ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 24 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 10

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 5

    पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर न केवल यह चाहता है कि उसके लोग उसके निर्देशों के अनुसार ही कार्य करें, वरन साथ ही इस बात के लिए भी दृढ़ है कि वे उन कार्यों को ठीक वैसे ही करें जैसा उसने उन से करने के लिए कहा है; न कि अपनी इच्छा और तरीके से। इस सिद्धान्त के एक व्यवहारिक चित्रण के रूप में, आज हम मूसा के द्वारा मिस्र से इस्राएल के छुड़ाए जाने की घटना को देखना आरम्भ करेंगे, और फिर उसके बाद कुछ अन्य उदाहरण भी देखेंगे।

    प्रेरितों 7:22-36 में स्तिफनुस द्वारा दोहराए गए इस्राएल के छुड़ाए जाने के संक्षिप्त घटनाक्रम को देखिए। जैसा स्तिफनुस ने कहा था, मूसा, इस्राएलियों के साथ अपना भाईचारा व्यक्त करने के लिए अपने आप से उनके पास चला गया था। वहाँ पर एक मिस्री द्वारा एक इस्राएली पर किए जा रहे अत्याचार को देख, पहले तो मूसा ने इस्राएली के पक्ष में कुछ करने के लिए, अपनी ही समझ के अनुसार, उस मिस्री को मार डाला; और फिर बाद में इस्राएलियों के मध्य के विवादों को भी सुलझाने का प्रयास किया। संभवतः उसका विचार रहा होगा कि उसकी राजसी हैसियत और क्षमताओं के कारण, इस्राएली उसे मिस्र के दासत्व से उनका छुड़ाने वाला समझ लेंगे, उसे स्वीकार कर लेंगे। लेकिन इस्राएलियों ने ऐसा नहीं किया, अपने छुड़ाने वाले के रूप में उन्होंने उसका तिरस्कार किया, और मूसा को अपनी जान बचा कर मिस्र से भागना पड़ा। इसके बाद और चालीस वर्ष की तैयारी का समय लगा, और तब परमेश्वर मूसा को वापस मिस्र में लेकर आया और उसके द्वारा इस्राएल को दासत्व से छुड़वाया।

    यद्यपि मूसा इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए परमेश्वर द्वारा चुना और निर्धारित किया हुआ था, लेकिन मूसा अपनी इच्छा और तरीके से इस कार्य को नहीं कर सका, बल्कि ऐसा करने के प्रयास में जान के जोखिम में आ गया। वह यह बात नहीं जानता था कि जब उसने यह कार्य अपने आप ही करने का प्रयास किया था, उस समय वह इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए प्रशिक्षित और तैयार किया हुआ नहीं था। परमेश्वर को उसे चालीस वर्ष तक जंगल में प्रशिक्षित करना पड़ा, एक बिना किसी पहचान के व्यक्ति के रूप में। उसे मूक, असहाय, और मूर्ख भेड़ों के साथ काम करना पड़ा, जो अपनी इच्छा से, तथा परिणाम की कोई चिंता किए बिना ही कुछ भी कर बैठने की प्रवृत्ति रखती थीं। जब मूसा ने उनके साथ रहते हुए धैर्य सीख लिया और उसमें बुद्धिहीन पशुओं की भी देखभाल करने का हृदय विकसित हो गया, तब परमेश्वर ने उसे इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए भेजा। साथ ही एक बात और भी थी, जिस समय मूसा ने स्वतः ही इस्राएलियों का छुड़ाने वाला बनने का प्रयास किया था, तब तक परमेश्वर द्वारा उनके छुटकारे के लिए निर्धारित समय पूरा नहीं हुआ था; और जिस दिन यह समय पूरा हो गया, परमेश्वर उन्हें मिस्र से निकाल लाया (उत्पत्ति 15:13; निर्गमन 12:40-41)। जब मूसा के जाने का समय आया, उस समय, जलती हुई झाड़ी की घटना और संबंधित बातों के द्वारा (निर्गमन 4) परमेश्वर ने मूसा को यह भी दिखाया कि यद्यपि अपनी दृष्टि में, और अपने आँकलन के अनुसार, उसमें इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ाने के लिए कोई योग्यता, कोई सामर्थ्य नहीं थी; किन्तु परमेश्वर की आज्ञाकारिता के द्वारा वह अद्भुत आश्चर्यकर्म कर सकता था।

    अब, मूसा के यह जान चुका था कि इस असंभव लगने वाले कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए उसके पास अपना कुछ भी नहीं था जिसके आधार पर वह इसे कर पाने का कोई दावा कर पाता, या ऐसा करने का सोच भी सकता था; वह इसके लिए पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर था। और हम यह अच्छे से जानते हैं कि यह केवल मूसा की परमेश्वर के प्रति निःसंकोच आज्ञाकारिता, असंभव दिखने वाली बातों के लिए भी परमेश्वर पर उसका पूर्ण भरोसा ही था जिसने न केवल उसे इस्राएलियों को स्वीकार्य और उनका अगुवा तथा छुड़ाने वाला बनाया, बल्कि उसे फिरौन द्वारा किसी भी हानि के करने से भी सुरक्षित रखा, यद्यपि मूसा में होकर मिस्र को बहुत भारी हानि उठानी पड़ी थी।

