ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 59 - Appropriately Handling God’s Word – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 59 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 59 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 44

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 4

 

हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई से परमेश्वर के वचन के साथ ठीक से व्यवहार करना सीखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 के साथ आरंभ किया था, और देखा था कि यहाँ पर परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के लिये पौलुस तीन बातें कहता है: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था; और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” इन तीन में से पहली बात को हमने पिछले लेख में देखा था, और उस से शिक्षा ली थी कि, जो परमेश्वर के वचन को बाँटने, प्रचार करने, सिखाने की सेवकाई में लगे हैं, उन्हें परमेश्वर द्वारा उनके लिए निर्धारित और प्रदान की गई सेवकाई के बारे में पता होना चाहिए, उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए, और उन्हें उसे पूरा करना चाहिए। किसी को भी हर एक कार्य, या वह जो उसे अच्छा लगता है नहीं करना है; केवल वही करना है जो परमेश्वर ने उसे सौंपा है (इफिसियों 2:10)। इसलिये, परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई से बाहर की किसी भी बात में आगे बढ़ने से पहले, उन्हें उस बात को करने के लिए अच्छे से जाँच-परख लेना चाहिए, उसे करने की पुष्टि कर लेनी चाहिए, तब ही उसमें आगे बढ़ना चाहिए, कहीं शैतान उन्हें बहका कर कुछ अनुचित न करवा रहा हो। आज हम दूसरी बात को देखेंगे।


परमेश्वर की कलीसिया में, विभिन्न लोगों को, कलीसिया की उन्नति और बढ़ोतरी के लिए विभिन्न वरदान और ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं (1 कुरिन्थियों 12:28; इफिसियों 4:11-13)। परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई के अनुसार, उसी ने कलीसिया के सदस्यों को उचित वरदान भी दिए गए हैं (1 कुरिन्थियों 12:5-6, 11), ताकि वे अपनी सेवकाइयों को योग्य रीति से कर सकें। उसके परिवर्तन के समय पौलुस को सौंपी गई प्राथमिक सेवकाई थी सुसमाचार का प्रचार और अन्यजातियों और राजाओं, और इस्राएलियों के सामने परमेश्वर के नाम को प्रकट करना (प्रेरितों 9:15)। लेकिन पौलुस का जीवन और उसकी सेवकाई दिखाते हैं कि सुसमाचार का प्रचार करना ही वह एकमात्र वरदान नहीं था जो पौलुस को दिया गया था। पौलुस के पास अन्य वरदान, जैसे कि, परमेश्वर से मिले नए आत्मिक प्रकाशनों को लोगों तक पहुँचाना (1 कुरिन्थियों 11:23; गलातीयों 1:11-12; इफिसियों 3:3-5, 8-9; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1), सामर्थ्य के अनोखे काम करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और यहाँ तक कि मृतकों को भी पुनः जीवित करना भी थे (प्रेरितों 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8)। लेकिन परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए इन वरदानों और योग्यताओं ने उसे कभी इस बात की अवहेलना नहीं करने दी कि उसकी प्राथमिक सेवकाई सुसमाचार प्रचार करना है, जैसा की वह 1 कुरिन्थियों 9:16-17 में कहता है।


इसीलिए हम देखते हैं कि उसके लेख, उसकी उसे सौंपी गई इस प्राथमिक सेवकाई पर ही केन्द्रित रहते हैं। पौलुस ने कभी भी उसे दिए गए अन्य वरदानों के बारे में विस्तार से नहीं सिखाया या लिखा। यद्यपि उसने अन्य भाषाओं में बोलने के वरदान के बारे में कुछ विस्तार से अवश्य लिखा, किन्तु वह भी कुरिन्थुस की मण्डली में घुस आई गलतियों को सही करने के सन्दर्भ में था। उस मण्डली ने अन्य भाषाओं के पवित्र आत्मा के वरदान को गलत समझना और उसका अनुचित रीति से उपयोग करना आरंभ कर दिया था, और उन में से कुछ लोग औरों पर अपने आप को बड़ा दिखाने के लिए उस वरदान का दुरुपयोग कर रहे थे। इन सभी बातों के कारण कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की गवाही और उनकी आत्मिक उन्नति खराब हो रही थी, जो उनके द्वारा सुसमाचार तथा परमेश्वर के वचन के प्रचार के लिए हानिकारक था। इसीलिए पौलुस को पवित्र आत्मा की अगुवाई में इस वरदान के बारे में कुछ विस्तार से बताना पड़ा, जिससे कि गलतियों को सुधार सके, और उन्हें लौटा कर उन्हें दिए गए परमेश्वर के वचन के साथ सही व्यवहार पर ला सके।


कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी पहली पत्री, जिसमें उसने उस मण्डली में घुस आई कई गलतियों को संबोधित किया है, के समापन की ओर आते हुए पौलुस उन्हें वापस सुसमाचार पर ले कर जाता है (1 कुरिन्थियों 15:1-4)। निहितार्थ यह है कि उनके द्वारा सुसमाचार को सही प्रकार से समझने और अपने जीवनों में उसका ठीक से उपयोग एवं पालन करने में ही उनकी समस्याओं के समाधान, तथा गलतियों को पहचानने और सुधारने का मार्ग है। परमेश्वर की कलीसिया में उठने वाली प्रत्येक समस्या की जड़ में, तथा वचन के दुरुपयोग और उस से गलत व्यवहार का कारण, हमेशा ही कोई न कोई पाप होता ही है। समस्या की यह जड़, यह पाप, बहुधा बहुत गहरा छिपा हुआ होता है, तथा उसे परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा से बहुत अच्छे से ढांपा हुआ भी होता है। लेकिन जब मसीही विश्वासी कलवरी के क्रूस के सामने आ कर खड़ा होता है, अपने छुटकारे के आधार और उसके लिए चुकाई गई कीमत पर विचार करता है, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में अपने जीवन का आँकलन प्रभु यीशु के जीवन को सामने रख कर करता है, तो उसके सामने उसका यह छिपा हुआ पाप प्रकट हो जाता है। तब वह कायल होता है, पश्चाताप करता है, और परमेश्वर से क्षमा मांगकर उससे निकलने का मार्गदर्शन माँगता है। वह अपनी गलतियों को सुधारना सीखता है, तथा परमेश्वर के अनुग्रह, कृपा, और धीरज रखने को और भी बेहतर समझ पाता है। इसलिए, सुसमाचार न केवल पापियों को उद्धार देने के लिए, बल्कि भटके हुए मसीही विश्वासी को लौटा कर परमेश्वर की संगति में बहाल करने, और उसे फिर से परमेश्वर के लिए उपयोगी बनाने के लिए भी उपयोगी है।


तो, यहाँ पर, पौलुस के जीवन से हमने परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के दूसरे सिद्धांत के बारे में देखा है कि, परमेश्वर द्वारा दी गई अपनी सेवकाई को पहचानो, परमेश्वर द्वारा दिए गए वरदानों और योग्यताओं का सदुपयोग करो, तथा परमेश्वर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में उन वरदानों को परमेश्वर के वचन के साथ सही व्यवहार करने के लिये प्रयोग करो। इससे आप को भी आशीष मिलेगी, तथा परमेश्वर के नाम को भी महिमा मिलेगी। अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 1:17 की तीसरी बात को देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 59 - Be Stewards of God’s Word – 44 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 4

 

We are now learning the appropriate way of handling God’s Word, through the life and ministry of the Apostle Paul. In the previous article we had started with 1 Corinthians 1:17, and seen that Paul says three things about his God given ministry in that verse: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ Of these three, we had seen the first one, and drew the lesson that those engaged in the ministry of sharing, preaching, teaching the Word of God, should be aware of their God appointed ministry, they should take care of it, and fulfil it. No one is supposed to do everything, nor that which he wants to do; rather, only that which God has asked him to do (Ephesians 2:10). Therefore, before doing anything outside of their God given ministry, it should diligently be cross checked and confirmed, before proceeding with doing it, lest Satan be deceiving them into doing something inappropriate. We will consider the second statement today.


