ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 3 नवंबर 2019

महत्व



      जब मैंने उसे पहली बार देखा, मैं रो पड़ा। वह पूर्णतः अपने पालने में सो रहे नवजात शिशु जैसा दिख रहा था। परन्तु हम जानते थे कि वह कभी नहीं उठेगा; जब तक कि वह प्रभु यीशु की बाहों में न हो। वह कई महीने तक जीवन से संघर्ष करता रहा था। फिर उसकी माँ ने एक दिल को कसमसा देने वाली ई-मेल के द्वारा हमें बताया कि उसकी मृत्यु हो गई। उसने उस “गहरी, अति गहरी पीड़ा जो आपके अन्दर कराहती है” के विषय लिखा; फिर उसने कहा, “उस छोटे से जीवन के द्वारा परमेश्वर ने अपने प्रेम को कितनी गहराई से हमारे हृदयों में तराशा था! वह जीवन कितना सामर्थी था।”

      सामर्थी? वह यह कैसे कह सकती थी?

      उस परिवार के छोटे और प्रिय बच्चे ने उन्हें और हमें दिखाया कि हमें प्रत्येक बात के लिए परमेश्वर पर निर्भर रहना चाहिए। विशेषकर तब, जब परिस्थितियाँ ऐसे अत्यंत बिगड़ी हुई हो जाएँ। यह कठोर किन्तु सांत्वना देने वाला सत्य है कि परमेश्वर हम से हमारी पीड़ा में मिलता और बातें करता है। उसने भी पुत्र को खोने की पीड़ा को सहा है।

      अपनी पीड़ा की गहराईयों में हम परमेश्वर के वचन में दाऊद के भजनों की ओर मुड़ते हैं, क्योंकि वह अपनी पीड़ा के विषय लिखता है। उसने भजन 13:2 में प्रश्न किया, “मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियां करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?” और फिर कहा कि “मेरी आंखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी” (पद 3)। किन्तु फिर भी दाऊद अपने सभी प्रश्न परमेश्वर को सौंप सका और कह सका कि, “परन्तु मैं ने तो तेरी करूणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा” (पद 5)।

      केवल परमेश्वर ही है जो हमारी सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से भी हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ महत्व दे सकता है। - टिम गुस्ताफासन

जो हमें सबसे तुच्छ लगता है, परमेश्वर उसे भी सर्वाधिक उपयोगी बना सकता है।

चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान हूं, मैं पृथ्वी भर में महान हूं! – भजन 46:10

बाइबल पाठ: भजन 13
Psalms 13:1 हे परमेश्वर तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझ से छिपाए रहेगा?
Psalms 13:2 मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियां करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूं, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?
Psalms 13:3 हे मेरे परमेश्वर यहोवा मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आंखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;
Psalms 13:4 ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, कि मैं उस पर प्रबल हो गया; और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूं तो मेरे शत्रु मगन हों।।
Psalms 13:5 परन्तु मैं ने तो तेरी करूणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।
Psalms 13:6 मैं परमेश्वर के नाम का भजन गाऊंगा, क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 30-31
  • फिलेमोन



शनिवार, 2 नवंबर 2019

सिद्धान्त



      मुझे जेन योलेन द्वारा लिखित निबंध “Working Up to Anon” (Anonymus - अज्ञात) बारंबार पढ़ना बहुत अच्छा लगता है, और मैं इसे कई बार पढ़ चुका हूँ। मैंने इस निबंध की एक प्रति कई वर्ष पहल ‘द राईटर’ पत्रिका से ली थी। जेन ने लिखा है कि सबसे अच्छे लेखक वे होते हैं जो वास्तव में, अपने दिल की गहराईयों में, अपने नाम के बजाए ‘अज्ञात’ होकर लिखना चाहते हैं। उनके लिए महत्व कहानी का है, न कि कहानी को बताने वाले का।

