ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

काम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 27 - Improper Behavior Towards God’s Word - 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 27 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 27 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 12

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 7

 

पिछले लेखों में हमने मूसा द्वारा इस्राएल के मिस्र से छुड़ाए जाने, और फिर परमेश्वर की आज्ञा पर उसकी उपासना के लिए एक तम्बू बनाए जाने के उदाहरणों से देखा है कि परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ जो परमेश्वर ने जो कहा है केवल उसे करना ही नहीं होता है, बल्कि साथ ही जैसा परमेश्वर ने कहा है उसके अनुसार, उसी तरीके से ही करना भी होता है। क्योंकि अब हमारे हाथ में परमेश्वर का लिखित वचन विद्यमान है, जिसमें परमेश्वर के निर्देश दिए गए हैं कि परमेश्वर के लोगों को क्या करना है और क्या नहीं करना है; किस तरीके से करना है और किस तरीके से नहीं करना है; और क्योंकि परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी के अन्दर, परमेश्वर के मार्गों में चलने और उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रदान कर रखा है, इसलिए अब कोई भी व्यक्ति किसी भी बात के लिए अपनी ही धारणा नहीं बना सकता है, परमेश्वर की बातों के साथ अपनी इच्छानुसार व्यवहार नहीं कर सकता है, परमेश्वर के कहे को टाल कर उस बात को अपनी ही धारणा या किसी अन्य मनुष्य के विचारों और निर्देशों के अनुसार करने के लिए अपने आप को स्वतंत्रता नहीं मान सकता है।


अगले दो लेखों में हम पुराने नियम से चार उदाहरण देखेंगे जो बाइबल के इस सिद्धान्त की और दृढ़ता से पुष्टि करते हैं। आज हम दो उदाहरण देखेंगे, दोनों ही इस्राएल के प्रथम राजा – राजा शाऊल के जीवन से हैं। इन दोनों में ही हम देखते हैं कि उसने कुछ ऐसा किया जो देखने में तो परमेश्वर के लिए किया गया भक्ति और श्रद्धापूर्ण कार्य प्रतीत होता था, किन्तु उसने जो किया वह वास्तव में भक्ति के रूप में परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता थी; और फिर जब उसे सुधरने का अवसर दिया गया उसने न तो अपनी गलती को माना, न पश्चाताप किया, और न अपना मार्ग बदला। परिणाम स्वरूप, उसे अपनी इस ढिठाई के कारण अपना राज्य गँवाना पड़ा। शेष दो उदाहरण हम अगले लेख में देखेंगे। ये सभी बाइबल के इस उपरोक्त सिद्धान्त की पुष्टि करते हैं, जो परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी होने और अच्छे मसीही भण्डारी होने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में दिया गया है।


इस अनाज्ञाकारिता का पहला उदाहरण 1 शमूएल 13 अध्याय में दिया गया है, जहाँ शाऊल पलिश्तियों के साथ युद्ध करने के लिए गया, और उसने युद्ध के लिए इस्राएलियों को एकत्रित होने के लिए कहा (13:1-4)। किन्तु पलिश्तियों की विशाल और बलशाली सेना को देखकर इस्राएलियों की हिम्मत जाती रही (13:5-7)। शाऊल प्रतीक्षा में था कि शमूएल उसके पास, अपने द्वारा निर्धारित समय के अनुसार आएगा, और युद्ध में उन के जाने से पहले उन के लिए याजकीय कार्यविधि के अनुसार परमेश्वर को बलिदान चढ़ाएगा। लेकिन शमूएल नियुक्त समय पर नहीं पहुँचा; और क्योंकि लोग शाऊल और युद्धभूमि को छोड़कर वापस जाने लग गए थे (13:8), इसलिए शाऊल ने बात को अपने हाथ में लिया और स्वयं ही वे बलिदान चढ़ा दिए (13:9)। तब ही शमूएल भी पहुँच गया, और यह पता चलने पर कि शाऊल ने क्या किया है, उसे डाँटा। यद्यपि शाऊल ने अपनी ओर से एक उचित प्रतीत होने वाला तर्क दिया, फिर भी परमेश्वर ने शमूएल में होकर उससे कह दिया कि यह करने के कारण उसका राज्य बना नहीं रहेगा (1 शमूएल 13:11-14) – परमेश्वर की ओर से एक कड़ी चेतावनी दी गई, कि या तो अपने मार्ग सुधार ले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। हम यहाँ पर देखते हैं कि शाऊल ने जो किया, परमेश्वर उस से प्रसन्न नहीं हुआ, उसने शाऊल द्वारा चढ़ाए गए बलिदानों को स्वीकार नहीं किया, यद्यपि यह परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा के अंतर्गत, और एक मजबूरी की स्थिति में किया गया था। शाऊल ने वह तो किया था जो परमेश्वर चाहता था, किन्तु वैसे नहीं किया था, जैसे परमेश्वर चाहता था, जो तरीका उसने निर्धारित किया हुआ था। और इसलिए यह कार्य शाऊल के लिए लाभ का नहीं, वरन हानि का कारण ठहरा।


इसी प्रकार से हम 1 शमूएल 15 अध्याय में देखते हैं कि परमेश्वर ने शमूएल में हो कर राजा शाऊल को निर्देश दिए कि अमालेकियों पर आक्रमण करे और उन्हें तथा उनका जो कुछ भी था, उसे पूर्णतः नष्ट कर दे, किसी भी वस्तु को नहीं बचा रखे (15:1-3)। शाऊल ने सेना को एकत्रित किया और अमालेकियों पर आक्रमण किया (15:4-8); किन्तु सभी अमालेकियों और उनके सब कुछ को नष्ट करने की  बजाए, शाऊल ने लोगों के डर के मारे, इस्राएलियों को अपने लिए सबसे अच्छे पशु बचा कर रख लेने दिए (15:9, 24)। शाऊल के द्वारा दिखाया गया यह परमेश्वर के भय से बढ़कर मनुष्य का भय रखना परमेश्वर तथा शमूएल को बहुत बुरा लगा (15:10-11)। किन्तु शाऊल का इसके बाद का व्यवहार दिखाता है कि इस अनाज्ञाकारिता के लिए उसके मन में कोई ग्लानि, कोई पछतावा नहीं था, उसने इसे अपनी एक बहुत बड़ी विजय समझा, और अपने लिए स्मारक भी खड़ा करवा लिया (15:12)। जब उसकी इस अनाज्ञाकारिता के लिए शमूएल उससे बात करने के लिए गया, शाऊल ने पहले ही अपने आप को सही ठहराने और झूठ बोलकर जवाबदेही से बचने का प्रयास किया (15:13)। लेकिन जब शमूएल ने तब भी उसका सामना किया, तो उसने एक और झूठ बोला, कि वे पशु परमेश्वर को बलि चढ़ाने के लिए बचाए गए थे (15:14-15)। तब शमूएल उसे डाँटता है, किन्तु साथ ही उसे अपनी गलती को मान लेने और पश्चाताप करने का एक अवसर भी देता है (15:16-19)। किन्तु शाऊल फिर भी अपनी गलती को नहीं मानता है, पश्चाताप नहीं करता है, बल्कि अपने बचाव के लिए और अपने आप को सही ठहराने के लिए तर्क देता है (15:20-21)। तब शमूएल उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों की आज्ञाकारिता के महत्व, उसके सर्वोपरि होने की बात कहने के साथ उसे परमेश्वर के फैसले के बारे में बताता है, कि परमेश्वर ने उसका तिरस्कार कर दिया है (15:22-23)। अब, यद्यपि यह सुनकर, शाऊल गलती मान लेता है, पश्चाताप करता है, किन्तु अब बहुत देर हो चुकी थी। शाऊल के बहुत आग्रह करने पर, उसकी साख रखने के एक प्रदर्शन के बाद शमूएल उस से मुँह मोड़कर चला जाता है, और उसके बाद शाऊल की मृत्यु तक फिर कभी शाऊल से नहीं मिलता है (15:24-35)।


