ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 83 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 12

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 1

    इस श्रृंखला में हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर द्वारा उसे दिए हुए के योग्य एवं भले भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं; हमारा वर्तमान विषय है विश्वासी का परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होना। परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा उसके प्रत्येक विश्वासी, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए संतान को उसी समय दे दिया जाता है जब वह अपने पापों से पश्चाताप करता है, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करता है, और अपना जीवन उसे समर्पित कर देता है। पवित्र आत्मा विश्वासी का सहायक और साथी है, मसीही विश्वास के उसके जीवन में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए, ताकि वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का ठीक से निर्वाह कर सके, और उस सेवकाई के लिए परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए संसाधनों का सही उपयोग कर सके। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह पता होना चाहिए कि परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन सही रीति से किस प्रकार ली जाए; बजाए उसके बारे में अनजाने रहने, लापरवाह होने, या उसके नाम में मनमानी रीति से कुछ भी कहने और करने के।

    प्रभु यीशु ने, उनके क्रूस पर चढ़ाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले, शिष्यों के साथ अपने अंतिम वार्तालाप में, शिष्यों के जीवनों में पवित्र आत्मा की सेवकाई के बारे में उन्हें सिखाया था। प्रभु की ये शिक्षाएँ हमारे लिए यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में लिखी गई हैं। इस खंड में से, पिछले कुछ लेखों में हम यूहन्ना 14:16 में से पवित्र आत्मा के विश्वासी का सहायक और साथी होने, न कि उसके स्थान पर उसका विकल्प होकर काम करने वाला होने के बारे में; और पवित्र आत्मा के सर्वदा विश्वासी में निवास करने – विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के बारे में, और इन बातों के परिणामस्वरूप जो ज़िम्मेदारियाँ मसीही विश्वासी पर आती हैं, उनके बारे में देखते आ रहे हैं। आज से हम यूहन्ना 14:17 से परमेश्वर पवित्र आत्मा के कुछ अन्य पक्ष देखना आरम्भ करेंगे, जिस से कि हम सीख सकें कि वह कब और कहाँ पर विश्वासी का सहायक और साथी होगा, और किन बातों के बारे में विश्वासी को यह आशा नहीं रखनी चाहिए, यूँ ही नहीं मान लेना चाहिए कि वह जो सोच रहा है, जो योजना बना रहा है, जो कर रहा है, उसमें पवित्र आत्मा उसके साथ सम्मिलित होगा।

    प्रभु ने यूहन्ना 14:17 में पवित्र आत्मा के बारे में कहा, “अर्थात सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है: तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और वह तुम में होगा।” यहाँ पर हम प्रभु द्वारा तीन बातें कही गई देखते हैं:

1.   वह सत्य का आत्मा है

2.   संसार उसे ग्रहण नहीं कर सकता है, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है

3.   प्रभु के शिष्य उसे जानते हैं, क्योंकि वह उनके साथ रहता है और उनमें निवास करेगा

हम इन में से अंतिम बात को देख चुके हैं, इसलिए हम अब प्रभु द्वारा कही गई पहली दो बातों को देखेंगे; और आज से पहली बात से आरम्भ करेंगे।

    1. वह सत्य का आत्मा है। तीन बार, यूहन्ना 14, 15, और 16 अध्यायों में, जहाँ प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा के बारे में शिक्षा दी है, पवित्र आत्मा को “सत्य का आत्मा” कहा गया है, यूहन्ना 14:17; यूहन्ना 15:26; और यूहन्ना 16:13 में। प्रभु यीशु द्वारा एक विशिष्ट बात के लिए बल देकर और दोहरा कर यह कहना, अभिप्राय देता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण बात है; ऐसी, जिसे पवित्र आत्मा से संबंधित किसी भी बात के सन्दर्भ में, न तो हलके में लिया जा सकता है और न ही जिस की अनदेखी की जा सकती है। इस बात को स्पष्ट समझ लेना, उसे अच्छे से याद कर लेना, और नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के द्वारा मसीही जीवन के हर पक्ष में इस का हमेशा पालन करना अति आवश्यक है। यह करना अनिवार्य है, क्योंकि जैसा ऊपर कहा गया है, मसीही विश्वासी के जीवन और सेवकाई का प्रभावी एवं सफल होना उसे उपलब्ध पवित्र आत्मा की सामर्थ्य पर ही निर्भर करता है। साथ ही, जैसा कि अगले लेख में समझाया और स्पष्ट किया गया है, इस बात से हल्का सा भी हटना या उसके साथ ज़रा सा भी समझौता करना, मसीहियत की बुनियाद को ही झकझोर कर रख देगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 1

