ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 6

Click Here for the English Translation

वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देने में अनुपम 

    यह एक सामान्य, किन्तु सर्वथा गलत एवं अनुचित धारणा है कि बाइबल विज्ञान के साथ तालमेल नहीं रखती है, और विज्ञान बाइबल का समर्थन नहीं करता है। इस धारणा के विपरीत, न तो बाइबल और विज्ञान में परस्पर कोई विरोधाभास है, और न ही बाइबल विज्ञान की बातों और उन्नति में बाधक है। वास्तविकता तो यह है कि बाइबल के द्वारा मनुष्यों को लाभ पहुँचने वाले कई खोज और आविष्कार हुए हैं, तथा पश्चिमी देशों के प्रमुख वैज्ञानिक बहुधा बाइबल तथा बाइबल के परमेश्वर पर विश्वास रखने वाले लोग थे। 

    बाइबल में प्रयुक्त ऐसे शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग, जिनके आधार पर वैज्ञानिक खोज की गईं, समकालीन साहित्य तथा गैर-मसीहियों के द्वारा भी होता रहा है, किन्तु उन्होंने तथा उनके पाठकों ने बाइबल के शब्दों और बातों को केवल आलंकारिक भाषा समझा, अथवा उन्हें विश्वास करने योग्य मानकर गंभीरता से नहीं लिया; इसलिए उनके आधार पर कोई कार्यवाही नहीं की। लेकिन कुछ लोगों ने, जो बाइबल और बाइबल के परमेश्वर पर विश्वास रखते थे और रखते हैं, उन शब्दों और बातों को गंभीरता से लिया, उन बातों पर विश्वास किया, और इस विचारधारा के साथ उनके विषय कार्यवाही की, कि यदि बाइबल यह कहती है, तो यह सच ही है, और इसकी आगे जाँच करके, इसके आधार पर कार्यवाही करना लाभप्रद होगा। 

    पृथ्वी का गोलाकार होने, जल का चक्र, संक्रमण की बीमारियों की रोक-थाम के लिए संक्रमित रोगियों को पृथक करना, स्वच्छता और हाथ-पैर धोने के महत्व, आदि बातों के महत्व को वैज्ञानिकों द्वारा पहचानने और मानने से सदियों पहले, बाइबल में लिख दिया गया था, और परमेश्वर के लोगों से उनका पालन करने के लिए कहा गया था। 

    बाइबल की सबसे प्राचीन पुस्तक, पुराने नियम में अय्यूब की पुस्तक में, जो लगभग 2000 ईस्वी पूर्व में लिखी गई थी, परमेश्वर ने अय्यूब से "समुद्र के सोतों" के विषय में पूछा, "क्या तू कभी समुद्र के सोतों तक पहुंचा है, वा गहिरे सागर की थाह में कभी चला फिरा है?" (अय्यूब 38:16)। इन "समुद्र के सोतों" को सबसे पहले सन 1973 में गहरे समुद्र के तल में मिड-एटलांटिक रिज में देखा गया जिन में से पानी निकल कर समुद्र में मिल रहा था; और 1977 में गहरे सागर के तल में गरम पानी के अद्भुत सोते देखे गए, और उनके चित्र लिए गए। सुविख्यात पत्रिका नैशनल जियोग्राफिक ने अपने नवंबर 1979 के अंक में इन गहरे सागर-तल में विद्यमान "समुद्र के सोतों" पर एक लेख प्रकाशित किया।

    अमेरिका की नौ सेना के एक मसीही विश्वासी अफसर, मैथ्यू फ़ौनटेन मौरे का ध्यान बाइबल की सभोपदेशक नामक पुस्तक में लिखी बात, "वायु दक्खिन की ओर बहती है, और उत्तर की ओर घूमती जाती है; वह घूमती और बहती रहती है, और अपने चक्करों में लौट आती है" (सभोपदेशक 1:6), तथा "आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियां, और जितने जीव-जन्तु समुद्रों में चलते फिरते हैं" (भजन 8:8) पर गया, और उसने निर्णय लिया कि वह बाइबल में उल्लेखित वायु बहने और समुद्र के जलचरों के जल-मार्गों का पता लगाएगा। उसके अथक प्रयासों और वायु तथा समुद्र-जल के प्रवाहित होने की धाराओं के अध्ययन और प्रकाशन के द्वारा नाविकों के लिए समुद्र में यात्रा तथा कार्य करने में बहुत सहायता हुई। मैथ्यू फ़ौनटेन मौरे की मृत्यु-उपरांत, उनकी स्मृति में एक स्मारक बनाया गया जिसमें एक पत्थर की तख्ती पर तराश कर ये शब्द लिखकर लगाए गए: “Mathew Fontaine Maury, Pathfinder of the Seas, the genius who first snatched from the oceans and atmosphere the secret of their laws. His inspiration, Holy Writ, Psalm 8:8; Ecclesiastes 1:6”.  ("मैथ्यू फ़ौनटेन मौरे, समुद्र के जल-मार्गों का खोजने वाला, वह अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति जिन्होंने सबसे पहले सागर और वायुमंडल से उनके मार्ग और रहस्य छीन लिए। यह करने की उनके प्रेरणा, पवित्र शास्त्र, भजन 8:8; सभोपदेशक 1:6") - उनकी अद्भुत प्रतिभा का रहस्य – वे बाइबल में विश्वास रखने वाले एक सामान्य मसीही विश्वासी थे, जिन्हें परमेश्वर के वचन के सत्य और कभी गलत न होने पर अटूट विश्वास था।