इन दोनों ही घटनाओं में हम देखते हैं कि शाऊल के पास परमेश्वर का वचन आया, किन्तु उसने उस वचन को अपनी ही समझ और परिस्थिति के अनुसार लिया, न कि उसके प्रति एक प्रतिबद्धता और सही रवैया दिखाया। शाऊल ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उसका उचित महत्व नहीं दिया, और उसे कीमत चुकानी पड़ी। एक बार फिर से परमेश्वर के वचन का सन्देश हमारे सामने स्पष्ट है, न केवल परमेश्वर के कहे को करना है, वरन जैसा परमेश्वर ने बताया है उसे वैसे ही करना है, तब ही वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता माना जाएगा। जो परमेश्वर की बातों को अपनी ही धारणा के अनुसार लेते हैं, और अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करते हैं, और फिर यह अपेक्षा रखते हैं कि परमेश्वर उनके प्रयासों को स्वीकार करेगा और उन प्रयासों के लिए उन्हें आशीष देगा, उन्हें अपनी इस ढिठाई और अनाज्ञाकारिता के लिए परमेश्वर के न्याय को झेलना ही पड़ेगा।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 27 - Be Stewards of God’s Word – 12 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 7

 

In the previous articles we have seen from the incidence of Israel’s deliverance from Egypt through Moses, and then through God’s commanding them to build a Tabernacle for Him for His worship, that obedience to God not only means doing what God has asked to be done, but also means doing it the way God has said it has to be done. Since now we have God’s written Word available in our hands, containing God’s instructions for His people, what to do and what not to do; how to do and how not to do; and since God has also placed His Holy Spirit in each and every Believer to help and guide him in the ways of God; therefore now no person can assume things, take things into his own hands and do what God has commanded to be done in a way that they or some other persons have thought up, and in any manner that seems right for men to do.


In the next two articles, we will see four examples from the Old Testament to further illustrate this principle. We will see two examples today, both from the life of King Saul – the first king of Israel. In both of them he apparently seemed to be reverential and doing things for God, but what he in a seemingly reverential manner did, was actually disobedience of God; and when given the opportunity for correction, he did not confess, repent, or change his ways. Consequently, he lost his kingdom because of this persistent disobedience. The other two examples we will see in the next article. They all serve to further illustrate and affirm this Biblical principle related to obedience to God and Christian Stewardship to God’s instructions in His Word the Bible.


The first incidence of this disobedience is in 1 Samuel 13, where Saul has gone into battle with the Philistines, and had sent for the Israelites to assemble for the battle (13:1-4). But seeing the great and mighty army of the Philistines, the Israelites lost courage (13:5-7). Saul was waiting for Samuel to come according to the time set by him for making the offerings to God according to the priestly functions, before getting into the battle. But Samuel did not reach at the appointed time; and since the people had started to run away from Saul and the battle (13:8), therefore, Saul took matters into his own hands and himself offered the sacrifices and offerings to God (13:9). Just them Samuel reached, and on learning what Saul had done admonished him. Though Saul offered a plausible explanation of why he had done it, yet God, through Samuel, told him that because of this his kingdom will not continue (1 Samuel 13:11-14) – a stern warning from God to either mend his ways or face the consequences. We see here that God was not impressed with what Saul did, and did not accept the offerings and sacrifices Saul made, even though it was done in reverence to God, and seemingly under a compulsion. Saul had done what God wanted, but not in the manner ordained by God, and therefore it turned out to be for his harm, not good.


Similarly, we see in 1 Samuel 15 that God, through Samuel, instructs Saul to attack the Amalekites, and utterly destroy them and whatever they had, saving nothing whatsoever (15:1-3). Saul gathered the army and attacked the Amalekites (15:4-8); but instead of destroying everyone and everything, Saul allowed the Israelites to keep the best animals for themselves, out of fear of the people (15:9, 24). This fear and obedience to man over and above the fear and obedience to God by Saul greatly displeased God and Samuel (15:10-11). But his subsequent behavior shows that Saul had no remorse for what he had done, he thought of it as a great victory, and set up a monument for himself (15:12). When Samuel met him to confront him about his disobedience, Saul tried to pre-empt him and lie his way out of the situation (15:13). But when Samuel confronted him, he told another lie, that the animals were saved to offer sacrifices to God (15:14-15). Then Samuel admonishes him, but gives him another chance to accept his error and repent (15:16-19); but Saul still does not confess and repent, rather defends and justifies himself (15:20-21). It is then that Samuel, stating the importance and primacy of obedience to God’s instructions, delivers God’s verdict to him, that he has been rejected by God (15:22-23). Now, on hearing this, although Saul confesses and repents, but now it is too late. At Saul’s pleading, after permitting him a face-saving gesture before the people Samuel walks away from Saul, never to see him again till his death (15:24-35).


