ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Angel लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Angel लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 36 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

 

    हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं कि पापों के लिए पश्चाताप और सुसमाचार में विश्वास करना, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के आवश्यक भाग हैं। दोनों ही बातें अनिवार्य हैं और साथ मिल कर एक कार्यकारी इकाई बनाती हैं; एक के बिना दूसरी अधूरी एवं अप्रभावी है। सच्चे और बाइबल के अनुसार सही सुसमाचार, जिसका मर्म या सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 और गलतियों 1:4 में दिया गया है, में विश्वास करने से लोगों को रोकने के लिए शैतान उसके स्थान पर किसी मनगढ़ंत सुसमाचार को लाने का प्रयास करता है, या फिर लोगों द्वारा सुसमाचार में अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार बातें डाल कर उसे बिगाड़ने का प्रयास करता है। हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-4 से देखा है कि वास्तविक सुसमाचार क्या है, और अब हम 1 कुरिन्थियों 15:1-2 से सुसमाचार में दृढ़ बने रहने और उसे थामे रहने के बारे में दिए गए निर्देश पर विचार कर रहे हैं; क्योंकि, जैसा यहाँ पर लिखा गया है, जो ऐसा नहीं करते हैं, उनका विश्वास व्यर्थ है। हाल ही के पिछले कुछ लेखों में, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से ऐसे कुछ लोगों के उदाहरणों को देखा है जिन्होंने ऐसा व्यर्थ विश्वास किया था, अर्थात, उन्होंने प्रभु के अनुयायी, उसके विश्वासी होने का दावा तो किया, किन्तु विभिन्न परिस्थितियों ने उनके दावे की व्यर्थता को प्रकट कर दिया, और किसी न किसी कारण से वे लोग प्रभु तथा उसके लोगों से दूर चले गए। उनके जीवनों और उदाहरणों से, हमने ऐसे नकली विश्वासी लोगों के कुछ लक्षणों को सीखा था। आज हम इसी व्यर्थ विश्वास के बारे में कुछ और देखेंगे, कि कलीसिया पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है।

    प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दौरान, बुरे बीज के दृष्टान्त (मत्ती 13:24-30) के द्वारा चेतावनी दी थी कि शत्रु आ कर स्वामी के खेत में बुरे बीज बो देगा, और वह ऐसा तब करेगा जब स्वामी के सेवक सो रहे होंगे (मत्ती 13:25), अर्थात सचेत नहीं होंगे। जब भी मसीही विश्वासी और उनके अगुवे, विशेषकर वे जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, निश्चिन्त और लापरवाह हो जाते हैं, और जो वचन प्रचार किया तथा सिखाया जा रहा है, उसका आंकलन नहीं करते हैं, जिसे करना परमेश्वर के वचन की शिक्षा है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), तब लोगों को बहकाने और भरमाने के लिए शैतान निश्चय ही झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इन झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों को कलीसिया में फैलाने के लिए जिन “बुरे बीजों” वह बोता है, वे झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले लोग होते हैं जो मसीह के प्रेरितों, ज्योतिर्मय स्वर्गदूत, और धर्म के सेवकों का रूप धर कर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। वे बहुत भक्त और धर्मी, तथा समर्पित विश्वासियों के भेस में आते हैं। ये घुसपैठिये झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आते हैं, जिससे कि कलीसिया में समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँ। उन्हें पहचानने का एक आधारभूत चिह्न है कि वे जो प्रचार करते और शिक्षाएँ देते हैं, वे सभी शारीरिक और साँसारिक बातों के बारे में होती हैं, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाई, भौतिक और नश्वर लालसाओं की पूर्ति आदि से सम्बन्धित; किन्तु वास्तव में महत्वपूर्ण तथा शाश्वत महत्व के विषय जैसे कि पाप, मानव जाति की पतित दशा, परमेश्वर को जवाबदेही तथा परमेश्वर का न्याय, प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई, उद्धार का सुसमाचार और उस से सम्बन्धित पापों से क्षमा तथा मसीह यीशु द्वारा हमारे लिये किये गए प्रायश्चित के कार्य में विश्वास करना, उनकी शिक्षाओं में या तो पाए नहीं जाते हैं, या फिर इन विषयों को उनका उचित महत्व नहीं दिया जाता है।

    प्रेरित पौलुस ने इफिसुस की मण्डली के अगुवों से अपनी अन्तिम विदाई लेते समय उन्हें चेतावनी दी कि वे सचेत और सावधान रहें, क्योंकि शैतान बाहर और अन्दर, दोनों ओर से हमला करेगा। पौलुस ने कहा कि बाहर से ‘फाड़ने वाले भेड़िये’ आएँगे, और कलीसिया के अन्दर से भरमाने वाली बातें करके शिष्यों को अपने पीछे खींचने वाले लोग उठेंगे (प्रेरितों 20:28-31); अर्थात ऐसे लोग जो औरों को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फंसाकर, परमेश्वर के वचन के नहीं बल्कि अपने ही पीछे चलने वाला बनाएँगे और विनाश में ले जाएंगे।