    In this series we are studying the Christian Believer being a worthy steward of all that God has given to him; presently our topic is the Believer being steward of God the Holy Spirit. The Holy Spirit is given by God to each and every Believer, His Born-Again child, from the moment of his repenting of sins, accepting the Lord Jesus as his savior, and surrendering his life to Him. The Holy Spirit is the Believer’s Helper and Companion, to help and guide him in his life of Christian faith, in carrying out his God assigned ministry, and in utilizing his God-given resources to carry out that ministry. Therefore, the Believer ought to know how to worthily utilize the help and guidance of God the Holy Spirit; instead of being ignorant, or presumptive and casual about saying or doing anything about Him.

    The Lord Jesus, before His being caught and taken for crucifixion taught about the ministry of the Holy Spirit in their lives to the disciples in His final discourse with them. Lord’s teachings about this are recorded for us in John’s gospel, chapters 14 to 16. From this section, in the previous few articles we have seen from John 14:16 about the Holy Spirit being the Believer’s Helper and Companion, and not his substitute; about the Holy Spirit residing in the Believers always – the Believer being the Temple of the Holy Spirit, and consequently what responsibilities these Biblical facts place upon the Believer. From today we will start learning from John 14:17, some other aspects of God the Holy Spirit, so we know where and how He will be of help and be a companion for the Believer, and for what the Believer cannot assume or expect Him to be associated with what he is thinking, planning, or doing.

    The Lord, in John 14:17, says about God the Holy Spirit that, “the Spirit of truth, whom the world cannot receive, because it neither sees Him nor knows Him; but you know Him, for He dwells with you and will be in you.” We see three things stated here by the Lord Jesus about the Holy Spirit:

1.   He is the Spirit of truth.

2.   The world cannot receive Him, because it neither sees Him nor knows Him.

3.   The disciples of the Lord know Him, for He dwells with them and will reside in them.

Of these, the last one we have already considered, so now we will be looking at the first two aspects stated by the Lord Jesus about Him; and we will start with the first aspect today.

    1. He is the Spirit of Truth. Three times in John chapters 14, 15, 16, wherein the Lord Jesus taught the disciples about the Holy Spirit, the Holy Spirit has been called "the Spirit of Truth", in John 14:17; John 15:26; and John 16:13. This repetitive emphasis by the Lord Jesus upon a particular aspect, implies its being of great significance, one that cannot be taken lightly or ignored in anything to do with the Holy Spirit. This needs to be very clearly understood, committed to memory, and always adhered to in all aspects of Christian living of every Born-Again Christian Believer. This is mandatory, because as stated above, the Christian Believer’s life and ministry being effective and successful depends upon the power of the Holy Spirit made available to him. Moreover, as will be explained in the next article, even a slight deviation or compromise on this count will severely shake the very foundation of Christianity.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 82 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 11

