ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Reason लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Reason लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 23 - Improper Behavior Towards God’s Word - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 23 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

पिछले लेख में हमने शैतान की उस युक्ति को देखा था जो उसने, पाप को सृष्टि और मानवजाति में प्रवेश दिलवाने के लिए, हव्वा के विरुद्ध सफलतापूर्वक उपयोग की थी। युक्ति है कि एक बौद्धिक चर्चा आरंभ कर के परमेश्वर और उसकी बातों के बारे में सन्देह उत्पन्न किए जाएँ, ज्ञान और तर्कों के आधार पर परमेश्वर को अविश्वासयोग्य दिखाया जाए, और विश्वासी को भरमा कर उसे अपनी ही योग्यताओं और क्षमताओं के अनुसार चलने के लिए उकसाया जाए, और फिर उसे इस भ्रम में डाला जाए कि परमेश्वर ने उस से कुछ ऐसा रोक कर रखा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और परमेश्वर उसे वह नहीं दे रहा है; और इसलिए कुछ अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए हमेशा ही परमेश्वर ही की बात मानते रहने की बजाए अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार भी निर्णय लेना चाहिए। इस युक्ति के कार्यकारी होने के लिए सबसे आवश्यक भाग है विश्वासी का परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा रखना।

 

आज हम बाइबल में से तीन स्थानों से, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के उदाहरणों से देखेंगे, कि अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के लिए भी कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन तीनों उदाहरणों में, परमेश्वर के धार्मिक लोगों ने अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह किया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे बातें परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती हैं।


  • परमेश्वर के प्रति सचमुच समर्पित और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण, अय्यूब के मित्र हैं। ये लोग, परमेश्वर के नाम से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार, अय्यूब पर दोष लगाते रहे थे कि उसने परमेश्वर के विरोध में कुछ किया होगा इसीलिए उस पर यह दण्ड आया, और उसे वह सहना पड़ रहा था, जो कि वह सह रहा था। अपनी समझ के अनुसार, वे परमेश्वर के पक्ष में होकर बोल रहे थे। किन्तु अय्यूब की बातों के विपरीत, उन्होंने परमेश्वर के गुणों और चरित्र के अनुसार बात नहीं की थी, जैसी की अय्यूब ने की थी; यद्यपि उसने अपने ऊपर आए हुए दुखों के लिए शिकायत की और अपने बचाव के लिए अपने पक्ष में तर्क दिए। उन मित्रों की बुद्धि और समझ ने परमेश्वर के सत्यों के प्रति उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया था। इसीलिए, परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था; किन्तु उसने यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि उनके साथ क्या किया जाए। अय्यूब ने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें दण्ड से बचा लिया (अय्यूब 42:7-10)।

  • पौलुस, प्रभु यीशु के साथ उसके साक्षात्कार और परिवर्तन से पहले एक बहुत उत्साही फरीसी था। उसके विचार और दृष्टिकोण से, प्रभु यीशु के अनुयायियों, मसीही विश्वासियों, जिन्हें वह विधर्मी समझता था, उनके पीछे जाकर उनके विरोध में कार्य करने के द्वारा, वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। यद्यपि वह परमेश्वर से प्रेम रखता था, उसके लिए उत्साही था, और उसकी सेवा करना चाहता था; लेकिन फिर भी परमेश्वर के वचन के प्रति उसकी अपनी शिक्षा, व्याख्या, और समझ गलत थे। पौलुस की इस गलत समझ ने उसे क्रूर, अधर्मी रवैया दिया था, और वह भी परमेश्वर के लोगों ही के विरुद्ध।

  • पतरस ने, अपनी समझ और दृष्टिकोण के अनुसार जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देते हुए, बजाए इसके कि प्रभु से उस असमंजस में डालने वाली बात को समझाने के लिए कहता जो प्रभु अपने शिष्यों से कह रहा था, अनुचित निर्णय लिया, और प्रभु को ही डाँटने लगा, क्योंकि प्रभु आने वाले समय में अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात कर रहा था। इसीलिए प्रभु को उससे कड़ाई से व्यवहार करना पड़ा, तीखी डाँट लगा कर उसे उसका सही स्थान दिखाना पड़ा (मत्ती 16:21-23)।

