ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

जल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 9



पिछले लेख में हमने बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत उत्सुकता जागृत करने वाले और प्रचार किए जाने वाले विषय - “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पर वचन से देखना आरंभ किया था। हमने बाइबल में प्रयोग किए गए संबंधित पदों से देखा था कि बाइबल में कहीं पर भी, कभी भी, “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” वाक्यांश का प्रयोग नहीं किया गया है। जब भी, और जहाँ भी प्रयोग हुआ है, “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” वाक्यांश का प्रयोग हुआ है। हमने वचन के उदाहरणों से यह भी देखा था कि “से” और “का” में कितना अन्तर है। एक छोटे से शब्द के परिवर्तन के द्वारा कैसे सारा अर्थ बदल जाता है। इस गलत शिक्षा और धारणा के साथ कुछ और भी गलत शिक्षाएं जुड़ी हुई हैं, और इन सभी के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। आज हम संबंधित एक अन्य गलत शिक्षा पर विचार करेंगे, और फिर इन गलत शिक्षाओं के दुष्प्रभावों को देखेंगे। 

 

पवित्र आत्मा से बपतिस्मा - 2 - पृथक अनुभव?

 

बहुधा, इस बपतिस्मे के विषय को लेकर लोगों में यह धारणा दी जाती है कि यह बपतिस्मा पाना पवित्र आत्मा पाने से पृथक, एक अतिरिक्त (extra) अनुभव है, जो मसीही विश्वासी को सामान्य से और अधिक सक्षम करता है, उसे परमेश्वर के लिए और अधिक उपयोगी और सामर्थी बनाता है। इसलिए जो प्रभु के लिए उपयोगी होना चाहता है, या सामर्थ्य के कार्य करना चाहता है, उसे प्रभु से यह अनुभव प्राप्त करना चाहिए, इसके लिए प्रयास और प्रार्थना करनी चाहिए। जबकि सत्य यह है कि बाइबल में ऐसी कोई शिक्षा कहीं पर भी नहीं दी गई है। ध्यान करें, न तो उन 3000 प्रथम विश्वासियों से, जिन्होंने पतरस के प्रचार पर विश्वास के द्वारा उद्धार पाया यह बात कही गई, और न ही पौलुस, या पतरस, या अन्य किसी प्रेरित अथवा प्रचारक के द्वारा कभी भी कहीं भी अपने विषय में कहा गया कि उसने एक अतिरिक्त “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाया था, जिसके फलस्वरूप वह और अधिक सामर्थी होकर प्रभु के लिए उपयोगी हो सका। 


प्रेरितों 1:5 का वाक्य, प्रभु द्वारा पद 4 में कही जा रही बात का ही ज़ारी रखा जाना है, और प्रभु की बात में कोई दुविधा में पड़ने वाली बात नहीं है। प्रभु ने सीधे और साफ शब्दों में पद 4 की प्रतिज्ञा - उन शिष्यों के द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करना, को ही पद 5 में पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाना कहा है, जिसकी पुष्टि फिर पद 8 में प्रभु की बात से हो जाती है। 


न ही प्रभु ने यहाँ पर यह कहा कि “पवित्र आत्मा प्राप्त कर लेने के बाद, प्रयास और प्रार्थना करना कि तुम्हें पवित्र आत्मा से भी बपतिस्मा मिल जाए; उसके लिए यत्न करते रहना, जिससे तुम और भी अधिक सामर्थी होकर सेवकाई कर सको” - जैसे कि सामान्यतः इसके बारे में लोग कहते हैं। अर्थात, उन शिष्यों को यह बपतिस्मा पाने के लिए अपनी ओर से और कुछ नहीं करना था; कोई प्रतीक्षा नहीं, कोई प्रयास नहीं, कोई प्रार्थना नहीं। जो होना था वह प्रभु के द्वारा स्वतः ही किया जाना था; यह उनके किसी कार्य के परिणाम स्वरूप नहीं होना था। इस पद में ऐसा कोई संकेत भी नहीं है जिससे यह आभास हो कि पवित्र आत्मा प्राप्त करना और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना कोई दो पृथक कार्य अथवा अनुभव हैं। यह स्पष्ट है कि पद 4 और 5 में एक ही बात को दो विभिन्न प्रकार से व्यक्त किया गया है। 


परमेश्वर पवित्र आत्मा कोई वस्तु नहीं है जिसे विभाजित करके टुकड़ों में या अंश-अंश करके दिया जा सके (यूहन्ना 3:34)। वह ईश्वरीय व्यक्तित्व है, और जब भी, जिसे भी दिया जाता है, उसमें वह अपनी संपूर्णता में ही वास करता है, टुकड़ों में नहीं। तो यदि पद 4 की प्रतिज्ञा के अनुसार शिष्यों को पवित्र आत्मा एक बार मिल जाएगा, तो फिर पद 5 में यदि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा यदि कोई अलग अनुभव है, तो फिर उस संपूर्णता में मिले हुए होने के बाद, अब और क्या दिया जाना शेष है? 


यदि कुछ गंभीरता और ध्यान से इस धारणा पर विचार किया जाए तो यह प्रकट हो जाता है कि ऐसी शिक्षाएं एक शैतानी चाल हैं, लोगों को सच्चाई से भटकाने और वचन को ऐसे तोड़-मरोड़ कर सिखाने के लिए, जिससे मनुष्य और उसका अहम परमेश्वर से भी बढ़कर लगने लगें - वही कार्य जिसे करने के कारण लूसिफर को स्वर्ग से गिरा दिया गया और वह शैतान बन गया। इन गलत शिक्षाओं के द्वारा शैतान बारंबार एक प्रतीत होने वाली भक्ति और धार्मिकता का आवरण डालकर, यह दिखाने और सिखाने का प्रयास करता है कि मनुष्य अपने प्रयास से परमेश्वर को नियंत्रित तथा संचालित कर सकता है; परमेश्वर को अपने हाथ की कठपुतली बना सकता है। 