In both instances we see that Saul received God’s Word, but interpreted and understood it according to his own thinking about the situation, instead of showing a commitment and proper attitude towards it. Saul failed to give God’s Word its due importance in his life, and paid the price. Once again, the message of God’s Word is clear, not only doing what God has said, but also doing it in the manner God has said actually makes for obedience to God. Those who assume things and act on their own, and then expect God to accept their efforts and bless them for those efforts, will have to suffer God’s judgment for their persistently disobedient ways.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 12 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 19 - Man’s Ignorance - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 19 - मनुष्य की अज्ञानता - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 19 - व्यवस्था की सीमाएँ – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

मनुष्य की अज्ञानता - 1  


पिछले लेखों में हमने इसका विश्लेषण करते हुए, कि प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर क्यों मनुष्य के पापमय व्यवहार को “अज्ञानता के समय में किए गए कार्य” मानकर, उनके लिए आनाकानी करने और मनुष्यों को दण्ड से बचने का अवसर देना चाहता है, यह देखा और समझा है कि मनुष्य अपनी सृष्टि से ही शैतान और उसके दूतों से कम सामर्थ्य तथा स्तर का बनाया गया है। इसलिए अपनी सामर्थ्य और क्षमता से वह उनका किसी भी प्रकार से सामना करने और उन पर जयवंत होने में असमर्थ है। जब तक कि वह यह सामना प्रभु परमेश्वर की अधीनता में, उसकी आज्ञाकारिता एवं मार्गदर्शन में न करे - और केवल तब ही वह शैतान और उसकी युक्तियों, उसकी भ्रामक बातों से बच कर उस पर जयवंत हो सकता है, अन्यथा कभी नहीं।


व्यावहारिक जीवन में हमारे लिए इसका तात्पर्य है कि शैतान, जो आरंभ से ही झूठा है, और झूठ का पिता है (यूहन्ना 8:44), वह अपने झूठ, भ्रम, कुटिल युक्तियों, आदि बातों के द्वारा मनुष्य को बहका, भरमा, झूठ में फँसा कर, उससे जाने-अनजाने अनुचित और गलत व्यवहार करवाता रहता है। बहुधा शैतान और उसके दूत झूठे प्रेरित, मसीह के झूठे सेवक, और ज्योतिर्मय स्वर्गदूत होने का ढोंग करके आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। ऐसे बनकर, वे मनुष्यों से उनकी अपने ही गढ़े हुए धार्मिकता के कार्यों, और अपनी ही इच्छानुसार निर्धारित तथा पालन किये गये भले कामों, आदि के द्वारा, परमेश्वर कि दृष्टि में भले होने, परमेश्वर को स्वीकार्य होने के धोखे में डाल के रखते हैं। उनकी कार्यविधि, लोगों की बुद्धि को अन्धा बनाए रख कर (2 कुरिन्थियों 4:4-6), प्रभु यीशु से, प्रभु के द्वारा संसार के सभी लोगों के उद्धार के लिये दिये गये बलिदान और किये गये कार्यों से, और प्रभु में विश्वास लाने के द्वारा सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध पापों की क्षमा और उद्धार से मनुष्य की दृष्टि हटाए रखना होता है। उनके भ्रम-जाल में फँसकर, अपनी बुद्धि के अंधे होने के कारण, मनुष्य को इसके विषय पता भी नहीं चलने पाता है कि वह कैसे शैतान के हाथों का खिलौना बनकर अपनी ही हानि करने में लगा हुआ है। परमेश्वर और उसकी बातों से, उसके मार्गों से भटक कर दूर हो रखा है, और शैतान की प्रेरणा से अपनी ही गढ़ी हुई धार्मिकता की बातों के पालन और निर्वाह के द्वारा, अपने आप को धर्मी, नैतिक और भला समझे हुए है। मिथ्या बातों के भ्रम में पड़ा हुआ अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य और उसे प्रसन्न करने वाला समझे हुए है; जबकि वास्तविकता इससे बिलकुल विपरीत है। और शैतान द्वारा बहकाया, भरमाया हुआ मनुष्य पाप में पड़ा हुआ परमेश्वर एवं स्वर्ग की ओर नहीं वरन अनन्त विनाश की ओर बढ़ता जा रहा।


न केवल शैतान और उसके दूत मनुष्य से हर प्रकार से सामर्थी हैं, वरन मनुष्य से अधिक बुद्धिमान भी हैं। इस सामर्थ्य एवं बुद्धिमत्ता का प्रयोग वे मनुष्यों के विरुद्ध दुष्टता की कुटिल युक्तियों के द्वारा मनुष्यों को मूर्ख बनाकर, उन्हें बहका और भरमा कर पापमय व्यवहार का और स्वेच्छा का जीवन जीने, और उन्हें पाप में गिराने के लिए करते हैं। साथ ही वे सत्य को मनुष्य से छिपाए रहते हैं, मनुष्य को सत्य के निकट आने ही नहीं देते हैं, उद्धार के बारे में सत्य को जानने और समझने ही नहीं देते हैं। उन्होंने मनुष्यों की बुद्धि को अंधा कर रखा है, ताकि प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार की ज्योति उन पर चमकने न पाए (2 कुरिन्थियों 4:4-6)। सांसारिक, अपरिवर्तित मनुष्य, जो परमेश्वर के वचन को अपनी बुद्धि, ज्ञान, और क्षमता से जानना और सीखना चाहता है, उसके हृदय पर परमेश्वर के वचन के प्रति एक पर्दा पड़ा हुआ है, जो उसे मन्द-मति बना देता है। यह पर्दा तब ही उठता है जब व्यक्ति प्रभु की ओर फिरता है, पश्चाताप करके प्रभु को समर्पित जीवन जीने लगता है (2 कुरिन्थियों 3:14-16), और पवित्र आत्मा के द्वारा सिखाया जाता है (1 कुरिन्थियों 2:10-15)। 


इन बातों का प्रेरितों 17:30 की बात से, परमेश्वर द्वारा मनुष्यों के पापों को अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय मनुष्य को दण्ड देने से आनाकानी करने, और दण्ड से बचने के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देने के साथ क्या संबंध है, इसे हम अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए, आप चाहे मसीही हैं, अथवा गैर मसीही, अपने जीवन को गंभीरता से जाँच कर देख लीजिए कि आपने प्रभु की सभी लोगों को दी गई पश्चाताप करने की आज्ञा का पालन किया है कि नहीं? यदि आप अभी भी अपने धर्म, डिनॉमिनेशन, उनके विधि-विधानों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य समझे बैठे हैं, तो आप शैतान द्वारा फैलाए गए धोखे के जाल में फंसे हुए हैं, और आपको आज, अभी, समय रहते इस धोखे से निकलने की आवश्यकता है; विलंब, अविश्वास, या बाद के लिए टालना बहुत भारी नुकसान करवा सकता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 19 - The Law’s Limitations – 11

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Man’s Ignorance - 1


In previous articles, while analyzing why God, in Acts 17:30, considers the sinful behavior of man as “things done in times of ignorance", thereby giving the disobedient and sinful mankind an opportunity to avoid punishment, we have seen and understood that humans in their creation, are created weaker and lower than Satan and his angels. Therefore, they are unable by any means to face and overcome the satanic forces; unless they face them under the submission, obedience and guidance of the Lord God - and only then can man overcome Satan and his devious devices, and his deceptions; never otherwise.


