ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गवाही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गवाही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 अगस्त 2025

The Holy Communion – 68 - Witnessing His Death & Resurrection / प्रभु भोज – 68 - उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही

 

प्रभु भोज – 68

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही

 

पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की कलीसिया को लिखी गई पहली पत्री में से प्रभु भोज के बारे में अध्ययन करते हुए, हमने पिछले लेख में देखा है कि मसीही विश्वासी को, अपने उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का अनुसरण करते हुए, परमेश्वर पर सदा भरोसा रखने और उसके प्रति धन्यवादी रहने वाला होना चाहिए, हर परिस्थिति में, हर बात के लिए, चाहे वह प्रसन्न करने वाली हो या दुख देने वाली, समझ में आए अथवा न आए; हमेशा ही अपने विश्वास के लंगर को रोमियों 8:28 पर डाले रखना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 11:26 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस मसीही विश्वास के एक अन्य अनोखे गुण को सामने लाता है - प्रभु की मृत्यु का प्रचार करना। पौलुस यहाँ पर लिख रहा है कि जब भी मसीह यीशु के अनुयायी प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, तो साथ ही स्वतः ही वे प्रभु की मृत्यु का भी प्रचार करते हैं, जब तक कि वह न आए। इस पद के अंत की ओर दिया गए वाक्यांश, “जब तक वह न आए” का तात्पर्य है कि यद्यपि प्रभु मारा गया था, परंतु अभी वह जीवित है, और एक दिन फिर से वापस आएगा, अर्थात इस वाक्यांश में प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान और लौट कर आना भी निहित है।

इसलिए, प्रभु की मेज़ प्रभु यीशु मसीह के मारे जाने, गाड़े जाए और जी उठने की यादगार है। जब कोई प्रभु भोज में भाग लेता है, तो वह प्रभु यीशु को याद करने के लिए यह करता है, और साथ ही वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने, जी उठने की गवाही भी देता है। भाग लेने वाले को यह गवाही देने के लिए अलग से कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है; यह उनके द्वारा मेज़ में भाग लेने के साथ ही जुड़ा हुआ है, उसमें निहित है। दूसरे शब्दों में, जो भी प्रभु भोज में भाग ले, वह इस एहसास के साथ भाग ले कि उसमें भाग लेने के द्वारा वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने और जी उठने की गवाही भी दे रहा है। परमेश्वर की दृष्टि और आँकलन में, वह यह सहमति व्यक्त कर रहा है कि वह अपने और समस्त संसार के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का संसार के सामने गवाह होकर जीने के लिए तैयार है, और वह अपने जीवन को इस एहसास तथा उद्देश्य के साथ जीएगा। प्रभु भोज में भाग लेते समय वह व्यक्ति एक बार फिर से उस पर प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा डाली गई इस ज़िम्मेदारी की पुष्टि करता है और उसे निभाने की स्वीकृति देता है।

संसार के किसी भी अन्य धर्म, विश्वास, या मान्यता के विपरीत, केवल मसीही विश्वास ही है जो उसके केन्द्रीय, या, मुख्य व्यक्ति - प्रभु यीशु मसीह, के जन्म एवं जीवन पर नहीं, परन्तु उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान पर आधारित है। थोड़ा सा आगे चलकर पौलुस प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के महत्व एवं अभिप्रायों पर एक लंबा वृतांत लिखता है, इस पत्री के 15 अध्याय में, और पाठकों के लिए इस 15 अध्याय को अध्ययन करना अच्छा रहेगा। इस 15 अध्याय का निष्कर्ष और उपसंहार है कि यदि मसीह यीशु का पुनरुत्थान नहीं हुआ होता, अर्थात, यदि प्रभु यीशु मसीह मारे, गाड़े, और जी उठे नहीं होते, तो फिर मसीही विश्वास का कोई आधार ही नहीं है, यह सब व्यर्थ प्रचार और गवाही देना है, उसका कोई भविष्य नहीं है। किन्तु मसीह यीशु का पुनरुत्थान मसीही विश्वासियों को यह पूर्ण आश्वासन देता है कि प्रभु के समान उनका भी पुनरुत्थान होगा, प्रभु के साथ उन्हें भी अनन्त जीवन मिलेगा। यही तथ्य, अभी इस पृथ्वी पर, उन्हें प्रभु के गवाह और राजदूत बनकर (2 कुरिन्थियों 5:20; इफिसियों 6:20) मसीही जीवन जीने का आधार देता है, कि वे अपने आप को तथा उन्हें जिनके सामने वे इसकी गवाही देते हैं, प्रभु के साथ अनन्त जीवन जीने के लिए तैयार करें।

क्योंकि प्रभु भोज में भाग लेने वाला, स्वतः ही, प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही देता है, इसलिए जब पृथ्वी का उसका जीवन समाप्त होगा, तब उसे प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का तथा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का हिसाब भी प्रभु को देना होगा (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। यह प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर एक बहुत गंभीर ज़िम्मेदारी डाल देता है; क्योंकि नीतिवचन 19:9 में लिखा है “झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है”, और हम 1 कुरिन्थियों 11:30 से देखते हैं कि यह बात कुरिन्थुस की मण्डली के उन लोगों के लिए सत्य भी हुई जिन्होंने अयोग्य रीति से मेज़ में भाग लिया। यह एक बार फिर से इस बात पर ज़ोर देता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति अथवा रस्म नहीं है, क्योंकि यदि अनुचित प्रकार से इसमें भाग लिया जाए तो इसके गंभीर और हानिकारक परिणाम भी हैं; किन्तु यदि जिस प्रकार से प्रभु ने इसे स्थापित किया और सिखाया, यदि वैसे ही, उचित रीति से इसमें भाग लें, तो बहुत आशीष भी है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 68

English Translation

The Lord’s Table - Witnessing His Death & Resurrection

      

In our study about the Holy Communion from Paul’s first letter to the Corinthians, we have seen in the last article that the Christian Believer, emulating his savior Lord Jesus Christ, like the Lord, should be one who trusts God and is thankful to Him, in and for every circumstance or situation, whether it pleasing or distressing, understandable or not understandable; anchoring himself and his faith on Romans 8:28. In 1 Corinthians 11:26, Paul, through the Holy Spirit, presents another unique feature of the Christian Faith - the proclamation of the Lord’s death. Paul says here that whenever the followers of Christ Jesus partake of the Lord’s Table, they also automatically proclaim the Lord’s death, till He comes. This ending phrase of the verse “till He comes”, implies that though the Lord had died, but He is alive now, and will come again someday, i.e., gives assurance of the resurrection and return of the Lord Jesus.