    चार्ल्स व्हिटशोल्ट भी एक बाइबल में विश्वास रखने वाले मसीही विश्वासी थे; वे अमेरिका की स्टैंडर्ड ऑइल कंपनी के एक निर्देशक भी थे। उन्हें उनकी कंपनी ने मिस्र में तेल खोजने के लिए भेज था - तब जब किसी को यह पता नहीं था कि मिस्र या मध्य-पूर्व खाड़ी देशों की भूमि में तेल का भण्डार विद्यमान है; और उन्होंने मिस्र में तेल की खोज कर के भी दी। मिस्र में तेल होने के प्रति चार्ल्स व्हिटशोल्ट का विश्वास, बाइबल के एक पद पर आधारित था "और जब वह उसे और छिपा न सकी तब उसके लिये सरकंड़ों की एक टोकरी ले कर, उस पर चिकनी मिट्टी और राल लगाकर, उस में बालक को रखकर नील नदी के तीर पर कांसों के बीच छोड़ आई" (निर्गमन 2:3)। चार्ल्स व्हिटशोल्ट का विश्वास था कि यदि एक गुलाम स्त्री को मिस्र में 'राल' मिल सकती है, जो कि धरती के नीचे तेल से आती है, तो इसका अर्थ है कि मिस्र में तेल है। उनके मसीही चरित्र और विश्वास के कारण उनकी कंपनी उन पर पूरा भरोसा रखती थी, और कंपनी ने उन्हें, उनके विश्वास के आधार पर, मिस्र में तेल की खोज करने के लिए भेज दिया; और उन्होंने बाइबल में लिखी बात के आधार पर मिस्र तथा मध्य-पूर्व में तेल खोज कर दिखा दिया।

    सर विलियम रैमसे एक बहुत माने हुए बाइबल पुरातत्व वैज्ञानिक हुए, जिनके द्वारा किए गए खोज और बातें आज भी, उनके 100 से भी अधिक वर्ष बाद भी, बाइबल संबंधी पुरातत्व खोजों के लिए पढ़ी और पढ़ाई जाती हैं, और उनके इस कार्य के लिए उन्हें "सर" की उपाधि से सम्मानित किया गया था। अपने समय के अन्य अनेकों पढ़े-लिखे और ज्ञानवान लोगों के समान, उनकी भी धारणा थी कि बाइबल विश्वास योग्य नहीं है, और इसे वह आदर-मान नहीं दिया जाना चाहिए जो दिया जाता है। अपनी धारणा प्रमाणित करने के लिए वे बाइबल संबंधी क्षेत्रों में प्रमाण एकत्रित करने के लिए गए जिससे यह प्रमाणित कर सकें कि बाइबल विश्वासयोग्य नहीं है। उन्होंने जा कर पुरातत्व महत्व के स्थानों  पर खुदाई करनी तथा प्रमाण एकत्रित करने आरंभ किए। शीघ्र ही उन्हें एहसास हो गया कि बाइबल में लिखी बातें, छोटे से छोटे विवरण में भी बिल्कुल सटीक और सही हैं, और बाइबल संबंधी उनके पुरातत्व खोज और ज्ञान ने बाइबल के पक्ष में अनेकों प्रमाण उजागर कर दिए। विलियम रैमसे स्वयं इन प्रमाणों से इतने प्रभावित हुए कि वे भी एक मसीही विश्वासी बन गए, उन्होंने बाइबल कॉलेज में दाखिल लिया, मसीही सेवकाई में सम्मिलित हुए, और अपनी खोज के कार्यों से कई पुस्तकें और लेख लिखे, जिन्हें आज भी बहुत सम्मान के साथ देखा और पढ़ा जाता है। बाइबल को झूठ प्रमाणित करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति बाइबल के सत्य को प्रमाणित करने वाला मसीही विश्वासी बन गया। 

    वास्तविकता में, ऐसी कोई भी पुरातत्व खोज नहीं है जो बाइबल की किसी भी बात को असत्य प्रमाणित करती हो। परमेश्वर की सृष्टि और रचना, परमेश्वर के वचन के विरुद्ध कभी हो ही नहीं सकती है। सही भावना और दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है, और परमेश्वर के वचन के तथ्य, उसकी सृष्टि में प्रमाण प्रत्यक्ष कर देंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Unique in Inspiring & Guiding Scientific Discoveries

It is a common, but an absolutely wrong and unsubstantiated allegation that the Bible and science do not go with each other, and that science does not support the Bible. Contrary to this wrong belief, the fact is that there is no contradiction between the Bible and science, nor is the Bible a hindrance to the advancement of science, as we will see in the coming articles. In fact, there have been many discoveries and inventions that have benefited mankind, and have come through what had been written in the Bible. The leading scientists of Western countries were often believers in the Bible and in the God of the Bible.

Words and phrases used in the Bible, on the basis of which scientific discoveries have been made, have also been used in contemporary literature and by non-Christians too. Therefore, the opponents of the Bible considered the words and things stated in the Bible to be only the use of figurative language. Hence, they did not take Biblical facts seriously, nor considered them as credible so, no one thought of taking any action on the basis of what was written in the Bible. But some people, who believed in the Bible and the God of the Bible, took those words and things seriously, believed in the things stated in God’s Word, and acted on them with the belief that if the Bible says it, then it is true, and therefore, it would be worthwhile and beneficial to take action on its basis.

Centuries before scientists recognized and accepted the importance of Earth's being round, of the water cycle, of isolating infected patients to prevent transmission of infectious diseases, of the importance of hygiene and hand-washing, etc., they had already been written in the Bible, and the people of God were instructed to obey them.

In the oldest book of the Bible, the Book of Job in the Old Testament, which was written around 2000 BC, God asked Job about the "springs of the sea", "Have you entered the springs of the sea? Or have you walked in search of the depths?” (Job 38:16). These "springs of the ocean" were first observed in 1973 at the Mid-Atlantic Ridge in the deep ocean floor, with water escaping into the ocean; And in 1977 amazing springs of warm water were seen at the bottom of the deep ocean, and their pictures were taken. The well-known journal National Geographic published an article in its November 1979 issue on the "springs of the ocean" existing in these deep ocean floors.

