ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

स्वभाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वभाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus -121 - The 7 Effects of the True Gospel (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 121 - सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 121

Click Here for the English Translation

सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (2)


पिछले लेखों में हमने गलातीयों 1:1-7 से वास्तविक सुसमाचार के 7 गुणों या स्वभावों को देखा है, जिससे असली और नकली सुसमाचार के मध्य पहचान कर सकें। पिछले लेख से हमने उन 7 प्रभावों को देखना आरम्भ किया है जो असली सुसमाचार के मानने से व्यक्ति के जीवन में आते हैं, जब वह सच्चे सुसमाचार को ग्रहण करके उसके अनुसार जीवन जीना आरम्भ करता है। पिछले लेख में हमने गलातीयों अध्याय 1 में से इनमें से पहले दो प्रभाव देखे हैं। शेष पाँच प्रभाव अध्याय 2 में हैं, जिन्हें हम आज के लेख में देखेंगे।


असली सुसमाचार के 7 प्रभाव:


पिछले लेख में हम गलातीयों 1 अध्याय से असली या सही सुसमाचार के द्वारा प्रभु यीशु के सच्चे विश्वासी जन और उसकी वास्तविक कलीसिया में आने वाले पहले दो प्रभावों को देख चुके हैं। इनमें से पहला प्रभाव है कि सही या वास्तविक सुसमाचार व्यक्ति को मनुष्यों के नहीं परमेश्वर के भय और आज्ञाकारिता में चलने, हर परिस्थिति और हर कीमत पर केवल परमेश्वर ही को प्रसन्न करने की मनसा में बने रहने की सामर्थ्य और मार्गदर्शन देता है, और मनुष्यों के एहसान, नियंत्रण, तथा अधीनता में रहने के स्वभाव से मुक्त करता है। और दूसरा प्रभाव है कि सही या असली सुसमाचार परमेश्वर के लोगों के मध्य परस्पर प्रेम, मेल-मिलाप, सहभागिता, सहिष्णुता को बढ़ावा देता है, एक दूसरे के लिए परमेश्वर की महिमा करने को प्रेरित करता है, न कि विभाजन, बैर, अलगाव और विरोध तथा एक-दूसरे से ऊँचा-नीचा होने की भावनाओं को। 


आज हम यहाँ से आगे, सही या असली सुसमाचार के शेष पाँच प्रभाव, गलातीयों 2 अध्याय से देखेंगे:


3. गलातीयों 2:1-2 - सही सुसमाचार का तीसरा प्रभाव हम पौलुस की सेवकाई के उदाहरण में देखते हैं। पौलुस को परमेश्वर ने अन्य-जातियों में सुसमाचार सुनाने के लिए ठहराया था (प्रेरितों 9:15)। परमेश्वर की अगुवाई में चौदह वर्ष तक अन्य-जातियों में सेवकाई के बाद परमेश्वर ने उसे यरूशलेम जाने के लिए कहा, और वह बरनबास तथा तीतुस के साथ यरूशलेम को गया। तीसरा प्रभाव है कि सही सुसमाचार के पालन और सेवकाई से परमेश्वर की सहायता, उस का मार्गदर्शन मिलता है, और परमेश्वर का जन औरों के साथ मिलकर, औरों को भी आदर और अवसर देते हुए अपनी इस ज़िम्मेदारी को निभाता है। 


4. चौथा प्रभाव भी हम गलातीयों 2:1-2 में ही देखते हैं। यहाँ दो पद बताता है कि ईश्वरीय प्रकाशन के अनुसार पौलुस यरूशलेम को गया, इस उद्देश्य से कि उन्हें अपनी सेवकाई और प्रचार के बारे में बताए - उन्हें सिखाने या उन्हें प्रभावित करने के लिए नहीं, वरन यरूशलेम में कलीसिया में बड़े समझे जाने वाले लोगों के द्वारा जाँचे जाने के लिए कि कहीं उसका परिश्रम व्यर्थ तो नहीं है (पद 2 का अंतिम वाक्य देखिए)। सही सुसमाचार का चौथा प्रभाव है कि उसके अनुसार चलने वाला व्यक्ति विनम्र और इस सेवकाई में लगे अन्य वरिष्ठ लोगों द्वारा जाँचे तथा सुधारे जाने के लिए तैयार रहता है; उसमें घमण्ड और अपनी सेवकाई में सिद्ध होने की भावना नहीं होती है। 


5. गलातीयों 2:3-5 - सही सुसमाचार के अनुसार चलने और कार्य करने के द्वारा प्रभु का जन और कलीसिया, “झूठे भाइयों”, मण्डली में गलत शिक्षाओं को लाने और फैलाने वाले लोगों पहचानने पाते हैं, और उनका सामना करने, उनके आगे न झुकने की समझ और सामर्थ्य प्राप्त करते हैं। सही सुसमाचार का पाँचवां प्रभाव है सही और गलत का आँकलन करने और सही पर बने रहने तथा गलत का प्रतिरोध करने की सामर्थ्य प्राप्त करना। 


6. गलातीयों 2:6-10 - हम यहाँ 6 पद के आरंभ से ही देखते हैं कि यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों के द्वारा पौलुस को कोई भी नई बात सीखने को नहीं मिली; उसके सुसमाचार प्रचार और सेवकाई में कोई त्रुटि नहीं थी। लेकिन फिर भी प्रभु उसे यरूशलेम लेकर आया था, उसे अपनी सेवकाई को उन अगुवों के सामने रखने के लिए कहा था। लेकिन 9 पद में हम उसके आने से हुए लाभ को देखते हैं - जब यरूशलेम के अगुवों ने उसकी सेवकाई के बारे में जान और समझ लिया, तो उसे अपने साथ सम्मिलित भी कर लिया, प्रोत्साहित भी किया और अपना सहकर्मी भी स्वीकार कर लिया; और 10 पद में सेवकाई में ध्यान रखने वाली मूल बातों के विषय स्मरण करवाया। पौलुस का यरूशलेम आना हमारी शिक्षा के लिए भी था - कि हम उसके जीवन और व्यवहार से सेवकाई और सुसमाचार के प्रभावों को सीख सकें। सही सुसमाचार के पालन का छठवाँ प्रभाव है वह अन्य स्थानों तथा लोगों के मध्य सही सुसमाचार की सेवकाई में लगे लोगों के प्रति भी सहभागिता और सहायता के लिए प्रोत्साहित करता है, उन्हें भी सेवकाई के लिए मार्गदर्शन करता है। 