    इसी प्रकार से प्रेरित यूहन्ना ने भी चेतावनी दी कि बहुत से मसीह विरोधी उठ खड़े हुए हैं और कार्य कर रहे हैं; वे विश्वासियों में से ही निकल कर आए थे, किन्तु उन्हें छोड़ कर बाहर चले गए; और उन का प्रभु के लोगों के साथ बने न रहना ही इस बात का चिह्न है कि वे किस के लोग हैं (1 यूहन्ना 2:18-19)।

    इसलिए, नकली विश्वासियों के प्रचार और शिक्षाओं में पापों के लिए पश्चाताप, प्रभु यीशु में विश्वास, और उसे पूर्ण समर्पण की शिक्षा के न होने के साथ ही एक अन्य लक्षण भी होता है, जिससे हम उन्हें पहचान सकते हैं; यह दूसरा लक्षण है कि वे विश्वासियों की उन मण्डलियों में, जहाँ बाइबल की शिक्षाएँ दी जाती हैं, विभाजन करवाते हैं, गुट बनवा देते हैं, मण्डली को तोड़ने और अपने पीछे चलने वाले लोगों को लेकर निकल जाने के प्रयास करते हैं।

    इसीलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन में स्थिर बना रहे, और कम से कम मौलिक शिक्षाओं को तो अवश्य सीखे, जो करना आत्मिक उन्नति तथा मसीही जीवन के लिए अनिवार्य है। 

    अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 15:1-4 सुसमाचार से सम्बन्धित एक और पक्ष को देखेंगे, और फिर उसके बाद के लेखों में हम एक दूसरे विषय, आरंभिक सिद्धान्तों पर जाएँगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 36

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 36

 

    We have been seeing in the previous articles that repentance from sins, and believing in the gospel are essential components of Biblical teachings related to the gospel. Both of them are mandatory, and make a single functional unit; one without the other is incomplete and ineffective. To prevent people from believing in the true Biblical gospel, which has been outlined in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, Satan tries to substitute it with a contrived false gospel, or pervert it by inducing people to add their own thoughts and understanding to it. We have considered from 1 Corinthians 15:1-4 what the gospel is, and now from 1 Corinthians 15:1-2, we are considering about the instructions to stand firm in it and hold fast to it; for as it has been written here, those who do not do so they have believed in vain. Over the past few articles, we have seen various examples from God’s Word the Bible, of people who had believed in vain, i.e., they had claimed to be the Lord’s followers and believers in Him, but various circumstances exposed the vanity of their claim, and for some reason or the other, they walked away from the Lord and His people. From their lives and examples, we had learnt certain characteristics of such pseudo-believers in the Lord. Today we will see more on this vain belief, how it affects the Church.

    The Lord Jesus had warned during his earthly ministry through the parable of the wheat and tares (Matthew 13:24-30) that the enemy will sow the tares in the Master’s field, and he will do so when the workers of the Master are sleeping (Matthew 13:25), i.e., are not alert. Whenever the Christian Believers and their Elders, especially those involved in the ministry of God’s Word, become complacent, and as has been instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), do not evaluate the word that is being preached and taught, Satan will surely bring in wrong teachings and false doctrines to mislead people away. The ‘tares’ that he plants in the Church to spread these wrong teachings and false doctrines, are brought in as false prophets, deceitful workers who come as apostles of Christ, ministers of righteousness, angel of light (2 Corinthians 11:13-15). They will come as very godly, committed believers. These infiltrators will bring in wrong teachings and false doctrines to create problems in the Church. One basic way to recognize them and their teachings is that they will preach and teach about physical and worldly things, about worldly prosperity, physical healings, fulfilling of temporal and physical desires, etc., but the really and eternally important topics like sin, the fallen state of mankind, accountability to God and His judgement, the ministry of the Lord Jesus, the gospel of salvation through repentance for sins and faith in the atoning work of Lord Jesus Christ done on our behalf will either be missing from their teachings, or not given their due significance.

The Apostle Paul, bidding a final farewell to the elders of the Church in Ephesus, warned them to take heed and be careful, since Satan will attack from both outside as well as inside. Paul said that ‘savage wolves’ will come from outside, and from within the Church men speaking perverse things will rise to draw the disciples to themselves (Acts 20:28-31), i.e., lead people away from the truth into wrong teachings and false doctrines, into following them instead of following God’s Word, and take them into destruction.

    Similarly, the Apostle John warned that many antichrists have already come and are at work; they rose up from amongst the Believers, but left them and moved out; their not being willing to continue with the people of God is an indicator of who they belong to (1 John 2:18-19).

    So, in the teachings and preaching of the false believers, besides repentance for sins, faith in the Lord Jesus, and submission to Him being missing, another characteristic that helps us identify them is that they create divisions and factions in the congregation, try to break it up, gather their own followers and lead them away from the Church that professes and practices true Biblical teachings.

    That is why it is essential for every Christian Believer to be well grounded in God’s Word, and learn at least the basic teachings necessary for spiritual growth and Christian living. 

