ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 76 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 5

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 2

    हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति योग्य भण्डारी होने का अध्ययन कर रहे हैं। जैसा प्रभु यीशु मसीह ने यूहन्ना 14:16 में कहा है, प्रभु के प्रत्येक शिष्य को पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, उसका सहायक, या, साथी होने के लिए। पिछले दो लेखों में हमने देखा था कि कुछ विश्वासियों में यह प्रवृत्ति होती है कि पवित्र आत्मा को उनके स्थान पर उनका काम करने के लिए उपयोग करें। विभिन्न बातों को आधार बनाकर वे परमेश्वर को उनके स्थान पर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कहें। हमने देखा था कि बाइबल के अनुसार यह सर्वथा गलत धारणा है, जिसका परमेश्वर के वचन में कोई समर्थन नहीं है। साथ ही, परमेश्वर के वचन में ऐसा कहीं कोई उदाहरण नहीं है कि परमेश्वर ने किसी व्यक्ति से उसके कार्य को लेकर उसके स्थान पर उस कार्य को पूरा कर दिया हो, चाहे उस व्यक्ति की परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न रही हो। और इसलिए ऐसी सारी प्रार्थनाएँ हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि उनका आधार ही अनुचित है। आज हम परमेश्वर पर ज़िम्मेदारी डाल कर उस से कार्य को करने के लिए कहने से सम्बन्धित एक अनकहे और उपेक्षित तथ्य को देखेंगे।

    ज़रा विचार कीजिए, जो कमजोरियाँ और समस्याएँ, अनुशासनहीनता, जो पाप, विश्वासी कहते हैं कि वे उन पर जयवंत होने में असमर्थ हैं, और इसलिए चाहते हैं कि परमेश्वर उनके स्थान पर उनके लिए कुछ कर के दे, वे बहुधा या सामान्यतः हृदय या मन-मस्तिष्क की बातें कहे जा सकते हैं। अर्थात, निराकार या बाहर से दिखाई न देने वाले, या मन के अन्दर की बातों से सम्बन्धित पाप; जैसे कि, पापमय विचार, स्वयं पर नियन्त्रण न रख पाना, अनुशासनहीनता, साँसारिक लालसाओं, आनन्द, और विलास की बातों में बारंबार गिरते रहना, दोगलापन, द्वेष, अहंकार, क्रोध, सच्चे मन से क्षमा नहीं करने की प्रवृत्ति, एक कमज़ोर आत्मिक एवं प्रार्थना का जीवन होना, आदि। लेकिन बहुत ही कम ऐसा होता है कि मसीही विश्वासी किसी भौतिक या शारीरिक, अर्थात साकार या प्रकट दिखने वाली बात के लिए, जैसे कि गाली-गलौज़ करते रहना, लुचपन की बातों में संलग्न होना, चोरी या असामाजिक कार्यों में होना, या किसी अनुचित, व्यभिचारी, अथवा अनैतिक व्यवहार, आदि में पड़े होने के लिए ऐसा कहता है; अर्थात उन बातों में जिन्हें अन्य लोग अथवा विश्वासी देख सकते हैं और उसकी आलोचना कर सकते हैं। उनके द्वारा ऐसी सभी गलत या अनुचित गतिविधियाँ यत्न के साथ नियन्त्रण में तथा ढाँप कर रखी जाती हैं। लेकिन जो मन-मस्तिष्क में चल रहा होता है, क्योंकि वह औरों पर सरलता से प्रकट नहीं होता है, इसलिए जीवन में स्थान भी बनाए रखता है। यद्यपि विश्वासी जानता है कि यह सब बातें अन्दर रखना गलत है, किन्तु फिर भी वे अपने जीवन में उनकी उपस्थिति से संघर्ष करते रहते हैं।

    अब, यदि विश्वासी प्रकट और शारीरिक गलत व्यवहार पर नियंत्रण रख लेता है, उस पर जयवंत होने पाता है, तो फिर वह अप्रत्यक्ष बातों और अनुचित विचारों आदि पर, अपने अन्दर की पापमय आदतों, और हृदय, मन-मस्तिष्क की गलत बातों पर, उसी तरह से नियंत्रण क्यों नहीं रखने पाता, उन पर जयवंत क्यों नहीं होने पाता है? जब कि, जैसा प्रभु यीशु मसीह ने मरकुस 7:21-23 में कहा है, ये दोनों ही प्रकार के पाप, शारीरिक और मानसिक, एक ही स्थान से, मनुष्य के हृदय से, निकलते हैं। तो फिर ऐसा क्यों है कि ये विश्वासी कुछ को, अर्थात बाहर प्रकट दिखने वालों को नियंत्रित रख सकते हैं, किन्तु कुछ को, अर्थात, अन्दर छिपी हुई बातों को नियंत्रित नहीं रख सकते हैं, उनमें गिरते रहते हैं? परमेश्वर हमें आज्ञा देता है कि हम शरीर और आत्मा, अर्थात बाहरी और भीतरी, दोनों प्रकार की मलिनता से अपने आप को स्वच्छ करें “सो हे प्यारो जब कि ये प्रतिज्ञाएं हमें मिली हैं, तो आओ, हम अपने आप को शरीर और आत्मा की सब मलिनता से शुद्ध करें, और परमेश्वर का भय रखते हुए पवित्रता को सिद्ध करें” (2 कुरिन्थियों 7:1)। हमने पिछले लेखों में जो देखा है, उसके सन्दर्भ में, यदि ऐसा कर पाना उसके बच्चों के लिए संभव नहीं होता, तो क्या परमेश्वर उन से ऐसा करने के लिए कहता? अर्थात, क्योंकि यह संभव है, इसीलिए परमेश्वर ने विश्वासियों से यह करने के लिए भी कहा है।