For us, in our day-to-day practical life this means that Satan, who has been a liar from the beginning, and the father of lies (John 8:44), tricks, deceives, and misguides man through his lies, deceits, devious ploys, etc., making him do inappropriate and wrong things, knowingly or unknowingly. Quite often Satan and his demons present themselves as false apostles, false ministers of Christ, and even as an angel of light (2 Corinthians 11:13-15). In these appearances, they deceive men by making them believe that through doing works of self-righteousness, and self-decided good works, etc., they can be good in the eyes of God, and acceptable to Him. Their modus operandi is to keep people’s minds blinded (2 Corinthians 4:4-6), and keep their eyes turned away from the Lord Jesus, His works and sacrifice on the Cross for the salvation of all of mankind, and from the forgiveness of sins and salvation freely made available to everyone who comes to faith in Him. And man, because his mind has been blinded by the satanic forces, does not even realize that he has been trapped by Satan’s deviousness; and the deceived man, inadvertently or unknowingly, keeps on living and behaving vainly, wrongly, and sinfully. Man is so caught up in Satan’s devious deceptions that he does not even realize how he actually is actively engaged in harming himself by becoming a toy in the hands of Satan. He has no idea that while he thinks and believes himself to be righteous, moral, and good, because of his contrived piety, and living out his self-devised righteousness, but actually he has been beguiled by Satan to turn away from God, His Word, and from God’s ways. In this state of deception, man not only remains convinced of his own vain self-righteousness, but also considers himself to be acceptable and pleasing to God because of it; whereas the reality is quite the opposite. And man, deceived by Satan, continues to move not towards God and heaven, but towards eternal destruction in his unresolved state of sin.


Not only are Satan and his angels stronger than man in every way, but they are also wiser than man. They use their superior intelligence, to fool men, to mislead and deceive them, to get them to live in sinful behavior and a life according to their own likes and desires, in a manner unacceptable to God. Thereby the satanic forces keep people entrapped in their state of sin, without realizing the devious schemes of wickedness that they have been trapped in. At the same time, the satanic forces keep the truth hidden from man, do not allow him to come near to the truth, do not let him to know and understand the truth about salvation. Satan has blinded the minds of men, so that the light of the gospel of the Lord Jesus Christ does not shine upon them (2 Corinthians 4:4-6). The earthly, unregenerate man, who seeks to know and learn the Word of God with his own wisdom, knowledge, and ability, has a veil over his heart regarding the Word of God, which makes him incapable of understanding the truth of God’s Word. This veil is raised and taken away only when one turns to the Lord, when one repents and lives a life submitted to the Lord (2 Corinthians 3:14–16), and begins to be taught by the Holy Spirit (1 Corinthians 2:10–15).


What does this have to do with Acts 17:30, with God considering man's sins to be acts of ignorance, and His being reluctant to punish man about them, and commanding man to repent to avoid punishment? We will see it in the next article. For now, whether you are a Christian or a non-Christian, take a serious look at your life to see if you have obeyed the Lord's command given for everyone to repent of their sins. If you still consider yourself righteous and acceptable to God on the basis of your religion, denomination, the observance of their practices and rituals, then you are in the trap of deceit spread by Satan, and you need to get out of this deception today, now, while you have the time and opportunity. Procrastination, unbelief, or postponing for a later time can bring you great harm.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 3 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 10 - The Law’s Limitations – 2 / व्यवस्था और उद्धार – 10 - व्यवस्था की सीमाएँ – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 10 - व्यवस्था की सीमाएँ – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 2

 

मनुष्य की असमर्थता - 2 

 

पिछले लेख से हमने देखना आरम्भ किया है की क्यों परमेश्वर की व्यवस्था मनुष्य का उद्धार नहीं कर सकती है। मूलतः, इसके दो कारण है; पहला है कि मनुष्य व्यवस्था का पालन करने में असमर्थ है; और दूसरा है कि व्यवस्था का उद्देश्य कभी भी उद्धार का मार्ग होने का नहीं था। पिछले लेख से हमने मनुष्य के असमर्थ होने के बारे में देखना आरंभ किया है, और देखा है कि किस प्रकार से परमेश्वर ने अपने विषय मनुष्य के साथ संपर्क को बनाए रखा है; उसने एक विशेष जाति को भी चुना, किन्तु औरों को अपने से दूर नहीं किया, उन्हें भी उसके निकट आने के अवसर प्रदान, उनके लिए द्वार को खुला छोड़ा। आज हम इन बातों के बारे में थोड़ा सा और देखेंगे, और देखेंगे की ऐसे या वैसे, अन्ततः परिणाम वही रहा – मनुष्य परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करने में असमर्थ ही रहा।


जैसे परमेश्वर ने इस्राएलियों के हाथों में अपनी व्यवस्था दी, वैसे ही संसार के सभी लोगों के सामने परमेश्वर ने अपने विषय सृष्टि में प्रमाण भी रखे (रोमियों 1:20 भजन 19:1-4), और संसार के लोगों को उन बातों को देखने और समझने की सामर्थ्य भी दी, जैसे पूर्व से लोग आकाश के चिह्नों से प्रभु यीशु मसीह के जन्म की बात समझकर उसे देखने के लिए आए थे (मत्ती 2:2)। 


इन सभी बातों के द्वारा परमेश्वर संसार को प्रभु यीशु मसीह के लिए, और अंततः प्रभु द्वारा किए जाने वाले अवश्यंभावी न्याय का सामना करने के लिए तैयार कर रहा था। परमेश्वर ने मनुष्य को उसके व्यवहार के इतिहास के द्वारा दिखा दिया कि वह अपने प्रयासों और कार्यों द्वारा धर्मी होने के लिए कितना अक्षम है। 


हव्वा ने, शैतान की बातों में आकर, वर्जित फल खाने के द्वारा परमेश्वर के समान होने, भले और बुरे का ज्ञान रखने, के मंसूबे बनाए थे (उत्पत्ति 3:5-6)। जैसा कि हमने पिछले लेख में सारे संसार के सभी लोगों के संक्षिप्त इतिहास के अवलोकन के द्वारा देखा था, परमेश्वर ने आदम, हव्वा और उनकी संतानों को लगभग 4000 वर्ष का समय देने के द्वारा दिखा दिया कि उस ज्ञान को पा लेने के बाद भी, चाहे वे परमेश्वर और उसकी व्यवस्था के साथ जुड़े हुए हों, चाहे वे परमेश्वर और उसकी व्यवस्था से पृथक हों, वे शैतान के सामने कितने दुर्बल और अयोग्य हैं, अपने बल, बुद्धि, और ज्ञान से कदापि उसका सामना नहीं कर सकते हैं, न उस पर विजयी हो सकते हैं; वह उन्हें जब चाहे, जैसे चाहे, बहका सकता है, पथभ्रष्ट कर सकता है, गलत बातों और पाप में गिरा सकता है। परमेश्वर ने उन्हें, उन्हीं के अनुभवों के द्वारा दिखा दिया कि अपने आप से, और अपने प्रयासों से वे शैतान पर विजयी होने के लिये कितने असमर्थ हैं। 