Matthew Fontaine Maury, a Christian officer in the US Navy, noticed written in the Bible, "The wind goes toward the south, And turns around to the north; The wind whirls about continually, And comes again on its circuit" (Ecclesiastes 1:6), and "The birds of the air, And the fish of the sea That pass through the paths of the seas" (Psalm 8:8), and decided that he will trace the pathways mentioned in the Bible, of the wind, the water, and of the creatures of air and water. His tireless efforts and study, and his publication of the currents of air and sea-water flow tremendously helped the sailors to travel and work at sea. After the death of Matthew Fontaine Maury, a monument was erected in his memory, in which the words were carved on a stone plaque: “Mathew Fontaine Maury, Pathfinder of the Seas, the genius who first snatched from the oceans and atmosphere the secret of their laws. His inspiration, Holy Writ, Psalm 8:8; Ecclesiastes 1:6” - the secret of his amazing genius - his being a Bible believer; a simple person who had an unwavering belief in the truth and veracity of God's word.

Charles Whitsholt was also a Bible believing Christian; he was also a Director of Standard Oil Company of America. He was sent by his company to Egypt to find oil - when no one knew that there were oil reserves in Egypt or in the lands of the Middle East Gulf countries; And he did discover oil in Egypt. Charles Whitsholt's belief in the existence of oil in Egypt was based on a Bible verse "But when she could no longer hide him, she took an ark of bulrushes for him, daubed it with asphalt and pitch, put the child in it, and laid it in the reeds by the river's bank" (Exodus 2:3). Charles Whitsholt believed that if a slave woman could find ‘pitch' in Egypt, which came from oil under the earth, it meant that Egypt had oil. His company had full confidence in him because of his Christian character and faith, and the company sent him, based on his faith, to search for oil in Egypt. And on the basis of what was written in the Bible, he discovered and demonstrated the presence of oil in Egypt and the Middle East.

Sir William Ramsey was a highly regarded Bible archaeologist, whose discoveries and sayings are still read and studied today, more than 100 years after him, for Biblical archaeological discoveries he made. For his work, he was awarded the title of "Sir". Like many other well-educated and knowledgeable people of his time, he held the belief that the Bible was unworthy of being believed, and that it should not be given the respect it was being given. To substantiate his belief, he went to the Biblical lands to collect evidence so that he could prove his contention of the Bible being unreliable. He went and started digging at places of archaeological importance and collecting evidence. He soon realized that what was written in the Bible was accurate and correct even in the smallest detail, and his archaeological discoveries and knowledge uncovered numerous pieces of evidence in favor of the Bible. William Ramsey himself was so impressed by the evidence that he became a Christian Believer, enrolled in Bible College, joined the Christian ministry, and wrote many books and articles from his research work, which are seen, read and held with great respect even today. The man who tried to prove the Bible to be false became a Christian and a person who proved the truth of the Bible instead.

In fact, there is no archaeological discovery that proves anything in the Bible to be false. The creation and handiwork of God can never be a witness against the Word of God. It only needs to be viewed in the right spirit and considered with a correct point of view, and the facts stated in God's Word, will reveal the evidence for God present in His creation.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 9 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 5

Click Here for the English Translation

अपने जाँचने और परखने के निमंत्रण में अनुपम एवं विशिष्ट

हम मसीही समाज के लोग बाइबल को ‘परमेश्वर का वचन’ कहकर संबोधित करते हैं; प्रत्येक धर्म की अपनी पुस्तकें हैं, और हर धर्म के मानने वाले भी अपने धर्म-ग्रंथों के लिए यही कहते हैं, कि उनके वे ग्रंथ भी ईश्वरीय हैं। इसके अतिरिक्त, संसार भर में साहित्य, दर्शन-शास्त्र, धर्म तथा धार्मिक व्याख्यानों, नैतिक शिक्षाओं, आदि से संबंधित कई पुस्तकें हैं जो बहुत विख्यात हैं, और उन्हें अपने प्रकार की अनुपम कृतियाँ कहा जाता है, तुलना के लिए मानक के समान प्रयोग किया जाता है। तो फिर बाइबल में ऐसा क्या है जिसके आधार पर मसीही विश्वास में उसे ‘परमेश्वर का वचन’ कहा जाता है; उसे अन्य किसी भी पुस्तक अथवा ग्रंथ से भिन्न माना जाता है, और जिसके आधार पर कहा जाता है कि केवल यही एक पुस्तक वह पुस्तक है जो वास्तव में परमेश्वर का वचन है। बाइबल में ऐसा अनुपम और विशिष्ट क्या है, जो और किसी पुस्तक अथवा धर्म-ग्रंथ में नहीं  है?

आज के इस लेख में हम बाइबल की कुछ बातों को देखेंगे जो इसे अन्य किसी भी पुस्तक से भिन्न, अनुपम, एवं विशिष्ट बनाती हैं, और इस दावे के पुष्टि करती हैं कि यही वास्तव में जीवते, सच्चे परमेश्वर का वचन है। 

1. इसे जाँचने के दावे में अनुपम: यद्यपि हर धर्म के ग्रंथ के लिए उसके परमेश्वर का वचन होने का दावा किया जाता है, किन्तु बाइबल ही एकमात्र है जो अपने दावों और बातों के लिए उसे जाँचने और परखने का निमंत्रण देती है। अन्य किसी भी धर्म में यदि उसके धर्म ग्रंथ को जाँचने, परखने,आलोचनात्मक विश्लेषण तथा तुलना करने आदि का प्रयास किया जाए तो उस धार्मिक समुदाय के लोग इसे उनके धर्म और धर्म ग्रंथ का अपमान मानते हैं, और कटु प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं करते हैं। संसार के इतिहास में ऐसे कितने ही उदाहरण विद्यमान हैं जब धर्म या धर्म-ग्रंथ से संबंधित बातों पर प्रश्न उठाने या उनका विश्लेषण करके उनकी मान्यताओं पर प्रश्न उठाने के कारण दंगे तथा जान-माल की हानि  हुई है। 

