ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 55 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 41

Click Here for the English Translation

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 9

    पिछले लेख में, पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के उदाहरण के रूप में 1 कुरिन्थियों 2:4-5 पर विचार करते हुए, हमने देखा था कि वह तथा उसका सह-कर्मी, अपुल्लोस, दोनों ही पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहते थे, और जो भी वचन परमेश्वर उन्हें देता था, वे उसी का उपयोग करते थे, एक-दूसरे की सेवकाई में सहायता करते थे। उन में से कोई भी परमेश्वर का कार्य करने के लिए अपनी ही बुद्धि, ज्ञान, और योग्यताओं का उपयोग नहीं करता था; और न ही कभी पौलुस ने, एक अच्छा वक्ता न होने के कारण अपने आप को कभी हतोत्साहित अनुभव किया। अपनी सेवकाई के प्रत्येक पक्ष के लिए वे पूर्णतः परमेश्वर पर निर्भर रहते थे, और इसीलिए वे परमेश्वर के लिए इतने सफल और फलवन्त थे। जो शिक्षा हमने सीखी थी, वह थी कि परमेश्वर के द्वारा हमें सौंपी गई सेवकाई के निर्वाह के लिए, हमें भी हर बात में पूर्णतः परमेश्वर पर निर्भर रहने, उसके मार्गदर्शन और निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। तब ही परमेश्वर हमें उपयोग करेगा, आशीष देगा, और अनन्तकालीन प्रतिफल देगा, चाहे हमारी कोई भी योग्यता अथवा दुर्बलता क्यों न हो। आज हम पौलुस की सेवकाई के विषय पर थोड़ा विचार करेंगे।

    पौलुस 1 कुरिन्थियों 2:4 के अंत में कहता है कि उसका वचन और प्रचार “आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था।” लेकिन इस से ठीक पहले पद में वह कहता है, “और मैं निर्बलता और भय के साथ, और बहुत थरथराता हुआ तुम्हारे साथ रहा” (1 कुरिन्थियों 2:3)। यह कोई विरोधाभास नहीं है, परन्तु कुरिन्थुस में उसकी सेवकाई (प्रेरितों 18:1-18) के दौरान उसकी दो प्रकार की स्थिति का उल्लेख है। शारीरिक रीति से पौलुस निर्बल, भयभीत, और डर से थरथराता हुआ था; संभवतः क्योंकि उसके विरुद्ध विरोध बढ़ता जा रहा था और उसे यहूदियों से शारीरिक हिंसा की धमकियाँ भी आ रही थीं (प्रेरितों 18:12-18), और परमेश्वर को उसे ढाढ़स देना पड़ा था (प्रेरितों 18:9)। यह कुछ वैसा ही था जैसा एलिय्याह ने  ईज़ेबेल के हाथों, बाल के नबियों का संहार करने के बाद अनुभव किया था (1 राजाओं 19:1-9)। लेकिन आत्मिक रीति से, अपने प्रचार के द्वारा, उसने परमेश्वर पवित्र आत्मा की अधीनता और सामर्थ्य से सेवकाई करना प्रदर्शित किया था।

    यह कई बार कहा भी गया है, और हमने देखा भी है कि परमेश्वर द्वारा पौलुस के लिए निर्धारित सेवकाई, प्राथमिक रीति से सुसमाचार का प्रचार करना था, और वह भी अन्यजातियों के मध्य में। लेकिन परमेश्वर ने उसे और भी वरदान दिए थे, जैसे कि सामर्थ्य के अनोखे कार्य करना, चंगाई देना, दुष्टात्माओं को निकालना, और मृतकों को भी जीवित कर देना (प्रेरितों 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8)। पौलुस को तब तक गुप्त रखी गई बातों के भेदों को समझने का भी वरदान मिला था (1 कुरिन्थियों 2:7; 4:1; इफिसियों 3:3-4)। लेकिन पौलुस कुरिन्थुस की मण्डली को स्मरण करवाता है कि जब वह उनके पास आया, तो उसने आ कर इनमें से किसी भी वरदान का प्रदर्शन नहीं किया, वरन परमेश्वर ने उन लोगों के लिए जो उसे दिया था – सुसमाचार (1 कुरिन्थियों 15:1-4), वही सुनाया। इसीलिए वह 1 कुरिन्थियों 2:2 में कहता है “क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं।” दूसरे शब्दों में, कुरिन्थुस में परमेश्वर उस से केवल प्रभु यीशु मसीह के बारे में, उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने के बारे में प्रचार चाहता था। जैसा हमने पहले भी देखा है, पौलुस ने कुरिन्थुस में लगभग डेढ़ वर्ष तक सेवकाई की (प्रेरितों 18:11), परमेश्वर का वचन सिखाता रहा।

    अब, यहाँ पर हमें कुरिन्थुस शहर के बारे में कुछ ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिस समय पौलुस ने कुरिन्थुस में सेवकाई की, वह यूनान का एक बहुत प्रमुख शहर था, व्यापार का एक प्रमुख केंद्र था। इस कारण से वहाँ पर सभी स्थानों से बहुत से लोगों का आना-जाना लगा रहता था, और वह एक मूर्तिपूजा का तथा नैतिक रीति से बहुत भ्रष्ट स्थान बन चुका था। ऐसे स्थान पर पौलुस ने परमेश्वर के वचन का प्रचार किया, किसे वाक्पटुता अथवा बुद्धि-ज्ञान-समझ के द्वारा नहीं, किन्तु सीधे साधारण शब्दों और शैली में। और फिर भी वह वहाँ पर एक कलीसिया को स्थापित कर सका और उसके इतने चाहने वाले हो गए कि वहाँ रहने वाले यहूदी उससे जलन रखने लगे और उसके शत्रु बन गए (प्रेरितों 18:6, 12)। यदि पौलुस कोई अच्छा वक्ता होता, या अपने बुद्धि-ज्ञान को प्रदर्शित करता, तो भी यह कहा जा सकता था कि उसके प्रचार के परिणाम उसकी इन योग्यताओं के कारण थे; लेकिन उस में ये योग्यताएँ थी ही नहीं। इसीलिए पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 2:4-5 में जो बात कही, कुरिन्थुस में उसकी सेवकाई के परिणाम उस बात की पुष्टि करते हैं। वहाँ पर उसकी सेवकाई की सफलता केवल उसके पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और आज्ञाकारिता में कार्य करने के द्वारा थी, और कोई भी उस सफलता का श्रेय, उसकी वाक्पटुता या बुद्धि-ज्ञान को नहीं दे सकता है।