    वास्तविकता यही है कि परमेश्वर ने  हमें बताया है कि यह कैसे किया जा सकता है – परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी बने रहने के द्वारा। किन्तु ये विश्वासी प्रभु के इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। उनका अहम् में होकर, या अहंकारी होकर, सच्चे मन से क्षमा न करने वाला, कठोर हृदय रखने वाला हो कर कार्य करना आदि बातें, उन्हें परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी होने से रोके रखती हैं, वे बाहर से चाहे जितने भी विनम्र और भक्त क्यों न दिखाई दें। इसीलिए, वे जिसका प्रचार करते हैं, बजाए उसका निर्वाह भी करने के, बजाए वास्तव में सच्चे मन से विनम्र, क्षमा करने वाला, और परमेश्वर का आज्ञाकारी होने के, वे सरल किन्तु बाइबल के विपरीत मार्ग को चुन लेते हैं, कि परमेश्वर उनके लिए उनकी समस्याओं का समाधान कर दे, और यही प्रार्थना करते रहते हैं। हो सकता है कि ये विश्वासी अपनी प्रार्थनाओं में अपनी कमजोरियों का सार्वजनिक अंगीकार भी कर लें, जिस से वे अपने श्रोताओं को बहुत विनम्र, भक्त, और परमेश्वर का भय रखने वाला प्रतीत होते हैं; किन्तु फिर भी उनके जीवनों से उनकी वे समस्याएँ कभी जाती नहीं हैं; इतनी और इन सभी प्रार्थनाओं के, और कमजोरियों के अंगीकार के बावजूद, जिन्हें वे हर अवसर पर दोहराते रहते हैं। इससे भी अधिक दुखद बात यह है कि वे औरों को भी यही गलती करना सिखाते रहते हैं। विडंबना यह है कि वे जानते हैं कि उनके जीवनों में इस तरीके ने कोई काम नहीं किया है, लेकिन फिर भी वे औरों को उसी गलती को करना बताते और सिखाते है, और श्रोता भी उसे स्वीकार कर के वैसा ही करते हैं, और फिर उनके जीवनों में भी वैसी ही असफल प्रार्थनाएँ दिखाई देती हैं। इस असफलता का ज़िम्मेदार बहुधा या तो विश्वास की कमज़ोरी होने को ठहरा दिया जाता है, अथवा परमेश्वर के उपयुक्त समय और तरीके से उत्तर मिलने की प्रतीक्षा करने पर टाल दिया जाता है। लेकिन कभी कोई भी

    परमेश्वर के निर्देशों का पालन न करने की अपनी गलती को स्वीकार कर के उसे सुधारता नहीं है।

अगले लेख में हम इसी बात पर और आगे देखेंगे, और इस स्थिति का एक संभव समाधान समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 2

    We are studying a Christian Believer’s stewardship of God the Holy Spirit, who has been given to every disciple of the Lord Jesus to be their Helper, or, Companion, as promised by the Lord Jesus in John 14:16. In the previous two articles we have seen how some Believer’s have a tendency of trying to use the Holy Spirit as their substitute, asking God to do their works, to fulfil their responsibilities, instead of them, on various grounds. We have also seen how, Biblically speaking, this is a wrong notion that has no support from God’s Word. Moreover, there is no example in God’s Word of God ever having taken over from someone to fulfil their work and responsibilities, no matter how difficult the situation may have been for that person. And therefore, all such prayers will always remain unanswered, since their very basis is incorrect. Today we will see an unspoken and unacknowledged fact about having this tendency of passing the responsibility to God and asking Him to do the work instead.

    Think it over, the weaknesses and problems, the undisciplined life, the sins that the Believers say that they are unable to overcome, and therefore want God to do something about it for them, are usually what can be called as problems or sins in the heart or mind, i.e., about non-tangible, or, non-visible things. These can be sinful thoughts, lack of self-control, indiscipline, tendency to keep falling for worldly desires and pleasures, hypocrisy, jealousy, egoism, anger, being non-forgiving, having a poor prayer or spiritual life, etc. But it hardly ever is something physical, i.e., visible or tangible, e.g., using abusive language, being involved in lewd conversations, indulging in things like robbery, unsocial behavior, or stealing from others, or maintaining some kind of inappropriate, adulterous, or lustful behavior etc. In other words, things that other people and other Believers can readily see and criticize the person for. All such activities are carefully and diligently controlled and kept under wraps. But what goes on in the heart and mind, since it is not readily apparent to others, continues to find a place in life. Even though the Believer knows that it is wrong to have these things in them, yet they continue to struggle with their presence in their lives.

    Now, if the Believers can get over and control their visible and physical wrong behavior, why is it that they are they not able to similarly take care of the non-tangible, non-visible things, their inappropriate thoughts, their internal sinful habits, the wrong things in their minds or hearts, etc.? As the Lord Jesus has said, the physical as well as the non-physical sins, they both come from the same place within man, from his heart Mark 7:21-23? So, why is it that they are able to control some, i.e., the externally manifest, and unable to control the others, i.e., the internally hidden? God commands us to cleanse ourselves of filthiness of both the flesh as well as the spirit, i.e., the external as well as the internal, “Therefore, having these promises, beloved, let us cleanse ourselves from all filthiness of the flesh and spirit, perfecting holiness in the fear of God” (2 Corinthians 7:1). In light of what we have seen in the preceding articles, would God have said this, that we cleanse ourselves, if it was not feasible for His children to do it? In other words, since it is possible, that is why God has asked His children to do it.