किन्तु बाइबल ही एकमात्र ऐसा धर्म-ग्रंथ है जो सभी को आमंत्रित करता है कि उसे जाँचें और परखें। इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:
1 थिस्स्लुनीकियों 5:21 – "सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।" यह बाइबल की शिक्षा है कि पहले हर बात, हर शिक्षा, हर धारणा को जाँचा जाए, और खरा उतारने पर ही उसे स्वीकार किया जाए। बाइबल अंध विश्वास को स्वीकार नहीं करती है, बढ़ावा नहीं देती है। 

प्रेरितों 17:11 – "ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्र शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें यों ही हैं, कि नहीं।" यह पद बेरिया नामक एक स्थान पर मसीही विश्वासियों की एक मँडली में पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रचार की जाने के विषय में है। पौलुस नए नियम का बहुत प्रमुख और आदरणीय पात्र है; उसी के द्वारा नए नियम के लगभग दो-तिहाई पुस्तकें  लिखी गई हैं। जब पौलुस ने बेरिया के मसीही विश्वासियों के मध्य प्रभु यीशु मसीह के विषय प्रचार किया, तो, जैसा पद में लिखा है, उन लोगों ने तुरंत ही उन बातों पर इसलिए विश्वास नहीं कर लिया कि पौलुस जैसा सुविख्यात परमेश्वर के जन ने उन्हें वे बातें बताईं और सिखाईं थीं।  वरन, उन्होंने प्रतिदिन पहले जा कर पौलुस की शिक्षाओं को उनके पास उपलब्ध पुराने नियम की पुस्तकों और शिक्षाओं के साथ मिलाकर जाँचा, और जब पौलुस की शिक्षाओं को सत्य पाया, तब ही उनपर विश्वास किया। किन्तु साथ ही उनके द्वारा याह जाँच-परख करने के लिए उनकी कोई आलोचना नहीं की गई, वरन उन्हें अन्य यहूदियों से जिन्होंने मसीह पर विश्वास किया था, इस बात के लिए, 'भला' कहा गया। 

आज यदि किसी धर्म-प्रचारक की शिक्षाओं के प्रति कोई सवाल-जवाब कर ले, तो बहुत समस्या खड़ी हो जाती है; ऐसा करने वालों की निन्दा तथा ताड़ना की जाती है। केवल बाइबल ही है जो साफ, खुला, दो-टूक कहती है कि आओ और जाँचो, और संतुष्ट होने पर ही विश्वास करो। 

भजन 34:8 – "परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है।" बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो ना केवल अपने आप को जाँचने का निमंत्रण देती है, वरन उस परमेश्वर 'यहोवा' को भी, जिसका बाइबल वचन है, परख कर देखने के लिए आमंत्रित करती है। यह बाइबल की खुली शिक्षा है कि कोई भी आकर बाइबल के परमेश्वर के भले होने को जाँच-परख कर देख ले; इसमें बुरा मानने या एतराज़  करने की कोई बात नहीं है। प्रभु यीशु मसीह ने अपने आलोचकों को खुली चुनौती दी, "परन्तु मैं जो सच बोलता हूं, इसीलिये तुम मेरी प्रतीति नहीं करते। तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते? जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिये नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो” (यूहन्ना 8:45-47); और कोई उसके विरुद्ध कुछ प्रमाणित नहीं कर सका, उसकी चुनौती का सामना नहीं कर सका - तब से लेकर आज तक भी नहीं। 

यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि इस प्रकार का बाइबल विश्लेषण एवं जाँचना परखना, पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है, और छात्रों को बाइबल की बातों को परखने और जाँचने की विधियों की शिक्षा दी जाती है। साथ ही, यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि बाइबल का अध्ययन करने वालों के लिए अन्य धर्मों की मान्यताओं की शिक्षा भी प्रदान की जाती है, और छात्रों को प्रत्येक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है, कौलेज (सेमीनरी) की लाइब्रेरी में सभी धर्मों से संबंधित पुस्तकें भी रखी जाती हैं, जिससे छात्र स्वयं पढ़ सकें और जान सकें कि तुलना में बाइबल और अन्य धर्म तथा उनके धर्म-ग्रंथ परस्पर कहाँ खड़े हैं। 

    जाँचने, परखने, समझने का यह व्यवहार बाइबल और मसीही विश्वास में अनूठा एवं अनुपम है, क्योंकि न बाइबल और न ही मसीही विश्वास किसी को किसी छल अथवा कपट के द्वारा प्रभावित करने में विश्वास रखता है, वरन उसकी हर बात खुली, स्पष्ट, और अवलोकन के लिए उपलब्ध है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Unique and Special in Asking to be Examined

We Christians refer to the Bible as the 'Word of God'; Every religion has its own books, and the believers of every religion also say this for their scriptures, that their scriptures are also divine. In addition, there are many books around the world relating to literature, philosophy, religion and religious discourses, moral teachings, etc. all very well known and appreciated. They are all called unique, and may even be used as standards to refer to about morality and righteousness. What, then, is so different and unique in the Bible, that in Christianity it is called the 'Word of God'? On what basis is it considered different from any other religious book or text? On what basis is it said to be the only book that actually is the Word of God? What is so unique and special in the Bible, which is not seen in any other book or scripture?

In today's article, we'll look at some of the things in the Bible that make it different, unique, and special than any other book, and corroborates the claim that it really is the Word of the living, true God.

1. Unparalleled in its claim to be put to test: Although every religious text is claimed to be the word of the god of that religion, the Bible is the only one that actually invites people to examine and test it for its claims and writings. In any other religion, if an attempt is made to examine, test, critically analyze and compare its scripture, then the people of that religious community consider it an insult to their religion and scripture, and do not hesitate to react bitterly and retaliate. There are many such examples in the history of the world when there have been riots with loss of life and property due to the questioning or analyzing and stating things related to a religion, or their scriptures, or because of questioning their beliefs.

