ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 18 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 104

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 65

हाथ रखना – 13

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से चौथी, “हाथ रखना” पर ज़ारी हमारे इस अध्ययन में पिछले लेख में हमने कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों द्वारा प्रचार की और सिखाई जाने वाली इस झूठी शिक्षा और गलत सिद्धान्त के अध्ययन का समापन किया था कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के प्राचीनों के द्वारा हाथ रखे जाने से दिया जाता है, जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है। ये लोग इस गलत शिक्षा को प्रेरितों 8:17; 9:17; और 19:6 की गलत व्याख्या के आधार पर देते हैं। हमने बाइबल की अन्य सम्बन्धित बातों को देखा और समझा था, और फिर इन तीनों पदों पर उन बातों के सन्दर्भ में विचार किया था, और समझा था कि इन तीन पदों में जो हाथों का रखा जाना है वह पवित्र आत्मा देने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति एकता, मिलाप, और कलीसिया की सहभागिता में सम्मिलित होना व्यक्त करने के लिए था, जिन्हें उस समय का यहूदी समाज अपने से अलग रखता था, अपने से नीचा समझता था। इन लोगों की परमेश्वर के परिवार में, प्रभु की कलीसिया में स्वीकृति की पुष्टि परमेश्वर ने उन्हें पवित्र आत्मा देने के द्वारा प्रकट की, और उन्हें बिना किसी भी प्रकार के भेदभाव के अन्य सभी के समान विश्वासी व्यक्त कर दिया। यह किया जाना अनिवार्य था, ताकि कलीसिया को एक सार्वभौमिक, विभाजित न हो सकने वाली इकाई रखा जाए, बजाए इसके कि वह जाति और सांस्कृतिक भिन्नताओं आदि के कारण टूट कर बिखर जाए।

“हाथ रखने” पर हमारे अध्ययन के आरंभ में, और बीच में भी, यह कहा गया था कि कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के लिए इस वाक्यांश का बस यही अर्थ है कि यह नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को दिए जाने वाले बपतिस्मे को पूरा करने वाली अन्तिम प्रक्रिया है, अर्थात, बपतिस्मे के बाद कलीसिया के अगुवे बपतिस्मा लेने वाले पर हाथ रख कर प्रार्थना करते हैं और इस के बाद बपतिस्मा पूर्ण हो जाता है। यदि आप उन से पूछें कि ऐसा क्यों किया जाता है, और इस का क्या महत्व है, तो उन का इतना ही उत्तर होता है कि क्योंकि बाइबल ऐसा करने की शिक्षा देती है, इस लिए हम बाइबल की आज्ञाकारिता में ऐसा करते हैं। लेकिन बाइबल में ऐसा कहाँ लिखा है? इस के लिए वे उसी भाग का छोटा सा अंश दिखा देते हैं, हम जिस का अध्ययन कर रहे हैं, वे इब्रानियों 6:2 में से “बपतिस्मों और हाथ रखने” को दिखाते हैं और कहते हैं कि परमेश्वर ने अपने वचन में यह लिखा है कि बपतिस्मे के बाद हाथ रखना है। किन्तु यदि यह तर्क सही है तो फिर शेष दोनों बातों “मरे हुओं के जी उठने, और अन्तिम न्याय” को भी तुरन्त ही क्यों नहीं किया जाता है? इस का उनके पास कोई उत्तर नहीं है। जैसा कि हम इब्रानियों 6:1-2 की इन छः आरम्भिक बातों के बारे में आरम्भ के लेखों में देख चुके हैं, ये बातें छः शिक्षाएँ हैं जिन्हें प्रत्येक मसीही विश्वासी को जानना और सीखना चाहिए ताकि उसे अपने विश्वास के लिए एक दृढ़ और स्थिर नींव मिल सके और वह शैतान की युक्तियों का सामना कर सके। ये बातें छः कार्य नहीं हैं, जिन्हें एक के बाद एक, इसी क्रम में किया जाना है जिस से कि परमेश्वर की दृष्टि में सही ठहरें।

क्या परमेश्वर के वचन के अन्य भाग इस तर्क का समर्थन करते हैं कि क्योंकि इब्रानियों 6:2 में बपतिस्मों के बाद हाथ रखने का उल्लेख किया गया है, इस लिए प्रत्येक बपतिस्मे के बाद कलीसिया के अगुवों के द्वारा बपतिस्मा पाने वाले व्यक्ति पर हाथ रखे जाने चाहिएँ? जब हम बाइबल में बपतिस्मा दिए जाने की विभिन्न घटनाओं को देखते हैं, तो पाते हैं कि एक के अतिरिक्त, जहाँ पौलुस ने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के अनुयायियों पर, उनके मसीही विश्वासी बनने के बाद बपतिस्मा लेने, के बाद उन पर हाथ रखा था (प्रेरितों 19:1-6), और कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति के बपतिस्मा लेने के बाद उस पर हाथ नहीं रखे गए। और, जैसा हम पिछले लेख में देख चुके हैं, पौलुस द्वारा उन विश्वासियों पर हाथ रखना उन के साथ एकता, मिलाप, उनका कलीसिया में स्वागत व्यक्त करने के लिए था, न कि बपतिस्मे की प्रक्रिया की किसी निर्धारित अथवा मन-गढ़न्त रस्म के निर्वाह के लिए। इस बात को, बाइबल में दिए गए बपतिस्मों पर, क्रमवार एक नज़र डाल कर देख लेते हैं:

·        मत्ती 3 – यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने मन-फिराने वाले लोगों को बपतिस्मा दिया, किन्तु कहीं कोई उल्लेख नहीं है कि उस ने या उस के अनुयायियों ने फिर उन पर हाथ भी रखे थे।

·        यूहन्ना 1 – यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने प्रभु यीशु को बपतिस्मा दिया, किन्तु किसी ने भी प्रभु पर हाथ नहीं रखे, यद्यपि प्रभु ने यह कह कर यूहन्ना से बपतिस्मा लिया था कि “अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है” (मत्ती 3:15) – यदि बपतिस्मा लेने के बाद हाथ रखना अनिवार्य होता तो फिर इस धार्मिकता को प्रभु के लिए पूरा क्यों नहीं किया गया?

