ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 77 - Teachings about the Lord Jesus in Acts / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 77 - प्रभु यीशु के विषय प्रेरितों के काम में दी गई शिक्षाएं

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 77 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के विषय प्रेरितों के काम में दी गई शिक्षाएं

पिछले कुछ लेखों से हम इफिसियों 4:14 यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखते आ रहे हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, “यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता”, जिन्हें शैतान और उसके लोग चतुराई से प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। ये शैतानी लोग अपनी चतुराई और ठग-विद्या के द्वारा कई चिन्ह और चमत्कार दिखाकर लोगों को प्रभावित करते हैं, उन्हें अपने ईश्वरीय होने के बारे में झूठा विश्वास दिलाते हैं। हमारे लिए सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है; अर्थात जो कुछ भी बाहर से है, वचन में पहले से विद्यमान नहीं है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है, और उसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। इसलिए, स्वाभाविक है कि जो भी व्यक्ति वचन में दृढ़ और स्थापित होगा, जो भी वचन में इन तीनों के विषय दी गई बातों से भली-भांति अवगत होगा, वह इनके विषय शैतान की युक्तियों में नहीं फँसेगा, गलती में नहीं पड़ेगा, वरन उन शिक्षाओं के गलत होने को पहचान जाएगा, क्योंकि वे गलत शिक्षाएं वचन में पहले से लिखवाई गई बातों से भिन्न होंगी, उनके अतिरिक्त होंगी।

इन तीनों प्रकार की गलत शिक्षाओं में से इस पद में सबसे पहली है कि शैतान और उस के जन, प्रभु यीशु के विषय ऐसी शिक्षाएं देते हैं जो वचन में नहीं दी गई हैं। इस पद में इस विषय में लिखे गए वाक्य “यदि कोई तुम्हारे पास आकर, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया” पर ध्यान कीजिए। अर्थात, प्रभु यीशु के बारे में पौलुस, अन्य प्रेरितों, और प्रभु के शिष्यों द्वारा जो प्रचार किया गया है, जो बताया गया है, वही सच्ची शिक्षा है; अन्य सभी मिथ्या हैं। इसलिए यदि हम यह देख और संकलित कर लें कि वचन में इन प्रेरितों और प्रभु के शिष्यों ने प्रभु यीशु के बारे में क्या सिखाया है, तो उसके अतिरिक्त प्रभु यीशु के विषय जो कुछ भी सिखाया जाता है, वह गलत शिक्षा है। पौलुस, अन्य प्रेरितों, और प्रभु के शिष्यों द्वारा जो प्रचार किया और सिखाया गया है, उसका संकलन प्रेरितों के काम नामक पुस्तक है। आज हम इसी पुस्तक से, प्रभु के इन अनुयायियों द्वारा किए गए प्रचार में से, प्रभु यीशु के विषय कही गई बातों को देखते और सूचीबद्ध करते हैं। यह सूची प्रभु यीशु के विषय गलत शिक्षाओं को पहचानने के लिए हमारी सहायता करेगी। बहुत से लोग यह दावा करते हैं कि वे दोबारा पृथ्वी पार आए प्रभु यीशु हैं; तथा बहुत से लोग प्रभु के बारे में बाइबल से असंगत बातों का प्रचार करते हैं, शिक्षाएं देते हैं। इस सूची के साथ मिलाकर, यीशु होने का दावा करने वाले व्यक्ति में, या लोगों द्वारा यीशु के विषय बताई जा रही बातों को जाँचने के द्वारा पुष्टि की जा सकती है। यह देखा जा सकता है कि सच्चे यीशु के विषय वचन में दिए गए तथ्यों की इस सूची की बातों से उनका जीवन, प्रचार, और शिक्षाएं मेल खाते हैं कि नहीं, उनके अनुसार हैं कि नहीं। जो भी शिक्षा इस सूची में प्रभु यीशु के विषय पाई जाने वाली बातों से मेल नहीं खाती है, उसे तुरंत ही स्वीकार नहीं करना होगा, वरन उसे वचन से भली-भांति जाँच-परख कर, उसकी वास्तविकता और खराई की वचन से पुष्टि करने के बाद ही स्वीकार किया जाए, अन्यथा उसका तिरस्कार कर दिया जाए। 

नए नियम में प्रेरितों के काम पुस्तक में प्रेरितों और शिष्यों द्वारा दी गई प्रभु यीशु के विषय सही शिक्षाएं हैं:

* प्रेरितों 2:22 हे इस्राएलियों, ये बातें सुनो: कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिस का परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ्य के कामों और आश्चर्य के कामों और चिह्नों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो। प्रभु यीशु न केवल पूर्णतः परमेश्वर था, वरन् पूर्णतः मनुष्य भी था। उसे परमेश्वर ने भेजा था, जिसका प्रमाण और पुष्टि परमेश्वर ने उसके द्वारा उन लोगों के मध्य किए गए सामर्थ्य के कार्य और आश्चर्यकर्म थे। 

* प्रेरितों 2:32 इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिस के हम सब गवाह हैं। प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठा था। यह केवल सुनी-सुनाई बात नहीं थी, वरन् उसके मारे जाने, गाड़े जाने, और पुनरुत्थान होने के गवाह भी थे (प्रेरितों 4:33; 5:30; 13:33)। 

