ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

भविष्यद्वक्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भविष्यद्वक्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 मई 2026

Blessed and Successful Life - 115 - Learning From the Holy Spirit – 15 / आशीषित एवं सफल जीवन – 115 - पवित्र आत्मा से सीखना – 15

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 115 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 35

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 15

    परमेश्वर पवित्र आत्मा के भण्डारी होने के नाते, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे योग्य रीति से उसका और सेवाओं का लाभ उठाएँ और उसके निर्देशों के अनुसार काम करें। परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी में, उसके उद्धार के समय से ही, उस में निवास करने के लिए अपना पवित्र आत्मा दे दिया है (इफिसियों 1:13-14), ताकि उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो (यूहन्ना 14:26; 16:13), उसके मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने के लिए। उस के शिक्षक के रूप में, पवित्र आत्मा विश्वासी को परमेश्वर का वचन भी सिखाता है। इसलिए, यह प्रत्येक मसीही विश्वासी का दायित्व है कि उस से बाइबल को तथा बाइबल में से पवित्र आत्मा के बारे में भी सीखे, जिस से उसका भण्डारी होने का ठीक से निर्वाह कर सके। इसका यह तात्पर्य नहीं है कि परमेश्वर के प्रतिबद्ध तथा ज्ञानी मानवीय सेवकों से नहीं सीखना है। ध्यान कीजिए कि आरम्भिक कलीसिया के समय से ही परमेश्वर के मानवीय सेवक ही वचन का प्रचार और प्रसार करते चले ये हैं, आज भी कर रहे हैं; और यह परमेश्वर द्वारा दिया गया तरीका भी है (2 तीमुथियुस 2:2)। किन्तु क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, प्रत्येक मनुष्य गलती कर सकता है, और करता रहता है, इसलिये हमारी प्राथमिक निर्भरता असिद्ध मनुष्यों और उनके ज्ञान पर नहीं (1 कुरिन्थियों 2:5), वरन् सिद्ध परमेश्वर पवित्र आत्मा पर होनी चाहिये। और इसीलिए मनुष्यों की सिखाई हुई प्रत्येक बात की पहले वचन से पुष्टि कर लेने के बाद ही उसे स्वीकार करना चाहिये (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। हम 1 पतरस 2:1-2 से सीख रहे हैं कि विश्वासी को परमेश्वर का वचन कैसे सीखना है, और हमने देखा है कि सबसे पहले उसे साँसारिक और शारीरिक व्यवहार छोड़कर वचन सीखने की एक सच्ची लालसा रखनी है; और दूसरे, उसकी लालसा वचन के “निर्मल दूध” के लिए होनी चाहिए, न कि जो कुछ भी मिलावटी वस्तु परमेश्वर के सत्य के नाम परोस दी जाए उसे यूँ ही ग्रहण कर ले।

    हमने यह भी देखा था कि शैतान परमेश्वर के वचन में मिलावट करवाता है ताकि उसके सन्देश को अप्रभावी बना सके। वह यह काम या तो अपने दूतों से करवाता है जो जानबूझकर यह करते हैं, अथवा परमेश्वर के सच्चे समर्पित विश्वासियों के द्वारा अनजाने में ही झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्तों को चुपके से घुसा देता है। शैतान का यह दूसरा तरीका विभिन्न कारणों से संभव होने पाता है, और बहुधा इसके पीछे विश्वासियों के जीवन में किसी प्रकार का कोई पाप छुपा होना होता है, जिस से शैतान को उन्हें अपने बहकावों और युक्तियों में डाल देने का रास्ता मिल जाता है। ऐसा हो जाने के बाद, शैतान उन से परमेश्वर के वचन और शिक्षाओं में उनकी अपनी बुद्धि और समझ की बातें डलवा कर वचन में मिलावट कर देता है और उन विश्वासियों को आभास भी नहीं होता है कि उनके द्वारा और उनके कारण मिलावट हो गई है। और वे उस मिलावट वाले वचन का ही प्रचार करते रहते हैं उसी की शिक्षा देते रहते हैं, यही समझते हुए कि वे परमेश्वर के सत्य को ही प्रस्तुत कर रहे हैं।

