ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Confess लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Confess लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

Worship - 30 - Being Transformed To Worship (4) / आराधना – 30 - आराधना के लिए परिवर्तित (4)

 

आराधना – 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (4) 


आराधना पर हमारे इस बाइबल अध्ययन में, हम 2 इतिहास 29 अध्याय में दिए गए राजा हिजकिय्याह के जीवन तथा उदाहरण से उस प्रक्रिया को सीख रहे हैं, जिसके द्वारा विश्वासी वैसा आराधक बनता है जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करने वाला (यूहन्ना 4:23-24)। हम देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चार कदम हैं, जिनसे अन्ततः विश्वासी परमेश्वर को योग्य आराधना चढ़ाने वाला वाले जन में परिवर्तित हो जाता है। पहला कदम है कि विश्वासी को यह दृढ़ निर्णय लेना होता है कि वह परमेश्वर का सच्चा समर्पित और प्रतिबद्ध जन बनेगा और फिर उसे अपने इस निर्णय को अपने जीवन द्वारा जी कर भी दिखाना होता है; यद्यपि राजा हिजकिय्याह परमेश्वर का एक भक्त जन था, किन्तु उसे भी यह निर्णय लेना पड़ा और अपने जीवन में व्यवहारिक रीति से दिखाना पड़ा। दूसरा कदम है, अपने हृदय, अर्थात पवित्र आत्मा के मंदिर को परमेश्वर के लिए खोल देना, और हृदय में जो आता है, और उससे जो बाहर जाता है, उन सभी पर नियंत्रण रखना; अर्थात् पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा के प्रति संवेदनशील एवं आज्ञाकारी बन जाना। तीसरे कदम का पहला भाग हमने पीछे लेख में 2 इतिहास 29:4-19 से देखा था - परमेश्वर के मंदिर की वस्तुओं को साफ और पवित्र कर के उन्हें परमेश्वर के मन्दिर में उनके उपयोग के लिए उनके सही स्थान पर बहाल कर देना। आज हम इस तीसरे कदम के सिद्धांत के विश्वासी के जीवन में व्यावहारिक निर्वाह को देखेंगे। क्योंकि, पहले दो क़दमों के द्वारा विश्वासी का हृदय, जो कि पवित्र आत्मा का मंदिर है, शुद्ध और पवित्र कर दिया गया है, उसके अन्दर पवित्र आत्मा के निवास करने के लिए उसे तैयार कर दिया गया है, अब, विश्वासी के हृदय में और उसके द्वारा आराधना आरंभ करने के लिए जो करना शेष रह गया है, वह है मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र कर के उन्हें उनके स्थान पर स्थापित करना और उपयोगी बनाना, जैसा कि हम आज देखेंगे।

हम पद 4 और 5 से देखते हैं कि मंदिर के द्वार खोलने और उनकी मरम्मत करने के बाद, हिजकिय्याह जो अगला कार्य करता है, वह है याजकों और लेवियों को बुलाना और उन्हें एक स्थान पर एकत्रित करना, उन्हें अपने आप को पवित्र करने के लिए कहना; और फिर उनका मंदिर में जाकर अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेना। यह कार्य अन्य किसी को नहीं, केवल उन्हें ही सौंपा गया, जिनकी यह परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित ज़िम्मेदारी थी। हमारे वर्तमान अनुग्रह के समय में, हम 1 पतरस 2:9 तथा प्रकाशितवाक्य 1:6 से देखते हैं कि परमेश्वर की नज़रों में प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए याजक है, चाहे उसका आत्मिक स्तर और परमेश्वर के वचन की जानकारी का स्तर कुछ भी हो। अभिप्राय यह है कि मसीही विश्वासी को सच्चे आराधक में परिवर्तित होने के लिए, अपने आप को अपने पापमय रवैये एवं व्यवहार से साफ और शुद्ध, पवित्र करना होता है, और फिर परमेश्वर ने उसे जो जिम्मेदारियां दीं हैं उनके निर्वाह में जुट जाना होता है। परमेश्वर के याजक की जिम्मेदारियां, संक्षेप में, मलाकी 2:7 में लिखी हुई हैं: “क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने ओठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुंह से व्यवस्था पूछें, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है” में भली-भांति दी गई हैं। यहाँ पर दी गई तीन आधारभूत जिम्मेदारियां हैं, उसे परमेश्वर, उसके वचन, और उसके कार्यों का अच्छा ज्ञान एवं समझ-बूझ होनी चाहिए; उसे परमेश्वर के वचन को औरों को सिखाने वाला होना चाहिए; और उसे परमेश्वर का संदेशवाहक होने, अर्थात परमेश्वर के निर्देशों को लोगों तक पहुंचने वाला होना चाहिए। अर्थात, परमेश्वर की इच्छानुसार उसका सच्चा आराधक बनने की लालसा रखने वाले मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन से भली-भांति अवगत हो जाना चाहिए, उसे परमेश्वर के साथ समय बिताने, उस से सीखने, और परमेश्वर की शिक्षाओं को औरों को पहुंचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब व्यक्ति परमेश्वर को और उसके वचन को अच्छे से जानता होगा, केवल तब ही वह परमेश्वर के गुणों, योग्यताओं, कार्यों आदि को समय तथा आवश्यकता के अनुसार याद करने और उनका बखान करने पाएगा।

