ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 20 जून 2025

The Holy Communion – 9 - Participate After Obeying & Surrendering (1) / प्रभु भोज – 9 - आज्ञाकारिता एवं समर्पण के बाद ही भाग लें (1)

प्रभु भोज 9

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:7 - प्रभु की मेज़ - आज्ञाकारिता एवं समर्पण के बाद ही भाग लें (1)

       हम प्रभु भोज, या, प्रभु की मेज़ के बारे में यह अध्ययन पुराने नियम में दिए गए उसके प्ररूप, फसह, जिसका वर्णन निर्गमन 12 और मूसा में होकर परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था में दिया गया है, को आधार बना कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज, या, इस मेज़ को अपने शिष्यों के साथ फसह का भोज खाने के दौरान, उसी भोज की सामग्री के द्वारा किया था। साथ ही, न तो प्रभु यीशु ने इस मेज़ या प्रभु भोज को स्थापित करते समय, और न ही बाद में पवित्र आत्मा की प्रेरणा और अगुवाई से नए नियम के लेखों को लिखने वाले लेखकों ने, फसह के लिये परमेश्वर द्वारा दी गई विधियों या निर्देशों में से किसी एक को भी न तो रद्द किया, न उसमें कोई परिवर्तन किया, और न ही उसके स्थान पर कोई अन्य बात लागू की; वरन, सभी ने उन्हीं विधियों और निर्देशों के आधार पर ही आगे कहा। हमने यह भी देखा था कि दोनों, फसह और प्रभु भोज, परमेश्वर के लोगों के लिये दिए गए; न कि उनमें भाग लेने से कोई परमेश्वर का जन बन जात है। परमेश्वर के वचन और निर्देशों से संबन्धित यह और ऐसी ही अन्य गलत शिक्षाएं शैतान द्वारा मसीहियत में डाल दी गईं क्योंकि लोग परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और उसके सत्य एवं तथ्य सीखने, तथा व्यक्तिगत जीवन में उनका पालन करने और उन्हें कलीसिया के जीवन में लागू करने के प्रति उदासीन और बेपरवाह हो गए हैं। इसके स्थान पर अब लोग केवल पुल्पिट से दिए गए संदेशों को सुनने और बिना वचन से उन्हें जाँचे और उनकी पुष्टि करे, उन्हें स्वीकार करने और पालन करने वाले हो गए हैं। इस कारण से वे अब परमेश्वर की इच्छा जान कर उसे पूरा करने और परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले होने की बजाए मनुष्यों को प्रसन्न वाले, अर्थात, उनके धार्मिक अगुवे जो भी उन्हें कहते हैं, उसी का पालन करने वाले बन गए हैं। इन बातों के कारण, प्रभु भोज के बारे में परमेश्वर के निर्देशों को सीखने और मानने की बजाए, लोग केवल एक औपचारिकता या रीति के समान प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले हो गए हैं; लेकिन फिर भी यही समझते और मानते हैं कि ऐसा करने से वे परमेश्वर को स्वीकार्य और स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो जाएंगे, जो बाइबल के अनुसार कदापि सही नहीं है। परमेश्वर द्वारा निर्गमन 12 अध्याय में दिए गए निर्देशों से हमने प्रभु भोज के अर्थ एवं महत्व के बारे में कई बातें सीखीं हैं। आज हम निर्गमन 12:7 में दिए गए परमेश्वर के अगले निर्देश के बारे में देखेंगे, और प्रभु भोज में अपने सम्मिलित होने के विषय शिक्षा लेंगे।

        निर्गमन 12:7 - पिछले लेख में हमने देखा था कि फसह के मेमने को महीने के चौदहवें दिन गोधूलि के समय बलि किया जाना था, और किस प्रकार से परमेश्वर के मेमने, प्रभु यीशु मसीह का क्रूस पर चढ़ाया जाना और मारा जाना इस बात को पूरा करता था।  पद 7 हमें बताता है कि मेमने के बलि किए जाने के बाद फिर आगे क्या करना था। मेमने के बलि करने पर उसका लहू बहता था। बलि चढ़ाने की उस रात्रि को, परमेश्वर का न्याय मिस्र पर, जिसने परमेश्वर के लोगों को बंधुवाई में रखा हुआ था, आना था; और उसका मृत्यु का दूत मिस्र में प्रत्येक पहलौठे को मारने वाला था, वह चाहे मनुष्य का हो या पशु का (निर्गमन 12:12)। वह मिस्रियों के लिये न्याय की, और इस्राएलियों के लिए छुटकारे की रात होनी थी; सांकेतिक रीति से संसार के लिये न्याय और परमेश्वर के लोगों के लिये छुटकारे का समय होना था। किन्तु इस्राएलियों को भी कुछ करना था, परमेश्वर में अपने विश्वास और उसकी आज्ञाकारिता के लिए सहमत होने को दर्शाने के लिए उन्हें अपने घरों की चौखटों और अलंगों पर जिस मेमने को उन्होंने बलि किया था, उसी के लहू को लगाना था। परमेश्वर ने कहा था जिस भी घर पर लहू लगा होगा वह उसे छोड़ देगा; उसके अतिरिक्त जितने भी घर होंगे उन में पहलौठे मारे जाएंगे।

        जिस प्रकार से इस्राएलियों को बलि किए हुए मेमने के लगाए हुए लहू में न्याय और मृत्यु से बचने के लिये भरोसा रखना था, इस नए नियम के समय में लोगों को प्रभु यीशु के बहाए हुए लहू पर अपने पापों की क्षमा, उनसे छुड़ाए जाने और उनकी शुद्धि के लिए भरोसा रखना है (रोमियों 3:25; इफिसियों 1:7; कुलुस्सियों 1:14; 1 यूहन्ना 1:7; प्रकाशितवाक्य 1:5), परमेश्वर के न्याय और पापों के दण्ड से बचने के लिए।

        यहाँ पर थोड़ा रुक कर इस अद्भुत तथ्य, इसके महत्व, तथा तात्पर्यों पर कुछ विचार करने की आवश्यकता है। प्रभु परमेश्वर द्वारा यह पहचान करने के लिए कि किस घर में जाना है, और किस को लांघना या छोड़ना है - इसीलिए उसे लाँघन पर्व भी कहा गया है, केवल एक ही तरीका दिया गया था। बलि किए हुए मेमने के लहू को चौखटों और अलंगों पर लगाने के अतिरिक्त मृत्यु के घर में आने से रोकने का और कोई तरीका नहीं था। परमेश्वर द्वारा निर्धारित विधि के अनुसार लहू लगाना परमेश्वर में विश्वास और उसकी आज्ञाकारिता में रहने का चिह्न था। उसी प्रकार से, आज, प्रभु यीशु में विश्वास करने, उसके लहू के बहाए जाने, और कलवरी के क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान को स्वीकार करने, उसके बहाए गए लहू के अधीन आने, अर्थात प्रभु यीशु को व्यक्तिगत रीति से अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने के अतिरिक्त किसी के लिए भी पापों के लिए न्याय और दण्ड से बचने का और कोई तरीका नहीं है। यह किसी मनुष्य की कही हुई बात नहीं है; जैसा कि निर्गमन 12 में यह परमेश्वर ने कहा था, इस युग में भी, यह बात परमेश्वर द्वारा ही निर्धारित की गई तथा कही गई है। परमेश्वर के निर्देश अटल, अपरिवर्तनीय, तथा पूर्ण रूप से मान्य हैं।