    In the next article we will see one more aspect of the gospel from 1 Corinthians 15:1-4; and then in the articles after that we will take up the second topic of elementary principles.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 26 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 78 - Some False Teachings about the Lord Jesus (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 78 - प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 78 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (1)

पिछले कुछ लेखों से हम इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखते आ रहे हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है; इसका प्रकट अभिप्राय है कि जो कुछ भी परमेश्वर के वचन बाइबल से नहीं है, वह शैतान द्वारा है, और उसे स्वीकार नहीं करना है। इसलिए, जो भी परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों और शिक्षाओं में दृढ़ और स्थापित होगा, वह इन विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार से सम्बन्धित झूठी शिक्षाओं को तुरन्त पहचान लेगा, और शैतान की युक्तियों में नहीं फँसेगा। इन तीनों प्रकार की गलत शिक्षाओं में से इस पद में सबसे पहली है कि शैतान और उस के जन, प्रभु यीशु के विषय ऐसी शिक्षाएं देते हैं जो वचन में नहीं दी गई हैं। 

इस सन्दर्भ में, उपरोक्त पद का पहला वाक्य है यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया। अर्थात, पौलुस, अन्य प्रेरितों, तथा प्रभु यीशु के अन्य शिष्यों के द्वारा, प्रभु यीशु के बारे में जो बताया और सिखाया गया है, उसके अतिरिक्त जो कुछ भी कहा और सिखाया जाता है वह गलत है और झूठी शिक्षा है। पिछले लेख में हमने प्रभु यीशु मसीह के विषय पौलुस, अन्य प्रेरितों, और प्रभु के शिष्यों के द्वारा आरंभिक कलीसिया में जो बातें प्रचार की गईं, जो नए नियम की प्रेरितों के काम पुस्तक में संकलित हैं, उनमें से कुछ महत्वपूर्ण शिक्षाएं और तथ्य सूचीबद्ध किए थे। या इसलिए ताकि हर भ्रामक शिक्षा को उन शिक्षाओं और तथ्यों से मिलाकर देखा जाए, और जो उस सूची में नहीं है, उस की बारीकी से वचन की अन्य बातों के आधार पर जाँच-पड़ताल की जाए, यह निश्चित करने के लिए कि वह स्वीकार्य करने योग्य है अथवा अस्वीकार करने के योग्य। स्वीकार्य पाए जाने के बाद ही उसे ग्रहण किया जाना चाहिए अन्यथा उसका तिरस्कार कर देना चाहिए। शैतान और उसके लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के विषय कई गलत धारणाएं, बातें और शिक्षाएं संसार में फैला रखी हैं। हमने पहले देखा है कि 2 कुरिन्थियों 11:13-15 के अनुसार, ये लोग झूठे प्रेरित और प्रभु के सेवक बन कर इन गलत बातों और शिक्षाओं को फैलाते हैं। इसीलिए उनकी ये गलत बातें सामान्यतः बड़ी धार्मिक, प्रभु और परमेश्वर के प्रति आदरणीय, श्रद्धा-पूर्ण प्रतीत होती हैं। किन्तु उन्हें जाँचने की कसौटी केवल एक ही है - क्या वे शिक्षाएं प्रभु यीशु के विषय पहले से वचन में लिखी गई बातों के अनुसार, उनके अनुरूप हैं, अथवा उन से भिन्न हैं? यदि भिन्न हैं, तो फिर वे स्वीकार्य कदापि नहीं हैं; लोगों को उनसे बच कर रहना चाहिए, उन बातों के और उन्हें फैलाने वालों के झांसे में नहीं आना चाहिए। आज से हम इन्हीं धार्मिक, आदरणीय श्रद्धा-पूर्ण, किन्तु बिलकुल अनुचित और गलत शिक्षाओं के कुछ उदाहरण देखेंगे।

एक गलत शिक्षा यह है कि प्रभु यीशु मानवीय देह में आया ही नहीं। इस बात जायज़ ठहराने के लिये ये झूठे प्रचारक तर्क देते हैं कि परमेश्वर इतना पवित्र और परिशुद्ध है कि वह न तो पापमय देह में, और न ही पापी मनुष्यों के साथ वास कर सकता है; और न उनके समान बनकर रह सकता है। जब कि बाइबल स्पष्ट कहती है कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर है, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं; साथ ही थोमा द्वारा पुनरुत्थान हुए प्रभु को किए गए संबोधन को देखिए, यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर! (यूहन्ना 20:28); और प्रभु ने उसकी इस बात को गलत नहीं कहा, उसे सुधारा नहीं, और न ही किसी अन्य शिष्य ने इसके बारे में कोई एतराज़ उठाया, वरन शान्ति से उसके साथ सहमत रहे। यह सभी को स्वीकार्य थी, सत्य थी। साथ ही यूहन्ना 1:1-2, 14 को भी देखिए: आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। यही आदि में परमेश्वर के साथ था।; और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो कर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उस की ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। स्पष्ट है कि जो वचन परमेश्वर है, आदि से था, वही देहधारी हुआ, और प्रेरित यूहन्ना तथा उसके साथियों ने उसकी महिमा देखी, उसे जाना और पहचाना, जैसा वह 1 यूहन्ना 1:1-3 में भी कहता है। और प्रेरित यूहन्ना द्वारा अपनी पहली पत्री में इसके संबंध में लिखी गई बात पर भी ध्यान कीजिए: परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में हो कर आया है वह परमेश्वर की ओर से है। और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं; और वही तो मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिस की चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आने वाला है: और अब भी जगत में है (1 यूहन्ना 4:2-3)। साथ ही हम इब्रानियों 10:5 से देखते हैं कि इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया। अर्थात, यद्यपि प्रभु यीशु का जन मानव देह में हुआ, किन्तु उनकी देह विशेष रीति से तैयार करके मरियम की कोख में रखी गई देह थी, जिसमें में उन्होंने सँसार के किसी भी अन्य मनुष्य के समान विकसित हो कर जन्म लिया। इसलिए प्रभु यीशु कि देह में आदम और हव्वा की सन्तानों वाला पाप-स्वभाव नहीं था; वे पृथ्वी पर अपनी सम्पूर्ण सेवकाई के दौरान निष्पाप और निष्कलंक रहे (2 कुरिन्थियों 5:21; इब्रानियों 4:14-15; 7:26; 1 पतरस 2:22; 1 यूहन्ना 3:5)। बाइबल के ये सभी खण्ड स्पष्ट प्रमाणित कर देते हैं कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर हैं जो मानव देह में पृथ्वी पर मनुष्यों के साथ रहे। 