ऊपर हम देख चुके हैं, कि यद्यपि यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि पवित्र आत्मा पाना और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा एक ही बात को कहने के दो भिन्न तरीके हैं, फिर भी इन गलत शिक्षाओं को सिखाने और फैलाने वाले, ‘से’ के स्थान पर ‘का’ लगाकर यही सिखाने और दिखाने का प्रयास करते हैं कि यह एक अलग बात है, और यह होना केवल मनुष्य के अपने प्रयासों के द्वारा ही संभव है; इसलिए सेवकाई में लगे मसीही विश्वासियों को अवश्य ही इसके लिए प्रयास और प्रार्थना करनी चाहिए। यह न केवल उनका ध्यान और समय उनकी सेवकाई से हटाकर व्यर्थ बात में फंसाना और उन्हें प्रभु के लिए उपयोगी होने से बाधित करना, सेवकाई और प्रभु के लिए उपयोगिता में व्यर्थ का विलंब करवाना है; वरन उनके मनों में यह बात डालना भी है कि वे परमेश्वर को बाध्य कर सकते हैं कि वह उनके लिए उनकी इच्छा के अनुसार करे। 


यदि यह कहा जाए कि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा विश्वासी के अंदर उद्धार पाते ही आकर बस जाने वाले पवित्र आत्मा को सक्रिय कर देता है; तो इसका अभिप्राय हो जाता है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो पश्चाताप और प्रभु में विश्वास करने के साथ ही विश्वासी को परमेश्वर की ओर से दे दिया गया, वह आकर विश्वासी के अंदर शांत और निष्क्रिय बैठा हुआ होता है, और तब तक इस स्थिति में रहेगा, जब तक कि विश्वासी उसे जागृत कर के सक्रिय और कार्यकारी न कर दे। अर्थात कार्य करवाने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा नहीं, वरन उसे नियंत्रित करने वाला वह मनुष्य है, जिसमें पवित्र आत्मा विद्यमान है; और मानो परमेश्वर में कोई स्विच लगा हुआ है जिससे उसे चालू या बंद किया जा सकता है। जबकि ऐसी कोई शिक्षा पवित्र आत्मा के बारे में प्रभु यीशु ने, न तो यूहन्ना 14 और 16 अध्यायों में, न ही पत्रियाँ लिखने वाले प्रेरितों और शिष्यों ने किसी अन्य स्थान पर कभी भी, कहीं पर भी दी; न ही बाइबल में किसी अन्य स्थान पर ऐसी कोई बात कही गई है। यह केवल शैतान के बहकावे में आकर मनुष्य द्वारा परमेश्वर पर हावी होने का प्रयास करना है। 


यदि यह कहा जाए कि पवित्र आत्मा मिलता तो सभी विश्वासियों को है, जैसा प्रेरितों 2:3-4 में हुआ भी, किन्तु कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें उनकी सेवकाई के लिए कुछ अधिक सामर्थ्य की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें एक और अनुभव, पवित्र आत्मा का बपतिस्मा प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, तो यह भी वचन की किसी भी शिक्षा के साथ मेल नहीं खाता है। परमेश्वर पवित्र आत्मा एक ही है; उसकी सामर्थ्य और कार्य एक ही है; परमेश्वर के लोगों के प्रति उसका व्यवहार और ज़िम्मेदारी एक ही है; तो फिर यह एक अतिरिक्त या भिन्न अनुभव की धारणा का क्या आधार है? वह भी तब, जब ऐसी कोई शिक्षा बाइबल में कहीं पर नहीं दी गई है।  


 इन गलत शिक्षाओं और धारणाओं के दुष्प्रभाव हम अगले लेख में देखेंगे। यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 22-24    

  • लूका 12:1-31     


*********************************************************


In the previous article, we began by looking at a very "in demand" and widely preached topic related to baptism - "the baptism of the Holy Spirit." We saw from the related verses used in the Bible that the phrase "baptism of the Holy Spirit" is never, anywhere, used in the Bible. Whenever, and wherever it is used, the phrase "baptism with the Holy Spirit" is used. We also saw from the examples of Scripture the difference between "with" and "of"; and how a change of a small word changes the whole meaning. There are other misconceptions associated with this wrong teaching and misuse of words, and they all have their harmful effects and implications. Today we will consider another related wrong teaching, and subsequently we will look at the harmful effects of these wrong teachings.


Baptism of the Holy Spirit - 2 - A second Experience?

 

With the subject of this baptism, often, people are told that this is an extra, a different experience, which is apart from receiving the Holy Spirit; and it empowers the Christian to do far more than usual, to make him more useful for God. It makes him more capable and useful. Therefore, one who wishes to be useful to the Lord, or to do works of greater power, must seek this experience from the Lord, should strive and pray for it. Whereas the truth is that no such teaching is given anywhere in the Bible. Take note, neither of the 3000 first believers who were saved by faith in Peter's preaching on the day of Pentecost, nor Paul, or Peter, or any other apostle or evangelist, ever said this anywhere that he had received an additional “baptism of the Holy Spirit,” which enabled him to become more powerful and useful to the Lord.


The statement of Acts 1:5 is a continuation of what the Lord has said in verse 4, and there is no confusion in what the Lord has said. The Lord simply and clearly referred to the promise of verse 4—the receiving of the Holy Spirit by the disciples— as the same as to be baptized by the Holy Spirit in verse 5; which is again confirmed by the Lord's words in verse 8. Neither did the Lord here say that "having received the Holy Spirit, strive and pray that you may also be baptized with the Holy Spirit; Keep striving for that, so that you can fulfill your ministry even more powerfully” - as people usually teach about it. In other words, those disciples had to do nothing else or extra on their part to get this supposed “baptism of the Holy Spirit”; No waiting, no effort, no prayer. Whatever was to happen was to be done by the Lord automatically; It would not be the result of any of their actions. There is also no indication in this verse to imply that receiving the Holy Spirit and being baptized with the Holy Spirit are two separate acts or experiences. It is clear that in verses 4 and 5 the same thing has been expressed in two different ways.


