ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

याजक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
याजक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

Worship - 30 - Being Transformed To Worship (4) / आराधना – 30 - आराधना के लिए परिवर्तित (4)

 

आराधना – 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (4) 


आराधना पर हमारे इस बाइबल अध्ययन में, हम 2 इतिहास 29 अध्याय में दिए गए राजा हिजकिय्याह के जीवन तथा उदाहरण से उस प्रक्रिया को सीख रहे हैं, जिसके द्वारा विश्वासी वैसा आराधक बनता है जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करने वाला (यूहन्ना 4:23-24)। हम देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चार कदम हैं, जिनसे अन्ततः विश्वासी परमेश्वर को योग्य आराधना चढ़ाने वाला वाले जन में परिवर्तित हो जाता है। पहला कदम है कि विश्वासी को यह दृढ़ निर्णय लेना होता है कि वह परमेश्वर का सच्चा समर्पित और प्रतिबद्ध जन बनेगा और फिर उसे अपने इस निर्णय को अपने जीवन द्वारा जी कर भी दिखाना होता है; यद्यपि राजा हिजकिय्याह परमेश्वर का एक भक्त जन था, किन्तु उसे भी यह निर्णय लेना पड़ा और अपने जीवन में व्यवहारिक रीति से दिखाना पड़ा। दूसरा कदम है, अपने हृदय, अर्थात पवित्र आत्मा के मंदिर को परमेश्वर के लिए खोल देना, और हृदय में जो आता है, और उससे जो बाहर जाता है, उन सभी पर नियंत्रण रखना; अर्थात् पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा के प्रति संवेदनशील एवं आज्ञाकारी बन जाना। तीसरे कदम का पहला भाग हमने पीछे लेख में 2 इतिहास 29:4-19 से देखा था - परमेश्वर के मंदिर की वस्तुओं को साफ और पवित्र कर के उन्हें परमेश्वर के मन्दिर में उनके उपयोग के लिए उनके सही स्थान पर बहाल कर देना। आज हम इस तीसरे कदम के सिद्धांत के विश्वासी के जीवन में व्यावहारिक निर्वाह को देखेंगे। क्योंकि, पहले दो क़दमों के द्वारा विश्वासी का हृदय, जो कि पवित्र आत्मा का मंदिर है, शुद्ध और पवित्र कर दिया गया है, उसके अन्दर पवित्र आत्मा के निवास करने के लिए उसे तैयार कर दिया गया है, अब, विश्वासी के हृदय में और उसके द्वारा आराधना आरंभ करने के लिए जो करना शेष रह गया है, वह है मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र कर के उन्हें उनके स्थान पर स्थापित करना और उपयोगी बनाना, जैसा कि हम आज देखेंगे।

हम पद 4 और 5 से देखते हैं कि मंदिर के द्वार खोलने और उनकी मरम्मत करने के बाद, हिजकिय्याह जो अगला कार्य करता है, वह है याजकों और लेवियों को बुलाना और उन्हें एक स्थान पर एकत्रित करना, उन्हें अपने आप को पवित्र करने के लिए कहना; और फिर उनका मंदिर में जाकर अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेना। यह कार्य अन्य किसी को नहीं, केवल उन्हें ही सौंपा गया, जिनकी यह परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित ज़िम्मेदारी थी। हमारे वर्तमान अनुग्रह के समय में, हम 1 पतरस 2:9 तथा प्रकाशितवाक्य 1:6 से देखते हैं कि परमेश्वर की नज़रों में प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए याजक है, चाहे उसका आत्मिक स्तर और परमेश्वर के वचन की जानकारी का स्तर कुछ भी हो। अभिप्राय यह है कि मसीही विश्वासी को सच्चे आराधक में परिवर्तित होने के लिए, अपने आप को अपने पापमय रवैये एवं व्यवहार से साफ और शुद्ध, पवित्र करना होता है, और फिर परमेश्वर ने उसे जो जिम्मेदारियां दीं हैं उनके निर्वाह में जुट जाना होता है। परमेश्वर के याजक की जिम्मेदारियां, संक्षेप में, मलाकी 2:7 में लिखी हुई हैं: “क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने ओठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुंह से व्यवस्था पूछें, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है” में भली-भांति दी गई हैं। यहाँ पर दी गई तीन आधारभूत जिम्मेदारियां हैं, उसे परमेश्वर, उसके वचन, और उसके कार्यों का अच्छा ज्ञान एवं समझ-बूझ होनी चाहिए; उसे परमेश्वर के वचन को औरों को सिखाने वाला होना चाहिए; और उसे परमेश्वर का संदेशवाहक होने, अर्थात परमेश्वर के निर्देशों को लोगों तक पहुंचने वाला होना चाहिए। अर्थात, परमेश्वर की इच्छानुसार उसका सच्चा आराधक बनने की लालसा रखने वाले मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन से भली-भांति अवगत हो जाना चाहिए, उसे परमेश्वर के साथ समय बिताने, उस से सीखने, और परमेश्वर की शिक्षाओं को औरों को पहुंचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब व्यक्ति परमेश्वर को और उसके वचन को अच्छे से जानता होगा, केवल तब ही वह परमेश्वर के गुणों, योग्यताओं, कार्यों आदि को समय तथा आवश्यकता के अनुसार याद करने और उनका बखान करने पाएगा।

इस प्रकार से पुनःस्थापित होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका पापों के अंगीकार करने और उनके कारण हमारे प्रति परमेश्वर के उचित व्यवहार को स्वीकार करने की होती है, जैसे इस्राएलियों के लिए राजा हिजकिय्याह ने पद 6-9 में किया। आज हमारे लिए, यह हमारे मसीही विश्वासी होते हुए भी एक समझौते और अनाज्ञाकारिता का, तथा परमेश्वर के विमुख जीवन जीने को अंगीकार कर लेने, और उस अधर्मी व्यवहार के कारण हम पर आए परमेश्वर के दण्ड को मान लेने को दिखाता है। साथ ही यह एहसास भी करना कि इसके समाधान का, परमेश्वर के क्रोध को टाल देने का एकमात्र तरीका उसकी ओर पश्चाताप और पूर्ण समर्पण के साथ लौट आना ही है, जैसे हिजकिय्याह ने पद 10 में कहा।