इसी गलत शिक्षा का एक अन्य स्वरूप है कि प्रभु यीशु परमेश्वर नहीं, वरन एक अति उच्च-कोटि के स्वर्गदूत थे, उन्हें पृथ्वी की सेवकाई के लिए परमेश्वर द्वारा बहुत असाधारण सामर्थ्य प्रदान की गई थी, और अपना कार्य करने के बाद वे परमेश्वर के पास लौट गए, किन्तु लोगों ने उन्हें ही परमेश्वर समझ लिया। उपरोक्त पद इन बातों के गलत होने को दिखा देते हैं।

अगले लेख में हम प्रभु यीशु से सम्बन्धित कुछ अन्य गलत शिक्षाओं और झूठी बातों के बारे में देखना ज़ारी रखेंगे, ताकि हम शैतान के लोगों और भ्रामक युक्तियों से बहकाए और भटकाए न जाएं। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 78

English Translation

Some False Teachings about the Lord Jesus (1)


For the past few articles, we have been considering from Ephesians 4:14 about the deceptive teachings and trickeries that immature Christian Believers are prone to. Through the Apostle Paul God the Holy Spirit has had it written that, For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! (2 Corinthians 11:4); i.e., there are mainly three themes or topics on which Satan and his followers usually present their false teachings to beguile and mislead the people. They disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to preach and teach these deceptive doctrines, using various tricks to impress and influence people, and cunningly making them think that these satanic agents are actually divine. In this verse we have also been given another very important fact, that helps us to identify the deceptions of Satan and escape falling for them. This verse tells us that all things that are true, factual, and to be accepted about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, have already been given in God’s Word; thereby implying that anything outside of God’s Word is from Satan, and is not to be accepted. Therefore, anyone who is established in God’s Word and is well versed with Biblical teachings about the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel, will immediately be able to identify the false doctrines and wrong teachings, the unBiblical things, deceptively being brought in by Satan, and will not fall for Satan’s tricks. Of these three themes, the first one given in this verse is the unBiblical teachings about the Lord Jesus. 


The first sentence of this verse about this is For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached. The implication is evident, anything other than what Paul, the other Apostles, and the disciples of Christ have preached about the Lord Jesus, is wrong and deceptive teaching, is not to be accepted. What Paul, the other Apostles, and the disciples of Christ have preached about the Lord Jesus to the early Church is mainly given in the Book of Acts. In the previous article we had listed from the Book of Acts what has been said and preached about the Lord Jesus to the early Church. This list will help us to discern the truth and identify the deception; anything that is not consistent with this list, should be scrutinized and considered very carefully, verified from the Word of God, and accepted only if it is in accordance with Biblical teachings, else it has to be rejected. We have already seen that, as stated in 2 Corinthians 11:13-15, Satan spreads his lies through his followers who present themselves as false apostles and ministers of the Lord Jesus. Therefore, the false teachings that they preach are seemingly very religious, appearing to be quite reverential and honoring the Lord and God. But there is only one standard against which they have to be evaluated - are those teachings and preaching consistent with what has already been written in God’s Word; or are they any different? If they are any different, then they should not be accepted; people should stay away from them, and should not fall for the tricks and deceptions of those preaching and teaching them. From today we will consider some commonly said, but false notions, that may appear religious and reverential, but are contrary to God’s Word.


