ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

Christian Faith is Not a Mathematical Equation / मसीही विश्वास - गणित का समीकरण नहीं है

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 6 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास - गणित का समीकरण नहीं है


पिछले दो लेखों का सम्मिलित निष्कर्ष था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने का अर्थ है यह भली भाँति समझ और स्वीकार कर लेना, और फिर उसे दृढ़ता से अपने जीवन में कार्यान्वित कर लेना कि केवल और केवल प्रभु यीशु मसीह ही मुझे मेरे पापों से छुड़ा सकता है, सुरक्षित कर सकता है; और जब मैं इस बात को ग्रहण करके अपने आप को उसे समर्पित कर दूँगा, अर्थात, उसका जन बना जाऊँगा, तब ही मैं प्रभु यीशु को मुझे मेरे पापों से छुड़ा कर उनके दुष्प्रभावों से सुरक्षित कर देने की अनुमति और स्वतंत्रता प्रदान करने पाऊँगा, और इसके बाद ही प्रभु मेरे जीवन यह करने पाएगा। आज से हम इसी निष्कर्ष को थोड़ा सा और विस्तरित करके देखेंगे और समझेंगे।


सामान्यतः, लोगों में और विशेषकर ईसाई धर्म का पालन करने वालों में, मसीही विश्वास और उससे आए जीवन में परिवर्तनों को गणित के एक साधारण समीकरण के समान देखना, समझना, और मानना देखने को मिलता है। गणित का यह साधारण समीकरण है: यदि “अ”, “ब” के बराबर है, तो फिर सदा ही “ब” भी “अ” के बराबर ही होगा (If “A” = “B”; then “B” will always be = “A”)। इस समीकरण की धारणा के अंतर्गत, लोग और ईसाई धर्म को मानने वाले मसीही विश्वास के जीवन और उस विश्वास से आए परिवर्तनों को एक साथ ले कर, इन दोनों बातों को परस्पर अदल-बदल हो सकने वाला समझ, और, मान लेते हैं। उदाहरण के लिए मसीही विश्वासी प्रभु-भोज में सम्मिलित होते हैं, इसलिए यह समझ तथा मान लिया जाता है कि वे सभी जो प्रभु-भोज में सम्मिलित होते हैं, वो मसीही विश्वासी हैं; या, मसीही विश्वासी प्रार्थना और बाइबल का अध्ययन करते हैं, इसलिए यह समझ तथा मान लिया जाता है कि वे सभी जो प्रार्थना करते और बाइबल पढ़ते हैं मसीही विश्वासी हैं। लोगों में, तथा ईसाई धर्म का पालन करने वालों में समीकरण समान देखने की यह गलत धारणा सामान्यतः मसीही विश्वास से सम्बन्धित चार बातों के बारे में देखी और समझी जाती है; और इन चारों बातों को हम आज से देखना आरंभ करेंगे।


समीकरण समान देखी जाने वाली पहली धारणा है भला व्यक्ति और भलाई का जीवन जीने वाला ईसाई व्यक्ति स्वतः ही प्रभु यीशु का जन है, उसे स्वीकार्य है। कोई भी व्यक्ति जब पापों से पश्चाताप करता है, उनसे मुँह मोड़कर, मसीह यीशु की आज्ञाकारिता में जीवन जीना आरंभ करता है, तो उसके जीवन से उसकी बुरी बातें, बुरे व्यवहार, बुरी आदतें भी हटने लग जाते हैं। वह भली बातों, भले व्यवहार, भली आदतों, आदि, वाला व्यक्ति बनना आरंभ हो जाता है, इस परिवर्तन में अग्रसर होता रहता है, और कुछ समय में उसका यह परिवर्तित जीवन सभी को स्पष्ट दिखाई देने लगता है, “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17)। कहने का अर्थ है, मसीही विश्वासी बन जाने पर हर एक व्यक्ति का जीवन एक भला तथा भलाई का जीवन हो जाता है। अब जीवन में आए इस परिवर्तन को ही, मसीही विश्वास के स्थान पर ईसाई धर्म का पालन करने वाले लोगों ने उपरोक्त गणित के समीकरण के समान लिया और समझा है। इन लोगों का विचार होता है, क्योंकि मसीही विश्वासी का जीवन भला और भलाई का जीवन होता है, इसलिए मसीह यीशु का नाम लेते हुए, हर भला तथा औरों की भलाई करने का जीवन जीने वाला व्यक्ति भी मसीही विश्वासी के समान उद्धार पाया हुआ ही है।