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 3

    जैसा प्रभु ने यूहन्ना 14:16 में कहा था, परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को पवित्र आत्मा दिया है, ठीक उसी पल से जब उसने अपने पापों से पश्चाताप कर के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किया; उन्होंने उसे अपनी किसी विधि से पाया या कमाया नहीं है। मसीही विश्वासियों को उन्हें परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी होना है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा विश्वासी का सहायक और साथी है, और हमेशा ही विश्वासियों के साथ बने रहने के लिए दिया गया है। हमने देखा है कि मसीही विश्वासी की देह को पवित्र आत्मा का मन्दिर कहा गया है, और यह कि विश्वासी अब अपना नहीं है वरन परमेश्वर का हो गया है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20), और इन बातों के व्यावहारिक उपयोग पर भी विचार किया है। आज हम विश्वासी के परमेश्वर का होने, पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के व्यवहारिक उपयोग के बारे में, विश्वासी की इस ज़िम्मेदारी के बारे में देखेंगे।

    प्रभु यीशु मसीह ने यूहन्ना 14:16 में कहा कि पवित्र आत्मा विश्वासियों में हमेशा बना रहेगा। इस पर थोड़ा विचार कीजिए; क्योंकि वह हमेशा प्रभु के शिष्य में, मसीही विश्वासी में होगा, इसलिए विश्वासी जहाँ भी जाएगा, प्रभु का शिष्य जो भी करेगा, वह जो भी सोचेगा, देखेगा, सुनेगा, उन सभी बातों में पवित्र आत्मा हमेशा उसके साथ होगा – वे बातें चाहे शारीरिक हों, या मानसिक, अथवा उसके हृदय में हों। इसलिए अगली बार जब भी प्रभु के किसी शिष्य को कुछ भी ऐसा जो गलत है सोचने, करने, सुनने, देखने, या उसमें संलग्न होने का प्रलोभन हो, तब इस तथ्य को स्मरण करना, कि पवित्र आत्मा हमेशा उसके साथ है, उसमें निवास कर रहा है, और न चाहते हुए भी पवित्र आत्मा को भी उसी सब का अनुभव करना पड़ेगा जो विश्वासी कर रहा है, विश्वासी के लिए किसी भी अनुचित बात में पड़ने से बचने में बहुत सहायक होगा।

    क्योंकि, न चाहते हुए भी, ज़बरदस्ती ही, पवित्र आत्मा को भी वह सब सहना पड़ता है जो विश्वासी अपने हृदय में, मन-मस्तिष्क में, शरीर में हो लेने देता है, इसीलिए विश्वासियों को सचेत किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि वे अपने जीवन के द्वारा पवित्र आत्मा को शोकित न करें (इफिसियों 4:30; यहाँ पर ध्यान कीजिए कि पद 29-32 विश्वासियों के बोलने और व्यवहार से संबंधित हैं, तात्पर्य यह है कि कोई भी असभ्य या अनुचित भाषा और व्यवहार पवित्र आत्मा को शोकित करेगा)। विश्वासी को उस के प्रति संवेदनशील और उसका आज्ञाकारी बने रहना है (गलातियों 5:16, 25), और उस से सीखना है (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:12-13) कि अपने जीवन को कैसे संचालित करे, अपने विश्वास तथा अपने उद्धारकर्ता का गवाह कैसे बने।

    साथ ही, क्योंकि मसीही विश्वासी अब अपना नहीं रहा है वरन परमेश्वर का हो गया है, इसलिए अपनी देह और आत्मा के द्वारा, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 6:20 में लिखा है, अब उसके पास उसे जो भी सही या उचित लगे उसे करने का अधिकार नहीं है। बल्कि, उसे अब हर बात परमेश्वर की इच्छा में होकर, उसी की आज्ञा के अनुसार, उसे स्वीकार्य रीति से करनी है। विश्वासी के कुछ भी करने, सोचने, योजना बनाने, इच्छा रखने, आदि का उद्देश्य परमेश्वर को महिमा देना होना चाहिए, अपने जीवन, विचारों, लालसाओं, और कार्यों के द्वारा। परमेश्वर को महिमा देने का अर्थ है अपने जीवन के द्वारा, संसार के सामने उसे ऊँचे पर उठाना, उसे आदर देना, उसे महिमित करना; क्योंकि उसी ने विश्वासी को कुछ भी कर पाने, कुछ भी प्राप्त करने, कोई भी ख्याति पाने की योग्यता, संसाधन, और सामर्थ्य प्रदान की है (व्यवस्थाविवरण 8:18; नीतिवचन 10:22), यह विश्वासी की अपनी किसी क्षमता से नहीं है। यदि मसीही विश्वासी अपनी देह और आत्मा के द्वारा परमेश्वर को महिमा नहीं दे रहा है, तो वह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता कर रहा है, और प्रभु का शिष्य होने की अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहा है।

