ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अनुशासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनुशासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 51

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 12

मरे हुए कामों से मन फिराना – 8

 

    इब्रानियों 6:1-2 से हमारे आरंभिक बातों के अध्ययन में, वर्तमान में हम पहली बात, अर्थात, मरे हुए कामों से मन फिराने पर विचार कर रहे हैं; अर्थात उन कामों से मन फिराने पर जिन के कारण उन्हें करने वालों के जीवनों में कोई आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं होती है। पिछले दो लेखों में हमने दो बहुत सामान्य गलत धारणाओं के बारे में देखा है, जिनका प्रचार और शिक्षा कुछ मत और डिनॉमिनेशन बहुत बल देकर करते हैं। ये उन की वे झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त हैं जिन्हें ये लोग विश्वासियों द्वारा परमेश्वर पवित्र आत्मा को प्राप्त करने, और “अन्य भाषा” में बोलने के बारे में बताते और सिखाते हैं। हमने देखा है कि उनकी इन दोनों बातों को स्वीकार्य बनाने के लिए बाइबल से उन्हें कोई समर्थन नहीं है। इसी प्रकार की एक अन्य सम्बन्धित गलत धारणा, जिसका ये लोग बहुत बल देकर प्रचार करते हैं, पवित्र आत्मा के बपतिस्मे से संबंधित है। लेकिन जिस स्वरूप में वे इसका प्रचार करते, इसे बल देकर सिखाते हैं, उसका भी बाइबल में कोई समर्थन नहीं है। हम इसके बारे में अभी नहीं देखेंगे, किन्तु तीसरी आरंभिक बात, ‘बपतिस्मों’ के अध्ययन के समय इस पर विचार करेंगे। आज हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम पर विचार करेंगे, जो विश्वासियों द्वारा अपने जीवनों में प्रभु को आदर देने से सम्बन्धित है।

    हम लूका 10:38-42 में एक घटना को देखते हैं, जिस में मारथा नामक एक महिला अपने घर में प्रभु यीशु का स्वागत करती है। मारथा की एक बहन भी थी जिसका नाम मरियम था। हम इस परिवार को फिर से यूहन्ना 11 अध्याय में भी देखते हैं, जहाँ लाजर के जिलाए जाने की घटना दर्ज की गई है। यहाँ से हम दो और बातों को सीखते हैं, कि मारथा और मरियम का लाजर नामक एक भाई भी था और प्रभु यीशु इस परिवार से प्रेम करता था (यूहन्ना 11:5), तथा यह परिवार बैतनिय्याह का रहने वाला था। हम लूका 10:38 के आरंभिक वाक्य में लिखे “वे” से देखते हैं कि प्रभु यीशु कुछ लोगों के साथ जा रहा था, बहुत संभव है वे उसके बारह शिष्य रहे होंगे; और मारथा ने प्रभु को अपने घर आने का न्यौता दिया था। मेज़बान होने के नाते मारथा उनकी सेवा कर रही थी, इसलिए प्रभु के साथ समय नहीं बिता पा रही थी (पद 40)। किन्तु उसकी बहन मरियम, प्रभु की सेवा और देखभाल की चिन्ता करने के बजाए, प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उस से उसका वचन सुन रही थी (पद 39)। जैसा कि हम पद 40 से देखते हैं, थोड़े समय के बाद मरियम जो कर रही थी – बस प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उसका वचन सुनना, उससे मारथा खिसिया गई, और उसने अपनी खिसियाहट अपने मेहमान प्रभु यीशु पर उतार दी। मारथा ने प्रभु की आलोचना की, कि वह उसकी आवश्यकताओं और चिन्ताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, प्रभु पर कुछ क्रोधित हुई कि उसने मरियम से उसकी सहायता करने के लिए नहीं कहा है।

    किन्तु जैसा हम पद 41-42 से देखते हैं, मारथा के प्रति प्रभु का प्रत्युत्तर धैर्य और प्रेम के साथ था। वह मारथा को कुछ भी बुरा नहीं कहता है; वह उसके द्वारा उनके लिए बहुत सी बातें करने के उसके प्रयासों को स्वीकार करता है, लेकिन प्रभु उसे यह भी कहता है कि उसने प्रभु के आदर में जो बहुत कुछ करने का निर्णय लिया है, उन बातों से उसे केवल चिन्ता और घबराहट ही मिली है। इसकी तुलना में, मरियम ने केवल एक ही बात करना चुना, कि वह प्रभु के पांवों पर बैठे और उसकी बातों को सुने; और प्रभु ने उसकी इस बात की सराहना की। प्रभु का ध्यान रखने और उसकी देखभाल करने के लिए मारथा ने जो तरीका चुना था, उसकी तुलना में, मरियम द्वारा चुने गए तरीके को प्रभु ने आवश्यक कहा, उसे भला बताया, और आश्वस्त किया कि वह उससे कभी नहीं लिया जाएगा। दोनों ही बहनें प्रभु से प्रेम करती थीं और प्रभु भी दोनों से प्रेम करता था; किन्तु दोनों ने प्रभु के प्रति प्रेम और देखभाल को व्यक्त करने के अपने-अपने तरीके चुने थे। मरियम के तरीके की सराहना करते हुए प्रभु ने यह नहीं कहा कि केवल मरियम वास्तव में उसका ध्यान रखना और देखभाल करना चाहती थी, न कि मारथा। किन्तु यह स्पष्ट प्रकट है कि प्रभु ने मरियम के तरीके को पसंद किया, उसका अनुमोदन किया, उसे ही आवश्यक, भला, और चिर-स्थाई कहा; साथ ही यह भी दिखाया कि मरियम के तरीके से चिन्ता और घबराहट ही होंगे।

