ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शिष्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिष्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 नवंबर 2026

Growth through God’s Word - Baptism - For Whom? (1) / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - बपतिस्मा - किस को? (1)

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 31

बपतिस्मों – 10

बपतिस्मा - किस को? (1)

बपतिस्मे पर अभी तक के हमारे अध्ययन में हमने बपतिस्मे के तीन उद्देश्यों को देखा है: यह बाहरी और सार्वजनिक रीति से पापों के अंगीकार और पश्चाताप के द्वारा आए भीतरी परिवर्तन की गवाही देना है; यह बताना है कि लेने वाले ने अपने आप को प्रभु के हाथों में सौंप दिया है जिससे कि प्रभु उसे आने वाले न्याय के लिए, उस व्यक्ति के जीवन को जवाबदेही, तथा उसके अनन्त कालीन प्रतिफलों एवं परिणामों के तैयार करे; और बपतिस्मा व्यक्ति द्वारा परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी रहने की प्रतिबद्धता के निर्णय की अभिव्यक्ति है। यहाँ पर, यह ध्यान करना भी उचित होगा की बपतिस्मा क्या नहीं करता है, या, क्या करने के लिए नहीं है। यद्यपि यह बात इस शृंखला के पहले ही लेख, प्रस्तावना, में कही गई थी, फिर भी, पाठकों के लिए ठीक रहेगा कि यह ध्यान रखें कि लोगों में सामान्यतः देखी जाने वाली धारणा, कि बपतिस्मे से व्यक्ति “ईसाई” या “मसीही” बन जाता है, परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाता है, और स्वर्ग में प्रवेश करने के योग्य हो जाता है, की परमेश्वर के वचन बाइबल से कोई पुष्टि अथवा समर्थन नहीं है, यह एक सर्वथा गलत और अनुचित धारणा है। इसी प्रकार की एक और गलत और निराधार धारणा है कि उद्धार प्राप्त करने के लिए बपतिस्मे की आवश्यकता है, बपतिस्मा लेने से व्यक्ति परमेश्वर के परिवार का अंग हो जाता है, और स्वर्ग में उसका प्रवेश निश्चित हो जाता है। आने वाले दिनों में हम उन बाइबल के पदों को भी देखेंगे जिनके अनुचित प्रयोग और गलत व्याख्या के द्वारा इन झूठी धारणाओं को सही ठहराए जाने के प्रयास किए जाते हैं। आज से हम देखना आरम्भ करेंगे कि बपतिस्मा किसे लेना चाहिए, किस का बपतिस्मा होना चाहिए।

सुसमाचारों के वृतांतों में, हम बपतिस्मे को, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा, इन वृतांतों के आरंभ में दिया जाता हुआ देखते हैं; अर्थात, प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई के आरंभ से पहले। प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरन्त बाद, प्रेरित यूहन्ना यह उल्लेख करता है कि प्रभु यीशु के शिष्य भी बपतिस्मा देते थे (यूहन्ना 4:1-2)। किन्तु फिर, इसके बाद से बपतिस्मे का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के अन्त में, उसके द्वारा शिष्यों को दी गई महान आज्ञा में, प्रभु ने शिष्यों को सारे संसार में सुसमाचार सुनाने और जो प्रभु के अनुयायी बनते हैं, उन्हें बपतिस्मा देने के लिए कहा (मत्ती 28:19; मरकुस 16:16)। इसके अतिरिक्त, पृथ्वी पर प्रभु यीशु की सेवकाई के दौरान, उनके पुनरुत्थान के बाद भी, ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि किसी का भी बपतिस्मा हुआ हो, न तो प्रभु के द्वारा और न ही उसके शिष्यों के द्वारा। जब प्रभु ने प्रेरितों और अन्य शिष्यों को सेवकाई के लिए भेजा, उन्हें पश्चाताप और परमेश्वर का राज्य निकट होने के संदेश के प्रचार के लिए कहा (मत्ती 10:5-15; मरकुस 6:7-13; लूका 10:1-17), उन्हें बताया की उन्हें किन और कैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें यह कैसे करना होगा। प्रभु ने उन्हें बीमारों को चंगा करने, कोढ़ियों को शुद्ध करने, दुष्टात्माओं को निकालने, और मुरदों तक को जिलाने का अधिकार दिया (मत्ती 10:7); और जब शिष्य वापस लौट कर आए, तब उन्होंने बताया कि वे ये सब कर सके (मरकुस 6:30; लूका 9:10; 10:17)। जब प्रभु उनके साथ पृथ्वी पर था, कहीं पर ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि प्रभु ने किसी को बपतिस्मा देने के लिए कहा, या तब शिष्यों ने प्रचार और आश्चर्यकर्म करते समय किसी को बपतिस्मा दिया हो।

यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, प्रभु यीशु का अग्रदूत बनकर, उनके लिये मार्ग तैयार करने के लिये, पश्चाताप करने का बपतिस्मा दिया करता था (मत्ती 3:1, 2, 11)। प्रभु के आने, और सेवकाई आरम्भ करने के साथ, आने वाले परमेश्वर के राज्य की तैयारी के लिये मन-फिराव तथा सुसमाचार पर विश्वास करना, प्रभु की सेवकाई के मुख्य विषय बन गए (मत्ती 4:17; मरकुस 1:15); और प्रभु द्वारा उद्धार का मार्ग तैयार कर के दे दिए जाने तक के लिये बपतिस्मा लेने और देने का प्रचार और प्रसार नहीं किया गया। किन्तु महान आज्ञा में दिए गए निर्देशों के क्रम में, प्रभु ने बपतिस्मे को सुसमाचार प्रचार के तुरंत बाद (मत्ती 28:19), आश्चर्यकर्मों से पहले (मरकुस 16:16-18), और भी अधिक सार्थक, दृढ़, एवं महत्वपूर्ण रूप में, प्रभु के सभी अनुयायियों के लिये एक आज्ञा के रूप में, फिर से आरम्भ किया ।