Therefore, the Lord’s Table is a reminder of the death, burial and resurrection of the Lord Jesus Christ. When one participates in the Holy Communion, it is in remembrance of the Lord, and as witnessing for the death, burial, and resurrection of the Lord Jesus. The participants do not have to make any extra or special efforts to do so, it is inherent in their participating in the Table, it is an implied fact of their participation. In other words, those who participate in the Holy Communion, should do so with the realization that through their participation they are also witnessing about the Lord’s death, burial, and resurrection. In God’s eyes and assessment, they have agreed to be witnesses for their savior Lord in the world, and they agree to live their lives with this realization and for this purpose. They are participating in the Holy Communion to once again affirm their resolve about this responsibility that the Communion places upon them. While participating in the Holy Communion, the participant once again affirms the responsibility placed upon him by his participation, and agrees to fulfill it.

Unlike practically every other religion, belief, or faith of the world, the Christian Faith is founded not on the birth and life of its central or key figure - the Lord Jesus Christ; but on His death and resurrection. And a little ahead, Paul writes a detailed account of the significance and implications of the death and resurrection of the Lord Jesus - chapter 15 of this letter, and the readers would do well to study this chapter too. The theme and conclusion of chapter 15 is that if the resurrection of Christ Jesus did not happen, i.e., had Christ not died, been buried, and then resurrected, there is no basis of the Christian Faith, then it is all a false preaching and witnessing, and it has no future. The resurrection of the Lord Jesus Christ assures the Believers in Christ, that they too will be resurrected to life, they too will have an eternal life with the Lord. It establishes the grounds of Christian living now, while alive on earth, as witnesses and Ambassadors of the Lord (2 Corinthians 5:20; Ephesians 6:20), who are preparing themselves and others, to whom they witness, for eternity with the Lord Jesus.

       Since the participant in the Holy Communion, automatically, is also a testifying witness to the Lord’s death and resurrection; he will also be called to account for this when at the end of his earthly life he stands before the Lord to give and account of his life and answer for what he had been trusted with (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). This places a grave responsibility upon every participant; for it is written in Proverbs 19:9 “A false witness will not go unpunished, And he who speaks lies shall perish”, and we see from 1 Corinthians 11:30 that this had come upon those of the Corinthian Church who had participated unworthily. This again emphasizes why participating in the Lord’s Table cannot be taken lightly or as ritual, since it has serious implications and grave consequences if done inappropriately; but also has rich blessings if done in the manner and for the purpose it was established by the Lord.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 11 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 32 - Witnessing through Baptism -2 / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 32 - बपतिस्मे के द्वारा गवाही-2

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 32 

Click Here for the English Translation

बपतिस्मे के द्वारा गवाही - 2


पिछले लेख से हमने प्रभु द्वारा निर्धारित उसकी कलीसिया से जुड़ने की प्रक्रिया के सात कदमों में से दूसरे, बपतिस्मा, पर विचार करना आरम्भ किया था। पश्चाताप और बपतिस्मा प्रेरितों 2:38 में दिए गए दो कदम हैं, जिन्हें पतरस ने उन भक्त यहूदियों को बताया था, जिनके हृदय छिद गए थे और वे जानना चाहते थे कि अब आगे क्या करें।  बपतिस्मे से सम्बन्धित बाइबल के विभिन्न पदों के द्वारा, पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल में जिस बपतिस्मे की माँग की गई है वह हमेशा ही वयस्कों का हुआ है, कभी भी किसी बच्चे अथवा शिशु का नहीं; हमेशा ही पानी अन्दर जाने और फिर बाहर आने के द्वारा, अर्थात, डुबकी का हुआ है; और हमेशा केवल उनका ही हुआ है जिन्होंने पहले प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया और अपने जीवन उसे समर्पित कर दिए। आज हम बापतिसमे के इसी विषय से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों को देखेंगे जिनको लेकर लोगों में अक्सर असमंजस रहता है। 


जो प्रभु के शिष्य बन गए, अर्थात जिन्होंने प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया और अपना जीवन उन्हें समर्पित कर दिया, वे स्वतः ही, बपतिस्मा लेने से पहले ही प्रभु के अनुयायी, परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13), और जिस पल से वे प्रभु यीशु में विश्वासी हुए हैं उसी पल से स्वर्ग में जाने के अधिकारी हो गए। बाइबल की शिक्षाओं और उदाहरणों के अनुसार, बपतिस्मा न तो उद्धार प्रदान करता है, और न ही व्यक्ति को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी अथवा स्वीकार्य बनाता है – बपतिस्मा केवल प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास के द्वारा बदले हुए जीवन की सार्वजनिक रीति से गवाही देने का एक माध्यम है। ध्यान कीजिए, क्रूस पर टंगे हुए डाकू ने पापों की क्षमा पाई, और स्वर्ग चला गया – बिना बपतिस्मा लिए। ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जिन्होंने वास्तव में प्रभु पर विश्वास किया, पापों से पश्चाताप किया, किन्तु किसी-न-किसी कारण वश, कोई बाधा अथवा विपरीत परिस्थिति के कारण बपतिस्मा नहीं लेने पाए – किसी दुर्घटना के बाद, किसी युद्ध भूमि में घायल होने के बाद अंतिम साँसें लेते हुए; रेगिस्तान अथवा बर्फीले इलाके में प्रभु को ग्रहण करने पर भी बपतिस्मे की सुविधा न होने के कारण; किसी सुदूर एकांत के इलाके में रेडियो पर सुसमाचार सुनकर विश्वास करने किन्तु किसी अन्य विश्वासी जन के उनके पास या साथ न होने के कारण – ऐसी कितनी ही परिस्थितियाँ हो सकती हैं, जिनके अंतर्गत बपतिस्मा लेना कई बार संभव नहीं होता है, और मनुष्य चाह कर भी बपतिस्मा नहीं लेने पाता है। क्या ऐसे लोग केवल इसलिए स्वर्ग में प्रवेश नहीं पाएँगे, क्योंकि सांसारिक परिस्थितियों के कारण वे चाहते हुए भी बपतिस्मा नहीं लेने पाए? यदि क्रूस पर लटका हुआ डाकू पश्चाताप करके, बिना बपतिस्मा लिए स्वर्ग जा सकता है, तो अन्य कोई क्यों नहीं?