In the Church of God, different people have been given different gifts and responsibilities for the growth and edification of the Church (1 Corinthians 12:28; Ephesians 4:11-13). According to the ministry allocated by God the Holy Spirit, appropriate gifts too have been given to the members of the Church by Him (1 Corinthians 12:5-6, 11), to help them carry out their ministries worthily. Paul, at the time of his conversion, had primarily been given the ministry of preaching the Gospel and witnessing for God to Gentiles, kings, and children of Israel (Acts 9:15). But Paul’s life and ministry also shows that preaching the gospel was not the only God given gift that he had. Paul also had the gift of receiving new spiritual revelations from God to pass them on to others (1 Corinthians 11:23; Galatians 1:11-12; Ephesians 3:3-5, 8-9; 1 Thessalonians 4:1), doing various miracles and wonders, of healing, of casting out demons, and even of raising the dead back to life (Acts 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8). But these God-given gifts and abilities never made him lose sight of the fact that his primary ministry was of preaching the gospel, as he reaffirms it in 1 Corinthians 9:16-17.


Therefore, we see that his writings are focused on this main ministry that had been entrusted to him. Paul never wrote or taught in any detail about the various other gifts that God had given him. Although he did write in some detail about the gift of speaking in tongues, but that too was in context of rectifying the error that had come into the congregation of the Church at Corinth. That congregation had started misunderstanding and misusing the Holy Spirit’s gift of speaking in tongues, in an incorrect manner, and some were using this gift to assert superiority over others. All of this was adversely affecting the spiritual growth and witness of the Christian Believers in Corinth, which would negatively impact the preaching of the gospel and sharing ऑफ God’s Word by the Corinthian Christian Believers. Therefore, Paul through the Holy Spirit had to explain about this gift in some detail, rectify the errors, and bring them back to correctly handling God’s Word that they had received.


As Paul concludes his first letter to the Corinthians, in which he addresses the various errors that had come into that congregation, Paul takes them back to the gospel (1 Corinthians 15:1-4). The implication is that finding solutions to their problems, and the way to realize and rectify their errors, is through their properly understanding the gospel, correctly using and applying it to their lives. Always at the root of every problem in the Church of God and the reason for every mishandling of God’s Word is sin. This root cause, this sin, is very often quite covert, and well covered with an external appearance of being godly and reverent. But when the Christian Believer comes and stands before the Cross of Calvary, ponders over the basis of his redemption and what it cost, under the guidance of the Holy Spirit assesses his life in light of the life of the Lord Jesus, his hidden sin is exposed to him. Then he is convicted and repents for it, and seeks God’s forgiveness and guidance to come out of it. He learns how to correct the error, and understands God’s grace, longsuffering, and forbearance even better. Hence, the gospel not only serves to bring salvation to the sinners, but also serves to bring the wayward Believer back into God’s fellowship and make him useful for God once again.


So, here, from Paul’s life, we see about the second principle of handling God’s Word – know your God given ministry, and use your God given gifts and abilities, under the guidance of the Holy Spirit, to focus your handling of God’s Word in the proper manner. Doing this will bless you and also others, and glorify God’s name. In the next article we will consider the third point of 1 Corinthians 1:17.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

The Law & Salvation - 2 - Being Good – Part 1 / व्यवस्था और उद्धार – 2 - भला होना - 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 2 - भला होना - 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

भला होना – भाग 1

  
    मनुष्यों के परस्पर व्यवहार एवं संबंधों में, और मनुष्यों के परमेश्वर के प्रति व्यवहार और संबंध में, एक बात सामान्य है - दोनों ही में भला होने, भला माने जाने, भला प्राप्त करने आदि की बहुत प्रमुख भूमिका है। सभी मनुष्य दूसरे से भले व्यवहार और भलाई की अपेक्षा करते हैं, चाहे वे स्वयं वही व्यवहार औरों के प्रति न करें। इसी प्रकार से परमेश्वर के प्रति भी यही दृष्टिकोण रहता है, वे हमेशा यही चाहते हैं कि उनका ईश्वर उनके प्रति भला रहे और उनकी ही भलाई करता रहे। इस उद्देश्य से वे इसी धारणा के अंतर्गत जीवन जीते रहते हैं कि भले बनने और भलाई करने, चाहे यह उस थोड़े से समय ही के लिए क्यों न हो जब उन्हें ईश्वरीय सहायता की आवश्यकता होती है, वे ईश्वर को स्वीकार्य बन जाएँगे। उनकी यह धारणा इस बात पर आधारित है कि भले काम करने और आत्मिक या आध्यात्मिक बातों को मानने-मनाने से वे भले हो जाएँगे; भले होने के द्वारा व परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगे, जिससे फिर ईश्वर उनके पक्ष में होकर, उनकी इच्छा और लालसा के अनुसार उनके लिए कार्य करेगा। 

