ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 19 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 39a – Branch Cast Away / कटी हुई डाली Part 1

क्या यूहन्ना 15:1-6 की काट डाली गई डाली विश्वासी के “काट डाले” जाने और नाश हो जाने को दिखाती है? - भाग 1

यूहन्ना 15:2 जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छांटता है ताकि और फले। 

इस पद, यूहन्ना 15:2 के पहले भाग का प्रयोग बहुधा यह दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है कि यह उन बाइबल के उन तथाकथित पदों में से एक है जो उद्धार खोया जा सकता है के सिद्धांत का समर्थन करता है, जो कि एक गलत सिद्धांत है। लेकिन ऐसा नहीं है; यह व्याख्या इस आयत के पहले भाग में लिखे वाक्यांश "काट डालता है" पर आधारित है। हम उन लोगों को कैसे उत्तर दे सकते हैं जो इस पद का दुरुपयोग यह "प्रमाणित" करने के लिए करते हैं कि उद्धार खोया जा सकता है? मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का प्रयोग किया है, और जिसे यहाँ यूहन्ना 15:2 में "काट डालता है" अनुवाद किया गया है, वह शब्द है 'अहीरो'; इस शब्द का पवित्र शास्त्र में कई अन्य स्थानों पर भी प्रयोग हुआ है, और वहां पर इसके भिन्न अर्थ और तात्पर्य प्रयोग किए गए हैं। इस पद के "काट डालता है" को सही रीति से देखने और समझने की आवश्यकता है, तभी सही निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकेगा। हम इसे कुछ विस्तार से निम्न शीर्षकों के अंतर्गत देखेंगे:

  1. बाइबल अध्ययन के कुछ महत्वपूर्ण मूलभूत सिद्धांत

  2. इस पद का इसके सन्दर्भ में विश्लेषण 

  3. कुछ अन्य संबंधित शिक्षाएँ कि उद्धार कभी नहीं खो सकता है

  4. समर्थन के लिए कुछ बाइबल के पद/ खण्ड और व्यवहारिक जीवन की परिस्थितियाँ

  5. वाक्यांश "उठा लेना/काट डालना" के कुछ एनी सामान्य उपयोग

  6. बाइबल के कुछ पद जिनमें 'अहीरो' का भिन्न अनुवाद हुआ है

  7. निष्कर्ष - इस पद में 'अहीरो' या "काट डालना" का सही अर्थ और तात्पर्य

आज हम इनमें से पहले शीर्षक से आरंभ करेंगे और आने वाले दिनों में इस पूरे विषय को देखेंगे और इसकी सही व्याख्या तथा समझ को विकसित करेंगे।

1. बाइबल अध्ययन के कुछ महत्वपूर्ण मूलभूत सिद्धांत:

  • बाइबल के मूल लेख अध्यायों और पदों में नहीं लिखे गए थे; यह बहुत बाद में डाला गया एक कृत्रिम विभाजन है। लेख के विचार और शिक्षा का ‘पदों ‘ में विभाजन कृत्रिम है, जो गलत व्याख्या अकर्वा सकता है। इसलिए हमेशा दिमाग में इस कृत्रिम विभाजन को हटा कर पूरे लेख को एक परस्पर संबंधित अंश के समान उसे देखें।

  • हमेशा प्रत्येक शब्द, पद और खण्ड को उसके सन्दर्भ में देखें - अर्थात उसकी तात्कालिक स्थिति में, उसके आगे पीछे के पदों के साथ, उस विचार का ध्यान रखते हुए जो उन पदों में चल रहा है तथा उस उदाहरण या दृष्टांत के तात्पर्य के सन्दर्भ में; व्याख्या करते समय कभी भी इन महत्वपूर्ण बातों की अनदेखी नहीं करें।

  • उस पद या खण्ड को बाइबल के विभिन्न अनुवादों में से देखिए, और यदि संभव हो तो मूल भाषा के शब्द और उसके अर्थ को अवश्य देखिए, विशेषकर यदि खण्ड समझने में कठिन हो तो।

  • हमेशा बाइबल को ही बाइबल की व्याख्या करने दीजिए, समझाने दीजिए - बाइबल ही अपनी सबसे उत्तम व्याख्याकार है। बाइबल के विभिन्न भाग एक-दूसरे को समझाते और स्पष्ट करते हैं।

  • किसी भी व्याख्या को किसी अन्य संबंधित पद या खण्ड के विरोधाभास में नहीं लाना चाहिए। बाइबल हमेशा अपने अन्य भागों से सहमत रहती है, अपने किसी भी भाग को कभी काटती नहीं है; इसलिए यदि व्याख्या में कहीं किसी भाग के साथ असहमति अथवा विरोधाभास आता है तो गलती व्याख्या में है, न कि बाइबल में; और व्याख्या की उस गलती को सुधारने की आवश्यकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

                                                                            - क्रमशः 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Does the Branch Cast Away in John 15:1-6 show that a Believer can be “Cut-Off” and be Destroyed? - Part 1

John 15:2 Every branch in Me that does not bear fruit He takes away; and every branch that bears fruit He prunes, that it may bear more fruit.