    हम यहाँ पर प्रभु के प्रति प्रेम को व्यक्त करने, उसे आदर देने, के दो तरीकों को देखते हैं। मारथा का तरीका अनुमानित कार्यों के द्वारा व्यक्त करने का है; बहुत सारे काम करने का, प्रभु के लिए ऐसी बहुत सारी बातों में संलग्न होने का, जिनके द्वारा संभवतः प्रभु प्रसन्न होगा। लेकिन उसके द्वारा इन अनुमान लगा कर किए गए कार्यों ने उसे प्रभु के साथ बैठने और उसकी बातें सुनने के लिए समय और यह लालसा नहीं दी, कि प्रभु से सीखे कि उसे क्या पसन्द है, और फिर उसके अनुसार कार्य करे। मारथा ने जो किया, अधिकाँश मसीही भी वही करते हैं; बात प्रभु के प्रति उनके प्रेम और प्रतिबद्धता की नहीं है, किन्तु समस्या है कि वे उसके प्रति अपने प्रेम को किस तरह से व्यक्त करते हैं, और उनके प्रयासों के प्रत्युत्तर में उन्हें क्या मिलता है। अनुमान लगाकर कार्यों को करने का मारथा का तरीका यद्यपि आवश्यक और भला प्रतीत हो सकता है, किन्तु उसमें एक बहुत बड़ी कमी है, कि इस तरीके को अपना कर काम करने वाले के पास प्रभु के साथ बैठने, उसकी सुनने, उसकी इच्छा को जानने, और फिर उस के अनुसार कुछ करने के लिए समय नहीं होता है। इस तरीके से काम करने वालों की यही पूर्व-धारणा रहती है, तथा वे यही चाहते हैं कि वे जो कुछ भी करें उसे प्रभु स्वीकार कर ले, पसन्द कर ले। इसकी तुलना में मरियम का तरीका बहुत साधारण और निष्क्रिय प्रतीत होता है, लेकिन प्रभु इसी तरीके को चाहता है – कि लोग उसके पाँवों के पास बैठें, उससे सुनें, उससे सीखें, और उस से वे बातें प्राप्त करें जो कभी भी उन लोगों से ली नहीं जाएंगी, अर्थात मसीही विश्वासी के साथ अनन्तकाल तक बनी रहेंगी। मसीही विश्वासी के लिए, मरियम का तरीका है परमेश्वर के वचन बाइबल के साथ समय बिताना – बाइबल के बारे में, या उससे सम्बन्धित सामग्री को पढ़ना नहीं, वरन बाइबल ही को पढ़ना। प्रभु को, वचन में होकर, बात करने का समय देना, उस पर मनन करना, उसके बारे में विचार करना, और प्रभु ने जो सिखाया है उन निर्देशों को अपने जीवन में लागू करना।

    प्रभु के पाँवों पर समय बिताना, उसके वचन में होकर उससे सीखना, उसके वचन को अपने में बने रहने देना, न तो समय की बरबादी है, और न ही निष्क्रिय होकर रहना है – यह सब करने के लिए, किसी भी कार्य से अधिक अनुशासन, प्रयास, और संयम चाहिए होता है, और यही प्रभु से प्रेम करने का प्रमाण भी है (1 यूहन्ना 2:3-5)। इस अनुशासन को बनाए रखने के साथ बड़ी प्रतिज्ञाएँ और लाभ जुड़े हुए हैं। जो लोग इस में बने रहते हैं: वे नया बल पाते जाएँगे, कभी थकित नहीं होंगे, उकाबों के सामान उड़ेंगे (यशायाह 40:31); परमेश्वर पिता और प्रभु उन से प्रेम करेंगे, और आ कर उनके साथ निवास करेंगे (यूहन्ना 14:21, 23); प्रभु की प्रतिज्ञा है कि वह उनकी इच्छाओं को पूरा करेगा (यूहन्ना 15:7); और वे उसके प्रेम में बने रहेंगे (यूहन्ना 15:10)। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को स्वयं का आँकलन कर के यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसके जीवन में परमेश्वर के वचन का क्या स्थान है, वह व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और सीखने में कितना समय लगाता है, और अपनी कितनी कमियों को ठीक करता है। जैसा कि प्रभु ने स्वयं कहा है, अनुमानित कार्यों के द्वारा प्रभु को प्रसन्न करने का तरीका अन्ततः केवल चिन्ताओं और घबराहट ही को उत्पन्न करेगा; वह व्यर्थ और निष्फल है – एक प्रकार के मरे हुए काम है जिन से मन फिराने और जिन्हें निकाल फेंकने की आवश्यकता है। प्रभु के पाँवों पर बैठकर परमेश्वर के वचन को पढ़ने, अध्ययन करने, सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करने का मरियम का तरीका ही विश्वासियों को लाभ पहुँचाएगा, और उसी का पालन किया जाना चाहिए; किन्तु उस में बहुत अनुशासन, लगन, संयम की आवश्यकता है क्योंकि शैतान भरसक प्रयत्न करेगा कि मसीही विश्वासी को ऐसा न करने दे।

    अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मारे हुए काम के उदाहरण को देखेंगे, मसीही विश्वासी के मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बन जाना।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 12

Repentance From Dead Works - 8

 

    In our study of Elementary Principles from Hebrews 6:1-2, we are presently considering the first principle, i.e., repentance from dead works; i.e., repentance from those seemingly religious and good works, that do not cause any spiritual growth or maturity in the person doing them. In the past two article we have seen two very common misconceptions, that are quite emphatically preached and taught by some sects and denominations. They are the false teachings and wrong doctrines regarding Believers receiving God the Holy Spirit, and about speaking in “Tongues.” We have seen that both do not have any Biblical support to make them acceptable. There is another similarly very emphatically preached and taught misconception about Holy Spirit baptism, which again does not have any Biblical standing or support for the form it is preached, taught, and emphasized; we will not consider it now but will take it up when we are learning about the third elementary principle, i.e., baptisms. Today we will consider another kind of dead works, that of Believers honoring the Lord in their lives.

    In Luke 10:38-42 we have an incidence where the Lord Jesus is welcomed into a house, by a lady named Martha. Martha also had a sister, named Mary. We see this family again later on in John 11, in the incidence of raising of Lazarus from the dead, and from there we learn two more things, that Martha and Mary also had a brother named Lazarus and Jesus loved this family (John 11:5), and this family belonged to Bethany. We note from the “they” in the opening sentence of Luke 10:38 that quite likely the Lord was travelling with some other people, probably His twelve disciples; and that it was Martha who invited the Lord into their house. As the hostess, Martha was distracted from spending time with the Lord and got busy preparing for and serving the Lord (v.40). But her sister Mary, instead of helping Martha, simply sat at the feet of Jesus and listened to Him (v.39), not worrying about caring for and serving the Lord. After sometime, as we see from v.40, Martha got irritated with what Mary was doing – simply sitting at the Lord’s feet and listening to Him, instead of helping her in taking care of and serving the Lord, and her irritation spilled over onto her guest, the Lord Jesus. She is critical Him of not caring for her needs and concerns, and expresses her annoyance, for not asking Mary to help her.

    But the Lord, as we see in vs. 41-42, responds lovingly and patiently towards Martha. He does not discredit her; He acknowledges her efforts at doing many things for caring for Him and looking after Him, but the Lord also points out that what she has chosen to do for honoring Him has only caused worries and trouble for her. In contrast, Mary chose to do only one thing, i.e., sit at the Lord’s feet and listen to Him; and the Lord commends her for it. In contrast to what the Lord had to say about Martha’s way of expressing her care and concern for the Lord, the Lord calls Mary’s way as one that was needed or necessary, calls it the good part, and assures that it will not be taken away from her. Both sisters loved the Lord and the Lord too loved them both; both had chosen their own ways to express their care and concern for the Lord. Though approving Mary’s way, the Lord does not say that only Mary, not Martha, actually cared Him. But quite evidently, the Lord preferred and approved Mary’s way, calling it good, necessary, and everlasting; while pointing out that Martha’s way will only lead to worries and troubles.