इस प्रकार से पुनःस्थापित होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका पापों के अंगीकार करने और उनके कारण हमारे प्रति परमेश्वर के उचित व्यवहार को स्वीकार करने की होती है, जैसे इस्राएलियों के लिए राजा हिजकिय्याह ने पद 6-9 में किया। आज हमारे लिए, यह हमारे मसीही विश्वासी होते हुए भी एक समझौते और अनाज्ञाकारिता का, तथा परमेश्वर के विमुख जीवन जीने को अंगीकार कर लेने, और उस अधर्मी व्यवहार के कारण हम पर आए परमेश्वर के दण्ड को मान लेने को दिखाता है। साथ ही यह एहसास भी करना कि इसके समाधान का, परमेश्वर के क्रोध को टाल देने का एकमात्र तरीका उसकी ओर पश्चाताप और पूर्ण समर्पण के साथ लौट आना ही है, जैसे हिजकिय्याह ने पद 10 में कहा।

इसके बाद ही इस तीसरे कदम, अर्थात परमेश्वर के याजक होने की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए शुद्ध और पवित्र होने, फिर और किसी के नहीं, केवल याजकों और लेवियों, अर्थात् केवल परमेश्वर के भवन और कार्य के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के द्वारा ही मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र करके उन्हें उपयोगी बनाने तथा उनके स्थान पर स्थापित करने, का वह अंतिम चरण आता है। इसी प्रकार से विश्वासी के आराधक में परिवर्तित होने और आराधना के लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे अपने जीवन में आत्मिक बातों और जिम्मेदारियों को उनका उचित स्थान देने, उन्हें बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। विश्वासी को अपने जीवन में प्रार्थना करने, बाइबल का अध्ययन करने, परमेश्वर के साथ व्यक्तिगत समय बिताने, अन्य विश्वासियों के साथ संगति और संबंधों को बनाए रखने तथा उनके निर्वाह करते रहने, आदि बातों को प्राथमिकता और उचित आदर का स्थान देना पड़ेगा; अर्थात उसे एक आदत के समान प्रेरितों 2:42 में दी गई चार प्रतिबद्धताओं का ईमानदारी से पालन करने वाला बनना पड़ेगा।

एक बार शुद्ध और पवित्र करके मंदिर की वस्तुओं को उनके उपयोग के लिए ठीक से बहाल करने का कार्य हमारे जीवन में हो जाए, तो फिर इसके बाद सच्ची आराधना का आरंभ हो जाती है, जैसा हम अगले लेख में देखेंगे। मुख्य बात और सार यही है कि परमेश्वर के साथ एक सच्चे, खरे, और सही सम्बन्ध में आए बिना, सच्चे आराधक बनना सम्भव नहीं है। इस सम्बन्ध में आने के लिए, यूहन्ना 1:12-13 के अनुसार, प्रभु यीशु पर विश्वास करने के द्वारा, पहले परमेश्वर की सन्तान, उसके परिवार का भाग बनना होगा। प्रभु यीशु पर विश्वास करने और उसका आज्ञाकारी और प्रतिबद्ध शिष्य बनने का आरम्भ व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करने, उनके लिये प्रभु यीशु से क्षमा माँगने, और समझते-बूझते हुए अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर देने के द्वारा होता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 30

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (4)


    In our Bible study on worship, through the life and example of King Hezekiah, from 2 Chronicles chapter 29, we have been seeing the steps to become the kind of worshipper God wants His people to be, i.e., those who worship Him in spirit and in truth (John 4:23-24). We had seen that there are four steps of a person being transformed to worship God in a worthy manner. The first step was that the Believer has to take a firm decision to become a true and committed follower of God and practically demonstrate it in his life; although King Hezekiah was a godly king, but he had to resolve, and then demonstrate his commitment through his actions. The second step was to open his heart, i.e., the temple of the Holy Spirit, to God; regulate what comes in and goes out of it, and become obedient and submissive to the promptings of the Holy Spirit. The first part of the third step we had seen from 2 Chronicles 29:4-19, in the previous article - cleanse and restore the things of God to their proper place in God’s Temple. Today we will look at the practical application of this principle in a Believer’s life. Since, through the first two steps, the Believer’s heart, which is the Temple of the Holy Spirit, has been cleansed, and made ready for the Holy Spirit to reside within and guide him, now the final preparatory step so that worship can begin in and through his life is to cleanse and properly arrange the things of the Temple, in the Temple, as we will see that today.