    उनको मिस्र से निकाल लाने के पश्चात, इस्राएल को और आगे वाचा किए हुए कनान देश में ले जाने से पहले, परमेश्वर ने इस्राएलियों से उसके साथ एक वाचा बाँधने के लिए कहा, उसके आज्ञाकारी बने रहने की वाचा (निर्गमन 19:3-8)। इस्राएलियों के यह वाचा बाँधने के बाद, परमेश्वर ने पहले उन्हें अपनी आज्ञाएँ, फिर अपनी व्यवस्था दी, और फिर इसके बाद उन से कनान की यात्रा के दौरान उसकी आराधना करने के लिए एक आराधना का तम्बू भी बनाने के लिए कहा। यहाँ पर ध्यान दीजिए कि इस्राएलियों और परमेश्वर के बीच की यह वाचा केवल एक ही बात पर आधारित थी, परमेश्वर के प्रति बिना किसी शर्त के, उनकी पूर्ण आज्ञाकारिता पर।

    हम अगले लेख में भी इस्राएल की इस यात्रा के बारे में और देखेंगे, तथा इस उदाहरण से और भी सीखेंगे कि परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ है परमेश्वर द्वारा कही गई बात को उसके द्वारा बताए गए तरीके से ही पूरा करना।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word – 5

    In the previous article we have seen that God not only wants that His people do what He instructs them to do, but is also equally particular that they do it just the way that he wants them to do it; and not according to their own fancies. As a practical illustration of this principle, today we begin to look at Israel’s deliverance from Egypt through Moses, and later see some other examples as well.

    Consider the summary of Israel’s deliverance as stated by Stephen before the Council in Acts 7:22-36. As Stephen recounts this incident, Moses, wanting to express brotherhood with them, had initially gone to the Israelites on his own. There, acting in favor of an Israelite being oppressed by an Egyptian, according to his own understanding Moses even killed the oppressor, and then tried to settle disputes between the Israelites. Probably, his thinking was that because of his royal status and capabilities, the Israelites will accept him as their deliverer from Egyptian slavery. But the Israelites rejected him as their potential deliverer, and he had to run away for his life from Egypt. It took another forty years of preparation before God brought him back to Egypt, to deliver Israel from slavery through him.

    Though Moses was to be the one through whom God would deliver Israel, but at the time Moses could not do this according to his desire and by his methods, rather, in attempting to do so, jeopardized his life. What he did not know was that when he tried to do it on his own, he was still not trained and prepared to accept this responsibility. God had to train him for another forty years in the wilderness, as a nobody, working with dumb, defenseless sheep, prone to do things their own way without bothering about the consequences. It was only when Moses had learnt patience and developed the heart to care for even dumb animals, that he was sent to deliver Israel. Also, another thing was that at the time Moses attempted to become their deliverer, God’s determined time for their deliverance had not been completed; and the day this time was completed, God brought them out of Egypt (Genesis 15:13; Exodus 12:40-41). In the incidence of the Burning Bush and associated events (Exodus 4), God had also shown to Moses, that though in his own eyes, and by his own reckoning, he had no qualities and capabilities to deliver Israel from Egypt; but through being obedient to God, he was capable of doing extra-ordinary miracles.

    Now, Moses, knowing that for being successful in carrying out this seemingly impossible task, he had nothing of his own by which he could make any claims or even think of accomplishing it; he was totally dependent on God for it. And we know this very well that it was only his unflinching obedience to God, and his completer trust in God for even for seemingly impossible things, that not only made him acceptable to Israel as their leader and deliverer, but also kept Pharaoh from harming him in any way, although through Moses Egypt had suffered great loss.

    Having brought them out of Egypt, before leading Israel towards the Promised Land, Canaan, God asked the Israelites to make a covenant with Him, of being obedient to Him (Exodus 19:3-8). After the Israelites agreed to this covenant, God proceeded further, first giving them His Commandments and the Law, and then asking them to build the Tabernacle for worshipping Him while they journeyed to Canaan. Take note that the covenant between the Israelites and God was totally dependent on one and only one thing, absolute, unconditional obedience to God. 

    We will continue considering this Exodus journey of Israel in the next article as well, to continue learning from this illustration that obedience to God means doing the things He has said, and doing them the way He wants them done.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 18 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 23 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 9

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 4

    पिछले दो लेखों में हम ने शैतान की एक युक्ति के बारे में देखा है, जिसे वह अकसर मसीहियों को भ्रम में डालने और उन्हें बहका कर परमेश्वर से दूर ले जाने के लिए उपयोग करता है – उन्हें लुभा और फुसला कर उन्हें उकसाता है कि परमेश्वर के वचन पर भरोसा रखने से अधिक वे अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा करें, और जो उन्हें सही प्रतीत होता है उसे करने में फिर देर न करें; परमेश्वर का नाम लेकर उन से कही गई किसी बात को स्वीकार करने से पहले, उसे जाँचने, उसकी पुष्टि करने, में समय लगाने की बजाए, जो सही लगता हैं उसे स्वयं भी करें तथा औरों से भी करवाएँ। शैतान की इस युक्ति से संबंधित, हव्वा के उदाहरण के अतिरिक्त हमने तीन अन्य उदाहरण बाइबल में से देखे थे – अय्यूब के मित्रों का, पौलुस के दृष्टिकोण और रवैये का, और पतरस द्वारा यद्यपि श्रद्धा में होकर, किन्तु जल्दबाजी में प्रभु को झिड़कने और फिर स्वयं प्रभु से डाँट खाने और उसे उसका स्थान दिखाए जाने का। आज हम प्रभु के वचन के अनुचित उपयोग, परमेश्वर की आज्ञाओं के गलत निर्वाह का एक और संबंधित उदाहरण देखेंगे।