    We see here two ways of honoring the Lord, of expressing care and love for the Lord. Martha’s way is to express it through presumptive efforts, by doing many activities, many things for the Lord, that she thought would please the Lord. But her being involved in these self-determined activities did not give her the time and desire to sit and listen to the Lord, to know from Him, what pleased Him and then do accordingly. What Martha did is what most Christian Believers also do; their love and commitment towards the Lord is not in question, but the problem is in the way they express their love towards Him, and the returns they get for their efforts. Martha’s way of presumptive activities, though seemingly necessary and good, have a big drawback, of not letting the one engaged in the activities have time to sit and listen to the Lord, first know His will, and then act according to it. Those who work in this manner presume and want that whatever they do must be accepted and liked by the Lord. In contrast Mary’s way seems to be quite passive and ordinary, but it is the way the Lord likes and wants – to sit at His feet, to listen to Him, to learn from Him, and receive from Him things that will never be taken away, i.e., will be everlasting. For the Christian Believer, Mary’s way is to spend time in God’s Word the Bible – not reading about it or reading books related to it and its teachings, but the Bible itself. Allowing time for the Lord to speak through His Word, to meditate and ponder over what He teaches, apply the Lord’s instructions in their life.

    Spending time at the Lord’s feet, learning from Him through His Word, letting God’s word abide in them, is neither a waste of time, nor something passive – it requires much higher discipline, effort, and perseverance than physical activities, and it is the proof of loving the Lord (1 John 2:3-5). There are great promises and benefits associated with maintaining this discipline. Those who do so: they will renew their strength, never be tired, but rise like eagles (Isaiah 40:31); they will be loved by God the Father and the Lord, who will come and abide with them (John 14:21, 23); the Lord has promised to fulfil their desires (John 15:7), and they will abide in His love (John 15:10). Therefore, every Christian Believer needs to evaluate the place God’s Word has in his life, how much time does he personally spend in studying and learning from God’s Word, and rectify the shortcomings. As the Lord Himself has said, Martha’s way of trying to please the Lord through presumed activities will eventually only lead to worries and troubles; it is vain and fruitless – a kind of dead works that need to be repented of and cast away. Mary’s way of spending time at the Lord’s feet, i.e., reading, studying, learning, and applying God’s Word is what will benefit the Believers and needs to be followed, and it requires a lot of discipline and perseverance since Satan will try his utmost to keep the Believers from doing this.

    In the next article we will look at another kind of dead work, of Believers becoming man-pleasers.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 166 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 48

Click Here for the English Translation


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 4

 

    प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, जिस कलीसिया और सहभागिता में परमेश्वर ने उसे रखा है, वहाँ पर परमेश्वर का भण्डारी है, और उसे ऐसे काम करना है जिससे कलीसिया की बढ़ोतरी तथा अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति होने पाए। कलीसिया के कार्य और बढ़ोतरी से सम्बन्धित विभिन्न पक्षों को देखने के बाद, वर्तमान में हम कलीसिया में अनुशासन बनाए रखने के बारे में विचार कर रहे हैं। कभी-कभी यह अनिवार्य हो जाता है कि किसी विश्वासी के ढीठ और अपश्चातापी होकर गलती करते रहने या गलती में बने रहने के लिए उसे कलीसिया और सहभागिता से पृथक और बहिष्कृत किया जाए। हमने पिछले लेखों में मत्ती 5:23-24 और मत्ती 18:15-17 से देखा है कि यह पृथक और बहिष्कृत करने के लिए प्रभु ने निर्देश और प्रक्रिया दी है। पिछले लेख में हमने मत्ती 18:17a से देखा था कि यह कार्य, बात को सम्पूर्ण कलीसिया के समक्ष लाने के बाद ही किया जाना है, लेकिन साथ ही यह भी देखा था कि यह किसी भी मनुष्य द्वारा लिया जाने वाला निर्णय नहीं है, अर्थात, किसी भी पास्टर, या अगुवे, या अन्य किसी भी नेतृत्व करने वाले का, न ही किसी कलीसिया की समिति का अथवा कलीसिया के सम्पूर्ण सभा का है, बल्कि यह परमेश्वर द्वारा एक विशेष परिस्थिति के लिए स्थापित किए गए विकल्प का स्वतः ही कार्यान्वित हो जाना है। पिछले लेख में हमने बहुत संक्षिप्त में मत्ती 18:17b से देखा था कि यद्यपि प्रभु ने इस ढीठ और अपश्चातापी विश्वासी के लिए कहा है कि “...तू उसे अन्य जाति और महसूल लेने वाले के ऐसा जान” लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हो सकता है कि उस से सारे सम्बन्ध और संपर्क तोड़ दिया जाए और उसे कलीसिया तथा सहभागिता से पूर्णतः निष्कासित कर दिया जाए, काट कर अलग कर दिया जाए। आज हम प्रभु द्वारा कही गई इस बात पर विचार करेंगे और उसे समझेंगे कि यह कहने से प्रभु का अभिप्राय क्या है।

    प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के समयों में यहूदियों के अन्य-जातियों और महसूल लेने वाले के साथ व्यवहार और सम्बन्धों के विषय लिखी हुई विभिन्न बातों पर ध्यान कीजिए। महसूल लेने वाले सामान्य यहूदी समाज द्वारा किसी भी व्यवहार और संगति से दूर रखे जाते थे, क्योंकि वे रोमी शासकों के लिए काम करते थे, यहूदियों से कर वसूल करते थे, और बहुधा अपने ही समुदाय से आवश्यकता से अधिक और बल पूर्वक लेने के दोषी होते थे। इसलिए, यहूदी उन्हें पसन्द नहीं करते थे, और उनके साथ मेल-जोल रखने से दूर रहते थे। किन्तु ये महसूल लेने वाले यहूदी समाज से बाहर नहीं निकाले गए थे, उनका यहूदी होना समाप्त नहीं कर दिया गया था। वे अभी भी यहूदी ही थे, किन्तु उन्हें पापी और नीच माना जाता था, और समाज द्वारा उनके साथ मेल-जोल नहीं रखा जाता था, उन्हें नीचा समझा और जताया जाता था, और इस तरह से उन्हें उनके ही लोगों के द्वारा अपमानित किया जाता था। किन्तु साथ ही, ऐसा भी नहीं था कि उनके साथ हर संपर्क काट दिया गया था, और कोई भी व्यक्ति उनके साथ किसी प्रकार से भी कैसा भी मेल-जोल नहीं रखता था। हम मरकुस 2:15-16 और लूका 5:29-30 में देखते हैं कि जब महसूल लेने वाले मत्ती ने, प्रभु यीशु का शिष्य बन जाने के बाद, अपने घर में एक बड़ी दावत की, तब अन्य महसूल लेने वालों और पापियों के साथ उसने फरीसियों और शास्त्रियों को भी बुलाया, और वे भी उस दावत में उन अन्य लोगों के साथ सम्मिलित हुए। इसका निहितार्थ है कि महसूल लेने वाले मत्ती के यहूदी धार्मिक अगुवों के साथ अच्छे सम्बन्ध थे, तभी उसने उन्हें दावत के लिए बुलाया, और उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार भी किया और दावत में आए भी; यद्यपि वे लोग न तो महसूल लेने वालों को, न पापियों को, और न ही प्रभु यीशु को पसन्द करते थे। इसी प्रकार से हम देखते हैं कि जब प्रभु यीशु इन लोगों के साथ बैठते थे, उन्हें सिखाते थे, उन्हें चंगा करते थे, उनके साथ खाते थे, तो बहुधा उस भीड़ में ये यहूदी धार्मिक अगुवे भी होते थे; अर्थात ये अगुवे उन नीच समझे जाने वाले लोगों के साथ ही मिले-जुले रहते थे (मत्ती 9:10-11; लूका 5:17; 15:1-2)। इसलिए हम देखते हैं कि यद्यपि सामान्यतः, यहूदी समाज द्वारा महसूल लेने वालों को पसंद नहीं किया जाता था, और उन्हें अपमानित करने के लिए उनके साथ मेल-जोल नहीं रखा जाता था, किन्तु फिर भी महसूल लेने वालों को यहूदी समाज से बिल्कुल निष्कासित नहीं कर दिया गया था। यद्यपि उनके साथ मेल-जोल बहुत सीमित था, लेकिन वे अभी भी यहूदी समाज का भाग थे।

