ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 229

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 74


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (16) 


प्रार्थना व्यावहारिक मसीही जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण और अभिन्न अँग है। प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित चार बातों में से एक प्रार्थना भी है। हमने देखा है कि प्रथम कलीसिया के आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चारों बातों में लौलीन रहा करता थे। इसी कारण वे अपने आत्मिक जीवन और मसीही विश्वास में उन्नत होते चले गए, हर परिस्थिति का सामना करते हुए विश्वास में दृढ़ बने रहे, और कलीसियाएं बढ़ती चली गईं। पिछले लेखों में हमने देखा है कि इन चारों बातों का, मसीहियों द्वारा उनके प्राथमिक स्वरूप में, लौलीन होकर पालन न करने; बल्कि एक औपचारिकता के समान उनका निर्वाह करने के कारण मसीही समाज में इन चारों के प्रति न केवल उदासीनता आ गई है, बल्कि बहुत सी गलतफहमियाँ और गलत शिक्षाएं भी घर कर चुकी हैं। हमारे वर्तमान विषय प्रार्थना से सम्बन्धित इन गलतफहमियों और गलत शिक्षाओं में से कुछ को हमने पिछले लेखों में देखा है।

 

इन गलत धारणाओं और गलत शिक्षाओं में से दो प्रमुख हैं, जिनके आधार पर अन्य गलत शिक्षाओं और धारणाओं का प्रचार और प्रसार किया जाता है। इन दो में से पहली यह है कि प्रार्थना करना केवल परमेश्वर से माँगना, कुछ करने के लिए कहना, उससे कुछ-न-कुछ लेते रहना, और परमेश्वर को अपनी सुविधाओं एवं इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रयोग करना है। जबकि परमेश्वर के वचन बाइबल की शिक्षा है कि प्रार्थना परमेश्वर से बातचीत करना है; उससे अपनी कहना, और उसकी सुनना है। साथ ही परमेश्वर का निर्देश है कि उसके लोग हर समय, हर बात के लिए उसके साथ प्रार्थना, अर्थात बातचीत में लगे रहें, ताकि शैतान द्वारा बहकाए और पाप में न गिराए जाएं। इस पहली गलत धारणा को समर्थन देने के लिए दूसरी मुख्य गलत धारणा मसीहियों में व्याप्त कर दी गई है, कि “विश्वास से” और “यीशु के नाम से” परमेश्वर से जो भी माँगा जाएगा, परमेश्वर की प्रतिज्ञा है कि वह उस प्रार्थना को अवश्य ही पूरा करेगा। हमने परमेश्वर के वचन के आधार पर देखा है कि यह गलत शिक्षा बाइबल की कुछ बातों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर, उनकी गलत व्याख्या करने, उन्हें अनुचित अर्थ देने के कारण है। सत्य तो यह है कि परमेश्वर ने अपने वचन में बहुत स्पष्ट लिखा है कि वह किन लोगों की, और किन बातों के बारे में प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। संक्षेप में, परमेश्वर ने यह आश्वासन अपने सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी शिष्यों की उन प्रार्थनाओं के लिए दिया है जो उसके वचन से सुसंगत और उसकी इच्छा के अनुसार प्रार्थनाएं माँगते हैं। यह सभी लोगों के लिए, और उनकी हर एक बात के पूरे किए जाने के लिए दिया गया आश्वासन नहीं है। अर्थात, प्रभु परमेश्वर के सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी शिष्य, जब प्रभु की इच्छा जानकर, प्रभु की इच्छा में, अपने अथवा किसी और के लिए वचन की शिक्षाओं से सुसंगत प्रार्थनाएं माँगते हैं, तब परमेश्वर उन्हें पूरा करता है।


इन बातों को बाइबल के आधार पर भली-भाँति समझना, सीखना और पालन करना अनिवार्य है। अन्यथा, मसीही समाज में व्याप्त “विश्वास से” और “यीशु के नाम में” माँगी गई प्रार्थनाओं से सम्बन्धित गलत व्याख्याओं और गलत शिक्षाओं के चंगुल से निकल पाना, तथा अन्य सम्बन्धित उदाहरणों और शिक्षाओं को समझना बहुत कठिन होगा। इसी सन्दर्भ में, प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में शिष्यों द्वारा किए गए कार्यों, और अपने स्वर्ग पर उठाए जाने के समय प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को दिए गए निर्देशों को देखते और समझते हैं। सुसमाचारों में प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को सामर्थ्य देकर सेवकाई के लिए भेजने का उल्लेख है। पहला है मत्ती 10 अध्याय में, जो उसके द्वारा चुने गए बारह चेलों के लिए है “फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें” (मत्ती 10:1)। बारह चेलों के भेजे जाने और काम करने का वर्णन मरकुस 6:7-13 में भी मिलता है, जो सम्भवतः मत्ती 10 वाला भेजा जाना ही है। इसी प्रकार से एक अन्य समय पर प्रभु ने अपने सत्तर शिष्यों को भी भेजा था (लूका 10:1)। इन सभी वृतान्तों में हम देखते हैं कि प्रभु ने अपने शिष्यों को सुसमाचार प्रचार करने, दुष्टात्माओं को निकालने, बीमारियों को चंगा करने की सामर्थ्य देकर भेजा। और फिर हम पाते हैं कि उन शिष्यों ने प्रभु को बताया कि वे ये सभी कार्य कर सके (मरकुस 6:30; लूका 10:17)।