    एक बार फिर से यह हमारे सामने इस बात की पुष्टि करता है कि जब परमेश्वर के वचन का उपयोग और उस से व्यवहार परमेश्वर के मार्गदर्शन और उसकी आज्ञाकारिता में किया जाता है, परमेश्वर द्वारा सौंपी गयी सेवकाई पर केन्द्रित कर के किया जाता है, तो परिणाम किसी की भी कल्पना या विचारों से कहीं बढ़कर होते हैं। न तो वचन अथवा ज्ञान की उत्तमता, और न ही कोई अन्य योग्यता, वरन परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहना ही परमेश्वर को महिमा देने वाली एक सफल सेवकाई की आवश्यकताएँ हैं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 9

    In the previous article, while considering 1 Corinthians 2:4-5, as an example of how Paul utilized and handled God’s Word in his God given ministry, we had seen that both he and his co-worker, Apollos fully depended upon God, and whatever Word God gave them, they used that, supplementing each-other’s ministry. Neither of them resorted to their own wisdom, knowledge, and abilities for doing God’s work; nor was Paul ever daunted by his not being an eloquent orator. They totally depended upon God for every aspect of their ministry, and that is why they were so successful and fruitful for the Lord. The lesson we learnt was that in utilizing and handling God’s Word for our God assigned ministries, we too need to totally depend upon God, follow His guidance and instructions. Then, God will use us, bless us, and give us eternal rewards, despite any inabilities or weaknesses we may be having. Today we will look at the subjects of Paul’s ministry.

    Paul says at the end of 1 Corinthians 2:4 that his speech and preaching were a “demonstration of the Spirit and power.” But in the immediately preceding verse, he says “I was with you in weakness, in fear, and in much trembling” (1 Corinthians 2:3). This is not a contradiction, but mention of the two states that Paul was in in his ministry in Corinth (Acts 18:1-18). Physically, Paul was weak, afraid, even trembling with fear; the probable cause was the growing opposition and threats of physical violence from the Jews (Acts 18:12-18), and God had to strengthen him (Acts 18:9). This was something like what Elijah experienced at the hands of Jezebel, after killing the prophets of Bal (1 Kings 19:1-9). But spiritually, in his preaching, he demonstrated his ministering under the Spirit of God, and in power, through the contents of his preaching.

    We have seen, and it has been stated many times that Paul’s God assigned ministry, primarily was preaching the gospel, and that too amongst the Gentiles. But God had also given him other gifts, e.g., of doing various miracles and wonders, of healing, of casting out demons, and even of raising the dead back to life (Acts 16:18; 19:11-12; 20:9-12; 28:8). Paul had also been given the gift of understanding mysteries that had been kept hidden till then (1 Corinthians 2:7; 4:1; Ephesians 3:3-4). But Paul reminds the Corinthian Church, that when came to them, he did not show-off any of these gifts, but just preached that which God had given him for them – the gospel (1 Corinthians 15:1-4). Therefore, he says in 1 Corinthians 2:2 “For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified.” In other words, in Corinth, God wanted him to preach about the Lord Jesus Christ; and Him being crucified. As we have seen earlier, Paul ministered in Corinth for about one and a half years (Acts 18:11), teaching the Word of God.

    Here we need to keep something about the city of Corinth in mind. At the time Paul ministered in Corinth, it was a very prominent city of Greece, and a very prominent place of commerce. Because of this, many people from all over used to travel through Corinth, and it had developed an idolatrous and morally a very degraded culture. In such a place, Paul preached the Word of God, about Lord Jesus and His crucifixion, not with excellence of speech or wisdom, but in simple straightforward language, and still was able to establish a Church there, and gained such a following that the Jews there became jealous and became his enemies (Acts 18:6, 12). If Paul had been a good orator, or been able to show-off his knowledge, it could be said that his results were because of these abilities; but he did not have these abilities. Therefore, what Paul says in 1 Corinthians 2:4-5 is affirmed by Paul’s results in Corinth. The success of his ministry was only because of his working under the guidance and power of the Holy Spirit, and no one could attribute it to either his eloquence or wisdom.

    This once again affirms to us that when God’s Word is utilized and handled under the guidance and obedience of God, focused on the God assigned ministry, the results can far exceed anything we can think of or imagine. Not excellence of speech and wisdom, or any other human ability, but submission and obedience to God are the requisites of an effective ministry that glorifies God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 54 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 40

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 8

    प्रेरित पौलुस से परमेश्वर के वचन का उपयोग करने, उससे व्यवहार करना सीखने के लिए हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 को देख रहे हैं। हम ने पिछले लेख में देखा था कि यद्यपि पौलुस बड़ी प्रभावी पत्रियाँ लिख सकता था, लेकिन वह एक प्रभावी वक्ता के रूप में नहीं जाना जाता था। लेकिन इसके कारण उसने अपने आप को कभी किसी रीति से सीमित नहीं समझा, और उसकी इस अयोग्यता के बावजूद, परमेश्वर ने उसे बहुत सामर्थी रीति से उपयोग किया, क्योंकि वह हमेशा ही परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी रहता था। परमेश्वर के वचन का उपयोग करने, उस से व्यवहार करने में हमेशा ही पौलुस का उद्देश्य कभी भी अपने लिए कोई महिमा अथवा प्रशंसा प्राप्त करना नहीं होता था, किन्तु परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई द्वारा सारी महिमा परमेश्वर ही को देना होता था। पिछले लेख में हमने पौलुस द्वारा अपनी सेवकाई में अपनी ही बुद्धि के उपयोग के बारे में देखना आरम्भ किया था, और आज उसे ही ज़ारी रखेंगे।