साथ ही, ध्यान कीजिए, शमौन टोन्हा करने वाले के समान (प्रेरितों 8:9-13, 18-24), सभी कलीसियाओं में ऐसे अनगिनत लोग हैं जिन्होंने रस्म के समान बपतिस्मा तो लिया, किन्तु उन्होंने सच्चा पश्चाताप कभी नहीं किया। बपतिस्मा लेने से उनके जीवनों में कोई परिवर्तन नहीं आया, वे अभी भी अपने पापों और सांसारिकता के जीवन में बने हुए हैं। वे प्रभु भोज में भी भाग लेते हैं, कलीसिया के सदस्य भी हैं, त्यौहार और पर्व भी मनाते हैं, किन्तु पाप और समझौते तथा सांसारिकता का जीवन भी जीते हैं। उनके बपतिस्मे से उन्हें क्या लाभ हुआ? क्या परमेश्वर उनके बपतिस्मे से मजबूर हो गया कि उसे अब उन्हें स्वर्ग में प्रवेश देना ही पड़ेगा, यद्यपि उनके जीवन दिखा रहे हैं कि उन्होंने उद्धार नहीं पाया है?


एक अन्य व्यर्थ बहस करने की बात बपतिस्मा प्रभु यीशु मसीह के नाम से दिया गया, या “पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा” के नाम से को लेकर उठाई जाती है। मत्ती 28:19 के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के ही शब्दों में बपतिस्मा “पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा” के नाम से दिया जाना है – ये तीनों ही त्रिएक परमेश्वर के स्वरूप हैं और पूर्णतः एक समान हैं, कोई भी दूसरे से न तो भिन्न है और न किसी रीति से कम है। यही “त्रिएक परमेश्वर” जब इस धरती पर अवतरित होकर सदेह आया, तो परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका नाम “यीशु” रखा गया; अर्थात “यीशु” त्रिएक परमेश्वर ही का नाम है, जो उसके उद्धारकर्ता स्वरूप को दिखाता है (मत्ती 1:21)। इसलिए चाहे तीनों का नाम लो, या किसी एक का, अभिप्राय तो उसी एक परमेश्वर को आदर देने और उसकी आज्ञाकारिता को पूरा करना है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा दिया/लिया जाए, या तीनों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से कहकर दिया/लिया जाए, बात एक ही है; विशेषकर जब, जैसा हम ऊपर देख चुके हैं बपतिस्मा उद्धार मिलने के लिए अनिवार्य है ही नहीं। यह शिक्षा, कि केवल यीशु के नाम में दिया गया बपतिस्मा ही सही है अन्यथा नहीं, Jesus Only समुदाय के द्वारा फैलाई जाती रही है; और ये लोग त्रिएक परमेश्वर पर विश्वास नहीं रखते हैं। वे केवल यीशु ही को मानते हैं, इसलिए त्रिएक परमेश्वर के अस्तित्व और बातों पर जहाँ और जैसे संभव है, संदेह उत्पन्न करते हैं, और बाइबल के त्रिएक परमेश्वर के तथ्य के विरोध में धारणाएं उत्पन्न करते हैं। और उनके इसी प्रयास की एक कड़ी उनके द्वारा बपतिस्मे के बारे फैलाई जाने वाली यह गलत शिक्षा है।


परमेश्वर के नाम, तथा पानी के स्थान के साथ बपतिस्मे को जायज़-नाजायज़ दिखाना, शैतान के द्वारा लोगों को गलत शिक्षाओं और व्यर्थ के वाद-विवादों में फंसा कर, उनका ध्यान कर्मों की धार्मिकता की ओर लगाने का प्रयास है, जिससे वे परमेश्वर के अनुग्रह से मिलने वाली क्षमा और धार्मिकता की सादगी और आशीष से निकलकर व्यर्थ के अनुचित कर्मों में फँसे रहें, आपस में विवाद करते, लड़ते रहें, पापों से पश्चाताप के स्थान पर विधि-विधानों के निर्वाह के चक्करों में पड़कर प्रभु के मार्गों से भटक जाएँ। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, यह प्रकट है कि महत्व प्रभु यीशु मसीह की आज्ञाकारिता में होकर बपतिस्मे को लेने का है, बपतिस्मे के समय किस या किन नामों का उच्चारण किया जाता है, उसे बहते पाने में दिया/लिया जाता है अथवा खड़े पानी में, इन बातों का नहीं। इसलिए बपतिस्मे को अनावश्यक रीति से ऐसा कोई महत्व नहीं देना चाहिए जो प्रभु ने उसके लिए नहीं कहा अथवा सिखाया है। बपतिस्मा लेना प्रभु की आज्ञा है, और आज्ञाकारिता में आशीष है। किन्तु बपतिस्मा न लेने से उद्धार नहीं चला जाता है; और बपतिस्मा ले लेने से उद्धार नहीं मिल जाता है।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो आपके लिए यह बिलकुल स्पष्ट समझना बहुत आवश्यक है कि प्रत्येक उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी को, समय और अवसर के अनुसार, प्रभु की आज्ञा के अनुसार बपतिस्मा अवश्य ही लेना है – अनुग्रह से मिले उद्धार को स्थापित करने के लिए नहीं, वरन उस उद्धार की सार्वजनिक गवाही देने के लिए। यह बपतिस्मा व्यक्ति चाहे पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से ले अथवा दे, या यीशु के नाम से; बहते पाने में ले या खड़े पानी में – इससे उसके उद्धार की दशा और परमेश्वर के साथ बने संबंध पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। किन्तु जैसे पश्चाताप के लिए, वैसे ही बपतिस्मे के लिए भी है - यह कोई रस्म का निर्वाह करना, एक औपचारिकता पूरी करना नहीं है। इसका आपना महत्व और उद्देश्य है, और इसे केवल प्रभु द्वारा सिखाई गई सीमाओं के अंतर्गत ही देखना, समझना, और निभाना चाहिए; इससे अधिक कोई और शिक्षा को इसके साथ जोड़ने या महत्व देने की कोई आवश्यकता नहीं है।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।    


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 32

English Translation

Witnessing through Baptism -2


In the previous article we began to consider baptism, the second of the seven step process for joining the Lord’s Church through His ordained way. Repentance and baptism are two steps given in Acts 2:38, stated by Peter to those devout Jews who were convicted and wanted to know what to do to be saved. From the various references related to baptism, in the last article we have seen that the baptism asked for in the Bible has always been of adults, never of infants or children; always through entering and coming out of water, i.e., immersion or water baptism; and always of those who have first accepted the Lord as their savior, and have surrendered their lives to Him. Today we will consider some other matters related to baptism that often create confusion amongst people.


