ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Alter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Alter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 मई 2026

Blessed and Successful Life - 94 : Holy Spirit – The Spirit of Truth – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 94 : पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 3

आशीषित एवं सफल जीवन – 94 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 3

 हम मसीही विश्वासियों के परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए संसाधनों के योग्य और भले भण्डारी होने की आवश्यकता के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। उन संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उद्धार पाने के पल से ही उनमें निवास करने लगता है। परमेश्वर द्वारा वास्तव में नया जन्म पाये हुए मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा दिया गया है, ताकि उनके मसीही जीवन और सेवकाई में उनका सहायक और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य के उपलब्ध होने, उस सामर्थ्य का सही उपयोग कर पाने के बारे में जाने और सीखे बिना, किसी भी मसीही विश्वासी का उसका योग्य और भला भण्डारी होना पाना असम्भव है। इस सन्दर्भ में हम अब यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर पवित्र आत्मा के मसीही विश्वासियों का सहायक और साथी होने के बारे में तीन बातें कही गई हैं। इन तीन में से पहली है कि वह सत्य का आत्मा है; और पिछले दो लेखों से हम इस बात के अर्थ को समझ रहे हैं। आज हम समझेंगे और सीखेंगे कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार, “सत्य” क्या है।

बाइबल दो बातों को, वास्तव में एक बात के ही दो स्वरूपों को, सत्य कहती है – पहला तो स्वयं प्रभु यीशु मसीह है – जैसा कि उन्होंने अपने ही शब्दों में कहा है, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6); और प्रभु ही, यूहन्ना 1:1-2, 14 के अनुसार जीवित वचन भी है। दूसरा, परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन, अर्थात् बाइबल सत्य है, “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160)। यह अनन्तकालीन, अटल, त्रुटि रहित, अपरिवर्तनीय वचन, हमेशा के लिए स्वर्ग में स्थिर है (भजन 119:89)। इसलिए, इसमें कोई अचम्भे की बात नहीं है कि परमेश्वर के वचन में कुछ भी जोड़ने, अथवा उस में से कुछ भी घटाने या हटाने को बहुत गंभीरता से वर्जित किया गया है, और ऐसा करने वाले के लिए कठोर दण्ड की भी चेतावनी दी गई है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर के वचन में कुछ जोड़ना अथवा उस से कुछ हटाना, जीवित देहधारी वचन प्रभु यीशु में ही कुछ जोड़ने या उस में से कुछ हटाने के तुल्य होगा। इसका यह भी तात्पर्य होगा कि, परमेश्वर के गुणों के विपरीत, मनुष्य अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यता के द्वारा परमेश्वर के सिद्ध और अनन्तकालीन सत्य को संपादित कर सकता है, निर्णय कर सकता है कि किस भाग को परिवर्तित करना है, किसे थोड़ा और सुधारना है, और किसे छांटना या निकालना है - जो यह कार्य परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के साथ करना ही है! और, यह असंभव है, यह एक शैतानी छलावा है, यह कहने का एक तरीका है कि परमेश्वर का वचन, अर्थात् स्वयं परमेश्वर, सिद्ध और त्रुटि रहित नहीं है; उसे मनुष्य द्वारा और बेहतर किया जा सकता है।

