को लेकर उनमें बहुत से मतभेद देखे जाते हैं, तथा इस भिन्नता के कारण कभी-कभी परस्पर कटुता, बैर, एवं एक-दूसरे का विरोध भी देखा जाता है। इन बातों के कारण यह मानना कठिन हो जाता है कि वे सभी एक ही प्रभु - यीशु मसीह, को मानने वाले लोग हैं। जो लोग प्रभु यीशु मसीह के नाम में संसार को प्रेम, बलिदान, सहनशीलता, सहयोग, नम्रता, औरों की सहायता करने, आदि सद्गुणों की बातों की शिक्षाएं देते हैं, उनके अपने जीवनों में, तथा परस्पर व्यवहार में, विशेषकर किसी दूसरे डिनॉमिनेशन, अर्थात, गुट या समुदाय के लोगों के प्रति इन्हीं बातों के पालन की बहुत कमी देखी जाती है। इस विरोधाभास के दो मुख्य कारण हैं; दोनों ही प्रभु यीशु द्वारा अपने आरंभिक शिष्यों को जाकर संसार के लोगों को शिष्य बनाने की सौंपी गई ज़िम्मेदारी (मत्ती 28:18-1-20) के पालन न करने के कारण हैं। पहला कारण है कि हर कोई जो अपने आप को मसीही अर्थात मसीह यीशु का अनुयायी कहता है, वह वास्तव में मसीही अर्थात मसीह यीशु का सच्चा और समर्पित शिष्य नहीं होता है। और इस कारण जो वास्तविक और सच्चे समर्पित शिष्य नहीं होते हैं। वे मसीह यीशु की नहीं अपने मन की, या अपने डिनॉमिनेशन के अगुवों की, यानि कि किसी-न-किसी मनुष्य की इच्छा के अनुसार चलते हैं, और उस इच्छा को पूरा करना ही अपना कर्तव्य समझते हैं। दूसरा कारण है कि जो अपने आप को मसीही या मसीह यीशु के अनुयायी कहते हैं, जिन्होंने मसीह यीशु की शिष्यता स्वेच्छा से निर्णय लेकर स्वीकार की है, उन्हें भी उनके मसीही होने, मसीह यीशु द्वारा उसका अनुयायी होने के लिए उन्हें बुलाए जाने के उद्देश्य का या तो पता नहीं है, अथवा उसका ध्यान नहीं है। वे भी प्रभु और उसके वचन की आज्ञाकारिता में चलने को वह महत्व नहीं देते हैं, जो उन्हें देना चाहिए। इसलिए प्रभु और उसके वचन की अधूरी आज्ञाकारिता के कारण उनके जीवन भी मसीह यीशु में लाए गए विश्वास की वास्तविकता को व्यावहारिक जीवन में पूर्णतः प्रकट नहीं करते हैं।

 

पहले कारण, वास्तव में मसीही न होने के बारे में विस्तार से पहले के लेखों में देख चुके हैं। संक्षेप में, प्रेरितों 11:26 में दी गई बाइबल की परिभाषा के अनुसार, मसीही वह है जो प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है। किसी का शिष्य होने का अर्थ है अपने आप को उसके प्रति समर्पित कर देना और उसके कहे, उसकी शिक्षाओं के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना, उन शिक्षाओं का प्रसार करना, उन्हें अपने जीवन में जी कर दिखाना। यह एक स्वाभाविक और सर्वमान्य तथ्य है कि किसी की भी शिष्यता प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा स्वेच्छा से धारण की जाती है। व्यक्ति किसी का आदर कर सकता है, उसकी शिक्षाओं और जीवन को भला और अनुसरणीय मान सकता है, किन्तु यह करने से वह उसका शिष्य नहीं हो जाता है। शिष्य बनने के लिए स्वेच्छा से और समझते-बूझते हुए निर्णय लेना पड़ता है, उस निर्णय के अनुसार जीना पड़ता है। न तो कोई वंशागत रीति से शिष्यता प्राप्त करता है, और न ही किसी को बलपूर्वक, या किसी लोभ-लालच में एक वास्तविक, सच्चा और समर्पित शिष्य बनाया जा सकता है। और यदि कोई इस प्रकार अनुचित रीति से मसीह यीशु का शिष्य बन भी जाए, तो भी उसके जीवन से मसीही विश्वास की बातें और व्यवहार दिखाई नहीं देगा। वह मसीही होने के प्रभु यीशु के उद्देश्यों को कभी निभा नहीं सकेगा, कभी पूरा नहीं कर सकेगा। वह केवल नाम ही का मसीही होगा, किसी काम का या वास्तविक मसीही नहीं।

 