* प्रेरितों 2:36 सो अब इस्राएल का सारा घराना निश्‍चय जान ले कि परमेश्वर ने उसी यीशु को जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, प्रभु भी ठहराया और मसीह भी। सच्चा यीशु क्रूस पर चढ़ाया और मारा गया गया था; और उसे जो आदर एवं महिमा मिली वह परमेश्वर ने दी, किसी मनुष्य, मत, या समुदाय ने नहीं। 

* प्रेरितों 3:6 तब पतरस ने कहा, चान्दी और सोना तो मेरे पास है नहीं; परन्तु जो मेरे पास है, वह तुझे देता हूं: यीशु मसीह नासरी के नाम से चल फिर। सच्चे यीशु के नाम में प्रत्यक्ष और प्रमाणित आश्चर्यकर्म होते हैं (मरकुस 16:17-20; प्रेरितों 4:30; 9:34; 16:18)। 

* प्रेरितों 3:20 और वह उस मसीह यीशु को भेजे जो तुम्हारे लिये पहिले ही से ठहराया गया है। सच्चे यीशु के विषय में पुराने नियम की सभी पुस्तकों में लिखा गया है (लूका 24:27; प्रेरितों 8:35)।  

* प्रेरितों 4:12 और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें। पृथ्वी पर, मनुष्यों के उद्धार के लिए न तो और कोई अन्य नाम, और न ही कोई अन्य काम दिया गया है; और किसी में उद्धार है ही नहीं (प्रेरितों 9:22; 15:11; 16:31; 17:3; 18:5; 18:28)। 

* प्रेरितों 4:13 जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं। सच्चे यीशु के साथ बने रहने से जीवन बदल जाते हैं, डरपोक लोग निडर हो जाते हैं, साधारण और अनपढ़ मनुष्य भी परमेश्वर के वचन के प्रभावी प्रचारक और ज्ञानी बन जाते हैं। 

* प्रेरितों 7:55-56 परन्तु उसने पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो कर स्वर्ग की ओर देखा और परमेश्वर की महिमा को और यीशु को परमेश्वर की दाहिनी ओर खड़ा देखकर कहा; देखो, मैं स्वर्ग को खुला हुआ, और मनुष्य के पुत्र को परमेश्वर के दाहिनी ओर खड़ा हुआ देखता हूं। सच्चे यीशु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण के बाद से वे स्वर्ग में परमेश्वर के साथ हैं (1 यूहन्ना 2:1)। 

* प्रेरितों 9:5 उसने पूछा; हे प्रभु, तू कौन है? उसने कहा; मैं यीशु हूं; जिसे तू सताता है। सच्चा यीशु अपने अनुयायियों के साथ बना रहता है; उनके दुख और सताव को अपना व्यक्तिगत दुख और सताव मानता है (प्रेरितों 22:8; 26:15)। 

* प्रेरितों 10:36 जो वचन उसने इस्राएलियों के पास भेजा, जब कि उसने यीशु मसीह के द्वारा (जो सब का प्रभु है) शान्‍ति का सुसमाचार सुनाया। सच्चे यीशु का सुसमाचार शांति का सुसमाचार है, वह मतभेद, अलगाव, और अशान्ति नहीं, वरन् परमेश्वर के एक ही परिवार के सदस्यों के समान प्रेम और मेल-मिलाप के साथ मिलकर रहना सिखाता है; यीशु ही के प्रभु होने को बताता है। 

* प्रेरितों 17:30-31 इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है। सच्चा यीशु ही जगत के अंत में, अपने सुसमाचार के अनुसार सभी मनुष्यों का उनकी सभी बातों के विषय न्याय करेगा। 

यह सूची अंतिम या पूर्ण नहीं है। हम अपने अगले लेखों में वचन के अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के विषय पाई जाने वाली बातों को भी देखेंगे, तथा उन गलत शिक्षाओं को भी देखेंगे जिन्हें उस प्रथम, आरंभिक कलीसिया के समय से ही शैतान ने मसीहियों और अन्य लोगों में फैलाना आरंभ कर दिया था, जिससे लोग प्रभु यीशु में विश्वास न लाएं।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो प्रभु यीशु के विषय जिन शिक्षाओं को आप जानते और मानते हैं, या जिन्हें औरों को बताते हैं, उन्हें उपरोक्त सूची के समक्ष जाँच-परख लीजिए, और जो सही हों केवल उन्हें थामे रहिए (1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्य सभी बातों या शिक्षाओं के आधार और सामग्री की, प्रभु यीशु के विषय वचन की अन्य बातों के साथ बारीकी से जाँच-पड़ताल करने के बाद ही निर्णय लें के वे स्वीकार्य हैं अथवा अस्वीकार्य। वचन से असंगत किसी भी बात या शिक्षा से बचकर रहें। प्रचार करने वाले व्यक्ति की वाक्पटुता, उसके ज्ञान, बोलने के आकर्षक ढंग, शिक्षा की रोचक बातों, और मनुष्यों में उसके आदर और प्रशंसा के स्तर पर मत जाइए। केवल परमेश्वर के वचन की सत्यता के आधार पर ही सभी बातों और शिक्षाओं का आँकलन कीजिए, उनको स्वीकार करण और पालन करने के बारे में निर्णय कीजिए; अन्य किसी भी बात के आधार पर नहीं।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 77