इस तथ्य का व्यवहारिक उपयोग यह है कि आत्मिक बातों के लिए, मसीही विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और लागू किए जाने के लिए, ऐसी कोई भी बात जिसे प्रभु यीशु मसीह ने नहीं कहा या सिखाया है, ऐसा कुछ भी जो बाइबल में पवित्र आत्मा की अगुवाई और मार्गदर्शन में प्रेरितों और नबियों के द्वारा दिया और कहा नहीं गया है (2 तीमुथियुस 3:16; 1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20), वह कदापि सत्य नहीं हो सकता है – उस बात को कहने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह बात कितनी भी तर्कसंगत, आकर्षक, और भक्तिपूर्ण क्यों न प्रतीत हो। जैसा कि हम पहले देख चुके हैं, जीवन और भक्ति से सम्बन्धित सभी बातें हमें प्रभु यीशु मसीह की पहचान के द्वारा दे दी गई हैं (2 पतरस 1:3)। इसका अर्थ है कि मसीही जीवन जीने के लिए जो भी शिक्षाएं, नमूने, और उदाहरण आवश्यक हैं, विश्वासी के जीवन में और उसके सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जो भी उसे चाहिए, उसे कैसे प्रार्थना और आराधना करनी है, शैतानी युक्तियों और छल की बातों को कैसे पहचानना और उन पर कैसे जयवंत होना है, परमेश्वर को कैसे प्रसन्न करना है, आदि, सब कुछ पहले से ही परमेश्वर द्वारा हमें दे दी गई हैं। इसलिए, विश्वासी को भक्ति का जीवन जीने और अपनी सेवकाई में प्रभु के लिए प्रभावी होने के लिए और किसी बात की कोई आवश्यकता नहीं है, और न ही इस वचन के अतिरिक्त उसे कुछ और कभी दिया जाएगा। विश्वासी द्वारा परमेश्वर के वचन की कोई भी व्याख्या और प्रयोग करते समय उसे इन बातों को ध्यान में रखना अनिवार्य है, अन्यथा उसे भारी हानि उठानी पड़ेगी।

इसीलिए, पौलुस ने कहा है कि वह कभी भी लिखित वचन के आगे नहीं बढ़ा (1 कुरिन्थियों 4:6), अर्थात, प्रभु के लिए अपनी सेवकाई में, जो परमेश्वर ने दे रखा है, उस में उसने कभी कुछ नहीं जोड़ा। साथ ही पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:1 और 1 थिस्सलुनीकियों 4:1 में मसीही विश्वासियों से यह आग्रह भी करता है कि किसी मनुष्य का नहीं बल्कि प्रभु यीशु का अनुसरण करने वाले बनें, उसी तरह से जैसे कि वह स्वयं प्रभु का अनुसरण करता है। हम अगले लेख में परमेश्वर पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने के बारे में और आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 94 - Stewards of Holy Spirit - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 3

We have been studying about the necessity of Christian Believers to be worthy stewards of God’s provisions given to them. One of these provisions is God the Holy Spirit, given to them the very moment of their salvation. God has given the Holy Spirit to reside in the truly Born-Again Christian Believers, to help and guide them in their Christian life and ministry. For the Believer to be a worthy steward of the Holy Spirit, to be able to properly utilize His availability and power in his life, he needs to learn about the Holy Spirit and His power available to him. In this context, we are now looking at John 14:17, where three things related to the Holy Spirit being the Helper and Companion of the Believers are mentioned. The first of these three is that He is the Spirit of Truth; and in the last two articles we have seen the implications of this statement. Today we will understand and learn what “the truth” means, as per God's Word the Bible.

The Bible calls two, actually two forms of one, as the Truth - first is the Lord Jesus Christ Himself – as He has said in His own words, “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6); and He is the Living Word John 1:1-2, 14 as well. The second is, the whole of God’s Word the Bible is the truth in its entirety, “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalms 119:160). This eternal, inerrant, infallible, unalterable Word is forever settled in heaven (Psalm 119:89). Therefore, it is not at all surprising that God’s Word strictly forbids and severely penalizes adding anything to it or taking away anything from it, the written Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). This is because adding to, or taking away from God’s Word would be adding to or taking away from the Lord Jesus, the incarnate Living Word. It would also imply that, contrary to the characteristics of God’s Word, man through his wisdom and ability can edit and decide which part of God’s eternal, perfect truth should be modified or improved upon, which should be trimmed and which is to be discarded - which is tantamount to doing it to God the Son, the Lord Jesus! And, this is an impossibility, it is a satanic deception, it is another way of saying that God’s Word, implying God Himself, is not perfect and inerrant; but can be improved upon by man.