 

हमारे वर्तमान विषय के सन्दर्भ में और उसे समझने के लिए, अब, यहाँ पर दो बातें ध्यान देने योग्य हैं। पहली बात, प्रभु द्वारा सेवकाई के लिए शिष्यों को यह विशेष निर्देश और सामर्थ्य देने के अतिरिक्त, प्रभु के पृथ्वी पर रहने के दौरान, उसके शिष्यों ने अन्य कोई भी आश्चर्यकर्म, चंगाई, दुष्टात्माओं को निकालना कभी नहीं किया। एक बार और उन्होंने प्रभु से अनुमति माँगी कि वे कुछ विरोधियों को दण्ड दें, लेकिन प्रभु ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें पता नहीं है कि वे किस आत्मा के हैं (लूका 9:52-55)। दूसरी बात, मरकुस 9:14-27 में हम एक दुष्टात्मा से पीड़ित लड़के के चंगा किए जाने का वृतान्त देखते हैं। यहाँ पर प्रभु, पतरस, याकूब, और यूहन्ना के साथ पर्वत पर गया हुआ था, जहाँ उसका रूपान्तरण हुआ था। शेष शिष्य नीचे थे, जब एक पिता अपने दुष्टात्मा से पीड़ित बेटे को उनके पास लाया, कि वे उसमें से दुष्टात्मा को निकाल दें। किन्तु वे शिष्य यह नहीं कर सके (मरकुस 9:18)। ये वही शिष्य थे जिन्होंने मरकुस 6 में प्रभु से निर्देश और दुष्टात्माओं को निकालने की सामर्थ्य और अधिकार पाया था, और यह किया भी था। किन्तु अब, प्रभु की अनुपस्थिति में, प्रभु की अनुमति और आज्ञा के बिना, वे इस कार्य को नहीं कर पाए; स्वयं प्रभु ने ही आकर इस कार्य को किया। अभिप्राय प्रकट है, प्रभु के शिष्य भी, प्रभु की अनुमति, आज्ञा, और इच्छा के बाहर, अपनी मन-मर्ज़ी से वह नहीं कर सकते थे, जो वे प्रभु की इच्छा और आज्ञा में होकर कर सके थे।

 

अब, इसी सन्दर्भ में, स्वर्ग पर उठाए जाने से पहले, प्रभु द्वारा शिष्यों को एक और निर्देश दिया गया था। उसे और उसके अभिप्रायों को हम अगले लेख में देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 74


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (16)


Prayer is a very important and inseparable part of practical Christian living. Of the four things related to practical Christian living given in Acts 2:42, prayer is one of them. We have seen that the initial Christian Believers of the first Church, steadfastly observed these four things. Therefore, despite facing all kinds of situations, they continued to grow in their Christian faith and spiritual lives, and the churches continued to grow. We have seen in the earlier articles that because the Christian Believers have stopped observing these four things in their original form and steadfastly; instead, have started to do them as a ritual merely to fulfill a formality. Therefore, amongst the Christians, not only an indifference towards them has come in and settled, but many false notions and wrong teachings have also taken root. We have seen some of these false notions and wrong teachings related to our present topic i.e., prayer in the previous articles.


Of these false notions and wrong teachings, two are main ones, and based upon them the other wrong teachings and false notions are preached and taught. Of these two, the first one is that to pray is to only ask something from God, to ask Him to do something, to keep receiving things from Him, and to keep using God to provide for our conveniences and desires. Whereas, God’s Word, the Bible teaches that to pray is to converse with God; to share with Him about ourselves, and listen to what He has to say. Moreover, it is God’s instruction that His people should continually be joined with Him in prayer, about everything, and at all times, so Satan would not be able to mislead us and make us fall in sin. To complement this first wrong main concept, a second wrong main concept has been widely spread and strongly rooted amongst the Christians, that it is God’s promise that He will fulfill all prayers made to Him “in faith” and in “the name of Jesus.” We have seen from God’s Word that this wrong teaching is based on taking somethings from the Bible out of their context, then misinterpreting them, and applying incorrect meanings to them. The truth is that it is very clearly written by God in His Word, whose prayers and what kind of prayers He will answer in the affirmative. In brief, God has given this assurance only for the prayers of His true, surrendered, and committed disciples, who ask prayers consistent with His Word, and in His will. This assurance has not been given for whatever prayers anyone might ask of God, expecting God to fulfill all that they ask for. In other words, if the true, surrendered, and obedient disciples of the Lord, knowing the will of God, when they ask for things that are in accordance with the Word of God for themselves or others, then God fulfills them.