    यह एक बहुत ही सामान्य बात है, और अधिकांश लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं हैं; वे यही मान कर चलते हैं कि जो परमेश्वर के वचन में लिखा हुआ है, यदि वे उसे कर रहे हैं, तो फिर जिस तरह से वह किया जा रहा है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हर हाल में परमेश्वर की आज्ञाकारिता में किया गया कार्य ही है, और इसलिए परमेश्वर को उससे प्रसन्न होना चाहिए और उसे स्वीकार करके उसके लिए उन्हें आशीष देनी चाहिए। इसलिए, वे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई परमेश्वर के कार्य और उसकी आराधना तथा उपासना से संबंधित बातों को बहुत हलके में लेते हैं, जैसे कि प्रभु यीशु के क्रूस को, प्रभु यीशु के लहू को, प्रभु-भोज में सम्मिलित होने को, बपतिस्मा लेने को, परमेश्वर को आराधना चढ़ाने उसकी उपासना करने को, इत्यादि। लोग इन सभी और वचन की ऐसी ही अन्य बातों को, चाहे श्रद्धा और भक्ति के भाव साथ, वैसे पालन करते हैं जैसा उन्हें सही या, सहज लगता है; किन्तु उस प्रकार से नहीं जैसा कि परमेश्वर के वचन में उनके बारे में लिखा और करने के लिए कहा गया है। इस अनुचित निर्वाह में अन्य मनुष्यों, विशेषकर मण्डली के अगुवों और प्रधान लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है; लोग अकसर वही करते हैं जो उनके अगुवे और प्रधान लोग बताते और सिखाते हैं, न कि वह जो वचन में लिखा गया है। ऐसा करने के द्वारा, वे परमेश्वर के वचन का योग्य भण्डारी होने की अपनी ज़िम्मेदारी में लापरवाह हो जाते हैं, उसका उचित निर्वाह नहीं करते हैं। साथ ही, ऐसा करने से, वे शैतान को उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य के प्रति अन्‍धा भी बना लेने देते हैं – परमेश्वर और उसके मार्ग, न तो मनुष्य की कोई कल्पना अथवा रचना हैं, और न ही मनुष्य इस बात का निर्णय कर सकता है, न परमेश्वर को बाध्य कर सकता है कि परमेश्वर को किस बात से प्रसन्न होना चाहिए, और उसे क्या स्वीकार्य होना चाहिए, तथा किस बात के लिए मनुष्य को आशीष देनी चाहिए। इसके विपरीत, वास्तविक तथ्य यही है कि परमेश्वर ने मनुष्य को बनाया है, और परमेश्वर ने मनुष्य को यह भी बताया है कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं, तथा मनुष्य को किस प्रकार से परमेश्वर की आज्ञाकारिता करनी है जिससे कि उसकी संगति में बना रहे, उसकी आशीष प्राप्त करता रहे।

    यह बाइबल में, आरम्भ से ही, बहुधा बल देकर कहा गया और बारंबार दोहराया गया तथ्य है कि परमेश्वर से सम्बन्धित सभी बातों में, विशेषकर उसकी आराधना, उपासना, और सेवकाई के संबंध में, वह एकमात्र बात जो परमेश्वर को प्रसन्न करती है और उसे स्वीकार्य है, वह है उसके तथा उसके वचन के प्रति आज्ञाकारिता (1 शमूएल 15:22; यिर्मयाह 7:23)। अकसर और सामान्यतः हम परमेश्वर के प्रति अनाज्ञाकारी होने से केवल यही समझते हैं कि जो परमेश्वर ने कहा है वह नहीं करना अनाज्ञाकारिता है। किन्तु सामान्यतः, बहुत से लोग जिस बात का एहसास नहीं करते हैं, जानते नहीं हैं, समझते नहीं हैं, और जो उन्हें अकसर सिखाई ही नहीं जाती है वह है कि न केवल परमेश्वर के कहे हुए को नहीं करना अनाज्ञाकारिता है, परन्तु जिस रीति से परमेश्वर ने करने को कहा है उस रीति से नहीं करना भी अनाज्ञाकारिता ही है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने जो कहा है यदि वह किया तो जाता है, किन्तु परमेश्वर द्वारा कहे गए, उसके वचन में दिए गए तरीके से करने की बजाए, उसे किसी मनुष्य द्वारा तय किए गए तरीके से किया जाता है, तो यह भी अनाज्ञाकारिता ही है। ये दोनों बातें, वह जो परमेश्वर ने करने को कहा है उसे न करना, और जैसा परमेश्वर ने कहा है वैसे नहीं करना, परमेश्वर की आज्ञा का, उसकी व्यवस्था का उल्लंघन हैं और 1 यूहन्ना 3:4 में दी गई परिभाषा के अनुसार ये पाप हैं। शैतान ने लुभा और फुसला कर आदम और हव्वा से यही करवाया – परमेश्वर के निर्देशों का उल्लंघन, और इसी कारण फिर पाप सृष्टि तथा मानव जाति में आ गया, तथा चारों और विनाश फैला दिया।

    परमेश्वर इस बात के लिए कितना दृढ़ है कि परमेश्वर के कार्य परमेश्वर के तरीके से ही किए जाएँ, यह इस्राएल के मिस्र से छुड़ाए जाने की बातों के उदाहरणों से देखा जा सकता है। हम निर्गमन की पुस्तक के इन उदाहरणों को अगले लेख से देखना आरम्भ करेंगे, और फिर उसके बाद कुछ अन्य उदाहरणों को भी देखेंगे, कि किस प्रकार से परमेश्वर उसके साथ संगति करने, उसकी आराधना और उपासना करने, और उसकी सेवकाई करने के तरीकों के बारे में बहुत दृढ़ है; और यदि भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी को लापरवाही से निभाया जाता है, तो परमेश्वर उसे हलके में नहीं लेता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word – 4

    In the previous two articles we have seen one of Satan’s strategies, that he often uses to deceive the Christian Believers and lead them astray from God – entice and provoke them into trusting their own intellect and understanding more than trusting God’s Word, and then hastily going ahead to do and also make others do that seems which seems right to them, instead of waiting to learn, check, and confirm before doing something said in the name of God. Besides the example of Eve, we had seen three examples from the Bible related to this satanic strategy – that of Job’s friends, of Paul’s attitude and point-of-view before his conversion, and of Peter, though reverentially but hastily rebuking the Lord and then being rebuked and set in his place by the Lord. Today we will consider another related form of inappropriate use of God’s Word, of misusing the commandments of God.

