ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – पुराने नियम का आधार (24) / The Holy Communion - The OT Foundation (24)

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - पवित्र शास्त्र को प्रमाणित एवं पुष्टि करते हैं 

हम निर्गमन 12 अध्याय और उसमें दिए गए प्रभु भोज के प्ररूप, फसह, से संबंधित शिक्षाओं के अंत पर आ गए हैं। आज हम इस अध्याय से एक और पद को देखेंगे, जो एक बार फिर उन बातों की जो हम फसह तथा प्रभु भोज के बारे में सीखते आ रहे हैं, पुनः पुष्टि करता है। यह है पद 46, जो बलिदान के मेमने के साथ दो बातें करना वर्जित करता है - पहले तो उसके माँस को उस घर के बाहर ले जाना जहां पर उसे बलि किया गया था, और दूसरे यह कि मेमने की कोई भी हड्डी न तोड़ी जाए। जब हम इस पद को उसके संदर्भ में उससे पहले के पदों के साथ देखते हैं, तो हम पाते हैं कि घर के दासों, मजदूरों, और किसी परदेशी को फसह में भाग लेना मना था, जब तक कि वे पहले अब्राहम के साथ बाँधी गई परमेश्वर की वाचा के अधीन आकर खतना नहीं करवा लेते, जैसा कि हम पिछले लेख में देख चुके हैं। सामान्य रीति से, उस समय में, घर के दास अथवा मज़दूर “परिवार” के सदस्य समझे जाते थे, यद्यपि उनके वे अधिकार और विशेषाधिकार नहीं होते थे जो परिवार में जन्म लेने वाली संतान के होते थे। ऐसे “सदस्यों” को फसह में भाग लेने से मना करने का अभिप्राय यही है कि जो कोई ऊपरी तौर पर या परिस्थिति के अनुसार “परिवार” से जुड़ा है, किन्तु वास्तव में और घनिष्ठता से परिवार का अंग नहीं है, उन्हें परिवार के समान फसह खाने का अधिकार नहीं है। इससे, हम प्रभु भोज के बारे में एक बार फिर यह सीख सकते हैं, जिसे हम पहले भी देखते और कहते चले आ रहे हैं, कि प्रभु यीशु के साथ एक औपचारिक या ऊपरी रीति से संबंध रखने वालों को, अर्थात, उन्हें जो प्रभु यीशु मसीह के साथ एक प्रतिबद्धता, समर्पण के व्यक्तिगत संबंध में नहीं आए हैं, किन्तु उसके साथ केवल अपने डिनॉमिनेशन की कुछ रीतियों और प्रथाओं के द्वारा, धर्म संबंधी औपचारिकताओं और निर्देशों को निभाने के द्वारा जुड़े हैं, उन्हें परमेश्वर अपने वचन के द्वारा प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए अनुमति नहीं देता है। फसह और प्रभु की मेज़ उन्हीं के लिए है जो वास्तव में प्रभु के लोग हैं, उनके लिए जिन्हें कोई मनुष्य नहीं, वरन स्वयं परमेश्वर अपने मानकों के आधार पर, अपने लोग स्वीकार करता है।

पद 46 पर आते हैं, पद का आरंभ इस निर्देश के साथ होता है कि जो मेमना जिस घर के लिए बलिदान किया गया, उसका खाना भी उसी घर ही में हो। इसके बाद निर्देश दिए गए हैं कि उसके माँस को बाहर न ले जाया जाए। इससे पहले, पद 21-24 में, परमेश्वर यहोवा ने इस्राएलियों को यह निर्देश दिया था कि मेमने को बलिदान करने और उसके लहू को दरवाजों के अलंगों और चौखटों पर लगाने के बाद, उस घर से कोई भी फिर प्रातः होने तक घर से बाहर न निकले (पद 22)। बाहर, अंधकार में मारने वाला अपना काम कर रहा होगा, जितने घरों पर बलि किए हुए मेमने का लहू नहीं लगा होगा उनके पहिलौठों को मार रहा होगा। पद 46 इसमें यह भी जोड़ देता है कि मेमने का माँस भी उस घर से बाहर नहीं जाना था। प्रतीक के रूप में, इस निर्देश का नए नियम में तात्पर्य है कि वह व्यक्ति जो एक बार परमेश्वर के घराने में आ गया है, उसे फिर अपने साथ प्रभु यीशु मसीह को लिए हुए, लौट कर संसार में, पाप के अंधकार में नहीं जाना है। प्रेरित पौलुस ने, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए  गलातिया के मसीही विश्वासियों को डाँट लगाते हुए लिखा (गलातियों 4:7-11), कि अब ‘दास’ से उठाकर ‘पुत्र’ का दर्जा दिए जाने के बाद, अर्थात, अब परमेश्वर के परिवार के पूर्ण सदस्य बन जाने के बाद “उन निर्बल और निकम्मी आदि-शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिन के तुम दोबारा दास होना चाहते हो?” (पद 4:9), क्योंकि इस प्रकार से वे लोग प्रभु यीशु के कार्य और पौलुस के परिश्रम को व्यर्थ करते हैं। इसी प्रकार से कुलुस्सियों को लिखी पत्री के 2 अध्याय में पौलुस उन से कहता है कि वे मसीह में परिपूर्ण कर दिए गए हैं, क्रूस पर उसके बलिदान के द्वारा, और अब किसी भी व्यवस्था या मनुष्यों के बनाए हुए किसी भी विधि-विधान की अधीनता में नहीं हैं। अब उन्हें केवल मसीह में बने रहना और उसी में बढ़ते जाना है, बजाए वापस मुड़कर संसार की बातों में जाने के, जिनमें “गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक योगाभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इन से कुछ भी लाभ नहीं होता” (पद 2:23)। फसह के निर्देश, नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों से की गई आशा और उनके लिए दिए जाने वाले निर्देशों का पूर्वाभास हैं।