 

हो सकता है कि परमेश्वर की बात हमेशा ही स्पष्ट न हो, किन्तु वह कभी गलत नहीं होता है। इसके विपरीत, मनुष्य, चाहे वह प्रभु यीशु का सच्चा और समर्पित अनुयायी ही क्यों न हो, परमेश्वर के कहे पर भरोसा रखने के स्थान पर अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार चलने से बड़ी आसानी से अनजाने में ही परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार में जा सकता है, इस भ्रम में पड़े हुए कि वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा है, परमेश्वर का आदर कर रहा है। यदि हम इस मूल धारणा पर विश्वास रखने के साथ आरम्भ करें कि परमेश्वर का वचन हमेशा ही सही होता है और सर्वोत्तम होता है, और हमेशा ही यह ठान कर रखें कि अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने की बजाए हमेशा परमेश्वर पर भरोसा रखते हुए उसके वचन की आज्ञाकारिता के अनुसार ही चलेंगे, तो फिर कोई भी बात चाहे जितनी भी असमंजस में डालने वाली, समझ से बाहर क्यों न हो, हमें गिरा नहीं सकेगी; हम परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी बने रहेंगे, और शैतान के लिए हमें भरमाना और गिराना असम्भव नहीं तो बहुत कठिन तो अवश्य ही हो जाएगा।


हम अगले लेख में भी इसी विषय पर विचार करना ज़ारी रखेंगे, तथा शैतान की भरमाने और धोखा देने की युक्तियों के कुछ अन्य उदाहरणों को देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 23 - Be Stewards of God’s Word – 8 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 3

 

In the previous article we had seen Satan’s strategy that he had successfully used against Eve to bring sin into the creation and into mankind. The strategy is to start an intellectual discussion, create doubts about God and things related to Him, through knowledge and logical arguments make God seem untrustworthy, seduce the Believer into trusting his own abilities, then make him think that God has held things back what ought to have been given, and is not giving it;  and therefore, to achieve a seemingly greater benefit or gain, it is better to go by one’s own intellect and reasoning rather than always and only obey God. The crucial component of this strategy is the Believer’s relying on one’s intellect instead of obedience to God. 

Today we will see from three places, from the example of godly persons in the Bible, how flawed and disastrous this reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. In all three examples, godly persons, because of trusting their own thinking and reasoning, were actually doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. They illustrate a very little-known Biblical fact, something that is hardly ever realized by most Christians, that not only things said contrary to God, but even things said in favour of God, but not in accordance with His truth and facts about Him, are unacceptable to God.


  • A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. They, in the name of God, using their intellect and reasoning, accused Job of being contrary to God; and therefore, suffering what he was suffering. According to their understanding, they had spoken in favor of God. But unlike Job, they had not actually spoken in accordance with the attributes and characteristics of God, as Job had; even though Job had complained about what he had to suffer and had spoken his defense of himself. Their intellect and reasoning had blinded their minds to the truths about God. Therefore, God wanted to punish them; but left it to Job, to decide their fate. Job prayed for them and had them delivered from their punishment (Job 42:7-10).

  • Paul, before his encounter with the Lord Jesus and conversion, was a very zealous Pharisee. From his point of view, according to his understanding, by going after the Christian Believers, i.e., the followers of Christ Jesus, whom he saw as heretics, by destroying them, he was working for God (Acts 26:9-10). Though he loved the Lord and was zealous for Him, wanting to serve Him; yet his interpretation, learning, and understanding of God's Word was faulty, and Paul’s this intellectual reasoning gave him his cruel, ungodly attitude, that too towards the followers of the Lord God.