    अगले लेख में हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के अन्य पक्ष के बारे में सीखेंगे, कि वह सत्य का आत्मा है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Always With Us – 3

    As the Lord had promised in John 14:16, God has given His Holy Spirit to every Christian Believer, from the moment of his repenting of his sins and accepting the Lord Jesus as his savior. Therefore, the Christian Believers are also to be worthy stewards of the Holy Spirit, given to them by God; not that they have earned or acquired Him in any other way. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit is the Believer’s Helper or Companion, and is there to always stay with the Believers. We have seen that the body of the Christian Believer has been called the Temple of the Holy Spirit, and the Believer is no longer his own but belongs to God (1 Corinthians 3:16; 6:19-20), and have considered the applications of these things. Today we will consider the practical application, the responsibility of the Believer belonging to God and not being his own, and of being the Temple of the Holy Spirit.

    The Lord Jesus said in John 14:16 the Holy Spirit will always be with His disciples. Think it over, since He is always in the disciple, with the Believer, therefore, wherever the Lord’s disciple goes, whatever the Believer does, whatever he thinks, sees, or hears, God the Holy Spirit is always there with him, in whatever he is indulging in - whether physical, or mental, or in his heart. So, the next time a disciple of the Lord, the Believer is tempted to think, do, see, hear, or be involved in anything wrong, then recalling this fact, that the Holy Spirit is always with him, is residing in him and so will unwillingly be experiencing the same as the Believer is experiencing, would help him tremendously to stay away from anything that is inappropriate for him.

    Since the Holy Spirit, per force, also has to suffer whatever the Believers allow in their hearts and minds, and indulge in through their bodies; therefore, the Believers have been cautioned to make sure they do not grieve the Holy Spirit (Ephesians 4:30; here note that verses 29-32 are about the language and behavior of Believers, implication being that any inappropriate language and behavior also grieves the Holy Spirit). The Believer is to remain sensitive and obedient to Him (Galatians 5:16, 25), and to learn from Him (John 14:26; 1 Corinthians 2:12-13) how to conduct his life, be witnesses of his faith and of his savior Lord.

Moreover, since the Christian Believer now belongs to God, is no longer his own therefore, in his body as well as spirit, as is written in 1 Corinthians 6:20, he no longer has the authority to indulge himself in whatever he feels appropriate. Rather, rather he now has to live not for himself but for the Lord (2 Corinthians 5:15). The Believer is to do everything in the will of God, as He commands, with His permission and acceptance. The purpose of whatever the Believer does, says, thinks, plans, desires, etc., has to be to glorify God through his life, thoughts, desires, and deeds. To glorify God is to bring glory and honor to Him, to exalt Him in and through our lives, before the world, since it is He who has given us the ability, resources and the power to achieve and acquire everything (Deuteronomy 8:18; Proverbs 10:22), it is not through any self-ability of the Believer. If a Christian Believer is not glorifying God in his body and spirit, he is disobeying God and not fulfilling his responsibility of being a disciple of the Lord.

