ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

सहायता



     एक अत्याधिक गरम दिन में, आठ वर्षीय कारमाइन मैकडैनियल यह सुनिशचित करना चाहता था कि उन्हें डाक बांटने वाले डाकिए के लिए ठंडा पानी और स्फूर्तिदायक ठंडा पेय उपलब्ध हो। इसलिए उसने अपने घर के बरामदे में एक कूलर में ठन्डे पानी की बोतलें और एक ठंडा पेय रख दिया। उसके परिवार द्वारा सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे में, उन वस्तुओं को देखकर, डाकिए की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड हो गई: “अरे वाह, पानी और पेय! परमेश्वर आपका धन्यवाद, धन्यवाद!” कारमाइन की माँ ने कहा, “कारमाइन को लगता है कि चाहे वे घर पर न भी हों, तो भी यह उनका कर्तव्य है कि डाकिए को कुछ ठंडा पीने के लिए उपलब्ध रहे।”

     यह कहानी हमारे हृदयों को छूती है, किन्तु साथ ही हमें यह भी स्मरण करवाती है कि कोई है जो हमारी “हर एक घटी को पूरा करेगा” जैसा कि परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने लिखा। यह लिखते समय पौलुस जेल में बंदी था और उसका भविष्य अनिश्चित था। उसने फिलिप्पी के मसीही विश्वासियों के प्रति अपने आनन्द को व्यक्त किया, क्योंकि उनकी आर्थिक सहायता में हो कर परमेश्वर ने पौलुस की आवश्यकताओं को पूरा किया था। फिलिप्पी की मसीही मंडली धनी तो नहीं थी, परन्तु उदार अवश्य थी, और अपनी निर्धनता में भी वे पौलुस और अन्य लोगों की सहायता करते थे (2 कुरिन्थियों 8:1-4)। पौलुस ने लिखा की जिस प्रकार से उन्होंने उसकी सहायता तथा आवश्यकताओं की पूर्ति की थी, उसी प्रकार से परमेश्वर भी उनके लिए करेगा: “और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा” (फिलिप्पियों 4:19)।

     परमेश्वर अकसर अनेपक्षित स्त्रोतों से सहायता उपलब्ध करवा देता है; वह हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए औरों को सहायातार्थ खड़ा करता है। जब हम उस पर भरोसा बनाए रखते हैं, तो जैसे पौलुस ने सीखा, हम भी पाएंगे कि सच्चे संतोष का स्त्रोत वही है, उसकी सहायता सदा उपलब्ध रहती है। - मार्विन विलियम्स

परमेश्वर के संसाधन, हमारी आवश्यकताओं से सदा बढ़कर होते हैं।

अब हे भाइयों, हम तुम्हें परमेश्वर के उस अनुग्रह का समाचार देते हैं, जो मकिदुनिया की कलीसियाओं पर हुआ है। कि क्‍लेश की बड़ी परीक्षा में उन के बड़े आनन्द और भारी कंगालपन के बढ़ जाने से उन की उदारता बहुत बढ़ गई। और उनके विषय में मेरी यह गवाही है, कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य भर वरन सामर्थ्य से भी बाहर मन से दिया। और इस दान में और पवित्र लोगों की सेवा में भागी होने के अनुग्रह के विषय में हम से बार बार बहुत बिनती की। - 2 कुरिन्थियों 8:1-4

