ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Concept लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Concept लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 44 - Altering God’s Word - 13 / आशीषित एवं सफल जीवन – 44 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 13

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 44 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 29

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 13

 

पिछले कुछ लेखों में, यह दिखाने के लिए कि शैतान किस प्रकार से बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत तरीके से उपयोग करता है, हम ईसाइयों या मसीहियों में पाई जाने वाली एक बहुत आम धारणा के बारे में देखते आ रहे हैं, कि उद्धार खोया जा सकता है, और उसे भले बनो, भला करो, अर्थात्, कर्मों के द्वारा बना कर रखना होता है; किन्तु बाइबल के अनुसार यह धारणा बिलकुल गलत है। यह समझने के लिए कि बाइबल के अनुसार यह धारणा गलत क्यों है, हमने पिछले लेखों में बाइबल में से देखा था कि उद्धार या नया-जन्म पाने का क्या अर्थ है, यह पारिवारिक अथवा वंशागत नहीं है, और इसमें किसी भी मनुष्य का कोई भी कार्य या प्रयास कारगर नहीं है, और न ही ये बातें व्यक्ति के उद्धार में कोई योगदान देती हैं। यह पूर्णतः और केवल व्यक्ति के लिए परमेश्वर के अनुग्रह से है जो उस पर व्यक्तिगत रीति से किया जाता है। इसके बाद हमने उद्धार खोए जा सकने के अर्थ और तात्पर्यों को देखा था, और यह भी कि इस धारणा को स्वीकार करना परमेश्वर के बुनियादी गुणों पर हमला करना है, परमेश्वर के परमेश्वर होने पर हमला करना है; और इसलिए पूर्णतः असंगत और अस्वीकार्य है। आज हम निष्कर्षों के साथ इस बात का समापन करेंगे कि शैतान किस प्रकार से बाइबल के लेख और तथ्यों का अनुचित उपयोग लोगों से यह मनवाने के लिए करता है कि उद्धार खोया जा सकता है।


शैतान द्वारा एक बुनियादी तर्क उपयोग किया जाता है कि यदि उद्धार हमेशा के लिए है, और कभी खोया नहीं जा सकता है, तब तो उद्धार पाए हुए व्यक्ति को पाप करने का ‘लाइसेंस’ मिल गया है, क्योंकि अब वह निश्चिन्त होकर पाप कर सकता है, बिना किसी दुष्परिणाम की चिंता किए; क्योंकि उसका उद्धार तो कभी जाएगा नहीं। लेकिन जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, परमेश्वर ने कभी भी, कहीं भी, यह नहीं कहा है कि उद्धार पाने के बाद मनुष्य अपने कार्यों के लिए कभी जवाबदेह नहीं होगा। पापों के लिए परमेश्वर की क्षमा हमेशा उपलब्ध रहती है, किन्तु साथ ही उसके पथ-भ्रष्ट बच्चों के लिए उसकी ताड़ना भी हमेशा उपलब्ध रहती है। आवश्यकता पड़ने पर वह उनकी ताड़ना, यहाँ तक की भारी ताड़ना भी करता है; मूसा (व्यवस्थाविवरण 3:23-27) और दाऊद (2 शमूएल 12:9-14) जैसे लोग भी अनाज्ञाकारिता करने के लिये उसकी ताड़ना से नहीं बचे।


दूसरा तर्क जो शैतान लेकर आता है, वह है कि उद्धार पाने के बाद, अब यह मनुष्य पर अनिवार्य हो जाता है कि अपने इस स्तर को, अच्छा बनकर अपने अच्छे कर्मों से, बना कर रखे। लेकिन बाइबल में यह बात भी कहीं नहीं लिखी गई है; यह भी शैतानी प्रभाव में आकर मनुष्यों की कोरी कल्पना मात्र है। इसके विपरीत, जैसा की हमने पिछले लेख में देखा है, प्रेरित पौलुस (रोमियों 7:15-24) और यूहन्ना (1 यूहन्ना 1:8-10) के उदाहरण बड़े स्पष्ट और बिना किसी असमंजस के साफ़ दिखाते हैं कि परमेश्वर के उद्धार पाए हुए बच्चों को भी परमेश्वर के अनुग्रह और क्षमा की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है। शैतान का यह तर्क उसकी एक युक्ति है मनुष्य को “कर्मों द्वारा धर्मी बनने” की व्यर्थ बात में उलझाने और फंसाने के लिए जिससे वह परमेश्वर और उसके वचन के साथ समय नहीं बिता सके, उस से सीख नहीं सके, और फिर उसके लिए सुसमाचार प्रचार का या अन्य कोई कार्य नहीं कर सके, उसके लिए उपयोगी नहीं बन सके।