·        यूहन्ना 4:1-2 – प्रभु के शिष्य, प्रभु की जानकारी में बपतिस्मा देते थे, किन्तु उन के द्वारा किसी पर हाथ रखने का कोई उल्लेख नहीं है, और न ही प्रभु ने इस बात के लिए उन्हें टोका कि वे बपतिस्मा देने के बाद हाथ क्यों नहीं रख रहे हैं।

·        मत्ती 28:19-20 – अपनी महान आज्ञा में, यहाँ पर तथा अन्य स्थानों पर भी, यद्यपि प्रभु ने विश्वास करने वालों को बपतिस्मा देने के लिए कहा परन्तु यह कहीं पर नहीं कहा कि बपतिस्मे के बाद उन पर हाथ भी रखा जाना है।

·        प्रेरितों 2:41-42 – जब पर्व मनाने के लिए आए हुए भक्त यहूदियों ने पतरस का प्रवचन सुना, मन फिराया, और उन में से लगभग तीन हजार ने विश्वास किया, बपतिस्मा लिया और “वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे” किन्तु उन पर हाथ रखे जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

·        प्रेरितों 8:1-17 – फिलिप्पुस की सेवकाई के द्वारा, सामरियों में से बहुतों ने प्रभु में विश्वास किया और बपतिस्मा भी लिया; किन्तु उन के बपतिस्मा लेने के बाद उन पर हाथ रखे जाने का कोई उल्लेख नहीं है। बहुत बाद में, जब पतरस और यूहन्ना यरूशलेम से आए, तब उन्होंने उन पर हाथ रखे। और जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, यह भी एकता, मिलाप, और परमेश्वर के परिवार, प्रभु की एक सार्वभौमिक कलीसिया में उनके स्वागत को व्यक्त करने के लिए था। पतरस और यूहन्ना ने उन पर हाथ बपतिस्मे की किसी रस्म को पूरा करने के लिए, जिसे फिलिप्पुस ने नहीं किया, नहीं रखे थे।

·        प्रेरितों 8:36-39 – फिलिप्पुस की सेवकाई से कूश देश के खोजे ने प्रभु को ग्रहण किया, उस ने बपतिस्मा लिया, किन्तु उस के बपतिस्मे के बाद उस पर हाथ रखे जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

·        प्रेरितों 9:17-18 - प्रेरित पौलुस, जो उस समय ‘फरीसी शाऊल’ के नाम से जाना जाता था, ने प्रभु यीशु से दमिश्क के मार्ग पर भेंट होने के बाद प्रभु को ग्रहण किया। इन पदों को हम ने पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर ने उस के पास हनन्याह को भेजा, और उसने आ कर पौलुस पर हाथ रखे, एकता, मिलाप, और एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया में स्वागत को व्यक्त करने के लिए; इस के बाद पौलुस का बपतिस्मा हुआ। उस के बपतिस्मे के बाद उस पर फिर से हाथ रखे जाने का कोई उल्लेख नहीं है।

·        1 कुरिन्थियों 1:13-17 – पौलुस ने बपतिस्मे के बारे में शिक्षाएँ देते समय, उस के अथवा किसी अन्य के द्वारा हाथ रखे जाने से सम्बन्धित किसी शिक्षा का कोई उल्लेख नहीं किया।

·        बपतिस्मे से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण खण्डों में, जैसे कि इफिसियों 4:5; कुलुस्सियों 2:12; 1 पतरस 3:21; आदि, कहीं पर भी साथ में हाथ रखे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।  

इस लिए, बाइबल का सन्देश प्रकट और स्पष्ट है कि बपतिस्मे के बाद हाथ रखना बाइबल का कोई स्थापित सिद्धान्त नहीं है, और न ही इब्रानियों 6:2 यह सिखाता है कि बपतिस्मे के बाद हाथ रखने चाहिएँ।

जैसा कि हमने पिछले लेखों में देखा है, हाथों का रखना एकता, मिलाप, व्यक्ति को संगति और सहभागिता में स्वीकार करना भी दिखाता है, और यह किसी दुःख-परेशानी में हो कर निकल रहे व्यक्ति को शान्ति अथवा सान्त्वना देने का भी सूचक है। यदि इन में से किसे भी, या इन सभी अर्थों को व्यक्त करने के लिए कलीसिया के अगुवे किसी पर हाथ रखते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। किन्तु यह ईमानदारी और सार्थक रीति से किया जाना चाहिए, न कि किसी रस्म के निर्वाह के लिए, और न ही बपतिस्मे की प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से। इसे यह कह कर नहीं सिखाया जाना चाहिए कि यह बपतिस्मे के बाद की जाने वाली रस्म है, बाइबल की शिक्षा और सिद्धान्त है।

हाथ रखने पर इस श्रृंखला में हम ने इस आरम्भिक बात के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से बहुत सी बातें सीखी हैं; अर्थात, बाइबल में हाथ रखना कोई हल्की अथवा निरर्थक बात नहीं है, बल्कि इस के कई महत्वपूर्ण तात्पर्य हैं, और मसीही विश्वासियों को उनके बारे पता होना चाहिए। अगले लेख से हम छः में से पाँचवीं आरम्भिक बात, “मरे हुओं में से जी उठने” पर विचार करना आरम्भ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 65

Laying on of Hands - 13

 

In our on-going study on “Laying on of Hands,” the fourth of the six elementary principles given in Hebrew 6:1-2, in the previous article we had concluded our deliberations on the false teaching and wrong doctrine that some sects and denominations preach and teach on the basis of Acts 8:17; 9:17; 19:6 – that the Holy Spirit is given by the laying on of hands of the Apostles or Church Elders. We had considered various related Biblical things, and then considered these three verses in light of those related things, to understand how the laying on of hands mentioned in these three verses was not for the sake of giving the Holy Spirit, but to express unity, solidarity, and acceptance into the Church of people who were marginalized by the Jews of those times. Their acceptance into the family of God, into the Church was affirmed by God by the giving of the Holy Spirit to them, thereby making them equal to everyone else in the family of God and Church of the Lord Jesus, with no differentiation of any kind from anyone else. This was necessary to maintain the Church as one, universal, indivisible unit, instead of its getting broken into sects based on ethnic and cultural backgrounds and other criteria.

