ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Resurrection लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Resurrection लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 अगस्त 2025

The Holy Communion – 68 - Witnessing His Death & Resurrection / प्रभु भोज – 68 - उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही

 

प्रभु भोज 68

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही

 

पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की कलीसिया को लिखी गई पहली पत्री में से प्रभु भोज के बारे में अध्ययन करते हुए, हमने पिछले लेख में देखा है कि मसीही विश्वासी को, अपने उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का अनुसरण करते हुए, परमेश्वर पर सदा भरोसा रखने और उसके प्रति धन्यवादी रहने वाला होना चाहिए, हर परिस्थिति में, हर बात के लिए, चाहे वह प्रसन्न करने वाली हो या दुख देने वाली, समझ में आए अथवा न आए; हमेशा ही अपने विश्वास के लंगर को रोमियों 8:28 पर डाले रखना चाहिए। 1 कुरिन्थियों 11:26 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस मसीही विश्वास के एक अन्य अनोखे गुण को सामने लाता है - प्रभु की मृत्यु का प्रचार करना। पौलुस यहाँ पर लिख रहा है कि जब भी मसीह यीशु के अनुयायी प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, तो साथ ही स्वतः ही वे प्रभु की मृत्यु का भी प्रचार करते हैं, जब तक कि वह न आए। इस पद के अंत की ओर दिया गए वाक्यांश, “जब तक वह न आए” का तात्पर्य है कि यद्यपि प्रभु मारा गया था, परंतु अभी वह जीवित है, और एक दिन फिर से वापस आएगा, अर्थात इस वाक्यांश में प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान और लौट कर आना भी निहित है।

इसलिए, प्रभु की मेज़ प्रभु यीशु मसीह के मारे जाने, गाड़े जाए और जी उठने की यादगार है। जब कोई प्रभु भोज में भाग लेता है, तो वह प्रभु यीशु को याद करने के लिए यह करता है, और साथ ही वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने, जी उठने की गवाही भी देता है। भाग लेने वाले को यह गवाही देने के लिए अलग से कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है; यह उनके द्वारा मेज़ में भाग लेने के साथ ही जुड़ा हुआ है, उसमें निहित है। दूसरे शब्दों में, जो भी प्रभु भोज में भाग ले, वह इस एहसास के साथ भाग ले कि उसमें भाग लेने के द्वारा वह प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने और जी उठने की गवाही भी दे रहा है। परमेश्वर की दृष्टि और आँकलन में, वह यह सहमति व्यक्त कर रहा है कि वह अपने और समस्त संसार के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु का संसार के सामने गवाह होकर जीने के लिए तैयार है, और वह अपने जीवन को इस एहसास तथा उद्देश्य के साथ जीएगा। प्रभु भोज में भाग लेते समय वह व्यक्ति एक बार फिर से उस पर प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा डाली गई इस ज़िम्मेदारी की पुष्टि करता है और उसे निभाने की स्वीकृति देता है।

संसार के किसी भी अन्य धर्म, विश्वास, या मान्यता के विपरीत, केवल मसीही विश्वास ही है जो उसके केन्द्रीय, या, मुख्य व्यक्ति - प्रभु यीशु मसीह, के जन्म एवं जीवन पर नहीं, परन्तु उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान पर आधारित है। थोड़ा सा आगे चलकर पौलुस प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के महत्व एवं अभिप्रायों पर एक लंबा वृतांत लिखता है, इस पत्री के 15 अध्याय में, और पाठकों के लिए इस 15 अध्याय को अध्ययन करना अच्छा रहेगा। इस 15 अध्याय का निष्कर्ष और उपसंहार है कि यदि मसीह यीशु का पुनरुत्थान नहीं हुआ होता, अर्थात, यदि प्रभु यीशु मसीह मारे, गाड़े, और जी उठे नहीं होते, तो फिर मसीही विश्वास का कोई आधार ही नहीं है, यह सब व्यर्थ प्रचार और गवाही देना है, उसका कोई भविष्य नहीं है। किन्तु मसीह यीशु का पुनरुत्थान मसीही विश्वासियों को यह पूर्ण आश्वासन देता है कि प्रभु के समान उनका भी पुनरुत्थान होगा, प्रभु के साथ उन्हें भी अनन्त जीवन मिलेगा। यही तथ्य, अभी इस पृथ्वी पर, उन्हें प्रभु के गवाह और राजदूत बनकर (2 कुरिन्थियों 5:20; इफिसियों 6:20) मसीही जीवन जीने का आधार देता है, कि वे अपने आप को तथा उन्हें जिनके सामने वे इसकी गवाही देते हैं, प्रभु के साथ अनन्त जीवन जीने के लिए तैयार करें।

