ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

संतान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संतान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 अगस्त 2025

The Holy Communion – 81 - God’s Dealing With Sin (3) / प्रभु भोज – 81 - परमेश्वर द्वारा पाप से व्यवहार (3)

प्रभु भोज 81

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - परमेश्वर द्वारा पाप से व्यवहार (3)

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर की संतान, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के लिए, सच्चे पाप अंगीकार और पश्चाताप का अर्थ है नाम-बनाम विशिष्ट पापों को मान लेना, उनके लिए वास्तविकता में प्रभु के सामने दुखी और पश्चातापी होना, और उनसे दूर हो जाने या उन्हें अपने जीवन से निकाल देने का निर्णय करना। एक औपचारिकता के समान, पुस्तक से या पादरी की पीछे-पीछे रस्म की विधि के अनुसार, पुस्तक में छापे हुए शब्दों को बोलते और दोहराते रहना, वह पाप अंगीकार तथा पश्चाताप नहीं है जिसकी बात 1 कुरिन्थियों 11:28 कर रहा है, और न ही यह वह “प्रभु की देह को पहचानना” है जो पद 29 का अभिप्राय है। इसलिए, इस रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेना, वह भाग लेना नहीं है जो परमेश्वर का वचन करने को कहता है, वरन यह करना वास्तव में अनुचित रीति से भाग लेना है। हमने यह भी देखा था कि बाइबल के अनुसार, या तो पाप परमेश्वर के द्वारा क्षमा किया जाएगा, अन्यथा परमेश्वर उसका न्याय करेगा, दण्ड देगा। पाप के साथ व्यवहार करने का और कोई तरीका नहीं है।

परमेश्वर अपनी क्षमा प्रदान करने के लिए न तो किसी मनुष्य की सिफारिश को स्वीकार करता है (यशायाह 1:11-15; यिर्मयाह 7:16; 11:14; 14:11-12; यिर्मयाह 15:1; यहेजकेल 14:14-20), और न ही वह अपने द्वारा आँकलन के लिए मनुष्यों द्वारा बनाए गए तरीकों अथवा मानकों का प्रयोग करता है। व्यक्ति के पापों के क्षमा किए जाने के लिए, उसके द्वारा किया गया पाप अंगीकार और पश्चाताप परमेश्वर के मानकों के अनुसार, परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीके से होना चाहिए, और परमेश्वर को, जो प्रत्येक व्यक्ति की भीतरी वास्तविक स्थिति को भली-भांति जानता है, उसके पश्चाताप के लिए आश्वस्त होना चाहिए, केवल तब ही परमेश्वर उसे क्षमा करेगा। इसलिए कोई भी, कभी भी पापों के लिए क्षमा मिलने को हल्के में नहीं ले सकता है, यूं ही उसे मान कर नहीं चल सकता है। विशेषकर वे तो कदापि नहीं जो केवल बाहरी रीति से कुछ क्रिया-कलापों, रीतियों को निभाते हैं, जबकि जो वे पाप अंगीकार तथा पश्चाताप के बारे में बोल और कर रहे हैं उसमें उनका मन खराई से कभी होता ही नहीं है। वे तो बस यही सोच और मान कर चलते हैं कि अब क्योंकि उन्होंने अपनी डिनॉमिनेशन की रीति के अनुसार कुछ शब्द बोल दिए हैं, इसलिए अब वे आश्वस्त रह सकते हैं कि परमेश्वर को वह करना ही होगा जो उन्होंने कहा है, उसे उन्हें क्षमा करना ही होगा, क्योंकि उन्होंने उचित अनुष्ठान को पूरा कर लिया है।