निर्गमन 12:46 में जो दूसरी बात वर्जित की गई थी, वह थी बलि के मेमने की हड्डी को तोड़ना। अधिकांश व्याख्याकर्ता इसे यह कहकर समझाते हैं कि क्योंकि बलि के मेमने को फुर्ती से खाने का निर्देश था (12:11), इसलिए उसे खाने वालों के पास उसकी हड्डियों को तोड़कर हड्डियों के अन्दर के गूदे तक पहुँचने का समय नहीं था। उन्हें हड्डियों और न खाए हुए भागों को जला देना था और जैसे ही आवाज आए, तुरंत ही निकल जाने के लिए तैयार रहना था। कारण चाहे जो भी रहा हो, यह परमेश्वर के बलि के मेमने, प्रभु यीशु के लिए एक भविष्यवाणी थी। क्योंकि उस समय की सामान्य रीति के अनुसार, क्रूस पर चढ़ाए गए लोगों की टांगें कुछ समय के बाद तोड़ दी जाती थीं, किन्तु प्रभु यीशु की कोई भी हड्डी नहीं तोड़ी गई। यूहन्ना ने इस बात को मसीहा संबंधी भविष्यवाणी (निर्गमन 12:46, गिनती 9:12; भजन 34:20) की पूर्ति के लिए विशेष रीति से लिखा है (यूहन्ना 19:33, 36)। एक बार फिर हम पवित्र शास्त्र की अद्भुत सच्चाई और खराई को देखते हैं, सदियों के अंतर से कही गई बातें, उनका समय आने पर बिल्कुल सटीक पूरी हुई हैं।

हम इन बातों से प्रभु भोज के बारे में जो सीखते हैं वह है कि जो भी फसह अथवा प्रभु भोज में भाग लेते हैं, उन्हें परमेश्वर के प्रतिबद्ध, समर्पित जन होना अनिवार्य है, वे लोग जिन्हें परमेश्वर ने अपने मानकों के आधार पर अपने लोग स्वीकार किया है; न कि वे जो यह समझ लेते हैं कि वे परमेश्वर के घराने के हैं, किन्तु वास्तव में हैं नहीं। जो भी परमेश्वर के घराने का जन बन जाता है, उसे फिर अपने आप को संसार और सांसारिकता की बातों से अलग रखना है, और फिर से संसार के साथ समझौते का जीवन जीने के लिए संसार में नहीं लौटना है। क्योंकि पवित्र शास्त्र कभी गलत नहीं होता है, बिल्कुल खरा और सही है, इसलिए एक मसीही विश्वासी के जीवन में उसका प्राथमिक स्थान होना चाहिए (यूहन्ना 14:21, 23; 2 तिमुथियुस 3:16-17)।

अब हम नए नियम की ओर चलेंगे, और देखेंगे कि अब तक जो हमने पुराने नियम से, निर्गमन 12 से देखा और सीखा है वह नए नियम की बातों पर कैसे लागू होता है, कैसे उनके साथ जाता है।  हम देखेंगे कि अभी तक जो निर्गमन 12 से हमने देखा और सीखा है वह केवल मन-गढ़ंत बातें या अटकलें लगाना नहीं है, परंतु परमेश्वर के वचन के ठोस, अपरिवर्तनीय तथ्य हैं; उस वचन के जो कभी नहीं बदलता है, न जिसमें कभी विरोधाभास आता है, यद्यपि उसकी बातें भिन्न सदियों में लिखी गई हों।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • हबक्कूक 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 15     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Prove & Affirm the Scriptures 

  As we draw to the end of Exodus 12 and its teachings related to the Passover, the antecedent of the Holy Communion, we will look at one more verse from this chapter, that again reaffirms what we have been seeing and learning about the Passover and through it about the Holy Communion. This is verse 46, that forbids doing two things to the sacrificial lamb - one is carrying its flesh outside the house where it had been sacrificed, and the second being breaking any of the bones of that lamb. When we see this verse in its context of the preceding verses, we see that servants of the house, whether bought or hired, and any sojourner, i.e., a person passing through the area, and not a member of the family, were forbidden from partaking the Passover, unless and until they came under God’s covenant with Abraham, and were circumcised, as we have seen in the last article. Generally speaking, at that time, the servants of the household were considered as part of the family, although not with the same rights and privileges as one born into the family. The forbidding of these “members” of the family indicates that those who were casually or circumstantially part of the household, but were actually not an intimate part of the family, they too had no right to partake of the Passover. From this, for the Holy Communion, we can once again infer, what we have been seeing and saying all along, that no one casually associated with the Lord Jesus, i.e., one who has not come into a committed and a personal relationship with the Lord Jesus, but is associated with Him only because of having gone through some denominational rites and rituals, through some religious formalities and procedures, is not permitted by the Lord God through His Word to participate in the Lord’s Table. The Passover, and the Lord’s Table are only for the actual people of God, those whom not any man, but God accepts as His own, based on His criteria.

