ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 69 - Prone to Satanic Tricks & Deceptions / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 69 - शैतान की भ्रम की युक्तियों से बहकाए गए

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 69 

Click Here for the English Translation

शैतान की भ्रम की युक्तियों से बहकाए गए

पिछले लेखों में हमने देखा है कि जब मसीही विश्वासी परमेश्वर पर भरोसा रखने के स्थान पर अपने ही परिश्रम और प्रयासों पर भरोसा रखते हैं, और फिर परमेश्वर के मार्गदर्शन के अनुसार नहीं वरन अपनी ही, अथवा अन्य मनुष्यों की बुद्धि और समझ के अनुसार कार्य करने लगते हैं, तो फिर वे प्रेरितों 2:42 में दिए गए मसीही जीवन के चार स्तंभों में लौलीन रहने के स्थान पर अपने इस परिश्रम और प्रयास के द्वारा सांसारिक ओहदे, स्तर, और वस्तुओं की प्राप्ति में लौलीन रहने लग जाते हैं। परिणामस्वरूप उनका मसीही जीवन कमज़ोर पड़ने लगता है, और वह मसीही जीवन में परिपक्वता की ओर अग्रसर नहीं रहने पाते हैं, अपरिपक्व हो जाते हैं। अपरिपक्व मसीही विश्वासियों से बनी कलीसिया भी अपरिपक्व ही होती है। मसीही विश्वासियों और प्रभु की कलीसिया में इस अपरिपक्वता के लक्षण हम देख चुके हैं। और हमने इफिसियों 4:14 से इस अपरिपक्वता से आने वाले पहले दुष्प्रभाव को पिछले लेख में देखा है, कि अपरिपक्व विश्वासी मनुष्यों की ठग विद्या और चतुराई में या तो बारंबार फँसते रहते हैं, अथवा फंसे ही रह जाते हैं। साथ ही हमने यह भी देखा था कि इससे बचने का उपाय भी वचन में बढ़ना, स्थापित और दृढ़ होना, तथा वचन के द्वारा जाँच-परख करने के बाद ही किसी शिक्षा अथवा बात को स्वीकार करना है, चाहे प्रचार करने और सिखाने वाला कोई भी क्यों न हो।

आज हम इफिसियों 4:14 में दिए गए दूसरे दुष्प्रभाव को देखेंगे - मनुष्यों की भ्रम की युक्तियों से प्रभावित रहना। भ्रम शब्द का अर्थ होता है वह जो सही या सत्य प्रतीत तो हो, किन्तु वास्तविकता में सही या सत्य न हो। इसी प्रकार से युक्ति का अर्थ है किसी बात को करने या करवाने के लिए प्रयोग की गई चतुराई या बुद्धिमत्ता की कोई बात। अर्थात, भ्रम की युक्तियों से प्रभावित रहने का, हमारी इस चर्चा के संदर्भ में, तात्पर्य हुआ किसी मिथ्या बात को सही या ठीक बना और बता कर, चतुराई से गढ़ी गई बातों के द्वारा, भोले और अपरिपक्व मसीही विश्वासी को परमेश्वर के सही मार्ग से भटका कर शैतान के भ्रष्ट और गलत मार्ग पर डाल देना। शैतान यह कार्य इतनी चतुराई और बारीकी से करता है कि बहुधा उस प्रभु की संतान को पता भी नहीं चलने पाता है कि वह किसी गलत मार्ग पर चल निकला है। जब तक भटक जाने का एहसास होता है कि वह गलत मार्ग पर चल रहा है, तब तक उसकी बहुत हानि हो चुकी होती है।

इसका एक उत्तम उदाहरण है अय्यूब की पुस्तक में अय्यूब और उसके मित्रों के मध्य हुआ तर्क-वितर्क, और अंततः परमेश्वर द्वारा अय्यूब को सही तथा उसके मित्रों को गलत बताना। संक्षेप में, अय्यूब के साथ हुई भयानक त्रासदी और हानि के समाचार को सुनकर उसके मित्र उससे मिलने और उसे सांत्वना देने आए (अय्यूब 2:11-13)। उन्होंने बारंबार, अपने तर्कों और विचारों के द्वारा अय्यूब को यह जताने का प्रयास किया कि उसने कुछ ऐसा पाप किया होगा जिसके कारण परमेश्वर उससे क्रुद्ध हुआ और उस पर यह ताड़ना भेजी (अय्यूब 4:7-9)। अपनी बातों से वे परमेश्वर को सही, न्यायी, और खरा, तथा अय्यूब को बुरा और परमेश्वर की ताड़ना के लिए दोषी प्रमाणित करना चाह रहे थे। अय्यूब उनके हर तर्क का उत्तर देता रहा और उनसे यही कहता रहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके कारण परमेश्वर को उसे यह भयानक ताड़ना देनी पड़े। अन्ततः, वे मित्र चुप हो जाते हैं, और अय्यूब परमेश्वर के सामने अपने निर्दोष होने की दुहाई देता है, परमेश्वर से न्याय माँगता है। जब परमेश्वर अय्यूब से बात करता है तो अय्यूब को अपनी वास्तविक पापमय स्थिति का एहसास होता है, और वह पश्चाताप करता है, परमेश्वर से क्षमा माँगता है (अय्यूब 40:2-5;42:1-6)। परमेश्वर उसे क्षमा कर देता है, उसे दोगुना लौटा कर दे देता है।