इसके बाद ही इस तीसरे कदम, अर्थात परमेश्वर के याजक होने की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए शुद्ध और पवित्र होने, फिर और किसी के नहीं, केवल याजकों और लेवियों, अर्थात् केवल परमेश्वर के भवन और कार्य के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के द्वारा ही मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र करके उन्हें उपयोगी बनाने तथा उनके स्थान पर स्थापित करने, का वह अंतिम चरण आता है। इसी प्रकार से विश्वासी के आराधक में परिवर्तित होने और आराधना के लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे अपने जीवन में आत्मिक बातों और जिम्मेदारियों को उनका उचित स्थान देने, उन्हें बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। विश्वासी को अपने जीवन में प्रार्थना करने, बाइबल का अध्ययन करने, परमेश्वर के साथ व्यक्तिगत समय बिताने, अन्य विश्वासियों के साथ संगति और संबंधों को बनाए रखने तथा उनके निर्वाह करते रहने, आदि बातों को प्राथमिकता और उचित आदर का स्थान देना पड़ेगा; अर्थात उसे एक आदत के समान प्रेरितों 2:42 में दी गई चार प्रतिबद्धताओं का ईमानदारी से पालन करने वाला बनना पड़ेगा।

एक बार शुद्ध और पवित्र करके मंदिर की वस्तुओं को उनके उपयोग के लिए ठीक से बहाल करने का कार्य हमारे जीवन में हो जाए, तो फिर इसके बाद सच्ची आराधना का आरंभ हो जाती है, जैसा हम अगले लेख में देखेंगे। मुख्य बात और सार यही है कि परमेश्वर के साथ एक सच्चे, खरे, और सही सम्बन्ध में आए बिना, सच्चे आराधक बनना सम्भव नहीं है। इस सम्बन्ध में आने के लिए, यूहन्ना 1:12-13 के अनुसार, प्रभु यीशु पर विश्वास करने के द्वारा, पहले परमेश्वर की सन्तान, उसके परिवार का भाग बनना होगा। प्रभु यीशु पर विश्वास करने और उसका आज्ञाकारी और प्रतिबद्ध शिष्य बनने का आरम्भ व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करने, उनके लिये प्रभु यीशु से क्षमा माँगने, और समझते-बूझते हुए अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर देने के द्वारा होता है। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 30

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (4)


    In our Bible study on worship, through the life and example of King Hezekiah, from 2 Chronicles chapter 29, we have been seeing the steps to become the kind of worshipper God wants His people to be, i.e., those who worship Him in spirit and in truth (John 4:23-24). We had seen that there are four steps of a person being transformed to worship God in a worthy manner. The first step was that the Believer has to take a firm decision to become a true and committed follower of God and practically demonstrate it in his life; although King Hezekiah was a godly king, but he had to resolve, and then demonstrate his commitment through his actions. The second step was to open his heart, i.e., the temple of the Holy Spirit, to God; regulate what comes in and goes out of it, and become obedient and submissive to the promptings of the Holy Spirit. The first part of the third step we had seen from 2 Chronicles 29:4-19, in the previous article - cleanse and restore the things of God to their proper place in God’s Temple. Today we will look at the practical application of this principle in a Believer’s life. Since, through the first two steps, the Believer’s heart, which is the Temple of the Holy Spirit, has been cleansed, and made ready for the Holy Spirit to reside within and guide him, now the final preparatory step so that worship can begin in and through his life is to cleanse and properly arrange the things of the Temple, in the Temple, as we will see that today.

We see from verses 4 and 5 that after opening the doors of the Temple and repairing them, the next thing that Hezekiah does is to gather the priests and Levites and ask them to first sanctify themselves; only then were they to get back to their duties in the Temple. This was not entrusted to anyone other than whose duty it was as per God’s Law. In our present-day age of grace, we see from 1 Peter 2:9 and Revelation 1:6 that in God’s eyes, every Born-Again Christian Believer is a priest to God, whatever be his actual spiritual status and knowledge of God’s Word. The implication is that the Believer, in his getting transformed to become a worshipper, has to first cleanse and sanctify himself from his sinful attitudes and behavior, and then begin fulfilling the responsibilities the Lord has given him. The responsibilities of a priest of God are well summarized in Malachi 2:7, “For the lips of a priest should keep knowledge, And people should seek the law from his mouth; For he is the messenger of the Lord of hosts.” The three basic duties are, keep knowledge about God, His Word and the work God wants done; should be able to teach God’s Word to others; should function as God’s messenger, i.e., convey God’s messages to the people. To put it succinctly, the Christian Believer desiring to be a worshipper God wants him to be, should become well versed in God’s Word and be willing to spend time with God, learn from Him, and convey the teachings of God’s Word to others. Only when a person knows God and His Word, can he recall and speak the qualities, abilities, works, etc., of God, as per the time and the need of the hour.

An important role in this restoration to being a worshipper is the confession of sins and acknowledging God’s righteous dealings, as Hezekiah had confessed and acknowledged for the Israelites in verses 6-9. For us today it is confessing our living a compromising and disobedient life, living contrary to God, even though a Believer, and thereby we have invited His wrath, have suffered the consequences of this unrighteous behavior. And, also the realization that the only way to turn back the displeasure and wrath of God was by turning back to Him in penitence and complete submission, as Hezekiah stated in verse 10.

Then comes the final part of this third step of cleansing, after being restored to function as priests of God. It was only the priests and Levites, i.e., those living a life fully surrendered and committed to God’s Temple and work, and not anyone else, who then restored the things of the Temple to their functional state and use. Similarly, the Believer, in the process of becoming a worshipper and become the beneficiary of true worship, has to commit himself to restore in his life the things related to his spiritual life, e.g., the priority and time for prayer, Bible study, personal quiet time with God, joining in fellowship with other Believers etc.; in effect reverting back to sincerely and regularly living  according to the four commitments given in Acts 2:42. 