Coming to verse 46, the verse starts with the instruction that the lamb, sacrificed for one household (12:3-4), has to be eaten within that household. It is followed up with the instruction of not carrying its flesh outside. Earlier, in verses 21-24, the Lord God had instructed the Israelites that after sacrificing the lamb and applying its blood to the door-posts and lintels of the house, no one from the household was to go out till the morning (v. 22); outside, in the darkness the “destroyer” would be at work, bringing death to the firstborns in the houses not covered with the blood of the sacrificial lamb. Verse 46 adds to this that the flesh of the lamb was not to be taken out of the house. Symbolically, the New Testament application of this instruction indicates that the person who has come into the household of God, is not to go out back into the world, into the darkness of sin, carrying the Lord Jesus there with Him. The Apostle Paul, writing through the holy Spirit of God admonishes the Galatian Believers, in Galatians 4:7-11, that having been elevated from being a ‘slave’ to being a ‘son, i.e., having become a full-fledged member of God’s household, why were they turning back to the “weak and beggarly elements, to which you desire again to be in bondage?” (4:9),  thereby rendering vain the work of the Lord Jesus and the labor of Paul amongst them. Similarly, writing to the Colossian Believers, Paul says to them in Colossians chapter 2 that they have been made complete in Christ, through His sacrifice on the Cross, and are no longer under any law or man-made ordinance. Now, all they have to do is remain in Christ and grow in Him, instead of turning back again to the ways of the world, which “have an appearance of wisdom in self-imposed religion, false humility, and neglect of the body, but are of no value against the indulgence of the flesh” (2:23). The instructions of the Passover foreshadow the expectations and instructions for the Born-Again Christian Believers.

In Exodus 12:46, the second thing that was forbidden was the breaking of the bones of the sacrificial lamb. Most of the Commentators have explained this on the grounds that since the sacrificial lamb was to be eaten in haste (12:11), therefore, there was no time for those eating it to break the bones to get to the marrow in the bones. They had to burn the bones along with the other un-eaten parts, and be ready to depart as soon as the call to do so came. Whatever be the reason, it was a prophetic statement for the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God, for unlike the common practice of breaking the legs of those crucified, none of the bones of the Lord were broken. John has specifically recorded this (John 19:33, 36) as the fulfillment of the prophesy about the Messiah, stated in the Scriptures (Exodus 12:46, Numbers 9:12; Psalm 34:20). Once again, we see the amazing accuracy of the Scriptures, things stated centuries apart, but accurately fulfilled when their time came.

What we learn related to the Holy Communion from these is that participating in the Passover and the Holy Communion is only for God’s actual, committed people, whom God has accepted on the basis of His own criteria; and not those who assume themselves to be of the household of God, but actually are not. The person who becomes a part of God’s household, has to remain separate from the world, and not go back to living in a state of compromise with the world and its ways. Since the Scriptures are infallible and accurate; they should have a primary place in the life of a Christian Believer (John 14:21, 23; 2 Timothy 3:16-17).

We will now move to the New Testament, and see how what we have studied and learnt from the Old Testament, from Exodus 12, applies to and is reiterated in the New Testament. We will see that what we have studied so far from Exodus 12, is not mere conjecture and surmising, but incontrovertible, hard facts of God’s Word; The Word that neither changes, nor contradicts itself, though written centuries apart.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Habakkuk 1-3

  • Revelation 15

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – पुराने नियम का आधार (23) / The Holy Communion - The OT Foundation (23)

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - परमेश्वर के लोग बन जाने के लिए निमंत्रण

हमने पिछले लेख में निर्गमन 12:43-49 से देखा था कि क्यूँ फसह में और प्रभु भोज में भाग लेने की सही और स्वीकार्य विधि केवल वही है जो परमेश्वर ने निर्धारित की और दी है, कोई अन्य नहीं। प्रत्येक वह व्यक्ति जो मनुष्य द्वारा बनाई गई किसी विधि से उसमें भाग लेता है, वह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करता है; और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता पाप है, जिसके घातक परिणाम होते हैं।  इसलिए, उनके लिए जो इनमें अनुचित रीति से भाग लेते हैं, परमेश्वर के अनुसार नहीं बल्कि मनुष्यों के अनुसार, वह जिसे उनके लिए आशीष का कारण होना था, एक श्राप और हानि का कारण हो जाता है। साथ ही हमने परमेश्वर द्वारा किए गए एक अद्भुत प्रावधान का भी उल्लेख किया था, जिसे हम आज देखेंगे।