    किन्तु यह बाइबल की दी बातों के आधार पर सत्य, तथा बाइबल की शिक्षा नहीं है। पहला आधार, बाइबल की यह बहुत स्पष्ट शिक्षा है कि पापों की क्षमा, उद्धार, नया जन्म केवल पश्चाताप और प्रभु पर लाए गए विश्वास से है, मनुष्यों के कर्मों से बिल्कुल भी नहीं है: “जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे, तो हमें मसीह के साथ जिलाया; (अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है)” (इफिसियों 2:5); “क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है। और न कर्मों के कारण, ऐसा न हो कि कोई घमण्‍ड करे” (इफिसियों 2:8, 9); “तो उसने हमारा उद्धार किया: और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नए जन्म के स्‍नान, और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ” (तीतुस 3:5)। और दूसरा आधार यह है कि मसीह यीशु के नाम में यदि कोई अपनी मरज़ी, अपनी इच्छानुसार कुछ करे - वह चाहे कितना भी अद्भुत आश्चर्यकर्म या विलक्षण प्रचार ही क्यों न हो, किन्तु यदि प्रभु परमेश्वर की ओर से, प्रभु की आज्ञाकारिता में नहीं किया गया है, तो न केवल वह प्रभु को अस्वीकार्य है, वरन प्रभु ऐसे कार्यों को “कुकर्म” कहता है, और उन्हें करने वालों को अपने से दूर कर देता है “जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्‍वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है। उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए? तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:21-23)।


जो बात यहाँ पर ईसाई धर्म के पालन के उदाहरण द्वारा चित्रित की गई है, वही ठीक ऐसे ही, अन्य प्रत्येक धर्म के पालन के साथ भी लागू है। क्योंकि मसीही विश्वास लोगों को भला और भलाई करने वाला बना देता है, इसलिए इससे यह निष्कर्ष कदापि नहीं निकाला जा सकता है कि हर भला और भलाई करने वाला व्यक्ति उस गणित के समीकरण के समान, मसीही विश्वासी भी मान लिया जाएगा, और प्रभु को स्वीकार्य हो जाएगा, उद्धार या नया जन्म पाया और पापों की क्षमा पाया हुआ मान लिया जाएगा। ऐसी धारणा रखना, शैतान द्वारा फैलाया गया एक भ्रम है, धोखा है जिसमें किसी को भी नहीं पड़ना चाहिए। ईसाई धर्म का पालन करने वालों को भी अपने पापों से पश्चाताप करने और यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता प्रभु स्वीकार करने की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी किसी भी अन्य जन को है। यह सभी के लिए परमेश्वर की आज्ञा है, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है” (प्रेरितों 17:30-31)।


यदि आप अभी भी एक परिवार विशेष में जन्म लेने और बचपन से ही किसी मत अथवा डिनॉमिनेशन, या धर्म के रीति-रिवाज़ों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को मसीही विश्वासी समझ रहे हैं तो आप को अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलने, बाइबल के तथ्यों को समझने और बाइबल की बातों का पालन करने की आवश्यकता है, न कि किसी धर्म अथवा डिनॉमिनेशन  की शिक्षा अथवा विश्वास वचन को मानते रहने की। 


यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने जन्म अथवा संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर सच्चाई को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 6

English Translation

Christian Faith is Not a Mathematical Equation

The collective conclusion of the previous two articles is that according to the Bible, The Word of God, to believe in the Lord Jesus means to well and clearly understand and accept, and then resolutely apply in one’s life the fact that only and only the Lord Jesus Christ can set a person free from sins, make him safe and secure; when a person accepts this and submits to the Lord Jesus, i.e., becomes “His people” it is then that the Lord Jesus gets the permission and the freedom in the person’s life to deliver him from sins and their harmful effects and make him safe and secure. Today we will consider this conclusion in some more detail to understand it better.


Generally, amongst the people and especially those who follow the Christian religion, a tendency, a misunderstanding is seen regarding the Christian faith and the changes Christ Jesus brings in a person’s life after his coming to faith; this tendency is to treat the effects of coming into Christian faith as a fundamental mathematical equation. A basic mathematical equation is that if “A” = “B” then “B” will always be = “A”. A commonly accepted notion, according to the understanding of this equation, especially amongst those who profess to follow the Christian religion, is that the presence of attitudes and behavior that are similar to the effects of coming to Christian faith, can always be assumed to be because of being in the Christian faith, e.g. a Christian Believer participates in the Lord’s Table, therefore those who participate in the Lord’s Table are Christian Believers; or a Christian Believer prays and studies the Bible, therefore all of those who pray and study the Bible are Christian Believers, etc. This tendency to treat the things of Christian faith as a mathematical equation is commonly seen in relation to four things; and we will start considering them from today.