क्योंकि प्रभु भोज में भाग लेने वाला, स्वतः ही, प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान की गवाही देता है, इसलिए जब पृथ्वी का उसका जीवन समाप्त होगा, तब उसे प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का तथा उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का हिसाब भी प्रभु को देना होगा (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। यह प्रभु भोज में भाग लेने वाले पर एक बहुत गंभीर ज़िम्मेदारी डाल देता है; क्योंकि नीतिवचन 19:9 में लिखा है “झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है, और हम 1 कुरिन्थियों 11:30 से देखते हैं कि यह बात कुरिन्थुस की मण्डली के उन लोगों के लिए सत्य भी हुई जिन्होंने अयोग्य रीति से मेज़ में भाग लिया। यह एक बार फिर से इस बात पर ज़ोर देता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति अथवा रस्म नहीं है, क्योंकि यदि अनुचित प्रकार से इसमें भाग लिया जाए तो इसके गंभीर और हानिकारक परिणाम भी हैं; किन्तु यदि जिस प्रकार से प्रभु ने इसे स्थापित किया और सिखाया, यदि वैसे ही, उचित रीति से इसमें भाग लें, तो बहुत आशीष भी है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 68

English Translation

The Lord’s Table - Witnessing His Death & Resurrection

      

In our study about the Holy Communion from Paul’s first letter to the Corinthians, we have seen in the last article that the Christian Believer, emulating his savior Lord Jesus Christ, like the Lord, should be one who trusts God and is thankful to Him, in and for every circumstance or situation, whether it pleasing or distressing, understandable or not understandable; anchoring himself and his faith on Romans 8:28. In 1 Corinthians 11:26, Paul, through the Holy Spirit, presents another unique feature of the Christian Faith - the proclamation of the Lord’s death. Paul says here that whenever the followers of Christ Jesus partake of the Lord’s Table, they also automatically proclaim the Lord’s death, till He comes. This ending phrase of the verse “till He comes”, implies that though the Lord had died, but He is alive now, and will come again someday, i.e., gives assurance of the resurrection and return of the Lord Jesus.

Therefore, the Lord’s Table is a reminder of the death, burial and resurrection of the Lord Jesus Christ. When one participates in the Holy Communion, it is in remembrance of the Lord, and as witnessing for the death, burial, and resurrection of the Lord Jesus. The participants do not have to make any extra or special efforts to do so, it is inherent in their participating in the Table, it is an implied fact of their participation. In other words, those who participate in the Holy Communion, should do so with the realization that through their participation they are also witnessing about the Lord’s death, burial, and resurrection. In God’s eyes and assessment, they have agreed to be witnesses for their savior Lord in the world, and they agree to live their lives with this realization and for this purpose. They are participating in the Holy Communion to once again affirm their resolve about this responsibility that the Communion places upon them. While participating in the Holy Communion, the participant once again affirms the responsibility placed upon him by his participation, and agrees to fulfill it.

Unlike practically every other religion, belief, or faith of the world, the Christian Faith is founded not on the birth and life of its central or key figure - the Lord Jesus Christ; but on His death and resurrection. And a little ahead, Paul writes a detailed account of the significance and implications of the death and resurrection of the Lord Jesus - chapter 15 of this letter, and the readers would do well to study this chapter too. The theme and conclusion of chapter 15 is that if the resurrection of Christ Jesus did not happen, i.e., had Christ not died, been buried, and then resurrected, there is no basis of the Christian Faith, then it is all a false preaching and witnessing, and it has no future. The resurrection of the Lord Jesus Christ assures the Believers in Christ, that they too will be resurrected to life, they too will have an eternal life with the Lord. It establishes the grounds of Christian living now, while alive on earth, as witnesses and Ambassadors of the Lord (2 Corinthians 5:20; Ephesians 6:20), who are preparing themselves and others, to whom they witness, for eternity with the Lord Jesus.

       Since the participant in the Holy Communion, automatically, is also a testifying witness to the Lord’s death and resurrection; he will also be called to account for this when at the end of his earthly life he stands before the Lord to give and account of his life and answer for what he had been trusted with (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). This places a grave responsibility upon every participant; for it is written in Proverbs 19:9 “A false witness will not go unpunished, And he who speaks lies shall perish”, and we see from 1 Corinthians 11:30 that this had come upon those of the Corinthian Church who had participated unworthily. This again emphasizes why participating in the Lord’s Table cannot be taken lightly or as ritual, since it has serious implications and grave consequences if done inappropriately; but also has rich blessings if done in the manner and for the purpose it was established by the Lord.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 81 - Some False Teachings about the Lord Jesus (4) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 81 - प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (4)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 81 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (4)