The first part of this verse, John 15:2, is often used as one of the Bible texts that is alleged to support the erroneous doctrine that salvation can be lost. But it is not so; this interpretation is based upon the translation "He takes away" in this first part of the verse. How can we answer those who misuse this verse to “prove” that salvation can be lost? The word used in the original Greek language, that has been translated as "He takes away" in John 15:2 is ‘Aheero’, which has been used in the Scriptures at many other places, with other meanings and implications. The meaning "He takes away" that is understood in this verse is what needs to be seen and understood properly to come to a correct conclusion. We will consider this in some detail, under the following headings:

  1. Some Important and Basic Principles of Bible Interpretation

  2. Analyzing this verse in its context

  3. Other Related Teachings, that Salvation cannot be lost

  4. Some Supportive Bible verses/passages and Real Life Situations

  5. Some common uses of the phrase “Take/Lift Away”

  6. Some Bible verses Where ‘Aheero’ has been Translated Differently

  7. Conclusion - Coming to a Proper understanding of “Aheero” or “Lift up” in this verse.

Today we will start with the first heading and in the coming days cover the other headings and build up the correct interpretation and understanding of this verse.

1. Some Important and Basic Principles of Bible Interpretation: 

  • Original text of the Bible was not written in Chapters and verses; this was a much later modification. Hence the division of thoughts and teachings into ‘verses’ is artificial, which can lead to erroneous interpretations. Therefore, always mentally remove this artificial division and see the text as one block.

  • Always study every word and verse and passage in its context – i.e., in its immediate setting and along with its surrounding verses, along with the thought process in use, and the example/object of the parable being considered; never out of consideration of these important things.

  • Look it up in different translations, and if possible, look up the original word and its meaning, specially for difficult passages.

  • Always use the Bible to interpret and understand the Bible – the Bible is its own best interpreter. Different parts of the Bible explain and clarify each other.

  • No interpretation we make, should contradict any other related verse or passage. The Bible always supports itself, never contradicts; so, if there is any discrepancy or contradiction, then the error is in the interpretation.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued

Labels:

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 18 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 38b – God’s Jealousy / परमेश्वर की जलन

परमेश्वर को रिस दिलाना, या, उसका जलन रखना को समझना। - भाग 2.

    हमने जो पिछले लेख में देखा है उसे ध्यान में रखते हुए, प्रभु का रिस लेना या जलन के साथ काम करना और भी स्पष्ट तथा समझने में सरल हो जाता है जब हम ध्यान करते हैं कि इस सृष्टि में केवल दो ही “शक्तियाँ” हैं; पहली है परमेश्वर, जो सृष्टिकर्ता और सृष्टि का स्वामी है और उसकी बातें तथा उसके स्वर्गदूत; और दूसरी है शैतान, जो विद्रोही स्वर्गदूत है तथा उसके अनुयायी। शैतान और उसके अनुयायी अब परमेश्वर के बैरी और विरोधी हैं, अपने अनन्त विनाश के लिए नरक में डाले जाने के समय की प्रतीक्षा में हैं। इनके अतिरिक्त और कोई शक्ति अथवा शक्ति का स्त्रोत नहीं है। इसलिए प्रत्येक जन या तो परमेश्वर के साथ जुड़ा है, उससे संबंधित है; अन्यथा शैतान के साथ है और उसका अनुयायी है। प्रत्येक वह जन जो परमेश्वर द्वारा दिए गए मार्ग, उसके निर्धारित तरीके से, अर्थात प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा परमेश्वर के साथ नहीं जुड़ा है, वह स्वतः ही, पूर्व-निर्धारण के द्वारा, जान बूझकर अथवा परमेश्वर के शत्रु और प्रतिद्वंदी, शैतान के साथ जुड़ा है। यह प्रत्येक व्यक्ति का अपना निर्णय है कि वह परमेश्वर के साथ होना चाहता है, या फिर शैतान के साथ ही बना रहना चाहता है।

    इसलिए कोई भी, विशेषकर परमेश्वर की संतान, अर्थात मसीही विश्वासी, यदि अपने प्रेम और भावनाओं को परमेश्वर या उसकी बातों के अतिरिक्त किसी भी अन्य के साथ बाँटना चाहता है, तो वह केवल शैतान और उसके अनुयायियों और उनकी बातों के साथ ही यह कर सकता है। और स्वाभाविक है कि अपने जन के लिए यह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं होगा, घिनौना लगेगा, और वह रिस के साथ व्यवहार करेगा। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर की चेतावनियों और डाँटे जाने से नहीं सुधरता है, अपने व्यवहार को ठीक नहीं करता है, परमेश्वर की ओर नहीं लौटता है, तो फिर परमेश्वर को उपयुक्त कार्यवाही करनी पड़ेगी, उसकी ताड़ना करनी पड़ेगी ताकि वह वापस परमेश्वर के घराने में लौटा का लाया जाए। 

    इसे एक पारिवारिक स्थिति के समान समझिए, जहाँ एक परिवार का एक बच्चा माता-पिता के प्रति अनाज्ञाकारी रहता है, अपने व्यवहार को नहीं सुधारता है, उसे दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है, और अपने व्यवहार के द्वारा परिवार के नाम को खराब कर रहा है। यदि यह बच्चा माता-पिता की मौखिक चेतावनियों और डाँट को नहीं सुनता और मानता है, तो उसके प्रति अपने प्रेम में होकर, और उसे भविष्य में किसी बड़ी हानि या बुराई से बचाने के लिए, उन्हें दृढ़ता के साथ कार्यवाही करनी पड़ती है, उसकी ताड़ना भी करनी पड़ती है। उनकी ताड़ना उसके प्रति उनके प्रेम और देख-भाल का प्रमाण है, उसपर उनके अधिकार का तथा उस अधिकार को कार्यान्वित करने का प्रमाण है, और उस बच्चे को वापस परिवार की सुरक्षा तथा देख-रेख में ले लेने के लिए है। परमेश्वर ने यही बात इब्रानियों 12:5-11 में भी कही है।

