मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 119
Click Here for the English Translation
सही सुसमाचार के गुण (2)
यह
एक जानी-पहचानी बात और रणनीति है कि नकली उत्पाद को बनाने वाले सभी लोग उस नकली को, उसके असली मूल उत्पाद के समान ही दिखने वाला बनाते हैं,
साथ ही उस नकली के असली के समान ही कार्य करने और प्रभावी होने की
बात करते हैं। अर्थात उनके उस नकली उत्पाद में वही स्वभाव और प्रभाव होने के दावे
करते हैं जो असली में होते हैं। इसलिए, यही दो गुण या
“स्वभाव”, और उसके “प्रभाव” हमें असली और नकली की पहचान
करवाते हैं। यही असली और नकली सुसमाचार के लिए भी सही है। आज हम असली सुसमाचार के
गुणों, अर्थात उसके स्वभाव के बारे में गलातियों की पत्री से
देखेंगे।
असली सुसमाचार के 7 गुण या स्वभाव:
1. पौलुस इस पत्री का आरंभ अपनी
सेवकाई और बुलाहट से आरंभ करता है। वह गलातीयों 1:1 में अपने
पाठकों को यह स्पष्ट कर देता है कि उसकी नियुक्ति परमेश्वर के द्वारा है, न कि मनुष्यों की ओर से। क्योंकि यह उसके मसीही जीवन का दृढ़ सत्य था,
जिस के विषय उसने कभी किसी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं किया,
इसीलिए उसकी वफादारी भी केवल और केवल प्रभु परमेश्वर के ही प्रति थी,
अन्य किसी के प्रति नहीं। सच्चे सुसमाचार के प्रचारक का पहला गुण है
कि वह न केवल परमेश्वर की ओर से अपनी सेवकाई के लिए नियुक्त होने का दावा भी करेगा,
वरन उस दावे को जी कर के भी दिखाएगा। सही सुसमाचार का प्रचार करने
वाले प्रचारक के व्यवहारिक जीवन में परमेश्वर के प्रति वफादारी और जवाबदेही,
तथा सुसमाचार के द्वारा सांसारिकता की बातों, संसार
से प्रशंसा, बड़ाई, यश, सांसारिक धन-सम्पत्ति, आदि कमाने से अलगाव भी दिखाई
देगा।
2. गलातियों 1:2 से प्रकट है कि सही सुसमाचार के प्रचारकों में बड़े-छोटे की भावना नहीं
होगी; वह अपने सभी सहकर्मियों को, प्रभु
की सेवकाई में लगे लोगों को समान आदर के साथ रखता है, सभी के
साथ मेल-मिलाप रखते हुए, उन्हें भी अपनी सेवकाई का
महत्वपूर्ण भाग बताता है, केवल अपने आप को ही बड़ा या मुख्य
दिखाने के प्रयास नहीं करता है।
3. गलातियों 1:3 में पौलुस सही सुसमाचार का तीसरा गुण या स्वभाव लिखता है - वास्तविक
सुसमाचार प्रभु यीशु मसीह की शांति और अनुग्रह के साथ आता है। अर्थात उस संदेश और
उसके पालन से अनबन, विभाजन, फूट,
बैर, टकराव, आदि नहीं
होते; वरन वह हमेशा प्रेम, मेल-मिलाप,
क्षमा, एकता, दीनता,
नम्रता आदि मसीही गुणों के साथ आता है, जबकि
नकली इसके विपरीत बातों के साथ आता है।
4. गलातीयों 1:4 में वास्तविक सुसमाचार का चौथा स्वभाव दिया गया है, वह हमारे पापों से छुटकारे के लिए प्रभु यीशु के द्वारा दिए गए बलिदान का
प्रचार करता है न कि मनुष्यों के अपने किसी कार्य या कर्मों के अनुसार भला बनने और
उद्धार पाने का। साथ ही वह सांसारिक बातों, धन-संपत्ति,
भौतिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, आदि का नहीं, परन्तु मसीह यीशु में विश्वास के
द्वारा पापों की क्षमा का ही प्रचार करने पर बल देता है, उसे
ही मुख्य विषय बनाए रखता है। साथ ही वह प्रभु यीशु मसीह के जीवन से परमेश्वर के
प्रति मृत्यु सहने तक आज्ञाकारी होने के लिए भी सिखाता है (इब्रानियों 12:1-4;
प्रकाशितवाक्य 2:10)।
5. गलातियों 1:5 में सही सुसमाचार के प्रचार और प्रचारक का पाँचवां गुण दिया गया है,
उसके द्वारा सदा ही प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और बड़ाई, उसी की प्रशंसा, महिमा और गुणगान का प्रचार होगा,
किसी मनुष्य का नहीं।
6. गलातियों 1:6 सचेत करता है कि कोई भी सच्चा मसीही विश्वासी अपने आप को आवश्यकता से
अधिक सिद्ध या स्थिर न समझ ले, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:12 में भी लिखा गया है। यहाँ ध्यान
कीजिए कि, कोई अविश्वासी नहीं अपितु, गलातिया
की मसीही मण्डली के लोग, प्रभु के विश्वासी जन ही “और ही
सुसमाचार” में अर्थात गलत सुसमाचार में बहकाए और भरमाए गए थे। सही सुसमाचार का
छठवाँ स्वभाव है कि वह सदा ही मनुष्य को उसकी दुर्बलता के बारे में, और प्रभु के सच्चे विश्वासी जन को सदा हर बात के लिए परमेश्वर पर निर्भर