English Translation

Teachings about the Lord Jesus in Acts

For the past few articles, we have been considering from Ephesians 4:14 about the deceptive teachings and trickeries that childlike and immature Christian Believers are prone to believe and accept. Through the Apostle Paul God the Holy Spirit has had it written that, For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! (2 Corinthians 11:4); i.e., there are mainly three themes or topics on which Satan and his followers usually present their false teachings to beguile and mislead the people. They disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to preach and teach these deceptive doctrines. They also use various tricks and wondrous works to impress and influence people, and cunningly make them think that these satanic agents are actually divine. In this verse we have also been given another very important fact, that helps us to identify the deceptions of Satan and escape falling for them. This verse also tells us how to identify the truth and be safe from the satanic deceptions; i.e., the things that are true, factual, and to be accepted about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel. We see from this verse that the truth and facts have already been given in God’s Word; thereby implying that anything outside of, anything not already given in God’s Word, is not from God, but is from Satan, and is not to be accepted. Therefore, anyone who is established in God’s Word and is well versed with Biblical teachings about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, will immediately be able to identify the false doctrines and wrong teachings, the unBiblical things, deceptively being brought in by Satan, and will not fall for them.

Of these three themes, the first one given in this verse is teachings about the Lord Jesus that have not been given in the Bible. Pay attention to the sentence in this verse about this, “For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached.” The implication is evident, what Paul, the other Apostles, and the disciples of Christ have already preached about the Lord Jesus and has been recorded in God's Word, anything other than that is wrong and deceptive teaching, and is not to be accepted. What Paul and the other Apostles and the disciples of Christ have preached about the Lord Jesus to the early Church is mainly given in the Book of Acts. Today, we will see and list what has been said and preached about the Lord Jesus from the Book of Acts. This list will help us identify the wrong preaching and teachings that are spread about the Lord Jesus. Many people claim themselves to be the Lord Jesus Christ come back to earth; and many people preach and teach unBiblical things about the Lord. This list will help us to discern the truth and identify the deception; anything that is not consistent with this list, will have to be evaluated and considered very carefully, verified from the Word of God, and accepted only if it is in accordance with Biblical teachings, else it has to be rejected.

The true teachings given in the New Testament Book of Acts, about the Lord Jesus are:

* Acts 2:22 Men of Israel, hear these words: Jesus of Nazareth, a Man attested by God to you by miracles, wonders, and signs which God did through Him in your midst, as you yourselves also know. The Lord Jesus was fully God and fully man. He had been sent by God, which was proven by the miracles, wonders, and signs which He did amongst the people.

* Acts 2:32 This Jesus God has raised up, of which we are all witnesses. The Lord Jesus was also raised from the dead; this is not conjecture or a folklore, but there were witnesses of His death, burial, and resurrection (Acts 4:33; 5:30; 13:33).

* Acts 2:36 Therefore let all the house of Israel know assuredly that God has made this Jesus, whom you crucified, both Lord and Christ. The true Jesus was crucified and died on the cross; the honour and glory that He received, were given to Him by God, not by any man or sect, group, or denomination.

* Acts 3:6 Then Peter said, "Silver and gold I do not have, but what I do have I give you: In the name of Jesus Christ of Nazareth, rise up and walk." In the name of Lord Jesus, His disciples could, and still can work miracles actual and verifiable miracles (Mark 16:17-20; Acts 4:30; 9:34; 16:18).

* Acts 3:20 and that He may send Jesus Christ, who was preached to you before The Books of the Old Testament testify about the Lord Jesus, in them is written about Him (Luke 24:27; Acts 8:35).

* Acts 4:12 Nor is there salvation in any other, for there is no other name under heaven given among men by which we must be saved. On earth, amongst men, no other name has been given to be saved; salvation is not through anyone or anything else (Acts 9:22; 15:11; 16:31; 17:3; 18:5; 18:28).

* Acts 4:13 Now when they saw the boldness of Peter and John, and perceived that they were uneducated and untrained men, they marveled. And they realized that they had been with Jesus. Being with the true Jesus Christ changes the lives of people, the fearful become fearless, even the simple uneducated and untrained people become knowledgeable and very effective preachers.

* Acts 7:55-56 But he, being full of the Holy Spirit, gazed into heaven and saw the glory of God, and Jesus standing at the right hand of God, and said, "Look! I see the heavens opened and the Son of Man standing at the right hand of God!" The true Lord Jesus, since His resurrection and ascension, is with God the Father in heaven, till now (1 John 2:1).

* Acts 9:5 And he said, "Who are You, Lord?" Then the Lord said, "I am Jesus, whom you are persecuting. It is hard for you to kick against the goads." The real Lord Jesus remains with His followers, and considers their pains and sorrows as His personal pain and sorrow (Acts 22:8; 26:15).