We see from verses 4 and 5 that after opening the doors of the Temple and repairing them, the next thing that Hezekiah does is to gather the priests and Levites and ask them to first sanctify themselves; only then were they to get back to their duties in the Temple. This was not entrusted to anyone other than whose duty it was as per God’s Law. In our present-day age of grace, we see from 1 Peter 2:9 and Revelation 1:6 that in God’s eyes, every Born-Again Christian Believer is a priest to God, whatever be his actual spiritual status and knowledge of God’s Word. The implication is that the Believer, in his getting transformed to become a worshipper, has to first cleanse and sanctify himself from his sinful attitudes and behavior, and then begin fulfilling the responsibilities the Lord has given him. The responsibilities of a priest of God are well summarized in Malachi 2:7, “For the lips of a priest should keep knowledge, And people should seek the law from his mouth; For he is the messenger of the Lord of hosts.” The three basic duties are, keep knowledge about God, His Word and the work God wants done; should be able to teach God’s Word to others; should function as God’s messenger, i.e., convey God’s messages to the people. To put it succinctly, the Christian Believer desiring to be a worshipper God wants him to be, should become well versed in God’s Word and be willing to spend time with God, learn from Him, and convey the teachings of God’s Word to others. Only when a person knows God and His Word, can he recall and speak the qualities, abilities, works, etc., of God, as per the time and the need of the hour.

An important role in this restoration to being a worshipper is the confession of sins and acknowledging God’s righteous dealings, as Hezekiah had confessed and acknowledged for the Israelites in verses 6-9. For us today it is confessing our living a compromising and disobedient life, living contrary to God, even though a Believer, and thereby we have invited His wrath, have suffered the consequences of this unrighteous behavior. And, also the realization that the only way to turn back the displeasure and wrath of God was by turning back to Him in penitence and complete submission, as Hezekiah stated in verse 10.

Then comes the final part of this third step of cleansing, after being restored to function as priests of God. It was only the priests and Levites, i.e., those living a life fully surrendered and committed to God’s Temple and work, and not anyone else, who then restored the things of the Temple to their functional state and use. Similarly, the Believer, in the process of becoming a worshipper and become the beneficiary of true worship, has to commit himself to restore in his life the things related to his spiritual life, e.g., the priority and time for prayer, Bible study, personal quiet time with God, joining in fellowship with other Believers etc.; in effect reverting back to sincerely and regularly living  according to the four commitments given in Acts 2:42. 

Once this third step of cleansing and restoration of the things of God to their proper place in our lives has been accomplished, then from here onwards the true worshipping can actually begin, as we will see in the next article. The main thing and the gist of the matter is that without coming into a correct, sincere, and honest relationship with God, it is not possible to become His true worshipper. To get into this relationship, in accordance with John 1:12-13,  the person has to come into faith in the Lord Jesus, and thereby will first have to become a child of God, a part of His family. To come to faith in the Lord Jesus and to become His obedient and committed disciple, starts with voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and then knowingly surrendering one’s life to the Lord Jesus.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 23 अगस्त 2025

The Holy Communion – 73 - A Commandment; Not Optional (1) / प्रभु भोज – 73 - भाग लेना वैकल्पिक नहीं, आज्ञा है (1)

 

प्रभु भोज 73

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - भाग लेना वैकल्पिक नहीं, आज्ञा है (1)

 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 के पुनःअवलोकन से देखा था कि जो भी प्रभु की मेज़ में भाग ले, वह योग्य रीति से ले। हमने यह भी देखा था कि जिस समय प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की थी, उनके वे शिष्य भी, जिनके लिए उन्होंने इसे स्थापित किया था, निष्पाप या सिद्ध नहीं थे; उनके मध्य में अहम की समस्या थी और उनमें विवाद हो रहा था कि उनमें से बड़ा कौन है (लूका 22:24-26)। लेकिन प्रभु यीशु ने उनके पाँव धोने के द्वारा, प्रतीकात्मक रीति से दिखाया कि जो स्वयं अपने आप अपने प्रयासों से नहीं, किन्तु प्रभु को उन पर लगी सांसारिकता की धूल को साफ कर लेने देते हैं, उन्हें वह उसकी मेज़ में भाग लेने के लिए स्वच्छ और तैयार कर देता है। फिर हमने 1 यूहन्ना 1:7-10 से देखा था कि हर कोई, प्रभु यीशु के शिष्य भी, पाप करते हैं - ध्यान कीजिए कि इस पूरे अध्याय में, पद 7-10 में भी, प्रेरित यूहन्ना शब्द “हम” के प्रयोग के द्वारा, अपने आप को भी उनमें सम्मिलित कर लेता है जो पाप करते हैं और जिन्हें प्रभु द्वारा क्षमा और पाप से बहाल किए जाने की आवश्यकता है। फिर हमने देखा था कि यह तथ्य इस बात को प्रकट कर देता है कि अपने आप से, अपनी स्वाभाविक दशा में, कोई भी यूं ही प्रभु भोज में भाग लेने के योग्य कभी भी नहीं होता है, नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य भी नहीं। क्योंकि उनके तथा सभी के जीवनों में कोई न कोई पाप हमेशा ही होता है, जिसका पहले निवारण करना अनिवार्य है, तब ही वे योग्य रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने पाएंगे। 

