ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Test लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Test लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 7 - Unique and Special in Asking to be Examined / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 7 - अपने जाँचने और परखने के निमंत्रण में अनुपम एवं विशिष्ट

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा

अपने जाँचने और परखने के निमंत्रण में अनुपम एवं विशिष्ट

 

       हम मसीही समाज के लोग बाइबल कोपरमेश्वर का वचनकहकर संबोधित करते हैं; प्रत्येक धर्म की अपनी पुस्तकें हैं, और हर धर्म के मानने वाले भी अपने धर्म-ग्रंथों के लिए यही कहते हैं, कि उनके वे ग्रंथ भी ईश्वरीय हैं। इसके अतिरिक्त, संसार भर में साहित्य, दर्शन-शास्त्र, धर्म तथा धार्मिक व्याख्यानों, नैतिक शिक्षाओं, आदि से संबंधित कई पुस्तकें हैं जो बहुत विख्यात हैं, और उन्हें अपने प्रकार की अनुपम रचनाएँ कहा जाता है, यहाँ तक कि नैतिकता और धार्मिकता के लिए मानक के समान प्रयोग किया जाता है। तो फिर बाइबल में ऐसा क्या है जिसके आधार पर मसीही विश्वास में उसेपरमेश्वर का वचनकहा जाता है; उसे अन्य किसी भी पुस्तक अथवा ग्रंथ से भिन्न माना जाता है, और जिसके आधार पर कहा जाता है कि केवल यही एक पुस्तक वह पुस्तक है जो वास्तव में परमेश्वर का वचन है। बाइबल में ऐसा अनुपम और विशिष्ट क्या है, जो और किसी पुस्तक अथवा धर्म-ग्रंथ में नहीं  है?

आज के इस लेख से आरम्भ कर के हम बाइबल की कुछ बातों को देखेंगे जो इसे अन्य किसी भी पुस्तक से भिन्न, अनुपम, एवं विशिष्ट बनाती हैं, और इस दावे के पुष्टि करती हैं कि यही वास्तव में जीवते, सच्चे परमेश्वर का वचन है। 

 

1. इसे जाँचने के दावे में अनुपम

यद्यपि हर धर्म के ग्रंथ के लिए उसके परमेश्वर का वचन होने का दावा किया जाता है, किन्तु बाइबल ही एकमात्र है जो अपने दावों और बातों के लिए उसे जाँचने और परखने का निमंत्रण देती है। अन्य किसी भी धर्म में यदि उसके धर्म ग्रंथ को जाँचने, परखने, आलोचनात्मक विश्लेषण तथा तुलना करने आदि का प्रयास किया जाए तो उस धार्मिक समुदाय के लोग इसे उनके धर्म और धर्म ग्रंथ का अपमान मानते हैं, और कटु एवं तीव्र प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं करते हैं। संसार के इतिहास में ऐसे कितने ही उदाहरण विद्यमान हैं जब धर्म या धर्म-ग्रंथ से संबंधित बातों पर प्रश्न उठाने या उनका विश्लेषण करके उनकी मान्यताओं पर प्रश्न उठाने के कारण दंगे तथा जान-माल की हानि हुई है।

       किन्तु बाइबल ही एकमात्र ऐसा धर्म-ग्रंथ है जो सभी को आमंत्रित करता है कि उसे जाँचें और परखें। इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • 1 थिस्स्लुनीकियों 5:21 – "सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो" यह बाइबल की शिक्षा और आज्ञा है कि पहले हर बात, हर शिक्षा, हर धारणा को जाँचा-परखा जाए, और खरा उतारने पर ही उसे स्वीकार किया जाए। बाइबल अंध विश्वास करने को न तो स्वीकार करती है, और न ही बढ़ावा देती है। 
  • प्रेरितों 17:11 – "ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्र शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें यों ही हैं, कि नहीं" यह पद बेरिया नामक एक स्थान पर मसीही विश्वासियों की एक मँडली में पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रचार किये जाने के विषय में है। पौलुस नए नियम का बहुत प्रमुख और आदरणीय पात्र है; उसी के द्वारा नए नियम की लगभग दो-तिहाई पुस्तकें लिखी गई हैं। जब पौलुस ने बेरिया के मसीही विश्वासियों के मध्य प्रभु यीशु मसीह के विषय प्रचार किया, तो, जैसा पद में लिखा है, उन लोगों ने तुरंत ही उन बातों पर इसलिए विश्वास नहीं कर लिया कि पौलुस जैसा सुविख्यात परमेश्वर के जन ने उन्हें वे बातें बताईं और सिखाईं थीं। वरन, उन्होंने प्रतिदिन पहले जा कर पौलुस की शिक्षाओं को उनके पास उपलब्ध पुराने नियम की पुस्तकों और शिक्षाओं के साथ मिलाकर जाँचा, और जब पौलुस की शिक्षाओं को सत्य पाया, तब ही उनपर विश्वास किया। किन्तु साथ ही उनके द्वारा यह जाँच-परख करने के लिए उनकी कोई आलोचना नहीं की गई, वरन उन्हें अन्य यहूदियों से जिन्होंने मसीह पर विश्वास किया था, इस बात के लिए, 'भला' कहा गया। 
  • 1 कुरिन्थियों 4:29 - “भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उन के वचन को परखेंआज यदि किसी धर्म-प्रचारक के प्रचार या शिक्षाओं की वास्तविकता और मान्यता के प्रति कोई सन्देह करता है, और इसलिए वह यदि कोई सवाल-जवाब कर ले या कोई स्पष्टीकरण माँग ले, तो बहुत समस्या खड़ी हो जाती है। क्योंकि इसे उस प्रचारक का अपमान समझा जाता है, और प्रश्न करने वालों अथवा स्पष्टीकरण माँगने वालों की निन्दा तथा ताड़ना की जाती है। परन्तु वास्तविकता तो यह है कि यह बाइबल की आज्ञा है कि यह जाँचना-परखना और स्पष्टीकरण प्राप्त करना नियमित किया जाना चाहिये; उस सन्देश को सुनने वालेशेष लोगों,” अर्थात् एकत्रित अगुवों और मण्डली के सभी लोगों को यह करना चाहिये। 
  • भजन 34:8 – "परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है" बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो ना केवल अपने आप को जाँचने का निमंत्रण देती है, वरन उस परमेश्वर 'यहोवा' को भी, जिसका बाइबल वचन है, परख कर देखने के लिए आमंत्रित करती है। यह बाइबल की खुली शिक्षा है कि कोई भी आकर बाइबल के परमेश्वर के भले होने को जाँच-परख कर देख ले; इसमें बुरा मानने या एतराज़ करने की कोई बात नहीं है। प्रभु यीशु मसीह ने अपने आलोचकों को खुली चुनौती दी, "परन्तु मैं जो सच बोलता हूं, इसीलिये तुम मेरी प्रतीति नहीं करते। तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते? जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिये नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो” (यूहन्ना 8:45-47); और कोई उसकी चुनौती का सामना नहीं कर सका, कोई उसके विरुद्ध कुछ भी प्रमाणित नहीं कर सका, न तब, और न ही तब से लेकर आज तक भी। 