    परमेश्वर के वचन में, यह सुनिश्चित करने के लिए कि केवल बाइबल की खरी बातें और सही शिक्षा का ही प्रचार हो, विश्वासियों के लिए, विशेषकर उनके लिए जो वचन की सेवकाई में लगे हैं, एक तीन-स्तर का जाँचना-परखना निर्धारित किया गया है। पिछले लेख में हमने इन तीन स्तरों में से पहले के बारे में 1 कुरिन्थियों 4:6 में से देखा था, अर्थात वचन की सेवकाई में संलग्न विश्वासी द्वारा स्वयं का आँकलन तथा मण्डली के द्वारा उसे परखना। हमने देखा था कि इस पहले स्तर की जाँच में दो भाग हैं, पवित्र शास्त्र में लिखे हुए से आगे नहीं बढ़ना; तथा एक के पक्ष में और दूसरे के विरोध में गर्व न करना, अर्थात लोगों को मनुष्यों के अनुसरण करने वाले और गुटों में विभाजित होने को प्रोत्साहन न देना। विश्वासियों को तथा उन्हें जो वचन की सेवकाई में लगे हुए हैं नियमित रीति से अपने आप को, तथा अपने प्रचार और शिक्षाओं की सामग्री को जाँचते-परखते रहना चाहिए कि कहीं, किसी समय उन्होंने इस पहले स्तर की किसी बात का उल्लंघन तो नहीं किया है। आज हम दूसरे स्तर को देखेंगे।

    इस तीन-स्तर की जाँच-परख का दूसरा स्तर है मण्डली के लोगों का, उन लोगों का जिन्हें किसी प्रचारक और शिक्षक के द्वारा संबोधित किया जा रहा है, सक्रिय रीति से ध्यान रखना कि कहीं परमेश्वर के वचन से असंगत किसी बात को बताया अथवा सिखाया तो नहीं जा रहा है। इस का एक अंश हमने पिछले लेख में पहले स्तर की जाँच-परख के साथ 1 कुरिन्थियों 4:6 में से देखा था, जहाँ पर पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस “भाइयों” – अर्थात मण्डली के सदस्यों को संबोधित करता है। दूसरे शब्दों में, यह न केवल प्रचारक और शिक्षक की ज़िम्मेदारी है, लेकिन “भाइयों” की – मण्डली के सदस्यों की भी, कि यह सुनिश्चित करें कि पहले स्तर के दोनों भागों का सही निर्वाह हो रहा है। इसलिए, श्रोताओं को निष्क्रिय होकर केवल ग्रहण करने वाले ही नहीं होना है, लेकिन उन्हें ऐसे जन होना है जो उसका जो बताया और सिखाया जा रहा है सक्रिय होकर आँकलन करते हैं। दूसरे शब्दों में, प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 का व्यावहारिक उपयोग करने वाले लोग होना है। यह मसीही विश्वासियों को परमेश्वर द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी है, उन्हें झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों से सुरक्षित रखने के लिए। एक बार यदि विश्वासी पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और समझ-बूझ से यह करने की ठान ले, तो न केवल वह अपने आत्मिक जीवन में उन्नति करेगा और सीखेगा, लेकिन साथ ही कई औरों को भी गलत बातों में पड़ने से बचाएगा। साथ ही इस से उनके मध्य में वचन की सेवकाई करने वाले भी सचेत होकर सेवकाई करेंगे कि कहीं उनके द्वारा कोई गलत शिक्षा तो नहीं लाई जा रही है।

    दूसरे स्तर की यह जाँच-परख – मण्डली और श्रोताओं के द्वारा, केवल पहले स्तर में निहित ही नहीं है, 1 कुरिन्थियों 14:29 “भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उन के वचन को परखें” में यह निर्देश भी दिया गया है। इस अध्याय में प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में “अन्य भाषाएँ” बोलने से संबंधित कई भ्रांतियों और गलत शिक्षाओं को संबोधित किया है, उन्हें स्पष्ट किया है, और फिर यह उद्धृत किया गया पद इस विषय के निष्कर्षों में से एक है। इसलिए, निहितार्थ प्रकट है, यदि मण्डली के लोग, विशेषकर वे जो स्वयं भी वचन की सेवकाई में हैं “भविष्यद्वक्ताओं” को “परखें” तो फिर भ्रांतियों और गलत शिक्षाओं को प्रवेश करने का अवसर ही नहीं होगा, उनके जड़ पकड़ कर बढ़ने की तो संभावना ही नहीं रहेगी। यह ध्यान देने योग्य बात है कि यहाँ पर प्रयोग किए गए मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “भविष्यद्वक्ताओं” किया गया है, उसका अर्थ होता है वह जो किसी के सामने या किसी अधिकार के अन्तर्गत उसके लिये बोलता है – सामान्यतः इसे ईश्वरीय अधिकार माना जाता है, अर्थात आवश्यक नहीं कि वह केवल आने वाली बातों के बारे में बताए। इसी प्रकार से मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “परखें” किया गया है, उसका अर्थ होता है आँकलन या जाँच-परख कर के एक निर्णय देना। 