Once this third step of cleansing and restoration of the things of God to their proper place in our lives has been accomplished, then from here onwards the true worshipping can actually begin, as we will see in the next article. The main thing and the gist of the matter is that without coming into a correct, sincere, and honest relationship with God, it is not possible to become His true worshipper. To get into this relationship, in accordance with John 1:12-13,  the person has to come into faith in the Lord Jesus, and thereby will first have to become a child of God, a part of His family. To come to faith in the Lord Jesus and to become His obedient and committed disciple, starts with voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and then knowingly surrendering one’s life to the Lord Jesus.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 3 अगस्त 2025

The Holy Communion - 53 - A Remembrance for Honoring God Given Status & Privileges (2) / प्रभु भोज – 53 - परमेश्वर द्वारा दिए गए आदर और विशेष-अधिकारों की यादगार (2)

 

प्रभु भोज – 53

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - परमेश्वर द्वारा दिए गए आदर और विशेष-अधिकारों की यादगार (2)

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना, प्रभु के शिष्यों को दिया गया एक विशेषाधिकार है; साथ ही हमने यह भी ध्यान किया था कि प्रत्येक विशेषाधिकार एक ज़िम्म्देदारी के साथ आता है। दूसरे शब्दों में, प्रभु का शिष्य, उसके लोग होने, प्रभु की मेज़ में भाग लेने, के साथ ही प्रभु की सेवकाई में संलग्न रहने की ज़िम्मेदारी भी सम्मिलित है। पिछले लेख में हमने देखा था कि शिष्यों को “पृथ्वी के नमक” तथा “जगत की ज्योति” के समान जीना है जिससे लोग उनके स्वर्गीय पिता की महिमा करें (मत्ती 5:13-16)। आज हम प्रभु का शिष्य, अर्थात् प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाला होने की कुछ अन्य जिम्मेदारियों के बारे में देखेंगे।

नए नियम के लेखकों के द्वारा, परमेश्वर पवित्र आत्मा की प्रेरणा से लिखी गई कुछ जिम्मेदारियों को देखिये। पौलुस प्रेरित ने, पवित्र आत्मा में होकर मसीही विश्वासियों को याद दिलाया कि वह तथा सभी विश्वासी “मसीह के राजदूत” हैं (2 कुरिन्थियों 5:20), और उन्हें प्रभु परमेश्वर की ओर से संसार के लोगों से प्रभु के लिए बोलना है। प्रेरित यूहन्ना ने लिखा “सो कोई यह कहता है, कि मैं उस में बना रहता हूं, उसे चाहिए कि आप भी वैसा ही चले जैसा वह चलता था” (1 यूहन्ना 2:6)। प्रेरित पतरस ने अपने पाठकों को याद दिलाया कि परमेश्वर ने उन्हें कितना उच्च ओहदा और आदर प्रदान किया है “पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो, इसलिये कि जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो” (1 पतरस 2:9)। वे अपने प्रभु का शिष्य, अर्थात् प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाला होने को हल्के में नहीं ले सकते थे, उनकी जिम्मेदारी थी कि “...जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो”। जैसा पतरस ने यहाँ पर कहा है और यूहन्ना ने प्रकाशितवाक्य 1:6 में कहा, प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, अर्थात प्रभु यीशु मसीह का प्रत्येक शिष्य, परमेश्वर की दृष्टि में, परमेश्वर के लिए याजक है। परमेश्वर के संदेशवाहक होने के नाते, उसके याजक की दो ज़िम्मेदारियाँ होती हैं, “क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने ओठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुंह से व्यवस्था पूछें, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है” (मलाकी 2:7); पहली, उसे “ज्ञान की रक्षा” करनी है; और दूसरी, उसे लोगों को परमेश्वर की व्यवस्था, परमेश्वर के मार्ग सिखाने हैं।

इसलिए प्रभु की मेज़ में भाग लेने की तैयारी करते समय, उसमें सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जन को अपनी तथा अपने मसीही जीवन की जाँच (2 कुरिन्थियों 13:5) इन बातों के लिए कर लेनी चाहिए - प्रभु यीशु का शिष्य होने के नाते, क्या मैं उस ओहदे और विशेषाधिकार को याद रखता हूँ, उसका ध्यान रखता हूँ जो प्रभु परमेश्वर ने मुझे प्रदान किया है? उसके द्वारा प्रदान किए गए इस ओहदे और विशेषाधिकार के साथ जुड़ी हुई जिम्मेदारियों का क्या मैं निर्वाह करता हूँ? क्या मैं मसीह के राजदूत, परमेश्वर के याजक, उच्च ओहदा पाए हुए लोग के समान कार्य कर रहा हूँ जिससे कि मेरे कारण लोग परमेश्वर की महिमा करें?

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Holy Communion - 53

English Translation

The Lord’s Table - A Remembrance for Honoring God Given Status & Privileges (2)

In the previous article we had seen that partaking of the Lord’s Table is a privilege that has been granted to the disciples of the Lord; we had also recalled that every privilege comes with responsibilities. In other words, along with being a disciple of the Lord, being His people, participating in the Lord’s Table, is the responsibility of being involved in the Lord’s ministry. In the previous article we had seen that the disciples were to live as “the salt of the earth” and “the light of the world” so that people would glorify their heavenly Father (Matthew 5:13-16). Today, we will consider some other responsibilities of being the Lord’s disciple, being a partaker of the Lord’s Table.

Consider some responsibilities stated by the writers of the New Testament under the inspiration of God the Holy Spirit. The Apostle Paul, through the Holy Spirit, reminds the Christian Believers that he and the Believers, all are “Ambassadors for Christ” (2 Corinthians 5:20), and must speak on behalf of the Lord God to the people of the world. The Apostle John wrote “He who says he abides in Him ought himself also to walk just as He walked” (1 John 2:6). The Apostle Peter reminded his readers that God had given them a highly exalted status, “But you are a chosen generation, a royal priesthood, a holy nation, His own special people, that you may proclaim the praises of Him who called you out of darkness into His marvellous light” (1Peter 2:9). They could not take being the Lord’s disciple, being a partaker of the Lord’s Table lightly, but in accordance with that status and authority, they had to “...proclaim the praises of Him who called you out of darkness into His marvellous light.” As Peter has said here, and John says in Revelation 1:6, every Born-Again Christian Believer, i.e., every disciple of the Lord Jesus, in God’s eyes, is a priest for God. A priest, as the messenger of God, has two functions to fulfil “For the lips of a priest should keep knowledge, And people should seek the law from his mouth; For he is the messenger of the Lord of hosts” (Malachi 2:7); firstly he has to “keep knowledge”, i.e., guard or protect knowledge of God and His Word; and secondly, he should teach God’s law, God’s ways to the people.

Therefore, when preparing to partake of the Lord’s Table, every participant should examine himself, his Christian life and living (2 Corinthians 13:5) for these things - as a disciple of the Lord Jesus, do I bear in mind the unique privilege and authority given to me by the Lord God? Do I fulfil God’s expectations from me in response to the privilege and authority He has bestowed upon me? Am I serving as God’s ambassador, as His priest, as people to whom He has accorded an exalted status so that they may glorify Him?