    यद्यपि पौलुस यहूदियों के पवित्र शास्त्र, हमारे पुराने नियम, को बहुत अच्छे से जानता था, किन्तु उसके श्रोता, गैर-यहूदी या अन्यजाति, जिनके बीच परमेश्वर ने उसे सेवकाई सौंपी थी, उस पवित्र शास्त्र को नहीं जानते थे। इसलिए पौलुस के पास कोई तरीका ही नहीं था कि वह उनके मध्य पवित्र शास्त्र के बारे में अपने ज्ञान, बुद्धि, और समझ को प्रदर्शित कर सके। उन लोगों को उस सुसमाचार, उस सन्देश को बताने और समझाने के लिए, जो सन्देश परमेश्वर उन लोगों को देना चाहता था, पौलुस को पहले उसे परमेश्वर से प्राप्त करना होता था, और तब ही वह उसे उन लोगों को देने पाता था, और वह यही किया करता था (1 थिस्सलुनीकियों 4:1-2)। इस तरह, हम देखते हैं कि परमेश्वर ने पौलुस और उसकी सेवकाई के लिए बातों को इस तरह से नियोजित किया था, कि शैतान किसी भी प्रकार से उसे अपने चंगुल में फंसा कर उसे और उस के ज्ञान, बुद्धि, समझ को, औरों के लिए तथा स्वयं उसके लिए भी ठोकर का कारण नहीं बना सकता था। और पौलुस इसके बारे में बहुत स्पष्ट था, वह खुल कर मान लेता है कि उसका प्रचार उसके अपने किसी ज्ञान-बुद्धि अथवा योग्यता के द्वारा नहीं था (1 कुरिन्थियों 2:1, 4)। क्योंकि पौलुस केवल वही प्रचार करता और सिखाता था जो उसे प्रभु से प्राप्त होता था (1 कुरिन्थियों 11:23), इसी लिए वह बड़े आधिकारिक तौर से, निःसंकोच होकर, अपने सन्देश को सभी को दे सकता था, बिना कभी भी किसी के भी द्वारा किसी भी प्रकार से गलत ठहराए जाने या किसी त्रुटि में होने के कहे जाने भय के; और न ही कोई उस पर वचन के दुरुपयोग का कभी दोष लगा सकता था।

    पौलुस ने इसी बात को कुछ भिन्न शब्दों में, इससे अगले अध्याय में, अर्थात 1 कुरिन्थियों 3:5-8 में भी कहा; यहाँ पर वह परमेश्वर के वचन के बोए जाने को कहने के लिए बीज बोने के रूपक का उपयोग करता है। यहाँ, वह पद 5 में कहता है कि उसे और अपुल्लोस को बीज, अर्थात वह वचन जो उन्हें बोना था, वह परमेश्वर ही ने दिया; फिर पद 6 में वह कहता है कि परमेश्वर ने जो दिया था, उसे उसने बोया, और अपुल्लोस ने उसे सींचा, लेकिन उसे बढ़ाने वाला, अर्थात, उसे उगाने और उसमें फल लाने वाला परमेश्वर ही था। इसीलिए, वह पद 7-8 में सारा श्रेय परमेश्वर को देता है, अपने लिए अथवा अपने सहकर्मी अपुल्लोस के लेने के लिए कुछ भी नहीं रख छोड़ता है।

    कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी दूसरी पत्री के समापन की ओर आते हुए, 2 कुरिन्थियों 9:10 में, पौलुस इसी रूपक का उपयोग करते हुए परमेश्वर को “बोने वाले को बीज” देने वाला बताता है। अर्थात, परमेश्वर ही है जो बीज, यानी कि अपना वचन उन्हें देता है जो सेवकों के समान उसे समर्पित हो जाते हैं; उन्हें जो अपने ही ‘बीजों’ को बोने और सींचने वाले नहीं, वरन परमेश्वर के द्वारा दिए गए ‘बीज’ बोने और सींचने वाले होते हैं। और तब परमेश्वर अपने बीज को बढ़ाता है, अर्थात अपने बीज से फल और फसल देता है; जो मनुष्य की बुद्धि और ज्ञान के ‘बीज’ के साथ हो पाना संभव नहीं है। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया, बीज प्राप्त करने से लेकर फसल प्राप्त करने तक, पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर है। यदि कोई प्रभु के लिए एक पूर्णतः समर्पित और केवल उसी का आज्ञाकारी सेवक, जैसा कि पौलुस था, बनने के लिए तैयार है, तो परमेश्वर न केवल उन्हें उपयुक्त संसाधन, अर्थात समय, स्थान, और आवश्यकता के अनुसार लोगों के लिए उपयुक्त वचन उपलब्ध करवाएगा, जिसे उन लोगों के मध्य दिए जाने की आवश्यकता है, और सेवकों से उन संसाधनों का सही उपयोग भी करवाएगा, वरन उनके प्रयासों पर आशीष और उनके कार्य के लिए प्रतिफल भी देगा (1 कुरिन्थियों 2:8)। अब, जब सभी कुछ परमेश्वर से ही है, और लाभांश स्वर्गीय तथा अनन्तकालीन हैं, तो फिर नश्वर मानवीय सोच, ज्ञान, और बुद्धि की कोई आवश्यकता या महत्व रह ही नहीं जाता है।

    इसलिए परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार के सर्वोत्तम परिणामों के लिए, हमें वही और वैसा ही करना चाहिए जैसा पौलुस ने किया – परमेश्वर से पूछें, उसी पर निर्भर रहें, उसे आप को बता लेने दें कि कहाँ पर, कब, कैसे, और क्या कहना है। तब परमेश्वर का वचन कभी निष्फल नहीं जाएगा, वरन जिस काम के लिए भेजा गया है उसे करेगा (यशायाह 55:11); और अपने समय था तरीके से परमेश्वर न केवल आशीष देगा, वरन अनन्तकालीन प्रतिफल भी देगा। किन्तु यदि हम कार्यों को अपनी समझ और बुद्धि से, अपने तरीकों से करने लग जाएँगे, तो वह व्यर्थ या निष्फल परिश्रम ठहरेगा जो आशीष और प्रतिफल नहीं बल्कि परेशानियाँ लाएगा। अगले लेख में हम उन विषयों को देखेंगे जिन्हें पौलुस ने अपनी सेवकाई में, वचन के उपयोग तथा उस के साथ व्यवहार के लिए प्रयोग किया।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 8

    In learning from the Apostle Paul about utilizing and handling God’s Word, we have been considering 1 Corinthians 2:4-5. We saw in the previous article that though Paul could write impressive letters, yet he was not known to be an impressive speaker. But he never felt handicapped because of this, and despite this inability, God used him mightily, since he always remained fully surrendered and obedient to God. Paul’s aim in utilizing and handling God’s Word was never to gain any glory or appreciation for himself, but to give God all the glory through his ministry, that had been entrusted to him by God. We had started to consider about Paul’s wisdom and in the previous article, and will carry on with it today.