One such wrong teaching is that the Lord Jesus did not come in the human body. To justify this teaching, these false preachers and teachers give the logic that God is so holy and pure, and if the Lord Jesus is God, He can neither become like sinful man, nor live amongst sinful humans, and that too in a sinful human body. Whereas the Bible very clearly says that the Lord Jesus Christ is God, which we have already seen in the previous article. Also consider Thomas’s reaction on seeing the resurrected Lord Jesus, And Thomas answered and said to Him, "My Lord and my God!" (John 20:28) - the important thing to note here is that neither the Lord Jesus objected to being addressed as God, nor did He correct Thomas, and neither did any other of the disciples present there criticize Thomas for saying this, they too quietly agreed with Thomas’s statement. Everybody agreed and accepted what Thomas had said. Also look at John 1:1-2, 14, In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God. He was in the beginning with God; And the Word became flesh and dwelt among us, and we beheld His glory, the glory as of the only begotten of the Father, full of grace and truth. These verses make it very clear that the Word who is God and was existing in the beginning, the same God became flesh, the Apostle John and others beheld His glory, knew and recognized Him, as John says in 1 John 1:1-3. Ponder over what the Apostle John says related to this, in his first letter: By this you know the Spirit of God: Every spirit that confesses that Jesus Christ has come in the flesh is of God, and every spirit that does not confess that Jesus Christ has come in the flesh is not of God. And this is the spirit of the Antichrist, which you have heard was coming, and is now already in the world (1 John 4:2-3). We also see from Hebrews 10:5 Therefore, when He came into the world, He said: "Sacrifice and offering You did not desire, But a body You have prepared for Me. In other words, the Lord Jesus though born in a human body, but His body was a specially prepared sinless body that was placed in the womb of Mary, where he developed as any other human being develops in its mothers womb. So, the Lord's body did not have the sin-nature of Adam and Eve's progeny; and He remained sinless and spotless throughout His earthly ministry (2 Corinthians 5:21; Hebrews 4:14-15; 7:26; 1 Peter 2:22; 1 John 3:5). All these Bible passages make it very clear that Lord Jesus is God, come in human bodily form, and dwelt on earth with men in that bodily form. 


There is another variation of this wrong teaching, that Lord Jesus is not God, but He was a very high-ranking, very special angel of God, who had been granted extraordinary powers by God for his ministry on earth, and after completing his work on earth he returned back to God; but the people misunderstood him to be God, and mistakenly have presented Him as God. The aforementioned verses also show this notion is also totally baseless and false.


In the next article we will continue looking at some other wrong teachings and false things spread about the Lord Jesus, so that we are not deceived and misled by Satan's people and their deceptive ploys.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74 - Verify all Teachings (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 - शिक्षाओं को जाँचना (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 

Click Here for the English Translation

सभी शिक्षाओं को परखने और जाँचने की अनिवार्यता (2)


पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि लोगों को वास्तव में परमेश्वर के पीछे चलने से रोकने के लिए उन्हें बहका कर गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं में फँसा दे। शैतान उन्हें यह विश्वास करने के लिए भरमा देता है कि वे परमेश्वर के मार्ग पर चल रहे हैं, जबकि वास्तव में वे बहकाए जाकर गलत मार्ग पर डाल दिए गए हैं, और परमेश्वर से दूर चलते चले जा रहे हैं। यह इसलिए होने पाता है क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होने, वचन को पवित्र आत्मा से सीखने की बजाए, लोगों से सीखने और मनुष्यों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति रखते हैं। इसलिए यह अनिवार्य है कि विश्वासी पवित्र आत्मा की अधीनता में परमेश्वर के वचन को सीखें, और प्रत्येक सन्देश एवं शिक्षा को परमेश्वर के वचन से जाँचने-परखने, उसकी पुष्टि करने के बाद ही स्वीकार करने  की आदत बना लें, चाहे प्रचार या शिक्षा देने वाला कोई भी प्रचारक अथवा शिक्षक क्यों न हो। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे। 

यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 की यह बात हम मसीही विश्वासियों के लिए ध्यान देने और समझने की बात है, क्योंकि इसमें शैतान की इस युक्ति को पहचानने और उसमें फँसने से बचने का मार्ग दिया गया है। शैतान की बातें चतुराई की बातें होती हैं, जो उसी प्रकार से मसीही विश्वासियों के मनों में भी परमेश्वर, उसके प्रेम, उसके वचन, उसकी योजनाओं, उसकी भलाई, आदि के विषय में संदेह उत्पन्न करती हैं, जैसे हव्वा में हुआ था। उसकी ये चतुराई की बातें लोगों को वचन के पालन के स्थान पर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार कार्य करने को उकसाती हैं, चाहे उनके ये कार्य परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने वाले, उनके अतिरिक्त, या उनके फिर विरुद्ध ही क्यों न हों, जैसा उसने हव्वा के साथ किया था। इसकी तुलना में, जो शिक्षा, जो उपदेश प्रभु यीशु मसीह के विषय खरा होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन में दिया जाएगा, उसमें उद्धार, पापों की क्षमा, नम्रता और दीनता, समर्पण, शांति, प्रेम, आपस में गठे रहने, मसीह की पहचान और परमेश्वर के भेदो की बातें होंगी, लुभाने वाली बातें नहीं (कुलुस्सियों 2:2-4)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में संदेश देने वाला सच्चा मसीही शिक्षक या उपदेशक, अपने प्रचार और शिक्षाओं में कोई नई अथवा बाइबल से बाहर की बात नहीं लाएगा। वरन वह वचन में दी गई बातों में ही बने रहने और चलते रहने के लिए सिखाएगा, उन बातों से किसी हाल न हटने की, विशेषकर सांसारिक बातों, परंपराओं, तत्व-ज्ञान की बातों से बचकर चलने की शिक्षा देगा (कुलुस्सियों 2:6-8)।