हम शैतान द्वारा प्रभु यीशु के क्रूस पर मारे जाने, गाड़े जाने, और जी उठने के बारे में शैतान द्वारा फैलाई गई झूठी कहानियों के बारे में देखते आ रहे हैं। प्रभु यीशु की बलिदानी मृत्यु और उनका पुनरुत्थान मसीही विश्वास का केन्द्र बिन्दु है। यदि इन्हें असत्य प्रमाणित कर दिया जाता है, तो फिर मसीही विश्वास का कोई आधार नहीं रह जाता है। इसीलिए, प्रभु यीशु  के मारे जाने और जी उठने के समय से ही शैतान इन्हें असत्य प्रमाणित करने के लिए भरसक प्रयत्न करता आ रहा है, तथा उसने इनके बारे में अनेकों झूठी और गढ़ी हुई कहानियाँ फैला रखीं हैं। आज हम कुछ और कहानियों के बारे में देखेंगे। 

एक कहानी यह भी कही जाती है कि प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर नहीं चढ़ाया गया, वरन उसके स्थान पर उसके जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति चढ़ा दिया गया। किन्तु ध्यान कीजिए कि जिसे यहूदियों ने पूरे लश्कर के साथ जाकर पकड़ा; सारी रात से एक से दूसरी कचहरी में घसीटते रहे, मारते-पीटते रहे, फिर उसे दिन चढ़े छोड़ क्यों दिया गया? रोमी अधिकारी पिलातुस ने भी यीशु को जाँचा, पहचाना, उसे छोड़ने के भरसक प्रयास किए, अन्ततः फिर कोड़े लगाने के लिए अपने सैनिकों को सौंप दिया। तो प्रभु उनके हाथों से कैसे बच निकला? और जिस व्यक्ति को उसके स्थान पर क्रूस पर चढ़ाया गया, वह व्यक्ति अकारण ही क्यों चुपचाप क्रूस पर चढ़ गया, और सब कुछ चुपचाप क्यों सहता रहा? और फिर क्रूस पर से कहे गए सात वचनों के साथ कैसे इस बात का तालमेल बैठा सकते हैं – और ये कोई साधारण बातें नहीं वरन् अद्भुत वचन हैं - प्रभु द्वारा अपने सताने वालों को क्षमा करने, यूहन्ना को अपनी माता को सौंपने, साथ टंगे हुए डाकू को क्षमा और स्वर्ग का आश्वासन देने, वचन में लिखी उसके विषय की भविष्यवाणियों पर ध्यान करके उन्हें पूरा करने, परमेश्वर को पिता कहने, आदि बातें कोई साधारण मनुष्य कैसे पूरा कर सकता था? साथ ही यीशु की माता मरियम वहाँ थी, सब देख रही थी, वह कैसे धोखा कहा सकती थी? प्रभु यीशु ने उसे यूहन्ना के हाथों में सौंपा था, यही क्रूस पर यीशु ही के होने की पुष्टि करता है (यूहन्ना 19:25-27)।

कुछ अन्य कहते हैं कि प्रभु मरा नहीं था, केवल बेहोश हुआ था, फिर कब्र में ठण्डे में विश्राम करने के बाद वह होश में आया, और कब्र में से बाहर आ गया। विचार कीजिए, जिस बेरहमी से प्रभु को क्रूस पर चढ़ाने से पहले उसे मारा-पीटा गया था, उसके शरीर में अपना क्रूस उठाकर पूरे रास्ते चलने की सामर्थ्य भी शेष नहीं रही थी, फिर हाथों-पैरों में कील ठोंके गए, छाती में भाला मारा गया (यूहन्ना 19:34), और सैनिकों ने पुष्टि की, कि वह मर गया है, इसलिए उसकी टांगें नहीं तोड़ीं (यूहन्ना 19:32-33) – इन सभी प्रमाणों के होते हुए, यह कैसे मान लिया जाए कि यीशु मरा नहीं था, केवल बेहोश हुआ था? प्रकट है कि यह कहानी पूर्णतः निराधार है। और फिर तीन दिन कब्र में लहूलुहान और बिना भोजन या पानी के पड़े रहने के बाद किस मनुष्य के शरीर में यह शक्ति बचेगी कि वह 50 सेर मसालों के लेप और लपेटे हुए कपड़े (यूहन्ना 19:39-40) को खोल कर, अपने कीलों से छेदे हुए हाथों और पैरों तथा बेधी हुई छाती के साथ कब्र के मुँह पर लुढ़काए गए भारी पत्थर को हटा कर बाहर आ जाए, पहरेदारों को भी भगा दे, और चलकर वहाँ से चला जाए। 