    प्रभु यीशु के क्रूस पर अपना बलिदान देने से पहले, उसके अपने जीवन के द्वारा समस्त मानवजाति के पापों की कीमत चुकाने, तीसरे दिन मृतकों में से जी उठने, और इसके द्वारा सारे संसार के सभी लोगों के लिए उद्धार का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर देने से पहले, उसने शिष्यों में से किसी को बपतिस्मा देने के लिए नहीं कहा; क्योंकि यह सब बातें हो जाने तक बपतिस्मे का कोई महत्व, कोई औचित्य नहीं था। प्रभु यीशु के अनुयायियों द्वारा बपतिस्मा लेने का महत्व, और उनके जीवनों में ऊपर दिए गए बपतिस्मे के तीन उद्देश्यों का निर्वाह करना, तब ही उपयुक्त और प्रभावी हो सका जब समस्त मानवजाति के लिए उद्धार का मार्ग तैयार होकर उपलब्ध हो गया। यह उद्धार और बपतिस्मे को निकट और दृढ़ता से संबंधित तो करता है, किन्तु किसी भी रीति से बपतिस्मे को उद्धार के लिए अनिवार्य शर्त नहीं बनाता है - जैसा की बहुधा गलत समझा, सिखाया, और माना जाता है। महान आज्ञा से संबंधित मत्ती और मरकुस के उपरोक्त दोनों हवालों पर ध्यान कीजिए। दोनों ही हवालों में प्राथमिकता प्रभु यीशु के शिष्य बनाने की है; और फिर, जो शिष्य बन जाए, उसे बपतिस्मा दिया जाना है। प्रभु यीशु का शिष्य होने का दर्जा व्यक्ति को सुसमाचार के संदेश को स्वीकार कर लेने से प्राप्त होता है, उसके बपतिस्मा लेने से नहीं। जो इस प्रकार से शिष्य बन जाते हैं, फिर उन्हें बपतिस्मा दिया जाना है। न कि इसके विपरीत; अर्थात्, बपतिस्मा लेने से कोई प्रभु यीशु का शिष्य नहीं बन जाता है, न ही उद्धार प्राप्त करता है। 

    अगले लेख में हम इसे और आगे देखेंगे, परमेश्वर के वचन में दिए गए उदाहरणों की सहायता से।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 31

Baptisms - 10

Baptism - For Whom? (1)

    In our study on baptism so far, we have seen the three purposes of baptism: to externally and publicly witness about inner change that has come into a person by his confession and repentance for sins; to tell that he has submitted himself into the Lord’s hands, to prepare him for the coming inevitable judgment, for the accounting of his life, and for his eternal rewards and consequences; and baptism is an expression of the person’s commitment to be obedient to God. Here, it would be appropriate to also recall what baptism does not do, or, is not meant to do. Though this had already been stated in the very first article on this series, i.e., in the Prologue, but still, the readers would do well to remember that the very common notion amongst the people, that baptism makes one a ‘Christian’, acceptable to God, and worthy of gaining entry into heaven; Biblically speaking, is a patently false notion that has no support or affirmation of any kind from God’s Word the Bible. Another similarly false and baseless notion is that baptism is required for salvation, by baptism the baptized person becomes a member of God’s family, and his entry into heaven is guaranteed. In the days to come will also be looking into the various Biblical verses that are misinterpreted and misused in support of these false concepts. From today, we will begin considering who should take baptism, be baptized. 

    In the Gospel accounts, baptism has been shown as being given by John the Baptist, at the beginning of the narratives, i.e., prior to the beginning of the ministry of the Lord Jesus. Soon after the Lord’s baptism the Apostle John mentions that the disciples of the Lord Jesus also baptized (John 4:1-2). Then, from there onwards, there is no mention of any baptism. At the end of the earthly ministry of the Lord Jesus, in His Great Commission to the disciples, the Lord asked them to evangelize the world and to baptize those who accepted the Gospel and became His disciples (Matthew 28:19; Mark 16:16). Other than this, in between, i.e., during the time of the Lord’s ministry on earth, and even after His resurrection, there is no mention of anyone being baptized either by Him or His disciples. When the Lord sent the Apostles and other disciples for ministry and preaching the message of repentance and the Kingdom of God being at hand (Matthew 10:5-15; Mark 6:7-13; Luke 10:1-17), He gave them various instructions about what they will face and how to handle situations. He even gave them the power to heal the sick, cleanse the lepers, cast out demons and even raise the dead (Matthew 10:7); and when they came back, they reported that they could do all these things (Mark 6:30; Luke 9:10; 10:17). When the Lord had sent them out while He was with them on earth, there is no mention of the Lord asking the disciples to also baptize people, while they preached and worked miracles; neither did the disciples report about baptizing anyone. 

    John the Baptist came as a fore-runner of the Lord Jesus, to prepare the way for Him, and came baptizing the baptism or repentance (Matthew 3:1, 2, 11). With the coming of the Lord and beginning His ministry, the coming kingdom of God and preparing for it through repentance and believing in the gospel (Matthew 4:17; Mark 1:15) became the main themes of His ministry; and till the Lord had prepared and made available the way to salvation, the preaching and propagation of baptism was not done. But in the sequence of instructions given in the Great Commission, the Lord placed baptism immediately after preaching the Gospel (Matthew 28:19), and before miracles (Mark 16:16-18); once again bringing baptism to the fore, in a far more meaningful, firm, and important manner, as the Lord’s commandment for all of His followers.

    Before the Lord sacrificed Himself on the Cross of Calvary, paid through His life for the sins of entire mankind, was resurrected the third day, and thereby made available the way to salvation for all people of the whole world, He did not ask the disciples to baptize; since till then baptism had no significance. The significance of the Lord’s followers taking baptism, the application of the afore-mentioned three purposes of baptism in the lives of the followers of the Lord became relevant and effective only after the way for salvation had become ready and available for mankind. This does closely and strongly associate salvation and baptism, but by no stretch of imagination does it make baptism a condition for salvation - as is often misconstrued, wrongly taught and believed. Consider the above-mentioned references of the Great Commission from Matthew and Mark. In both the references the first thing is to make followers of Christ Jesus; and then those who become the followers, they are to be baptized. It is the person’s accepting and believing the Gospel message, not his taking baptism, that grants him this status of being a follower of the Lord Jesus. It is these followers of the Lord Jesus who are to be baptized, and not vice-versa; i.e., baptism does not make anyone a follower of the Lord, nor does it save anyone. 

    In the next article, we will consider this further through the examples given in God’s Word the Bible.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word Teachings Related to the Elementary Principles – 02 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

आरम्भिक बातों से संबंधित शिक्षाएँ – 02

 परिचय - 2

मसीही विश्वासियों तथा कलीसिया की उन्नति एवं परिपक्वता के लिए, यह अनिवार्य है कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन से भली-भान्ति अवगत हो, तथा अपने दैनिक जीवन में उसे उपयोग करनेके बारे में सीखे। हमने पहले के लेखों में देखा है कि तीन श्रेणियों की बाइबल की शिक्षाएँ इस उन्नति और परिपक्वता के लिए आधारभूत हैं। इन तीन में से एक, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं को हम देख चुके हैं, और अब हमने आरम्भ की बातों से सम्बन्धित शिक्षाओं को देखना आरम्भ किया है, जिनकी रूप-रेखा इब्रानियों 6:1-2 में दी गई है। वहाँ दी गई छः आरम्भ की बातों पर आने से पहले, पिछले लेख से हमने, एक परिचय के समान, इब्रानियों 5:11-14 को देखना आरम्भ किया है, जहाँ पर इन छः आरम्भ की बातों का उल्लेख करने का कारण दिया गया है। पिछले लेख में हमने इब्रानियों 5:11 से देखा था कि मसीही विश्वासी परमेश्वर के वचन की समझ और ज्ञान में बढ़ भी सकते हैं और नीचे गिर भी सकते हैं, और इसी अनुपात में उनकी आत्मिक बढ़ोतरी और परिपक्वता पर भी प्रभाव आता है। आज हम पद 11 से आगे की बातों को देखेंगे।