7. गलातीयों 2:11-14 - पौलुस के यरूशलेम से वापस अन्‍ताकिया लौट जाने के कुछ समय बाद, अब पतरस उसके पास अन्‍ताकिया गया। किन्तु वहाँ पर पतरस के व्यवहार को लेकर एक परिस्थिति उत्पन्न हो गई और पतरस दोगलेपन में गिर गया। यह आज हमको सचेत करता है कि प्रभु के बड़े से बड़े सेवक भी गलती में पड़ सकते हैं, मनुष्यों को दिखाने के लिए अपना व्यवहार बदल सकते हैं, जो औरों के लिए ठोकर का कारण भी बन सकता है। इसलिए व्यक्ति की शारीरिक और आत्मिक “आयु” के अनुसार या कलीसिया में उसके ओहदे के अनुसार नहीं, वरन उसके व्यवहार के अनुसार, हर बात के लिए आँकलन करते रहना चाहिए। लेकिन पौलुस ने पतरस को इस दोगलेपन में बने नहीं रहने दिया, वरन तुरंत ही, सबके सामने उसका सामना किया, और उसे सुधारा। पतरस ने भी, उपरोक्त चौथे प्रभाव के अनुरूप, इस बात का बुरा नहीं माना, इससे अपने अहं पर ठेस नहीं आने दी, और आगे चलकर अपनी पत्री में पौलुस को अपना “प्रिय भाई” कहा और उसके दर्शन एवं सेवकाई के लिए उसकी प्रशंसा की (2 पतरस 3:15-16)। सही सुसमाचार के पालन ने पतरस को भी विनम्र और सुधार के लिए तत्पर बना दिया था। किन्तु पौलुस की प्रतिक्रिया पतरस के विनम्र होने पर आधारित नहीं थी; पौलुस की बात के लिए पतरस उसे जो भी प्रतिक्रिया देता, पौलुस उसे सुनने और सहने के लिए तैयार था; किन्तु मण्डली में किसी गलत व्यवहार और उदाहरण को सहन करने के लिए तैयार नहीं था। सही सुसमाचार का सातवाँ प्रभाव है कि वह व्यावहारिक मसीही जीवन में होने वाली गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने के लिए औरों का सामना करने की हिम्मत और सामर्थ्य देता है; उनके ओहदे या स्तर के भय कारण गलतियों के प्रति आँख मूँद लेने, और प्रभु के जन को उन में बने ही रहने देने वाला नहीं होने देता है। 


सही और असली सुसमाचार से संबंधित इन लेखों का सारांश यही है कि सही और सच्चा सुसमाचार परमेश्वर की ओर से, उसके अनुग्रह, उसकी शांति, और उसकी समझ और बुद्धि और ज्ञान और सामर्थ्य के साथ आता है। सही सुसमाचार पूर्णतः प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानव जाति को उनके किन्हीं कर्मों के द्वारा नहीं परंतु अपनी क्षमा और अनुग्रह के द्वारा पापों से छुटकारा देने के लिए कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान के बारे में है; इसमें किसी भी मनुष्य के कैसे भी कोई भी योगदान या काम का कोई भी स्थान नहीं है - लेश-मात्र भी नहीं। सही सुसमाचार का निर्वाह संसार की बुराइयों से छुड़ाता है, मसीही विश्वासियों में प्रेम, एक-मनता, सहभागिता, संगति, एक-दूसरे को उभारने, उठाने और सुधारने को प्रोत्साहित करता है; विभाजन और अलगाव नहीं मेल-मिलाप लाता है। सही सुसमाचार के प्रचार और निर्वाह के द्वारा प्रभु परमेश्वर की महिमा होती है, किसी मनुष्य अथवा संस्था की नहीं। जिस भी सुसमाचार में, सुसमाचार की सेवकाई और प्रचार में, ये स्वभाव और प्रभाव नहीं हैं, वह “कोई अन्य ही सुसमाचार” है, गलत और झूठा है, उसका तिरस्कार करके सही को अपनाना अनिवार्य है।


अभी तक हम इफिसियों 4:14 के अनुसार प्रभु की कलीसिया और उसके अपरिपक्व अनुयायियों के शैतान के द्वारा प्रभु यीशु मसीह, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और सुसमाचार से संबंधित फैलाई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं और उन शिक्षाओं के कारण प्रभु के लोगों के “मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए” जाने, तथा उन्हें पहचानने और उससे बचने के वचन में दिए गए उपायों के बारे में देखते आ रहे थे। अगले लेख से हम इन बातों का सारांश और फिर उसके बाद इफिसियों 4:15-16 से कलीसिया और मसीही विश्वासी के परिपक्व होने, उस परिपक्वता में बढ़ने के बारे में देखेंगे।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। सच्चे सुसमाचार के स्वभाव के अनुसार अपने आप को जाँचने के द्वारा यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, और आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus -121

English Translation

The 7 Effects of the True Gospel (2)


In the previous articles we had seen from Galatians 1:1-7 the nature or characteristics of the true Gospel, to enable discerning between the true and the false Gospel. In the last article we began to see the 7 effects that come about in a person’s life, when he accepts and starts living by the true Gospel. The first two of these seven effects are given in Galatian chapter 1, which we have already seen, and the remaining five effects are in chapter 2, which we will see today.


The 7 Effects of the True Gospel (Contd.):


We saw in the last article that the first effect of the true Gospel is that it encourages the Believers to live and walk in the fear and obedience of God, and not of man; and to please God in all things; releasing men from the tendency of being ‘man-pleasers’ and of living under the control of men. The second effect of the true Gospel that we saw was that it promotes love, reconciliation, fellowship, tolerance, and praising God for each other, etc., instead of divisions, discord, separation, opposition, and creating feelings of superiority or inferiority. 


The remaining five effects, given in Galatians chapter 2, we will see today:


3. Galatians 2:1-2 - The Third effect of the true Gospel we see in the example of the ministry of Paul. Paul had been appointed for preaching the Gospel amongst the gentiles (Acts 9:15). After laboring for fourteen years amongst the gentiles, God asked him to go to Jerusalem, and so he came to Jerusalem along with Barnabas and Titus. The third effect that we see here is that living and serving by the true Gospel provides help and guidance from God, and encourages the person to fulfill his ministry by involving the other Believers, giving them the honor and opportunity for ministry as well.


4. The Fourth effect is also seen in Galatians 2:1-2; here verse 2 says that Paul went to Jerusalem by revelation from God, to share with them about his preaching and ministry - not to teach or impress them, but to be evaluated by the elders in Jerusalem, lest his labor be in vain (see the last part of verse 2). The Fourth effect of the Gospel is that the follower of the true Gospel is humble and submissive, willing to be evaluated and corrected by the other seniors engaged in the same ministry; he does not harbor any pride or sense of superiority or perfection about what he is doing.


5. Galatians 2:3-5 - The Believers who live by the true Gospel have the courage and ability to recognize and confront the “false brethren” who have sneaked into the Church or Assembly, not bow down to them, nor be tolerant or subservient to them. The Fifth effect of the true Gospel is that it provides the ability, wisdom, and strength to firmly stand up and speak against the wrong and oppose it, while resolutely following the right, even in a different locality.