    In the next article we will learn about another aspect of God the Holy Spirit – His being the Spirit of truth.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 15 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 81 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

    हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर द्वारा उसे सौंपे गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। इस में परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, जो मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते ही उसी पल से उस में आ कर निवास करने लगता है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा को परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासी को दिया गया है, कि उनका सहायक, उनका साथी हो, उनकी सेवकाई में उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सिखाए, और हमेशा उनके साथ बना रहे। विश्वासी का सहायक और साथी होने की पवित्र आत्मा की भूमिका को देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा का उनमें निवास करने, विश्वासी का उनका मन्दिर होने के बारे में 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20 से देखना आरम्भ किया है। इन पदों से एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, उसके दो परिणाम, और विश्वासी की ज़िम्मेदारी के बारे में पता चलता है। तथ्य, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, है कि परमेश्वर ही प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा प्रदान करता है, उसके आत्मिक स्तर और परिपक्वता, आत्मिक आयु, शारीरिक आयु, और उसके सेवकाई चाहे कुछ भी हो। आज हम दो परिणामों को देखेंगे।

    हम 1 कुरिन्थियों 6:19-20 से देखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के उन में निवास करने के दो परिणाम हैं; पहला है कि वे पवित्र आत्मा का मन्दिर है, और दूसरा है कि अब वे अपने नहीं है बल्कि परमेश्वर की संपत्ति हैं, क्योंकि दाम देकर मोल लिए गए हैं – प्रभु यीशु के लहू और जीवन के द्वारा।

    मसीही विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को हम कैसे समझ सकते हैं? प्रभु यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर के उद्देश्य को यूहन्ना 2:14-17 में और फिर मत्ती 21:13 बताया है। हम यूहन्ना 2:14-17 से सीखते हैं कि मन्दिर व्यापार का स्थान होने के लिए नहीं था, अर्थात ऐसा स्थान जहाँ से लोगों का कोई शोषण किया जाए, और परमेश्वर के नाम में साँसारिक सम्पत्ति कमाई जाए। और मत्ती 21:13 से हम सीखते हैं कि मंदिर को प्रार्थना का स्थान होना था, वह स्थान जहाँ व्यक्ति परमेश्वर के साथ संपर्क कर सके, उस से वार्तालाप कर सके। प्रभु के इन कथनों से हम समझ सकते हैं कि एक विश्वासी को, परमेश्वर का मन्दिर होने के नाते, संसार के समक्ष कैसा होना चाहिए। विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई और प्रभु के नाम का उपयोग साँसारिक सम्पत्ति कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। वरन, उसे लोगों को परमेश्वर की ओर मार्गदर्शन करने वाला, उस से संपर्क में लाने वाला – लोगों तक सुसमाचार को पहुँचाने वाला; उन्हें साँसारिक नहीं बल्कि अनन्तकालीन स्वर्गीय आशीषों की ओर ध्यान करवाने वाला होना चाहिए।

    विश्वासी के अब अपना नहीं रहने, वरन परमेश्वर की सम्पत्ति हो जाने, क्योंकि उसे प्रभु यीशु के जीवन की कीमत पर लिया गया है (1 थिस्सलुनीकियों  5:10; तीतुस  2:14), को समझने के लिए, दो पदों पर विचार कीजिए: “तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो” (1 कुरिन्थियों 7:23), और “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। हम 1 कुरिन्थियों 7:23 से सीखते हैं कि क्योंकि विश्वासी प्रभु का है, उसकी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने आप को किसी मनुष्य की अधीनता में नहीं देना है; प्रभु की सेवकाई में होने के नाते, उसे मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं बनना है (गलातियों 1:10)। हम 2 कुरिन्थियों 5:15 से सीखते हैं कि विश्वासी को अपने लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए जीना है, अर्थात प्रभु की इच्छा को जान कर (इफिसियों 5:17), केवल उसी को पूरा करने के लिए जीना है, न कि लोगों के अनुसार और उन्हें प्रसन्न करने के लिए।

    शैतान विभिन्न युक्तियों और प्रलोभनों, और अन्य बातों के द्वारा विश्वासी को परमेश्वर की संपत्ति और पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को पूरा करने से बाधित करता है। अगले लेख में हम विश्वासी के लिए 1 कुरिन्थियों 6:20 में कही गयी ज़िम्मेदारी, शरीर और आत्मा द्वारा परमेश्वर की महिमा करने के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Always With Us – 2