पिछले लेख में, हमने इसी खण्ड से देखा था कि कोई भी परदेशी, यात्री, दास - मोल लिया अथवा मजदूर, कोई भी जो “इस्राएल की मण्डली” का नहीं है, उसे फसह में भाग लेने की अनुमति नहीं थी, जब तक कि वह पहले परमेश्वर की उस वाचा की अधीनता में नहीं आ जाता जो परमेश्वर ने अब्राहम के साथ बाँधी थी, और उसके अन्तर्गत खतना नहीं करवा लेता। लेकिन साथ ही इस बात पर भी ध्यान कीजिए कि परमेश्वर के इन निर्देशों में कहीं यह नहीं कहा गया है कि परमेश्वर के लोगों को उन्हें बाध्य करना, या किसी लालच द्वारा फुसलाना था, या उनपर ज़ोर देना था कि वे यह करें, परमेश्वर की वाचा को स्वीकार करें, और खतना करवाएं। वरन, जैसे कि पद 48 में लिखा है, “यदि कोई परदेशी तुम लोगों के संग रहकर यहोवा के लिये पर्व को मानना चाहे” - वह “परदेशी”, चाहे कोई भी परदेशी, यात्री, दास - मोल लिया अथवा मजदूर, यदि वह यहोवा के लिए पर्व को मनाना चाहे, तो उसे पहले खतना करवाना होगा, अर्थात प्रकट करना होगा कि वह स्वेच्छा से परमेश्वर की वाचा की अधीनता में आया है, और उसके बाद ही फसह में सम्मिलित हो। इस प्रकार से परमेश्वर ने उसी समय उन गैर-यहूदियों के लिए, अर्थात उन लोगों के लिए भी जो स्वाभाविक रीति से अब्राहम के वंशज नहीं थे, परमेश्वर के लोग हो जाने, और उन्हीं आशीषों के संभागी हो पाने का मार्ग दे दिया; यदि वे स्वेच्छा से अपने आप को परमेश्वर को समर्पित करें। यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक और महत्वपूर्ण बात है कि परमेश्वर ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया कि ऐसे गैर-यहूदियों से यहूदियों में आने वाले लोगों के लिए कोई अलग गोत्र बनाया और रखा जाए;; उन्हें किसी भी रीति से ज़रा भी भिन्न समझा जाए। वरन यह कि उन का उन्हीं लोगों के मध्य समावेश किया जाए जिनके मध्य वे रह रहे हों, और उन्हें अब्राहम के वंशजों के समान सभी अधिकार और विशेषाधिकार प्रदान किए जाएं (यहेजकेल 47:22-23)।

इस्राएल के इतिहास में ऐसा होने के अनेकों उदाहरण विद्यमान हैं। मिस्र से इस्राएलियों के छुड़ाए जाने के समय एक “मिली-जुली भीड़” भी उन लोगों के साथ निकल आई (निर्गमन 12:38)। उस भीड़ को भी परमेश्वर की सुरक्षा, देखभाल, मन्ना, चट्टान से पानी, लाल-सागर के विभाजित होने पर सुरक्षित पार उतर जाना, शत्रुओं के हमलों से रखवाली, आदि सभी बातें वैसे ही उपलब्ध थीं जैसे इस्राएलियों को थे। यद्यपि वचन में यह नहीं लिखा है कि उनका और उनकी संतान का कनान पहुँचने पर क्या हुआ, लेकिन साथ ही यह भी नहीं लिखा है कि उन्हें कनान में प्रवेश करने से मना किया गया। यदि वे इस्राएलियों के साथ कनान तक पहुंचे, तो फिर बहुत संभव है कि वे वाचा की भूमि में इस्राएलियों के साथ उनका भाग बनकर बस भी गए। राहाब वेश्या को इस्राएलियों के मध्य बसा लिया गया और उसका नाम प्रभु यीशु की वंशावली में आता है (मत्ती 1:5)। मोआबी रूत भी यहूदियों में स्वीकार की गई और दाऊद, जिसकी वंशावली में प्रभु यीशु ने जन्म लिया, उसकी परदादी बनी (रूत 4:13, 18-22)। एस्तेर की पुस्तक में हम देखते हैं कि बहुत से लोग यहूदियों से मिल गए और उनका ही भाग बन गए (एस्तेर 8:17)। इस संदर्भ में कृपया यशायाह 14:1; ज़कर्याह 8:20-23; यहेजकेल 47-22-23; होशे 2:23; रोमियों 9:25 भी देखिए। संपूर्ण बाइबल में, नए नियम और प्रकाशितवाक्य की पुस्तकों में भी,इस्राएल के सदा ही बारह गोत्र कहे गए हैं, जो याकूब की संतानों के नाम से जाने जाते हैं। कभी भी गैर-यहूदियों से यहूदियों में मिलने वालों के लिए किसी नए गोत्र को बनाने और निभाने की बात नहीं कही गई है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने अब्राहम के स्वाभाविक वंशजों के अतिरिक्त भी अन्य लोगों के लिए उसके लोग बन जाने का मार्ग पुराने नियम में ही खोल दिया था; यदि वे अपनी पुरानी मान्यताओं, रीतियों आदि को छोड़कर, स्वेच्छा से उसे समर्पित होने, उसकी आज्ञाकारिता में चलने, उसकी वाचाओं का पालन करने के लिए तैयार हों, परमेश्वर के लोग बनकर इस्राएलियों को दिए गए परमेश्वर की व्यवस्था और निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हों।