बाइबल पाठ: फिलिप्पियों 4:10-20
फिलिप्पियों 4:10 मैं प्रभु में बहुत आनन्‍दित हूं कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्‍चय तुम्हें आरम्भ में भी इस का विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला।
फिलिप्पियों 4:11 यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्‍तोष करूं।
फिलिप्पियों 4:12 मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्‍त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।
फिलिप्पियों 4:13 जो मुझे सामर्थ्य देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।
फिलिप्पियों 4:14 तौभी तुम ने भला किया, कि मेरे क्‍लेश में मेरे सहभागी हुए।
फिलिप्पियों 4:15 और हे फिलप्‍पियो, तुम आप भी जानते हो, कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैं ने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी मण्‍डली ने लेने देने के विषय में मेरी सहयता नहीं की।
फिलिप्पियों 4:16 इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या वरन दो बार कुछ भेजा था।
फिलिप्पियों 4:17 यह नहीं कि मैं दान चाहता हूं परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूं, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए।
फिलिप्पियों 4:18 मेरे पास सब कुछ है, वरन बहुतायत से भी है: जो वस्तुएं तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्‍त हो गया हूं, वह तो सुगन्‍ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है।
फिलिप्पियों 4:19 और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।
फिलिप्पियों 4:20 हमारे परमेश्वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

एक साल में बाइबल: 
  • रूत 1-4
  • लूका 8:1-25



शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

स्वाद



     कुछ लोगों को चॉकलेट मीठी अच्छी लगती है तो औरों को कडुवी। मध्य अमेरिका के प्राचीन मूल निवासी, माया जनजाति के लोग, चॉकलेट को पेय पदार्थ के रूप में लेते थे, और वे इसमें मिर्च मिलाया करते थे; उन्हें यह “कडुवा पानी”, जैसा वह उसे कहते थे, पसंद था। कई वर्षों के पश्चात चॉकलेट स्पेन पहुँचा, परन्तु स्पेन के लोगों ने इसे मीठा पसंद किया, इसलिए उसकी स्वाभाविक कडुवाहट को छिपाने के लिए वे चॉकलेट में चीनी और शहद मिलाने लगे।

     चॉकलेट ही के समान, दिन भी कडुवे या मीठे हो सकते हैं। सत्रहवीं शताब्दी के एक सुप्रसिद्ध मसीही सन्यासी, ब्रदर लॉरेंस ने लिखा, “यदि हम जानते कि [परमेश्वर] हम से कितना प्रेम करता है तो हम उसके हाथ से, मीठा और कडुवा, बराबर मात्राओं में, लेने के लिए सदा तैयार रहते। मीठा और कडुवा लेने, बराबर मात्राओं में? यह तो कठिन है! ब्रदर लॉरेंस क्या कह रहे थे? कुंजी परमेश्वर के चरित्र में है। परमेश्वर के वचन बाइबल में भजनकार ने परमेश्वर के विषय कहा, “तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियां सिखा” (पद 68)।

     माया लोग कडुवे चॉकलेट को उसकी चंगा करने और औषधीय गुणों के लिए भी पसंद करते थे। कडुवे समयों का भी महत्त्व होता है। वे हमें हमारी कमज़ोरियों को दिखाते हैं, तथा हमें परमेश्वर पर और भी अधिक निर्भर रहने में सहायता करते हैं। भजनकार ने लिखा, “मुझे जो दु:ख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिस से मैं तेरी विधियों को सीख सकूं” (पद 71)। आज हम जीवन को उसके हर भिन्न स्वाद के साथ अपनाएं। जीवन के प्रत्येक स्वाद में परमेश्वर से मिलने वाली भलाई के लिए आश्वस्त रहते हुए, हम भी भजनकार के साथ कहें, “हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है” (पद 65)। - कीला ओकोआ

हर परिस्थिति में, परमेश्वर सदा भला है।

क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करने वाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभों के लिये तू अति करूणामय है। - भजन 86:5

बाइबल पाठ: भजन 119:65-72
भजन संहिता 119:65 हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
भजन संहिता 119:66 मुझे भली विवेक- शक्ति और ज्ञान दे, क्योंकि मैं ने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।
भजन संहिता 119:67 उस से पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।
भजन संहिता 119:68 तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियां सिखा।
भजन संहिता 119:69 अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूंगा।
भजन संहिता 119:70 उनका मन मोटा हो गया है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था के कारण सुखी हूं।
भजन संहिता 119:71 मुझे जो दु:ख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिस से मैं तेरी विधियों को सीख सकूं।
भजन संहिता 119:72 तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रूपयों और मुहरों से भी उत्तम है।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 19-21
  • लूका 7:31-50



गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

कृपा



     जब मैंने कॉलेज समाप्त करके कार्य करना आरंभ किया, तो मेरे पास बहुत सीमित पैसा होता था, और मुझे प्रतिदिन की आवश्यकताओं के लिए भी बहुत सोच-समझ कर खर्च करना होता था – सप्ताह में अधिक-से-अधिक बीस डॉलर! एक दिन स्टोर से सामान जमा कर के, उस सामान की कीमत चुकाने की लाइन में खड़े होते समय मुझे लगा कि मैंने अपनी क्षमता से कुछ अधिक सामान एकत्रित कर लिया है, इसलिए जब पैसे चुकाने की मेरी बारी आई तो मैंने बिल बनाकर पैसे लेने वाले कैशियर से कहा, “जैसे ही बीस डॉलर हो जाएं, तो रुक जाना।” मैंने देखा कि मिर्ची के एक पैकट को छोड़, मैं बाकी सभी कुछ खरीद सकी थी।

     मैं स्टोर से बाहर निकल कर घर जाने को तैयार ही हो रही थी, कि एक आदमी मेरे पास आकर रुका, मुझे एक पैकेट पकड़ाते हुए बोला, “आपकी मिर्ची”, और मुझे पैकेट पकड़ा कर आगे बढ़ गया। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती या उसे धन्यवाद भी कह पाती, वह अनजान व्यक्ति आगे निकल चुका था।

     आज भी जब मैं भलाई के उसके उस कार्य को स्मरण करती हूँ तो मेरा मन भाव-विभोर हो जाता है, और मुझे परमेश्वर के वचन बाइबल में मत्ती 6 में दिए प्रभु यीशु के शब्द स्मरण हो आते हैं। जो लोग दिखावे के लिए निर्धनों को दान देते थे (पद 2), उन कपटियों की आलोचना करते हुए प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को एक भिन्न मार्ग बताया। दान देने को अपना तथा अपनी दानवीरता की महिमा करवाने का अवसर बनाने के स्थान पर, प्रभु ने सिखाया कि उनका देना इतना गुप्त हो कि एक हाथ को दूसरे के कार्य के बारे में भी पता न चलने पाए (पद 3)।

     जैसा कि एक अनजान व्यक्ति की कृपा ने मुझे स्मरण दिलाया, देना कभी भी हमारी अपनी महिमा के लिए नहीं होना चाहिए। हमें केवल इसलिए देना है क्योंकि हमारे उदार परमेश्वर ने हमें बहुतायत से दिया है (2 कुरिन्थियों 9:6-11)। जब हम गुप्त में और उदारता से देते हैं, तो हम अपने प्रभु परमेश्वर के चरित्र को, उसकी कृपा को, प्रतिबिंबित करते हैं, और हमारे द्वारा महिमा परमेश्वर की होती है, जिसके योग्य केवल वही है (पद 11)। - मोनिका ब्रैंड्स

गुप्त में तथा उदारता से देना परमेश्वर की कृपा और उदारता को दर्शाता है।

हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है। - 2 कुरिन्थियों 9:7

बाइबल पाठ: मत्ती 6:1-4
मत्ती 6:1 सावधान रहो! तुम मनुष्यों को दिखाने के लिये अपने धर्म के काम न करो, नहीं तो अपने स्‍वर्गीय पिता से कुछ भी फल न पाओगे।
मत्ती 6:2 इसलिये जब तू दान करे, तो अपने आगे तुरही न बजवा, जैसा कपटी, सभाओं और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उन की बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना फल पा चुके।
मत्ती 6:3 परन्तु जब तू दान करे, तो जो तेरा दाहिना हाथ करता है, उसे तेरा बांया हाथ न जानने पाए।
मत्ती 6:4 ताकि तेरा दान गुप्‍त रहे; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 16-18
  • लूका 7:1-30