God the Holy Spirit is not a thing or an object that can be divided into pieces or given in parts (John 3:34). He is the Divine Personality, and whenever, wherever is given, He abides in His entirety, not in bits and pieces. So, if the disciples receive the Holy Spirit once, as promised in verse 4, then what else remains to be given? If the baptism of the Holy Spirit in verse 5 is a different experience, then after receiving the Holy Spirit in its fullness, what else remains to be received?


If this notion is considered with some seriousness and attention, it becomes apparent that such teachings are a satanic ploy, to mislead people from the truth and distort the Word in such a way that man and his ego are presented to be superior to God - tantamount to the same thing that caused Lucifer to be thrown out from heaven and made him Satan. Through these false teachings, Satan, under a garb of apparent religiosity and spirituality, tries to mislead and teach man that he can control and direct God by his efforts; that he can make God a puppet in his hands.


We have seen above, that although it is clearly written that receiving the Holy Spirit and being baptized with the Holy Spirit are two different ways of saying the same thing, yet those who teach and spread these wrong teachings, instead of ‘with', by putting 'of', try to teach and show that this “baptism” is a different thing altogether, and that it is accomplished only through man's own efforts. Therefore, Christians engaged in the ministry must strive and pray for receiving it. This not only diverts their attention and time from their ministry, but also engages them in vain talk and prevents them from being useful to the Lord, by causing them to be involved in unnecessary delays about receiving a non-existent thing, instead of being involved in service and utility to the Lord. Moreover, it also puts the idea in their minds that they can compel God to do for them according to their will.


If it is said that the “baptism of the Holy Spirit” is the activation of the indwelling Holy Spirit within the believer, whom he received as soon as he is saved, it means that God's Holy Spirit, which was given by God to the believer at the time of his salvation by repentance and coming to faith in the Lord, comes and sits quietly and passively inside the believer, and then remains in this state until the believer awakens it and makes it active and functional. That is, the one who gets the work done is not the God Holy Spirit, but the man, in whom the Holy Spirit is present, controls Him, activates Him. And it's as if God has a switch on Him through which man can turn Him on or off. Whereas no such teaching about “activating” the Holy Spirit was ever given, at any time, anywhere, neither by the Lord Jesus in John chapters 14 and 16 or anywhere else, nor by the apostles and disciples who wrote the epistles; Nor is such a thing said anywhere else in the Bible. It is simply man's attempt to dominate God under the guise of spirituality through Satan’s deviousness.


If it is said that the Holy Spirit is received by all the Believers, as in Acts 2:3-4, but there are some who need some more power for their ministry, so they need another experience of the Holy Spirit, i.e., their receiving the “baptism of the Holy Spirit” is required. This also does not go along with any teaching of the Word of God. There is one Holy Spirit; His power and work are one; His behavior, care, and responsibility toward all of God's people is the same; What then is the basis for this wrong notion of the requirement of an additional or different experience? That too when no such teaching is given anywhere in the Bible.


We will see the harmful effects of these misconceptions and beliefs in the next article. If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Read the bible in a year:

  • 1 Samuel 22-24

  • Luke 12:1-31     


सोमवार, 11 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 7



हमने पिछले दो लेखों में देखा है कि बाइबल में बपतिस्मे के किसी के पापों को धोने में सक्षम होने का कोई समर्थन नहीं है। हमने इस तर्क, कि बपतिस्मा बचाता है, पापों को धोता है, और उद्धार के लिए आवश्यक है, के समर्थन में आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले पदों पर भी विचार किया। बाइबल की व्याख्या के मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए इन पदों का विश्लेषण करने पर, हमने देखा कि ये पद उद्धार के लिए बपतिस्मे की आवश्यकता का समर्थन करने के बजाय वास्तव में दिखाते हैं कि उद्धार विश्वास से, प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होने पर विश्वास करने से है, बपतिस्मे से नहीं। हमने बपतिस्मे के माध्यम से बचाए जाने के तर्क को स्वीकार करने में छिपे कुटिल निहितार्थ पर भी विचार किया, जो यह कहने के समान है कि पापों को धोने के लिए यीशु का अमूल्य रक्त जो कलवरी के क्रूस पर बहाया गया, और बपतिस्मा के लिए प्रयोग किया जाने वाला पानी समान रूप से प्रभावी हैं; क्योंकि बपतिस्मे का जल भी वही कार्य कर सकता है जिसके लिए प्रभु यीशु को स्वर्ग से नीचे उतरना पड़ा, अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा, अपना लहू बहाना पड़ा। इसलिए, इसका स्वाभाविक तात्पर्य यह है कि प्रभु का बलिदान और लहू बहाना, और एक व्यक्ति का बपतिस्मा लेना समान हैसियत, प्रभाव, और मूल्य के हैं! यह एक बिल्कुल हास्यास्पद और अस्वीकार्य विचार; लेकिन, यदि कोई पापों को धोने और बपतिस्मा द्वारा बचाए जाने के तर्क को सत्य के रूप में स्वीकार करता है, तो फिर यह कथन बपतिस्मे से पाप धोए जाने और बचाए जाने की आवश्यकता की धारणा का एक स्वाभाविक परिणाम है।

इस तर्क को स्वीकार करना कई अन्य प्रश्न भी उठाता है, जो यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यह धारणा या तो बाइबल की अन्य शिक्षाओं के विरुद्ध जाती है, या फिर बाइबल की कई अन्य शिक्षाओं के अनुरूप, उनके साथ सामंजस्य में नहीं है। इन सभी प्रश्नों का उल्लेख करना या उन पर विचार करना संभव नहीं होगा, लेकिन आज हम उनमें से कुछ को देखेंगे। उन पाठकों के लिए, जो अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं, और अभी भी मानते हैं कि पापों को धोने और बचाए जाने के लिए बपतिस्मा एक आवश्यकता है, उनसे निवेदन है कि कृपया इन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें और देखें कि क्या आप अपने स्वयं के उत्तरों से संतुष्ट हैं।
 