परमेश्वर से उसके बच्चों, उसके लोगों को पाप क्षमा मिलने के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात है, जिसके बारे में हमें बहुत गंभीरता से मनन करना चाहिए और हमेशा जिसका ध्यान भी रखना चाहिए। जैसा कि इब्रानियों 12:5-11 में लिखा है। जब, जैसी और जितनी आवश्यकता होती है, एक प्रेमी पिता के समान, परमेश्वर भी अपने जिद्दी बच्चों की ताड़ना करता है; जैसे कि संसार के माता-पिता करते हैं। परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों की ताड़ना करना इस बात का प्रमाण है कि परमेश्वर अपने बच्चों की चिंता करता है, उनके जीवन और व्यवहार को लेकर चिंतित है, और अपनी संतान को संसार के साथ समझौते की स्थिति में बने नहीं रहने देगा, वरन उस पापमय स्थित से जिस में उस बच्चे ने अपने आप को डाल लिया है, उसे निकालने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह करेगा। इब्रानियों की पत्री का लेखक इस बात पर बल देने के लिए, पद 8 में बहुत कठोर भाषा का प्रयोग भी करता है - उनके ढिठाई के पापमय व्यवहार के लिए जिनकी ताड़ना नहीं हुई उन्हें वह “व्यभिचार की संतान”, अर्थात वे जो वास्तव में परमेश्वर की संतान नहीं हैं, कहता है। इसलिए परमेश्वर की जिद्दी, ढीठ, और पाप के साथ समझौता करने में लगे रहने वाले बच्चों के लिए, उन्हें मोड़ कर वापस ठीक मार्ग पर लाने के लिए परमेश्वर की ताड़ना उनके प्रति परमेश्वर के प्रेम और चिंता का प्रमाण तो है ही, साथ ही इस बात का भी प्रमाण है कि वह व्यक्ति परमेश्वर की संतान भी है। दूसरी ओर, जो लोग अपने पापमय, सांसारिक, समझौते के बिगड़े हुए जीवन में ढिठाई से बने रहते हैं, चलते रहते हैं, किन्तु उन्हें परमेश्वर की ताड़ना का सामना नहीं करना पड़ता है, उन्हें बहुत गंभीरता से इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ऐसा होना, उनके “व्यभिचार की संतान”, अर्थात उनके वास्तव में परमेश्वर की संतान नहीं होने का प्रमाण भी है; परमेश्वर ने उन्हें अपनी संतान, अपने लोग स्वीकार ही नहीं किया है।

अगले लेख में हम इस बात के बहुत गम्भीर व्यावहारिक तात्पर्य के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 81

English Translation

The Lord’s Table - God’s Dealing With Sin (3)

    In the previous article we had seen that for a child of God, a Born-Again Christian Believer, true confession and repentance means confessing specific sins by name, genuinely being sorry for them before the Lord, and resolving to get away from them or cast them out of one’s life. The perfunctory, liturgical reading from a book or repeating after the Pastor, printed words about this, is not the self-examination, confession, and repentance that 1 Corinthians 11:28 is talking about, nor is it the “discerning the Lord's body” that verse 29 means. Hence, participation in the Lord’s Table in this manner is not the one that God’s Word is talking about, rather it is participating unworthily. We had also seen that Biblically speaking, sin can either be forgiven by God, or be judged and punished by God. There is no other way for dealing with sin.

    God neither accepts any man’s recommendations for granting His forgiveness (Isaiah 1:11-15; Jeremiah 7:16; 11:14; 14:11-12; Jeremiah 15:1; Ezekiel 14:14-20), nor does He accept or go by any man-made methods and criteria for His evaluation and judgment. To have one’s sins forgiven, the person’s confession and repentance has to be according to God’s standards, in the God given manner, and God, who knows the actual inner state of every person, has to be convinced about the repentance being factual, only then will He forgive. So, no one can ever take his forgiveness from God for granted, least of all those who simply go through the motions externally while their hearts are nowhere in anything they say or do about confession and repentance, and think that by uttering a few words as a denominational tradition, they can assume and rest assured that God is now obliged to do as they have asked Him to do, He has to forgive them, because they have fulfilled the appropriate ritual.

    There is another very important aspect of forgiveness that we need to seriously ponder over and always remain aware of, when thinking about God’s forgiveness for His children. As it says in Hebrews 12:5-11, as and when it is required, and to the degree necessary, God also chastens His wayward children, as a loving Father; just the same as earthly fathers do. This chastening by God is a proof that God cares for His child, is concerned about the child’s life and behavior, will not let His child continue in a state of compromise with the world, and will do whatever is necessary to bring His child out of the sinful state he might have got himself into. The author of Hebrews emphasizes this by using very strong language in verse 8 - calling those who have not been chastened for their stubborn behavior as “illegitimate”, i.e., not actually the children of God. So, God’s chastening for a wayward, stubborn and compromising child of God, to turn him around is an expression of God’s love and care for His child, as well as a proof of that person being a child of God. On the other hand, those who continue in their worldly, wayward, compromising, sinful behavior, without facing God’s chastening and corrections, should seriously take note that this is also a proof that they are “illegitimate”, i.e., God does not consider or know them as His children!