रहने, परमेश्वर के वचन से हर बात को जाँचते रहने, और वचन ही के अनुसार चलने के लिए कहेगा। वह कभी किसी को भी अपने आप पर,
अपनी बुद्धि और युक्ति पर भरोसा रखने और अपनी समझ या संसार की सलाह,
संसार को सही लगने वाली बात के अनुसार करने को नहीं कहेगा।
7. गलातीयों 1:7 में सही सुसमाचार का सातवाँ गुण है कि उससे लोगों में डर या घबराहट नहीं
आती; ऐसा करना सुसमाचार को बिगाड़ने वालों का काम है। गलत
सुसमाचार वाले लोग विभिन्न प्रकार के डर-भय दिखा कर लोगों को अपनी बातों का पालन
करने के लिए बाध्य करते हैं। जब कि असली सुसमाचार लोगों को परमेश्वर की संतान होने
के लिए प्रेरित करता है (यूहन्ना 1:12-13), प्रभु से मिली
पापों की क्षमा में भरोसा रखते हुए पापों के दंड उठाने के भय से मुक्त जीवन जीने
(रोमियों 8:1-2), और आशीषित अनन्त जीवन की बात करता है
(मत्ती 19:28-30; 1 कुरिन्थियों 2:9), तो
फिर ऐसे सुसमाचार से किसी प्रकार की घबराहट या भय क्यों आएगा? नाहक ही भय और घबराहट उत्पन्न करना, लोगों को बाध्य
करना, शिक्षाओं की जाँच-पड़ताल करने से रोकना, शैतान और उसकी बातों का गुण है, प्रभु और उसके
सुसमाचार का नहीं।
सच्चे
सुसमाचार के 7 गुणों या स्वभाव को देखने के बात,
हम उसके प्रभाव को अगले लेख में देखेंगे।
यदि
आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना
अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं
धारणाओं में न पड़े हों। सच्चे सुसमाचार के स्वभाव के अनुसार अपने आप को जाँचने के
द्वारा यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है,
और आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से
पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही
नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।
यदि
आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने
के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है,
उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ
प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार
नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं
माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें।
प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से
तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और
स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु
मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना
जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी
कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने
मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े
गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें।
मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने
की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन
इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक
प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक
के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं
करेंगे? निर्णय आपका है।
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
The Church,
or, Assembly of Christ Jesus - 119
The Characteristics
of the True Gospel (2)
This is a
well-known fact and strategy that every maker and seller of a spurious product
tries to make his product appear as similar as he possibly can to the real or
original product; and he also claims that his spurious product will be just as
effective as the real one, has the same nature and effects as the original
product. In other words, two things, the “nature” and the “effects” of a
product provide to us the features to discern between the real and the
spurious. This is also equally true for discerning between the true and the
false gospel. Today, we will see about the “nature” or characteristics of the
true Gospel from the letter to Galatians.