    We have been studying the Christian Believer’s stewardship of the provisions God has given him, including stewardship of the Holy Spirit, who comes to reside in every Believer from the moment he accepts the Lord Jesus as his savior. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit has been given to the Christian Believers by God to be their Helper and Companion, to teach and guide them in their ministry; and to always be with them. Having seen about His role as the Believer’s Helper and Companion, since the last article we have begun to see about the Holy Spirit being with the Believers; the Believers being His Temple, and God the Holy Spirit residing in them from 1 Corinthians 3:16; 6:19-20. These verses imply one very important fact, its two consequences, and responsibilities of the Believer. The fact, that we have considered in the previous article, is that it is God who gives the Holy Spirit to every Believer irrespective of their spiritual status, physical or spiritual age, maturity, and the ministry God has given to them. Today we will consider the consequences, as stated in these verses.

    From 1 Corinthians 6:19-20, for every Believer, the two consequences of having God the Holy Spirit residing in them are, firstly they are Temple of the Holy Spirit, and secondly, they are no longer his own, they now belong to God, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus.

    How do we understand the Believer’s being the Temple of God the Holy Spirit? The Lord Jesus stated the purpose of the Temple of God in John 2:14-17 and Matthew 21:13. From John 2:14-17 we learn that it was not meant to be a place of merchandise, i.e., of exploiting people and earning temporal riches in the name of God; and from Matthew 21:13 we learn that it was meant to be a house of prayer, a place where one can commune with God. From the Lord’s statements we can understand what the Believer should be before the world, as the Temple of the Holy Spirit. The Believer should not use his God given ministry and the Lord’s name to earn worldly wealth, but should be one who helps and guides the people of the world to come in touch with and commune with God – to be the bearer of the Gospel for the people of the world, and pointing them towards eternal heavenly riches, instead of earthly possessions.

    To understand the Believer no longer being his own, but being a possession of God, since he has been bought at the cost of the life of the Lord Jesus (1 Thessalonians 5:10; Titus 2:14), the consider two verses: “You were bought at a price; do not become slaves of men” (1 Corinthians 7:23), and “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15). From 1 Corinthians 7:23 we understand that since the Believer belongs to the Lord, therefore, he is not to put himself into the subjugation of any man; being in the service of the Lord he is not to be a ‘man-pleaser’ (Galatians 1:10). From 2 Corinthians 5:15 we learn that the Believer is to live not for himself, but for the Lord, i.e., to know the will of the Lord (Ephesians 5:17), and live to do only that which pleases the Lord, instead of living according to men and trying to please the people.

    Satan, in various ways, tries various ploys, temptations and other things, to make the Believers not fulfil these functions of being the Temple of the Holy Spirit and the possession of God. In the next article we will see about the responsibility of a Believer mentioned in 1 Corinthians 6:20 – glorify God in body and spirit.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 80 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 9

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 1

    मसीही विश्वासी के परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए संसाधनों, जिन में पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, के भले भण्डारी होने के हमारे इस अध्ययन में हम यूहन्ना 14:16 को देख रहे हैं। यह पद मसीह के प्रत्येक शिष्य को, उसका सहायक या साथी होने के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा दिए जाने के बारे में बात करता है। पवित्र आत्मा के हमारा सहायक होने के सन्दर्भ में, हमने देखा है कि उन्हें हमें क्यों दिया गया है। साथ ही हमने यह भी देखा है कि यह प्रचलित धारणा कि हम परमेश्वर से प्रार्थना कर के उस से हमारे लिए और हमारे स्थान पर कुछ काम करने के लिए कह सकते हैं; ऐसे काम जिन्हें कर पाना हमारे लिए कठिन हो रहा है, या जिन में हम बारंबार असफल हो रहे हैं, एक गलत और बाइबल के प्रतिकूल धारणा है। ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर ने पहले से ही हमारे लिए वो सभी संसाधन उपलब्ध करवा दिए हैं जो हमारी किसी भी परिस्थिति का सामना करने में हमें चाहिए होंगे। हमने यह भी देखा है की हमारा उन संसाधनों का उचित उपयोग नहीं कर पाना, परिस्थितियों पर विजयी नहीं हो पाना हमारे द्वारा कुछ बातों के लिए सँसार के साथ समझौता कर लेने के कारण है, और साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि परमेश्वर की सामर्थ्य हम में होकर काम करती रहे – और यह हो नहीं सकता है। इसीलिए हमारी सारी प्रार्थनाएँ, कि परमेश्वर हमारे स्थान पर आकर हमारे लिए काम को कर दे, अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि वे एक गलतफहमी, परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या पर आधारित हैं।