इब्रानी विश्वासियों को लिखी अपनी इस पत्री का लेखक आगे, पद 12 में, उन से वह कहता है जिस की उन से अपेक्षा रखी गई थी - कि अब तक उन्हें परमेश्वर के वचन के शिक्षक हो जाना चाहिए था। लेकिन इसके विपरीत, परमेश्वर के वचन के अपने ज्ञान और समझ में वे इतने नीचे आ गए हैं कि यह आवश्यकता हो गई थी कि “कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए।” यह आज के मसीही विश्वासियों के सामने दो ऐसी बातों को लाता है, जो आज उन पर उसी प्रकार से लागू हैं, जैसे उस समय उन इब्रानी विश्वासियों पर थी। इन में से पहली बात है कि परमेश्वर की अपने लोगों से, अपनी सन्तानों से कुछ अपेक्षाएँ हैं; और जितना समय उन्होंने परमेश्वर के साथ उस के परिवार के सदस्य बनकर बिताया है, उसकी ये अपेक्षाएँ उसी के अनुपात में हैं, तथा परमेश्वर इन अपेक्षाओं को बहुत गम्भीरता से लेता है। परमेश्वर का उन इब्रानी विश्वासियों के गुरु या शिक्षक हो जाने की अपेक्षा रखना यह दिखाता है कि वे परमेश्वर के परिवार के सदस्य, इतने समय से बने हुए थे कि वे औरों को सिखाने के लायक परिपक्व और उन्नत हो जाएँ। दूसरी बात है कि यह पत्री सभी विश्वासियों को लिखी गई है, न कि केवल किसी विशेष प्रकार की सेवकाई में लगे हुए विश्वासियों को। इसलिए, निहितार्थ है कि परमेश्वर की कुछ निर्धारित विश्वासियों से नहीं बल्कि उन सभी विश्वासियों से अपेक्षा थी कि वे शिक्षक या गुरु होने योग्य हो गए होंगे। अवश्य ही बाइबल में विभिन्न प्रकार की सेवकाइयों का उल्लेख है (रोमियों 12:6-8; 1 कुरिन्थियों 12:8-11, 28), और वचन की सेवकाई से सम्बन्धित सेवकाइयाँ भी दी गई हैं (इफिसियों 4:11)। लेकिन इस का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि ये सभी सेवकाइयाँ, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई “महान आज्ञा” (मत्ती 28:19-20; प्रेरितों 1:8) के अन्तर्गत ही आती हैं।

इस महान आज्ञा के अन्तर्गत, प्रभु यीशु के सभी शिष्यों को सँसार के छोर तक जा कर औरों को शिष्य बनाना था, और जो शिष्य बनते उन्हें बपतिस्मा देना था, और, जैसा कि इस चर्चा के लिए प्रासंगिक है, उन्हें प्रभु द्वारा सिखाई गई सभी बातों को मानना सिखाना था। इसलिए परमेश्वर के वचन का “शिक्षक” या “गुरु” होना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है। इसके लिए प्रश्न यह नहीं है कि किसी ने परमेश्वर के वचन को सिखाने का प्रशिक्षण लिया है कि नहीं, या कोई परमेश्वर के वचन को सिखाने में कितना निपुण है। वरन बात यह है कि परमेश्वर ने व्यक्ति को जो भी सिखाया है, क्या वह उसे दूसरों के साथ बाँटने की इच्छा रखता है कि नहीं। स्मरण कीजिए कि उस के उद्धार पाने के पल से ही पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी में निवास करता है (प्रेरितों 19:2; रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12:3; गलतियों 3:2; इफिसियों 1:13-14), और पवित्र आत्मा का एक कार्य है परमेश्वर की सन्तानों, मसीह यीशु के शिष्यों को परमेश्वर के वचन को सिखाना (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:11-13)। तात्पर्य यह है कि यदि मसीही विश्वासी अपने मसीही जीवन पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और आज्ञाकारिता (गलतियों 5:16, 25) में जीते आ रहे हैं, तो फिर वे उस से परमेश्वर का वचन भी सीखते रहे होंगे, और जो भी उन्होंने सीखा है उसे औरों को पहुँचाने में उनकी रुचि और योग्यता भी होगी; चाहे वह बात उन्हें कितनी भी छोटी और कम महत्व वाली ही क्यों न प्रतीत हो। जब वे नियमित रीति से ऐसा करेंगे, तब पवित्र आत्मा उन्हें और भी अधिक सिखाएगा, और परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं में और अधिक उन्नति करने, परिपक्व होने में उनकी सहायता करेगा। परमेश्वर के वचन की जानकारी न होने, या उसे पर्याप्त न जानने का बहाना बनाना केवल यही दिखाता है कि अपने मसीही जीवनों में वे पवित्र आत्मा से सीख नहीं रहे हैं, तथा उसके आज्ञाकारी बने हुए नहीं हैं।

संभवतः, यही उन इब्रानी विश्वासियों के साथ भी हुआ होगा, और अन्ततः अपेक्षाओं के अनुरूप न होने, तथा उनकी अयोग्यता एवं अपरिपक्वता के लिए परमेश्वर को उन्हें डाँटना पड़ा। क्योंकि न तो वे स्वयं ही सीख रहे थे, और न ही औरों को सिखा रहे थे, परिणामस्वरूप, उनके मसीही जीवन गिर कर बालकों के स्तर पर आ गए थे, और उन्हें परमेश्वर के वचन की आदि शिक्षा को फिर से सिखाए जाने की आवश्यकता हो गई थी। अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 02

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 02

 Introduction - 2

For the spiritual growth and maturity of the Christian Believers and the Church, it is essential that the Christian Believers be well versed in all of God’s Word, and learn to apply it in their day-to-day lives. We have seen in the earlier articles that there are three categories of Biblical teachings that are fundamental for this growth and maturity. Of these three, we have already seen the teachings related to the gospel, and have now started on teachings related to the elementary principles outlined in Hebrews 6:1-2. Before coming to the six elementary principles mentioned there, since the last article, as an introduction, we have started to consider Hebrews 5:11-14, where the reason for the mention of these six elementary principles has been given. In the last article, we have seen from Hebrews 5:11 that Christian Believers can both grow as well as decline in their knowledge and understanding of God’s Word, proportionately affecting their spiritual growth and maturity. Today we will consider ahead of what we saw from verse 11.