       इस प्रकार से हम देखते हैं कि बाइबल कभी भी किसी भी बात पर अन्ध-विश्वास की समर्थक नहीं है; बल्कि उसकी आज्ञा है कि पहले जाँचा-परखा और सत्यापित किया जाये, और उसके बाद ही विश्वास किया जाये - न केवल उसे जो बाइबल में लिखा है, परन्तु बाइबल के परमेश्वर के बारे में भी। संसार भर के सभी धर्मों, मान्यताओं, विश्वासों में, केवल बाइबल ही है जो साफ, खुला, दो-टूक कहती है कि आओ और जाँचो, और संतुष्ट होने पर ही विश्वास करो। बाइबल और मसीही विश्वास का यह उल्लेखनीय और अनोखा गुण इसलिये है, क्योंकि उसके अनुयायी पूर्णतः निश्चित हैं कि वे बिलकुल ठोस, अटल, और पूर्णतः स्थिर आधार पर हैं; जिसने समय की हर परीक्षा का सफलता  से सामना किया है, जिसके विरुद्ध, उसे झूठा प्रमाणित उसका इन्कार करने, उसे नष्ट कर देने के अनगिनत प्रयास हुए, परन्तु सभी असफल रहे। उसे नष्ट कर देने का प्रयास करने वाले स्वयं नष्ट हो गए किन्तु बाइबल और मसीही विश्वास न केवल बने रहे, बल्कि बढ़ते और फैलते चले गये। 

       यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि इस प्रकार का बाइबल विश्लेषण एवं जाँचना परखना, पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है, और छात्रों को बाइबल की बातों को परखने और जाँचने की विधियों की शिक्षा दी जाती है। साथ ही, यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि बाइबल का अध्ययन करने वालों के लिए अन्य धर्मों की मान्यताओं की शिक्षा भी प्रदान की जाती है, और छात्रों को प्रत्येक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है, कौलेज (सेमीनरी) की लाइब्रेरी में सभी धर्मों से संबंधित पुस्तकें भी रखी जाती हैं, जिससे छात्र स्वयं पढ़ सकें और जान सकें कि तुलना में बाइबल और अन्य धर्म तथा उनके धर्म-ग्रंथ परस्पर कहाँ खड़े हैं।

    जाँचने, परखने, स्पष्टीकरण देने का यह व्यवहार बाइबल और मसीही विश्वास में अनूठा एवं अनुपम है, क्योंकि न बाइबल और न ही मसीही विश्वास किसी को किसी छल अथवा कपट के द्वारा प्रभावित करने में विश्वास रखता है, वरन उसकी हर बात खुली, स्पष्ट, और अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

    इसलिये, यदि आप को बाइबल, बाइबल के परमेश्वर, मसीही विश्वास के प्रति कोई भी सन्देह है, तो निःसंकोच होकर जाँचिये, परखिये, अपने सन्देहों का निवारण करवाइये, और उसके बाद, स्वेच्छा से बाइबल और उसकी बातों पर विश्वास करने का निर्णय कीजिये। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion

Unique and Special in Asking to be Examined

 

We Christians refer to the Bible as the 'Word of God'; Every religion has its own books, and the believers of every religion also say this for their scriptures, that their scriptures are also divine. In addition, there are many books around the world relating to literature, philosophy, religion and religious discourses, moral teachings, etc. all very well known and appreciated. They are all called unique, and may even be used as standards to refer to morality and righteousness. What, then, is so different and unique in the Bible, that in Christianity it is called the 'Word of God'? On what basis is it considered different from any other religious book or text? On what basis is it said to be the only book that actually is the Word of God? What is so unique and special in the Bible, which is not seen in any other book or scripture?

From today's article, we will begin looking at some of the things in the Bible that make it different, unique, and special than any other book, and corroborates the claim that it really is the Word of the living, true God.

 

1. Unparalleled in its claim to be put to test 

Although every religious text is claimed to be the word of the god of that religion, the Bible is the only one that actually invites people to examine and test it for its claims and writings. In any other religion, if an attempt is made to examine, test, critically analyze and compare its scripture, then the people of that religious community consider it an insult to their religion and scripture, and do not hesitate to react bitterly and retaliate severely. There are many such examples in the history of the world when there have been riots with loss of life and property due to the questioning or analyzing and stating things related to a religion, or their scriptures, or because of questioning their beliefs.

But the Bible is the only scripture that invites all to examine and evaluate it. See some Bible verses in this context:

  • 1 Thessalonians 5:21 - "Test all things; hold fast what is good." It is the teaching and commandment of the Bible that everything, every teaching, every concept should first be tested and evaluated, and only when it has been confirmed, it should be accepted. The Bible neither accepts, nor encourages, blind faith.
  • Acts 17:11 - "These were more fair-minded than those in Thessalonica, in that they received the word with all readiness, and searched the Scriptures daily to find out whether these things were so." This verse is about Paul preaching the Word of God to a congregation of Christians at a place called Berea. Paul is a very prominent and respected figure in the New Testament; About two-thirds of the books of the New Testament are written by him. When Paul preached about the Lord Jesus Christ among Christians in Berea, they did not immediately believe what he preached because a man of God as famous as Paul had preached and taught to them, as the verse says. Rather, they first went every day to check Paul's teachings with the Old Testament books and teachings available to them, and only when they found Paul's teachings to be true, they believed them. But at the same time, they were never criticized or questioned for doing this examination and testing; on the contrary this was appreciated and they were called 'better' than the other Jews who had believed in Christ.
  • 1 Corinthians 14:29 - "Let two or three prophets speak, and let the others judge." Today, if someone has any doubts about the veracity and applicability of a religious preacher's preachings and teachings, and therefore, raises some questions and asks for explanations or answers for them, then this causes a lot of problems. Since, it is seen as insulting the preacher; and those who have raised the questions or asked for clarifications are condemned and chastised. But actually speaking, the Bible commands that this evaluation and clarification must be done routinely by the "others," i.e. the assembled elders and the whole congregation listening to that message.
  • Psalm 34:8 - "Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him!" The Bible is the only book that invites not only its own examination, but also to examine the God 'Jehovah', whose Word the Bible is. It is the open teaching of the Bible that anyone can come and taste the goodness of the God of the Bible; there is nothing to feel bad about or object to, for doing so. The Lord Jesus Christ openly challenged his critics, "But because I tell the truth, you do not believe Me. Which of you convicts Me of sin? And if I tell the truth, why do you not believe Me? He who is of God hears God's words; therefore you do not hear, because you are not of God" (John 8:45-47); and no one came forward to face his challenge; none could prove anything against Him, and nobody has been able to, since then, to date. 

