ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 12 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 188

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 33


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (8) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


हम, व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए, प्रेरितों 2 अध्याय में दिए गए सात में से छठे निर्देश, और प्रेरितों 2:42 में लौलीन होकर पालन करने के लिए दिए गए मसीही जीवन के चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” या प्रभु भोज में, प्रभु की मेज़ में, भाग लेने पर विचार कर रहे हैं। इस विषय के आरम्भिक लेख में हमने कहा था कि प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत सीखेंगे। ये बातें मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में दी गई हैं। हम पिछले तीन लेखों से, इस खण्ड के पद 23-26 के आधार पर प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों पर, और उन उद्देश्यों के अनुसार मेज़ में सही रीति से भाग लेने के बारे में वचन की शिक्षाओं और निहितार्थों को देखते चले आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 24 के आधार पर प्रभु की यादगारी में इस मेज़ में भाग लेने के निहितार्थ को समझा था। आज हम पद 26 में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा पौलुस प्रेरित से प्रभु भोज में भाग लेने के लिए लिखवाई गई बात को देखेंगे।    

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26 - (भाग 4)


परमेश्वर के वचन बाइबल के 1 कुरिन्थियों 11:26 में लिखा है “क्योंकि जब कभी तुम यह रोटी खाते, और इस कटोरे में से पीते हो, तो प्रभु की मृत्यु को जब तक वह न आए, प्रचार करते हो।” यहाँ पर पवित्र आत्मा ने मसीही विश्वासियों के लिए एक बहुत गम्भीर बात को लिखवाया है, जिसे शायद ही कभी प्रभु भोज में भाग लेने के समय मण्डली या सभा के लोगों को बताया और समझाया जाता है। उस समय यह बात पौलुस प्रेरित के द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से कही गई थी। किन्तु परमेश्वर के वचन में सम्मिलित करने के द्वारा, इसे प्रभु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी कलीसिया के सभी लोगों के लिए आवश्यक कर दिया गया है। इस पद में सभी मसीही विश्वासियों से कहा गया है कि वे जब भी प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, तो भाग लेने के साथ ही, स्वतः ही, वे प्रभु की मृत्यु का भी प्रचार करते हैं। अर्थात वे प्रभु की मृत्यु की गवाही भी देते हैं। पद 26 के वाक्य की रचना पर ध्यान कीजिए; पवित्र आत्मा ने यह नहीं लिखवाया है कि भाग लेने वालों को प्रभु की, या उसकी मृत्यु की गवाही देने वाला भी होना चाहिए। और न ही यह लिखवाया है कि भाग लेने वालों को प्रभु की, या उसकी मृत्यु की गवाही भी देते रहना चाहिए। वरन, स्पष्ट शब्दों में यह लिखवा दिया है कि जो भाग लेता है, वह साथ ही, स्वतः ही, प्रभु की मृत्यु की गवाही भी देता है। अर्थात, प्रभु की मृत्यु का गवाह भी बन जाता है; और यह कोई हल्की बात नहीं है।


प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान के बिना, प्रभु के पृथ्वी पर आने का कोई अर्थ नहीं है; सुसमाचार कुछ नहीं है। यदि मसीही विश्वास से प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान को हटा लिया जाए, तो बाइबल की बातें और मसीहियत भी संसार की किसी भी अन्य ईश्वरीय धारणा के समान ही हो जाती है। इसीलिए शैतान यह भरसक प्रयास करता रहता है कि प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान के महत्व को कम कर दे, उसके प्रचार को बाधित करने के द्वारा लोगों को प्रभु पर विश्वास न करने दे। और यह भी मसीहियत की एक विडम्बना है कि कितने ही ऐसे लोग जो बाइबल की बातों पर, प्रभु के कुँवारी से जन्म लेने पर, प्रभु की मृत्यु पर, प्रभु के पुनरुत्थान पर विश्वास नहीं करते हैं, वे परमेश्वर की दृष्टि में अपने आप को धर्मी ठहराने के लिए, प्रभु भोज में भाग लेते हैं। लेकिन प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के प्रचार और गवाही के बिना सुसमाचार का वास्तविक मसीही विश्वास का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

  