It is very essential to Biblically understand, learn, and follow these things. Else, it will be very difficult to come out of the clutches of the misinterpretations and wrong teachings widely prevalent amongst the Christians about asking “in faith” and “in the name of Jesus.” in this context, let us look at the works done by the Lord’s disciples during His time of ministry of earth, and the instructions the Lord gave at the time of His ascension to heaven. The Gospels mention the Lord sending His disciples for ministry. One account is in Matthew chapter 10, which is about His sending the twelve disciples “And when He had called His twelve disciples to Him, He gave them power over unclean spirits, to cast them out, and to heal all kinds of sickness and all kinds of disease” (Matthew 10:1). An account of the twelve disciples being sent for ministry is also given in Mark 6:7-13, which quite likely is the same as given in Matthew 10. Similarly, at another time the Lord had also sent seventy of His disciples for ministry (Luke 10:1) in all these accounts we see that the Lord gave the power to preach the gospel, cast out evil spirits, heal the sick. Then we see that the disciples came back and told the Lord that they could do all these things (Mark 6:30; Luke 10:17).


In context of our current topic and to understand it, now there are two things to be noted in this. The first thing is that other than the disciples working under these special instructions and power, during the time the Lord was on the earth, the Lord’s disciples never did any miracles, healings, or casting out evil spirits. Once, they asked the Lord’s permission to punish some opponents, but were rebuked by the Lord for it, and the Lord said that they did not understand the Spirit they were of (Luke 9:52-55). The second thing, in Mark 9:14-27 we have an account of a father bringing his demon-possessed child being healed. Here, the Lord, Peter, James, and John had gone up on a mountain, where He was transfigured. The remaining disciples were below, and a father brought his demon-possessed son to them, that they should cast out the evil spirit from him. But the disciples could not do it (Mark 9:18). These were the same disciples, who in Mark 6 had received the instructions, power, and authority from the Lord to cast out evil spirits and had cast them out too. But now, in the absence of the Lord, without the permission and order from the Lord, they were unable to do it; it was the Lord who did it after coming down from the mountain. The implication is evident, even the disciples of the Lord, without the permission, order, and knowing the will of the Lord, on their own accord, could not do, what they had done in the will of the Lord, under His orders.


Now, in this context, before His ascension to heaven, the Lord had given another instruction. We will see and consider it and its implications in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 228

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 73


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (15) 


प्रार्थना करना, व्यावहारिक मसीही जीवन का एक अभिन्न अँग है, और हम प्रेरितों 2:42 से देखते हैं कि प्रार्थना करना उन चार बातों में से एक है, आरम्भिक मसीही विश्वासी जिन का लौलीन होकर पालन किया करते थे। किन्तु आज, जैसे मसीही विश्वास से सम्बन्धित सभी बातों के साथ हुआ है, प्रार्थना के बारे में भी बहुत सी गलत शिक्षाएं और भ्रांतियाँ मसीहियों में घुस आई हैं। ऐसा होने का मुख्य कारण है मसीहियों के द्वारा परमेश्वर के वचन का व्यक्तिगत अध्ययन करना छोड़ देना। जो वचन पढ़ते भी हैं, वचन के अध्ययन के स्थान पर उनमें से अधिकाँश लोग केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए वचन का थोड़ा सा भाग पढ़ लेते हैं। वचन की शिक्षा के लिए लगभग सभी मसीही, पादरियों, कलीसिया के अगुवों, और प्रचारकों की कही बातों को, बिना वचन से जाँचे हुए, अन्ध-विश्वास के साथ स्वीकार कर लेते हैं। परिणाम स्वरूप, शैतान को हर बात के बारे में बहुत सी गलत शिक्षाओं और मानवीय व्याख्याओं तथा धारणाओं को घुसा देने का खुला द्वार मिल गया है, और वह इसका भरपूरी से उपयोग कर रहा है। इसीलिए, जैसे हमने पिछले लेखों में अन्य विषयों के लिए किया था, हम प्रार्थना के बारे में भी वचन में दी गई बातों से सीख रहे हैं, गलत शिक्षाओं तथा भ्रांतियों को पहचानने का प्रयास कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि प्रार्थना क्या है, और क्यों परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में लगे रहें। हमने यह भी देखा है कि एक आम गलत व्याख्या और प्रचलित शिक्षा के विपरीत, परमेश्वर ने अपने वचन में यह प्रतिज्ञा नहीं की है कि वह हर किसी की “विश्वास से” माँगी हुई सभी प्रार्थनाओं सकारात्मक उत्तर देगा। वरन परमेश्वर ने यह स्पष्ट लिखा है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देगा। पिछले लेख में हमने इसी से सम्बन्धित एक अन्य गलत व्याख्या और शिक्षा की वास्तविकता को वचन से समझा था कि “यीशु के नाम में” माँगी गई प्रार्थनाओं को परमेश्वर हमेशा ही पूरा करेगा। इन सभी बातों के बारे में विचार करते हुए, हमने देखा है कि परमेश्वर अपने वास्तव में नया-जन्म पाए हुए और समर्पित, प्रतिबद्ध लोगों, अर्थात, उसके परिवार के सदस्यों की उन प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देता है, जो वे उसके वचन से सुसंगत तथा उसकी इच्छा के अनुसार माँगते हैं। आज इसी बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हम यूहन्ना 15 अध्याय में इस सम्बन्ध में प्रभु द्वारा कही गई कुछ बातों को देखेंगे, उनपर विचार करेंगे।

 

पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में बारम्बार अपने शिष्यों से कहा है कि उसके नाम में वे जो भी पिता परमेश्वर से माँगेंगे, उसे वह पूरा करेगा। यही बात प्रभु ने यूहन्ना 15 अध्याय में भी कही है, और बहुधा इसे लेकर यह बताया और सिखाया जाता है कि यह सभी के लिए मान्य प्रभु की प्रतिज्ञा है। हम पिछले लेख में “यीशु के नाम में माँगने” पर विचार करते हुए, यह समझ चुके हैं कि प्रभु ने यह प्रतिज्ञा केवल अपने आज्ञाकारी, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों को ही दी थी। और जिस समय प्रभु ने यह कहा था, तब तक यहूदा इस्करियोती उन्हें छोड़ कर जा चुका था। तात्पर्य यह कि प्रभु की यह प्रतिज्ञा अपने आप को प्रभु का शिष्य कहने वाले हर किसी जन के लिए नहीं थी, केवल वास्तविक और सच्चे शिष्यों के लिए थी। यूहन्ना 15 अध्याय से इसके बारे में देखने से हमारे सामने इस प्रतिज्ञा के विषय कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाता है कि प्रभु की यह प्रतिज्ञा “सशर्त” थी, उन सच्चे, समर्पित, प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए भी; यह कभी भी, कैसे भी उपयोग करने के लिए नहीं थी। चलिए, यूहन्ना 15 अध्याय में इस प्रतिज्ञा से सम्बन्धित पदों को देखते हैं। 

  • यूहन्ना 15:4-5 “तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में: जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते। मैं दाखलता हूं: तुम डालियां हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उस में, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग हो कर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।” प्रभु की सामर्थ्य से कुछ करने, “फल लाने” के लिए पहली शर्त है, प्रभु के सच्चे शिष्यों का भी हमेशा प्रभु के साथ बने रहना, उससे जुड़े रहना। अर्थात प्रार्थना में, वचन में, आज्ञाकारिता में (1 यूहन्ना 2:3-6) हमेशा प्रभु के साथ जुड़े रहना। यदा-कदा, केवल सुविधा और आवश्यकतानुसार ही प्रभु से जुड़ने वाले शिष्य प्रभु के लिए फलवन्त नहीं हो सकते हैं। 

  • यूहन्ना 15:7 “यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।” उपरोक्त शर्त की पुष्टि इस पद की शर्त से हो जाती है। प्रभु ने अपने उन सच्चे, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों से यहाँ पर स्पष्ट कहा है कि यदि वे प्रभु में बने रहेंगे, और प्रभु की बातें उनमें बनी रहेंगी, तब ही उनकी प्रार्थना में माँगी गई बातें पूरी होंगी।

  • यूहन्ना 15:10 “यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे: जैसा कि मैं ने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूं।” प्रभु के ये वास्तविक शिष्य प्रभु के प्रेम में तब ही बने रह सकते हैं, जब वे प्रभु के आज्ञाकारी रहें। अर्थात, जब प्रभु के आज्ञाकारी रहेंगे, तो प्रभु से जुड़े रहेंगे, और जब जुड़े रहेंगे, तो परमेश्वर उनकी प्रार्थनाओं को सुनेगा और पूरा भी करेगा।

  • यूहन्ना 15:16 “तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैं ने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जा कर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से मांगो, वह तुम्हें दे।” प्रभु से, और प्रभु के नाम में पिता से माँगने का अधिकार उन्हीं का है जो प्रभु द्वारा चुने और ठहराए हुए हैं, जो प्रभु के लिए फलवन्त होते हैं। और जैसा ऊपर देखा है, यह फलवन्त होना, वास्तविक शिष्यों के प्रभु के आज्ञाकारी होने पर निर्भर है।

  • यूहन्ना 15:19 “यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रीति रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार के नहीं, वरन मैं ने तुम्हें संसार में से चुन लिया है इसी लिये संसार तुम से बैर रखता है।” जो प्रभु के चुने हुए हैं, वे प्रभु द्वारा संसार से अलग भी किए गए हैं। जिसकी पहचान है कि संसार और संसार के लोग, जैसे प्रभु से, वैसे ही उनसे भी बैर रखते हैं। तात्पर्य स्पष्ट है, जिनमें संसार और सांसारिकता की बातें हैं, जो संसार से और संसार जिन से प्रेम करता है, वे प्रभु के जन नहीं हैं (1 यूहन्ना 2:15-17)। इसलिए “यीशु के नाम में माँगने” का आश्वासन उन लोगों के लिए नहीं है।


अर्थात, यूहन्ना 15 अध्याय में प्रभु यीशु द्वारा अपने सच्चे, समर्पित, प्रतिबद्ध शिष्यों से कही गई बातें स्पष्ट कर देती हैं कि “यीशु के नाम में माँगने” की प्रतिज्ञा हर किसी के लिए नहीं है, केवल प्रभु के सच्चे, समर्पित, और प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए है। और वह भी तब, जब वे उसके साथ जुड़े रहें, उसके आज्ञाकारी बने रहें। अगले लेख में हम “विश्वास से” प्रभु से माँगने के कुछ और उदाहरणों को परमेश्वर के वचन से देखेंगे और समझेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 73


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (15)