But the Bible is the only scripture that invites all to examine and evaluate it. See some Bible verses in this context:

1 Thessalonians 5:21 - "Test all things; hold fast what is good." It is the teaching of the Bible that everything, every teaching, every concept should be tested first, and only when it is confirmed, it should be accepted. The Bible does not accept, does not encourage, blind faith.

Acts 17:11 - "These were more fair-minded than those in Thessalonica, in that they received the word with all readiness, and searched the Scriptures daily to find out whether these things were so." This verse is about Paul preaching the Word of God to a congregation of Christians at a place called Berea. Paul is a very prominent and respected figure in the New Testament; About two-thirds of the books of the New Testament are written by him. When Paul preached about the Lord Jesus Christ among Christians in Berea, they did not immediately believe what he preached because a man of God as famous as Paul had preached and taught to them, as the verse says. Rather, they first went every day to check Paul's teachings with the Old Testament books and teachings available to them, and only when they found Paul's teachings to be true, they believed them. But at the same time, they were never criticized or questioned for doing this testing; on the contrary this was appreciated and they were called 'better' than the other Jews who had believed in Christ.

Today, if someone questions and asks for answers from a religious preacher about his preaching and teachings, then a lot of problems arise; and those who raise questions are condemned and chastised. It is only the Bible that says clearly, openly, and forthrightly, come and check, and believe only when you are satisfied.

Psalm 34:8 - "Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him!" The Bible is the only book that invites not only its own examination, but also to examine the God 'Jehovah', whose Word the Bible is. It is the open teaching of the Bible that anyone can come and taste the goodness of the God of the Bible; there is nothing to feel bad about or object to, for doing so. The Lord Jesus Christ openly challenged his critics, "But because I tell the truth, you do not believe Me. Which of you convicts Me of sin? And if I tell the truth, why do you not believe Me? He who is of God hears God's words; therefore you do not hear, because you are not of God" (John 8:45-47); and no one could prove anything against Him, none came forward to face his challenge, and nobody has, since then to date.

It is found only in Seminaries, the institutions of Bible education, that this type of Bible analysis and testing is an important and integral part of the curriculum; and students are taught methods of critically examining and evaluating everything the Bible says. Also, it is only found in Bible study colleges (Seminaries) that teaching the beliefs of other religions is also offered to those who study the Bible, and students are given detailed information about each religion. The library of these colleges also houses books on all religions, so that students can read for themselves and know where the Bible and other religions and their scriptures stand in comparison.

This practice of examining, evaluating, understanding is exclusive and unique in the Bible and Christianity, because neither the Bible nor Christianity believes in influencing anyone by any deceit or hiding any truth, but everything is open, clear, and available for perusal.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 4

Click Here for the English Translation

बाइबल की आवश्यकता

परमेश्वर ने हमें बाइबल क्यों दी? यहूदियों के पास, परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर दिया गया उसका वचन था, जिसे आज हम मसीही विश्वासी “पुराना नियम” के नाम से जानते हैं। परमेश्वर द्वारा नैतिकता, धार्मिकता, धार्मिक अनुष्ठानों, पर्वों, और विधियों के पालन का पुराने नियम में वर्णन दिया गया है। तो फिर उसके साथ नया नियम जोड़कर यह 66 पुस्तकों का संकलन, बाइबल, क्यों प्रदान की गई?

जैसा पहले के लेख में कहा गया है, सम्पूर्ण पुराना नियम, प्रभु यीशु मसीह के विभिन्न पहलुओं और बातों की भविष्यवाणी है। पुराना नियम संसार के लोगों को प्रभु के आने और उन भविष्यवाणियों, उस से संबंधित बातों को पूरा करने, तथा लोगों द्वारा उसे स्वीकार करने के लिए तैयार करता है। बिना नए नियम के, बिना प्रभु यीशु मसीह में होकर पुराने नियम की बातों की परिपूर्णता के, पुराने नियम का उद्देश्य अधूरा है, अपूर्ण है। पुराना और नया नियम, एक ही सिक्के दो पहलू हैं, एक की अनुपस्थिति से सिक्का अधूरा है, अस्वीकार्य है। परमेश्वर ने प्रभु यीशु मसीह को इस संसार में भेजकर और उसमें अपने द्वारा कही गई बातों को पूरा करवाने के द्वारा, अपने आप को, अपने वचन को, प्रभु यीशु मसीह को, और बाइबल की शिक्षाओं को प्रमाणित कर दिया है, सत्यापित कर दिया है। अब अपने जीवनों और परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों के विषय जानने के लिए हमें कहीं और भटकने या हाथ-पैर मारने की आवश्यकता नहीं  है। बाइबल में हमें सारा विवरण और मार्गदर्शन उपलब्ध है। 

बाइबल हम मनुष्यों के लिए, जीवन व्यतीत करने और परलोक के लिए तैयार होने की, परमेश्वर द्वारा दी गई मार्गदर्शक पुस्तिका है। यह हमें हमारे भूत, वर्तमान, और भविष्य के बारे में बताती, सिखाती, और चिताती है; और सभी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। बाइबल के कुछ पदों पर ध्यान कीजिए:

  • जीवन और भक्ति से संबंधित जो कुछ भी हमें आवश्यक है, वह सब हमें प्रभु यीशु मसीह की पहचान में, जो बाइबल में दी गई है, उपलब्ध करवाया गया है: “क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ्य ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है” (2 पतरस 1:3)। 

  • परमेश्वर ने ठहराया है कि उसके वचन के पालन के द्वारा हमारी भलाई हो, हम आशीषित हों, हमारे कार्य सफल हों: “भला होता कि उनका मन सदैव ऐसा ही बना रहे, कि वे मेरा भय मानते हुए मेरी सब आज्ञाओं पर चलते रहें, जिस से उनकी और उनके वंश की सदैव भलाई होती रहे!” (व्यवस्थाविवरण 5:29)। “इतना हो कि तू हियाव बान्धकर और बहुत दृढ़ हो कर जो व्यवस्था मेरे दास मूसा ने तुझे दी है उन सब के अनुसार करने में चौकसी करना; और उस से न तो दाहिने मुड़ना और न बाएं, तब जहां जहां तू जाएगा वहां वहां तेरा काम सफल होगा। व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे चित्त से कभी न उतरने पाए, इसी में दिन रात ध्यान दिए रहना, इसलिये कि जो कुछ उस में लिखा है उसके अनुसार करने की तू चौकसी करे; क्योंकि ऐसा ही करने से तेरे सब काम सफल होंगे, और तू प्रभावशाली होगा” (यहोशू 1:7-8)।