हमारी इस चर्चा की बात के लिए अय्यूब को क्षमा करने के बाद परमेश्वर जो कहता है, वह महत्वपूर्ण और रोचक है; और ऐसा हुआ कि जब यहोवा ये बातें अय्यूब से कह चुका, तब उसने तेमानी एलीपज से कहा, मेरा क्रोध तेरे और तेरे दोनों मित्रों पर भड़का है, क्योंकि जैसी ठीक बात मेरे दास अय्यूब ने मेरे विषय कही है, वैसी तुम लोगों ने नहीं कही। इसलिये अब तुम सात बैल और सात मेढ़े छांट कर मेरे दास अय्यूब के पास जा कर अपने निमित्त होमबलि चढ़ाओ, तब मेरा दास अय्यूब तुम्हारे लिये प्रार्थना करेगा, क्योंकि उसी की मैं ग्रहण करूंगा; और नहीं, तो मैं तुम से तुम्हारी मूढ़ता के योग्य बर्ताव करूंगा, क्योंकि तुम लोगों ने मेरे विषय मेरे दास अय्यूब की सी ठीक बात नहीं कही। यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिल्दद और नामाती सोपर ने जा कर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अय्यूब की प्रार्थना ग्रहण की। जब अय्यूब ने अपने मित्रों के लिये प्रार्थना की, तब यहोवा ने उसका सारा दु:ख दूर किया, और जितना अय्यूब का पहिले था, उसका दुगना यहोवा ने उसे दे दिया (अय्यूब 42:7-10)। अय्यूब की पुस्तक के अधिकांश भाग में ये मित्र परमेश्वर को सही और अय्यूब को दोषी ठहराने का प्रयास करते रहे, परमेश्वर के पक्ष की बात करते रहे, किन्तु इन्हें पता ही नहीं चला, कब और कैसे शैतान ने उन्हें अपनी ओर से बोलने वाला बना दिया।

वे अपनी समझ से परमेश्वर के पक्ष में बोल रहे थे, किन्तु यह उनका भ्रम था; शैतान ने उन्हें अपनी युक्ति के द्वारा परमेश्वर के बारे में ठीक बातें कहने से भटका दिया था। बिना जाने और समझे, बिना अय्यूब की सुने और माने, उन्होंने इतना कुछ परमेश्वर के लिए गलत कहा कि परमेश्वर उनकी घोर ताड़ना करने के लिए तैयार हो गया। परमेश्वर ने अब यह अय्यूब पर छोड़ दिया कि वह अपने मित्रों के लिए बिचवई का कार्य करेगा, उनके लिए क्षमा याचना करेगा, या उन्हें उनके किए का दंड भुगतने देगा। अय्यूब ने अपने मित्रों के लिए परमेश्वर से क्षमा याचना की और उन्हें परमेश्वर की ताड़ना से बचा लिया। साथ ही अय्यूब भी अपनी धार्मिकता और निर्दोष होने के विषय भ्रम में पड़ा रहा और शैतान ने उसे भी अपनी युक्ति से स्व-धार्मिकता के पाप में उलझाए रखा। उसे इस बात का एहसास तब हुआ जब उसका सामना परमेश्वर और उसकी बातों - परमेश्वर के वचन से हुआ। तब वह अपने भ्रम, शैतान की युक्ति को पहचानने पाया, और पश्चाताप तथा क्षमा याचना के द्वारा परमेश्वर से अपने संबंध सही किए, अपनी आशीषों को बहाल किया।

यह घटना न केवल हमें शैतान द्वारा भ्रम और युक्तियों में फँसाने का उदाहरण देती है, वरन साथ ही एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य भी हमारे सामने रखती है - हम परमेश्वर और उसके वचन को हल्के में नहीं ले सकते हैं, अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार वचन के चाहे जैसे अर्थ और अभिप्राय निकालकर सिखा, प्रचार, और प्रयोग नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने वालों के लिए जवाबदेही और भयानक ताड़ना सामने रखी है। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने यहेजकेल नबी के द्वारा परमेश्वर की प्रजा इस्राएल के अगुवों को चिताया कि जो भी अपनी पूर्व-धारणाओं और अपने मन में कुछ बातें बैठाए हुए परमेश्वर के नाम का औपचारिकता के लिए प्रयोग करना चाहेगा, किन्तु सच्चे मन से परमेश्वर के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी नहीं होगा, उसे परमेश्वर से दण्ड का सामना करना पड़ेगा, और कोई भी उन्हें परमेश्वर के हाथों से बचाने न पाएगा (यहेजकेल 14:1-14)। इसीलिए प्रेरित पौलुस में होकर पवित्र आत्मा ने मसीही विश्वासियों के लिए लिखवाया है, “कि शैतान का हम पर दांव न चले, क्योंकि हम उस की युक्तियों से अनजान नहीं” (2 कुरिन्थियों 2:11); अर्थात, हम शैतान की युक्तियों से तब ही बच कर रह सकते हैं जब हम उसकी कार्यविधि और विभिन्न युक्तियों और भ्रम की बातों से अवगत होंगे। और यह तब ही होने पाएगा, जब हम परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित तथा उसके आज्ञाकारी होंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप सचेत होकर, अपने मसीही विश्वास और मसीही गवाही के जीवन को बारीकी से जाँच कर देख लें कि कहीं आप भी अय्यूब के मित्रों के समान, अनजाने में ही शैतान के भ्रम और युक्ति का शिकार तो नहीं हो गए हैं? कहीं आप अपने आप को सही और ठीक मानते, समझते रहें; किन्तु परमेश्वर के वचन के स्थान पर अपनी या अन्य किसी मनुष्य, मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन, अथवा संस्था की मानवीय बुद्धि के अनुसार बातों को ही मानते रह जाएं, और अंत में अपने आप को भयानक तथा अपरिवर्तनीय हानि में पड़े हुए पाएं। अभी समय रहते प्रभु यीशु मसीह के सहारे, अपनी गलती और दशा को सुधार लें; हानि से निकलकर प्रभु द्वारा आशीष में आ जाएं।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 69