तीसरा, यद्यपि वे लोग जो उद्धार खोया जा सकता है के पक्ष में बोलते हैं, वे अपने दावे के समर्थन के लिए बाइबल में से कुछ पद और खण्ड तो दिखाते हैं। किन्तु यदि उन पदों और खण्डों का उनके सन्दर्भ में तथा बाइबल के अन्य भागों के साथ मिलाकर अध्ययन किया जाए तो यह प्रकट हो जाता है कि उनके तर्क बाइबल के लेखों की गलत व्याख्या और दुरुपयोग हैं। साथ ही, सम्पूर्ण बाइबल में कहीं पर भी किसी के भी द्वारा उद्धार खो देने का कोई भी उदाहरण नहीं है। क्योंकि यह इतना महत्वपूर्ण तर्क है, जो व्यक्ति के अनन्तकाल के भविष्य को ही बदल देता है, इसलिए यही अपेक्षा रखी जाती है कि परमेश्वर इसके बारे में बिलकुल स्पष्ट होगा, कुछ उदाहरणों के द्वारा उसे दिखाएगा और समझाएगा, इस बात को किसी के द्वारा बाइबल के पदों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर की गई व्याख्या पर नहीं छोड़ देगा। किन्तु उद्धार के खोए जा सकने के तर्क के विपरीत, हम बाइबल में जो देखते हैं वह है कि, सम्पूर्ण बाइबल में परमेश्वर बारंबार यह दिखाता और आश्वासन देता आ रहा है कि यद्यपि वह पाप और बुराई को दंड देगा, अपने लोगों, अपने बच्चों की भी ताड़ना करेगा; और यदि आवश्यक हुआ तो बहुत कठोर होकर घोर ताड़ना भी करेगा; किन्तु कभी भी, किसी भी परिस्थिति में, उन्हें जिन्हें उस ने अपना बना लिया है, न तो छोड़ेगा और न त्यागेगा। यद्यपि परमेश्वर के लोग उसे जवाबदेह हैं, और निश्चय ही उन्हें अपने जीवनों का हिसाब उसे देना होगा, ताकि उनके अनुसार अपने प्रतिफल पाएँ (रोमियों 14:10; 2 कुरिन्थियों 5:10); किन्तु वे कभी भी, किसी भी तरीके से, किसी के भी द्वारा, उससे अलग करके ले जाए नहीं जा सकते हैं (यूहन्ना 10:28-29)।


इसलिए, किसी भी रीति से देखें, उद्धार खोया जा सकता है प्रचार करने और सिखाने की यह शैतानी युक्ति न तो सत्य है और न ही बाइबल के अनुसार है; चाहे इसे सिखाने वाला कोई भी परमेश्वर का प्रतिबद्ध जन, कलीसिया का प्रमुख व्यक्ति या अगुवा, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि में से कोई क्यों न हो। यह इस बात को दिखाता है कि शैतान अपनी दुष्ट चालों को सफल बनाने के लिए परमेश्वर के धर्मी लोगों का भी अधर्मी रीति से, बाइबल के लेखों और तथ्यों का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग कर सकता है और करता भी है, चाहे उसे परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा ही अपना दुष्ट काम क्यों न करवाना पड़े। अगले लेख में हम पवित्र शास्त्र के लेखों में जोड़ने या घटाने के उदाहरणों से बाइबल के लेखों में फेर-बदल के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 44 - Be Stewards of God’s Word – 29 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 13

 

In the last few articles, to illustrate how Satan induces people to use a Biblical text in an unBiblical way, we have been considering about a very commonly seen and accepted notion amongst Christians, that salvation can be lost and it has to be maintained by being good and doing good, i.e., by works; but Biblically it is an absolutely incorrect concept. To understand why Biblically this concept is wrong, in the preceding articles we have seen from God’s Word the Bible what it means to be saved or Born-Again; that it is not familial, and how no human work or effort of any kind neither is ever involved, nor contributes in any manner to a person’s salvation. It is purely and totally the work of God’s grace towards the person, as an individual. We then saw the meanings and implications of accepting the notion that salvation can be lost, and how accepting this idea, hits at the very basic characteristics of God, at God being God; and is therefore absolutely untenable. Today we will conclude on how Satan misuses Biblical facts and texts inappropriately to convince people into believing that accepting the argument of salvation can be lost is logical and acceptable.


The basic argument misused by Satan is that if salvation is eternal, and can never be lost, then the saved person has now got a ‘licence to sin’, since he can sin with impunity, with no fear of any consequences; since his salvation will never be lost. But as we have seen in the previous article, God has nowhere ever said that after salvation man will never be accountable for his deeds. God’s forgiveness for sins is always available, but so is His chastisement for His wayward children. Whenever necessary He chastens His children, if required quite severely; even people like Moses (Deuteronomy 3:23-27) and David (2 Samuel 12:9-14) were not spared retribution for disobedience.


The second argument that Satan brings is that once being saved, it is now binding upon man that he should maintain this status by being good and doing good. But the Bible does not say this anywhere, it is a figment of man’s imagination under satanic influences. On the contrary, as we have seen in the previous article, the examples of the Apostles, Paul (Romans 7:15-24) and John (1 John 1:8-10), show very clearly and unambiguously that even the saved children of God continually need God’s grace and forgiveness for their sins. This is just another of Satan’s ploys to drive man into getting entangled in the vanity of “righteousness by works”, instead of spending time with God, His Word, learning from Him, and then working for Him to spread the gospel or in some other manner, and being fruitful for Him.


Thirdly, although those who argue in favor of salvation can be lost, do show some Biblical verses to substantiate their claims. But if these verses are studied in their context and along with other relevant Bible passages, it becomes clear that their argument is a misinterpretation and misuse of Biblical text. Moreover, there is no example in the whole of the Bible of any one ever losing their salvation. Since this is such a crucial argument, that entirely changes one’s eternal future, it is only to be expected that God would be very clear about this, see to it that there is no ambiguity about it, and illustrate it through some examples, instead of leaving it on someone’s interpretation of some Biblical verses taken out of context. But, on the contrary what we see is that God keeps assuring and illustrating throughout the Bible, that though He will punish sin and iniquity, chastise even in His people, His children; and if required do this with considerable severity; but He will never, under any circumstance, neither leave nor forsake those whom He has accepted as His own. Though God’s people are accountable to Him and will surely have to give an account of their lives to Him, and receive their rewards accordingly (Romans 14:10; 2 Corinthians 5:10); but they can never, by any means, ever be taken away from Him by anyone (John 10:28-29).