  • परमेश्वर के वचन, बाइबल की शिक्षाओं को अपने हृदय में बसाए रखने से हम पाप करने से बचे रहते हैं: “जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से। मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं” (भजन संहिता 119:9, 11)।

  • जो परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों को थामे रहते हैं, वे परमेश्वर के द्वारा संसार पर आने वाली सभी विपत्तियों और हानियों से सुरक्षित रखे जाते हैं: “तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है” (प्रकाशितवाक्य 3:10)। 

बाइबल में दी गई भविष्यवाणियों के अनुसार, हम संसार के अंत के दिनों में जी रहे हैं; शीघ्र ही संसार का हर व्यक्ति अपने जीवन का हिसाब देने और अपने किए के अनुसार न्याय पाने के लिए प्रभु यीशु मसीह के समक्ष उपस्थित होगा: “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है” (प्रेरितों के काम 17:30-31)। वर्तमान संसार के हालात, सभी स्थानों पर होने वाली तथा बढ़ती जाने वाली प्राकृतिक आपदाएं, विश्व-व्यापी बीमारियाँ, स्थान-स्थान पर हो रहे कलह-क्लेश, युद्ध, सामाजिक अव्यवस्था, आदि सभी प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए अंत के दिनों के चिह्नों (मत्ती 24 अध्याय) की पूर्ति हैं। इन परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करने और इनमें से सुरक्षित पार निकालने के लिए सभी को बाइबल की आवश्यकता है।

परमेश्वर ने विपदाओं से बचने का साधन हमें उपलब्ध कर दिया है। प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने और अपना जीवन स्वेच्छा से उसे समर्पित करने के द्वारा हम परमेश्वर के इस अमूल्य, अद्भुत, अनुपम साधन का सदुपयोग करने का मार्गदर्शन और सामर्थ्य भी प्राप्त कर लेते हैं। अब परमेश्वर के इस अनुग्रह को स्वीकार करना, और उसका लाभ उठाना, या उसका तिरस्कार करके अपने ही विनाशकारी मार्गों में बने रहना, यह प्रत्येक का व्यक्तिगत निर्णय है। जो बाइबल को परमेश्वर का वचन मानकर उसकी बातों का पालन करेगा; बाइबल के केन्द्रीय पात्र, प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करके उसके निर्देशों के अनुसार जीवन व्यतीत करेगा, वह आशीषों के साथ सुरक्षित परलोक में प्रवेश प्राप्त करेगा, अनन्त विनाश से बच जाएगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें *****************************************************************************

English Translation

It’s Necessity

Why did God give us the Bible? The Jews had God's Word through Moses, we Christians today know it as the "Old Testament." Since God's instructions regarding the observance of morality, righteousness, religious ceremonies, festivals, and ordinances etc. are already described in the Old Testament. Then why was the “New Testament” added to it to make this into this 66-book compilation, we have as the Bible?

As stated in an earlier article, the entire Old Testament is a prophecy or fore-telling of various aspects and things of the Lord Jesus Christ. The Old Testament prepares the people of the world for the coming of the Lord, the fulfillment of those prophecies, the things concerning Him, and the people being prepared for the acceptance of the Lord. Without the New Testament, without the fulfillment of the things of the Old Testament in the Lord Jesus Christ, the purpose of the Old Testament is incomplete and unfulfilled. The Old and the New Testament are two sides of the same coin, the absence of one, makes the coin incomplete, and unworthy of use. God has proven Himself, His Word, His Savior of the world, and the teachings of the Bible, by sending the Lord Jesus Christ into this world and fulfilling the things He said in it. There is no longer any necessity to search here or there, or to run from pillar to post to learn about conducting our lives and living in a relationship with God. We have all the details and guidance available in the Bible for these things.

The Bible is the God-given guidebook for us humans to live in the present, and to prepare for the hereafter. It tells, teaches, and warns us about our past, present, and future; And prepares us to face all situations. Consider some Bible verses:

  • Everything we need regarding life and godliness has been made available to us in the knowledge of the Lord Jesus Christ, given in the Bible: “as His divine power has given to us all things that pertain to life and godliness, through the knowledge of Him who called us by glory and virtue" (2 Peter 1:3).

  • God has ordained that through obedience to His word we may be blessed, that our lives may be successful: “Oh, that they had such a heart in them that they would fear Me and always keep all My commandments, that it might be well with them and with their children forever!” (Deuteronomy 5:29). “Only be strong and very courageous, that you may observe to do according to all the law which Moses My servant commanded you; do not turn from it to the right hand or to the left, that you may prosper wherever you go. This Book of the Law shall not depart from your mouth, but you shall meditate in it day and night, that you may observe to do according to all that is written in it. For then you will make your way prosperous, and then you will have good success” (Joshua 1:7-8).

  • By keeping the teachings of God's Word, the Bible in our hearts, we are kept safe from sinning: “9 How can a young man cleanse his way? By taking heed according to Your word.11 Your word I have hidden in my heart, That I might not sin against You!" (Psalm 119:9, 11).

  • Those who hold onto the Words of God, to what the Bible says are protected by God from all calamity and harm that comes upon the world: “Because you have kept My command to persevere, I also will keep you from the hour of trial which shall come upon the whole world, to test those who dwell on the earth” (Revelation 3:10).