    इसी प्रकार से, मत्ती 23:15 में प्रभु द्वारा फरीसियों को लगाई गई फटकार में हम देखते हैं कि फरीसी अन्य-जातियों के साथ संपर्क रखते थे, उन्हें यहूदी बनाने का प्रयास किया करते थे। चाहे अन्य-जातियों का मन्दिर में आना स्वीकार्य नहीं था (प्रेरितों 21:27-29), फिर भी उस समय के यहूदी धार्मिक अगुवे उनके साथ कुछ संपर्क और व्यवहार बना कर रखते थे। इसलिए, महसूल लेने वालों के समान, यद्यपि अन्य-जातीय लोग स्वीकार्य तो नहीं थे, किन्तु वे एक पूर्णतः तिरस्कृत और काट कर अलग किए गए लोग भी नहीं थे। लेकिन, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रभु यीशु ने उनके साथ कभी अपना संपर्क और व्यवहार समाप्त नहीं किया, बल्कि उसे तो महसूल लेने वालों और पापियों का मित्र कहा जाता था (मत्ती 9:10-11; 11:19)।

    इसलिए, बाइबल के इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, अब हम प्रभु द्वारा कही गए बात “...तू उसे अन्य जाति और महसूल लेने वाले के ऐसा जान” को बेहतर समझ सकते हैं – इसका अर्थ है ऐसे गलती करने वाले के साथ संपर्क और व्यवहार को न्यूनतम स्तर का कर लेना और उसके साथ सामाजिक बर्ताव रखने से बचे रहना, जिससे कि इस प्रकार पृथक और अपमानित किए जाने के द्वारा उसे अपनी गलती का एहसास हो, वह अपने दोष को समझे, और अपने किए के लिए पश्चाताप करे; किन्तु उसे कलीसिया और समाज से काट कर अलग नहीं करना। फिर भी, किसी भी हाल में, प्रभु तो उससे प्रेम करता ही है, वह फिर भी परमेश्वर की सन्तान है; किन्तु अभी के लिए विश्वासियों के समाज को उससे कुछ दूरी बना लेनी चाहिए और उसे अपनी गतिविधियों में सम्मिलित नहीं करना चाहिए। जैसा कि हमने पिछले लेख में देखा है, पूर्णतः पृथक और बहिष्कृत किए जाने के विभिन्न निहितार्थों और अभिप्रायों के कारण, प्रभु के कथन का कदापि यह अर्थ नहीं हो सकता है कि गलती करने वाले विश्वासी को पूर्णतः मसीही समाज से काट कर अलग कर दिया जाए, उसे निकाल कर फेंक दिया जाए, जैसा कि सामान्यतः प्रभु की बात से समझा जाता है। बाइबल इस दृष्टिकोण का कोई समर्थन नहीं करती है, जैसा कि अगले लेख में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

    इससे उन लोगों पर, विशेषकर कलीसिया में नेतृत्व करने वालों पर, जो इस मान्यता का पक्ष लेते हैं, तथा औरों से भी यही करवाते हैं कि जिनके साथ उन लोगों के अपने मतभेद और कलह है, उनसे सभी संपर्क और व्यवहार को काट डालना चाहिए, यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि उन्हें अपनी धारणा को परमेश्वर के वचन के आधार पर जाँचना और परखना चाहिए; उनकी समझ और व्यवहार में यह आ जाना चाहिए कि वे गलती कर भी रहे हैं और करवा भी उसका रहे हैं, जिसे सुधारे जाने की आवश्यकता है। उन्हें यह एहसास होना चाहिए कि क्योंकि उद्धार कभी खो नहीं सकता है; एक बार जो परमेश्वर की सन्तान बन गया वह हमेशा सन्तान बना रहेगा, यह स्तर कभी बदला नहीं जा सकता है; और क्योंकि कलीसिया प्रभु की देह और दुल्हन है, इसलिए उसकी देह और दुल्हन के किसी भी भाग को कभी भी काट कर अलग नहीं किया जा सकता है, फेंका नहीं जा सकता है – न तो प्रभु कभी यह करता है और न ही वह किसी को कभी ऐसा करने देगा, किसी मनुष्य के यह कर पाने की तो कोई संभावना ही नहीं है। प्रभु अपने तरीके से, अपने समय में, उस गलती करने वाले विश्वासी की, उसकी ढिठाई और गलतियों के लिए ताड़ना करेगा (इब्रानियों 12:5-12), वह अपने किए के लिए दण्ड पाने से बचेगा नहीं, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी; किन्तु विश्वासी कभी भी प्रभु और उस की कलीसिया का भाग होने से अलग नहीं किया जाएगा; इसलिए कोई भी मनुष्य यह करने का निर्णय कैसे ले सकता है और इसे औरों से क्योंकर लागू करवा सकता है?