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


शुक्रवार, 2 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 24b - Pastors Asking for Worldly Things / पास्टरों द्वारा भौतिक वस्तुएँ माँगना (2)

Click Here for the English Translation

पास्टरों द्वारा कलीसिया के लोगों से सांसारिक वस्तुएँ लेना (2)

        पुराने नियम में लेवी के गोत्र को परमेश्वर ने कनान में कोई भूमि आवंटित नहीं की थी; लेवी के घराने के लोगों, अर्थात लेवियों और याजक समाज का भरण-पोषण मंदिर में भेंट और चढ़ावे के लिए लाए जाने वाले पशुओं, फसलों, दश्मांशों और अन्य सामग्री द्वारा किया जाता था (गिनती 5:9; 18:24; व्यवस्थाविवरण 14:29)। इसके लिए परमेश्वर द्वारा यह निर्धारित था कि आराधनालय में भेंट करने या चढ़ाने के लिए जो भी लाया जाता था, वह चाहे पशु हो अथवा वनस्पति, उसे उत्तम गुणवत्ता का होना आनिवार्य था (लैव्यवस्था 22:18-25; 22:22)। किसी भी प्रकार का दोषयुक्त पशु या सामग्री भेंट के लिए नहीं लाई जा सकती थी; ऐसा करना परमेश्वर का अपमान करना था (मलाकी 1:8)। इसलिए यह कहा जाता है कि ‘परमेश्वर के दास’ के लिए उत्तम वस्तुएँ लानी चाहिएँ। लेकिन बात केवल इतनी ही नहीं है वरन इससे बहुत बढ़कर है; परमेश्वर ने केवल यह ही निर्धारित नहीं किया था कि उत्तम वस्तुएँ लाई जाएँ, उसने साथ ही यह भी निर्धारित करके दिया था कि क्या लाना है, कितना लाना, कब लाना है, और उसे कैसे अर्पित करना है। लेवी या याजक इन बातों को निर्धारित नहीं करते थे, वे केवल परमेश्वर द्वारा निर्धारित बातों का निर्वाह करते थे और लाई गई भेंट को स्वीकार करते थे। जब मंदिर के अधिकारियों ने परमेश्वर की निर्देशित विधि को बिगाड़ दिया, तब प्रभु यीशु ने इसके लिए उनकी भर्त्सना भी की (यूहन्ना 2:13-16; मत्ती 21:13)। किन्तु आधारभूत वास्तविकता यह थी कि जो लाया जाता था वह परमेश्वर को अर्पित करने के लिए लाया जाता था न कि याजक को देने के लिए। यद्यपि उस भेंट का प्रयोगकर्ता अन्ततः याजक या लेवी ही होता था, फिर भी जो कुछ भी आराधनालय में भेंट में चढ़ाए जाने के लिए लाया जाता था, वह विधि अनुसार परमेश्वर को चढ़ाए जाने के बाद ही याजक के उपयोग के लिए होता था। बाइबल में हम यह भी देखते हैं कि एली के पुत्रों ने परमेश्वर के इन निर्देशों की अवहेलना की और बहुत भारी दण्ड चुकाया (1 शमूएल 2:12-17, 22-25, 30-34)। इसके अतिरिक्त, याजक का यह दाय्तिव भी था कि वह परमेश्वर का दूत बनकर लोगों को परमेश्वर के वचन की सही शिक्षा भी दे (मलाकी 2:7)। कहने का तात्पर्य यह है कि निःसंदेह याजक, लोगों की उत्तम भौतिक वस्तुओं का हकदार था, परन्तु साथ ही वह उत्तम आत्मिक बातें एवँ सेवा लोगों को देने के लिए भी उतना ही उत्तरदायी भी था।

           जैसा ऊपर कहा गया है, पुराने नियम के समय में भेंट और बलिदान मंदिर में व्यवस्था की बातों को पूरा करने के अन्तर्गत, याजकों को देने के लिए नहीं परन्तु परमेश्वर को देने के लिए, अनिवार्यतः लाए जाते थे; और परमेश्वर को अर्पित होने बाद ही फिर वहाँ से याजकों में बांटे जाते थे। जबकि अब नए नियम की कलीसिया में भेंट के लिए कोई सामग्री लाने का कोई निर्देश नहीं है; यद्यपि ऐसा करना वर्जित तो नहीं है, किन्तु यह करना केवल स्वेच्छा से है, अनिवार्य नहीं है। यह बात तब में और अब में यह एक बहुत महत्वपूर्ण अन्तर है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में जो व्यक्ति परमेश्वर के दास को कुछ दे रहा है, वह अपनी इच्छा से दे रहा है, ऐसा करने के लिए वह बाध्य नहीं है। न ही यह आवश्यक है कि अगुवे को दी जाने वाली वस्तु परमेश्वर को अर्पित भेंट समझी जाए, या परमेश्वर को अर्पित किए जाने बाद ही कलीसिया के अगुवे को दी जाए। पुराने नियम की भेंटों की तुलना में, नए नियम की कलीसियाओं में भेंट देना, पूर्णतः देने वाले पर निर्भर है (2 कुरिन्थियों 9:7)। किसी भी व्यक्ति को परमेश्वर के नाम से बाध्य करके उससे अपनी आवश्यकता के लिए कुछ ऐंठना सर्वथा अनुचित है, परमेश्वर के नाम और वचन का दुरूपयोग है।

           यदि कलीसिया का कोई अगुवा कलीसिया के लोगों से उत्तम पाने की लालसा इसलिए रखता है क्योंकि पुराने नियम में याजक, लेवी, और मंदिर के सेवक को उत्तम पहुंचता था, तो फिर उस अगुवे को पुराने नियम के उस याजक या मंदिर के सेवक के समान भौतिक संपत्ति – विशेषकर भूमि से संबंधित, न रखने, एवँ आराधनालय तथा वचन की सेवा करने से संबंधित दायित्व का भी वैसा ही निर्वाह भी करना चाहिए। अर्थात वर्तमान समय का वह अगुवा कलीसिया के लोगों से लेकर अपने लिए सांसारिक संपत्ति जोड़ने और बनाने की बजाए कलीसिया के लोगों के लिए एक आदर्श बने, और परमेश्वर के वचन का गहन अध्ययन करके परमेश्वर से ही वचन की शिक्षा प्राप्त करे, तथा परमेश्वर के लोगों को वचन की सही शिक्षाएँ भी देने के लिए तत्पर और तैयार रहे। साथ ही हम यह भी देखते हैं कि जब लेवियों और याजकों ने परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वाह नहीं किया तो परमेश्वर ने उन्हें दण्ड भी दिया (यहेजकेल 34:7-19; मलाकी 2:1-9)। उसी प्रकार से वर्तमान के उन अगुवों को जो पुराने नियम के निर्देशों के आधार पर कलीसिया से उत्तम प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें यह ध्यान भी रखना चाहिए कि यदि वे कलीसिया में परमेश्वर की इच्छानुसार सेवकाई नहीं करेंगे तो परमेश्वर फिर उन्हें भी उन अनाज्ञाकारी याजकों और लेवियों के समान ही दण्डित भी करेगा।

