ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Deceive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Deceive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 10 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 33 - Altering God’s Word - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 33 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 33 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 18

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 2

 

पिछले लेख से हमने शैतान की एक और युक्ति, जिसके द्वारा वह मसीही विश्वासी से परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की उसकी ज़िम्मेदारी के निर्वाह में गलती करवाता है, के बारे में देखना आरम्भ किया है। यह युक्ति है परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करना, जिस कारण से वह वचन भ्रष्ट हो जाता है। हमने देखा था कि मुख्यतः दो तरीके होते हैं जिन के द्वारा यह फेर-बदल किया जाता है। पहला तो जान-बूझ कर किया गया होता है, जिसका प्रमाण और उदाहरण कुछ डिनॉमिनेशंस, मतों, और संप्रदायों द्वारा बाइबल के अपने ही बनाए संस्करणों के उपयोग द्वारा मिल जाता है। गलत प्रचार और शिक्षाएँ देने तथा पालन करने वाले इन लोगों ने बाइबल के लेखों में फेर-बदल कर के बाइबल को उनकी अपनी धारणाओं और शिक्षाओं के अनुरूप बना लिया है, और वे अपने इन संस्करणों को ही सही और सच्चा बता कर लोगों को गलत धारणाओं और शिक्षाओं में फँसाते हैं।

 

दूसरा तरीका वह है, जिसे पहचानना, समझना, और मानना कठिन है; इसमें शैतान परमेश्वर के समर्पित लोगों से ही परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करवाता है। शैतान यह कार्य उनके द्वारा चुपके से और चालाकी से बाइबल के वाक्यांशों और भागों का उस तरह से, उस अभिप्राय और उद्देश्य के लिए उपयोग करवाता है, जो उनके लिए बाइबल में दिए या कहे ही नहीं गए हैं; अर्थात्  बाइबल की बातों का, बाइबल से बाहर की बातों के लिए और अनुचित अभिप्राय से उपयोग करवाना। परमेश्वर के वचन में इस प्रकार से फेर-बदल करने की बहुत दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि यह अकसर कलीसिया के ज्ञानवान अगुवों और ज़िम्मेदार लोगों के द्वारा, अनजाने में ही करवा दिया जाता है। परमेश्वर के प्रति अपनी भक्ति, प्रेम, और श्रद्धा व्यक्त करने के प्रयासों में, इस बात का एहसास किए बिना कि शैतान ने किस प्रकार से उन लोगों का दुरुपयोग किया है, वे परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट कर बैठते हैं। उन्हें यही लगता रहता है कि वे अपनी धारणाओं और व्यवहार के द्वारा परमेश्वर का आदर और महिमा कर तथा सिखा रहे हैं, परमेश्वर से आशीषों को कमा रहे हैं; जब कि वास्तव में वे वचन को भ्रष्ट करने और उसके दुरुपयोग के द्वारा परमेश्वर की अप्रसन्नता और उसके दुष्परिणाम स्वयं भी अर्जित कर रहे हैं, तथा औरों से भी करवा रहे हैं।


इस दूसरी शैतानी युक्ति को तब ही समझा और पहचाना जा सकता है जब हम हमेशा इस युक्ति से संबंधित बाइबल की बातों को ध्यान और स्मरण रखें, और किसी भी मनुष्य द्वारा प्रचार किए जाने वाले किसी भी सन्देश अथवा शिक्षा को स्वीकार करने से पहले, उसे वचन की बातों के आधार पर जाँच परख लें। चाहे वह प्रचार करने वाला कोई भी क्यों न हो, कितना ही ख्याति प्राप्त और आदरणीय क्यों न हो, और उसके विश्वास, बाइबल के ज्ञान, और परमेश्वर के वचन से प्रचार करने, उसे सिखाने के लिए उसकी कितनी भी सराहना क्यों न होती हो।


इस गलती में फँसने से बचने के लिए हमें जिन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें हमेशा उपयोग करते रहना चाहिए, वे हैं:

  • कभी भी किसी भी मनुष्य को अचूक, कभी गलती न करने वाला नहीं समझें। हम परमेश्वर के भक्त लोगों के उदाहरणों से देख चुके हैं कि कैसे उन्होंने भी परमेश्वर के वचन से संबंधित बहुत बड़ी-बड़ी गलतियाँ की हैं, जिस कारण उनके अपने जीवनों में तथा औरों के जीवनों में घोर समस्याएँ आई हैं। मनुष्य का उसकी वास्तविकता से अधिक, और शैतान का उसकी वास्तविकता से कम आँकलन करना, नि:सन्देह ही देर-सवेर होने वाले नाश का कारण होता है (1 कुरिन्थियों 10:12)।

  • प्रचारक और शिक्षक चाहे कोई भी क्यों न हो, आप तो यही ठान कर रखिए कि दिए जाने वाले सन्देश को स्वीकार और पालन करने से पहले, तथा औरों तक उसे पहुँचाने से पहले, उसे परमेश्वर के वचन से जाँचना और परखना अनिवार्य है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।