प्रभु की मृत्यु के प्रचार के महत्व को हम 1 कुरिन्थियों की इसी पत्री में, पौलुस द्वारा कही गई दो बातों से सीख और समझ सकते हैं। पहली बात, पौलुस 1 कुरिन्थियों 1:17-18 में लिखता है “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्‍दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे। क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के निकट मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के निकट परमेश्वर की सामर्थ्य है।” अर्थात प्रभु द्वारा पौलुस की नियुक्ति लोगों में ज्ञान सिखाने के लिए नहीं बल्कि सुसमाचार का प्रचार करने के लिए थी। उस सुसमाचार का एक प्रमुख भाग ‘क्रूस की कथा’ यानि कि प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान भी था। चाहे संसार इस ‘क्रूस की कथा’ को मूर्खता समझे, लेकिन जो इस पर विश्वास करता है, उसके लिए यह परमेश्वर की सामर्थ्य है; अर्थात वह सामर्थ्य जिस से बढ़कर अन्य कोई सामर्थ्य नहीं है। दूसरी बात, 1 कुरिन्थियों 2:1-2 में पौलुस ने लिखा, “और हे भाइयों, जब मैं परमेश्वर का भेद सुनाता हुआ तुम्हारे पास आया, तो वचन या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं।” जो पहली बात को ही दोहराना है; अर्थात कुरिन्थुस में पौलुस की सेवकाई का उद्देश्य उन्हें ज्ञान बाँटना, ज्ञान सिखाना नहीं था। वह उन्हें केवल प्रभु यीशु मसीह के, और उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने के बारे में बताता था। इसी सन्दर्भ में पौलुस ने फिलिप्पियों को लिखी पत्री में लिखा, “और मैं उसको और उसके मृत्युंजय की सामर्थ्य को, और उसके साथ दुखों में सहभागी होने के मर्म को जानूँ, और उस की मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं” (फिलिप्पियों 3:10)। दूसरे शब्दों में, पौलुस के जीवन का ध्येय, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की सामर्थ्य को और उसके साथ दुखों में सहभागी होने को जान पाना था, प्रभु की मृत्यु की समानता को प्राप्त करना था। जो वह प्रभु से सीखता था, उसे अपने जीवन में लागू करता था, तथा पवित्र आत्मा की अगुवाई में औरों को सिखा देता था।

 

ये बातें हमें हमारे विषय के पद 26 में कही गई बात में प्रभु की मृत्यु के महत्व को उजागर करती हैं; लेकिन हमारे लिए इसका व्यावहारिक उपयोग क्या है? एक बार फिर से, पद 26 में कही गई बात पर ध्यान कीजिए। प्रभु भोज में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक व्यक्ति, स्वतः ही प्रभु की मृत्यु की गवाही देने वाला भी हो जाता है। वह इसे चाहे माने या न माने, किन्तु परमेश्वर के अपरिवर्तनीय वचन के अनुसार, परमेश्वर द्वारा स्थापित बात के अनुसार, परमेश्वर की दृष्टि में वह अपने आप को, पौलुस के समान ही, प्रभु की मृत्यु और उससे सम्बन्धित बातों का गवाह बना रहा है। वह अपने आप को, पवित्र आत्मा द्वारा पौलुस से लिखवाई गई उपरोक्त बातों के पौलुस के समान ही निर्वाह करने का, ज़िम्मेदार घोषित कर रहा है। इसमें उसकी सहमति अथवा इन्कार का कोई विकल्प नहीं है। यदि व्यक्ति प्रभु भोज में भाग लेने का निर्णय करता है, तो साथ ही वह प्रभु की मृत्यु का गवाह बनाने की भी सहमति देता है। अन्यथा, वह भाग न ले - जिसका निहितार्थ है कि अपने आप को प्रभु का जन, या मसीही न कहे; क्योंकि प्रभु के शिष्य या मसीही विश्वासी को प्रभु की मेज़ में भाग तो लेना है। इसलिए कोई यह कहकर बच नहीं सकता है कि उसने इस बात के लिए सहमति नहीं दी थी, क्योंकि यह सहमति तो प्रभु भोज में भाग लेने के साथ जुड़ी हुई है। सिक्के के पूरक, उसके दूसरे पहलू के समान है, जिसके बिना सिक्का खोटा और मूल्यहीन है।

 