      हम मसीही विश्वासी भी प्रभु यीशु के विषय, जिन्होंने हमारे उद्धार के लिए अपने प्राण बलिदान कर दिए, बताते हैं। उनके अन्य विश्वासियों के साथ मिलकर हम उनके लिए जीवन जीते हैं तथा औरों के साथ उनके प्रेम को बाँटते हैं।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में रोमियों 12:3-21 में नम्रता और प्रेम के उस आचरण का वर्णन किया गया है जिसे मसीही अनुयायी होने के नाते हमें औरों के साथ अपने संबंधों में दिखाना चाहिए – “क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूं, कि जैसा समझना चाहिए, उस से बढ़कर कोई भी अपने आप को न समझे पर जैसा परमेश्वर ने हर एक को परिमाण के अनुसार बांट दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ अपने को समझे। भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे पर दया रखो; परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो” (पद 3, 10)।

      अपनी उपलब्धियों में किया जाने वाला हमारा गर्व औरों के गुणों के प्रति हमें अन्धा कर सकता है। हमारा अभिमान हमारे भविष्य में ज़हर घोल सकता है।

      यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, जिसका उद्देश्य था प्रभु यीशु के लिए मार्ग तैयार करना था, कहा – “अवश्य है कि वह बढ़े और मैं घटूं” (यूहन्ना 3:30)।

      यह हम सभी के अनुसरण करने के लिए अच्छा सिद्धान्त है। - अज्ञात

परमेश्वर के समक्ष सदा नम्र रहो और उसे अपना सर्वे-सर्वा होने दो।

इसलिये परमेश्वर के बलवन्‍त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए। - 1 पतरस 5:6

बाइबल पाठ: रोमियों 12:1-13
Romans 12:1 इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।
Romans 12:2 और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो।
Romans 12:3 क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूं, कि जैसा समझना चाहिए, उस से बढ़कर कोई भी अपने आप को न समझे पर जैसा परमेश्वर ने हर एक को परिमाण के अनुसार बांट दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ अपने को समझे।
Romans 12:4 क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं।
Romans 12:5 वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह हो कर आपस में एक दूसरे के अंग हैं।
Romans 12:6 और जब कि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्न भिन्न वरदान मिले हैं, तो जिस को भविष्यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्वास के परिमाण के अनुसार भविष्यद्वाणी करे।
Romans 12:7 यदि सेवा करने का दान मिला हो, तो सेवा में लगा रहे, यदि कोई सिखाने वाला हो, तो सिखाने में लगा रहे।
Romans 12:8 जो उपदेशक हो, वह उपदेश देने में लगा रहे; दान देनेवाला उदारता से दे, जो अगुआई करे, वह उत्साह से करे, जो दया करे, वह हर्ष से करे।
Romans 12:9 प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा करो; भलाई मे लगे रहो।
Romans 12:10 भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे पर दया रखो; परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो।
Romans 12:11 प्रयत्न करने में आलसी न हो; आत्मिक उन्माद में भरो रहो; प्रभु की सेवा करते रहो।
Romans 12:12 आशा मे आनन्दित रहो; क्लेश मे स्थिर रहो; प्रार्थना मे नित्य लगे रहो।
Romans 12:13 पवित्र लोगों को जो कुछ अवश्य हो, उस में उन की सहायता करो; पहुनाई करने मे लगे रहो।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 27-29
  • तीतुस 3



शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

यह कौन है?



      मैं जब विद्यार्थी था, तो जब भी कक्षा में आकर अध्यापक ये भयभीत करने वाले शब्द कहते कि, “अपने डेस्क पर से सब कुछ हटा लो, और एक कोरा कागज़ तथा पेन्सिल निकाल कर रख लो” तो हम समझ जाते थे कि परिक्षा देने का समय आ गया था।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में मरकुस 4 अध्याय में हम पढ़ते हैं कि प्रभु यीशु के दिन का आरंभ झील के किनारे प्रचार करने से हुआ था (पद 1), और उस दिन का अन्त झील में परिक्षा के साथ हुआ ( 35)। जिस नाव पर चढ़कर प्रभु ने भीड़ को प्रचार किया था, अब उसी नाव में प्रभु यीशु और उनके चेले झील के पार जा रहे थे। उस यात्रा के दौरान (जब प्रभु थक कर नाव कि पिछले भाग में सो रहे थे), उन लोगों को एक भयानक तूफ़ान का सामना करना पड़ा (पद 37)। तूफ़ान की तीव्रता से घबरा कर चेलों ने प्रभु यीशु को यह कहकर जगाया, “...हे गुरू, क्या तुझे चिन्‍ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?” (पद 38)। फिर कुछ अप्रत्याशित और अविश्वसनीय हुआ; जिस प्रभु ने भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे उसकी सुनने के लिए कहा था (पद 3), उसी ने प्रकृति के इस प्रबल स्वरूप को एक सहज और बलवंत आज्ञा दी – “शान्त रह, और थम जा!” (पद 39)।