    इस अनुशासनात्मक कार्यवाही के समय और परिणामों के बारे में हम अगले लेख में और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Excommunication From the Church – 4

 

    Every Born-Again Christian Believer, as God’s steward of the Church and the fellowship where God has placed him, must function in a manner that contributes to the growth of the Church and progress in spiritual life of the other Believers. Having seen the various aspects related to Church functioning and growth, we are now considering maintaining discipline in the Church amongst the congregation. At times it becomes necessary to exclude or excommunicate some errant Believer for his stubborn and unrelenting behavior. We have seen in the previous articles from Matthew 5:23-24 and Matthew 18:15-17 that the Lord has given the instructions and the process through which this excluding or excommunication should be done. In the last article we saw from Matthew 18:17a that although this must only be done after bringing the matter to the Church congregation, but we also learnt that deciding to do this is not any man’s decision, i.e., not any Pastor’s, or Elders’s, or any other leader’s decision, nor the decision of any Church committee or even the Church congregation, but an automatic implementation of a God given option for the situation. In the last article it had briefly been mentioned from Matthew 18:17b that though the Lord has said for this stubborn, unrelenting Believer, “let him be to you like a heathen and a tax collector” but it cannot mean cutting off all relationships and communication and altogether putting him away, totally cutting him off from the Church and fellowship. Today we will consider and understand what the Lord means when He says this.

    Consider the various records of the interactions of the religious leaders of the Jews, with the Gentiles and the tax collectors during the time of the earthly ministry of the Lord. The tax collectors were shunned from the general Jewish community and fellowship, because they were working for the Roman government, to collect taxes from the Jews, and were often guilty of over-charging and extortion even from their own community. Therefore, the Jews did not like them, and avoided keeping company with them. But these tax collectors had not altogether been removed from the community, they had not ceased being Jews. They still were Jews, but were considered sinners and lowly, and were generally avoided and looked down upon by the community, and were thus humiliated by their own people. Moreover, it was not that all contacts with them had been totally cut off, and nobody ever mingled with them in any way. We see in Mark 2:15-16 and Luke 5:29-30, when Matthew the tax collector, having become a disciple of the Lord Jesus, held a feast, along with the other tax collectors and sinners, he had also invited the Pharisees and the Scribes, and they also joined them in that feast. This implies that Matthew the tax collector had good contacts and relations with the Jewish religious leaders, so he invited them to the feast in his house, and they did accept the invitation and joined the feast, though they neither liked the tax collectors, nor the sinners, nor the Lord Jesus. Similarly, the Jewish religious leaders were very often present with the crowd where the Lord was sitting with these people and teaching them, healing them; in other words, these religious leaders did not keep themselves aloof from those whom the considered sinners and lowly. So, we see that though the tax collectors, generally speaking, were disliked and avoided by the Jewish community to humiliate them, but the tax collectors had not been totally put away from the Jewish community. Though the social interaction with them was very limited, but they were still a part of the Jewish community.

    Similarly, we see from the Lord Jesus’s admonition to the Pharisees in Matthew 23:15, that the Pharisees did communicate with the heathens to try to convert them to Judaism. Though the heathens were not allowed or accepted in the Temple (Acts 21:27-29), yet the Jewish religious leaders of that time did maintain a level of contact and communication with them. Therefore, like the tax collectors, the heathens too were unpopular, but not a de-barred or absolutely shunned community. But much more importantly, the Lord Jesus never cut-off any contact or mingling with them; rather, He was called a friend of the tax collectors and sinners (Matthew 9:10-11; 11:19).

    So, keeping these Biblical facts in mind, now we can understand better the Lord’s statement “let him be to you like a heathen and a tax collector” – it means minimizing contact with such an errant Believer and generally avoiding social interactions with him, so that through such isolation and humiliation he is brought to the point of realizing his faults and guilt, and feeling remorse for his deeds; but do not altogether cast him away from the Church and the congregation. In any case, the Lord still loves him, he is still a child of God; but for now, the general community of the Believers should keep some distance from him, and not involve him in their activities. As we have seen in the last article, because of the various implications and connotations of a complete exclusion or excommunication, as it usually taken to mean, the Lord’s statement simply cannot mean totally cutting off a Believer from the Church or community, and discarding him. The Bible does not support such a point of view, as will become clearer in the next article.

    This should make those people, especially those Church leaders, who advocate cutting off all contacts and interactions with the ones they have their differences and conflicts, and make others also do the same, seriously evaluate their stand by the Word of God, and correct their erroneous understanding and the wrong practices they have been preaching, teaching, and implementing in the Church. They should realize that since salvation cannot ever be lost; once a child of God, is always a child of God, his this status is irrevocable; and since the Church is the Body and Bride of the Lord, no part of this Body or Bride can ever be cut-off and thrown away, not in the least by any man, whosoever he may be; therefore no truly Born-Again Believer can be or will ever be put away from the Church of the Lord – neither by the Lord nor by any man. The Lord in his own way and time will chasten the errant Believer for his stubbornness and errors (Hebrews 12:5-12), he will not go unpunished and will surely have to bear the heavy consequences; but the Believer will never cease to be a part of the Lord or His Church; so how can any man decide and decree otherwise?

    We will see some more aspects related to the duration and eventual outcome of this disciplinary action in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well


मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 101 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 30

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 10

    प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करने लगता है, उसे परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है, कि मसीही जीवन को जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारियों को भली-भाँति निभाने में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा का एक उद्देश्य है मसीही विश्वासियों को परमेश्वर का वचन, बाइबल को सिखाना; और परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र आत्मा तथा परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा के बारे में, और परमेश्वर के वचन को सीखना है। यद्यपि लगभग प्रत्येक विश्वासी चाहता है कि ऐसा हो, लेकिन दुःख की बात है कि वास्तव में बहुत ही कम मसीही विश्वासी, उसके लिए आवश्यक प्रयास के द्वारा, इसे इच्छा से कार्य में परिवर्तित करते हैं। जिस प्रकार से मसीही जीवन एक लापरवाही से जिए जाने वाला आरामदेह जीवन नहीं है वरन उसमें यत्न से प्रयास करने पड़ते हैं; उसी प्रकार से पवित्र आत्मा से सीखने में भी न केवल यत्न से प्रयास, बल्कि साथ ही पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, प्रतिबद्धता, और आज्ञाकारिता की आवश्यकता भी होती है। और क्योंकि अधिकाँश लोग यह करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, इसलिए वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने का सरल मार्ग चुन लेते हैं, यह मानते हुए कि इस से भी बाइबल को उतनी ही अच्छे से सीखा जा सकेगा। क्योंकि कभी भी कोई भी मनुष्य बिना किसी त्रुटि का, अचूक, और सिद्ध नहीं होता है, इसलिए उनकी रचनाओं में भी यही त्रुटियाँ, चूक, और असिद्धता बनी रहती है, और दिखती रहती है। इसलिए जो विश्वासी मनुष्यों तथा उनकी रचनाओं से सीखने पर निर्भर बने रहते हैं, वे अपने आप को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फँसने के जोखिम में डाले रहते हैं।

    हमने यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:14-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा के सिखाने का तरीका है कि वह प्रभु के वचनों को विश्वासी को स्मरण करवाता है और उन्हीं वचनों में से लेकर उसे बताता है। इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तीन बातों की आवश्यकता होती है, और तीनों को पूरा करने के लिए विश्वासी की ओर से समय और प्रयास आवश्यक है। ये तीन बातें हैं:

  • पहली, विश्वासी के अंदर परमेश्वर के वचन का संग्रह या भण्डार होना चाहिए, जिस में से लेकर पवित्र आत्मा विश्वासी को परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों को याद दिलाएगा, और परिस्थिति के अनुसार उसे उपयुक्त वचन को लेकर बताएगा। इसलिए उसे परमेश्वर का वचन पढ़ते रहने और याद करने में समय बिताना चाहिए।

  • दूसरा, विश्वासी को न केवल परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए, बल्कि उसका अध्ययन भी करने के लिए उचित समय देना चाहिए। इसके लिए विश्वासी को परमेश्वर तथा उसके वचन को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देने के लिए तैयार रहना चाहिए, और पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए समर्पित एवं आज्ञाकारी भी रहना चाहिए।

  • तीसरा, विश्वासियों को उन्हें मनुष्यों से मिली बाइबल से बाहर की शिक्षाओं को, जिन पर वे भरोसा करते आए हैं, पवित्र आत्मा से मिली शिक्षाओं के साथ मिलाना नहीं चाहिए। पवित्र आत्मा से मिलने वाली शिक्षाएँ हमेशा ही परमेश्वर के वचन में लिखे हुए के साथ पूर्णतः सहमत और संगत होंगी; जबकि मनुष्यों की शिक्षाओं में बाइबल के साथ असंगतियों और बाइबल से बाहर की व्याख्याओं को देखा जा सकता है।

    एक बार फिर, अधिकाँश विश्वासी इन तीन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने पाते हैं, और इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने नहीं पाते हैं। पिछले कुछ लेखों में हमने इन तीनों बातों को कुछ विस्तार से देखा है। आज से हम वह देखना आरंभ करेंगे जो परमेश्वर का वचन सीखने के लिए विश्वासी को करना चाहिए, एक बार जब वह पवित्र आत्मा से सीखने का निर्णय ले लेता है, प्रतिबद्ध हो जाता है।

    परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने की इच्छा रखने वालों को पहला काम करना है अपने अंदर से साँसारिक रवैये और व्यवहार को निकाल कर परमेश्वर के वचन के ‘निर्मल आत्मिक दूध’ की लालसा रखनी है, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1पतरस 2:1-2 )। हमने 1 कुरिन्थियों 3:3 से देखा है कि “बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी” विश्वासी की अपरिपक्वता, उस के अभी भी बच्चा ही होने के चिह्न हैं; और इसके कि वह आधारभूत बातों, आरंभिक शिक्षाओं से आगे नहीं बढ़ेगा, और उसे कुछ अधिक नहीं सिखाया जा सकता है। इसलिए, अधिक तथा बेहतर सीखने के लिए, विश्वासी को शरीर की इन बातों को अपने में से निकाल बाहर करना होगा।

    ध्यान दीजिए, पतरस यह नहीं लिख रहा है कि “परमेश्वर से प्रार्थना करो कि वह इन बातों को तुम्हारे जीवन में से निकाल दे” जैसा कि वे लोग जो बाइबल की बातों की बाइबल से बाहर व्याख्या करते हैं, कहना और प्रार्थना करना सिखाते हैं। पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए, पतरस मसीही विश्वासी पर ही यह करने की ज़िम्मेदारी रखता है; उन्हें ही प्रयास कर के इन बातों को निकाल बाहर करना है। पौलुस ने अपने जीवन के उदाहरण से दिखाया कि यह कैसे करना है, “परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार कर के, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं” (1कुरिन्थियों 9:27)। पौलुस यहाँ यह नहीं कह रहा है कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उसकी देह को वश में लाए; वरन वह स्वयं इसे करता है। पौलुस ने यही बात तीमुथियुस को भी सिखाई, “तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे। बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये। यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्‍वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा” (2 तीमुथियुस 2:19-21)। प्रमुख कर के ज़ोर दी गई बातों पर ध्यान दीजिए – परमेश्वर के वचन की शिक्षा यही है कि स्वयं विश्वासियों को ही यह कार्य करना है। बाइबल में कहीं ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जहाँ परमेश्वर ने किसी से उसकी ज़िम्मेदारी को लेकर उसके लिए उसे पूरा कर के दिया है।

    परमेश्वर ने विश्वासियों को यह करने के लिए उपयुक्त सँसाधन दिए हैं, और उन्हें अपना पवित्र आत्मा दिया है कि उनकी सहायता और मार्गदर्शन करे। लेकिन वे अपनी ज़िम्मेदारी को वापस परमेश्वर को पकड़ा कर निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते हैं कि अब परमेश्वर ले लेगा और इसे पूरा कर देगा। यदि परमेश्वर इस प्रकार की प्रार्थनाओं को स्वीकार कर के उन से उनके कार्य को ले ले, तो फिर उसका वचन त्रुटिपूर्ण हो जाएगा – वह कहता कुछ है, और कर के कुछ और ही देता है। साथ ही यह 1 कुरिन्थियों 10:13 की प्रतिज्ञा को झूठा ठहरा देगा, तथा यह अभिप्राय देगा कि परमेश्वर सर्वज्ञानी, सिद्ध, और त्रुटि रहित नहीं है, क्योंकि उसने अपने बच्चे पर कुछ ऐसा आ लेने दिया जो उस बच्चे के सहने की क्षमता से बाहर है, और अब उस बच्चे को परेशानी छुड़ाने के लिए परमेश्वर को स्वयं इस काम को करना पड़ रहा है। इस प्रकार की गलत शिक्षाओं द्वारा बहकाया गया विश्वासी जितना अधिक समय बाइबल के बाहर की गढ़ी हुई धारणाओं में बना रहेगा, वह अपनी आशीषों की उतनी ही अधिक हानि उठाएगा, और पवित्र आत्मा से उतना ही कम सीखेगा और उन्नति करेगा।

    हम इसके बारे में अगले लेख में ज़ारी रखेंगे और उन्नति करने के लिए परमेश्वर के वचन रूपी निर्मल आत्मिक दूध की लालसा रखने के बारे में सीखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 10

 

    Every Born-Again Christian Believer has God the Holy Spirit residing in him since the moment of his salvation, given to him by God, to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide, for living his Christian life and being able to worthily fulfil his God assigned ministry. One of the purposes of the Holy Spirit is to teach the Believer the Word of God, the Bible; and as stewards of the God given Holy Spirit and of the Word of God, ever Believer is to learn about the Holy Spirit and learn the Word of God. Though practically ever Believer may desire this to happen, but, sadly, hardly any Christian Believer actually puts the desire into practice, by putting in the effort required to learn from Him. Just as Christian life is not an easy-going life of casual living, but requires diligent efforts; similarly, learning from the Holy Spirit not only requires a diligent effort, but also a discipline, commitment, and obedience towards Him. Something, which people usually are unwilling to do. Therefore, they take the easy way out of assuming that they can equally well learn the Bible from men and their works. Since no man is ever inerrant, infallible, and perfect, therefore their works and their output also carries this same tendency of being error prone, fallible, and imperfect that keeps becoming evident now and then. Those Believers who rely on learning from men and their works therefore render themselves prone to falling into erroneous teachings and wrong doctrines.