विचार करने के लिए कुछ प्रश्न
 
यूहन्ना 1:12-13 कहता है कि "परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।” परमेश्वर के वचन के इस भाग के अनुसार, हर कोई "जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं", वे सभी केवल उसे ग्रहण करने या उसके नाम पर विश्वास करने के कार्य से परमेश्वर की संतान बन जाते हैं; ध्यान कीजिए, यहाँ पर बपतिस्मे  का कोई उल्लेख नहीं, कोई सुझाव भी नहीं दिया गया है। अब, इस वचन के अनुसार विश्वास से परमेश्वर की बनी हुई यह संतान, यदि किसी कारण से, बपतिस्मा लेने में असमर्थ है, तो क्या उसे स्वर्ग में प्रवेश करने दिया जाएगा या नहीं? यदि नहीं, तो प्रभु में विश्वास करने या ग्रहण करने का कोई अर्थ नहीं है; यदि हाँ, तो स्वर्ग में प्रवेश करना विश्वास का कार्य है, बपतिस्मा का नहीं। तो, अब कौन सी बात सही है?

यूहन्ना 8:31-32 में "तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे। और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्‍वतंत्र करेगा।" यहाँ क्यों प्रभु यीशु ने उन लोगों को, जिन्होंने उस पर विश्वास किया था, बपतिस्मे के बारे में नहीं सिखाया और ज़ोर नहीं दिया, बल्कि उनसे उसके वचन का पालन करने के लिए कहा, इस आश्वासन के साथ कि वह वचन उन्हें मुक्त कर देगा? यदि बपतिस्मा इतना महत्वपूर्ण था, तो क्या प्रभु ने उस का उल्लेख न करके गलत किया? और उनसे केवल अपने वचन का पालन करने के लिए कहकर उन्हें धोखा दिया, यह जानते हुए कि बाद में उन लोगों को केवल उनके बपतिस्मा की स्थिति के आधार पर योग्य माना जाएगा? क्या प्रभु एक धोखेबाज और पाखंडी थे, जो उन पर विश्वास करने का दावा करने वालों के साथ इतना घटिया व्यवहार करते थे? इससे पता चलता है कि बपतिस्मे पर आधारित यह गलत धारणा प्रभु के व्यक्तित्व को कितना खराब दिखाने की क्षमता रखती है और इस तरह उस सिद्ध और पवित्र उद्धारकर्ता को गंभीर रूप से बदनाम करती है जो पाप से अनजान था, और जिसमें कोई छल नहीं था। 

यूहन्ना 4:2 "यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे।" - बपतिस्मा के महत्व की धारणा के दावे को ध्यान में रखते हुए, विचार कीजिए कि प्रभु यीशु ने स्वयं अपने अनुयायियों को बपतिस्मा क्यों नहीं दिया, वरन यह अपने शिष्यों को करने के लिए क्यों छोड़ दिया? जब उस ने उन्हें प्रचार की सेवकाइयों पर भेजा था, तब भी उसने कभी उनसे इसके विषय कोई प्रश्न नहीं किया कि क्या उन्होंने उस पर विश्वास करने वालों को बपतिस्मा दिया था कि नहीं? यदि बपतिस्मा इतना आवश्यक था, जितना उसके विषय किए गए दावे से दिखाया जाता है, तो प्रभु ने इस महत्वपूर्ण बात की अवहेलना क्यों की? बाद में भी, अपनी सांसारिक सेवकाई के अंत में, अपने शिष्यों के लिए अपने महान आदेश में (मत्ती 28:18-20), प्रभु ने कहा कि केवल वही जो पहले उसके शिष्य बने, उन्हें ही बपतिस्मा दिया जाए। उसने चेलों को यह क्यों नहीं कहा कि वे सभी को बपतिस्मा दें ताकि वे सभी बड़ी सरलता से बच जाएँ? उद्धार की सेवकाई के इतने महत्वपूर्ण और निर्णायक भाग की उपेक्षा क्यों, और वह भी स्वयं प्रभु द्वारा?

ऐसा क्यों है कि बाइबल में हमें, प्रभु के किसी भी शिष्य के बपतिस्मा लेने का कोई विवरण तो दूर, उसका कहीं पर भी एक उल्लेख तक नहीं मिलता है? न तो हम प्रेरितों और शिष्यों को उद्धार के लिए, या स्वर्ग में प्रवेश करने के लिए, अपने स्वयं के बपतिस्मे की ओर संकेत करते हुए इसके विषय प्रचार और शिक्षा देते हुए देखते हैं; न ही हम कभी उन्हें अपने जीवन के उदाहरणों के माध्यम से इसके महत्व पर बल देते हुए पाते हैं; ऐसा क्यों? यदि बपतिस्मा वास्तव में इतना आवश्यक था, तो क्या उनके लिए यह भला और सहज नहीं होता कि वे इसके बारे में अपनी गवाही का उपयोग इसे सिखाने और इसकी आवश्यकता पर ज़ोर देने के लिए करते? किन्तु कहीं पर भी किसी भी शिष्य या प्रेरित ने ऐसा नहीं किया। 

1 कुरिन्थियों 1:13-16 में, पौलुस अपनी सेवकाई में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में लिखता है; और जैसा कि इन पदों से स्पष्ट है, उसके लिए सुसमाचार का प्रचार करना, उसके द्वारा लोगों को बपतिस्मा देने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण था। इसलिए, प्रश्न उठता है, यदि बपतिस्मा लेना उतना ही महत्वपूर्ण होता जितना कि लोगों को मसीह यीशु में विश्वास में लाने और उद्धार के लिए परमेश्वर के वचन का स्वीकार करना, तो क्या पौलुस ने लोगों को बपतिस्मा देने की ऐसी उपेक्षा की होती? तब क्या वह बपतिस्मा देने के लिए उतना ही जोशीला नहीं होता, जितना वह परमेश्वर के वचन का प्रचार करने के लिए था? यदि लोगों को बचाए जाने के लिए बपतिस्मे का कोई महत्व था, तो क्यों वह इतना स्पष्ट और निर्भीक होकर कह रहा था कि वह बपतिस्मा नहीं दे रहा है, और पूरे विश्वास के साथ कह रहा है कि प्रभु ने उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा था? अपनी पूरी सेवकाई में बपतिस्मे पर ज़ोर देने की पौलुस की उपेक्षा, और इसके लिए उसे कभी कोई पछतावा नहीं होने का, बपतिस्मे से संबंधित इस गलत धारणा के साथ कोई कैसे सामंजस्य बैठा सकता है?