      तूफ़ान ने प्रभु की आज्ञा का पालन किया, और विस्मित तथा भयभीत चेले पूछने लगे “यह कौन है?” ( 41) प्रश्न तो अच्छा था, परन्तु इसके उत्तर को वास्तव में समझने और उसके महत्व को पहचानने में, कि प्रभु यीशु परमेश्वर का पुत्र है, उन्हें कुछ समय लगा। निष्ठापूर्ण, सच्चे, खुले-दिल से किए गए प्रश्न और अनुभव आज भी लोगों को उसी निष्कर्ष पर लेकर आते हैं जिस पर तब वे अचम्भित चेले आए थे – यीशु ही प्रभु है।

      प्रभु यीशु सुनने भर के लिए एक अच्छा शिक्षक मात्र नहीं है; वह आराध्य प्रभु परमेश्वर है! – आर्थर जैक्सन

“...हे गुरू, जहां कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे पीछे हो लूंगा।” – मत्ती 8:19

रूत बोली, तू मुझ से यह बिनती न कर, कि मुझे त्याग वा छोड़कर लौट जा; क्योंकि जिधर तू जाए उधर मैं भी जाऊंगी; जहां तू टिके वहां मैं भी टिकूंगी; तेरे लोग मेरे लोग होंगे, और तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा - रूत 1:16

बाइबल पाठ: मरकुस 4:35-41
Mark 4:35 उसी दिन जब सांझ हुई, तो उसने उन से कहा; आओ, हम पार चलें,
Mark 4:36 और वे भीड़ को छोड़कर जैसा वह था, वैसा ही उसे नाव पर साथ ले चले; और उसके साथ, और भी नावें थीं।
Mark 4:37 तब बड़ी आन्‍धी आई, और लहरें नाव पर यहां तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी।
Mark 4:38 और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उस से कहा; हे गुरू, क्या तुझे चिन्‍ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?
Mark 4:39 तब उसने उठ कर आन्‍धी को डांटा, और पानी से कहा; “शान्‍त रह, थम जा”: और आन्‍धी थम गई और बड़ा चैन हो गया।
Mark 4:40 और उन से कहा; तुम क्यों डरते हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं?
Mark 4:41 और वे बहुत ही डर गए और आपस में बोले; यह कौन है, कि आन्‍धी और पानी भी उस की आज्ञा मानते हैं?

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 24-26
  • तीतुस 2



गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

नया जीवन



      रूथ अपने नए जीवन की कहानी बिना रोए नहीं बता पाती है। वह अब अपनी आयु के अस्सीवें दशक के मध्य में है, और अधिक चल फिर नहीं सकती है, और न ही वह हमारे चर्च में कोई प्रमुख व्यक्ति है। कहीं भी आने-जाने के लिए उसे औरों की सहायता पर निर्भर रहना पड़ता है, और क्योंकि वह अकेली रहती है इसलिए उसके प्रभाव का दायरा भी छोटा ही है।

      परन्तु जब वह अपने नए जीवन – अपने उद्धार पाने की कहानी को बताती है, जो वह बहुधा करती है, रूथ परमेश्वर के अनुग्रह के कार्य का एक अनुपम उदाहरण बनकर सामने आती है। जब वह आयु के तीसवें दशक में थी, तो एक रात उसकी एक सहेली ने उसे एक सभा में आने के लिए आमंत्रित किया। रूथ को यह पता नहीं था कि उस सभा में वह एक प्रचारक को सुनने जा रही है। वह कहती है, “यदि मुझे यह पता होता, तो मैं न जाती।” वह पहले से ही “धर्म” को निभा रही थी, किन्तु उसे इससे कुछ लाभ होता हुआ नहीं दिख रहा था। परन्तु वह उस सभा में गई, और उस रात्रि वहाँ उसने प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार को सुना।