The practical application of this fact is that for spiritual matters, for the utilization and application of God’s Word by the Christian Believers, anything that has not been said or taught by the Lord Jesus, anything that has not already been given or said in the Bible, through the Apostles and Prophets under the inspiration and guidance of the Holy Spirit (2 Timothy 3:16; 1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20), cannot be the truth - no matter who teaches it, or how logical, appealing, and pious it may seem. As we have seen earlier, all things pertaining to life and godliness have already been given to us through the knowledge of the Lord Jesus (2 Peter 1:3). This means that all teachings, patterns, and examples of living the Christian life, the ways of handling various situations that will come in the Believer’s way, how to worship and pray, how to recognize and overcome the satanic deceptions and ploys, how to please God, etc. have all, already been given to us by God. Hence, there is nothing more or else that the Believer needs, or will be given to him besides this Word, to live a godly life and be effective for the Lord in his ministry. The Believer must remain very careful to always keep these in mind, in interpreting God’s Word and in putting it to use, else they will have to suffer serious harm.

That is why Paul has said that he never went beyond the written Word (1 Corinthians 4:6); i.e., in his ministry for the Lord, he never added anything to what God had given. Paul also exhorts the Christian Believers in 1 Corinthians 11:1 and 1 Thessalonians 4:1, to follow not any person, but the Lord Jesus Christ, in just the same manner as he follows the Lord. We will learn further about God the Holy Spirit being the Spirit of Truth in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 60 - Appropriately Handling God’s Word – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 60 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 5

आशीषित एवं सफल जीवन – 60 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 45

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 5

परमेश्वर के वचन के साथ उचित व्यवहार करना सीखने के लिए, पिछले कुछ लेखों से हम पौलुस के जीवन और सेवकाई से, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार के तरीके से सीखते आ रहे हैं। इस में हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 के साथ आरम्भ किया था, और देखा था कि पौलुस वहाँ पर अपनी सेवकाई के बारे में तीन बातें कहता है। इन बातों का तब उसके द्वारा, और आज हमारे द्वारा भी, परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार करने पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव आता है। ये तीन बातें हैं: पहली, उसे बपतिस्मा देने के लिए नहीं भेजा गया था; दूसरी, उसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए भेजा गया था; और तीसरी उसका प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” था, और यह करने का कारण भी वह बताता है, “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” पिछले दो लेखों में हमने पहली दो बातों में परमेश्वर के वचन से व्यवहार और निहितार्थों को देखा है। आज हम इस पद में पौलुस के तीसरे कथन के बारे में देखेंगे।

    पौलुस ने परमेश्वर के वचन से व्यवहार के सम्बन्ध में जो तीसरी बात कही, वह है, कि पौलुस परमेश्वर के वचन का प्रचार “शब्दों के ज्ञान के अनुसार नहीं” करता था, और यह करने का कारण था कि कहीं “ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।” हम यहाँ पर जिस तात्पर्य को देखते हैं, वह है कि सुसमाचार सन्देश का केन्द्र-बिन्दु, “मसीह का क्रूस” है, और क्रूस के सन्देश के उसमें होने के कारण ही सुसमाचार सन्देश प्रभावी होता है (इस पर और अधिक के लिए पद 18 तथा अध्याय 2 को भी देखिए)। साथ ही सुसमाचार प्रचारक को न तो मानवीय समझ-बूझ और तर्क का सहारा लेना चाहिए, और न ही सुसमाचार को ‘समझाने के लिए’ या उसे लोगों के स्वीकार करने के लिए बहुत ‘आकर्षक और तर्क पूर्ण’ बनाने के लिए, उसे लच्छेदार तथा आलंकारिक भाषा वाला होना चाहिए। हम जब भी सुसमाचार को, अर्थात, समस्त मानवजाति के पापों के प्रायश्चित तथा उन्हें पापों से छुड़ाने के लिए अपना बलिदान देने के सन्देश को प्रस्तुत करें, तो उसे सीधे और साधारण शब्दों में ही करें। परमेश्वर का आत्मा उन सीधे और साधारण शब्दों के सन्देश को लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करेगा और उन्हें मसीह यीशु में विश्वास करने तक लेकर आएगा।