प्रेरितों के काम 19:1-6, विशेष रूप से पद 4 में कहा गया है कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने हालांकि पश्चाताप करने वालों को मन-फिराव का बपतिस्मा दिया, लेकिन बपतिस्मा लेने के लिए उसके पास आने वाले लोगों से साथ ही यह आग्रह भी किया कि एक बार प्रभु के प्रकट हो जाने पर वे उस पर विश्वास करें। बचाने के लिए बपतिस्मे की अपर्याप्तता, और बपतिस्मे की बजाए विश्वास द्वारा उद्धार पर बल देने का पवित्र शास्त्र से यह एक बहुत ही स्पष्ट कथन है - बपतिस्मा लेने वालों को भी प्रभु यीशु पर विश्वास करना था। कृपया इस बात को ध्यान में रखते हुए ही विश्वास और बपतिस्मा के परस्पर महत्व पर अपने विचार तय करें।

बपतिस्मा - शिशु/बच्चे का हो या वयस्क का, एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में, दुनिया भर में सभी चर्चों में किया जाता रहा है, और किया जा भी रहा है; और कई डिनॉमिनेशंस में, शिशु/बाल बपतिस्मा के बाद, जब वह युवा हो जाता है, तो एक दृढ़ीकरण/confirmation भी किया जाता है । लेकिन क्या इस अनुष्ठानात्मक बपतिस्मा लेने वालों और दृढ़ीकरण/confirmation किए गए लोगों के जीवन और जीवन शैली में इससे कोई आत्मिक बदलाव आया है? दुनिया भर में ऐसे अनुष्ठानात्मक बपतिस्मे के स्पष्ट परिणाम केवल यही दिखाते हैं कि बपतिस्मा व्यक्ति के जीवन में पापों के लिए कोई पश्चाताप या घृणा नहीं लाता है। जब ऐसा व्यक्ति अपने पापों का पश्चाताप करता है, प्रभु यीशु को अपने उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करता है और उसे अपना जीवन समर्पित करता है, तभी उसका जीवन बदलना शुरू होता है, न कि उसके द्वारा लिए गए बपतिस्मे से। तो, इस प्रतिदिन के अनुभव के आधार पर हम क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? क्या आवश्यक है - पश्चाताप और प्रभु में विश्वास करना, या बिना मन फिराए उसके नाम पर बपतिस्मा ले लेना? वह जो वास्तव में एक व्यक्ति के जीवन और अनन्त जीवन को बदलने में प्रभावशाली है - वह बपतिस्मा है, या प्रभु यीशु में विश्वास और समर्पण करना?

प्रभु यीशु के साथ ही क्रूस पर चढ़ाया गया वह डाकू जिसने पश्चाताप किया और प्रभु यीशु से प्रार्थना की, उसे स्वयं प्रभु यीशु द्वारा, बिना बपतिस्मा लिए स्वर्ग में प्रभु के साथ रहने का तत्काल आश्वासन दिया गया था। तो अब बिना बपतिस्मा लिए वह डाकू कहाँ गया - स्वर्ग में या नरक में? यदि वह स्वर्ग में प्रभु के साथ रहने के लिए गया, तो बपतिस्मा उतना आवश्यक नहीं है जितना आप इसे बना रहे हैं; यदि वह स्वर्ग में नहीं गया था जैसा कि उसे आश्वासन दिया गया था, तो प्रभु ने उसे झूठा आश्वासन दिया, और एक मरने वाले को धोखा दिया। यह उदाहरण बपतिस्मे की अनिवार्यता को कैसा दिखाता है? यदि एक पापी पश्चाताप और विश्वास के द्वारा स्वर्ग में प्रवेश कर सकता है, तो अन्य सभी ऐसा क्यों नहीं कर सकते? क्या आप देख सकते हैं कि कैसे आपका बाइबल की बातों के प्रतिकूल रुख विश्वासियों में एक मतभेद और असमंजस की स्थिति, तथा उनके हृदयों में परमेश्वर के वचन पर संदेह पैदा करता है?

यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए। 
 
यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
एक साल में बाइबल पढ़ें:
  • 1 शमूएल 17-18
  • लूका 11:1-28

 *********************************************************




We have seen in the previous two articles that there is no Biblical support for baptism being capable of washing away anyone’s sins. We also considered the verses commonly used in support of the argument that baptism saves, washes away sins, and is necessary for salvation. On analyzing these verses while keeping in mind the basic principles of Biblical interpretation, we saw that these verses instead of supporting the necessity of baptism for salvation, actually show that salvation is by faith, by believing on the Lord Jesus, and not by baptism. We also considered the devious implication of accepting the argument of getting saved through baptism, that it is tantamount to saying that the priceless blood of Jesus shed on the Cross of Calvary for the washing away of sins, and waters of baptism are equivalent. Since the waters of baptism can also accomplish the same for which Lord Jesus had to come down from heaven, sacrifice His life, shed His blood. Therefore, the implication is that the Lord’s sacrifice and shedding of blood, and a person’s getting baptized are of similar status and value! An absolutely ludicrous and unacceptable thought; but one that is a natural outcome if one accepts as true the argument of washing away of sins and getting saved by baptism.

Accepting this argument also raises many questions, which clearly show that this argument either goes against, or does not harmonize with many other Biblical teachings. It will not be possible to mention or look up all the questions, but we will mention a few of them. For those readers, who still are not convinced, and still believe that baptism is a requirement for washing away of sins and getting saved, please try and answer these questions, and see if you are satisfied by your own answers.