    We had seen from John 14:26 and John 16:14-15, the way the Holy Spirit teaches is by bringing the Lord’s Words to remembrance of the Believers and taking those Words and declaring them to the Believers. Therefore, learning from the Holy Spirit requires three things, and fulfilling these three requires time and effort on the part of the Believer. These three things are:

  • First, the Believer should have a ‘stock’ or repository of God’s Word in him, for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance, to take them up from within him and declare them to him as per the situation. Therefore, he must spend time reading and memorizing God’s Word.

  • Second, the Believer’s should give adequate time to not only just read, but also to study God’s Word. For this, the Believer must be committed to give God and His Word the priority in his life, and be surrendered to follow and obey the instructions of the Holy Spirit.

  • Third, the Believers should not mix up man’s unBiblical teachings that they have received and have been relying upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them. The Holy Spirit’s teachings will always be completely consistent with what has been written in God’s Word; whereas man’s teachings might have inconsistencies and unBiblical interpretations.

    Once again, most Believers falter on these three requirements, and therefore are unable to learn from the Holy Spirit. In the previous few articles we have considered these three things in some detail. From today, we will start looking at what the Believer needs to do, once he commits himself to learning from the Holy Spirit, and decide to put in the required diligent effort.

    The first thing that those who want to learn from God the Holy Spirit need to do is get rid of their worldly attitude and behavior, and develop a sincere desire for ‘the pure milk of the Word of God’ “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). We have seen from 1 Corinthians 3:3 that things like “malice, deceit, hypocrisy, envy, and evil speaking” are all indicators of immaturity, of the Believer still being a child, and that he will not progress beyond the basics, the elementary principles; not much can be taught to him. Therefore, to learn more and better, the Believer has to take out from within him the tendencies of the flesh.

    Notice that Peter does not say “pray to God to remove these things from your life” as those who preach and teach unBiblical interpretations and applications of Biblical terms say and do. Writing under the guidance of the Holy Spirit, Peter puts the responsibility upon the Believers to do this; it is they who are to make efforts to lay these things aside. Paul showed how to do this from his own life, “But I discipline my body and bring it into subjection, lest, when I have preached to others, I myself should become disqualified” (1 Corinthians 9:27). Paul does not say here that he prays to God to discipline his body; rather it is he who does it. Paul taught the same to Timothy, “Nevertheless the solid foundation of God stands, having this seal: "The Lord knows those who are His," and, "Let everyone who names the name of Christ depart from iniquity." But in a great house there are not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay, some for honor and some for dishonor. Therefore, if anyone cleanses himself from the latter, he will be a vessel for honor, sanctified and useful for the Master, prepared for every good work” (2 Timothy 2:19-21). Take note of the emphasized portions – the teachings from God’s Word are that the Believers must do this themselves. There is no example in the Bible of God ever having taken over from someone to fulfil their responsibility for them.

    God has given Believers the necessary resources for it, and has given the Holy Spirit to help and guide them in doing this. But they cannot hand their responsibility back to God, and be content that now God will take over and do it for them. If God were to answer such prayers and take over from them, then His Word will become erroneous – He has said one thing, and is willing to do another. It will falsify the promise of 1 Corinthians 10:13, and imply that God is not omniscient, perfect, and inerrant, since He has let something beyond His child’s capacity to come upon him, and therefore, now to deliver His child from troubles, God Himself must step in. The longer the misguided Believers carry on in their unBiblical assumptions, the more loss they will suffer of their blessings and the less they will learn and grow through the Holy Spirit.

    We will carry on about this in the next article, and learn about desiring the pure milk of the Word, to grow in our Christian lives.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 30 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 96 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 25

 Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 5

 

  परमेश्वर द्वारा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, ताकि सर्वदा उस में निवास करे। पवित्र आत्मा, विश्वासी को उसके मसीही जीवन को सही रीति से जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का ठीक से निर्वाह करने में उस का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। इसलिए यह अनिवार्य है कि पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने, तथा उसकी सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी बाइबल में से पवित्र आत्मा के बारे में सीखे। पवित्र आत्मा के बारे में प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में मिलती हैं। इन लेखों में हम वहीं से उन्हें सीख रहे हैं; वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं। विश्वासी में पवित्र आत्मा के विद्यमान होने का प्रमाण वे प्रभाव, वे बदलाव हैं जो पवित्र आत्मा उस के जीवन में लाता है।


पवित्र आत्मा के प्रभावों में से एक है विश्वासी का परमेश्वर के वचन, बाइबल, को सीखना। यद्यपि पवित्र आत्मा विश्वासी में निवास करता है, उसे परमेश्वर के वचन को सिखाना चाहता है, लेकिन इसके लिए विश्वासी में पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, सही इच्छा, पूर्ण आज्ञाकारिता, और प्रतिबद्धता का भी होना आवश्यक है। क्योंकि इस के लिए यत्न से प्रयास करने की आवश्यकता होती है, इसलिए विश्वासी, बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए मेहनत करने के, बहुधा सरल तरीका अपना लेते हैं, और मनुष्यों तथा पुस्तकों से सीखने की ओर मुड़ जाते हैं। यह उन्हें गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के खतरे में डाल देता है; और शैतान इस अवसर का पूरा लाभ उठाता है, उनके आत्मिक जीवन को नष्ट करने या बाधित करने के लिए उनके जीवनों में कई झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इस संदर्भ में हम देख चुके हैं कि तीन मुख्य कारण हैं जो विश्वासी को पवित्र आत्मा से सही रीति से सीखने नहीं देते हैं, और इन में से दो को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। आज से हम तीसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे; यह है विश्वासी द्वारा मनुष्यों से प्राप्त की गई उन शिक्षाओं के साथ जिन पर वह भरोसा करता है, पवित्र आत्मा द्वारा दी जाने वाली शिक्षाओं को मिलाना।