So, we see that the Bible never advocates a blind faith; rather it commands examination, evaluation, confirmation, and only then to believe - not only in what is written in it, but even in the God it speaks about. Of all the religions, faiths, beliefs in the whole world, it is only the Bible that says clearly, openly, and forthrightly, come and check, and believe only when you are satisfied. This unique, outstanding feature of the Bible and the Christian Faith is because of its followers being absolutely sure that they stand on solid, irrefutable, unshakeable ground that has stood the test of time and innumerable but always vain attempts to deny, disprove, and destroy it. Those who tried to destroy it, themselves were destroyed, but the Bible and the Christian Faith not just stayed firm, rather continued to grow and expand.

Similarly, it is found only in Bible Seminaries, the institutions of Bible education, that this type of Bible analysis and testing is an important and integral part of the curriculum; and students are taught methods of critically examining and evaluating everything the Bible says. Also, it is only found in Bible study colleges (Seminaries) that teaching the beliefs of other religions is also offered to those who study the Bible, and students are given detailed information about each religion. The library of these colleges also houses books on all religions, so that students can read for themselves and know where the Bible and other religions and their scriptures stand in comparison.

This practice of examining, evaluating, and clarifications is exclusive and unique in the Bible and Christianity, because neither the Bible nor Christianity believes in influencing anyone by any deceit or hiding any truth, but everything is open, clear, and available for perusal.

Therefore, if you have any doubts about the Bible, the God of the Bible, the Christian Faith, then feel free to examine and evaluate, and have your doubts clarified, and then voluntarily choose to believe in the Bible and its contents. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 10 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 247

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 92


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (34) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों के वास्तविक मूल स्वरूप और निर्वाह के बारे में हम परमेश्वर के वचन बाइबल में उनके बारे में दिए गए उदाहरणों और हवालों से सीखते आ रहे हैं। प्रेरितों 2:42 में ऐसी चार बातें दी गई हैं, जिनमें से पहली तीन हम देख चुके हैं, और अब चौथी बात, प्रार्थना करने, पर विचार कर रहा हैं। मसीहियों में एक बहुत आम रीति है ‘प्रभु की प्रार्थना’ बोलना; इस तथा-कथित प्रार्थना को बचपन से ही रट लिया जाता है, और फिर हर अवसर पर, हर बात के लिए, बिना उसके बारे में सीखे अथवा जाने हुए, उसे बोल दिया जाता है। वर्तमान में हम इसी ‘प्रभु की प्रार्थना’ पर मत्ती 6:5-15 के आधार पर विचार कर रहे हैं। हमने देखा है कि यह वास्तव में प्रभु द्वारा दी गई कोई प्रार्थना नहीं है, वरन परमेश्वर को स्वीकार्य प्रार्थनाओं को बनाने के लिए दी गई एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके अनुसार प्रत्येक मसीही को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाएं बनानी चाहिएं। यहाँ पर, मत्ती 6:11-13 में, प्रभु ने अपने शिष्यों को पिता परमेश्वर से तीन बातों को माँगने के लिए कहा है - परमेश्वर पर पूर्ण निर्भरता, क्षमाशील होना, और परीक्षा बचे हुए तथा बुराई से सुरक्षित रहना। इन तीन में से पहली दो बातों के बारे में सीखने के बाद, पिछले लेख से हमने परीक्षा और बुराई से बचने के बारे में सीखना आरम्भ किया है। हमने पिछले लेख में बाइबल के उदाहरणों से देखा है कि उन्हें उनकी वास्तविक आत्मिक दशा से अवगत करवाने के लिए, परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है। बाइबल के हवालों के आधार पर हमने देखा है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा, परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास, आज्ञाकारिता, और मनसा की दशा को प्रकट करने के लिए लेता है। इसी सन्दर्भ में, याकूब 1:13 से हमने देखा था कि बुराई या दुष्टता से न तो परमेश्वर किसी की परीक्षा लेता है, और न ही उसकी परीक्षा ली जा सकती है। आज हम यहाँ से आगे बढ़कर, मत्ती 6:13a “हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा” को समझने का प्रयास करेंगे। 


इस पद को पढ़ने पर मन में यही विचार आता है कि परमेश्वर अपने लोगों को किसी ऐसी परीक्षा में क्यों डालेगा, जिसमें शिष्यों के पड़ने से बचे रहने के लिए प्रभु ने कहा है? एक विरोधाभास सा प्रतीत होता है कि पिता परमेश्वर परीक्षा में डालता है जबकि परमेश्वर पुत्र परीक्षा से बचाने की प्रार्थना करने को कहता है। साथ ही यह भी स्वाभाविक है कि जिस परीक्षा से प्रभु बच के रहने के लिए कह रहा है, वह किसी भली बात से सम्बन्धित तो नहीं होगी। पिछले लेख में हमने परमेश्वर द्वारा अपने लोगों की परीक्षा लेने से सम्बन्धित कुछ हवालों को देखा था। जब हम उन, तथा उनके समान अन्य हवालों को पढ़ते हैं, तो हमारे सामने यह बात उभर कर आती है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा तब लेता है जब या तो उसे उन्हें कोई बड़ी आशीष देनी होती है, जैसे अब्राहम के साथ हुआ (उत्पत्ति 22:1, 15-19);; और उसके लिए एक बड़ी भलाई की बात थी। या फिर जब उसके लोग, उसके प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ने लगते हैं, उस पर सन्देह करते हैं, उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाते हैं, जैसा जंगल की यात्रा के दौरान इस्राएलियों ने किया, (निर्गमन 15:25; 16:4; व्यवस्थाविवरण 8:2, 16); या जब वे परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और उसके प्रति अपने व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह होने लगते हैं, जैसा कनान में बस जाने के बाद इस्राएलियों के साथ हुआ (न्यायियों 3:4), तथा मृत्यु की कगार से लौटने और जीवन के पन्द्रह अतिरिक्त वर्ष प्राप्त करने के बाद राजा हिजकिय्याह ने किया (2 इतिहास 32:31 तथा यशायाह 39)। इन  आधार पर प्रभु अपने शिष्यों को अब्राहम के समान परीक्षा में पड़ने से तो नहीं रोकेगा, क्योंकि वह तो आशीष के लिए है, भली है। परमेश्वर के लोगों में बुराई आ जाने के साथ जुड़ी हुई दो बातें हैं - जंगल की यात्रा में इस्राएलियों के समान परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ना, उस पर सन्देह करना, उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाना, तथा राजा हिजकिय्याह का और कनान में बसने के बाद इस्राएलियों का परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और उसके प्रति अपने व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह हो जाना।