At the beginning of our study on “Laying on of Hands” and in between, it was stated that for some sects and denominations, all that this term means is the concluding activity of baptizing a Born-Again Christian Believer; i.e., after baptism, the Church Elders place their hands on the baptized person, pray for him, and that concludes the baptismal process. If you ask them why this is done; what is its significance; all they can say is because the Bible teaches it to be done, therefore, we do it in obedience to God’s Word. But where does the Bible teach this to be done? Their answer is a small portion of the same passage that we are studying; they quote a portion from Hebrews 6:2 “the doctrine of baptisms, of laying of hands” and claim that here God has put it in His Word that baptism has to be followed by the laying on of hands. But if this was true then why don’t the other two things, i.e., “resurrection from the dead, and of eternal life” mentioned in this verse also follow in the same quick succession? Why does the logic have to apply to only two things mentioned in this verse, and not to the others? They have no answer to that. As we have seen in the earlier articles on these six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, these are six different principles that the Christian Believers are to learn about from God’s Word, to have a firm, unshakeable foundation against the wiles of the devil. These are not six activities that Christians have to carry out in the given sequence to justify them before God.

Do other portions of God’s Word support this argument that since in Hebrews 6:2, the laying on of hands is mentioned after baptisms, therefore, every baptism should be followed by the Elders of the Church laying their hands on the baptized person? As we study the various instances of baptisms given in God’s Word, except for one instance, of Paul laying hands on the followers of John the Baptist, after they became Believers in the Lord Jesus and were baptized (Acts 19:1-6), nowhere else has the laying on of hands after baptism ever been carried out. And, as we have seen in the previous article, the laying on of hands by Paul on those Believers, was an expression of unity, solidarity, and their acceptance into the family of God, into the Church of the Lord Jesus. By laying his hands on them, Paul was not fulfilling any prescribed or contrived baptismal ritual. Let us consider the baptisms mentioned in the Bible, in the sequence they occur:

·        Matthew 3 – John the Baptist baptized the repentant, but there is no mention of laying on of hands on anyone after baptism by him, or any of his followers.

·        John 1 – the Lord Jesus was baptized by John the Baptist, but no one laid hands Him, although Jesus took baptism from John saying “Permit it to be so now, for thus it is fitting for us to fulfill all righteousness” (Matthew 3:15) – if laying on of hands was part of baptism, then why was this ‘righteousness’ not fulfilled for the Lord Jesus as part of ‘fulfilling all righteousness’?

·        John 4:1-2 – The Lord Jesus’s disciples baptized in the knowledge of the Lord, but there is no mention of any laying on of hands on anyone, nor of the Lord objecting why it was not being done by them.

·        Matthew 28:19-20 – in the Great Commission, here and elsewhere, although the Lord does say that the new Believers are to be baptized, but nowhere did the Lord ask for laying on of hands was to be done after the baptism.

·        Acts 2:41-42 – From the devout Jews assembled in Jerusalem for the feast, on hearing Peter’s sermon, about three thousand repented and were baptized, and then “they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers” but there is no mention of any laying on of hands for them.

·        Acts 8:1-17 – Through the ministry of Philip amongst them, the Samaritans believed in the Lord, and were baptized; but no laying on of hands on them immediately after baptism has been mentioned. It was much later, when Peter and John came from Jerusalem, that they laid hands upon them. And as we have recently seen, this was to express unity and solidarity with them, and to accept them into the one universal Church of God, into the family of God. The laying on of hands on them by Peter and John was not to complete any baptismal requirement that had been neglected by Philip.

·        Acts 8:36-39 – Through the ministry of Philip, the Ethiopian Eunuch is converted, takes baptism, but there is no laying on of hands on him after his baptism.

·        Acts 9:17-18 – The Apostle Paul, then known as ‘Saul the Pharisee’ is converted after meeting the Lord Jesus on the road to Damascus. In these verses, as we have seen in the last article, Ananias sent to him by God, comes, lays hands on him to express unity and solidarity with them, and to accept him into the one universal Church of God, into the family of God; and then Saul is baptized. There is no mention of any laying on of hands upon him once again, after his baptism.

·        1 Corinthians 1:13-17 – Paul, teaching about baptism, never mentions any teaching related to the laying on of hands practiced by him or others.

·        In other important passages mentioning baptism, e.g. Ephesians 4:5; Colossians 2:12; 1 Peter 3:21; etc., nowhere has laying on of hands been mentioned along with baptism.

So, the Biblical message is quite evident and unambiguous – laying on of hands to be done after baptisms is not an established Biblical doctrine, and Hebrews 6:2 is not teaching that baptism should be followed by the laying on of hands by the Elders of the Church.

As we have seen the previous articles, the laying on of hands also conveys unity and solidarity, accepting the person into fellowship, standing with a person, and it can also be done to comfort and console someone going through troubling times. For conveying either or all of these meanings, if after baptism, the Elders lay their hands on the baptized person, there is nothing wrong in doing so. But then, it should be something done in sincerity, not to fulfill a ritual, or any supposed ‘baptismal requirement’ – which it is not. It should not be said or taught that laying on of hands after baptism is a Biblical teaching and doctrine.

Through this series on this elementary principle, we have seen and learnt many things from God’s Word the Bible; implying that the Laying on of hands in the Bible is not something trivial or inconsequential; rather it has many important meanings and implications, and the Christian Believers should be aware of them. From the next article we will begin considering the fifth of the six elementary principles, i.e., “resurrection of the dead.”