* Acts 10:36 The word which God sent to the children of Israel, preaching peace through Jesus Christ--He is Lord of all. The true Jesus is the Lord of all, entire mankind, not of any particular group of people; and this Jesus teaches everyone to live together as members of one family of God, in unity and love, without any differences, dissensions, and tensions of any kind.

* Acts 17:30-31 Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead. The true Lord Jesus, at the end of the world, will judge everyone, by His Word, for everything.

This list about the Lord Jesus is neither exhaustive nor complete. In our next article we will see some more things about the Lord Jesus written at some other places in God’s Word, and will also look at some false teachings that Satan and his followers started to spread about the Lord Jesus amongst the initial Christian Believers, so that people may not come to faith in the Lord Jesus.

If you are a Christian Believer, then, with the help of the list given above, check and verify the teachings about the Lord Jesus that you have learnt, obey, and share with others, and hold on to only those which are true (1 Thessalonians 5:21). For everything else, every other message or teachings, very minutely and carefully examine and ascertain with the help of God’s Word, and only then accept those found true and consistent with God's Word. Stay away and be wary of anything that is not consistent with God’s Word. Do not ever be carried away by the knowledge, impressive mannerisms, eloquence, being able to say attractive and interesting things, and the respect or status amongst people of the preacher or speaker. Evaluate whatever is preached and taught, and decide about accepting and following it only on the basis of the facts and truth of God’s Word, nothing else.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 76 - The Subjects of Deceptive Teachings (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 76 - भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 76 

Click Here for the English Translation

भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु - प्रभु यीशु, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार (2)

पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 11:4 से देखा था कि लोगों को परमेश्वर के सच्चे और खरे मार्ग से भटकाने तथा उन्हें विनाश के गलत मार्ग पर डाल देने के लिए शैतान ने कलीसिया के आरम्भ के समय से ही मुख्यतः तीन विषयों पर भ्रामक शिक्षाएं फैलाना आरम्भ कर दिया था। हमने यह भी देखा था कि इसके लिए शैतान ने उसी युक्ति का उपयोग किया था जो उसने अदन की वाटिका में अपनाई थी - परमेश्वर के वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करके, परमेश्वर की कही बात में स्वयं की बुद्धि और समझ के अनुसार सही लगने वाली से मिलावट करके वचन को भ्रष्ट करना, और उस भ्रष्ट किए गए वचन के पालन के द्वारा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करना। शैतान की यह युक्ति हमें उसके द्वारा लाई गई गलत शिक्षाओं की पहचान करने और उनसे बच निकलने का मार्ग भी देती है; हर वह बात जो परमेश्वर के वचन में पहले से नहीं दी गई है, वरन् बाद में मनुष्यों के द्वारा डाली अथवा जोड़ी गई है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है, शैतान की ओर से है। आज हम इसी के बार में थोड़ा सा और देखेंगे। 

इसीलिए, नए नियम की पत्रियों को लिखे जाने के समय से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन गलत शिक्षाओं को पहचानने की विधि और उन गलत शिक्षाओं के गुण भी लिखवा दिए हैं। शैतान द्वारा भरमाने भटकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्तियों के संबंध में 2 कुरिन्थियों 11:4 की उपरोक्त तीनों बातों पर ध्यान कीजिए। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है। अर्थात सही “यीशु” वही है जिसके बारे में पुराने नियम में लिखा गया है, जिसका प्रचार प्रभु के शिष्यों और प्रेरितों द्वारा किया गया है; पवित्र आत्मा से संबंधित सही शिक्षाएं वही हैं जो पहले से ही वचन में दी जा चुकी हैं; सुसमाचार का सही स्वरूप वही है जिसे पहले दिया और माना गया। परमेश्वर के वचन में इन तीनों विषयों के बारे में पहले से ही वचन में प्रचार की गई और सिखाई गई बातों के अतिरिक्त, बाद में आया हुआ अन्य जो कुछ भी है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है, शैतान की ओर से है; सत्य नहीं असत्य है; उसे स्वीकार नहीं, उसका तिरस्कार किया जाना है।