6. Galatians 2:6-10 - From this passage we see from verse 6 that Paul did not learn anything new from the elders of the Church in Jerusalem; nor could they point out any error or short-coming in his preaching and ministry. But the Lord had brought him to Jerusalem, and had asked him to place his ministry before the elders. His coming to Jerusalem was not in vain; in verse 9 we see a benefit of his coming to Jerusalem - when the elders in Jerusalem came to know about him and his ministry, they also included him in their ranks, “giving him the right hand of fellowship”, and encouraged him. Then in verse 10 they emphasized upon the main things to be kept in mind during ministry. Paul’s coming to Jerusalem was for our learning as well, so that we can learn from his life, ministry, and behaviour the effects of the true Gospel. The Sixth effect of following the true Gospel is that it encourages the Church of a locality to join into their fellowship the ministers of the true Gospel serving in other places and guide them in their ministry.


7. Galatians 2:11-14 - Sometime after Paul had returned from Jerusalem to Antioch, now, Peter came to meet him. But because of Peter’s changing to a hypocritical behavior, an untoward situation arose. This serves as a point of caution for us, that even a very senior and mature elder can slip up, fall into hypocrisy, change their behavior, and become a stumbling block for other Believers. Therefore, one should not go only by the physical or spiritual age, nor by the seniority or status of a person in the Church. But we should always assess everything of the person’s teachings and behavior through God’s Word, before accepting what he says. But Paul did not let Peter remain in the hypocrisy; he openly confronted and corrected him. Peter too did not feel bad about it, did not let it hurt his ego, and later, called Paul his “Dear Brother” and praised Paul for his spiritual insights and ministry (2 Peter 3:15-16). Believing in and following the true Gospel made Peter too, as mentioned in the Fourth effect, to be humble and open to corrections. But Paul’s reaction was not dependent upon Peter’s being humble; no matter how Peter may have reacted to what Paul said, Paul was ready and willing to put up with it and bear it; but Paul was not ready to put up with any wrong behavior and example in the Church or Assembly. The Seventh effect of the true Gospel is that it gives the courage and strength to not only discern the wrongs and errors in practical Christian life but to speak up and correct them too; irrespective of the stature or position of the one committing that error, does not let a Believer continue in his wrong.


In short, what we can conclude from these articles about the true and correct gospel is that the true Gospel comes from God along with God’s grace, peace, understanding, wisdom, and knowledge. The true Gospel is about the forgiveness of sins and salvation made freely available to the all of mankind by the Lord Jesus Christ through His sacrifice on the Cross of Calvary, not through any kinds of works done by any man; no man has any role or contribution in this salvation - none at all. The acceptance and following of the true Gospel delivers from the evils of the world, and promotes mutual love, unity, fellowship, cooperation, lifting each other up, encouraging, and correcting one-another, etc. amongst the Christian Believers. The preaching and living by the true Gospel glorifies the Lord Jesus, not any person or organization. If these characteristics and effects are not present in any gospel being preached in the name of the Lord, it is false, wrong, and “another gospel” that is not to be accepted and believed, but necessarily has to be rejected out rightly.


So far, we have been considering on the basis of Ephesians 4:14 about the Church of the Lord Jesus Christ and how Satan beguiles and misleads the immature and child-like Christian Believers through teachings about the Lord Jesus, about the Holy Spirit, and about the Gospel, so that they are “...tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine, by the trickery of men, in the cunning craftiness of deceitful plotting.” In the next article we will see the summary of what we have seen so far, and then we will see from Ephesians 4:15-16 about the Christian Believers and the Church becoming mature, and growing in that maturity.


If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 7 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus -120 - The 7 Effects of the True Gospel (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 120 - सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 120

Click Here for the English Translation

सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (1)


पिछले लेख में हमने गलातियों 1:1-7 से सच्चे सुसमाचार के स्वभाव और प्रभाव के बारे में देखा था, जिससे कि सच्चे और झूठे सुसमाचार के मध्य अन्तर कर सकें। आज से उन 7 प्रभावों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे जो व्यक्ति के जीवन में आते हैं, जब वह सही सुसमाचार को ग्रहण करके उसके अनुसार जीवन व्यतीत करना आरम्भ कर देता है। इनमें से पहले दो प्रभाव गलातियों 1 अध्याय में दिए गए हैं, और आज हम उन्हें देखेंगे। शेष 5 प्रभाव गलतियों 2 अध्याय में दिए गए हैं, और उन्हें हम इसके बाद के लेखों में देखेंगे।  


आज, सबसे पहले हम झूठे या गलत सुसमाचार के दुष्प्रभावों को भी देखेंगे, क्योंकि इसके द्वारा हम अपने जीवनों को जाँच-परख सकते हैं, और अपने जीवनों में आवश्यक सुधारों को कर सकते हैं।  


भ्रष्ट सुसमाचार का दुष्प्रभाव:


परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस प्रेरित ने गलातीयों 1:8-9 में लिखा कि प्रभु यीशु के मूल और वास्तविक सुसमाचार को यदि कोई भ्रष्ट करता है, या उसे बिगाड़ता है, तो वह श्रापित है - वह चाहे स्वर्गदूत हो या फिर चाहे स्वयं पौलुस ही क्यों न हो। सुसमाचार में किसी भी प्रकार की मिलावट करना, उसे बिगाड़ना, और भ्रष्ट करना है, और ऐसा करना परमेश्वर की आशीषों को हटा कर उनके स्थान पर परमेश्वर से श्राप ले आता है। इसलिए यदि किसी मसीही विश्वासी के जीवन में अथवा कलीसिया में आशीषों का आना रुक गया है, श्राप और आत्मिक पतन दिखाई देने लगा है, किन्तु ऐसा होने का कोई कारण प्रकट नहीं है, तो उस व्यक्ति अथवा कलीसिया को रुक कर अपने व्यावहारिक मसीही जीवन और कार्यों का पुनःअवलोकन कर लेना चाहिए कि उन्होंने कहीं किसी सिद्धांत (doctrine), विश्वास (belief), या व्यवहार (practice) में कुछ ऐसा तो नहीं किया है जिससे उनके द्वारा प्रचार किया जाने वाले और जिए जाने वाले सुसमाचार में कोई मिलावट या सांसारिकता की बात घुस आई है, किसी रीति से संसार के साथ कोई समझौता हो रहा है, और सुसमाचार अपने मूल स्वरूप से भ्रष्ट हो रहा हो, जिससे परमेश्वर की आशीष के स्थान पर उन्हें उसके श्राप का सामना करना पड़ रहा है। सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली शैतान की आम तौर से प्रयोग की जाने वाली बातों को हम 8 मार्च के लेख में देख चुके हैं। यदि इन बातों में से कोई, या कोई और बात जिससे कहीं पर भी कोई भी मिलावट, समझौता, या किसी भी अन्य बात के द्वारा सुसमाचार में कोई भी बिगाड़ पता चलता है, तुरंत उस बात के लिए पश्चाताप और क्षमा माँगकर उसे ठीक कर लें (1 यूहन्ना 1:9), इससे पहले कि किसी भारी ताड़ना या हानि में पड़ जाएं। 