    यूहन्ना 14:16 में, प्रभु यीशु ने यह भी कहा है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा उनके शिष्यों के साथ हमेशा बना रहेगा। परमेश्वर ने यह वायदा किया है कि वह न हमें कभी छोड़ेगा और न त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। परमेश्वर के वचन में मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा का मंदिर कहा गया है, और वह उन में निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20)। यह विश्वासियों पर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी डाल देता है। 1 कुरिन्थियों 3:17 में लिखा है, “यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो।” इस पद में जिस शब्द का अनुवाद ‘नाश’ किया गया है, मूल यूनानी भाषा में वह ‘फथीरो’ है, जिसका अर्थ होता है बिगाड़ना, नष्ट करना, भ्रष्ट करना। तात्पर्य यह है कि परमेश्वर के मंदिर के साथ कोई भी, जो भी दुर्व्यवहार करेगा, परमेश्वर भी उसके साथ वही दुर्व्यवहार करेगा।

    फिर 1 कुरिन्थियों 6:19-20 में लिखा है, “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो? क्योंकि दाम देकर मोल लिये गए हो, इसलिये अपनी देह के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।” यहाँ पर, इन पदों में, पवित्र आत्मा से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, और उसके दो परिणाम बताए गए हैं, और फिर उसके बाद, इनके सन्दर्भ में विश्वासी की ज़िम्मेदारी और प्रतिफल लिखे गए हैं।

    इन पदों में जो तथ्य दिया गया है, वह है कि विश्वासियों को पवित्र आत्मा देने वाला परमेश्वर है; कोई भी उन्हें न तो किसी भी अन्य विधि से, और न ही अपने किसी भी प्रयास प्राप्त कर सकता है। पवित्र आत्मा के द्वारा, प्रेरित पौलुस ने यह पत्र कुरिन्थुस की सम्पूर्ण मण्डली को लिखा था, अर्थात उस कलीसिया के प्रत्येक सदस्य को। पौलुस ने इसे उनमें पाई जानी वाली गलतियों और कमियों को दिखाने के लिए तथा उनका समाधान बताने के लिए लिखा था। इन पदों में ध्यान कीजिए कि पौलुस कुछ लोगों को या किसी प्रकार के लोगों को चिह्नित कर के यह नहीं कह रहा है कि केवल वे ही पवित्र आत्मा पाने वाले और उसका मंदिर कहलाए जाने वाले लोग हैं; और न ही वह कुछ ऐसे लक्षण बताता है कि किस में पवित्र आत्मा है और किस में नहीं है। पौलुस सभी से कह रहा है कि परमेश्वर ने उन्हें पवित्र आत्मा दिया है। इसलिए यह प्रकट है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी, उसका आत्मिक स्तर कैसा भी हो, उसकी शारीरिक और आत्मिक आयु कुछ भी हो, परमेश्वर द्वारा उन्हें कोई भी सेवकाई क्यों न दी गई हो, हर किसी को परमेश्वर ने पवित्र आत्मा प्रदान किया है, उनके साथ और उन में रहने के लिए, कि मसीही जीवन जीने के लिए उनका सहायक या साथी हो।