    इसके विपरीत, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस यह बात बहुत स्पष्टता से कहता है कि सुसमाचार को मानवीय बुद्धि के द्वारा और अधिक प्रभावी करने, उसे और भी आकर्षक और तर्कपूर्ण बनाने के प्रयास, सुसमाचार को अप्रभावी बना देते हैं। यह नए नियम के द्वारा पुराने नियम की एक बात – निर्गमन 20:24-25 की, जिसे हम पहले देख चुके हैं, की पुष्टि है – अपने भेंट और बलिदान परमेश्वर को चढ़ाने के लिए जो वेदी बनाई जाए, वह केवल उसी सामग्री से बनी हो जो परमेश्वर ने दी है और उसे उसके प्राकृतिक रूप में ही उपयोग किया जाए। परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामग्री को मनुष्यों द्वारा और अधिक सुन्दर और आकर्षक बनाने के प्रयास, केवल उसे अशुद्ध ही करेंगे, और परमेश्वर को कुछ भी अर्पित करने के अयोग्य बना देंगे। जैसे, उस समय के इस्राएलियों के लिए मिट्टी और पत्थर ही वह दी गई सामग्री थे, जिनके द्वारा उन्हें वेदी बनानी थी; उसी प्रकार से आज मसीही विश्वासियों के लिए, परमेश्वर का वचन ही वह एकमात्र आधार है जिसके द्वारा वे परमेश्वर के पास आ सकते हैं और परमेश्वर को अपनी भेंट – अर्थात्, सुसमाचार से सम्बन्धित हमारी सेवकाई का कार्य और उसके परिणाम उसे अर्पित कर सकते हैं।
 
    जैसे तब उन प्राकृतिक वस्तुओं में किसी प्रकार की कोई फेर-बदल नहीं की जानी थी, उसी प्रकार से, आज परमेश्वर के वचन में भी कोई फेर-बदल नहीं होनी है। यहाँ, 1 कुरिन्थियों 1:17 में, पौलुस इस बात को स्पष्ट कर देता है कि सुसमाचार में मानवीय बुद्धि की बातें जोड़ने से, वह अप्रभावी हो जाता है। गलातिया की मण्डली को लिखी अपनी एक अन्य पत्री में पौलुस ने इसी बाते के लिये बहुत कठोर शब्द प्रयोग किए हैं; परमेश्वर के सुसमाचार में फेर-बदल करने वालों को उसने श्रापित कहा है; यहाँ तक कि यदि वह स्वयं या कोई स्वर्गदूत भी ऐसा करे तो वह स्वयं को तथा उस स्वर्गदूत को भी श्रापित कहता है (गलातीयों 1:8-9)। हो सकता है कि मानवीय बुद्धि और वाक्पटुता से भरा वह सन्देश सुनने में बहुत आकर्षक और प्रभावी लगे; हो सकता है कि लोगों के द्वारा उस प्रचारक की तथा उसके उपदेशों की बहुत प्रशंसा और सराहना भी हो। लेकिन मानवीय सामर्थ्य से प्रचार किए गये उस उपदेश से वह कभी नहीं होगा जो पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य में, सीधे और साधारण शब्दों में, प्रचार किया गया सुसमाचार करता है – लोगों को पाप के लिये कायल करना, उन्हें पश्चाताप के लिये उभारना, और उन्हें बचाना।

    उद्धार त्रिएक परमेश्वर का कार्य है – परमेश्वर पुत्र ने अपने आप को समस्त मानव-जाति के सभी पापों के लिए बलिदान कर दिया; परमेश्वर पवित्र आत्मा उद्धार के इस कार्य को लेकर लोगों को उनके पापों के लिए कायल करता है और उन्हें पश्चाताप करने तक लेकर आता है; परमेश्वर पिता उस कायल हुए और क्षमा-प्रार्थी पापी के पश्चाताप को स्वीकार करता है और प्रभु यीशु के द्वारा छुटकारा देने वाले कार्य के क्रूस पर पूर्ण किये जाने पर लाये गये उसके विश्वास के आधार पर, अपने अनुग्रह में उसे पापों की क्षमा प्रदान करता है, और उसे पापों से छुड़ाई हुई तथा उसके साथ मेल-मिलाप हुई अपनी संतान (यूहन्ना 1:12-13) बनाकर अपने राज्य में स्वीकार कर लेता है। अब, इस में कहाँ पर और कैसे कोई भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या ज्ञान की बात बीच में आ सकती है, कि इस उद्धार के इस आधारभूत ईश्वरीय तथ्य को और भी बेहतर बनाए?
 