Now, those who have become the disciples of the Lord Jesus, i.e., those who have received the Lord Jesus as their personal savior and have surrendered their lives to Him, they have already become the children of God (John 1:12-13), and are destined to be in heaven from the moment they have come into faith in the Lord Jesus, even before their having taken baptism. Biblically speaking, baptism neither saves anybody, nor makes anyone righteous and acceptable in the eyes of God. Baptism is nothing more than a method of giving a public testimony of a person’s coming into faith in the Lord Jesus and the inner change that has come into him because of his faith in the Lord. Take note, the thief who repented while hanging on the cross, received forgiveness from the Lord and went to heaven - without being baptized. There will be countless people all over the world, who have accepted the Lord Jesus as savior, believed in Him, have repented of their sins, but due to some reason, due to some problem or impediment, could not be baptized despite being desirous of and willing for it, e.g., after being involved in an accident, or being wounded on a battlefield and taking their last breaths; or having accepted Jesus as Lord in some desert or snow-bound area where they could not be baptized; or having heard the gospel in some remote distant area through radio transmission, where there was no one to baptize them - there can be so many different situations and circumstances in which it may not be possible for a person to get baptized, although wanting to get it done. Will all such people be denied entry into heaven just because despite truly having repented of sins, having come into faith and having accepted the Lord Jesus as savior, due to some earthly situation or circumstance, they could not get baptized? If the thief on the cross could repent and go to heaven, without getting baptized, then why can’t anyone else?


Also take note that like Simon the sorcerer (Acts 8:9-13, 18-24), in every local Church there are numerous people who have taken baptism ritualistically, but have never ever truly repented of their sins. Their taking of baptism has not brought any change in their lives, they are still living in their sins, in worldliness. They partake of the Holy Communion, are members of their local Church, celebrate the traditions, feasts, and festivals, but also live a life of compromising with the world and in sin. Of what benefit is their baptism for them? Has their baptism put God under a compulsion to accept them into heaven, although their lives are demonstrating that they never came into faith in the Lord Jesus?


Another point of contention related to baptism is whether it has been administered “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”! According to Matthew 28:19, in the words of the Lord Jesus Christ, baptism was to be given “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit” - all three of them are God, co-equal in every manner, none is less than or different than the other. This “Triune” God, when He was born on earth as a man, His incarnation was named “Jesus” by divine instructions (Matthew 1:21). In other words, “Jesus” is the name of the Triune God that depicts His being the Savior of the world. Therefore, whether one takes the name of all three, or of anyone, it is the same God who is being honored and obeyed. So then, what difference will it make if baptism is given “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”; more so, when as we have seen above baptism has nothing to do with obtaining salvation? This wrong teaching has been spread by the “Jesus Only” group, because they do not believe in the Triune God. Since they Believe only in the Lord Jesus, therefore wherever possible they create doubts and confusions about the teachings related to the Holy Trinity, i.e., the Triune God; they create and spread concepts that speak against the Biblical fact of Trinity. One of their false doctrines is this confusion they have spread about the name under which baptism is to be administered.


If one carefully considers these issues, it becomes apparent that through trying to show baptism to be valid or invalid because of the name it has been administered in, the place it has been administered in, etc. Satan has tried to beguile people away into vain arguments and dissensions, into trusting in righteousness of works. These are satanic ploys to turn the minds of people away from the salvation by grace of God through simple faith in the Lord Jesus Christ; to get them entangled in trying to be acceptable to God through vain works and methodologies; to get entangled in unnecessary disputes, keep fighting amongst themselves, instead of preaching and propagating the gospel, as they ought to be doing. By keeping these things in mind, it is clear that what is important is the taking of baptism to fulfill the commandment of the Lord Jesus; and not what names were being spoken while administering it and whether it was taken in flowing or still water. Therefore, besides what the Lord Jesus has said and instructed, no other unnecessary and unintended importance should be attached to baptism. Being baptized is a commandment of the Lord, and obeying the Lord brings blessings. But baptism neither gives salvation; nor, not being baptized takes salvation away.


If you are a Christian Believer, then as instructed by the Lord Jesus, it is essential that every Born-Again Believer take baptism at the first available opportunity - not to confirm or establish the salvation received by the grace of God, but to publicly witness for it. Whether this baptism is taken “in the name of Jesus”, or, “in the name of the Father, the Son, and the Holy Spirit”; in flowing water or still water - will not impact the state of salvation of the person one way or the other. As it is for repentance, similarly for baptism too, taking or giving baptism is not a formality to be fulfilled, it is not merely for keeping a tradition. Baptism has its purpose and importance, and other than what has been taught by the Lord, no other concepts and teachings should be attached to it and given undue importance.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 9 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 185

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 30


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (5) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


हम व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए, प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों, जिन्हें “मसीही जीवन के चार स्तम्भ” भी कहा जाता है, का अध्ययन कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि आरम्भिक मसीही विश्वासियों द्वारा लौलीन होकर इन चार बातों का पालन करने से वे अपने आत्मिक जीवन में और संख्या में बहुत तेज़ी से बढ़े। जो बात तब उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों के लिए सही थी, वही आज हमारे लिए भी है, यदि हम उनके समान लौलीन होकर इन बातों का पालन चारों बातों का पालन करने वाले बनें। इन चार में से हम पहली दो बातों, “परमेश्वर के वचन का अध्ययन” और “संगति रखना” के बारे में देख चुके हैं। अब हम तीसरी बात, “रोटी तोड़ना” के बारे में, सात बिन्दुओं के अन्तर्गत, मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से सीख रहे हैं। इन सात में से तीसरे बिन्दु के विषय, पिछले लेख में हमने पद 17-22 से देखा था जो पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को प्रभु-भोज में भाग लेने के सन्दर्भ में लगाई गई फटकार है। हमने सीखा था कि प्रत्येक पास्टर या कलीसिया के अगुवे की यह ज़िम्मेदारी है कि एक आत्मिक पिता के समान, वह मण्डली के सदस्यों को परमेश्वर के वचन की बातों को सिखाए, और उन्हें सुधारे; जहाँ आवश्यक हो उन्हें फटकार भी लगाए। साथ ही मण्डली के सदस्यों कि यह ज़िम्मेदारी है कि वे दीनता और नम्रता के साथ एक-मनता में रहें, मण्डली में कोई विभाजन और दलों का बनाना न लाएं। साथ ही, सभी मसीही विश्वासियों को वचन से सीखते रहना है, विश्वास में बढ़ते रहना है; तथा जब भी उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाई जाएँ, और उन्हें सुधारने की शिक्षा दी जाए, तो उसे नम्रता से स्वीकार करें, उसका पालन करें। आज हम सात में से चौथे बिन्दु पर विचार करेंगे। 

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26 - (भाग 1)  