 

इन दोनों नकारात्मक उदाहरणों के लिए अवश्य ही प्रभु अपने शिष्यों को रोकेगा, कभी नहीं चाहेगा कि परमेश्वर के साथ उनके सम्बन्धों और व्यवहार में वे कभी इनमें से किसी भी स्थिति में आएं। इसलिए, इन बातों से तात्पर्य प्रकट है, प्रभु के शिष्य परमेश्वर से किसी ऐसी परीक्षा में पड़ने की स्थिति में तब ही जाएंगे जब या तो वे परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ने लगेंगे, उसपर सन्देह करने वाले, कुड़कुड़ाने वाले होने लग जाएंगे; या यदि वे परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह होने लग जाएंगे। शिष्यों के ऐसी स्थिति में आने पर परमेश्वर उन्हें, परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास, आज्ञाकारिता, और मनसा की वास्तविकता को दिखाने के लिए उन्हें ऐसी स्थितियों, अर्थात परीक्षाओं में लाएगा, जिस से वे अपनी वास्तविक दशा को पहचान लें, और फिर आवश्यक सुधार और पश्चाताप करके, परमेश्वर के साथ सही रीति से जुड़ जाएं। अब, इन बातों पर ध्यान करते हुए, हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु द्वारा अपने शिष्यों से यह कहना कि वे प्रार्थना में परमेश्वर से माँगे कि उन्हें परीक्षा में ना आने दे का अर्थ हुआ, परमेश्वर से माँगें कि वह उन्हें कभी उसके प्रति विश्वास में दुर्बल न पड़ने दे, उस पर सन्देह करने और उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाने वाला न होने दे, वरन विश्वास और आज्ञाकारिता में सुदृढ़ बनाए रखे; तथा कभी उन्हें परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह न होने दे, वरन हमेशा परमेश्वर को अपने जीवनों में सर्वोच्च आदर, स्थान, और महिमा देते रहने वाला बनाए रखे। क्योंकि जब प्रभु के लोग सही बने रहेंगे, तब ही वे परमेश्वर द्वारा परीक्षा में लाए जाने से बचे रहेंगे, अन्यथा नहीं। जब इस दृष्टिकोण से देखा और समझा जाता है तो प्रतीत होने वाला उपरोक्त विरोधाभास का भी समाधान हो जाता है। 


यह भी स्वाभाविक बात है कि जब शिष्यों में कोई बुराई, कोई शैतानी बात आएगी, जब भी वे किसी भी कारण से शैतान की किसी चाल में फँसकर परमेश्वर से दूर होंगे, तब उनमें विद्यमान उस बुराई के कारण वे अवश्य ही इस तरह से परीक्षा में डाले जाने की स्थिति में आ जाएंगे। इसलिए प्रभु ने दोनों बातों को साथ मिलाकर, शिष्यों से परमेश्वर से माँगने के लिए कहा कि वे परमेश्वर से माँगें कि उन्हें न तो परीक्षा में पड़ने वाला बनने दे, और न किसी बुराई को उनमें आने दे, जिससे वे किसी भी पाप में गिराए जाकर परमेश्वर से दूर हों, उसपर सन्देह करें, या उसके आदर को कम करें; जिससे उन्हें फिर परीक्षा में पड़ने का सामना करना पड़े। 


अगले लेख में हम देखेंगे कि प्रभु द्वारा शिष्यों को सिखाए गए प्रार्थना के इन तीनों विषयों के लिए परमेश्वर प्रभु के शिष्यों को, उससे इन बातों को माँगने वाले को इनके लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण किस तरह से देता है। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 92


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (34)


We have been learning about the original form and observance of things related to practical Christian living through the examples and references given about them in God’s Word the Bible. Four such things are given in Acts 2:42, and we have seen the first three of them, and are now considering the fourth one, praying. Amongst the Christians, there is a very common ritual, to say the ‘Lord’s Prayer;’ they memorize this so-called prayer from their childhood, and then on every occasion, for everything, it is just repeated by rote, without their understanding or learning anything about it. Presently, we are considering this ‘Lord’s Prayer’ through Matthew 6:5-15. We have seen that actually this is not a prayer that has been given by the Lord, rather, it is an outline, a framework on which prayers acceptable to God have to be built by every Christian. Here, in Matthew 6:11-13, the Lord taught the disciples to ask for three things from God - to be dependent upon God, to be a forgiving person, and to be saved from being tested and kept safe from evil. Having learnt about the first two of these three things, in the last article, we have begun to learn about not being led into temptations and kept safe from evil. We have seen from the Biblical references in the last article that God allows His people to be tested or tempted to make evident to them their actual spiritual condition regarding their faith, obedience, and mind or thought towards Him. In the same context, we have seen from James 1:13 that God neither tests or tempts anybody through any evil, nor can He be tested through evil. Today, we will proceed further from here, consider and understand Matthew 6:13a “And do not lead us into temptation, But deliver us from the evil one.


On reading this verse, the thought that comes to mind is that why would God put any of His people into any such testing or temptation, for which the Lord is asking the disciples to be kept safe? There seems to be a contradiction here, that God the Father is putting the disciples into a temptation, from which God the Son wants the disciples to pray to be kept safe. Moreover, it is only natural that the temptation from which the Lord wants His disciples to be kept safe, it cannot be something that will bring them some good. In the previous article, we had seen some examples of God testing or tempting His people. When we read them and other similar references, then the thing that becomes apparent is that God tests or tempts His people either when He has to give them some great blessing, as happened with Abraham (Genesis 22:1, 15-19); which was done for a great blessing for him. Or, when His people start becoming weak in their faith towards Him, start doubting Him, start grumbling against Him, as the Israelites did in their wilderness journey (Exodus 15:25; Deuteronomy 8:2, 16); or when they become complacent towards God in their relationship and behavior towards Him, and take Him for granted, as happened with the Israelites after they had settled in Canaan (Judges 3:4), and with King Hezekiah after he had been brought back from the brink of death and given fifteen additional years of life (2 Chronicles 32:31 & Isaiah 39). On the basis of these examples, we see that the Lord will never ask for His disciples to be kept from being tested like Abraham was, since that testing would be for their good, for their blessings. There are two things associated with some evil in the people of God - becoming weak in faith towards God, doubting Him, grumbling against Him, as the Israelites did in their wilderness journey; and like King Hezekiah and the Israelites settled in Canaan, becoming complacent in their relationship and behavior towards God and taking Him for granted.