दूसरा कारण, मसीह यीशु के प्रति अपूर्ण समर्पण और अधूरी आज्ञाकारिता, के बारे में समझने के लिए प्रभु यीशु द्वारा अपनी कलीसिया या मण्डली या “Church” बनाने की बात को देखना, जानना, और समझना होगा। जो प्रभु के साथ वास्तविकता में जुड़ गए हैं, वे स्वतः ही प्रभु की मण्डली या कलीसिया के साथ भी जुड़ गए हैं। इस मण्डली या कलीसिया के लिए प्रभु की एक योजना है, प्रयोजन है, और अन्ततः मनुष्य की कल्पना से भी बढ़कर प्रतिफल भी हैं। जो मसीही विश्वासी अपने आप को प्रभु की मण्डली या कलीसिया का एक अभिन्न एवं महत्वपूर्ण अंग होने, और उसमें अपनी ज़िम्मेदारी को ठीक से समझ लेगा, फिर वह अपने मसीही जीवन को प्रभु की इच्छा के अनुसार और प्रभु की महिमा के लिए व्यतीत करेगा। आज से आरंभ होने वाली इस श्रृंखला में हम प्रभु की इस कलीसिया या मण्डली के बारे में अध्ययन आरंभ करेंगे। कलीसिया के विषय जानकारी और समझ-बूझ लेने के लिए हम बाइबल में “कलीसिया” या “Church” शब्द के प्रथम प्रयोग के पद, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्य पतरस से कही गई बात, “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे” (मत्ती 16:18) से आरंभ करेंगे। इस पद में निहित कलीसिया के विभिन्न पहलुओं को देखने के बाद, फिर हम बाइबल में अन्य स्थानों से प्रभु की कलीसिया के विषय और बातों को देखेंगे, सीखेंगे।

 

 यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • सभोपदेशक 1-3 

  • 2 कुरिन्थियों 11:16-33


********************************************************************

English Translation

Introduction


Today being known as a “Christian” is assumed to be the follower of a religion, commonly known as the Christian Religion, which, according to the Bible is not a correct understanding of the term “Christian.” Even in the Christian religion, the followers of this religion, instead of living together in unity and working for a common purpose, are divided into many denominations, sects, groups. Each denomination, sect, group has a different set of beliefs, rituals, and traditions; and often one set is quite different from any other. Because of these differences, usually there are serious differences of thinking and opinion, which can often result in feelings of opposition, bitterness, criticism, even going to the extent of enmity. Because of these things, it becomes difficult to believe and accept that they all are the followers of the same Lord Jesus Christ. These people, who preach and teach to the world about virtues love, sacrifice, forbearance, cooperation, humility, helping others etc., in their own lives and mutual behavior, particularly towards another denomination, sect, or group, these very things are found to be sorely lacking or minimal. There are two main reasons for this contradiction, and both are related to the non-compliance with the Great Commission (Matthew 28:18-20) given by the Lord Jesus to His disciples. The first reason is that everyone who calls himself a follower of the Lord Jesus, is not actually a true and committed disciple of the Lord Jesus. They do not do according to what the Lord Jesus has said, but according to what seems right to them, or according to what the leaders and elders of their denomination, sect, or group decide and tell them to do, and they consider it their ultimate duty to do that; in one way or another, they are committed to, and obey a man; not the Lord Jesus Christ. The second reason is that those who call themselves “Christian Believers'' or “Born-Again” Christians, those who claim to have accepted the discipleship of the Lord Jesus willingly, even they either do not know, or, do not care much about the Lord Jesus calling them to be His disciple and the Lord’s purpose for calling them. Therefore, because of their incomplete obedience to the Lord Jesus and His Word, their lives too do not practically demonstrate in their day-to-day lives the truths about their faith.


We have already seen in detail, in the previous articles, about the first reason. To recapitulate in brief, according to Acts 11:26, a Christian is one who is a disciple of the Lord Jesus Christ. To be someone’s disciple means to surrender and commit oneself to that person, and to do according to that person’s instructions, follow and propagate his teachings, to live them out in life. This is a natural and universally accepted fact that a discipleship is always accepted by a person willingly. A person can respect someone, can accept that person’s life and teachings to be good and worthy of following, but his doing this does not make him that person’s disciple. To become a disciple, one has to willingly and knowingly take a decision and live by it. Nobody can inherit a discipleship, nor can anyone be made a true and committed disciple by any kinds of fear, compulsion, inducements, enticing, etc. If someone does become a “disciple” in this manner, through any of these things, even then, the characteristics of Christian Faith will never be seen in his life and behavior. Such a person will never be able to work for and fulfill the purposes of the Lord Jesus for His disciples; he will only remain a superficial, un-committed ‘disciple’ only in name, will not truly be an actual Christian Believer.


To understand the second reason about incomplete surrender and obedience towards the Lord, one will have to know, learn, and understand the building of His Church by the Lord Jesus Christ. Those who have truly and actually joined with the Lord Jesus, they have automatically also joined with His Church or Assembly. The Lord has a plan and purpose for His Church or Assembly, and eventually heavenly rewards far beyond any human thinking or imagination. The Christian Believer who understands his being joined to and becoming an inseparable part of the Lord’s Church and realizes his responsibilities about it, he will then live his life according to the Lord’s will and for His glory. From this series, starting from today, we will begin a study about the Church or Assembly of the Lord Jesus Christ. We will start our study on this topic through studying and understanding the first use of this term “Church” in the Bible, in the conversation between the Lord Jesus and His disciples Peter, “And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it” (Matthew 16:18). After considering the various teachings and implications related to the Church given in this verse, we will then see some other things about the Church from other places in the Bible.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.




Through the Bible in a Year: 

  • Ecclesiastes 1-3 

  • 2 Corinthians 11:16-33