इसीलिए 1 कुरिन्थियों 11:28 में प्रभु के शिष्यों, मसीही विश्वासियों के लिए आज्ञा दी गई है, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले अपने आप को जाँच लें। प्रेरित पौलुस ने यह पत्री कुरिन्थुस की कलीसिया, वहाँ रहने वाले मसीही विश्वासियों के लिए लिखी है। ध्यान कीजिए, यह पद किसी भी रीति से यह करना, भाग लेने वाले की इच्छा या समझ पर नहीं छोड़ता है; यह नहीं कहता है कि ऐसा करना तो चाहिए, परन्तु तुम्हारी इच्छा है कि यह करो अथवा नहीं। वरन इसे एक अनिवार्यता के रूप में सामने रखता है, “इसलिये मनुष्य अपने आप को जांच ले...” - भाग लेने वाले को अपने आप को जाँचना ही है, उसके बाद ही भाग लेना है। नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, प्रभु में अपनी आत्मिक स्थिति के कारण, यदि सदा ही स्वतः ही प्रभु भोज में भाग लेने के योग्य रहते, तो फिर पवित्र आत्मा को पौलुस के द्वारा, उन्हें अपने आप को जाँचने की यह आज्ञा लिखवाने की क्या आवश्यकता थी? लेकिन उनके लिए प्रभु भोज में भाग लेने से पहले अपने आप को जाँचना अनिवार्य करने के द्वारा, प्रभु परमेश्वर ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि उसका कोई भी शिष्य, कभी भी, किसी भी अनुचित रीति से इसमें भाग न लेने पाए।

साथ ही यह भी ध्यान करें कि भाग लेने वाले को अपने को केवल जाँचना है; यहाँ यह निर्देश नहीं दिया गया है कि अपने किसी गढ़े हुए तरीके से अपने आप को स्वच्छ भी करना है। यह इसलिए, क्योंकि उसे स्वच्छ करना फिर प्रभु का काम है, जैसा कि प्रतीकात्मक रीति से प्रभु ने पाँवधोने के द्वारा दिखाया है। जाँचने के द्वारा, भाग लेने वाले को अपने पापों, गलतियों, कमजोरियों को पहचानना है, प्रभु के सामने उन्हें स्वीकार करना है, उनके लिए पश्चाताप करना है, और प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी है, जिससे कि 1 यूहन्ना 1:9 के अनुसार, प्रभु उसे फिर से बहाल कर सके और उसे मेज़ में भाग लेने के योग्य बना सके।

साथ ही, यह पद इस बात को भी बिल्कुल स्पष्ट कर देती है कि किसी को भी, किसी अन्य व्यक्ति का आँकलन नहीं करना है, किसी अन्य की गलतियों और कमियों की पहचान नहीं करनी है। वरन्, प्रत्येक को स्वयं को ही जाँचना है; तात्पर्य यह कि, प्रत्येक बार प्रभु भोज में भाग लेने के समय, उनके द्वारा किया गया अपना आँकलन, अवश्य ही कुछ न कुछ ऐसा दिखाएगा जिसे प्रत्येक विश्वासी को अंगीकार करने, त्याग देने, और उस से स्वच्छ किए जाने की आवश्यकता होगी, जिस से कि वह प्रभु में और विश्वास में बढ़ सके, और प्रभु के लिए उपयोगी हो सके।

अगले लेख में हम इस पद पर विचार को ज़ारी रखेंगे, और इस के कुछ अन्य अभिप्रायों के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 73

English Translation

The Lord’s Table - A Commandment; Not Optional (1)

      

In the previous article, we had reviewed from 1 Corinthians 11:27, that those participating in the Lord’s Table should do so worthily, or in a worthy manner. We had also reviewed that at the time the Lord Jesus instituted the Holy Communion, even the very disciples for whom He was doing it, were not sinless or perfect; there was an ego situation amongst them and they were quarrelling about who amongst them was the greatest (Luke 22:24-26). But the Lord, through washing their feet, symbolically showed that those who allow Him to cleanse them of the “dust of worldliness”, can then participate in the Table, after He, and not they themselves by their own means and methods, has cleansed them. We then saw from 1 John 1:7-10, that everyone, even the disciples of Christ, sin - notice that the Apostle John, through the use of the word “we” throughout this chapter and in these verses 7-10, includes even himself amongst those who sin and are in need of the Lord’s forgiveness and restoration from sin. We then saw that this therefore makes it apparent that by themselves, no one, not even the Born-Again Christian Believers are worthy of participating in the Lord’s Table in their natural or routine situation. Since they would be having some sin or the other in their lives, that would have to be dealt with, and cleansed by the Lord, before they were made worthy to participate in the Holy Communion.

Hence, the command of 1 Corinthians 11:28, for the Lord’s disciples is that the Christian Believers, examine themselves before participating in the Lord’s Table. The Apostle Paul, under the guidance of the Holy Spirit has written this to the Church in Corinth, to the Christian Believers there. Note, that this verse does not in any manner leave the examination to the discretion of the participant; nor does it make the disciple’s examining themselves as something desirable, but optional. Rather, it puts it forth as an imperative, “But let a man examine himself, …” - the participant must examine himself, and only then participate. If the Born-Again Christian Believers, by virtue of their spiritual status in the Lord, and as children of God, were always worthy of participating in the Communion, why would the Holy Spirit through Paul command them to necessarily examine themselves before participating? But in making it mandatory for them to examine themselves before participation, the Lord God has ensured that none of His disciples would in any circumstances or situation, ever participate in an unworthy manner.

Also note that this verse asks the participant only to examine himself; it does not instruct to try to somehow through his own contrived methods cleanse himself. This is because this cleansing is the Lord’s work, as we have seen in the symbolic washing of the feet. Through self-examination, the participant has to identify his sins, errors, and short-comings; confess them before the Lord, repent of them and seek His forgiveness for them, so that in accordance with 1 John 1:9, the Lord can restore him and make him worthy of participating in the Table.

