ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Mind लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mind लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 202 - Obedience to God’s Word – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 202 - परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 202 

सदा परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता – 1

 

हमने आशीषित एवं सफल जीवन जीने से सम्बन्धित इस श्रृंखला को दाऊद द्वारा, 1 राजाओं 2:2-4 में, अपने पुत्र सुलैमान को दिए गए निर्देशों पर आधारित किया है। दाऊद सुलैमान को बताता है कि जयवंत बने रहने के लिए उसे परमेश्वर पर अपना पूरा भरोसा बनाए रखना है, परमेश्वर का पूर्णतः आज्ञाकारी और हर बात में उसी पर निर्भर बने रहना है, और परमेश्वर को ही अपनी सुरक्षा बनाए रखना है। इसके लिए उसे उन चार बातों का पालन करना होगा, जिनकी रूप रेखा 1 राजाओं 2:2-4 में दी गई है:

1.   “तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)

2.   “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात, वह परमेश्वर द्वारा उसी सौंपी गई बातों का एक अच्छा भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)

3.   जितनी बातें परमेश्वर के वचन में लिखी हैं, वह उनका आज्ञाकारी बना रहे (1 राजाओं 2:3b)

4.   वह सावधान रहे, और हमेशा प्रभु के प्रति समर्पित बना रहे (1 राजाओं 2:4)

 

सफल और जयवन्त होने के लिए जो 4 निर्देश सुलैमान के लिए थे, आज वही प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी समान रीति से लागू होते हैं। उनके पालन करने से ही वे अपने मसीही जीवनों में आशीषित एवं सफल तथा परमेश्वर की आशीषों के भागीदार हो सकते हैं। विशेषकर इन अन्त के दिनों में, जब शैतानी शक्तियाँ हम पर, हमारे जीवन के सभी पक्षों पर निरंतर विभिन्न तरह से हमले करने में लगी हुई हैं। इसीलिए हमने इन 4 सिद्धांतों के द्वारा एक समर्पित मसीही जीवन के बारे सीखना आरम्भ किया है, जो परमेश्वर को महिमा और हमें आशीषें प्रदान करता है। हमने अभी तक के लेखों में दाऊद द्वारा सुलैमान को दिए गए पहले दो निर्देशों को देखा है, उन से सीखा है। दूसरे निर्देश में भण्डारी होने के बारे में सीखते हुए हमने देखा है कि परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान की गई हर बात के लिए विश्वासी परमेश्वर का भण्डारी है, उसे जवाबदेह है। साथ ही हम ने इस संदर्भ में हमने परमेश्वर ने जो मसीही विश्वासी को दिया है - परमेश्वर का वचन, परमेश्वर पवित्र आत्मा, परमेश्वर की कलीसिया और अन्य विश्वासियों के साथ सहभागिता, तथा पवित्र आत्मा के वरदानों, इन सभी का भण्डारी होने के बारे में विस्तार से देखा और समझा है। आज हम उपरोक्त 4 निर्देशों में से तीसरे – परमेश्वर और उसके वचन का आज्ञाकारी होने के बारे देखना आरम्भ करेंगे। क्योंकि हम परमेश्वर के वचन के बारे में बहुत सी बातें पहले ही विस्तार से देख चुके हैं, इसलिए हम उन्हें यहाँ पर नहीं दोहराएंगे, बल्कि केवल इस निर्देश के संदर्भ में उन्हें कुछ गहराई से देखेंगे।


जैसा कि हम जानते हैं, जिस कार्य ने पाप को सँसार और सृष्टि में प्रवेश प्रदान किया, जैसा उत्पत्ति 3:1-6 में लिखा गया है, वह था पहले हव्वा और फिर आदम के द्वारा परमेश्वर के वचन, अर्थात उसके निर्देशों का उल्लंघन करना। जैसा हम उत्पत्ति के इस खण्ड से देखते हैं, यह पाप करने के लिए शैतान ने हव्वा को भरमाया था, उस से अपनी बुद्धि और समझ का सहारा ले कर जो उसे सही लगे उस निर्णय के अनुसार करने, न कि परमेश्वर के कहे का दृढ़ता से पालन करने, के लिए उकसाया था। उसके आँकलन के अनुसार उसे वर्जित फल को खा लेना, परमेश्वर के कहे के अनुसार उसे न खाने से अधिक बेहतर लगा; इसलिए उसने परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता की, और पाप कर डाला। बाइबल में पाप की दी गई कई परिभाषाओं में से एक और आधारभूत है पाप का व्यवस्था का विरोध या उल्लंघन होना है (1 यूहन्ना 3:4)। यहाँ ‘व्यवस्था’ से अर्थ केवल मूसा के द्वारा दी गई व्यवस्था ही नहीं है, वरन परमेश्वर के द्वारा मानवजाति को दिए गए सभी निर्देश और आज्ञाएँ है। परमेश्वर द्वारा कही गई बात का कोई भी उल्लंघन, कैसी भी अनाज्ञाकारिता, व्यवस्था का उल्लंघन है, और पाप है। परमेश्वर के न्याय की माँग है कि या तो पाप का प्रायश्चित किया जाए नहीं तो उसका न्याय किया जाए। उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है, ऐसे ही अनदेखा कर के नहीं छोड़ा जा सकता है। यह सिद्धान्त आदम और हव्वा के समय से प्रकट है; उन्होंने पाप किया, उन्हें पश्चाताप करने का अवसर दिया गया, परंतु उन्होंने पश्चाताप की बजाए एक से दूसरे पर दोष लगाने और स्वयं को निर्दोष दिखाने का प्रयास किया, और अपने किए के परिणाम को भुगतना पड़ा – वे मृत्यु के नीचे आ गए तथा अदन की वाटिका से बाहर निकाल दिए गए।