           आज परमेश्वर के दास से अपेक्षित है कि वह अपने प्रथम कर्तव्य, अर्थात कलीसिया की सेवा करने में उद्यमी रहे, जैसा कि पौलुस ने अपने जीवन के उदाहरण से सिखाया है – 1 थिस्सलुनीकियों 2 अध्याय पढ़िए; यहाँ अपनी सेवकाई का वर्णन करते हुए 9 पद में पौलुस यह भी लिख रहा है कि वह किसी पर बोझ नहीं बना, वरन परिश्रम करके वह स्वयँ ही अपना भरण-पोषण करता था, और ऐसा करते हुए वह साथ ही बहुत परिश्रम तथा लगन के साथ परमेश्वर के वचन को भी सिखाता और सुनाता था  (साथ ही प्रेरितों 18:3; प्रेरितों 20:34-35; 1 कुरिन्थियों 4:12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:11; 2 थिस्सलुनीकियों 3:8-9 भी देखें)। साथ ही, यह सिखाने के बाद कि कलीसिया को परमेश्वर के सेवकों का ध्यान करना चाहिए उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए, 1 कुरिन्थियों 9:15 में पौलुस अपनी सेवकाई के बदले में स्वयँ के लिए कलीसिया से कुछ लेने से स्पष्ट और बलपूर्वक मना करता है; सेवकाई के बदले लोगों से कुछ लेने की बजाए वह मर जाना अधिक उत्तम समझता है। यदि आज कलीसिया के अगुवे, या परमेश्वर के दास को परमेश्वर के वचन से उदाहरण, आधार, और आदर्श लेकर कलीसिया से कुछ भौतिक वस्तुएँ प्राप्त करने की अपेक्षा रखनी है तो फिर पुराने नियम के आधार पर क्यों? वर्तमान के लिए दिए गए नए नियम में पौलुस के उदाहरण से वे प्रेरणा और शिक्षा क्यों नहीं लेते हैं (1 कुरिन्थियों 11:1; 2 थिस्सलुनीकियों 3:9)? वे पौलुस को अपना आदर्श बनाकर उसका अनुसरण क्यों नहीं करते हैं?

           दुःख की बात है कि वर्तमान में परमेश्वर के वचन और कार्य के प्रति ऐसा अपेक्षित एवँ वाँछित समर्पण बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लगभग सभी कलीसियाओं में परमेश्वर के नियमों और विधियों के स्थान पर, उनके डिनौमिनेशन या मत के अनुसार, मनुष्यों द्वारा, परमेश्वर के नाम से प्रतिपादित नियम और विधियाँ लागू कर दी गई हैं। अब यद्यपि कलीसिया के ऐसे प्रबंधकों को परमेश्वर के वचन को तोड़ने और उसकी अनाज्ञाकारिता करने में लेश-मात्र भी ग्लानि अथवा हिचकिचाहट नहीं होती है; फिर भी वे इस बात पर बहुत दृढ़ और कठोर रहते हैं कि उनके द्वारा दिए गए नियमों का पूर्णतः पालन हो, कोई अवहेलना न हो, अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। कलीसिया के सभी दायित्वों के निर्वाह के लिए नियुक्ति परमेश्वर के मानकों और उसकी विधि के अनुसार नहीं वरन मनुष्यों द्वारा स्थापित मानकों, योग्यताओं, गुणों, और डिनौमिनेशन या मत की विधियों के अनुसार की जाती है। इसीलिए कलीसिया के अगुवों के लिए यह अब परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपा गया दायित्व नहीं, अपितु “नौकरी” हो गया है, जिसपर उन्हें उस डिनौमिनेशन या मत के मानने वाले मनुष्यों ने नियुक्त किया है। और क्योंकि यह “नौकरी” मनुष्यों ने उन्हें मानवीय मानकों, गुणों, तथा “योग्यताओं” के आधार पर दी है, इसीलिए आज के अधिकांश अगुवे परमेश्वर को नहीं वरन अपने डिनौमिनेशन या मत के सांसारिक “अधिकारियों” को प्रसन्न करने की चेष्टा में रहते तथा कार्य करते हैं, क्योंकि वे अधिकारी न केवल उनके “नौकरी” में बने रहने को प्रभावित कर सकते हैं, वरन उनके भविष्य, उन्नति, और डिनौमिनेशन या मत के साथ जुड़ी उनकी संभावित भलाई को भी प्रभावित कर सकते हैं – यह पौलुस द्वारा गलातियों 1:10 में कही बात के साथ कैसा अद्भुत विरोधाभास प्रस्तुत करता है। इसलिए इसमें कोई अचरज की बात नहीं है कि यद्यपि वे परमेश्वर का नाम तो लेते हैं, परन्तु उनमें परमेश्वर का कोई भय नहीं है, उन्हें परमेश्वर को अपना हिसाब देने की कोई चिंता नहीं है, उन्हें सौंपी गई मण्डली के प्रति उनका केवल एक औपचारिक लगाव है, और वे परमेश्वर का नाम लेकर केवल अपना ही काम निकालना, अपनी ही इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं। उनमें से कोई भी उनके अधिकारियों द्वारा किए जा रहे किसी भी गलत, या अनैतिक, या बाइबल की शिक्षाओं के प्रतिकूल बात के लिए न तो विरोध करता है और न ही कुछ बोलता है (गलातियों 2:11-18 के साथ तुलना कीजिए); वरन वे परमेश्वर का नाम लेते हुए औपचारिकता से काम करते रहते हैं, और उन ही ओहदों पर पहुँच कर वहाँ मिलने वाले सांसारिक लाभों का मज़ा लेने की लालसा रखते हैं (कुलुस्सियों 3:1-5 से तुलना कीजिए)। परमेश्वर का नाम और काम उनके लिए “पेट-पालने” का माध्यम बन गया है (रोमियों 16:18; फिलिप्पियों 3:19), और उनकी निष्ठा तथा समर्पण परमेश्वर के प्रति नहीं अपितु उनके सांसारिक “अधिकारियों” के प्रति हो गए हैं – पौलुस ने ऐसों को “मसीह के क्रूस के बैरी” बताया है (फिलिप्पियों 3:18)।