The first thing commonly taken as a mathematical equation is that a good person, i.e., one living a life of good works and good behavior, automatically is one of “His people”, is acceptable to God. Any person when he repents of sins, turns away from them, and starts to live a life of obedience to the Lord Jesus, then the former things in his life like doing wrong things, bad behavior, bad habits, etc. gradually keep getting removed from his life, and he tends to do the right things, exhibit a good behavior, develops good habits etc., and he continues to grow and mature in these things, gradually this change becomes very evident in his life, “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). That is to say that everyone who becomes a Christian Believer, in his life this change for the better of being good and being good, i.e., living a life of goodness becomes an evident feature. This change that has come in life after coming into faith in Christ Jesus has been seen and used by the followers of the Christian religion like the aforementioned mathematical equation. Their concept and understanding is that since the life of a Christian Believer is life of being good and doing good, therefore every person who in the name of the Lord Jesus does good and lives good is a saved or Born-Again Christian Believer.


But this is neither true, nor is it the teaching of God’s Word, as can be seen from two facts from the Bible. First is that the Bible is very clear and unambiguous that forgiveness of sins, salvation, and being Born-Again, is only through repentance for sins and coming into faith in the Lord Jesus, not by any works done by men: “even when we were dead in trespasses, made us alive together with Christ (by grace you have been saved)” (Ephesians 2:5); “For by grace you have been saved through faith, and that not of yourselves; it is the gift of God, not of works, lest anyone should boast” (Ephesians 2:8, 9); “not by works of righteousness which we have done, but according to His mercy He saved us, through the washing of regeneration and renewing of the Holy Spirit” (Titus 3:5). And, the second is that if anybody does anything in the name of Christ Jesus, but in his own will, according to his own choice and decision, i.e., if it is not on instructions from the Lord God, it is not done in obedience to the Lord, then not only is it unacceptable to the Lord, but the Lord actually calls all such works as “lawlessness”, and puts away all those who do so - no matter how good the preaching, how astounding the miraculous work, done by people in the name of the Lord may be, but has been done in their own will "Not everyone who says to Me, 'Lord, Lord,' shall enter the kingdom of heaven, but he who does the will of My Father in heaven. Many will say to Me in that day, 'Lord, Lord, have we not prophesied in Your name, cast out demons in Your name, and done many wonders in Your name?' And then I will declare to them, 'I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!'” (Matthew 7:21-23).


That which has been illustrated here through the Christian religion, the same holds true for every other religion as well, in just the same manner. Because coming into the Christian faith changes a person into being good and doing good, therefore it cannot be concluded that every person who is good and does good, like the mathematical equation, will be seen and accepted as a Christian Believer, will be accepted by the Lord as one who has received the forgiveness of sins, has been saved, is Born-Again. Having this notion and believing in this thinking is falling for Satan’s deception; and one should beware of it, not believe in it. Even those practicing the Christian religion need to repent of their sins and accept the Lord Jesus as their saviour, personally and individually, just like people practicing any other religion. This is God’s command for everyone, “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead” (Acts 17:30-31).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
and Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 8 जनवरी 2025

Understanding the Meaning of “Believe in His Name” / “उसके नाम पर विश्वास” से अभिप्राय

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 5 

Click Here for the English Translation

“उसके नाम पर विश्वास” से अभिप्राय


कल हमने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने के अर्थ को देखना आरंभ किया था। हमने इसे समझने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में से दो पदों, मत्ती 1:21 और यूहन्ना 1:12 को लिया था। हमने मत्ती 1:21 के आधार पर कल यह देखा था कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म ही लोगों को उनके पापों से छुटकारा देने और अनन्तकाल के लिए उनका उद्धार करने के उद्देश्य से हुआ था। प्रभु यीशु मसीह ही वे एकमात्र हैं जो मनुष्यों को उनके पापों से छुटकारा प्रदान कर सकते हैं, किसी भी मनुष्य के द्वारा अपने आप या अपने लिए यह कर पाना कभी संभव नहीं होने पाया था। किन्तु साथ ही हमने इस अति महत्वपूर्ण तथ्य को भी देखा था कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह छुटकारा और उद्धार केवल उनके जीवनों में ही कारगर होने पता है जो वास्तव में प्रभु यीशु के लोग हैं। जिसे भी यह छुटकारा और उद्धार चाहिए उसे पहले प्रभु का जन बनना पड़ेगा, और तब प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह उपाय उसके जीवन में कार्यकारी हो सकेगा। प्रभु का जन बनने का तरीका हमें यूहन्ना 1:12 में दिया गया है - स्वेच्छा से प्रभु यीशु को ग्रहण करना, और उसके नाम पर विश्वास करना। प्रभु यीशु का जन होना किसी मानवीय पद्धति या क्रिया से, किसी धर्म के अन्तर्गत जन्म लेने, उसका पालन और निर्वाह करने से, अथवा अन्य किसी प्रकार से संभव नहीं है। 


परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)। इन पदों का दूसरा अर्ध-भाग स्पष्ट कर देता है कि प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने वाले किसी मनुष्य के वंश अथवा प्रयास से नहीं वरन मसीह में अपने विश्वास के द्वारा “परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।” और जिस विश्वास के द्वारा उनके लिए यह संभव हुआ है, वह इस पद के प्रथम अर्ध-भाग के अंत में दिया गया है, “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।” यहाँ इस वाक्यांश में एक छोटा सा शब्द ‘पर’ प्रमुख किया गया है, क्योंकि वही इस बात को समझने की कुंजी है। यह वाक्यांश बता रहा है कि प्रभु यीशु मसीह को वे ग्रहण करते हैं, परमेश्वर की संतान वे बनते हैं जो “उसके नामपर विश्वास करते हैं। 


इसे समझने के लिए इन दोनों शब्दों, “उसके” और “यीशु” को देखिए। यूहन्ना 1 अध्याय में इन पदों से पहले के पदों को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि बात उस “वचन” अर्थात सृष्टिकर्ता परमेश्वर की हो रही है, जो देहधारी होकर जगत में आया। अर्थात “उसके” से अभिप्राय उस सृष्टिकर्ता परमेश्वर से है जिसने मानव देह में होकर जन्म लिया। इस मानव देह में अवतरित परमेश्वर का नाम “यीशु” रखा गया। शब्द हिन्दी का शब्द “यीशु” बाइबल के नए नियम खंड की मूल यूनानी भाषा के शब्द “ईएसोऊस (Iesous)” से आया है। यूनानी भाषा का नाम “ईएसोऊस” पुराने नियम की मूल इब्रानी भाषा के नाम “यहोशूआ” से आया है। इब्रानी भाषा का नाम “येहोशूआ” एक संयुक्त शब्द है, जो दो शब्दों, संज्ञा “यहोवा” एवं शब्द “शूआ” की संधि से बना है। संज्ञा “यहोवा” इब्रानी में परमेश्वर का नाम है; और इब्रानी शब्द “शूआ” का अर्थ होता है “मुक्ति देने वाला” या “स्वतंत्र करने वाला”। अर्थात मूल इब्रानी भाषा के अनुसार शब्द “यहोशूआ” और उससे निकले यूनानी शब्द “ईएसोऊस” तथा हिन्दी शब्द “यीशु” का अर्थ है “यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”। इसलिए यूहन्ना 1:12 के वाक्यांश “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं” का अभिप्राय हो गया “जो यह विश्वास रखते हैं कि यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”।


अर्थात, यीशु पर विश्वास करने, उस ग्रहण करने और इस के कारण परमेश्वर की संतान हो जाने का तात्पर्य है, इस तथ्य को ग्रहण करना या अपने जीवन में स्वीकार करना तथा कार्यान्वित करना कि केवल प्रभु यीशु मसीह ही वह एकमात्र है जिसके द्वारा पापों से मुक्ति, नश्वर संसार से स्वतंत्रता मिल सकती है। प्रभु यीशु मसीह के अतिरिक्त और कोई मार्ग अथवा माध्यम या तरीका नहीं है, जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं भी अपने विषय में कहा, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6)। मनुष्यों के अपने किसी भी प्रयास, विधि, कर्म, धर्म, जीवन शैली, आदि के द्वारा उसे उसके पापों से यह मुक्ति या स्वतंत्रता कदापि नहीं मिल सकती है। यह केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम पर लाए गए विश्वास द्वारा ही संभव है; किसी अन्य तरीके से नहीं। जो कोई भी स्वेच्छा और सत्य-निष्ठा से इस प्रकार प्रभु यीशु का जन हो जाएगा, मत्ती 1:21 के अनुसार, प्रभु यीशु उसे पापों से छुटकारा और सुरक्षा प्रदान करेगा, और वह परमेश्वर की संतान हो जाएगा। 


कल और आज के लेखों का सम्मिलित निष्कर्ष है कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने का अर्थ है यह ग्रहण करना और अपने जीवन में कार्यान्वित करना कि केवल और केवल प्रभु यीशु मसीह ही मुझे मेरे पापों से छुड़ा सकता है, सुरक्षित कर सकता है; और जब मैं इस बात को ग्रहण करके अपने आप को उसे समर्पित कर दूँगा, उसका जन बना जाऊँगा, तब प्रभु यीशु मुझे मेरे पापों से छुड़ा कर उनके दुष्प्रभावों से सुरक्षित भी कर देगा, और परमेश्वर की संतान बनाकर उसका मेल-मिलाप परमेश्वर के साथ करवा देता है।


कल हम कुछ ऐसी बातों के बारे में देखेंगे, जिन पर सामान्यतः लोग भरोसा रखते हैं कि उनके द्वारा वे प्रभु के जन बन जाएंगे और पापों से छुटकारा एवं सुरक्षा पा जाएंगे, किन्तु यह केवल उनका भ्रम है, बाइबल की सच्चाई नहीं। यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने जन्म अथवा संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर सच्चाई को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 5