    In the next article we will see about the very serious practical implications of this.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 8 जनवरी 2025

Understanding the Meaning of “Believe in His Name” / “उसके नाम पर विश्वास” से अभिप्राय

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 5 

Click Here for the English Translation

“उसके नाम पर विश्वास” से अभिप्राय

कल हमने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने के अर्थ को देखना आरंभ किया था। हमने इसे समझने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में से दो पदों, मत्ती 1:21 और यूहन्ना 1:12 को लिया था। हमने मत्ती 1:21 के आधार पर कल यह देखा था कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म ही लोगों को उनके पापों से छुटकारा देने और अनन्तकाल के लिए उनका उद्धार करने के उद्देश्य से हुआ था। प्रभु यीशु मसीह ही वे एकमात्र हैं जो मनुष्यों को उनके पापों से छुटकारा प्रदान कर सकते हैं, किसी भी मनुष्य के द्वारा अपने आप या अपने लिए यह कर पाना कभी संभव नहीं होने पाया था। किन्तु साथ ही हमने इस अति महत्वपूर्ण तथ्य को भी देखा था कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह छुटकारा और उद्धार केवल उनके जीवनों में ही कारगर होने पता है जो वास्तव में प्रभु यीशु के लोग हैं। जिसे भी यह छुटकारा और उद्धार चाहिए उसे पहले प्रभु का जन बनना पड़ेगा, और तब प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह उपाय उसके जीवन में कार्यकारी हो सकेगा। प्रभु का जन बनने का तरीका हमें यूहन्ना 1:12 में दिया गया है - स्वेच्छा से प्रभु यीशु को ग्रहण करना, और उसके नाम पर विश्वास करना। प्रभु यीशु का जन होना किसी मानवीय पद्धति या क्रिया से, किसी धर्म के अन्तर्गत जन्म लेने, उसका पालन और निर्वाह करने से, अथवा अन्य किसी प्रकार से संभव नहीं है। 

परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)। इन पदों का दूसरा अर्ध-भाग स्पष्ट कर देता है कि प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने वाले किसी मनुष्य के वंश अथवा प्रयास से नहीं वरन मसीह में अपने विश्वास के द्वारा “परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।” और जिस विश्वास के द्वारा उनके लिए यह संभव हुआ है, वह इस पद के प्रथम अर्ध-भाग के अंत में दिया गया है, “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।” यहाँ इस वाक्यांश में एक छोटा सा शब्द ‘पर’ प्रमुख किया गया है, क्योंकि वही इस बात को समझने की कुंजी है। यह वाक्यांश बता रहा है कि प्रभु यीशु मसीह को वे ग्रहण करते हैं, परमेश्वर की संतान वे बनते हैं जो “उसके नामपर विश्वास करते हैं। 

इसे समझने के लिए इन दोनों शब्दों, “उसके” और “यीशु” को देखिए। यूहन्ना 1 अध्याय में इन पदों से पहले के पदों को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि बात उस “वचन” अर्थात सृष्टिकर्ता परमेश्वर की हो रही है, जो देहधारी होकर जगत में आया। अर्थात “उसके” से अभिप्राय उस सृष्टिकर्ता परमेश्वर से है जिसने मानव देह में होकर जन्म लिया। इस मानव देह में अवतरित परमेश्वर का नाम “यीशु” रखा गया। शब्द हिन्दी का शब्द “यीशु” बाइबल के नए नियम खंड की मूल यूनानी भाषा के शब्द “ईएसोऊस (Iesous)” से आया है। यूनानी भाषा का नाम “ईएसोऊस” पुराने नियम की मूल इब्रानी भाषा के नाम “यहोशूआ” से आया है। इब्रानी भाषा का नाम “येहोशूआ” एक संयुक्त शब्द है, जो दो शब्दों, संज्ञा “यहोवा” एवं शब्द “शूआ” की संधि से बना है। संज्ञा “यहोवा” इब्रानी में परमेश्वर का नाम है; और इब्रानी शब्द “शूआ” का अर्थ होता है “मुक्ति देने वाला” या “स्वतंत्र करने वाला”। अर्थात मूल इब्रानी भाषा के अनुसार शब्द “यहोशूआ” और उससे निकले यूनानी शब्द “ईएसोऊस” तथा हिन्दी शब्द “यीशु” का अर्थ है “यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”। इसलिए यूहन्ना 1:12 के वाक्यांश “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं” का अभिप्राय हो गया “जो यह विश्वास रखते हैं कि यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”।