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 17 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 103

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 64

हाथ रखना – 12

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से चौथी बात, “हाथ रखना” पर ज़ारी हमारे इस अध्ययन में, हम किसी के द्वारा किसी पर हाथ रखे जाने, या किसी की ओर हाथ बढ़ाने के अर्थ और अभिप्रायों पर विचार कर रहे हैं, उन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने बाइबल के, तथा सामान्य दैनिक जीवन के उदाहरणों के द्वारा देखा है कि हाथ रखना व्यक्ति के प्रति एकता और मिलाप रखने, उस के साथ खड़े रहने, उसे शान्ति और सान्त्वना देने का भी सूचक है। एक गलत शिक्षा भी है, जिस का प्रचार कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के द्वारा बड़ा बल दे कर किया जाता है, कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के अगुवों के हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। ये समुदाय और डिनॉमिनेशन अपनी इस शिक्षा के लिए प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6 को आधार बनाते हैं। यद्यपि इन तीनों पदों में हम देखते हैं कि हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा दिया गया, परन्तु ये पद यह नहीं सिखाते हैं कि पवित्र आत्मा इस प्रकार से प्राप्त किया जाता है। पिछले दो लेखों में हमने अन्यजातियों के पवित्र आत्मा पाने (प्रेरितों 10 और 11 अध्याय) और सामरियों के पवित्र आत्मा पाने (प्रेरितों 8:17) से देखा था कि सब के सामने, खुले रूप में, यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों की उपस्थिति में पवित्र आत्मा का दिया जाना, परमेश्वर की और से इस बात की पुष्टि थी कि एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया के लिए और आने वाले समयों तथा सदा काल के लिए, अन्यजाति तथा सामरी मसीही विश्वासी परमेश्वर के परिवार का अँग हैं, प्रभु यीशु की कलीसिया के सदस्य हैं, और उन के साथ किसी भी तरह का कोई भेद-भाव या भिन्नता नहीं है। आज हम इसी विषय को और आगे बढ़ाएंगे, और शेष दोनों पदों, प्रेरितों 9:17 और 19:6 पर विचार तथा विश्लेषण करेंगे।

इन पदों में लिखा है, “तब हनन्याह उठ कर उस घर में गया, और उस पर अपना हाथ रखकर कहा, हे भाई शाऊल, प्रभु, अर्थात यीशु, जो उस रास्ते में, जिस से तू आया तुझे दिखाई दिया था, उसी ने मुझे भेजा है, कि तू फिर दृष्टि पाए और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाए” (प्रेरितों 9:17), और “और जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, तो उन पर पवित्र आत्मा उतरा, और वे भिन्न-भिन्न भाषा बोलने और भविष्यवाणी करने लगे” (प्रेरितों 19:6)। ये दोनों ही पद प्रेरित पौलुस  की सेवकाई से सम्बन्धित हैं। पहला वाला उस के प्रभु यीशु से दमिश्क की मार्ग पर मिलने से सम्बन्धित है, और दूसरा वाला पवित्र आत्मा के निर्देशों के अनुसार अन्यजातियों के मध्य में उस की सेवकाई से सम्बन्धित है। जैसा कि हम जानते हैं, पौलुस, जिसे पहले शाऊल कहते थे, एक प्रशिक्षित फरीसी था, और प्रभु परमेश्वर की सेवा करने के लिए बहुत उत्साही था, परन्तु अधिकाँश अन्य फरीसियों के समान, वह भी यीशु को प्रतिज्ञा किया हुआ मसीह स्वीकार नहीं करता था; इसी लिए वह स्थान-स्थान पर जा कर मसीही विश्वासियों को सताता था, जब तक कि उस का सामना प्रभु से नहीं हो गया और उस का जीवन हमेशा के लिए बदल नहीं गया (प्रेरितों 26:4-19)।

क्योंकि पौलुस के द्वारा मसीही विश्वासियों का सताया जाना सभी को पता था, इस लिए, स्वाभाविक रीति से, जब परमेश्वर ने हनन्याह से जा कर पौलुस से बात करने के लिए कहा, तो वह तैयार नहीं हुआ, जा कर पौलुस से मिलने से बचने के लिए बातें बनाने लगा। लेकिन जब परमेश्वर ने उसे तैयार कर लिया, तो हनन्याह ने अपनी सारी आपत्तियों और पौलुस के विषय अपने प्रतिरोधों को छोड़ दिया, और खुले मन से उस से मिलने जाने के लिए तैयार हो गया। उस से मिलने पर हनन्याह ने उसे “हे भाई शाऊल” कह कर संबोधित किया, उस पर हाथ रखे, सप्रेम उसे परमेश्वर का सन्देश दिया, और विश्वासियों की सहभागिता में उस का स्वागत किया (प्रेरितों 9:10-17)। जब हम केवल एक ही पद, पद 17 को नहीं, वरन पूरी घटना, और इस पद के सन्दर्भ को देखते हैं, तो यह प्रकट है कि हनन्याह वहाँ पौलुस  के पास परमेश्वर का सन्देश पहुँचाने और विश्वासियों की सहभागिता में उस का स्वागत करने के लिए आया था, जिस का प्रमाण उसे पवित्र आत्मा दिया जाना था। इसलिए पौलुस  के साथ एकता और मिलाप को व्यक्त करने के लिए, उस के साथ खड़े होने और उसे कलीसिया का एक अँग स्वीकार करने को व्यक्त करने के लिए, हनन्याह ने पौलुस पर हाथ रखा। पौलुस पहले ही मसीही विश्वास में आ चुका था, जो उस के द्वारा यीशु से साक्षात्कार होने के बाद यीशु को प्रभु कह कर संबोधित करने, उस की आज्ञा का पालन करने, और प्रभु द्वारा उसे आगे के निर्देश दिए जाने के लिए प्रतीक्षा करने को राज़ी होने (प्रेरितों 9:4-6), आदि से पता चलता है। लेकिन एक बार फिर, जैसा कि हमने पिछले लेख में देखा था, विश्वास में आने पर भी उसे पवित्र आत्मा का नहीं दिया जाना, परमेश्वर द्वारा संभवतः एक उद्देश्य से किया गया था। जब हनन्याह ने, कलीसिया की ओर से, पौलुस के प्रति एकता, मिलाप, और सहभागिता को प्रदर्शित किया, और कलीसिया में उस का स्वागत किया, उसी समय परमेश्वर ने पौलुस को पवित्र आत्मा भी दे दिया, जिसका प्रमाण था पौलुस का विश्वासियों के साथ संगति करना, उस का जीवन परिवर्तित हो जाना, और उसके द्वारा तुरन्त ही प्रभु यीशु के परमेश्वर का पुत्र होने का प्रचार करना आरम्भ करना (प्रेरितों 9:19-20), और यरूशलेम में प्रेरितों द्वारा उसे और उस की सेवकाई को स्वीकार करना (प्रेरितों 9:27-29) था।