Hence, whichever way we look at it, this satanic ploy of preaching and teaching that salvation can be lost is just not true, not Biblical; no matter which God’s committed Believer, Church leader or elder, Bible preacher or teacher may say it. It shows how Satan can misuse God’s people in an ungodly way, and Biblical texts and facts in an unBiblical way, to suit his nefarious purposes; even by getting it done by God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. In the next article we will look at examples from the Bible of alteration of Scriptural text by adding to it, or taking away from it.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 4 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 27 - Improper Behavior Towards God’s Word - 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 27 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 27 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 7

 

पिछले लेखों में हमने मूसा द्वारा इस्राएल के मिस्र से छुड़ाए जाने, और फिर परमेश्वर की आज्ञा पर उसकी उपासना के लिए एक तम्बू बनाए जाने के उदाहरणों से देखा है कि परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ जो परमेश्वर ने जो कहा है केवल उसे करना ही नहीं होता है, बल्कि साथ ही जैसा परमेश्वर ने कहा है उसके अनुसार, उसी तरीके से ही करना भी होता है। क्योंकि अब हमारे हाथ में परमेश्वर का लिखित वचन विद्यमान है, जिसमें परमेश्वर के निर्देश दिए गए हैं कि परमेश्वर के लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना है; किस तरीके से करना है और किस तरीके से नहीं करना है; और क्योंकि परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी के अन्दर, परमेश्वर के मार्गों में चलने और उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रदान कर रखा है, इसलिए अब कोई भी व्यक्ति किसी भी बात के लिए अपनी ही धारणा नहीं बना सकता है, परमेश्वर की बातों के साथ अपनी इच्छानुसार व्यवहार नहीं कर सकता है, परमेश्वर के कहे को टाल कर उस बात को अपनी ही धारणा या किसी अन्य मनुष्य के विचारों और निर्देशों के अनुसार करने के लिए अपने आप को स्वतंत्रता नहीं मान सकता है।


अगले दो लेखों में हम पुराने नियम से चार उदाहरण देखेंगे जो बाइबल के इस सिद्धान्त की और दृढ़ता से पुष्टि करते हैं। आज हम दो उदाहरण देखेंगे, दोनों ही इस्राएल के प्रथम राजा – राजा शाऊल के जीवन से हैं। इन दोनों में ही हम देखते हैं कि उसने कुछ ऐसा किया जो देखने में तो परमेश्वर के लिए किया गया भक्ति और श्रद्धापूर्ण कार्य प्रतीत होता था, किन्तु उसने जो किया वह वास्तव में भक्ति के रूप में परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता थी; और फिर जब उसे सुधरने का अवसर दिया गया उसने न तो अपनी गलती को माना, न पश्चाताप किया, और न अपना मार्ग बदला। परिणाम स्वरूप, उसे अपनी इस ढिठाई के कारण अपना राज्य गँवाना पड़ा। शेष दो उदाहरण हम अगले लेख में देखेंगे। ये सभी बाइबल के इस उपरोक्त सिद्धान्त की पुष्टि करते हैं, जो परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी होने और अच्छे मसीही भण्डारी होने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में दिया गया है।


इस अनाज्ञाकारिता का पहला उदाहरण 1 शमूएल 13 अध्याय में दिया गया है, जहाँ शाऊल पलिश्तियों के साथ युद्ध करने के लिए गया, और उसने युद्ध के लिए इस्राएलियों को एकत्रित होने के लिए कहा (13:1-4)। किन्तु पलिश्तियों की विशाल और बलशाली सेना को देखकर इस्राएलियों की हिम्मत जाती रही (13:5-7)। शाऊल प्रतीक्षा में था कि शमूएल उसके पास, अपने द्वारा निर्धारित समय के अनुसार आएगा, और युद्ध में उन के जाने से पहले उन के लिए याजकीय कार्यविधि के अनुसार परमेश्वर को बलिदान चढ़ाएगा। लेकिन शमूएल नियुक्त समय पर नहीं पहुँचा; और क्योंकि लोग शाऊल और युद्धभूमि को छोड़कर वापस जाने लग गए थे (13:8), इसलिए शाऊल ने बात को अपने हाथ में लिया और स्वयं ही वे बलिदान चढ़ा दिए (13:9)। तब ही शमूएल भी पहुँच गया, और यह पता चलने पर कि शाऊल ने क्या किया है, उसे डाँटा। यद्यपि शाऊल ने अपनी ओर से एक उचित प्रतीत होने वाला तर्क दिया, फिर भी परमेश्वर ने शमूएल में होकर उससे कह दिया कि यह करने के कारण उसका राज्य बना नहीं रहेगा (1 शमूएल 13:11-14) – परमेश्वर की ओर से एक कड़ी चेतावनी दी गई, कि या तो अपने मार्ग सुधार ले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। हम यहाँ पर देखते हैं कि शाऊल ने जो किया, परमेश्वर उस से प्रसन्न नहीं हुआ, उसने शाऊल द्वारा चढ़ाए गए बलिदानों को स्वीकार नहीं किया, यद्यपि यह परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा के अंतर्गत, और एक मजबूरी की स्थिति में किया गया था। शाऊल ने वह तो किया था जो परमेश्वर चाहता था, किन्तु वैसे नहीं किया था, जैसे परमेश्वर चाहता था, जो तरीका उसने निर्धारित किया हुआ था। और इसलिए यह कार्य शाऊल के लिए लाभ का नहीं, वरन हानि का कारण ठहरा।