The author of the letter to the Hebrew Believers, then states in verse 12, something that was expected of them – that by now they should have become teachers of God’s Word, but to the contrary, they had so declined in their knowledge and understanding of God’s Word, that they now “need someone to teach you again the first principles of the oracles of God.” This brings before today’s Christian Believers two things, which are applicable to them today, just as they were applicable to those Hebrew Believers then. These are, firstly, God has expectations from His people, His children; His expectations are in proportion to the time they have been in fellowship with Him as members of His family, and God takes fulfilling the expectations seriously. God’s expecting the Hebrew Believers to be teachers shows that they had been part of God’s family for a sufficient amount of time to have matured and grown enough to be teaching others. The second thing is, notice that this letter has been addressed to all Believers, not just to those having a particular kind of ministry. Therefore, by implication, God’s expectation of their being teachers is for all of the Believers, not just a designated few. For sure, the Bible mentions various kinds of ministries (Romans 12:6-8; 1 Corinthians 12:8-11, 28), and also specifies some ministries related to the ministry of God’s Word (Ephesians 4:11). But it is to be noted that all of these come under the umbrella of the “Great Commission” given by the Lord Jesus to His disciples (Matthew 28:19-20; Acts 1:8). 

Under this Great Commission, all disciples of the Lord Jesus, i.e., all Christian Believers are to go to the ends of the world and make other disciples, and those that became the disciples, to baptize them and, as is relevant to this discussion, teach them all things that the Lord has taught to them. So, being a “teacher” of God’s Word for others, is compulsory for every Christian Believer. It is not a question of whether or not one has taken any training to teach God’s Word, or how expert or learned one is in God’s Word. The idea is to be willing to share whatever God has taught a person. Remember, God the Holy Spirit resides in every Believer since the moment of his salvation (Acts 19:2; Romans 8:9; 1 Corinthians 12:3; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14), and one of the purposes of the Holy Spirit is to teach God’s Word (John 14:26; 1 Corinthians 2:11-13) to God’s children, the disciples of Christ Jesus. The implication is that if the Christian Believers have been living their Christian lives under the guidance and obedience of the Holy Spirit (Galatians 5:16, 25), then they will be learning God’s Word from Him, and would have the interest and ability to pass on what they have learnt, however little or insignificant it may seem to them, to others as well. When they start doing this regularly, the Holy Spirit will teach them more and more, help them grow and mature in the teachings of God’s Words. Pleading inability to do so because of not knowing God’s Word or not knowing enough of it, only indicates their not learning from the Holy Spirit and not being obedient to Him in their Christian lives.

Apparently, that is what had happened to these Hebrew Believers, and eventually God had to reprimand them for their immaturity and inability, and for not being up to the expectations. Because they were neither learning themselves, nor teaching others, therefore, they lost whatever they had learnt in their Christian lives, and came down to the level of children, needing to be taught the basics once again. We will take this up from here in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 33 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 33

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 33

पिछले लेख से हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-2 से सुसमाचार में स्थिर खड़े रहने और उसे दृढ़ता से थामे रखने की अनिवार्यता के बारे में विचार करना आरम्भ किया है। क्योंकि वास्तविक और बाइबल के अनुसार सुसमाचार परमेश्वर के द्वारा दिया गया है, परमेश्वर के वचन का एक भाग है, इसलिए उसे भी वही ध्यान, आदर, और आज्ञाकारिता प्रदान करनी है, जो परमेश्वर के वचन के किसी अन्य भाग को दी जाती है। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि हमारे हाथों में जो परमेश्वर का वचन, बाइबल, है, वह प्रभु यीशु मसीह ही का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 2, 14); इसीलिये, परमेश्वर का वचन भी शाश्वत, अटल, और सभी समय, स्थान, लोगों, संस्कृतियों, परिस्थितियों में हमेशा ही समान रीति से कार्यकारी एवं प्रभावी है। परमेश्वर के वचन को किसी भी कारण से “अनुकूलित” करने के लिये , उसमें कोई परिवर्तन करना, उसे किसी भी तरह से सम्पादित करना, या उसे ‘बेहतर’ बनाने का प्रयास करना, यह मान लेना है कि नश्वर, असिद्ध, गलतियाँ करते रहने वाले, पापी मनुष्य के पास यह योग्यता और अधिकार है कि वह शाश्वत, सिद्ध, त्रुटिहीन परमेश्वर में ‘सुधार’ कर सकता है। और जो बात परमेश्वर के वचन के लिये लागू है, वही बात उसके प्रत्येक भाग और उसकी प्रत्येक शिक्षा के लिये भी लागू है; और हमारे वर्तमान सन्दर्भ में सुसमाचार तथा पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं के लिये भी लागू है। 

जैसे कि हमने राजा योशिय्याह के जीवन से 2 इतिहास 34 से देखा था कि बाइबल के अनुसार सच्चे पश्चाताप के चिह्न हैं व्यक्ति का परमेश्वर के वचन के द्वारा कायल होना, उसके जीवन में प्रकट परिवर्तन दिखाई देना, उस व्यक्ति का परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता में चलने लगना, तथा औरों को भी पश्चाताप के लिए प्रोत्साहित करने वाला बन जाना; उसी प्रकार से 1 कुरिन्थियों 15:1-2 में वास्तविकता में सुसमाचार को ग्रहण करने और उससे उद्धार पाया हुआ होने के बाइबल में दिए गए चिह्न हैं, सभी परिस्थितियों और हर बात में सुसमाचार में स्थिर खड़े रहना, और परमेश्वर के वचन को थामे रहना; और इसका प्रमाण है नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी की आत्मिक बढ़ोतरी होती चले जाना। 

डिनॉमिनेशन की पुस्तक से रीति के अनुसार, सिद्धान्त को, पश्चाताप और अंगीकार की प्रार्थना को, परमेश्वर के प्रति समर्पण को पढ़ते रहना वास्तविक पश्चाताप और सच में सुसमाचार को ग्रहण करना नहीं है। यह इस बात से भी प्रमाणित होता है कि जो लोग इसे जीवन पर्यन्त करते चले आए हैं, उनके आत्मिक जीवन निष्क्रिय, उनके जीवन सँसार के लोगों के जीवनों के अनुरूप, और प्रभु के लिए निष्फल बने रहते हैं। पिछले लेख में हमने इसके बारे में प्रभु द्वारा मत्ती 13:3-9, 18-23 में दिए गए बीज बोने वाले के दृष्टान्त से समझा था; बीज बोने वाले ने 4 प्रकार की भूमि पर बीज बोया, किन्तु फल केवल एक ही प्रकार की भूमि से प्राप्त हुआ; और प्रभु के द्वारा केवल उसी फलवन्त भूमि को ही अच्छी भूमि कहा गया। आज हम एक और उदाहरण देखेंगे, उन लोगों का जो प्रभु के अनुयायी होने का दावा तो करते थे, किन्तु अन्ततः उनकी वास्तविकता प्रकट हो गई, और वे प्रभु से दूर हो गए।