        अगले लेख में हम यहाँ से आगे चलेंगे तथा इस पद की बातों के अभिप्रायों को आज के प्रभु-भोज में भाग लेने के निहितार्थों के साथ मिलाकर देखेंगे कि प्रभु-भोज में भाग लेने वालों को इन बातों को अपने जीवनों में व्यावहारिक रीति से लागू करना है।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 9

English Translation

Exodus 12:7 - The Lord’s Table - Participate After Obeying & Surrendering (1)

       We are doing this study on the Holy Communion, or the Lord’s Table, based upon its Old Testament antecedent, the Passover, described in Exodus 12 and in the Law given through Moses by the Lord. We have seen that the Lord Jesus established the Communion or Table while participating in the Passover meal with His disciples and using the elements of the Passover meal. Also, neither the Lord Jesus, while establishing the Communion or the Table, nor the authors of the later New Testament writings under the inspiration and guidance of the Holy Spirit, ever annulled, changed, or replaced anything God had said related to the Passover; rather, they all built upon those instructions. We also saw that both the Passover and the Holy Communion were given for the people of God; and not that their participation in them made them the people of God. This and other wrong teachings about God’s Word and instructions have been brought in by Satan into Christianity, because people have become unconcerned about studying God’s Word, learning its truths, and striving to apply those truths in their own lives and in the practices of the Church. Instead, people are now content with accepting whatever is told to them from the pulpit, without verifying it from God’s Word before following it. This has also turned them into being ‘men-pleasers’, i.e., those who are interested in doing whatever their religious leaders tell them, instead of learning what God wants them to do and doing that, and be a ‘God-pleaser.’ Because of these things, people instead of learning and following God’s instructions about the Communion, are content in participating in the Lord’s Table perfunctorily, as a ritual, while presumptively and quite erroneously believing that doing this has made them acceptable to God and worthy of entering heaven. Through the instructions given by God in Exodus 12 about the Passover, we have learnt many things about what the Holy Communion means, and what its significance is. Today we will see the next instruction given by God in Exodus 12:7, and learn from it for our participation in the Lord’s Table.

        Exodus 12:7 - In the last article we had seen that the sacrificial lamb for the Passover had to be killed at twilight on the fourteenth day of the month, and how the crucifixion and death of Lord Jesus - the Lamb of God, fulfilled this requirement. Verses 7 tells us of God’s instructions of what to do next with this sacrificed lamb. In sacrificing the lamb, its blood was shed. The night of this sacrifice, God’s judgment was going to fall on the Egyptians who had kept His people under bondage, and His Angel of death was going to kill every first-born, whether of men or animals in the land of Egypt (Exodus 12:12). It was the night of judgment for the Egyptians and deliverance for the Israelites, symbolically, judgment for the world and deliverance for the people of God. But the Israelites were to do something, as an act of faith in God and a sign of their willingness to obey Him - they had to mark their houses, on the door-posts and the lintel, with the blood of the same lamb that they had sacrificed. God had said that He would spare all the houses which were marked by the blood of the lamb that had been sacrificed; in all the other houses, all the first-born would die.

        Just as the Israelites had to trust in the blood of the sacrificed lamb applied to their houses for escaping judgment and death, in the New Testament times, people have to trust in the Lord Jesus’s blood shed for the forgiveness, redemption and cleansing from their sins (Romans 3:25; Ephesians 1:7; Colossians 1:14; 1 John 1:7; Revelation 1:5), to be saved from God’s judgment and punishment for their sins.

        One needs to stop and ponder upon this astounding fact, upon its significance and implications. There was only one way given by the Lord God to differentiate which house to visit and execute His judgement, and which house to ‘pass over’ i.e., skip - hence the name “Passover.” Other than applying the blood of the sacrificed lamb to the door-posts and lintel, there was no other means or way of escaping God’s visiting death upon the house. The applying of the blood in the given manner was a sign of faith as well as of obedience to God. Similarly, today, except for trusting in the Lord Jesus, His shedding of His blood, and His sacrificial death on the Cross of Calvary, and coming under that shed blood, i.e., submitting to the Lord Jesus accepting Him as the personal savior, there is no other God given way for anyone to escape judgment and punishment for their sins. No man has said this; like it was God who had said this in Exodus 12, similarly, in this age too, it is God who has said and ordained this. God’s instructions are irrevocable, unalterable and absolutely binding.

        In the next article we will carry on from here and will consider the understanding of this verse along with the implications of participating in the Lord's Table today, and understand how the participants must practically apply them to their lives.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 19 जून 2025

The Holy Communion – 8 - Exodus 12:6 - The Sacrificial Lamb & The Holy Communion (2) / प्रभु भोज – 8 - बलिदान का मेमना और प्रभु की मेज़ (2)

प्रभु भोज 8

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:6 - बलिदान का मेमना और प्रभु की मेज़ (2)

        पिछले लेख में हमने परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों को फसह के मेमने को लाने, रखने, बलिदान करने से सम्बन्धित निर्देशों को देखा था, तथा यह भी देखा था कि यह सब किस प्रकार से प्रभु यीशु के यरूशलेम में प्रवेश और क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान के साथ सम्बन्धित है; परमेश्वर का वचन कितना सटीक और सही है। आज हम इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए, कुछ और बातों को देखेंगे।