Moreover, this verse also makes it quite clear that no one is to examine and analyze any other person, identify another’s faults and short-comings. Rather, each one is to examine self; implying that at every participation in the Holy Communion, their self-examination will reveal things that each Believer needs to confess, forsake, and be cleansed from, to grow in the Lord and in the Faith, and be useful for the Lord.

In the next article, we will continue considering this verse, and see some other implications of this verse.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

The Holy Communion – 71 - Being Worthy to Participate (1) / प्रभु भोज – 71 - भाग लेने योग्य बनना (1)

 

प्रभु भोज 71

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - भाग लेने योग्य बनना (1)

 

पिछले दो लेखों में हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 से देखा था कि प्रभु भोज में अयोग्य तथा योग्य रीति से भाग लेने का क्या अभिप्राय है। मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए जिस शब्द का अनुवाद “अनुचित रीति से” हुआ है, उसका शब्दार्थ होता है मूल से यदि कुछ भी भिन्न है। प्रभु यीशु द्वारा मेज़ की स्थापना के समय दिए गए उसके अभिप्राय, तरीके, और उद्देश्य से भिन्न जो भी अन्य कोई भी अभिप्राय, तरीका, या उद्देश्य होगा, वह “अनुचित रीति से” भाग लेना होगा। पिछले लेख में हमने साथ ही यह भी देखा था कि इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि केवल जो निष्पाप सिद्ध हों, केवल वही प्रभु भोज में भाग ले सकते हैं; क्योंकि यह तो एक असंभवता है - प्रभु भोज की स्थापना के समय प्रभु के साथ जो शिष्य बैठे हुए थे, वे भी निष्पाप और सिद्ध नहीं थे। लेकिन इसका यह अर्थ अवश्य है कि भाग लेने वालों को प्रभु यीशु के सामने अपने पापों का अंगीकार करने, उन्हें मान लेने, उनके लिए पश्चाताप करने वाले होना है, जिससे कि वे परमेश्वर से 1 यूहन्ना 1:7-10 की प्रतिज्ञा, विशेषकर पद 9 में दी गई प्रतिज्ञा का लाभ ले सकें, और प्रभु भोज में योग्य रीति से भाग लेने वाले बन सकें, अपने पापों को छुपाने या ढिठाई से उनमें बने रहने की बजाए।

इसी आधार पर, पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:28 में प्रभु भोज में भाग लेने के लिए योग्य बनने की विधि दी है, चाहे भाग लेने वाले का जीवन पहले योग्य नहीं भी रहा हो। ध्यान रखें, जैसे कि हम पहले 1 कुरिन्थियों 11:25-26 से देख चुके हैं, प्रभु भोज में भाग लेने वालों को भाग लेते समय प्रभु यीशु के जीवन और उनके लिए दिए गए बलिदान को याद करना है, और भाग लेने के द्वारा वे प्रभु की मृत्यु का प्रचार करते हैं। इसलिए, प्रभावी रीति, उस समय पर वे आत्मा और मानसिकता में प्रभु के जीवन, उसके स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आने, उसके द्वारा उनके लिए अपने आप को बलिदान करने के उद्देश्य, आदि के समक्ष होते हैं। अब इस स्थिति में, भाग लेने वाले को अपने आप से यह प्रश्न पूछना चाहिए, “क्योंकि मेरे प्रति अपने प्रेम और देखभाल के कारण, प्रभु ने अपने आप को मेरे लिए बलिदान कर दिया, जिससे कि मैं पाप से छुड़ाया जा सकूँ, और सदा के लिए परमेश्वर के साथ मेल में रहूँ (रोमियों 5:1, 11), इसलिए मेरे जीवन में क्या ऐसा कुछ है जो जिससे परमेश्वर को घृणा है, उसे पसंद नहीं है, उसके वचन के विरुद्ध है, तथा मेरे और परमेश्वर के मध्य बाधा (यशायाह 59:1-2) बन रहा है?” भाग लेने वाले को, भाग लेने से पहले परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए कि वह उसके जीवन में विद्यमान पापों को दिखाए, अपने जीवन को जाँचना है; और परमेश्वर जो भी पाप दिखाता है उनका अंगीकार करके, उन्हें मान के, उनके लिए पश्चाताप करके प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी है, और 1 यूहन्ना 1:9 के आधार पर परमेश्वर से अपने आप को ठीक करवाना है।

कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी दूसरी पत्री में भी पौलुस उन्हें स्वयं को जाँचने के लिए  कहता है, “अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है, नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो” (2 कुरिन्थियों  13:5)। मसीही विश्वासियों के लिए, यह स्वयं को जाँचते रहना बहुत आवश्यक है। वे कभी निश्चिन्त होकर नहीं बैठ सकते हैं, क्योंकि शैतान किसी न किसी रीति से उन्हें मलिन करने के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। इस जाँचने में सहायता के लिए परमेश्वर ने विश्वासियों को दो बहुत महत्वपूर्ण साधन दिए हैं। पहला है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उन्हें पाप के लिए कायल करता हैं (यूहन्ना 16:8-9); और दूसरा है परमेश्वर का वचन (इब्रानीयों 4:12), जो मनों को छेदता है, अन्दर की बातों, और सच्चाईयों को प्रकट करता है। और प्रत्येक विश्वासी को प्रभु भोज में भाग लेने से पहले, प्रभु द्वारा दिए गए इन संसाधनों का अपने जीवन में प्रयोग करना चाहिए।