For these two negative things, the Lord would surely stop His disciples, would never desire that, they ever come in a similar situation in their relationship and behavior towards God. Therefore, from the consideration of these things, the implication is evident that the disciples of the Lord will only come into a situation of being tested or tempted by God if they start becoming weak in their faith towards Him, start doubting Him, start grumbling against Him; or in their relationship and behavior towards Him, they become complacent and start taking Him for granted. If the disciples come into any such situation, to make evident to them the actual state of their faith, obedience, and mentality towards Him, God will bring them into situations, i.e., testing, so that they should realize their actual condition, repent, and rectify the situation, and be restored in their relationship with God. Through analyzing these things, now we can understand why the Lord asked His disciples to ask God not to lead them into temptations; it means to ask God to never let them become weak in their faith on Him, doubt Him, grumble against Him, but keep them strong and well established in their faith towards Him; and never let them become complacent in their relationship and behavior towards Him and take Him from granted, rather make them always give Him the highest honor, place, and glory in their lives. Because only when God’s people remain right, will they be kept from coming under any testing or temptation by God, else they will be brought into temptation or testing. When it is seen from this point of view, then the apparent contradiction mentioned above, gets resolved.


This also is only natural, that if something evil, something devious comes into the disciples, due to any reason whenever they fall for any satanic scheme and move away from God, then because of that evil that has come into them, they will surely land up in a situation where God will have to lead them into being tested or tempted. Therefore, the Lord combined both of these things, and asked the disciples to ask God in prayer to neither lead them into temptation nor let them fall for anything evil; so that they may never fall into any sin, move away from God, doubt Him, or demean Him in any way, and then have to face the testing.


In the next article we will see how God practically trains the disciples, those who ask Him for these three things. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 9 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 246

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 91


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (33) 


परमेश्वर के वचन बाइबल के उदाहरणों और हवालों के आधार पर हम व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित बातों के मूल स्वरूप और निर्वाह के बारे में देख, सीख, और समझ रहे हैं; यह जानने के लिए कि आरम्भिक मसीही विश्वासी इन बातों को किस तरह से जानते, समझते, और पालन करत थे। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें हमें वैसे तो सम्पूर्ण बाइबल में स्थान-स्थान पर दी गई हैं; लेकिन प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में लिखी गई बातों के साथ यह भी लिखा गया है कि उनके पालन से मसीही विश्वासी सँख्या में, तथा अपने आत्मिक जीवन और मसीही विश्वास में बढ़ते चले गए, और साथ ही कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। इसलिए हमने प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित सात बातों को देखना आरम्भ किया। इन सात में से पहली तीन बातें, प्रेरित पतरस के भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार के अन्त की ओर प्रेरितों 2:38-41 में मिलती हैं। ये तीनों बातें मसीही विश्वास में आने और मसीही विश्वास का जीवन आरम्भ करने से सम्बन्धित हैं। शेष चार बातें प्रेरितों 2:42 में मिलती हैं; और जैसा कि इस पद में लिखा है, ये वे बातें हैं जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे। परिणामस्वरूप, वे मसीही विश्वास में दृढ़ और स्थिर होते चले गए, सँख्या में बढ़ते गए, और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। यहाँ दी गई इन चार बातों को आज के मसीही भी मानते और पूरा करते हैं, किन्तु वे इन्हें एक रीति के समान लेते हैं, और औपचारिकता पूरी करने के लिए निभाते हैं; इसलिए ये बातें उनके जीवन में प्रभावी नहीं हैं, पहली कलीसिया के विश्वासियों के समान जीवनों में परिवर्तन और सामर्थ्य नहीं ला रही हैं। इन चार में से पहली तीन बातों को देख लेने के बाद, अब हम चौथी बात, प्रार्थना करने के बारे में देख रहे हैं, तथा मत्ती 6:5-15 से हम तथाकथित “प्रभु की प्रार्थना” के बारे में देख रहे हैं। इन पदों से हमने देखा है कि प्रभु ने अपने शिष्यों को सिखाया कि वे तीन मुख्य बातों का निर्वाह के बारे में परमेश्वर पिता से माँगें; पद 11, परमेश्वर पर पूर्णतः निर्भर रहना; पद 12, प्रभु परमेश्वर के समान औरों को हर कीमत पर सच्चे मन से क्षमा करने वाले होना; पद 13, में परीक्षा में न पड़ने और बुराई से बचे रहने को परमेश्वर से माँगना। हम इन तीन में से पहली दो बातों को देख चुके हैं, और आज पद 13 में परीक्षा और बुराई से सम्बन्धित बात को देखना आरम्भ करेंगे।

 

यहाँ, मत्ती 6:13 में लिखा है “और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।” आमीन।” इस पद को पढ़ने से यही आभास होता है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है, और उसमें वह बुराई का भी प्रयोग कर सकता है। आरम्भिक लेखों में हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या करने, गलत समझ रखने का सबसे सामान्य कारण है किसी भी बात को उसके सन्दर्भ से बाहर लेकर उसकी व्याख्या करना, और धारणा बनाना। साथ ही हमने यह भी देखा था कि सन्दर्भ दो तरह के होते हैं, तात्कालिक - अर्थात उसके आगे-पीछे के अन्य पद और खण्ड; तथा दूर के - अर्थात परमेश्वर के वचन में अन्य स्थानों पर दी गई सम्बन्धित बातें। जो भी व्याख्या किसी भी सन्दर्भ में सही नहीं बैठती है, सन्दर्भ से असंगत रहती है, वह गलत है, अस्वीकार्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम मत्ती के इस पद पर विचार करने से पहले, आज हम परमेश्वर द्वारा अपने लोगों की परीक्षा लिए जाने, और उस सन्दर्भ में बुराई का प्रयोग करने के बारे में परमेश्वर के वचन से कुछ बातों को देख और समझ लेते हैं, ताकि हम किसी गलतफहमी में पड़कर कोई गलत व्याख्या न करें, कोई अनुचित धारणा न बना लें।

 