नए नियम में प्रभु भोज के संदर्भ में, जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं, हर कोई जो स्वेच्छा से प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बनने को स्वीकार करता है, उसे समर्पित हो जाता है, उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय ले लेता है, वह प्रभु के मेज़ में भाग ले सकता है। फिर यहूदी अथवा गैर-यहूदी होने का कोई महत्व नहीं रह जाता है, उसके आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जा सकता है। बहुधा कुछ पदों, जैसे कि, इफिसियों 1:4; 2 थिस्सलुनीकियों 2:13; 1 पतरस 1:2, आदि के आधार पर, अर्थात, “पहले से चुने जाने” के आधार पर, यह तर्क दिया जाता है कि क्योंकि परमेश्वर ने पहले से लोगों को चुन लिया है, इसलिए केवल वे ही उद्धार पाएंगे, और शेष सभी नाश हो जाएंगे। यद्यपि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये पद स्पष्टतः पहले से चुने हुए होने को कहते और पुष्टि करते हैं, किन्तु साथ ही कहीं पर भी बाइबल यह नहीं कहती है कि केवल यही चुने हुए ही बचाए जाएंगे, और शेष सभी नाश हो जाएंगे! यह मनुष्य की बनाई हुई धारणा है, परमेश्वर की कही बात के आधार पर मनुष्य द्वारा एक गढ़ा गया तर्क है, परमेश्वर द्वारा कही गई बात नहीं है। जिस प्रकार से इस्राएली परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा थे, उनके जन्म से भी पहले परमेश्वर ने उन्हें चुन लिया था, किन्तु फिर भी परमेश्वर ने उनमें अन्य लोगों के सम्मिलित होने के लिए मार्ग बना कर दिया था, उसे खुला रखा हुआ था। इसी प्रकार से, जो लोग प्रभु यीशु मसीह के साथ जुड़ना चाहते हैं, अर्थात नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी बनना चाहते हैं, वे भी बन सकते हैं, यदि वे स्वेच्छा से प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करके, उसे समर्पित हो जाने और उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीने का निर्णय कर लेते हैं। स्वर्ग में प्रवेश कर पाने का द्वार किसी के लिए भी बंद नहीं किया गया है, चाहे वह पहले से चुना हुआ हो अथवा नहीं हो। प्रत्येक जो परमेश्वर की वाचाओं के अधीन होकर, उसके नियमों, उसके उद्धार के मार्ग का पालन करने के लिए तैयार है, उसे ऐसा करने के लिए स्वागत है। वे पहले यह करके, प्रभु यीशु के शिष्य बनकर, तब प्रभु के मेज़ में भाग लें।

प्रभु भोज, इसमें भाग लेने वालों को स्मरण दिलाता है कि यद्यपि उन्हें इसमें भाग लेने का यह आदर प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी बाहर और लोग हैं, जिन्हें भी अन्दर लाए जाने की आवश्यकता है, जिन्हें अभी समय और अवसर रहते सुसमाचार के बारे में, परमेश्वर द्वारा दिए गए और उद्धार के लिए खुले हुए द्वार के बारे में बताने की, उन्हें दिखाने की आवश्यकता है; इससे पहले कि द्वार हमेशा के लिए बंद हो जाए और संसार पर न्याय का समय आ पड़े।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • नहूम 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 14     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Invitation to Become God’s People 

  In the last article we had seen from Exodus 12:43-49 the reason why the only correct and acceptable manner of participating in the Passover and in the Holy Communion is the one that has been ordained and given by God, none other. Everyone participating through any of man-made ways is disobeying God; and disobedience against God is sin, has its deleterious consequences. Therefore, for those who participate in an unworthy manner, “unto men” instead of “to the Lord” as the Word of God instructs; to them what was meant to be a blessing, becomes a curse and cause for harm. We had also mentioned an amazing provision made by God in these verses. We will look up this provision today.

In the last article, we had seen from this section, that no foreigner, sojourner, servant - bought or hired, no one outside the “congregation of Israel” was permitted to partake of the Passover, unless they first came under God’s covenant with Abraham, and were circumcised. But also notice that these instructions from God do not say that God’s people had to compel, entice, or force others in any manner to get circumcised, i.e., to accept coming under God’s covenant. Rather, as it says in verse 48, “when a stranger dwells with you and wants to keep the Passover to the Lord” - that “stranger”, whether a foreigner, sojourner, or any servant - bought or hired, if he wants to keep the Passover to the Lord, then he should first get circumcised, i.e., make it evident that he has willingly submitted to God’s covenant, and then partake of the Passover ‘to the Lord.’ So, God has opened a way for the gentiles, those not Jews or Abraham’s descendants by birth, to still become God’s people, and become partakers of the same blessings; provided they do it willingly, submit to Him volitionally. Another important thing to notice is that God has not instructed that a separate tribe be created and maintained for these gentiles who become God’s people; they were to be amalgamated amongst the people they were living in, and have the same rights and privileges as the actual descendants of Abraham (Ezekiel 47:22-23).

There are many examples in the history of Israel of this having happened. At the time of the deliverance of the Israelites from Egypt, a large “mixed-multitude” went out with them (Exodus 12:38). They too received God’s protection, care, Manna, water from the rock, passed through safely through the divided Red Sea, safety from the enemies, etc., as the Israelites did. Although it does not say what happened to them or their children on reaching Canaan, but what it does not also say is that the Israelites were asked to separate them out and not let them enter Canaan. If they reached Canaan with the Israelites, then they quite likely settled in the Promised Land as part of the Israelites. Rahab the harlot was accommodated amongst the Israelites and finds a mention in the genealogy of the Lord Jesus (Matthew 1:5). Ruth, a Moabite, also was accepted into the Jews and became the great-grandmother of David, from whose lineage the Lord Jesus came (Ruth 4:13, 18-22). In the book of Esther, we see that many people joined the Jews and became a part of them (Esther 8:17). In this context, please also see Isaiah 14:1; Zechariah 8:20-23; Ezekiel 47-22-23; Hosea 2:23; Romans 9:25. Throughout the Bible, even in the New Testament and Book of Revelation, Israel has always had twelve tribes, named after the descendants of Jacob; no new tribe was made to accommodate the gentiles that joined them from time-to-time. In other words, God had opened a way for people other than the natural descendants of Abraham, to become the people of God even in the Old Testament, provided they were willing to voluntarily submit to His covenant and instructions, and leaving behind their pervious beliefs, live as God’s people obeying God’s Law and instructions, given to the Israelites.