हम यूहन्ना 6:60, 66 में देखते हैं कि प्रभु द्वारा उसकी देह और लहू को लेने से सम्बन्धित शिक्षाओं के कारण, जो प्रभु द्वारा बाद में स्थापित किये गए प्रभु भोज का प्ररूप था, “इस पर उसके चेलों में से बहुतेरे उलटे फिर गए और उसके बाद उसके साथ न चले” (यूहन्ना 6:66)। ध्यान कीजिए, लिखा है “उसके चेलों में से बहुतेरे” थोड़े से नहीं बहुतेरे जो उसके शिष्य माने और जाने जाते थे; वे उलटे फिर गए, अर्थात्, इसके बाद फिर उसके साथ नहीं चले। तात्पर्य यह कि इस घटना से पहले, वे प्रभु के साथ उसके शिष्यों के समान चला करते थे, और अब अलग हो गए। जब यह हुआ, “तब यीशु ने उन बारहों से कहा, क्या तुम भी चले जाना चाहते हो? शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, कि हे प्रभु हम किस के पास जाएं? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं। और हम ने विश्वास किया, और जान गए हैं, कि परमेश्वर का पवित्र जन तू ही है” (यूहन्ना 6:67-69)। पतरस के प्रत्युत्तर से हमें वे कारण मिलते हैं जिनके कारण वह तथा अन्य (उसके द्वारा “हम” के उपयोग पर ध्यान कीजिए), प्रभु को छोड़ने वालों के समान उलटे फिर कर नहीं चले गए, और यही कारण आज हम पर भी वैसे ही लागू हैं। पतरस हमें तीन कारण देता है जिनके द्वारा वह तथा अन्य निश्चित जानते थे कि प्रभु यीशु का कोई विकल्प नहीं है; ऐसा अन्य कोई भी नहीं है जिसके पास वे उद्धार और अनन्त जीवन के लिए जाएँ। और बाद में, प्रेरितों 4:12 में पतरस इसी बात को धर्म के अगुवों के सामने दोहराता है, “और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें।”

तो वे तीन कारण क्या हैं, जिन्हें पतरस कहता है, जिनके कारण वह और अन्य प्रभु के शिष्य बने रहे, औरों के समान प्रभु से दूर नहीं गए? सबसे पहला कारण पतरस का यीशु को “हे प्रभु” कहकर सम्बोधित करना; अर्थात, उसने तथा औरों ने प्रभु के प्रति एक सम्पूर्ण और सच्चा समर्पण कर दिया था। उन्होंने उसे अपने जीवन का स्वामी और उद्धारकर्ता ग्रहण कर लिया था, और इसीलिए पतरस अपने प्रत्युत्तर का आरम्भ यीशु के साथ अपने इस सम्बन्ध को आधार बना कर करता है। यद्यपि इस समय पर यहूदा इस्करियोती उनके साथ था जो प्रभु के साथ रह गए थे, किन्तु अन्ततः यह प्रकट हो गया कि यीशु उसका प्रभु नहीं है, और वह भी छोड़ कर चला गया। हाँ, पतरस ने ठोकर खाई, कमज़ोर पड़ गया, और अपने दावों के बावजूद प्रभु को छोड़ दिया और भाग गया; लेकिन ध्यान कीजिए कि यूहन्ना 18:15-16 में पतरस और “दूसरा चेला” – माना जाता है कि यह स्वयं यूहन्ना ही था, केवल ये दोनों ही अपनी जान को जोखिम में डालकर महायाजक के घर में गए जहाँ पर प्रभु को ले जाया गया था। यद्यपि वहीं पर पतरस ने प्रभु का इनकार किया, लेकिन उसने पश्चाताप भी किया और उसे उसकी सेवकाई में बहाल भी किया गया। तो पहला कारण है प्रभु यीशु के प्रति एक वास्तविक और सच्चे मन से किया गया समर्पण। दूसरा कारण है, पतरस और अन्य शिष्य विश्वास करते थे और इसका अंगीकार करते थे कि केवल यीशु ही के पास अनन्त जीवन की बातें हैं; यीशु के अतिरिक्त और किसी के भी पास नहीं। यीशु कई देवी-देवताओं में से एक नहीं है, वरन वही एकमात्र परमेश्वर है जिसके पास अनन्त जीवन की बातें हैं। इसलिए, चाहे वे वह समझ न पाएँ कि प्रभु यीशु क्या कह रहा है, लेकिन प्रभु कभी कुछ गलत या अनुचित नहीं कहेगा, और वह जो भी कहेगा, उसे स्वीकार करना, उस पर विश्वास करना, और उसका पालन किया जाना अनिवार्य है। तीसरा कारण था कि वे उसके ईश्वरत्व के प्रति पूर्णतः निश्चित थे, वे जानते थे कि वही “परमेश्वर का पवित्र जन” है, जिसके बारे में पवित्र शास्त्र बात करता है, जिसकी भविष्यवाणी की गई थी, जो उनके मध्य में उनके साथ रहने वाला अवतरित परमेश्वर है।

तो, यहाँ पर दिए गए तीन मापदण्ड जो सच्चे और झूठे शिष्यों के मध्य भिन्नता को प्रकट करते हैं, वे हैं:

  • प्रभु यीशु के प्रति एक सम्पूर्ण और सच्चा समर्पण, उसे अपने जीवन का स्वामी और उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेना।

  • प्रभु जो भी कहे उसमें पूर्ण और अडिग विश्वास रखना और उसकी हर बात का पालन करने की मनसा रखना; हर बात के लिए, सभी परिस्थितियों में, चाहे उसकी शिक्षाएँ मानवीय बुद्धि और समझ से तर्कसंगत, स्वीकार्य, या समझ में आने वाली हों य न हों, उसका आज्ञाकारी होना। इसे बेहतर समझने के लिए सम्पूर्ण बाइबल में परमेश्वर के सभी आश्चर्यकर्मों के बारे में विचार कीजिए; क्या उनमें से कोई भी संभावित और संभव लगता था? किन्तु वे सभी केवल इसलिए हुए क्योंकि कि किसी ने यह विश्वास किया कि क्योंकि यह परमेश्वर ने कहा है, इसलिए अवश्य ही होगा, और विश्वास के अन्तर्गत कार्य किया। जब विश्वासियों में ऐसा विश्वास होता है, तब परमेश्वर भी उसके अनुसार कार्य करता है।

  • प्रभु यीशु मसीह के ईश्वरत्व को स्वीकार करना, उसके “परमेश्वर का पवित्र जन” होने को, अर्थात अवतरित परमेश्वर होने को, जिसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है और जिसके पास अनन्त जीवन है; और फिर अपना जीवन इस विश्वास के अनुसार व्यतीत करना कि परमेश्वर उनके साथ है, वे परमेश्वर के साथ हैं।  

अगले लेख में हम बाइबल से उन लोगों के उदाहरणों को देखना ज़ारी रखेंगे जो प्रभु यीशु मसीह के शिष्य होने का दावा तो करते थे, किन्तु वास्तविकता में थे नहीं, और अन्ततः उनकी वास्तविकता प्रकट हो गई। तब तक, उपरोक्त तीन मापदन्डों के आधार पर अपने जीवन को जाँच कर देखिए कि आप विश्वास में हैं कि नहीं (2 कुरिन्थियों 13:5)।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 33

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 33

Since the last article we have started to consider from 1 Corinthians 15:1-2, the necessity of standing firm in, and holding fast to the gospel. Since the true Biblical gospel is God given, is a part of the God given Word, therefore, it has to be given the same considerations, honor, and obedience, as is given to any other part of God’s Word. We have seen earlier that God’s Word in our hands, the Bible, is a form of the Lord Jesus Christ (John 1:1, 2, 14). Therefore, the Word of God too is eternal, unchanging, applicable across all times, places, persons, civilizations, and circumstances, always being equally applicable and effective. To modify, edit, or try to ‘improve’ God’s Word to make it ‘more suitable’ for any reason, is to assume that the temporal, imperfect, fallible, sinful man has the ability and authority to modify, edit, or try to ‘improve’ the eternal, perfect, infallible, sinless God. What holds true for God’s Word, also holds true for every teaching and portion of God’s Word; and in our present context for the gospel and repentance. 