English Translation

Prone to Satanic Tricks & Deceptions

In the previous articles we have seen that when Christian Believers, instead of trusting God to provide for their needs, trust upon themselves, their wisdom, and their efforts and therefore, start living and working not according to God’s guidance but according to their own or other people's evaluation and understanding, then instead of steadfastly continuing in the four pillars of Christian Life given in Acts 2:42, they gradually turn to steadfastly being involved in and continuing in their labors and efforts to acquire worldly status, positions, and things. Consequently, their spiritual life starts becoming weak, they are no longer able to progress in their Christian life, and stop growing towards maturity, remaining spiritually immature. The Church made up of immature Christian Believers is also an immature Church. We have already seen the qualities and characteristics of this immaturity. In the previous article, from Ephesians 4:14, we also saw consequences of immaturity, one of which was that immature Believers either very easily and repeatedly keep falling for the various wrong doctrines and false teachings of men related to Christian doctrines and teachings, or remain entangled in them. We had also seen that the way to escape, or be delivered from this is by growing in God’s Word, becoming and remaining firmly established in the right teachings of God’s Word, and accepting everything taught only after counter-checking and verifying it from God’s Word, not otherwise, whoever may have preached or taught it.

Today, from Ephesians 4:14, we will consider another harmful effect of being spiritually immature - unable to stand up to the trickeries and deceptions. A deception is when something that seems to be right but actually is false; and it is cleverly, in a misleading manner, presented as the truth. Similarly, a trick is when in a clever manner, something is made to appear to be different from what it actually is. Therefore, in our present context, "being carried about with every wind of doctrine, by the trickery of men" implies to present something false as the truth, or claim that it is true, i.e., thing trickeries and deceptions related to God’s Word are played upon the gullible Christian Believers by drawing them into wrong doctrines and false teachings. These false teachings are presented to them as facts and truth, thereby beguiling them into the corrupt and destructive ways of Satan. Satan does this so subtly and cleverly, that quite often even a child of God is unable to realize this is happening to him, and by the time he realizes it, a lot of damage has already happened.

A good example of this is the debate amongst Job and his friends who had come to comfort him, and it was eventually God who said that Job was right while the friends were wrong in their arguments. Very briefly, after coming to know of the severe tragedies that their friend Job had suffered, his friends came to meet and comfort him (Job 2:11-13). But in their discussions with him, they repeatedly continued to emphasize upon Job that he must have done something wrong, committed some sin, because of which God became angry with him and sent this punishment on him (Job 4:7-9). In their arguments, the friends kept on trying to justify God, show Him as a just and true judge, and tried to show Job as having done something very wrong, because of which God’s retribution has come upon him. Whereas Job continued to defend himself and kept telling them that he was blameless, had done nothing of the kind to deserve such chastisement from God. Eventually, the friends, unable to convince Job and make him confess any guilt, become quiet; and Job appeals to God, cries out to Him for justice. When God starts talking to Job, he comes to realize his actual condition before God, realizes he is a sinner, repents of his sins, and asks for God’s forgiveness (Job 40:2-5; 42:1-6). Not only does God forgive him, but also gives him twice as much as he had lost.

For our discussion here, what God says, after forgiving Job, that is interesting and very important, “And so it was, after the Lord had spoken these words to Job, that the Lord said to Eliphaz the Temanite, My wrath is aroused against you and your two friends, for you have not spoken of Me what is right, as My servant Job has. Now therefore, take for yourselves seven bulls and seven rams, go to My servant Job, and offer up for yourselves a burnt offering; and My servant Job shall pray for you. For I will accept him, lest I deal with you according to your folly; because you have not spoken of Me what is right, as My servant Job has." So Eliphaz the Temanite and Bildad the Shuhite and Zophar the Naamathite went and did as the Lord commanded them; for the Lord had accepted Job. And the Lord restored Job's losses when he prayed for his friends. Indeed the Lord gave Job twice as much as he had before (Job 42:7-10). In most of the book of Job, these friends of Job had been calling God right and Job guilty, were talking in favor of God, but they never realized how and when Satan had turned them into speaking wrongly about God, while apparently speaking in favor of God!

They were deceived into thinking that they were speaking favorably towards God; but this was an illusion, Satan, through his trickery had somehow turned them away from speaking the right things about God. Without knowing and understanding, without listening to and paying attention to what Job was saying, they went ahead and said so much that was contrary to God, that God was ready to severely chastise them for it. God left it to Job to mediate on behalf of his friends and ask for their being forgiven; or to let God punish them. Job did intercede on behalf of his friends, asked God to forgive them, and saved them from God’s chastisement. We also see that Job too had fallen for the satanic deception of considering himself to be blameless and righteous, and Satan kept him entangled in this deception of being righteous by his own works. Job realized his actual condition only once God started talking to him, i.e., once he was confronted by God’s Word. It was only then that he was able to realize and discern the satanic deception and trickery; he then repented, asked God’s forgiveness, and set right his relationship with God, and his blessings were restored.

This incident not only provides us with an example of satanic deceptions and trickeries, but also places a very important fact before us - we cannot ever take God and His Word lightly, cannot use them according to our own wisdom and understanding. Those who, according to their own thinking and understanding build up, then preach and teach their own concepts about God and His ways, will have to face a very serious evaluation, and its chastisement from God. God, through His prophet Ezekiel, cautioned the elders of His people, who having preconceived notions and having taken their own decisions, perfunctorily had come to “enquire from God” as a mere external show. But God told them through Ezekiel that whoever having predetermined thoughts and ideas, and already having taken his decisions, wants to use God and His Word perfunctorily; is not sincere, obedient, and committed towards God, will have to face God’s punishment and no one will be able to deliver him from God’s hands (Ezekiel 14:1-14). That is why, through the Apostle Paul, God the Holy Spirit has had it written, “lest Satan should take advantage of us; for we are not ignorant of his devices” (2 Corinthians 2:11). In other words, we can remain safe and secure from the deceptions and trickeries of Satan when we educate ourselves about his ways, his methods, and the various tricks and deceptions he uses. And, this can only happen when we are firmly established in the truths and factual teachings of God’s Word.