 

कुल मिलाकर निष्कर्ष एक ही है, चाहे परमेश्वर मनुष्यों को अपनी व्यवस्था, याजक, देखरेख, और सुरक्षा प्रदान करे, जैसे उसने इस्राएलियों के साथ किया; या चाहे मनुष्यों को धर्मी बनने के लिए उनकी अपनी बुद्धि, समझ, कल्पनाओं और मन-गढ़न्त योजनाओं पर छोड़ दे, जैसा उसने अन्यजातियों के साथ किया; परिणाम एक ही है। जैसा हमने इस शृंखला के आरंभिक लेख में देखा था, अपने किसी भी प्रयास या कार्य से मनुष्य अपने आप से किसी भी रीति से भला, धर्मी, और पवित्र नहीं हो सकता है।

 

मनुष्य की अज्ञानता यही है कि यद्यपि वह शैतान और उसकी युक्तियों के सामने असमर्थ है; यद्यपि वह अपने प्रयासों और कर्मों के द्वारा कभी भी, किसी भी प्रकार से, शैतान की बातों पर विजयी हो पाने के लिए अक्षम है, फिर भी इनके लिए वह परमेश्वर द्वारा उसे दी जाने वाली सहायता और मार्गदर्शन को स्वीकार करने की बजाए, उसका तिरस्कार करता है। और उसके स्थान पर अपने ही विभिन्न प्रकार के व्यर्थ प्रयास करता ही रहता है, और इसे अपनी बुद्धिमता और योग्यता समझता है। मनुष्य, बजाए इसके कि परमेश्वर और उसकी बुद्धिमत्ता पर भरोसा रख कर काम करे, शैतान पर जयवन्त होने के लिये वह अपने ही ज्ञान, समझ, और कार्यों पर अधिक भरोसा रखता है, और इसी लिए शैतान के फंदों से निकलने नहीं पाता है। यह एक प्रकट तथ्य है कि अदन की वाटिका में किए गए पहले पाप से लेकर, आज तक; सब कुछ जानते, देखते, पहचानते, और समझते हुए भी, यहाँ तक कि उद्धार पाने के बाद और परमेश्वर के वचन को जानने के बाद भी, मनुष्य बारंबार, और बहुत बार न चाहते हुए भी, शैतान की युक्तियों में फंस जाता है, और पाप में गिर जाता है। 


शैतान क्यों इतनी सरलता से मनुष्यों पर हावी हो जाता है; क्यों मनुष्य अपने आप से शैतान का सफलता से सामना नहीं करने पाता है, और क्यों मनुष्य के इस व्यवहार को उसकी अज्ञानता कहा गया है; इन बातों को हम आगे के लेखों में देखेंगे। अभी के लिए हमें इस बात पर ध्यान करना है कि अब उनके पापों से उन्हें छुड़ाने वाले सारे जगत के उद्धारकर्ता, प्रभु यीशु मसीह, के आ जाने के बाद, परमेश्वर उनके इसी अज्ञानता के समय के ढिठाई के व्यवहार की अनदेखी करके, उन्हें पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए आज्ञा दे रहा है (प्रेरितों 17:30-31)। जो इस पश्चाताप और प्रभु में विश्वास में नहीं आएंगे, वे फिर नाश हो जाएंगे - इसलिये नहीं कि परमेश्वर चाहता है कि वे नाश हों, या परमेश्वर उन्हें अनन्त विनाश में भेज रहा है; बल्कि इसलिये क्योंकि उन्होंने परमेश्वर की बुलाहट और उपहार का तिरस्कार करने का चुनाव किया, और अपनी ही योग्यताओं और क्षमताओं पर भरोसा रखने का निर्णय लिया, चाहे इसका परिणाम जो भी हो।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 10 - The Law’s Limitations – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 2


Man’s Incapability - 2


Since the previous article we have begun to see why God’s Law cannot save man. Basically, there are two reasons; first is man’s incapability to obey the Law; and second is that the purpose of the Law never was its being a means to save. We have started to see about man’s incapability to obey the Law, and had seen how God kept communicating with man about Himself; His choosing a special people for Himself, but also not distancing Himself from the others, providing them with opportunities and leaving the door open for them to come to Him. Today, we will see some more about these issues, and see that one way or another, the net result remains the same – man remains incapable of fulfilling the Law of God.


Just as God put his Law into the hands of the Israelites, similarly God also placed evidence regarding Himself in His creation, for all the people of the world to see and know Him (Romans 1:20; Psalm 19:1-4). And He gave to the people of the world the ability to see and understand those things; e.g., as people from the east had come at the birth of the Lord Jesus Christ, having seen and understood by the signs in heaven (Matthew 2:2).


Through all these things, God was preparing the world to receive the Lord Jesus Christ, and ultimately regarding the Lord's impending judgment. God showed man through the history of his behavior, how incapable he is to be righteous by his own efforts and actions.


Eve, deceived by Satan, had plans to become wise like God, through gaining the knowledge of good and evil, by eating the forbidden fruit (Genesis 3:5-6). As we had seen in a very brief summary of the history of entire mankind in the last article, God showed Adam, Eve, and their descendants by giving Adam, Eve, and their descendants about 4000 years of time, that even after gaining that knowledge, whether they remained associated with  God and His Law, or outside of being associated with God and His Law, just with their own strength, knowledge, and wisdom there was no way they could not face Satan; he could deceive, mislead, misguide them into sin with impunity any which way and whenever he wanted. God, through their own experiences, despite all their efforts, demonstrated to them how weak and incapable they were of being victorious over Satan on their own.


Overall the conclusion, in either case is the same. Whether God provides His Law, Priests, care, and protection to humans, as He did with the Israelites; Or whether He leaves men to their devices, to their own wisdom, understanding, fantasies and concocted plans to become righteous, as He did with the Gentiles; the net result is the same. As we saw in the opening article of this series, by no means can a man become good, righteous, and holy by his own efforts.