असली सुसमाचार के 7 प्रभाव:


1. गलातीयों 1:10-19 : जैसा हमने पिछले लेख में इस अध्याय के पहले पद से देखा था, पौलुस इस बात में स्पष्ट और दृढ़ था कि उसकी मसीही सेवकाई, उसका प्रेरित होना प्रभु परमेश्वर की ओर से था, किसी मनुष्य की ओर से नहीं, जैसा वह यहाँ 13-15 पद में कहता है। और उसके द्वारा प्रचार किया जाने वाला सुसमाचार संदेश भी उसे परमेश्वर ही से मिला था न कि किसी मनुष्य से (पद 11-12)। इसलिए उसकी सेवकाई का उद्देश्य किसी मनुष्य को प्रसन्न करना नहीं, केवल और केवल परमेश्वर को प्रसन्न करना था, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े (पद 10)। एक बार जब वह प्रभु परमेश्वर की ओर से अपनी नियुक्ति के विषय स्पष्ट और स्थापित हो गया, और उसने प्रचार के लिए सुसमाचार संदेश परमेश्वर से प्राप्त कर लिया, फिर इसके लिए उसने किसी भी मनुष्य की, वह चाहे कोई भी हो, सलाह लेना और उसके अनुसार कार्य करना स्वीकार नहीं किया (पद 16-19)। असली सुसमाचार का पहला प्रभाव है कि उसका पालन करने वाला, मनुष्यों को नहीं वरन हर कीमत पर परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला होता है; और मनुष्यों के नहीं वरन परमेश्वर के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार उसे परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करता है। 


2. गलातीयों 1:20-24 : इन पदों में हम असली सुसमाचार का दूसरा प्रभाव देखते हैं। जैसा पौलुस ने अपने विषय यहाँ पद 13-14 में लिखा, प्रभु यीशु का अनुयायी बनने से पहले वह प्रभु की कलीसिया को सताने वाले के रूप में जाना जाता था, और उसकी यह ख्याति दूर-दूर तक पहुँच चुकी थी (पद 23)। किन्तु साथ ही अब उन्हीं स्थानों पर उसकी यह ख्याति भी पहुँच चुकी थी कि अब वह प्रभु के लोगों को सताने वाला नहीं वरन प्रभु के सुसमाचार का प्रचार करने वाला बन गया था। इन पदों में जिनका उल्लेख है, उन स्थानों के वे लोग उससे कभी मिले नहीं थे, उन्होंने बस उसके बारे में सुना ही था - पिछला बुरे व्यवहार के बारे में भी और अब परिवर्तन के बाद का भले व्यवहार के बारे में भी। किन्तु उससे न मिलने के बावजूद, पद 24 में लिखा है कि वे कलीसियाएं अब “मेरे विषय में परमेश्वर की महिमा करती थीं।” यही असली सुसमाचार का दूसरा प्रभाव है - उसके पालन करने से विभाजन और बैर या दूरियाँ नहीं आतीं, किसी दूसरे की सेवकाई को लेकर ईर्ष्या या जलन उत्पन्न नहीं होती है; वरन आपस में प्रेम, मेल-मिलाप, और एक दूसरे के लिए आनन्दित होने तथा परमेश्वर की महिमा करने का भाव आता है। दूसरा प्रभाव है कि असली सुसमाचार विभिन्न कलीसियाओं या विभिन्न व्यक्तियों के मध्य में विभाजन की दीवारें खड़ी नहीं करता है, एक-दूसरे से पृथक रहने के बहाने नहीं प्रदान करता है, वरन दीवारों को गिरा देता है, एक-दूसरे के दिलों तक मार्ग बना देता है, मेल करवा देता है। 


अगले लेख में हम गलातीयों 2 अध्याय से असली सुसमाचार के शेष पाँच प्रभावों को देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। सच्चे सुसमाचार के स्वभाव के अनुसार अपने आप को जाँचने के द्वारा यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, और आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus -120

English Translation

The 7 Effects of the True Gospel (1)


In the previous article we have seen from Galatians 1:1-7 the nature or characteristics of the true Gospel, to enable discerning between the true and the false Gospel. Today we will start considering the 7 effects that come about in a person’s life, when he accepts and starts living by the true Gospel. The first two of these seven effects are given in Galatian chapter 1, and we will see them today, and the remaining five effects are in chapter 2, which we will see in the subsequent articles. 


Today we will also see, first, the harmful effect of the false gospel, and will also see how to use this to examine our own lives and make the required corrections if necessary.


The Harmful Effect of the False Gospel:


God the Holy Spirit, through Paul has got it written in Galatians 1:8-9, that whoever alters the original and basic Gospel of the Lord Jesus, he is cursed - even if an angel or Paul himself does so. To bring in any other thing into the Gospel is equal to corrupting it, spoiling it; and this takes away the blessings of the Lord God, and brings in His curse instead. Therefore, if in the life of any Christian Believer, or the Church, God’s blessings have ceased, and instead curse and spiritual decline is evident, and there is no other apparent cause, why this has happened, then that person, or that Church, should pause awhile and carefully examine, evaluate all aspects of the practical Christian living, the God assigned ministry and its works. They should check if they have in any way violated or gone astray from some doctrine, belief, or practice, or have done something because of which some worldliness or thing of human wisdom and worldly behavior has come in and the Gospel being preached and lived out by them has been corrupted and spoilt. If there has been any compromise with the things of the world, any unBiblical things have entered in, or anything of human wisdom has been added into the Gospel, then immediately stop it, remove it, repent of it and ask the Lord’s forgiveness (1 John 1:9), before a heavy chastisement and harm comes.


The 7 Effects of the True Gospel:


1. Galatians 1:10-19 - As we have seen in the last article, from the first verse of this chapter, Paul was very clear and firm that his Christian ministry, his being an Apostle, was from God, not from any person, and he reiterates it here in verses 13-15. The message he preached was also given to him by God, not any man (verses 11-12). Therefore, his purpose in ministry was not to please any person, but only and only to please God, no matter what cost he may have to pay for this (verse 10). Once he was convinced and established about his appointment, ministry, and message being from God, he then never tried to work to please any man in any manner, nor to work according to the instructions and advice of any person, whoever the person may be (verses 16-19). The first effect of the true Gospel is that the one who follows it, wants to please God not man; and works not according to the guidance and instructions of any man but of God, to fulfill his God given ministry, at any cost.