    किसी भी बात के भले या बुरे, सही अथवा गलत, उचित अथवा अनुचित, स्वीकार्य अथवा अस्वीकार्य, आदि होने के लिए एक स्थापित एवं सर्व-मान्य, तथा वैध मानक, या जायज़ आधार की आवश्यकता होती है, जिसके समक्ष उस बात को लाकर, उस मानक के आधार पर उस बात की वास्तविक स्थिति को पहचाना जा सके। क्योंकि बात चाहे किसी के व्यक्तिगत दृष्टिकोण से भली हो, सही हो, मानने योग्य हो; किन्तु यदि उस स्थापित एवं सर्व-मान्य और वैध मानक के अनुसार आँकलन करने पर भली, सही, मानने योग्य नहीं है, तो उसे स्वीकार्य होने का दर्जा नहीं मिलेगा।
 
    सांसारिक और शारीरिक बातों के लिए, व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है, सामान्यतः उस देश या स्थान का संविधान ही हर बात के वैध एवं स्वीकार्य होने, या न होने को परिभाषित करता है, वहाँ पर लागू होने वाले मानकों का निर्णय करता है। उस संविधान का उपयोग या दुरुपयोग किस रीति से किया जाता है, यह पृथक विषय है - यदि अनुचित भी किया जाता है, तो भी गलती संविधान की नहीं, उसकी व्याख्या, उसके लागू करने, और उसका उपयोग करने वाले की है। यहाँ पर एक महत्वपूर्ण बात ध्यान में रखनी चाहिए, भले और स्वीकार्य होने का आँकलन हमारे अपने मानकों के अनुसार सही नहीं होता है, वरन जिसकी दृष्टि में हम भले और स्वीकार्य होना चाह रहे हैं, उसके मानकों और आँकलन के अनुसार ही सही या वैध ठहरता है।

    हम मसीही विश्वासियों के लिए, आत्मिक बातों के आँकलन के लिए, यह “संविधान”, जो बात को वैध/जायज़  और स्वीकार्य, अथवा अनुचित और अस्वीकार्य घोषित करता है, वह परमेश्वर का वचन, बाइबल और उसके नियम या व्यवस्था है। सांसारिक और आत्मिक बातों के भले या बुरे होने के आँकलन में अन्तर होने के कारण ही प्रभु यीशु मसीह ने कहा था “... जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो” (मत्ती 22:21; देखें 22:15-21)। अर्थात संसार के अधिकारियों के द्वारा संसार की बातों को जिस आधार पर देखा और माना जाता है, उसके अनुसार संसार की बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो; और परमेश्वर के द्वारा प्रदान किए गए माप-दंड या मानकों के आधार पर परमेश्वर से संबंधित बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो। सांसारिक मानकों के आधार पर परमेश्वर की बातें नहीं जाँची और मानी जा सकती हैं; और न ही परमेश्वर के मानकों के आधार पर सांसारिकता को निभाया जा सकता है। जो संसार के साथ चलना चाहता है, उसे सांसारिक माप-दंड अपनाने चाहिएं; और जो परमेश्वर के साथ चलना और रहना चाहता है उसे परमेश्वर के माप-दंड अपनाने चाहिएं।

    मसीही विश्वास में वह जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही है, स्वीकार्य है, भला है, केवल वही परमेश्वर की दृष्टी में भला और स्वीकार्य है। अन्य सभी जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है, स्वीकार्य नहीं है, वह भला भी नहीं है - उस बात के बारे में मनुष्यों के विचार, धारणाएं, और आँकलन चाहे कुछ भी हो। इसलिए, हम मसीही विश्वासियों के लिए तो, बाइबल ही यह निर्धारित करती है कि “भले कार्य” क्या हैं, और क्या नहीं हैं; परमेश्वर को क्या स्वीकार्य है और क्या स्वीकार्य नहीं है, और परमेश्वर के दृष्टिकोण से भला मनुष्य कौन है।