If you are a Christian Believer, then it is very important for you to carefully evaluate and examine your life of Christian Faith and Christian living in light of God’s word; lest somehow, like the friends of Job, you too might have fallen prey to Satan’s deception and tricks. It may be that you keep considering yourself to be righteous and correct by your own understanding; but actually, instead of obeying God and His Word, you are obeying the teachings of some man-made group, sect, or denomination. Later, by the time you come to realize the truth it is too late to turn back and rectify the situation, and you end up in an irretrievably disastrous condition. Right now, while you have the time and opportunity, through the help of the Lord Jesus, rectify your mistake and your condition, and come out from harm into blessings.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 68 - Prone to Errors (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 68 - गलतियाँ करना (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 68 

Click Here for the English Translation

मनुष्यों की गलत शिक्षाओं और गलत सिद्धांतों से प्रभावित (2)

पिछले लेख में हमने देखा है कि सभी नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, परमेश्वर के वचन का नियमित और निरन्तर पोषण लेते रहने तथा परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के द्वारा अपने आत्मिक जीवनों में बढ़ते रहना है। परमेश्वर के वचन ने निरन्तर और नियमित पोषण पाते रहने तथा बढ़ते रहने के द्वारा ही वे शैतान की कुटिल चालों और युक्तियों से सुरक्षित रहें पाएंगे। परन्तु दुर्भाग्यवश, अधिकाँश मसीही, नया-जन्म पा लेने के बाद, अपने मसीही जीवनों में और आगे बढ़ते नहीं हैं; और वे शैतान की युक्तियों में फँसते और गिरते रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे परमेश्वर के वचन से नियमित और निरन्तर पोषण प्राप्त नहीं करते रहते हैं; वरन् उसके स्थान पर वे परमेश्वर तथा उसके वचन के साथ अपने समय बिताने की अनदेखी करते हुए, अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए परमेश्वर पर नहीं परन्तु अपने ही परिश्रम और प्रयासों पर भरोसा करते हैं। आज हम इसी विषय पर थोड़ा और विचार करेंगे। 

वचन में ऐसे लोगों को जो विश्वासियों के जीवनों तथा कलीसियाओं में समस्याएं उत्पन्न करते हैं, ताड़ लेने और उन से दूर रहने के लिए कहा गया है, अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो। क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं (रोमियों 16:17-18)। प्रेरित यूहन्ना ने भी अपने पाठकों को सचेत किया कि हे प्रियो, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं (1 यूहन्ना 4:1), और इससे आगे के पदों में वह बताता है कि सही और गलत आत्माओं को कैसे पहचाना जा सकता है। यह पहचान करना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि ये लोग अपनी ठग विद्या और चतुराई की बातों से प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ कर प्रस्तुत करते हैं, उसमें मिलावट करके उसे भ्रष्ट और अप्रभावी कर देते हैं, इसलिए पौलुस प्रेरित में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ऐसा करने वालों को “श्रापित” कहता है, मुझे आश्चर्य होता है, कि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह से बुलाया उस से तुम इतनी जल्दी फिर कर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे। परन्तु वह दूसरा सुसमाचार है ही नहीं: पर बात यह है, कि कितने ऐसे हैं, जो तुम्हें घबरा देते, और मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ना चाहते हैं। परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो (गलातियों 1:6-8)। वचन के इन हवालों से ध्यान कीजिए कि इन मनुष्यों की ठग विद्या और चतुराई, परमेश्वर के वचन की खराई और सच्चाई को बिगाड़ने, उसमें मानवीय बुद्धि और ज्ञान की बातों की मिलावट करने, के द्वारा कारगर होती है (1 कुरिन्थियों 1:17)। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर के वचन में स्थापित, तथा स्थिर और दृढ़ बना रहे, तो फिर न केवल वह परिपक्वता में बढ़ता जाएगा, वरन उसे बहकाना और फंसना सहज नहीं होगा।

इसीलिए अपरिपक्वता के इस दुष्प्रभाव से बचने तथा बाहर निकालने का उपाय भी वचन को सीखने और समझने हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए (2 तीमुथियुस 3:16-17); तथा सांसारिक बुद्धि और तत्व-ज्ञान के अनुसार नहीं अपितु वचन के अनुसार ही जीवन जीना है, यह मैं इसलिये कहता हूं, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभाने वाली बातों से धोखा न दे। सो जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु कर के ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो। और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ; और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्‍त धन्यवाद करते रहो। चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्‍व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न करे ले, जो मनुष्यों के परम्पराई मत और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार हैं, पर मसीह के अनुसार नहीं (कुलुस्सियों 2:4, 6-8)।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 68

English Translation

Prone to Wrong Doctrines and False Teachings of Men (2)

In the previous article we have seen that all Born-Again Christian Believers are to grow in their spiritual lives by regularly and continually feeding on God's Word, and fulfilling the responsibilities God gives them to do. It is only by this continual feeding on God's Word and growth that they will be able to remain safe from the wiles and devious plots of the devil. But unfortunately, most Christians, after being Born-Again, fail to grow in their Christian lives, and keep falling for the devil's ploys. This happens because they fail to regularly feed themselves on God's Word and to trust Him to fulfill their needs; instead they neglect their time with God and His Word, for adopting worldly ways to meet their needs. Today we will consider this topic further.