  • Peter going by his own reasoning and understanding and reacting hastily, instead of asking the Lord to clarify to the disciples the perplexing situation that the Lord was talking to them about, acted inappropriately, and rebuked the Lord Jesus for talking about His impending arrest, torture, and death; and the Lord had to put him in his place through a strong rebuke (Matthew 16:21-23).

 

God’s ways may not always be clear, but He is never wrong. On the other hand, man, even a committed follower of the Lord, by trusting his own intellect rather than trusting what God says, inadvertently, can easily get on the wrong side of God, while continuing to think he is working for God, honoring God. If we start off on the basic premise that God’s Word is always right and always the best, and make it a point to trust and obey God’s Word instead of our own intellect and reasoning, no matter how perplexing the situation may be, Satan will have a very hard time, if not be impossible for him to lead us astray, and we will be good stewards of God’s Word.


We will continue with the same topic in the next article as well, and see some other examples of Satan’s tactics to deceive and mislead people.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 22 - Improper Behavior Towards God’s Word - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 22 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 22 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 2

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, मनुष्य परमेश्वर के विमुख हो जाए, और परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है (2 कुरिन्थियों 11:3)। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी बाधा है। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। हम इस युक्ति का उपयोग आदम और हव्वा को पाप में गिराने और पाप का सृष्टि में, मानवजाति में, प्रवेश करवाने के लिए अदन की वाटिका में उपयोग होते देखते हैं (उत्पत्ति 3:1-7)। इस खण्ड में हव्वा के साथ हुई शैतान की बातचीत में ध्यान दीजिए कि उसने हव्वा से उस वर्जित फल को खाने के लिए सीधे और स्पष्ट रीति से नहीं कहा, और न ही उसने हव्वा को किसी भी रीति से ऐसा करने के लिये बाध्य किया या धमकाया। बल्कि, पहले उसने हव्वा को यह अभिप्राय दिया कि परमेश्वर ने उन से सच नहीं बोला है (पद 3), फिर शैतान हव्वा को यह एहसास दिलवाने का प्रयास करता है कि उसे और आदम को किसी ऐसी बात से वंचित रखा गया है जो उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है; और फिर वह हव्वा को उस बड़े लाभ के बारे में बताता है, जिसे तथाकथित रीति से परमेश्वर ने उन्हें नहीं दिया है – कि वे भी परमेश्वर के तुल्य बन सकते हैं (पद 5)। इन सारी बातों के द्वारा वह बड़े चुपके से हव्वा को उकसाता है कि केवल परमेश्वर के वचन पर ही भरोसा करते रहने के स्थान पर, वह अपनी बुद्धि और समझ का भी उपयोग करे। हव्वा उसकी चालाकी में फँस जाती है, और बजाए इसके कि उससे कही जा रही बात की पहले आदम के साथ चर्चा करे, या परमेश्वर से उसे समझे, उसकी पुष्टि करे, और फिर कोई कार्यवाही करे, वह अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार तुरन्त ही जो उसे सही लगा उसे करने का निर्णय ले लेती है। वह स्वयं भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करती है और आदम से भी करवाती है; और हम आज तक उसके द्वारा पहले पुष्टि करने की बजाए, जल्दबाजी में लिए गए परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के इस निर्णय के परिणाम भोग रहे हैं।


उस समय से लेकर आज तक, मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की निकटता से गिरा देने के लिए, शैतान इस युक्ति का बारंबार सफल उपयोग करता चला आ रहा है। इस युक्ति का क्रम बहुत सीधा सा और प्रकट है। वास्तव में इस युक्ति के पहले कदम से ही मसीही विश्वासी के मन में चेतावनी की घंटियाँ बजनी आरम्भ हो जानी चाहिएँ, और उसे उस बात से पीछे हट जाना चाहिए, इससे पहले कि वह हव्वा के समान गलती में फँसा लिया जाए। ध्यान कीजिए, उत्पत्ति 3:1 में शैतान ने अपने आप को हव्वा के सामने सर्प में होकर प्रस्तुत किया, जिसे यहाँ पर सभी पशुओं में से सबसे धूर्त कहा गया है। जब हव्वा और सर्प/शैतान के मध्य यह वार्तालाप हुआ, उस समय तक पाप ने सृष्टि में प्रवेश नहीं किया था; इसलिए, उस सन्दर्भ में, धूर्त होने के वे नकारात्मक अभिप्राय नहीं लिए जा सकते हैं, जिन्हें हम आज समझते और मानते हैं। इसलिए मूल इब्रानी भाषा के शब्द के अनुसार, धूर्त का तात्पर्य था जो अपनी बुद्धि से या अपनी समझ के अनुसार कार्य करता है। और शैतान ने ठीक इसी तरीके से, बुद्धि के अनुसार, उसके मन को भरमाने के द्वारा, हव्वा को बहकाया।