अर्थात, यीशु पर विश्वास करने, उस ग्रहण करने और इस के कारण परमेश्वर की संतान हो जाने का तात्पर्य है, इस तथ्य को ग्रहण करना या अपने जीवन में स्वीकार करना तथा कार्यान्वित करना कि केवल प्रभु यीशु मसीह ही वह एकमात्र है जिसके द्वारा पापों से मुक्ति, नश्वर संसार से स्वतंत्रता मिल सकती है। प्रभु यीशु मसीह के अतिरिक्त और कोई मार्ग अथवा माध्यम या तरीका नहीं है, जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं भी अपने विषय में कहा, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6)। मनुष्यों के अपने किसी भी प्रयास, विधि, कर्म, धर्म, जीवन शैली, आदि के द्वारा उसे उसके पापों से यह मुक्ति या स्वतंत्रता कदापि नहीं मिल सकती है। यह केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम पर लाए गए विश्वास द्वारा ही संभव है; किसी अन्य तरीके से नहीं। जो कोई भी स्वेच्छा और सत्य-निष्ठा से इस प्रकार प्रभु यीशु का जन हो जाएगा, मत्ती 1:21 के अनुसार, प्रभु यीशु उसे पापों से छुटकारा और सुरक्षा प्रदान करेगा, और वह परमेश्वर की संतान हो जाएगा। 

कल और आज के लेखों का सम्मिलित निष्कर्ष है कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने का अर्थ है यह ग्रहण करना और अपने जीवन में कार्यान्वित करना कि केवल और केवल प्रभु यीशु मसीह ही मुझे मेरे पापों से छुड़ा सकता है, सुरक्षित कर सकता है; और जब मैं इस बात को ग्रहण करके अपने आप को उसे समर्पित कर दूँगा, उसका जन बना जाऊँगा, तब प्रभु यीशु मुझे मेरे पापों से छुड़ा कर उनके दुष्प्रभावों से सुरक्षित भी कर देगा, और परमेश्वर की संतान बनाकर उसका मेल-मिलाप परमेश्वर के साथ करवा देता है।

कल हम कुछ ऐसी बातों के बारे में देखेंगे, जिन पर सामान्यतः लोग भरोसा रखते हैं कि उनके द्वारा वे प्रभु के जन बन जाएंगे और पापों से छुटकारा एवं सुरक्षा पा जाएंगे, किन्तु यह केवल उनका भ्रम है, बाइबल की सच्चाई नहीं। यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने जन्म अथवा संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर सच्चाई को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 5

English Translation

Understanding the Meaning of “Believe in His Name”

In the last article, we had started to see the meaning of believing in the Lord Jesus Christ. To understand this, we had taken two verses - Matthew 1:21 and John 1:12, from God’s Word. We had seen on the basis of Matthew 1:21 that the Lord Jesus was born to deliver people from their sins and to save them for eternity. The Lord Jesus is the one and only one who can deliver people from their sins; and it had never been possible for anyone, ever, to do this on his own or for himself.  But we had also seen a very important fact about this deliverance and salvation provided by the Lord Jesus Christ, that it becomes effective only in the lives of those who become “His people.” Whoever wants to have this deliverance and salvation from the Lord, will first have to become “His people” and only then will this provision from the Lord become applicable for him, and effective in his life. The way to become “His people” is given to us in John 1:12 - to willingly accept the Lord Jesus and believe in His name. Other than this, there is no other way, nor any man-made process, nor is it because of being born under and following any religion, by which one can become “His people.” 

But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13). These verses, especially their latter part also make it very clear that those who accept the Lord Jesus as their saviour are granted this privilege not because of being born in any particular family, nor do they accomplish this by any of their efforts of any kind. But it is only by their coming to faith in the Lord Jesus that they are born “of God.” The way by which they have come to faith in the Lord Jesus is stated in the former part of the verses, “those who believe in His name.” A small word “in” (in most English translations ‘in’ is used, some translations use ‘on’ instead of ‘in’ but the meaning and implication remains the same, whichever is used), that has been made prominent, holds the key to understanding this statement. This phrase or statement from these verses is telling us that “those who believe in His name”, only they are the ones who have actually accepted the Lord or come to faith in Him, and become the children of God. 