English Translation

Understanding the Meaning of “Believe in His Name”

In the last article, we had started to see the meaning of believing in the Lord Jesus Christ. To understand this, we had taken two verses - Matthew 1:21 and John 1:12, from God’s Word. We had seen on the basis of Matthew 1:21 that the Lord Jesus was born to deliver people from their sins and to save them for eternity. The Lord Jesus is the one and only one who can deliver people from their sins; and it had never been possible for anyone, ever, to do this on his own or for himself.  But we had also seen a very important fact about this deliverance and salvation provided by the Lord Jesus Christ, that it becomes effective only in the lives of those who become “His people.” Whoever wants to have this deliverance and salvation from the Lord, will first have to become “His people” and only then will this provision from the Lord become applicable for him, and effective in his life. The way to become “His people” is given to us in John 1:12 - to willingly accept the Lord Jesus and believe in His name. Other than this, there is no other way, nor any man-made process, nor is it because of being born under and following any religion, by which one can become “His people.” 


But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13). These verses, especially their latter part also make it very clear that those who accept the Lord Jesus as their saviour are granted this privilege not because of being born in any particular family, nor do they accomplish this by any of their efforts of any kind. But it is only by their coming to faith in the Lord Jesus that they are born “of God.” The way by which they have come to faith in the Lord Jesus is stated in the former part of the verses, “those who believe in His name.” A small word “in” (in most English translations ‘in’ is used, some translations use ‘on’ instead of ‘in’ but the meaning and implication remains the same, whichever is used), that has been made prominent, holds the key to understanding this statement. This phrase or statement from these verses is telling us that “those who believe in His name”, only they are the ones who have actually accepted the Lord or come to faith in Him, and become the children of God. 


To understand this, we will also look at two other words, “His” and “Jesus.” When we look at the preceding verses in John 1, it becomes clear to us that the subject of this verse is the creator God, the “Word” that came to earth in human form.  This incarnate God, for His human form, was given the name “Jesus.” The word ‘Jesus’ is the translated form of the Greek word ‘Iesous’; and ‘Iesous’ has come from the original Hebrew Old Testament name ‘Jehoshua.’ The noun ‘Jehoshua’ is a compound word, and is made up of two words “Jehovah” and “shua.” The noun “Jehovah” is the Hebrew language expression or name of God; whereas the Hebrew word “shua” means ‘the one who liberates’ or ‘the one who sets free.’ Therefore, the meaning of the Hebrew word ‘Jehoshua’, its Greek translation ‘Iesous’, and its English translation ‘Jesus’, is “Jehovah liberates/sets free” or “Jehovah delivers and makes safe.” Through this, i.e., the meaning of the John 1:12 phrase “those who believe in His name”, is now apparent, it means “those who believe and accept that it is only Jehovah who liberates/sets free.”


Therefore, to believe in the Lord Jesus, to accept Him and thereby become a child of God means to believe in and accept the fact that the Lord Jesus is the one and only one who can liberate or set free from sin and the perishing world; and then to live one’s life according to this acceptance. God’s Word, the Bible, testifies to this, that other than the Lord Jesus there is no other way to be set free from sin, at other places too. The Lord Jesus said this about Himself “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6). No man can be liberated or set free from sin by any of his works, good deeds, religion, lifestyle, etc. This is only possible by believing in the name, i.e., in the meaning of the name of Jesus. Whosoever, willingly and sincerely, will become “His People” in this manner, as per Matthew 1:21, the Lord Jesus will deliver him from his sins and make him safe, he will become a child of God.


The collective conclusion of yesterday’s and today’s articles is that Biblically speaking, to believe in the Lord Jesus Christ means, to accept and apply in one’s life the fact that only and only the Lord Jesus can set me free from my sins and make me safe; and when a person accepts this and submits his life to the Lord Jesus to live in obedience to Him, he becomes “His people,” and the Lord Jesus cleanses him from his sins and secures him from their harmful effects, reconciles him with God as a child of God.