2. Galatians 1:20-24 - In these verses we see the second effect of the true Gospel. As Paul has written about himself here in verses 13-14, before becoming a disciple of the Lord Jesus, he was known as a persecutor of the Christians and the churches all over the region, even far off places (verse 23). But now, this news about him had also reached these very places that he is no longer a persecutor of the Church, but has become a disciple and a preacher of the Gospel of the Lord Jesus. The places that have been mentioned in these verses, the people there had never met him, they had only heard about him - about his past reputation of being a persecutor and about the present transformation of becoming a preacher. Not ever having met him, it is written about him in verse 24, that those churches “And they glorified God in me.” This is the second effect of the true Gospel - following it and living according to it, does not give rise to divisions and discords, does not cause any resentment or jealousy about another’s ministry and reputation. Rather, it gives rise to mutual harmony, love, being pleased and rejoicing for one another, glorifying God for the work He is doing through others. The second effect is that the true Gospel does not raise walls of segregations and divisions between different churches and Believers, it does not provide excuses to stay separated from one another; but brings down the separating walls, creates ways to be in the hearts of the others and have others in one’s heart, brings about reconciliation.


In the next article we will see the remaining five effects of the true Gospel from Galatians chapter 2. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 6 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 119 - The Characteristics of the True Gospel (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 119 - सही सुसमाचार के गुण (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 119

Click Here for the English Translation

सही सुसमाचार के गुण (2)

        यह एक जानी-पहचानी बात और रणनीति है कि नकली उत्पाद को बनाने वाले सभी लोग उस नकली को, उसके असली मूल उत्पाद के समान ही दिखने वाला बनाते हैं, साथ ही उस नकली के असली के समान ही कार्य करने और प्रभावी होने की बात करते हैं। अर्थात उनके उस नकली उत्पाद में वही स्वभाव और प्रभाव होने के दावे करते हैं जो असली में होते हैं। इसलिए, यही दो गुण या “स्वभाव”, और उसके “प्रभाव” हमें असली और नकली की पहचान करवाते हैं। यही असली और नकली सुसमाचार के लिए भी सही है। आज हम असली सुसमाचार के गुणों, अर्थात उसके स्वभाव के बारे में गलातियों की पत्री से देखेंगे।

 असली सुसमाचार के 7 गुण या स्वभाव:

        1. पौलुस इस पत्री का आरंभ अपनी सेवकाई और बुलाहट से आरंभ करता है। वह गलातीयों 1:1 में अपने पाठकों को यह स्पष्ट कर देता है कि उसकी नियुक्ति परमेश्वर के द्वारा है, न कि मनुष्यों की ओर से। क्योंकि यह उसके मसीही जीवन का दृढ़ सत्य था, जिस के विषय उसने कभी किसी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं किया, इसीलिए उसकी वफादारी भी केवल और केवल प्रभु परमेश्वर के ही प्रति थी, अन्य किसी के प्रति नहीं। सच्चे सुसमाचार के प्रचारक का पहला गुण है कि वह न केवल परमेश्वर की ओर से अपनी सेवकाई के लिए नियुक्त होने का दावा भी करेगा, वरन उस दावे को जी कर के भी दिखाएगा। सही सुसमाचार का प्रचार करने वाले प्रचारक के व्यवहारिक जीवन में परमेश्वर के प्रति वफादारी और जवाबदेही, तथा सुसमाचार के द्वारा सांसारिकता की बातों, संसार से प्रशंसा, बड़ाई, यश, सांसारिक धन-सम्पत्ति, आदि कमाने से अलगाव भी दिखाई देगा।

        2. गलातियों 1:2 से प्रकट है कि सही सुसमाचार के प्रचारकों में बड़े-छोटे की भावना नहीं होगी; वह अपने सभी सहकर्मियों को, प्रभु की सेवकाई में लगे लोगों को समान आदर के साथ रखता है, सभी के साथ मेल-मिलाप रखते हुए, उन्हें भी अपनी सेवकाई का महत्वपूर्ण भाग बताता है, केवल अपने आप को ही बड़ा या मुख्य दिखाने के प्रयास नहीं करता है।

        3. गलातियों 1:3 में पौलुस सही सुसमाचार का तीसरा गुण या स्वभाव लिखता है - वास्तविक सुसमाचार प्रभु यीशु मसीह की शांति और अनुग्रह के साथ आता है। अर्थात उस संदेश और उसके पालन से अनबन, विभाजन, फूट, बैर, टकराव, आदि नहीं होते; वरन वह हमेशा प्रेम, मेल-मिलाप, क्षमा, एकता, दीनता, नम्रता आदि मसीही गुणों के साथ आता है, जबकि नकली इसके विपरीत बातों के साथ आता है।

        4. गलातीयों 1:4 में वास्तविक सुसमाचार का चौथा स्वभाव दिया गया है, वह हमारे पापों से छुटकारे के लिए प्रभु यीशु के द्वारा दिए गए बलिदान का प्रचार करता है न कि मनुष्यों के अपने किसी कार्य या कर्मों के अनुसार भला बनने और उद्धार पाने का। साथ ही वह सांसारिक बातों, धन-संपत्ति, भौतिक समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, आदि का नहीं, परन्तु मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा पापों की क्षमा का ही प्रचार करने पर बल देता है, उसे ही मुख्य विषय बनाए रखता है। साथ ही वह प्रभु यीशु मसीह के जीवन से परमेश्वर के प्रति मृत्यु सहने तक आज्ञाकारी होने के लिए भी सिखाता है (इब्रानियों 12:1-4; प्रकाशितवाक्य 2:10)।

        5. गलातियों 1:5 में सही सुसमाचार के प्रचार और प्रचारक का पाँचवां गुण दिया गया है, उसके द्वारा सदा ही प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और बड़ाई, उसी की प्रशंसा, महिमा और गुणगान का प्रचार होगा, किसी मनुष्य का नहीं।

        6. गलातियों 1:6 सचेत करता है कि कोई भी सच्चा मसीही विश्वासी अपने आप को आवश्यकता से अधिक सिद्ध या स्थिर न समझ ले, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:12 में भी लिखा गया है। यहाँ ध्यान कीजिए कि, कोई अविश्वासी नहीं अपितु, गलातिया की मसीही मण्डली के लोग, प्रभु के विश्वासी जन ही “और ही सुसमाचार” में अर्थात गलत सुसमाचार में बहकाए और भरमाए गए थे। सही सुसमाचार का छठवाँ स्वभाव है कि वह सदा ही मनुष्य को उसकी दुर्बलता के बारे में, और प्रभु के सच्चे विश्वासी जन को सदा हर बात के लिए परमेश्वर पर निर्भर रहने, परमेश्वर के वचन से हर बात को जाँचते रहने, और वचन ही के अनुसार चलने के लिए कहेगा। वह कभी किसी को भी अपने आप पर, अपनी बुद्धि और युक्ति पर भरोसा रखने और अपनी समझ या संसार की सलाह, संसार को सही लगने वाली बात के अनुसार करने को नहीं कहेगा।