To understand this, we will also look at two other words, “His” and “Jesus.” When we look at the preceding verses in John 1, it becomes clear to us that the subject of this verse is the creator God, the “Word” that came to earth in human form.  This incarnate God, for His human form, was given the name “Jesus.” The word ‘Jesus’ is the translated form of the Greek word ‘Iesous’; and ‘Iesous’ has come from the original Hebrew Old Testament name ‘Jehoshua.’ The noun ‘Jehoshua’ is a compound word, and is made up of two words “Jehovah” and “shua.” The noun “Jehovah” is the Hebrew language expression or name of God; whereas the Hebrew word “shua” means ‘the one who liberates’ or ‘the one who sets free.’ Therefore, the meaning of the Hebrew word ‘Jehoshua’, its Greek translation ‘Iesous’, and its English translation ‘Jesus’, is “Jehovah liberates/sets free” or “Jehovah delivers and makes safe.” Through this, i.e., the meaning of the John 1:12 phrase “those who believe in His name”, is now apparent, it means “those who believe and accept that it is only Jehovah who liberates/sets free.”

Therefore, to believe in the Lord Jesus, to accept Him and thereby become a child of God means to believe in and accept the fact that the Lord Jesus is the one and only one who can liberate or set free from sin and the perishing world; and then to live one’s life according to this acceptance. God’s Word, the Bible, testifies to this, that other than the Lord Jesus there is no other way to be set free from sin, at other places too. The Lord Jesus said this about Himself “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6). No man can be liberated or set free from sin by any of his works, good deeds, religion, lifestyle, etc. This is only possible by believing in the name, i.e., in the meaning of the name of Jesus. Whosoever, willingly and sincerely, will become “His People” in this manner, as per Matthew 1:21, the Lord Jesus will deliver him from his sins and make him safe, he will become a child of God.

The collective conclusion of yesterday’s and today’s articles is that Biblically speaking, to believe in the Lord Jesus Christ means, to accept and apply in one’s life the fact that only and only the Lord Jesus can set me free from my sins and make me safe; and when a person accepts this and submits his life to the Lord Jesus to live in obedience to Him, he becomes “His people,” and the Lord Jesus cleanses him from his sins and secures him from their harmful effects, reconciles him with God as a child of God.

In the next article we will look at some things on which many people trust in, to become the Lord’s people and to be made free from sin and its effects; but these are only their assumptions, a delusion; and not the actual Biblical truth. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
and Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 जून 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 4

Click Here for the English Translation  

“उसके नाम पर विश्वास” से अभिप्राय

    कल हमने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने के अर्थ को देखना आरंभ किया था। हमने इसे समझने के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल में से दो पदों, मत्ती 1:21 और यूहन्ना 1:12 को लिया था। हमने मत्ती 1:21 के आधार पर कल यह देखा था कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म ही लोगों को उनके पापों से छुटकारा देने और सुरक्षित करने के उद्देश्य से हुआ था। प्रभु यीशु मसीह ही वे एकमात्र हैं जो मनुष्यों को उनके पापों से छुटकारा प्रदान कर सकते हैं, किसी भी मनुष्य के द्वारा अपने आप या अपने लिए यह कर पाना कभी संभव नहीं होने पाया था। किन्तु साथ ही हमने यह भी देखा था कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह छुटकारा और सुरक्षा उनके लिए ही उपलब्ध और कारगर जो प्रभु यीशु के लोग हैं। जिसे भी यह छुटकारा और सुरक्षा चाहिए उसे पहले प्रभु का जन बनना पड़ेगा, और तब प्रभु द्वारा उपलब्ध करवाया गया यह उपाय उसके जीवन में कार्यकारी हो सकेगा। प्रभु का जन बनने का तरीका हमें यूहन्ना 1:12 में दिया गया है - स्वेच्छा से प्रभु यीशु को ग्रहण करना, और उसके नाम पर विश्वास करना। प्रभु यीशु का जन होना किसी मानवीय पद्धति या क्रिया से, अथवा अन्य किसी प्रकार से संभव नहीं है। 

परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)। इन पदों का दूसरा अर्ध-भाग स्पष्ट कर देता है कि प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने वाले किसी मनुष्य के वंश अथवा प्रयास से नहीं वरन मसीह में अपने विश्वास के द्वारा “परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।”” और जिस विश्वास के द्वारा उनके लिए यह संभव हुआ है, वह प्रथम अर्ध-भाग के अंत में दिया गया है, “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।” इस वाक्यांश में एक छोटा सा शब्द ‘पर प्रमुख किया गया है, क्योंकि वही इस बात को समझने की कुंजी है। यह वाक्यांश बता रहा है कि प्रभु यीशु मसीह को वे ग्रहण करते हैं, परमेश्वर की संतान वे बनते हैं जो “उसके नामपर विश्वास करते हैं। 