The ignorance of man is that although he is incapable of successfully facing the devil and his devices, although man is incapable of ever overcoming the deviousness of Satan, in any way, by his own efforts and deeds, yet instead of accepting the help that God gives him for these, he chooses to spurn God’s help and guidance. Instead, he keeps on trying in various ways, through his own vain methods, and considers it as his wisdom and ability. Rather than trusting in God, man keeps on trying in vain, through his own wisdom, knowledge, understanding, and deeds to overcome Satan, and therefore, is unable to escape out of Satan's snares. It is an evident fact that since the first sin committed in the Garden of Eden, to the present day; despite knowing, seeing, realizing, and understanding everything; so much so that even after receiving salvation and learning the Word of God, man repeatedly, and many times unwillingly, falls into sin because of Satan's devices. 


Why does Satan so easily overpower humans; why is man not able to successfully face Satan on his own; and why is this behavior of man considered his ignorance; we will see these things in the coming articles. For now, what we have to note and ponder upon is that with the coming of the Lord Jesus Christ, the Savior of all the world, the one who redeems them from their sins; God, is willing to forgive this ignorant and obstinate behavior of men, and therefore, is commanding them to repent and accept the Lord Jesus as Savior (Acts 17:30-31). Those who will not come to this repentance and faith in the Lord will perish - not because God wants them to perish or is sending them into damnation; but because they have chosen to reject God’s call and gift, and have decided to rely on their own abilities, whatever be the consequences.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 172

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 17


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (10) 


परमेश्वर के वचन के द्वारा बढ़ोतरी पर हमारी इस श्रृंखला के आरम्भ में हमने देखा था कि प्रत्येक मसीही के लिए परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन महत्वपूर्ण है, सारे वचन का अध्ययन करना और उसे सीखना चाहिए। लेकिन तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं जिन्हें सभी विश्वासियों के लिए जानना और सीखना अनिवार्य है - पश्चाताप और सुसमाचार के बारे में; इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों के बारे में; और व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ जो प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में दी गई हैं, क्योंकि इन्हीं शिक्षाओं के पालन के द्वारा आरम्भिक मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं की बढ़ोतरी हुई, और वे शेष पवित्रशास्त्र को पढ़ने तथा सीखने वाले भी बन सके। पहली दो प्रकार की शिक्षाओं को देख लेने के बाद, अब हम तीसरे प्रकार की शिक्षाओं, अर्थात “व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें” पर विचार कर रहे हैं। वर्तमान में हम इन बातों को प्रेरितों 2 अध्याय से देख रहे हैं, जहाँ पर सात बातें दी गई हैं - पहली तीन पतरस के द्वारा भक्त यहूदियों को दिए गए सन्देश में हैं, और शेष चार प्रेरितों 2:42 में हैं, और उन्हें “मसीही विश्वास के स्तम्भ” भी कहा जाता है। अभी हम इन चारों में से पहले स्तम्भ, “परमेश्वर के वचन का अध्ययन” पर विचार कर रहे हैं, और बाइबल में से विभिन्न कारणों को देख रहे हैं कि मसीही विश्वासियों को क्यों यत्न से और लौलीन होकर परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना चाहिए। अभी तक हमने छः कारण देखे हैं, जो अन्तिम देखा था, वह था शैतानी शक्तियों और युक्तियों पर जयवन्त रहने तथा एक विजयी जीवन जीने के लिए। आज हम परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने के एक अन्य, सातवें कारण पर विचार करेंगे।


हमारे न्याय तथा जिन बातों के बारे में जाँचे जाएँगे, उनके बारे में सीखने के लिए।


यद्यपि बाइबल, परमेश्वर के लोगों सहित, समस्त मानवजाति का न्याय किए जाने के बारे में बिल्कुल स्पष्ट है, किन्तु इस न्याय के बारे में अधिकाँश कलीसियाओं में न तो बताया, और न ही सिखाया जाता है। वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, यह न्याय उनके उद्धार और स्वर्ग में प्रवेश के लिए नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें मिलने वाले अनन्तकालीन प्रतिफलों के लिए किया जाएगा। अधिकाँश मसीही विश्वासी परमेश्वर की प्रतिज्ञा, कि वह पाप क्षमा करके उन्हें भुला देता है, अपनी पीठ के पीछे फेंक देता है, काली घटा के समान मिटा देता है को लेकर प्रचलित गलत धारणा के कारण निश्चिंत और लापरवाह रहते हैं, कि उनके क्षमा किए गए पापों का अब कभी कोई आँकलन नहीं होगा। यद्यपि यह सही है कि परमेश्वर पापों को क्षमा करके भुला देता है, लेकिन साथ ही यह भी उतना ही सही है कि परमेश्वर ने अपने वचन में यह भी सिखाया है कि हर किसी की हर एक बात का लेखा रखा जा रहा है, और अन्तिम न्याय के समय, लेखे की ये पुस्तकें खोली जाएँगी, लेख उजागर किए जाएँगे, और मसीही विश्वासियों के जीवन और कार्यों को भी प्रकट किया जाएगा, हर एक की हर बात को, और उनका न्याय होगा (प्रकाशितवाक्य 20:12), ताकि यह निर्धारित किया जाए कि किसे क्या और कितने प्रतिफल दिए जाने हैं। ध्यान कीजिए कि बड़े श्वेत सिंहासन वाला यह न्याय उसके बाद है जब शैतान, पशु, और झूठे भविष्यद्वक्ता को नरक में डाल दिया गया है, पुरानी पृथ्वी और आकाश जाते रहे (प्रकाशितवाक्य 20:10-11); अर्थात, समस्त बुराई और दुष्टता को मिटा दिया गया है। इसलिए, अब जो शेष बचे रहे हैं, वे उद्धार पाए हुए, और परमेश्वर के लोग हैं; और उन्हें बड़े श्वेत सिंहासन के सामने लाया गया, कि उनके जीवन और कर्मों के अनुसार वे उन्हें दिए जाने वाले प्रतिफलों के लिए जाँचे और परखे जाएँ। इस विषय पर हम इब्रानियों 6:2 की छठी आरम्भिक बात, “अनन्त न्याय” के अध्ययन के समय कुछ विस्तार से देख चुके हैं।


बाइबल से कुछ पदों को, जो परमेश्वर के न्याय से सम्बन्धित है, बाइबल के उनके क्रम के अनुसार, देखिए: 

  • जब अब्राहम सदोम और अमोरा को परमेश्वर के प्रकोप से बचाने के लिए उस से विनती कर रहा था, तब उसने परमेश्वर के लिए कहा “...क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?” (उत्पत्ति 18:25)।

  • जब परमेश्वर ने मूसा पर अपना नाम और गुण प्रकट किए, तब उसने कहा, “और यहोवा उसके सामने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, हजारों पीढिय़ों तक निरन्तर करुणामय करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पित्रों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और पड़पोतों को भी देने वाला है” (निर्गमन 34:6-7)।