एक अन्य कहानी है कि शिष्यों ने अपनी मनःस्थिति के कारण, प्रभु की आत्मा को देखा था न कि उसके जी उठे शरीर को। प्रभु ने स्वयं ही इस धारणा का खण्डन प्रदान किया – लूका 24:38-43; और थोमा को भी आमंत्रित किया कि वह अपनी रखी गई शर्त के अनुसार उसके घावों को छू कर देख ले (यूहन्ना 20:26-27)। और प्रभु चालीस दिन तक अलग-अलग लोगों को अलग-अलग स्थानों पर दिखाई देता रहा, उनके साथ बात करता रहा; एक साथ पाँच सौ से अधिक शिष्यों को भी दिखाई दिया (1 कुरिन्थियों 15:5-8) – क्या सभी एक ही भ्रम के शिकार थे; और इस भ्रम के कारण अपनी जान पर भी खेलकर प्रचार करने से नहीं रुके? क्या एक भ्रम के लिए वे शिष्य अपने उस अनुभव के बाद उसके लिए दुःख उठाने और मारे जाने को भी तैयार हो गए। जिसने प्रभु का अनुभव कर लिया है, वह उससे पलट नहीं सकता है। 

प्रभु यीशु के विषय इन गलत शिक्षाओं के अतिरिक्त भी अन्य गलत शिक्षाएं और बातें होंगी। पाठकों से निवेदन है कि कृपया उन्हें अपने comments/टिप्पणी के रूप में भेजें, उनके बारे में बताएं जिससे उनके गलत होने की बातों और आधार को सामने लाया जा सके।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया ध्यान कर लीजिए कि कहीं आप प्रभु यीशु से संबंधित किसी गलत शिक्षा द्वारा भरमा तो नहीं दिए गए हैं? वचन के आधार पर गलत शिक्षाओं को ताड़ लेना, और सही शिक्षा में बने रहना हम सभी मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य है। हमें अभी समय और अवसर रहते अपने आप को जाँचने और सुधारने के कार्य को कर लेना है।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 81

English Translation

Some False Teachings about the Lord Jesus (4)


We have been considering the various false stories that Satan has spread around regarding the crucifixion, death, burial, and resurrection of the Lord Jesus. The sacrificial death and resurrection of the Lord Jesus is the pivotal point of the Christian Faith. If these are disproved, then there is no basis for the Christian Faith. That is why, since time of the death and resurrection of the Lord Jesus, Satan has been trying his utmost to disprove this, and has spread various false concocted stories about it. Today we will look at some more stories that he has spread around.


Another story that is told is that the Lord Jesus was not crucified, but in His place, someone else of a similar appearance was crucified. Think it over, He whom the Jews had gone and caught with a large armed contingent, then dragged Him from one court to another throughout the night, had Him severely beaten up, why did they release Him and let Him go at daybreak? The Roman Governor Pilate also examined Lord Jesus, talked with Him, realized that He was innocent, and tried his utmost to have him released, but in vain, and so eventually had Him scourged and handed Him over to the Jews to be crucified. Now, how could Jesus escape out of their hands? Moreover, the person who was crucified in His place, why would he, being innocent, silently, without any protest, let himself be crucified? How can they reconcile Jesus’s seven Words from the Cross with His not even being there; and the seven Words are not ordinary statements but astounding ones - forgiving His enemies tormenting Him, handing over His mother to His disciple John present there, assuring the thief crucified with Him of forgiveness and salvation, fulfilling the prophecies about Him written in the Scriptures, addressing God as Father, etc. are things that no mere mortal can say or fulfill! Moreover, Jesus’s mother Mary and His disciple John were there, witnessing everything, how could they be deceived about it? That the Lord Jesus handed over His mother to John from the cross (John 19:25-27) by itself proves that the one crucified was the Lord Jesus Himself.


Some others say that the Lord Jesus did not die on the cross, but only became unconscious; later in the cool of the tomb, He regained consciousness, and then walked out of the tomb. Just think it over, before being crucified he was severely beaten up and then scourged, He did not even have the strength to carry His cross all the way; He was then nailed to the cross with the nails through His hands and feet, and His chest was pierced with a spear (John 19:34), then the soldiers also confirmed that He had died, therefore, they did not break His legs (John 19:32-33) - having so many proofs and affirmation, how can it be accepted that Jesus never died, he only became unconscious? It is quite evident that this is a baseless, concocted story. Moreover, how can a man lying for three days in the tomb, bleeding from the wounds, without any food or water, and without any help, have the ability and strength to unwrap and extricate himself from the cloth he was wrapped in along with 100 pounds of mixture of myrrh and aloes, using his hands pierced with nails, then walk out on feet pierced with nails, and push open the stone that had been placed over the mouth of the grave with the pierced hands, side and feet, chase away the guards at the grave, and just walk away?