    इसलिए प्रभु का रिस या जलन के अन्तर्गत कार्य करना उस सांसारिक रिस या जलन से कार्य करना नहीं है, जैसा कि हम सामान्यतः समझते हैं। वरन, यह उसके प्रेम और देखभाल का चिह्न है, अपने लोगों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए की गई कार्यवाही है। अब हम प्रभु कोरिस दिलानेको समझ सकते हैं कि यह परमेश्वर द्वारा अपने असीम प्रेम के अमूल्य पात्र की देख-भाल और सुरक्षा के लिए उकसाए जाकर उसे लौटा कर अपने पास ले आने के लिए किया जाने वाला कार्य है। अपने बच्चे को अपने पास सुरक्षित रखने के लिए परमेश्वर को जो कुछ भी करना होगा, वह करेगा (1 कुरिन्थियों 5:5), चाहे वर्तमान में उसकी कार्यवाही कठोर और दुखदायी ही क्यों न हो। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Understanding the Jealousy of God, Provoking Him to Jealousy. – Part 2.

    With what we have seen in the previous article in mind, the Lord’s acting in jealousy becomes clearer and justifiable when we ponder and realize that there are only two ‘powers’ in this universe; one is God, the creator and owner of this universe and His angels; and the other is Satan, the rebellious angel, and his followers. Satan and his followers are all now the rivals and enemies of God, biding their time till they are finally destroyed and cast into everlasting hell. There is no other power or source of any power, other than these two, and everyone is either associated with God, or Satan. The one who is not associated with God in the manner God has prescribed it, through faith in His Son the Lord Jesus Christ, is automatically, or by default, associated with God’s enemy and rival, Satan. It is every person’s personal decision to either be associated and joined with God, or continue to remain with Satan as his follower.

    So, if anyone, particularly a child of God, i.e., a Christian Believer, desires to share his love and affection, or associate with anyone other than God or anything that is not from God, then he can only be sharing or associating it, with Satan or his minions and their things. This quite naturally will not only be unacceptable, but even abhorrent to God for His possession; and He will act accordingly. If the Christian Believer does not respond to God’s cautions and admonitions, does not mend his ways and turn back to God whole-heartedly, then God will have to act accordingly, chastise him, to restore him back into His fold. 

    Think of it as a family-situation where a child is being disobedient to parents, is not mending his ways, persists in living contrary to the instructions given to him and is sullying the name of the family because of his life and behavior. If such a child does not listen to verbal cautions and admonitions, from the parents, then out of their love for the child and to safeguard him from future severe harm and harsh consequences, they have to act firmly, and resort to chastising him. Their chastisement is an act of love, is because of their possessiveness for him, and to draw the child back into the safety and care of the family. God has said the same in Hebrews 12:5-11.

    So, the Lord’s jealousy is not the jealousy in the worldly sense, but is an act of love and care, to keep His people safe from the wiles of the devil. Now we can understand that the term “provoke to jealousy” implies, to be stimulated to act for the protection and care of someone who is God’s precious possession, and to do whatever needs to be done to bring God’s child back into God’s fold (1 Corinthians 5:5), even if it is hurting and painful for now, but is beneficial from the eternal perspective.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 17 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 38a – God’s Jealousy / परमेश्वर की जलन

परमेश्वर को रिस दिलाना, या, उसका जलन रखना को समझना। - भाग 1.

        पौलुस, 1 कुरिन्थियों 10:21-22 में, मसीही विश्वासियों के प्रभु के मेज़ में सम्मिलित होने तथा मूरतों को चढ़ाए हुए बलिदानों, अर्पित की गई वस्तुओं को स्वीकार करने के सन्दर्भ में लिखता है, तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के साझी नहीं हो सकते। क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं ?क्या हम उस से शक्तिमान हैं?हमारी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि रिस लेकर, या जलन रखते हुए काम करने को नकारात्मक रीति से देखें, क्योंकि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवनों में इस भावना को ऐसे ही कार्यान्वित होते हुए देखा जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में परमेश्वर को रिस दिलाने या उसके जलन रखने के लिए जो शब्द प्रयोग किया गया है उसका यह नकारात्मक भाव वाला अर्थ नहीं होता है। यूनानी भाषा के जिस शब्द को हिन्दी में रिस दिलानेके लिए प्रयोग किया गया है, वह है parazeloo (पैरा-ज़ी-लू)”; और उसका शब्दार्थ होता हैउकसाया जाना, या प्रतिद्वंद्वी होकर काम करना। इसलिए प्रभु द्वारा किसी के प्रति रिस में होकर कुछ करने का तात्पर्य है प्रभु को उकसाना या उत्तेजित करना कि वह अपने हक को बनाए रखने के लिए कार्य करे। प्रभु अपने विश्वासियों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उसने उनके उद्धार तथा उसके साथ फिर से मेल-मिलाप में आ जाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को बलिदान कर दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11), वह उनके अन्दर पवित्र आत्मा के द्वारा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और अपने स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। इसके प्रत्युत्तर में वह चाहता है कि उसके लोग केवल उसी से प्रेम करें, केवल उसी के बनकर रहें (2 कुरिन्थियों 5:15); अपने प्रेम और भावनाओं को किसी और के प्रति न रखें, उसे हल्के में न लें, औरों में से किसी एक के समान उससे विभाजित प्रेम न रखें।