God’s Word teaches us to identify such people who create problems in the lives of the Believers and the churches, and stay away from them, Now I urge you, brethren, note those who cause divisions and offenses, contrary to the doctrine which you learned, and avoid them. For those who are such do not serve our Lord Jesus Christ, but their own belly, and by smooth words and flattering speech deceive the hearts of the simple (Romans 16:17-18). The Apostle John too cautioned his readers Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits, whether they are of God; because many false prophets have gone out into the world (1 John 4:1), in the verses after this, he tells how to discern between the right and the wrong spirits. It is necessary to be able to do this because these deceivers by their trickery, cunningness, and craftiness present the gospel of the Lord Jesus in a corrupted form by mixing up wrong and worldly things in it, and thereby render it ineffective. That is why, the Holy Spirit has called all such people who corrupt and alter the gospel as “cursed” I marvel that you are turning away so soon from Him who called you in the grace of Christ, to a different gospel, which is not another; but there are some who trouble you and want to pervert the gospel of Christ. But even if we, or an angel from heaven, preach any other gospel to you than what we have preached to you, let him be accursed (Galatians 1:6-8). Take note from these Biblical references that this trickery, cunningness, and craftiness of men, succeeds in corrupting God’s Word and taking away its being truthful, because of bringing in and mixing human wisdom and thinking into God’s Word (1 Corinthians 1:17). If the Christian Believer stays firmly established and rooted in God’s Word, then not only will he grow in spiritual maturity, but it will also become difficult to beguile him and mislead him into wrong things.

Therefore, the way to be safe from this ill effect of immaturity, and come out of it is also by continually increasing in learning and understanding the Word of God All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work (2 Timothy 3:16-17); and to live the life of Christian Faith, not according to worldly wisdom and philosophy, but according to the Word of God, Now this I say lest anyone should deceive you with persuasive words. As you have therefore received Christ Jesus the Lord, so walk in Him, rooted and built up in Him and established in the faith, as you have been taught, abounding in it with thanksgiving. Beware lest anyone cheat you through philosophy and empty deceit, according to the tradition of men, according to the basic principles of the world, and not according to Christ (Colossians 2:4, 6-8).

If you are a Christian Believer, then it is necessary for you to become spiritually mature by learning the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you get from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 67 - Prone to Errors (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 67 - गलतियाँ करना (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 67 

Click Here for the English Translation

मनुष्यों की गलत शिक्षाओं और गलत सिद्धांतों से प्रभावित (1)

प्रत्येक मसीही विश्वासी, केवल नया जन्म लेने - शारीरिक से आत्मिक जीवन में जन्म लेने के द्वारा ही प्रभु यीशु का विश्वासी जन, उसका शिष्य बन सकता है। मसीही विश्वास में आने से पूर्व वह चाहे किसी भी पृष्ठभूमि, परिवार, धर्म, मान्यता, आदि में से मसीह में आया हो, चाहे वह और उसका परिवार ईसाई धर्म का ही पालन क्यों न करते रहे हों, सभी के लिए, ईसाई धर्म के मानने वालों के लिए भी, नया जन्म लेना वैकल्पिक नहीं, अनिवार्य है। बिना यह नया जन्म प्राप्त किए, कोई भी न तो परमेश्वर के राज्य को देख सकता है, और न उस में प्रवेश कर सकता है; क्योंकि शरीर से जन्मा मनुष्य नश्वर शरीर ही है, और आत्मा से जन्मा मनुष्य ही आत्मा के समान अविनाशी बन सकता है (यूहन्ना 3:1-7)। यह नया जन्म पाना, व्यक्ति के द्वारा किसी भी धर्म के धार्मिक रीति-रिवाज़ों, अनुष्ठानों, परंपराओं, विधि-विधानों, और प्रथाओं की पूर्ति के द्वारा नहीं होता है। नया जन्म पाने के लिए हर व्यक्ति को स्वेच्छा से अपने स्वयं के पापों के लिए पश्चाताप करना, और प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाकर, उससे अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, अपना जीवन उसे समर्पित करना होता है, और प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता में बने रहने का निर्णय लेना होता है (प्रेरितों 17:30-31; यूहन्ना 1:12-13; रोमियों 10:9-10)।

यह नया जन्म पाते ही वह व्यक्ति आत्मिक शिशु-अवस्था में आत्मिक जन्म ले लेता है, जिसमें उसके पोषण और बढ़ोतरी के लिए उसे अपने पुराने स्वभाव और बातों को छोड़कर, निर्मल आत्मिक दूध, अर्थात परमेश्वर के वचन को आत्मिक आहार के समान निरंतर लेते, यानि कि पढ़ते और पालन करते रहना (1 पतरस 2:1-2), तथा मसीही जीवन के स्तंभ - प्रेरितों 2:42 की चारों बातों में लौलीन रहना होता है। इस आत्मिक भरण-पोषण के द्वारा व्यक्ति आत्मिक शिशु अवस्था से निकल कर आत्मिक बालक-अवस्था में आ जाता है, जहाँ से आगे बढ़ने के लिए उसे परमेश्वर के साथ अपने संबंधों और प्रभु परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास को व्यावहारिक जीवन में जी कर दिखाने के विषय स्वेच्छा से कुछ निर्णय लेने होते हैं। यह व्यक्ति के आत्मिक जीवन में आगे बढ़ पाने, या फिर उसी स्तर पर रुके रह जाने के निर्णय के लिए परीक्षा की घड़ी होती है, और अधिकांश मसीही विश्वासी यहाँ आकर फेल हो जाते हैं, अटक जाते हैं, क्योंकि वे मसीह यीशु और परमेश्वर में विश्वास के अपने सभी दावों के बावजूद, मत्ती 6:25-34 में प्रभु यीशु द्वारा दिए गए परमेश्वर की देखभाल और पूर्ति के वायदों पर पूरा भरोसा नहीं रखने पाते हैं। वे भी संसार के अन्य लोगों के समान अपने ही परिश्रम और प्रयासों पर अधिक भरोसा रखते हैं, और इस परिश्रम तथा प्रयासों के जीवन को जीते हुए, धीरे-धीरे समय के अभाव के कारण मसीही संगति, वचन के अध्ययन, प्रार्थना में समय बिताने, और प्रभु भोज, अर्थात मसीही जीवन के चार स्तंभों में लौलीन होकर भाग लेते रहने में पिछड़ जाते हैं, आत्मिक जीवन में कमजोर हो जाते हैं। समझ और विश्वास में इस प्रकार बालक बने रहना परमेश्वर के वचन के विरुद्ध है, हे भाइयो, तुम समझ में बालक न बनो: तौभी बुराई में तो बालक रहो, परन्तु समझ में सयाने बनो (1 कुरिन्थियों 14:20)। उनकी इस अपरिपक्वता तथा मसीही बालक-अवस्था में अटके रह जाने के कारणों को और उनके जीवनों में दिखने वाले इस अपरिपक्वता के लक्षण हम पिछले लेखों में इफिसियों 4:14 से देख चुके हैं।