पौलुस  को कलीसिया में प्रेरित स्वीकार किया गया (प्रेरितों 14:14; 1 कुरिन्थियों 9:1-2)। और परमेश्वर ने उसे अन्यजातियों में सुसमाचार ले जाने की सेवकाई सौंपी (प्रेरितों 9:15; गलतियों 1:16)। अपनी सेवकाई की एक यात्रा में, इफिसुस के क्षेत्र में, पौलुस की भेंट बारह लोगों के एक समूह से हुई, जो अभी भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के अनुयायी थे (प्रेरितों 19:1-7)। पौलुस के उन से हुए वार्तालाप (पद 2-5) से यह प्रकट है कि ये नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी नहीं थे, केवल यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य थे। उन के मध्य पौलुस की सेवकाई से, उन्होंने प्रभु यीशु में विश्वास किया, और उन्हें प्रभु के नाम से बपतिस्मा दिया गया, और तब, जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, अर्थात उन के प्रति एकता, मिलाप, और सहभागिता को प्रदर्शित किया, उन्हें भी पवित्र आत्मा दे दिया गया। एक बार फिर से परमेश्वर ने सब के सामने उन्हें पवित्र आत्मा देने के द्वारा यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों के विषय यह प्रकट कर दिया कि जैसे औरों के लिए है, उसी प्रकार से उन के लिए भी परमेश्वर के परिवार में सम्मिलित होने, प्रभु यीशु की कलीसिया का एक अँग बनने के लिए उन्हें कोई रोक नहीं है, उन का स्वागत है, और उन के साथ किसी प्रकार की कोई भिन्नता नहीं की जाएगी।

जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, प्रेरितों के काम पुस्तक के ये तीन पद, अर्थात, प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6, सभी ‘एक-ही-बार’ किये गए काम के उदाहरण हैं, जो पूरे नए नियम में फिर कभी नहीं दोहराए गए; और न ही पूरे नए नियम में उन का उपयोग किया गया, या उदाहरण दिया गया, यह बताने और सिखाने के लिए कि पवित्र आत्मा हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। ये सभी, आरम्भिक कलीसिया में प्रेरितों और कलीसिया के अगुवों के लिए प्रतीकात्मक उदाहरण थे, यह दिखाने के लिए कि सभी कलीसियाओं में यह बात पहुँचा दी जाए कि जो कोई भी अपने पापों से पश्चाताप करता है, और यीशु को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करता है, वह परमेश्वर के परिवार का एक अँग बन जाता है, और बिना किसी भिन्नता के उसे सब के समान स्वीकार किया जाता है। यह बात कि पवित्र आत्मा प्रभु यीशु में विश्वास में आने पर दिया जाता है, कलीसिया के आरम्भ के समय पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार (प्रेरितों 2:5, 38) में बता दी गई थी, और फिर इस की पुष्टि अन्यजातियों के मध्य पतरस की सेवकाई (प्रेरितों 11:17) में भी की गई थी, और फिर इसे नए नियम में अन्य स्थानों पर भी सिखाया गया (प्रेरितों 19:2; रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12;3; गलतियों 3:2; इफिसियों 1:13-14)। पवित्र आत्मा के दिए जाने से सम्बन्धित ऐसा कोई भी प्रचार या शिक्षा जो परमेश्वर के वचन की इस स्पष्ट शिक्षा का विरोध करती है, वह गलत व्याख्या और गलत समझ के कारण है, और उसे तुरन्त ही उचित सुधार कर के परमेश्वर के वचन के अनुरूप किया जाना चाहिए, न कि उस के आधार पर कोई बाइबल से बाहर का सिद्धान्त खड़ा किया जाना चाहिए, और प्रचार किया जाना चाहिए।

हाथ रखने से सम्बन्धित इस श्रृंखला के आरंभ में, हमने उल्लेख किया था कि कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के लिए, वाक्यांश “हाथ रखना” का अर्थ केवल नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को बपतिस्मा देने के बाद की गई एक रस्म होता है, और वे इसे अनिवार्य तथा बपतिस्मे को पूरा करने वाली प्रक्रिया मानते हैं। अगले लेख में हम देखेंगे कि परमेश्वर का वचन इस के बारे में क्या कहता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 64

Laying on of Hands - 12

 

In our ongoing study on the “Laying on of hands,” which is the fourth of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, we are analyzing and pondering upon the meaning and implications related to the act of laying on of hands, or, extending a hand, by someone towards another. We have seen from Biblical usage as well as in day-to-day life activities that this can also mean or convey being in unity and solidarity with that person, as well as assuring him of standing with him, and comforting him for anything that may be disturbing him. There is also a false teaching, quite emphatically given by some sects and denominations, that the Holy Spirit is given through the laying on of hands by the Apostles or Church Elders. These sects and denominations base their teaching on Acts 8:17; 9:17; 19:6. In these three verses, though we do find the Holy Spirit being given by the laying on of hands, but these verses do not teach that this is how the Holy Spirit is received. In the previous two articles we have seen, through the example of the Gentiles receiving the Holy Spirit (Acts chapters 10 and 11) and the Samaritans receiving the Holy Spirit (Acts 18:17), that giving of the Holy Spirit, publicly, and in presence of the Apostles from the Church in Jerusalem, was an acknowledgement from God, for the whole universal Church and for all times to come, that the Gentile and the Samaritan Believers are also part of God’s family, members of the Church of the Lord Jesus, without any differentiation of any kind. Today we will carry on, on this same theme, and analyze the other two verses, i.e., Acts 9:17 and 19:6.