इन बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रकट है कि शैतान की इस युक्ति का क्रम है, कोई अविश्वासी व्यक्ति, किसी मसीही विश्वासी को, परमेश्वर तथा उसके वचन के बारे में किसी अहानिकारक, सीधी से प्रतीत होने वाली बात में लगा लेता है, उलझा लेता है; फिर तर्क और बुद्धि के अनुसार दलीलों के द्वारा वह विश्वासी के मन में परमेश्वर के वचन के बारे में सन्देह उत्पन्न करता है; फिर उसे किसी तरह से यह एहसास करवाने का प्रयास करता है कि उसे किसी बात से रोक कर, किसी ऐसे लाभ से जो उसे मिलना चाहिए था, वंचित रखा जा रहा है। और चुपके से उस विश्वासी में बजाए परमेश्वर के वचन पर विश्वास करते रहने के, अपनी बुद्धि और समझ का प्रयोग करने के लिए उकसाया जाता है। अब फन्दा बिलकुल तैयार है, बस विश्वासी को उसमें फँसने के लिए इतना ही करना है कि अपने आप को परमेश्वर की कही बात से अधिक बुद्धिमान समझ ले। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।


अगले लेख में, हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर के वचन की व्याख्या करने, प्रचार करने, सिखाने और उसका उपयोग करने के लिए मुख्य रूप से मनुष्यों पर, या, अपनी स्वयं की समझ, बुद्धि और तर्क पर निर्भर रहना गलत हो सकता है, तथा औरों से भी गलती करवा सकता है। भले ही यह उचित और भक्तिपूर्ण रीति से किया गया प्रतीत हो सकता है, या दिखने में परमेश्वर की सेवा के रूप में, या परमेश्वर के सम्मान और श्रद्धा के लिए किया गया लग सकता है। यही वह बात है जो ईश्वरीय (भक्त) लोगों से भी, अनजाने में लेकिन वास्तव में गंभीर त्रुटियाँ करवाती है, क्योंकि वे अपनी बुद्धि, ज्ञान, और जो उन्हें सही लगता है, उस पर भरोसा करते हैं। यह बात फिर परमेश्वर को अत्यधिक अप्रसन्न करती है, और आशीष के बजाय परमेश्वर का प्रतिफल (दंड) लाती है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 22 - Be Stewards of God’s Word – 7 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 2

 

In the previous article we had seen that Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, turn away from God and not believe in God’s Word. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him (2 Corinthians 11:3). God’s Word, the Bible is the most potent and effective obstacle in successfully implementing Satan’s strategies. Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word. We see this strategy being used in the Garden of Eden, to make Adam and Eve fall, and let sin come into the creation, into mankind (Genesis 3:1-7). Notice in Satan’s conversation with Eve in this section, Satan never directly or clearly told her to eat the forbidden fruit; nor did he in any way compel her or threaten her. Instead, he first implies that God has not told them the truth (vs. 3), then makes her feel that she and Adam have been denied something that would be beneficial for them; and then tells her about that great benefit that he alleges has been kept from them by God – that even they will be like God (vs. 5). Through all this he subtly provokes Eve to take recourse to her intellect and reasoning, instead of relying upon God’s Word spoken to them. Eve, falls for his ploy, and instead of waiting to discuss it with Adam, or understand about it and confirm it from God and only then take any action on it, she immediately acts on the basis of her own thinking and what on what seems right to her. She immediately decides on what seems to be the correct thing to do, disobeys God’s Word, and makes Adam do so too; and we are still reaping the consequences of that one hasty action committed as disobedience of God’s Word, instead of first confirming and only then acting upon it.