अगले लेख में हम प्रभु द्वारा अपने लोगों को साफ करने से सम्बन्धित कुछ और बातों को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 71

English Translation

The Lord’s Table - Being Worthy to Participate (1)

 

        In the last two articles, we have seen from 1 Corinthians 11:27, what it means to participate in the Holy Communion in an unworthy manner and then in a worthy manner, respectively. Based on the word used in the original Greek language, translated “unworthily” or in an “unworthy manner”; any participation in a manner, or purpose, in any way any different from the one instituted by the Lord Jesus while establishing the Lord’s Table for His committed disciples, will be participating “unworthily” or in an “unworthy manner.” We had also seen in the last article that this does not mean that only those who are sinless and perfect can participate in the Holy Communion; for this will be an impossibility - even the disciples sitting with the Lord at the time of the initiation of the Holy Communion were not sinless or perfect. What it means is that the participants should be willing to acknowledge, confess, and repent of their sins before the Lord, and get the promised benefit of 1 John 1:7-10, particularly of verse 9 here, from God, and be made worthy of participating in the Holy Communion, instead of hiding their sins or persisting in them.

On this basis, the Holy Spirit, through Paul, in 1 Corinthians 11:28, gives the method of participating worthily in the Lord’s Table, even though the participant’s life initially may not be worthy of doing so. Remember, as we have seen earlier from 1 Corinthians 11:25-26, the participants in the Lord’s Table at the time of participation are remembering the Lord Jesus’s life and sacrifice for them, and through their participation, they are proclaiming His death. So, in effect, mentally and spiritually, they are in the presence of the Lord’s life, the purpose of His coming to earth, the reason of His sacrificing His life for them. Now, in this state, the participant should ask himself the question, “since the Lord out of His love and care for me, sacrificed His life, so that I can be delivered from sin, be eternally reconciled with God and be at peace with Him (Romans 5:1, 11), therefore, is there anything in my life that is offensive to God, is not pleasing to Him, is contrary to His Word, and is creating a barrier between God and myself (Isaiah 59:1-2) and hindering my spiritual life?” The Participant, before partaking in the Table, has to examine his own life, praying to God to show him the sins he has to acknowledge, confess, and seek forgiveness for. Then whatever God points out in his life, he should get it corrected from God on the basis of 1 John 1:9.

In his second letter to the Church in Corinth, Paul again asks them to examine themselves, “Examine yourselves as to whether you are in the faith. Test yourselves. Do you not know yourselves, that Jesus Christ is in you?--unless indeed you are disqualified” (2 Corinthians 13:5). This repeatedly examining themselves, is very important for the Christian Believers. They can never take things for granted, and rest assured, since Satan is continually doing something or the other to ‘dirty’ them in one way or another. To help in this examination, God has given two very important resources to the Believers. The first is God the Holy Spirit, who convicts them of their sins (John 16:8-9); and the second is God’s Word (Hebrews 4:12), that pierces the hearts, and exposes the inner things, and all truth. Every Believer, before participating in the Holy Communion, must use these resources given by the Lord in their lives.

In the next article, we will see a couple of things about the Lord’s cleansing of His disciples.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 136

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 97


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 3

 

हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” के सन्दर्भ में देखा है कि यह अन्तिम न्याय मसीही विश्वासियों का किया जाएगा, ताकि उन्हें उनके प्रतिफल और उद्धार पाने के बाद से जो मसीही जीवन उन्होंने जिया है, उसके आधार पर उन्हें परिणाम दिए जा सकें। हमने देखा है कि परमेश्वर का वचन, बाइबल यह बिल्कुल स्पष्ट कर देती है कि विश्वासी की हर बात खोल कर प्रकट कर दी जाएगी, मन की छुपी हुई बातें भी, और उन सभी का प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रतिफल और परिणाम देने के लिए न्याय किया जाएगा। पवित्र शस्त्र के प्रमाणों के बावजूद, इसे स्वीकार करना अधिकाँश के लिए बहुत कठिन है। लेकिन मसीही विश्वासियों के लिए इस से भी कठिन बाइबल का यह तथ्य स्वीकार करना है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, या अपने हृदय में रखा है, भला हो या बुरा, वह सब बाहर प्रकट किया जाएगा और उसका न्याय किया जाएगा। इस बात के विरुद्ध सबसे आम तर्क यही दिया जाता है कि बाइबल के पद यह बताते हैं कि परमेश्वर पापों को क्षमा करके अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें कभी याद नहीं करता है; और हम जब भी अपने पापों को मान लेते हैं, परमेश्वर उन्हें क्षमा करने और हमें बहाल करने के लिए तत्पर रहता है – हम इन पदों को पिछले दो लेखों में देख चुके हैं। इन पदों के आधार पर विश्वासी यह तर्क देते हैं कि जिन पापों को परमेश्वर ने क्षमा कर दिया और भुला दिया, उन्हें फिर से कैसे प्रकट किया जा सकता है; क्योंकि तब तो यह क्षमा करने और भुला देने के अर्थ के ही विपरीत चला जाएगा। हम इन पदों के लागू किये जाने को पवित्र शास्त्र के अन्य खण्डों के आधार पर देखेंगे, कि वास्तव में इनका निहितार्थ क्या है; और कैसे ये पद न्याय की धारणा के विरुद्ध नहीं, बल्कि उसके पूरक हैं।

पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा कर के भुला देने की धारणा रखने वाले लोगों ने कैसे परमेश्वर के इस क्षमा करने और भुला देने के गुण का दुरुपयोग करके इसे पाप करने का एक लाइसेंस बना लिया है; जो वह है नहीं; लेकिन उनकी गलत समझ और गलत रीति से लागू किए जाने के कारण उसे इस तरह से माना और लागू किया जाता है। लेकिन विचार कीजिए, यदि ये पद वास्तव में उनकी इस धारणा का समर्थन नहीं करते हैं और जैसा वे सोचते हैं वैसा सही नहीं है, तो फिर उनके सामने कितनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, और न्याय के दिन उन का क्या हाल होगा। क्योंकि तब तो उन्हें अपने द्वारा किए गए हर काम का, और मन में रखी गई हर बात का हिसाब देना होगा, और उन सभी बातों का उनके प्रतिफलों पर, स्वर्ग में उनके अनन्त जीवन के लिए परिणामों पर प्रभाव आएगा।

परमेश्वर के द्वारा पापों को क्षमा करके भुला देने की धारणा में भरोसा रखने वाले विश्वासी इस न्याय को समझाने के लिए एक और तर्क भी देते हैं, कि यह न्याय उन पापों का होगा जिन्हें विश्वासियों ने या तो अनजाने में किया है, या जिन के लिए किसी कारणवश वे अंगीकार नहीं करने पाए, उनके लिए क्षमा नहीं माँगने पाए; चाहे उन्हें याद न रख पाने के कारण, या अचानक ही किसी ऐसी शारीरिक दशा में आ जाने के कारण जिस के अन्तर्गत वे क्षमा नहीं माँग सके। इसलिए यह न्याय उन पापों का होगा; न कि विश्वासी द्वारा की गई भली अथवा बुरी हर बात का। लेकिन यह तर्क पवित्र शास्त्र के आधार पर अस्वीकार्य है, क्योंकि, पहली बात, जिन पदों को हमने देखा है, 1 कुरिन्थियों 3:13-15 और 2 कुरिन्थियों 5:10, आदि, उनमें कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि केवल कुछ निर्धारित बातों का, जैसे कि किसी उचित कारणवश क्षमा न माँगे गए पापों का, ही न्याय होगा। ये पद और खण्ड बिल्कुल स्पष्ट और सटीक हैं कि केवल कुछ निर्धारित बातें नहीं, बल्कि हर बात खोल कर सामने रख दी जाएगी, और उनका न्याय किया जाएगा। इसलिए इस प्रकार के तर्क और विचार कि केवल किसी उचित कारणवश अंगीकार करके क्षमा न माँगे गए पापों का ही न्याय किया जाएगा, परमेश्वर के वचन में अपनी ओर से डालना, परमेश्वर के वचन में जोड़ना, उसे तोड़ना-मरोड़ना है, और उसे वह अर्थ देना है जो न तो लेख में हैं, और न ही जिसे लेख में रखे जाने का कभी कोई इरादा था। ऐसा करना अपने आप में पाप है (व्यवस्थाविवरण :2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19), जिसके बड़े गम्भीर और हानिकारक परिणाम हैं।

दूसरी बात, जो इस तर्क पर विश्वास रखते हैं, उन्हें अपने इस तर्क के निहितार्थ पर भी विचार करना चाहिए। निहितार्थ जो यह कहता है कि उद्धार या नया-जन्म पाने के समय, प्रभु यीशु ने व्यक्ति के उस उद्धार के पल तक के पाप तो क्षमा कर दिए; लेकिन अब उसके बाद से यह व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि अपने उद्धार को बचाए रखने के लिए वह जैसे ही पाप करे, उनके लिए क्षमा भी माँग ले। लेकिन इससे उद्धार परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु के कार्य पर नहीं बल्कि क्षमा माँगते रहने के मनुष्य के काम पर आधारित हो जाएगा। यह बाइबल से संगत नहीं है, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा समस्त मानवजाति के सभी पापों, जो हुए, हो रहे हैं, जो किए जाएँगे, उन सभी की पूरी कीमत चुका दी है। इसका अर्थ है कि मसीही विश्वासी की इस पृथ्वी पर पहली साँस से लेकर अन्तिम साँस तक किए गए सभी पाप, परमेश्वर की दृष्टि में, प्रभु यीशु के द्वारा क्रूस पर किए गए कार्य के द्वारा, क्षमा कर दिए गए हैं। साथ ही, प्रभु यीशु प्रत्येक मसीही विश्वासी का पिता के सामने सहायक है (1 यूहन्ना 2:12), उसके लिए विनती प्रार्थना करता रहता है, इसीलिए वे कभी भी दोषी और विनाश के योग्य नहीं होते हैं। इसलिए यह तर्क, कि न्याय केवल अँगीकार नहीं किए गए और क्षमा न माँगे गए पापों का ही होगा, सही नहीं है, बाइबल के अन्य खण्डों से असंगत है, और इसे भी सुधारे जाने की आवश्यकता है।