और प्रभु भोज में भाग लेने के बावजूद, यदि कोई इस गवाही का निर्वाह न करे, तो फिर वह प्रभु की मृत्यु का झूठा गवाह बन जाता है। झूठे गवाह के लिए नीतिवचन में कुछ चेतावनियाँ हैं: परमेश्वर जिन सात बातों से घृणा करता है उनमें से छठी बात है झूठा साक्षी या गवाह होना (नीतिवचन 6:19); झूठा साक्षी या गवाह निर्दोष नहीं ठहरेगा, दण्ड से बचेगा नहीं (नीतिवचन 19:5); और झूठा साक्षी या गवाह नाश हो जाएगा (नीतिवचन 19:9; 21:28)। अर्थात, जो प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों और ज़िम्मेदारियों को जाने बिना, प्रभु भोज में एक रीति के समान, एक औपचारिकता पूरी करने के लिए भाग लेते हैं, वे स्वयं ही अपने ऊपर कोई आशीष नहीं, बल्कि परमेश्वर का प्रकोप और भारी दण्ड लाते हैं। लेकिन मसीही विश्वासी, अनुचित रीति से भाग लेने का दोषी होने से बचने के लिए, अपने आप को प्रभु भोज में भाग लेने से रोक कर भी नहीं रख सकता है; अन्यथा वह अपने आप को प्रभु की अनाज्ञाकारिता करने का दोषी ठहराएगा, और फिर भी अपने लिए आशीष नहीं, दण्ड ही कमाएगा। जो प्रभु की मेज़ में उसके उद्देश्यों और निहितार्थों के अनुसार भाग लेते हैं, वे आत्मिक जीवन में बढ़ते चले जाते हैं, परमेश्वर की आशीषों के संभागी बने रहते हैं। किन्तु जो इसमें एक रीति या औपचारिकता के निर्वाह के लिए, अनुचित रीति से सम्मिलित होते हैं, वे अपने लिए परमेश्वर का दण्ड कमाते हैं, और उसे भुगतते भी हैं।


अगले लेख में हम प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने से सम्बन्धित कुछ और व्यावहारिक बातों पर विचार करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 33


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (8)


To Listen to this message in English Click Here

 

We are considering the sixth of the seven instructions given in Acts 2, which is also the third of four pillars of the Christian living given in Acts 2:42, i.e., “the breaking of bread” or the partaking in the Holy Communion, the Lord's Table. We have seen that for practical Christian living, these four ‘pillars’ have to be followed steadfastly. In the initial article on this topic, we said that we would learn things related to partaking of the Lord's Supper under seven points. These things are mainly given in 1 Corinthians 11:17-34. For the last three articles, we have been looking at the purposes of the Lord's Table, based on verses 23-26 of this section, and have been learning the teachings and implications regarding partaking of the Table properly in accordance with those purposes, from God’s Word. In the previous article, based on verse 24 we considered the implications of partaking of the Lord's Table in remembrance of Him. Today we will look at what God the Holy Spirit commanded the Apostle Paul in verse 26, about participating in the Lord's Supper.

 

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 23-26 - (Part 4)

 

It is written in God's Word, the Bible in 1 Corinthians 11:26 "For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord's death till He comes." Here the Holy Spirit has written down for Christians a very serious matter; something, which is rarely taught and explained to the people of the congregation or Assembly at the time of partaking of the Lord's Supper. At that time this was said by the Apostle Paul to the people of the church in Corinth. But through its inclusion in God's Word, it has been made mandatory for all in the Lord's universal worldwide church. This verse tells all Christians that whenever they partake of the Lord's table, by partaking, they automatically also proclaim the Lord's death. That is to say that they also testify to the death of the Lord. Notice the structure of the sentence in verse 26; The Holy Spirit has not instructed that those taking part should also think about witnessing about the Lord, or about His death at times. Nor is it written that those who participate in the Lord’s Table, must then go and witness about the Lord, and about His death, as a separate or additional act. Rather, it has been written in clear words that the one who participates, automatically, also bears witness to the death of the Lord; i.e., also becomes a witness to the death of the Lord; And this is not a light matter.


Without the death and resurrection of the Lord Jesus Christ, the Lord's coming to earth has no meaning; the gospel is nothing. If the death and resurrection of the Lord Jesus are removed from the Christian faith, then the Bible and Christianity become just like any other concept of divinity in the world. That is why Satan continues to do his utmost to undermine and play down the importance of the Lord's death and resurrection, and prevent its preaching to keep people from believing in Him. And this is an irony of Christianity, that many of those who do not believe in the Bible, in the virgin birth of the Lord, in the death of the Lord, in the resurrection of the Lord, even they, to be considered righteous in the eyes of God, partake of the Holy Communion. But without the preaching and testifying of the death and resurrection of the Lord Jesus, the gospel and the true Christian Faith have no existence.