    It is a very common practice, and most people do not even think twice about it; they simply assume that so long as they are doing what is mentioned in God’s Word, the manner of doing it does not matter. It is still something done in obedience to God, and God should be happy with it, accept it, and bless them for it. So, they very casually take things mentioned in God’s Word and with God’s work and worship, e.g., the Cross of the Lord Jesus, the Blood of Lord Jesus, the Holy Communion, Baptism, Worshipping God, etc., and use them in a manner they think is right, though reverentially, but actually not in accordance with what God has had written in His Word about them. In this inappropriate doing of things the role of other human beings, particularly the Elders and prominent people in the Assembly is of extremely important; people usually do what is told and taught to them by their Elders and leaders, and not what is written in God’s Word. By doing so, they are being irresponsible in their stewardship towards God’s Word, and do not fulfil it appropriately. Moreover, because of this, they also allow Satan to make them overlook a very crucial fact – God and His ways are neither something imagined and created by men, nor can man decide and dictate what should please God, should be acceptable to Him, and should result in God blessing them for it. On the contrary, the fact of the matter is that man has been created by God and God has told man what is acceptable to Him, what pleases Him and what does not please Him, and how man should go about obeying God to remain in fellowship with Him, be blessed by Him.

    It is an often-emphasized fact that has been reiterated throughout the Bible, that since the very beginning, in all things pertaining to God, particularly His worship and serving Him, the only thing that pleases God and is acceptable to Him, is obedience to Him and His Word (1 Samuel 15:22; Jeremiah 7:23). Commonly and generally, we understand disobedience to God, only as not doing what God has said. But usually what most people do not realize, do not know, do not understand, and it is hardly ever taught to them is that disobedience is not simply not doing what God has said, but also not doing something in the way God has said it should be done. In other words, although doing what has been told by God to do, but not doing it in the way instructed by God; instead doing it in a way devised by man instead of what God has given in His Word. Both of these, not doing what God has said and not doing in the manner God wants it done, are sin as defined in 1 John 3:4, because they are transgressions of God’s law (KJV), or lawlessness (NKJV, NIV, NASB). This is what Satan had enticed Adam and Eve to do – disobey God’s instructions, and thereby sin entered creation and into mankind, wreaking havoc all around.

    How particular God is about doing God’s things in God’s ways is well illustrated by some examples from Israel’s deliverance from Egypt. We will start with this illustration from Exodus in the next article, and after that, also see some other examples of how God is very particular about things related to fellowshipping with Him, worshiping Him, and serving Him; and does not take it lightly if this stewardship is not carried out responsibly.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 17 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 22 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 8

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

    पिछले लेख में हमने शैतान की उस युक्ति को देखा था जो उसने हव्वा के विरुद्ध सफलतापूर्वक उपयोग की थी, पाप को सृष्टि और मानवजाति में प्रवेश दिलवाने के लिए। युक्ति है कि एक बौद्धिक चर्चा आरंभ कर के परमेश्वर के बारे में सन्देह उत्पन्न किए जाएँ, परमेश्वर को अविश्वासयोग्य दिखाया जाए, और विश्वासी को भरमा कर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने के लिए उकसाया जाए, उसे इस भ्रम में डाला जाए कि परमेश्वर ने उस से कुछ रोक कर रखा है, और उसे वह नहीं दे रहा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और इसलिए कुछ अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए परमेश्वर ही की मानते रहने की बजाए अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार भी निर्णय लेना चाहिए। इस युक्ति के कार्यकारी होने के लिए सबसे आवश्यक भाग है विश्वासी का परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा रखना। आज हम बाइबल में से तीन स्थानों से, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के उदाहरणों से देखेंगे, कि अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के लिए भी कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन तीनों उदाहरणों में, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह किया गया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती हैं।

·        परमेश्वर के प्रति सचमुच समर्पित और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण, अय्यूब के मित्र हैं। ये लोग, परमेश्वर के नाम से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार अय्यूब पर दोष लगाते रहे कि उसने परमेश्वर के विरोध में कुछ किया होगा इसीलिए उस पर यह दण्ड आया, और उसे वह सहना पड़ रहा था, जो कि वह सह रहा था। अपनी समझ के अनुसार, वे परमेश्वर के पक्ष में होकर बोल रहे थे। किन्तु अय्यूब की बातों के विपरीत, उन्होंने परमेश्वर के गुणों और चरित्र के अनुसार बात नहीं की थी, जैसी की अय्यूब ने की थी; यद्यपि उसने अपने उपर आए हुए दुखों के लिए शिकायत की और अपने बचाव के लिए अपने पक्ष में तर्क दिए। उन मित्रों की बुद्धि और समझ ने परमेश्वर के सत्यों के प्रति उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया था। इसीलिए, परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था; किन्तु उसने यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि उनके साथ क्या किया जाए। अय्यूब ने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें दण्ड से बचा लिया (अय्यूब 42:7-10)।