Praying is an integral part of practical Christian living, and we see from Acts 2:42 that it is one of those four things that the initial Christian Believers observed steadfastly. But today, as has happened with everything associated with the Christian faith, many wrong teachings and misconceptions have come in amongst the Christians. The main reason for this is the Christians having given up studying God’s Word for themselves. Those who do read the Word, instead of studying the Word, they read a small portion, usually just to fulfill a formality. For teachings from God’s Word, practically all Christians depend on whatever the Pastors, Church Elders, and the Preachers tell them; and they blindly accept whatever they say without cross-checking and verifying whatever is taught. Consequently, Satan has an open door for him to bring in many wrong teachings, human interpretations, and notions, and he is making full use of this opportunity. That is why, as we have done in the previous articles about other topics, about ‘praying’ too we are studying from God’s Word, seeing what is written in God’s Word, to recognize and understand the wrong teachings and the misconceptions. We have seen what prayer actually is, and why God wants His people to constantly be praying to Him. We have also seen that contrary to a popular and prevalent notion, God has not promised in His Word that He will answer every prayer made to Him “in faith” in affirmative. Rather, God has very clearly written whose prayers and what kinds of prayers He will answer in the affirmative. In the last article we had seen and understood about another related misinterpretation and misconception that God will always answer in the affirmative the prayers made using the phrase “asking in Jesus’ name.” While considering all these things, we have seen that God only answers in the affirmative the prayers made by those of His truly Born-Again children who are fully committed and surrendered to Him, and those of their prayers that are consistent with His Word and in accordance with His will. Today, to further clarify this, we will see from John chapter 15 some things said by the Lord, and ponder over them.


In the preceding articles we have seen that the Lord has repeatedly said to His disciples in John chapters 14 to 16 that whatever they ask Father God in His name, God will fulfill it. The same thing, the Lord has also said in John chapter 15, and often this is taken to preach and teach that this is a promise by the Lord, given to and applicable for everyone. In the previous article, while learning about “asking in the name of Jesus” we have seen and understood that the Lord has given this promise only to His obedient, surrendered, and committed disciples. At the time when the Lord had said this promise, Judas Iscariot had already left them and gone away. The implication is that this promise by the Lord was not meant for anyone who calls himself a disciple of the Lord, but only for the true and actual disciples. On seeing this from John 15, some important facts related to this promise come up before us. Moreover, it also becomes clear to us that this promise of the Lord is “conditional,” even for those true, surrendered, and committed disciples of the Lord; it was never meant to be used casually and in any manner by them. Let us see the verses related to this promise from John 15.

  • John 15:4-5 “Abide in Me, and I in you. As the branch cannot bear fruit of itself, unless it abides in the vine, neither can you, unless you abide in Me. I am the vine, you are the branches. He who abides in Me, and I in him, bears much fruit; for without Me you can do nothing.” The first condition to doing something through the Lord’s power, being “fruitful” for Him is to abide in Him. The true disciples of the Lord have to remain constantly connected to Him, abiding in Him; in prayer, in the Word, in obedience (1 John 2:3-6). Those disciples who connect to the Lord off and on, only as per their convenience or only for their needs, cannot be fruitful for the Lord.

  • John 15:7 “If you abide in Me, and My words abide in you, you will ask what you desire, and it shall be done for you.” The condition of the aforementioned verses is affirmed by this verse. The Lord has made clear to His true, surrendered, and committed disciples that only when they abide in the Lord, and the Lord’s Word abides in them, will God listen and fulfill their prayers.

  • John 15:10 “If you keep My commandments, you will abide in My love, just as I have kept My Father's commandments and abide in His love.” These true disciples of the Lord can abide in the Lord’s love by staying obedient to Him. In other words, when they are obedient to the Lord, they will abide in Him, and when they abide in Him, then God will listen and fulfill their prayers. 

  • John 15:16 “You did not choose Me, but I chose you and appointed you that you should go and bear fruit, and that your fruit should remain, that whatever you ask the Father in My name He may give you.” The right to ask the Lord, ask God the Father belongs to those who are chosen and appointed by the Lord, those who “bear fruit" for Him. And as we have seen above, this “bearing fruit” is only possible for the true disciples by being obedient to the Lord.

  • John 15:19 “If you were of the world, the world would love its own. Yet because you are not of the world, but I chose you out of the world, therefore the world hates you.” Those who have been chosen by the Lord, they have also been separated out from the world by the Lord. This is proved by the world and the people of the world hating them just as they hated the Lord. The implication is evident, those who have the world and the things of the world in them, those who love the world and whom the world loves, they are not the people of the Lord (1 John 2:15-17). Therefore, the assurance of “asking in the name of Jesus” is not for them.