Another concocted story is that the disciples, because of their terrified mental condition, only imagined that they saw the Lord Jesus, or maybe His spirit or ghost but not His resurrected body. The Lord Jesus Himself provided the antidote to this false story in Luke 24:38-43, and also invited Thomas to examine Him and His wounds as he had wanted to do, and settle his doubts (John 20:26-27). The Lord, for forty days after His resurrection appeared to different people at different times and at different places, talked with them, and once appeared to more than five hundred disciples at one time (1 Corinthians 15:5-8) - were all of these under the same delusion? If they were under a delusion, would they have been able to jeopardize their lives to preach the gospel the way they did; and were willing to even die for it? The person who has experienced the Lord Jesus personally, can never turn away from his experience, never deny it.


Besides these false teachings and concocted stories, there would be some others too. The readers are requested to please send them as “comments”, share about them, so that they can be analyzed and the related facts can be brought out.


If you are a Christian Believer, then take heed, ascertain that you have not been misled or carried away by any wrong teachings about the Lord Jesus. It is essential for all Christian Believers to be able to recognize and discern all wrong teachings and always be a part of only the true Biblical teachings. Now, while there is time and opportunity, evaluate identify, and rectify all that needs to be rectified in your life.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 80 - Some False Teachings about the Lord Jesus (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 80 - प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (3)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 80 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु के विषय कुछ गलत शिक्षाएं (3)

वर्तमान में हम उन गलत और झूठी शिक्षाओं के बारे में विचार कर रहे हैं जिन्हें शैतान तथा उसके लोगों ने प्रभु यीशु के बारे में फैला रखा है, ताकि उसके ईश्वरत्व और समस्त मानव-जाति के पापों से छुड़ाए जाने के लिए कलवरी के क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान को मिथ्या दिखा सके। पिछल लेखों में हमने प्रभु यीशु के परमेश्वर होने, उनके देहधारी होकर पृथ्वी पर आने और रहने, और सेवकाई आरम्भ करने से पहले के उनके निवास के बारे में फैलाई गई गलत बातों और झूठी शिक्षाओं के बारे में देखा है। हमने बाइबल के उन पदों को भी देखा है जो इन गलत एवं झूठी बातों का खण्डन करते हैं। आज से हम प्रभु यीशु की सेवकाई के एक बहुत महत्वपूर्ण भाग, जिस पर शैतान बहुत तीखे और बहुतायत से प्रहार करता है - प्रभु के क्रूस पर चढ़ाए जाने, मारे जाने, गाड़े जाने, और फिर से जी उठने से सम्बन्धित गलत शिक्षाओं और झूठी बातों के बारे में देखेंगे। 

प्रभु यीशु मसीह के बारे में अधिकांश गलत शिक्षाएं उनके मृतकों में से पुनरुत्थान से संबंधित हैं, उसे नकारने और बिगाड़ने के प्रयास हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान ही मसीही विश्वास का आधार है – यदि मसीही विश्वास में से पुनरुत्थान को हटा दें, या उसे झूठा प्रमाणित कर दें, तो फिर मसीही जीवन और शिक्षाएँ किसी भी अन्य धर्म की शिक्षाओं से भिन्न नहीं रह जाती हैं। 1 कुरिन्थियों 15 – पूरा अध्याय इसी विषय – पुनरुत्थान के महत्व, पर है, और पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस लिखता है कि यदि पुनरुत्थान नहीं है, यदि मसीह का पुनरुत्थान नहीं हुआ, तो मसीही विश्वास से संबंधित सभी प्रचार और शिक्षा व्यर्थ है (1 कुरिन्थियों 15:12-18)। इसीलिए, जैसा 1 कुरिन्थियों 15:12 में पूछे गए प्रश्न से प्रकट है, कलीसिया के आरंभ के साथ ही प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की वास्तविकता पर हमले होने, उसका इनकार करने के प्रयास आरंभ हो गए थे। पुनरुत्थान को झुठलाने के शैतान के ये प्रयास दिखाते हैं कि यह तथ्य उसके तथा उसके राज्य के लिए कितना खतरनाक एवं घातक है।

पुनरुत्थान से संबंधित सामान्यतः देखी और कही जाने वाली गलत शिक्षाएं हैं:

पुनरुत्थान को झूठा ठहराने का पहला प्रयास तो पुनरुत्थान के दिन ही किया गया था – मत्ती 28:11-15 – लोगों में यह बात फैला दी गई कि प्रभु जी नहीं उठा, वरन उसकी लोथ उसके चेलों ने चुरा ली – किन्तु कोई भी, कभी भी, उन भयभीत और प्रभु को छोड़ कर भागे हुए, अपनी जान बचाकर लोगों से छुपे हुए शिष्यों के पास से उस लोथ को निकलवाकर प्रभु के पुनरुत्थान के उनके प्रचार को आज तक भी झूठ प्रमाणित नहीं कर सका। यदि लोथ को निकलवाकर दिखा दिया गया होता, तो पुनरुत्थान का दावा तुरन्त ही झूठा प्रमाणित हो जाता; लेकिन न तो तब, और न तब से लेकर आज तक यह किया जा सका है। 