    Though Paul was very well versed in the Scriptures of the Jews, i.e., our Old Testament, but his audience, the Gentiles, amongst whom God had appointed him his ministry were not. Therefore, Paul could not in any way show-off his knowledge and his wisdom of those Scriptures to them. To convey and make them understand the gospel, the message that God wanted him to deliver to the Gentiles, Paul had to first receive it from God, and then pass it on, and that is what he used to do (1 Thessalonians 4:1-2). Hence, we see that God had so arranged things for Paul and his ministry, that there was no way that Satan could manipulate and turn his wisdom into becoming a stumbling block for him and others. And Paul is very frank about this, he openly admits that his preaching was not with any of his wisdom or ability of his own (1 Corinthians 2:1, 4). Because Paul preached and taught only what he received from the Lord (1 Corinthians 11:23), therefore, he could very authoritatively, unhesitatingly present his message to everyone, without fear of ever being proven wrong, or in error, in any manner; and no one could accuse him of misusing God’s Word in any manner.

    Paul says the same in different words, in the next chapter, i.e., in 1 Corinthians 3:5-8, where he uses the analogy of sowing seed to illustrate his sowing God’s Word. Here, in v. 5 he says God gave to him and Apollos, the seed, i.e., the Word they had to sow; then in v. 6, he says that he planted what God had given, and Apollos watered or nurtured that seed, but the increase, i.e., its growing and bringing fruit was from God. Therefore, in v. 7-8 he gives the entire credit to God, keeping nothing for himself or his colleague, Apollos.

    Paul uses the same analogy as he concludes his second letter to the Corinthians, in 2 Corinthians 9:10, naming God as the one who “supplies seed to the sower.” So, it is God who provides the seed, i.e., His Word, to those who submit to Him as His laborers, i.e., those willing to plant and water not their own, but the seed provided by Him; and then God gives the increase from His seed, i.e., the fruit or the harvest through His Word, and not through words of man’s wisdom. The whole process, from receiving the seed to receiving the harvest is totally dependent upon God. If one is willing to be a fully surrendered and completely obedient only to the Lord type of laborer, like Paul was, then, God will not only provide the appropriate resources to them, i.e., His appropriate Word for the time, place, and need, of the people amongst whom it has to be used, and have them use His resources appropriately, but will also bless their efforts and eventually reward them for their labor (1 Corinthians 2:8). When everything is from God, and the returns are heavenly and eternal, then there is no need or scope of any temporal human wisdom.

    Therefore, to get the best results for utilizing and handling God’s Word, we need to do it in the manner Paul used to do it – ask God, depend upon Him, let Him tell you what to share, where, when, and how. Then, God’s Word will never go vain but accomplish what it was sent for (Isaiah 55:11); and in His time and manner, God will not only give blessings, but will also give eternal rewards. But if we start doing things our own way, according to our own wisdom, then it will be a vain labor that will create problems instead of any blessings and rewards. In the next article we will consider the subjects of Paul’s utilizing and handling God’s Word, in his ministry.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 53 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 39

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 7

    प्रेरित पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग तथा उसके साथ व्यवहार करने को सीखते हुए, हमने पिछले लेख से 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरम्भ किया है, और साथ ही हमने बहुत संक्षिप्त में पूरे 2 अध्याय को भी देखा था, कि यह पूरा अध्याय परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के बारे में है। फिर हमने पद 4 को लिया था, और देखा था कि पौलुस इस पद का आरम्भ दो दावे करने के साथ करता है, पहला यह कि पौलुस अपने श्रोताओं पर कभी भी अपनी बुद्धि, या ज्ञान, और या सेवकाई से मिलने वाले स्तर, आदि, के द्वारा कोई प्रभाव नहीं जमाता था; और दूसरा यह कि उसकी सेवकाई तथा उसके द्वारा परमेश्वर के वचन का उपयोग, दोनों ही किसी भी रीति से कोई भी महिमा लेने के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर को महिमा देने के उद्देश्य पर केन्द्रित थे। उसके बाद हमने पौलुस के पहले दावे, अपने श्रोताओं पर प्रभाव जमाने के प्रयास न करने, से सम्बन्धित कुछ बातों को देखा था। आज हम इस पद में पौलुस के इसी पहले दावे के बारे में कुछ और आगे देखना ज़ारी रखेंगे।

    पद 4 में किया गया पौलुस का दावा, उसने जो इससे पहले के तीन पदों में कहा है, उसका निष्कर्ष है। कुरिन्थुस की मण्डली को सुसमाचार प्रस्तुत करते हुए, उसने उन्हें अपनी वाक्पटुता अथवा प्रभावी शब्दों, शैली, और व्यवहार द्वारा लुभाने का प्रयास नहीं किया; और न ही किसी अन्य रीति से उन्हें सुसमाचार सन्देश को स्वीकार करवाने का प्रयास किया। यह निश्चित करने के लिए कि ऐसा ही हो, वह इस अध्याय के पहले तीन पदों में वह अपनी उस कार्यविधि की रूपरेखा देता है, जो उसने वास्तव में किया। पौलुस की यह कार्यविधि उस से जो कि संसार की सामान्य रीति, श्रोताओं को प्रभावित करके अपने अनुयायियों को एकत्रित करने के प्रयासों एवं व्यवहार से बिलकुल भिन्न है। पौलुस 2:1 में कहता है कि उसके द्वारा सुसमाचार का दिया जाना न तो वाक्पटुता के साथ था और न ही ज्ञान की उत्तमता के साथ। कलीसियाओं में पौलुस इस बात के लिए जाना जाता था कि यद्यपि वह पत्र लिखने में तो बहुत अच्छे और प्रभावी लिखता था, लेकिन प्रत्यक्ष में वह एक अच्छा वक्ता नहीं था, बल्कि एक बहुत अप्रभावी वक्ता था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। लेकिन पौलुस ने कभी इस बात को एक कमजोरी के समान न तो देखा और न ही बनने दिया, और न ही कभी इसे सुधारने या बदलने का प्रयास किया। वह जैसा भी था, परमेश्वर के वचन और सन्देश को लोगों के मध्य जिस भी तरह से प्रस्तुत कर सकता था, उसने वह बिना किसी हिचकिचाहट के, बिना अपने आप को अपनी किसी कमजोरी के कारण सीमित समझे हुए किया। क्योंकि उसने अपने आप को परमेश्वर को समर्पित कर दिया था, उसकी आज्ञाकारिता में चलता था, परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, इसीलिए परमेश्वर ने उसे जैसा भी वह था, वैसे ही बहुत सामर्थ्य के साथ उपयोग किया, चाहे वह एक उत्तम वक्ता नहीं भी था। पौलुस तब भी सभी अन्य उत्तम समझे जाने वाले वक्ताओं और वाक्पटुता दिखाने वाले प्रचारकों से बढ़कर परमेश्वर के लिए उपयोगी था, और आज भी है।