इन तीनों युक्तियों का आधार वही है, जिसे अदन की वाटिका में जो पहले पाप को करवाने के लिए शैतान द्वारा हव्वा के विरुद्ध प्रयोग किया गया था - परमेश्वर के वचन, निर्देश, और बातों को लेकर, उनमें कुछ जोड़ना-घटाना; उनमें कुछ अपनी बातें मिलाना; और परमेश्वर तथा उसके वचन के सही और उचित होने के प्रति संदेह उत्पन्न करना, और मनुष्यों के प्रति परमेश्वर की योजनाओं और मनसाओं के भले एवं उत्तम होने पर प्रश्न-चिह्न लगाना। अपनी बातों के द्वारा शैतान, परमेश्वर द्वारा नियुक्त जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह पर, मनुष्यों को प्रदान किए गए परमेश्वरीय सहायक पवित्र आत्मा पर, और प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा उद्धार प्राप्त करने के सुसमाचार पर, इन बातों और उनसे संबंधित शिक्षाओं पर तीखा हमला करता है। इन बातों की गलत समझ और भ्रष्ट शिक्षाओं के द्वारा शैतान का प्रयास रहता मनुष्यों के उद्धार पाने और फिर परमेश्वर को भावता हुआ जीवन जीने में बाधाएं उत्पन्न कर सके, मसीही विश्वास और विश्वासियों को निष्क्रिय एवं निष्फल कर सके। किन्तु जैसा पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा लिखवाया है, “कि शैतान का हम पर दांव न चले, क्योंकि हम उस की युक्तियों से अनजान नहीं” (2 कुरिन्थियों 2:11), यदि हम शैतान की इन युक्तियों को समझ लें, उसके द्वारा उन्हें अपने जीवन या कलीसिया में कार्यान्वित होते हुए देखने को ताड़ लें, तो शैतान के ये प्रयास व्यर्थ हो जाएंगे। अगले लेख से हम इन तीनों प्रकार की युक्तियों को बारी-बारी और विस्तार से देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए अभी अवसर और समय है कि आप अपने मसीही विश्वास के जीवन को, उस कलीसिया की बातों को जिसमें आप संगति करते हैं, ध्यान से देख-परख लें कि कहीं आपके जीवन में, या आपकी कलीसिया में शैतान द्वारा बोए गए जंगली दाने तो नहीं उग और पनप रहे हैं? यदि जंगली दाने हैं, तो उन्हें पहचान कर, उनसे बचकर रहिए; उनकी भ्रामक शिक्षाओं और गलत संदेशों में मत पड़िए। प्रार्थना कीजिए कि प्रभु अपने समय में, अपनी विधि से उन्हें प्रकट करे और हटाए। परमेश्वर के वचन और विश्वास में निरंतर उन्नत होते जाएँ।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 76

English Translation

The Subjects of Deceptive Teachings – Lord Jesus, Holy Spirit, Gospel (2)

In the previous article we had seen from 2 Corinthians 11:4 that from the beginning of the Church, to deceive and mislead people into the wrong ways of eternal destruction, Satan had started to spread fallacious teachings mainly about three topics. We had seen that to do this Satan had employed the same trick that he had used in the Garden of Eden - to first create doubts about God's Word, and then to add things that seem logical and true according to one's own wisdom and understanding to God's Word and thereby to corrupt it, and then by doing according to the corrupted word, disobey God. This satanic ploy, also gives us the way to identify the wrong teachings from Satan and to stay clear of them; anything that has not been given in God's Word from beforehand, but has been inserted or added later on by men into God's Word is not from God, but is from Satan. Today we will see a bit more about this. 

Therefore, since the time of the writing of the letters of the New Testament, the Holy Spirit also had written in them the ways and methods of identifying those wrong teachings and preaching. In context of the tricks and the three kinds of deceptive teachings of Satan mentioned in 2 Corinthians 11:4 ponder over some important things. The themes of the three false teachings, as it is written in this verse are the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel; and that the truth and facts about these three have already been stated in God’s Word. In other words, the true “Jesus” is He who has been prophesied in the Old Testament, and preached about by the disciples of the Lord Jesus and the Apostles; the correct teachings about the Holy Spirit are those which have already been given in God’s Word; the right Gospel is the one that has been already been given, preached, and believed in. Anything other than what has already been given in the Word of God, what has been preached and taught from it, anything that has come later on is not from God but from Satan; is false not true; it is not to be accepted but outrightly rejected.

The basis of successfully playing out the satanic tricks about these three is the same that Satan used in the Garden of Eden to have the first sin committed by Eve - to corrupt God’s Word and instructions by beguiling man to add or take away from it, by adulterate it with some of one’s own thoughts, and by making him doubt the truth and benefits of the instructions and Word of God. Through these means, Satan creates doubts in people’s hearts about God’s plans for them being good and appropriate. Amongst Christian Believers, Satan through his tricks and deceptions, ferociously attacks the teachings about the God-appointed Savior of the whole world - the Lord Jesus Christ; about the God-given Helper to the Believers - the Holy Spirit; and about the Gospel of Salvation through faith in the Lord Jesus. Satan’s aim is to render the Christian Faith vain, ineffective, and fruitless by preventing the Believers from living a life of obedience to God’s Word, a life that pleases God, by making them fall for wrong beliefs and teachings, unBiblical things, preached and propagated by him and his followers. The way out is as the Apostle Paul has written, “lest Satan should take advantage of us; for we are not ignorant of his devices” (2 Corinthians 2:11). If we are able to understand the ploys of Satan, are able to see how those tricks and deceptions of Satan are made active in our lives, then we can defeat and overcome these cunning efforts of Satan. From the next article onwards, we will look at these three forms of deceptive teachings, one-by-one, and in some detail.