These verses state: “And Ananias went his way and entered the house; and laying his hands on him he said, ‘Brother Saul, the Lord Jesus, who appeared to you on the road as you came, has sent me that you may receive your sight and be filled with the Holy Spirit.” (Acts 9:17) and “And when Paul had laid hands on them, the Holy Spirit came upon them, and they spoke with tongues and prophesied” (Acts 19:6). Both these verses are related to the ministry of the Apostle Paul; the first one is related to the time of his conversion after his meeting the Lord Jesus on the road to Damascus; and the second one is related to Paul’s ministry amongst the Gentiles, under the directions of the Holy Spirit. As we know, Paul, initially known as Saul, was a learned Pharisee and very zealous for serving the Lord God, but like most of the other Pharisees, he too did not accept Jesus as the promised Messiah; therefore, he went around persecuting the followers of the Lord Jesus, till the Lord met him and his life changed forever (Acts 26:4-19).

Since Paul’s persecution of the followers of the Lord Jesus was well known, therefore, quite naturally, when God had asked Ananias to go and speak to Paul, he was unwilling and had tried to wriggle out of going and meeting Paul. But when convinced by God, Ananias dropped all his objections and apprehensions about Paul, and went to meet him with open arms. On meeting Paul, Ananias addressed him as “Brother Saul,” laid hands on him, lovingly conveyed God’s message to him, and accepted him into the fellowship of the Believers (Acts 9:10-17). As we look at not just the single verse, i.e., verse 17, but the whole episode, and the context of the verse, it is quite evident that Ananias had come to Paul to convey God’s message and welcome him into the fellowship of Believers, which would be evidenced by his receiving the Holy Spirit. So, as an expression of unity and solidarity with Paul, of standing with him and accepting him as part of the Church of the Lord, Ananias had placed his hands on him. Paul had already come into faith, having addressed Jesus as Lord after his encounter with Him, and being willing to obey Him, wait for the Lord to convey further instructions to him after some time (Acts 9:4-6). But once again, as we saw in the last episode, the granting of the Holy Spirit to Him on coming into faith was held back by God, for a purpose. As Ananias conveyed unity and solidarity with Paul on behalf of the church, and welcomed him into the Church, that is when God also gave the Holy Spirit to Paul, which was evidenced by Pauls’ fellowshipping with the Believers, his changed life, and his immediately starting to preach that Jesus is the Son of God (Acts 9:19-20), and the Apostles in Jerusalem also welcoming and accepting him and his ministry (Acts 9:27-29).

Paul was accepted in the Church as an Apostle (Acts 14:14; 1 Corinthians 9:1-2), and God gave him the ministry of taking the gospel to the Gentiles (Acts 9:15; Galatians 1:16). During one of his missionary journeys, in the region of Ephesus, Paul came across was a small group of twelve disciples, who were still the followers of John the Baptist (Acts 19:1-7). From Paul’s conversation with them (verses 2-5), it is evident that these were not Born-Again Christian Believers, but just the disciples of John. Through Paul’s ministering to them, they believed in the Lord Jesus, and were baptized in the Lord’s name, and then when Paul laid his hands on them, i.e. expressed unity and solidarity with them, they received the Holy Spirit. Once again, God made it evident through publicly giving the Holy Spirit to the followers of John the Baptist, that they too are welcome to join the family of God, the Church of the Lord Jesus, in the same manner as others are doing; and they too will be accepted without any differentiation of any kind.

As stated earlier, these three verse from Acts, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6, are all ‘one-of-a-kind’ examples; never repeated in the whole of the New Testament, never used in the whole of the New Testament to preach, or illustrate that the Holy Spirit is received by the laying on of hands. These were just representative examples for the Apostles, and the Church Elders in the initial Church, to spread the word to other Churches to not differentiate any person in the Church of Christ because of his background. God taught and established to the initial Church and its leaders that in His eyes, everyone who repents of his sins and accepts Jesus as Lord and savior, becomes a member of God’s family, and is treated the same as everyone else. That the Holy Spirit is given on coming into faith in the Lord Jesus, was stated at the beginning of the Church in Peter’s sermon to the devout Jews (Acts 2:5, 38), then affirmed in Peter’s ministry to the Gentiles (Acts 11:17), and taught in the New Testament (Acts 19:2; Romans 8:9; 1 Corinthians 12;3; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14). Any preaching or teaching that contradicts this clear teaching of God’s Word regarding the giving of the Holy Spirit, is because of misinterpretation and misunderstanding the Word of God, and must be appropriately rectified to bring it in line with God’s word, instead of misusing it to give some unBiblical doctrine and preach it.

At the beginning of this series on the laying on of hands, we had mentioned that for some sects and denominations, the term “laying on of hands” only means something that is done after baptizing a Born-Again Christian Believer, and they consider doing this as the necessary and concluding part of baptism. In the next article we will see what God’s Word has to say about this practice.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 16 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 102

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 63

हाथ रखना – 11

 