मसीही विश्वास और जीवन में अपरिपक्वता के कारण बालक-अवस्था में अटके रह जाने के अतिरिक्त, इफिसियों 4:14 अपरिपक्वता के अन्य दुष्प्रभाव भी बताता है। अपरिपक्व मसीही विश्वासियों में देखे जाने वाले ये दुष्प्रभाव हैं कि ये लोग, मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई में बारंबार फँसते या फिर फंसे हुए ही रहते हैं; लोगों की भ्रम की युक्तियों का शिकार होते रहते हैं, उनसे धोखा खाते रहते हैं; और मनुष्यों के भ्रामक उपदेश से बड़ी सरलता से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हैं, अर्थात वचन और विश्वास की बातों में स्थिर और दृढ़ बने रहने की बजाए, इन्हें सरलता से कभी एक बात मानने और कभी कोई अन्य बात मानने के लिए इधर से उधर बहकाया भटकाया जा सकता है।

ध्यान कीजिए, अदन की वाटिका में आदम और हव्वा से पहला पाप करवाने के लिए सर्प रूपी शैतान ने इसी ठग-विद्या और चतुराई का प्रयोग किया था। उसने हव्वा के मन में उनके प्रति परमेश्वर के प्रेम, और उनके लिए परमेश्वर की योजनाओं के भले होने के विषय संदेह उत्पन्न किया, हव्वा को परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के लिए उकसाया, और हव्वा ने शैतान की ठग-विद्या और चतुराई में फंस कर परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता कर दी, पाप में गिर और फंस गई। इसीलिए पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस द्वारा लिखवाया है परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्‍वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्‍ट न किए जाएं जैसा कि झूठे  प्रेरित करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। प्रभु यीशु ने भी अंत के दिनों के चिह्नों में से एक यही बताया था कि बहुत से भरमाने वाले आएंगे (मत्ती 24:5, 11)। पौलुस ने अपनी सेवकाई के विषय में, उसके द्वारा प्रचार किए जाने वाले वचन में उसके खराई से बने रहने का स्मरण दिलाया (2 कुरिन्थियों 2:17; 4:2; 1 थिस्सलुनीकियों 2:3-5)। साथ ही पौलुस ने यह भी चिताया कि ये भरमाने और भटकाने वाले लोग मण्डलियों के अंदर से, वर्तमान सदस्यों में से भी निकलकर आ सकते हैं, और आएंगे (प्रेरितों 20:30)।

अगले लेख में हम इसी विषय को ज़ारी रखेंगे, और इसके बारे में परमेश्वर के वचन से कुछ और बातें देखेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 67

English Translation

Prone to Wrong Doctrines and False Teachings of Men (1)

A person can become a Christian Believer, the Disciple of Christ, His faithful follower only by being Born-Again - from the physical into the spiritual life. He may have come into the Christian Faith from any background, family, religion, belief, etc.; and even though he and his family may have been practicing the Christian religion, nevertheless, being Born-Again is not optional, but is mandatory for everyone, it is not optional even for those coming from the Christian religion. Without being Born-Again no one can enter or even see the Kingdom of God; since he who is born of the flesh is flesh, and only the one born of the Spirit can be spiritual like the Spirit (John 3:1-7). This, a person’s being Born-Again, does not happen by following any religion, or by fulfilling any rites, rituals, ceremonies, traditions, feasts & festivals, etc. of any religion. To be Born-Again every person has to willingly repent of his sins, confess them, come to faith in the Lord Jesus and accept the Lord Jesus as his personal Savior, surrender one’s life to Him, and commit to living a life of obedience to the Lord and His Word (Acts 17:30-31; John 1:12-13; Romans 10:9-10).