·        पौलुस, प्रभु यीशु के साथ उसके साक्षात्कार और परिवर्तन से पहले एक बहुत उत्साही फरीसी था। उसके विचार और दृष्टिकोण से, प्रभु यीशु के अनुयायियों, मसीही विश्वासियों, के पीछे जाकर उनके विरोध में कार्य करने के द्वारा, वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। यद्यपि वह परमेश्वर से प्रेम रखता था, उसके लिए उत्साही था, और उसकी सेवा करना चाहता था; लेकिन फिर भी परमेश्वर के वचन के प्रति उसकी अपनी शिक्षा, व्याख्या, और समझ गलत थे। पौलुस की इस गलत समझ ने उसे क्रूर, अधर्मी रवैया दिया था, और वह भी परमेश्वर के लोगों ही के विरुद्ध।

·        पतरस ने, अपनी समझ और दृष्टिकोण के अनुसार जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देते हुए, बजाए इसके कि प्रभु से उस असमंजस में डालने वाली बात को समझाने के लिए कहता जो प्रभु अपने शिष्यों से कह रहा था, अनुचित निर्णय लिया, और प्रभु को ही डाँटने लगा, क्योंकि प्रभु आने वाले समय में अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात कर रहा था। इसीलिए प्रभु को उससे कड़ाई से व्यवहार करना पड़ा, तीखी डाँट लगा कर उसे उसका सही स्थान दिखाना पड़ा (मत्ती 16:21-23)।

    हो सकता है कि परमेश्वर की बात हमेशा ही स्पष्ट न हो, किन्तु वह कभी गलत नहीं होता है। इसके विपरीत, मनुष्य, चाहे वह प्रभु यीशु का सच्चा और समर्पित अनुयायी ही क्यों न हो, परमेश्वर के कहे पर भरोसा रखने के स्थान पर अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार चलने से बड़ी आसानी से अनजाने में ही परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार में जा सकता है, इस भ्रम में पड़े हुए कि वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा है, परमेश्वर का आदर कर रहा है। यदि हम इस मूल धारणा पर विश्वास रखने के साथ आरम्भ करें कि परमेश्वर का वचन हमेशा ही सही होता है और सर्वोत्तम होता है, और हमेशा ही यह ठान कर रखें कि अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने की बजाए हमेशा परमेश्वर पर भरोसा रखते हुए उसके वचन की आज्ञाकारिता के अनुसार ही चलेंगे, तो फिर कोई भी बात चाहे जितनी भी असमंजस में डालने वाली, समझ से बाहर क्यों न हो, हमें गिरा नहीं सकेगी; हम परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी बने रहेंगे, और शैतान के लिए हमें भरमाना और गिराना असम्भव नहीं तो बहुत कठिन तो अवश्य ही हो जाएगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word – 3

    In the previous article we had seen Satan’s strategy that he had successfully used against Eve to bring sin into the creation and into mankind. The strategy is to start an intellectual discussion, create doubts about God, make God seem untrustworthy, seduce the Believer into going by his intellect by making him think that God has held things back and is not giving what ought to have been given, and therefore, to achieve a seemingly greater gain go by one’s own intellect and reasoning rather than obey God. The crucial component of this strategy is the Believer’s relying on one’s intellect instead of obedience to God. Today we will see from three places, from the example of godly persons in the Bible, how flawed and disastrous this reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. All of these three examples, godly persons, because of trusting their own thinking and reasoning, were actually doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. They illustrate a very little-known Biblical fact, something that is hardly ever realized by most Christians, that not only things said contrary to God, but even things said in favor of God, but not in accordance with His truth and facts are unacceptable to God.

  • A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. They, in the name of God, using their intellect and reasoning, accused Job of being contrary to God; and therefore, suffering what he was suffering. According to their understanding, they had spoken in favor of God. But unlike Job, they had not actually spoken in accordance with the attributes and characteristics of God, as Job had; even though Job had complained about what he had to suffer and had spoken his defense of himself. Their intellect and reasoning had blinded their minds to the truths about God. Therefore, God wanted to punish them; but left it to Job, to decide their fate. Job prayed for them and had them delivered from their punishment (Job 42:7-10).

  • Paul, before his encounter with the Lord Jesus and conversion was a very zealous Pharisee. From his point of view, according to his understanding, by going after the Christian Believers, the followers of Christ Jesus, by destroying those he saw as heretics, he was working for God (Acts 26:9-10). Though he loved the Lord and was zealous for Him, wanting to serve Him; yet his interpretation, learning, and understanding of God's Word was faulty, and Paul’s this intellectual reasoning gave him his cruel, ungodly attitude, that too towards the followers of the Lord God.

  • Peter going by his own reasoning and understanding and reacting hastily, instead of asking the Lord to clarify to the disciples the perplexing situation that the Lord was talking to them about, acted inappropriately, and rebuked the Lord Jesus for talking about His impending arrest, torture, and death; and the Lord had to put him in his place through a strong rebuke (Matthew 16:21-23).