In the next article we will look at some things on which many people trust in, to become the Lord’s people and to be made free from sin and its effects; but these are only their assumptions, a delusion; and not the actual Biblical truth. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
and Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 7 जनवरी 2025

The Meaning of Faith in Christ / मसीहियत में विश्वास से अभिप्राय

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 4 

Click Here for the English Translation

मसीहियत में विश्वास से अभिप्राय



मसीही विश्वास एवं शिष्यता से संबंधित बातों को देखते हुए, हम पिछले लेखों से जान चुके हैं कि न तो मसीही विश्वास कोई धर्म है, और न ही किसी धर्म परिवर्तन की बात है, वरन आरंभिक मसीही विश्वासी स्वेच्छा से प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता को स्वीकार करने वाले लोग थे; उनका धर्म नहीं बदला, वरन उनका मन संसार और पाप से प्रभु परमेश्वर की ओर बदल गया। पिछले लेख में हमने आरंभिक मसीही विश्वास और विश्वासियों के इतिहास के बारे में बाइबल की पुस्तक, प्रेरितों के काम, से देखा था कि आरंभिक मसीही विश्वासी “पंथ के लोग”, अर्थात सामान्य लोगों और संसार की जीवन शैली से पृथक एक विशिष्ट जीवन शैली जीने वाले लोग होने के लिए जाने जाते थे (प्रेरितों 9:2)। और कुछ समय के बाद वे जो प्रभु यीशु मसीह के शिष्य थे, उन्हें संसार के लोगों ने मसीही कहना आरंभ कर दिया (प्रेरितों 11:26)। निष्कर्ष यह कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार मसीही वह है जो प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है; जो संसार के लोगों के मार्ग से पृथक प्रभु यीशु द्वारा दिखाए मार्ग के अनुसार जीवन जीता है। मसीही विश्वास से संबंधित इन आधारभूत तथ्यों में एक और आधारभूत बात निहित है कि क्योंकि मसीही विश्वासी होना व्यक्तिगत और स्वेच्छा से लिए निर्णय पर निर्भर है, इसलिए वास्तव में मसीही विश्वासी होना किसी भी व्यक्ति के लिए तब तक सम्भव नहीं है, जब तक कि वह अपने लिए सोच-समझकर निर्णय ले सकने की आयु का न हो जाए। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी जन अपने जन्म से मसीही विश्वासी नहीं हो सकता ह; अर्थात सच में मसीही विश्वासी होना किसी परिवार विशेष में जन्म लेने के द्वारा या किसी धर्म के पालन के द्वारा नहीं है, वरन स्वेच्छा और सच्चे समर्पण के द्वारा प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता को ग्रहण करने, उसे अपना उद्धारकर्ता स्वीकार के उसका अनुयायी हो जाने के द्वारा है। बाइबल के अनुसार तो मसीही विश्वासी होने के लिए, इसके अतिरिक्त और कोई मार्ग है ही नहीं। 


बहुत से लोग, विशेषकर ईसाई धर्म का पालन करने वाले, यह कहते हैं कि वे प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करते हैं; तो क्या अपने इस दावे या धारणा के कारण वे उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी कहलाए जा सकते हैं? प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने का, बाइबल के आधार पर, क्या अर्थ है? क्या हर कोई व्यक्ति जो अपने ही किसी भी आधार पर प्रभु यीशु पर विश्वास करने का दावा करता है, वह उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी है? इस बात को समझने के लिए हमें बाइबल के दो पदों का अध्ययन करना आवश्यक है। इनमें से पहला पद हमें स्पष्ट करेगा कि कैसे प्रभु यीशु पर विश्वास के द्वारा उद्धार या नया जन्म मिलता है; और दूसरा पद समझाएगा कि बाइबल के अनुसार मसीह यीशु में विश्वास करने का अर्थ क्या है। इन पदों में व्यक्त बातें परमेश्वर के वचन का वह आधार है जिसके अनुसार उद्धार, मसीही जीवन, और सुसमाचार प्रचार की सेवकाई प्रतिपादित की गई। ये दो पद हैं:


1. “वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा” (मत्ती 1:21)। 


2. “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)।


आज हम इनमें से पहले पद को देखेंगे, और संबंधित दूसरे पद पर कल विचार करेंगे। आज के विचार के लिए, उसके संदर्भ सहित, प्रथम पद है “जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्‍वप्‍न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्‍नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है। वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा” (मत्ती 1:20-21)। प्रभु यीशु मसीह का सांसारिक पिता, यूसुफ, अपनी पत्नी मरियम को अपने घर लाने से घबरा रहा था, क्योंकि वह विवाह से पहले ही गर्भवती पाई गई थी। यूसुफ मरियम को छोड़ देने के बारे में विचार कर रहा था, ऐसे में उसे परमेश्वर की ओर से स्वप्न में स्वर्गदूत ने उसे आश्वस्त किया कि मरियम ने कुछ गलत नहीं किया है, वह अभी भी कुँवारी ही है, और यूसुफ बिना उस पर कोई संदेह किए उसे निःसंकोच अपने घर ला सकता है। फिर स्वर्गदूत यूसुफ को मरियम के गर्भ में जो पल रहा है, उसके बारे में बताता है, “वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा” (मत्ती 1:21), अर्थात, मरियम से एक पुत्र उत्पन्न होगा, और यूसुफ को उसका नाम यीशु रखना होगा, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा। इस पद के पहले अर्ध-भाग - पुत्र जनने और उसका नाम यीशु रखे जाने को हम कल इससे संबंधित दूसरे पद के साथ देखेंगे। आज हम इस पद के दूसरे अर्ध-भाग “क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा” पर विचार करेंगे।