प्रभु की लोथ चुराने से संबंधित कुछ अन्य कहानियाँ यह भी हैं:

* अरिमथिया के यूसुफ ने, जिसने निकुदेमुस के साथ मिलाकर प्रभु यीशु को दफनाया था (यूहन्ना 19:38-42), उसी ने प्रभु को किसी और स्थान पर ले जाकर दफना दिया, क्योंकि उस दिन सबत आरंभ होने वाला था, इसलिए उसे यह कार्य शीघ्रता से करना पड़ा था। इसीलिए जहाँ यीशु को पहले दफनाया गया, वह कब्र खाली पाई गई। - किन्तु, यूसुफ क्योंकि एक गुप्त शिष्य था, इसलिए उसके द्वारा बिना अन्य शिष्यों को इसके विषय बताए, किसी और स्थान पर ले जाकर दफनाना उचित नहीं लगता है; और ऐसा करने से क्या लाभ होने वाला था? और फिर यदि वे जानते थे कि यीशु जी नहीं उठा है तो फिर शिष्यों में इतनी हिम्मत कैसे आ गई कि वे हर सताव और दुःख सहते हुए भी प्रभु के पुनरुत्थान और सुसमाचार का प्रचार करने से रोके नहीं जा सके?

* रोमियों ने लोथ ले जाकर कहीं और दफना दी – ध्यान कीजिए कि पिलातुस ने यीशु के निर्दोष होने पर भी उसको इसलिए क्रूस पर चढ़ाए जाने दिया क्योंकि वह यरूशलेम में शान्ति बनाए रखना चाहता था – यीशु की लोथ को निकालने और इधर से उधर करने से तो यहीदुयों में अशांति फैलने की संभावना अधिक थी।

* यहूदियों ने ही लोथ निकालकर कहीं और दफना दी – तो फिर जब शिष्य उसके पुनरुत्थान का प्रचार करने लगे, तो उन्होंने वह लोथ निकालकर क्यों नहीं दिखाई?

अगले लेख में हम प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने, मारे जाने, और जी उठने के बारे में फैलाई गई कुछ गलत और झूठी बातों के बारे में देखेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 80

English Translation

Some False Teachings about the Lord Jesus (3)

    

Presently, we are considering the wrong teachings that Satan and his agents have propagated about the Lord Jesus, to deny His divinity and sacrificial atoning work for the salvation of all of mankind, on the Cross of Calvary. In the previous articles we have seen about the lies spread about the Lord Jesus being God, incarnated in human form on earth; and about His whereabouts till the time of His beginning His earthly ministry. We have also seen the Bible verses that disprove all these false teachings about Him. From today, we will begin to consider about a very important aspect of the Lord's ministry - His crucifixion, death, and resurrection, which is also vehemently attacked and denied.


There are many wrong teachings preached and propagated about the resurrection of the Lord Jesus, to negate it or to bring doubts into it. This is because the resurrection of the Lord Jesus from the dead is the basis of the Christian Faith. If Christ’s resurrection is taken away, or proven to be false, then the Christian teachings are no different from the teachings of any other religion of the world. The whole of 1 Corinthians 15 chapter is on this theme - the significance and importance of the Lord’s resurrection. Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul writes if there is no resurrection, then all preaching and teaching about the Christian Faith is vain (1 Corinthians 15:12-18). Therefore, as is apparent from the rhetorical question of 1 Corinthians 15:12, from the very beginning of the Church of the Lord Jesus, attacks and attempts to falsify and discredit the fact of the Lord’s resurrection had started. These satanic attempts at falsifying and disproving the resurrection of the Lord Jesus indicate how detrimental and fatal this fact is for the satanic kingdom. 


Some of the commonly preached wrong teachings about the Lord’s resurrection are:


The first attempt of showing the resurrection to be false was made on the very day of the resurrection of the Lord Jesus - Matthew 28:11-15 - it was spread among the people that the Lord did not rise again, rather, His dead body was stolen away by His disciples - but no one could ever bring back and show the dead body of the Lord from those frightened disciples who had abandoned Him and run away for their lives, hidden themselves, and did not have any courage to face the people. If the body could have been produced, the resurrection would have been proven false immediately, but it never happened because the dead body was never there; nor has it ever been presented till date!