    किसी भी मानवीय बुद्धि, समझ-बूझ, या ज्ञान की किसी बात का यहाँ पर परमेश्वर को स्वीकार्य होकर लागू कर लिया जाना, सृजे गए मनुष्य की मानवीय बुद्धि की उपज का, सर्वज्ञानी, सर्वसामर्थी, सृजनहार परमेश्वर की बात के तुल्य होना ही दिखाता है! और यह होना असंभव है। साथ ही यह परमेश्वर के वचन के अटल और अपरिवर्तनीय होने को (भजन 119:89), और यह दावा करने वाले परमेश्वर को भी झूठा ठहराता है, जो पवित्र शास्त्र के विरुद्ध है (गिनती 23:19)। इससे यह देखा तथा समझा जा सकता है कि शैतान ने किस तरह से इस साधारण, अहानिकारक, और भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली, परमेश्वर के वचन को सँवारने और आकर्षक बनाने की बात के द्वारा, परमेश्वर को और उसके वचन को झूठा और विश्वासयोग्य न होना दिखाने की यह दुष्ट योजना कार्यान्वित की है। और यह करने के प्रयास करते हुए मनुष्य यही समझता रहता है कि वह सुसमाचार सन्देश को और अधिक आकर्षक, तथा प्रभावी बना रहा है, परमेश्वर के प्रति भक्तिपूर्ण, आदर और श्रद्धा का व्यवहार कर रहा है, जबकि वास्तव में शैतान ने उसे बहका कर परमेश्वर का अपमान करने, उसके विरुद्ध चलने के मार्ग पर डाल दिया है।

    इसीलिए, परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार करते हुए, हमें इस बात के लिए बहुत सावधान एवं सचेत रहना चाहिए कि हम उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी फेर-बदल नहीं करें, न तो उसमें कुछ जोड़ें, और न ही उसमें से कुछ निकालें। पौलुस के जीवन और सेवकाई के द्वारा परमेश्वर के वचन के प्रति व्यवहार को सीखने को आगे बढ़ाते हुए, अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 60 - Be Stewards of God’s Word – 45 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 5

In learning to handle God’s Word appropriately, for the past few articles, we have been learning from Paul’s life and ministry, his method of handling God's Word. In this, we started off with 1 Corinthians 1:17, and saw that there Paul says three things about his ministry. These things had a very important bearing on how he, and now, how we handle God’s Word. These three things in this verse are: Firstly, he was not sent to baptize; secondly, he was sent to preach the gospel; and, thirdly, he preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ In the previous two articles, we have considered the implications of the first two statements on handling the Word of God. Today, we will consider this for the third statement of Paul in this verse.

The third statement Paul makes in this verse about his handling of God's Word was that Paul preached ‘not with wisdom of words’, and the reason for doing so was, ‘lest the cross of Christ should be made of no effect.’ What we see implied here is that the “the Cross of Christ” is central to the gospel message, and the gospel is made effective through incorporating the message of the Cross (see verse 18, and chapter 2 for more on this). Moreover, the preacher of the gospel should neither resort to human logic and reasoning, nor have to be very verbose, or use flowery and attractive language, either to explain the gospel, or to make it sound appealing and logical, for others to accept it. When we present the gospel, i.e., the message of the sacrifice of the Lord Jesus to atone for the sins of entire mankind and redeem all mankind from their sins, it must be in a simple straightforward manner. The Spirit of God uses the simple straightforward message and words to convict people of their sins and bring them to faith in Christ Jesus.