    हम 1 कुरिन्थियों 10:21 में देखते हैं कि मसीही विश्वासियों के लिए एक स्पष्ट निष्कर्ष रखा गया है। यह न तो कोई सुझाव है, और न ही विश्वासी के चुन लेने के लिए कोई विकल्प दिए गए हैं, अथवा कोई चुनाव उनके सामने रखा गया है। यहाँ एक दृढ़ और अंतिम निष्कर्ष ही दिया गया है जिसे विश्वासी को लागू करना ही है। जो प्रभु परमेश्वर के लोग हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेने के द्वारा इसकी पुष्टि करते हैं, वे दुष्टात्माओं के कटोरे और मेज़ में सम्मिलित नहीं हो सकते हैं; उन्हें यह करना ही नहीं है। प्रभु की मेज़ में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला इस बात की पुष्टि करता है कि वह प्रभु यीशु का एक समर्पित और प्रतिबद्ध अनुयायी है, प्रभु के साथ निकट संबंध में रहता है, और प्रभु के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखता है।

    ठीक इसी प्रकार से, दुष्टात्माओं के कटोरे और मेज़ में भाग लेने से तात्पर्य है कि वह व्यक्ति दुष्टात्माओं का अनुयायी है, उनके साथ निकट संबंध और संपर्क में बना रहता। इसलिए, वे विश्वासी जो संसार के साथ चलते हैं, संसार के समान व्यवहार करते हैं, ऐसा करने से वे यह दिखा रहे हैं कि वे प्रभु के साथ संगति में नहीं हैं, उसके साथ संबंध में बने हुए नहीं हैं। इसके लिए उन्हें हानिकारक परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जैसा कि पद 22 में लिखा हुआ है - वे परमेश्वर को रिस दिलाते हैं, और अपने लिए परमेश्वर से दण्ड को निमंत्रण देते हैं। इस दुष्परिणाम के बारे में हम अगले लेख में कुछ और विस्तार से देखेंगे। 

    लेकिन यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक बहुत महत्वपूर्ण किन्तु अनकही बात भी है। यद्यपि उनके अनाज्ञाकारी होने के कारण वे परमेश्वर को रिस दिलाते हैं, किन्तु यह कहीं नहीं कहा गया है और न ही संकेत किया गया है कि उनकी अनाज्ञाकारिता तथा संसार के साथ समझौता कर लेने के कारण, वे परमेश्वर के लोग होने से हटा दिए जाएंगे, या परमेश्वर उन्हें त्याग देगा, या उन्हें उसे छोड़ कर संसार के साथ जीवन बिताने के लिए चले जाने देगा। जब तक कि हम इस बात को नहीं समझ लेंगे, हम परमेश्वर को रिस दिलाने और उसके अनुसार व्यवहार करने को नहीं समझने पाएंगे। 

    जो परमेश्वर के जन हैं, उसके परिवार का हिस्सा भी हैं, और उसकी अनमोल संपत्ति भी हैं। वह संसार के साथ समझौता करने के लिए, और विश्वास में बने रहने की बजाए शैतान के प्रलोभनों में गिर जाने के लिए अवश्य ही उनकी ताड़ना करेगा - यदि आवश्यक हुआ तो बहुत तीव्र ताड़ना भी करेगा, जैसा हम पहले देख चुके हैं, किन्तु कभी भी किसी को भी, उन्हें उससे दूर नहीं ले जाने देगा। एक बार जो परमेश्वर की संतान बन गया, उसकी देह का अंग बन गया, वह हमेशा, अनन्तकाल के लिए परमेश्वर की संतान और उसकी देह का अंग है। यद्यपि बाइबल इस बात के लिए बहुत स्पष्ट है, और कहीं पर भी ऐसा कोई उदाहरण नहीं दिया गया है कि किसी ने भी कभी भी अपने दुराचारी जीवन के कारण अपने उद्धार को खोया हो, लेकिन फिर भी शैतान ने बहुत से लोगों के मनों में यह बात बहुत दृढ़ता से बैठा दी है कि यदि भले कर्मों से सुरक्षित न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। बाइबल का तथ्य तो यही है कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना पा सकता है, और पाएगा भी, और स्वर्ग में छूछे हाथ भी प्रवेश करेगा, किन्तु उद्धार कभी नहीं खोएगा। 