    In fact, the Lord has told us how to do it – by being obedient to God’s Word. But these Believers do not follow the Lord’ instructions. Their being egoistic, being unforgiving, being hard-hearted, etc., all keep them obeying God’s Word, no matter how pious and humble they may appear from the outside. So, instead of practicing what they often preach, instead of actually being humble, forgiving, and obedient to God, they take the easy but unBiblical way out of asking God to solve their problem for them. They may even acknowledge their shortcomings publicly in their prayers, that make them appear very humble, pious and God-fearing to their audience. But those problems never go away from their lives despite all these prayers and acknowledgements, which they keep repeating time and again at every opportunity. The even sadder part is that they also teach others to do the same. Ironically, they know that it has not worked in their lives, yet they preach and teach it for others to do the same, and many in the audience accept and do the same, with the same results. This failure is often attributed to either a weakness of faith in asking, or to waiting for God’s appropriate time and method of answering the prayers, but never to their own shortcoming of following God’s instructions; and no amends are made for this shortcoming.

    In the next article we will continue to look into this and see a possible solution to this situation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 75 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 4

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 1

    मसीही विश्वासी का परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति योग्य भण्डारी होने के विषय में देखते हुए, हम यूहन्ना 14:16 में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के अपने शिष्यों से कहे गए कथन को देख रहे हैं, कि पवित्र आत्मा उन में, उनके सहायक, या साथी के रूप में निवास करेगा। मूल यूनानी भाषा में प्रयुक्त शब्द के अनुसार, यहाँ पर ‘साथी’ एक अधिक उपयुक्त अनुवाद है। कुछ मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा को अपने साथी या सहायक के समान नहीं, अपने स्थान पर काम कर देने वाले सेवक के समान उपयोग करना चाहते हैं। अर्थात, वे बहुधा पवित्र आत्मा से वे कार्य करवाना चाहते हैं जो उन्हें करने में कठिन लगते हैं, या जिन्हें करने में वे कई बार असफल हो चुके हैं। वे यह इस मनसा के आधार पर चाहते हैं कि वे स्वयं उन्हें करने के लिए योग्य हैं, उस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए अक्षम हैं, और इसलिए परमेश्वर को ही उनके स्थान पर, उनके लिए उसे कर देना चाहिए। हम पिछले लेख में इस अनुचित धारणा, अर्थात परमेश्वर अपने बच्चों को उनकी क्षमताओं और योग्यताओं से बाहर परिस्थितियों में आ लेने देता है, के तात्पर्य को देख चुके हैं। हम ने यह भी देखा था कि किस प्रकार से यह शैतानी है, क्योंकि यह परमेश्वर को बहुत गलत दिखाता है, और उसके परमेश्वर होने के गुणों का ही इनकार करता है।

    यदि हम इस गलत धारणा पर थोड़ा सा विचार करें तथा बाइबल के कुछ संबंधित लेख देखें, तो यह प्रकट हो जाता है कि यह धारणा कदापि बाइबल के अनुसार सही अथवा स्वीकार्य नहीं हो सकती है। हम पहले ही भजन 103:14 से देख चुके हैं कि परमेश्वर हमारी सृष्टि को भली-भांति जानता है, और उसे स्मरण रहता है कि हम बस मिट्टी ही हैं। अर्थात परमेश्वर हमारी सामर्थ्य और क्षमताओं से अच्छे से अवगत है, तथा उससे भी कि हम क्या कुछ और किस सीमा तक सहन कर सकते हैं। हम शैतान द्वारा अय्यूब की परीक्षा के उदाहरण से भी जानते हैं की शैतान उसे उसी सीमा तक छू सकता था जो परमेश्वर ने निर्धारित की थी, उस से आगे नहीं। इसलिए मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई सीमा से बाहर कुछ भी नहीं हो सकता है। इस की पुष्टि 1 कुरिन्थियों 10:13 से भी हो जाती है, जहाँ लिखा है, “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको।” यहाँ पर जिस शब्द का अनुवाद ‘परीक्षा’ किया गया है, मूल यूनानी भाषा में उसके लिए प्रयुक्त शब्द का अर्थ परखे जाना, आँकलन करना, जांचे जाना, आदि भी होता है। दूसरे शब्दों में, शब्द ‘परीक्षा’ हमेशा नकारात्मक या हानिकारक अभिप्राय से ही उपयोग नहीं किया जाता है, वरन जीवन में आने वाली सभी परिस्थितियों के लिए भी लागू समझा जा सकता है। इस से हम समझ सकते हैं कि परमेश्वर न केवल उन सीमाओं को निर्धारित करता है जहाँ तक विश्वासी की परीक्षा की जा सकती है, बल्कि वह जिस भी बात की अनुमति देता है, वह विश्वासी की उन क्षमताओं और सामर्थ्य के अन्दर ही होती है, जिन्हें परमेश्वर ही ने उन में रखा है। और, उसके साथ ही परमेश्वर अपने बच्चों के लिए उन बातों से बच के निकलने के लिए मार्ग भी बना कर तैयार रखता है। इसलिए परमेश्वर की कोई भी संतान, कभी भी, खराई और ईमानदारी से यह नहीं कह सकती है कि वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई किसी ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए असमर्थ अथवा अक्षम है।

    पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, फिलिप्पियों 4:13 में लिखता है, “जो मुझे सामर्थ्य देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।” जब पौलुस ‘सब कुछ’ लिखता है, तो उसका अर्थ होता है ‘सब कुछ’। दूसरे शब्दों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस का सामना पौलुस अथवा अन्य किसी भी मसीही विश्वासी को करना पड़े, और प्रभु में होकर भी वह उसे करने न पाए। इसके साथ ही यहाँ पर यह आश्वासन भी दिया गया है कि परमेश्वर की अनुमति और इच्छा में आई उस परिस्थिति में, उस कार्य को करने अथवा ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए, मसीह उस विश्वासी को सामर्थ्य भी प्रदान करेगा। इसलिए ऐसी कोई संभावना ही नहीं है कि परमेश्वर की कोई भी संतान कभी भी, ऐसी किसी भी परिस्थिति में लाई जाएगी जो उसकी सामर्थ्य के बाहर होगी। परमेश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों और कार्यों को न कर पाने के विचार रखना और उन्हें मानना शैतानी युक्तियाँ हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन और प्रतिज्ञाओं को झुठलाते हैं, और अनजाने में ही परमेश्वर को झूठा ठहराते हैं, क्योंकि उसने अपने बच्चों को आश्वासन तो कुछ दिया, किन्तु उनके जीवनों में होने कुछ और दिया।