       7. गलातीयों 1:7 में सही सुसमाचार का सातवाँ गुण है कि उससे लोगों में डर या घबराहट नहीं आती; ऐसा करना सुसमाचार को बिगाड़ने वालों का काम है। गलत सुसमाचार वाले लोग विभिन्न प्रकार के डर-भय दिखा कर लोगों को अपनी बातों का पालन करने के लिए बाध्य करते हैं। जब कि असली सुसमाचार लोगों को परमेश्वर की संतान होने के लिए प्रेरित करता है (यूहन्ना 1:12-13), प्रभु से मिली पापों की क्षमा में भरोसा रखते हुए पापों के दंड उठाने के भय से मुक्त जीवन जीने (रोमियों 8:1-2), और आशीषित अनन्त जीवन की बात करता है (मत्ती 19:28-30; 1 कुरिन्थियों 2:9), तो फिर ऐसे सुसमाचार से किसी प्रकार की घबराहट या भय क्यों आएगा? नाहक ही भय और घबराहट उत्पन्न करना, लोगों को बाध्य करना, शिक्षाओं की जाँच-पड़ताल करने से रोकना, शैतान और उसकी बातों का गुण है, प्रभु और उसके सुसमाचार का नहीं।

        सच्चे सुसमाचार के 7 गुणों या स्वभाव को देखने के बात, हम उसके प्रभाव को अगले लेख में देखेंगे।

        यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। सच्चे सुसमाचार के स्वभाव के अनुसार अपने आप को जाँचने के द्वारा यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, और आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 119

English Translation

The Characteristics of the True Gospel (2)

       This is a well-known fact and strategy that every maker and seller of a spurious product tries to make his product appear as similar as he possibly can to the real or original product; and he also claims that his spurious product will be just as effective as the real one, has the same nature and effects as the original product. In other words, two things, the “nature” and the “effects” of a product provide to us the features to discern between the real and the spurious. This is also equally true for discerning between the true and the false gospel. Today, we will see about the “nature” or characteristics of the true Gospel from the letter to Galatians.

The 7 Characteristics or Nature of the True Gospel:

       1. Paul begins this letter by writing about his ministry and calling. In Galatians 1:1 he makes it clear to his readers that he has been appointed by God to this ministry, and not by any man. Because this was the firm, unchangeable truth of his Christian life, on which he never compromised in any manner, therefore his allegiance and commitment too was primarily only to the Lord God, not to any person or anyone else. The first characteristic of the preacher of the true Gospel is that he not only knows and asserts his being appointed by God to the ministry, but also practically lives out this claim in his Christian life. The life of the preacher of the true Gospel is one of faithfulness and accountability towards God not man, and of separation from the world, of staying away from using the Gospel to acquire and earn any kind of temporal gains, praise, name, fame, and worldly wealth etc. from people of the world.

       2. Galatians 1:2 makes it quite evident that amongst the preachers of the true Gospel, there is no feeling of anyone being more or less important; they give the same honor and importance to all their colleagues, who are engaged with them in preaching the Gospel. They consider all their colleagues an equally important part of their ministry and live in harmony with all of them. They do not try to project themselves as the leaders of the group or someone superior than others.

       3. Galatians 1:3 - Paul writes the third characteristic here - the true Gospel comes with the peace and grace of God and the Lord Jesus Christ. Implying that living by that Gospel does not give rise to mutual differences, divisions, discords, animosity, conflicts etc.; rather it always comes with Christian virtues like love, forgiveness, unity, reconciliation, humility, meekness etc. In contrast, the false gospel is associated with things contrary to these virtues.

       4. Galatians 1:4 tells about the fourth characteristic of the true Gospel, it is centered upon and preaches the sacrifice of the Lord Jesus to deliver us from our sins. It is not about any works of any person, or of doing good and becoming good through any kind of works to be saved. Also, the true Gospel does not preach about any worldly things, gaining wealth and property of this world, acquiring temporal prosperity, getting physical healings etc. The true Gospel only emphasizes upon forgiveness of sins through faith in the Lord Jesus, and always maintains it as the preaching point. It also teaches from the life of the Lord Jesus to be obedient to and faithful towards God, even till death (Hebrews 12:1-4; Revelation 2:10).

       5. Galatians 1:5 gives the fifth characteristic of the true Gospel, about its preacher; the preacher always praises and worships, exalts, glorifies, and exemplifies the only Lord Jesus Christ, not any person.

       6. Galatians 1:6, as the sixth characteristic illustrates that no Christian Believer should ever think of himself being perfect and established in faith, as 1 Corinthians 10:12 admonishes us. Here, in this verse, take note that not any unbelievers, but the members of the Church in Galatia, the Christian Believers had been carried away into believing in a “different gospel”, i.e., a false gospel! By implication, the sixth characteristic is that the true Gospel will always keep its followers aware of their fallibility and keep exhorting them to trust and depend only upon the Lord God for everything and in all situations, to keep examining and evaluating himself by the Word of God, and to live in obedience only to the Word of God. It will never make anyone trust themselves or their wisdom and understanding, or act according to the cunning ways of the world and behave in a manner that seems to be right in the eyes of the world.

       7. Galatians 1:7 shows us the seventh characteristic of the true Gospel, that it does not trouble the people, it does produce any unnecessary fear or apprehension amongst people. Doing this is a feature of the followers of the false gospel, who create a sense of fear and apprehension in the hearts of people to coerce them to do their bidding, else face harmful consequences. The true Gospel encourages its followers to live like the children of God (John 1:12-13); to trust the forgiveness they have received from the Lord and live free of the fear of suffering the consequences of their sins (Romans 8:1-2); and leads them to live life in anticipation of a blessed eternal life (Matthew 19:28-30; 1 Corinthians 2:9), so then why would anyone be troubled by such a Gospel? To create fear and apprehension, to compel people into doing certain things, to prevent them from examining and evaluating the doctrines and teachings preached to them, etc. are Satan’s attribute, not of the Lord Jesus and His Gospel.