    God’s ways may not always be clear, but He is never wrong. On the other hand, man, even a committed follower of the Lord, by trusting his own intellect rather than trusting what God says, inadvertently, can easily get on the wrong side of God, while continuing to think he is working for God, honoring God. If we start off on the basic premise that God’s Word is always right and always the best, and make it a point to trust and obey God’s Word instead of our own intellect and reasoning, no matter how perplexing the situation may be, Satan will have a very hard time, if not be impossible to lead us astray, and we will be good stewards of God’s Word.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 16 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 21 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 7

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 2

    पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, परमेश्वर के विमुख हो जाए, और परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी बाधा है। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। हम इस युक्ति का उपयोग आदम और हव्वा को पाप में गिराने और पाप का सृष्टि में, मानवजाति में, प्रवेश करवाने के लिए अदन की वाटिका में उपयोग होते देखते हैं (उत्पत्ति 3:1-7)। इस खण्ड में हव्वा के साथ हुई शैतान की बातचीत में ध्यान दीजिए कि उसने हव्वा से उस वर्जित फल को खाने के लिए सीधे और स्पष्ट रीति से नहीं कहा। बल्कि, पहले उसने हव्वा को यह अभिप्राय दिया कि परमेश्वर ने उन से सच नहीं बोला है (पद 3), फिर शैतान हव्वा को यह एहसास दिलवाने का प्रयास करता है कि उसे और आदम को किसी ऐसी बात से वंचित रखा गया है जो उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है; और फिर वह हव्वा को उस बड़े लाभ के बारे में बताता है, जिसे तथाकथित रीति से परमेश्वर ने उन्हें नहीं दिया है – कि वे भी परमेश्वर के तुल्य बन सकते हैं (पद 5)। इन सारी बातों के द्वारा वह बड़े चुपके से हव्वा को उकसाता है कि केवल परमेश्वर के वचन पर ही भरोसा करते रहने के स्थान पर, वह अपनी बुद्धि और समझ का उपयोग करे। हव्वा उसकी चालाकी में फँस जाती है, और बजाए इसके कि उससे कही जा रही बात की पहले आदम के साथ चर्चा करे, या परमेश्वर से उसे समझे, उसकी पुष्टि करे, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार वह तुरन्त ही जो उसे सही लगता है उसे करने का निर्णय ले लेती है, स्वयं भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करती है और आदम से भी करवाती है; और हम आज तक उसके द्वारा पहले पुष्टि करने की बजाए, जल्दबाजी में लिए गए परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के इस निर्णय के परिणाम भोग रहे हैं।

    उस समय से लेकर आज तक, मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की निकटता से गिरा देने के लिए, शैतान इस युक्ति का बारंबार सफल उपयोग करता चला आ रहा है। इस युक्ति का क्रम बहुत सीधा सा और प्रकट है, और वास्तव में इस युक्ति के पहले कदम से ही मसीही विश्वासी के मन में चेतावनी की घंटियाँ बजनी आरम्भ हो जानी चाहिएँ, और उसे उस बात से पीछे हट जाना चाहिए, इससे पहले कि वह हव्वा के समान गलती में फँसा लिया जाए। ध्यान कीजिए, उत्पत्ति 3:1 में शैतान ने अपने आप को हव्वा के सामने सर्प में होकर प्रस्तुत किया, जिसे यहाँ पर सभी पशुओं में से सबसे धूर्त कहा गया है। जब हव्वा और सर्प/शैतान के मध्य यह वार्तालाप हुआ, उस समय तक पाप ने सृष्टि में प्रवेश नहीं किया था; इसलिए, उस सन्दर्भ में, धूर्त होने के वे नकारात्मक अभिप्राय नहीं लिए जा सकते हैं, जिन्हें हम आज समझते और मानते हैं। इसलिए मूल इब्रानी भाषा के शब्द के अनुसार, धूर्त का तात्पर्य था जो अपनी बुद्धि से या अपनी समझ के अनुसार कार्य करता है। और शैतान ने ठीक इसी तरीके से, बुद्धि के अनुसार, उसके मन को भरमाने के द्वारा, हव्वा को बहकाया।

    इन बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रकट है कि शैतान की इस युक्ति का क्रम है, कोई अविश्वासी किसी मसीही विश्वासी को परमेश्वर तथा उसके वचन के बारे में किसी अहानिकारक, सीधी से प्रतीत होने वाली बात में लगा लेता है, उलझा लेता है; फिर तर्क और बुद्धि के अनुसार दलीलों के द्वारा वह विश्वासी के मन में परमेश्वर के वचन के बारे में सन्देह उत्पन्न करता है; फिर उसे किसी तरह से यह एहसास करवाने का प्रयास करता है कि उसे किसी बात से रोक कर, किसी ऐसे लाभ से जो उसे मिलना चाहिए था, वंचित रखा जा रहा है। और चुपके से उस विश्वासी में बजाए परमेश्वर के वचन पर विश्वास करते रहने के, अपनी बुद्धि और समझ का प्रयोग करने के लिए उकसाया जाता है। अब फन्दा बिलकुल तैयार है, बस विश्वासी को उसमें फँसने के लिए इतना ही करना है कि अपने आप को परमेश्वर की कही बात से अधिक बुद्धिमान समझ ले। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।

    अगले लेख में हम देखेंगे कि परमेश्वर के सच्चे विश्वासियों, उसके प्रति समर्पित और उसके भक्त लोगों के द्वारा भी, अपनी या मानवीय समझ-बूझ और ज्ञान-बुद्धि के द्वारा परमेश्वर के वचन की व्याख्या, प्रचार, शिक्षा, और उपयोग करना, और वह करना तथा कहना, जो कि धार्मिक भी प्रतीत होता है, या ऐसा लगता है कि परमेश्वर की सेवकाई के लिए किया जा रहा है, परमेश्वर की भक्ति और उसके आदर के लिए उचित एवं उपयुक्त है, यद्यपि अनजाने में किन्तु वास्तव में वह भी कितनी गंभीर गलतियों वाला हो सकता है, और परमेश्वर को बहुत अप्रसन्न कर सकता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word - 2