    दूसरी बात जो पौलुस दोनों, पद 4 और 1 में कहता है, वह है कि उसने परमेश्वर के वचन और सन्देश को देने के लिए अपनी बुद्धि का सहारा नहीं लिया। इसे समझने के लिए, हमें पौलुस और उसकी सेवकाई से सम्बन्धित दो आधारभूत तथ्य, जिन्हें हम पहले भी कुछ बार देख चुके हैं, ध्यान में रखने चाहिए। पहला, दमिश्क के मार्ग पर प्रभु यीशु के साथ साक्षात्कार और उसके जीवन परिवर्तन होने से पहले वह एक बहुत शिक्षित फरीसी था, जिसने अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलीएल से शिक्षा पाई थी, और उस समय के पवित्र शास्त्र – हमारे आज के पुराने नियम को बहुत अच्छे से जानता था। दूसरा, परमेश्वर ने पौलुस को अन्यजातियों में, तथा पतरस को यहूदियों में सेवकाई के लिए नियुक्त किया था (गलातियों 2:7)। मानवीय समझ और बुद्धि से यह बिलकुल तर्कहीन और मूर्खतापूर्ण लगता है – एक शिक्षित और प्रशिक्षित फरीसी को जो पवित्र-शास्त्र का अच्छा ज्ञाता है, अन्यजातियों में भेजा जाए; और एक अनपढ़ मछुआरे यहूदी को पढ़े-लिखे यहूदी अगुवों, पवित्र-शास्त्र के ज्ञाताओं, और अन्य यहूदियों में भेजा जाए। किन्तु परमेश्वर की बुद्धि-समझ तथा कार्य-विधि के अंतर्गत यह अपने दोनों सेवकों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक अति-उत्तम कार्यविधि थी। क्योंकि, अब इस स्थित में, दोनों, पौलुस और पतरस को अपने-अपने श्रोताओं को संबोधित करने के लिए अपनी योग्यताओं और बुद्धि पर नहीं बल्कि पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहना था; और ऐसे में फिर शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन के प्रचार के लिए बहका या भरमा नहीं सकता था।

    हम इसे अगले लेख में और आगे देखेंगे। लेकिन परमेश्वर के वचन से व्यवहार और उसके सन्देश को औरों तक पहुँचाने के बारे में हमने अभी तक जो देखा है, वह है कि हमें कोई उत्तम वक्ता अथवा वाक्पटुता से प्रचार करने वाला होने की कोई आवश्यकता नहीं है; हम जैसे भी हैं, हमारी जो भी योग्यताएं अथवा योग्यताएँ हैं, प्रभु हमें वैसा ही अपने लिए उपयोग कर सकता है । यदि हम प्रभु पर निर्भर रहें और उसके मार्गदर्शन तथा आज्ञाकारिता में अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करें, उसके वचन को सीधे, साधारण, समझने में सरल शब्दों और वाक्यों में प्रस्तुत करें, तो हम प्रभु के लिए बहुत प्रभावी एवं उपयोगी हो सकते हैं। परमेश्वर के वचन का उपयोग और उसके साथ व्यवहार का उद्देश्य अपनी महिमा करवाना नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा करना है; लोगों पर प्रभाव जमाना नहीं, वरन उन्हें उनके पापों के लिए कायल करके उनके लिए पश्चाताप करने, तथा परमेश्वर से उनके लिए क्षमा मांगने, उद्धार के लिए प्रभु यीशु पर विश्वास करने तक लेकर आना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 7

    In learning to utilize and handle God’s Word through the life and example of the Apostle Paul, in the previous article, we began considering 1 Corinthians 2:4-5, and very briefly saw that actually the whole of chapter 2 has to do with handling God’s Word. We then took up verse 4, and saw that Paul makes two assertions at the beginning of the verse, firstly that Paul refrained from impressing his audience by either by his wisdom, or, knowledge, or, status attained through his ministry, etc.; and secondly, his ministry and handling of God’s Word were centered not on receiving any glory in any manner, but on giving glory to God. We then saw some things related to his first claim, of avoiding impressing his audience in any manner. Today, we will continue with Paul’s first claim in this verse.

    Paul’s claim in verse 4 here is the culmination, of what he has said in the preceding three verses. In presenting the gospel to the Corinthians, he did not try to persuade them to accept the gospel because of Paul’s eloquence and persuasion through impressive words and mannerisms. To make sure this happened, he outlines his way or working in the first three verses of this chapter, stating what he actually did. Paul’s way of working was much different from the conventional worldly way of trying to impress the audience and gain a following. Paul says in 2:1 that his presentation of the gospel was neither with excellence of speech nor through any wisdom. Amongst the Churches, it was known about Paul that though he was great in writing impressive letters, but face-to-face he was not a good speaker, rather, he was a poor speaker (2 Corinthians 10:1, 10). But Paul never saw that as a handicap nor did he ever allow it to become a handicap, and he never tried to change this either. Whatever he was, however he could present God’s Word and message to the people, he did so without any hesitation or feeling tied down by any of his inabilities. Since he made himself obedient and surrendered to God, left himself in God’s hands, therefore God used him mightily just as he was, despite his lack of eloquence. Paul was, and still is far more effective for the Lord, than any of the more eloquent speakers.

    The second thing Paul says in both verses, 4 and 1, is that he did not use his wisdom to present the Word and message of God. To understand this, we ought to keep in mind two of the basic facts related to Paul and his ministry, and both have been stated earlier a couple of times. Firstly, before his encounter with the Lord on the road to Damascus and his conversion, he was a learned Pharisee, trained under Gamaliel, a renowned teacher of that time, and well versed in the Scriptures of that time – our present-day Old Testament. Secondly, God had appointed Paul to serve amongst the Gentiles whereas God appointed Peter to serve amongst the Jews (Galatians 2:7). While to human thinking this seems absolutely illogical and absurd – a learned Pharisee, well versed in the Scriptures, being sent to the Gentiles; and an unlearned Jewish fisherman being sent to the learned Jewish leaders, those well versed in the Scriptures, and other Jews, but in God’s wisdom and way of doing things, it was a master-stroke to keep both His ministers safe from the wiles of the devil. For, both Paul and Peter had to depend upon God to help them address their respective audience, neither could do so through his own wisdom and abilities; and thus, Satan could not mislead them in preaching God’s Word.