यह पद प्रभु यीशु मसीह के जन्म लेने के उद्देश्य को व्यक्त कर रहा है - लोगों को उनके पापों से उद्धार प्रदान करना। मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “उद्धार” किया गया है, उसका शब्दार्थ होता है ‘छुड़ा लेना या सुरक्षित कर लेना’। अर्थात, मरियम से जन्म लेना वह पुत्र जिसका नाम यीशु रखा जाएगा, वह लोगों को उनके पापों से छुड़ा लेगा या सुरक्षित कर देगा। यह अपने आप में एक अति-विलक्षण और अभूत-पूर्व आश्वासन था; क्योंकि यह मनुष्यों का व्यावहारिक अनुभव था कि सभी धर्म-कर्म करने, सारे पर्व मानने-मनाने, विधि-विधानों को पूरा करने के बाद भी उनके जीवनों से पाप की उपस्थिति समाप्त नहीं होती थी; उन्हें फिर भी पाप के साथ संघर्ष करना पड़ता था, अपने पापों के दुष्परिणामों को झेलना होता था। अब प्रभु यीशु मसीह में संसार के लोगों को परमेश्वर की ओर से यह प्रावधान उपलब्ध करवाया जा रहा था, जो उन्हें उनके पापों की समस्या से छुड़ा कर सुरक्षित करेगा। 


किन्तु साथ ही इस पद में परमेश्वर की ओर से यह भी बताया गया था कि किन लोगों को उनके पापों से छुड़ाया और सुरक्षित किया जाएगा; जैसा यूसुफ से, उसे मिले दर्शन में, कहा गया और बाइबल में लिखा गया है, प्रभु यीशु “अपने लोगों को” उनके पापों से छुड़ाएगा और सुरक्षित करेगा। अर्थात जिसे पाप से छुटकारा और सुरक्षा चाहिए, उसे प्रभु यीशु का जन बनना होगा; और जो प्रभु यीशु का जन बन जाएगा, उसे प्रभु यीशु ही उसके पापों से छुड़ाएगा और सुरक्षित करेगा। उपरोक्त दूसरे पद यूहन्ना 1:12-13 से हम देखते हैं कि प्रभु यीशु का जन बनना उसे ग्रहण करने, उसके नाम पर विश्वास करने के द्वारा होता है, जिसकी व्याख्या हम कल देखेंगे। इस पद, मत्ती 1:21 में, यह भी निहित है कि लोगों के पापों से छुड़ाया जाना प्रभु यीशु ही उन्हें करके देगा; उन लोगों का इसमें कोई योगदान नहीं होगा, वे केवल प्रभु के किए हुए को स्वीकार करने और उसे अपने जीवन में कार्यान्वित करने वाले होंगे। उद्धार केवल प्रभु यीशु मसीह के द्वारा है; मनुष्य केवल उसे एक भेंट, एक उपहार के समान स्वीकार ही कर सकता है।


अर्थात, पापों की क्षमा और उद्धार या नया जन्म पाने के लिए व्यक्ति को सर्व-प्रथम स्वेच्छा तथा सत्य-निष्ठा से प्रभु यीशु का जन बनना अनिवार्य है। यह “बनना” किसी धर्म विशेष की बातों के निर्वाह अथवा किसी परिवार विशेष में जन्म ले लेने से स्वतः हो जाने वाली प्रक्रिया नहीं है। उपरोक्त यूहन्ना 1:12 के अनुसार, यह केवल व्यक्तिगत रीति से प्रभु यीशु मसीह को ग्रहण करने, और उसके नाम पर विश्वास करने के द्वारा ही संभव है। 


यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने जन्म अथवा संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर सच्चाई को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 4

English Translation

The Meaning of Faith in Christ

In considering the various aspects of Christian Faith and Discipleship, in the previous articles, we have learnt that Christian Faith is not a religion, nor is it a matter of converting from one religion to another. Rather, as it was with the initial Christian Believers, it is voluntarily and willingly accepting being a disciple of the Lord Jesus Christ; doing this did not change their religion, but they had a change of heart, from the world and sin towards the Lord God. In the previous article we had seen the history of the initial Christian Believers from the Book of Acts in the Bible, that these initial Believers were known as the “people of the way”, i.e., people who were separate from the world and the ways of the world, having a lifestyle that was quite distinct and different from that of the world (Acts 9:2). After some time, the people of the world started calling the disciples of Christ Christians (Acts 11:26). The conclusion is that the disciples of Christ are those, who live separate from the world; live according to the way shown by the Lord Jesus, only they actually are Christians. Implied in the fundamental facts related to the Christian Faith is another fundamental fact, that it is not possible for anyone to actually become a Christian Believer before attaining the age of being able to think over, evaluate, and take considered decisions. Therefore, it is not possible to be a Christian by birth, i.e., by virtue of being born in a particular family or by fulfilling the requirements of a particular religion; it can only be by voluntarily, willingly, sincerely submitting oneself to the Lord Jesus, to be His disciple, accepting Him as Lord and Savior. Biblically speaking, there is no other way to do it. 