  • हमेशा यह याद रखें कि एक मसीही विश्वासी अपने कार्य में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन द्वारा ही सफल हो सकता है। प्रभु यीशु मसीह के शब्दों में, परमेश्वर पवित्र आत्मा, “सत्य का आत्मा है” (यूहन्ना 14:17; 15:26; 16:13), और इसलिए वह कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ संलग्न नहीं होगा जो बाइबल का सत्य नहीं है। दूसरी बात, पवित्र आत्मा की सेवकाई मसीही विश्वासियों की सहायता करना है। वह यह कार्य अपने द्वारा कोई नए दर्शन देने या नए सिद्धांत सिखाने के द्वारा नहीं करता है, वरन प्रभु यीशु मसीह ने जो बताया और सिखाया है उसे ही मसीही विश्वासियों के ध्यान में लाने के द्वारा करता है (यूहन्ना 14:16, 26; 16:13-14)। इसलिए बाइबल की बातों से संबंधित ऐसी कोई भी शिक्षा, जो उसकी संपूर्णता में बाइबल में पहले से ही दिए गए और लिखवाए गए वचन के अनुसार नहीं है; अर्थात्, परमेश्वर और भक्ति से संबंधित कोई भी बात जो बाइबल की बातों से ज़रा भी भिन्न है, बाइबल के सत्य के पूर्णतः अनुरूप नहीं है, वह कभी भी पवित्र आत्मा की ओर से नहीं होगी, वह केवल शैतान की ओर से ही हो सकती है।

  • हमें 2 पतरस 1:3-4 में स्पष्ट लिख कर दिया गया है कि प्रभु यीशु मसीह की पहचान में होकर, सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, वह परमेश्वर ने पहले से ही मसीही विश्वासियों को दे दिया है। प्रेरित पतरस ने, पवित्र आत्मा की अगुवाई में इसे भूत-काल में लिखवाया है, अर्थात्  जिस समय पतरस ने इसे लिखवाया था, उस से पहले ही मसीही विश्वासियों को जीवन और भक्ति से सम्बन्धित सभी बातें परमेश्वर द्वारा दी जा चुकी थीं। परमेश्वर का वचन पूर्ण है, उसमें कोई त्रुटि या कमी नहीं है, और सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89, 160)। परमेश्वर उसमें कभी कोई सुधार या परिवर्तन नहीं करेगा, उसमें कभी कुछ नया नहीं जोड़ेगा। इसलिए यह असंभव है कि वह मसीही विश्वासियों द्वारा मानने के लिए अपने लिखित वचन के अतिरिक्त कोई नया दर्शन या प्रकाशन देगा। ऐसा कोई भी “नया दर्शन या प्रकाशन” परमेश्वर के वचन को बिगाड़ने और भ्रष्ट करने के शैतानी प्रयास के अतिरिक्त और कुछ नहीं हो सकता है।

 

इसलिए यदि कोई बाइबल में लिखी बात और तथ्यों का तो उपयोग कर रहा है, किन्तु उन्हें ऐसे अर्थ और तात्पर्य दे रहा है जो उनके बारे में बाइबल में पहले ही लिखे गए के अनुरूप नहीं हैं, उस से भिन्न हैं; और उन बातों को उन तरीकों और उन उद्देश्यों के लिए उपयोग करने को कह रहा है जिनके लिए बाइबल में उनके बारे में नहीं लिखा गया है, तो फिर ऐसी प्रत्येक शिक्षा और प्रचार झूठे हैं, गलत हैं, शैतानी हैं, और उन का पालन नहीं किया जाना चाहिए। चाहे कोई भी इन बातों को कहे और सिखाए, और चाहे वह इन्हें परमेश्वर के प्रति भक्ति, विश्वास, प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए उपयोग क्यों न करे।

 

पौलुस द्वारा गलातियों 1:8-9 में ज़ोर देकर कही गई बात का ध्यान रखें, “परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो। जैसा हम पहिले कह चुके हैं, वैसा ही मैं अब फिर कहता हूं, कि उस सुसमाचार को छोड़ जिसे तुम ने ग्रहण किया है, यदि कोई और सुसमाचार सुनाता है, तो श्रापित हो। अब मैं क्या मनुष्यों को मनाता हूं या परमेश्वर को? क्या मैं मनुष्यों को प्रसन्न करना चाहता हूं?” दूसरे शब्दों में, शैतान में वह सामर्थ्य है कि पौलुस जैसे लोगों और स्‍वर्गदूतों से भी, उन्हीं के द्वारा पहले से ही कही गई बातों से भिन्न बातें कहलवा दे। और इसीलिए वह ज़ोर देकर आग्रह करता है कि पवित्र आत्मा द्वारा पहले से परमेश्वर के वचन में जो लिखवा दिया गया है, उसके अतिरिक्त, उसके बाहर किसी अन्य बात पर विश्वास नहीं करना है।