    We will consider this further in the next article. But what we have learnt so far about handling God’s Word and conveying God’s message to people is that we need not be eloquent, or a good orator to do so; the Lord can use us for His purposes just as we are, whatever be our abilities or inabilities. We can be very effective for the Lord if we just rely on Him and fulfill our responsibilities under the guidance and obedience of God, and present His Word in simple, straightforward, easy to understand words and sentences. The purpose of utilizing and handling God’s Word is not bringing glory to self, but glory to God; not impressing people, but bringing them to the realization and repentance of their sins, asking God’s forgiveness for them and believing in the Lord Jesus for salvation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 52 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 38

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 6

    हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से सीख रहे हैं कि परमेश्वर के वचन के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 से पौलुस की सेवकाई से संबंधित तीन बातों को देखा था, जिनका प्रभाव उसके द्वारा वचन की उचित सेवकाई पर भी आता है। पहली बात, पौलुस जानता था कि उसे क्या नहीं करने के लिए नियुक्त किया गया है; दूसरी, उसे पता था कि उसे क्या करना है; और तीसरा, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए कार्य को करने के लिए वह परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए वचन में अपनी बुद्धि और चतुराई की बातें नहीं मिलाता था, जिस से कि मसीह के क्रूस का सन्देश व्यर्थ न ठहरे। आज से हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग के एक और पक्ष को देखना आरंभ करेंगे।

    ये पद, वास्तव में पूरा अध्याय 2, पहले अध्याय के 17 पद की तीसरी बात, जिसे हमने पिछले लेख में देखा था – परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार में मानवीय बुद्धि के उपयोग की कोई भूमिका न होना को आगे बढ़ाता है। अध्याय 2 यह स्पष्ट कर देता है कि परमेश्वर, अपने लोगों को, जो उसके आज्ञाकारी हैं, और खराई तथा समर्पण के साथ उसकी सेवकाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें वह अपनी आत्मा के द्वारा आवश्यक सामर्थ्य और योग्यता प्रदान करता है। पवित्र आत्मा उन्हें सेवकाई के लिए उपयुक्त और आवश्यक वचन को सिखाता है (2:12-13)। लेकिन जो वास्तव में प्रभु के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं, जो अभी भी अपनी स्वाभाविक उद्धार न पाई हुई दशा में हैं, वे पवित्र आत्मा जो कहता है उसे न तो स्वीकार कर पाते हैं और न ही उसकी बात को समझ पाते हैं (2:16)। इस अध्याय की शिक्षा, हमारे सन्दर्भ के अनुसार, यही है कि जो प्रभु के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध हैं, खराई से परमेश्वर की सेवकाई उसी तरह से करने के इच्छुक हैं जिस तरह से परमेश्वर चाहता है कि सेवकाई की जाए, उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा उस सेवकाई के लिए उपयुक्त वचन दिया भी जाएगा, और सिखाया भी जाएगा। इसलिए, परमेश्वर के वचन के साथ उपयुक्त रीति से व्यवहार की प्रारम्भिक आवश्यकता है कि व्यक्ति परमेश्वर के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध हो, और खराई से उस रीति से परमेश्वर की सेवकाई करने के लिए तैयार हो जैसा परमेश्वर चाहता है। इस बात का ध्यान रखते हुए, हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।

    पौलुस पद 4 का आरम्भ दो दावों के साथ करता है; उसका पहला दावा ऐसा है, जो वर्तमान में परमेश्वर के वचन के प्रचारकों तथा शिक्षकों में से बहुत ही कम, यदि कोई करे भी तो, अपने लिए करेंगे। सामान्यतः, आज की प्रचलित प्रवृत्ति यही है कि वर्तमान के बाइबल के प्रचारक और शिक्षक पहले अपने श्रोताओं या जिन को सन्देश पहुँचाना है, उन्हें, अपनी शिक्षा, योग्यताओं, ज्ञान, और उनकी सेवकाई की लोकप्रियता, आदि के आधार पर प्रभावित करना चाहते हैं। ये सभी परमेश्वर को मिलने वाली महिमा का पूरा या अधिकांश भाग नहीं तो कम से एक अंश तो अवश्य ही अपने लिए लेना चाहते हैं, जो कि परमेश्वर के सेवकाई करने वाले के लिए अनुचित व्यवहार है (यशायाह 42:8; 48:11)। लेकिन पौलुस उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार में ऐसी किसी भी संभावना के उत्पन्न होने से पहले ही उसे पूर्णतः समाप्त कर देता है। पौलुस अपने श्रोताओं से अपनी शिक्षा, फरीसी होने के लिए उसके कठोर प्रशिक्षण, पवित्र शास्त्र की उसकी समझ, इन सब बातों के कारण वह जिस स्तर तक पहुँचा था, आदि बातों का कोई उल्लेख नहीं करता है। उस ने केवल एक स्थान पर इनका उल्लेख किया, फिलिप्पियों 3:5 में; और यहाँ पर भी वह बहुत सरसरी रीति से इनका उल्लेख करता है, और वह भी उसकी सेवकाई में उन बातों का व्यर्थ होना दिखाने के लिए (फिलिप्पियों 3:7-8)। उसका दूसरा दावा है किस प्रकार से उसकी सेवकाई और परमेश्वर के वचन के साथ उसका व्यवहार परमेश्वर को महिमा देने पर ही केन्द्रित था, यह दिखाने के द्वारा कि सेवकाई के लिए जो भी उसे पूर्णतः सामर्थ्य उसके पास थी वह परमेश्वर की आत्मा से मिली थी, न कि उसकी अपनी किसी योग्यता से।

    हम पौलुस की सेवकाई और परमेश्वर के वचन के साथ उसके व्यवहार से सम्बन्धित उसके इन दोनों दावों को आगे के लेखों में भी देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 6

    We are learning from Paul’s life and examples of how to handle God’s Word. We have seen from 1 Corinthians 1:17, three things about Paul’s ministry that had a bearing on his using God’s Word in an appropriate manner. Firstly, Paul knew what he had not been sent to do; secondly, he knew what he had been sent to do; and thirdly, in fulfilling his God assigned task, he did not add his own wisdom of words into God’s Word given to him, lest the message of the Cross of Christ be made of no effect. Today we will begin to see another aspect of Paul’s use of God’s Word from 1 Corinthians 2:4-5.