इसी प्रकार से हम 1 शमूएल 15 अध्याय में देखते हैं कि परमेश्वर ने शमूएल में हो कर राजा शाऊल को निर्देश दिए कि अमालेकियों पर आक्रमण करे और उन्हें तथा उनका जो कुछ भी था, उसे पूर्णतः नष्ट कर दे, किसी भी वस्तु को नहीं बचा रखे (15:1-3)। शाऊल ने सेना को एकत्रित किया और अमालेकियों पर आक्रमण किया (15:4-8); किन्तु सभी अमालेकियों और उनके सब कुछ को नष्ट करने की  बजाए, शाऊल ने लोगों के डर के मारे, इस्राएलियों को अपने लिए सबसे अच्छे पशु बचा कर रख लेने दिए (15:9, 24)। शाऊल के द्वारा दिखाया गया यह परमेश्वर के भय से बढ़कर मनुष्य का भय रखना परमेश्वर तथा शमूएल को बहुत बुरा लगा (15:10-11)। किन्तु शाऊल का इसके बाद का व्यवहार दिखाता है कि इस अनाज्ञाकारिता के लिए उसके मन में कोई ग्लानि, कोई पछतावा नहीं था, उसने इसे अपनी एक बहुत बड़ी विजय समझा, और अपने लिए स्मारक भी खड़ा करवा लिया (15:12)। जब उसकी इस अनाज्ञाकारिता के लिए शमूएल उससे बात करने के लिए गया, शाऊल ने पहले ही अपने आप को सही ठहराने और झूठ बोलकर जवाबदेही से बचने का प्रयास किया (15:13)। लेकिन जब शमूएल ने तब भी उसका सामना किया, तो उसने एक और झूठ बोला, कि वे पशु परमेश्वर को बलि चढ़ाने के लिए बचाए गए थे (15:14-15)। तब शमूएल उसे डाँटता है, किन्तु साथ ही उसे अपनी गलती को मान लेने और पश्चाताप करने का एक अवसर भी देता है (15:16-19)। किन्तु शाऊल फिर भी अपनी गलती को नहीं मानता है, पश्चाताप नहीं करता है, बल्कि अपने बचाव के लिए और अपने आप को सही ठहराने के लिए तर्क देता है (15:20-21)। तब शमूएल उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों की आज्ञाकारिता के महत्व, उसके सर्वोपरि होने की बात कहने के साथ उसे परमेश्वर के फैसले के बारे में बताता है, कि परमेश्वर ने उसका तिरस्कार कर दिया है (15:22-23)। अब, यद्यपि यह सुनकर, शाऊल गलती मान लेता है, पश्चाताप करता है, किन्तु अब बहुत देर हो चुकी थी। शाऊल के बहुत आग्रह करने पर, उसकी साख रखने के एक प्रदर्शन के बाद शमूएल उस से मुँह मोड़कर चला जाता है, और उसके बाद शाऊल की मृत्यु तक फिर कभी शाऊल से नहीं मिलता है (15:24-35)।


इन दोनों ही घटनाओं में हम देखते हैं कि शाऊल के पास परमेश्वर का वचन आया, किन्तु उसने उस वचन को अपनी ही समझ और परिस्थिति के अनुसार लिया, न कि उसके प्रति एक प्रतिबद्धता और सही रवैया दिखाया। शाऊल ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उसका उचित महत्व नहीं दिया, और उसे कीमत चुकानी पड़ी। एक बार फिर से परमेश्वर के वचन का सन्देश हमारे सामने स्पष्ट है, न केवल परमेश्वर के कहे को करना है, वरन जैसा परमेश्वर ने बताया है उसे वैसे ही करना है, तब ही वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता माना जाएगा। जो परमेश्वर की बातों को अपनी ही धारणा के अनुसार लेते हैं, और अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करते हैं, और फिर यह अपेक्षा रखते हैं कि परमेश्वर उनके प्रयासों को स्वीकार करेगा और उन प्रयासों के लिए उन्हें आशीष देगा, उन्हें अपनी इस ढिठाई और अनाज्ञाकारिता के लिए परमेश्वर के न्याय को झेलना ही पड़ेगा।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 27 - Be Stewards of God’s Word – 12 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 7

 

In the previous articles we have seen from the incidence of Israel’s deliverance from Egypt through Moses, and then through God’s commanding them to build a Tabernacle for Him for His worship, that obedience to God not only means doing what God has asked to be done, but also means doing it the way God has said it has to be done. Since now we have God’s written Word available in our hands, containing God’s instructions for His people, what to do and what not to do; how to do and how not to do; and since God has also placed His Holy Spirit in each and every Believer to help and guide him in the ways of God; therefore now no person can assume things, take things into his own hands and do what God has commanded to be done in a way that they or some other persons have thought up, and in any manner that seems right for men to do.


In the next two articles, we will see four examples from the Old Testament to further illustrate this principle. We will see two examples today, both from the life of King Saul – the first king of Israel. In both of them he apparently seemed to be reverential and doing things for God, but what he in a seemingly reverential manner did, was actually disobedience of God; and when given the opportunity for correction, he did not confess, repent, or change his ways. Consequently, he lost his kingdom because of this persistent disobedience. The other two examples we will see in the next article. They all serve to further illustrate and affirm this Biblical principle related to obedience to God and Christian Stewardship to God’s instructions in His Word the Bible.