बाइबल यह बहुत स्पष्ट दिखाती है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है; नीतिवचन 17:3 में लिखा है कि यहोवा अपने लोगों के मनों को जाँचता है। हम उत्पत्ति 22:1 और इब्रानियों 11:17 में देखते हैं कि परमेश्वर ने इसहाक के सन्दर्भ में अब्राहम की परीक्षा ली; परमेश्वर ने मिस्र के दासत्व से निकल कर कनान जा रहे इस्राएलियों की परीक्षा ली (निर्गमन 15:25; 16:4; व्यवस्थाविवरण 8:2, 16); उन्हें कनान देश में बसाने के बाद भी इस्राएलियों की परीक्षा ली (न्यायियों 3:4); उसने राजा हिजकिय्याह की परीक्षा ली (2 इतिहास 32:31); परमेश्वर मसीही विश्वासियों के विश्वास की वास्तविकता की परीक्षा लेता है (यूहन्ना 6:6; याकूब 1:3; 1 पतरस 1:7), आदि। इन सभी, तथा वचन में दिए गए अन्य हवालों से हम देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों के उसके प्रति विश्वास की, उसकी बातों के प्रति उनकी आज्ञाकारिता की, और उसके प्रति उनकी मनसा की वास्तविकता की परीक्षा लेता है। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर लोगों के विश्वास, आज्ञाकारिता, और मनसा की वास्तविक दशा को, वास्तविक स्थिति को जानता नहीं है। 1 कुरिन्थियों 10:13 में लिखा है कि परमेश्वर अपने लोगों को उनकी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में पड़ने नहीं देता है, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करता है। परमेश्वर तब ही किसी व्यक्ति की सामर्थ्य और क्षमता की सीमा के अन्दर परीक्षा ले सकता है, जब उसे उसकी परीक्षा सहने की क्षमता और सीमा पहले से ही पता होगी; अन्यथा यह पद गलत हो जाएगा। मसीही विश्वासियों की सामर्थ्य और क्षमता की सीमा जानते हुए भी परमेश्वर उन्हें परीक्षा में जाने देने के द्वारा उनके विश्वास और आज्ञाकारिता की दशा उनपर प्रकट करता है, ताकि वे अपने विश्वास और आज्ञाकारिता की स्थिति से अवगत होकर, उचित कदम उठाएं और अपने आप को सुधारें। जो परीक्षा में स्थिर रहता है, वह परमेश्वर से बहुत बड़ा प्रतिफल भी पाता है (याकूब 1:12)।

  

किन्तु परमेश्वर द्वारा इस परीक्षा के लिए जाने के साथ एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण बात भी जुड़ी हुई है, जिसे हमें ध्यान रखना भी आवश्यक है, और जो याकूब 1:।3 में लिखा है “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है।” परमेश्वर परीक्षा अवश्य लेता है, किन्तु कभी भी बुराई से किसी की परीक्षा नहीं लेता है। यहाँ पर शब्द “बुराई” को समझना आवश्यक है। जिस मूल यूनानी भाषा के शब्द का अनुवाद यहाँ पर “बुराई” किया गया है वह दुष्टता, बुरे स्वभाव या विचार, या वह जो परमेश्वर से सुसंगत नहीं है के लिए प्रयोग किया जाता है, न कि उसके लिए जो हमें अच्छा न लगे या पसन्द न आए। अर्थात ऐसी बातें जो परमेश्वर से नहीं वरन शैतान से सम्बन्धित हैं। अर्थात इस पद के अर्थ को हम अपने शब्दों में कुछ इस प्रकार भी व्यक्त कर सकते हैं - न तो शैतानी बातों से परमेश्वर की परीक्षा होती है, और ना ही वह ऐसी किसी भी बात से किसी की परीक्षा लेता है।

 

अगले लेख में मत्ती 6:13 को समझने के लिए, हम परीक्षा और बुराई के इन अर्थों का उपयोग करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 91


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (33)


We have been looking at the original form and observance of things related to practical Christian living from the examples and references of God’s Word the Bible, to learn and understand how the initial Christian Believers used to knew, understood, and followed them. We have seen in the earlier articles that although we find things related to practical Christian living given throughout the Bible, but in the things written in Acts chapters 2 and 15, it has also been said that by obeying them the Christian Believers increased in their numbers, in their spiritual lives and Christian faith, and the churches also continued to grow. Therefore, we have begun by looking at the seven things related to practical Christian living, given in Acts chapter 2. Of these seven things, the first three are related to coming into the Christian faith, and are found towards the end of Peter’s sermon to the devout Jews, in Acts 2:38-41. The remaining four things are given in Acts 2:42; and as is written in this verse, the initial Christian Believers observed them steadfastly. Consequently, they continued to grow and be established in their Christian faith, continued to increase in numbers, and the churches also grew. The four things given here are also followed by the Christians today, but as a ritual, to fulfill a formality. Therefore, these four are not bringing the changes and power, and are not effective in their Christian lives, as they were in the lives of the initial Christians. Having considered the first three of these four, we are now considering about the fourth, i.e., prayer; and from Matthew 6:5-15 are considering about the so-called “Lord’s Prayer.” From these verses we have seen that the Lord taught His disciples to pray and ask God the Father mainly for three things; verse 11, to be fully dependent on God; verse 12, like the Lord God be those who forgive others truly from the heart; verse 13, to ask being kept safe from temptations and evil. Of these three, we have seen the first two, and today will begin to consider from verse 13 about being kept safe from being tempted and evil.


Here, in Matthew 6:13 it is written “And do not lead us into temptation, But deliver us from the evil one. For Yours is the kingdom and the power and the glory forever. Amen.” The impression one gets on reading this verse is that God tempts or tests His people, and for this, He can use evil also. In the earlier articles we had seen that the commonest reason for wrong interpretations and having wrong understandings of Biblical texts is taking them out of their context, and forming concepts. We had also seen that contexts are of two kinds, the immediate - i.e., the verses given before and after the verse under consideration; and remote - i.e., the related things given at other places in God’s Word. Any interpretation that is inconsistent with any of the contexts, is wrong, is unacceptable. Keeping this in mind, today, before beginning to consider this verse from Matthew, we will see and understand about God testing or tempting His people and about evil in this context, so that we do not fall into any misunderstandings, and form any wrong concepts.