जैसा यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 में लिखा है, अपनी धोखे और चतुराई की बातों को लोगों में फैलाने और उनके मध्य में बैठाने के लिए शैतान भ्रम और युक्तियों का प्रयोग करता है। वह अपने इस भ्रम और युक्ति का प्रचार और प्रसार करने के लिए अपने आप को और अपने लोगों को मसीह-विरोधी नहीं, वरन मसीहियों के समान बनाता और दिखाता है क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्त उन के कामों के अनुसार होगा (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इसलिए इन झूठे उपदेशकों और शिक्षकों और उनकी शिक्षाओं को पहचान लेने के लिए सभी शिक्षकों और वचन की सेवकाई करने वालों के संदेशों को वचन के अनुसार जाँचना, परखना, तथा पिछले लेख में दी गई पहचान करने की बातों के अनुसार उनका आँकलन करना और सही पहचान करने बाद ही स्वीकार करना अनिवार्य है। अन्यथा शैतान हव्वा के समान बहका और पाप में गिरा देगा। हम अगले लेख में 2 कुरिन्थियों 11:4 में उल्लेख किए गए गलत शिक्षाओं के तीन प्रकार के स्वरूपों पर विचार आरंभ करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए प्रभु द्वारा यह समय और अवसर दिया गया है कि आप अपने मसीही जीवन, विश्वास, और परिपक्वता को जाँच लें, तथा आवश्यक सुधार कर लें। ध्यान करें कि जब हव्वा शैतान द्वारा बहकाई और पाप में गिराई गई, और उसके बाद आदम भी, तब पृथ्वी पर पाप नहीं था, कोई बुराई नहीं थी, आदम और हव्वा पवित्र थे और परमेश्वर से संगति रखते थे, उससे वार्तालाप करते थे। किन्तु फिर भी शैतान की चतुराई में फंस गए, उसके भ्रम की युक्ति में आ गए, पाप में गिर गए। ऐसा कोई मसीही विश्वासी नहीं है जो कह सके कि “मैं पाप नहीं करता हूँ” - जो यह कहता है, वह सत्य से अनभिज्ञ है और परमेश्वर को झूठा ठहराता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। इसलिए अभी, समय और अवसर रहते, अपने आप को जाँच कर, ठीक करके, परमेश्वर द्वारा 1 यूहन्ना 1:9 में दिए गए आश्वासन को उससे माँग लीजिए और अपना लीजिए।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74

English Translation

The Absolute Necessity of Evaluating & Verifying all Teachings (2)


In the previous article we have seen that Satan tries to mislead people into false teachings and wrong doctrines to prevent them from actually following the Lord. Satan deceives them into thinking they are on the ways of God, whereas actually they have been beguiled and put on a wrong path, and are moving away from God. This happens when people are not firm and established in God's Word, and instead of learning from the Holy Spirit, have the tendency to learn from and follow men. Therefore, it is imperative that every Believer study God's Word under the guidance of the Holy Spirit, and practices cross-checking and confirming every message and teaching from God's Word before accepting it, no matter who the preacher or teacher is. Today we will see some more things about this. 


What is said in 2 Corinthians 11:3, is something we Christian Believers should pay heed to and understand since the way to recognize and escape this trick of Satan has also been given here. What Satan says are cunning things that are meant to create doubt in the hearts of Christian Believers about God, His love, His Word, His plans, and His goodness, just as Satan did in the heart of Eve. Through these deceptions, Satan tries to entice people into doing things and working according to their own knowledge, wisdom, and understanding, instead of obeying God and His word; even if what they decide to do ignores God's Word, is extraneous to God's Word, or may may even be against the instructions of God, as happened with Eve. In contrast to this, the preaching and teaching that is from God and given under the direction and guidance of the Holy Spirit will have salvation, the forgiveness of sins, humility, submission, peace, love, mutual fellowship and unity, things about God and the Lord Jesus, etc. and not deceptive persuasive words (Colossians 2:2-4). The true Christian preacher, preaching and teaching under the guidance of the Holy Spirit, will never bring any new or non-Biblical teachings and doctrines. Rather, he will preach and teach us to remain in and obey the things already given in God’s Word. He will also emphasize never to deviate from the teachings of God’s Word into any kind of worldly philosophy, traditions of men, and other deceitful things (Colossians 2:6-8).


As it says in 2 Corinthians 11:3, Satan uses cunningness and deception to place and plant his wrong preaching and false teachings amongst the Believers. To preach and propagate his deceit and tricks, he and his followers present themselves and behave, not as those opposed to Christ and Christians, but as the followers of Christ, For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan, transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works (2 Corinthians 11:13-15). Therefore, to recognize these false preachers and their wrong teachings, it is essential to examine and evaluate every preacher and teacher, and their messages, minutely from the Word of God, verify them and only then accept them. Else as Satan deceived Eve into falling into sin, he will do the same with us. From the next article onwards we will start considering the three forms of wrong teachings mentioned in 2 Corinthians 11:4.