The first incidence of this disobedience is in 1 Samuel 13, where Saul has gone into battle with the Philistines, and had sent for the Israelites to assemble for the battle (13:1-4). But seeing the great and mighty army of the Philistines, the Israelites lost courage (13:5-7). Saul was waiting for Samuel to come according to the time set by him for making the offerings to God according to the priestly functions, before getting into the battle. But Samuel did not reach at the appointed time; and since the people had started to run away from Saul and the battle (13:8), therefore, Saul took matters into his own hands and himself offered the sacrifices and offerings to God (13:9). Just them Samuel reached, and on learning what Saul had done admonished him. Though Saul offered a plausible explanation of why he had done it, yet God, through Samuel, told him that because of this his kingdom will not continue (1 Samuel 13:11-14) – a stern warning from God to either mend his ways or face the consequences. We see here that God was not impressed with what Saul did, and did not accept the offerings and sacrifices Saul made, even though it was done in reverence to God, and seemingly under a compulsion. Saul had done what God wanted, but not in the manner ordained by God, and therefore it turned out to be for his harm, not good.


Similarly, we see in 1 Samuel 15 that God, through Samuel, instructs Saul to attack the Amalekites, and utterly destroy them and whatever they had, saving nothing whatsoever (15:1-3). Saul gathered the army and attacked the Amalekites (15:4-8); but instead of destroying everyone and everything, Saul allowed the Israelites to keep the best animals for themselves, out of fear of the people (15:9, 24). This fear and obedience to man over and above the fear and obedience to God by Saul greatly displeased God and Samuel (15:10-11). But his subsequent behavior shows that Saul had no remorse for what he had done, he thought of it as a great victory, and set up a monument for himself (15:12). When Samuel met him to confront him about his disobedience, Saul tried to pre-empt him and lie his way out of the situation (15:13). But when Samuel confronted him, he told another lie, that the animals were saved to offer sacrifices to God (15:14-15). Then Samuel admonishes him, but gives him another chance to accept his error and repent (15:16-19); but Saul still does not confess and repent, rather defends and justifies himself (15:20-21). It is then that Samuel, stating the importance and primacy of obedience to God’s instructions, delivers God’s verdict to him, that he has been rejected by God (15:22-23). Now, on hearing this, although Saul confesses and repents, but now it is too late. At Saul’s pleading, after permitting him a face-saving gesture before the people Samuel walks away from Saul, never to see him again till his death (15:24-35).


In both instances we see that Saul received God’s Word, but interpreted and understood it according to his own thinking about the situation, instead of showing a commitment and proper attitude towards it. Saul failed to give God’s Word its due importance in his life, and paid the price. Once again, the message of God’s Word is clear, not only doing what God has said, but also doing it in the manner God has said actually makes for obedience to God. Those who assume things and act on their own, and then expect God to accept their efforts and bless them for those efforts, will have to suffer God’s judgment for their persistently disobedient ways.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 10 सितंबर 2025

The Holy Communion – 91 - Administered Only By An Ordained Pastor? (1) / प्रभु भोज – 91 - केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (1)

 

प्रभु भोज 91

Click Here for the English Translation

केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (1)


    हमने प्रभु भोज के बारे में पुराने नियम में निर्गमन 12 में दिए गए उसके प्ररूप, फसह से अध्ययन किया; फिर, नए नियम से प्रभु द्वारा उसके स्थापित किए जाने के बारे में सुसमाचारों से देखा; और उसमें भाग लेने से संबंधित गलतियों और अनुचित बातों के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से देखा है। पिछले लेख से हमने उसमें भाग लेने से संबंधित कुछ बहुधा उठने वाले प्रश्नों को देख रहे हैं, कि परमेश्वर का वचन उनके बारे में क्या कहता है। पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु की मेज़ में कितनी बार और कितने अंतराल से भाग लेना चाहिए। आज हम एक और विवाद उत्पन्न करने वाली बात को देखेंगे - क्या प्रभु भोज केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिया जा सकता है? इस और इसके जैसी अन्य बातों के बारे में परमेश्वर के वचन से देखना आवश्यक है क्योंकि इनके बारे में बहुत सी भिन्न राय और दृष्टिकोण हैं, जिनके कारण मसीही समाज में बहुत असमंजस है। इनके बारे में विभिन्न डिनॉमिनेशन्स, समुदायों, और गुटों के अपने-अपने विचार, धारणाएँ, व्याख्याएँ और नियम हैं, जिन्हें वे अपने समूह पर अनिवार्य करके लागू करते हैं, उनके धार्मिक अगुवों के अधिकार और शासन के द्वारा। यह होना इसलिए संभव हुआ क्योंकि प्रभु यीशु के अनुयायियों में एक मूल कमी और गलती ने गहराई से स्थान बना लिया है - उनमें अब व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन में रुचि नहीं रही, उसके स्थान पर उन्होंने जो कुछ भी पुलपिट से कहा और सिखाया जाता है, उस पर अंधविश्वास कर लिया है, इस धारणा के साथ कि वह सदा ही विश्वासयोग्य होगा।