As we have seen from the life of King Josiah in 2 Chronicles 34, the Biblical signs of true repentance are the person’s being convicted by God’s Word, demonstrating an evident transformation towards a godly life in obedience to God’s Word, and his developing a desire to encourage others to repent; similarly, from 1 Corinthians 15:1-2, the Biblical signs of having truly accepted the gospel and being saved by it, are standing firm in the gospel, and holding fast to God’s Word in all situations and under all circumstances; and is evidenced by the evident spiritual growth of the truly Born-Again Christian Believer. 

The ritualistic, reading and repetition of creeds, prayers of repentance and confession, and speaking out submission to the Lord from the denominational books do not constitute true repentance and actual acceptance of the gospel. This is proven by the fact that the spiritual lives of those who have been doing it all their lives remain spiritually static, conforming to the ways of the world, and barren for the Lord. In the last article, we had understood about this from the Lord’s parable of the sower of the seed given in Matthew 13:3-9, 18-23; the sower sowed the seed in 4 kinds of ground, but there was fruit from only one kind of ground; and, the Lord called only the fruitful ground the good ground. Today, we will see another example of people who claimed to be followers of the Lord, but eventually they fell away and their reality was exposed.

In John 6:60, 66 we find that because of the Lord’s teachings about partaking His body and blood, His indirectly referring to the Holy Communion which He was going to institute in the days ahead, “From that time many of His disciples went back and walked with Him no more” (John 6:66). Take note, it says “many of His disciples” not a few but many of those who were known and accepted as His disciples, they no longer walked with Him. Implying that prior to this incident, they had been walking with the Lord as people who had become His disciples. When this happened, “Then Jesus said to the twelve, "Do you also want to go away?" But Simon Peter answered Him, "Lord, to whom shall we go? You have the words of eternal life. Also, we have come to believe and know that You are the Christ, the Son of the living God"” (John 6:67-69). We can see from Peter’s response, the reasons that kept him and others (he uses “we” not “I”) from turning away and going back like those who left the Lord at that time; and these reasons are equally applicable for us today. Peter gives three reasons that compelled him and the others to believe that there is no alternative to the Lord Jesus; that there simply is no one else to whom they can go for salvation and eternal life. And later Peter reiterated this before the religious leaders in Acts 4:12 “Nor is there salvation in any other, for there is no other name under heaven given among men by which we must be saved.”

So, what are the three reasons that Peter gave, reasons that kept him and others as disciples of Christ when others walked away from the Lord? The first reason is Peter’s acknowledgement of who the Lord Jesus was to him and the others who stayed back – “Lord;” i.e., they had sincerely made a full and complete surrender to the Lord. They had accepted Jesus as their Lord and savior; and therefore Peter begins his response by making apparent the basis of his relationship with the Lord Jesus. Although, at this time Judas Iscariot was amongst those who stayed back, but eventually it became apparent that Jesus was not his Lord, he too fell away. Yes, Peter did falter, did become weak, did leave the Lord, and run away despite the tall claims he made; but recall that in John 18:15-16, Peter, and “another disciple” – believed to be John himself, were the only two, who took the risked their lives and went to the house of the high priest, where Jesus was taken. Though there, in that place Peter denied the Lord, but he also repented and was restored by the Lord to his ministry. So, the first reason is a true heartfelt submission and surrender to the Lord Jesus. The second reason is, Peter and others believed and acknowledged that Jesus and Jesus alone had the words of eternal life; no one else. Jesus was not one among the many deities, but was the one and only one who had the words of eternal life. Therefore, whether or not they could understand what the Lord was saying, yet, it could not be wrong or inappropriate, and it was worthy of accepting, believing, and obeying. The third reason was that they were sure of His deity, of who He was – “the Christ, the Son of the living God” the one who had been spoken of in the Scriptures, had been prophesied about, who was God incarnate living amongst them.

So, the three criteria that serve to differentiate a true disciple from a false one, as given here, are:

  • A total and complete surrender to the Lord Jesus, accepting Him as the Lord and master of one’s life.

  • Complete, unwavering faith in the Lord for whatever He says and asks to be done, in all situations and under all circumstances, whether or not His teachings and commandments seem logical, acceptable, or understandable by human wisdom and understanding. To better understand this, consider any of the miracles of God in the entire Bible; did any of them seem probable or possible, when God spoke for them? But they all happened because someone believed that they will happen because God has said so, and acted upon God’s Word in faith. When Believers have such a faith, God acts accordingly in their lives.

  • Acceptance of the deity of the Lord Jesus, to His being “the Christ, the Son of the living God” and therefore God incarnate, the Creator, for whom nothing is impossible, and with whom is eternal life; and living their lives knowing that God is with them and they are with God, always.

In the next article, we will continue considering Biblical examples of those who claimed to be the disciples of the Lord Jesus, but actually were not, and eventually were exposed. Till then, examine your life, on the basis of the above three criteria, to ascertain if you actually are in the Faith or not (2 Corinthians 13:5).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 21 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 20 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 20

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 20

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 20

    मसीही की आत्मिक उन्नति और बढ़ोतरी के लिए, उसे परमेश्वर के वचन बाइबल से भली-भान्ति अवगत, तथा अपने जीवन में उसकी शिक्षाओं का पालन करने वाला होना चाहिए। पहले के लेखों में, इस श्रृंखला के आरम्भ में हमने तीन श्रेणियों की बाइबल की शिक्षाओं के बारे में देखा था, जो इस आत्मिक उन्नति एवं बढ़ोतरी के लिए आधारभूत हैं। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं – सुसमाचार से सम्बन्धित, आरंभिक बातों से सम्बन्धित, और व्यवहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित। वर्तमान में हम सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार कर रहे हैं, और इस में हमने देखा है कि मन-फिराव या पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाएँ, तथा सुसमाचार में विश्वास करने से सम्बन्धित शिक्षाएँ अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इस सन्दर्भ में हम पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं को देख चुके हैं, और सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित शिक्षाओं को सीखने और समझने के लिए हमने कहा था कि हमें यह समझना और जानना आवश्यक है कि बाइबल के अनुसार मसीही या ईसाई होने का क्या अर्थ है।