The Bible shows very clearly that God does test His people. It says in Proverbs 17:3 that the Lord tests the hearts. We see from Genesis 22:1 and Hebrews 11:17 that God tested Abraham about Issac; God tested the Israelites coming out of slavery from Egypt and journeying to Canaan (Exodus 15:25; 16:4; Deuteronomy 8:2, 16); even after settling them in Canaan, God tested them (Judges 3:4); He tested King Hezekiah (2 Chronicles 32:31); God tests the faith of the Christian Believers (John 6:6; James 1:3; 1 Peter 1:7), etc. In all of these, and in the other references given in the Word, we see that God tests His people for their faith, for their obedience, their hearts towards Him. He does not do it because He does not know the true state of the people’s faith, obedience, and hearts towards Him. It is written in 1 Corinthians 10:13 that God does not allow His people to be tested or tempted beyond their strength and abilities, and arranges for ways of escape from the temptation. God can test or tempt a person within his strength and capacity, only when He knows about it beforehand; else this verse will become false. Although knowing about the strengths and capabilities of a person, God still allows him to go into temptations and testing to make them aware of the state of their faith and obedience towards Him, so that they take the proper steps to correct themselves. Those that endure the temptations, will receive a great reward from God (James 1:12).


But there is another very important thing associated with being tempted or tested by God, and we need to keep it in mind. It is written in James 1:13 “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone.” God surely tests, but never through any evil. Here it is necessary to understand the word “evil.” The word used in the original Greek language, that has been translated as “evil” here is for things that are not consistent with God, are bad or devious, are of devilish nature and thinking; it is not about anything that we do not like or approve and therefore consider it to be ‘bad.’ Therefore, to understand the meaning of this verse, we can express it something like this - neither is God ever tested by satanic or devilish things, nor does He use any such thing to test or tempt anyone.


In the next article, to understand Matthew 6:13, we will use these meanings about being tested or tempted and evil.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 9 अप्रैल 2023

परमेश्वर का वचन – बाइबल / Bible – The Word of God – 5

Click Here for the English Translation

अपने जाँचने और परखने के निमंत्रण में अनुपम एवं विशिष्ट

हम मसीही समाज के लोग बाइबल को ‘परमेश्वर का वचन’ कहकर संबोधित करते हैं; प्रत्येक धर्म की अपनी पुस्तकें हैं, और हर धर्म के मानने वाले भी अपने धर्म-ग्रंथों के लिए यही कहते हैं, कि उनके वे ग्रंथ भी ईश्वरीय हैं। इसके अतिरिक्त, संसार भर में साहित्य, दर्शन-शास्त्र, धर्म तथा धार्मिक व्याख्यानों, नैतिक शिक्षाओं, आदि से संबंधित कई पुस्तकें हैं जो बहुत विख्यात हैं, और उन्हें अपने प्रकार की अनुपम कृतियाँ कहा जाता है, तुलना के लिए मानक के समान प्रयोग किया जाता है। तो फिर बाइबल में ऐसा क्या है जिसके आधार पर मसीही विश्वास में उसे ‘परमेश्वर का वचन’ कहा जाता है; उसे अन्य किसी भी पुस्तक अथवा ग्रंथ से भिन्न माना जाता है, और जिसके आधार पर कहा जाता है कि केवल यही एक पुस्तक वह पुस्तक है जो वास्तव में परमेश्वर का वचन है। बाइबल में ऐसा अनुपम और विशिष्ट क्या है, जो और किसी पुस्तक अथवा धर्म-ग्रंथ में नहीं  है?

आज के इस लेख में हम बाइबल की कुछ बातों को देखेंगे जो इसे अन्य किसी भी पुस्तक से भिन्न, अनुपम, एवं विशिष्ट बनाती हैं, और इस दावे के पुष्टि करती हैं कि यही वास्तव में जीवते, सच्चे परमेश्वर का वचन है। 

1. इसे जाँचने के दावे में अनुपम: यद्यपि हर धर्म के ग्रंथ के लिए उसके परमेश्वर का वचन होने का दावा किया जाता है, किन्तु बाइबल ही एकमात्र है जो अपने दावों और बातों के लिए उसे जाँचने और परखने का निमंत्रण देती है। अन्य किसी भी धर्म में यदि उसके धर्म ग्रंथ को जाँचने, परखने,आलोचनात्मक विश्लेषण तथा तुलना करने आदि का प्रयास किया जाए तो उस धार्मिक समुदाय के लोग इसे उनके धर्म और धर्म ग्रंथ का अपमान मानते हैं, और कटु प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं करते हैं। संसार के इतिहास में ऐसे कितने ही उदाहरण विद्यमान हैं जब धर्म या धर्म-ग्रंथ से संबंधित बातों पर प्रश्न उठाने या उनका विश्लेषण करके उनकी मान्यताओं पर प्रश्न उठाने के कारण दंगे तथा जान-माल की हानि  हुई है। 

किन्तु बाइबल ही एकमात्र ऐसा धर्म-ग्रंथ है जो सभी को आमंत्रित करता है कि उसे जाँचें और परखें। इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:
1 थिस्स्लुनीकियों 5:21 – "सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।" यह बाइबल की शिक्षा है कि पहले हर बात, हर शिक्षा, हर धारणा को जाँचा जाए, और खरा उतारने पर ही उसे स्वीकार किया जाए। बाइबल अंध विश्वास को स्वीकार नहीं करती है, बढ़ावा नहीं देती है। 

प्रेरितों 17:11 – "ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्र शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें यों ही हैं, कि नहीं।" यह पद बेरिया नामक एक स्थान पर मसीही विश्वासियों की एक मँडली में पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रचार की जाने के विषय में है। पौलुस नए नियम का बहुत प्रमुख और आदरणीय पात्र है; उसी के द्वारा नए नियम के लगभग दो-तिहाई पुस्तकें  लिखी गई हैं। जब पौलुस ने बेरिया के मसीही विश्वासियों के मध्य प्रभु यीशु मसीह के विषय प्रचार किया, तो, जैसा पद में लिखा है, उन लोगों ने तुरंत ही उन बातों पर इसलिए विश्वास नहीं कर लिया कि पौलुस जैसा सुविख्यात परमेश्वर के जन ने उन्हें वे बातें बताईं और सिखाईं थीं।  वरन, उन्होंने प्रतिदिन पहले जा कर पौलुस की शिक्षाओं को उनके पास उपलब्ध पुराने नियम की पुस्तकों और शिक्षाओं के साथ मिलाकर जाँचा, और जब पौलुस की शिक्षाओं को सत्य पाया, तब ही उनपर विश्वास किया। किन्तु साथ ही उनके द्वारा याह जाँच-परख करने के लिए उनकी कोई आलोचना नहीं की गई, वरन उन्हें अन्य यहूदियों से जिन्होंने मसीह पर विश्वास किया था, इस बात के लिए, 'भला' कहा गया। 