    लेकिन हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है, सचेत रहना है कि अंत में, जब हमें अपने जीवनों का हिसाब देने के लिए परमेश्वर के सामने खड़ा होना पड़ेगा, तो किसी का भी न्याय उसके डिनॉमिनेशन, समुदाय, अथवा गुट के नियमों के अनुसार कदापि नहीं होगा। और न ही हमारा न्याय अपने धार्मिक अगुवों की बातों का पालन करने, उनका अनुसरण करने के आधार पर होगा। यद्यपि वे अगुवे उनके द्वारा की गई अगुवाई के लिए जवाबदेह होंगे (यहेजकेल 34:1-10), किन्तु वे किसी भी व्यक्ति को उनपर भरोसा करने और उनकी आज्ञा का पालन करने के कारण की गई गलतियों से बरी नहीं करवा सकेंगे। हम सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा ही होगा, केवल उसके वचन तथा हमारे द्वारा उस वचन की आज्ञाकारिता के आधार पर (यूहन्ना 12:48; प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। हम में से कोई भी किसी भी प्रकार की छूट या दण्ड में कमी इस तर्क के आधार पर नहीं करवाने पाएगा कि हमें वचन का ज्ञान और समझ नहीं थी, इसलिए गलती हो गई; क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उसमें सर्वदा निवास करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा दिया गया है, और पवित्र आत्मा का एक कार्य है परमेश्वर के बच्चों को परमेश्वर का वचन सिखाना (यूहन्ना 14:26), यदि वे उसके साथ समय बिताने और सीखने के लिए तैयार हों। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन को सीखे और उसका पालन करे, बजाए मनुष्यों द्वारा बनाई गई धारणाओं का व्यर्थ पालन करे, जो उसे नाश में ही ले जाएंगी (मत्ती 15:7-9, 13-14)। इसीलिए पौलुस गलातियों को लिखी हुई अपने पत्री में बलपूर्वक कहता है, “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” (गलातियों 1:10), और हमारे अपने जीवनों के लिए भी बहुत भला होगा यदि हम न केवल इस पर ध्यान दें, वरन उसका पालन भी करें।

    हमारे आज के प्रश्न पर आते हैं, अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों में, विशेषकर उनमें जो जो किसी डिनॉमिनेशन की कलीसिया से संबंधित हैं, यह आम धारणा है कि प्रभु भोज केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिया जा सकता है। लेकिन यदि बाइबल के आधार पर देखें, तो इस धारणा का कोई आधार, कोई समर्थन नहीं है, बिल्कुल भी नहीं; न तो व्यक्त किया गया और न ही अभिप्राय या निहित रीति से। इस गलत धारणा के कारणों में से एक है प्रभु भोज को ऐसे अर्थ और अभिप्राय प्रदान करना जो उसकी स्थापना के समय से कभी भी उसके साथ जुड़े हुए नहीं थे। और दूसरे, क्योंकि इस गलत धारणा का दुरुपयोग कलीसिया के अगुवों और अधिकारियों ने अपने नियंत्रण और अधिकार को बनाए रखने के लिए किया है।

    इस प्रश्न पर हम आगे के लेखों में कुछ और विचार करेंगे, सम्बन्धित बातों को बाइबल से देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 91

English Translation

Administered Only By An Ordained Pastor? (1)


    We have studied about the Holy Communion through its antecedent, the Passover from Exodus 12 in the Old Testament; then, from the New Testament, about its being established by the Lord Jesus from the Gospel accounts; and about the errors and pitfalls in observing it from 1 Corinthians 11:17-34. From the last article we have started to consider some common questions related to its observance, and seeing what God’s Word says about them. In the previous article we had considered about the frequency and time interval between successive participations in the Lord’s Table. Today, we will look into another contentious issue - is the Holy Communion to be administered only by an ordained Pastor? It is important and necessary to look into these and other similar questions from God’s Word, since there are many varying views that have created confusions about them in Christendom. Various denominations, sects, and groups have their own interpretations and rules-regulations about them, which they impose on their congregations through the hegemony of the religious leaders. This has become possible only because of one basic and very gross short-coming amongst the followers of the Lord Jesus - they have lost interest in personally studying God’s Word the Bible, and have substituted it with blindly accepting anything told and taught to them from the pulpit as always being reliable.

    But we all need to be aware of, and understand that finally when the end comes and we stand before God to give an account of our lives, none of us will be judged by the rules-regulations of any denomination, group, or sect. Neither will we be judged on the basis of our obedience to our religious leaders and following them. Though they will be accountable for the leading they have done (Ezekiel 34:1-10), but they will not be able to absolve us from any wrongs we have done because of trusting and obeying them. We will all be judged by the Lord Jesus, solely on the basis of His Word, and our obedience to it (John 12:48; Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). None will be able to claim any leniency or exemption on the grounds of not knowing God’s Word, because to every Born-Again Christian Believer, God has given His Holy Spirit to indwell in him; and one of the functions of the Holy Spirit is to teach God’s Word to God’s children (John 14:26), provided they are willing to spend time and learn from Him. Hence it is necessary for each and every Christian Believer to personally study and learn God’s Word, and obey it rather than vainly obey the contrived doctrines of men that will only lead to destruction (Matthew 15:7-9, 13-14). That is why Paul makes a categorical statement in his letter to the Galatians, “For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ” (Galatians 1:10), and we would do well to not only pay heed to it, but also apply it in our own lives.

    Coming to our question for today, it is a general feeling and understanding amongst most Christians, especially those from denominational Churches, that the Holy Communion can only be administered by an ordained Pastor. But Biblically speaking, there is no support, none whatsoever, stated or implied, for this misunderstanding. One of the reasons for this misunderstanding is that the Holy Communion has been ascribed meanings and purposes, which never were a part of it, since its inception; and secondly, because the religious leadership has used this misunderstanding to maintain their hegemony in the Church.