इस खण्ड के आरम्भिक पद, पद 23 में, पौलुस यह स्पष्ट कर देता है कि जो भी वह कह रहा है, वह न तो उसके अपने मन की बात है, और न ही उसने किसी अन्य मनुष्य से उसे सीखा है। हम पौलुस के जीवन से जानते हैं कि वह पहले यीशु को प्रभु स्वीकार करने का और मसीही विश्वासियों का कट्टर विरोधी हुआ करता था। जब प्रभु यीशु ने प्रभु-भोज की स्थापना की, उस समय वह वहाँ नहीं था। इसलिए, इससे पहले कि कोई उसकी बातों के विषय सन्देह खड़े करे, वह पहले ही स्पष्ट कर देता है कि जो वह लिख रहा है, वह उसे प्रभु ही ने दिया है, उसकी अपनी मनसा या धारणा नहीं है। इसलिए, उसके कहे को अस्वीकार करना, प्रभु के कहे को अस्वीकार करना होगा। जैसा हमने पिछले लेख में प्रेरितों 18:1-11 से देखा था, पौलुस ने कुरिन्थुस में डेढ़ वर्ष तक परिश्रम किया था, कठिनाइयों और विरोध को झेला था, और यह केवल प्रभु की सामर्थ्य ही थी जिसने उसे वहाँ बनाए रखा था, उसकी गवाही को बनाए रखा था। इसलिए कुरिन्थुस की मण्डली के लोग, उसके साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर, यह भली-भाँति जानते और समझते थे कि पौलुस जब प्रभु से निर्देश पाने का दावा कर रहा है, तो यह व्यर्थ अथवा झूठ नहीं है। इसलिए, जैसे उन्होंने उसके वहाँ होने पर उसकी बातों को गम्भीरता से लिया था, उसी प्रकार से अब, जो उसने पत्री के द्वारा उन्हें निर्देश दिए हैं, उन्हें भी उतनी ही गम्भीरता से लेना है।

 

जो बात उस समय कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों के लिए सत्य थी, विश्वासयोग्यता और गम्भीरता से लिए जाने के लिए थी, वही बात आज प्रभु यीशु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी मण्डली के सभी मसीही विश्वासियों के लिए, उतनी ही विश्वासयोग्यता और गम्भीरता से लेने के योग्य है।


परमेश्वर पवित्र आत्मा को प्रेरित पौलुस में होकर प्रभु-भोज के बारे में ये निर्देश क्यों देने पड़े? क्योंकि कुरिन्थुस के उन मसीही विश्वासियों ने प्रभु की मेज़ की गम्भीरता, उसके मूल स्वरूप, और उसके उद्देश्यों को एक औपचारिकता में बदल दिया था, उसे बिगाड़ दिया था, उसमें अपनी मन-गढ़न्त बातें डाल दी थीं। जैसा हमने पिछले लेख में देखा था, कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों के जीवनों की व्यक्तिगत गवाही बहुत बिगड़ चुकी थी; उन्होंने प्रभु भोज के “सभी के लिए एक रोटी और एक ही प्याला” के स्वरूप और पालन के तरीके को बदल दिया था; अपना भोजन ला कर अलग से खाने लग गए थे। मण्डली में उनका परस्पर व्यवहार सही नहीं था; वे मण्डली में कुछ को ऊँचा दिखाने लगे थे, और कुछ को नीचा दिखाकर, उनका अपमान करने लगे थे। अर्थात, प्रभु की आराधना और उपासना का स्थान, प्रभु और उसकी देह के सदस्यों का अपमान करने का स्थान बन गया था। प्रभु-भोज में सम्मिलित होने के नाम में वे लोग जो कुछ कर रहे थे, उसके घोर परिणाम भी उस मण्डली में आने आरम्भ हो गए थे, जैसा कि हम पद 29-31 में देखते हैं। अर्थात, मसीही विश्वासी होने की गवाही को, प्रभु और उसके निर्देशों को, प्रभु की मण्डली के लोगों के साथ व्यवहार को, प्रभु-भोज और उसके उद्देश्यों को हल्के में कदापि नहीं लिया जा सकता है। जो भी उसे हल्के में लेता है, इन बातों के साथ मनमानी करता है, प्रभु-भोज को एक औपचारिकता के समान लेता है, उसे ऐसा करने के घोर एवं गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।


जो बात कुरिन्थुस के उन मसीही विश्वासियों के लिए सही थी, वही आज के मसीहियों के लिए भी सही है। बहुत से मसीही विश्वासी, और पारम्परिक कलीसियाओं के सदस्य, कलीसिया या मण्डली के बाहर उनके जीवन, व्यवहार, आदतों, और अन्य लोगों के मध्य उनके मसीही होने की गलत गवाही की परवाह किए बिना, प्रभु भोज में निःसंकोच भाग लेते हैं। विभिन्न डिनॉमिनेशंस और कलीसियाओं में प्रभु-भोज के स्वरूप को बदल दिया गया है। विभिन्न कलीसियाओं और डिनॉमिनेशनों में विभिन्न तरीके पाए जाते हैं, और सभी यही मानते हैं कि उनका तरीका सही है, औरों का गलत है। लेकिन परमेश्वर के वचन में जो स्वरूप दिया गया है, उससे जाँच कर अपने सही या गलत होने के बारे में कोई नहीं देखता है। आज कितनी मण्डलियों या कलीसियाओं या डिनॉमिनेशनों के ऐसे अगुवे हैं जो पौलुस के समान प्रभु-भोज और अन्य बातों के लिए खराई से यह कह सकते हैं “क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुँची और मैंने तुम्हें भी पहुँचा दी” (1 कुरिन्थियों 11:23)? यदि वे सच्चाई से कुछ कहने पाएंगे तो यही कहेंगे कि “क्योंकि यह बात मुझे मेरे अधिकारियों से पहुँची, इसीलिए मैंने इसे तुम्हारे मध्य निभा दिया।” 


प्रभु की मेज़ के विषय सुधार करने के लिए पौलुस का यही प्रयास था कि जो और जैसा प्रभु ने कहा और दिखाया है, उसे वैसे ही निभाया जाए; न कि उसके साथ मनमानी कि जाए। प्रभु द्वारा दिया गया “सभी के लिए एक ही रोटी और एक ही प्याला” जैसा स्वयं प्रभु ने ही कहा है, प्रभु की एक ही देह और बहाए गए लहू का प्रतीक है। वह मसीही विश्वासियों में एकता और एक मनता को भी दिखाता है। आज अधिकाँश कलीसियाओं में छोटी-छोटी अलग-अलग “रोटियाँ” और छोटे-छोटे अलग-अलग गिलास या कटोरियाँ इसीलिए हैं क्योंकि मण्डली या कलीसिया के लोगों में एकता और एक मनता नहीं है, सभी एक कलीसिया में होते हुए भी एक मन नहीं हैं, कलीसियाओं में विभाजन और दल हैं, ऊँच-नीच है, मतभेद और बैर हैं, लेकिन फिर भी लोग बिना इन बातों को ठीक किए प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहते हैं। कलीसिया के लोग प्रभु की मेज़ की उस एकता और एक मनता के पाठ का पालन नहीं करना चाहते हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु-भोज में सही रीति से भाग लेने के लिए व्यक्तिगत गवाही और व्यवहार, तथा मण्डली में गवाही और व्यवहार सही होना कितना आवश्यक है।