If you are a Christian Believer, then while you have the time and opportunity to examine your life of faith, and the teachings, the beliefs of the Church where you fellowship, do so and correct what needs to be corrected. Examine carefully, has Satan sown his “tares” in your life and in your church, and are they growing and using up the resources? If the “tares” are there, then beware of them, stay away from them, do not fall for their false teachings, deceptions, and tricks. Ask the Lord that in His time and through His method He would expose and remove them. Continue to grow in the Word of God and in Faith.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 23 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 75 - The Subjects of Deceptive Teachings (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 75 - भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 75 

Click Here for the English Translation

भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु - प्रभु यीशु, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार (1)

पिछले लेखों में हमने इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखना आरंभ किया था। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा कुरिन्थुस की मंडली को लिखी दूसरी पत्री में जो लिखवाया है, हम उससे भी देखेंगे और समझेंगे। इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, जिनके बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 2 कुरिन्थियों 11:3-4 में उल्लेख किया है परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्‍ट न किए जाएं। यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। यहाँ, पद 3 में पौलुस पहले अपनी आशंका को व्यक्त कर रहा है कि जैसे हव्वा शैतान की चतुराई से बहकाई गई और पाप में गिर गई, मसीही विश्वासियों को सचेत रहना चाहिए कि कहीं वैसे ही उनके मन भी भ्रष्ट न कर दिए जाएं। शैतान की चतुराई और उसके द्वारा बहकाए जाने की पद 3 की इस बात को हम पिछले लेख में देख चुके हैं। आज से हम यहाँ पद 4 में दी गई बातों से, उन भ्रामक या गलत शिक्षाओं एवं संदेशों के तीन मुख्य स्वरूपों को देखना आरंभ करेंगे।

परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 2 कुरिन्थियों 11:4 में, शैतान द्वारा लोगों को मसीही विश्वास के बारे में, तथा मसीही विश्वासियों और कलीसिया को परमेश्वर के मार्गों और वचन से बहकाने, भटकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तीन प्रकार की गलत शिक्षाओं की युक्तियों के बारे में सचेत किया है। ये तीन प्रकार की युक्तियाँ हैं:

* कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया;

* या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था;

* या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था

साथ ही इसी 2 कुरिन्थियों 11 अध्याय में पवित्र आत्मा ने इसके बारे में भी सचेत किया है कि यह गलत प्रचार, शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्वर्गदूतों का रूप धारण कर के करते हैं, क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्‍त उन के कामों के अनुसार होगा (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। ध्यान कीजिए, पौलुस प्रेरित में होकर पवित्र आत्मा यह नहीं कह रहा कि ऐसा भविष्य में होगा, वरन इस बात के लिखे जाने के समय, उस आरंभिक कलीसिया के समय में ही जब अभी नए नियम की पत्रियां लिखी ही जा रही थीं, सभी लिखी भी नहीं गईं थीं, और न ही बाइबल की पुस्तकें संकलित होकर एक पुस्तक बनी थी, तब से ही शैतान और उसके दूतों का यह कार्य आरंभ हो चुका था। शैतान ने प्रभु के कार्य में अवरोध डालने, उसे भ्रष्ट करने, उसके लोगों को बहकाने में कोई विलंब नहीं किया। जैसा प्रभु यीशु ने मत्ती 13 अध्याय में कहे परमेश्वर के राज्य से संबंधित दृष्टांतों में से दूसरे दृष्टांत, खेत में जंगली बीजों के बोए जाने के दृष्टांत (मत्ती 13:24-30, 36-42) में कहा है, शैतान के ये लोग आरंभ से ही कलीसिया में घुसकर अपनी गलत शिक्षाएं डालते चले आ रहे हैं। 

    साथ ही 2 कुरिन्थियों 11:13-15 हमें इस बारे में भी सचेत करता है कि शैतान के लोग प्रभु परमेश्वर के प्रेरित और प्रचारक बनकर अपनी शिक्षाओं को लोगों में फैलाएंगे। अपनी शिक्षाओं को वैध और सही जताने के लिए वे उन्हें परमेश्वर के वचन की बातों के समान तो रखेंगे, किन्तु साथ ही वचन की मूल बातों में अपनी ओर से कुछ मिलावट करेंगे, कुछ अन्य बातों को जोड़ेंगे, तथा तर्क और छल के द्वारा अपनी बात को सही दिखाने के प्रयास करेंगे। अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और बातों को देखने के बाद, फिर इन तीनों विषयों को एक-एक करके देखना आरम्भ करेंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 75

English Translation

The Subjects of Deceptive Teachings – Lord Jesus, Holy Spirit, Gospel (1)

In the previous articles we have been considering from Ephesians 4:14 the third harmful effect - deceptive teachings and satanic tricks that influence the immature Christian Believers and their Church. We will look into these deceptive teachings and satanic tricks from what God the Holy Spirit got written through the Apostle Paul in his second letter to the Church at Corinth. These deceptive teachings have three main forms, as has been written in 2 Corinthians 11:3-4, But I fear, lest somehow, as the serpent deceived Eve by his craftiness, so your minds may be corrupted from the simplicity that is in Christ. For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! Here, in verse 3, Paul is first expressing his apprehension that as Eve was beguiled and fell in sin by the trickery of Satan, similarly the Christian Believers too can be beguiled, therefore, they need to remain alert to this possibility. This we have seen in the last article. From today, we will start looking at the three main forms of the deceptive teachings and preaching from Satan.