In the New Testament context of the Holy Communion, as we have seen before, everyone who voluntarily and willingly becomes a disciple of the Lord Jesus, submits to Him, decides to live in obedience to Him and His Word, can participate in the Lord’s Table. There is no differentiation, no importance of being a Jew or a gentile before coming to the Lord. Often, on the grounds of some verses, e.g., Ephesians 1:4; 2 Thessalonians 2:13; 1 Peter 1:2, etc., i.e., on the grounds of “pre-destination”, of God having chosen beforehand, it is argued that only these chosen ones will be saved, rest will perish. While there is no doubt or argument that these verses certainly support and affirm the concept of being chosen by God beforehand, of “pre-destination”, but nowhere does the Bible ever say that other than these pre-destined ones, all the others will perish! This is a man-made assumption, a contrived corollary to what God has said. As the Israelites were the chosen people of God, chosen even before they were born, but still God had left a way open for others to join them and become one with them; similarly, those who want to join the people of the Lord Jesus, i.e., the Born-Again Christian Believers, they can do so, if they voluntarily are willing to accept the Lord Jesus as their savior and Lord, submit to Him, and live in obedience to Him and His Word. The door to be able to enter heaven has not been shut on anyone, whether chosen beforehand or not; whoever is willing to come under, accept and follow God’s covenant, God’s law, God’s way of salvation, is welcome to first do so, and then as a child of God, as a disciple of Christ, to participate in the Lord’s Table.

The Holy Communion reminds the participants that though they have been given this privilege of partaking in it, but there are others outside, who need to be brought in, who need to be told about the Gospel and shown God’s open door to be saved, while there is time and opportunity available to them; before the doors are finally shut, and the time of judgment comes upon people of the world.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Nahum 1-3

  • Revelation 14

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – पुराने नियम का आधार (22) / The Holy Communion - The OT Foundation (22)

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - केवल परमेश्वर के लोगों ही के लिए 

हम पहले देख चुके हैं कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ की स्थापना, अपने शिष्यों के साथ फसह मनाते हुए, फसह की सामग्री के उपयोग के द्वारा की थी। हम निर्गमन 12 में फसह के बारे में दी गई बातों से प्रभु भोज के बारे में सीखते आ रहे हैं; और अब हम अपने तीसरे और अंतिम खण्ड पद 43-49 में पहुँच गए हैं। हम पद 40-42 के बारे में पिछले दो लेखों में पहले ही देख चुके हैं। आज हम फसह से संबंधित एक और बहुत महत्वपूर्ण बात के बारे में पद 43-49 से देखेंगे, ऐसी बात जो प्रभु भोज से भी संबंध रखती है, और हमारे अध्ययन के पहले खण्ड, पद 1-14 की बातों के अध्ययन के समय बारंबार कही गई बात की पुष्टि करती है।

पहले खण्ड, निर्गमन 12:1-14 के अध्ययन के समय, लगभग प्रत्येक लेख में इस बात को जोर देकर कहा गया था कि उसके प्ररूप फसह के समान ही प्रभु भोज भी कभी भी ऐसे लोगों के द्वारा जो रस्म और रीति के समान अपने आप को प्रभु के साथ जोड़ लेते हैं, हल्के में, एक औपचारिकता के समान भाग लेने के लिए नहीं था। वरन, परमेश्वर ने दोनों, फसह, तथा प्रभु की मेज़ को परमेश्वर के लोगों या नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों, अर्थात परमेश्वर की संतान ही के लिए निर्धारित किया है। हम इस बात को इस खण्ड निर्गमन 12:43-49 में बड़े जोर के साथ लिखे और कहे जाते देखते हैं। लेकिन साथ ही हम इस खण्ड में परमेश्वर द्वारा दिया गया एक बहुत अद्भुत प्रावधान को भी देखते हैं, जिसे सामान्यतः पहचाना और अंगीकार नहीं किया जाता है। संक्षेप में, इस खण्ड में परमेश्वर ने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कि उस व्यक्ति का, जो एक परदेशी हो (पद 43), मोल लिया हुआ दास हो (पद 44), यात्री या मजदूर हो (पद 45), या इस्राएलियों के मध्य रहने वाला कोई परदेशी हो (पद 48), खतना नहीं हो जाए, अर्थात वह अब्राहम के साथ परमेश्वर द्वारा बांधी हुई वाचा के अधीन न आ जाए, तब तक उसे फसह में भाग लेने की अनुमति नहीं है। फसह “को मानना इस्राएल की सारी मण्डली का कर्तव्य कर्म है” (पद 47), गैर-इस्राएलियों का नहीं; और “कोई खतनारहित पुरुष उस में से न खाने पाए” (पद 48)। इसमें किसी भी अपवाद की, परमेश्वर द्वारा दिए गए विधान में किसी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं थी; सभी को परमेश्वर के उसी एक ही नियम का पालन करना था (पद 49)।