इसे बेहतर समझने के लिए, हम एक बार फिर से साँसारिक शिक्षा पाने के उदाहरण का उपयोग करेंगे। यह एक जाना-माना तथ्य और लगभग प्रत्येक माता-पिता का अनुभव है कि जब बच्चे स्कूल जाना आरंभ करते हैं, शीघ्र ही वे अपने शिक्षक पर पूरा भरोसा करने लगते हैं, उसी पर निर्भर हो जाते हैं। बच्चे के लिए, शिक्षक जो भी करता और कहता है, केवल वही सही हो जाता है; और बच्चे सामान्यतः उसे ही एकमात्र और अकाट्य सत्य समझते हैं। शिक्षक ने स्कूल में जो सिखाया और जैसा करवाया है, वे उस से भिन्न कुछ भी सुनने और करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, चाहे उनके अपने माता-पिता भी शिक्षक क्यों न हों। बच्चे अपने शिक्षकों को ही मानक मानते हैं, और दृढ़ता के साथ उन्हीं का अनुसरण करना चाहते हैं, चाहे शिक्षक उन्हें कुछ गलत ही क्यों न बता या करवा रहा हो। यही आत्मिक शिक्षा में भी ऐसे ही देखा जाता है। एक नया विश्वासी, यद्यपि परमेश्वर के वचन से उसका परिचय करवाया जाता है, उस से उसे पढ़ने, अध्ययन करने, और सीखने के लिए कहा जाता है, लेकिन वह यह सब उसी तरह से करने की प्रवृत्ति रखता है जैसा वह, जिस कलीसिया में वह जाता है, वहाँ के प्राचीनों, प्रचारकों, और अगुवों, तथा वहाँ के अन्य सदस्यों को करते हुए देखता है। नए विश्वासी की प्रवृत्ति अपनी कलीसिया के अन्य लोगों का अनुसरण करने की ही होती है, विशेषकर उनकी जो लोगों में परमेश्वर के वचन का प्रचार करते हैं, उसकी शिक्षाएँ देते हैं, और साथ ही यह करने के द्वारा वे वहाँ के लोगों को स्वीकार्य भी बने रहना चाहते हैं।


यह केवल आज ही की बात नहीं है, यह आरंभिक कलीसिया में भी देखा जाता था (1 कुरिन्थियों 1:10-13; 3:3-7), और पौलूस को आरंभिक विश्वासियों को प्रभु की बजाए मनुष्यों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति से बाहर निकालने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ा। जैसा कि इन हवालों से प्रकट है, प्रभु की बजाए मनुष्यों के पीछे चलने की इस प्रवृत्ति के कारण कलीसिया में डाह, झगड़े, और विभाजन होते हैं; यह विश्वासियों की आत्मिक उन्नति को बाधित करता है,वे अपरिपक्व बच्चों के समान ही रहते हैं; और उन्हें शारीरिक विश्वासी बना देता है। जैसा कि पहले 13 नवंबर के एक लेख में बाइबल के उदाहरणों से दिखाया गया है, कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है; और सभी, सर्वाधिक भक्त जन भी, गलतियाँ कर सकते हैं, और करते भी हैं। इसलिए प्रत्येक विश्वासी को न केवल प्रेरितों 17:11 तथा 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 की शिक्षा का पालन करना चाहिए और किसी भी शिक्षा को स्वीकार और पालन करने से पहले वचन से उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए, चाहे वह शिक्षा देने वाला प्रचारक या शिक्षक कोई भी हो, कितना भी भक्त और ख्याति प्राप्त क्यों न हो; साथ ही प्रत्येक विश्वासी को, यदि वह पवित्र आत्मा से सीखना चाहता है तो, अपने जीवन में केवल बाइबल के अनुसार सही शिक्षाओं को ग्रहण करने और उनका ही पालन करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए, अन्यथा वह परमेश्वर का वचन सीखने के लिए हमेशा ही मनुष्यों पर ही निर्भर बना रहेगा, और कभी वचन में उन्नति नहीं करने पाएगा (इब्रानीयों 5:11-14)।


हम अगले लेख में इस से आगे देखेंगे और देखेंगे कि क्यों मनुष्यों से मिलने वाली शिक्षाओं पर भरोसा बनाए रखने और उन्हें थामे ही रहने के कारण परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखना गंभीर रीति से बाधित हो जाता है।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 5

 

God the Holy Spirit has been given by God to every Born-Again Christian Believer, to reside in him at all times, from the very time of his salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide in living his Christian life and fulfilling his God entrusted ministry. Therefore, it is imperative for the Believers, to be worthy stewards of the Holy Spirit, and to well utilizes His services, they learn about the Holy Spirit from the Bible. The Lord Jesus’s main teachings to His disciples about the Holy Spirit are given in John’s gospel, chapters 14 to 16. In these articles we are learning about Him from there; presently we are learning from John 14:17. The presence of the Holy Spirit in the Believer is evidenced by the effects He produces, the changes He brings in the Believer’s life.

 

One of the effects the Holy Spirit produces is the Believer learning God’s Word, the Bible. Although the Holy Spirit residing within the Believer is ready and willing to teach him the Word of God, but, learning from Him also requires a certain discipline, appropriate willingness, complete obedience, and a firm commitment from the Believer. Therefore, the Believers, instead of putting in diligent efforts to learn from the Holy Spirit, often prefer to take a ‘short-cut’, and go after learning from men and books. This makes them prone to receiving and following erroneous teachings; and Satan fully exploits the opportunity to bring in many false teachings and wrong doctrines into their lives to destroy or hamper their spiritual lives. In this context we have seen that there are three main reasons for the Believer not being properly able to learn from the Holy Spirit, and we have seen the first two of them in the previous articles. Today, we will begin with the third reason, i.e., the Believers wanting to mix up the teachings given to them by men, that they have received and rely upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them. 


To understand this better, once again we will take help from the example of secular education. It is a well-known fact and the experience of nearly every parent, that when children start going to school, very soon they develop an absolute reliance and trust in their teachers. For the child, whatever the teacher says and does, only that is what is right; and the children often take that as the absolute and only truth. They are unwilling to do anything in any other way than what the teacher has told and taught them in school, even if their own parents are teachers. The children look up to their teachers as standards to emulate, and do this resolutely. The same holds true in spiritual learning as well. A new Believer, though he is introduced to, and asked to read, study, and learn God’s Word, but he tends to do it in the same way as the elders, preachers, and leaders of the Church he attends, do. The new Believer’s natural tendency is to emulate the people in their Church, especially those who preach and teach God’s Word, and also in so doing, to remain acceptable to them. 


This is not a present day phenomenon, it was present even in the first Church (1 Corinthians 1:10-13; 3:3-7), and Paul strived to get the early Believers out of this tendency of following men rather than the Lord. As is apparent from these references, this tendency to follow men rather than the Lord and His Word, gives rise to envy, strife, and divisions within the Church; prevents the spiritual growth of the Believers, leaving them as immature children; and makes them carnal Christians. We always need to keep in mind, as has been shown through Biblical examples in an earlier article of 13th November, that no man is perfect; and everyone, even the most godly, can, and do make mistakes. Therefore, every Believer not only needs to follow the teaching of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, and first verify from God’s Word before accepting any teaching from anyone, no matter how godly and reputed the preacher or teacher may be; but the Believers should also be willing and ready to accept and apply Biblically based corrections to their lives, if they desire to learn from the Holy Spirit; else they will remain dependent upon men to learn God’s Word, and never really grow up in it (Hebrews 5:11-14).


We will carry on from here in the next article, and see further why reliance or insistence on adhering to man’s teachings will seriously hamper learning from God the Holy Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well