        इससे हम प्रभु भोज और उसमें भाग लेने के बारे में क्या सीखते हैं? परमेश्वर ने फसह के बारे में अपनी योजना और उससे सम्बन्धित अपने निर्देश अपने लोगों, इस्राएलियों, पर प्रकट कर दिये थे; और इसी प्रकार से प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को अपने बलिदान के बारे में, जो फसह के बलिदान को परिपूर्ण करना था, तथा जो मेज़ उसने स्थापित की थी, उनके बारे में बता दिया था। अब यह शिष्यों की ज़िम्मेदारी थी कि वे इसके बारे में मनन करें, अपने किसी भी संदेह का निवारण करें, और प्रभु से सीखें कि वह उनसे क्या चाहता है कि वे करें। आज भी प्रभु के निर्देश पवित्र बाइबल के रूप में हमारे हाथों में हैं; परमेश्वर का पवित्र आत्मा प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में उद्धार पाने के पल से विद्यमान है (इफिसियों 1:13-14), और उसका मसीही विश्वासियों में विद्यमान होने का एक उद्देश्य है उन्हें प्रभु के निर्देशों और वचन को स्मरण करवाना तथा वचन को सिखाना (यूहन्ना 14:26)। किन्तु उस समय उन शिष्यों ने प्रभु की बातों को गंभीरता से नहीं लिया, और कुछ ही समय के बाद, प्रभु के नाम के लिये सताए जाने के पहले आभास पर ही वे उसे अकेला छोड़ कर भाग गए। इसी प्रकार से अधिकांश “ईसाई” या “मसीही” जो परंपरागत रीति से प्रभु भोज में नियमित भाग लेते रहते हैं, उन्होंने कभी यह परवाह और प्रयास नहीं किया है कि प्रभु भोज को गंभीरता से लें, उसके अर्थ, महत्व, और आवश्यकता का परमेश्वर के वचन से अध्ययन करें और उसके बारे में सीखें। वे अपनी डिनॉमिनेशन की सभाओं में श्रद्धा-पूर्ण और भक्त समझे जाना तो चाहते हैं, किन्तु परमेश्वर के वचन और निर्देशों को पढ़ने और सीखने में समय बिताना नहीं चाहते हैं। कठिनाइयों और सताव के समय में प्रभु के नाम के लिये खड़े होना और पहचाने जाना नहीं चाहते हैं; और न ही यदि कभी ईमानदारी और खराई से कार्य करने के लिए खड़े होने की बात आती है तो वे खड़े होते हैं, वरन संसार के लोगों के समान समझौते कर लेते हैं। प्रभु के प्रति उनकी श्रद्धा केवल कहने भर की होती है, व्यावहारिक जीवन में वास्तविक रीति से कार्यकारी नहीं। लेकिन प्रभु भोज में सम्मिलित होने की माँग है कि व्यक्ति हर परिस्थिति में और हर बात के लिये स्मरण करता रहे कि प्रभु यीशु ने उसके लिये क्या कुछ किया है, जिससे उसके समान चल सके (1 कुरिन्थियों 11:1)

        फसह के लिए घराने में रखा गया बलि का मेमना लोगों को याद दिलाता था कि एक निर्दोष और मासूम को अपने जीवन के उत्तम समय में बलि होना पड़ेगा, ताकि उन्हें दासत्व से छुटकारा मिल सके। प्रभु यीशु ने मेज़ की स्थापना के समय निर्देश दिया कि उसके स्मरण में यह किया करें और इसी निर्देश को पौलुस प्रेरित के द्वारा पवित्र आत्मा ने भी दोहराया (लूका 22:19; 1 कुरिन्थियों 11:24-25)। प्रभु के द्वारा प्रभु भोज को स्थापित करना कोई बाद में सोची गई बात नहीं थी, न ही यह कोई रीति अथवा परंपरा है जिसे प्रभु ने सोचा और शिष्यों पर थोप दिया, और उन से कह दिया कि इसका भी प्रचार करें। प्रभु यीशु परमेश्वर पिता की इच्छा को तथा उनके बारे में पवित्र शास्त्र में जो लिखा गया था, उसे पूरा करने के लिये आए थे (लूका 24:25-27, 45-46; 1 कुरिन्थियों 15:3-4; इब्रानियों 10:7)। प्रभु भोज में भाग लेने का समय कोई औपचारिकता निभाते हुए किसी डिनॉमिनेशन की पुस्तक में से छपे हुए या फिर पुल्पिट पर से बोले जाने वाले शब्दों को रीति के समान दोहराने का और औपचारिकता को पूरा करने का समय नहीं है। प्रभु भोज का समय गंभीरता और गहन विचार के साथ प्रभु द्वारा हमारे पापों की क्षमा और उद्धार के लिए, शैतान की घातक पकड़ से छुड़ाए जाने के लिये चुकाई गई कीमत पर मनन और स्मरण करने का समय है। जो लोग प्रभु भोज में उनके मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की रीति या परंपरा के रूप में, एक औपचारिकता निभाने के लिये भाग लेते हैं, बिना उसके महत्व को समझे या उसे गंभीरता से लिए; अर्थात, जिनके जीवनों और व्यवहार में इसमें भाग लेने के द्वारा कोई भला परिवर्तन और आत्मिक उन्नति नहीं होती है, उन्हें इसे हल्के में लेने से संबंधित इस गंभीर चेतावनी पर ध्यान देना और गहराई से विचार करना चाहिए: “जब कि मूसा की व्यवस्था का न मानने वाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है। तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्‍ड के योग्य ठहरेगा, जिसने परमेश्वर के पुत्र को पांवों से रौंदा, और वाचा के लहू को जिस के द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना है, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया। क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिसने कहा, कि पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूंगा: और फिर यह, कि प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा। जीवते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है” (इब्रानियों 10:28-31)

        अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 8

English Translation

Exodus 12:6 - The Sacrificial Lamb & The Holy Communion (2)

        In the previous article we had seen about the instructions given to the Israelites taking, keeping, and sacrificing the lamb, and had also seen how they all are related to the Lord Jesus's entry into Jerusalem and His sacrifice on the Cross; how accurate and correct God's Word is. Today as we move forward on this topic, we will consider some more things.

        What do we learn from this about the Holy Communion and our participation in it? God had revealed His plans and the related instructions given by Him to His people, the Israelites, about the Passover; and similarly, the Lord had told His disciples about His coming sacrifice, which was a fulfillment of the Passover, and about the Table He had established. Now it was for the disciples to ponder over, clear up any doubts they had, and learn from the Lord to do as He wanted them to. His instructions are with us as the Bible; His Holy Spirit is in every Born-Again Christian Believer from the moment of salvation (Ephesians 1:13-14), and has been given to the Believers, amongst other things, to bring to their remembrance Lords instructions and teach them His Word, the Bible (John 14:26). But the disciples did not take His words seriously, and soon after, at the first sign of being persecuted for His name, deserted the Lord and ran away. Similarly, most “christians”, who regularly and ritualistically participate in the Communion, have never bothered to seriously consider its meaning, significance, and necessity, or study and learn the Word of God. They would like to be seen and treated as reverential and godly in their denominational meetings, but are not willing to spend time studying and learning God’s Word and its instructions. They are very wary of standing up and being counted for the Lord in times of persecution and hardships, or even showing honesty and integrity when tested for it, choosing to compromise and do like the world, instead. Their reverence for the Lord is nothing more than lip service. But the Holy Communion calls for the person to remember the Lord Jesus and what He has done, in all circumstances, so as to emulate Him (1 Corinthians 11:1).