यही अपने आप में बिल्कुल स्पष्ट रीति से और दृढ़ता के साथ इस धारणा का अंत कर देता है कि फसह में भाग लेने वाले, यह करने से परमेश्वर के लोग हो जाते हैं। परमेश्वर का वचन जो कह रहा है वह यह है कि केवल परमेश्वर के लोगों को ही फसह में सम्मिलित होना था। जो परमेश्वर के लोग नहीं थे, किन्तु फसह में सम्मिलित होना चाहते थे, उन्हें पहले, खतने के द्वारा, परमेश्वर द्वारा अब्राहम के साथ की गई वाचा (उत्पत्ति 17:9-14) की अधीनता में आना था, और तब ही वे उसमें भाग ले सकते थे। इसी प्रकार से प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने प्रतिबद्ध शिष्यों के साथ ही फसह में से ही प्रभु भोज की स्थापना की थी, और केवल उन्हें ही, जिन्होंने प्रभु यीशु के प्रतिबद्ध शिष्य बनने का निर्णय लिया था, और अपने आप को उसे समर्पित कर दिया था, उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीने के लिए, प्रभु भोज में भाग लेना था। नए नियम में, कलीसिया के आरंभ के साथ ही हम यह देखते हैं कि केवल उन्होंने ही प्रभु भोज में भाग लिया जो जिन्होंने प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर के अपना जीवन उसे समर्पित कर दिया (प्रेरितों 2:41-42)। परमेश्वर के वचन में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने के द्वारा कोई भी, कभी भी प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बना हो, या प्रभु भोज में भाग ले लेने के कारण किसी को यह आश्वासन दिया गया हो कि यह करने से वे परमेश्वर के लोग और स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो गए हैं। ऐसी सभी शिक्षाएं और सिद्धांत झूठे हैं, बाइबल के बाहर की बातें हैं, जिन्हें शैतान ने लोगों को बहका कर अनन्त विनाश में ले जाने के लिए फैला रखा है।

जैसा कि निर्गमन 12:49 कहता है, भाग लेने के लिए परमेश्वर द्वारा केवल एक ही नियम दिया गया है, और वही एक नियम सभी के लिए लागू है। इस एक नियम में किसी के भी द्वारा, किसी के भी लिए, कोई भी परिवर्तन किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। जिन्हें इसमें भाग लेना है, उन्हें अपने आप को उसी एक नियम की अधीनता में लाना होगा; न कि लोगों को उसमें बैठा लेने के लिए नियम में बदलाव कर लें। यह एक बार फिर से हमारे सामने बाइबल के इस तथ्य को बहुत स्पष्टता और दृढ़ता से लाता है कि फसह में या प्रभु की मेज़ में भाग लेना केवल परमेश्वर द्वारा दी गई विधि के अनुसार ही होना है। इसी प्रकार से, जैसा कि हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, प्रभु ने मेज़ को स्थापित करते समय कहा था “मेरे स्मरण के लिये यही किया करो” (लूका 22:19; 1 कुरिन्थियों 11:24-25); यहाँ पर “यही” वह है जो प्रभु यीशु ने किया था, और जो प्रथम कलीसिया के लोग किया करते थे। जब कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों ने इसे बिगड़ने और बदलने के प्रयास किए तब पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस में होकर उन्हें 1 कुरिन्थियों 11 में सही किया - जिसे हम आते समय में देखेंगे। लेकिन परमेश्वर के वचन से जो बात स्पष्ट है, वह है कि न तो फसह और न ही प्रभु भोज में परमेश्वर द्वारा स्थापित विधि के अतिरिक्त किसी भी अन्य रीति से भाग नहीं लिया जाना है। क्योंकि परमेश्वर ने इसमें किसी के भी द्वारा, किसी के भी लिए, कोई भी फेर-बदल या परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी है; इसलिए इसके विषय विभिन्न समुदायों और डिनॉमिनेशंस द्वारा अपने ही नियम और रीतियाँ बनाकर लागू करने की कोई गुंजाइश, कोई संभावना का ज़रा सा भी स्थान कदापि नहीं है। यह करना न केवल परमेश्वर के वचन के विरुद्ध जाना है, जो नियम परमेश्वर ने दिया है उसके विरुद्ध, परंतु पाप करना तथा मण्डली के लोगों से पाप करवाना भी है। क्योंकि बाइबल के अनुसार पाप की एक परिभाषा है “जो कोई पाप करता है, वह व्यवस्था का विरोध करता है; ओर पाप तो व्यवस्था का विरोध है” (1 यूहन्ना 3:4)।

तो, इससे हम देखते हैं कि चाहे फसह हो या प्रभु की मेज़, वे परमेश्वर के सभी लोगों को, परमेश्वर की सारी संतानों को एक ही नियम के अन्तर्गत, एक ही समान स्तर पर ले आते हैं। इनमें सम्मिलित होना उनके लिए है जो परमेश्वर का तथा उसके वचन का आदर करते हैं, उसके विधानों के प्रति समर्पित रहने के लिए राज़ी हैं; न कि परमेश्वर के नाम में अपनी ही इच्छा और मन की बातों को पूरा करते हैं। जो अपनी इच्छा पूरी करते हैं, वे अपने आप को परमेश्वर से ऊँचा दिखाना, उसका स्थान लेना चाहते हैं, और उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि परमेश्वर इसे हल्के में लेगा, उसके प्रति उनकी इस अनाज्ञाकारिता का कोई हिसाब नहीं लेगा। वे सभी बहुत बारीकी और कड़ाई से जाँचे जाएंगे, और उनके किए के अनुपात में दण्ड भी पाएंगे (1 कुरिन्थियों 3:13-15; 2 कुरिन्थियों 5:10)। अगले लेख में, इसी खंड से, हम परमेश्वर द्वारा किए गए अद्भुत प्रावधान के बारे में देखेंगे।  