    साथ ही सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में यद्यपि ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिन में परमेश्वर के लोगों, नबियों, प्रेरितों, और अन्य को, परमेश्वर के कार्यों और उसके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के लिए बहुत कठिन परिस्थितियों, सताव, ताड़नाओं, आदि का सामना करना पड़ा, जान का भी जोखिम उठाना पड़ा। ऐसी सभी परिस्थितियों में परमेश्वर उनके साथ बना रहा, उन्हें सामर्थ्य देता रहा, उनका हौसला बढ़ाता रहा, उन्हें उस परिस्थिति से निकलने और ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए उनकी सहायता करता रहा। लेकिन ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब परमेश्वर ने उस परीक्षा या कठिन परिस्थिति से होकर निकल रहे उन में से किसी भी व्यक्ति से कभी कहा हो कि उस व्यक्ति के स्थान पर परमेश्वर स्वयं उनके लिए उस कार्य या ज़िम्मेदारी को पूरा कर देगा। जैसा हम आगे भी देखेंगे, परमेश्वर कभी भी अपने लिखित वचन से बाहर कुछ भी नहीं करता या कहता है। हमारी हर परिस्थिति में वह हमारी सहायता और मार्गदर्शन अवश्य ही करेगा; लेकिन कभी भी हमारी ज़िम्मेदारी को अपने ऊपर लेकर हमारे स्थान पर उस कार्य को नहीं करेगा। इसलिए किसी के लिए भी परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित कार्य को उसके स्थान पर करने की याचना करना व्यर्थ है। ऐसी सभी प्रार्थनाएँ हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि वे सर्वथा गलत, परमेश्वर को अस्वीकार्य, वरन परमेश्वर को अपमानित करने वाले आधार पर माँगी जा रही हैं।

    अगले लेख में हम इसी विषय के बारे में कुछ और देखेंगे, कि परमेश्वर के लोग ऐसी प्रार्थनाएँ कब करते हैं, और परमेश्वर से उनके स्थान पर कार्य को कर देने की याचना करने के स्थान पर उन्हें क्या करना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 1

    In considering the Christian Believer’s stewardship of God the Holy Spirit, we have been looking at the Lord Jesus’s statement of John 14:16 to His disciples, that the Holy Spirit will be with them as their Helper, i.e., as their Companion, which is a more appropriate translation of the word used in the Greek language. Some Believer’s try to use the Holy Spirit as their substitute instead of a companion or helper; i.e., they often try to get the Holy Spirit do those things for them which they find difficult to do, or have often failed in doing themselves. They do this on the thinking that they are unable to do them, are incapable of fulfilling their responsibility; therefore, God should do it for them. We have seen in the previous article the implications of this erroneous line of thinking, i.e., that God allows His children to be brought into situations that are beyond their abilities. We also saw how this is satanic since it reflects very badly on God, and negates His very characteristics of being God.

    If we ponder a bit over this erroneous thinking and consider some relevant Biblical texts, it becomes quite apparent that this line of thinking simply cannot be Biblical or acceptable. We have already seen earlier that in Psalm 103:14, God well knows our frame and that we are but dust; i.e., God is very well aware of our capabilities, what all and to what extent we can endure. We also know from the example of Job’s being tested by Satan, that Satan could test or touch Job only to the extent that was permitted by God, not beyond it. Therefore, in a Christian Believer’s life nothing can ever happen that is beyond the limits set by God for His child. This is further affirmed by 1 Corinthians 10:13, “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it.” The word translated here as temptation, in the original Greek language, is used to denote being tested, evaluated, examined etc. In other words, ‘temptation’ is not always in a negative or harmful sense, but stands for all kinds of situations one may have to face in life. In other words, God not only sets the limits to which the Believers can be tested or evaluated, and given responsibilities to handle, but also that whatever He permits to come in a Believer’s life, they are all well within the capabilities He has placed in them. And, along with that He also keeps available the way out of these situations, for His children. Hence, no child of God can honestly plead being incapable of doing something asked of him by God.

    Paul, through the guidance of the Holy Spirit, says in Philippians 4:13, “I can do all things through Christ who strengthens me.” If Paul says ‘all things’, it means ‘all things.’ In other words, there is nothing that Paul, or any other Christian Believer will have to face, that cannot be accomplished through Christ. Added to this is the assurance, that Christ also strengthens the Believer in that situation, for fulfilling that responsibility, or doing that task assigned by God to His child. Therefore, there is simply no way that a child of God will ever be brought into a situation or a responsibility that is beyond his capabilities. Harboring and believing thoughts of being incapable of fulfilling God given responsibilities are satanic ploys, since they negate God’s Word and God’s promises, and inadvertently call God a liar, for assuring one thing and allowing another in the lives of His children.

    Moreover, throughout the Scriptures, although there are numerous examples of God’s people, prophets, Apostles, and others who have suffered severe situations, tortures, and even threats to their life, so much so that their life became very harsh and difficult; all for the sake of God and fulfilling His given responsibilities. In all these situations, for all of these people of God, God was with them, strengthened them, encouraged them, helped them along to come out of their situation and fulfil their responsibility. But there is not even one example where God said that He will take over and do it instead of that person who was passing through those testing and difficult situations. As we will see in later as well, God never goes beyond His written Word. He will help and guide us through our all situations, but will never take over from us and do our job instead of us. So, it is utterly vain for anyone to pray and plead for God to do something that God has assigned for them to do. All such prayers will always go unanswered, since they are made on the wrong premises, on basis unacceptable to God, rather derogatory to God.