    अनाज्ञाकारिता के कारण उद्धार खोने के इस तर्क का एक और पहलू भी है; ऐसा, जो परमेश्वर के आधारभूत गुणों पर प्रहार करता है - उसके सर्वज्ञानी, अर्थात आदि से अंत के बारे में जानने (यशायाह 14:24; 46:10); और सर्वशक्तिमान परमेश्वर (यूहन्ना 10:28-29) होने पर। यदि किसी का उद्धार उसके व्यवहार के कारण खो सकता है, तो इसका तात्पर्य हुआ कि परमेश्वर ने जब उसे उद्धार दिया, उसके पश्चाताप करने, प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने, क्षमा माँगने को स्वीकार किया, तब परमेश्वर या तो जानता नहीं था, या फिर जान नहीं सकता था कि कुछ समय के बाद यह व्यक्ति उससे विमुख होकर चला जाएगा। इसलिए फिर वह अपने दावे के अनुरूप, सर्वज्ञानी परमेश्वर कैसे हो सकता है? दूसरी बात, यदि शैतान फुसलाने, प्रलोभन देने, डराने-धमकाने, झपटा मारकर छीन लेने, या किसी भी अन्य तरीके से किसी को परमेश्वर के हाथों में से निकाल कर ले जा सकता है, और परमेश्वर इस बारे में कुछ नहीं करने पाता है (मत्ती 12:29), तब तो फिर शैतान परमेश्वर से अधिक शक्तिशाली, चतुर, और सामर्थी है, और परमेश्वर फिर सर्वशक्तिमान नहीं है। लेकिन बाइबल का तथ्य है कि परमेश्वर शैतान को भी कुछ बातों को करने की अनुमति दे देता है (निर्गमन 9:16; रोमियों 9:17, 22) और फिर उन बातों के द्वारा अपने बच्चों के लिए कुछ भला करता है (रोमियों 8:28), जैसा कि अय्यूब के जीवन से भली भांति चित्रित किया गया है (अय्यूब 42:12; याकूब 5:11)। किन्तु जो परमेश्वर और उसके वचन को हल्के में लेते हैं, वे हल्के में बचने नहीं पाएंगे, उन्हें एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, और कुछ तो छूछे हाथ ही अनन्तकाल में प्रवेश करेंगे (1 कुरिन्थियों 3:13-15)

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Understanding the Jealousy of God, Provoking Him to Jealousy. – Part 1

       In 1 Corinthians 10:21-22, Paul in context of Christian Believers participating in the Lord’s table, as well as partaking of things offered to idols writes, “You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons; you cannot partake of the Lord's table and of the table of demons. Or do we provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?” Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language here. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy is parazeloo (pa-ra-zee-lo'-ō)”; and in English it literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections with others, and treat Him casually as one amongst many that His people love.

    We see in 1 Corinthians 10:21, a clear conclusion is put forth for the Christian Believers. It is neither a suggestion, nor any options or choices are presented, for the Believer to choose from. It is a firm, final conclusion that the Believer has to implement. Those who are the people of God, and affirm it by partaking of the Lord’s Table, cannot partake in the cup and table of demons; they are not to do it. The Christian Believer’s partaking in the Lord’s Table is his affirmation of being a committed and submitted follower of the Lord Jesus, his being in close fellowship, and maintaining an intimate relationship with the Lord.

    In just the same way, the implication of partaking the cup and table of demons is that the person is a follower of the demons, and stays in close fellowship with them, maintains a relationship with them. Therefore, those Believers who walk with the world and live by the ways of the world, by doing so acknowledge that they are not in fellowship with the Lord, are not maintaining a relationship with Him; they will suffer the deleterious consequences. As it says in verse 22, this then has a serious consequence for them - they provoke the Lord to jealousy, and invite trouble upon themselves from the Lord God. We will see more about this consequence in the next article.

    But notice an unstated but implied thing of great importance here. Though their being disobedient to the Lord provokes Him to jealousy, but nowhere does He say or imply, that because of their disobeying Him, and compromising with the world, they will cease to be His people, or that He will abandon them, or even that He will allow them to walk away from Him and live with the world. Unless we understand this, we cannot understand why the Lord will be provoked to jealousy and act accordingly.

    Those who are God’s people, His children, His family, are also His precious possession. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in faith, and if it is required, He will even chasten severely - as we have already seen; but will never let anyone take them away from Him. Once a child of God, once a part of His body, always, for eternity a child of God and a member of His body. Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, but still, Satan has put this misconception very firmly into many people’s minds that salvation can be lost if it is not maintained by good works. The Biblical fact is that the saved person can be, and will be chastened, and enter heaven without any rewards because of his wayward life, but he will never lose his salvation.

    There is another aspect to this argument about losing salvation because of disobedience to God; one that hits at the basic characteristics of God - His being omniscient, knowing the end from the beginning (Isaiah 14:24; 46:10), and His being the omnipotent God (John 10:28-29). If salvation can be lost because of the saved person’s behavior, then it implies that God when saving him, accepting his repentance, coming to faith in the Lord Jesus, and plea for forgiveness, either did not or could not know that in the days to come, this person will walk away from Him. So, He cannot be the omniscient God that he claims to be. Secondly, if Satan can entice, tempt, threaten, snatch, or in any other way, take away anyone out of God’s hands while God remains powerless or unable to do anything about it (Matthew 12:29), then Satan is stronger, or wiser, or more potent than God, and God is not omnipotent. But the Biblical fact is that God permits Satan to do certain things (Exodus 9:16; Romans 9:17, 22) and eventually even through those things works out good for His children (Romans 8:28), as is well illustrated by the life of Job (Job 42:12; James 5:11). But those who take the Lord and His Word lightly, will not escape lightly, they will have a price to pay, and some will even enter eternity empty-handed (1 Corinthians 3:13-15).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 16 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 37 – Prophesy / भविष्यवाणी

बाइबल में भविष्यवाणी करने के क्या तात्पर्य हैं? 