Since then, Satan has been very successfully using this strategy time and again to make Christian Believers fall away from God. The steps of the strategy are very evident, very straightforward. Actually speaking the very first step of this strategy should get alarm bells ringing and make a Christian Believer wary and back away, before he gets sucked into committing the same error as Eve did. Note, in Genesis 3:1, Satan presents himself to Eve through the serpent, who is said to be the most cunning or crafty of all creatures. When this conversation between Eve and the serpent/Satan happened, sin had not yet entered the creation; therefore, being crafty or cunning cannot be interpreted with the negative connotations that we now interpret as. Hence according to the word used in the original Hebrew language, being cunning or crafty would simply mean being very thinking or going about things very intellectually. And that is how, intellectually or by appealing to the mind, Satan beguiled Eve.


With this in mind, the steps of this satanic strategy are, an unbeliever draws the Believer into a seemingly innocuous conversation about God and His Word; then using logic and intellectual arguments creates doubts in the Believer’s mind about things given in God’s Word; makes him feel as if he is being kept back from something or being denied some benefit which he is entitled to; and subtly induces him to use his own mind to think and act, instead of only believing God’s Word. Now the trap is set, all the Believer has to do to fall into the trap is to start using his intellect over and above God’s Word, consider himself to be wiser than what God has said. As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.


In the next article, we will see how relying mainly on humans, or, upon our own understanding, intellect, and reasoning, to interpret, preach, teach, and use God’s Word, can be wrong, and also cause others to do wrong. Even when it is done in a seemingly appropriate and godly manner, or apparently as a service for God, or for honoring and revering God. This is what makes even Godly people, inadvertently but actually commit grave errors, by relying on their own intellect, wisdom, and what seems right to them. This, then strongly displeases God, and brings about God’s retribution instead of blessing.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

The Holy Communion – 58 - Correct People Only for Edification (2) / प्रभु भोज – 58 - लोगों को उनकी उन्नति के लिए ही सुधारें (2)

 

प्रभु भोज 58

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - लोगों को उनकी उन्नति के लिए ही सुधारें (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि यद्यपि पौलुस कुरिन्थुस की मण्डली से बहुत प्रेम करता था, और उन्हें अपनी आत्मिक सन्तान समझकर उनकी देखभाल करता था; परन्तु इसके कारण वह उनके प्रति अपनी आत्मिक ज़िम्मेदारी के निर्वाह से नहीं चूका। पौलुस ने परमेश्वर के वचन के आधार पर उन्हें उनकी गलतियों को दिखाने और सुधारने को प्राथमिकता दी; और उसने यह बहुत खराई और स्पष्टवादिता से किया, चाहे उन्हें अच्छा लगे अथवा नहीं। उनके के प्रति पौलुस की जवाबदेही, के कारण पौलुस ने उन्हें हानि से बचाए रखने के लिए जो भी आवश्यक था, वह किया; तथा परमेश्वर के प्रति उसकी जवाबदेही के कारण उसने परमेश्वर तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता को जीवन की प्राथमिकता बनाए रखा। आज हम इस खण्ड को और आगे देखते हुए, इससे मिलने वाली और शिक्षा को देखेंगे।