    प्रत्येक विश्वासी के लिए इस बात के जो परिणाम हैं, अर्थात, प्रत्येक विश्वासी अब परमेश्वर का मन्दिर है, और अब वह अपना नहीं रहा है, उसे दाम – प्रभु यीशु के लहू और प्राण, दे कर मोल लिया गया। यह प्रत्येक विश्वासी को अपनी देह और आत्मा, जो परमेश्वर के हो गए हैं, के द्वारा परमेश्वर की महिमा करने का ज़िम्मेदार बनाता है। हम अपने अगले लेख में इस अध्ययन को ज़ारी रखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Always With Us – 1

    In our study of a Christian Believer being a steward of the God given provisions for his Christian life, including the Holy Spirit, we have been looking at John 14:16. This verse speaks of God the Holy Spirit being given to every disciple of Christ as their Helper or Companion. In context of the Holy Spirit being our Helper, we have seen why He has been given. We have also seen how and why a popular notion that we can ask for God to take over from us and do certain things for us, things which we are finding difficult to do, or repeatedly failing about, is wrong and unBiblical, since God has already provided every resource that we will need to handle any situation that will come our way. We have also seen that our inability to properly utilize God’s resources to win over situations is usually due to our compromising with the world for certain things, while wanting to have God’s power working in and for us – which does not happen. Therefore, all our prayers for God to step-in and do something instead of us, will remain unanswered since they are based on a misunderstanding, a misinterpretation of God’s Word.

    In John 14:16, the Lord Jesus also said that God the Holy Spirit will abide with His disciples for ever. God has promised that He will never leave or forsake us (Hebrews 13:5). God’s Word has called the Christian Believers the temple of the Holy Spirit, and He dwells in them (1 Corinthians 3:16; 6:19-20). This places great responsibilities upon the Believers. It says in 1 Corinthians 3:17 that “If anyone defiles the temple of God, God will destroy him. For the temple of God is holy, which temple you are.” Interestingly, in this verse, in the original Greek language the same word ‘phtheiro’, which means to spoil, ruin, or corrupt, has been used twice, and in English it has been translated as ‘defile’ as well as ‘destroy.’ Therefore, if we re-write this sentence, using the original word ‘phtheiro’ instead of its translation, the sentence will be “If anyone phtheiros the temple of God, God will phtheiro him.” Now we can understand that the implication is, whatever a person does to corrupt or defile God’s temple, will happen back to him and will similarly corrupt or defile that Believer.

    Then, 1 Corinthians 6:19-20 says, “Or do you not know that your body is the temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have from God, and you are not your own? For you were bought at a price; therefore, glorify God in your body and in your spirit, which are God's.” Here, in these verses, one very important fact, and two consequences related to the Holy Spirit being in the Believer are stated, and then the responsibility associated with these facts and consequences has been stated.

    The fact given in these verses is that it is God who has given the Holy Spirt to the Believers; no one has acquired Him in any different manner or by any personal effort. Through the Holy Spirit, the Apostle Paul has written this letter to the Church in Corinth, i.e., to each and every member of that Church. Paul wrote it to point out their errors and short-comings, their immature spiritual lives, and how to rectify these problems. Note that in these verses, Paul does not single out certain people or category of people to call them the recipients and temple of the Holy Spirt; nor does he mention that there are any criteria to show who has and who does not have the Holy Spirit. Paul says to everyone, that God has given them the Holy Spirit. Therefore, it is evident that every Believer, whatever be their spiritual status, irrespective of their physical or spiritual age and maturity, whatever be the ministry God has given to them, to each and every one God has granted the Holy Spirit to be with them, live in them, be their Helper and Companion in their lives as Christian Believers.

    For every Believer, the consequences are that the Believer is now God’s Temple, and he is no longer his own, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus. This makes every Believer responsible to glorify God in their body and spirit, which are God’s. We will continue to study this in our next article.