    यह एक स्वाभाविक बात है कि जो वास्तव में अन्दर से भला है, वही भला कर भी सकता है। प्रभु यीशु मसीह ने कहा, “कोई अच्छा पेड़ नहीं, जो निकम्मा फल लाए, और न तो कोई निकम्मा पेड़ है, जो अच्छा फल लाए। हर एक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है; क्योंकि लोग झाड़ियों से अंजीर नहीं तोड़ते, और न झड़बेरी से अंगूर। भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुंह पर आता है” (लूका 6:43-45)। अर्थात मनुष्य का जीवन, व्यवहार, उसके “फल” उसकी वास्तविकता को प्रमाणित करते हैं; जो परमेश्वर के आँकलन के अनुसार भला करता है वही उसकी दृष्टि में भला भी है।  

    तो अब प्रश्न उठता है कि परमेश्वर के वचन के आधार पर यह भले काम करने वाला और परमेश्वर को स्वीकार्य भला मनुष्य कौन है? उसके क्या गुण हैं? अगले लेख में हम मनुष्य के भले होने और हो पाने के बारे में परमेश्वर के वचन में से देखेंगे। किन्तु अभी के लिए मुख्य बात यही है कि अपने साथ उसे संगति में रखने के लिए परमेश्वर को वही मनुष्य स्वीकार्य है, जिसने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा माँग ली है और जिसके पाप क्षमा हो गए हैं; जो स्वेच्छा से, सच्चे और समर्पित मन से प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी या शिष्य हो गया है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। सच्चे मन से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 2 - Being Good – Part 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being Good – Part 1

 
    There is one thing in common between the mutual interactions and relationships of human beings with each other, and, in the behavior and relationships of humans towards God - in both of them being good, being considered good, receiving good, etc. have a very prominent role. All human beings expect good behavior and goodness from others, even though they themselves may not behave in the same manner towards others. Similarly, they always want that their deity should always be good towards them, and only do what is good for them. To this end, they live under the assumption that by being good, even if it is for a short while – at the moment they need divine help, if they are good, and do good, then they will be considered acceptable by God. Their notion is based on the belief that by doing good works, and by accepting and doing spiritual or pious things, they will become good, which will then make them acceptable to God, because of which their deity will then act in their favor, and will do things for them according to their wish and desires.

    For anything to be good or bad, right or wrong, appropriate or inappropriate, acceptable or unacceptable, etc., there is a need for an established, universally consented, and legally accepted standard, i.e., a valid basis, with which that matter can be contrasted, and it’s actual status can be evaluated as per that standard. Because even if a thing is considered good, correct, and acceptable from one's personal point of view; unless it is good, correct, and acceptable on being evaluated according to that established, universally accepted, and valid standard, it will not be considered as acceptable.

    For worldly and physical things, the place where a person lives, generally the constitution or norms of that country or place, defines and decides the standards of considering whether things are valid and acceptable, or not. The manner in which that constitution is actually used or misused by people is a separate matter - even if it is misused, the fault is not of the constitution, but of its interpretation and the way it is applied or implemented. There is an important thing to keep in mind over here, the evaluation of being good and acceptable cannot be done according to our own criteria and standards, rather, it has to be done according to the criteria and standards that are according to the person in whose eyes we are trying to be good and acceptable, only then will the standard and evaluation result be considered valid and acceptable.

    For us Christians, this "constitution" for judging spiritual matters, which declares what is valid/legal and acceptable, or inappropriate and unacceptable, is the Word of God, i.e., the Bible, and its laws. Because the worldly and spiritual things are assessed to be good or bad by differing standards, the Lord Jesus Christ said “… Render therefore to Caesar the things that are Caesar's, and to God the things that are God's" (Matthew 22:21; see 22:15-21). In other words, assess and do the things of the world, on the basis of the standards used for assessing the things of the world, and in the manner they are seen and accepted by the authorities of the world; and on the basis of the criteria or standards given by God, assess and fulfill the things related to Him. The things pertaining to God cannot be evaluated, judged, and accepted by worldly standards; Nor can worldliness be evaluated and lived out by the standards of God. He who wants to walk with the world, must adopt worldly standards; and one who wants to walk and live with God must adopt the standards of God.

    In the Christian faith, only that which is according to the Word of God, is accepted, and considered good according to the Word of God, only that is good and acceptable to God. All else, that according to God's Word is not right, is not acceptable, it is not good either—whatever people may think, believe, and assess it as. So, for us Christians, it is only the Bible that determines what is "good works," and what is not; What is acceptable to God and what is not acceptable, and who is a good man from God's point of view, and who is not.