बुधवार, 1 अप्रैल 2020

गवाही



     दस वर्ष तक मेरी बुआ, कैथी, अपने घर में अपने पिता (मेरे दादा) की देखभाल करती रहीं। जब वे अपना ध्यान रख सकते थे, तब वे उनके लिए पकाती थीं, और उनके कपड़े धोती, कमरे की सफाई करती थीं; और जब उनका स्वास्थ्य गिरने लगा तो उन्होंने एक नर्स होने की भूमिका को भी ले लिया। उनके द्वारा की गई सेवा, परमेश्वर के वचन में प्रेरित पौलुस द्वारा थिस्सलुनीकियों को लिखे गए शब्दों का वर्तमान समय का उदाहरण है। पौलुस ने परमेश्वर का धन्यवाद करते हुए लिखा, “और अपने परमेश्वर और पिता के साम्हने तुम्हारे विश्वास के काम, और प्रेम का परिश्रम, और हमारे प्रभु यीशु मसीह में आशा की धीरता को लगातार स्मरण करते हैं” (1 थिस्सलुनीकियों 1:3)।

     मेरी बुआ ने प्रेम और विश्वास के साथ सेवा की। उनके द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली विश्वसनीय देखभाल उनके इस विश्वास का परिणाम थी कि परमेश्वर ने ही उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बुलाया है। उनका परिश्रम उनके पिता तथा परमेश्वर के प्रति उनके प्रेम से उत्पन्न हुआ था।

     वे आशा के साथ धैर्य भी रखती थीं। मेरे दादा एक बहुत दयालु व्यक्ति थे, परन्तु उनके गिरते हुए स्वास्थ्य के कारण होने वाले उनके हाल को देखना दुखदायी था। मेरी बुआ ने परिवार तथा मित्रों के लिए अपने समय को कम कर दिया, अपने आने-जाने को बहुत सीमित कर दिया, जिस से वे अपने पिता की देखभाल कर सकें। वे धैर्य रख सकीं क्योंकि उन्हें आशा थी कि परमेश्वर प्रत्येक दिन की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए उन्हें सामर्थ्य प्रदान करेगा, और उन्हें उस स्वर्ग की भी आशा थी जहां जाने की प्रतीक्षा मेरे दादा कर रहे थे।

     हम चाहे किसी रिश्तेदार की देखभाल करें, किसी पड़ौसी की सहायता करें, या स्वयंसेवी होकर अपने समय को समर्पित करें, जिस भी कार्य के लिए परमेश्वर ने हमें बुलाया है, प्रोत्साहित होकर उसे प्रसन्नता से करें। हमारा परिश्रम हमारे विश्वास, प्रेम और आशा की प्रबल गवाही हो सकता है। - लीसा सामरा

मसीही जीवन की महिमा प्रेम देने में न कि लेने में; 
सेवा करने में न की लेने में; 
तथा औरों को देने, न कि उन से लेने में है।

मैं ने तुम्हें सब कुछ कर के दिखाया, कि इस रीति से परिश्रम करते हुए निर्बलों को सम्भालना, और प्रभु यीशु की बातें स्मरण रखना अवश्य है, कि उसने आप ही कहा है; कि लेने से देना धन्य है। - प्रेरितों 20:35