On being Born-Again, he is born as a spiritual infant, and from then on, to grow in his spiritual life he has to leave the things of his former nature and behavior, and constantly feed himself on the pure milk of the Word of God, i.e., he has to keep reading and obeying it for all things (1 Peter 2:1-2), and he has to steadfastly continue in the four pillars of Christian life given in Acts 2:42. Through this feeding and nourishment, the person grows up from being an infant to becoming a child. For his further spiritual growth, the person has to now take some decisions about his relationship with God and has to practically demonstrate his Christian Faith by living it out in his day-to-day life. This is a challenging period, a time of taking a decision to remain stagnant and stunted in his spiritual growth or grow further in their spiritual life. Most Christian Believers get stuck at this point and fail to live up to this challenge; because, despite all their claims to the contrary, they are unable to completely trust the Lord God to fulfill Matthew 6:25-34 for them. Instead, they trust in their own efforts, ways, methods, and labor to meet their physical needs and to achieve and acquire temporal benefits, as the people of the world do. Because of trusting in themselves instead of God, they soon face demands on their time, and more often than not the attractions of the temporal win over the spiritual, and they start falling away from steadfastly continuing in the four pillars of Christian living, i.e., in studying God’s Word, in Christian Fellowship, in spending time in Prayer, and regularly participating in the Lord’s Table, and end up becoming weak in their spiritual lives. Their remaining child like in Christian understanding and faith is contrary to the instructions of God’s Word Brethren, do not be children in understanding; however, in malice be babes, but in understanding be mature (1 Corinthians 14:20). In the previous articles, we have seen the signs of spiritual immaturity in the life of a Christian Believer, from Ephesians 4:14.

Besides telling the signs of spiritual immaturity in Christian life and faith, Ephesians 4:14 also talks about the other harmful effects of this immaturity. These harmful effects are repeatedly falling for the “trickery of men”, and “the cunning craftiness of deceitful plotting”, therefore, they are very easily “tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine.” In other words, instead of being firm and established in the Word of God and instructions on Christian Faith and living, they can very easily be carried away into following one teaching or another.

    Take note, to make Adam and Eve commit the first sin in the Garden of Eden, Satan, in the form of a serpent, used this same trickery and craftiness. Satan first created doubt in the heart and mind of Eve about God’s love and plans for them being perfect and the best, prodded her into being disobedient to God. She fell for Satan’s trickery, cunningness, and craftiness, ended up committing sin, and made Adam do it as well. That is why, through the Holy Spirit, the Apostle Paul wrote, “But I fear, lest somehow, as the serpent deceived Eve by his craftiness, so your minds may be corrupted from the simplicity that is in Christ. For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan himself transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works” (2 Corinthians 11:3, 13-15). The Lord Jesus has also forewarned that one of the signs of the end times will be many false prophets and deceivers will come in His name (Matthew 24:5, 11). Paul reminded his readers to take heed from him, that how in his preaching and teaching he always remained steadfastly rooted to God’s Word (2 Corinthians 2:17; 4:2; 1 Thessalonians 2:3-5). Paul also warned that these deceivers and teachers of wrong doctrines, of false teachings, will arise from amongst the Christian Believers, from within the Christian Churches or Assemblies (Acts 20:30).

In the next article we will continue considering this topic, and see some more things about it from God's Word.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 66 - Immaturity (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 66 - अपरिपक्वता (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 66 

Click Here for the English Translation

बालकों के समान व्यवहार और मानसिकता (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि यदि मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं में, प्रभु के द्वारा नियुक्त सेवकों के द्वारा वचन की सही सेवकाई नहीं की जाती है, तो उनमें आत्मिक कुपोषण आ जाता है। इस आत्मिक कुपोषण के कारण वे आत्मिक रीति से दुर्बल रह जाते हैं और उनकी आत्मिक बढ़ोतरी ठीक और अपेक्षित नहीं होती है। फिर, इस अपरिपक्वता के कारण इफिसियों 4:11 में दी गई चारों हानिकारक बातें उनमें घर कर जाती हैं, और उनकी आत्मिक बढ़ोतरी को और भी अधिक बाधित कर देती हैं। पिछले लेख में हमने इस आत्मिक कुपोषण और अपरिपक्वता के कुछ लक्षण 1 कुरिन्थियों 3:1-4 से देखे थे। आज हम बाइबल में दिए गए एक दूसरे स्थान पर इसी आत्मिक कुपोषण और अपरिपक्वता के कुछ और लक्षणों को देखेंगे। 

2. इस के विषय में हमें बहुत सी बातें कहनी हैं, जिन का समझना भी कठिन है; इसलिये कि तुम ऊंचा सुनने लगे हो। समय के विचार से तो तुम्हें गुरु हो जाना चाहिए था, तौभी क्या यह आवश्यक है, कि कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए ओर ऐसे हो गए हो, कि तुम्हें अन्न के बदले अब तक दूध ही चाहिए। क्योंकि दूध पीने वाले बच्‍चे को तो धर्म के वचन की पहचान नहीं होती, क्योंकि वह बालक है। पर अन्न सयानों के लिये है, जिन के ज्ञानेन्‍द्रिय अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं। (इब्रानियों 5:11-14)।

यहाँ पर दिए गए अपरिपक्वता के लक्षण हैं:

* उनमें वचन की बातों और शिक्षाओं को सुनने और सीखने में रुचि नहीं होती है; वे उन बातों को “ऊँचा सुनते” हैं।

* उनकी आत्मिक दशा, आत्मिक परिपक्वता, बाइबल की शिक्षाओं और बातों की समझ, आदि, उनके मसीही विश्वास में आने की अवधि के अनुपात में नहीं देखी जाती है।

* उन्हें परमेश्वर के वचन की आदि शिक्षाओं, मसीही विश्वास की आधारभूत बातों का ही बोध नहीं रहता है। वे उन बातों को भूल गए हैं, उन्हें उन बातों को फिर से सिखाने की आवश्यकता होती है।

* वे केवल बिलकुल आरंभिक शिक्षाएं ही समझ और ग्रहण करने पाते हैं; ठोस या गूढ़ शिक्षाओं को समझ पाना या उनका पालन करना उनके लिए संभव नहीं होता है।