अगले लेख में हम यह समझने के लिए कि बाइबल की बातों का, बाइबल से बाहर की, तथा अनुपयुक्त बातों का समर्थन करने के लिए कैसे दुरुपयोग उपयोग किया जाता है, वचन में से और आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 33 - Be Stewards of God’s Word – 18 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 2

 

Since the previous article we have begun to see another of Satan’s strategies to make the Christian Believer falter in his stewardship of God’s Word, by altering God’s Word, and thereby corrupting it. We had seen that basically there are two ways in which this alteration and corruption is done, one is deliberately, as is evidenced in the copies of the Bible used by some denominations, sects, and cults preaching and practicing their own, wrong doctrines and teachings about Christianity. They have altered the text of God’s Word, to make it appear supportive of their wrong doctrines and teachings, and they claim that their version of the Bible is the correct version; preach and teach from it and entangle people.

 

The second ploy, one that is difficult to discern, understand and accept, by which Satan makes God’s committed people alter God’s Word. Satan does this through subtly inducing them to use Biblical phrases and portions in manners and with meanings and implications not associated with them in the Bible; i.e., use Biblical texts in an unBiblical way. The very unfortunate aspect of this method of altering God’s Word and thereby corrupting it is that most often this happens inadvertently through the knowledgeable leaders and elders of the Church. In their efforts to express godliness, their love and reverence towards God, and without realizing how Satan has cleverly misused them, they end up corrupting God’s Word. They assume that through their concepts and actions they are honoring and exalting God, teaching the same to others, and are being blessed by God for their efforts; whereas in reality, by corrupting and misusing God’s Word, they actually are incurring the displeasure of God and its harmful consequences for themselves, and getting others also to do the same.


This second devious ploy can only be understood and discerned if we always remember certain related teachings from the Bible about this, and make it a point to apply them before accepting anything being preached and taught by any man. No matter how popular and well appreciated he may be for his faith, Bible knowledge, and ability to preach and teach from the Word of God.


The things that we always need keep in mind, and always keep applying practically are:

  • Never consider any person, whoever he may be, as infallible and incapable of making mistakes. We have seen from the lives of godly men, how they made gross errors related to God’s Word, bringing problems in their own, and other’s lives as well. Overestimating man, and underestimating Satan is a sure-shot recipe for imminent disaster (1 Corinthians 10:12).

  • No matter who the preacher or teacher may be, always make it a point to first cross-check from God’s Word anything and everything that is preached and taught, before accepting it, obeying it, and passing it on to others (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21).

  • Always remember that a Christian Believer can only be successful in his work and ministry for God through the guidance and help of the Holy Spirit. God the Holy Spirit, in the words of the Lord Jesus, is the “Spirit of Truth” (John 14:17; 15:26; 16:13), and therefore will never be associated with anything that is not the Biblical truth. Secondly, the ministry of the Holy Spirit is to help the Christian Believers, not by giving them any new revelations from His side, but only through reminding the Christian Believers about what the Lord Jesus has taught and said (John 14:16, 26; 16:13-14). Therefore, any teaching related to Biblical things, that is not completely in accordance with what has already been given in the Bible, i.e., anything about God and godliness that is at variance from the Bible, is Biblically untrue, will never be from the Holy Spirit. Hence, it can only be from Satan.

  • We have it categorically stated to us in 2 Peter 1:3-4, that through the knowledge of the Lord Jesus, God has already given to us everything that pertains to life and godliness. The Apostle Peter, under the guidance of the Holy Spirit, had this written in the past tense, i.e., at the time Peter got it written, everything pertaining to life and godliness had already been given to the Christian Believers. God’s Word is inerrant, complete, and forever settled in heaven (Psalm 119:89, 160). God will never make any modifications in it, and will never add anything to it. Hence it is impossible that God will give any new revelations outside of His already given word, for Christians to follow. Any such “new revelations” cannot be anything but satanic attempts to undermine and subvert God’s Word.

 

Therefore, if anyone is using Biblical texts and facts, but giving them meanings and implications that are not in accordance with what already has been written about them in the Bible, and teaching to use them in ways and for purposes not spoken about them in the Bible, then every such teaching and preaching is false, satanic, and is not to be followed. No matter who it is who says those things, and even if he says and teaches them as an expression of godliness, and of faith, love and reverence for God.

 

Remember Paul’s exhortation in Galatians 1:8-9 “But even if we, or an angel from heaven, preach any other gospel to you than what we have preached to you, let him be accursed. As we have said before, so now I say again, if anyone preaches any other gospel to you than what you have received, let him be accursed.” In other words, Satan is capable of inducing even people like Paul and even the angels, to start saying and preaching things other than what they have already said. And so he exhorts to not believe and accept anything other than what has already been given by God the Holy Spirit in the Word of God.