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • मीका 6-7          

  • प्रकाशितवाक्य 13     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Only for God’s People 

We have seen before that the Lord Jesus initiated the Holy Communion, or the Lord’s Table, while observing the Passover with His disciples, using the elements of the Passover Feast. We have been studying about the Holy Communion through the Passover, from Exodus 12; and we are now in our third and final section of verses 40-49. We have already seen from verses 40-42 in the previous two articles. Today we will see another very important aspect of the Passover, from verses 43-49, that also relates to the Holy Communion, and affirms what has been repeatedly emphasized, especially while studying the first section, of verses 1-14.

During our study of the first section, Exodus 12:1-14, it was emphasized in practically every article that the Holy Communion, like its antecedent the Passover, was never meant for a casual, perfunctory participation by anyone who associated himself with the Lord God. Rather, God has ordained both, the Passover, as well as the Lord’s Table for only the people of God or the Born-Again Christian Believers, the children of God. We see this strongly stated and emphasized in this section of Exodus 12:43-49. But we also see and amazing provision of God given here, that is often not recognized and acknowledged. In brief, in this section God has made it very clear that unless a person, whether a foreigner (verse 43), or bought house servant (verse 44), or a sojourner or a hired servant (verse 45), or a stranger dwelling with the Israelites (verse 48), is circumcised, i.e., comes under the covenant of God with Abraham and his descendants, he is not permitted to eat the Passover. Passover is meant only for “congregation of Israel” (verse 47); and “no uncircumcised person shall eat it” (verse 48). There were to be no exceptions, no variation of God’s ordinance, everyone had to abide by one and the same ordinance of God (verse 49).

This by itself very clearly and firmly negates the notion that partaking the Passover would make the participants the people of God. What God’s Word says is that only the people of God are to partake of the Passover; those who are not the people of God, but want to partake of the Passover, had to first come under the covenant of God, through circumcision, made by God with Abraham (Genesis 17:9-14), and only then partake of it. Similarly, the Lord Jesus too had established the Holy Communion with His committed disciples from the Passover, and only those who had committed themselves to be the disciples of the Lord Jesus, and had surrendered themselves to live in obedience to Him and His Word were to take part in the Holy Communion. In the New Testament, from the very beginning of the Church, we find that those who accepted Lord Jesus as their saviour and submitted themselves to Him, only they would participate in the Holy Communion (Acts 2:41-42). There is no mention anywhere in God’s Word that by participating in and partaking of the Lord’s Table, anyone ever became a disciple of the Lord Jesus, or, was anyone ever assured that their partaking in the Holy Communion made them the people of God and worthy of entering heaven. These are all unBiblical false teaching and doctrines, brought in by Satan to beguile and mislead people into eternal destruction.

As Exodus 12:49 says, there is only one law for participation given by God, and the same is applicable to everyone. There is no provision for any variation or alteration of that law by anyone, for anyone. Those who want to participate, have to bring themselves under that law; and not that God’s law can be modified to accommodate people. This again clearly and firmly brings before us the Biblical fact that participating in the Passover, or the Holy Communion, has to be in the manner, according to way given by God. Similarly, as we have seen in earlier articles, while initiating the Lord’s Table, the Lord Jesus said “do this in remembrance of me” (Luke 22:19; 1 Corinthians 11:24-25); the “this” being what the Lord Jesus had done, and what the members of the first Church used to do. When the Corinthian Believers started to distort and change the manner of participating in the Holy Communion, the Holy Spirit through the Apostle Paul, corrected them in 1 Corinthians 11 - which we will see in the days to come. But what is clear from God’s Word is that neither the Passover, nor the Holy Communion are to be observed and participated in, in any manner other than what the Lord God has ordained. Since no alterations or modifications by anyone, for any reason, are permissible by God for what He has ordained; therefore, there is no scope or place for different sects and denominations putting up their own rules and regulations about it, and setting up their own methods of observing it. Doing this is not only going against God’s Word, against God’s law that He has given, but is also committing sin and making the congregation sin as well; since one of the Biblical definitions of sin is “Whoever commits sin also commits lawlessness, and sin is lawlessness” (1 John 3:4).

So, we see from this that whether the Passover, or the Lord’s Table, they bring all God’s people, God’s children under one law, all to the same status. It is meant for those who respect God and His Word, are willing and submissive to obey His laws and ordinances, instead of doing their own thing, in God’s name. Those who do  their will, try to supersede God, and should not think God will take it casually, not take an account from them for this violation of His law. There will be a strict accounting and proportionate consequences of violating God’s Word (1 Corinthians 3:13-15; 2 Corinthians 5:10). In the next article, from this same section, we will see about the amazing provision that God has made.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Micah 6-7

  • Revelation 13

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well