चाहे अनाज्ञाकारिता किसी दबाव में आकर, या किसी भय में होकर की जाए, या चाहे परमेश्वर की आराधना के लिए, उसके प्रति भक्ति में की जाए, परमेश्वर उसे ग्रहण नहीं करता है; वह पाप ही होता है और परमेश्वर को अस्वीकार्य ही रहता है। हम इसे पुराने नियम में इस्राएल के पहले राजा शाऊल, तथा इस्राएलियों के जीवन और व्यवहार के उदाहरण से भली-भाँति देख सकते हैं। हम 1 शमूएल 13:1-14 में देखते हैं कि क्योंकि शमूएल के आने में विलंब हुआ, शाऊल ने स्वयं ही परमेश्वर को बलिदान चढ़ा दिए – जो कि शमूएल को करना था। परिणाम यह हुआ कि निर्देशों का पालन करने की बजाए बातों को अपने हाथों में ले लेने और जो उसे सही लगा वही करने के लिए उसे शमूएल से बहुत डाँट खानी पड़ी; और उसे चेतावनी दी गई कि इस अनाज्ञाकारिता के लिए उसे अपना राज्य गँवाना पड़ सकता है। किन्तु शाऊल ने शिक्षा नहीं ली, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने को हल्के में लिया। हम 1 शमूएल 15:1-23 से देखते हैं कि, मनुष्यों के - उसके अपने लोगों के भय में आकर, राजा शाऊल ने अमालेकियों के पशुओं को पूर्णतः नाश नहीं किया, जैसा कि उसे करने के लिए कहा गया था, और साथ ही अमालेकी राजा अगाग की जान भी बचाए रखी। शाऊल ने अपनी अनाज्ञाकारिता को यह कहकर जायज़ ठहराने का प्रयास किया कि सारे अच्छे पशु परमेश्वर को बलिदान चढ़ाने के लिए बचा कर रखे गए थे, किन्तु इस से कोई सहायता नहीं मिली, परमेश्वर ने शाऊल के इस्राएल का राजा होने का तिरस्कार कर दिया।


इसी प्रकार से इस्राएलियों का इतिहास भी, मिस्र से उनके छुटकारे के बाद से लेकर, सम्पूर्ण पुराने नियम में, और नए नियम में भी जारी रखते हुए, बारंबार परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करते ही रहने का है। जब भी वे अनाज्ञाकारी हुए, उन्हें उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़े; तब वे परमेश्वर के आज्ञाकारी होने का निर्णय करते, और कुछ समय के बाद फिर से अनाज्ञाकारिता में चले जाते और जैसा उन्हें अच्छा लगता था, वैसे जीवन व्यतीत करने लगते थे, और फिर से उन्हें अपने किए को भुगतना पड़ता था।


इसी प्रकार से नए नियम में भी, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा के अनुसार काम करने और परमेश्वर द्वारा तिरस्कार किए जाने का एक सटीक उदाहरण मत्ती 7:21-23 है। इन पदों में प्रभु के नाम में, किन्तु आज्ञाकारिता में नहीं बल्कि अपनी इच्छा के अनुसार किए गए प्रचार और चमत्कारिक कार्यों को भी तिरस्कार कर दिया गया और उन्हें ‘कुकर्म’ कहा गया है।

इसके विपरीत, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बने रहने के प्रतिफल और आशीषें हैं, जैसा कि हम आगे के लेखों में देखेंगे।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 202

Always Obedient to God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Obedience to God’s Word – 1

 

We had begun this series on leading a Blessed and Successful life based on David’s instructions to his son Solomon recorded in 1 Kings 2:2-4. In this passage David instructs Solomon that to remain victorious, he must remain totally trusting, obedient and dependent upon God, and to make God his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

1.   To "be strong and prove yourself a man." (1Ki 2:2).

2.   To "keep the charge of the Lord God", i.e. to be a good Steward of whatever God has given to him (1Ki 2:3a).

3.   To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1Ki 2:3b).

4.   To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1Ki 2:4b).

The instructions that were for Solomon for living a successful and blessed life, today, the same 4 instructions apply to every Christian Believer also. Only by obeying them, can they be victorious and successful in their Christian lives and be partakers of God's blessings. Particularly now, in these end times, when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways and in every aspect of our lives. Therefore, we have used these 4 principles to learn about living a committed Christian life that glorifies God, and brings blessings to our lives. So far, we have seen and learnt from the first two instructions that David gave to Solomon. In learning from the second instruction on stewardship, we have seen that the Christian Believer is accountable to God for all that God has given him. In this context we have seen in considerable detail about what God has given to every Believer - God’s Word, God’s Holy Spirit, God’s Church and Fellowship with other Believers, and Gifts of the Holy Spirit, and the Believer’s stewardship of these four. Today we will begin to see about the third of the four instructions given above – Obedience to God and His Word. Since we have already seen many things and details about God’s Word, we will not repeat them, but will only build upon them, as relevant to this instruction.

As we know, the first sin, the act that gave sin entry into the world and creation, as is recorded in Genesis 3:1-6, was disobedience of God’s Word, i.e., God’s instructions, by Eve, and then by Adam. As we see from this passage from Genesis, Satan beguiled Eve into committing this sin by inducing her to use her intellect and reasoning, and fell for doing that which seemed to be logical and appealing to her, instead of remaining steadfast towards what God had said. In her own assessment, eating the forbidden fruit was a better choice than living by God’s instructions of not eating it; so she disobeyed God, and ended up committing sin. Of the many ways that sin has been defined in the Bible, the basic definition is that sin is ‘lawlessness’ or ‘transgression of the law’ (1 John 3:4). Here ‘law’ means not just the Mosaic Law, but all of God’s instructions to mankind. Any disobedience, any breach of carrying out what God has instructed, is transgression of God’s law, and is ‘sin.’ God’s justice demands that sin either be atoned for, or be judged. It cannot be glossed over, taken lightly and condoned. This principle is evident from the time of Adam and Eve; they sinned, they were given opportunity to confess and seek forgiveness, but instead of that, they tried to pass away the blame and justify themselves, and had to bear the penalty – being cast out of the Garden of Eden and brought under death.