Some Questions to Ponder


John 1:12-13 states that “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God.” As per this portion of God’s Word, everyone who “believes in His name” (no mention of baptism, no suggestion either) becomes a child of God simply by the act of receiving Him or believing in His name. Now, if for some reason, this child of God by faith, is unable to get baptized, will he be allowed to enter heaven or not? If not, then it makes no sense in believing in or receiving the Lord; if yes, then entering heaven is a function of faith, not baptism. So, which is it?


In John 8:31-32 “Then Jesus said to those Jews who believed Him, "If you abide in My word, you are My disciples indeed. And you shall know the truth, and the truth shall make you free."” Why did the Lord Jesus not teach and emphasize about baptism instead of asking those who believed on Him to abide in His Word, which would then set them free? If baptism was so important, then did the Lord do wrong in not mentioning it to them, and only asked them to abide in His Word, whereas they would later be judged worthy only on the basis of their baptismal status? Was the Lord a charlatan and hypocrite to so shabbily treat those who claimed faith in Him? This shows how poorly a misplaced stand on baptism reflects on the persona of the Lord and thereby severely denigrates the one who knew no sin and in whom was no guile?


John 4:2 “though Jesus Himself did not baptize, but His disciples” – in light of the claimed importance of baptism, why did the Lord Jesus not baptize Himself, leaving it for His disciples to do so? Nor did He ever question them whether or not they had baptized those who believed, when He sent them on outreach ministries? Even later, at the end of His earthly ministry, in His Great Commission to His disciples (Matthew 28:18-20), the Lord asked that only those who first became His disciples should be baptized. Why did He not tell the disciples baptize everyone so that they are saved? Why this neglect of such an important and decisive part of the ministry, and that too by the Lord Himself?


Why is it that in the Bible we do not find even a mention, let alone any details of any of the Lord’s disciples being baptized? Neither do we find the apostles and disciples alluding to their own baptism for salvation, or for entering heaven; nor do we ever find them emphasizing on its importance through examples of their lives? If baptism was indeed so necessary, wouldn’t it have been good for them to use their own testimony regarding it to teach and emphasize its necessity?


In 1 Corinthians 1:13-16, Paul speaks about his priorities in his ministry; and as is apparent from these verses, to him, his preaching the gospel was far more important than his baptizing people. Therefore, the question arises, had baptism been even just as important as preaching God’s Word for bringing people to faith in Christ Jesus and for salvation, would Paul have neglected baptizing people? Would he not have been as zealous for baptizing as he was for preaching God’s Word? If baptism had any importance for the people getting saved, would he have been so forthright in stating his not baptizing, and about confidently saying that the Lord had not sent him to baptize? How does one explain Paul’s neglect of emphasizing baptism throughout his ministry, and never having any remorse for it?


Acts 19:1-6, especially vs.4 says that John the Baptist though baptizing a baptism of repentance, urged those coming to him for baptism to believe in the Lord once He was manifested. This is a very clear statement from the Scripture of the insufficiency of baptism to save, and of emphasizing faith over baptism – those baptized had also to believe on the Lord Jesus. Your thoughts and explanations on the relative importance of faith and baptism in view of this passage, please.


Baptism – infant/child or adult, as a liturgical procedure, has been and is being carried out in denominational churches all over the world, and in many denominations, after infant/child baptism a confirmation too is done when the person becomes a youth. But has this ritual baptism brought about any significant change in the life and habits of those been baptized and / or confirmed? The evident results of such baptisms the world over only go to show that baptism does not bring any repentance or abhorrence for sins in the person’s life. It is only when such a person repents of his sins, accepts the Lord Jesus as his Savior and submits his life to Him that his life begins to change. So, based on this everyday experience what conclusions can we draw? What is necessary – repentance and faith in the Lord or being baptized in His name? Which is actually efficacious in changing a person’s life and eternal destiny – baptism or faith in the Lord Jesus?


The thief on the cross who repented and prayed to the Lord Jesus was granted an immediate assurance of being with the Lord in paradise, by the Lord Jesus Himself, without being baptized. Where did the thief go – to paradise or to hell? If he went to be with the Lord in paradise, then baptism is not as essential as you are making it out to be; if he did not go into paradise as had been assured to him, then the Lord gave a false assurance, was a liar, and deceived a dying person. Where does this leave the essentiality of baptism? If one sinner can enter heaven through repentance and faith, why can’t all others do so? Can you see how your unbiblical stand brings about a schism in the body of Believers and a doubt on God’s Word into their hearts?


If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 17-18

  • Luke 11:1-28




रविवार, 10 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 6



पिछले लेख में हमने बाइबल की बातों की सही व्याख्या करने में सहायक कुछ अनिवार्य मूल सिद्धांतों: हर बात को उसके संदर्भ में लेना, उस बात से संबंधित अन्य पदों के साथ लेना, उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ लेना, और उस बात को उसके उस अर्थ के साथ समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था, को अपने समक्ष लिया था। साथ ही हमने यह भी ध्यान किया था कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है; इसलिए हर बात केवल उसके शब्दार्थ में ही नहीं, संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझनी भी आवश्यक होती है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो गलत व्याख्या और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के कारण ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं। 


फिर इन सिद्धांतों के आधार पर हमने बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत आम धारणा, कि उद्धार के लिए बपतिस्मा भी आवश्यक है, उद्धार बपतिस्मे के बिना नहीं है के समर्थन में प्रयोग होने वाले दो पदों, प्रेरितों 2:38, और प्रेरितों 22:16 का विश्लेषण किया था। उपरोक्त सिद्धांतों के आधार पर किए गए इन पदों के सही विश्लेषण के द्वारा हम समझने पाए थे कि ये दोनों पद, इनके विषय प्रचलित आम धारणा के विपरीत, उद्धार के लिए बपतिस्मा लेने की अनिवार्यता अथवा आवश्यकता की पुष्टि नहीं करते हैं। आज हम इस तर्क के लिए प्रयोग किए जाने वाले एक और पद, 1 पतरस 3:21 का विश्लेषण भी उपरोक्त सिद्धांतों के अनुसार करेंगे, और उसके बाद पापों के धोए जाने से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण, किन्तु सामान्यतः अनदेखा किए जाने वाले बाइबल के तथ्य पर भी विचार करेंगे। 