आज यदि किसी धर्म-प्रचारक की शिक्षाओं के प्रति कोई सवाल-जवाब कर ले, तो बहुत समस्या खड़ी हो जाती है; ऐसा करने वालों की निन्दा तथा ताड़ना की जाती है। केवल बाइबल ही है जो साफ, खुला, दो-टूक कहती है कि आओ और जाँचो, और संतुष्ट होने पर ही विश्वास करो। 

भजन 34:8 – "परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है।" बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो ना केवल अपने आप को जाँचने का निमंत्रण देती है, वरन उस परमेश्वर 'यहोवा' को भी, जिसका बाइबल वचन है, परख कर देखने के लिए आमंत्रित करती है। यह बाइबल की खुली शिक्षा है कि कोई भी आकर बाइबल के परमेश्वर के भले होने को जाँच-परख कर देख ले; इसमें बुरा मानने या एतराज़  करने की कोई बात नहीं है। प्रभु यीशु मसीह ने अपने आलोचकों को खुली चुनौती दी, "परन्तु मैं जो सच बोलता हूं, इसीलिये तुम मेरी प्रतीति नहीं करते। तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते? जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिये नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो” (यूहन्ना 8:45-47); और कोई उसके विरुद्ध कुछ प्रमाणित नहीं कर सका, उसकी चुनौती का सामना नहीं कर सका - तब से लेकर आज तक भी नहीं। 

यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि इस प्रकार का बाइबल विश्लेषण एवं जाँचना परखना, पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है, और छात्रों को बाइबल की बातों को परखने और जाँचने की विधियों की शिक्षा दी जाती है। साथ ही, यह केवल बाइबल अध्ययन के कौलेजों (सेमीनरी) में ही पाया जाता है कि बाइबल का अध्ययन करने वालों के लिए अन्य धर्मों की मान्यताओं की शिक्षा भी प्रदान की जाती है, और छात्रों को प्रत्येक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है, कौलेज (सेमीनरी) की लाइब्रेरी में सभी धर्मों से संबंधित पुस्तकें भी रखी जाती हैं, जिससे छात्र स्वयं पढ़ सकें और जान सकें कि तुलना में बाइबल और अन्य धर्म तथा उनके धर्म-ग्रंथ परस्पर कहाँ खड़े हैं। 

    जाँचने, परखने, समझने का यह व्यवहार बाइबल और मसीही विश्वास में अनूठा एवं अनुपम है, क्योंकि न बाइबल और न ही मसीही विश्वास किसी को किसी छल अथवा कपट के द्वारा प्रभावित करने में विश्वास रखता है, वरन उसकी हर बात खुली, स्पष्ट, और अवलोकन के लिए उपलब्ध है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Unique and Special in Asking to be Examined


We Christians refer to the Bible as the 'Word of God'; Every religion has its own books, and the believers of every religion also say this for their scriptures, that their scriptures are also divine. In addition, there are many books around the world relating to literature, philosophy, religion and religious discourses, moral teachings, etc. all very well known and appreciated. They are all called unique, and may even be used as standards to refer to about morality and righteousness. What, then, is so different and unique in the Bible, that in Christianity it is called the 'Word of God'? On what basis is it considered different from any other religious book or text? On what basis is it said to be the only book that actually is the Word of God? What is so unique and special in the Bible, which is not seen in any other book or scripture?


In today's article, we'll look at some of the things in the Bible that make it different, unique, and special than any other book, and corroborates the claim that it really is the Word of the living, true God.


1. Unparalleled in its claim to be put to test: Although every religious text is claimed to be the word of the god of that religion, the Bible is the only one that actually invites people to examine and test it for its claims and writings. In any other religion, if an attempt is made to examine, test, critically analyze and compare its scripture, then the people of that religious community consider it an insult to their religion and scripture, and do not hesitate to react bitterly and retaliate. There are many such examples in the history of the world when there have been riots with loss of life and property due to the questioning or analyzing and stating things related to a religion, or their scriptures, or because of questioning their beliefs.


But the Bible is the only scripture that invites all to examine and evaluate it. See some Bible verses in this context:

1 Thessalonians 5:21 - "Test all things; hold fast what is good." It is the teaching of the Bible that everything, every teaching, every concept should be tested first, and only when it is confirmed, it should be accepted. The Bible does not accept, does not encourage, blind faith.


Acts 17:11 - "These were more fair-minded than those in Thessalonica, in that they received the word with all readiness, and searched the Scriptures daily to find out whether these things were so." This verse is about Paul preaching the Word of God to a congregation of Christians at a place called Berea. Paul is a very prominent and respected figure in the New Testament; About two-thirds of the books of the New Testament are written by him. When Paul preached about the Lord Jesus Christ among Christians in Berea, they did not immediately believe what he preached because a man of God as famous as Paul had preached and taught to them, as the verse says. Rather, they first went every day to check Paul's teachings with the Old Testament books and teachings available to them, and only when they found Paul's teachings to be true, they believed them. But at the same time, they were never criticized or questioned for doing this testing; on the contrary this was appreciated and they were called 'better' than the other Jews who had believed in Christ.


Today, if someone questions and asks for answers from a religious preacher about his preaching and teachings, then a lot of problems arise; and those who raise questions are condemned and chastised. It is only the Bible that says clearly, openly, and forthrightly, come and check, and believe only when you are satisfied.


Psalm 34:8 - "Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him!" The Bible is the only book that invites not only its own examination, but also to examine the God 'Jehovah', whose Word the Bible is. It is the open teaching of the Bible that anyone can come and taste the goodness of the God of the Bible; there is nothing to feel bad about or object to, for doing so. The Lord Jesus Christ openly challenged his critics, "But because I tell the truth, you do not believe Me. Which of you convicts Me of sin? And if I tell the truth, why do you not believe Me? He who is of God hears God's words; therefore you do not hear, because you are not of God" (John 8:45-47); and no one could prove anything against Him, none came forward to face his challenge, and nobody has, since then to date.


It is found only in Seminaries, the institutions of Bible education, that this type of Bible analysis and testing is an important and integral part of the curriculum; and students are taught methods of critically examining and evaluating everything the Bible says. Also, it is only found in Bible study colleges (Seminaries) that teaching the beliefs of other religions is also offered to those who study the Bible, and students are given detailed information about each religion. The library of these colleges also houses books on all religions, so that students can read for themselves and know where the Bible and other religions and their scriptures stand in comparison.


This practice of examining, evaluating, understanding is exclusive and unique in the Bible and Christianity, because neither the Bible nor Christianity believes in influencing anyone by any deceit or hiding any truth, but everything is open, clear, and available for perusal.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well