    मसीहियों में इस बात के लिए बहुत असमंजस और अनिश्चितता है कि “भविष्यवाणी करना” का वास्तविक अभिप्राय क्या है? इस असमंजस और अनिश्चितता के मुख्यतः दो कारण हैं:

·        पहला, अधिकांश “मसीही” व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन, या स्वयं बाइबल पढ़ने में समय नहीं बिताते हैं। वे परमेश्वर के वचन के बारे में औरों से उनके विचार और धारणाएँ स्वीकार करने से ही संतुष्ट रहते हैं, तथा उनमें यह प्रवृत्ति पाई जाती है कि परमेश्वर के नाम में कोई भी उन से कुछ भी कह दे, वे सामान्यतः उसे स्वीकार कर लेते हैं, उस पर विश्वास कर लेते हैं। शायद ही कोई होगा जो इस बारे में परमेश्वर के वचन में दिए गए निर्देश और उदाहरण (1 थिस्सलुनीकियों 5:21; प्रेरितों 17:11) का पालन करता है, कि उनसे जो कहा और उन्हें जो सिखाया जा रहा है उसे स्वीकार करने और मानने से पहले उसे परमेश्वर के वचन से जाँच और परख लें, सत्यापित कर लें।

·        दूसरा, बाइबल अध्ययन करने और शिक्षाओं को जाँचने तथा सत्यापित करने से संबंधित इस कमी के कारण, जो लोग मसीही सिद्धांतों और परमेश्वर के वचन से संबंधित गलत  बातों को सिखाते और प्रचार करते हैं, उन्हें मसीही समाज में अपनी गलत शिक्षाओं को भर देने तथा असमंजस और अनिश्चितता को फैलाने का बहुत आसान निर्बाध अवसर मिलता रहता है (प्रेरितों 20:29-30; 1 तिमुथियुस 4:1).  

परमेश्वर के वचन, बाइबल में जिन शब्दों का हिन्दी अनुवाद “भविष्यवाणी” किया गया है, वे नए नियम की मूल यूनानी भाषा में propheteuo (प्रोफ-अटे-यू) है, जिसका शब्दार्थ होता है आने वाली घटनाओं के बारे में बताना, ईश्वरीय प्रेरणा के अन्तर्गत बोलना, भविष्यद्वक्ता की ज़िम्मेदारी निभाना; और पुराने नियम की इब्रानी भाषा का शब्द है, naba (ना-बा) जिसका अर्थ होता आने वाली बातें बताना, प्रेरणा के द्वारा बोलना या भजन गाना। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हम परमेश्वर के वचन में से देखते हैं कि इन शब्दों को किन विभिन्न प्रकार से उपयोग किया गया है। यह पुनःअवलोकन हमें दिखता है कि अनुवाद “भविष्यवाणी” मूल रूप में किन अर्थों के साथ प्रयोग किया गया है। इन शब्दों के प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं:

o   किसी ‘ईश्वर या देवता के नाम में पुकारना – 1 राजाओं 18:29 – बाल के पुजारियों ने उसके नाम को पुकारा

o   समक्ष बोलना; अर्थात, लोगों के सामने या लोगों को संबोधित करते हुए किसी विषय पर बोलना या चर्चा करना। किन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि “नबी या भविष्यद्वक्ता” जो भी कहे वह सभी सही होगा, या “भविष्यवाणी” होगी, या परमेश्वर की ओर से होगा। वरन, वास्तव में “भविष्यवाणी” वही है जो परमेश्वर के कहने पर कही या की जाती है। साथ ही, परमेश्वर कभी भी इस बात के लिए बाध्य नहीं है कि यदि कोई नबी या भविष्यद्वक्ता अपनी इच्छा, समझ, या बुद्धि से कुछ कहे तो उसे पूरा भी करे (उदाहरण के लिए, नातान ने दाऊद के साथ सहमति जताई और उसे परमेश्वर का मंदिर बनाने की सलाह दी, जिसे परमेश्वर ने तुरंत ही रद्द कर दिया – 1 इतिहास 17:1-4), परमेश्वर केवल वही बात पूरी करेगा जो स्वयं उसने भविष्यद्वक्ता से उस की ओर से लोगों से कहें के लिए दी है। इसके कुछ उदाहरण हैं:

§   1 कुरिन्थियों 14:3 - केवल भविष्य में होने वाली बातें कहना ही नहीं, वरन लोगों से उन्नति, उपदेश और शान्ति की बातें कहना।