      अब, पचास से भी अधिक वर्ष बीत जाने के बाद भी, जब भी वह उस रात्रि उसे प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाने के द्वारा मिले नए जीवन के विषय बताती है, और फिर कैसे प्रभु यीशु ने उसका जीवन परिवर्तित किया, उसकी आँखों से आनन्द और हर्ष के आँसू निकलने लगते हैं। उस रात्रि वह परमेश्वर की एक पुत्री बन गई; और उसके नए जीवन की यह कहानी कभी पुरानी नहीं होती है, सदा रोमांचित करती रहती है।

      इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमारी कहानी भी रूथ के समान है कि नहीं। जिस बात का फर्क पड़ता है वह है कि हम ने भी रूथ के समान, “धर्म” के निर्वाह के स्थान पर प्रभु यीशु के हमारे पापों के लिए मारे जाने, गाड़े जाने, और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठने तथा उसमें मिलने वाली पापों की क्षमा में विश्वास लाने का निर्णय लिया है या नहीं। परमेश्वर के वचन बाइबल में पौलुस प्रेरित ने लिखा है, “कि यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा” (रोमियों 10:9)।

      रूथ ने भी बस यही किया था, और प्रभु यीशु ने उसे पापों से छुड़ाकर, उसका जीवन परिवर्तित कर दिया, उसे एक अविनाशी तथा अनन्तकालीन नया जीवन दे दिया। रूथ के समान प्रभु में विश्वास लाने से यह नया जीवन आपको भी मिल सकता है – अभी; इसी वक्त! – डेव ब्रैनन

मसीह यीशु का हो जाना पुनःस्थापित होना नहीं है; यह नई सृष्टि होना है!

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। - 2 कुरिन्थियों 5:17

बाइबल पाठ: रोमियों 10:1-13
Romans 10:1 हे भाइयो, मेरे मन की अभिलाषा और उन के लिये परमेश्वर से मेरी प्रार्थना है, कि वे उद्धार पाएं।
Romans 10:2 क्योंकि मैं उन की गवाही देता हूं, कि उन को परमेश्वर के लिये धुन रहती है, परन्तु बुद्धिमानी के साथ नहीं।
Romans 10:3 क्योकि वे परमेश्वर की धामिर्कता से अनजान हो कर, और अपनी धामिर्कता स्थापन करने का यत्न कर के, परमेश्वर की धामिर्कता के आधीन न हुए।
Romans 10:4 क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है।
Romans 10:5 क्योंकि मूसा ने यह लिखा है, कि जो मनुष्य उस धामिर्कता पर जो व्यवस्था से है, चलता है, वह इसी कारण जीवित रहेगा।
Romans 10:6 परन्तु जो धामिर्कता विश्वास से है, वह यों कहती है, कि तू अपने मन में यह न कहना कि स्वर्ग पर कौन चढ़ेगा? अर्थात मसीह को उतार लाने के लिये!
Romans 10:7 या गहिराव में कौन उतरेगा? अर्थात मसीह को मरे हुओं में से जिलाकर ऊपर लाने के लिये!
Romans 10:8 परन्तु वह क्या कहती है? यह, कि वचन तेरे निकट है, तेरे मुंह में और तेरे मन में है; यह वही विश्वास का वचन है, जो हम प्रचार करते हैं।
Romans 10:9 कि यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा।
Romans 10:10 क्योंकि धामिर्कता के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है।
Romans 10:11 क्योंकि पवित्र शास्त्र यह कहता है कि जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।
Romans 10:12 यहूदियों और यूनानियों में कुछ भेद नहीं, इसलिये कि वह सब का प्रभु है; और अपने सब नाम लेने वालों के लिये उदार है।
Romans 10:13 क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 22-23
  • तीतुस 1



बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

खोज



      कार्टून चरित्र “पीनट” के रचियता चार्ल्स शुल्टज़ के मसखरेपन और अन्तःदृष्टि से मैं सदा आनन्दित होता आया हूँ। उनके द्वारा बनाए गए कार्टूनों में से मेरे सबसे पसन्दीदा कार्टून में से एक चर्च में जवान लोगों के संबंध में था। उस कार्टून में एक जवान लड़का परमेश्वर के वचन बाइबल को पकडे हुए, फोन पर अपने मित्र को कह रहा है, “मुझे लगता है कि मैंने पुराने नियम के रहस्यों को समझने की ओर पहला कदम बढ़ा लिया है...मैंने उसे पढ़ना आरंभ कर दिया है!”