    In the previous article we had seen that Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, turn away from God and not believe in God’s Word. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him. God’s Word, the Bible is the most potent and effective obstacle in his successfully implementing his strategies. Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word. We see this strategy being used in the Garden of Eden, to make Adam and Eve fall, and let sin come into the creation, into mankind (Genesis 3:1-7). Notice in Satan’s conversation with Eve in this section, he is not directly telling her to eat the forbidden fruit. Instead, he first implies that God has not told them the truth (vs. 3), then makes her feel that she and Adam have been denied something that would be beneficial for them; and then tells her about that great benefit that he alleges has been kept from them by God – that even they will be like God (vs. 5). Through all this he subtly provokes Eve to take recourse to her intellect and reasoning, instead of relying upon God’s Word spoken to them. Eve, falls for his ploy, and instead of waiting to discuss it with Adam or confirm from God what was said to her, on the basis of her thinking and what seems right to her, she immediately decides on what seems to be the correct thing to do, disobeys God’s Word, and makes Adam do so too; and we are still reaping the consequences of that one hasty action committed as disobedience of God’s Word, instead of first confirming and only then acting upon it.

    Since then, Satan has been very successfully using this strategy time and again to make Christian Believers fall away from God. The steps of the strategy are very evident, very straightforward, and actually speaking the very first step of this strategy should get alarm bells ringing and make a Christian Believer wary and back away, before he gets sucked into committing the same error as Eve did. Note, in Genesis 3:1, Satan presents himself to Eve through the serpent, who is said to be the most cunning or crafty of all creatures. When this conversation between Eve and the serpent/Satan happened, sin had not yet entered the creation; therefore, being crafty or cunning cannot be interpreted with the negative connotations that we interpret it as now. Hence according to the word used in the original Hebrew language, being cunning or crafty would simply mean being very thinking or going about things very intellectually. And that is how, intellectually or by appealing to the mind, Satan beguiled Eve.

    With this in mind, the steps of this satanic strategy are, an unbeliever draws the Believer into a seemingly innocuous conversation about God and His Word; then using logic and intellectual arguments creates doubts in the Believer’s mind about things given in God’s Word; makes him feel as if he is being kept back from something or being denied some benefit which he is entitled to; and subtly induces him to use his own mind to think and act, instead of only believing God’s Word. Now the trap is set, all the Believer has to do to fall into the trap is to start using his intellect over and above God’s Word, consider himself to be wiser than what God has said. As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.

    In the next article, we will see how using human, or, our own intellect and reasoning in interpreting, preaching, teaching, and utilizing God’s Word, seemingly in a godly manner, or apparently to be of service for God, or is something that is appropriate and good for honoring and revering God, makes even Godly people, inadvertently but actually commit grave errors, that strongly displease God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 20 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 6

 Click Here for the English Translation

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 1

    हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसका, जो परमेश्वर ने उसे दिया है, एक भण्डारी भी है; और परमेश्वर द्वारा प्रत्येक विश्वासी को दी गई बातों में से एक है उसका वचन, बाइबल। हमने यूहन्ना 1:1, 14 से देखा था कि शब्द “वचन” का बाइबल में उपयोग प्रभु यीशु मसीह के एक नाम के समान भी हुआ है; और यही “वचन” आज हमारे हाथों में लिखित बाइबल के रूप में दिया गया है। प्रभु यीशु का एक स्वरूप होने के नाते, यह उतना ही संपूर्ण और सिद्ध है जितना प्रभु यीशु हैं; और इसीलिए इसके साथ कोई छेड़-छाड़, उसमें कुछ जोड़ना या उसमें से कुछ घटना, आदि बिलकुल नहीं किए जा सकते हैं। इस लिखित वचन के साथ ऐसा कुछ भी करना एक तरह से प्रभु परमेश्वर के साथ करना है, और इसीलिए यह करने के बहुत गंभीर दुष्परिणाम हैं; ऐसा करना परमेश्वर द्वारा वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। परमेश्वर के जीवित वचन, बाइबल, के भण्डारी होने के नाते यह प्रत्येक मसीही की ज़िम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित रखे कि वचन के साथ कोई अनुचित व्यवहार, अर्थात, उसके साथ कोई दुर्व्यवहार, उसकी कोई गलत व्याख्या, उसका कोई गलत उपयोग न किया जाए। इसका यह निहितार्थ भी है कि यदि किसी मसीही को यह पता चलता है, या वह इस बात का एहसास करता है कि उसके अपने जीवन में, या कलीसिया में, या औरों के मध्य किसी रीति से परमेश्वर के वचन के साथ कोई दुर्व्यवहार, उसकी कोई गलत व्याख्या, उसका कोई गलत उपयोग किया जा रहा है, तो यह उसकी ज़िम्मेदारी है, भण्डारी होने का फ़र्ज़ है कि वह तुरन्त ही इसे सुधारने के लिए उपयुक्त कदम उठाए, और वचन के प्रति उचित व्यवहार को बहाल करे।