पिछले लेख में हमने प्रेरितों के काम के अध्याय 10 और 11 से देखा था कि पवित्र आत्मा उन अन्यजातियों को दिया गया, जिन्होंने विश्वास किया था (प्रेरितों 11:17), अचानक ही, बिना किसी पूर्वाभास अथवा किसी प्रकार की कोई तैयारी के, परमेश्वर की इच्छा में, और सब के सामने खुली रीति से दिया गया। इस रीति से पवित्र आत्मा का दिया जाना यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों और अगुवों के लिए इस बात की पुष्टि थी कि अन्यजातियों का परमेश्वर के परिवार में जुड़ना, उन का प्रभु की एकमात्र सार्वभौमिक, विभाजित न हो सकने वाली कलीसिया का एक अँग बनना, प्रभु की दुल्हन उस की देह का एक भाग बनना, परमेश्वर की इच्छा में था; और इस से यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों और अगुवों ने अन्यजाति विश्वासियों को कलीसिया में स्वीकार कर लिया (प्रेरितों 11:18)। यह आरंभिक कलीसिया की प्रणाली थी कि कलीसिया से सम्बन्धित बातों को प्रेरितों और अगुवों द्वारा परमेश्वर की अधीनता में विचार-विमर्श करने के द्वारा निर्धारित किया जाता था, और सभी विवादास्पद बातें उन के पास लाई जाती थीं कि सही समाधान पता लगाया जा सके (प्रेरितों 15:1-6; गलतियों 2:1-2)। यरूशलेम में प्रेरित और अगुवे, प्रार्थना, विचार-विमर्श, और परमेश्वर की अगुवाई से (प्रेरितों 15:28) जो भी निर्धारित करते थे, उसे फिर अन्य कलीसियाओं को भी बता दिया जाता था, ताकि यह सभी के लिए समान रीति से पालन की जाने वाली बात हो (प्रेरितों 15:23-31; 16:4)। इसलिए यह अनिवार्य था कि अन्यजाति विश्वासियों का कलीसिया में सम्मिलित किया जाना उन के द्वारा स्वीकार किया जाए। उन की स्वीकृति से यहूदियों और अन्यजातियों के बीच की दीवारें टूट गईं, और वे दोनों प्रभु की कलीसिया में एक हो कर रहने वाले बन गए।

आज हम प्रेरितों के काम पुस्तक के जिन तीन पदों के बारे में बात करते आ रहे हैं, उन में से एक, प्रेरितों 8:17, को देखेंगे। इन तीन पदों (प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6), के आधार पर कुछ समुदाय और डिनॉमिनेशन यह झूठी शिक्षा तथा गलत सिद्धान्त प्रचार करते और सिखाते हैं कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के अगुवों के हाथ रखने के द्वारा दिया जाता है। जबकि बाइबल यह स्पष्ट सिखाती है कि नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी को उस के उद्धार पाते ही, अर्थात उस के पापों से पश्चाताप कर के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने तथा अपना जीवन उसे समर्पण करने के पल से ही, परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा दे दिया जाता है, जैसा कि हम ऊपर के अनुच्छेद में और पिछले लेखों में बाइबल के अन्य पदों से देख चुके हैं। पवित्र आत्मा का दिया जाना विश्वासी के अथवा उस के लिए किसी अन्य मनुष्य के द्वारा किए गए किसी भी कार्य के द्वारा नहीं है। इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से चौथी, “हाथ रखना” पर ज़ारी हमारे इस अध्ययन में, पिछले कुछ लेखों में हम इन तीनों पदों की सही व्याख्या और समझ के लिए पृष्ठभूमि बनाते चले आ रहे हैं। हमने बाइबल के उदाहरणों तथा दैनिक व्यवहार की बातों से देखा है कि किसी पर हाथ रखने के द्वारा, हम उस व्यक्ति के साथ एकता और मिलाप को भी व्यक्त करते हैं, साथ ही उसे आश्वस्त भी करते हैं कि हम उस के साथ खड़े हैं, और उस की किसी भी परेशानी में उसे शान्ति या सांत्वना देते हैं।

जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, यहूदी लोग सामरियों से कोई मेल-जोल नहीं रखते थे। अब, प्रेरितों 8 में हमारे सामने फिलिप्पुस है जो सामरियों के मध्य में सेवकाई कर रहा है, और सामरियों ने सुसमाचार को स्वीकार किया है। प्रेरितों 8:17 में लिखा है “तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।” यह पद प्रेरित पतरस और यूहन्ना के द्वारा उन पर हाथ रखे जाने के बाद सामरी विश्वासियों के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बारे में है। सुसमाचार प्रचारक फिलिप्पुस ने सामरिया के एक गाँव में सुसमाचार प्रचार किया, दुष्टात्माओं को निकाला, और कई लोगों को चँगा किया (प्रेरितों 8:5-7), और वहाँ के लोगों ने फिलिप्पुस की बातों पर विश्वास किया (प्रेरितों 8:11-13)। फिलिप्पुस की इस सेवकाई के बारे में पता चलने पर, यरूशलेम की कलीसिया ने पतरस और यूहन्ना को वहाँ भेजा कि पता करें कि सामरिया में क्या हो रहा है। वहाँ आ कर फिलिप्पुस की सेवकाई के प्रभावों को देखने के बाद उन दोनों ने प्रभु में विश्वास करने वाले उन सामरी विश्वासियों के लिए प्रार्थना की, कि उन्हें पवित्र आत्मा दिया जाए, उस के बाद उन पर हाथ रखे, और तब उन सामरियों को पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ (प्रेरितों 8:14-17)। परमेश्वर द्वारा यह इसलिए किया गया जिस से कि यरूशलेम की कलीसिया को कोई संदेह न रहे, स्पष्ट पुष्टि हो जाए कि सामरी भी विश्वास में कलीसिया के अन्य लोगों के समान ही हैं और परमेश्वर के परिवार का अँग हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि विश्वास में आने के बाद भी इन सामरियों को पवित्र आत्मा दिया जाना एक उद्देश्य से रोक कर रखा गया था। अब फिलिप्पुस की सेवकाई और उन के मध्य प्रकट पवित्र आत्मा के कार्यों के साथ ही, यरूशलेम से आए प्रेरितों के द्वारा उन पर हाथ रखे जाने से यरूशलेम की कलीसिया के सामरियों के साथ एकता और मिलाप में होने को व्यक्त करने, और परमेश्वर द्वारा उन पर अपना पवित्र आत्मा डाले जाने के द्वारा, जैसा हम ने पिछले लेख में अन्यजाति विश्वासियों के लिए देखा था, इन सभी बातों के कारण अब किसी के लिए किसी भी प्रकार के सन्देह की कोई सम्भावना नहीं रह गई थी कि प्रेरितों 1:8 के निर्देश के अनुरूप, सामरी भी अब परमेश्वर के परिवार और प्रभु की कलीसिया के एक अँग थे। जैसा कि अन्यजातियों के लिए किया गया, यहाँ पर भी यह केवल एक बार किया गया कार्य था; और एक बार जब परमेश्वर द्वारा यह सन्देश यरूशलेम की कलीसिया को दे दिया गया, और उन के द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया, तो फिर इसे कभी दोहराया नहीं गया। ध्यान कीजिए, पतरस और यूहन्ना के द्वारा हाथ रखने से पहले, उन दोनों ने परमेश्वर से सामरियों को पवित्र आत्मा दिए जाने के लिए प्रार्थना की। ऐसा नहीं था कि वे दोनों प्रेरित इस बात को मान कर चल रहे थे कि वे सामरियों पर हाथ रखेंगे, और परमेश्वर उन्हें पवित्र आत्मा देने के लिए बाध्य हो जाएगा; वे किसी घमण्ड में नहीं थे, वरन परमेश्वर के आज्ञाकारी थे। परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा देना उन के हाथ रखने से नहीं था, बल्कि परमेश्वर द्वारा सामरियों के विश्वास करने को स्वीकार करने के कारण था, और अब परमेश्वर उन के इस विश्वास की पुष्टि यरूशलेम की कलीसिया से आए इन प्रेरितों के सामने कर रहा था, जिस से कि अन्य कलीसियाएँ भी उन्हें इसी प्रकार से स्वीकार कर लें। अगले लेख में हम प्रेरितों 9:17 और 19:6 के बारे में विचार करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 63