§  यहेजकेल 37:4, 9-10 – परमेश्वर की आज्ञा को बताना और मानना।

§  अमोस 3:8 – परमेश्वर के प्रभाव या मार्गदर्शन में बोलना।

o   किसी गुप्त या अज्ञात बात को बताना

§  Luke 22:64सैनिक प्रभु यीशु का ठट्ठा कर रहे थे उसे मार रहे थे और पूछ रहे थे कि बताए कि किसने उसे मारा।

o   आने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही बता देना

§  यहेजकेल 36:1, 3, 6; 37:12-14 - परमेश्वर की ओर से आने वाली बातों और घटनाओं के बारे में बताना।

o   भजन गाना, आराधना करना, और यह करते समय संगीत वाद्य बजाना

§  1 इतिहास 25:1-6दाऊद द्वारा इस सेवकाई के लिए कुछ लोग अलग किए गए।

    हिन्दी में “भविष्यवाणी” अनुवाद किए गए मूल इब्रानी और यूनानी भाषा के शब्दों के इन कुछ उदाहरणों से, यह प्रकट है कि इन शब्दों को परमेश्वर के वचन में एक से अधिक अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रयोग किया गया है, हर बार “भविष्यवाणी” ईश्वरीय नहीं होती है, और न ही वह हमेशा “परमेश्वर का वचन” ही होती है, तथा न ही हमेशा ही आने वाली बातों और घटनाओं के बारे में बताती है। इसलिए जब हमें “ईश्वरीय भविष्यवाणी” के दावों के साथ प्रभावित करने और हमें किसी बात को मानने के लिए बाध्य करते हैं,तब हमें बहुत सावधान होकर, उनकी बातों को जाँच-परख कर ही सही निर्णय लेने वाला होना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
***********************************************************************

In the Bible, What does to Prophesy mean?

    There is a lot of confusion amongst Christians as to what does the term “to prophesy” really mean? The cause of this confusion is two-fold:

·        Firstly, most “Christians” do not spend time in personal Bible study, or even reading the Bible for themselves. They are content with receiving ‘second-hand’ information and knowledge about God’s Word from other people, and have a tendency to believe practically everything that anyone preaches or teaches to them in the name of God. Hardly anyone ever takes time to obey the instructions and examples of God’s Word (1 Thessalonians 5:21; Acts 17:11) to cross-check and verify from God’s Word the things that are told and taught to them, before accepting and following them.

·        Secondly, because of this personal deficiency of Bible reading and study and of not cross-checking the messages received, those preaching and teaching wrong things and doctrines related to Christianity and God’s Word, have an easy opportunity to infiltrate Christendom with their erroneous teachings, and generate this confusion that is seen about many things (Acts 20:29-30; 1 Timothy 4:1).  

In God’s Word, the Bible, the words translated as “prophesy” are, in Greek of the New Testament propheteuo (prof-ate-yoo'-o), meaning to foretell events, speak under divine inspiration, exercise the prophetic office; and in Old Testament Hebrew, naba' (naw-ɓaw') which means to prophesy, i.e., speak (or sing) by inspiration (in prediction or simple discourse). Keeping this in mind, we see the various ways in which these words have been translated in God’s Word. This review of the way these words have been used provides to us an indicator of what the word “to prophesy” can mean. Some of the ways that these words have been used are:

o   To call out in the name of 'god'

§  1 Kings 18:29 - the prophets of Baal called out to their god.

o   To speak forth; i.e., to speak to others or to address people on a particular topic. But this does not mean that anything and everything a "Prophet" speaks is necessarily a "prophecy" or is from God; rather only that which God asks Him to speak or do is actually a “prophecy”. Moreover, neither is God obliged to do whatever a "Prophet" may speak in his own will or wisdom or understanding (e.g., Nathan concurring and advising David to build the Temple, which was immediately rejected by God – 1 Chronicles 17:1-4), but God will fulfil only that which He specifically has said and asked the Prophet to say to the people on His behalf.

§   1 Corinthians 14:3 - to edify, to exhort and to comfort men by their words. Not necessarily fore-tell the future events.

§  Ezekiel 37:4, 9-10 - Speak and execute God's command.

§  Amos 3:8 - To speak under the influence or guidance of of God.

o   To speak to reveal a hidden thing

§  Luke 22:64 - in mocking Lord Jesus ask Him to prophesy who struck Him

o   To speak to foretell the coming events

§  Ezekiel 36:1, 3, 6; 37:12-14 - foretell of the coming blessing and deliverance

§  To sing and worship, including playing musical instruments

§  1 Chronicles 25:1-6 - people separated and appointed by David for this ministry

    From these few examples of the way the words translated as “prophecy” in English have been used in the original Hebrew and Greek languages, it is apparent that more than one meaning have been ascribed to these words, not every time is the “prophecy” of divine origin, nor is it always “God’s Word”, and it does not necessarily mean telling about things or events to happen in the future. Therefore, we need to be very cautious and discerning when people try to impress and impose upon us their own thoughts as a “divine prophecy”.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 15 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 36 – Demon’s Confessing Jesus / दुष्टात्माओं द्वारा यीशु का अंगीकार

दुष्टात्माएं यीशु के शरीर में आने का अंगीकार क्यों नहीं करती हैं?