In the next article we will see some more about this to understand how Biblical things can be misused to imply UnBiblical and false things.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 23 - Improper Behavior Towards God’s Word - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

पिछले लेख में हमने शैतान की उस युक्ति को देखा था जो उसने, पाप को सृष्टि और मानवजाति में प्रवेश दिलवाने के लिए, हव्वा के विरुद्ध सफलतापूर्वक उपयोग की थी। युक्ति है कि एक बौद्धिक चर्चा आरंभ कर के परमेश्वर और उसकी बातों के बारे में सन्देह उत्पन्न किए जाएँ, ज्ञान और तर्कों के आधार पर परमेश्वर को अविश्वासयोग्य दिखाया जाए, और विश्वासी को भरमा कर उसे अपनी ही योग्यताओं और क्षमताओं के अनुसार चलने के लिए उकसाया जाए, और फिर उसे इस भ्रम में डाला जाए कि परमेश्वर ने उस से कुछ ऐसा रोक कर रखा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और परमेश्वर उसे वह नहीं दे रहा है; और इसलिए कुछ अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हमेशा ही परमेश्वर ही की बात मानते रहने की बजाए अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार भी निर्णय लेना चाहिए। इस युक्ति के कार्यकारी होने के लिए सबसे आवश्यक भाग है विश्वासी का परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा रखना।

 

आज हम बाइबल में से तीन स्थानों से, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के उदाहरणों से देखेंगे, कि अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के लिए भी कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन तीनों उदाहरणों में, परमेश्वर के धार्मिक लोगों ने अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह किया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे बातें परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती हैं।


  • परमेश्वर के प्रति सचमुच समर्पित और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण, अय्यूब के मित्र हैं। ये लोग, परमेश्वर के नाम से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार, अय्यूब पर दोष लगाते रहे थे कि उसने परमेश्वर के विरोध में कुछ किया होगा इसीलिए उस पर यह दण्ड आया, और उसे वह सहना पड़ रहा था, जो कि वह सह रहा था। अपनी समझ के अनुसार, वे परमेश्वर के पक्ष में होकर बोल रहे थे। किन्तु अय्यूब की बातों के विपरीत, उन्होंने परमेश्वर के गुणों और चरित्र के अनुसार बात नहीं की थी, जैसी की अय्यूब ने की थी; यद्यपि उसने अपने ऊपर आए हुए दुखों के लिए शिकायत की और अपने बचाव के लिए अपने पक्ष में तर्क दिए। उन मित्रों की बुद्धि और समझ ने परमेश्वर के सत्यों के प्रति उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया था। इसीलिए, परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था; किन्तु उसने यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि उनके साथ क्या किया जाए। अय्यूब ने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें दण्ड से बचा लिया (अय्यूब 42:7-10)।

  • पौलुस, प्रभु यीशु के साथ उसके साक्षात्कार और परिवर्तन से पहले एक बहुत उत्साही फरीसी था। उसके विचार और दृष्टिकोण से, प्रभु यीशु के अनुयायियों, मसीही विश्वासियों, जिन्हें वह विधर्मी समझता था, उनके पीछे जाकर उनके विरोध में कार्य करने के द्वारा, वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। यद्यपि वह परमेश्वर से प्रेम रखता था, उसके लिए उत्साही था, और उसकी सेवा करना चाहता था; लेकिन फिर भी परमेश्वर के वचन के प्रति उसकी अपनी शिक्षा, व्याख्या, और समझ गलत थे। पौलुस की इस गलत समझ ने उसे क्रूर, अधर्मी रवैया दिया था, और वह भी परमेश्वर के लोगों ही के विरुद्ध।

  • पतरस ने, अपनी समझ और दृष्टिकोण के अनुसार जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देते हुए, बजाए इसके कि प्रभु से उस असमंजस में डालने वाली बात को समझाने के लिए कहता जो प्रभु अपने शिष्यों से कह रहा था, अनुचित निर्णय लिया, और प्रभु को ही डाँटने लगा, क्योंकि प्रभु आने वाले समय में अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात कर रहा था। इसीलिए प्रभु को उससे कड़ाई से व्यवहार करना पड़ा, तीखी डाँट लगा कर उसे उसका सही स्थान दिखाना पड़ा (मत्ती 16:21-23)।

 

हो सकता है कि परमेश्वर की बात हमेशा ही स्पष्ट न हो, किन्तु वह कभी गलत नहीं होता है। इसके विपरीत, मनुष्य, चाहे वह प्रभु यीशु का सच्चा और समर्पित अनुयायी ही क्यों न हो, परमेश्वर के कहे पर भरोसा रखने के स्थान पर अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार चलने से बड़ी आसानी से अनजाने में ही परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार में जा सकता है, इस भ्रम में पड़े हुए कि वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा है, परमेश्वर का आदर कर रहा है। यदि हम इस मूल धारणा पर विश्वास रखने के साथ आरम्भ करें कि परमेश्वर का वचन हमेशा ही सही होता है और सर्वोत्तम होता है, और हमेशा ही यह ठान कर रखें कि अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने की बजाए हमेशा परमेश्वर पर भरोसा रखते हुए उसके वचन की आज्ञाकारिता के अनुसार ही चलेंगे, तो फिर कोई भी बात चाहे जितनी भी असमंजस में डालने वाली, समझ से बाहर क्यों न हो, हमें गिरा नहीं सकेगी; हम परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी बने रहेंगे, और शैतान के लिए हमें भरमाना और गिराना असम्भव नहीं तो बहुत कठिन तो अवश्य ही हो जाएगा।