      बाइबल में भजन 119 परमेश्वर के वचन को समझने और उसकी सामर्थ्य को प्रतिदिन अनुभव करते रहने के लिए भजन के लेखक की भूख की अभिव्यक्तियों से भरा पड़ा है। वह कहता है, “अहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है” (पद 97)। इस लालसा भरे प्रयास के कारण वह बुद्धिमत्ता, समझ और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बने रहना में बढ़ता जाता है (पद 98-100)।

      बाइबल में रहस्यों को समझने का कोई जादूई सूत्र नहीं दिया गया है। यह करने की प्रक्रिया मस्तिष्क के कार्य से भी बढ़कर है; जो हम पढ़ते हैं उसके प्रति हमसे प्रत्युत्तर मांगती है। जबकि कुछ खण्ड हमारे लिए असमंजस से भरे हो सकते हैं, फिर भी जिन सत्यों को हम स्पष्टतः समझने पाते हैं, हमें उन्हें अपनाना और उनका पालन करना चाहिए; और प्रभु परमेश्वर से कहना चाहिए, “तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुंह में मधु से भी मीठे हैं! तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूं, इसलिये मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूं” (पद 103-104)।

      परमेश्वर के वचन में खोज की एक अद्भुत यात्रा हमारी प्रतीक्षा कर रही है। - डेविड मैक्कैस्लैंड

परमेश्वर के वचन को रोज पढ़ने और और उसका पालन करने के प्रति समर्पण 
उसके प्रेम और सामर्थ्य को समझने की हमारी दैनिक यात्रा का आरंभ है।

तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है; उस से भोले लोग समझ प्राप्त करते हैं। - भजन 119:130

बाइबल पाठ: भजन 119:97-105
Psalms 119:97 अहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है।
Psalms 119:98 तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं।
Psalms 119:99 मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूं, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है।
Psalms 119:100 मैं पुरनियों से भी समझदार हूं, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूं।
Psalms 119:101 मैं ने अपने पांवों को हर एक बुरे रास्ते से रोक रखा है, जिस से मैं तेरे वचन के अनुसार चलूं।
Psalms 119:102 मैं तेरे नियमों से नहीं हटा, क्योंकि तू ही ने मुझे शिक्षा दी है।
Psalms 119:103 तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुंह में मधु से भी मीठे हैं!
Psalms 119:104 तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूं, इसलिये मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूं।
Psalms 119:105 तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 20-21
  • 2 तिमुथियुस 4



मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

भरोसेमंद



      प्रभु यीशु मसीह को अपने जीवन समर्पित करने से पहले, मैं और मेरे पति गंभीरता से तलाक लेने पर विचार कर रहे थे। परन्तु परमेश्वर से प्रेम करने और उसके आज्ञाकारी बने रहने के प्रति समर्पित होने के पश्चात, हम दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे के प्रति समर्पण किया। हमने बुद्धिमता के परामर्श को ढूँढा और पवित्र आत्मा को निमंत्रण दिया कि वह हमें व्यक्तिगत रीति से तथा जोड़े के रूप में परिवर्तित करे। हमारा स्वर्गीय पिता हमारी सहायता करता रहता है कि हम परस्पर संवाद के कौशल को और विक्सित करते चले जाएँ। वह हमें सिखा रहा है कि हम कैसे उससे प्रेम करते रहें और उसपर भरोसा बनाए रखें – तथा एक दूसरे के साथ भी ऐसा ही करें – चाहे कुछ भी हो जाए।

      परन्तु, यद्यपि हम अपने विवाह की पच्चीसवीं वर्षगाँठ मनाने के निकट पहुँच रहे हैं, कभी-कभी मैं  जो कुछ परमेश्वर ने हमारी परीक्षाओं और संघर्षों में होकर हमारे लिए किया है, उसे भूलने लगती हूँ। कभी-कभी मुझे अज्ञात के गहरे भय के साथ संघर्ष करना पड़ता है – उस सदैव भरोसेमंद परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखने के स्थान पर मैं अनावश्यक चिंताओं का अनुभव करती हूँ।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में व्यवस्थाविवरण 1 में मूसा ने परमेश्वर के भरोसेमंद होने की पुष्टि की। उसने इस्राएलियों को प्रोत्साहित किया कि वे विश्वास में आगे बढ़ते जाएँ जिससे कि वे अपनी विरासत का आनन्द उठा सकें (पद 21)। परन्तु परमेश्वर के उन लोगों ने परमेश्वर पर अपने भविष्य के लिए भरोसा रखने से पहले उस सब का विवरण माँगा जो उसने उनके भविष्य के लिए रखा था और उस सबका भी कि आगे उन्हें क्या मिलेगा (पद 22, 23)।