इसी पद में एक तीसरी और बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा भी निहित है, और एक बार फिर, विशेषकर कलीसिया के अगुवों, वचन के प्रचारकों और शिक्षकों के लिए - पौलुस ने यह बिल्कुल भी नहीं दिखाया है कि वह जो भी कर रहा था, या, उनसे जो भी करने को कह रहा था, या उनसे जो भी करने के लिए कहेगा, उसके बारे में कोई स्पष्टीकरण देना उसके स्तर, उसकी हैसियत को किसी भी प्रकार से कम करने वाली बात है। उसकी यह सोच नहीं थी कि क्योंकि कुरिन्थुस के मसीही विश्वासी उसे जानते थे और उन्हें उनके मध्य किए गए उसके परिश्रम के बारे में पता था, उन्होंने उस से परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाई थी, इसलिए अब उसे कोई आवश्यकता नहीं थी कि वह अपने काम और कही गई बात के बारे में उन्हें कोई कारण बताए या किसी प्रकार का कोई स्पष्टीकरण दे। न ही वह यह समझता था कि उन्हें उससे कोई प्रश्न नहीं करने चाहिए, बल्कि नतमस्तक होकर बस उसकी कही बात को मान लेना और कर देना चाहिए।

ऐसा दृष्टिकोण रखने की बजाए, वह किसी भी मतभेद अथवा गलतफहमी के उत्पन्न होने की संभावना को पहले ही समाप्त कर देता है, और उनसे इससे आगे कुछ भी कहने से पहले, वह स्वयं ही उन्हें अपनी बात और काम के कारण को बता देता है - उन्हें हानि से बचाकर निकालने के लिए वह यह कर रहा था। आज, कितनी ही बार व्यक्तिगत अहं के कारण कलीसिया के लोगों के मध्य समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं; और लोगों पर “अनाज्ञाकारी होने”, तथा “आदर नहीं करने वाले” होने के आरोप लगाए जाते हैं, विशेषकर उनके द्वारा जो कलीसिया में किसी अधिकार के पद अथवा ओहदे पर हैं, और इससे कलीसिया में समस्याएँ कम होने के स्थान पर, और अधिक बढ़ जाती हैं। हमें पौलुस द्वारा इस अध्याय के पहले पद में कही गई बात को समझने और पालन करने की आवश्यकता है। यद्यपि यह कलीसिया के अगुवों की ज़िम्मेदारी है कि वे सदस्यों में देखी जाने वाली गलतियों को बताएं और उन्हें सुधारें, किन्तु यह केवल परमेश्वर के वचन में सिखाए गए तरीके से ही किया जाना चाहिए; किसी अन्य तरीके से करने से समस्याएँ कम होने के स्थान पर और बढ़ जाएँगी।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 58

English Translation

The Lord’s Table - Correct People Only for Edification (2)

In the previous article we had seen that though Paul loved the Corinthian Church, and cared for them as his spiritual children; but that did not stop him from fulfilling his spiritual responsibilities towards them. Paul made it his priority to point out and correct their errors on the basis of God’s Word, in a forthright and straightforward manner, whether or not they liked it. Paul’s accountability to them made him do whatever was necessary to keep them from harm; and to God made him serve God faithfully, giving obedience to God and His Word the first priority in his life. Today we will consider this passage, and derive further lessons from it.

There is a third very important teaching inherent in this verse, and again, especially for elders, preachers, and teachers in the Lord’s Church - Paul did not in any manner show that it was below his status or dignity to explain what he was doing, or asking them to do, or would be asking them to do. He did not feel that as the Corinthian Believers knew who he was and how he had labored among them, taught them the Word of God, therefore, there was no need for him to offer any reason for what he was doing, or offer any explanations to them. Nor did he indicate that they should feel obligated to listen to him and obey him without asking any questions.

Instead, he pre-empted reasons for any discord or misunderstandings, and before saying anything more, he told them his reason - to help them come out of harm. How often ego problems amongst Church members; and allegations of “insubordination”, of “not paying due respect” especially in those who see themselves in any position of authority, creates even more problems in the Church. We need to learn from Paul’s attitude, from his living by what he said in verse 1. While it is the responsibility of the elders of the Church to point out and correct the congregation, it is also necessary to do it in the manner taught by God in His Word; doing it in any other way will create more problems than it will solve.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 17 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 22 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 8

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 3

 