On the other hand, through God the Holy Spirit, Paul very clearly says here that by trying to enhance the gospel, make it sound more appealing and logical by adding human wisdom to it, only takes away its efficacy. This is a New Testament attestation of what we had considered earlier from the Old Testament – Exodus 20:24-25 – in building altars to offer sacrifices and offerings to God, only use what He has provided, and only use it in its natural form. Any human attempts at trying to make the God provided material more beautiful or attractive, will only render it profane, and unfit to be used as an altar for offering anything to God. Like the only materials prescribed for constructing the altars for the Israelites at that time were earth and stones; today, for the Christian Believers, God’s Word is the one and only basis of approaching God and offering our gifts to God – i.e., the gifts of serving Him through our gospel related ministry and its results to Him.

Like those natural materials were not to be altered in any manner at that time, similarly, God’s Word is not to be altered in any manner today. Here in 1 Corinthians 1:17, Paul makes it very clear that adding human wisdom to the gospel makes it ineffective. In another of his letters, the one written to the Church in Galatia, Paul has used very harsh words to express the same thought. He has called the one tampering God’s Word as cursed (Galatians 1:8-9). To the extent that even if it were he or an angel that did this, he calls himself as well as the angel cursed. It may be that the message preached through human wisdom and eloquence may sound very appealing and attractive; it is possible that people may praise and highly appreciate the messages, and the preacher of those messages. But a sermon given through human abilities and wisdom will never do what the gospel given in simple, straightforward words under the guidance and strength of the Holy Spirit can do – convict the people of their sins, motivate them to repent, and save them.

Salvation is the work of the Triune God – God the Son sacrificed Himself for the all of the sins of entire mankind; God the Holy Spirit takes this work and convicts people of their sins and brings them to repentance; God the Father, accepts the repentance of the convicted and penitent person, and in His grace forgives him on the basis of his faith in the redeeming work of the Lord Jesus accomplished on the Cross of Calvary, and forgives his sins, accepts him into His Kingdom as His redeemed and reconciled child (John 1:12-13). So, how and where can anything of human wisdom, knowledge, understanding enter into this in any way, and improve upon this basic fact of salvation?

Any attempt to bring in anything of human wisdom, logic, and understanding, as acceptable to God would imply that something of human ingenuity will be equivalent to that of the omniscient, omnipotent, creator God’s mind! An impossibility! Moreover this will also make false the claim of God’s Word being absolute and unalterable (Psalm 119:89); and render the God who has given this claim about His Word, a liar - again contradicting the Scriptures (Numbers 23:19). And now, one can see and realize how Satan has used a seemingly simple, harmless, pious scheme of apparently improving God’s Word and making it more attractive to show God a liar and His Word as untruthful, to say that they cannot be believed and accepted. while deceiving man into believing that by improving upon and beautifying the gospel message, he is being pious, reverent, and useful for God; while actually, he has been misled into going contrary to God.

Therefore, in handling God’s Word, we have to be very careful to not alter it in any manner, neither add to it, nor take away from it in any manner. From the next article we will start with 1 Corinthians 2:4-5 in our study through Paul’s life and ministry on appropriately handling God’s Word.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 31 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 54 - Altering God’s Word – 23 / आशीषित एवं सफल जीवन – 54 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 23

आशीषित एवं सफल जीवन – 54 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 39

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 23

पिछले लेख में, यह देखते हुए कि शैतान परमेश्वर के वचन में फेर-बदल और बिगाड़ करने के इतने प्रयास क्यों करता रहता है, हमने बाइबल की कुछ शिक्षाओं और तथ्यों को देखा था और समझा था कि परमेश्वर के वचन का, एक मसीही विश्वासी के जीवन में क्या महत्व और भूमिका है, और उसे क्यों उसके परिशुद्ध, अपरिवर्तित, और किसी के भी द्वारा ‘बेहतर’ न किए गए स्वरूप में ही उपयोग करना है। हमने यह भी देखा था कि बाइबल की यह शिक्षा भी है कि वचन की शुद्धता और पवित्रता के स्वरूप को बनाए रखना है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातें देखेंगे।