    These verses, actually, the whole of chapter 2, builds upon the third point of verse 17 of chapter 1, that we saw in the last article – negating the role of human wisdom in handling God’s Word. Chapter 2 makes it clear that God, to His people, those obedient to Him and desirous of sincerely serving Him, has given the required power and ability, through His Holy Spirit. The Holy Spirit teaches them the appropriate part of God’s Word for their ministry (2:12-13). But those who are not actually committed to the Lord, those who are still in their natural unsaved state, are unable to receive or understand what God the Holy Spirit has to say (2:14-15). Paul concludes the chapter with a statement implying that only those who have the mind of Christ can know and learn what God wants to say (2:16). The lesson of this chapter, from our context, is that those committed and surrendered to the Lord, sincerely desirous of serving God the way He wants them to serve Him, will also be given the appropriate Word and taught how to use it, by God the Holy Spirit. Therefore, to appropriately handle God’s Word, the preliminary condition is being committed and surrendered to God, and be willing to sincerely serve Him the way He wants them to do it. With this in mind, we will consider 1 Corinthians 2:4-5.

    Paul begins verse 4 by making two claims; his first claim is one that very few, if any, of the present-day preachers and teachers of God’s Word would like to make today. Usually, the prevalent tendency of the current preachers and teachers of God’s Word is to first try to impress the audience, or the recipients of their message, by their education, qualifications, their knowledge, and the popularity of their ministry, etc. They like to take at least a slice of the glory that should be given to God, if not a good part, or all of it; which is contrary to the teachings of God’s Word and improper for a minister of God (Isaiah 42:8; 48:11). But Paul, straightaway cuts off any possibility of this happening in his handling of God’s Word. Paul does not mention to his audience his education, his rigorous training as a Pharisee, his understanding of the Scriptures, and the stature he had gained because of all this. The only place he refers to this is in Philippians 3:5; there too he mentions it very briefly, and only to discount it, to show how vain these things were for his ministry (Philippians 3:7-8). His second claim is about how his ministry and handling God’s Word was centred around giving glory to God, through demonstrating that the power he had for his ministry, was entirely from the Spirit of God, and not because of anything from his side.

    We will continue studying further both these claims of Paul about his ministry and handling God’s Word in the subsequent articles.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 51 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 37

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 5

    परमेश्वर के वचन के साथ उचित व्यवहार करना सीखने के लिए, पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस के जीवन और सेवकाई से, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार से सीखते आ रहे हैं। इस में हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 के साथ आरम्भ किया था, और देखा था कि पौलुस वहाँ पर अपनी सेवकाई के बारे में तीन बातें कहता है, और इन बातों का तब उसके द्वारा, और आज हमारे द्वारा भी, परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार पर प्रभाव आता है। ये तीन बातें हैं: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था, और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” पिछले दो लेखों में हमने पहली दो बातों में परमेश्वर के वचन से व्यवहार और निहितार्थों को देखा है। आज हम इस पद में पौलुस के तीसरे कथन के बारे में देखेंगे।

    पौलुस ने परमेश्वर के वचन से व्यवहार के सम्बन्ध में जो तीसरी बात कही, वह है, कि पौलुस परमेश्वर के वचन का प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” करता था, और यह करने का कारण था कि कहीं “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” हम यहाँ पर जिस तात्पर्य को देखते हैं, वह है कि सुसमाचार सन्देश का केन्द्र-बिन्दु, “मसीह का क्रूस” है, और क्रूस के सन्देश के उसमें होने के कारण ही सुसमाचार सन्देश प्रभावी होता है (इस पर और अधिक के लिए पद 18 तथा अध्याय 2 को भी देखिए)। साथ ही सुसमाचार प्रचारक को न तो मानवीय समझ-बूझ और तर्क का सहारा लेना चाहिए, और न ही सुसमाचार को ‘समझाने के लिए’ या उसे लोगों के स्वीकार करने के लिए बहुत ‘आकर्षक और तर्क पूर्ण’ बनाने के लिए, उसे शब्दाडम्बरपूर्ण, तथा वाक्पटुता वाला होना चाहिए। हम जब भी सुसमाचार को, अर्थात, समस्त मानवजाति के पापों के प्रायश्चित तथा उन्हें पापों से छुड़ाने के लिए अपना बलिदान देने के सन्देश को प्रस्तुत करें, तो वह सीधे और साधारण शब्दों में हो। परमेश्वर का आत्मा उस सीधे और साधारण शब्दों के सन्देश को लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करेगा और उन्हें मसीह यीशु में विश्वास करने तक लेकर आएगा।

    इसके विपरीत, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस बहुत स्पष्ट यह बात कहता है कि सुसमाचार को मानवीय बुद्धि के द्वारा और अधिक प्रभावी करने, उसे और भी आकर्षक और तर्कपूर्ण बनाने के प्रयास, उसे अप्रभावी बना देते हैं। यह नए नियम के द्वारा पुराने नियम की एक बात – निर्गमन 20:24-25 की, जिसे हम पहले देख चुके हैं, की पुष्टि है –अपने भेंट और बलिदान परमेश्वर को चढ़ाने के लिए जो वेदी बनाई जाए, वह केवल उसी सामग्री से बनी हो जो परमेश्वर ने दी है और उसे उसके प्राकृतिक रूप में ही उपयोग किया जाए। परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामग्री को मनुष्यों द्वारा और अधिक सुन्दर और आकर्षक बनाने के प्रयास, केवल उसे अशुद्ध ही करेंगे, और परमेश्वर को कुछ भी अर्पित करने के अयोग्य बना देंगे। जैसे, उस समय के इस्राएलियों के लिए मिट्टी और पत्थर ही वह सामग्री थे जिनके द्वारा उन्हें वेदी बनानी थी, उसी प्रकार से आज मसीही विश्वासियों के लिए, परमेश्वर का वचन ही वह आधार है जिसके द्वारा वे परमेश्वर के पास आ सकते हैं और परमेश्वर को अपनी भेंट – सुसमाचार बाँटने की हमारी सेवकाई का कार्य और उद्धार पाई हुई आत्माओं की भेंटें भी, अर्पित कर सकते हैं। जैसे तब उन प्राकृतिक वस्तुओं में किसी प्रकार की कोई फेर-बदल नहीं की जानी थी, उसी प्रकार से, आज परमेश्वर के वचन में भी कोई फेर-बदल नहीं होनी है। पौलुस इस बात को स्पष्ट कर देता है कि सुसमाचार में मानवीय बुद्धि जोड़ने से वह अप्रभावी हो जाता है। हो सकता है कि वह सन्देश सुनने में बहुत आकर्षक और प्रभावी लगे, हो सकता है कि लोगों के द्वारा उस की बहुत प्रशंसा और सराहना भी हो, लेकिन उस से वह कभी नहीं होगा जो सुसमाचार करता है – आत्माओं को बचाना।