        The sacrificial lamb for the Passover within the household would make the people ponder about how an innocent animal in the prime of life will have to be sacrificed, so that they could be delivered from their bondage. The Lord Jesus gave the Lord’s Table with the instruction to partake of it in remembrance of Him, which was reiterated by the Apostle Paul through the Holy Spirit (Luke 22:19; 1 Corinthians 11:24-25). Establishing the Holy Communion by the Lord Jesus, was not an afterthought, not a ritual or tradition He thought up and imposed upon His disciples, and instructed them to preach it around. The Lord Jesus came to fulfill God the Father’s will and all things written about Him in the Scriptures (Luke 24:25-27, 45-46; 1 Corinthians 15:3-4; Hebrews 10:7). The partaking in the Lord’s Table is not to be a time of perfunctorily reading and repeating some printed words from a denominational book, or some words conventionally being spoken from the pulpit, and fulfilling a formality. The Lord’s Table is to be a time of deeply pondering the price the Lord had to pay so that we could be redeemed and saved from our sins and the death-hold that Satan had us in. Those who participate in the Communion as a denominational ritual, a tradition, perfunctorily, without understanding the significance, or taking it seriously, i.e., in whose life partaking of the Lord’s Table is not bringing about any change for the better, and whose spiritual lives are not improving because of it, should deeply consider the serious admonition of taking it lightly, “Anyone who has rejected Moses' law dies without mercy on the testimony of two or three witnesses. Of how much worse punishment, do you suppose, will he be thought worthy who has trampled the Son of God underfoot, counted the blood of the covenant by which he was sanctified a common thing, and insulted the Spirit of grace? For we know Him who said, "Vengeance is Mine, I will repay," says the Lord. And again, "The Lord will judge His people." It is a fearful thing to fall into the hands of the living God” (Hebrews 10:28-31).

        In the next article we will carry on from here and see the subsequent verses from Exodus. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 18 जून 2025

The Holy Communion – 7 - Exodus 12:6 - The Sacrificial Lamb & The Holy Communion (1) / प्रभु भोज – 7 - निर्गमन 12:6 - बलिदान का मेमना और प्रभु की मेज़ (1)

प्रभु भोज 7

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:6 - बलिदान का मेमना और प्रभु की मेज़ (1)

        प्रभु भोज के हमारे इस अध्ययन में हमने देखा है कि प्रभु भोज के प्ररूप पुराने नियम में निर्गमन 12 में; तथा व्यवस्था में फसह के रूप में पाए जाते हैं। प्रभु की मेज़ या प्रभु भोज को प्रभु ने अपने शिष्यों के लिये स्थापित किया था, फसह की उस सामग्री में से लेकर जिसे परमेश्वर ने अपने चुने हुए लोगों, इस्राएल, के लिये तय किया था। न तो फसह, और न ही प्रभु भोज, कभी भी परमेश्वर के लोगों के अतिरिक्त किसी अन्य के भाग लेने के लिये दिये गए थे। फसह पर आधारित प्रभु की मेज़ को स्थापित करते समय न तो प्रभु यीशु ने, और न ही बाद में नए नियम की पत्रियों को लिखवाते समय पवित्र आत्मा ने कभी भी फसह से संबंधित परमेश्वर के किसी भी निर्देश को न तो निरस्त किया, न उस में कोई बदलाव किया, और न ही उस की किसी बात के स्थान पर कोई अन्य बात डाली; केवल उन्हीं के आधार पर और आगे के निर्देश दिये। हमने यह भी देखा है कि न तो फसह में भाग लेने से कभी कोई इस्राएली या परमेश्वर का चुना हुआ बना; और, आम धारणा के विपरीत, न ही प्रभु भोज में भाग लेने से कोई परमेश्वर को स्वीकार्य या स्वर्ग में प्रवेश के योग्य ठहराया गया। वरन, प्रभु भोज में भाग लेना केवल नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों ही के लिये है; और इसमें अनुचित रीति से भाग लेना परमेश्वर के न्याय और दण्ड को निमंत्रण देना है (1 कुरिन्थियों 11:28-30)। शैतान परमेश्वर की बातों से संबंधित अनेकों गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों को मसीहियत में इसलिए घुसाने और स्थापित करने पाया है क्योंकि लोग अपने लिये परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने और उसे सीखने के प्रति उदासीन और बेपरवाह हो गए हैं; उन्हें परमेश्वर के नाम में जो भी बताया और सिखाया जाता है उसे स्वीकार करने से पहले वचन से जाँचने और परखने में उन्हें कोई रुचि नहीं है; और वो परमेश्वर को नहीं मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बन गए हैं, अर्थात, परमेश्वर के निर्देशों को जानने और मानने की बजाए, अपने धार्मिक अगुवों की बातों को मानने और पालन करने के लिए तत्पर रहने वाले हो गए हैं।

       इससे पिछले लेख में हमने फसह के बलि के मेमने के विषय परमेश्वर द्वारा कहे गए गुणों देखा था और यह देखा था कि वे सभी गुण प्रभु यीशु मसीह का पूर्वाभास हैं; उस प्रभु का जो परमेश्वर का मेमना है और सारे संसार के सभी लोगों के पाप से छुटकारे और उद्धार के लिए बलिदान किया गया। आज हम फसह के मेमने के प्रभु यीशु के बलिदान का पूर्वाभास होने को और आगे देखेंगे, तथा यह भी देखेंगे कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई हल्की बात नहीं है, और इसे किसी भी रीति से एक औपचारिकता के समान यूं ही नहीं लिया जा सकता है।

        निर्गमन 12:6 - निर्गमन 12:3 में लिखा है कि इस्राएलियों को निर्धारित गुणों वाले एक मेमने को महीने के दसवें दिन लेना था, और 6 पद कहता है कि चौदहवें दिन, गोधूलि के समय मेमने को बलि चढ़ाया जाना था। उसे बलि चढ़ाने तक, जब भी उस घर के लोग उस मेमने को देखते होंगे, उसे खाना-पानी देते होंगे, उनके मनों में यह विचार आता होगा कि हमारे मिस्र के दासत्व से छुटकारे के लिये इस निर्दोष और मासूम को बलि होना पड़ेगा।

        आज ईसाई या मसीही समाज जिसे “खजूर का इतवार” के नाम से मनाता है, यह वह दिन है जब प्रभु यीशु यरूशलेम गदहे पर सवार होकर आया था (यूहन्ना 12:12-15), और बाइबल के विद्वान तथा व्याख्याकर्ताओं ने आँकलन करके यह निर्धारित किया है कि यह दिन निर्गमन 12:3 का वही महीने का दसवां दिन था जब फसह की बलि के लिये मेमना ले कर रखा जाना था। फसह के उस मेमने के विषय केवल परमेश्वर के लोग, इस्राएली ही यह जानते थे कि इसी सप्ताह में वह मेमना बलि चढ़ा दिया जाएगा और उन्हें दासत्व से छुटकारा मिल जाएगा। किन्तु गैर-यहूदियों को यह बात पता नहीं थी। इसी प्रकार से प्रभु भी अपने शिष्यों को अपने क्रूस पर होने वाले बलिदान के बारे में बताता आ रहा था (मत्ती 16:21; 17:12; 20:17-19; मरकुस 8:31; लूका 9:22; 13:33), अर्थात, समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिये उसका बलिदान होना, किन्तु उन्होंने तब उसकी यह बात नहीं समझी, उन्हें बाद में समझ में आई (यूहन्ना 12:16)। प्रभु यीशु को महीने के चौदहवें दिन, दोपहर के लगभग क्रूस पर चढ़ाया गया; और तब “दो पहर से लेकर तीसरे पहर तक” उस इलाके पर अंधियारा छाया रहा (मत्ती 27:45; मरकुस 15:33; लूका 23:44), अर्थात लगभग 12 बजे से लेकर तीन बजे तक, और तीसरे पहर के समय, जब इस्राएल के लोग फसह के मेमने को बलिदान कर रहे थे, प्रभु यीशु ने अपने प्राण त्याग दिये, और निर्गमन 12:6 की बलि के दिन, और समय को पूरा किया - चौदहवें दिन की गोधूलि के समय बलिदान दिया जाना।