           यह कलीसिया के लोगों और अगुवों, दोनों को ही परमेश्वर की ओर से दी गई ज़िम्मेदारी है कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुसार एक दूसरे की आवश्यक्ताओं का ध्यान रखें, एक-दूसरे की आवश्यक्ताओं की पूर्ति करें, और सदा इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन, उन्हें अपने-अपने दायित्वों के निर्वाह का उत्तर प्रभु को अवश्य ही देना होगा, और प्रभु से अपना प्रतिफल भी उसी के अनुसार लेना होगा; न तो कोई प्रभु को उत्तर देने से और न ही कोई प्रभु से अपने किए के प्रतिफल को लेने से बच सकता है । तैयार रहें; हिसाब लेने और देने का वह दिन शीघ्र ही आने वाला है।

        यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
**************************************************************************************

Pastors Seeking Worldly Things from Church Congregations (2)

        In the Old Testament the tribe of Levi had not been allotted any land in Canaan; the descendants of Levi, i.e. the Priests and Levites met their needs from the offerings and donations brought by the people to the Temple, to offer to God, in form of animals, crops, tithes and other things (Numbers 5:9; 18:24; Deuteronomy 14:29). It had been decreed by God that those who brought their offerings to the Temple, whether it was animal or crops, had to bring them of a good quality (Leviticus 22:18-25; 22:22). No defective animal or object could be brought as an offering; to do so was to insult God (Malachi 1:8). Therefore, the idea has developed that things of a good quality should be brought for the Church Elder or Care-taker. But there is far more to it; God had not only decreed that only good things be brought for His offerings, but had also decreed what was to be brought, how much had to be brought, when it was to be brought, and how it had to be offered. The Levites or the Priests were not the ones to decide about these things, they could only act upon and accept that which had been decreed by God. In Jesus’ time, since the Temple officials had corrupted God’s instructions, we see that the Lord Jesus severely reprimanded them (John 2:13-16; Matthew 21:13). But the basic fact was that whatever was brought, was brought to be offered to God; it was never brought with the intention of giving to the priest. Even though the Priest was the end recipient, still whatever was brought to the Temple as an offering was provided to the Priest only after it had first been offered to God. We see in the Bible that when the sons of Eli transgressed God’s commands regarding this, they as well as their father, all had to pay a very heavy price for their misdemeanor (1 Samuel 2:12-17, 22-25, 30-34). In addition, the Priest, as God’s spokesman, was also under and obligation to teach the people the Word of God correctly (Malachi 2:7). In other words, undoubtedly, while the Priest was deserving of good quality physical things from the people, he was also equally responsible to impart good quality spiritual services and teachings to the people.

           As stated above, in the Old Testament times the gifts and offerings brought to the Temple were brought to fulfill the Law; not to give to the priests but to offer to the Lord; and only once they had been offered to the Lord could they be distributed to the priests. Whereas now, in the New Testament there is no instruction to bring any such offering into the Church; although not forbidden, but doing this is voluntary, not compulsory, nowadays. This is a very significant difference between then and now, and it cannot be overlooked or ignored. Presently, whoever is giving anything to a God’s servant is doing so voluntarily, he is under no compulsion to do so. Neither is it in any way necessary that the thing given to the Elder should be considered as something offered to God, or that the thing should first be offered to God and only then be accepted by the Elder. In the New Testament Churches, unlike offerings of the Old Testament, the giving of any offerings is entirely dependent upon the person wanting to give it (2 Corinthians 9:7). To compel any person to make an offering in the name of God, and to thus use the people for providing the desires of the Church leader is a misuse of God’s name and His Word.

           If any Elder or leader of the Church expects to receive good quality things from the people of the Church because in the Old Testament times the Priests, Levites and those serving in the Temple received the good quality things, then that Elder or Church leader should also, like the Priest or Levite of the Old Testament, refrain from possessing worldly things especially related to possessing land, and they should also fulfill their responsibilities towards the House of God and the Word of God just as the Priests and Levites used to do at that time. Therefore, that Elder or Church leader, instead of acquiring worldly possessions and physical abundance from the people of the Church, should first strive to be a spiritual model and mentor for the people of the Church. Hence, he should spend time diligently studying and learning the Word of God from the Lord, and providing factual and correct teachings to the people. We also see that when the priests and Levites did not fulfill their responsibilities as per the instructions of the Lord, then the Lord also penalized them (Ezekiel 34:7-19; Malachi 2:1-9). Similarly, those Elders and Church leaders who desire to receive good quality things from the people on the basis of the instructions given to the Old Testament people of God, should also be careful to see that if they do not serve the Church as per the instructions of the Lord, then they too will be penalized just as the disobedient priests and Levites had been penalized.

           Today it is expected from the servant of the Lord serving as a Care-taker of the Church, to be diligent in his primary responsibility of serving the Church of God, as Paul has taught from the example of his own life. Study 1 Thessalonians, chapter 2; here in verse 9, Paul is writing that in his missionary services of preaching and Church planting, he never became a burden upon anyone; he used to labor to earn to provide for his needs, and while doing this he also taught the Word of God diligently and devotedly (also see Acts 18:3; 20:34-35; 1 Corinthians 4:12; 1 Thessalonians 4:11; 2 Thessalonians 3:8-9). Also, after teaching that the Church should look after and provide for the needs of those working for the service of the Lord amongst them, Paul in 1 Corinthians 9:15 goes on to clearly and emphatically refuse seeking for or accepting anything from the Church in lieu of his spiritual services rendered to them; so much so, that he prefers to die rather than take something from the Church for his work amongst them. If today an Elder, or a Care-taker of the Church, on the basis of examples and instances from God’s Word desires to receive some physical and worldly things from the Church, then why should he make the Old Testament the basis for this? Why don’t they take Paul as an example and model from the present day applicable New Testament teachings, and learn from him, emulate him (1 Corinthians 11:1; 2 Thessalonians 3:9)?