बाइबल पाठ: 1 थिस्सलुनीकियों 1: 1-10
1 थिस्स्लुनीकियों 1:1 पौलुस और सिलवानुस और तीमुथियुस की ओर से थिस्‍सलुनिकियों की कलीसिया के नाम जो परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह में है। अनुग्रह और शान्‍ति तुम्हें मिलती रहे।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:2 हम अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हें स्मरण करते और सदा तुम सब के विषय में परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:3 और अपने परमेश्वर और पिता के साम्हने तुम्हारे विश्वास के काम, और प्रेम का परिश्रम, और हमारे प्रभु यीशु मसीह में आशा की धीरता को लगातार स्मरण करते हैं।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:4 और हे भाइयो, परमेश्वर के प्रिय लोगों हम जानतें हैं, कि तुम चुने हुए हो।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:5 क्योंकि हमारा सुसमाचार तुम्हारे पास न केवल वचन मात्र ही में वरन सामर्थ्य और पवित्र आत्मा, और बड़े निश्‍चय के साथ पहुंचा है; जैसा तुम जानते हो, कि हम तुम्हारे लिये तुम में कैसे बन गए थे।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:6 और तुम बड़े क्‍लेश में पवित्र आत्मा के आनन्द के साथ वचन को मान कर हमारी और प्रभु की सी चाल चलने लगे।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:7 यहां तक कि मकिदुनिया और अखया के सब विश्वासियों के लिये तुम आदर्श बने।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:8 क्योंकि तुम्हारे यहां से न केवल मकिदुनिया और अखया में प्रभु का वचन सुनाया गया, पर तुम्हारे विश्वास की जो परमेश्वर पर है, हर जगह ऐसी चर्चा फैल गई है, कि हमें कहने की आवश्यकता ही नहीं।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:9 क्योंकि वे आप ही हमारे विषय में बताते हैं कि तुम्हारे पास हमारा आना कैसा हुआ; और तुम कैसे मूरतों से परमेश्वर की ओर फिरे ताकि जीवते और सच्चे परमेश्वर की सेवा करो।
1 थिस्स्लुनीकियों 1:10 और उसके पुत्र के स्वर्ग पर से आने की बाट जोहते रहो जिसे उसने मरे हुओं में से जिलाया, अर्थात यीशु की, जो हमें आने वाले प्रकोप से बचाता है।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 13-15
  • लूका 6:27-49



मंगलवार, 31 मार्च 2020

संधर्ष



      लुईस कैरोल की सुविख्यात उपन्यास ‘एलिस इन वन्डरलैंड’ में एलिस पूछती है, “हमेशा के लिए कब तक का होता है?” व्हाईट रैबिट उत्तर देता है, “कभी कभी केवल एक सेकेंड के लिए।”

      मेरे भाई के अचानक हुए देहांत और उसकी शोकसभा के मध्य का समय भी हमें ऐसे ही बीतता प्रतीत हुआ। उसकी शोकसभा के होने का समय बहुत लंबा लग रहा था, और उसके कमी हमें खल रही थी, हमारे दुःख को बढ़ा रही थी। ऐसा लग रहा था मानो प्रत्येक सेकेंड हमेशा तक के लिए एक संघर्ष है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भजनकार, राजा दाऊद ने भी अपने एक भजन में ऐसी ही संघर्ष की भावना को व्यक्त किया, “हे परमेश्वर तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझ से छिपाए रहेगा? मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियां करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?” (भजन 13:1-2)। दो ही पदों में दाऊद परमेश्वर से चार बार  पूछता है “कब तक”? कभी कभी जीवन के दुखों के संघर्ष ऐसे लगते हैं मानो उनका कभी अंत नहीं होगा।

      हमारे संघर्षों के ऐसे हृदयविदारक समय में हमारा परमेश्वर पिता हमें अपनी देखरेख और उपस्थिति का एहसास करवाता है। राजा दाऊद के सामान, हम भी खुले दिल से परमेश्वर के सम्मुख अपने दुःख और हानि की तकलीफ को लेकर जा सकते हैं, इस बात से आश्वस्त कि वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा, कभी नहीं त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। भजनकार का भी यही अनुभव था, किन्तु उसका विलाप भी विजय घोष में परिवर्तित हो गया: “परन्तु मैं ने तो तेरी करूणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।  मैं परमेश्वर के नाम का भजन गाऊंगा, क्योंकि उसने मेरी भलाई की है” (भजन 13:5-6)।