शैतान यह अच्छे से जानता है कि परमेश्वर के वचन के विरुद्ध उसकी कोई सामर्थ्य नहीं है (1 यूहन्ना 2:14); परमेश्वर का वचन हमेशा ही उस पर और उसकी युक्तियों पर प्रबल रहेगा, उन्हें विफल और व्यर्थ करेगा । इसीलिए, जो परमेश्वर के वचन का पालन करेंगे, वे सुरक्षित, सामर्थी, समृद्ध, और सकुशल बने रहेंगे (व्यवस्थाविवरण 5:29; यहोशू 1:7-8; भजन 119:165; नीतिवचन 3:1-2), क्योंकि उनके विरुद्ध शैतान की सभी युक्तियाँ विफल रहेंगी। किन्तु ये बातें परमेश्वर के वास्तविक वचन के लिए ही लागू हैं, वचन के उस स्वरूप की आज्ञाकारिता के लिए जो कि वैसा ही है जैसा दिया गया है, उसकी शुद्धता और पवित्रता बनी हुई है। किसी के द्वारा दी गयी वचन की व्याख्या, या किसी के द्वारा वचन में की गई छेड़-छाड़, फेर-बदल, या बिगाड़ वाला स्वरूप अब परमेश्वर के वचन का शुद्ध स्वरूप नहीं है, इसलिए उस भ्रष्ट हो चुके स्वरूप के मानने वालों के लिए परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को लागू नहीं माना जा सकता है।

निर्गमन 20:24-25 में, परमेश्वर ने अपने लोगों, इस्राएलियों, से कहा था कि अपनी भेंट और बलिदान चढ़ाने के लिए वे जो वेदी बनाएँ वह मिट्टी की ही हो, या फिर स्वाभाविक प्राकृतिक पत्थरों की हो। परमेश्वर ने उन्हें उन पत्थरों पर अपने औज़ार उपयोग करने के लिए, अर्थात्  उन्हें तराशने और आकर्षक बनाने के लिए विशेष रीति से मना किया था “और यदि तुम मेरे लिये पत्थरों की वेदी बनाओ, तो तराशे हुए पत्थरों से न बनाना; क्योंकि जहां तुम ने उस पर अपना हथियार लगाया वहां तू उसे अशुद्ध कर देगा” (निर्गमन 20:25)। दूसरे शब्दों में, यदि उन्होंने वेदी के पत्थरों को तराशने और आकर्षक बनाने, का प्रयास किया, तो उसका परिणाम उसे अशुद्ध कर देना होगा; और परमेश्वर किसी अशुद्ध वास्तु को ग्रहण नहीं करता है। इस बात के बारे में परमेश्वर के वचन में निहित सिद्धान्त हमारे वर्तमान विषय के लिए बहुत प्रासंगिक है। यदि परमेश्वर वेदी के लिए इतना निश्चित था कि केवल स्वाभाविक प्राकृतिक स्वरूप की मिट्टी अथवा पत्थर ही उपयोग किए जाएं, उन्हें किसी भी तरह से, जिस स्वरूप में उन्हें परमेश्वर ने बनाया है, उससे भिन्न सुन्दर या आकर्षक बनाने का प्रयास न किया जाए, तो क्या वह अपने वचन के विषय उतना ही निश्चित नहीं होगा, जिस वचन को आधार बनाकर आज हम अपनी प्रार्थना और आराधना चढ़ाने की ‘वेदियाँ’ बनाते हैं? यदि मनुष्यों द्वारा मिट्टी या पत्थरों की वेदी को सुन्दर या आकर्षक किए जाने के प्रयास परमेश्वर को इतने नापसंद हैं कि वह उन्हें अशुद्ध करना कहता है, तो क्या वह अपने वचन के साथ, उसे अधिक आकर्षक, सुन्दर, और मनोहर बनाने के लिए की गई छेड़-छाड़, फेर-बदल, या बिगाड़ के बारे कुछ भिन्न सोच रखेगा?