    It is a natural thing that only those who really are good from within, can also do something actually good. The Lord Jesus Christ said, "For a good tree does not bear bad fruit, nor does a bad tree bear good fruit. For every tree is known by its own fruit. For men do not gather figs from thorns, nor do they gather grapes from a bramble bush. A good man out of the good treasure of his heart brings forth good; and an evil man out of the evil treasure of his heart brings forth evil. For out of the abundance of the heart his mouth speaks” (Luke 6:43-45). In other word, a man's life, his behavior, his "fruits" prove his reality; one who does good according to God's standards, is also good in His eyes.

    So now the question arises that on the basis of the Word of God who is the man that does good and is therefore acceptable to God because of his goodness? What are this person’s qualities? In the next article, we'll look at this question from God's Word - about man being good and being able to do good. But for now, the main thing is that the only person acceptable to God, the one who can be in fellowship with him, is the one who has repented of his sins and asked the Lord Jesus for their forgiveness, and whose sins are forgiven; One who voluntarily, with a sincere and submissive heart has become a follower or disciple of the Lord Jesus Christ.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 7 जून 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus -120 - The 7 Effects of the True Gospel (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 120 - सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 120

Click Here for the English Translation

सही सुसमाचार के 7 प्रभाव (1)


पिछले लेख में हमने गलातियों 1:1-7 से सच्चे सुसमाचार के स्वभाव और प्रभाव के बारे में देखा था, जिससे कि सच्चे और झूठे सुसमाचार के मध्य अन्तर कर सकें। आज से उन 7 प्रभावों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे जो व्यक्ति के जीवन में आते हैं, जब वह सही सुसमाचार को ग्रहण करके उसके अनुसार जीवन व्यतीत करना आरम्भ कर देता है। इनमें से पहले दो प्रभाव गलातियों 1 अध्याय में दिए गए हैं, और आज हम उन्हें देखेंगे। शेष 5 प्रभाव गलतियों 2 अध्याय में दिए गए हैं, और उन्हें हम इसके बाद के लेखों में देखेंगे।  


आज, सबसे पहले हम झूठे या गलत सुसमाचार के दुष्प्रभावों को भी देखेंगे, क्योंकि इसके द्वारा हम अपने जीवनों को जाँच-परख सकते हैं, और अपने जीवनों में आवश्यक सुधारों को कर सकते हैं।  


भ्रष्ट सुसमाचार का दुष्प्रभाव:


परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस प्रेरित ने गलातीयों 1:8-9 में लिखा कि प्रभु यीशु के मूल और वास्तविक सुसमाचार को यदि कोई भ्रष्ट करता है, या उसे बिगाड़ता है, तो वह श्रापित है - वह चाहे स्वर्गदूत हो या फिर चाहे स्वयं पौलुस ही क्यों न हो। सुसमाचार में किसी भी प्रकार की मिलावट करना, उसे बिगाड़ना, और भ्रष्ट करना है, और ऐसा करना परमेश्वर की आशीषों को हटा कर उनके स्थान पर परमेश्वर से श्राप ले आता है। इसलिए यदि किसी मसीही विश्वासी के जीवन में अथवा कलीसिया में आशीषों का आना रुक गया है, श्राप और आत्मिक पतन दिखाई देने लगा है, किन्तु ऐसा होने का कोई कारण प्रकट नहीं है, तो उस व्यक्ति अथवा कलीसिया को रुक कर अपने व्यावहारिक मसीही जीवन और कार्यों का पुनःअवलोकन कर लेना चाहिए कि उन्होंने कहीं किसी सिद्धांत (doctrine), विश्वास (belief), या व्यवहार (practice) में कुछ ऐसा तो नहीं किया है जिससे उनके द्वारा प्रचार किया जाने वाले और जिए जाने वाले सुसमाचार में कोई मिलावट या सांसारिकता की बात घुस आई है, किसी रीति से संसार के साथ कोई समझौता हो रहा है, और सुसमाचार अपने मूल स्वरूप से भ्रष्ट हो रहा हो, जिससे परमेश्वर की आशीष के स्थान पर उन्हें उसके श्राप का सामना करना पड़ रहा है। सुसमाचार को अप्रभावी करने वाली शैतान की आम तौर से प्रयोग की जाने वाली बातों को हम 8 मार्च के लेख में देख चुके हैं। यदि इन बातों में से कोई, या कोई और बात जिससे कहीं पर भी कोई भी मिलावट, समझौता, या किसी भी अन्य बात के द्वारा सुसमाचार में कोई भी बिगाड़ पता चलता है, तुरंत उस बात के लिए पश्चाताप और क्षमा माँगकर उसे ठीक कर लें (1 यूहन्ना 1:9), इससे पहले कि किसी भारी ताड़ना या हानि में पड़ जाएं। 