    पिछले लेख में हमने शैतान की उस युक्ति को देखा था जो उसने हव्वा के विरुद्ध सफलतापूर्वक उपयोग की थी, पाप को सृष्टि और मानवजाति में प्रवेश दिलवाने के लिए। युक्ति है कि एक बौद्धिक चर्चा आरंभ कर के परमेश्वर के बारे में सन्देह उत्पन्न किए जाएँ, परमेश्वर को अविश्वासयोग्य दिखाया जाए, और विश्वासी को भरमा कर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने के लिए उकसाया जाए, उसे इस भ्रम में डाला जाए कि परमेश्वर ने उस से कुछ रोक कर रखा है, और उसे वह नहीं दे रहा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और इसलिए कुछ अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए परमेश्वर ही की मानते रहने की बजाए अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार भी निर्णय लेना चाहिए। इस युक्ति के कार्यकारी होने के लिए सबसे आवश्यक भाग है विश्वासी का परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा रखना। आज हम बाइबल में से तीन स्थानों से, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के उदाहरणों से देखेंगे, कि अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के लिए भी कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन तीनों उदाहरणों में, परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह किया गया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती हैं।


·        परमेश्वर के प्रति सचमुच समर्पित और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण, अय्यूब के मित्र हैं। ये लोग, परमेश्वर के नाम से, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार अय्यूब पर दोष लगाते रहे कि उसने परमेश्वर के विरोध में कुछ किया होगा इसीलिए उस पर यह दण्ड आया, और उसे वह सहना पड़ रहा था, जो कि वह सह रहा था। अपनी समझ के अनुसार, वे परमेश्वर के पक्ष में होकर बोल रहे थे। किन्तु अय्यूब की बातों के विपरीत, उन्होंने परमेश्वर के गुणों और चरित्र के अनुसार बात नहीं की थी, जैसी की अय्यूब ने की थी; यद्यपि उसने अपने उपर आए हुए दुखों के लिए शिकायत की और अपने बचाव के लिए अपने पक्ष में तर्क दिए। उन मित्रों की बुद्धि और समझ ने परमेश्वर के सत्यों के प्रति उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया था। इसीलिए, परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था; किन्तु उसने यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि उनके साथ क्या किया जाए। अय्यूब ने उनके लिए प्रार्थना की और उन्हें दण्ड से बचा लिया (अय्यूब 42:7-10)।

·        पौलुस, प्रभु यीशु के साथ उसके साक्षात्कार और परिवर्तन से पहले एक बहुत उत्साही फरीसी था। उसके विचार और दृष्टिकोण से, प्रभु यीशु के अनुयायियों, मसीही विश्वासियों, के पीछे जाकर उनके विरोध में कार्य करने के द्वारा, वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। यद्यपि वह परमेश्वर से प्रेम रखता था, उसके लिए उत्साही था, और उसकी सेवा करना चाहता था; लेकिन फिर भी परमेश्वर के वचन के प्रति उसकी अपनी शिक्षा, व्याख्या, और समझ गलत थे। पौलुस की इस गलत समझ ने उसे क्रूर, अधर्मी रवैया दिया था, और वह भी परमेश्वर के लोगों ही के विरुद्ध।

·        पतरस ने, अपनी समझ और दृष्टिकोण के अनुसार जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देते हुए, बजाए इसके कि प्रभु से उस असमंजस में डालने वाली बात को समझाने के लिए कहता जो प्रभु अपने शिष्यों से कह रहा था, अनुचित निर्णय लिया, और प्रभु को ही डाँटने लगा, क्योंकि प्रभु आने वाले समय में अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात कर रहा था। इसीलिए प्रभु को उससे कड़ाई से व्यवहार करना पड़ा, तीखी डाँट लगा कर उसे उसका सही स्थान दिखाना पड़ा (मत्ती 16:21-23)।

 