    In the next article we will some more about this, about when do God’s children usually make this prayer, and what they should be doing instead of pleading before God to do their work for them.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 8 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 74 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 3

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 2

    हम मसीही विश्वासियों का परमेश्वर पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी होने के बारे में देख रहे हैं। हमने देखा है कि जिस पल व्यक्ति प्रभु यीशु में विश्वास कर के उसे अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करता है, नया जन्म पा कर परमेश्वर के परिवार का सदस्य बन जाता है, परमेश्वर पवित्र आत्मा उसी पल से आकर उसमें रहने लग जाता है। हमने देखा था कि प्रभु यीशु ने अपने क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले ठीक पहले, अपने शिष्यों के साथ हुए वार्तालाप में, पवित्र आत्मा के बारे में उन्हें सिखाया था। पवित्र आत्मा से सम्बन्धित यह वार्तालाप हमारे लिए यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में दर्ज किया गया है। पिछले लेख में हमने यूहन्ना 14:16 को देखना आरम्भ किया था, जिसमें प्रभु ने अपने शिष्यों के जीवन से संबंधित, पवित्र आत्मा के बारे में दो बातें कही हैं – कि वह उनका सहायक होगा, और हमेशा उनके साथ बना रहेगा। पवित्र आत्मा के मसीही विश्वासी का सहायक होने को समझने के लिए, हमने देखा था कि जिस शब्द का अनुवाद ‘सहायक’ किया गया है, मूल यूनानी भाषा का वह शब्द है ‘पैराक्लीटोस’, जिसका अर्थ होता है साथ बने रहने वाला, या साथी। हमने यह भी देखा था कि क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी को, यीशु को अपने जीवन का प्रभु स्वीकार कर लेने के पल से ही पवित्र आत्मा की सहायता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य की आवश्यकता होती है। आज हम पवित्र आत्मा के हमारा ‘सहायक’ या ‘साथी’ होने के बारे में और समझेंगे।

    हमने पिछले लेख का अंत इस बात के साथ किया था कि बहुधा मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा को  अपने स्थान पर काम करने वाला बना कर उपयोग करना चाहते हैं, बजाए उसे अपने सहायक या साथी होने के। लेकिन न तो वह यह है, और न ही कभी यह करेगा; अर्थात, परमेश्वर ने जो हमारे करने के लिए निर्धारित किया है, उसे वह हमारे स्थान पर नहीं करेगा। जो हम से करने के लिए कहा गया है, उसके लिए वह हमें सिखाएगा, हमारा मार्गदर्शन करेगा, और हमें उसके लिए उपयुक्त सामर्थ्य देगा, लेकिन उसे करने के लिए हमारा स्थान नहीं लेगा। लेकिन बहुत से मसीही इस प्रार्थना के पीछे छुपना चाहते हैं कि, “प्रभु में यह नहीं कर सकता हूँ, मैं उतना सामर्थी नहीं हूँ, मैं अपने सभी प्रयासों में सदा ही असफल रहा हूँ, आदि, इसलिए अब आप ही इसे कर के दें”, और वे अपनी ज़िम्मेदारी प्रभु पर या उन में निवास करने वाले पवित्र आत्मा पर डाल देना चाहते हैं। इस प्रकार की सोच की गलती और ऐसी प्रार्थनाओं की व्यर्थता समझने के लिए हमें परमेश्वर के वचन के दो अन्य पदों – 2 पतरस 1:3, और भजन 103:14 को देखना होगा।

    2 पतरस 1:3 हमें बताता है कि जीवन और भक्ति से संबंधित प्रत्येक बात हमें प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा पहले से ही दे दी गई है। इसलिए प्रत्येक मसीही के पास वे सभी संसाधन उपलब्ध हैं जो उसे अपने साँसारिक जीवन तथा भक्ति के जीवन के लिए चाहिएँ। परमेश्वर पवित्र आत्मा हमें उन संसाधनों को सही और प्रभावी रीति से उपयोग करना सिखाता है।

    साथ ही, हम भजन 103:14 से सीखते हैं कि परमेश्वर को हमारी सृष्टि ध्यान रहती है और यह भी कि हम मिट्टी ही हैं। इसलिए वह कभी हमें हमारी सामर्थ्य और क्षमता से बाहर कुछ भी करने के लिए नहीं कहेगा; अगर कुछ करने के लिए कहेगा तो वही कहेगा जो हमारी क्षमता और सामर्थ्य की सीमा में होगा।

    इसलिए, यदि 2 पतरस 1:3 मसीहियों के लिए सही है, तो किसी भी मसीही विश्वासी के लिए ऐसी कोई भी प्रार्थना करना बिलकुल व्यर्थ है कि, “प्रभु मैं यह नहीं कर सकता हूँ, आप ही मेरे लिए इसे कर के दें”, क्योंकि ऐसी प्रार्थना करने का तात्पर्य है कि:

·        परमेश्वर ने हर परिस्थिति का सामना करने के लिए हमें सभी प्रावधान नहीं दिए हैं, तैयार नहीं किया है।

·        उसने हमारे जीवन और भक्ति का जीवन जी पाने के लिए आवश्यक कुछ बातें हम से रख छोड़ी हैं।

·        हम पर शैतान जो कुछ भी ला सकता है, उस सभी के लिए परमेश्वर ने हमें तैयार और सक्षम नहीं किया है। जो यह कहने के समान है कि शैतान परमेश्वर से अधिक चतुर और बुद्धिमान है, और परमेश्वर से बढ़कर सोच सकता है।