    इसलिए परमेश्वर का वचन मण्डली को, कम से कम मण्डली के अगुवों, प्रचारकों, वचन के शिक्षकों को, यह ज़िम्मेदारी देता है, कि उन्हें दिए जाने वाले प्रत्येक सन्देश और शिक्षा का आँकलन किया जाए, और फिर निर्णय दिया जाए कि वह सही और मानने के योग्य है कि नहीं। यहाँ पर यह निहित है कि आँकलन के माप-दण्ड के लिए परमेश्वर का वचन उपयोग किया जाएगा। लेकिन जो ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात यहाँ पर दी गई है, वह है कि न तो मण्डली के “भविष्यद्वक्ताओं” को और न ही मण्डली के लोगों को प्रचारक के नाम, ख्याति, और स्तर, और न ही उसके द्वारा प्रचार किए गए सन्देश के लुभावने या आकर्षक होने के कारण बहक जाना है और वह जो भी कह अथवा सिखा रहा है उसे यूँ ही स्वीकार कर लेना है। बल्कि यह उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी है कि वे “भविष्यद्वक्ताओं” को भी “परखें” और उनके सन्देशों को भी, ताकि मण्डली किसी भी झूठी शिक्षा या गलत सिद्धान्त के घुसाए जाने से सुरक्षित रहे, जो शैतान चुपके से किसी लापरवाही के होने के द्वारा घुसा सकता है।

    अगले लेख में हम जाँचने-परखने के तीसरे स्तर को देखेंगे, जिसे परमेश्वर के वचन में दिया गया है जिस से कि वचन और उसकी शिक्षाओं की शुद्धता और पवित्रता बनी रह सके।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 115 - Stewards of Holy Spirit - 35 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 15

 

    As stewards of God the Holy Spirit, the Born-Again Christian Believers have a God given responsibility to worthily utilize Him and His services and to work according to His directions. God has given His Holy Spirit to reside in every Christian Believer since the moment of his salvation (Ephesians 1:13-14), to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide (John 14:26; 16:13) for their Christian living and for fulfilling their God assigned ministry. As their Teacher, God the Holy Spirit is also there to teach God’s Word the Bible to the Believers. Therefore, it is every Christian Believer’ duty to learn the Bible from Him and about Him from the Bible, to function worthily as His stewards. This does not mean that we do not have to learn from the committed and knowledgeable servants of God. Take note that since the time of the first Church, it is the human servants of God who have been preaching, propagating, and teaching God’s Word, and are doing it even today; and this is the God given method of teaching God’s Word (2 Timothy 2:2). But since no person is perfect, every person can and does keep committing mistakes, therefore, our primary dependence should not be on fallible men and their knowledge (1 Corinthians 2:5), but on the perfect God the Holy Spirit. For this reason, everything taught by men must first be confirmed from God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), and only then accepted. We have been learning from 1 Peter 2:1-2 about the Believers learning God’s Word, and have seen that firstly the Believers should leave aside worldly and carnal behavior and have a sincere desire to learn, and secondly the desire to learn only the “pure milk” of God’s Word, instead of accepting any adulterated stuff dispensed as God’s truth.

    We have also seen that Satan gets God’s Word adulterated to render it’s message ineffective, either deliberately through his agents; or inadvertently through subtly bringing in false teachings and wrong doctrines amongst God’s committed Believers engaged in the ministry of preaching and teaching God’s Word. This second satanic method is made possible because of various reasons; very often it is because of some sin creeping into God’s people and laying them open to Satan’s deceptions. Once this happens, Satan gets them to adulterate God’s Word by adding to it things of their own understanding and wisdom, without their even realizing this adulteration has happened in and through them. And they preach and teach that adulterated Word, while continuing to function in the belief that they are preaching and teaching God’s truth.

    God’s Word has prescribed a three-level cross-checking mechanism for the Believers, especially those engaged in ministry of the Word, to ensure that only true Biblical teachings are preached and taught. In the last article we have seen the first of these three levels, i.e., the personal evaluation and also cross-checking by the congregation and other persons engaged in the Word ministry from 1 Corinthians 4:6. We saw that there are two components of this first level, i.e., not to think beyond what is written in the Scriptures; and not to engage in any one-upmanship, i.e., not to encourage others into becoming followers of men, and of promoting factionalism in the Church. The Believers and those in the ministry of the Word, need to regularly keep checking their lives and the contents of their preaching and teaching that they have not at any time, in any way transgressed this first level, in either of these components. Today we will look at the second level.