    शैतान के शैतान बनने से पहले और उसके दूतों – वर्तमान में दुष्टात्माओं, के साथ उनके स्वर्ग से बाहर निकाले जाने से पहले, वह प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर था। उसकी सुन्दरता, क्षमताओं, और उसे दी गई सामर्थ्य के कारण उसमें घमण्ड आ गया, और उसने अपने आप को परमेश्वर से ऊँचा करना चाहा। यही उसके पतन और स्वर्ग से निष्कासित किए जाने का कारण था। तब से ही वह किसी न किसी रीति से मनुष्य की दृष्टि में परमेश्वर को गिराने और असिद्ध दिखाने, तथा अपने आप को ऊँचा उठाने के प्रत्येक अवसर का भरपूरी से उपयोग करता आ रहा है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने अनेकों युक्तियाँ बना रखीं हैं, कुछ दुष्टता की हैं, कुछ दिखने में सीधी तथा अहानिकारक सी लगती हैं, और कुछ ऐसी भी हैं जो बाहरी स्वरूप में देखने में परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति पूर्ण प्रतीत होती हैं किन्तु वास्तविकता में इसके विपरीत हैं। जिस व्यक्ति के विरुद्ध उसे कार्य करना होता है, उसके स्वभाव के अनुसार शैतान इन में से कोई एक युक्ति अथवा कुछ युक्तियों को उपयोग करता है। कुल मिलाकर, उसका यही प्रयास रहता है कि मनुष्य को यह मनवाए कि परमेश्वर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है, और उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए, तथा मनुष्य की दृष्टि में परमेश्वर को नीचा दिखाए। जैसा कि हमने बाइबल के स्वरूप और स्वभाव पर पिछले लेखों में देखा है तथा बारंबार ज़ोर भी दिया है, यह जाँचने और परखने का कि जो हमें प्रस्तुत किया जा रहा है वह परमेश्वर की ओर से है कि नहीं, एकमात्र सही और अचूक तरीका है बाइबल के आधार पर उसकी जाँच-पड़ताल करना, यह देखना कि क्या वह बात बाइबल में दी गई है या नहीं, और यदि दी गई है, तो क्या उसी तरह से, उसी अर्थ के साथ दी गई है, जैसी वह हमारे सामने प्रस्तुत की जा रही है? यदि उस बात में बाइबल में दिए अनुसार से ज़रा सा भी परिवर्तन अथवा भिन्नता है, तो उसे तुरन्त ही स्वीकार नहीं करना चाहिए। बल्कि, बड़ी बारीकी से उसे परमेश्वर के अचूक, अटल, अपरिवर्तनीय, स्वर्ग में अनन्त काल के लिए स्थापित वचन, बाइबल, के आधार पर जाँच कर उसकी वास्तविकता की पुष्टि करनी चाहिए; और उस पर तब ही विश्वास करना चाहिए यदि वह बाइबल में लिखे के अनुसार पूर्णतः सही और उससे संगत पाई जाए।

    परमेश्वर के एक जन ने बहुत सही कहा है, “या तो बाइबल आप को पाप से दूर रखेगी; अन्यथा पाप आप को बाइबल से दूर रखेगा।” क्योंकि परमेश्वर का वचन बाइबल शैतान द्वारा उसकी युक्तियों को सफलता पूर्वक प्रयोग करने में सब से बड़ी बाधा है, इसलिए उसकी मुख्य युक्तियों में से एक है मनुष्य के हृदय में परमेश्वर के वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना, और मनुष्य को परमेश्वर के वचन पर भरोसा रख कर अपने निर्णय लेने के लिए नहीं, वरन अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार निर्णय लेने और कार्य करने के लिए उकसाना। इसके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word - 1

    We have seen in the previous articles that every Born-Again Christian Believer is also a steward of whatever God has given him; and one of the things given to every Believer by God is His Word, the Bible. We saw from John 1:1, 14 that “The Word” is also a name used in the Bible for the Lord Jesus; and this “Word” has now been placed in our hands in the written form as The Bible. Being a form of the Lord Jesus, it is just as complete and perfect as the Lord Jesus is; and therefore, it cannot be tampered with, altered, added to or taken away from. Doing any of these to the written Word is tantamount to doing it to the Lord God, and therefore, has serious deleterious consequences; has been forbidden by God (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). As stewards of God’s Living Word, The Bible, as part of his stewardship it is every Christian Believer’s responsibility to ensure that God’s Word is not improperly used, i.e., is not mishandled, misinterpreted, and misused. This also implies that if it comes to his knowledge, or if he realizes that in his own life, or in his Church, or amongst others, God’s Word is in some way being mishandled, misinterpreted, and misused, then it is his responsibility as a steward, that he should immediately take corrective measures to restore the appropriate behavior towards it.

    Satan, before becoming Satan and being cast out of heaven along with his angels – now demons, was the Archangel Lucifer. Because of his beauty, capabilities, and powers, pride came in him and he wanted to exalt himself above God. This was the cause of his downfall and being cast out of heaven. Since then, he has been using every opportunity, creating means and schemes to somehow denigrate God, show God to be imperfect, bring God down and exalt himself in the eyes of man and be worshipped. To try to accomplish this he has devised various strategies, some evil, some seemingly innocuous, and some that seem pious and reverential towards God, but in reality are just the opposite. Depending upon the nature of the person he has to work against, Satan uses one or the other, or a combination of these strategies. Overall, his effort is directed towards making man believe that God cannot be believed, should not be relied upon, and to bring God down. As we have seen and as has been repeatedly emphasized in the preceding articles on the substance and nature of the Bible, the one infallible method of identifying whether a thing being presented to us is from God, or not from God is to check whether or not it has been given in the Bible, in just the same way as it is being presented to us. If there is any variation from what is given in the Bible, and the way the thing is being told or presented to us, then it is not to be immediately believed. Instead, it has to be minutely evaluated and confirmed on the basis of the inerrant, infallible, unalterable, eternal Word of God forever settled in heaven, the Bible, and only believed if found consistent with what is written in the Bible.

    It has very rightly been said by a man of God, “Either the Bible will keep you from sin; or, sin will keep you from the Bible.” Since God’s Word, The Bible, is the greatest hindrance for Satan to successfully implement his strategies, therefore one of his prime strategies is to create doubts about God’s Word in the heart of man, and induce him to rely not on God’s Word, but his own intellect and reasoning, and take his decisions accordingly. We will see more on this in the next article.