मनुष्यों में एक बहुत आम प्रवृत्ति पाई जाती है, ऐसी जिसका हम मसीही बहुधा ध्यान नहीं करते हैं, किन्तु शैतान उसे बहुत अच्छे से जानता है, तथा हमारे तथा परमेश्वर के वचन के विरुद्ध बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग भी करता है। जैसे पत्थरों को सुन्दर बनाने के लिए औजारों का उपयोग होता है, उसी प्रकार से मनुष्यों, मसीही विश्वासियों द्वारा भी, अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यताओं का उपयोग परमेश्वर के वचन को और अधिक रोचक बनाए, उसे अधिक आकर्षक और मनोहर बनाने के लिए किया जाता है। ‘सुन्दर’ दिखाने के लिए किए गए इन बदलावों के कारण, अकसर, वचन में अनचाहे, अवांछनीय अर्थ और व्याख्या भी या तो जुड़ जाते हैं अथवा निहित हो जाते हैं। इससे फिर औरों के द्वारा उस वचन के गलत अर्थ लगाए जाने, दुरुपयोग किए जाने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अब वह परमेश्वर का वचन नहीं रहता है, बल्कि परमेश्वर के वचन के भेस में मनुष्य का वचन हो जाता है। इस अशुद्ध और भ्रष्ट स्वरूप में फिर वह शैतान और उसकी युक्तियों के विरुद्ध कारगर नहीं रहता है।

अगले लेख में, हम शैतान द्वारा परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने और बिगाड़ने के प्रयासों में लगे ही रहने के कारण को, बाइबल के उदाहरणों के द्वारा, और आगे समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 54 - Be Stewards of God’s Word – 39 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word – 23

In the last article, while considering why Satan keeps striving to alter and distort God’s Word, we had seen some Biblical facts and teachings, and had understood about the importance and function of God’s Word in its pure, unmodified and ‘unimproved’ form. We had also seen that it is the teaching of the Bible that the form, purity, and sanctity of God’s Word be preserved and maintained (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Today we will continue with the same topic and see some more about this.

Satan knows that he has no power against the Word of God (1 John 2:14); God’s Word will always prevail over him and his devious ploys and render them vain. Therefore, those who obey God’s Word, will remain safe, strong, prosperous, and secure (Deuteronomy 5:29; Joshua 1:7-8; Psalm 119:165; Proverbs 3:1-2), since Satan’s ploys will fail against them. But this holds true only for obedience to the actual Word of God, the Word as it has been given, with its purity and sanctity maintained. Someone’s interpretation of the Word, or someone’s tampered, altered and distorted version, is no longer the pure Word of God, therefore, one should not expect God’s promises to hold true for that corrupted version.

In Exodus 20:24-25, God had asked His people, the Israelites, to use the natural earth, or at the most the natural stones to build altars for Him to offer their sacrifices and offerings. God had expressly forbidden them from using their tools on the stones, i.e., shaping and carving the stones to make them appear beautiful “And if you make Me an altar of stone, you shall not build it of hewn stone; for if you use your tool on it, you have profaned it” (Exodus 20:25). In other words, if they did try to modify and beautify the stones of the altar, they would actually end up profaning it; and God does not accept anything profane. The inherent principle and lesson of God’s Word about doing this is very pertinent for our current topic. If God was so particular that for the altar only the natural earth or stones be used, without in any way trying to make them appear more beautiful or attractive than the form they were created by God, would He not be equally particular about His Word we use as the basis for the “altars” of offering prayers and worship for Him today? If God so disliked and disapproved of human ‘beautification’ of earth and stones, then, considering it “profane”, then will He think differently, if His Word is tampered, altered and distorted, in attempts to make it more attractive, appealing, and pleasing?

There is a very common tendency in humans, one that we Christians very often don’t realize, but Satan knows it very well, and also uses it very effectively against us and against God’s Word. Like using tools on stone to make them look better, man's, including even the Christian Believer's, tendency is to use his wisdom, understanding, and abilities to try to make God's Word appear more interesting, attractive, and appealing. In this process of modification for ‘beautification’, often unintended misinterpretations get added or become implied. Thereby, that word becomes prone to being misunderstood and being misused by others. It no longer remains God's Word, but becomes man's word being presented in the garb of God’s Word. In this impure and corrupted form this word is ineffective against Satan and his ploys.

In the next article, we will consider further, and understand through Biblical examples, why Satan persistently keeps on trying to corrupt and distort God’s Word.