    The second level of this three-level cross-checking is the active involvement of the congregation, the audience being addressed by the preacher and teacher of God’s Word, to see that nothing inconsistent with God’s Word is preached or taught. A part of this we have seen in the last article, in relation to the first level, from 1 Corinthians 4:6, where through the Holy Spirit the Apostle Paul addresses the “brethren” – i.e., the members of the congregation. In other words, it is not only the responsibility of the preachers and teachers, but also of the “brethren” – of the congregation members to ensure that the two components of the first level are being fulfilled. Therefore, the audience are not to be passive recipients, but those who actively discern the truthfulness of whatever is being preached and taught। In other words, they must be the active practitioners of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21. This is a God given responsibility to the Christian Believers, to keep them safe from false teachings and wrong doctrines. Once the Believers decide to engage in it under the guidance and wisdom from the Holy Spirit, not only will they learn and grow in their spiritual lives, but will also keep many others from falling into erroneous teachings. They will also keep those ministering God’s Word to them on their toes to ensure that they do not bring any false teachings to them.

    This second level cross-checking – by the congregation and audience, is not only implied in the first level, but has clearly been instructed in 1 Corinthians 14:29 “Let two or three prophets speak, and let the others judge.” In this chapter, the Apostle Paul, through the Holy Spirit has addressed and clarified many misconceptions and false teachings about speaking in “tongues,” and this quoted verse is one of the concluding remarks on this topic. Therefore, the implication is evident, if the congregation, especially those amongst the congregation who themselves are in the ministry of the Word, “judge” the “prophets” then, the misconceptions and false teachings will have no chance to even enter, let alone take root and grow. It is important to note here that the Greek word translated as “prophet” means one who speaks forth before others, or speaks under an authority for it – usually taken to mean a divine authority; i.e., it is not necessarily foretelling about future events. Similarly, the Greek word for “judge” means to discern or analyze and state a result. 

    So, God’s Word puts it upon the congregation, at the very least, upon the elders, preachers, and teachers of the congregation, to evaluate every message and teaching given, and then state whether it is correct and worthy to be followed or not. Implied here is that the Word of God is to be used as the standard for the evaluation. But the important point to note is that neither the “prophets” in the congregation, nor the congregation are to simply get carried away by the name, fame, and status of the preacher, nor fall for the attractiveness or appeal of the message, and agree with whatever has been said and taught. But it is their God given responsibility to “judge” the “prophet” as well as his message, to safeguard their congregation from being misled by false teachings and wrong doctrines that Satan may subtly bring in due to their complacency.

    In the next article we will see about the third level of cross-checking that God’s Word prescribes for maintaining the purity and sanctity of God’s Word and its ministry.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 16 अप्रैल 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 68 - Prone to Errors (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 68 - गलतियाँ करना (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 68 

Click Here for the English Translation

मनुष्यों की गलत शिक्षाओं और गलत सिद्धांतों से प्रभावित (2)


पिछले लेख में हमने देखा है कि सभी नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, परमेश्वर के वचन का नियमित और निरन्तर पोषण लेते रहने तथा परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के द्वारा अपने आत्मिक जीवनों में बढ़ते रहना है। परमेश्वर के वचन ने निरन्तर और नियमित पोषण पाते रहने तथा बढ़ते रहने के द्वारा ही वे शैतान की कुटिल चालों और युक्तियों से सुरक्षित रहें पाएंगे। परन्तु दुर्भाग्यवश, अधिकाँश मसीही, नया-जन्म पा लेने के बाद, अपने मसीही जीवनों में और आगे बढ़ते नहीं हैं; और वे शैतान की युक्तियों में फँसते और गिरते रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे परमेश्वर के वचन से नियमित और निरन्तर पोषण प्राप्त नहीं करते रहते हैं; वरन् उसके स्थान पर वे परमेश्वर तथा उसके वचन के साथ अपने समय बिताने की अनदेखी करते हुए, अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए परमेश्वर पर नहीं परन्तु अपने ही परिश्रम और प्रयासों पर भरोसा करते हैं। आज हम इसी विषय पर थोड़ा और विचार करेंगे। 