       After these seven characteristics, in the next article, we will look at the effects of the true Gospel. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Labels:  

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 29 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 115

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 76

मरे हुओं का जी उठना – 11


विश्वासियों के लिए पुनरुत्थान के निहितार्थ – 3

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई पाँचवीं आरंभिक बात, “मरे हुओं का जी उठना” के हमारे इस अध्ययन में, हम ने पिछले लेख में 1 कुरिन्थियों 15:12-20 से देखा था कि प्रभु यीशु का मृतकों में से जिलाया जाना, प्रभु के विश्वासियों के भी जिलाए जाने की गारंटी है। साथ ही हम ने यह भी देखा था कि पुनरुत्थान की तथा सुसमाचार की सामर्थ्य शारीरिक और नश्वर लाभ, समृद्धि, और साँसारिक बातें प्राप्त करने के लिए नहीं हैं। बल्कि जो प्रभु यीशु के बारे में प्रचार करते और सिखाते हैं, और उस के नाम से आश्चर्यकर्म तथा चंगाइयाँ करते हैं, पुनरुत्थान उन के लिए अनिवार्य कर देता है कि वे मनुष्य के स्वभाव से ही पापी होने, उन के लिए पापों की क्षमा और उद्धार पाने की अनिवार्यता, और इस उद्धार के सभी के लिए सेंत-मेंत ही प्रभु यीशु में उपलब्ध होने, उन के पापों से पश्चाताप करने, अपना जीवन उसे समर्पित करने, और प्रभु तथा उस के वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करने के निर्णय के द्वारा उपलब्ध है। यीशु के नाम में किया गया कोई भी प्रचार, शिक्षा, आश्चर्यकर्म, या चंगाई, जिस में साथ ही उन लोगों को बल देकर स्पष्ट रीति से सुसमाचार नहीं दिया जाए, वह शैतानी है, शैतान के लिए काम करना है, यीशु का अनाम लेकर लोगों को नरक भेजना है, उन्हें केवल शारीरिक और नश्वर के लिए विश्वास करने को कहने और उन के साथ अनन्त के बारे में विश्वास करने की बात न करने के कारण। आज हम यहीं से आगे चलेंगे, और 1 कुरिन्थियों 15:21-24 को देखेंगे।

1 कुरिन्थियों 15:21 में लिखा है “क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया।” यह पद बताता है कि क्यों प्रभु यीशु को अपनी स्वर्गीय महिमा और वैभव छोड़कर, मनुष्य रूप ले कर पृथ्वी पर आना पड़ा। इस सँसार का सबसे पहला पाप अदन की वाटिका में किया गया था, शैतान द्वारा आदम और हव्वा को बहका कर परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने के द्वारा, और पाप के साथ मृत्यु भी आई। क्योंकि पाप और मृत्यु को प्रवेश मनुष्य के द्वारा मिला (रोमियों 5:12), इसी लिए उस का निवारण भी मनुष्य ही के द्वारा होना था (रोमियों 5:15)।

फिर, पौलुस, 1 कुरिन्थियों 15:22 में कहता है “और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे।” इस पद में शब्द “में” पर विशेष ध्यान दीजिए – “आदम में” और “मसीह में।” यहाँ पर, पवित्र आत्मा, पौलुस  में होकर मानवजाति के दो स्वभावों – आदम का, और परमेश्वर का, के बारे में बात कर रहा है। आदम का स्वभाव उसका स्वाभाविक, पापमय स्वभाव है, मनुष्य के परमेश्वर के विरुद्ध बलवाई और अनाज्ञाकारी होने की प्रवृत्ति रखने वाला, जिस के अन्तर्गत मनुष्य परमेश्वर को कभी प्रसन्न नहीं कर सकता है, जैसा रोमियों 8:7-8 में लिखा है, “क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के आधीन है, और न हो सकता है। और जो शारीरिक दशा में है, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।” इस लिए, आदम के स्वभाव में होते हुए, यह स्वाभाविक, अपरिवर्तित मनुष्य कुछ भी करे, और वह उसकी अपनी या अन्य मनुष्यों की दृष्टि में कितना भी अच्छा क्यों न हो, वह कभी भी परमेश्वर को स्वीकार्य और प्रसन्न करने वाला नहीं हो सकता है क्योंकि परमेश्वर को प्रसन्न करने का आधार, इस बात की सबसे पहली शर्त, परमेश्वर की आज्ञाकारिता और केवल उसी के कहे के अनुसार करना (1 शमूएल 15:22-23; यिर्मयाह 7:22-23), ही पूरी नहीं की गई है; यदि प्राथमिक शर्त ही पूरी नहीं हुई, तो फिर अन्य जो कुछ भी है, वह कैसे उचित और स्वीकार्य होगा? दूसरी ओर, वे जो “मसीह में” हैं, अर्थात वे जिन्होंने प्रभु यीशु में विश्वास किया है, उसे अपना उद्धारकर्ता ग्रहण किया है, अपना जीवन उसे समर्पित किया है, और उस की तथा उस के वचन की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, वे परमेश्वर की सन्तान बन गए हैं (यूहन्ना 1:12-13), उन्होंने मसीह यीशु को पहन लिया है (रोमियों 13:14; गलतियों 3:27), पवित्र आत्मा उन में निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और “मसीह में” होने के कारण वे अब दण्ड की आज्ञा में नहीं हैं (रोमियों 8:1-2)। इस पद, 1 कुरिन्थियों 15:22 के बारे में एक और बात पर ध्यान कीजिए – मनुष्यों में आदम का स्वभाव होने के कारण उन की मृत्यु वर्तमान और ज़ारी है – “आदम में सब मरते हैं,” परन्तु इस पद में “मसीह में” होने के कारण जिलाए जाने वाला भाग भविष्य काल का है। वर्तमान में इस सँसार में, जैसा कि ऊपर कहा गया है, जो मसीह में हैं, वे परमेश्वर की सँतान हैं, उन्होंने प्रभु यीशु को पहन लिया है, पवित्र आत्मा का मंदिर हैं, और अब पाप के दण्ड की आज्ञा में नहीं हैं; किन्तु उन का जिलाया जाना एक भावी घटना है, जिस के बारे में अगले पद में लिखा है।

1 कुरिन्थियों 15:23 में लिखा है “परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग।” पिछले पद में “मसीह में” होने के संबंध में जिस बात का संकेत दिया गया था, उसे अब यहाँ स्पष्ट कहा गया है। पुनरुत्थान अवश्य होगा किन्तु परमेश्वर द्वारा निर्धारित एक क्रम में होगा। मसीह यीशु के पुनरुत्थान ने, “पहले फल” के रूप में यह आश्वासन दिया है कि इस प्रकार का और फल भी लगेगा; आते समय में विश्वासियों का पुनरुत्थान भी होगा। और यह मसीह के आगमन पर होगा, जब वह अपने लोगों को एकत्रित कर के इस सँसार से निकाल कर ले जाएगा। एक बार जब यह गेहूं और जंगली बीज का पृथक करना कर लिया जाएगा और गेहूं प्रभु के खत्ते में पहुँच जाएगा (मत्ती 13:30), तब, जैसा 1 कुरिन्थियों 15:24 में लिखा है, अन्त आ जाएगा “इस के बाद अन्त होगा; उस समय वह सारी प्रधानता और सारा अधिकार और सामर्थ्य का अन्त कर के राज्य को परमेश्वर पिता के हाथ में सौंप देगा।” वर्तमान में, जैसा कि 1 यूहन्ना 5:19 में लिखा है, सारा सँसार उस दुष्ट के, शैतान के वश में पड़ा है। किन्तु अन्त के समय, जो “मसीह में” हैं, उन के जिलाए जाने के बाद, प्रभु “सारा अधिकार और सामर्थ्य का अन्त कर के,” अर्थात शैतान के सारे अधिकार और सामर्थ्य का अन्त कर के, परमेश्वर के राज्य को सदा काल के लिए स्थापित कर देगा।