Laying on of Hands - 11

 

In the previous article, we have seen from Acts chapters 10 and 11 that the Holy Spirit was given to the Gentiles who believed (Acts 11:17), it was given spontaneously, in the will of the Lord God, openly. The giving of the Holy Spirit in this manner served to affirm to the Apostles and Elders in the Church at Jerusalem, that it was in God’s will that the Gentiles should also be joined to the family of God as His children, be members of the one, universal, indivisible Church of the Lord Jesus, be a part of the Lord’s Bride and Body; and because of this the Apostles and Elders in Jerusalem accepted the Gentile Believers into the Church (Acts 11:18). It was the practice in the initial Church that the matters related to the Church were deliberated upon and decided under the guidance of God by the Apostles and Elders of the Jerusalem Church, and all controversial matters were brought to them for knowing the right thing to do (Acts 15:1-6; Galatians 2:1-2). What the Apostles and Elders in Jerusalem decided through prayer, deliberations, and God’s guidance (Acts 15:28), was then conveyed to the other churches and was accepted by everyone as the standard practice for all the Churches (Acts 15:23-31; 16:4). Therefore, it was essential that the Church in Jerusalem accept this inclusion of the Gentile Believers into the Church. Their acceptance served to break down the barriers between the Jewish and the Gentile Believers, and brought them to live together as one in the Church of the Lord.

Today we will consider one of the three verses from the book of Acts which we have been referring to, i.e., Acts 8:17. On the basis of these three verses (Acts 8:17; 9:17; 19:6), some sects and denominations preach and teach a false teaching, a wrong doctrine, that the Holy Spirit is given by the laying on of hands by the Apostles or the Church Elders। Whereas the Bible clearly teaches that the Holy Spirit is received by the Born-Again Christian Believer at the moment of his salvation, i.e., his repenting of sins, believing in the Lord Jesus as his savior, and submitting his life to the Lord, as we have seen in the paragraph above, and from other Bible verses in the preceding articles. The giving of the Holy Spirit is not by any human efforts of any kind by the Believer, or by anyone else for him. In our study of “laying on of hands,” the fourth of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, over the past few articles we have been building a background for correctly interpreting and understanding these three verses from Acts. We have seen from Biblical examples, as well as examples from our day-to-day life that by placing hands on someone, we also convey a feeling of unity, of solidarity with that person, as well as assuring him of our standing with him, and comforting him for anything that may be disturbing him.

As we have seen in the earlier articles, the Jews did not mingle with the Samaritans. Now in Acts 8 we have Philip ministering among them, and the Samaritans accepting the gospel. It is written in Acts 8:17 “Then they laid hands on them, and they received the Holy Spirit.” This verse is about the Samaritan Believers receiving the Holy Spirit after the Apostles Peter and John had laid hands on them. Philip the evangelist ministered the gospel, cast out evil spirits, and healed many people in a village of Samaria (Acts 8:5-7), and the people there believed in what Philip preached (Acts 8:11-13). On hearing about this ministry of Philip, the Apostles in the Church at Jerusalem sent Peter and John to see what was happening in Samaria. Having come and seen the results of Philip’s ministry they prayed for these Samaritans who had believed in the Lord to receive the Holy Spirit, and then laid hands on them, and these Samaritans received the Holy Spirit (Acts 8:14-17).  This was done by God to affirm to the Church in Jerusalem that the Samaritans are also the same as others in faith in the Church, and are part of God’s family.

It seems that the giving of the Holy Spirit to these Samaritans, after their coming to faith in the Lord had been held back for a reason. Now, after Philip’s ministry and the works through the Holy Spirit being evident in them, by the Apostles from Jerusalem laying their hands on these Samaritan Believers and thereby conveying their unity and solidarity with them, and God openly pouring out His Holy Spirit upon them, as we have seen about the Gentile Believers in the last article, there was no reason for any doubt left that in accordance with Acts 1:8, the Samaritans too were a part of God’s family and the Lord’s Church. Like for the Gentiles, this too was a ‘one-time’ act; and once this message had been conveyed by God and accepted by the Church in Jerusalem, it was never repeated again. Take note, before laying of hands, Peter and John had prayed for God to give them the Holy Spirit; it was not that the two Apostles took it for granted that on their laying on of hands upon the Samaritans, God would be constrained to grant the Samaritans the Holy Spirit; they were not presumptuous, but were obedient to God. The giving of the Holy Spirit was not because of their laying on of hands, but because of God having accepted the faith of those Samaritans, and was now demonstrating His acceptance of the Samaritans to these Apostles from the Jerusalem Church, so that others too would similarly accept them. In the next article we will consider Acts 9:17 and 19:6

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well