Even if the transgression is done under a compulsion, or some fear, or even for worshipping God, being reverential towards God, God does not accept it; it is still sin and abhorrent to God. We see this well illustrated in the Old Testament through the example of the first king of Israel – Saul, and from the life and behavior of the Israelites. We see from 1 Samuel 13:1-14, that since Samuel delayed coming, Saul felt compelled to offer the sacrifices himself – something which Samuel was to do. The result was that he was severely reprimanded by Samuel for taking matters into his own hands and doing what seemed right to him, instead of following the instructions; and he was warned that this disobedience will cost him his kingdom. But Saul did not learn his lesson, he took disobeying God casually. We see from 1 Samuel 15:1-23, that out of fear of men – his own people, he did not completely annihilate the livestock of the Amalekites as he had been instructed to do, and also spared the life of the Amalekite King Agag. Saul tried to justify his disobedience by saying that the best of the animals had been kept to sacrifice to God, but that did not help, and God rejected Saul as being king of Israel.

Similarly, the history of Israel, since the time of their deliverance from Egypt, throughout the Old Testament, even carrying on into the New Testament times was of recurring disobedience to God. Every time they disobeyed, they suffered severe consequences, promised to stay faithful and obedient to the Lord, then after some time they would slip back into disobeying God and living life the way they wanted to live, and once again suffer the consequences of their disobedience.

Similarly, in the New Testament, a classical example of doing things not in obedience to God but by according to own desires, and this getting rejected by God is in Matthew 7:21-23, where even the preaching and miraculous works done in the name of the Lord, but not in obedience to God have been rejected and called “lawlessness.”

On the other hand, obedience to God has its blessings and rewards, as we will see in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 195 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 195 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 195 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 2

 

    मसीही विश्वासियों के द्वारा पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारीपन के निर्वाह को सीखते हुए, पिछले लेख से हमने इन वरदानों के उपयोग के बारे में रोमियों 12 से सीखना आरम्भ किया था, और कुछ सम्बन्धित प्रारम्भिक बातों को देखा था। हमने पिछले लेख का समापन इस विचार के साथ किया था कि सबसे पहले विश्वासियों को अपनी सेवकाई के बारे में एक सही आत्मिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है, क्योंकि एक शारीरिक और साँसारिक दृष्टिकोण रखते हुए आत्मिक सेवकाई कर पाना संभव नहीं है। जब हमारा दृष्टिकोण सही हो जाएगा, तब ही हम परमेश्वर के कार्य, अर्थात उसके द्वारा निर्धारित हमारी सेवकाई के बारे में सही समझ रखने पाएंगे, और उसे ठीक से पूरा करने पाएंगे। तब ही हम और हमारे कार्य परमेश्वर को स्वीकार्य होंगे, उसे पसन्द आएँगे, और हमारे लिए आशीष लाएंगे। इसीलिए पौलुस में होकर पवित्र आत्मा द्वारा इस अध्याय, रोमियों 12, का आरंभ, इस आह्वान के साथ करता है: “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)। 

    आज हम इन दो पदों में ध्यान देने वाली कुछ बातें देखेंगे, जो परमेश्वर के लिए कार्य करने के लिए सही आत्मिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक हैं। यहाँ उल्लेख की गई बातें हैं:

  • पद 1 का आरंभ मसीही विश्वासी को उसके प्रति परमेश्वर की दया का स्मरण दिलाने के साथ होता है; इसे बेहतर समझने के लिए इसे इसके संदर्भ में, इससे पहले के पदों के साथ देखिए। अध्याय 11, विशेषकर उसके अंत में, प्रभु परमेश्वर की महानता तथा सार्वभौमिकता का वर्णन, और उसकी महिमा का उल्लेख किया गया है। परमेश्वर की इस हस्ती, उसके सर्वोच्च, सर्वसामर्थी, एवं सर्वज्ञानी होने, के सामने जब मनुष्य अपनी हस्ती, अपनी पापमय और परमेश्वर के लिए अस्वीकार्य स्थिति का ध्यान करता है, तो उसे बोध होता है कि उस में ऐसा कुछ भी नहीं है कि परमेश्वर उसका ध्यान करे, उससे संपर्क या व्यवहार रखे। किन्तु फिर भी परमेश्वर संसार के सभी मनुष्यों से प्रेम करता है, उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहता है, उन्हें अपनी संतान होने का आदर देना चाहता है (यूहन्ना 1:12-13)। इसीलिए इस अध्याय और पद का आरंभिक वाक्यांश है, “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं...”। तात्पर्य यह कि आत्मिक सेवकाई और आत्मिक वरदानों के सही उपयोग करने के लिए मनुष्य को अपनी किसी योग्यता अथवा शारीरिक सामर्थ्य अथवा गुण के आधार पर नहीं वरन अपनी अयोग्यता, अपनी वास्तविकता के बोध के साथ, परमेश्वर के प्रति दीन, नम्र, नतमस्तक, आज्ञाकारी, और पूर्णतः समर्पित होकर; हर बात में परमेश्वर से मिलने वाली उसकी दया, उसके अनुग्रह का ध्यान रखते और मानते हुए, कार्य करना चाहिए। यह नहीं कि मनुष्य परमेश्वर से अपनी मन-मर्ज़ी करवाने का प्रयास करने लग जाए।