In 2 Corinthians 11:4 the Holy Spirit has alerted the Christian Believers, the Church, about the three subjects of wrong teachings spread by Satan about the Christian Faith. They are:

* if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached,

* or if you receive a different spirit which you have not received,

* or a different gospel which you have not accepted

Along with this the Holy Spirit has also cautioned in 2 Corinthians 11 that Satan and his people trick others into accepting and believing their lies by carrying out their preaching and teaching as false apostles of the Lord Jesus, ministers of righteousness, and angels of light, For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan himself transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works (2 Corinthians 11:13-15). Do take note, that under the guidance of the Holy Spirit, Paul is not saying that this will happen in the future, but right at that time when Paul wrote this letter, in that time of the initial Church when the books of the New Testament were still being written, not all of them had been written and neither had the various books of the Bible been compiled as a single Book, from that time itself, Satan and his followers had already got this deception underway. Satan did not at all delay his attempts at adulterating, corrupting, and obstructing the work of the Lord Jesus. As the Lord Jesus spoke in the second of His parables of Matthew 13, the parable of the good seed and the tares (Matthew 13:24-30, 36-42), people of Satan have infiltrated the Church from its inception, and have been spreading their false teachings from the very beginning. 

Moreover, 2 Corinthians 11:13-15 also cautions us that the messengers of Satan will come as apostles and preachers of the Lord to spread their fallacious teachings. To make their wrong teachings seem correct and acceptable they will present them as similar to God's Word, but they will also add things from their own side to the original teachings and thereby corrupt God's Word, they will try to justify their fallacies through logic, deception, and smooth talk. In the next article we will see some more things about this, and then will take up each of these three topics one-by-one.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74 - Verify all Teachings (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 - शिक्षाओं को जाँचना (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 

Click Here for the English Translation

सभी शिक्षाओं को परखने और जाँचने की अनिवार्यता (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि लोगों को वास्तव में परमेश्वर के पीछे चलने से रोकने के लिए उन्हें बहका कर गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं में फँसा दे। शैतान उन्हें यह विश्वास करने के लिए भरमा देता है कि वे परमेश्वर के मार्ग पर चल रहे हैं, जबकि वास्तव में वे बहकाए जाकर गलत मार्ग पर डाल दिए गए हैं, और परमेश्वर से दूर चलते चले जा रहे हैं। यह इसलिए होने पाता है क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होने, वचन को पवित्र आत्मा से सीखने की बजाए, लोगों से सीखने और मनुष्यों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति रखते हैं। इसलिए यह अनिवार्य है कि विश्वासी पवित्र आत्मा की अधीनता में परमेश्वर के वचन को सीखें, और प्रत्येक सन्देश एवं शिक्षा को परमेश्वर के वचन से जाँचने-परखने, उसकी पुष्टि करने के बाद ही स्वीकार करने  की आदत बना लें, चाहे प्रचार या शिक्षा देने वाला कोई भी प्रचारक अथवा शिक्षक क्यों न हो। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे। 

यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 की यह बात हम मसीही विश्वासियों के लिए ध्यान देने और समझने की बात है, क्योंकि इसमें शैतान की इस युक्ति को पहचानने और उसमें फँसने से बचने का मार्ग दिया गया है। शैतान की बातें चतुराई की बातें होती हैं, जो उसी प्रकार से मसीही विश्वासियों के मनों में भी परमेश्वर, उसके प्रेम, उसके वचन, उसकी योजनाओं, उसकी भलाई, आदि के विषय में संदेह उत्पन्न करती हैं, जैसे हव्वा में हुआ था। उसकी ये चतुराई की बातें लोगों को वचन के पालन के स्थान पर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार कार्य करने को उकसाती हैं, चाहे उनके ये कार्य परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने वाले, उनके अतिरिक्त, या उनके फिर विरुद्ध ही क्यों न हों, जैसा उसने हव्वा के साथ किया था। इसकी तुलना में, जो शिक्षा, जो उपदेश प्रभु यीशु मसीह के विषय खरा होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन में दिया जाएगा, उसमें उद्धार, पापों की क्षमा, नम्रता और दीनता, समर्पण, शांति, प्रेम, आपस में गठे रहने, मसीह की पहचान और परमेश्वर के भेदो की बातें होंगी, लुभाने वाली बातें नहीं (कुलुस्सियों 2:2-4)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में संदेश देने वाला सच्चा मसीही शिक्षक या उपदेशक, अपने प्रचार और शिक्षाओं में कोई नई अथवा बाइबल से बाहर की बात नहीं लाएगा। वरन वह वचन में दी गई बातों में ही बने रहने और चलते रहने के लिए सिखाएगा, उन बातों से किसी हाल न हटने की, विशेषकर सांसारिक बातों, परंपराओं, तत्व-ज्ञान की बातों से बचकर चलने की शिक्षा देगा (कुलुस्सियों 2:6-8)।