Many people, particularly those who follow the Christian Religion, claim to believe in the Lord Jesus; therefore, because of this notion or claim that they have, can they be called Christian Believers? Biblically speaking, what does it mean to believe in the Lord Jesus Christ? Can any person, who according to his own understanding and beliefs, claims to believe in the Lord Jesus, be considered a saved or Born-Again Christian Believer? To understand this, we need to study two verses from the Bible. The first verse will show us how one receives salvation or new birth by believing in the Lord Jesus; and the second verse will help us to understand what it means to believe in the Lord Jesus, Biblically. What has been expressed in these verses is the basis of the Biblical teachings about salvation, Christian life, and preaching of the gospel. These verses are:


1. “And she will bring forth a Son, and you shall call His name Jesus, for He will save His people from their sins” (Matthew 1:21).


2. “But as many, as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13).


Today, we will examine some aspects of the first of these two verses, and in the next article will take up the second one. For today’s consideration, let us look at the first verse along with its preceding verse, to see it in its context, is “But while he thought about these things, behold, an angel of the Lord appeared to him in a dream, saying, "Joseph, son of David, do not be afraid to take to you Mary your wife, for that which is conceived in her is of the Holy Spirit. And she will bring forth a Son, and you shall call His name Jesus, for He will save His people from their sins."” (Matthew 1:20-21). The earthly father of the Lord Jesus, Joseph was in a quandary about bringing his wife Mary home since she had been found to be pregnant before their marriage. Joseph was thinking about leaving Mary, but God’s Angel assured him that Mary had not done anything wrong, she was still a virgin, and Joseph could safely bring her home without doubting her. Then the Angel tells Joseph about the baby growing in her womb, “...she will bring forth a Son, and you shall call His name Jesus, for He will save His people from their sins” (Matthew 1:21); i.e., Mary will give birth to a son and Joseph has to name him Jesus because he will save his people from their sins. We will look at the first half of this verse, about giving birth to a son and naming him Jesus in the next article along with the related second verse. Today we will consider the second half of this verse “... for He will save His people from their sins.”


This verse is stating the purpose of the Lord Jesus Christ’s birth - to save ‘His people’ from their sins. The word translated “save”, in the original Greek language, its literal meaning is “to release or to make safe.” That is to say that the son born to Mary, who was to be named Jesus, He will release or make safe those who become His people, from their sin. This in itself was an astounding and unprecedented assurance; since it was the practical experience of mankind that despite fulfilling all the religious rituals and deeds, celebrating all the feasts and festivals, and carrying out all the prescribed ceremonies, people’s lives were never made free from sin; they still had to struggle against sin and had to suffer the deleterious effects of sins in their lives. But now, through the Lord Jesus Christ, God was providing the remedy to deliver them from sin and make them safe.


But along with this provision from God, this verse also states who will be the recipients of being delivered and made safe; as the Angel said to Joseph, and as it is written in the Bible, the Lord Jesus will deliver and make safe those who are “His people.” Therefore, those who want to be delivered from sin and made safe will first have to become “His people” i.e., a follower of Christ Jesus; and whosoever will become a disciple or follower of the Lord Jesus, he will be delivered and made safe, not by any of his own efforts, but by the Lord. We see from the afore-mentioned second verse, John 1:12-13 that this becoming “His people” i.e., a disciple or follower of the Lord is only by coming to faith in Him, by believing in His name; and we will see a detailed consideration of this in the next article. In this verse, Matthew 1:21, another thing that is implied is that it is the Lord who will accomplish and make available to “His people” this deliverance from sins and be made safe and secure. The “His people” themselves will have no role or contribution in their deliverance; they will only have to accept what the Lord has done and apply it in their life. Salvation is only through the Lord Jesus Christ; man can only receive it as a gift.


The conclusion is that to attain salvation, i.e., receive the forgiveness of sins and be saved, the first and foremost requirement is that the person should voluntarily, willingly, and sincerely become “His people” i.e., a disciple or follower of the Lord Jesus. This becoming “His people” i.e., a disciple of the Lord Jesus is not by fulfilling the requirements of any particular religion, nor is it automatically bestowed because of being born in a particular family. As it says in John 1:12-13, this is only through accepting the Lord Jesus and believing in His name. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
and Please Translate and Propagate in your Regional Language