  • फिर पद 1 के दूसरे भाग में पवित्र आत्मा मसीही सेवक को अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बलिदान के समान अर्पित करने को कहता है, और इस ही उसकी “आत्मिक सेवा” कहता है। यहाँ पुराने नियम से परमेश्वर की आराधना और उपासना करने, उससे क्षमा प्राप्त करने और उसे स्वीकार्य होने की विधि - परमेश्वर को निर्धारित बलिदान चढ़ाने की बात को समक्ष लाया गया है। परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था में हर एक बलिदान का एक स्वरूप, एक विधि होती थी; कुछ भी मनमाना या मनुष्य की अपनी ही इच्छा, विधि, या पसन्द से किए जाने के लिए नहीं था; और बलिदान कोई भी हो, किसी भी उद्देश्य से क्यों न चढ़ाया जाए, उसे उसकी निर्धारित विधि के अनुसार ही चढ़ाना होता था। सभी बलिदानों के साथ एक बात सामान्य थी - जो वेदी पर परमेश्वर के सामने चढ़ा दिया गया, वह फिर लौट कर उस बलिदान चढ़ाने वाले मनुष्य के हाथ में वापस नहीं आता था! या तो वह चढ़ाया गया बलिदान जल कर राख हो जाता था, या फिर याजकों के उपयोग के लिए दे दिया जाता था। इसी प्रकार से जो जीवन परमेश्वर को अर्पित कर दिया गया है, उसे वापस लेकर फिर से संसार के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, सांसारिकता की बातों के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। यदि उसे वापस लिया जा रहा है, शारीरिक लालसाओं और सांसारिक बातों के लिए उपयोग किया जा रहा है, तो इसका अर्थ है कि वह जीवन वास्तव में सही रीति से ‘बलिदान’ नहीं किया गया है - पूर्णतः परमेश्वर को समर्पित नहीं किया गया है। इसलिए वह परमेश्वर के लिए उपयोगी और उसकी महिमा का कारण भी नहीं होगा, चाहे व्यक्ति बाहर से जो कुछ भी कहता, करता, और दिखाता रहे। साथ ही यह संसार और शरीर के साथ भी, तथा आत्मा के साथ भी निभाने की प्रवृत्ति उस व्यक्ति की “आत्मिक सेवा” भी नहीं मानी जाएगी। 

  • फिर 2 पद मसीही सेवक के लिए कहता है कि उसके अंदर आया परिवर्तन, मसीही विश्वास में आने से उसकी बुद्धि के नए हो जाने का प्रमाण, उसके बदले हुए जीवन में, उसके परिवर्तित चाल-चलन और व्यवहार के द्वारा दिखाई देना चाहिए। उसके अंदर हुए परिवर्तन का यही बाहरी प्रमाण है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति के आत्मिक या परमेश्वर का जन हो जाने, उसके अंदर परमेश्वर पवित्र आत्मा के बस जाने का और कोई प्रमाण बाइबल में नहीं दिया गया है - मन का परिवर्तन, व्यवहार और जीवन के परिवर्तन से दिखाई देता है; न कि उछलने-कूदने, शोर मचाने, नाटकीय व्यवहार करने, और मुँह से विचित्र, तथा समझ में न आने वाली आवाज़ें निकालने के द्वारा।

  • जिनके अन्दर यह परिवर्तन दिखाई देने लगता है, वे फिर परमेश्वर की इच्छा को जानने वाले भी बन जाते हैं। यह विश्वासी के जीवन में एक निरंतर होती रहने वाली, तथा और भी उन्नत होती रहने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे विश्वासी “बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए” वैसे-वैसे वह परमेश्वर की इच्छा को और अधिक जानता चला जाता है; और यह उस व्यक्ति के परमेश्वर के साथ बने रहने से होते चले जाने वाले अनुभवों में होकर होता है। 

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, परमेश्वर के लिए उपयोगी होना चाहते हैं, तो उसको समर्पित और उसकी आज्ञाकारिता का जीवन भी जीना सीखिए। धार्मिक रीति-रिवाजों, कार्यों, और परंपराओं के निर्वाह से कोई परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सका है (प्रेरितों 15:10; 1 पतरस 1:18-19)। परमेश्वर ने आपको उद्धार देने के साथ ही आपके लिए कुछ भले कार्य निर्धारित कर रखे हैं (इफिसियों 2:10); आपकी सहायता तथा मार्गदर्शन के लिए अपना पवित्र आत्मा आप में बसा दिया है, जो सर्वदा आपके साथ रहता है; अपना जीवता वचन आपके हाथों में दे दिया है; और आपको अपने परिवार का, अपनी कलीसिया का एक अंग बना लिया है। अब आपको परमेश्वर द्वारा दिए गए इन संसाधनों एवं प्रयोजनों के उचित प्रयोग के द्वारा, रोमियों 12:1-2 का पालन करना है, जिससे आप तथा आपके कार्य उसे स्वीकार्य हो सकें, और आप उसकी आशीषों के संभागी हो सकें। परमेश्वर की आज्ञाकारिता के अतिरिक्त, उसे प्रसन्न करने, उसे आशीषें पाने का कोई अन्य मार्ग नहीं है (1 शमूएल 15:22)।

    अगले लेख में हम रोमियों 12:3 से आज की बातों से सम्बन्धित अपना आँकलन करने के बारे में देखेंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 195

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 11

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 2

 

    While learning about the stewardship of the gifts of the Holy Spirit by the Christian Believers, in the last article we had begun learning about the utilization of these gifts from Romans 12, and had seen some related preliminary considerations. We had closed the last article with the thought that the Believer’s first need to develop a correct spiritual perspective about their ministry, since it is impossible to carry out a Spiritual Ministry with a worldly and temporal attitude and perspective. Once we have the right perspective, only then can we understand God’s point-of-view about His work, i.e., our God assigned ministry, and fulfil it. It is then that we and our works will be acceptable to God, please Him and bring blessings for us. For this reason, the Holy Spirit begins this chapter, Romans 12, with the exhortation through Paul, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God” (Romans 12:1-2).