The 7 Characteristics or Nature of the True Gospel:
1. Paul
begins this letter by writing about his ministry and calling. In Galatians 1:1
he makes it clear to his readers that he has been appointed by God to this
ministry, and not by any man. Because this was the firm, unchangeable truth of
his Christian life, on which he never compromised in any manner, therefore his
allegiance and commitment too was primarily only to the Lord God, not to any
person or anyone else. The first characteristic of the preacher of the true
Gospel is that he not only knows and asserts his being appointed by God to the
ministry, but also practically lives out this claim in his Christian life. The
life of the preacher of the true Gospel is one of faithfulness and
accountability towards God not man, and of separation from the world, of
staying away from using the Gospel to acquire and earn any kind of temporal
gains, praise, name, fame, and worldly wealth etc. from people of the world.
2. Galatians
1:2 makes it quite evident that amongst the preachers of the true Gospel, there
is no feeling of anyone being more or less important; they give the same honor
and importance to all their colleagues, who are engaged with them in preaching
the Gospel. They consider all their colleagues an equally important part of
their ministry and live in harmony with all of them. They do not try to project
themselves as the leaders of the group or someone superior than others.
3. Galatians
1:3 - Paul writes the third characteristic here - the true Gospel comes with
the peace and grace of God and the Lord Jesus Christ. Implying that living by
that Gospel does not give rise to mutual differences, divisions, discords,
animosity, conflicts etc.; rather it always comes with Christian virtues like
love, forgiveness, unity, reconciliation, humility, meekness etc. In contrast,
the false gospel is associated with things contrary to these virtues.
4.
Galatians 1:4 tells about the fourth characteristic of the true Gospel, it is centered
upon and preaches the sacrifice of the Lord Jesus to deliver us from our sins.
It is not about any works of any person, or of doing good and becoming good
through any kind of works to be saved. Also, the true Gospel does not preach
about any worldly things, gaining wealth and property of this world, acquiring
temporal prosperity, getting physical healings etc. The true Gospel only
emphasizes upon forgiveness of sins through faith in the Lord Jesus, and always
maintains it as the preaching point. It also teaches from the life of the Lord
Jesus to be obedient to and faithful towards God, even till death (Hebrews
12:1-4; Revelation 2:10).
5.
Galatians 1:5 gives the fifth characteristic of the true Gospel, about its
preacher; the preacher always praises and worships, exalts, glorifies, and
exemplifies the only Lord Jesus Christ, not any person.
6.
Galatians 1:6, as the sixth characteristic illustrates that no Christian
Believer should ever think of himself being perfect and established in faith,
as 1 Corinthians 10:12 admonishes us. Here, in this verse, take note that not
any unbelievers, but the members of the Church in Galatia, the Christian
Believers had been carried away into believing in a “different gospel”, i.e., a
false gospel! By implication, the sixth characteristic is that the true Gospel
will always keep its followers aware of their fallibility and keep exhorting
them to trust and depend only upon the Lord God for everything and in all
situations, to keep examining and evaluating himself by the Word of God, and to
live in obedience only to the Word of God. It will never make anyone trust
themselves or their wisdom and understanding, or act according to the cunning
ways of the world and behave in a manner that seems to be right in the eyes of
the world.
7.
Galatians 1:7 shows us the seventh characteristic of the true Gospel, that it
does not trouble the people, it does produce any unnecessary fear or
apprehension amongst people. Doing this is a feature of the followers of the
false gospel, who create a sense of fear and apprehension in the hearts of
people to coerce them to do their bidding, else face harmful consequences. The
true Gospel encourages its followers to live like the children of God (John
1:12-13); to trust the forgiveness they have received from the Lord and live
free of the fear of suffering the consequences of their sins (Romans 8:1-2);
and leads them to live life in anticipation of a blessed eternal life (Matthew
19:28-30; 1 Corinthians 2:9), so then why would anyone be troubled by such a Gospel?
To create fear and apprehension, to compel people into doing certain things, to
prevent them from examining and evaluating the doctrines and teachings preached
to them, etc. are Satan’s attribute, not of the Lord Jesus and His Gospel.
After these
seven characteristics, in the next article, we will look at the effects of the
true Gospel. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you
to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings
and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor
should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in
God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify
all messages and teachings from the Word of God. If you have already been
entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from
the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject
the rest.
If you have not
yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its
favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's
security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where
His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not
obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your
sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord
Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves
into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you
have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with
heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do
this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have
knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds,
committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by
your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all
eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and
make me your disciple, take me with you." God longs for your company and
wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision.
One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and
future, your life here on earth and in the next world, forever and make you
heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time
and opportunity to do so? The decision is yours.
Labels:
Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language