    We will consider this question further in the coming articles, and will see the related things from the Bible.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 29 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 84

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 45

बपतिस्मों – 25

पवित्र आत्मा से बपतिस्मा - (3) - पृथक अनुभव? - 2

 

वर्तमान में हम “बपतिस्मों” के बारे में अध्ययन कर रहे हैं, जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरंभिक बातों में से तीसरी बात है। हम बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत उत्सुकता जागृत करने वाले और काफी प्रचार किए जाने वाले विषय - “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पर वचन से देख रहे हैं। हमने बाइबल में प्रयोग किए गए संबंधित पदों से देखा था कि बाइबल में कहीं पर भी, कभी भी, “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” वाक्यांश का प्रयोग नहीं किया गया है। जब भी, और जहाँ भी प्रयोग हुआ है, “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” वाक्यांश का प्रयोग हुआ है। हमने वचन के उदाहरणों से यह भी देखा था कि “से” और “का” में कितना अन्तर है; और एक छोटे से शब्द के परिवर्तन के द्वारा कैसे सारा अर्थ बदल जाता है। पिछले लेख से हमने इस शब्दों की हेरा-फेरी और गलत शिक्षा के साथ जुड़ी हुई एक और गलत धारणा के बारे में देखना आरंभ किया है, कि तथाकथित “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा”, कुछ लोगों के कहे के अनुसार एक “दूसरा अनुभव” है, अर्थात, पवित्र आत्मा के द्वारा एक भिन्न सामर्थ्य प्रदान करना है। उन लोगों के अनुसार इसकी आवश्यकता लोगों को मसीही सेवकाई के लिए अधिक सामर्थी और प्रभावी करने के लिए होती है। पिछले लेख में हमने देखा है कि इस मन-गढ़न्त शिक्षा का बाइबल से कोई आधार अथवा समर्थन नहीं है। आज हम इस गलत शिक्षा से सम्बन्धित कुछ अन्य बातों पर विचार करेंगे, और फिर आगे चलकर इन गलत शिक्षाओं के दुष्प्रभावों को देखेंगे।


इससे पहले के लेखों में हम देख चुके हैं, कि बाइबल में, प्रेरितों 1:4-5, 8 में यह स्पष्ट लिखा हुआ है, और इसकी पुष्टि प्रेरितों 11:15-16 में भी की गई है कि पवित्र आत्मा पाना और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा एक ही बात को कहने के दो भिन्न तरीके हैं। फिर भी पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाओं को सिखाने और फैलाने वाले, ‘से’ के स्थान पर ‘का’ लगाकर, और इस प्रकार से वाक्यांश के अर्थ को बदलकर, यही सिखाने और दिखाने का प्रयास करते हैं कि न केवल यह एक अलग बात है, वरन यह होना केवल मनुष्य के अपने प्रयासों के द्वारा ही संभव है। फिर अपने इस मन-गढ़ंत आधार पर वे यह प्रचार करते, सिखाते और बल देते हैं कि मसीही सेवकाई में लगे मसीही विश्वासियों को अवश्य ही इस तथाकथित “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के लिए प्रयास और प्रार्थना करनी चाहिए। यह न केवल विश्वासियों का ध्यान और समय उनकी सेवकाई से हटाकर व्यर्थ बाइबल से बाहर की बात में फंसाना और उन्हें प्रभु के लिए उपयोगी होने से बाधित करना, सेवकाई और प्रभु के लिए उपयोगिता में व्यर्थ का विलंब करवाना है; वरन उनके मनों में यह बात डालना भी है कि वे परमेश्वर को बाध्य कर सकते हैं कि वह उनके लिए उनकी लालसा और इच्छा के अनुसार करें। 


उन लोगों का कहना है कि “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” विश्वासी के अंदर बसे हुए पवित्र आत्मा को सक्रिय कर देता है। इस से यह अभिप्राय हो जाता है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो पश्चाताप और प्रभु में विश्वास करने के साथ ही विश्वासी को परमेश्वर की ओर से दे दिया गया (इफिसियों 1:13-14), वह आकर विश्वासी के अंदर शांत और निष्क्रिय बैठा हुआ होता है, और तब तक इस स्थिति में रहेगा, जब तक कि विश्वासी उसे जागृत कर के सक्रिय और कार्यकारी न कर दे। अर्थात, परमेश्वर पवित्र आत्मा को नियंत्रित करने वाला वह मनुष्य है, जिसमें पवित्र आत्मा विद्यमान है; और मानो परमेश्वर में कोई स्विच लगा हुआ है जिससे उसे चालू किया जा सकता है। जबकि ऐसी कोई शिक्षा पवित्र आत्मा के बारे में प्रभु यीशु ने, न तो यूहन्ना 14 और 16 अध्यायों में अथवा कहीं और, न ही पत्रियाँ लिखने वाले प्रेरितों और शिष्यों ने किसी अन्य स्थान पर कभी भी, कहीं पर भी दी; न ही बाइबल में किसी भी अन्य स्थान पर ऐसी कोई बात कही गई है। यह केवल शैतान के बहकावे में आकर मनुष्य द्वारा अपनी इच्छा पूरी करवाने के लिए परमेश्वर पर हावी होने का प्रयास करना है। 