        हम अगले लेख में फसह के मेमने के बलिदान और प्रभु-भोज के मध्य समानता और सम्बन्धों को और आगे देखेंगे। जिस प्रकार फसह के मेमने का बलिदान करना और मिस्र के दासत्व से निकलने की तैयारी करके रखना प्रत्येक इस्राएली के लिए एक गंभीर और महत्वपूर्ण विषय था; उसी प्रकार प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होना, तथा पाप के दासत्व से मुक्त होकर, परमेश्वर और उसके राज्य के लिए जीवन जीना प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए एक गंभीर और महत्वपूर्ण बात है।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 7

English Translation

Exodus 12:6 - The Sacrificial Lamb & The Holy Communion (1)

       In our study on the Holy Communion, we have seen that the antecedents of the Communion are found in the Old Testament instances of the Passover, in Exodus 12; and in the Law as the Passover festival. The Lord’s Table or the Holy Communion was established by the Lord Jesus Christ for His disciples, using the elements of the Passover meal, which was given in the OT by the Lord God for His chosen people, the Israelites. Neither the Passover, nor the Holy Communion was ever meant for anyone other than the people of God. In establishing the Lord’s Table based on the Passover, neither the Lord Jesus at the initiation of the Table, nor the Holy Spirit in the New Testament writings subsequently ever annulled, changed, or replaced any of God’s ordinances related to the Passover, but only built upon them. We have also seen that neither participating in the Passover made the participant an Israelite or chosen of God; nor, contrary to the popular belief, participating in the Holy Communion makes one acceptable to God and worthy of entry into heaven. Rather, only those who are the Born-Again children of God are to partake of the Table; and partaking in an unworthy manner invites God’s judgement and retribution (1 Corinthians 11:28-30). Satan has been able to bring in and establish many wrong teachings about the things by God, since people have become uncaring and unconcerned about studying God’s Word for themselves, about cross-checking what is taught to them in the name of God, and have become pleasers of men rather than of God, i.e., are more worried about following the teachings of men - their religious leaders, than of knowing God’s instructions and fulfilling them.

        In the previous article we had seen that the God ordained characteristics of the sacrificial Lamb to be used for the Passover were a foreshadow of the Lord Jesus - the Lamb of God sacrificed for the salvation and redemption of mankind. Today we will see further, how the Passover lamb foreshadows the Lord Jesus Christ and participating in the Lord’s table is no frivolous matter, it can in no way be done casually, perfunctorily.

        Exodus 12:6 - It is written in Exodus 12:3 that the Israelites were to take a lamb with the given characteristics on the tenth day of the month; and verse 6 says that on the fourteenth day that lamb was to be sacrificed at twilight. Till the time of sacrifice, the sacrificial lamb was to be with the household, being seen and observed by them, and then on the fourth day it was to be sacrificed in the evening. Every time they looked at it, fed and watered it, the thought crossing their minds would have been, that this lamb will have to die, so that we can be delivered from the bondage of Egypt.

        What Christendom celebrates as the “Palm Sunday”, was the day that the Lord Jesus rode into Jerusalem seated on a donkey (John 12:12-15), and Bible scholars and commentators have calculated this to be the same “tenth day” of Exodus 12:3 for the Passover. For the Passover lamb, only the people of God, the Israelites knew that within the week the lamb would be sacrificed and they would be delivered from their bondage. But this was not apparent to the non-Israelites. Similarly, the Lord had been instructing His disciples about His coming crucifixion (Matthew 16:21; 17:12; 20:17-19; Mark 8:31; Luke 9:22; 13:33), i.e., His being sacrificed to atone for the sins of all of mankind, although they had not understood it then, but they did later (John 12:16). Lord Jesus was crucified on the fourteenth day of the month, at around noon; there was darkness over the land “from the sixth to the ninth hour” (Matthew 27:45; Mark 15:33; Luke 23:44), i.e., from noon till around 3pm and soon after the ninth hour, while the people of Israel were sacrificing the Passover lamb, the Lord Jesus gave up His Spirit, fulfilling the day and time and sacrifice of Exodus 12:6, which was to be carried out in the evening on the fourteenth day of the month.

        In the next article we continue considering the similarity and relationship between the sacrifice of the Passover lamb and Holy-Communion. Just as sacrificing the Passover lamb, as well making preparations and being ready to come out of the bondage of Egypt were serious and important things for the Israelites; similarly, participating in the Lord's Table, and having being delivered from the bondage of sin, to live for the Lord and His Kingdom are serious and important things for every Christian Believer.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 17 जून 2025

The Holy Communion – 6 - Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (2) / प्रभु भोज – 6 - निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (2)

प्रभु भोज 6

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (2)

        पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने इस्राएलियों को बहुत स्पष्ट रीति से उन  गुणों के बारे में निर्देश दिए थे जो उनके मिस्र के दासत्व से छुटकारे क लिए, फसह पर बलिदान के लिए उपयोग किया जाना था। परमेश्वर ने यह बात इस्राएलियों की कल्पना पर नहीं छोड़ दी थी। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर द्वारा दिए गए ये गुण प्रभु यीशु मसीह से मेल खाते थे, जो मानव जाति को पापों से छुड़ाने के लिए बलिदान हुआ।  जैसे फसह के लिए परमेश्वर के स्पष्ट निर्देश हैं, वैसे ही प्रभु-भोज के लिए भी परमेश्वर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आज हम परमेश्वर के निर्देशों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे, जो पुष्टि करते हैं कि परमेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों का उसी रूप में पालन करना है जिसमें वे दिए गए हैं और जैसा करने के लिए कहा गया है; हम उनमें अपने ही विचार नहीं जोड़ सकते हैं।