    पिछले कुछ लेखों में हमने बाइबल के नए नियम की सुसमाचारों तथा प्रेरितों के काम पुस्तकों से देखा है कि इस आम धारणा का बाइबल में कोई समर्थन, कोई आधार नहीं है कि एक “मसीही या ईसाई” परिवार में जन्म लेने और ईसाई धर्म के कुछ रीति-रिवाज़ों को पूरा कर लेने के द्वारा कोई स्वतः ही “मसीही,” परमेश्वर को स्वीकार्य, और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के योग्य बन जाता है। ये सभी बाइबल के बाहर की, और बिलकुल गलत धारणाएँ और शिक्षाएँ हैं। बाइबल की शिक्षा बहुत स्पष्ट और साफ़ है कि केवल वे ही जो अपने पापों से पश्चाताप करते हैं, अपने ऊपर प्रभु यीशु मसीह के प्रभुत्व को स्वीकार करते हैं, और व्यक्तिगत रीति से, स्वेच्छा से, और समझते-बूझते हुए प्रभु यीशु और उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीने का निर्णय लेते हैं, केवल वे ही प्रभु यीशु के अनुयायी, उसके शिष्य हैं। पिछले लेख में हमने देखा है कि इस प्रकार का, और प्रभु के अनुसरण करने का जीवन जीने को, वचन में “प्रभु का मार्ग” कहा गया है; और उन्हें जो ऐसा करने का निर्णय लेते हैं “मार्ग या पन्थ” के लोग कहा गया है। सामान्य समझ और आम धारणा के बिलकुल विपरीत, बाइबल में ऐसा कोई उल्लेख अथवा संकेत भी नहीं है कि प्रभु यीशु का अनुसरण करना, उसका शिष्य होना कोई धर्म है, और कुछ धार्मिक बातों की पूर्ति से सम्बन्धित है। बल्कि, बाइबल की शिक्षा तो यही है कि प्रभु का शिष्य होना सदा ही प्रभु और उसके वचन के प्रति समर्पित एवं आज्ञाकारी होने से सम्बन्धित है। आज हम देखेंगे कि शब्द “मसीही” प्रभु यीशु के शिष्यों या अनुयायियों के साथ किसे प्रकार से जुड़ा।

    प्रेरितों 11:26 में, बाइबल में तथा मसीहियत के इतिहास में पहली बार, शब्द “मसीही” का उपयोग किया गया है “…और चेले सब से पहिले अन्‍ताकिया ही में मसीही कहलाए।” एक बार फिर यहाँ पर हम देखते हैं कि प्राथमिकता और अनिवार्यता शिष्य होने की है; जैसा कि इस पद में लिखा हुआ है। प्रभु यीशु के शिष्य ही मसीही कहलाए थे; न कि किसी धर्म अथवा रीति-रिवाज़ों का पालन करने वाले, और न ही वे जो किसी प्रकार की धार्मिक अनुष्ठानों, त्यौहारों, या बातों का निर्वाह करते थे। 

    इस प्रकार से यहाँ पर हमारे लिए बाइबल में मसीही होने की परिभाषा दी गई है, जिसे पवित्र आत्मा ने सभी समयों और हर स्थानों के लिए परमेश्वर के वचन में लिखवा दिया है कि मसीही कौन है – एक मसीही, मसीह का शिष्य है। और हमने ऊपर देखा है कि कैसे और किस आधार पर व्यक्ति प्रभु यीशु का शिष्य होता है। यह एक सामान्य ज्ञान तथा साधारण समझ की बात है कि कोई भी कभी भी किसी का शिष्य बनकर जन्म नहीं लेता है; प्रत्येक को किसी का भी शिष्य होने के लिए व्यक्तिगत रीति से यह निर्णय लेना होता है। इसलिए, पहले कही हुई बात को दोहराते हुए, कोई भी कभी भी प्रभु यीशु का शिष्य या अनुयायी, अर्थात्, मसीही बनकर जन्म नहीं लेता है; प्रत्येक को पापों के पश्चाताप और यीशु मसीह के प्रभुत्व को स्वीकार करने, और उसको समर्पित तथा उसकी आज्ञाकारिता में जीवन जीने का निर्णय लेने के द्वारा, नया-जन्म लेने के द्वारा, प्रभु का शिष्य, मसीही, बनना होता है। शब्द “मसीही” बाइबल में दो अन्य स्थानों पर प्रेरितों 26:28 और 1 पतरस 4:16 में भी आया है, और दोनों ही स्थानों पर यह प्रभु यीशु का शिष्य होने के संदर्भ में ही आया है।

    परमेश्वर के वचन से देखने और समझने के बाद कि वास्तव में “मसीही” होने का क्या अर्थ है, अब हम प्रभु द्वारा अपने स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को दी गई आज्ञा, जिसे प्रभु की ‘महान आज्ञा’ भी कहा जाता है को, और मसीही होने के अभिप्रायों को बेहतर समझ सकते हैं। इस महान आज्ञा में प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा था, “इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं” (मत्ती 28:19-20)। ध्यान कीजिए कि प्रभु ने अपने शिष्यों से कभी यह नहीं कहा कि वे जा कर किसी धर्म को सिखाएँ और धर्म का प्रचार करें, या लोगों को किसी धर्म में परिवर्तित करें। बाइबल का यह एक मौलिक तथ्य है कि प्रभु यीशु ने न तो किसी धर्म का आरम्भ किया, न किसी धर्म के बारे में प्रचार किया, न किसी धर्म के पालन को सिखाया। प्रभु ने तो अपने शिष्यों से स्पष्ट यही कहा कि वे जाकर सब जातियों के लोगों में से शिष्य बनाएँ। 

    ध्यान देने योग्य एक अन्य बात है कि प्रभु का शिष्य बनना बपतिस्मे के द्वारा नहीं होता है; वरन, जो प्रभु के शिष्य बन जाते हैं, अपने पापों से पश्चाताप कर लेते हैं, अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर देते हैं, प्रभु ने उन्हें बपतिस्मा दिए जाने के लिए कहा है। दूसरे शब्दों में, बपतिस्मा कभी किसी को “मसीही” नहीं बनाता है; लेकिन जो बाइबल की परिभाषा के अनुसार मसीही बन जाते हैं, उन्हें प्रभु की आज्ञा के अनुसार बपतिस्मा दिया जाना चाहिये। इसलिए, वास्तविक बपतिस्मा केवल वयस्कों का ही है, कभी भी शिशुओं या बच्चों का नहीं हो सकता है, क्योंकि वे कभी भी जन्म से ही प्रभु के शिष्य नहीं हो सकते हैं, बपतिस्मे की मूल आवश्यकता को पूरा नहीं करते हैं। साथ ही, यहाँ पर प्रकट है कि प्रभु ने बपतिस्मा देने का अधिकार अपने सभी शिष्यों को दिया है; कोई भी सच्चा शिष्य, किसी अन्य, नए विश्वासी को बपतिस्मा दे सकता है। बपतिस्मा देने के लिए कोई विशेष योग्यता अथवा प्रशिक्षण का होना प्रभु द्वारा कहीं नहीं कहा गया है, और न ही बाइबल में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है। बपतिस्मे को वैध ठहराने के लिए यह विशेष योग्यता और प्रशिक्षण मसीही विश्वास की नहीं बल्कि ईसाई धर्म की माँग है। और ईसाई धर्म की अन्य बातों के समान, यह भी एक बाइबल से बाहर की, तथा मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई मांग है। 