           Quite sadly, nowadays, such desired and expected commitment to God’s Word and work is rarely seen. This is because in nearly all the Churches, the instructions and decrees of God for the people and leaders of the Churches have been replaced by denominational laws, rules and ways that have been decided by men in the name of God, and applied to be followed in the Churches. And while these Church managers have no hesitation or remorse for their breaching and disobeying God’s Laws for His Churches; yet they are very particular and rigid in their stand that their given rules and laws should not be breached or neglected, else dire consequences will follow. To fulfill the responsibilities related to the functioning of the Church people are now appointed not according to God’s standards and instructions but according to standards, qualifications, criteria and methods determined by men. Therefore the Leaders and Care-takers of the Church hardly ever see it as a God given responsibility, but more often they see this responsibility as a “job” to which they have been appointed by certain men, in a certain Denomination or Sect. And since this “job” has been given to them based on certain man determined criteria, qualifications, and “abilities,” therefore most of the Care-takers of the Churches live and work to please not God but their denominational human officials and superiors who not only have appointed them, but can also influence not only their continuing in their “job” but also their future prospects, promotions, and their welfare in the denomination where they are employed – what a striking contrast to Paul’s statement of Galatians 1:10. So it is no surprise that though they use the name of God, they have no fear of God, no sense of accountability to God, and only a perfunctory concern for their congregation; their primary concern is to serve and satisfy their officials, and fulfill their own needs and purposes through the congregation. None of them dares to point out or speak up against anything wrong, unethical, or unBiblical being asked or done by their superiors (compare with Galatians 2:11-18); rather, while perfunctorily serving in the name of God they aspire and strive to reach those positions of authority and superiority by any means – fair or foul, so that they too can enjoy the worldly benefits of that position (compare with Colossians 3:1-5). God’s name and service has become a means to serve their own bellies for them (Romans 16:18; Philippians 3:19), and their commitment and sincerity has come to be directed not towards God and His Word but towards their worldly, human officers and superiors – Paul has called them “enemies of the Cross of Christ” (Philippians 3:18).

           It is the God given responsibility of the Church congregation as well as of the Care-takers of the Churches that both sides fulfill their God ordained obligations towards each-other and meet each-other’s physical and spiritual needs; always bearing in mind that one day they will have to answer to the Lord for the fulfillment of their responsibilities. No one can escape having to give an account to the Lord, nor can anyone escape receiving due rewards – good or bad, for what they have done, or not done. Be ready; the day of reckoning is coming soon.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

आराधना (27) / Understanding Worship (27)


Click Here for the English Translation

आराधना के लिए परिवर्तित (4) 

 

हम 2 इतिहास 29 अध्याय में दिए गए राजा हिजकिय्याह के जीवन तथा उदाहरण से उस प्रक्रिया को सीख रहे हैं, जिसके द्वारा विश्वासी वैसा आराधक बनता है जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना करने वाला। हम देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चार कदम हैं, जिनसे अन्ततः विश्वासी परमेश्वर को योग्य आराधना चढ़ाने वाला वाले जन में परिवर्तित हो जाता है। पहला कदम है कि विश्वासी को यह दृढ़ निर्णय लेना होता है कि वह परमेश्वर का सच्चा समर्पित और प्रतिबद्ध जन बनेगा और फिर उसे अपने इस निर्णय को अपने जीवन द्वारा जी कर भी दिखाना होता है; राजा हिजकिय्याह एक परमेश्वर का भक्त जन था, किन्तु उसे भी यह निर्णय लेना पड़ा और अपने जीवन में व्यवहारिक रीति से दिखाना पड़ा। दूसरा कदम है, अपने हृदय, अर्थात पवित्र आत्मा के मंदिर को परमेश्वर के लिए खोल देना, और हृदय में जो आता है, उससे जो बाहर जाता है, उन सभी पर नियंत्रण रखना; पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा के प्रति संवेदनशील एवं आज्ञाकारी बन जाना। तीसरे कदम का पहला भाग हमने पीछे लेख में 2 इतिहास 29:4-19 से देखा था - परमेश्वर के मंदिर की वस्तुओं को साफ और पवित्र कर के उन्हें परमेश्वर के मन्दिर में उनके उपयोग के लिए उनके सही स्थान पर बहाल कर देना। आज हम इस तीसरे कदम के सिद्धांत के विश्वासी के जीवन में व्यवहारिक निर्वाह को देखेंगे। क्योंकि, पहले दो क़दमों के द्वारा विश्वासी का हृदय, जो कि पवित्र आत्मा का मंदिर है, शुद्ध और पवित्र कर दिया गया है, उसके अन्दर पवित्र आत्मा के निवास करने के लिए तैयार कर दिया गया है, अब, विश्वासी के हृदय में और उसके द्वारा आराधना आरंभ करने के लिए जो करना शेष रह गया है, वह है मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र कर के उन्हें उनके स्थान पर बहाल करना और उपयोगी बनाना, जैसा कि हम आज देखेंगे।


हम पद 4 और 5 से देखते हैं कि मंदिर के द्वार खोलने और उनकी मरम्मत करने के बाद, हिजकिय्याह जो अगला कार्य करता है, वह है याजकों और लेवियों को बुलाना और उन्हें एक स्थान पर एकत्रित करना, उन्हें अपने आप को पवित्र करने के लिए कहना; और फिर मंदिर में जाकर अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेना। यह कार्य अन्य किसी को नहीं, केवल उन्हें ही सौंपा गया, जिनकी यह परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित ज़िम्मेदारी थी। हमारे वर्तमान अनुग्रह के समय में, हम 1 पतरस 2:9 तथा प्रकाशितवाक्य 1:6 से देखते हैं कि परमेश्वर की नज़रों में प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए याजक है, चाहे उसका आत्मिक स्तर और परमेश्वर के वचन की जानकारी का स्तर कुछ भी हो। अभिप्राय यह है कि मसीही विश्वासी को सच्चे आराधक में परिवर्तित होने के लिए, अपने आप को अपने पापमय रवैये एवं व्यवहार से साफ़ और शुद्ध, पवित्र करना होता है, और फिर परमेश्वर ने उसे जो जिम्मेदारियां दीं हैं उनके निर्वाह में जुट जाना होता है। परमेश्वर के याजक की जिम्मेदारियां, संक्षेप में, मलाकी 2:7 “क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने ओठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुंह से व्यवस्था पूछें, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है” में भली-भांति दी गई हैं। यहाँ पर दी गई तीन आधारभूत जिम्मेदारियां हैं, उसे परमेश्वर, उसके वचन, और उसके कार्यों का अच्छा ज्ञान एवं समझ-बूझ होनी चाहिए; उसे परमेश्वर के वचन को औरों को सिखाने वाला होना चाहिए; और उसे परमेश्वर का संदेशवाहक होने, अर्थात परमेश्वर के निर्देशों को लोगों तक पहुंचने वाला होना चाहिए। अर्थात, परमेश्वर की इच्छानुसार उसका सच्चा आराधक बनने की लालसा रखने वाले मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन से भली-भांति अवगत हो जाना चाहिए, उसे परमेश्वर के साथ समय बिताने, उस से सीखने, और परमेश्वर की शिक्षाओं को औरों को पहुंचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब व्यक्ति परमेश्वर को और उसके वचन को अच्छे से जानता होगा, केवल तब ही वह परमेश्वर के गुणों, योग्यताओं, कार्यों आदि को समय तथा आवश्यकता के अनुसार याद करने और उनका बखान करने पाएगा।