हम अगले लेख में भी इसी विषय पर विचार करना ज़ारी रखेंगे, तथा शैतान की भरमाने और धोखा देने की युक्तियों के कुछ अन्य उदाहरणों को देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 23 - Be Stewards of God’s Word – 8 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 3

 

In the previous article we had seen Satan’s strategy that he had successfully used against Eve to bring sin into the creation and into mankind. The strategy is to start an intellectual discussion, create doubts about God and things related to Him, through knowledge and logical arguments make God seem untrustworthy, seduce the Believer into trusting his own abilities, then make him think that God has held things back what ought to have been given, and is not giving it;  and therefore, to achieve a seemingly greater benefit or gain, it is better to go by one’s own intellect and reasoning rather than always and only obey God. The crucial component of this strategy is the Believer’s relying on one’s intellect instead of obedience to God. 

Today we will see from three places, from the example of godly persons in the Bible, how flawed and disastrous this reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. In all three examples, godly persons, because of trusting their own thinking and reasoning, were actually doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. They illustrate a very little-known Biblical fact, something that is hardly ever realized by most Christians, that not only things said contrary to God, but even things said in favour of God, but not in accordance with His truth and facts about Him, are unacceptable to God.


  • A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. They, in the name of God, using their intellect and reasoning, accused Job of being contrary to God; and therefore, suffering what he was suffering. According to their understanding, they had spoken in favor of God. But unlike Job, they had not actually spoken in accordance with the attributes and characteristics of God, as Job had; even though Job had complained about what he had to suffer and had spoken his defense of himself. Their intellect and reasoning had blinded their minds to the truths about God. Therefore, God wanted to punish them; but left it to Job, to decide their fate. Job prayed for them and had them delivered from their punishment (Job 42:7-10).

  • Paul, before his encounter with the Lord Jesus and conversion, was a very zealous Pharisee. From his point of view, according to his understanding, by going after the Christian Believers, i.e., the followers of Christ Jesus, whom he saw as heretics, by destroying them, he was working for God (Acts 26:9-10). Though he loved the Lord and was zealous for Him, wanting to serve Him; yet his interpretation, learning, and understanding of God's Word was faulty, and Paul’s this intellectual reasoning gave him his cruel, ungodly attitude, that too towards the followers of the Lord God.

  • Peter going by his own reasoning and understanding and reacting hastily, instead of asking the Lord to clarify to the disciples the perplexing situation that the Lord was talking to them about, acted inappropriately, and rebuked the Lord Jesus for talking about His impending arrest, torture, and death; and the Lord had to put him in his place through a strong rebuke (Matthew 16:21-23).

 

God’s ways may not always be clear, but He is never wrong. On the other hand, man, even a committed follower of the Lord, by trusting his own intellect rather than trusting what God says, inadvertently, can easily get on the wrong side of God, while continuing to think he is working for God, honoring God. If we start off on the basic premise that God’s Word is always right and always the best, and make it a point to trust and obey God’s Word instead of our own intellect and reasoning, no matter how perplexing the situation may be, Satan will have a very hard time, if not be impossible for him to lead us astray, and we will be good stewards of God’s Word.


We will continue with the same topic in the next article as well, and see some other examples of Satan’s tactics to deceive and mislead people.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 18 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 100 - Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 100 - अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (3)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 100

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (3)

    पिछले लेख में हमने परमेश्वर के वचन के आधार पर कुछ बातों को देखा था कि क्यों "अन्य भाषाओं" में बोलना प्रार्थना की भाषा, या परमेश्वर से बातें करने की भाषा नहीं हो सकता है।  हमने यह भी देखा था कि अपनी इस गलत शिक्षा को सही ठहराने के लिए ये लोग किस प्रकार परमेश्वर क वचन को तोड़ते-मरोड़ते हैं, उसकी गलत व्याख्या करते हैं, उसका दुरुपयोग करते हैं। आज हम इसी विषय को ज़ारी रखते हुए, वचन से इस बारे में कुछ और बातों को देखते और समझते हैं। 

    यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि 1 कुरिन्थियों 12:7 में लिखा है कि पवित्र आत्मा के द्वारा दिए जाने वाले आत्मिक वरदान “सब के लाभ पहुँचाने” के उद्देश्य से दिए जाते हैं। इस बात के अनुसार 1 कुरिन्थियों 14:4 में बताया गया है कि वे व्यर्थ की अन्य-भाषाएं बोलने वाले ऐसा करने के द्वारा केवल अपनी ही उन्नति करते, कलीसिया की नहीं। और यदि वर्तमान में उनका अपनी प्रार्थनाओं या आशीष के लिए अन्य-भाषा में बोलने का यह दावा सही होता, तो फिर वचन की शिक्षाओं के विरुद्ध होता, वचन में विरोधाभास (contradiction) ले आता - जो वचन के पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा से लिखे जाने के कारण संभव नहीं है। इसलिए यह स्पष्ट है कि अन्य-भाषाओं में बोलना किसी के भी, कैसे भी व्यक्तिगत प्रयोग अथवा लाभ या उन्नति के लिए हो ही नहीं सकता है। अन्य-भाषा में बोलना तब ही सही और जायज़ होगा जब वह सभी लोगों के लाभ और कलीसिया की उन्नति के लिए हो; और यह तभी हो सकता है जब उस भाषा में कही जाने वाली बातें मनुष्यों द्वारा भी समझी और सीखी जा सकें, केवल ‘परमेश्वर से की गई बातें’ न हों।

    पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस प्रेरित ने यहाँ यह भी लिखा है, मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यवाणी करो: क्योंकि यदि अन्य अन्य भाषा बोलने वाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यवाणी करने वाला उस से बढ़कर है (1 कुरिन्थियों 14:5)। गलत शिक्षाएं फैलाने वाले ये लोग इस पद के केवल आरंभिक वाक्य “मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो...” को ही लोगों के सामने रखते हैं, और कहते हैं कि यह वचन ही की शिक्षा है कि सभी को अन्य-भाषाओं में बोलना चाहिए। किन्तु वे उससे आगे के वाक्य “... परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यवाणी करो: क्योंकि यदि अन्य अन्य भाषा बोलने वाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यवाणी करने वाला उस से बढ़कर है” की पूर्णतः अनदेखी कर देते हैं, क्योंकि यहाँ स्पष्ट लिखा है कि यदि अन्य-भाषा में बोली गई बात का कलीसिया के लिए अनुवाद न किया जाए, तो अन्य-भाषाओं में बोलने से बेहतर भविष्यवाणी करना है। अब, जब ये स्वयं ही नहीं जानते हैं कि वे क्या बोल रहे हैं, तो फिर कोई अनुवाद कैसे हो सकता है? और फिर, ये ‘अन्य-भाषा’ में बोलने वाले तो इसे अपने निज लाभ के लिए, अपने बड़ाई और महत्व को दिखाने के लिए उपयोग करते हैं न कि औरों के लाभ और कलीसिया की उन्नति के लिए; तो फिर वे इस पद के सामने कैसे खड़े रह सकते हैं? हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि वचन में “भविष्यवाणी करने” का अर्थ हमेशा ही भविष्य की बातें बताना ही नहीं है, वरन लोगों के समक्ष बोलना, उन्हें परमेश्वर के वचन की शिक्षाएं देना है। अब यह प्रकट है कि पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस के इच्छा यही है कि निरर्थक अन्य-भाषाएँ बोलने के स्थान पर प्रभु के लोगों में वचन को सीखने और उसे औरों को सिखाने की अभिलाषा होनी चाहिए। दूसरों को वचन की सही शिक्षा देना अन्य-भाषा बोलने से अधिक उत्तम और परमेश्वर को अधिक पसंद कार्य है (2 तिमुथियुस 2:14-16)।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 100

English Translation

Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (3)

    In the previous article we had seen some things on the basis of God's Word, that why "speaking in tongues" cannot be a prayer language, or a language to directly converse with God. We had also seen how, to justify their false teachings, these people twist and manipulate God's Word, misinterpret and misuse it. Today we will continue with this topic and see some other related things.

    Another thing to take note is that, as written in 1 Corinthians 12:7, every spiritual gift given by the Holy Spirit is “for the benefit of all.” On this basis it has been written in 1 Corinthians 14:4 that those who speak in ‘tongues’ in a vain manner, only edify themselves, not the church. If the present day claim of these people regarding ‘tongues’ being a ‘prayer language’ or a language to ‘converse with God’ and be blessed were to be correct, then this using a spiritual gift for personal benefit would bring in a contradiction in God’s Word - which is not possible since God’s Word has been written with the inspiration and guidance of the Holy Spirit. Therefore, it is apparent that speaking in ‘tongues’ can never be for any person’s personal benefit, and its use can only be justified and true when it is used for the benefit of others and edification of the Church. This can only happen if what is spoken in that so-called super-natural language does not remain a secret, unknown, incomprehensible conversation with God, but can also be understood and learnt by others.

    Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul also wrote, I wish you all spoke with tongues, but even more that you prophesied; for he who prophesies is greater than he who speaks with tongues, unless indeed he interprets, that the church may receive edification (1 Corinthians 14:5). But these people are experts at misusing God’s Word and spreading false teachings; they only use the first part of this verse, “I wish you all spoke with tongues…” only place this portion before the people, and then claim that it is the teaching of God’s Word that people should speak in tongues. But they deliberately ignore the rest of this verse “...but even more that you prophesied; for he who prophesies is greater than he who speaks with tongues, unless indeed he interprets, that the church may receive edification”, because it is very clearly written here that more than speaking in tongues, one should prophesy. It is also clearly written that unless what is spoken in ‘tongues’ is translated for the Church, he who prophesies is greater than the one who speaks in ‘tongues’. When they themselves do not know what they are saying, how can there be any translation of what they are saying? And, anyways, these speakers in ‘tongues’ want to use it for personal benefit, to show-off to others, not for the benefit of others and edification of the Church; so how then can they hold their grounds in facing this verse? We have already seen in the earlier articles that “to prophesy” does not necessarily mean to foretell the future, but it often means to speak before others and teach them the Word of God. So, it is evident from this verse that through Paul, the Holy Spirit is saying that instead of vainly speaking in incomprehensible, meaningless ‘tongues’, God’s people should be more interested in learning God’s Word and desirous of teaching it to others. To correctly teach the Word of God is a far more noble work, one that God likes and prefers over the vain speaking in ‘tongues’ (2 Timothy 2:14-16).

    If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74 - Verify all Teachings (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 - शिक्षाओं को जाँचना (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 74 

Click Here for the English Translation

सभी शिक्षाओं को परखने और जाँचने की अनिवार्यता (2)


पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि लोगों को वास्तव में परमेश्वर के पीछे चलने से रोकने के लिए उन्हें बहका कर गलत सिद्धान्तों और झूठी शिक्षाओं में फँसा दे। शैतान उन्हें यह विश्वास करने के लिए भरमा देता है कि वे परमेश्वर के मार्ग पर चल रहे हैं, जबकि वास्तव में वे बहकाए जाकर गलत मार्ग पर डाल दिए गए हैं, और परमेश्वर से दूर चलते चले जा रहे हैं। यह इसलिए होने पाता है क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होने, वचन को पवित्र आत्मा से सीखने की बजाए, लोगों से सीखने और मनुष्यों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति रखते हैं। इसलिए यह अनिवार्य है कि विश्वासी पवित्र आत्मा की अधीनता में परमेश्वर के वचन को सीखें, और प्रत्येक सन्देश एवं शिक्षा को परमेश्वर के वचन से जाँचने-परखने, उसकी पुष्टि करने के बाद ही स्वीकार करने  की आदत बना लें, चाहे प्रचार या शिक्षा देने वाला कोई भी प्रचारक अथवा शिक्षक क्यों न हो। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे। 

यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 की यह बात हम मसीही विश्वासियों के लिए ध्यान देने और समझने की बात है, क्योंकि इसमें शैतान की इस युक्ति को पहचानने और उसमें फँसने से बचने का मार्ग दिया गया है। शैतान की बातें चतुराई की बातें होती हैं, जो उसी प्रकार से मसीही विश्वासियों के मनों में भी परमेश्वर, उसके प्रेम, उसके वचन, उसकी योजनाओं, उसकी भलाई, आदि के विषय में संदेह उत्पन्न करती हैं, जैसे हव्वा में हुआ था। उसकी ये चतुराई की बातें लोगों को वचन के पालन के स्थान पर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार कार्य करने को उकसाती हैं, चाहे उनके ये कार्य परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने वाले, उनके अतिरिक्त, या उनके फिर विरुद्ध ही क्यों न हों, जैसा उसने हव्वा के साथ किया था। इसकी तुलना में, जो शिक्षा, जो उपदेश प्रभु यीशु मसीह के विषय खरा होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन में दिया जाएगा, उसमें उद्धार, पापों की क्षमा, नम्रता और दीनता, समर्पण, शांति, प्रेम, आपस में गठे रहने, मसीह की पहचान और परमेश्वर के भेदो की बातें होंगी, लुभाने वाली बातें नहीं (कुलुस्सियों 2:2-4)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में संदेश देने वाला सच्चा मसीही शिक्षक या उपदेशक, अपने प्रचार और शिक्षाओं में कोई नई अथवा बाइबल से बाहर की बात नहीं लाएगा। वरन वह वचन में दी गई बातों में ही बने रहने और चलते रहने के लिए सिखाएगा, उन बातों से किसी हाल न हटने की, विशेषकर सांसारिक बातों, परंपराओं, तत्व-ज्ञान की बातों से बचकर चलने की शिक्षा देगा (कुलुस्सियों 2:6-8)।