विश्वासियों के भावी पुनरुत्थान के लिए इन पदों के क्या निहितार्थ हैं, क्या शिक्षा है? हम इस बात को पतरस से सीख सकते हैं, “तो जब कि ये सब वस्तुएं, इस रीति से पिघलने वाली हैं, तो तुम्हें पवित्र चाल चलन और भक्ति में कैसे मनुष्य होना चाहिए। और परमेश्वर के उस दिन की बाट किस रीति से जोहना चाहिए और उसके जल्द आने के लिये कैसा यत्न करना चाहिए; जिस के कारण आकाश आग से पिघल जाएंगे, और आकाश के गण बहुत ही तप्त हो कर गल जाएंगे।” (2 पतरस 3:11-12)। पुनरुत्थान विश्वासियों को इस जीवन में रहते हुए, आने वाले जीवन के लिए तैयारी करने के लिए उभारता है। मसीही विश्वासी को इस जीवन में मसीह के एक गवाह और परमेश्वर की सन्तान होने का उदाहरण बन कर जीना चाहिए, और ऐसा कर के इस जीवन और व्यवहार के आधार पर प्रभु से प्रतिफल पाने के लिए तैयारी करनी चाहिए (2 कुरिन्थियों 5:10)। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 76

Resurrection of the Dead – 11


Resurrection’s Implications for the Believers – 3

 

   In our study on the fifth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, i.e., “resurrection of the dead,” in the last article we have seen from 1 Corinthians 15:12-20, that the resurrection of the Lord Jesus guarantees the resurrection of the Lord’s Believers. We also saw that the power of resurrection and of the gospel is not for just gaining physical and temporal benefits, prosperity, and worldly things. Rather, the resurrection makes it necessary for those who preach and teach about Jesus, and call upon His name to do miracles and healings, that they should also preach and teach about man’s sinful nature, the necessity of forgiveness of sins and salvation, and that this is salvation freely available to everyone in the Lord Jesus, by repenting of their sins, asking the Lord to forgive their sins, and submitting their lives to Him, to live in obedience to Him and His Word. Any preaching, teaching, healing, and miracles done in Jesus’s name, but without simultaneously, emphatically, and clearly giving the gospel to those people, is satanic, is working for Satan, and is using the name of Jesus to send people to hell by having them place their faith in the physical and temporal, while not sharing with them about the eternal. Today we will carry on from where we left, and will look at 1 Corinthians 15:21-24.

    It says in 1 Corinthians 15:21 “For since by man came death, by Man also came the resurrection of the dead.” This verse sets out for us, why the Lord Jesus had to empty Himself of His heavenly glory and majesty, and come down to earth as a man. The first sin in the world was committed in the Garden of Eden, by Satan enticing Adam and Eve to disobey God, and with sin came death. Since man was the agency of giving entry to sin and death (Romans 5:12), its reversal also had to come, and to come through man (Romans 5:15).

Then, Paul says in 1 Corinthians 15:22 “For as in Adam all die, even so in Christ all shall be made alive.” In this verse take particular note of the word “in” – “in Adam” and “in Christ.” Here, the Holy Spirit through Paul is talking about the two natures in mankind – Adamic and Godly. The Adamic nature is the natural sinful nature of man, in a state of rebellion against God, with a natural tendency of disobeying God, because of which man can never please God, as it says in Romans 8:7-8 “Because the carnal mind is enmity against God; for it is not subject to the law of God, nor indeed can be. So then, those who are in the flesh cannot please God.” So, no matter what this natural, unregenerate man having an Adamic nature does, howsoever good it may be in their own and other’s eyes, he/she can never please God, because the very basis, the first and primary condition of pleasing God, i.e. obedience to God and only doing His will (1 Samuel 15:22-23; Jeremiah 7:22-23) has not been met. If the very basis, the primary condition is not met, then how can anything else be justified and acceptable? On the other hand, those who are “in Christ,” i.e., those who have believed in the Lord Jesus, have accepted Him as their savior, have submitted themselves to the Lord Jesus, and have decided to live in obedience to the Lord and His Word, they have become the children of God (John 1:12-13), have “put on the Lord Jesus” (Romans 13:14; Galatians 3:27), the Holy Spirit resides in them (1 Corinthians 3:16; 6:19), and by virtue of being “in Christ” they are no longer under the condemnation because of sin (Romans 8:1-2). Notice another thing about this verse, i.e. 1 Corinthians 15:22 – because of the Adamic nature being present and continuous in mankind, therefore, death is present and keeps happening in them – “in Adam all die;” but in this verse the resurrection part of being “in Christ” is a future event. Presently, in this world, as stated above, those who are in Christ are the children of God, have put on the Lord Jesus, are the Temple of the Holy Spirit, and are no longer under the condemnation of sin; but the resurrection aspect is a future blessing, which is mentioned in the next verse.

It is written in 1 Corinthians 15:23, “But each one in his own order: Christ the first-fruits, afterward those who are Christ's at His coming.” What was alluded to about being “in Christ” in the preceding verse, is expressed here in this verse. The resurrection will surely happen, but it will happen in a certain God ordained order. The resurrection of Christ Jesus, as the “first-fruit” has assured us that similar fruits will come later, has assured the resurrection of the Believers, which will happen at Christ’s coming, when He will come to gather His people and take them out of this world. Once this separation of the wheat and tares has taken place and the wheat has been gathered into the Lord’s barn (Matthew 13:30), then, as it says in 1 Corinthians 15:24, the end will come “Then comes the end, when He delivers the kingdom to God the Father, when He puts an end to all rule and all authority and power.” Presently, as it says in 1 John 5:19, the whole world lies under the sway or control of Satan. But at the end, after the resurrection of those who are in Christ, the Lord will “puts an end to all rule and all authority and power” i.e., Satan’s rule, authority, and power will be broken and brought to an end, and God’s Kingdom will be established forever and ever.

What are the lessons and implications of these verses about the coming resurrection of the Believers. We can learn this from Peter, “Therefore, since all these things will be dissolved, what manner of persons ought you to be in holy conduct and godliness, looking for and hastening the coming of the day of God, because of which the heavens will be dissolved, being on fire, and the elements will melt with fervent heat?” (2 Peter 3:11-12). The resurrection exhorts the Believers to prepare themselves for the next life, while living this life. In this life the Christian Believers should live as a living witness and example of being a child of God, and thereby prepare to receive the rewards for our life and behavior from the Lord (2 Corinthians 5:10). We will carry on from here in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well