In other words, the things that the Lord Jesus has said to His true, surrendered, committed disciples, make it very clear that the promise of “asking in the name of Jesus” is not for everyone, only for His true, surrendered, committed disciples. And that too when they abide in Him and remain obedient to Him. In the next article we will look at and understand some other examples of “asking in faith” from the Lord.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 227

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 72


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (14) 


प्रार्थना, जिस पर हम विचार कर रहे हैं, प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित चार में से चौथी बात है। पिछले लेखों में हमने प्रार्थना क्या है, और उससे सम्बन्धित कई गलत धारणाओं और शिक्षाओं के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई शिक्षाओं और सम्बन्धित बातों के बारे में देखा और सीखा है। वर्तमान के लेखों में हम प्रार्थना से सम्बन्धित इस आम किन्तु गलत धारणा के बारे में बाइबल में से देख रहे हैं कि परमेश्वर “विश्वास से” माँगी गई प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देता है। हम बाइबल से देख चुके हैं कि परमेश्वर ने ऐसा आश्वासन किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाओं के बारे में दिया है। अब हम बाइबल के उन कुछ उदाहरणों पर विचार कर रहे हैं, जिनकी सन्दर्भ से बाहर और गलत व्याख्या के आधार पर सामान्यतः ये दावा किया जाता है कि परमेश्वर “विश्वास से” माँगी गई सभी लोगों की सभी तरह की प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर देता है। पिछले लेख में हमने इसी से सम्बन्धित एक अन्य वाक्यांश “यीशु के नाम में” माँगी गई सभी लोगों की सभी प्रार्थनाओं का परमेश्वर सकारात्मक उत्तर देता है पर विचार करना आरम्भ किया था। हमने देखा था कि क्यों यह दावा गलत और परमेश्वर के वचन से असंगत है, क्योंकि प्रभु ने यह प्रतिज्ञा जन साधारण के लिए नहीं वरन अपने वास्तविक और प्रतिबद्ध, समर्पित सच्चे शिष्यों को ही दी थी। आज इसी वाक्यांश पर विचार ज़ारी रखते हुए, हम देखेंगे कि प्रभु यीशु ने अपने सच्चे और खरे शिष्यों को यह प्रतिज्ञा किस अभिप्राय से दी है, और इस वाक्यांश को प्रयोग करने का अर्थ या आधार क्या है।


यह एक सामान्य अनुभव है कि जब भी भिखारी भीख माँगने आते हैं, और यदि जिससे भीख माँग रहे हैं, उसके साथ या उसकी गोदी में कोई बच्चा है, तो वे सामान्यतः यह कहकर भीख देने के आग्रह करते हैं कि देने वाला उस बच्चे के नाम से उन्हें भीख दे दे। उनके कहने का तात्पर्य यह होता है कि जैसे देने वाला अपने बच्चे की इच्छा को पूरा करता है, उस बच्चे को अपने ऊपर निर्भर जानकर, उसके लिए वस्तुओं को लाता और उसे देता है, उसी प्रकार से भिखारी की भी इच्छा को पूरी करे, उसे भी निर्भर जानकर उसके लिए भी उपलब्ध करवाए। अर्थात, उस भिखारी को उस बच्चे के समान अपना समझे और फिर उस आधार पर उसकी इच्छा और आवश्यकता को पूरा करे।

 

ठीक यही बात, और इसी अभिप्राय के साथ यह बात परमेश्वर से “प्रभु यीशु के नाम में” माँगने से भी जुड़ी हुई है। प्रभु ने यूहन्ना 14 से 16 अध्यायों में बारम्बार इस वाक्यांश को दोहराते हुए, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों को यह सिखाया कि वे परमेश्वर से इस अभिप्राय से माँगना सीखें, कि जैसे पिता परमेश्वर प्रभु यीशु की हर प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर देता है, वैसे ही प्रभु के उन सच्चे और समर्पित शिष्यों की प्रार्थनाओं का भी उत्तर दे। इससे यहाँ पर एक निहितार्थ प्रकट हो जाता है, कि प्रभु ने यह प्रतिज्ञा उन्हीं के लिए दी है जिनका प्रभु यीशु के समान परमेश्वर से पिता और पुत्र का सा सम्बन्ध है। अर्थात उनके लिए जो परमेश्वर के परिवार का एक अँग हैं, और जैसा हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, यह केवल यूहन्ना 1:12-13 के आधार पर ही सम्भव है। अर्थात वास्तव में नया-जन्म पाए हुए विश्वासियों के लिए ही सम्भव है। तो फिर बात घूम के उसी स्थान पर आ जाती है कि प्रभु के नाम में परमेश्वर से कुछ माँगना, उन्हीं के लिए सम्भव है जो प्रभु के सच्चे और समर्पित शिष्य हैं, परमेश्वर की सन्तान हैं; ना कि हर किसी के लिए जो यह वाक्यांश अपनी प्रार्थना के साथ जोड़ देता है।

 

परमेश्वर पिता, प्रभु यीशु की सभी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर क्यों देता था? प्रभु यीशु ने स्वयं ही इस बात का उत्तर दिया है। प्रभु का यह उत्तर यूहन्ना 5 अध्याय में, यहूदियों के साथ प्रभु के वार्तालाप में दिया गया है, जो हमें इस अध्याय के पद 17 से आगे के भाग में मिलता है। हम इस सम्पूर्ण भाग को तो नहीं देखेंगे, किन्तु कुछ पदों पर विचार कीजिए:

  • यूहन्ना 5:19 “इस पर यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच सच कहता हूं, पुत्र आप से कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन जिन कामों को वह करता है उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है।” प्रभु वही करता था जो पिता परमेश्वर करता था, और उस कार्य को उसी रीति से करता था, जैसा पिता परमेश्वर करता था। यह एक सच्चे समर्पण, प्रतिबद्ध अनुसरण, और पूर्ण आज्ञाकारिता का चित्रण है।