* उन्हें “धर्म के वचन” की पहचान नहीं होती है; एक प्रकार से यह इफिसियों 4:14 में लिखे “हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों” का दोहराया जाना है। वचन की सही पहचान न होने के कारण, वे जाँचे और समझे बिना ही हर प्रकार की शिक्षाओं को स्वीकार कर लेते हैं।

* वे आत्मिक बातों में भले और बुरे में अंतर पहचानने में अक्षम होते हैं।

आत्मिक बालक-अवस्था के उपरोक्त लक्षण प्रकट करते हैं कि मसीही विश्वासियों में भी अधिकांश लोग अभी इस बालक-अवस्था से ऊपर नहीं बढ़ने पाए हैं। इसका कारण इब्रानियों 5:14 के मध्य भाग में दिया गया है: “...जिन के ज्ञानेन्‍द्रिय अभ्यास करते करते...”; ये लोग अपरिपक्व या बालक इसलिए हैं क्योंकि ये मसीही जीवन और उसमें बढ़ोतरी से संबंधित विभिन्न परिस्थितियों से होकर नहीं निकलते हैं। ये प्रभु के लिए उपयोगी होने, उसके लिए कुछ करने में रुचि नहीं रखते हैं; बस शिथिल और निष्क्रिय होकर प्रभु और उसकी आशीषों को अपने लिए प्रयोग करते रहते हैं। यदि ये उन आरंभिक मसीही विश्वासियों के समान प्रेरितों 2:42 की चारों बातों में लौलीन रहते, तो उन्हीं आरंभिक विश्वासियों के समान प्रभु के लिए उपयोगी भी होते, और मसीही जीवन के विभिन्न अनुभवों में से होकर निकलते हुए आत्मिक परिपक्वता में भी बढ़ते चले जाते हैं, और अनुभव से ही परमेश्वर की भली और भावती इच्छा को भी जानने पाते हैं (रोमियों 12:2)।

इस आत्मिक अपरिपक्वता के कारण ये लोग जिन बातों में शैतान द्वारा फँसा लिए जाते हैं, उन्हें हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो उपरोक्त 1 कुरिन्थियों 3:1-4 और इब्रानियों 5:11-14 के आधार पर अपनी आत्मिक परिपक्वता की स्थिति को पहचान लीजिए, और उसके अनुसार जो भी आवश्यक निर्णय हों, उन्हें लेकर अपने जीवन में कार्यान्वित कर लीजिए। आप जितना प्रभु के वचन और शिक्षाओं में बढ़ेंगे, जितना वचन और प्रभु के आज्ञाकारी रहेंगे, आप उतने अधिक परिपक्व और प्रभु के लिए उपयोगी और अपने लिए आशीषित होते चले जाएंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 66

English Translation

Thinking and Behaving like a Child (2)

In the previous article we had seen that if amongst the Christian Believers and the churches, the ministry of God's Word is not done diligently and faithfully by the Lord appointed ministers, then there is a spiritual malnourishment. Because of this malnourishment they become spiritually weak and fail to grow adequately or properly. Therefore, the four harmful things given in Ephesians 4:11 settle down in them, further obstructing their spiritual growth. In the last article we had seen the signs of this spiritual malnourishment from 1 Corinthians 3:1-4. Today, we will see some more signs of this spiritual malnourishment and growth, from another place in the Bible.

2. of whom we have much to say, and hard to explain, since you have become dull of hearing. For though by this time you ought to be teachers, you need someone to teach you again the first principles of the oracles of God; and you have come to need milk and not solid food. For everyone who partakes only of milk is unskilled in the word of righteousness, for he is a babe. But solid food belongs to those who are of full age, that is, those who by reason of use have their senses exercised to discern both good and evil. (Hebrews 5:11-14).

The signs and indicators of immaturity and being child-like, given here are:

* They have no or very little interest in listening to spiritual things, they have “become dull of hearing.”

* Their spiritual condition, spiritual maturity, understanding and following of the things of the Bible, etc., is not in proportion to their time since they have come to the Christian Faith; they are lagging far behind.

* They do not have the knowledge or understanding of the initial principles of Christian life and Faith. They have forgotten them and have to be taught over and over again.

* They are able to comprehend only the very fundamental Christian teachings; it is difficult or impossible for them to understand or follow the “solid” or deep things.

* They are unable to understand and partake in “the word of righteousness”; this is like getting “tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine” of Ephesians 4:14. Not having a proper understanding of the teachings of God’s Word, they accept all kinds of teachings, without examining and evaluating them.

* They are unable to discern good or evil about spiritual things.

The above characteristics and signs of being children, or spiritually immature indicate that in Christendom and even amongst Christian Believers, most have not yet grown out of this child-like immaturity. The reason for this is given in the mid-part of Hebrews 5:14 “...who by reason of use have their senses exercised...” These people are immature or child-like because they have not gone through the various situations and circumstances related to Christian living and growth. They are not interested in doing anything for the Lord, for being used by Him. All they want is to be inactive, stay-put at a place, and keep begging for the Lord’s blessings and using them up for themselves. If they had been steadfastly involved in the four things of Acts 2:42, as the initial Christian Believers were, then like those Believers they too would have been useful for the Lord, and because of passing through various experiences and situations, as the initial ones had, would have grown in spiritual maturity too, and through their experiences would learn to know the perfect will of God for them (Romans 12:2).

Because of this spiritual immaturity, the way Satan traps them in various ways, we will see in the next article. But if you are a Christian Believer, then examine and evaluate your state of spiritual maturity through aforementioned 1 Corinthians 3:1-4 and Hebrews 5:11-14; take whatever appropriate decisions have to be taken, and implement them in your life. The more you grow in the Word and teachings of the Lord, the more obedient you are to His Word, the more mature and useful for the Lord you will be, and therefore that much more blessed.