Some more stories about the body being taken away are:


* Joseph of Arimathea, who along with Nicodemus, had buried the Lord Jesus (John 19:38-42), took the body and buried it at some other location, because on the day of crucifixion he could not do the last rites properly since the Sabbath was about to begin, so he did them hurriedly. Therefore, the place where the Lord was first buried was found to be empty. - But since Joseph was a ‘secret disciple’ of the Lord, therefore he changed the burial site without informing the other disciples. But this is hardly an acceptable explanation; why would Joseph not inform the disciples, then or later; and how would keeping this a secret be of any benefit? Moreover, if the disciples knew that their Lord had not risen again from the dead, how did so much courage and commitment come in them, that undaunted by the severe persecution for their faith, they could not keep themselves from preaching the Gospel of the Lord Jesus?


* The Romans took the body of the Lord and buried it elsewhere - remember, Pilate though well aware that He was innocent allowed Jesus to be crucified because he wanted to maintain peace in Jerusalem - by taking out the buried body of Jesus and moving it elsewhere, the possibility of unrest and protests by the Jews was far more; so why would he allow and risk it?


* The Jews took the body and buried it at some other place. If so, then when the disciples started to claim and preach the resurrection of the Lord, then why did the Jews not show them where the body was and put an end to their preaching?


In the next article we will see some false and wrong things spread regarding the crucifixion, death, and resurrection of the Lord Jesus. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 28 – Will be the First Resurrection / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 28 - पहले पुनरुत्थान की भागी

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 28 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - पहले पुनरुत्थान की भागी


पिछले लेख में हमने कलीसिया के लिए बाइबल में दिए गए रूपकों की शिक्षाओं को संक्षिप्त रूप में देखा था, और प्रभु द्वारा दिए जाने वाले उद्धार और धार्मिकता के वस्त्रों को धारण करने की अनिवार्यता से संबंधित मत्ती 22:1-16 में प्रभु यीशु द्वारा दिए गए एक दृष्टान्त पर विचार करने के साथ समाप्त किया था। आज हम वहीं से आगे बढ़ेंगे। आज प्रभु यीशु का उसके पास आकर पापों की क्षमा और उद्धार प्राप्त करने का आह्वान संसार के सभी लोगों के लिए है, सभी उसके द्वारा बुलाए जा रहे हैं (प्रेरितों 17:30)। ईसाई या मसीही समाज में ऐसे बहुतेरे लोग हैं जो ये समझते हैं कि उन्हें प्रभु यीशु द्वारा प्रदान किए जाने वाले उद्धार और धार्मिकता रूपी ‘वस्त्रों’ की कोई आवश्यकता नहीं है। वे अपनी ही पारिवारिक या पारंपरिक धार्मिकता के आधार पर, अपने  मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन, आदि की सदस्यता के आधार पर, प्रभु के राज्य में प्रवेश कर लेंगे। किन्तु प्रभु यीशु द्वारा प्रदान किए जाने वाले धार्मिकता के वस्त्रों को पहने बिना, कोई परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं करने पाएगा। 


यद्यपि यह सही है कि प्रभु यीशु अपने लोगों को अपने साथ स्वर्ग में ले जाने के लिए आने वाला है, ताकि वे वहाँ पर उसके साथ अनन्त काल तक रहें। किन्तु साथ ही यह जानना भी अनिवार्य है कि वे लोग कौन होंगे जिन्हें ले जाने के लिए वह आ रहा है; तथा यह सुनिश्चित करना कि हम भी उनमें होंगे जिन्हें वह अपने साथ ले जाएगा। बाइबल से कुछ पद देखिए, कि प्रभु किन लोगों को लेने आएगा:


* और वह तुरही के बड़े शब्द के साथ, अपने दूतों को भेजेगा, और वे आकाश के इस छोर से उस छोर तक, चारों दिशा से उसके चुने हुओं को इकट्ठे करेंगे (मत्ती 24:31)।


* जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा, और सब स्वर्ग दूत उसके साथ आएंगे तो वह अपनी महिमा के सिंहासन पर विराजमान होगा। और सब जातियां उसके सामने इकट्ठी की जाएंगी; और जैसा चरवाहा भेड़ों को बकिरयों से अलग कर देता है, वैसा ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा (मत्ती 25:31-32)। 


* उस समय वह अपने दूतों को भेज कर, पृथ्वी के इस छोर से आकाश की उस छोर तक चारों दिशा से अपने चुने हुए लोगों को इकट्ठे करेगा (मरकुस 13:27)।


* और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे। परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग (1 कुरिन्थियों 15:22-23)। 


* क्योंकि प्रभु आप ही स्वर्ग से उतरेगा; उस समय ललकार, और प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा, और परमेश्वर की तुरही फूंकी जाएगी, और जो मसीह में मरे हैं, वे पहिले जी उठेंगे (1 थिस्स्लुनीकियों 4:16)। 