  • यूहन्ना 5:30 “मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूं, वैसा न्याय करता हूं, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजने वाले की इच्छा चाहता हूं।” यद्यपि परमेश्वर पिता ने न्याय करने का सारा अधिकार, सारी ज़िम्मेदारी प्रभु यीशु को सौंप दी थी, लेकिन प्रभु यीशु, पिता परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए उदाहरण के अनुसार ही न्याय करता है, अपनी इच्छा के अनुसार नहीं। दूसरी बात जो प्रभु यीशु यहाँ पर कहता है, वह परमेश्वर की इच्छा को पूरा करता है। प्रभु की हर बात इसी एक बात पर आधारित थी, जैसा उसने स्वर्ग से पृथ्वी पर आते समय भी कहा था, जो इब्रानियों 10:5-7 में लिखा है।

  • यूहन्ना 5:36 “परन्तु मेरे पास जो गवाही है वह यूहन्ना की गवाही से बड़ी है: क्योंकि जो काम पिता ने मुझे पूरा करने को सौंपा है अर्थात यही काम जो मैं करता हूं, वे मेरे गवाह हैं, कि पिता ने मुझे भेजा है।” इस पद में प्रभु के कार्यों के बारे में हम एक और बात देखते हैं - वह केवल उन्हीं कामों को करता था जो परमेश्वर पिता ने उसे सौंपे थे; न कि अपने द्वारा निर्धारित किये हुए। अपने पकड़े जाने से पहले, प्रार्थना में उसने पिता परमेश्वर से कहा, “जो काम तू ने मुझे करने को दिया था, उसे पूरा कर के मैं ने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है” (यूहन्ना 17:4)।


इन पदों से हम देखते हैं कि यद्यपि यीशु त्रिएक परमेश्वर का एक भाग था, पूर्णतः परमेश्वर था, किन्तु अब जब वह पृथ्वी पर मनुष्य रूप में पिता परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए आया था, तो उसने अपने आप को पूर्णतः, हर बात के लिए, हर तरह से पिता परमेश्वर के हाथों में, उसकी अधीनता में सौंप दिया था। और इसीलिए पिता परमेश्वर उसकी हर प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर देता था। इस विषय के आरम्भिक लेख में, प्रभु के शिष्य होने के गुणों का उल्लेख करते हुए, हमने मत्ती 10:24-25 से देखा था कि प्रभु के शिष्य को प्रभु के समान गुण रखने हैं। जब प्रभु के शिष्य प्रभु द्वारा अपने जीवन से दिखाए गए उदाहरण का अनुसरण करते हुए, पिता परमेश्वर के प्रति वैसे ही समर्पित और आज्ञाकारी होंगे जैसे प्रभु यीशु था, तब वे भी प्रभु यीशु ही के समान, परमेश्वर की इच्छा को जानेंगे और समझेंगे, और उनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर की इच्छा के अनुसार ही होंगी। और हम पहले ही देख चुके हैं कि जो परमेश्वर को समर्पित होते हैं, जिनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर की इच्छा के अनुसार होती हैं, परमेश्वर उन्हें पूरी भी करता है। अर्थात, “प्रभु यीशु के नाम में प्रार्थना माँगने” में निहित है कि माँगने वाला प्रभु यीशु के समान परमेश्वर के परिवार का अँग है, पिता परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित है, उसकी इच्छा को, उसके वचन को जानता है, और उसी इच्छा एवं वचन के अनुसार प्रार्थना माँगता है। इसलिए, स्वाभाविक है कि पिता परमेश्वर उसकी प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर देगा।

 

इसलिए वाक्यांश “प्रभु यीशु के नाम में प्रार्थना को माँगते हैं” कोई मन्त्र या ऐसी बात नहीं है जो परमेश्वर को हर एक की, हर तरह की, प्रार्थना का सकारात्मक उत्तर देने के लिए बाध्य करती है। वरन वह यह कहने का एक तरीका है कि प्रार्थना माँगने वाला परमेश्वर पिता को पूर्णतः समर्पित है, उसका आज्ञाकारी है, उसकी इच्छा को जानता है, और जो माँग रहा है वह परमेश्वर की इच्छा, उसके वचन के अनुसार है। यदि यह सभी सत्य है, तो निःसन्देह ऐसे लोगों की उचित प्रार्थनाएं अवश्य ही पूरी होंगी। अगले लेख में हम इसी से सम्बन्धित कुछ बातों को यूहन्ना 15 अध्याय से देखना आरम्भ करेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 72


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (14)


Prayer, the topic we are presently considering, is the fourth of the four things given in Acts 2:42, regarding practical Christian living. In the preceding articles we have seen what prayer actually is, and have considered and learnt the truth from God’s Word about the many wrong concepts and wrong teachings that are commonly preached and taught about prayer. In the current articles we are considering this very commonly given but wrong teaching about prayer that God has promised to answer in affirmative, the prayers made to Him “in faith.” We have seen from God’s Word about whose prayers, and what kind of prayers God has assured to answer in the affirmative. Now, we are considering some examples from the Bible that are commonly taken out of context, misinterpreted, and used to assert the claim that God has assured to fulfill all prayers made to Him “in faith.” In the previous article we had begun to consider another related aspect, that God fulfills everyone’s, and all prayers asked “in the name of Jesus.” We had seen why this claim is false and inconsistent with the Word of God, because the Lord had made this promise not to everyone, but only to His true, committed, and surrendered disciples. Today we will carry on in considering this phrase, and see the meaning with which the Lord gave this promise to His disciples, and what is the meaning and implications of using this phrase in prayer.