  • दाऊद ने अपने उत्तराधिकारी, सुलैमान को सचेत किया “और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर का ज्ञान रख, और खरे मन और प्रसन्न जीव से उसकी सेवा करता रह; क्योंकि यहोवा मन को जांचता और विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है उसे समझता है। यदि तू उसकी खोज में रहे, तो वह तुझ को मिलेगा; परन्तु यदि तू उसको त्याग दे तो वह सदा के लिये तुझ को छोड़ देगा” (1 इतिहास 28:9)।

  • सुलैमान ने परमेश्वर के न्याय के बारे में लिखा “जो कुछ हुआ वह इस से पहिले भी हो चुका; जो होने वाला है, वह हो भी चुका है; और परमेश्वर बीती हुई बात को फिर पूछता है” (सभोपदेशक 3:15); “मैं ने मन में कहा, परमेश्वर धर्मी और दुष्ट दोनों का न्याय करेगा, क्योंकि उसके यहां एक एक विषय और एक एक काम का समय है” (सभोपदेशक 3:17); “हे जवान, अपनी जवानी में आनन्द कर, और अपनी जवानी के दिनों के मगन रह; अपनी मनमानी कर और अपनी आंखों की दृष्टि के अनुसार चल। परन्तु यह जान रख कि इन सब बातों के विषय में परमेश्वर तेरा न्याय करेगा” (सभोपदेशक 11:9); और “क्योंकि परमेश्वर सब कामों और सब गुप्त बातों का, चाहे वे भली हों या बुरी, न्याय करेगा” (सभोपदेशक 12:14)।

  • प्रभु यीशु ने कहा “और मैं तुम से कहता हूं, कि जो जो निकम्मी बातें मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन हर एक बात का लेखा देंगे। क्योंकि तू अपनी बातों के कारण निर्दोष और अपनी बातों ही के कारण दोषी ठहराया जाएगा” (मत्ती 12:36-37); और “कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा” (लूका 12:2)।

  • पौलुस ने पवित्र आत्मा के द्वारा कहा है: “क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है” (प्रेरितों 17:31); “जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा” (रोमियों 2:16); “तू अपने भाई पर क्यों दोष लगाता है? या तू फिर क्यों अपने भाई को तुच्छ जानता है? हम सब के सब परमेश्वर के न्याय सिंहासन के सामने खड़े होंगे” (रोमियों 14:10); “सो हम में से हर एक परमेश्वर को अपना अपना लेखा देगा” (रोमियों 14:12); “सो जब तक प्रभु न आए, समय से पहिले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अन्धकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों की मतियों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी” (1 कुरिन्थियों 4:5); “क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए” (2 कुरिन्थियों 5:10)।

  • इब्रानियों की पत्री का लेखक लिखता है “और सृष्‍टि की कोई वस्तु उस से छिपी नहीं है वरन जिस से हमें काम है, उस की आंखों के सामने सब वस्तुएं खुली और बेपरदा हैं” (इब्रानियों 4:13); “और जैसे मनुष्यों के लिये एक बार मरना और उसके बाद न्याय का होना नियुक्त है” (इब्रानियों 9:27)।

  • प्रेरित पतरस ने लिखा “पर वे उसको जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करने को तैयार है, लेखा देंगे” (1 पतरस 4:5)।


सो, परमेश्वर के वचन में न्याय से सम्बन्धित इन कुछ पदों से हम देखते हैं कि हर किसी को न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़ा होना ही पड़ेगा; चाहे वह धर्मी हो अथवा अधर्मी। लोकप्रिय, किन्तु गलत धारणा के विपरीत, ये तथा अन्य पद यह नहीं कहते हैं कि केवल भक्तिहीन, उद्धार नहीं पाए हुए, बुरे, अधर्मी, या सांसारिक लोग ही हिसाब देने के लिए बुलाए जाएँगे और केवल उन्हीं का न्याय किया जाएगा। बल्कि ये पद स्पष्ट दिखाते हैं कि हर किसी का, चाहे वह परमेश्वर का जन हो, या न हो, सभी का न्याय होगा, सभी कभी न कभी न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़े होंगे। साथ ही इस बात पर भी ध्यान कीजिए कि इन पदों के लेखक, जो परमेश्वर के जन और सेवक हैं, इन पदों में “हम” के प्रयोग के द्वारा, यह प्रकट कर देते हैं कि उन्हें भी अपने जीवन और कामों का हिसाब देने के लिए परमेश्वर के सामने खड़ा होना ही होगा। एक बार फिर, वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए यह न्याय उनके उद्धार को निर्धारित करने के लिए नहीं होगा, वरन उन्हें दिए जाने वाले प्रतिफलों - किसे कौन से और कितने प्रतिफल मिलने हैं, उसके लिए होगा।


तो, हमारे इस अध्ययन के साथ और विश्वासी के यत्न के साथ और लौलीन होकर परमेश्वर के वचन को पढ़ने के कारणों के साथ इस सब का क्या सम्बन्ध है? प्रभु यीशु की कही एक और बात पर ध्यान कीजिए “जो मुझे तुच्‍छ जानता है और मेरी बातें ग्रहण नहीं करता है उसको दोषी ठहराने वाला तो एक है: अर्थात जो वचन मैं ने कहा है, वही पिछले दिन में उसे दोषी ठहराएगा” (यूहन्ना 12:48)। पौलुस ने उपरोक्त रोमियों 2:16 में कहा है कि न्याय उसके द्वारा प्रचार किए गए सुसमाचार के अनुसार किया जाएगा; और पौलुस द्वारा प्रचार किया गया सुसमाचार, उसका अपना नहीं था,  उस को सुसमाचार प्रभु के द्वारा दर्शनों में दिया गया था (गलतियों 1:11-12); और इस प्रकार से वह भी परमेश्वर का यही वचन है।


तो, अब जब हमारे विचार, शब्द, और कार्य, सभी की प्रभु यीशु के द्वारा, अपने वचन के आधार पर जाँच-परख की जाएगी, तो क्या फिर समझदारी इसी में नहीं है कि हम उसके वचन का अध्ययन करें और अपने आप को न्याय के लिए उस वचन के अनुसार तैयार करें, जिससे हम अपनी हानि को कम कर सकें और लाभ को बढ़ा सकें?