      प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी भी कभी-कभी भय या चिन्ता के सामने हताश हो जाते हैं। जिन कठिनाईयों का हमें संभवतः सामना करना पड़ सकता है वे हमें भरोसा बनाए रखने से रोक सकती हैं और परमेश्वर तथा औरों के साथ हमारे संबंधों में बाधाएं डाल सकती हैं। परन्तु पवित्र आत्मा हमारी सहायता करता है और बीते समय में हमारे प्रति बनी रही परमेश्वर की विश्वासयोग्यता का स्मरण करवाकर वह हमें बलवंत कर सकता है कि हम परमेश्वर के कल, आज, और कल भी भरोसेमंद होने पर भरोसा बनाए रखें। - जोशील डिक्सन

बीते समय की परमेश्वर की विश्वासयोग्यता, उसके अनन्तकाल तक भरोसेमंद रहने का प्रमाण है।

परमेश्वर सच्चा है; जिसने तुम को अपने पुत्र हमारे प्रभु यीशु मसीह की संगति में बुलाया है। - 1 कुरिन्थियों 1:9

बाइबल पाठ: व्यवस्थाविवरण 1:21-33
Deuteronomy 1:21 देखो, उस देश को तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे साम्हने किए देता है, इसलिऐ अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उस पर चढ़ो, और उसे अपने अधिकार में ले लो; न तो तुम डरो और न तुम्हारा मन कच्चा हो।
Deuteronomy 1:22 और तुम सब मेरे पास आकर कहने लगे, हम अपने आगे पुरूषों को भेज देंगे, जो उस देश का पता लगाकर हम को यह सन्देश दें, कि कौन सा मार्ग हो कर चलना होगा और किस किस नगर में प्रवेश करना पड़ेगा?
Deuteronomy 1:23 इस बात से प्रसन्न हो कर मैं ने तुम में से बारह पुरूष, अर्थात गोत्र पीछे एक पुरूष चुन लिया;
Deuteronomy 1:24 और वे पहाड़ पर चढ़ गए, और एशकोल नाम नाले को पहुँचकर उस देश का भेद लिया।
Deuteronomy 1:25 और उस देश के फलों में से कुछ हाथ में ले कर हमारे पास आए, और हम को यह सन्देश दिया, कि जो देश हमारा परमेश्वर यहोवा हमें देता है वह अच्छा है।
Deuteronomy 1:26 तौभी तुम ने वहाँ जाने से ना किया, किन्तु अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के विरुद्ध हो कर
Deuteronomy 1:27 अपने अपने डेरे में यह कहकर कुड़कुड़ाने लगे, कि यहोवा हम से बैर रखता है, इस कारण हम को मिस्र देश से निकाल ले आया है, कि हम को एमोरियों के वश में कर के सत्यनाश कर डाले।
Deuteronomy 1:28 हम किधर जाएँ? हमारे भाइयों ने यह कहके हमारे मन को कच्चा कर दिया है, कि वहाँ के लोग हम से बड़े और लम्बे हैं; और वहाँ के नगर बड़े बड़े हैं, और उनकी शहरपनाह आकाश से बातें करती हैं; और हम ने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा है।
Deuteronomy 1:29 मैं ने तुम से कहा, उनके कारण त्रास मत खाओ और न डरो।
Deuteronomy 1:30 तुम्हारा परमेश्वर यहोवा जो तुम्हारे आगे आगे चलता है वह आप तुम्हारी ओर से लड़ेगा, जैसे कि उसने मिस्र में तुम्हारे देखते तुम्हारे लिये किया;
Deuteronomy 1:31 फिर तुम ने जंगल में भी देखा, कि जिस रीति कोई पुरूष अपने लड़के को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हम को इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिस से हम आए हैं, उठाये रहा।
Deuteronomy 1:32 इस बात पर भी तुम ने अपने उस परमेश्वर यहोवा पर विश्वास नहीं किया,
Deuteronomy 1:33 जो तुम्हारे आगे आगे इसलिये चलता रहा, कि डेरे डालने का स्थान तुम्हारे लिये ढूंढ़े, और रात को आग में और दिन को बादल में प्रगट हो कर चला, ताकि तुम को वह मार्ग दिखाए जिस से तुम चलो।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 18-19
  • 2 तिमुथियुस 3