    यह उसी जाल में फँसना है जिस में उसने हव्वा को फँसाया था – परमेश्वर ने तुम्हें जो कुछ चाहिए, वह सब कुछ नहीं दिया है; इसलिए मैं जो कहता हूँ वह करो, और तुम्हें वह भी मिल जाएगा जो परमेश्वर ने तुम से रोक कर रखा है, और इस प्रकार से तुम उस से भी बेहतर हो जाओगे जैसा परमेश्वर ने तुम्हें बनाया है।

    शैतान के इस झूठ को स्वीकार करने और मानने का अर्थ है तीन ऐसी बातों को स्वीकार कर लेना और मान लेना जो परमेश्वर के चरित्र और गुणों को ही नकार देती हैं। ये बातें हैं:

·        पहली, परमेश्वर न तो सर्वज्ञानी है और न ही सर्वसामर्थी है – वह यह जान ही नहीं पाता है कि शैतान क्या कर कुछ सकता है और न ही उसका सामना करने के लिए उपयुक्त प्रावधान प्रदान कर पाता है। इसलिए वह अपने बच्चों को शैतान की युक्तियों पर जयवंत जीवन जीने के लिए उपयुक्त संसाधन नहीं देने पाता है।

·        दूसरी, परमेश्वर झूठा है, या फिर झूठे आश्वासन देने वाला है; आश्वासन जिन्हें वह पूरा नहीं कर सकता है, और इसलिए उसके वचन पर भरोसा नहीं रखा अजा सकता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि यद्यपि परमेश्वर कहता तो है कि जीवन और भक्ति से संबंधित हर बात उसने हमें पहले से ही प्रदान कर रखी है; लेकिन जब उसके इस आश्वासन को परखा जाता है, तो उसके दावे खरे नहीं निकलते हैं।

·        तीसरी, इस से परमेश्वर की संतानों के मनों में परमेश्वर के बारे में, उसके द्वारा प्रार्थनाओं का उत्तर देने, और हमारी किसी आवश्यकता के समय पर परमेश्वर की सहायता के उपलब्ध होने के बारे में सन्देह उत्पन्न होते हैं। इस से विश्वासियों अन्दर फिर अजेय विफलताओं की, अयोग्यताओं की, और अपर्याप्त प्रावधानों की भावनाएँ उत्पन्न होती हैं; विशेषतः तब जब इस प्रकार की बारम्बार की गई प्रार्थनाओं का कोई उत्तर नहीं मिलता है, समस्या वैसी ही बनी रहती है। और समस्या वैसी ही बनी भी रहेगी क्योंकि कमी परमेश्वर में नहीं हमारी समझ और प्रार्थनाओं में है।

    पवित्र आत्मा हमारी सहायता और मार्गदर्शन करता है कि हम परमेश्वर द्वारा हमें प्रदान किए गए संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग कर सकें, और शैतान की युक्तियों पर जयवंत हो सकें। लेकिन यह सोचना और मानना कि वह हमारे स्थान पर हमारे लिए हमारा कार्य कर देगा, शैतान के बहकावे में फँसना है; ऐसे बहकावों में जिन्हें शैतान हमें भक्ति और धार्मिकता की बातों के रूप में परोसता है, लेकिन जिनका वास्तविक उद्देश्य हमें निराश करना, हमारे विश्वास को कमज़ोर करना, हमारे समय को व्यर्थ बातों में बर्बाद करना, और परमेश्वर के लिए हमारी सेवकाई में हमें प्रभावहीन बनाना होता है। हम इस बात को अगले लेख में कुछ और विस्तार से देखेंगे, और समझेंगे कि शैतान की युक्तियों में फँसने से कैसे बचें, परमेश्वर के वचन की बातों की गलत व्याख्या और अनुचित अर्थों में पड़ कर परमेश्वर के आश्वासनों पर संदेह करने से कैसे बच कर रह सकते हैं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Our Helper – 2

    We have been looking at Christian Believer’s being the stewards of God’s Holy Spirit, who comes to reside in them the moment they are Born-Again and become members of God’s family, by coming to faith in the Lord Jesus Christ. We have seen that the Lord Jesus taught His disciples about the Holy Spirit in His last discourse with them before being caught and taken for crucifixion. The Lord’s teachings about the Holy Spirit in this final discourse have been recorded for us in John’s gospel, chapters 14 to 16. In the previous article we had started looking at John 14:16, where the Lord stated two functions of the Holy Spirit in His disciple’s life – that He will be their Helper and will always be with them. In understanding the Holy Spirit being the disciple’s ‘Helper’, we had seen that the word translated as ‘Helper’, in the original Greek language is ‘parakletos’ which means one who remains alongside, is a companion. We had also seen why every disciple of the Lord Jesus needs the help, guidance, and power of the Holy Spirit since the time of his accepting Jesus as the Lord of his life. Today, we will continue to understand the Holy Spirit being a ‘Helper' or a 'Companion' of the Lord’s disciple.

    We had concluded the last article by saying that very often Christian Believer’s tend to try to use the Holy Spirit as their substitute, as one who will do their work for them, instead of seeing Him as their Helper or Companion. But He is neither meant to do that, nor will He do it, i.e., do what we have been asked to do by God, instead of us. He will teach, guide and empower us for what we have been asked to do and show to us or lead us into how to do it, but will not replace us to do it for us. But many Christian Believers tend to hide behind the prayer “Lord, I cannot do it, I am not strong enough to do it, I have always failed in all my attempts, etc., so now you do it for me” and pass the responsibility to the Lord or to the Holy Spirit residing in them to do their work instead. To understand the fallacy and vanity of this thinking and prayers for this, we need to consider two other verses of God’s Word – 2 Peter 1:3, and Psalm 103:14.

    2 Peter 1:3 tells us that everything for life and Godliness has already been given to us in the knowledge of the Lord Jesus. Hence, every Christian Believer has every resource he will ever need for living his physical or worldly life and also for Godliness in this life. The Holy Spirit teaches us how to utilize those resources properly and effectively.