इसे समझने के लिए इन दोनों शब्दों, “उसके” और “यीशु” को देखिए। यूहन्ना 1 अध्याय में इन पदों से पहले के पदों को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि बात उस “वचन” अर्थात सृष्टिकर्ता परमेश्वर की हो रही है, जो देहधारी होकर जगत में आया। अर्थात “उसके” से अभिप्राय उस सृष्टिकर्ता परमेश्वर से है जिसने मानव देह में होकर जन्म लिया। इस मानव देह में अवतरित परमेश्वर का नाम “यीशु” रखा गया। शब्द हिन्दी का शब्द “यीशु” बाइबल के नए नियम खंड की मूल यूनानी भाषा के शब्द “ईएसोऊस (Iesous)” से आया है। यूनानी भाषा का नाम “ईएसोऊस” पुराने नियम की मूल इब्रानी भाषा के नाम “यहोशूआ” से आया है। इब्रानी भाषा का नाम “येहोशूआ” एक संयुक्त शब्द है, जो दो शब्दों, संज्ञा “यहोवा” एवं शब्द “शूआ” की संधि से बना है। संज्ञा “यहोवा” इब्रानी में परमेश्वर का नाम है; और इब्रानी शब्द “शूआ” का अर्थ होता है “मुक्ति देने वाला” या “स्वतंत्र करने वाला”। अर्थात मूल इब्रानी भाषा के अनुसार शब्द “यहोशूआ” और उससे निकले यूनानी शब्द “ईएसोऊस” तथा हिन्दी शब्द “यीशु” का अर्थ है “यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”। इसलिए यूहन्ना 1:12 के वाक्यांश “जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं” का अभिप्राय हो गया “जो यह विश्वास रखते हैं कि यहोवा ही मुक्ति या स्वतंत्रता देने वाला है”।

अर्थात, यीशु पर विश्वास करने, उस ग्रहण करने और इस के कारण परमेश्वर की संतान हो जाने का तात्पर्य है, इस तथ्य को ग्रहण करना या अपने जीवन में स्वीकार करना तथा कार्यान्वित करना कि केवल प्रभु यीशु मसीह ही वह एकमात्र है जिसके द्वारा पापों से मुक्ति, नश्वर संसार से स्वतंत्रता मिल सकती है। प्रभु यीशु मसीह के अतिरिक्त और कोई मार्ग अथवा माध्यम या तरीका नहीं है, जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं भी अपने विषय में कहा, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6)। मनुष्यों के अपने किसी भी प्रयास, विधि, कर्म, धर्म, जीवन शैली, आदि के द्वारा उसे उसके पापों से यह मुक्ति या स्वतंत्रता कदापि नहीं मिल सकती है। यह केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम पर लाए गए विश्वास द्वारा ही संभव है; किसी अन्य तरीके से नहीं। जो कोई भी स्वेच्छा और सत्य-निष्ठा से इस प्रकार प्रभु यीशु का जन हो जाएगा, मत्ती 1:21 के अनुसार, प्रभु यीशु उसे पापों से छुटकारा और सुरक्षा प्रदान करेगा, और वह परमेश्वर की संतान हो जाएगा। 

कल और आज के लेखों का सम्मिलित निष्कर्ष है कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने का अर्थ है यह ग्रहण करना और अपने जीवन में कार्यान्वित करना कि केवल और केवल प्रभु यीशु मसीह ही मुझे मेरे पापों से छुड़ा सकता है, सुरक्षित कर सकता है; और जब मैं इस बात को ग्रहण करके अपने आप को उसे समर्पित कर दूँगा, उसका जन बना जाऊँगा, तब प्रभु यीशु मुझे मेरे पापों से छुड़ा कर उनके दुष्प्रभावों से सुरक्षित भी कर देगा, और परमेश्वर की संतान बनाकर उसका मेल-मिलाप परमेश्वर के साथ करवा देता है।