  

क्या उद्धार के लिए बपतिस्मा आवश्यक है? (2)

 

एक और पद जिसका इसी प्रकार से गलत व्याख्या के साथ दुरुपयोग किया जाता है, वह है, 1 पतरस 3:21 “और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; (उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है)” है। इस पद से भी पहली झलक में लोग यही अर्थ लेते हैं कि बपतिस्मे द्वारा बचाए जाते हैं। किन्तु इस पद के वाक्यों को भी ध्यान से, और उसके संदर्भ में देखने से यह प्रकट हो जाता है कि इस पद का यह अर्थ नहीं है। 


इस पद का पहला वाक्य, इससे ठीक पहले के 20 पद को उदाहरण के समान लेते हुए, नूह के समय की जल-प्रलय और आठ लोगों के उससे बचाए जाने को एक प्ररूप के समान लेता है। वे आठ लोग बिना सुरक्षा के साधन को लिए, पानी में चले जाने के द्वारा नहीं बच गए थे। वे केवल नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में चले जाने के द्वारा बचे थे। वे स्वयं जल पर तैरते नहीं रहे थे, वरन वह जहाज़ जिसमें वे थे, वह जल पर तैर रहा था, और उन्हें सुरक्षित रखे हुए था। नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में उनकी सुरक्षा और देखभाल, उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह में आ जाने से, विनाश से लोगों के बचाए जाने का प्रतीक या प्ररूप है। विनाश करने वाले जल-प्रलय के समय में भी उस जहाज़ में नूह और उसके परिवार का सुरक्षित बने रहना, नूह और उसके परिवार द्वारा कही जा रही बात के सही होने की गवाही थी। इसी प्रकार से बपतिस्मा भी संसार के सामने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा आ जाने से मिलने वाले बचाव या उद्धार और सुरक्षा की गवाही है (रोमियों 8:1)। इससे, अब यह प्रकट है कि बचाने या उद्धार देने वाला बपतिस्मा नहीं है, वरन बपतिस्मा तो नूह और उसके परिवार की गवाही के प्ररूप के समान वर्तमान संसार के लिए प्रभु यीशु में होने से बचाए जाने की गवाही है। जबकि बचाने वाला या उद्धार देने वाला तो प्रभु यीशु मसीह है। बपतिस्मा तो प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के द्वारा लोगों के उद्धार पाने या बचाए जाने की गवाही है। पुनरुत्थान से अभिप्राय, उसके सभी अर्थों और महत्व सहित, मसीह के मारे जाने और गाड़े जाने से भी है।  


और यही बात बाइबल के अन्य स्थानों पर भी कही गई है कि बपतिस्मा केवल उद्धार पाए हुए व्यक्ति के द्वारा उन के पापों से बचा लिए जाने की दी जाने वाली गवाही है। जिससे कि लोग इस बात का गलत अर्थ न निकालें, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस तुरंत ही, अगले ही वाक्य में, बपतिस्मे द्वारा तो केवल शरीर के मैल को दूर किए जाने, किन्तु परमेश्वर के वश में होने से आत्मा के शुद्ध किए जाने के बीच अंतर कह देता है। उस समय, पतरस और अन्य शिष्यों के लिए तो बपतिस्मा केवल डुबकी का बपतिस्मा ही था; इसीलिए वह लिखता है कि बपतिस्मे के लिए पानी में डुबकी लेना शरीर के मैल को तो दूर कर सकता है, किन्तु आत्मा का मैल परमेश्वर के वश में हो जाने से ही दूर होता है।


अब एक बहुत महत्वपूर्ण बात पर ध्यान दीजिए; वचन में कहीं नहीं आया है कि कोई भी जल किसी के पापों को धो डालता है, या पापों से शुद्ध करता है। चाहे पुराने नियम में हो या नए नियम में, बाइबल के अनुसार पापों के निवारण के लिए लहू बहाया जाना अनिवार्य है “और व्यवस्था के अनुसार प्रायः सब वस्तुएं लहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं; और बिना लहू बहाए क्षमा नहीं होती” (इब्रानियों 9:22)। 1 यूहन्ना 1:7 में लिखा है, “पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।” और प्रकाशितवाक्य 1:5 में लिखा है “और यीशु मसीह की ओर से, जो विश्वासयोग्य साक्षी और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का हाकिम है, तुम्हें अनुग्रह और शान्‍ति मिलती रहे: जो हम से प्रेम रखता है, और जिसने अपने लहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है।” यदि बपतिस्मे के जल से पाप धुल सकते, तो फिर प्रभु यीशु को अपना लहू क्यों बहाना पड़ता? यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला भी तो पश्चाताप करने वालों को मन फिराव का बपतिस्मा दे ही रहा था (मत्ती 1:1-11)। प्रभु परमेश्वर उसे ही और अधिक प्रभावी तथा कार्यकारी कर देता, और प्रभु यीशु को लहू बहाने की कोई आवश्यकता ही नहीं होती! पाप की समस्या का बहुत सहज और सरल समाधान हो जाता। 


जब हमारे पापों को धोने के लिए प्रभु यीशु मसीह को अपना निष्पाप, अमूल्य लहू बहाना ही पड़ा, तो क्या हम बपतिस्मे के लिए प्रयोग किए जाने वाले संसार के नदी, तालाबों, आदि के जल को प्रभु यीशु मसीह के लहू के समान प्रभावी और कार्यकारी समझने और बताने की हिमाकत कर सकते हैं; उसका ऐसा अपमान कर सकते हैं? हम यह कैसे, किस आधार पर, कह सकते है कि पापों को धो डालने और हमें पापों से शुद्ध करने का जो काम प्रभु यीशु मसीह का अमूल्य लहू करता है, वही संसार के नदी, तालाबों का जल भी कर देता है? क्योंकि यह कहना कि बपतिस्मे से पाप धुलते हैं और उद्धार मिलता है, बपतिस्मे को प्रभु यीशु के बलिदान और लहू बहाए जाने के समतुल्य बना देता है। 