सोमवार, 28 अक्टूबर 2019

जड़ पकड़े



      हमारे मित्र नए घर में गए; वहाँ अपना बगीचा बनाते समय उन्होंने पड़ौसी के मकान के बाड़े के निकट एक सुगन्धित फूल वाला पौधा लगाया, जिस में फूल आने में पाँच वर्ष का समय लगना था। वे उस पौधे की देखभाल करते रहे और फिर दो दशकों से अधिक तक उसके सुगन्धित फूलों का आनन्द लिया; वे बड़े ध्यान से उस पौधे की छँटाई और देखभाल करते रहते थे। किन्तु अचानक ही वह पौधा मुर्झा कर मर गया; उनके पड़ौसी ने खरपतवार मारने वाले कुछ रसायन अपने बगीचे में डाले थे, जो बह कर इस पौधे की जड़ों तक भी आ गए और पौधा मर गया – ऐसा मेरे मित्रों को लगा। किन्तु उन्हें बहुत अचंभा हुआ जब अगले वर्ष, उस पौधे की जड़ों में से कुछ अंकुर फूट कर धरती के बाहर दिखाई देने लगे।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने लोगों के परमेश्वर पर भरोसा रखने या उसके मार्गों की उपेक्षा करने को वृक्षों के फलते-फूलते होने या मुरझा कर मर जाने से चित्रित किया। वे लोग जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करते हैं वे उन वृक्षों के समान बताए गए हैं जो अपनी जड़ें जल के निकट की भूमि में गहरी करते हैं (यिर्मयाह 17:8); परन्तु वे लोग जो मनमानी करते हैं, उन्हें मरुभूमि की झाड़ियों के समान कहा गया है (पद 5, 6)। भविष्यद्वक्ता लालसा करता है कि परमेश्वर के लोग उस सच्चे और जीवते परमेश्वर पर भरोसा करते रहें जिससे कि वे नदी के किनारे लगे वृक्षों के समान हों (पद 8)।

      हम जानते हैं कि प्रभु यीशु मसीह ने परमेश्वर पिता को किसान के समान बताया है (यूहन्ना 15:1); और हम उसमें पूर्ण भरोसा बनाए रख सकते हैं (यिर्मयाह 17:7)। जब हम परमेश्वर और उसके वचन में जड़ पकड़े रहेंगे, तो हम परमेश्वर पिता के लिए उत्तम और बने रहने फल भी ला सकेंगे। - एमी बाउचर पाई

जब हम परमेश्वर का अनुसरण करते हैं तो वह हमें बढ़ाता है।

तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैं ने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जा कर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से मांगो, वह तुम्हें दे। - यूहन्ना 15:16

बाइबल पाठ: यिर्मयाह 17: 5-8
Jeremiah 17:5 यहोवा यों कहता है, श्रापित है वह पुरुष जो मनुष्य पर भरोसा रखता है, और उसका सहारा लेता है, जिसका मन यहोवा से भटक जाता है।
Jeremiah 17:6 वह निर्जल देश के अधमूए पेड़ के समान होगा और कभी भलाई न देखेगा। वह निर्जल और निर्जन तथा लोनछाई भूमि पर बसेगा।
Jeremiah 17:7 धन्य है वह पुरुष जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जिसने परमेश्वर को अपना आधार माना हो।
Jeremiah 17:8 वह उस वृक्ष के समान होगा जो नदी के तीर पर लगा हो और उसकी जड़ जल के पास फैली हो; जब घाम होगा तब उसको न लगेगा, उसके पत्ते हरे रहेंगे, और सूखे वर्ष में भी उनके विषय में कुछ चिन्ता न होगी, क्योंकि वह तब भी फलता रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 15-17
  • 2 तिमुथियुस 2