If you are a Christian Believer, then God has given you this time and opportunity to examine and evaluate your Christian life and faith, check your state of spiritual maturity and carry out whatever corrections are needed. Bear in mind that when Eve was deceived and she fell into sin, and after her, Adam too did the same, there was no evil, no sin present on earth. Adam and Eve were pure and holy, they used to regularly fellowship with God and converse with Him. Still, they got deceived by Satan and fell into sin. There is no Christian Believer who can truthfully claim “I never commit any sin” - anyone who makes this claim is unaware of the truth of God’s Word and makes God a liar (1 John 1:8-10). Therefore, now, while you have the time and opportunity, examine yourself, and in accordance with 1 John 1:9, ask for God’s forgiveness and set yourself right with God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 13 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 39

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

    

    हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं कि पापों के लिए पश्चाताप और सुसमाचार में विश्वास करना, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के आवश्यक भाग हैं। दोनों ही बातें अनिवार्य हैं और साथ मिल कर एक कार्यकारी इकाई बनाती हैं, एक के बिना दूसरी अधूरी एवं अप्रभावी है। लोगों को सच्चे और बाइबल के अनुसार सही सुसमाचार, जिसका मर्म या सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 और गलतियों 1:4 में दिया गया है, में विश्वास करने से रोकने के लिए शैतान उसके स्थान पर किसी मनगढ़ंत सुसमाचार को लाने का प्रयास करता है, या फिर लोगों द्वारा सुसमाचार में अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार बातें डाल कर उसे बिगाड़ने का प्रयास करता है। हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-4 से देखा है कि वास्तविक सुसमाचार क्या है, और अब हम 1 कुरिन्थियों 15:1-2 से सुसमाचार में दृढ़ बने रहने और उसे थामे रहने के बारे में दिए गए निर्देश पर विचार कर रहे हैं; क्योंकि, जैसा यहाँ पर लिखा गया है, जो ऐसा नहीं करते हैं, वो वे लोग होते हैं जिनका विश्वास व्यर्थ है। हाल ही के पिछले कुछ लेखों में, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से ऐसे कुछ लोगों के उदाहरणों को देखा है जिन्होंने ऐसा व्यर्थ विश्वास किया था, अर्थात, उन्होंने प्रभु के अनुयायी, उसके विश्वासी होने का दावा तो किया, किन्तु विभिन्न परिस्थितियों ने उनके दावे की व्यर्थता को प्रकट कर दिया, और किसी न किसी कारण से वे लोग प्रभु तथा उसके लोगों से दूर चले गए। उनके जीवनों और उदाहरणों से, हमने ऐसे नकली विश्वासी लोगों के कुछ लक्षणों को सीखा था। आज हम इसी व्यर्थ विश्वास के बारे में कुछ और देखेंगे, कि कलीसिया पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है।

    प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दौरान, बुरे बीज के दृष्टान्त (मत्ती 13:24-30) के द्वारा चेतावनी दी थी कि शत्रु आ कर स्वामी के खेत में बुरे बीज बो देगा, और वह ऐसा तब करेगा जब स्वामी के सेवक सो रहे होंगे (मत्ती 13:25), अर्थात सचेत नहीं होंगे। जब भी मसीही विश्वासी और उनके अगुवे, विशेषकर वे जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, निश्चिन्त और लापरवाह हो जाते हैं, और जो वचन प्रचार किया तथा सिखाया जा रहा है, उसका आंकलन नहीं करते हैं, जिसे करना परमेश्वर के वचन की शिक्षा है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), तब लोगों को बहकाने और भरमाने के लिए शैतान निश्चय ही झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इन झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों को कलीसिया में फैलाने के लिए जिन “बुरे बीजों” वो बोता है, वे झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले लोग होते हैं जो मसीह के प्रेरितों, ज्योतिर्मय स्वर्गदूत, और धर्म के सेवकों का रूप धर कर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। वे बहुत भक्त और धर्मी, तथा समर्पित विश्वासियों के भेस में आते हैं। ये घुसपैठिये झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आते हैं, जिससे कि कलीसिया में समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँ। उन्हें पहचानने का एक आधारभूत चिह्न है कि वे जो प्रचार करते और शिक्षाएँ देते हैं, वे सभी शारीरिक और साँसारिक बातों के बारे में होती हैं, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाई, भौतिक और नश्वर लालसाओं की पूर्ति आदि से सम्बन्धित; किन्तु उद्धार का सुसमाचार और उस से सम्बन्धित पापों से क्षमा तथा मसीह यीशु में विश्वास करना, उनकी शिक्षाओं में नहीं पाया जाता है।

    प्रेरित पौलुस ने इफिसुस की मण्डली के अगुवों से अपनी अन्तिम विदाई लेते समय उन्हें चेतावनी दी कि वे सचेत और सावधान रहें, क्योंकि बाहर से ‘फाड़ने वाले भेड़िये’ आएँगे, और कलीसिया के अन्दर से भरमाने वाली बातें करके शिष्यों को अपने पीछे खींचने वाले लोग उठेंगे (प्रेरितों 20:28-31); अर्थात ऐसे लोग जो औरों को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फंसाकर, परमेश्वर के वचन के नहीं बल्कि अपने ही पीछे चलने वाला बनाएँगे और विनाश में ले जाएंगे।