असली सुसमाचार के 7 प्रभाव:


1. गलातीयों 1:10-19 : जैसा हमने पिछले लेख में इस अध्याय के पहले पद से देखा था, पौलुस इस बात में स्पष्ट और दृढ़ था कि उसकी मसीही सेवकाई, उसका प्रेरित होना प्रभु परमेश्वर की ओर से था, किसी मनुष्य की ओर से नहीं, जैसा वह यहाँ 13-15 पद में कहता है। और उसके द्वारा प्रचार किया जाने वाला सुसमाचार संदेश भी उसे परमेश्वर ही से मिला था न कि किसी मनुष्य से (पद 11-12)। इसलिए उसकी सेवकाई का उद्देश्य किसी मनुष्य को प्रसन्न करना नहीं, केवल और केवल परमेश्वर को प्रसन्न करना था, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े (पद 10)। एक बार जब वह प्रभु परमेश्वर की ओर से अपनी नियुक्ति के विषय स्पष्ट और स्थापित हो गया, और उसने प्रचार के लिए सुसमाचार संदेश परमेश्वर से प्राप्त कर लिया, फिर इसके लिए उसने किसी भी मनुष्य की, वह चाहे कोई भी हो, सलाह लेना और उसके अनुसार कार्य करना स्वीकार नहीं किया (पद 16-19)। असली सुसमाचार का पहला प्रभाव है कि उसका पालन करने वाला, मनुष्यों को नहीं वरन हर कीमत पर परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला होता है; और मनुष्यों के नहीं वरन परमेश्वर के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार उसे परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करता है। 


2. गलातीयों 1:20-24 : इन पदों में हम असली सुसमाचार का दूसरा प्रभाव देखते हैं। जैसा पौलुस ने अपने विषय यहाँ पद 13-14 में लिखा, प्रभु यीशु का अनुयायी बनने से पहले वह प्रभु की कलीसिया को सताने वाले के रूप में जाना जाता था, और उसकी यह ख्याति दूर-दूर तक पहुँच चुकी थी (पद 23)। किन्तु साथ ही अब उन्हीं स्थानों पर उसकी यह ख्याति भी पहुँच चुकी थी कि अब वह प्रभु के लोगों को सताने वाला नहीं वरन प्रभु के सुसमाचार का प्रचार करने वाला बन गया था। इन पदों में जिनका उल्लेख है, उन स्थानों के वे लोग उससे कभी मिले नहीं थे, उन्होंने बस उसके बारे में सुना ही था - पिछला बुरे व्यवहार के बारे में भी और अब परिवर्तन के बाद का भले व्यवहार के बारे में भी। किन्तु उससे न मिलने के बावजूद, पद 24 में लिखा है कि वे कलीसियाएं अब “मेरे विषय में परमेश्वर की महिमा करती थीं।” यही असली सुसमाचार का दूसरा प्रभाव है - उसके पालन करने से विभाजन और बैर या दूरियाँ नहीं आतीं, किसी दूसरे की सेवकाई को लेकर ईर्ष्या या जलन उत्पन्न नहीं होती है; वरन आपस में प्रेम, मेल-मिलाप, और एक दूसरे के लिए आनन्दित होने तथा परमेश्वर की महिमा करने का भाव आता है। दूसरा प्रभाव है कि असली सुसमाचार विभिन्न कलीसियाओं या विभिन्न व्यक्तियों के मध्य में विभाजन की दीवारें खड़ी नहीं करता है, एक-दूसरे से पृथक रहने के बहाने नहीं प्रदान करता है, वरन दीवारों को गिरा देता है, एक-दूसरे के दिलों तक मार्ग बना देता है, मेल करवा देता है। 