        उस समय इस्राएलियों की समझ में कुछ भी नहीं आ रहा होगा कि परमेश्वर बलि होने वाले एक पशु के विषय इतना विशिष्ट क्यों है; यह उनकी कल्पना से भी परे होगा; क्योंकि सामान्य, साधारण विचार के अनुसार तो बलि के लिये किसी भी पशु का होना उचित और पर्याप्त होना चाहिए था। किन्तु परमेश्वर ने अपने पूर्व ज्ञान तथा मानव-जाति के पापों से छुटकारे की अपनी योजना के अनुसार, फसह के बलिदान के पशु के लिये ये विशिष्ट निर्देश दिये, क्योंकि यह समस्त संसार के उद्धारकर्ता, उसके पुत्र के बलिदान का प्रतीक था। यह सब इस बात की पुष्टि करता तथा इस पर बल देता है कि परमेश्वर और उसकी उपासना तथा आराधना के लिये हम किसी भी बात के लिये, किसी भी तरीके से, मनमानी नहीं कर सकते हैं। परमेश्वर ने अपने वचन में प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान में होकर जीवन और भक्ति से संबंधित सभी बातें हमें दे दी हैं (2 पतरस 1:3), और केवल परमेश्वर द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार की गई आराधना और उपासना ही उसे ग्रहण है। जो भी उसके निर्देशों के अनुसार और उसकी आज्ञाकारिता में नहीं है, वह चाहे परमेश्वर के नाम से किया गया हो, लोगों के लिये बहुत प्रभावी और बहुत सराहनीय हो, किन्तु प्रभु द्वारा उसे पूर्णतः तिरस्कार कर दिया जाएगा, और ऐसा करने वालों को “भक्त” और “धर्मी” नहीं, वरन “कुकर्म करने वाले” कहा जाएगा (मत्ती 7:21-23)

        साथ ही, जैसा कि पहले के लेखों में भी बल दिया गया है, फसह परमेश्वर के लोगों के लिये था; यह नहीं कि फसह मनाने के द्वारा वे परमेश्वर के लोग बन जाते थे, किन्तु जो परमेश्वर के लोग थे, उन्हें ही फसह मनाने के निर्देश दिये गए थे। इसी प्रकार से, प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ भी प्रभु के प्रतिबद्ध शिष्यों के लिये स्थापित की गई थी; मेज़ में भाग लेने से वे प्रभु के शिष्य या उद्धार पाए हुए नहीं बन जाते थे। मेज़ को स्थापित करते समय प्रभु ने विशेष रीति से कहा था “मेरे स्मरण के लिये यही किया करो” (लूका 22:19 ); यह नहीं कहा कि “मुझे स्वीकार्य हो जाने के लिये यह किया करो”, अथवा, “स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो जाने के लिये यह किया करो”, जैसा कि अधिकांश, प्रभु भोज में अपनी परंपरा के अनुसार भाग लेते हुए सोचते और मानते हैं।

        फसह को एक निर्धारित रीति से मनाया जाना था, जैसा कि परमेश्वर ने निर्देश दिए थे, उसी के अनुसार। इस्राएली, अपनी इच्छा के अनुसार यह निर्णय नहीं कर सकते थे कि वे उसे कैसे मनाएंगे, न ही फसह से संबंधित किसी बात में कोई फेर-बदल कर सकते थे - उस से संबंधित सभी कुछ - उसका दिन, उसके लिये प्रयोग किया जाने वाला पशु, उस पशु को कितने दिन रखना है और उसे बलिदान करने का समय, बलिदान के बाद उसे किस प्रकार से उपयोग करना है, आदि, सभी बातों के बारे में परमेश्वर ने निर्देश दिये थे और सब कुछ उन निर्देशों के अनुसार ही किया जाना था। इसी प्रकार से प्रभु भोज के लिये भी प्रभु यीशु ने निर्देश दिये हैं, जिन्हें फिर 1 कुरिन्थियों 11 में समझाया और विस्तार से बताया गया है। प्रभु भोज का कोई भी मनाया जाना जो प्रभु के इन निर्देशों के अनुसार नहीं है, वह व्यर्थ है, निष्फल है; उससे परमेश्वर का प्रकोप और दण्ड तो आ सकता है, किन्तु उसकी स्वीकृति और आशीषें कभी नहीं आ सकती हैं, जैसे कि हम आगे के लेखों में देखेंगे।

        अगले लेख में हम निर्गमन में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं, तथा आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं, तथा प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, न कि किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी की मनमाने के अनुसार। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 6

English Translation

Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (2)

        In the previous article, we had seen that God had very specifically told the Israelites about the lamb that was to be sacrificed at the time of Passover, for their deliverance from Egypt. God had not left it to the imagination of the Israelites. We had also seen how the characteristics given by God relate to the Lord Jesus Christ, who was sacrificed to redeem mankind from their sins. Today we will consider the practical application of these instructions, which affirms for us that God's instructions have to be obeyed just as He has instructed to be done; we cannot add our own ideas to them.

        The Israelites at that time had no idea, could never imagine why God was being so particular about a sacrificial animal; to common sense, any sacrifice of any animal should have sufficed. But God in His foreknowledge and plans for redemption of mankind gave these instructions since the Passover sacrifice was the foreshadow of the sacrifice of His Son, the Savior and redeemer of this world. All of this goes to affirm and emphasize that with God and His worship, we cannot be presumptuous for anything, in any manner. God has given to us in His Word, through the knowledge of the Lord Jesus, everything we need for life and godliness (2 Peter 1:3), and only our obedience to God given ways and method of His worship will be acceptable to Him. Anything that is not done according to His instructions and in obedience to Him, though done in God’s name, and though very impressive and highly commendable amongst men, will be outrightly rejected by the Lord; and the people doing it will not be called “godly” or “pious and righteous”, but will be called “those who practice lawlessness or iniquity” (Matthew 7:21-23).

        Also, as has been emphasized in the earlier articles, the Passover was meant for the people of God; and not that participating in the Passover would make them people of God, but those who were the people of God were instructed to observe the Passover. Similarly, the Holy Communion or the Lord’s Table was established for the already committed disciples of the Lord Jesus; partaking of the Table did not make them the disciples or saved people. When instituting the Lord’s Table, the Lord Jesus specifically said “do this in remembrance of me” (Luke 22:19); and not “do this to become acceptable to me” nor “do this to become worthy of entering heaven” as most presume and believe while ritually participating in the Holy Communion.

        The Passover had to be celebrated in a certain way, as instructed by God; the Israelites could not decide how they would do it, nor could they modify anything related to the Passover - everything related to it - the day of the Passover, the sacrificial animal to be used, the days it had to be kept before being sacrificed and the time it had to be sacrificed, how it had to be used after sacrificing, etc., everything God had instructed and had to be according to God’s instructions. Similarly, the Lord Jesus gave instructions about the Holy Communion, which were then clarified and explained in 1 Corinthians 11. Any observation of the Holy Communion, not according to the Lord’s instructions is vain and inconsequential; it can invite God’s retribution, but never His approval and blessings, as we will see in later articles.