      हमारे संघर्षों के कभी न समाप्त होते प्रतीत होने वाले पलों में भी परमेश्वर की करुणा हमें थामे रहेगी, और हम उसके उद्धार में आनन्दित रह सकते हैं। - बिल कराउडर

दुःख और हानि के समयों में भी अनंत परमेश्वर हमारा सबसे उत्तम आश्वासन है।

तुम्हारा स्‍वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा। इसलिये हम बेधड़क हो कर कहते हैं, कि प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूंगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है। - इब्रानियों 13:5-6

बाइबल पाठ: भजन 13
भजन संहिता 13:1 हे परमेश्वर तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझ से छिपाए रहेगा?
भजन संहिता 13:2 मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियां करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?
भजन संहिता 13:3 हे मेरे परमेश्वर यहोवा मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आंखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;
भजन संहिता 13:4 ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, कि मैं उस पर प्रबल हो गया; और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूं तो मेरे शत्रु मगन हों।
भजन संहिता 13:5 परन्तु मैं ने तो तेरी करूणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।
भजन संहिता 13:6 मैं परमेश्वर के नाम का भजन गाऊंगा, क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 11-12
  • लूका 6:1-26



सोमवार, 30 मार्च 2020

प्रार्थना



      मेरी एक सहेली ने, अपने कैंसर के इलाज के दौरान, एक बार देर रात मुझे फोन किया। वह फूट-फूट कर रो रही थी, और उसके साथ मैं भी रोने लग गई, तथा मन ही मन प्रार्थना करने लगी, ‘हे प्रभु ऐसे में मैं क्या करूं’। मेरी सहेली के रुन्दन ने मेरे दिल को बहुत दुखी किया; मैं उसकी पीड़ा को समाप्त नहीं कर सकती थी, न उसकी परिस्थिति को सुधार सकती थी, और न ही मुझे उसे प्रोत्साहित करने के लिए एक भी शब्द समझ में आ रहा था। परन्तु मैं उस को जानती थी जो ऐसे में हम दोनों की सहायता कर सकता था। अपनी सहेली के साथ रोते रोते, और लड़खड़ाती हुई प्रार्थना करते करते, मैं बारंबार फुसफुसा रही थी, “यीशु, यीशु, यीशु।”

      धीरे धीरे उसका रोना सिसकियों में बदल गया, और फिर उसके शांत होकर सांस लेते रहने की धीमी आवाज़ फोन पर आने लगी। उसके पति की आवाज़ ने मुझे चौंका दिया, उन्होंने कहा, “वो सो गयी है, अब हम कल बात करेंगे।” मैंने भी फोन रख दिया और अपने तकिए में आंसुओं के साथ प्रार्थना करते हुए मुंह छुपा लिया।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में मरकुस रचित सुसमाचार में एक व्यक्ति की कहानी बताई गयी जो अपने एक प्रीय जन की सहायता करना चाहता था। एक परेशान पिता अपने अस्वस्थ बेटे को प्रभु यीशु के पास लेकर आया (मरकुस 9:17)। प्रभु के सामने अपने परिस्थिति की असंभव प्रतीत होने वाली बातों को बताते हुए उसकी आवाज़ में संदेह प्रगट था (पद 20-22), किन्तु उसने स्वीकार किया कि प्रभु यीशु ही उसके अविश्वास का उपाय कर सकते हैं (पद 24)। प्रभु यीशु के उस परिस्थिति में प्रवेश कर के उसे अपने नियंत्रण में ले लेने के द्वारा, पिता और पुत्र, दोनों ने मुक्ति और शान्ति का अनुभव किया (पद 25-27)।