    हो सकता है कि परमेश्वर की बात हमेशा ही स्पष्ट न हो, किन्तु वह कभी गलत नहीं होता है। इसके विपरीत, मनुष्य, चाहे वह प्रभु यीशु का सच्चा और समर्पित अनुयायी ही क्यों न हो, परमेश्वर के कहे पर भरोसा रखने के स्थान पर अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार चलने से बड़ी आसानी से अनजाने में ही परमेश्वर के प्रतिकूल व्यवहार में जा सकता है, इस भ्रम में पड़े हुए कि वह परमेश्वर के लिए कार्य कर रहा है, परमेश्वर का आदर कर रहा है। यदि हम इस मूल धारणा पर विश्वास रखने के साथ आरम्भ करें कि परमेश्वर का वचन हमेशा ही सही होता है और सर्वोत्तम होता है, और हमेशा ही यह ठान कर रखें कि अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार चलने की बजाए हमेशा परमेश्वर पर भरोसा रखते हुए उसके वचन की आज्ञाकारिता के अनुसार ही चलेंगे, तो फिर कोई भी बात चाहे जितनी भी असमंजस में डालने वाली, समझ से बाहर क्यों न हो, हमें गिरा नहीं सकेगी; हम परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी बने रहेंगे, और शैतान के लिए हमें भरमाना और गिराना असम्भव नहीं तो बहुत कठिन तो अवश्य ही हो जाएगा।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word – 3

 

    In the previous article we had seen Satan’s strategy that he had successfully used against Eve to bring sin into the creation and into mankind. The strategy is to start an intellectual discussion, create doubts about God, make God seem untrustworthy, seduce the Believer into going by his intellect by making him think that God has held things back and is not giving what ought to have been given, and therefore, to achieve a seemingly greater gain go by one’s own intellect and reasoning rather than obey God. The crucial component of this strategy is the Believer’s relying on one’s intellect instead of obedience to God. Today we will see from three places, from the example of godly persons in the Bible, how flawed and disastrous this reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. All of these three examples, godly persons, because of trusting their own thinking and reasoning, were actually doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. They illustrate a very little-known Biblical fact, something that is hardly ever realized by most Christians, that not only things said contrary to God, but even things said in favor of God, but not in accordance with His truth and facts are unacceptable to God.


  • A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. They, in the name of God, using their intellect and reasoning, accused Job of being contrary to God; and therefore, suffering what he was suffering. According to their understanding, they had spoken in favor of God. But unlike Job, they had not actually spoken in accordance with the attributes and characteristics of God, as Job had; even though Job had complained about what he had to suffer and had spoken his defense of himself. Their intellect and reasoning had blinded their minds to the truths about God. Therefore, God wanted to punish them; but left it to Job, to decide their fate. Job prayed for them and had them delivered from their punishment (Job 42:7-10).

  • Paul, before his encounter with the Lord Jesus and conversion was a very zealous Pharisee. From his point of view, according to his understanding, by going after the Christian Believers, the followers of Christ Jesus, by destroying those he saw as heretics, he was working for God (Acts 26:9-10). Though he loved the Lord and was zealous for Him, wanting to serve Him; yet his interpretation, learning, and understanding of God's Word was faulty, and Paul’s this intellectual reasoning gave him his cruel, ungodly attitude, that too towards the followers of the Lord God.

  • Peter going by his own reasoning and understanding and reacting hastily, instead of asking the Lord to clarify to the disciples the perplexing situation that the Lord was talking to them about, acted inappropriately, and rebuked the Lord Jesus for talking about His impending arrest, torture, and death; and the Lord had to put him in his place through a strong rebuke (Matthew 16:21-23).

 

    God’s ways may not always be clear, but He is never wrong. On the other hand, man, even a committed follower of the Lord, by trusting his own intellect rather than trusting what God says, inadvertently, can easily get on the wrong side of God, while continuing to think he is working for God, honoring God. If we start off on the basic premise that God’s Word is always right and always the best, and make it a point to trust and obey God’s Word instead of our own intellect and reasoning, no matter how perplexing the situation may be, Satan will have a very hard time, if not be impossible to lead us astray, and we will be good stewards of God’s Word.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well