    इसी प्रकार से प्रेरित यूहन्ना ने भी चेतावनी दी कि बहुत से मसीह विरोधी उठ खड़े हुए हैं और कार्य कर रहे हैं; वे विश्वासियों में से ही निकल कर आए थे, किन्तु उन्हें छोड़ कर बाहर चले गए; और उन का प्रभु के लोगों के साथ बने न रहना ही इस बात का चिह्न है कि वे किस के लोग हैं (1 यूहन्ना 2:18-19)।

    इसलिए, नकली विश्वासियों के प्रचार और शिक्षाओं में पापों के लिए पश्चाताप, प्रभु यीशु में विश्वास, और उसे पूर्ण समर्पण की शिक्षा के न होने के साथ ही एक अन्य लक्षण भी होता है, जिससे हम उन्हें पहचान सकते हैं; यह दूसरा लक्षण है कि वे विश्वासियों की उन मण्डलियों में, जहाँ बाइबल की शिक्षाएँ दी जाती हैं, विभाजन करवाते हैं, गुट बनवा देते हैं, मण्डली को तोड़ने और अपने पीछे चलने वाले लोगों को लेकर निकल जाने के प्रयास करते हैं।

    इसीलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन में स्थिर बना रहे, और कम से कम मौलिक शिक्षाओं को तो अवश्य सीखे, जो करना आत्मिक उन्नति तथा मसीही जीवन के लिए अनिवार्य है। अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 15:1-4 सुसमाचार से सम्बन्धित एक और पक्ष को देखेंगे, और फिर उसके बाद हम एक दूसरे विषय, आरंभिक सिद्धान्तों पर जाएँगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 36

 

    We have been seeing in the previous articles that along with repentance from sins, believing in the gospel is are essential components of Biblical teachings related to the gospel. The two put together make a functional unit, one without the other is incomplete and ineffective. To prevent people from believing in the true Biblical gospel, which has been outlined in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, Satan tries to substitute it with a contrived false gospel, or pervert it by inducing people to add their own thoughts and understanding to it. We have considered from 1 Corinthians 15:1-4 what the gospel is, and now from 1 Corinthians 15:1-2, we are considering about the instructions to stand firm in it and hold fast to it; for as it has been written here, those who do not do so are those who have believed in vain. Over the past few articles, we have seen various examples from God’s Word the Bible, of people who had believed in vain, i.e., they had claimed to be the Lord’s followers and believers in Him, but various circumstances exposed the vanity of their claim, and for some reason or the other, they walked away from the Lord and His people. From their lives and examples, we had learnt certain characteristics of such pseudo-believers in the Lord. Today we will see more on this vain belief, how it effects the Church.

    The Lord Jesus had warned during his earthly ministry through the parable of the wheat and tares (Matthew 13:24-30) that the enemy will sow the tares in the Master’s field, and he will do so when the workers of the Master are sleeping (Matthew 13:25), i.e., are not alert. Whenever the Christian Believers and their Elders, especially those involved in the ministry of God’s Word, become complacent, and do not evaluate the word that is being preached and taught, as has been instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), Satan will surely bring in wrong teachings and false doctrines to mislead people away. The ‘tares’ that he plants in the Church to spread these wrong teachings and false doctrines, are brought in as false prophets, deceitful workers who come as apostles of Christ, ministers of righteousness, angel of light (2 Corinthians 11:13-15). They will come as very godly, committed believers. These infiltrators will bring in wrong teachings and false doctrines to create problems in the Church. One basic way to recognize them and their teachings is that they will preach and teach about physical and worldly things, about worldly prosperity, physical healings, fulfilling of temporal and physical desires, etc., but the gospel of salvation through repentance for sins and faith in the Lord Jesus Christ will be missing from their teachings.

    The Apostle Paul, bidding a final farewell to the elders of the Church in Ephesus, warned them to take heed and be careful, since ‘savage wolves’ will come from outside, and from within the Church men speaking perverse things will rise to draw the disciples to themselves (Acts 20:28-31), i.e., lead people away from the truth into wrong teachings and false doctrines, into following them instead of following God’s Word, and take them into destruction.

    Similarly, the Apostle John warned that many antichrists have already come and are at work; they rose up from amongst the Believers, but left them and moved out; their not being willing to continue with the people of God is an indicator of who they belong to (1 John 2:18-19).

    So, in the teachings and preaching of the false believers, besides repentance for sins, faith in the Lord Jesus, and submission to Him being missing, another characteristic that helps us identify them is that they create divisions and factions in the congregation, try to break it up, gather their own followers and lead them away from the Church that professes and practices true Biblical teachings.

    That is why it is essential for every Christian Believer to be well grounded in God’s Word, and learn at least the basic teachings necessary for spiritual growth and Christian living. In the next article we will see one more aspect of the gospel from 1 Corinthians 15:1-4, and then we will take up the second topic of elementary principles.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well