      जब भी प्रिय जन दुःख में होते हैं, तो यह स्वाभाविक होता है कि हमें लगे कि हम उनके हित में कुछ सही कार्य कर सकें और सही शब्द कह सकें। परन्तु प्रभु यीशु ही हैं जो वास्तव में हमारी सहायता कर सकते हैं। हम जब भी प्रार्थना में उसे पुकारते हैं, तो वह हमें उसमें विश्वास करने और उसकी उपस्थिति में भरोसा बनाए रखने के लिए सक्षम कर सकते हैं। - होक्टिल डिक्सन

यीशु का नाम वह सामर्थी प्रार्थना है जो हमें उसकी सामर्थी उपस्थिति में ले जाती है।

जब जिस समय मैं पुकारूंगा, उसी समय मेरे शत्रु उलटे फिरेंगे। यह मैं जानता हूं, कि परमेश्वर मेरी ओर है। - भजन 56:9

बाइबल पाठ: मरकुस 9:14-29
मरकुस 9:14 और जब वह चेलों के पास आया, तो देखा कि उन के चारों ओर बड़ी भीड़ लगी है और शास्त्री उन के साथ विवाद कर रहें हैं।
मरकुस 9:15 और उसे देखते ही सब बहुत ही आश्चर्य करने लगे, और उस की ओर दौड़कर उसे नमस्‍कार किया।
मरकुस 9:16 उसने उन से पूछा; तुम इन से क्या विवाद कर रहे हो?
मरकुस 9:17 भीड़ में से एक ने उसे उत्तर दिया, कि हे गुरू, मैं अपने पुत्र को, जिस में गूंगी आत्मा समाई है, तेरे पास लाया था।
मरकुस 9:18 जहां कहीं वह उसे पकड़ती है, वहीं पटक देती है: और वह मुंह में फेन भर लाता, और दांत पीसता, और सूखता जाता है: और मैं ने चेलों से कहा कि वे उसे निकाल दें परन्तु वह निकाल न सके।
मरकुस 9:19 यह सुनकर उसने उन से उत्तर देके कहा: कि हे अविश्वासी लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूंगा और कब तक तुम्हारी सहूंगा? उसे मेरे पास लाओ।
मरकुस 9:20 तब वे उसे उसके पास ले आए: और जब उसने उसे देखा, तो उस आत्मा ने तुरन्त उसे मरोड़ा; और वह भूमि पर गिरा, और मुंह से फेन बहाते हुए लोटने लगा।
मरकुस 9:21 उसने उसके पिता से पूछा; इस की यह दशा कब से है?
मरकुस 9:22 उसने कहा, बचपन से: उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।
मरकुस 9:23 यीशु ने उस से कहा; यदि तू कर सकता है, यह क्या बात है; विश्वास करने वाले के लिये सब कुछ हो सकता है।
मरकुस 9:24 बालक के पिता ने तुरन्त गिड़िगड़ाकर कहा; हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं, मेरे अविश्वास का उपाय कर।
मरकुस 9:25 जब यीशु ने देखा, कि लोग दौड़कर भीड़ लगा रहे हैं, तो उसने अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डांटा, कि हे गूंगी और बहिरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूं, उस में से निकल आ, और उस में फिर कभी प्रवेश न कर।
मरकुस 9:26 तब वह चिल्लाकर, और उसे बहुत मरोड़ कर, निकल आई; और बालक मरा हुआ सा हो गया, यहां तक कि बहुत लोग कहने लगे, कि वह मर गया।
मरकुस 9:27 परन्तु यीशु ने उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया, और वह खड़ा हो गया।
मरकुस 9:28 जब वह घर में आया, तो उसके चेलों ने एकान्‍त में उस से पूछा, हम उसे क्यों न निकाल सके?
मरकुस 9:29 उसने उन से कहा, कि यह जाति बिना प्रार्थना किसी और उपाय से निकल नहीं सकती।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 9-10
  • लूका 5:17-39