वचन में ऐसे लोगों को जो विश्वासियों के जीवनों तथा कलीसियाओं में समस्याएं उत्पन्न करते हैं, ताड़ लेने और उन से दूर रहने के लिए कहा गया है, अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो। क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं (रोमियों 16:17-18)। प्रेरित यूहन्ना ने भी अपने पाठकों को सचेत किया कि हे प्रियो, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं (1 यूहन्ना 4:1), और इससे आगे के पदों में वह बताता है कि सही और गलत आत्माओं को कैसे पहचाना जा सकता है। यह पहचान करना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि ये लोग अपनी ठग विद्या और चतुराई की बातों से प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ कर प्रस्तुत करते हैं, उसमें मिलावट करके उसे भ्रष्ट और अप्रभावी कर देते हैं, इसलिए पौलुस प्रेरित में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ऐसा करने वालों को “श्रापित” कहता है, मुझे आश्चर्य होता है, कि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह से बुलाया उस से तुम इतनी जल्दी फिर कर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे। परन्तु वह दूसरा सुसमाचार है ही नहीं: पर बात यह है, कि कितने ऐसे हैं, जो तुम्हें घबरा देते, और मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ना चाहते हैं। परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो (गलातियों 1:6-8)। वचन के इन हवालों से ध्यान कीजिए कि इन मनुष्यों की ठग विद्या और चतुराई, परमेश्वर के वचन की खराई और सच्चाई को बिगाड़ने, उसमें मानवीय बुद्धि और ज्ञान की बातों की मिलावट करने, के द्वारा कारगर होती है (1 कुरिन्थियों 1:17)। यदि मसीही विश्वासी परमेश्वर के वचन में स्थापित, तथा स्थिर और दृढ़ बना रहे, तो फिर न केवल वह परिपक्वता में बढ़ता जाएगा, वरन उसे बहकाना और फंसना सहज नहीं होगा।


इसीलिए अपरिपक्वता के इस दुष्प्रभाव से बचने तथा बाहर निकालने का उपाय भी वचन को सीखने और समझने हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए (2 तीमुथियुस 3:16-17); तथा सांसारिक बुद्धि और तत्व-ज्ञान के अनुसार नहीं अपितु वचन के अनुसार ही जीवन जीना है, यह मैं इसलिये कहता हूं, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभाने वाली बातों से धोखा न दे। सो जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु कर के ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो। और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ; और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्‍त धन्यवाद करते रहो। चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्‍व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न करे ले, जो मनुष्यों के परम्पराई मत और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार हैं, पर मसीह के अनुसार नहीं (कुलुस्सियों 2:4, 6-8)।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 68

English Translation

Prone to Wrong Doctrines and False Teachings of Men (2)


In the previous article we have seen that all Born-Again Christian Believers are to grow in their spiritual lives by regularly and continually feeding on God's Word, and fulfilling the responsibilities God gives them to do. It is only by this continual feeding on God's Word and growth that they will be able to remain safe from the wiles and devious plots of the devil. But unfortunately, most Christians, after being Born-Again, fail to grow in their Christian lives, and keep falling for the devil's ploys. This happens because they fail to regularly feed themselves on God's Word and to trust Him to fulfill their needs; instead they neglect their time with God and His Word, for adopting worldly ways to meet their needs. Today we will consider this topic further.


God’s Word teaches us to identify such people who create problems in the lives of the Believers and the churches, and stay away from them, Now I urge you, brethren, note those who cause divisions and offenses, contrary to the doctrine which you learned, and avoid them. For those who are such do not serve our Lord Jesus Christ, but their own belly, and by smooth words and flattering speech deceive the hearts of the simple (Romans 16:17-18). The Apostle John too cautioned his readers Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits, whether they are of God; because many false prophets have gone out into the world (1 John 4:1), in the verses after this, he tells how to discern between the right and the wrong spirits. It is necessary to be able to do this because these deceivers by their trickery, cunningness, and craftiness present the gospel of the Lord Jesus in a corrupted form by mixing up wrong and worldly things in it, and thereby render it ineffective. That is why, the Holy Spirit has called all such people who corrupt and alter the gospel as “cursed” I marvel that you are turning away so soon from Him who called you in the grace of Christ, to a different gospel, which is not another; but there are some who trouble you and want to pervert the gospel of Christ. But even if we, or an angel from heaven, preach any other gospel to you than what we have preached to you, let him be accursed (Galatians 1:6-8). Take note from these Biblical references that this trickery, cunningness, and craftiness of men, succeeds in corrupting God’s Word and taking away its being truthful, because of bringing in and mixing human wisdom and thinking into God’s Word (1 Corinthians 1:17). If the Christian Believer stays firmly established and rooted in God’s Word, then not only will he grow in spiritual maturity, but it will also become difficult to beguile him and mislead him into wrong things.