    Today we will look at the things to take note of in these two verses, to develop this correct spiritual perspective about working for God. The things mentioned here are:

  • Verse 1 begins with reminding the Christian Believer about the mercy of God; to understand this better, this should be seen in its context, i.e., along with the preceding verses. In chapter 11, particularly towards its end, the greatness of God and His universal power and glory have been mentioned. In comparison to this glorious and exalted stature of God, His being the supreme, omnipotent, omniscient, omnipresent One, when man considers his own puny, sinful, and unacceptable condition before God, then man realizes that there is nothing in him that God should pay any attention towards him, converse with him, or have anything to do with him. But still, since God loves all the people of the whole world, wants to have them all come into fellowship with Him, give everyone the honor of being His children (John 1:12-13), therefore the opening verse of this chapter is, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God…”. The implication is that for the Spiritual Ministry and proper utilization of the Spiritual gifts, man should not take pride in, or rely upon his own abilities, physical power and prowess, and skills. Instead, man, being aware of his own Spiritual inabilities should come before God in an attitude of humility, submission, and obedience and should do what God instructs him to do bearing in mind God’s grace and mercy towards him, instead of trying to get God do what man wants done from Him.

  • Then, in the second part of the verse, the Holy Spirit calls for the Christian Believer to offer himself as a living sacrifice to God, and calls doing this as “your reasonable service.” Here the Old Testament imagery of offering sacrifices to God for being accepted as His people, receiving forgiveness from Him, and for worshipping God has been brought to mind. In the Law given by God, there was a method for offering each kind of sacrifice, and a prescribed form of worship; nothing was arbitrary or according to any man’s decision, discretion, or preference. There was another important thing about the sacrifice being offered, whatever be the sacrifice or the nature and purpose of the sacrifice, that which once had been offered before God, would not return back into the hands of the person who was offering the sacrifice! Either it was totally burnt and turned to ashes, or it was handed over to the Priests for their use. Similarly, the life that has once been consecrated to the Lord God, surrendered for His use, cannot be taken back from Him and used again for temporal and worldly things. If it is being taken back, if it is being used again for temporal and worldly things, for physical lusts and desires, then it means that the life had not actually been “sacrificed” i.e., consecrated and surrendered to the Lord God for His use. Therefore, such a life will never be useful for the Lord God and will never glorify Him, no matter what the person may say, do, or show externally. Also, this dual utilization - for the world, body and temporal things, as well as for spiritual things will not be valid or acceptable; and such service will not be considered a “spiritual service” acceptable to God.

  • Then verse 2 says about the Christian worker that the change that has come within him because of his coming into the Christian Faith, should be externally and practically evident by the renewing of his mind, his changed life, his changed attitude and behavior. These are the external evidence of the inner transformation that has happened in him. Other than this no other proof of a person’s having become a Spiritual person i.e., a child of God, and the Holy Spirit having come to reside in him has been given in the Bible - a transformed heart and mind is shown and proven by a changed life and behavior; not by jumping, shouting, dramatic actions, making strange non-understandable noises etc.

  • Those, in whom this transformation becomes evident, then they also become the people who start discerning the will of God. This is a process that continually keeps carrying on and improving in the person’s life. As one is more and more “transformed by the renewing of your mind,” he starts discerning and learning the will of God more and more; and this happens through his experiences of remaining in fellowship with God.

    If you are a Christian Believer, and want to become useful for God, then learn to live a life surrendered and obedient to Him. No one can please God by fulfilling religious rituals, ceremonies, works, and festivals (Acts 15:10; 1 Peter 1:18-19). Along with giving you salvation, God has also kept some good works for you to do (Ephesians 2:10); He has placed His Holy Spirit within you for your help and guidance, who always remains with you; He has placed His Living Word in your hands; and He has made you a member of His heavenly family, and of His Body, the Church. Now for you to properly and worthily utilize these resources that God has provided you, you have to follow Romans 12:1-2, so that your works are acceptable to Him and you receive His blessings. Except for obedience to God, there is no other way of pleasing Him and being blessed by Him (1 Samuel 15:22).

    In the next article we will see from Romans 12:3 about self-evaluation in context of what we have seen today. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 22 - Improper Behavior Towards God’s Word - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 22 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 22 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 2