    उद्धार त्रिएक परमेश्वर का कार्य है – परमेश्वर पुत्र ने अपने आप को समस्त मानव-जाति के सभी पापों के लिए बलिदान कर दिया; परमेश्वर पवित्र आत्मा इसे लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करता है और उन्हें पश्चाताप करने तक लेकर आता है; परमेश्वर पिता उस कायल हुए और क्षमा-प्रार्थी पापी के पश्चाताप को स्वीकार करता है और प्रभु यीशु के छुटकारा देने वाले क्रूस के कार्य पर उसके विश्वास के आधार पर उसे पापों की क्षमा प्रदान करता है, और उसे अपनी पापों से छुड़ाई हुई तथा मेल-मिलाप हुई संतान (यूहन्ना 1:12-13) बनाकर अपने राज्य में स्वीकार कर लेता है। अब, इस में कहाँ पर और किस प्रकार से कोई भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या तर्क बीच में आ सकते हैं, कि इस आधारभूत तथ्य को और बेहतर बनाएँ? किसी भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या तर्क की किसी बात का यहाँ पर बीच में आना केवल त्रिएक परमेश्वर में से किसी एक के स्थान पर ही हो सकता है। दूसरे शब्दों में सृजे गए मनुष्य की मानवीय बुद्धि की उपज, सृजनहार परमेश्वर के तुल्य हो कर उसका स्थान ले! यह होना असंभव है। और अब इससे यह देखा तथा समझा जा सकता है कि शैतान ने किस तरह से इस साधारण और अहानिकारक प्रतीत होने वाली बात के द्वारा परमेश्वर को उसके स्थान से हटाने और परमेश्वर का स्थान हथियाने की यह दुष्ट योजना कार्यान्वित की है। और इसे करते हुए मनुष्य यही समझता रहता है कि वह सुसमाचार सन्देश को और अधिक आकर्षक, तथा प्रभावी बना रहा है, परमेश्वर के प्रति भक्तिपूर्ण, आदर और श्रद्धा का व्यवहार कर रहा है, जबकि वास्तव में शैतान ने उसे बहका कर परमेश्वर के विरुद्ध चलने के मार्ग पर डाल दिया है।

    इसीलिए, परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करते हुए, हमें इस बात के लिए बहुत सावधान एवं सचेत रहना चाहिए कि हम उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी फेर-बदल नहीं करें, न तो उसमें कुछ जोड़ें, और न ही उसमें से कुछ निकालें। पौलुस के जीवन और सेवकाई के द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार को सीखने को आगे बढ़ाते हुए, अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 5

    In learning to handle God’s Word appropriately, for the past few articles, we have been learning from Paul’s life and ministry, from his handling of God’s Word. In this, we started off with 1 Corinthians 1:17, and saw that there Paul says three things about his ministry, and these things have a bearing on how he, and we handle God’s Word. These three things in this verse are: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ In the previous two articles, we have considered the implications of the first two statements on handling the Word of God. Today, we will consider this for the third statement of Paul in this verse.

    The third statement Paul makes in this verse about his handling God’s Word was that Paul preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ What we see implied here is that the “the Cross of Christ” is central to the gospel message, and the gospel is made effective through incorporating the message of the Cross (see verse 18, and chapter 2 for more on this). Moreover, the preacher of the gospel should neither resort to human logic and reasoning, nor have to be very verbose, either to explain the gospel, or to make it sound appealing and logical, for others to accept it. When we present the gospel, i.e., the message of the sacrifice of the Lord Jesus to atone for the sins of entire mankind and redeem all mankind from their sins, in a simple straightforward manner. The Spirit of God uses the simple straightforward message to convict people of their sins and bring them to faith in Christ Jesus.

    On the other hand, through God the Holy Spirit, Paul clearly says here that by trying to enhance the gospel, make it sound more appealing and logical by adding human wisdom to it, only takes away its efficacy. This is a New Testament attestation of what we had considered earlier from the Old Testament – Exodus 20:24-25 – in building altars to offer sacrifices and offerings to God, only use what He has provided, and only use it in its natural form. Any human attempts at trying to make the God provided material more beautiful or attractive, will only render it profane, and unfit to be used as an altar for offering anything to God. Like the earth and stones were materials meant for constructing the altars for the Israelites at that time, today, for the Christian Believers, God’s Word is the basis of approaching God and offering our gifts to God – even the gifts of serving Him through sharing the gospel and bringing the saved souls to Him. Like those natural materials were not to be altered in any manner, similarly, God’s Word is not to be altered in any manner today. Paul makes it clear, adding human wisdom to the gospel, makes it ineffective. It may sound like a very appealing and attractive preaching, may even be appreciated and applauded, but will never do what the gospel is meant to do – save souls.

    Salvation is the work of the Triune God – God the Son sacrificed Himself for the sins of entire mankind; God the Holy Spirit takes this and convicts people of their sins and brings them to repentance; God the Father, accepts the repentance of the convicted and penitent, those seeking forgiveness of their sins on the basis of their faith in the redeeming work of the Lord Jesus on the Cross of Calvary, and forgives their sins, accepts them into His Kingdom as His redeemed and reconciled children (John 1:12-13). So, how and where can any human wisdom, logic, understanding enter into this in any way and improve upon this basic fact? Any attempts to bring in anything of human wisdom, logic, understanding, will have to be at the cost of the role or function at least one member of the Triune God. In other words, a product of human ingenuity will replace God; i.e., a creation of the created man, will be equivalent to the Creator God! An impossibility. And now, one can see and realize the subtle, devious satanic scheme of getting man to dethrone God, usurp God’s position, while deceiving him into believing that by doing this enhancing of the gospel message, he is being pious, reverent, and useful for God; while actually, he has been misled into going contrary to God.

    Therefore, in handling God’s Word, we have to be very careful to not alter it in any manner, neither add to it, nor take away from it in any manner. From the next article we will start with 1 Corinthians 2:4-5 in our study through Paul’s life and ministry on appropriately handling God’s Word.