Therefore, the way to be safe from this ill effect of immaturity, and come out of it is also by continually increasing in learning and understanding the Word of God All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work (2 Timothy 3:16-17); and to live the life of Christian Faith, not according to worldly wisdom and philosophy, but according to the Word of God, Now this I say lest anyone should deceive you with persuasive words. As you have therefore received Christ Jesus the Lord, so walk in Him, rooted and built up in Him and established in the faith, as you have been taught, abounding in it with thanksgiving. Beware lest anyone cheat you through philosophy and empty deceit, according to the tradition of men, according to the basic principles of the world, and not according to Christ (Colossians 2:4, 6-8).


If you are a Christian Believer, then it is necessary for you to become spiritually mature by learning the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you get from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 31 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 52 - Prophesying Meanings (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 52 - भविष्यवाणी के अर्थ (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 52 

Click Here for the English Translation

बाइबल के अनुसार भविष्यवाणी के अर्थ (2)


    पिछले लेख में हमने शब्दों "भविष्यद्वक्ता" और भविष्यद्वाणी" के विभिन्न अर्थों और तात्पर्यों के बार में देखा था। इन बातों की पुष्टि के लिए, तथा यह भी समझने के लिए कि वर्तमान में जो स्वयं को "भविष्यद्वक्ता" कहते हैं, तथा उनकी "भविष्यद्वाणियाँ" परमेश्वर के वचन के समक्ष क्या स्थान रखती हैं, आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल के कुछ पदों से "भविष्यद्वक्ता" और "भविष्यद्वाणी" शब्दों के प्रयोग के कुछ उदाहरण देखते हैं। 


बाइबल के इन पदों पर कुछ विचार कीजिए:


* किसी देवी-देवता को पुकारना: 1राजा 18:29 वे दोपहर भर ही क्या, वरन भेंट चढ़ाने के समय तक नबूवत करते रहे, परन्तु कोई शब्द सुन न पड़ा; और न तो किसी ने उत्तर दिया और न कान लगाया। - एल्लियाह से मिली चुनौती के अंतर्गत बाल देवता के नबी अपने देवता को भरसक पुकारते रहे।


* अपने शब्दों के द्वारा लोगों को आश्वस्त अथवा प्रोत्साहित करना, शान्ति या सांत्वना देना: 1 कुरिन्थियों 14:3 परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्‍ति की बातें कहता है।


* परमेश्वर द्वारा दी गई आज्ञा को बोलना और मानना: 


- यहेजकेल 37:4 तब उसने मुझ से कहा, इन हड्डियों से भविष्यद्वाणी कर के कह, हे सूखी हड्डियों, यहोवा का वचन सुनो।


- यहेजकेल 37:9-10 तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान सांस से भविष्यद्वाणी कर, और सांस से भविष्यद्वाणी कर के कह, हे सांस, परमेश्वर यहोवा यों कहता है कि चारों दिशाओं से आकर इन घात किए हुओं में समा जा कि ये जी उठें। उसकी इस आज्ञा के अनुसार मैं ने भविष्यद्वाणी की, तब सांस उन में आ गई, ओर वे जीकर अपने अपने पांवों के बल खड़े हो गए; और एक बहुत बड़ी सेना हो गई।


* परमेश्वर की ओर से आने वाली घटनाओं और बातों के बारे में बताना:


 - यहेजकेल 36:1, 3 फिर हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के पहाड़ों से भविष्यद्वाणी कर के कह, हे इस्राएल के पहाड़ों, यहोवा का वचन सुनो। इस कारण भविष्यद्वाणी कर के कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता हे, लोगों ने जो तुम्हें उजाड़ा और चारों ओर से तुम्हें ऐसा निगल लिया कि तुम बची हुई जातियों का अधिकार हो जाओ, और लुतरे तुम्हारी चर्चा करते और साधारण लोग तुम्हारी निन्दा करते हैं;


- यहेजकेल 37:12-14 इस कारण भविष्यद्वाणी कर के उन से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, हे मेरी प्रजा के लोगों, देखो, मैं तुम्हारी कब्रें खोल कर तुम को उन से निकालूंगा, और इस्राएल के देश में पहुंचा दूंगा। सो जब मैं तुम्हारी कब्रें खोलूं, और तुम को उन से निकालूं, तब हे मेरी प्रजा के लोगों, तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ। और मैं तुम में अपना आत्मा समाऊंगा, और तुम जीओगे, और तुम को तुम्हारे निज देश में बसाऊंगा; तब तुम जान लोगे कि मुझ यहोवा ही ने यह कहा, और किया भी है, यहोवा की यही वाणी है।


* परमेश्वर के प्रभाव में आकर उसके निर्देश के अनुसार बोलना: 


- अमोस 3:8 सिंह गरजा; कौन न डरेगा? परमेश्वर यहोवा बोला; कौन भविष्यद्वाणी न करेगा?