 

आज हमने पद 23 से देखा है कि प्रभु-भोज में सम्मिलित होने के लिए वचन के अनुसार उसके स्वरूप का निर्वाह करना कितना आवश्यक है। अगले लेख में हम प्रभु-भोज के उद्देश्यों के बारे में देखेंगे, और समझेंगे कि उनके अनुसार प्रभु-भोज में भाग लेने का क्या तात्पर्य है।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Things Related to Christian Living – 30


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (5)


To Listen to this message in English Click Here


We are studying the four things given in Acts 2:42 about practical Christian living. These four things are also known as the “Pillars of Christian Living.” We have seen that the initial Christian believers used to steadfastly follow these four and therefore, they grew very rapidly in their personal spiritual lives and in their numbers. That which was true for those initial Christian Believers is as much true for us today also, provided like them, we too steadfastly follow these four things. We have already seen the first of these two things i.e., “Studying God's Word” and “Fellowship” in the preceding articles. Now we are considering the third thing that is “Breaking of Bread” under 7 points. We are doing this mainly from 1 Corinthians 11:17-34. Out of these seven points, so far we have seen about three points. In the previous article, we saw about the third point from verses 17 to 22, where Paul was rebuking the church in Corinth about their errors while partaking in the Lord’s Table. We had learnt that the Pastor or the leader of every church has the responsibility of serving as a spiritual father for the members of the congregation, to teach them God's Word, to correct them when they need any correction, and as and when required to also rebuke them for correcting them. Also, it is the responsibility of the members of the Assembly or the church that they should be humble and polite, be one minded, and there should be no division and factions in the church or the Assembly. Along with this all the Christian Believers should continue to learn God's Word and grow in their faith; and whenever their short-comings or errors are pointed out to them, and they are asked or taught to correct their errors or short-comings, then they should politely and humbly accept and follow it. Today, in this article, we will consider the 4th of these 7 points.

 

4. Lords instructions for the Holy communion – The purposes - verses 23-26 - (part 1)

 

In the initial verse of this section, i.e., in verse 23 Paul makes it clear that whatever he is saying, was not something of his own making, or from his own mind or thoughts; nor was it something that had been taught to him by some person. We know from Paul's life that before becoming a disciple of the Lord Jesus, he was a strong opponent of accepting Jesus as Lord, and severely persecuted the Christian Believers. When the Lord Jesus established the Lord’s Table with His disciples, Paul was not present there. Therefore, before anyone would raise any doubts about what he was saying, he made it clear that whatever he was writing was what he had received from the Lord; and not something that he had thought of on his own. The implication is that rejecting what he has said, is rejecting what the Lord has said. As we have seen in the previous article from Acts 18:1-11, Paul labored very hard for one and a half years, suffering greatly, facing many problems and many oppositions to establish the church in Corinth; and it was only the Lord's strength that had kept him there and had maintained his witness among those people. Therefore, the people of the Corinthian Church because of their personal experiences with Paul, knew very well and understood that when Paul is saying that he has received something from the Lord then that is neither false nor vain. So, just as they would take his teachings and saying seriously when he was present with them, similarly now whatever instructions he is giving to them through his letter, they too have to be taken with equal seriousness.

 

That which was true, reliable, acceptable, and something to be taken seriously by the then Christian Believers of Corinth, the same thing is equally true, reliable, acceptable, and to be taken equally seriously by the Christian Believers of the Lord Jesus’s Universal Worldwide Church today.


Why did God the Holy Spirit, through Apostle Paul, have to give these instructions about the Lord’s Table? Because the Christian Believers in Corinth had stopped taking the Lord’s Table seriously, they had altered its original form given by the Lord, they had changed its purposes into a formality, they had not only spoilt it, they had added their own contrived things into it. As we have seen in the previous articles, the personal life and Christian witness of the members of Corinthian church had deteriorated very significantly; they had changed the Lord’s instructions of “one bread and one cup for all,” they had changed the way the Lord’s Table was served; they would bring their own food and eat it separately. Their behavior towards each other in the church was not correct, instead of being seen as equals, some people were considered to be of a higher status and some others to be of low status, and then those considered of a low status, would be insulted. In other words, the place for worshiping and honoring the Lord had become a place for insulting the Lord and the members of his body, in the name of participating in the Lord’s Table. Because of what they were doing, they had already started to suffer the grave consequences, as we see from verses 29 to 31. That is to say that the testimony of being a Christian Believer, the instructions of the Lord Jesus, the behavior towards the members of the Lord's Church, the Lord’s Table and its purposes etc., can never be taken lightly or treated inappropriately. Whoever takes them lightly, treats them disrespectfully, observes the Lord’s Table as a formality, they will have to suffer severe and serious consequences of doing so.


That which was true for the Christian Believers at that time is also true for the Christian Believers today. The lives, their behavior, their habits, and the testimony they have amongst others as Christians, of many Christian Believers and members of the denominational churches is deplorable; and yet they partake of the Lord’s Table without any hesitation. Various denominations and churches have changed the form and observance of the Lord’s Table to something of their own convenience. Different churches and denominations have different ways of observing the Lord’s Table, yet everyone thinks their way is correct and that of the others is wrong. But nobody bothers to check with the actual form and observance given in the Word of God, whether what they are doing is correct or not. Today how many church Elders or Pastors can honestly say that which Paul said about the Lord’s Table “For I received from the Lord that which I also delivered to you…” (1 Corinthians 11:23)? If at all they can say anything honestly, it would only be “Because I received this from my superiors, therefore, I am observing it so amongst you.”


Paul’s effort was to correct the observance of the Lord’s Table into its form and method as given by the Lord Jesus; and nobody should treat it in whichever way they wanted to. What the Lord has given is “one bread and one cup for everyone.” As the Lord himself has said, it is the representation of the one body and blood of the Lord Jesus himself. It shows the unity and one mindedness amongst the Christian Believers. Today in the majority of the churches there are small-small pieces of bread and small-small cups or glasses to serve the Lord’s Table, because the people of the church or assembly are no longer united, and they are no longer of the same mind; they may be members of one Church but they are not all of one mind. The churches have many divisions and factions; there are mutual differences and contentions; there are people who think themselves superior and consider others as inferior, but despite all of these wrongs, without correcting any of these things, people continue to take part in the Lord’s Table with impunity. In the previous article we have seen that partaking in the Lord’s Table properly demands having a proper personal witness and behavior amongst the people, as well as a proper witness and behavior within the church.