जैसा यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 में लिखा है, अपनी धोखे और चतुराई की बातों को लोगों में फैलाने और उनके मध्य में बैठाने के लिए शैतान भ्रम और युक्तियों का प्रयोग करता है। वह अपने इस भ्रम और युक्ति का प्रचार और प्रसार करने के लिए अपने आप को और अपने लोगों को मसीह-विरोधी नहीं, वरन मसीहियों के समान बनाता और दिखाता है क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्त उन के कामों के अनुसार होगा (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इसलिए इन झूठे उपदेशकों और शिक्षकों और उनकी शिक्षाओं को पहचान लेने के लिए सभी शिक्षकों और वचन की सेवकाई करने वालों के संदेशों को वचन के अनुसार जाँचना, परखना, तथा पिछले लेख में दी गई पहचान करने की बातों के अनुसार उनका आँकलन करना और सही पहचान करने बाद ही स्वीकार करना अनिवार्य है। अन्यथा शैतान हव्वा के समान बहका और पाप में गिरा देगा। हम अगले लेख में 2 कुरिन्थियों 11:4 में उल्लेख किए गए गलत शिक्षाओं के तीन प्रकार के स्वरूपों पर विचार आरंभ करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए प्रभु द्वारा यह समय और अवसर दिया गया है कि आप अपने मसीही जीवन, विश्वास, और परिपक्वता को जाँच लें, तथा आवश्यक सुधार कर लें। ध्यान करें कि जब हव्वा शैतान द्वारा बहकाई और पाप में गिराई गई, और उसके बाद आदम भी, तब पृथ्वी पर पाप नहीं था, कोई बुराई नहीं थी, आदम और हव्वा पवित्र थे और परमेश्वर से संगति रखते थे, उससे वार्तालाप करते थे। किन्तु फिर भी शैतान की चतुराई में फंस गए, उसके भ्रम की युक्ति में आ गए, पाप में गिर गए। ऐसा कोई मसीही विश्वासी नहीं है जो कह सके कि “मैं पाप नहीं करता हूँ” - जो यह कहता है, वह सत्य से अनभिज्ञ है और परमेश्वर को झूठा ठहराता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। इसलिए अभी, समय और अवसर रहते, अपने आप को जाँच कर, ठीक करके, परमेश्वर द्वारा 1 यूहन्ना 1:9 में दिए गए आश्वासन को उससे माँग लीजिए और अपना लीजिए।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74

English Translation

The Absolute Necessity of Evaluating & Verifying all Teachings (2)

In the previous article we have seen that Satan tries to mislead people into false teachings and wrong doctrines to prevent them from actually following the Lord. Satan deceives them into thinking they are on the ways of God, whereas actually they have been beguiled and put on a wrong path, and are moving away from God. This happens when people are not firm and established in God's Word, and instead of learning from the Holy Spirit, have the tendency to learn from and follow men. Therefore, it is imperative that every Believer study God's Word under the guidance of the Holy Spirit, and practices cross-checking and confirming every message and teaching from God's Word before accepting it, no matter who the preacher or teacher is. Today we will see some more things about this. 

What is said in 2 Corinthians 11:3, is something we Christian Believers should pay heed to and understand since the way to recognize and escape this trick of Satan has also been given here. What Satan says are cunning things that are meant to create doubt in the hearts of Christian Believers about God, His love, His Word, His plans, and His goodness, just as Satan did in the heart of Eve. Through these deceptions, Satan tries to entice people into doing things and working according to their own knowledge, wisdom, and understanding, instead of obeying God and His word; even if what they decide to do ignores God's Word, is extraneous to God's Word, or may may even be against the instructions of God, as happened with Eve. In contrast to this, the preaching and teaching that is from God and given under the direction and guidance of the Holy Spirit will have salvation, the forgiveness of sins, humility, submission, peace, love, mutual fellowship and unity, things about God and the Lord Jesus, etc. and not deceptive persuasive words (Colossians 2:2-4). The true Christian preacher, preaching and teaching under the guidance of the Holy Spirit, will never bring any new or non-Biblical teachings and doctrines. Rather, he will preach and teach us to remain in and obey the things already given in God’s Word. He will also emphasize never to deviate from the teachings of God’s Word into any kind of worldly philosophy, traditions of men, and other deceitful things (Colossians 2:6-8).

As it says in 2 Corinthians 11:3, Satan uses cunningness and deception to place and plant his wrong preaching and false teachings amongst the Believers. To preach and propagate his deceit and tricks, he and his followers present themselves and behave, not as those opposed to Christ and Christians, but as the followers of Christ, For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan, transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works (2 Corinthians 11:13-15). Therefore, to recognize these false preachers and their wrong teachings, it is essential to examine and evaluate every preacher and teacher, and their messages, minutely from the Word of God, verify them and only then accept them. Else as Satan deceived Eve into falling into sin, he will do the same with us. From the next article onwards we will start considering the three forms of wrong teachings mentioned in 2 Corinthians 11:4.

If you are a Christian Believer, then God has given you this time and opportunity to examine and evaluate your Christian life and faith, check your state of spiritual maturity and carry out whatever corrections are needed. Bear in mind that when Eve was deceived and she fell into sin, and after her, Adam too did the same, there was no evil, no sin present on earth. Adam and Eve were pure and holy, they used to regularly fellowship with God and converse with Him. Still, they got deceived by Satan and fell into sin. There is no Christian Believer who can truthfully claim “I never commit any sin” - anyone who makes this claim is unaware of the truth of God’s Word and makes God a liar (1 John 1:8-10). Therefore, now, while you have the time and opportunity, examine yourself, and in accordance with 1 John 1:9, ask for God’s forgiveness and set yourself right with God.