According to the prophecies in the Bible, we are living in the last days of the world. Very soon everyone in the world will have to appear before the Lord Jesus Christ to give an account of his life and to be judged according to what he has done: “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead” (Acts 17:30-31). The current world situation, natural disasters that are occurring and increasing everywhere, diseases worldwide, strife from place to place, war, social disorder, etc. are all signs of the last days given by the Lord Jesus Christ. (Matthew 24 chapters). To guide us through these situations and get through them safely, we all need the guidance of the Bible.

God has provided us with the means to escape from the coming calamities. By believing in the Lord Jesus Christ and voluntarily submitting our lives to Him, we also gain the guidance and ability to make good use of this priceless, wonderful, unique resource of God, He has placed in our hands. Now it is everyone's personal decision to accept this grace of God, and to take advantage of it, or to reject it and continue in our own destructive ways. Those who will accept and obey the Bible as the Word of God; Accept the Lord Jesus Christ, the central figure of the Bible, as their Savior and will live according to His instructions, they will be blessed with a safe entry into the hereafter, and will be saved from eternal destruction.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 3

Click Here for the English Translation

विषय-वस्तु में अनुपम 

       बाइबल की समस्त पुस्तकों की सामग्री को, उसके लेखों के विषयों तथा बातों को पाँच मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है। हर पुस्तक में हर श्रेणी से संबंधित कुछ लिखा हो, यह आवश्यक नहीं; किन्तु सभी पुस्तकों की बातों को इन पाँच श्रेणियों में से किसी एक में अवश्य रखा जा सकता है। 

ये पाँच श्रेणियाँ हैं:

       1. इतिहास बाइबल की बातों और लोगों से संबंधित इतिहास; जैसे कि उत्पत्ति की पुस्तक के आरंभ में सृष्टि का इतिहास है। शमूएल, राजाओं, इतिहास की पुस्तकों में इस्राएल के राजाओं और उनके कार्यों का इतिहास है। नए नियम में प्रेरितों के काम में प्रथम मँडली के बनाए जाने और संसार भर में फैलने का इतिहास है।

       2. व्यवस्था या नियमपरमेश्वर द्वारा अपने लोगों के मार्गदर्शन और पालन के लिए दिए गए नियम, पर्व, विधि-विधान आदि जो पुराने नियम की पहली पाँच पुस्तकों में दिए गए हैं।

       3. जीवनियाँ बाइबल के मुख्य पात्रों के जीवनों और कार्यों का वर्णन विभिन्न पुस्तकों में दिया गया है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म, जीवन, कार्य, शिक्षा, मृत्यु, पुनरुत्थान, और स्वर्गारोहण नए नियम की पहली चार पुस्तकों में दिया गया है।

       4. भविष्यवाणियाँसम्पूर्ण बाइबल में आरंभ से लेकर अंत तक, स्थान-स्थान पर परमेश्वर के कार्यों और उसके लोगों से संबंधित अनेकों भविष्यवाणियाँ दी गई हैं। उत्पत्ति की पुस्तक में ही, मनुष्य के पाप में गिरने के साथ ही, पाप के समाधान और निवारण के मार्ग की भविष्यवाणी परमेश्वर ने दे दी थी। नए नियम की अंतिम पुस्तक का अंत परमेश्वर के लोगों का अनन्तकाल तक परमेश्वर के साथ परम-आनंद में रहने की भविष्यवाणी के साथ होता है। 

       प्रभु यीशु मसीह के जन्म, जीवन, कार्य, मृत्यु, पुनरुत्थान आदि की सभी बातों की भविष्यवाणियाँ पुराने नियम में प्रभु से हजारों से लेकर सैकड़ों वर्ष पहले लिखी गई थीं, और वे सभी सटीक पूरी हुई हैं। आज तक कभी भी कोई भी बाइबल की भविष्यवाणियों को गलत अथवा झूठी प्रमाणित नहीं कर सका है। परमेश्वर ने जो कहा है, वो हुआ है, और जैसा कहा है, वैसा ही हुआ है, चाहे लिखे जाने के समय, या पूरा होने से पहले, पढ़ने और सुनने में वह असंभव ही क्यों न लगता हो।

       पुराने नियम की पुस्तकों में कुछ विशिष्ट भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकें हैं, जो उनके लेखकों के नाम से जानी जाती हैं; जैसे कि यशायाह, यिर्मयाह, यहेजकेल, दानिय्येल, होशे, मलाकी, आदि। इन पुस्तकों में परमेश्वर ने अपने नबियों के द्वारा अपने लोगों को उनके पापों, परमेश्वर से भटक जाने, सांसारिकता में फँस जाने आदि के बारे में बताया, चेतावनियाँ दीं, और अनाज्ञाकारिता के परिणामों की चेतावनियाँ दीं, जो अपने समय पर पूरी भी हुईं; साथ ही भविष्य में होने वाली बातों के बारे में भी बताया, जो अपने समयानुसार पूरी भी हुईं, हो रही हैं, और जगत के अंत के समय पूरी होंगी। कुछ पुस्तकें, जैसे कि योना, नहूम, ओबद्याह नबियों की पुस्तकें, गैर-यहूदियों, या अन्यजातियों के विषय परमेश्वर की चेतावनियाँ और भविष्यवाणियाँ हैं। 

       5. शिक्षाएंमनुष्य के पापों से पश्चाताप करने और उद्धार पाने, फिर परमेश्वर की इच्छानुसार जीवन बिताने, परमेश्वर के बारे में सीखने, परमेश्वर को क्या पसंद है और किस से वह अप्रसन्न होता है, अपने लोगों से वह क्या चाहता है, उन्हें अपने आप को उसके स्वर्गीय राज्य के लिए किस प्रकार तैयार करना और रखना है, आदि सभी बातें बाइबल की सभी पुस्तकों में विभिन्न संदर्भों, उदाहरणों, पात्रों के जीवनों और कार्यों, नैतिक शिक्षाओं, आदि के द्वारा दी गई हैं।  