    Moreover, we learn from Psalm 103:14 that God remembers our frame and that we are but dust. Therefore, God will only ask us to do something that we can, that thing which is within our God given capabilities; and not something we cannot.

    Therefore, if 2 Peter 1:3 is true for the Believers, then it is vain for a Believer to pray that "Lord, I cannot do it, you do it for me", since praying this prayer implies that:

  • God has not fully equipped us to handle every situation.

  • He has held back something required for our life and Godly living.

  • God has left us inadequately prepared and deficient to handle everything that Satan can bring upon us. Indirectly saying, Satan is smarter, more cunning, and can out-think, out-do God.

    This is to fall into the same trap as Satan laid out for Eve - God has not given you everything, that you need; therefore, do what I say, and you will acquire what God has kept back from you and thus become better than what God has made you.

    Accepting and believing this satanic lie, then implies three things, things that negate the very character and attributes of God. These three things are:

  • First, God is neither omniscient nor omnipotent - He is unable to know and anticipate what Satan can do, and therefore unable to equip His children to give them the power and ability to be victorious over Satan's ploys.

  • Second, God is a liar, or one who gives false assurances; assurances that He cannot keep it, and therefore His Word is unreliable. It implies that though God says He has already given us all things for life and Godliness, but the actual reality is that when His assurances are tested, His claims do not stand true.

  • Third, it creates doubts in the minds of God’s children about God really answering prayers and about God's help actually being available in our time of need. This, then generates feelings of unsurmountable failure and inadequacies in the Believer, when his repeated prayers of this kind remain unanswered - as they always will; because the misunderstandings and fault in those prayers is ours, not God's.

    The Holy Spirit helps and guides us in properly utilizing our God given resources, and to overcome the ploys of the devil. To think and believe that He will take over from us and do our job for us, is to fall for the satanic deceptions; deceptions that are fed to us in the garb of religiosity and being pious, but actually meant to disappoint us, weaken our faith, waste our time on vain things, and make us ineffective in our ministry for God. We will consider this a bit more in the next article, and see how not to be misled by Satan into coming to wrong conclusions, misinterpreting God’s Word and doubting God’s assurances for us.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 73 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी - 2

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 1

    हमने पिछले लेख से परमेश्वर पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ किया है। हमने देखा था कि हम जिस पल प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, और अपना जीवन उसे समर्पित कर देते हैं, अर्थात, जिस पल से हम “नया-जन्म” प्राप्त करते हैं, उसी पल से परमेश्वर उसे हमें दे देता है। पवित्र आत्मा के बारे में चर्चा हमें यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में मिलती है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से यह वायदा किया था कि प्रभु के सँसार से जाने के बाद पवित्र आत्मा आ कर प्रभु के शिष्यों के साथ रहेगा। पिछले लेख में हमने पवित्र आत्मा के प्रभु यीशु के शिष्यों को दिए जाने के उद्देश्यों को बहुत संक्षेप में देखा था। आज से हम यूहन्ना रचित सुसमाचार के इन अध्यायों में से, इन उद्देश्यों को उसी क्रम में देखेंगे, जिस में वे वहाँ पर दिए गए हैं। इस से हमें सीखने और एहसास करने में सहायता मिलेगी कि हम हमारे जीवनों में उसकी उपस्थिति को किस तरह से उपयोग कर सकते हैं, अपनी सेवकाई, अपने लाभ, और परमेश्वर को महिमा प्रदान करने; अर्थात, परमेश्वर पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी होने के लिए।

    यूहन्ना 14:16 में प्रभु शिष्यों के लिए पवित्र आत्मा के दो उद्देश्यों को बताता है: (a) वह हमारा एक और सहायक होगा, और (b) वह सर्वदा हमारे साथ रहेगा। आज से हम पहले उद्देश्य – पवित्र आत्मा के हमारा सहायक या साथी होने के बारे में देखेंगे। यहाँ पर जिस शब्द का अनुवाद “सहायक” किया गया है, मूल यूनानी भाषा का वह शब्द है “पैराक्लीटोस”, अर्थात वह जो हमेशा हमारे साथ बना रहता है – हमारा साथी। अर्थात, परमेश्वर पवित्र आत्मा हमेशा हमारे साथ होता है, हम में हमेशा उपलब्ध रहता है ताकि हमारे जीवन में प्रभु द्वारा निर्धारित भूमिका का निर्वाह कर सके। हमें उसे बुलाने की आवश्यकता नहीं होती है, न ही किसी विशेष आवश्यकता के समय में उसे उपलब्ध होने के लिए आग्रह  करना पड़ता है, क्योंकि हमें उसकी आवश्यकता हर समय और हर बात के लिए रहती है।

    यहाँ पर हमें यह समझने के लिए कि ऐसा क्यों है, क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए पवित्र आत्मा की उपस्थिति अनिवार्य है, हमें तीन बातों को याद रखना, और उनका एहसास बनाए रखना आवश्यक है। ये बातें हैं:

·        पहली बात है कि मसीही विश्वासी का जीवन शैतान और उसके दूतों तथा उनकी युक्तियों, उनके षड्यंत्रों, उनकी चालाकियों के विरूद्ध एक निरंतर बने रहने वाला, आजीवन चलते रहने वाला संघर्ष है। इसलिए उस संघर्ष में जयवंत रहने के लिए हमें पवित्र आत्मा की निरंतर सहायता और मार्गदर्शन की आवश्यकता रहती है।