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, मनुष्य परमेश्वर के विमुख हो जाए, और परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है (2 कुरिन्थियों 11:3)। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी बाधा है। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। हम इस युक्ति का उपयोग आदम और हव्वा को पाप में गिराने और पाप का सृष्टि में, मानवजाति में, प्रवेश करवाने के लिए अदन की वाटिका में उपयोग होते देखते हैं (उत्पत्ति 3:1-7)। इस खण्ड में हव्वा के साथ हुई शैतान की बातचीत में ध्यान दीजिए कि उसने हव्वा से उस वर्जित फल को खाने के लिए सीधे और स्पष्ट रीति से नहीं कहा, और न ही उसने हव्वा को किसी भी रीति से ऐसा करने के लिये बाध्य किया या धमकाया। बल्कि, पहले उसने हव्वा को यह अभिप्राय दिया कि परमेश्वर ने उन से सच नहीं बोला है (पद 3), फिर शैतान हव्वा को यह एहसास दिलवाने का प्रयास करता है कि उसे और आदम को किसी ऐसी बात से वंचित रखा गया है जो उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है; और फिर वह हव्वा को उस बड़े लाभ के बारे में बताता है, जिसे तथाकथित रीति से परमेश्वर ने उन्हें नहीं दिया है – कि वे भी परमेश्वर के तुल्य बन सकते हैं (पद 5)। इन सारी बातों के द्वारा वह बड़े चुपके से हव्वा को उकसाता है कि केवल परमेश्वर के वचन पर ही भरोसा करते रहने के स्थान पर, वह अपनी बुद्धि और समझ का भी उपयोग करे। हव्वा उसकी चालाकी में फँस जाती है, और बजाए इसके कि उससे कही जा रही बात की पहले आदम के साथ चर्चा करे, या परमेश्वर से उसे समझे, उसकी पुष्टि करे, और फिर कोई कार्यवाही करे, वह अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार तुरन्त ही जो उसे सही लगा उसे करने का निर्णय ले लेती है। वह स्वयं भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करती है और आदम से भी करवाती है; और हम आज तक उसके द्वारा पहले पुष्टि करने की बजाए, जल्दबाजी में लिए गए परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के इस निर्णय के परिणाम भोग रहे हैं।


उस समय से लेकर आज तक, मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की निकटता से गिरा देने के लिए, शैतान इस युक्ति का बारंबार सफल उपयोग करता चला आ रहा है। इस युक्ति का क्रम बहुत सीधा सा और प्रकट है। वास्तव में इस युक्ति के पहले कदम से ही मसीही विश्वासी के मन में चेतावनी की घंटियाँ बजनी आरम्भ हो जानी चाहिएँ, और उसे उस बात से पीछे हट जाना चाहिए, इससे पहले कि वह हव्वा के समान गलती में फँसा लिया जाए। ध्यान कीजिए, उत्पत्ति 3:1 में शैतान ने अपने आप को हव्वा के सामने सर्प में होकर प्रस्तुत किया, जिसे यहाँ पर सभी पशुओं में से सबसे धूर्त कहा गया है। जब हव्वा और सर्प/शैतान के मध्य यह वार्तालाप हुआ, उस समय तक पाप ने सृष्टि में प्रवेश नहीं किया था; इसलिए, उस सन्दर्भ में, धूर्त होने के वे नकारात्मक अभिप्राय नहीं लिए जा सकते हैं, जिन्हें हम आज समझते और मानते हैं। इसलिए मूल इब्रानी भाषा के शब्द के अनुसार, धूर्त का तात्पर्य था जो अपनी बुद्धि से या अपनी समझ के अनुसार कार्य करता है। और शैतान ने ठीक इसी तरीके से, बुद्धि के अनुसार, उसके मन को भरमाने के द्वारा, हव्वा को बहकाया।


इन बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रकट है कि शैतान की इस युक्ति का क्रम है, कोई अविश्वासी व्यक्ति, किसी मसीही विश्वासी को, परमेश्वर तथा उसके वचन के बारे में किसी अहानिकारक, सीधी से प्रतीत होने वाली बात में लगा लेता है, उलझा लेता है; फिर तर्क और बुद्धि के अनुसार दलीलों के द्वारा वह विश्वासी के मन में परमेश्वर के वचन के बारे में सन्देह उत्पन्न करता है; फिर उसे किसी तरह से यह एहसास करवाने का प्रयास करता है कि उसे किसी बात से रोक कर, किसी ऐसे लाभ से जो उसे मिलना चाहिए था, वंचित रखा जा रहा है। और चुपके से उस विश्वासी में बजाए परमेश्वर के वचन पर विश्वास करते रहने के, अपनी बुद्धि और समझ का प्रयोग करने के लिए उकसाया जाता है। अब फन्दा बिलकुल तैयार है, बस विश्वासी को उसमें फँसने के लिए इतना ही करना है कि अपने आप को परमेश्वर की कही बात से अधिक बुद्धिमान समझ ले। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।


अगले लेख में, हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर के वचन की व्याख्या करने, प्रचार करने, सिखाने और उसका उपयोग करने के लिए मुख्य रूप से मनुष्यों पर, या, अपनी स्वयं की समझ, बुद्धि और तर्क पर निर्भर रहना गलत हो सकता है, तथा औरों से भी गलती करवा सकता है। भले ही यह उचित और भक्तिपूर्ण रीति से किया गया प्रतीत हो सकता है, या दिखने में परमेश्वर की सेवा के रूप में, या परमेश्वर के सम्मान और श्रद्धा के लिए किया गया लग सकता है। यही वह बात है जो ईश्वरीय (भक्त) लोगों से भी, अनजाने में लेकिन वास्तव में गंभीर त्रुटियाँ करवाती है, क्योंकि वे अपनी बुद्धि, ज्ञान, और जो उन्हें सही लगता है, उस पर भरोसा करते हैं। यह बात फिर परमेश्वर को अत्यधिक अप्रसन्न करती है, और आशीष के बजाय परमेश्वर का प्रतिफल (दंड) लाती है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 22 - Be Stewards of God’s Word – 7 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 2

 

In the previous article we had seen that Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, turn away from God and not believe in God’s Word. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him (2 Corinthians 11:3). God’s Word, the Bible is the most potent and effective obstacle in successfully implementing Satan’s strategies. Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word. We see this strategy being used in the Garden of Eden, to make Adam and Eve fall, and let sin come into the creation, into mankind (Genesis 3:1-7). Notice in Satan’s conversation with Eve in this section, Satan never directly or clearly told her to eat the forbidden fruit; nor did he in any way compel her or threaten her. Instead, he first implies that God has not told them the truth (vs. 3), then makes her feel that she and Adam have been denied something that would be beneficial for them; and then tells her about that great benefit that he alleges has been kept from them by God – that even they will be like God (vs. 5). Through all this he subtly provokes Eve to take recourse to her intellect and reasoning, instead of relying upon God’s Word spoken to them. Eve, falls for his ploy, and instead of waiting to discuss it with Adam, or understand about it and confirm it from God and only then take any action on it, she immediately acts on the basis of her own thinking and what on what seems right to her. She immediately decides on what seems to be the correct thing to do, disobeys God’s Word, and makes Adam do so too; and we are still reaping the consequences of that one hasty action committed as disobedience of God’s Word, instead of first confirming and only then acting upon it.