Today we have seen from verse 23 how essential it is to partake in the Lord’s Table in conformity with the Word of God. It is very necessary to observe the Lord’s Table in the same form as it was given by the Lord. In the next article we will consider the purpose and meaning of partaking in the Lord’s Table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 14 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 69

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 30

बपतिस्मों – 9

बपतिस्मे का उद्देश्य (4) - निष्कर्ष


हमने पिछले तीन लेखों में देखा है कि उसके आरंभ से ही, बपतिस्मा कभी कोई रीति अथवा औपचारिकता नहीं था; उसे कभी भी लापरवाही के साथ या हल्के में लिया और दिया नहीं जाता था, बल्कि हमेशा ही एक उद्देश्य और निष्ठा के साथ होता था।  इसे हमेशा ही व्यक्ति के द्वारा पापों के अंगीकार और पश्चाताप के बाद दिया गया है; केवल प्रभु यीशु मसीह द्वारा लिए गए बपतिस्मे को छोड़ कर, जो, जैसा कि प्रभु ने स्वयं ही कहा था, “सब धार्मिकता को पूरा करने”, अर्थात, परमेश्वर की आज्ञाकारिता के लिए था। बपतिस्मे के उद्देश्यों को संक्षेप में तीन बातों, जिन्हें हम पिछले तीन लेखों में देख चुके हैं, के अंतर्गत रखा जा सकता है:

1.   गवाही - बपतिस्मा व्यक्ति के द्वारा पापों के अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप करने से उसके अंदर होने वाले परिवर्तन की, उसके बदले हुए जीवन की, सार्वजनिक बाहरी गवाही है।

2.   तैयारी - बपतिस्मा लेने के द्वारा व्यक्ति संसार के सामने यह व्यक्त करता है कि उसने अपने आप को प्रभु के हाथों में सौंप दिया है, और अब प्रभु उसे उस अन्ततः होने वाली अंतिम जवाबदेही तथा न्याय के लिए तैयार कर रहा है, जिसका सामना सभी को करना ही पड़ेगा, जिससे कि मसीह के अनुयायी होने के नाते उनके द्वारा किए गए और नहीं किए गए कामों के अनुसार उन्हें प्रतिफल और परिणाम दिए जाएं।

3.   आज्ञाकारिता - बपतिस्मा लेना व्यक्ति द्वारा अपने आप को परमेश्वर के प्रति समर्पित और उसके अधीन कर देने की अभिव्यक्ति है। उस व्यक्ति की प्रतिबद्धता की, कि वह अब परमेश्वर की आज्ञाकारिता में रहेगा - जैसा की प्रभु यीशु के बपतिस्मे के द्वारा दिखाया गया। प्रभु यीशु निष्पाप था, पूर्णतः धर्मी था; उसे किसी अंगीकार अथवा पश्चाताप की कोई आवश्यकता नहीं थी; लेकिन फिर भी उसने अपने आप को परमेश्वर के नियमों के अधीन कर दिया, और हमारे सामने परमेश्वर की आज्ञाकारिता के उदाहरण को रख दिया। 

   

    इन उद्देश्यों को पहचानने और समझने का महत्व, इनका पालन करने में है। जैसा कि पहले, इस शृंखला के आरंभ में कहा गया है, जैसा और बातों के साथ हुआ, बपतिस्मे को भी गिरा कर एक डिनॉमिनेशन की रीति, एक नाम-मात्र के लिए पूरी की जाने वाली औपचारिकता बना दिया गया है, जिस से जिन डिनॉमिनेशन, समूह, या समुदाय में ईसाई या मसीही समाज ने आपने आप को विभाजित कर लिया है, उन की अपनी रीतियों और नियमों को पूरा किया जा सके। इनमें से प्रत्येक डिनॉमिनेशन, समूह, या समुदाय अपनी ही रीति और तरीके के अनुसार बपतिस्मा देने और लेने में विश्वास रखता है, और इसके लिए बाध्य करता है। अपने ही बनाए और गढ़े हुए नियमों के द्वारा उन्होंने बपतिस्मे के साथ व्यक्ति के जीवन से संबंधित कई बातों को भी बाँध दिया है, जिससे कि बिना उनके द्वारा दिए गए बपतिस्मे के, व्यक्ति के लिए, वे संबंधित की गई बातें भी न की जा सकें। यह परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई किसी भी शिक्षा, निर्देश, या उदाहरण के अनुरूप या अनुसार नहीं है। किन्तु उनके अपने नियमों और विधियों के प्रति उनकी आस्था और प्रतिबद्धता इतनी अधिक है, कि उन्हें पूरा कराने के लिए वे परमेश्वर के वचन की वास्तविक शिक्षाओं को कोई महत्व नहीं देते हैं, बल्कि उनकी पूर्ण अवहेलना करते हैं - और यह सब परमेश्वर के नाम में!


यह उसे परिस्थिति के समान है जो परमेश्वर के लोगों, इस्राएलियों में व्याप्त थी, उनके बुरी तरह से ताड़ना दिए जाने, बंधुवाई में भेजे जाने, तथा देशों में तित्तर-बित्तर किए जाने से पहले (यशायाह 1:4-20; यिर्मयाह 7:19; 8:5-9; 22:5-9; 26:4-6; यहेजकेल 39:23-24)। इस्राएली लोग अपनी रीतियों, त्यौहारों, और अनुष्ठानों को पूरा कर रहे थे; धार्मिक क्रियाएं की जाती थीं, किन्तु परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं था, क्योंकि उनके जीवन में परमेश्वर की वास्तविक भक्ति कहीं दिखाई नहीं देती थी। वे धार्मिक औपचारिकताएं तो पूरी कर रहे थे, परन्तु न तो उनके जीवन में परमेश्वर के लोग होने की गवाही थी, न वे अपने आप को परमेश्वर के सामने जवाब देने और उनका न्याय किए जाने के लिए तैयार कर रहे थे, और फिर उन में परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता का स्थान मनुष्यों की आज्ञाकारिता ने ले लिया था। और जब अनेकों चेतावनियों के बावजूद, उन्होंने अपने जीवनों को सुधार कर परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं किया, तब फिर परमेश्वर को उन से व्यवहार करना ही पड़ा। यही स्थिति प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी के सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। पुनःनिर्माण करके बनाया गया मंदिर विद्यमान था, उसमें सारी धार्मिक गतिविधियां पूरी की जाती थीं, परन्तु गवाही, तैयारी, और आज्ञाकारिता के द्वारा प्रकट की जाने वाली परमेश्वर की भक्ति कहीं नहीं थी। अभी भी धार्मिक अगुवे वही करते थे, जिसके लिए उन्हें पहले भयानक ताड़ना सहनी पड़ी थी - अपनी ही बातों को ‘परमेश्वर का वचन’ कहकर सिखाते और पालन करवाते थे (मत्ती 15:3-9 )। वास्तविक दशा इतनी घृणास्पद हो गई थी की प्रभु यीशु को मंदिर को ‘डाकुओं की खोह’ कहना पड़ा (मत्ती 21:13)। और अन्ततः, उसी ‘खोह’ के ‘डाकुओं’ ने परमेश्वर के पुत्र को पकड़वा कर मरवा डाल, क्योंकि वह उनके विरुद्ध बोलता था, उनकी वास्तविकता को सब के सामने खोल देता था। लेकिन जैसा कि प्रभु ने भविष्यवाणी की थी (मत्ती 24:1-2), उनकी इस ढिठाई के कारण, थोड़े वर्षों में ही, मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया और यहूदी सारे संसार में भयानक रीति से सताए जाने के लिए तित्तर-बित्तर कर दिए गए।