·        दूसरी बात, परमेश्वर के बाद, सृष्टि में शैतान ही दूसरा सबसे सामर्थी प्राणी है; यहाँ तक कि प्रधान-स्वर्गदूत मीकाईल भी उसे सीधे से डाँट नहीं सकता है (यहूदा 1:9); और परमेश्वर के स्वर्गदूत भी अकेले उसका सामना नहीं कर सकते हैं (दानिय्येल 10:12)। इसलिए मनुष्य, जो सृष्टि से ही स्‍वर्गदूतों से कुछ कम बनाया गया है (इब्रानियों 2:6-7), वह चाहे आत्मिक दृष्टि से कितना भी परिपक्व क्यों न हो, अपने आप से कभी शैतान की सामर्थ्य और युक्तियों का सामना नहीं कर सकता है। इसी लिए, ताकि हम शैतान और उसके दूतों से सुरक्षित बने रहें, परमेश्वर विश्वास के द्वारा जन्मे उसके प्रत्येक संतान के अन्दर, उसके साथ बने रहने के लिए, हमारे नया-जन्म पाने के पल ही से आ कर रहने लगता है।

·        तीसरी बात, परमेश्वर पवित्र आत्मा एक व्यक्तित्व है, पवित्र त्रिएक परमेश्वर का एक भाग, त्रिएक परमेश्वर है। जैसे किसी भी व्यक्ति को टुकड़ों में तोड़ कर बाँटा नहीं जा सकता  है, उसी तरह से पवित्र आत्मा भी कभी भी “नाप” कर, अर्थात टुकड़ों में कर के नहीं दिया जाता है, जैसा की स्वयं प्रभु यीशु ने कहा है (यूहन्ना 3:34)। इसलिए पवित्र आत्मा जहाँ भी होगा, वह अपनी सम्पूर्णता में ही विद्यमान होगा, और ऐसा कोई तरीका संभव ही नहीं है कि कोई उसकी उपस्थिति एवं उपलब्ध होने को अधिक या कम कर सके। जो बदला जा सकता है, वह है उसे उपयोग करने की हमारी क्षमता तथा हमारे जीवनों में उपलब्ध उसकी सामर्थ्य। लेकिन उसकी उपस्थिति और उसकी सामर्थ्य, हमेशा ही, सभी के लिए एक ही समान रहेगी।

    वह हमारा पैराक्लीटोस है, अर्थात हमारा साथी या सहायक; लेकिन वह हमारे स्थान पर काम करने वाला हमारा सेवक नहीं है, कि परमेश्वर ने जो हमें करने के लिए कहा है उसे हमारे स्थान पर वह कर दे। वह हमें दिखाएगा, सिखाएगा कि क्या करना है, कैसे करना है; जब हमें समझ नहीं आ रहा होगा कि क्या कहें और कैसे कहें तब प्रार्थना करने में हमारी सहायता करेगा; लेकिन वह कभी भी हमारा स्थान नहीं लेता है, हमारी जगह हमारी ज़िम्मेदारी को नहीं निभाता है। इसे बेहतर समझने के लिए हम अगले लेख में इसे और विस्तार से देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Our Helper – 1

    Since the previous article we have started to look into the stewardship of God the Holy Spirit. We have seen that He is given to us by God at the very moment we accept the Lord Jesus as our Savior, and surrender our lives to Him, i.e., the moment we are “Born-Again.” The discourse about the Holy Spirit is given to us in John’s Gospel, chapters 14 to 16. The Lord Jesus promised His disciple that after His going away from the world, God the Holy Spirit will come to be with them. In the previous article we have seen a gist of why God the Holy Spirit is given to be with the disciples of the Lord Jesus. From today we will see from these chapters of John’s Gospel, in the order they have been stated there, the purposes of the Holy Spirit staying with us. This will help us learn and realize how we should utilize His presence in us for our ministry, our benefit, and glory of God. i.e., be worthy stewards of God the Holy Spirit.

    In John 14:16 the Lord states two functions of the Holy Spirit for the disciples: (a) to be along with us, and (b) be with us always. Today we will begin considering the first function – the Holy Spirit being along with us as our Helper or Companion. The Greek word translated here as “helper” is parakletos, i.e., one who stays alongside – a companion. So, God the Holy Spirit is one who is always at our side, is always available to us for His Lord assigned role in our lives. We do not have to call for Him, or ask for Him to be made available in some particular need, since we need Him all the time and for everything.

    We need to remember three things here, to understand why it has to be so; why the presence of God the Holy Spirit is so critical for every Christian Believer:

·        The first is that a Christian Believer’s life is a constant, relentless struggle against the wiles of Satan and his demons; their conspiracies and ploys that they keep putting up against us. Therefore, to remain victorious in this struggle we need the constant power and guidance of the Holy Spirit.

·        Secondly, after God, Satan is the next most powerful being in the universe; so much so that even the Archangel Michael cannot rebuke him directly (Jude 1:9); and even the angels of God cannot overcome him single-handedly (Daniel 10:12). Therefore, man who has been created a little lower than the angels (Hebrews 2:6-7), no matter how spiritually mature he may be, can never face the powers and ploys of the devil on his own. So, to help us stay safe from the devil and his angels, since the time of our being Born-Again, God has come to stay within and alongside every one of His children, born into His family by faith.

·        Thirdly God the Holy Spirit is a person, a part of the Holy Trinity, the Triune God. Just as no person can be divided or broken into bits and pieces for being distributed around, so also the Holy Spirit is never given in “measures”, i.e., in parts, as the Lord Jesus has Himself said about Him (John 3:34). So, wherever the Holy Spirit is, He is present in His entirety, and there is no way one can have any more or less of him, or increase His availability. What changes is our ability to utilize Him and His power in our lives; but His presence and power always remains the same at all times, for all.

    He is our parakletos, i.e., our companion; but He is not our substitute, to replace us to do what we have been asked to do by God. He will show and teach us, guide us what to do and how, He helps us in our prayers when we do not know what to say, but He does not replace us or takeover from us and do what we are supposed to do instead of us. To understand this better, we will consider this further in the next article.