  - यहेजकेल 36:6 इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी कर के पहाड़ों, पहाडिय़ों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ।


* आराधना, स्तुति करना, और आराधना के लिए संगीत वाद्य बजाना: 1इतिहास 25:1-6 फिर दाऊद और सेनापतियों ने आसाप, हेमान और यदूतून के कितने पुत्रों को सेवकाई के लिये अलग किया कि वे वीणा, सारंगी और झांझ बजा बजाकर नबूवत करें। और इस सेवकाई के काम करने वाले मनुष्यों की गिनती यह थी: अर्थात आसाप के पुत्रों में से तो जक्कूर, योसेप, नतन्याह और अशरेला, आसाप के ये पुत्र आसाप ही की आज्ञा में थे, जो राजा की आज्ञा के अनुसार नबूवत करता था। फिर यदूतून के पुत्रों में से गदल्याह, सरीयशायाह, हसब्याह, मत्तित्याह, ये ही छ: अपने पिता यदूतून की आज्ञा में हो कर जो यहोवा का धन्यवाद और स्तुति कर कर के नबूवत करता था, वीणा बजाते थे। और हेमान के पुत्रों में से, मुक्किय्याह, मत्तन्याह, लज्जीएल, शबूएल, यरीमोत, हनन्याह, हनानी, एलीआता, गिद्दलती, रोममतीएजेर, योशबकाशा, मल्लोती, होतीर और महजीओत। परमेश्वर की प्रतिज्ञानुकूल जो उसका नाम बढ़ाने की थी, ये सब हेमान के पुत्र थे जो राजा का दर्शी था; क्योंकि परमेश्वर ने हेमान को चौदह बेटे और तीन बेटियां दीं थीं। ये सब यहोवा के भवन में गाने के लिये अपने अपने पिता के आधीन रह कर, परमेश्वर के भवन, की सेवकाई में झांझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। और आसाप, यदूतून और हेमान राजा के आधीन रहते थे।


* किसी गुप्त या अनजानी बात को बताना: लूका 22:64 और उस की आंखे ढांपकर उस से पूछा, कि भविष्यद्वाणी कर के बता कि तुझे किसने मारा - प्रभु यीशु मसीह को पकड़ने के बाद उसका का ठट्ठा करते समय उससे उपहास करते हुए पूछना।  


ये “भविष्यद्वक्ता” और “भविष्यद्वाणी” शब्दों के बाइबल में विभिन्न अभिप्रायों के प्रयोग को दिखाने के लिए केवल उदाहरणस्वरूप लिए गए बाइबल के कुछ पद हैं; संपूर्ण सूची नहीं।


आज ईसाई या मसीही समाज में, विशेषकर उन समुदायों और डिनॉमिनेशंस में जो परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएं बताते और सिखाते रहते हैं, ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने आप को “नबी” या “भविष्यद्वक्ता” कहते हैं, और परमेश्वर के नाम से कुछ भी कहते रहते हैं। उनका मुख्य ध्येय अपने आप को उच्च और प्रशंसनीय बनाना तथा परमेश्वर के नाम, काम, और उसके वचन के द्वारा अपने लिए सांसारिक लाभ, संपत्ति, यश, ओहदा, आदि एकत्रित करना होता है। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की गलत समझ और गलत उपयोग से बचें। वचन की सही समझ और सही उपयोग आपके लिए आत्मिक उन्नति और आशीष का कारण होगा, किन्तु गलत समझ और गलत उपयोग बहुत हानिकारक होगा। इसलिए यदि आप किसी गलत शिक्षा अथवा धारणा में पड़े हुए हैं, तो स्थिति को जाँच-परखकर अभी समय और अवसर के रहते उससे बाहर निकल आएं, आवश्यक सुधार कर लें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 52

English Translation

Biblical Meanings of Prophesying (2)


In the previous article, we have seen the various implications and meanings of the words “Prophet” and “Prophecy.” Today, let us look at some examples of the usage, meaning, and implications of these two words through some verses from the Bible; using them as examples of what we have said, and to see how the present day self-proclaimed "Prophets" and their "prophecies" measure up to God's Word.


Consider the following verses:


* To call unto some deity: 1 Kings 18:29 And when midday was past, they prophesied until the time of the offering of the evening sacrifice. But there was no voice; no one answered, no one paid attention. The prophets of Baal called out to their deity; but in vain.