    बपतिस्मे को बाइबल के अनुसार तथा परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए, उसमें उसके उपरोक्त तीनों उद्देश्यों का पूरा होना अनिवार्य है - दोनों, देने वाले और लेने वाले के द्वारा। इस के अतिरिक्त, जो भी किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रीति से किया जाए, किसी भी नियम या विधि के अंतर्गत किया जाए, वह प्रभु द्वारा उसके वचन में बताया गया बपतिस्मा नहीं होगा। इन सभी गलत और व्यर्थ बपतिस्मों का लिया और दिया जाना, और वह भी प्रभु के नाम में, जानते-बूझते हुए, अपनी ही इच्छा के अनुसार वही गलती करना है जो तब उन इस्राएलियों ने की थी। इसलिए, क्या फिर इस गलती के परिणाम उस परिणाम से भिन्न होंगे? आने वाले दिनों में, जब हम बपतिस्मे पर अपने इस अध्ययन में आगे बढ़ाते हैं, पाठकों को उपरोक्त इन तीनों उद्देश्यों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए; उन्हें माप-दण्ड बनाकर प्रयोग करना चाहिए और जो कुछ भी उन्हें “बपतिस्मे” के नाम में सिखाया या करवाया जाता है, इनके अनुसार उसकी जांच करनी चाहिए कि वे बातें सही हैं कि नहीं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 30

Baptisms - 9

The Purpose of Baptism (4) - Conclusion

    

    We have seen in the past three articles that baptism, since its inception, was never a ritual or formality; was never taken or given casually, but was always with a sense of purpose and sincerity. It was always given only after person’s confession of sins and repentance; except for the baptism taken by the Lord Jesus, which, as the Lord Himself said, was done “to fulfil all righteousness,” i.e., for obedience to God. The purposes of baptism can be summarized in three points that we have seen in the preceding articles:

  • Witness - It is meant to be an external, public witnessing of the inner transformation, a changed life, brought about in the person by his confessing and repenting of sins.

  • Preparation - Through taking baptism, the person is conveying to the world that he has placed himself in the hands of the Lord, and is now being prepared by the Lord for the eventual final accounting and judgment that everyone will have to face to receive their final rewards and consequences, for what they have done or left undone in their life, as a follower of Christ.

  • Obedience - Taking baptism is an expression of one’s submission and surrender to God and His Word, of being committed to live in obedience to God - as demonstrated by the baptism of the Lord Jesus. The Lord was sinless and righteous; He did not need any confession and repentance; but still subjected Himself to God’s ordinances, and placed before us His example of obedience to God. 

    The importance and utility of recognizing and understanding these purposes is in implementing them. As said earlier, at the beginning of this series, just as with the others, baptism too has been reduced to a denominational ritual, a casual formality to be fulfilled to meet the rules and regulations of the denominations, sects, and groups into which Christendom has divided itself. Each of these denominations, sects, and groups insists on baptizing persons according to their own rules and regulations. Through their own contrived rules and regulations, they have all coupled many other things in a person’s life to baptism, so that without being baptized according to their manner, those things that have been coupled also cannot be done for the person. This is quite unlike any such teaching, instruction, or example given in God’s Word the Bible. Such is their commitment and adherence, their fidelity to their own rules and regulations, that to have them fulfilled, they with impunity pay scant respect to the actual teachings of God’s Word, instead they utterly disregard it - all in the name of God!

    This is similar to the situation prevailing amongst God’s people the Israelites, before they were severely chastised, sent in to captivity, and dispersed amongst the nations (Isaiah 1:4-20; Jeremiah 7:19; 8:5-9; 22:5-9; 26:4-6; Ezekiel 39:23-24). The Israelites were fulfilling their rituals, feasts, and ceremonies; religious activities were being observed, but God was not happy with them, since godliness was not seen in their lives. They were fulfilling religious formalities, but they were neither witnessing as people of God, nor preparing to be accountable to God and be judged by Him, and obedience to God and His God’s Word had been replaced by obedience to men. When despite several warnings, they refused to mend their ways and conform to God’s Word, God had to deal with them. Much the same situation prevailed at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry. The restored and rebuilt temple was there, with all the religious activities, but godliness made evident through witnessing, preparation, and obedience to God was sorely missing. The religious leaders, still did what they had earlier been severely punished for - taught and implemented their own wisdom as ‘word of god’ (Matthew 15:3-9). So abhorrent had the condition become that the Lord had to call the Temple a ‘den of thieves’ (Matthew 21:13); and eventually, the ‘thieves’ of this ‘den’ conspired against the Son of God and had Him caught and killed for speaking out against them, for exposing them for what they actually were. But as the Lord had prophesied (Matthew 24:1-2), because of their stubborn, unchanging attitude within a few years, the Temple was utterly destroyed and the Jews were dispersed to be persecuted all over the world.

    For a baptism to be Biblical and acceptable to God, this three-fold purpose of baptism has to be fulfilled - by both, the ones taking and giving it. Anything else, done in whatever manner, or under whichever rules, regulations, and rituals, is not the baptism that the Lord God has given in His Word. Practicing all such unBiblical baptisms, and that too in the name of the Lord, and supposedly in obedience to God’s Word, is knowingly and willfully committing the same offence against God as those Israelites were committing at that time. Therefore, will the eventual consequences be any different? In the days ahead, as we carry on with this study on baptism, the readers should always keep these three purposes in mind, use them as a standard, and to cross-check and verify whatever they are told or they have practiced as “baptism” through them.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well