This is a common experience, that if a beggar comes begging, and if he sees a child with, or, in the lap of the person he is begging from, then he usually makes his plea for alms by asking to give something in the name of that child to them. What he means to say is that just as the person with the child, fulfills the wishes of the child, knowing that the child is dependent on him, brings and gives things to the child, similarly to fulfill the wish of the beggar, consider the beggar to be dependent on the person, and make provisions for him as well. In other words, just as the child belongs to the person and he does things for the child, to similarly consider the beggar also to belong to him and fulfill his wishes.


The same thing, and with the same intention is present in asking God “in the name of Lord Jesus.” The Lord Jesus, in repeating this phrase often in John chapters 14 to 16, taught His true and committed disciples that they should learn to ask from God with the meaning, that just as God the Father always answers all prayers made by the Lord Jesus affirmatively, similarly He should answer the prayers made by the true and committed disciples of the Lord also. This brings before us an implication of using this phrase, that the Lord Jesus has given this promise only for those who have a Father and child relationship with God, just as the Lord Jesus had. In other words, only for those who are a part of God’s family, and as we have seen in the earlier articles, this is only possible on the basis of John 1:12-13. Or, is only possible for those who are the truly Born-Again Believers. Therefore, we come back to the same point, that to ask something from God in the name of the Lord Jesus is only possible for those who are the true and committed disciples of the Lord, are the children of God; and not for anyone who adds this phrase to any prayer he makes to God.


Why is it that Father God would answer all of Lord’s Jesus’ prayers? The Lord Jesus has Himself answered this question. The Lord’s answer is given in His conversation with the Jews in John chapter 5, from verse 17 onwards. We will not look up this whole section, but will consider only three verses:

  • John 5:19 “Then Jesus answered and said to them, "Most assuredly, I say to you, the Son can do nothing of Himself, but what He sees the Father do; for whatever He does, the Son also does in like manner.” The Lord did only that which God the Father did, and did it in the same manner as God the Father did. This is a picture of complete obedience and emulating God in a truly submissive and committed manner.

  • John 5:30 “I can of Myself do nothing. As I hear, I judge; and My judgment is righteous, because I do not seek My own will but the will of the Father who sent Me.” Although God has given all authority, all responsibility regarding judgment to the Lord Jesus, but the Lord Jesus, judged only according to the example set by God the Father, not any other way. The second thing that the Lord Jesus says over here is that He fulfills God’s will. Everything that the Lord did was based on this, as He had said when coming from heaven to earth, as is recorded in Hebrews 10:5-7.

  • John 5:36 “But I have a greater witness than John's; for the works which the Father has given Me to finish--the very works that I do--bear witness of Me, that the Father has sent Me.” We see another aspect of the works of the Lord Jesus - He did only those works that God had entrusted Him to do, not the works that He decided for Himself. Before being caught, He had said in His prayer to the Father, “I have glorified You on the earth. I have finished the work which You have given Me to do” (John 17:4).


From these verses we see that although the Lord Jesus was one of the Triune Godhead, was fully God, but now, when He had come to earth in the human form to fulfill God’s will, then he had fully surrendered Himself to God the Father, for all things. And for this reason, God the Father answered all His prayers to Him affirmatively. In an earlier article on this topic, we had seen from Matthew 10:24-25, a characteristic of a disciple of the Lord, that the disciples of the Lord are to be like the Lord. When the disciples of the Lord Jesus, start following the characteristics that the Lord Jesus has shown through His life, become submitted and obedient to God the Father as the Lord Jesus was, then they too will know and understand the will of God the Father, as the Lord Jesus did; and then, their prayer would also be in accordance with the will of God. And we have seen earlier, that those who are surrendered to God, those whose prayers are in accordance with the will of God, God fulfills those prayers. Therefore, inherent in using the phrase “ask in the name of the Lord Jesus” is the understanding that the one who is making this prayer, is a member of God’s family, just as the Lord Jesus was; and he is fully committed and surrendered to God the Father, knows God’s Word and will, and asks from God in accordance with God’s Word and will. Therefore, it is only natural that God the Father will answer and fulfill his prayers.


Therefore, the phrase “ask in the name of the Lord Jesus” is not a ‘mantra’ or a chant, or a phrase with some special powers that will compel God to answer all prayers that anyone may make in the affirmative. Rather, it is a way of saying that the one praying to God the Father, like the Lord Jesus is fully committed and surrendered to Him, knows God’s Word and His will, and that which he is asking, is in accordance with the Word and will of God. If all of these are true, then, no doubt the prayers of all such people will surely be fulfilled. From the next article, we will consider some related things given in John chapter 15.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well