अगले लेख में देखेंगे कि जब हम अपने जीवनों में परमेश्वर के वचन को उसका उचित और प्राथमिक स्थान प्रदान करते हैं, तो हमारे जीवन में क्या प्रभाव आते हैं।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 17


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (10)


At the beginning of this series on Growth through God’s Word, we had seen that every Christian Believer needs to study and learn the whole of God’s Word, all of it is important. But three categories of teachings from God’s Word are essential for every Believer to learn and know - About repentance and the gospel; About the six Elementary Principles given in Hebrews 6:1-2; and About teachings related to practical Christian living given in Acts chapters 2 and 15, since the initial growth of the Believers and the Church happened as they followed those teachings; and they also became those who could study and learn the rest of the Scriptures. Having seen the first two categories, we are presently considering the third category, i.e., the “Things related to Christian Living.” At present we are considering them from Acts 2; where seven things have been given - the first three are in Peter’s Sermon to the devout Jews, and then the next four are in Acts 2:42, they are also called “Pillars of the Christian Faith.” Presently we are considering the first of these four “Pillars,” i.e., “Studying God’s Word;” and we have been looking at the various reasons from the Bible, why the Christian Believers should diligently and steadfastly study God’s Word. So far we have seen six reasons, the last being to be able to overcome the satanic forces and their devices, and live a victorious life. Today we will take up another, the seventh reason, for studying God’s Word. 


To learn about our Judgement and the things on which we will be evaluated.

Although God's Word the Bible is very clear about the judgment of all of mankind, including that of God’s people, but this judgment is neither talked about nor preached or taught in most of the Churches. For the truly Born-Again Christian Believers, their judgment will not be for deciding their salvation and entry into heaven, but for determining their eternal rewards. Most of the Christian Believers rest content and unconcerned in a misunderstanding of God’s promise that He forgives and forgets sins, throwing them behind His back, and wiping them away as thick clouds, therefore, their forgiven sins will never be called for accounting. While this is true that God forgives and forgets sins, but what is also true is that God has also taught in His Word that everything about everyone is being recorded, and at the time of the final judgment, the record books will be opened, the records brought out, and even the Believer’s life and works, each and every one of them, will be laid open and judged (Revelation 20:12), to ascertain their rewards. Notice, this Great White Throne judgment happens after the devil, the beast, and the false prophet have been cast into hell, and the old earth and heaven have fled away (Revelation 20:10-11); i.e., all evil and corruption has been dealt with and taken away. So, now, all who remain are the saved, the people of God; and they are brought before the Great White Throne for being judged and rewarded according to their works. This has been considered in some detail in the study on the sixth Elementary Principle of Hebrews 6:2, i.e. “final judgment.” 


Consider some of the verses from God’s Word related to God’s judgment, in their Biblical order:

  • Abraham, when pleading and trying to save Sodom and Gomorrah from God’s wrath, called God as “...the Judge of all the earth…” (Genesis 18:25).

  • When God revealed His name and character to Moses, He said “And the Lord passed before him and proclaimed, ‘The Lord, the Lord God, merciful and gracious, longsuffering, and abounding in goodness and truth, keeping mercy for thousands, forgiving iniquity and transgression and sin, by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children and the children's children to the third and the fourth generation.’” (Exodus 34:6-7).

  • David cautioned his heir Solomon, “As for you, my son Solomon, know the God of your father, and serve Him with a loyal heart and with a willing mind; for the Lord searches all hearts and understands all the intent of the thoughts. If you seek Him, He will be found by you; but if you forsake Him, He will cast you off forever” (1 Chronicles 28:9).

  • Solomon, wrote about God’s judgment “That which is has already been, And what is to be has already been; And God requires an account of what is past” (Ecclesiastes 3:15); “I said in my heart, ‘God shall judge the righteous and the wicked, For there is a time there for every purpose and for every work.’” (Ecclesiastes 3:17); “Rejoice, O young man, in your youth, And let your heart cheer you in the days of your youth; Walk in the ways of your heart, And in the sight of your eyes; But know that for all these God will bring you into judgment” (Ecclesiastes 11:9); and “For God will bring every work into judgment, Including every secret thing, Whether good or evil” (Ecclesiastes 12:14).

  • Lord Jesus said “But I say to you that for every idle word men may speak, they will give account of it in the day of judgment. For by your words you will be justified, and by your words you will be condemned” (Matthew 12:36-37); and “For there is nothing covered that will not be revealed, nor hidden that will not be known” (Luke 12:2).

  • The Apostle Paul has said: “because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead” (Acts 17:31); “in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel” (Romans 2:16); “But why do you judge your brother? Or why do you show contempt for your brother? For we shall all stand before the judgment seat of Christ” (Romans 14:10); “So then each of us shall give account of himself to God” (Romans 14:12); “Therefore judge nothing before the time, until the Lord comes, who will both bring to light the hidden things of darkness and reveal the counsels of the hearts. Then each one's praise will come from God” (1 Corinthians 4:5); “For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive the things done in the body, according to what he has done, whether good or bad” (2 Corinthians 5:10).

  • The author of the book of Hebrews writes, “And there is no creature hidden from His sight, but all things are naked and open to the eyes of Him to whom we must give account” (Hebrews 4:13); “And as it is appointed for men to die once, but after this the judgment” (Hebrews 9:27).

  • The Apostle Peter said “They will give an account to Him who is ready to judge the living and the dead” (1 Peter 4:5)


So, we see from these few verses related to judgment in God’s Word, that everyone will have to stand before God and be judged; both the righteous as well as the unrighteous. Unlike the popular misconception, these and other similar verses do not specify that only the ungodly, the unsaved, the evil, the unrighteous, or the worldly people will be called to give an account, and be judged. Rather, the verses clearly say that everyone, whether a person of God or not, at some time or the other, will stand before God to be judged. Also note that in some verses the author, the follower and servant of God, through the use “we”, makes it apparent that even he will have to stand before God to give an account of his life and works. Once again, for the truly Born-Again Christian Believers, this judgment will not be to determine their salvation, but to decide the eternal rewards they will get. These verses also show that not just the works, but also the words and the thoughts of everyone will be judged. 


So, how does all this tie in with our study and the reason for the necessity of every Believer diligently and steadfastly studying God’s Word? Consider what the Lord Jesus has said “He who rejects Me, and does not receive My words, has that which judges him--the word that I have spoken will judge him in the last day” (John 12:48). Paul through the Holy Spirit has said in Romans 2:16, given above that the judgment will be according to the gospel preached by Paul; and the gospel Paul preached was not his own, but received by Him from the Lord through revelation (Galatians 1:11-12); and thus was the Word of the Lord.

 

Now, if our thoughts, words, and works will all be judged by the Lord Jesus on the basis of His Word, then does it not make sense to study His Word and prepare ourselves accordingly, so we can minimize the damages and maximize the benefits and rewards that we will receive when the Lord judges us?


In the next article, we will see what God’s Word does in our lives, when we give it its due and primary place in our lives.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well