Since then, Satan has been very successfully using this strategy time and again to make Christian Believers fall away from God. The steps of the strategy are very evident, very straightforward. Actually speaking the very first step of this strategy should get alarm bells ringing and make a Christian Believer wary and back away, before he gets sucked into committing the same error as Eve did. Note, in Genesis 3:1, Satan presents himself to Eve through the serpent, who is said to be the most cunning or crafty of all creatures. When this conversation between Eve and the serpent/Satan happened, sin had not yet entered the creation; therefore, being crafty or cunning cannot be interpreted with the negative connotations that we now interpret as. Hence according to the word used in the original Hebrew language, being cunning or crafty would simply mean being very thinking or going about things very intellectually. And that is how, intellectually or by appealing to the mind, Satan beguiled Eve.


With this in mind, the steps of this satanic strategy are, an unbeliever draws the Believer into a seemingly innocuous conversation about God and His Word; then using logic and intellectual arguments creates doubts in the Believer’s mind about things given in God’s Word; makes him feel as if he is being kept back from something or being denied some benefit which he is entitled to; and subtly induces him to use his own mind to think and act, instead of only believing God’s Word. Now the trap is set, all the Believer has to do to fall into the trap is to start using his intellect over and above God’s Word, consider himself to be wiser than what God has said. As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.


In the next article, we will see how relying mainly on humans, or, upon our own understanding, intellect, and reasoning, to interpret, preach, teach, and use God’s Word, can be wrong, and also cause others to do wrong. Even when it is done in a seemingly appropriate and godly manner, or apparently as a service for God, or for honoring and revering God. This is what makes even Godly people, inadvertently but actually commit grave errors, by relying on their own intellect, wisdom, and what seems right to them. This, then strongly displeases God, and brings about God’s retribution instead of blessing.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 27 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की सीमाएँ – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 4)  

 

पिछले लेखों में, हम रोमियों अध्याय 7 से व्यवस्था की असमर्थताओं पर विचार करते आ रहे हैं—कि वह उद्धार क्यों प्रदान नहीं कर सकती। अब तक, हमने रोमियों 7:1, 5, 6 से तीन सीमाएँ देखी हैं। ये तीनों हैं: पद 1 — व्यवस्था प्रभुत्व जताती है, दोषी ठहराती है और न्याय करती है; परंतु अपराध के संबंध में किसी भी प्रकार की दया या सहानुभूति के लिए उसमें कोई स्थान नहीं है; पद 5 — व्यवस्था देह की इच्छाओं को जागुरत करके, नियम को तोड़ने के लिए उकसाती है, और शैतान इसका उपयोग मनुष्य को पाप करने के लिए फँसाने में करता है; पद 6 — व्यवस्था अपना समय और उद्देश्य पूरा कर चुकी है (रोमियों 10:4), और उद्धार के लिए अब प्रभु यीशु द्वारा अलग रख दी गई है (कुलुस्सियों 2:13-15); अब जो कोई भी व्यवस्था के अनुसार जीवन जीना चाहता है, वह अपने ऊपर व्यवस्था के शाप को आमंत्रित करता है (गलातियों 3:10; याकूब 2:10)। आज हम रोमियों 7 से व्यवस्था की चौथी और पाँचवीं सीमाओं पर विचार करेंगे।

 

व्यवस्था की चौथी सीमा, रोमियों 7:13 में लिखी है, किन्तु उसे उसके संदर्भ के पदों - पद 7-13 में देखना आवश्यक है। पद 7 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था पाप नहीं है, वरन पाप की पहचान करवाती है - अर्थात एक ऐसा मानक है जिसके सामने रख कर परमेश्वर की दृष्टि में क्या सही और स्वीकार्य है, तथा क्या नहीं है, उसकी पहचान की जाती है। फिर पद 8-11 में पाप की पहचान के कारण उत्पन्न होने वाली शारीरिक अभिलाषाओं, और फिर उन्हें पूरा करने की लालसा के कारण पाप में गिर जाने की बात समझाई गए है, जिसे हम पद 5 के संदर्भ में पिछले लेख में देख चुके हैं। फिर पद 12 में पवित्र आत्मा व्यवस्था के तीन और गुण लिखवाता है, कि वह पवित्र, ठीक, और अच्छी है। तब वह पद 13 में लिखवाता है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। अर्थात, कमी व्यवस्था में नहीं है; कमी व्यवस्था के प्रति हमारी समझ और व्यवहार, और शैतान द्वारा हमारे अंदर बसे हुए पाप के स्वभाव को उकसा कर व्यवस्था का उल्लंघन करवाते रहने में है। इससे प्रकट है कि इस संदर्भ में व्यवस्था की सीमा है कि वह पाप की पहचान तो करवा सकती है, लेकिन पाप पर जयवंत नहीं बना सकती है; हमें पाप करने से रोक नहीं सकती है, और पौलुस अपने जीवन और व्यवहार के उदाहरण से इस बात को पद 14-24 में समझाता है।