रविवार, 29 मार्च 2020

स्मरण



      कुछ वर्ष पहले की बात है, मैंने अपने बेटों के साथ कुछ समय इडाहो में एक नदी के किनारे खेत में स्थित, सूने और खाली पड़े हुए घर में बिताया। अब वहां कोई नहीं रहता था, सब लोग उसे छोड़ कर जा चुके थे। एक दिन उस घर के आस-पास घूमते हुए मुझे एक पुरानी कब्र दिखाई दी, जिस पर लकड़ी का एक चिन्ह लगा हुआ था, किन्तु काठ के पुराने हो जाने के साथ ही उस पर जो कुछ भी लिखा गया था वह मिट गया था। कोई था जो कभी वहां रहा करता था, परन्तु अब उसका देहांत हो चुका था, और अब उसका कोई स्मरण शेष नहीं था। वह कब्र मुझे दुखदायी लगी। वापस आने के बाद मैंने उस पुराने खेत और स्थान के बारे में जानकारी लेने के लिए कई घंटे बिताए और वहां के इतिहास के बारे में पढ़ा, परन्तु वहां दफनाए गए व्यक्ति के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली।

      कहा जाता है कि हम में से सबसे उत्तम लोगों का स्मरण लगभग 100 वर्ष तक  रहता है; शेष को शीघ्र ही भुला दिया जाता है। पिछली पीढ़ियों की स्मृतियाँ, कब्र पर लगे उसे चिन्ह की लिखावट के समान ही, वे शीघ्र ही धूमिल हो जाती हैं। फिर भी परमेश्वर के परिवार में होने के कारण हम मसीही विश्वासियों की विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचती रहती है; हमने परमेश्वर तथा औरों से कैसे और कैसा प्रेम किया, उसकी स्मृति बनी रहती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में मलाकी 3:16-17 में लिखा है, “तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके साम्हने एक पुस्तक लिखी जाती थी। सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि जो दिन मैं ने ठहराया है, उस दिन वे लोग मेरे वरन मेरे निज भाग ठहरेंगे, और मैं उन से ऐसी कोमलता करूंगा जैसी कोई अपने सेवा करने वाले पुत्र से करे।

      पौलुस ने दाऊद के लिए लिखा कि उसने अपने समय में परमेश्वर की सेवा की और जाता रहा (प्रेरितों 13:36)। परन्तु परमेश्वर की ओर से दाऊद, और पौलुस, दोनों को आज भी स्मरण किया जाता है, उनके जीवनों, कार्यों, और लेखों से शिक्षाएं ली जाती हैं। वैसे ही हम भी आज अपने समय में परमेश्वर की सेवा करें और भविष्य में हमारे स्मरण किए जाने को परमेश्वर पर छोड़ दें। - डेविड एच. रोपर

प्रभु के लिए जीवन व्यतीत करने का एक स्थाई स्मरण बना रहता है।

क्योंकि दाऊद तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपने समय में सेवा कर के सो गया; और अपने बाप दादों में जा मिला; और सड़ भी गया। - प्रेरितों के काम 13:36

बाइबल पाठ: यशायाह 49:14-16
यशायाह 49:14 परन्तु सिय्योन ने कहा, यहोवा ने मुझे त्याग दिया है, मेरा प्रभु मुझे भूल गया है।
यशायाह 49:15 क्या यह हो सकता है कि कोई माता अपने दूधपिउवे बच्चे को भूल जाए और अपने जन्माए हुए लड़के पर दया न करे? हां, वह तो भूल सकती है, परन्तु मैं तुझे नहीं भूल सकता।
यशायाह 49:16 देख, मैं ने तेरा चित्र हथेलियों पर खोदकर बनाया है; तेरी शहरपनाह सदैव मेरी दृष्टि के साम्हने बनी रहती है।

एक साल में बाइबल: 
  • न्यायियों 7-8
  • लूका 5:1-16