अब, क्या आप इस उद्धार के लिए बपतिस्मे की आवश्यकता की भ्रष्ट बात में छुपे शैतान के कुटिल झूठ और भ्रम को समझ रहे हैं? कृपया प्रभु यीशु के बलिदान और उसके अमूल्य लहू बहाने को इस प्रकार तुच्छ दिखाने की इस गलती में कदापि न पड़ें, इसका परिणाम बहुत भयानक है: “जब कि मूसा की व्यवस्था का न मानने वाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है। तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिसने परमेश्वर के पुत्र को पांवों से रौंदा, और वाचा के लहू को जिस के द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना है, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया” (इब्रानियों 10:28-29)।


यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 15-16    

  • लूका 10:25-42     


******************************************************************



In the previous article, we looked at some essential fundamental principles that help to interpret the statements of the Bible correctly. These are: to consider everything in its context, to always consider along with other verses related to that matter, to always consider along with other relevant Bible teachings, and to always consider understanding it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said or written. We also noted that the Bible too uses figurative language, as is usual in normal conversation and use of language. Therefore, it is necessary to understand everything not only in its literal meaning, but also in its implied meaning or connotation, according to the context. If these basic principles are not taken care of, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand Biblical statements; And because of these mistakes, there are misinterpretations and wrong teachings that are made and taught.


Then, based on these principles, we analyzed two verses, Acts 2:38, and Acts 22:16, that are very often used to support a very common but erroneous belief that baptism is necessary for salvation, that salvation without baptism is not possible. Through a proper analysis of these verses based on the above principles, we were able to understand that both these verses, contrary to popular belief about them, do not affirm the compulsion or necessity of baptism for salvation. Today we will also analyze another verse used for this argument, 1 Peter 3:21, in accordance with the above principles, and then look at a very important, but commonly overlooked Biblical fact about the washing away of sins. 


Is Baptism Necessary for Salvation? (2)

 

Another verse that is similarly misused because of its misinterpretation is 1 Peter 3:21 “There is also an antitype which now saves us--baptism (not the removal of the filth of the flesh, but the answer of a good conscience toward God), through the resurrection of Jesus Christ". From this verse also at first glance people assume the meaning that they are saved by baptism. But by looking at the sentences of this verse carefully, and in their context, it becomes apparent that this verse does not mean this.


The first sentence of this verse, using the immediately preceding verse 20 as an illustration, takes the flood of Noah's time and the rescue of eight people mentioned in it, as an antitype, meaning, an earlier type or symbol. Those eight people did not survive by going into the water without a security mechanism; but only survived by getting into the ark built by Noah. It was the ark, not they themselves, which floated on the water and kept them safe. Their safety and security in the ark built by Noah is a representation of the protection and security from eternal destruction in the Lord Jesus Christ the Savior. The destroying flood and the safe presence of Noah and his family in the saving ark served to confirm Noah’s testimony; of what he had been foretelling the people of the world. Similarly, baptism also is before the world as a testimony of the people being saved by coming into faith in the Lord Jesus Christ (Romans 8:1). It now is evident that in this verse baptism is not the saving agent, but the equivalence of the ‘antitype’ - the testimony of Noah and his family. Whereas the one who saves is the Lord Jesus Christ. Baptism is just a testimony of being saved through the resurrection of Christ. The resurrection also alluding to Christ’s death with all its meanings and significance, and burial as well.

And the same thing, that baptism is only the testimony given by a saved person of the salvation from his sins, is said in other places in the Bible too. So that people may not misinterpret this, Peter, led by the Holy Spirit, immediately, in the sentence, said that by baptism only the filth of the body may be cleansed, but the purification of the soul is only by having a good conscience towards God. At that time, for Peter and the other disciples, baptism was simply baptism of immersion. That is why he writes that taking a dip in water for baptism can only remove the filth of the body, but the filth of the soul is removed only by being under the control of God.

Now pay attention to one very important thing; nowhere in the Scriptures is it ever mentioned or implied that any water can wash away one's sins, or purify one from sins. Whether in the Old Testament or the New Testament, according to the Bible, the shedding of blood is necessary for the remission of sins “And according to the law almost all things are purified with blood, and without shedding of blood there is no remission” (Hebrews 9:22). It is written in 1 John 1:7, “But if we walk in the light as He is in the light, we have fellowship with one another, and the blood of Jesus Christ His Son cleanses us from all sin." And, Revelation 1:5 says, and from Jesus Christ, the faithful witness, the firstborn from the dead, and the ruler over the kings of the earth. To Him who loved us and washed us from our sins in His own blood.If the water of baptism could wash away sins, then why would the Lord Jesus have to shed His blood? John the Baptist was already baptizing those who repented with the baptism of repentance (Matthew 1:1-11). The Lord God could have made it more effective and applicable, and the Lord Jesus would have had no need to shed His priceless blood! That would have been a very simple and easy solution to the problem of sin.


Since the Lord Jesus Christ had to shed His sinless, priceless blood to wash away our sins, how can we then say that the waters of the world's rivers, ponds, etc. used for baptism are as effective as the priceless blood of the Lord Jesus Christ? Can we dare to treat His blood so lightly and thereby insult Him like that? How, on what basis, can we say that like the priceless blood of Lord Jesus Christ, which washes away our sins and cleanses us from sins, the water of the rivers and ponds of the world can also do the same? Because to say that baptism washes away sins and brings salvation, equates baptism and the water of baptism to the sacrifice and shed of blood of the Lord Jesus.


Now, do you understand the devious, derogatory lies and deception of Satan hidden in this corrupt matter of justifying salvation by baptism? Please do not fall into this mistake of despising the sacrifice of the Lord Jesus and the shedding of His priceless blood, the consequences are so severe: “Anyone who has rejected Moses' law dies without mercy on the testimony of two or three witnesses. Of how much worse punishment, do you suppose, will he be thought worthy who has trampled the Son of God underfoot, counted the blood of the covenant by which he was sanctified a common thing, and insulted the Spirit of grace?" (Hebrews 10:28-29).



If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 15-16

  • Luke 10:25-42