व्यवस्था की पाँचवीं सीमा पद 23 और 25 में दी गई है; “परन्तु मुझे अपने अंगों में दूसरे प्रकार की व्यवस्था दिखाई पड़ती है, जो मेरी बुद्धि की व्यवस्था से लड़ती है, और मुझे पाप की व्यवस्था के बन्धन में डालती है जो मेरे अंगों में है” (रोमियों 7:23); “मैं अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं: निदान मैं आप बुद्धि से तो परमेश्वर की व्यवस्था का, परन्तु शरीर से पाप की व्यवस्था का सेवन करता हूं” (रोमियों 7:25)। व्यवस्था मनुष्य की बुद्धि पर तो काम कर सकती है, उसे भले-बुरे की पहचान करवा सकती है; किन्तु शरीर पर काम करने और पाप करने से रोकने में असमर्थ है। परमेश्वर का सत्य जानना बुद्धि का कार्य है; उस सत्य का पालन करना और जीवन में दिखाना, शरीर का कार्य है। व्यवस्था शरीर को नियंत्रित कर के उस सत्य मार्ग पर चलवाने में असमर्थ है, जो बुद्धि जानती और समझती है। बहुत सामान्य और जानी-पहचानी बात है, लोग जानते हैं कि शराब, तम्बाकू, मादक-पदार्थों, और अन्य ऐसे व्यसन के प्रयोग का परिणाम शरीर की हानि ही होता है; किन्तु फिर भी शरीर की लालसा के आगे असमर्थ हैं, उनका नियमित प्रयोग करते रहते हैं। सभी जानते हैं कि चोरी, धोखा, लूट, मार-पीट आदि करने के कारण दण्ड के भागी बन जाते हैं; किन्तु फिर भी इन बातों को करते हैं, और दण्ड भी भुगतते हैं। किन्तु शरीर के आगे असमर्थ हैं, और सद्बुद्धि की बातों का पालन नहीं करने पाते हैं।

 

अगले लेखों में हम व्यवस्था के उद्देश्य, और फिर उसकी माँग, उसके बाद उसकी उपयोगिता के विषय देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपनी धार्मिकता को किसी “व्यवस्था” के पालन के द्वारा - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - प्रमाणित करने की, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो व्यवस्था की सीमाओं को पहचानते, समझते, और स्वीकार करते हुए, आपको इन व्यर्थ प्रयासों से निकलकर, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने की आवश्यकता है। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 27 - The Law’s Limitations – 19

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 4)

 

In the preceding articles, we have been looking at the incapabilities of the Law, why it cannot provide salvation, from Romans chapter 7. So far, we have seen three limitations from Romans 7:1, 5, 6. These are, verse 1 - Law asserts dominion, convicts and judges; but has no scope for any mercy or consideration regarding the offense; verse 5 - the Law incites the fleshly desire to break it, and Satan exploits this to draw into committing sin; verse 6 - the Law has run its course, has fulfilled its purpose (Romans 10:4), and has been set aside for salvation by the Lord Jesus (Colossians 2:13-15); now anyone who desires to live by the Law invites the curse of the Law (Galatians 3:10; James 2:10) upon himself. Today we will look at the fourth and fifth limitations of the Law  from Romans 7.


The fourth limit of the Law is written in Romans 7:13, but it is necessary to look at it in its context - i.e., verses 7-13. In verse 7 the Holy Spirit has had it written that the Law is not sin, rather it identifies sin — it is a standard to measure, to identify what is right and acceptable in the eyes of God, and what is not. Then verses 8–11 explain how fleshly desires arise because of the knowledge of sin, and by wanting to fulfil those desires we fall into sin, and we have seen about this in the context of verse 5, an earlier article. Then in verse 12 the Holy Spirit got written down three more qualities of the Law, that it is holy, just, and good. Then is written in verse 13, "Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful” (Romans 7:13). That is to say that the deficiency is not in the Law; it is in our understanding and utilization of the Law. And Satan continually incites us to violate the Law and commit sin by provoking the sin nature that is ingrained in us. It is evident from this that the Law has a limitation in this context, that it can identify sin for us, but it cannot help us to overcome sin; it cannot keep us from sinning, and Paul illustrates this in verses 14–24 with the example of his life and behavior.


The fifth limit of the Law is given in verses 23 and 25; “But I see another law in my members, warring against the law of my mind, and bringing me into captivity to the law of sin which is in my members” (Romans 7:23); “I thank God--through Jesus Christ our Lord! So then, with the mind I myself serve the law of God, but with the flesh the law of sin” (Romans 7:25). The Law can work in the mind of man, it can make the mind identify the good and the bad. But the Law cannot make the body stay away from committing what the mind knows as sins. To know and recognize God’s truth is a work of the mind; but to obey and live out that truth in life is the function of the body. The Law is unable to control the body and lead it on to the right path which the mind already knows and understands. It is a very common and well-known thing that the people know that the use of alcohol, tobacco, drugs, and other such addictive substances causes harm to the body. But still, they are unable to control the craving of the body for these harmful things, and therefore keep using them regularly. Everyone knows that for committing theft, cheating, plundering, violence, etc., they will be punished; but they still do these things, even though they also suffer punishment. But they are helpless before the desires of the body, and are unable to follow the truth that their minds know.


In the coming articles, we'll look at the purpose of the Law, then its demands, and then its utility. But for now, if you trust in your being righteous through observance of some "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination; or have been trying to prove yourself righteous and acceptable to God through good works, i.e., through works of the flesh; then it is time you recognize, understand, and accept the limitations of the Law you are trusting. You need to step out of these vain efforts, and follow the path of repentance and submission given by God. Now, while you have the time and opportunity, make the right decision and leave the vain and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language