        In the next article we will carry on from here and see the subsequent verses from Exodus. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, are a new creation for the Lord, and strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, not in any presumptive manner or as a denominational ritual. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 16 जून 2025

The Holy Communion – 5 - Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (1) / प्रभु भोज – 5 - निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (1)

प्रभु भोज 5

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:5 - प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लें (1)

        अपने पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रभु भोज के प्ररूप पुराने नियम में दिए गए हैं, जो मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था से भी पहले, फसह के भोज के रूप में इस्राएल के मिस्र के दासत्व से छुड़ाए जाने के समय दिए गए, और फिर व्यवस्था में फसह के पर्व के रूप में दिए गए। प्रभु यीशु ने फसह के भोज के समय में उस भोज की सामग्री में से लेकर यह प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ स्थापित की। इस भोज या मेज़ को स्थापित करते समय, प्रभु यीशु ने पुराने नियम में फसह से संबंधित परमेश्वर द्वारा दिए गए किसी भी निर्देश को हटाया अथवा बदला नहीं, और न ही उसमें कुछ और जोड़ा। बाद में नए नियम में प्रेरितों द्वारा पवित्र आत्मा के अगुवाई और मार्गदर्शन में लिखी गई पत्रियों में प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित गलतियों को दिखाया और सुधारा तो गया, उसके अर्थ, महत्व, तथा आवश्यकता को समझाया गया, लेकिन फिर भी पुराने नियम के किसी भी प्ररूप को न तो बदला गया और न ही उसमें कुछ जोड़ा अथवा घटाया गया; प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज स्थापित करने से हजारों वर्ष पहले दिए गए वे निर्देश वैसे ही बने रहे। यह इस बात को दिखाता है कि फसह के अभिप्राय प्रभु की मेज़ के लिए भी लागू हैं। जिस प्रकार से फसह का भोज केवल परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएल ही के लिये था; उसी प्रकार से प्रभु भोज भी प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों, अर्थात, नया जन्म पाए हुए परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13) ही के लिये है। इसका उद्देश्य उनकी आशीषों का स्त्रोत होना है जिससे वे शैतान की युक्तियों पर एक विजयी और जयवंत जीवन व्यतीत कर सकें।

        किन्तु कलीसिया में गुट-बाजी और विभाजनों के कारण, लोगों की अपने अगुवों और उनके मध्य वचन की सेवकाई करने वालों का अनुयायी हो जाने की प्रवृत्ति के कारण, शैतान चुपके से और धीरे से लोगों को परमेश्वर के वचन का स्वयं अध्ययन करके उसका पालन करने से बहका और बरगला कर वचन से दूर ले गया। अब ये लोग उन्हें उनके अगुवों के द्वारा जो भी बताया या सुनाया जाता है, बिना वचन से उसकी पुष्टि करे, उसे स्वीकार करने और उसका पालन करने वाले बन गए। अब वो परमेश्वर को नहीं वरन मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले, अर्थात उसका पालन करने वाले जो उनके अगुवे उन से कहते हैं बन गए; न कि परमेश्वर की निर्देशों तथा इच्छा के खोजी, और परमेश्वर की बात के पालन करने वाले। परिणाम स्वरूप शैतान को छूट मिल गई और उसने परमेश्वर की हर बात के लिए दिए गए निर्देशों के स्थान पर गलत शिक्षाएं और गलत जानकारी कलीसियाओं में भर दी, प्रभु भोज के विषय भी। आज ये गलत शिक्षाएं और गलत जानकारी “ईसाइयों” या “मसीहियों” के मनों में इतनी गहराई से बैठ गई है कि वे बड़ी श्रद्धा के साथ उन व्यर्थ और निष्फल बातों को मानते और मनाते रहते हैं। इसी गलतफहमी में जीते और चलते रहते हैं कि अपनी परंपरा और समझ के अनुसार, अपनी किसी भी रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, वे परमेश्वर को ग्रहण योग्य तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य तो हो ही जाएंगे।

        प्रभु भोज से संबंधित इस शृंखला में हम परमेश्वर के वचन से प्रभु की मेज़ और उसके प्ररूप, फसह के बारे में सीख रहे हैं, और देख रहे हैं कि इसमें भाग लेने वालों पर तथा भाग लेने में ये बातें किस प्रकार से लागू होती हैं। हमने आरंभ पहले प्ररूप, निर्गमन 12 में दिए गए फसह के अध्ययन से किया है, और अभी तक पहली 4 आयतों से देखा है कि फसह को परमेश्वर ने अपने लोगों के लिये स्थापित किया था, जिनके लिये यह एक नया आरंभ था, और इसमें भाग लेने के द्वारा उनमें एकता को बढ़ावा मिलता; और एक घराने के लिये एक ही मेमना पर्याप्त से भी अधिक था। इसे नए नियम के प्रभु भोज पर लागू करने पर हम सीखते हैं कि प्रभु भोज हर किसी के लिये नहीं है, किन्तु केवल प्रभु के प्रतिबद्ध शिष्यों के लिये है, जिनका नया जन्म पाया हुआ होना उनके आत्मिक जीवन के नए आरंभ का सूचक है। उन्हें मण्डली में एकता लाने और बनाए रखने में प्रयासरत रहना चाहिए; तथा परमेश्वर का ‘बलिदान का मेमना’ परमेश्वर के घराने, अर्थात यहूदियों और गैर-यहूदियों के साथ लाए जाकर और मिलकर बने एक परिवार के लोगों के छुटकारे और उद्धार के लिये पर्याप्त से भी अधिक है। आज हम फसह के बलिदान के मेमने के गुणों को देखना और समझना आरम्भ करेंगे, कि ये गुण किस प्रकार से परमेश्वर के मेमने, प्रभु यीशु की ओर संकेत करते हैं।

        निर्गमन 12:5 - पद 5 में हम परमेश्वर की ओर से निर्देशित पाते हैं कि बलिदान के लिए उन्हें कोई भी मेमना या पशु जिसे वे उचित समझें या उन्हें बलिदान के लिए सही लगे, उपयोग नहीं करना था। उन्हें एक ऐसा मेमना लेकर आना था, जिस में परमेश्वर द्वारा दिये गए कुछ विशेष गुण भी होने थे, ताकि वह मिस्र के दासत्व से उनके छुटकारे के लिये काम आए। जैसा कि हम आगे के पदों में देखेंगे, न केवल मेमना, परन्तु उसे कब और कैसे बलिदान करना है, और मिस्र की बंधुवाई से छुटकारे के लिये किस प्रकार से उपयोग करना है, सब कुछ परमेश्वर ने ठहराया और बताया था; कुछ भी किसी भी मनुष्य की कल्पना, समझ, अथवा पसंद-नापसंद पर नहीं छोड़ा था। जिन्होंने परमेश्वर द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया, वे परमेश्वर के इंतजाम से लाभान्वित भी हुए।

        इस पद में दिए गए फसह के लिये बलिदान किए जाने वाले मेमने के गुणों को देखते हैं और उनका प्रभु यीशु मसीह के साथ मिलान करते हैं:

 * उसे एक मेमना होना था। मसीह यीशु को परमेश्वर का मेमना कहा गया है (यूहन्ना 1:29, 36)। पवित्र शस्त्र में मेमना विनम्रता और अधीनता का प्रतीक है; प्रभु यीशु भी, तब भी विनम्र और अधीन बने रहे जब उन्हें क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये ले जाया जा रहा था (यशायाह 53:7)

 * उसमें कोई भी किसी भी प्रकार का दोष नहीं होना था। प्रभु यीशु सब बातों में हमारे समान परखे तो गए किन्तु फिर भी पूर्णतः निर्दोष निकले (इब्रानियों 4:15)

 * उसे एक नर पशु होना था। प्रभु यीशु नर (मत्ती 1:21-25), परमेश्वर के पुत्र (यूहन्ना 3:16) थे।

 * उसे एक वर्ष तक का होना था। बाइबल के व्याख्याकर्ताओं की आम सहमति है कि यह जीवन के उत्तम समय में होने का सूचक है। प्रभु यीशु ने अपनी सेवकाई लगभग तीस वर्ष की आयु में आरंभ की (लूका 3:23), जो लगभग साढ़े-तीन वर्ष तक रही।

 * वह चाहे भेड़ों अथवा बकरियों में से हो सकता था। पुराने नियम में भेड़ और बकरी, दोनों ही व्यवस्था के अनुसार शुद्ध पशु थे और बलि के पशु होने के लिये प्रयोग किये जाते थे, होमबलि चढ़ाए जाने के लिये स्वीकार्य थे। व्यवस्था के अनुसार, बकरे को पाप-बलि और सांकेतिक रीति से पाप को ले कर चले जाने वाले प्रायश्चित के समान भी प्रयोग किया गया है (लैव्यव्यवस्था 3:12-14; 16:5-10)

        अगले लेख में हम परमेश्वर द्वारा फसह में तथा प्रभु भोज में भाग लेने के लिए दिए गए इन निर्देशों के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में देखेंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 5

English Translation

Exodus 12:5 - The Lord’s Table - Participate Worthily (1)

        In the previous articles we have seen that the antecedents of the Holy Communion are given in the Old Testament, preceding the Law given through Moses, as the Passover meal, at the time of Israel’s release from the bondage of Egypt; and in the Law, as the Passover Feast and festival. It was while celebrating the Passover feast that the Lord Jesus took the elements of that feast and established what we call The Holy Communion, or, The Lord’s Table. In establishing this Communion or Table, the Lord Jesus did not change any of God’s instructions given in the Old Testament related to the Passover; nor did He add any new ones. Subsequently, in the New Testament Epistles written through the Apostles under the inspiration and guidance of the Holy Spirit, the errors in partaking of the Communion were pointed out and rectified, and the meaning, the importance and necessity of participating in the Lord’s Table was pointed out, but again, nothing of the Old Testament antecedents was changed, nor was anything added to those instructions given thousands of years before the Lord Jesus Christ established the Communion from the Passover. This goes to show that the implications of the Passover were also applicable to the Lord’s Table. Just as the Passover was meant to be observed only by God’s chosen people, Israel; similarly, the Holy Communion was established by the Lord Jesus for His disciples, i.e., the Born-Again children of God (John 1:12-13), and was meant to be a source of blessings for them, to enable them to live an overcoming and victorious life over the wiles of the devil.

        But because of divisions and factions in the Church, the tendency of the people to follow elders of their local Assembly and the ministers of God’s Word, Satan was subtly and gradually able to beguile people away from studying and learning God’s Word for themselves and following it. Instead, they started to rely on whatever was told to them by their religious leaders, did not bother to confirm the teachings from God’s Word, and became more of ‘man-pleasers’ than God pleasers, i.e., desirous of doing what their leaders were telling them instead of finding out and doing what God wanted them to do. Consequently, Satan was able to bring in many wrong teachings and misinformation about God’s instructions for everything, including the Lord’s Table. These wrong teachings and misinformation have become firmly entrenched in the minds of “christians”, and they very reverentially but vainly insist on following them. Erroneously trusting that their ritualistically participating in the Communion, in any which way, according to their own understanding and tradition, makes them acceptable to God and worthy of entry into heaven, anyways.

        Through this series on the Holy Communion, we are learning from God’s Word the teachings regarding the Lords Table, and its antecedent, the Passover; and seeing how they apply to the participants and their participation in the Holy Communion. We have started with the first instance of the Passover antecedent given in Exodus 12, and till now have seen from the first 4 verses that the Passover was ordained by God for His people, for whom it was a new beginning in life, and the participation promoted unity amongst them; and that one sacrificial lamb was more than sufficient for the household. Applying this to the New Testament Holy Communion, we learn that the Communion is not meant for all and sundry, but only for the committed children of God, their being Born-Again giving them a new beginning in their spiritual life. They are to strive to bring about and maintain unity in the Church; and the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God is more than sufficient for the salvation and redemption of the household of God composed of Jews and Gentiles brought together as one family of God. Today we will begin to consider the characteristics of the sacrificial lamb of the Passover, and see how the characteristics point to the Lord Jesus, the Lamb of God.

        Exodus 12:5 - In verse 5 we find ordained by God that the Israelites were not to use any lamb or animal they felt was appropriate or okay for being sacrificed. They had to use a lamb having certain characteristics, which God had specified, to serve as their redeemer from the bondage of Egypt. As we will see in the subsequent verses, not only the lamb, but even how and when it was to be sacrificed, and how it had to be used for their deliverance from Egypt, everything was ordained and given by God; nothing was left to any man’s imagination, understanding, or preferences. Those who followed God’s instructions, benefitted from God’s provision.

        Let us look at the characteristics given in this verse for the sacrificial lamb of the Passover, and corelate them with the Lord Jesus Christ:

 * It was to be a lamb. Jesus Christ is called the Lamb of God (John 1:29, 36). In the Scriptures, the lamb is a symbol of meekness and submission; Lord Jesus, even when being led to be crucified, remained meek and submissive (Isaiah 53:7). 

 * It was to be without any blemish; i.e., without any defect of any kind. The Lord Jesus though tempted like all of us, was without sin (Hebrews 4:15).

 * It was to be a male animal. The Lord Jesus was a male (Matthew 1:21-25), the “Son of God” (John 3:16).

 * It was to be of the first year. Most Bible commentators are of the opinion that this is indicative of being in the prime of life. The Lord Jesus began His ministry at around thirty years of age (Luke 3:23), which lasted for around three and a half years.

 * It could be either from sheep or goats. Both sheep and goats were used in the Old Testament as sacrificial animals, both being ceremonially ‘clean’ animals, acceptable for burnt offerings (Leviticus 1:10). In the Law, a goat was also used for a sin-offering and as a sin-bearer (Leviticus 3:12-14; 16:5-10). The Lord Jesus fulfilled all these functions; he took upon Himself all our sins, sacrificed His life for them and redeemed us from them. 

        In the next article we will consider about the practical applications of these instructions by God for partaking in the Passover, and in the Holy Communion.