लेकिन यह बात हमें हमारे उसी प्रश्न पर भी वापस ले आती है कि यदि पाप क्षमा कर दिए गए और भुला दिए गए, तो फिर वे कैसे खोले जाएँगे और कैसे उनका न्याय किया जा सकता है? जैसा हमने पहले कहा है, इसे समझने के लिए, और उन पदों की सही समझ रखने के लिए जो यह दिखाते हैं कि परमेश्वर पाप क्षमा करके पीठ के पीछे फेंक देता है, उन्हें भुला देता है, हमें पहले यह समझना होगा कि सँसार में पाप के प्रवेश के साथ क्या कुछ हुआ। अगले लेख से हम उन बातों कि देखना आरम्भ करेंगे जो अदन की वाटिका में पहले पाप के होने के साथ हुई थीं।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 97


God’s Forgiveness and Justice – 3

   

In context of the “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen that this last and final judgment will be of the Christian Believers; to ascertain their rewards and the consequences of their Christian lives they have lived since the time of their salvation. We have seen that God’s Word the Bible makes it quite clear that every aspect of every Believer will be laid open, even the hidden things in the hearts, to be judged for their rewards by the Lord Jesus. This is a hard thing for many to accept, despite Scriptural evidence in its favor. Even more difficult for the Christian Believers to accept is the Biblical fact that everything they have done, or had in their hearts – good or bad will be brought out to be judged. The most common argument against their accepting this Biblical fact are the Bible verses that say that God forgives sin, throws them behind His back, and forgets them; and whenever we acknowledge our sins, God is ready to forgive and restore us – verses we have already seen in the previous two articles. On the basis of these verses, they argue that the sins that God has forgiven and forgotten, how can they be brought out now; for that will go against the meaning or forgiving and forgetting. We will be examining the application of these verses in context of other Scriptural passages, to see what they actually imply; and how they do not contradict the concept of judgment, but complements it.

In the last article we have seen how, those who hold on to the sins forgiven and forgotten by God concept have turned God’s forgiving and forgetting into a license to sin; which it actually is not, but it is taken as a license because of a faulty understanding and application of those verses. But if these verses do not actually imply their notion, and what they assume and believe is not true, then they have a very serious problem in hand, ahead of them at judgment time, since their every misuse of God’s forgiveness and forgetting will have to be explained, accounted for, and all that they did will have an effect on their eternal rewards, will have consequences on their eternal life in heaven.

Another line of argument that the Believers holding on to the sins forgiven and forgotten by God concept is that the judgment will be of those sins that a person has either committed unknowingly and therefore did not confess and apologize for them, or forgot to confess and apologize for, or landed in some situation which did not let him confess and apologize those sins. So, it is these unconfessed and unforgiven sins is that will be judged; and not whatever good or bad any person has done since salvation, all of that will be judged. But this line or argument is Scripturally unacceptable because, firstly, the passages we already have considered in this context like 1 Corinthians 3:13-15 and 2 Corinthians 5:10, etc., make no mention of circumstantially unconfessed sins in these verses and passages. They are very clear and to the point that not certain specified kinds of things, but everything, all things, will be brought out and laid open for judgment. Therefore, to bring in this thinking of only those sins being judged, which somehow, for whatever seemingly plausible reason, went unconfessed, is adding into God’s Word, and manipulating it, giving it meanings that are neither there in the text, nor were ever intended to be in the text. Doing this by itself is a sin (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19), that has very serious and harmful consequences.

Secondly, those who hold to this argument, need to ponder on the implication of this argument, that on being saved or Born-Again, while the Lord Jesus forgave all the sins committed by that person till that moment of his salvation; but after that it is every saved person’s responsibility to maintain their salvation, they have to keep seeking forgiveness every time they sin. But this is makes one’s salvation dependent not upon the grace of God and the work of the Lord, but on the work of man of confessing and asking forgiveness. This is unBiblical, because the Lord Jesus through His sacrifice on the Cross of Calvary paid in full for all the sins of all of mankind, for all the sins that mankind had ever committed or would ever commit. That means all the sins the Believer may commit from his first breath to his last breath on earth, have already been forgiven in God’s eyes because of the Lord’s atoning sacrifice on the Cross. Also, the Lord Jesus is our advocate, interceding for us before God against the accusations of Satan (1 John 2:1-2). Therefore, despite even the Believer’s sinning, they still remain without condemnation and saved. Therefore, this interpretation, that the judgment will be of unconfessed sins whose forgiveness has not been asked, is incorrect; it is inconsistent with the other related passages of the Bible, and needs to be corrected.

But it also brings us back to the earlier question, if sin has been forgiven and forgotten, then how come it will all be brought out, laid open and judged? As we said earlier, to understand this, and the correct application of the verses that show sins being forgiven, forgotten, and thrown behind God’s back, we first need to see what all happened with sin’s entry into the world. From the next article we will start considering things that happened with the first sin in the Garden of Eden.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well