    प्रभु की महान आज्ञा में ध्यान देने योग्य अगली बात है कि जो प्रभु के शिष्य बनते हैं, प्रभु ने कहा है कि “...उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ;” अर्थात, उन्हें परमेश्वर का वचन सिखाया जाना है, न कि मनुष्यों द्वारा बनाई गई रीतियाँ, परम्पराएँ, और धर्म-सिद्धान्त सिखाने हैं। जैसा कि सामान्यतः सभी डिनॉमिनेशन और मतों में किया जाता है, उनके सदस्यों को परमेश्वर के वचन के नाम पर उस डिनॉमिनेशन या मत की शिक्षाएँ और विचार सिखाए जाते हैं। यह उसी के समान है जो प्रभु यीशु ने मत्ती 15:7-9 में अपने समय के धर्म के अगुवों के लिए कहा और उन्हें उसके लिए फटकार लगाई, उन्हें कपटी कहा, और उनकी आराधना को “व्यर्थ आराधना” बताया।

    अब, परमेश्वर के वचन से “मसीही” होने के अर्थ और अभिप्राय को समझने और सीखने के बाद, हम आगे बढ़ सकते हैं और सुसमाचार में विश्वास करने से सम्बन्धित बातों को और आगे देख सकते हैं, जो हम अगले लेख में करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 20

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 20

    For a Christian’s growth and edification, he needs to be well versed in God’s Word the Bible, and apply its teachings in his life. In earlier articles, at the beginning of this series, we have seen three categories of Biblical teachings, which are fundamental to this growth and edification. These are, those related to the gospel, those related to the elementary principles of Christ, and those related to practical Christian living. Presently we are considering the teachings related to the gospel, and in this we have seen that learning the teachings related to repentance, and about believing in the gospel are of paramount importance. In this context we have already considered teachings related to repentance, and in learning teachings related to believing the gospel, we had said that to understand what believing in the gospel means, we need to understand what, Biblically speaking, being a Christian actually means.

    In the past few articles, from the Gospel Accounts and the Book of Acts in the New Testament section of the Bible, we have seen that there is no Biblical support, no grounds whatsoever, for the very common notion that by being born in a “Christian” family and fulfilling certain rites and rituals of the Christian religion, one automatically is a “Christian,” is acceptable to God, and will enter God’s Kingdom. These are unBiblical and absolutely wrong concepts and teachings. The Biblical teaching is very clear and unambiguous that only those who repent of their sins, accept the Lordship of Christ Jesus, and individually, voluntarily, deliberately decide on living a life of surrender and obedience to the Lord Jesus and His Word, only they are the followers of the Lord, are His disciples. In the last article we have seen that this kind of living, of following the Lord, was called “the way of the Lord” in the Word, and those who had made this decision, i.e., the disciples of the Lord Jesus, were known as “the people of the Way.” Quite unlike the common understanding and popular notion, there is no mention or indication in the Bible that following the Lord Jesus, and being His disciple was ever a religion, a matter of fulfilling religious observances. Rather, the Biblical concept is, being His disciple is always about submission and obedience to the Lord, His Word, and of discipleship. Today we will see how the word “Christian” came to be associated with the disciples or followers of the Lord Jesus.

    In Acts 11:26, for the first time in the Bible, and in the history of Christianity, the word “Christian” has been used “…And the disciples were first called Christians in Antioch.” Once again, we see the primary place and undeniable necessity is of being a disciple. As is written in the verse, it was the disciples of the Lord Jesus who were called Christians; and not the followers of any religion, nor those who fulfilled any religious rites and practices, nor those who observed certain festivals and rituals. 

    So here we have the Biblical definition, that the Holy Spirit has recorded in God’s Word for all times and for the whole world, of who a Christian is – a Christian is a disciple of Christ. And we have seen above and earlier, how and on what grounds one becomes a disciple of the Lord Jesus. It is a matter of general knowledge and common sense that no one can ever be born as a disciple of someone; everyone must personally decide to become someone’s disciple. Hence, to reiterate what has been stated before, no one can be born as a disciple or follower of the Lord Jesus, i.e., a Christian; everyone must be Born-Again through repentance of sins, acceptance of the Lordship of Jesus Christ, and deciding to live surrendered and obedient to Him. The word “Christian” has been used two more times in the Bible, in Acts 26:28 and in 1 Peter 4:16, and at both places it is in context of being a follower of, a disciple of the Lord Jesus.

    Having seen and understood from God’s Word, what it actually means to be a “Christian,” we can now better comprehend the Lord’s commandment to His disciples, the Great Commission given by the Lord before His ascension, and understand some of the implications of being a Christian. In this Great Commission, the Lord said to His disciples, “Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, teaching them to observe all things that I have commanded you; and lo, I am with you always, even to the end of the age." Amen.” (Matthew 28:19-20). Note that the Lord never asked His disciples to go, preach and teach any religion, or convert people to any religion. The basic truth of the Bible is that the Lord neither propounded, nor preached and taught any religion; nor did He ask His disciples to go and preach and teach any religion, or to convert anyone from one religion to another. The Lord clearly stated to His disciples to go and make disciples of all nations. 

    Another thing to take note of is that this discipleship is not conferred by baptism; instead, those who had become disciples, had repented of their sins, and surrendered their lives to the Lord Jesus, they were to be baptized. In other words, baptism never makes anyone a “Christian;” but those who become Christians by the Biblical definition, they should be baptized, as the Lord has commanded. Therefore, true Biblical baptism is always of adults, never of infants and children, since they are not disciples of Christ Jesus by birth and do not fulfil the basic requirement of being baptized. It is also to be noted that the Lord gave all His disciples the authority to baptize; any true disciple of the Lord can baptize a new Believer. The Lord has never stated any special ability or training to baptize another, nor is it been written anywhere in the Bible. The demand for this special qualification or training, for the baptism to be considered legitimate is not found in Christian Faith; but it is a demand of the Christian religion. And like most of the other things of the Christian religion, this too is extra-Biblical, having been contrived by men. 

    The next thing to note in the Lord’s Great Commission is that those who become disciples of the Lord, they are to be taught “...to observe all things that I have commanded you;” i.e., they are to be taught God’s Word, not man-made traditions, rituals, and doctrines, as is usually done in all denominations and sects. As is commonly seen, the members are taught the denomination’s doctrinal beliefs and the denominational teachings in the name of God’s Word. This is the same as what the Lord Jesus rebuked the religious leaders of His time for, in Matthew 15:7-9, calling them hypocrites and their worship as “vain worship.”

    Now, having understood from God’s Word, the meaning, and implications of the term “Christian,” we can now move ahead and understand what it means to believe in the gospel; and we will look into this in the next article.