इस प्रकार से पुनःस्थापित होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका पापों के अंगीकार करने और उनके कारण हमारे प्रति परमेश्वर के उचित व्यवहार को स्वीकार करने की होती है, जैसे इस्राएलियों के लिए राजा हिजकिय्याह ने पद 6-9 में किया। आज हमारे लिए, यह हमारे मसीही विश्वासी होते हुए भी एक समझौते और अनाज्ञाकारिता का, तथा परमेश्वर के विमुख जीवन जीने को अंगीकार कर लेने, और उस अधर्मी व्यवहार के कारण हम पर आए परमेश्वर के दण्ड को मान लेने को दिखाता है। साथ ही यह एहसास भी करना कि इसके समाधान का, परमेश्वर के क्रोध को टाल देने का एकमात्र तरीका उसकी ओर पश्चाताप और पूर्ण समर्पण के साथ लौट आना ही है, जैसे हिजकिय्याह ने पद 10 में कहा।


इसके बाद ही इस तीसरे कदम, अर्थात परमेश्वर के याजक होने की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए शुद्ध और पवित्र होने, फिर और किसी के नहीं, केवल याजकों और लेवियों के द्वारा ही मंदिर की वस्तुओं को शुद्ध और पवित्र करके उन्हें उपयोगी बनाने तथा उनके स्थान पर बहाल करने, का वह अंतिम चरण आता है। इसी प्रकार से विश्वासी के आराधक में परिवर्तित होने और आराधना के लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे अपने जीवन में आत्मिक बातों और जिम्मेदारियों को उनका उचित स्थान देने, उन्हें बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। विश्वासी को अपने जीवन में प्रार्थना करने, बाइबल का अध्ययन करने, परमेश्वर के साथ व्यक्तिगत समय बिताने, अन्य विश्वासियों के साथ संगति और संबंधों को बनाए रखने तथा उनके निर्वाह करते रहने, आदि बातों को प्राथमिकता और उचित आदर का स्थान देना पड़ेगा; अर्थात उसे एक आदत के समान प्रेरितों 2:42 का ईमानदारी से पालन करने वाला बनना पड़ेगा।


एक बार शुद्ध और पवित्र करके मंदिर की वस्तुओं को उनके उपयोग के लिए ठीक से बहाल करने का कार्य हमारे जीवन में हो जाए, तो फिर इसके बाद सच्ची आराधना का आरंभ हो जाता है, जैसा हम अगले लेख में देखेंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • न्यायियों 11-12           

  • लूका 6:1-26      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation


Being Transformed To Worship (4)

    Through the life and example of King Hezekiah, from 2 Chronicles chapter 29, we have been seeing the steps to become the kind of worshipper God wants His people to be, i.e., those who worship Him in spirit and in truth. We had seen that there are four steps of a person being transformed to worship God in a worthy manner. The first step was that the Believer has to take a firm decision to become a true and committed follower of God and practically demonstrate it in his life; King Hezekiah was a godly king, but he had to resolve, and then demonstrate his commitment through his actions. The second step was to open his heart, i.e., the temple of the Holy Spirit, to God; regulate what comes in and goes out of it, and become obedient and submissive to the promptings of the Holy Spirit. The first part of the third step we had seen from 2 Chronicles 29:4-19, in the previous article - cleanse and restore the things of God to their proper place in God’s Temple. Today we will look at the practical application of this principle in a Believer’s life. Since, through the first two steps, the Believer’s heart, which is the Temple of the Holy Spirit, has been cleansed, and made ready for the Holy Spirit to reside within and guide him, now the final preparatory step so that worship can begin in and through his life is to cleanse and restore the things of the Temple, in the Temple, as we will see that today.


We see from verses 4 and 5 that after opening the doors of the Temple and repairing them, the next thing that Hezekiah does is to gather the priests and Levites and ask them to first sanctify themselves; then they were to get back to their duties in the Temple. This was not entrusted to anyone other than whose duty it was as per God’s Law. In our present-day age of grace, we see from 1 Peter 2:9 and Revelation 1:6 that in God’s eyes, every Born-Again Christian Believer is a priest to God, whatever be his actual spiritual status and knowledge of God’s Word. The implication is that the Believer, in his being transformed to become a worshipper, has to first cleanse and sanctify himself from his sinful attitudes and behavior, and then get back to fulfilling the responsibilities the Lord has given him. The responsibilities of a priest of God are well summarized in Malachi 2:7, “For the lips of a priest should keep knowledge, And people should seek the law from his mouth; For he is the messenger of the Lord of hosts.” The three basic duties are, keep knowledge about God, His Word and the work God wants done; should be able to teach God’s Word to others; should function as God’s messenger, i.e., convey God’s messages to the people. To put it succinctly, the Christian Believer desiring to be a worshipper God wants him to be, should become well versed in God’s Word and be willing to spend time with God, learn from Him, and convey the teachings of God’s Word to others. Only when a person knows God and His Word, can he recall and speak the qualities, abilities, works, etc., of God, as per the time and the need of the hour.


An important role in this restoration to being a worshipper is the confession of sins and acknowledging God’s righteous dealings, as Hezekiah had confessed and acknowledged for the Israelites in verses 6-9. For us today it is our confessing living a compromising and disobedient life, living contrary to God, even though a Believer, and thereby we have invited His wrath, have suffered the consequences of this unrighteous behavior. And, also the realization that the only way to turn back the displeasure and wrath of God was by turning back to Him in penitence and complete submission, as Hezekiah stated in verse 10.


Then comes the final part of this third step of cleansing, after being restored to function as priests of God, the priests, not anyone else, then restored the things of the Temple to their functional state and use. Similarly, the Believer, in the process of becoming a worshipper and become the beneficiary of true worship, has to commit himself to restore in his life the things related to his spiritual life, e.g., the priority and time for prayer, Bible study, personal quiet time with God, joining in fellowship with other Believers etc.; in effect reverting back to sincerely and regularly living according to Acts 2:42. 


Once this third step of cleansing and restoration of the things of God to their proper place in our lives has been accomplished, then from here onwards the true worshipping can actually begin, as we will see in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Judges 11-12

  • Luke 6:1-26



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well