जैसा यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 में लिखा है, अपनी धोखे और चतुराई की बातों को लोगों में फैलाने और उनके मध्य में बैठाने के लिए शैतान भ्रम और युक्तियों का प्रयोग करता है। वह अपने इस भ्रम और युक्ति का प्रचार और प्रसार करने के लिए अपने आप को और अपने लोगों को मसीह-विरोधी नहीं, वरन मसीहियों के समान बनाता और दिखाता है क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्त उन के कामों के अनुसार होगा (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इसलिए इन झूठे उपदेशकों और शिक्षकों और उनकी शिक्षाओं को पहचान लेने के लिए सभी शिक्षकों और वचन की सेवकाई करने वालों के संदेशों को वचन के अनुसार जाँचना, परखना, तथा पिछले लेख में दी गई पहचान करने की बातों के अनुसार उनका आँकलन करना और सही पहचान करने बाद ही स्वीकार करना अनिवार्य है। अन्यथा शैतान हव्वा के समान बहका और पाप में गिरा देगा। हम अगले लेख में 2 कुरिन्थियों 11:4 में उल्लेख किए गए गलत शिक्षाओं के तीन प्रकार के स्वरूपों पर विचार आरंभ करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए प्रभु द्वारा यह समय और अवसर दिया गया है कि आप अपने मसीही जीवन, विश्वास, और परिपक्वता को जाँच लें, तथा आवश्यक सुधार कर लें। ध्यान करें कि जब हव्वा शैतान द्वारा बहकाई और पाप में गिराई गई, और उसके बाद आदम भी, तब पृथ्वी पर पाप नहीं था, कोई बुराई नहीं थी, आदम और हव्वा पवित्र थे और परमेश्वर से संगति रखते थे, उससे वार्तालाप करते थे। किन्तु फिर भी शैतान की चतुराई में फंस गए, उसके भ्रम की युक्ति में आ गए, पाप में गिर गए। ऐसा कोई मसीही विश्वासी नहीं है जो कह सके कि “मैं पाप नहीं करता हूँ” - जो यह कहता है, वह सत्य से अनभिज्ञ है और परमेश्वर को झूठा ठहराता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। इसलिए अभी, समय और अवसर रहते, अपने आप को जाँच कर, ठीक करके, परमेश्वर द्वारा 1 यूहन्ना 1:9 में दिए गए आश्वासन को उससे माँग लीजिए और अपना लीजिए।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 74

English Translation

The Absolute Necessity of Evaluating & Verifying all Teachings (2)


In the previous article we have seen that Satan tries to mislead people into false teachings and wrong doctrines to prevent them from actually following the Lord. Satan deceives them into thinking they are on the ways of God, whereas actually they have been beguiled and put on a wrong path, and are moving away from God. This happens when people are not firm and established in God's Word, and instead of learning from the Holy Spirit, have the tendency to learn from and follow men. Therefore, it is imperative that every Believer study God's Word under the guidance of the Holy Spirit, and practices cross-checking and confirming every message and teaching from God's Word before accepting it, no matter who the preacher or teacher is. Today we will see some more things about this. 


What is said in 2 Corinthians 11:3, is something we Christian Believers should pay heed to and understand since the way to recognize and escape this trick of Satan has also been given here. What Satan says are cunning things that are meant to create doubt in the hearts of Christian Believers about God, His love, His Word, His plans, and His goodness, just as Satan did in the heart of Eve. Through these deceptions, Satan tries to entice people into doing things and working according to their own knowledge, wisdom, and understanding, instead of obeying God and His word; even if what they decide to do ignores God's Word, is extraneous to God's Word, or may may even be against the instructions of God, as happened with Eve. In contrast to this, the preaching and teaching that is from God and given under the direction and guidance of the Holy Spirit will have salvation, the forgiveness of sins, humility, submission, peace, love, mutual fellowship and unity, things about God and the Lord Jesus, etc. and not deceptive persuasive words (Colossians 2:2-4). The true Christian preacher, preaching and teaching under the guidance of the Holy Spirit, will never bring any new or non-Biblical teachings and doctrines. Rather, he will preach and teach us to remain in and obey the things already given in God’s Word. He will also emphasize never to deviate from the teachings of God’s Word into any kind of worldly philosophy, traditions of men, and other deceitful things (Colossians 2:6-8).


As it says in 2 Corinthians 11:3, Satan uses cunningness and deception to place and plant his wrong preaching and false teachings amongst the Believers. To preach and propagate his deceit and tricks, he and his followers present themselves and behave, not as those opposed to Christ and Christians, but as the followers of Christ, For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan, transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works (2 Corinthians 11:13-15). Therefore, to recognize these false preachers and their wrong teachings, it is essential to examine and evaluate every preacher and teacher, and their messages, minutely from the Word of God, verify them and only then accept them. Else as Satan deceived Eve into falling into sin, he will do the same with us. From the next article onwards we will start considering the three forms of wrong teachings mentioned in 2 Corinthians 11:4.


If you are a Christian Believer, then God has given you this time and opportunity to examine and evaluate your Christian life and faith, check your state of spiritual maturity and carry out whatever corrections are needed. Bear in mind that when Eve was deceived and she fell into sin, and after her, Adam too did the same, there was no evil, no sin present on earth. Adam and Eve were pure and holy, they used to regularly fellowship with God and converse with Him. Still, they got deceived by Satan and fell into sin. There is no Christian Believer who can truthfully claim “I never commit any sin” - anyone who makes this claim is unaware of the truth of God’s Word and makes God a liar (1 John 1:8-10). Therefore, now, while you have the time and opportunity, examine yourself, and in accordance with 1 John 1:9, ask for God’s forgiveness and set yourself right with God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language