* To comfort and assure people through speaking to them: 1 Corinthians 14:3 But he who prophesies speaks edification and exhortation and comfort to men.


* To speak out and obey God’s commandments:


- Ezekiel 37:4 Again He said to me, Prophesy to these bones, and say to them, 'O dry bones, hear the word of the Lord!’


- Ezekiel 37:9-10 Also He said to me, Prophesy to the breath, prophesy, son of man, and say to the breath, Thus says the Lord God: Come from the four winds, O breath, and breathe on these slain, that they may live. So I prophesied as He commanded me, and breath came into them, and they lived, and stood upon their feet, an exceedingly great army.


* To foretell about the future events, from God:


- Ezekiel 36:1, 3 And you, son of man, prophesy to the mountains of Israel, and say, O mountains of Israel, hear the word of the Lord! therefore prophesy, and say, Thus says the Lord God: Because they made you desolate and swallowed you up on every side, so that you became the possession of the rest of the nations, and you are taken up by the lips of talkers and slandered by the people


- Ezekiel 37:12-14 Therefore prophesy and say to them, Thus says the Lord God: Behold, O My people, I will open your graves and cause you to come up from your graves, and bring you into the land of Israel. Then you shall know that I am the Lord, when I have opened your graves, O My people, and brought you up from your graves. I will put My Spirit in you, and you shall live, and I will place you in your own land. Then you shall know that I, the Lord, have spoken it and performed it, says the Lord.


* To speak under the power and influence of God, according to His instructions:



- Amos 3:8 A lion has roared! Who will not fear? The Lord God has spoken! Who can but prophesy?


 - Ezekiel 36:6 Therefore prophecy concerning the land of Israel, and say to the mountains, the hills, the rivers, and the valleys, Thus says the Lord God: Behold, I have spoken in My jealousy and My fury, because you have borne the shame of the nations.


* To praise and worship God, and to play musical instruments for worshipping: 1Chronicles 25:1-6 Moreover David and the captains of the army separated for the service some of the sons of Asaph, of Heman, and of Jeduthun, who should prophesy with harps, stringed instruments, and cymbals. And the number of the skilled men performing their service was: Of the sons of Asaph: Zaccur, Joseph, Nethaniah, and Asharelah; the sons of Asaph were under the direction of Asaph, who prophesied according to the order of the king. Of Jeduthun, the sons of Jeduthun: Gedaliah, Zeri, Jeshaiah, Shimei, Hashabiah, and Mattithiah, six, under the direction of their father Jeduthun, who prophesied with a harp to give thanks and to praise the Lord. Of Heman, the sons of Heman: Bukkiah, Mattaniah, Uzziel, Shebuel, Jerimoth, Hananiah, Hanani, Eliathah, Giddalti, Romamti-Ezer, Joshbekashah, Mallothi, Hothir, and Mahazioth. All these were the sons of Heman the king's seer in the words of God, to exalt his horn. For God gave Heman fourteen sons and three daughters. All these were under the direction of their father for the music in the house of the Lord, with cymbals, stringed instruments, and harps, for the service of the house of God. Asaph, Jeduthun, and Heman were under the authority of the king.


* To tell about some secret or unknown thing: Luke 22:64 They blindfolded him and demanded, "Prophesy! Who hit you?"


These are just a few representative, sample verses, and not an exhaustive list from the Bible to illustrate the varying meanings of the words “Prophet” and “Prophecy.” 


Today, in Christendom, especially amongst those groups, sects, and denominations who keep preaching and teaching wrong doctrines and false teachings about God the Holy Spirit, there is no dearth of people who call themselves as “prophets”, are self-appointed or man-appointed to this position, and keep saying anything that comes to their mind as a “prophecy from God.” But their main purpose is to gain prominence, to become famous and acquire a name and following; they use the name of God, His Word, and things done in his name to acquire worldly benefits and possessions, name, fame, and status in the society, and rise to a position of having authority over people. If you are a Christian Believer, then it is essential for you to recognize and beware of the misunderstandings and misuse of God’s Word and name. Having a correct understanding and using God’s Word worthily will be a blessing for you and help you in your spiritual growth; but misuse and propagating misunderstandings will be deleterious and catastrophic. Therefore, check and evaluate what you accept and believe in, and if you are caught up and involved in some wrong doctrines and false teachings, in misconceptions and wrong notions, then now, while God is giving you the time and opportunity to rectify your beliefs and situation and come out of the wrong things, do so; lest by the time you realize and decide to do so, it is very late and beyond the point of correction.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language