       बाइबल की पुस्तकों की सामग्री सामान्य लेखों, कविताओं, परमेश्वर की स्तुति और आराधना के भजनों, नैतिक शिक्षाओं के लघु कथनों आदि के रूप में है। आज हम बाइबल की पुस्तकों को अध्यायों और पदों या आयतों में विभाजित देखते हैं। उनके मूल स्वरूप और लेखों में अध्यायों और पदों का यह विभाजन नहीं था। इसीलिए नए नियम में जहाँ पर भी पुराने नियम की पुस्तकों को उद्धत किया गया है, उनके हवाले से कोई बात कही गई है, तो हम कभी भी पुस्तक के लेखक के नाम के अतिरिक्त किसी अध्याय या पद की संख्या को नहीं पाते हैं। आज हम जो बाइबल की पुस्तकों का अध्यायों और पदों में विभाजन देखते हैं, वह किसी भी वाक्य अथवा कथन तक सरलता से पहुँचने, या उसे दूसरों को बताने के लिए सरल करने के उद्देश्य से किया गया था। आज जिस विभाजन को सामान्यतः स्वीकार किया और जिसका पालन किया जाता है, वह इंग्लैंड में कैन्टरबरी के आरचबिशप स्टीफन लैंगटन की विभाजन पद्धति के अनुसार है। बिशप लैंगटन ने यह पद्धति 1227 ईस्वी में दी, और 1382 ईस्वी में प्रकाशित वाइकलिफ़ अंग्रेजी बाइबल इसे प्रयोग करने वाली पहली बाइबल थी। इस पद्धति के अंतर्गत जब बाइबल की किसी भी पुस्तक का कोई हवाला देना होता है तो पहले पुस्तक का नाम, फिर अध्याय और फिर वह पद लिखा जाता है जहाँ पर वह बात है। उदाहरण के लिए, यूहन्ना 3:16 से तात्पर्य है यूहन्ना की पुस्तक, उसका तीसरा अध्याय और उसका 16वां पद। यदि कोई लंबा खंड बताना होता है तो उस खंड के आरंभिक और अंतिम पदों को लिखा जाता हैयूहन्ना 3:16 – 4:6 का अर्थ है यूहन्ना 3 अध्याय के 16वें पद से लेकर 4 अध्याय के 6 पद तक का खंड विचार या प्रयोग के लिए है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************

English Translation

Contents

The content of all the books of the Bible, the themes, and their writings, can be divided into five main categories. It is not necessary that every book should contain something related to each category; But everything written in all of the books can be placed in at least one or more of these five categories.

These five categories are:

1. History – History related to Biblical things and people; As in the beginning of the book of Genesis there is a history of creation. The books of Samuel, Kings, and Chronicles contain a history of the kings of Israel and their deeds. The book of Acts in the New Testament has a history of the first Assembly of Christian Believers being formed and their spread throughout the world.

2. The Law or Instructions – The rules, festivals, ordinances etc. given by God for the guidance and observance by His people, are given in the first five books of the Old Testament.

3. Biographies – The lives and works of the main characters of the Bible are described in various books. The birth, life, work, teaching, death, resurrection, and ascension of the Lord Jesus Christ are given in the first four books of the New Testament.

4. Prophecies – There are many prophecies in these books, throughout the Bible, from its beginning to its end, concerning God's works and concerning his people. In the book of Genesis itself, with man's fall into sin, God had foretold the way of redressal and remission of sin. The final book of the New Testament ends with the prophecy of God's people living in bliss with God for eternity.

The prophecies of the Lord Jesus Christ's birth, life, work, death, resurrection, etc., were all written thousands to hundreds of years before the birth of the Lord, in the books of the Old Testament, and they have all been accurately fulfilled. To this day no one has ever been able to prove the prophecies of the Bible to be false or wrong. What God has said has always happened, and it has happened just as it is said, even if at the time of the writing of the prophecy, or prior to its completion, it may have seemed an impossibility.

Among the books of the Old Testament are the books of certain prophets, known by the names of their authors; Such as Isaiah, Jeremiah, Ezekiel, Daniel, Hosea, Malachi, etc. In these books, God, through His prophets, told His people about their sins, about their going astray from God, about their falling into worldliness, etc., and God warned them of the consequences of their disobedience to His Word; and all these warnings were also fulfilled in their own time. God had also told about the things to happen in the future, they too were fulfilled according to their time, are presently being fulfilled, and will be fulfilled at the end of the world. Some books, such as the books of the prophets Jonah, Nahum, Obadiah, are God's warnings and prophecies concerning non-Jews, or Gentiles.

5. Teachings - Teachings and instructions for mankind regarding repentance for sins and being saved, then living life according to God’s will, learning about God, what God likes or dislikes, what God expects from His people, how should they prepare and keep themselves ready for God’s heavenly kingdom, etc. are all given in the books of the Bible in various contexts, through various examples, through the lives and works of the various characters of the Bible, through moral teachings and instructions, etc.

The contents of the books of the Bible are in the form of general writings, poems, hymns of praise and worship of God, prayers, short statements of moral teachings, etc. Today we see the books of the Bible divided into chapters and verses. In their original form these writings did not have this division of chapters and verses. That's why wherever the Old Testament books are quoted in the New Testament, we never find a chapter or verse number other than the name of the author of the book. The division of Bible books into chapters and verses that we see today was done for the purpose of making any sentence or statement easier to access, or to make it easier to cite and communicate to others. The division that is commonly accepted and followed today is according to the division method of Stephen Langton, Archbishop of Canterbury in England. Bishop Langton introduced this method in AD 1227, and the Wycliffe English Bible, published in AD 1382, was the first Bible to use it. Under this method, when a reference has to be made to any book of the Bible, first the name of the book, then the chapter and then the verse where it is spoken. For example, John 3:16 refers to the book of John, its third chapter, and its 16th verse. If a long section is to be mentioned, the starting and ending verses of that section are written; John 3:16 – 4:6 means the section from verse 16 of John chapter 3 to verse 6 of chapter 4 is under consideration or use.