यदि यह तर्क कि पवित्र आत्मा मिलता तो सभी विश्वासियों को है, जैसा प्रेरितों 2:3-4 में हुआ भी, किन्तु कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें उनकी सेवकाई के लिए कुछ अधिक सामर्थ्य की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें एक और अनुभव, “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” प्राप्त करने की आवश्यकता होती है को स्वीकार कर भी लिया जाए, तो यह भी वचन की किसी भी शिक्षा के साथ मेल नहीं खाता है। परमेश्वर पवित्र आत्मा एक ही है; उसकी सामर्थ्य और कार्य सभी में एक ही हैं; परमेश्वर के लोगों के प्रति उसका व्यवहार, उनकी देखभाल, और उनके प्रति ज़िम्मेदारी एक समान ही है; उसके द्वारा सभी मसीही विश्वासियों को दिए गए सभी वरदान एवं सेवाकाइयां सभी के लाभ ही के लिए हैं (1 कुरिन्थियों 12:4-11), बिना किसी भिन्नता या पक्षपात के। तो फिर कुछ लोगों के लिए आवश्यक और अन्यों के लिए आवश्यक नहीं होने की इस एक अतिरिक्त या भिन्न अनुभव की आवश्यकता की धारणा का क्या आधार है? वह भी तब, जब ऐसी कोई शिक्षा बाइबल में कहीं पर नहीं दी गई है।

    इन गलत शिक्षाओं और धारणाओं के दुष्प्रभाव हम अगले लेख में देखेंगे। हम मसीहियों के लिए यह अनिवार्य है कि हम ऐसी गलत शिक्षाओं के प्रति सचेत रहें, और मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः हमारा न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए हमें मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसके वचन का पालन करने वाला बनना अनिवार्य है, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला और मनुष्यों के शब्दों और गढ़ी हुई शिक्षाओं का पालन करने वाला।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 45

Baptisms - 25

Baptism With the Holy Spirit - (3); A Second Experience? - 2

 

    Presently, we are studying about “Baptisms,” the third of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2. We have been by looking at a very "in demand" and widely preached topic related to baptism - "the baptism of the Holy Spirit." We have seen from the related verses from the Bible that the phrase "baptism of the Holy Spirit" has never ever been used in the Bible. Whenever, and wherever it is used, the phrase "baptism with the Holy Spirit" has been used. We also saw from the examples of Scripture the difference between "with" and "of"; and how a change of a small word changes the whole meaning. Since the previous article we have taken up a misconception associated with this wrong teaching and misuse of words, that the so called "baptism of the Holy Spirit" is allegedly a “second experience”, i.e., a supposedly “another empowering” by the Holy Spirit. This is supposed to be necessary to make people more effective and useful for Christian Ministry. In the last article we have seen that this contrived teaching has no support, no basis from the Bible. Today we will look at some more points related to this wrong teaching; and subsequently we will look at the harmful effects of these wrong teachings.

    In earlier articles, we have seen clearly written in the Bible in Acts 1:4-5, 8 and then affirmed in Acts 11:15-16, that receiving the Holy Spirit and being baptized with the Holy Spirit are two different ways of saying the same thing. Yet those who teach and spread these wrong teachings related to the Holy Spirit, they not only try to teach and show that this "baptism of the Holy Spirit" is a different thing altogether, but also that it is accomplished only through man's own efforts. They do this by substituting the word ‘with' written in this phrase in the Bible with another word 'of', and thereby change the meaning and implication of the phrase. They then teach, preach, and emphasize that all Christians engaged in the ministry must strive and pray for receiving this contrived "baptism of the Holy Spirit." This not only diverts the Believer’s attention and time from their ministry, but also engages them in vain, unBiblical efforts. Thereby, instead of being involved in their Holy Spirit assigned ministry and service for the Lord, by causing them to be involved in unnecessary and unfruitful efforts related to receiving a non-existent thing, they are distracted away from being useful for the Lord. Moreover, it also puts the idea in their minds that they can compel God to do for them according to their own desire and will.

    They say that the “baptism of the Holy Spirit” is the activation of the indwelling Holy Spirit within the Christian Believer. This implies that God's Holy Spirit, which was given by God to the believer at the time of his salvation (Ephesians 1:13-14) by repentance and coming to faith in the Lord, comes and sits quietly and passively inside the believer, and then remains in this dormant non-functional state until the Believer awakens it and makes it active and functional. That is, the Believer in whom the Holy Spirit resides, he has the ability to activate the Holy Spirit, through his efforts; as if God has a switch on Him through which man can turn Him on. Whereas no such teaching implying the “activating” the Holy Spirit by the Lord’s disciples was ever given, at anytime, anywhere in God’s Word. Neither by the Lord Jesus in John chapters 14 and 16 or anywhere else, nor by the apostles and disciples who wrote the epistles; nor is such a thing said anywhere else in the Bible. It is simply man's attempt to dominate God under the guise of spirituality through Satan’s deviousness.

    If the argument that though the Holy Spirit is received by all the Believers, as happened in Acts 2:3-4, but there are some who need some more power for their ministry, so they need a second, or another experience of the Holy Spirit is accepted; i.e., they need the “baptism of the Holy Spirit”, even then this argument too does not go along with any teaching of the Word of God. There is one Holy Spirit; His power and work are one; His behavior, care, and responsibility toward all of God's people is the same; all His gifts and ministry given to the Believers are for the benefit of all (1 Corinthians 12:4-11), without any differentiation or partiality. What then is the basis for this wrong teaching of the requirement of an additional or different experience by some, but not by the others? That too when no such teaching is given anywhere in the Bible.

    We will see the harmful effects of these misconceptions and beliefs in the next article. It is essential for us to be wary of such wrong teachings, and to carefully follow only the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, we will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But every one of us will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for us to be pleasing to God, and be obedient to His Word, instead of striving to please men and obeying their word and contrived teachings.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well