अगले लेख में हम गलातीयों 2 अध्याय से असली सुसमाचार के शेष पाँच प्रभावों को देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर के सुसमाचार से संबंधित किसी गलत शिक्षाओं धारणाओं में न पड़े हों। सच्चे सुसमाचार के स्वभाव के अनुसार अपने आप को जाँचने के द्वारा यह सुनिश्चित कर लीजिए कि आपने सच्चे सुसमाचार पर सच्चा विश्वास किया है, और आप सच्चे पश्चाताप और समर्पण तथा सच्चे मन से प्रभु यीशु से पापों की क्षमा के द्वारा परमेश्वर के जन बने हैं। न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाली ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें, यदि सही हों, तब ही उन्हें मानें, अन्यथा अस्वीकार कर दें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus -120

English Translation

The 7 Effects of the True Gospel (1)


In the previous article we have seen from Galatians 1:1-7 the nature or characteristics of the true Gospel, to enable discerning between the true and the false Gospel. Today we will start considering the 7 effects that come about in a person’s life, when he accepts and starts living by the true Gospel. The first two of these seven effects are given in Galatian chapter 1, and we will see them today, and the remaining five effects are in chapter 2, which we will see in the subsequent articles. 


Today we will also see, first, the harmful effect of the false gospel, and will also see how to use this to examine our own lives and make the required corrections if necessary.


The Harmful Effect of the False Gospel:


God the Holy Spirit, through Paul has got it written in Galatians 1:8-9, that whoever alters the original and basic Gospel of the Lord Jesus, he is cursed - even if an angel or Paul himself does so. To bring in any other thing into the Gospel is equal to corrupting it, spoiling it; and this takes away the blessings of the Lord God, and brings in His curse instead. Therefore, if in the life of any Christian Believer, or the Church, God’s blessings have ceased, and instead curse and spiritual decline is evident, and there is no other apparent cause, why this has happened, then that person, or that Church, should pause awhile and carefully examine, evaluate all aspects of the practical Christian living, the God assigned ministry and its works. They should check if they have in any way violated or gone astray from some doctrine, belief, or practice, or have done something because of which some worldliness or thing of human wisdom and worldly behavior has come in and the Gospel being preached and lived out by them has been corrupted and spoilt. If there has been any compromise with the things of the world, any unBiblical things have entered in, or anything of human wisdom has been added into the Gospel, then immediately stop it, remove it, repent of it and ask the Lord’s forgiveness (1 John 1:9), before a heavy chastisement and harm comes.


The 7 Effects of the True Gospel:


1. Galatians 1:10-19 - As we have seen in the last article, from the first verse of this chapter, Paul was very clear and firm that his Christian ministry, his being an Apostle, was from God, not from any person, and he reiterates it here in verses 13-15. The message he preached was also given to him by God, not any man (verses 11-12). Therefore, his purpose in ministry was not to please any person, but only and only to please God, no matter what cost he may have to pay for this (verse 10). Once he was convinced and established about his appointment, ministry, and message being from God, he then never tried to work to please any man in any manner, nor to work according to the instructions and advice of any person, whoever the person may be (verses 16-19). The first effect of the true Gospel is that the one who follows it, wants to please God not man; and works not according to the guidance and instructions of any man but of God, to fulfill his God given ministry, at any cost.


2. Galatians 1:20-24 - In these verses we see the second effect of the true Gospel. As Paul has written about himself here in verses 13-14, before becoming a disciple of the Lord Jesus, he was known as a persecutor of the Christians and the churches all over the region, even far off places (verse 23). But now, this news about him had also reached these very places that he is no longer a persecutor of the Church, but has become a disciple and a preacher of the Gospel of the Lord Jesus. The places that have been mentioned in these verses, the people there had never met him, they had only heard about him - about his past reputation of being a persecutor and about the present transformation of becoming a preacher. Not ever having met him, it is written about him in verse 24, that those churches “And they glorified God in me.” This is the second effect of the true Gospel - following it and living according to it, does not give rise to divisions and discords, does not cause any resentment or jealousy about another’s ministry and reputation. Rather, it gives rise to mutual harmony, love, being pleased and rejoicing for one another, glorifying God for the work He is doing through others. The second effect is that the true Gospel does not raise walls of segregations and divisions between different churches and Believers, it does not provide excuses to stay separated from one another; but brings down the separating walls, creates ways to be in the hearts of the others and have others in one’s heart, brings about reconciliation.


In the next article we will see the remaining five effects of the true Gospel from Galatians chapter 2. If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language