कल हम कुछ ऐसी बातों के बारे में देखेंगे, जिन पर सामान्यतः लोग भरोसा रखते हैं कि उनके द्वारा वे प्रभु के जन बन जाएंगे और पापों से छुटकारा एवं सुरक्षा पा जाएंगे, किन्तु यह केवल उनका भ्रम है, बाइबल की सच्चाई नहीं। यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने जन्म अथवा संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर सच्चाई को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • एस्तेर 6-8
  • प्रेरितों 6

********************************************************************

English Translation 

 Understanding the Meaning of “Believe in His Name”

    In the last article, we had started to see the meaning of believing in the Lord Jesus Christ. To understand this, we had taken two verses from God’s Word - Matthew 1:21 and John 1:12. We had seen on the basis of Matthew 1:21 that the Lord Jesus was born to deliver people from their sins and make them safe. The Lord Jesus is the one and only one who can deliver men from their sins, and it had never been possible for anyone, ever, to do this on his own or for himself. But we had also seen that this deliverance provided by the Lord Jesus Christ is only available and effective in the lives of those who are “His people.” Whosoever wants to have this deliverance and safety from the Lord, will first have to become “His people” and only then will this provision from the Lord become available to him, and effective in his life. The way to become “His people” is given to us in John 1:12 - to willingly accept the Lord Jesus and believe in His name. There is no other way, nor any man-made process by which one can become “His people.” 

But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13). These verses, specially their second-half also make it very clear that those who accept the Lord Jesus as their saviour, are neither granted this privilege because of being born in any particular family nor do they accomplish this by any of their efforts of any kind, but it is by coming to faith in the Lord Jesus that they are born “of God.” The way by which they have come to faith in the Lord Jesus is stated in the first half, “those who believe in His name.” A small word “in” (in most English translations ‘in’ is used, some translations use ‘on’ instead of ‘in’ but the meaning and implication remains the same, whichever is used), that has been made prominent, holds the key to understanding this statement. This phrase or statement from these verses is telling us that “those who believe in His name”, only they are the ones who have actually accepted the Lord or come to faith in Him, and become the children of God. 

To understand this, we will also look at two other words, “His” and “Jesus.” When we look at the preceding verses in John 1, it becomes clear to us that the subject of this verse is the creator God, the “Word” that came to earth in human form.  This incarnate God, for His human form, was given the name “Jesus.” The word ‘Jesus’ is the translated form of the Greek word ‘Iesous’; and ‘Iesous’ has come from the original Hebrew Old Testament name ‘Jehoshua.’ The noun ‘Jehoshua’ is a compound word, and is made up of two words “Jehovah” and “shua.” The word “Jehovah” is the Hebrew language expression or name of God; whereas the Hebrew word “shua” means ‘the one who liberates’ or ‘the one who sets free.’ Therefore, the meaning of the Hebrew word ‘Jehoshua’, its Greek translation ‘Iesous’, and its English translation ‘Jesus’, is “Jehovah liberates/sets free” or “Jehovah delivers and makes safe.” Through this, i.e., the meaning of the John 1:12 phrase “those who believe in His name”, is now apparent, it means “those who believe and accept that it is only Jehovah who liberates/sets free.”

Therefore, to believe in the Lord Jesus, to accept Him and thereby become a child of God means to believe in and accept the fact that the Lord Jesus is the one and only one who can liberate or set free from sin and the perishing world, and then to put this into practice in one’s life. God’s Word the Bible, testifies to this, that other than the Lord Jesus there is no other way to be set free from sin, at other places too. The Lord Jesus said this about Himself “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6). No man can be liberated or set free from sin by any of his works, good deeds, religion, lifestyle, etc. This is only possible by believing in the name, i.e., in the meaning of the name of Jesus. Whosoever, willingly and sincerely, will become “His People” in this manner, as per Matthew 1:21, the Lord Jesus will deliver him from his sins and make him safe, he will become a child of God.

The collective conclusion of yesterday’s and today’s articles is that Biblically speaking, to believe in the Lord Jesus Christ means, to accept and apply in one’s life the fact that only and only the Lord Jesus can set me free from my sins and make me safe; and when a person accepts this and submits his life to the Lord Jesus to live in obedience to Him, he becomes “His people,” and the Lord Jesus cleanses him from his sins and secures him from their harmful effects, reconciles him with God as a child of God.

In the next article we will look at some things on which many people trust in, to become the Lord’s people and to be made free from sin and its effects; but these are only their assumptions, a delusion; and not the actual Biblical truth. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Through the Bible in a Year: 

  • Esther 6-8 

  • Acts 6