     परमेश्वर के वचन में, 1 यूहन्ना 4:2-3 में लिखा है, परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में हो कर आया है वह परमेश्वर की ओर से है। और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं; और वही तो मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिस की चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आने वाला है: और अब भी जगत में है।” यहाँ पर मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “मान लेना” किया गया है, वह सामान्य मसीही संदर्भ में प्रयोग होने वाले “अंगीकार” शब्द से भिन्न है। मसीही सन्दर्भ में “अंगीकार” शब्द का अर्थ होता है “पश्चातापी मन के साथ पापों को मान लेना, बुराई के लिए पछताना।” किन्तु यहाँ पर यूनानी शब्द ‘होमोलोजियो का अनुवाद “मान लेना” किया गया है; और इस शब्द का अर्थ होता है ‘स्वीकृति देना, या सहमत होना, या मान्यता देना।इसीलिए कुछ अंग्रेज़ी अनुवादों जैसे कि NIV ने यहाँ पर ‘acknowledge – मान्यता देना प्रयोग किया है।

     दुष्टात्माओं के लिए पापों की कोई क्षमा और छुटकारा नहीं है, और न ही उन में पापों के लिए दुखी होने या पश्चाताप करने की कोई भावना है। इसलिए, उनके द्वारा किसी भी बात के लिए प्रभु यीशु से क्षमा और छुटकारे की कोई आशा रखते हुए “अंगीकार” या पश्चाताप करने का भी कोई अर्थ नहीं है। वरन, वे तो परमेश्वर के, यीशु मसीह के, और पापियों के उद्धार के विरोधी हैं, और इसीलिए उन्हें ‘मसीह के विरोधी की आत्मा’ कहा गया है।

     दुष्टात्माओं का कार्य और उद्देश्य लोगों को प्रभु यीशु मसीह से दूर ले जाना है, उन्हें सुसमाचार को जानने और मानने से रोकना है, प्रभु यीशु मसीह में ही पापों की क्षमा और उद्धार है की जानकारी और समझ से वंचित रखना है (2 कुरिन्थियों 4:4)। अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे जो कुछ भी कर सकते हैं, उसे करते हैं। उनके इस प्रयास में झूठ बोलना और फैलाना, परमेश्वर और उसके वचन के बारे में गलत जानकारियाँ, धोखे की बातें, गलत व्याख्याएँ फैलाना, और बाइबल का दुरुपयोग करना सम्मिलित हैं, जिससे उनकी किसी भी युक्ति के द्वारा लोग प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास न करें और उद्धार पाने से वंचित रह जाएँ।

     उनकी इन दुष्ट युक्तियों में से एक है, विभिन्न प्रकार के तर्कों के साथ इस धोखे का प्रचार और प्रसार करना कि प्रभु यीशु मानव देह में होकर, मनुष्य बनकर नहीं आया था। यदि प्रभु यीशु मानवीय देह में आया ही नहीं है तो फिर वह मनुष्यों द्वारा अपनी देह में किए गए पापों को कैसे अपने ऊपर ले सकता है और उनके लिए अपनी देह को मरने के लिए देकर अपने आप को बलिदान कैसे कर सकता है? इस तर्क और मिथ्या स्थिति को उत्पन्न करने के द्वारा वे प्रभु यीशु के उद्धार के कार्य को नकारने का प्रयास करते हैं। यदि लोगों को यह दिखाया जाए कि सुसमाचार मिथ्या है, तो फिर वे उसकी ओर आकर्षित भी नहीं होंगे, उस पर विश्वास भी नहीं करना चाहेंगे, और प्रभु यीशु के पास पापों की क्षमा और उद्धार के लिए आना भी नहीं चाहेंगे। और यही उनका उद्देश्य है, जिसकी पूर्ति हो जाएगी।

    इसीलिए दुष्टात्माएं इस बात से सहमत नहीं होती हैं, इसे नहीं मानती हैं कि यीशु मसीह मानवीय देह में मनुष्य रूप में आया था।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why demons do not confess that Jesus Christ came in the flesh?

    In God’s Word, it says in 1 John 4:2-3 “By this you know the Spirit of God: Every spirit that confesses that Jesus Christ has come in the flesh is of God, and every spirit that does not confess that Jesus Christ has come in the flesh is not of God. And this is the spirit of the Antichrist, which you have heard was coming, and is now already in the world.” The word “confess” that has been used here is not in the general Christian sense like for “confession of sins”, i.e., acceptance with remorse for doing the wrong and having a penitent attitude for it. Rather, the word that has here been translated into English as “confess”, in the original Greek language, is “homolgeo”, which means to give assent to, or to agree with, or to acknowledge something. Therefore, some translations, e.g., the NIV, use “acknowledge” instead of confess in these verses.

     There is no forgiveness of sins and redemption for the demons, and there is no sense of remorse and penitence for sins in them. So, it makes no sense for them to “confess” anything that can be redemptive or forgiving for them, from the Lord Jesus. Rather, they are against God, against Christ Jesus, and against salvation of the sinners; hence they are called “the spirit of Antichrist.”

     The aim and work of demons is to draw people away from the Lord Jesus, to prevent the people from coming to know and learn the gospel, to have and accept the saving knowledge of Christ Jesus (2 Corinthians 4:4). To accomplish this, they do whatever they can, including spreading lies, misinformation, deceptions, misinterpretations and misuse of God’s Word, etc., so that somehow people would not believe in the Lord Jesus and be saved.

    One of their lies is to use various kinds of arguments to preach and spread the deception that the Lord Jesus did not come in the flesh as a human being, therefore, He could not have taken the sins of mankind upon Himself and suffered for them, paid for them in His flesh. Thereby they attempt to negate the gospel. If the gospel is shown as false to people, then they will also be drawn away from it into thinking that there is no point believing it or accepting it, and will not come to the Lord Jesus for salvation. And this will accomplish their purpose.

    That is why demons do not confess, i.e., assent or acknowledge, that Jesus Christ came in the flesh as a man.  