बाइबल इस बारे में कोई संदेह नहीं रहने देती है कि प्रभु के लोगों में और शेष लोगों में भिन्नता है। जो प्रभु के लोगों में अपने आप से घुसने का प्रयास करते हैं, जो समय रहते प्रभु के लोग नहीं बने, प्रभु उन्हें अपने लोगों में से पृथक कर देगा (मत्ती 13:30; 25:31-32) और अनन्त विनाश में भेज देगा। वे लोग ही, जिन्होंने इस पृथ्वी पर, समय और अवसर रहते, स्वेच्छा से प्रभु के लोग बनने का निर्णय और उसका निर्वाह कर लिया, वे ही प्रभु के दूसरे आगमन पर इस पहले पुनरुत्थान के भागी होंगे, “धन्य और पवित्र वह है, जो इस पहिले पुनरुत्थान का भागी है, ऐसों पर दूसरी मृत्यु का कुछ भी अधिकार नहीं, पर वे परमेश्वर और मसीह के याजक होंगे, और उसके साथ हजार वर्ष तक राज्य करेंगे” (प्रकाशितवाक्य 20:6)।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अभी समय और अवसर रहते प्रभु यीशु के साथ अपने संबंध के आधार को, तथा उसके साथ अपने संबंध को बारीकी से जाँच परख कर सुनिश्चित कर लीजिए कि आप वास्तव में प्रभु के जन हैं कि नहीं, और उस पहले पुनरुत्थान के भागी होंगे कि नहीं। जरा सी भी चूक, थोड़ी सी भी लापरवाही, समय रहते नहीं किया गया सुधार का कार्य, आपके अनन्त काल को अंधियारा और पीड़ादायक बना देगा।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 28

English Translation

The Church – Will be the First Resurrection


In the last article we had summarized the lessons from the Biblical metaphors for the Church, and had concluded with the parable taught by the Lord Jesus in Matthew 22:1-16, about the necessity of wearing the robes of salvation and righteousness given by the Lord. Today, we will move ahead from that point. Today, the Lord’s offer and invitation to come to Him and receive forgiveness of sins is open to everyone in the world, to all of mankind, He is calling everyone (Acts 17:30) There are many in Christendom who think and believe that they have no need of the robes of righteousness that the Lord Jesus gives. They think they are good because of their families and their traditional familial religion, righteousness through religious rites, rituals, and ceremonies, good works, their membership of their group, sect, or denomination, and these things will ensure their entry into heaven. But without having put on the robes of righteousness that the Lord Jesus gives, no one will ever be able to enter the Kingdom of God.


While it is true that the Lord Jesus is coming back to take His people with Him into heaven, to be there with Him for eternity, but it is also necessary to learn who are those that He is coming back for; and ensure that we will be among those He will take with Him. Consider some verses to see who will go with the Lord at His coming:


* And He will send His angels with a great sound of a trumpet, and they will gather together His elect from the four winds, from one end of heaven to the other (Matthew 24:31).


* When the Son of Man comes in His glory, and all the holy angels with Him, then He will sit on the throne of His glory. All the nations will be gathered before Him, and He will separate them one from another, as a shepherd divides his sheep from the goats (Matthew 25:31-32).


* And then He will send His angels, and gather together His elect from the four winds, from the farthest part of earth to the farthest part of heaven (Mark 13:27).


* For as in Adam all die, even so in Christ all shall be made alive. But each one in his own order: Christ the first-fruits, afterward those who are Christ's at His coming (1 Corinthians 15:22-23).


* For the Lord Himself will descend from heaven with a shout, with the voice of an archangel, and with the trumpet of God. And the dead in Christ will rise first (1 Thessalonians 4:16).


The Bible leaves us in doubt whatsoever that there is a difference between the people of the Lord and the rest of the people. Those who try to enter in through their own efforts, those who did not choose to become the people of the Lord while they had the time and opportunity, the Lord will separate them out from amongst His people (Matthew 13:30; 25:31-32) and cast them into eternal destruction. Only those who while on earth voluntarily chose to become the people of the Lord will be the partakers of the first resurrection at the coming of the Lord, “Blessed and holy is he who has part in the first resurrection. Over such the second death has no power, but they shall be priests of God and of Christ, and shall reign with Him a thousand years” (Revelation 20:6).


If you are a Christian Believer, then, carefully and minutely examine the basis of your relationship with the Lord, rectify anything that needs to be rectified now while you have the time and opportunity, and ensure that you are in fact one of the people of the Lord God, and will be one of those who will be a part of that first resurrection. A little bit of complacency, or procrastination in implementing anything that had to be set right, will make your eternity dark and painful forever.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language