We can learn and understand the importance of preaching the Lord's death from two things said by Paul in this same letter of 1 Corinthians. First, Paul writes in 1 Corinthians 1:17-18 "For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect. For the message of the cross is foolishness to those who are perishing, but to us who are being saved it is the power of God" i.e., the Lord had appointed Paul not to teach knowledge, but to preach the gospel amongst people. An important part of that gospel was also the ‘message of the cross’ i.e. the death and resurrection of the Lord Jesus. Although the world may consider this ‘message of the cross’ to be foolishness; but to the one who believes in it, it is the power of God, and there is no power that is superior to God’s power. Secondly, in 1 Corinthians 2:1-2 Paul wrote, "And I, brethren, when I came to you, did not come with excellence of speech or of wisdom declaring to you the testimony of God. For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified." Which, in different words, is a repetition of the first point. In other words, the purpose of Paul's ministry in Corinth was not to share or teach knowledge. He only shared with them about the Lord Jesus Christ and His crucifixion. In this context, Paul wrote in his letter to the Philippians, "that I may know Him and the power of His resurrection, and the fellowship of His sufferings, being conformed to His death" (Philippians 3:10). In other words, the goal of Paul's life was to know the power of the Lord Jesus's resurrection to learn about sharing in His sufferings, and to attain the likeness of the Lord's death. Whatever he learned from the Lord, he applied in his own life, and taught it to others under the guidance of the Holy Spirit.


These things place before us the significance of the Lord's death in context of our subject, i.e., verse 26; But what is its practical application for us? Once again, notice what is said in verse 26. Every person who participates in the Lord's Supper automatically also becomes a witness to the Lord's death. Whether he agrees to it or not, but according to God's unalterable Word, according to what God has established, in God's eyes he is making himself, like Paul, a witness to the Lord's death and to the things related to it. By participating in the Table, he is accepting being responsible for carrying out the above things written down by Paul through the Holy Spirit, just as Paul did. In this, he has no option of consenting or refusing. If a person decides to participate in the Holy Communion, he automatically consents to being a witness of the Lord's death. Otherwise, he should not participate – which implies that he should not consider himself belonging to the Lord, i.e., being a Christian Believer. Because a disciple of the Lord or a Christian Believer has to participate in the Lord's Table. Therefore, no one can escape by saying that he had not consented to this, because his consent is implied in his partaking of the Holy Communion. This being a witness is like the flip side of the coin, without which the coin is invalid and worthless.


And if anyone does not bear this testimony, despite partaking of the Lord's Supper, then he becomes a false witness of the Lord's death. There are some warnings in Proverbs against being a false witness: The sixth of the seven things that God hates, is a false witness (Proverbs 6:19); A false witness will neither escape, nor will he go unpunished (Proverbs 19:5); And the false witness will perish (Proverbs 19:9; 21:28). That is, those who participate in the Lord's Supper as a ritual, as a formality, without knowing the purposes and responsibilities of the Lord's Table, bring upon themselves no blessing, but God's wrath and heavy punishment. But, to avoid improper participation, a Christian Believer cannot keep himself from partaking of the Lord's Supper; otherwise, he will make himself guilty of disobedience to the Lord, and will still earn for himself only punishment, not blessing from the Lord. Those who partake of the Lord's table according to its purposes and implications, continue to grow in spiritual life, and become partakers of God's blessings. But those who participate in it in an inappropriate manner, just to fulfill a ritual or formality, earn God's punishment for themselves, and also suffer it.


In the next article we will consider further the practical implications of proclaiming the Lord’s death.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 11 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 187

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 32


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (7) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर के वचन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित कुछ निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करने के द्वारा उस समय के मसीही विश्वासी और कलीसियाएं अपने आत्मिक जीवन में उन्नत तथा परिपक्व, और सँख्या में बढ़ते गए। प्रेरितों 2 अध्याय में सात बातें दी गई हैं, जिनमें से चार, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं। हम इन सात बातों में से छठी बात, और चार में से तीसरे स्तम्भ - “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में, सात बिन्दुओं में होकर देख और सीख रहे हैं। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस में होकर प्रभु भोज में उचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित शिक्षाएं मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 पद में लिखवाई हैं। हम वर्तमान में चौथे बिन्दु के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:23-26 से सीख रहे हैं कि प्रभु की मेज़ में उचित रीति से भाग लेने के लिए मसीही विश्वासियों को किस प्रकार का व्यवहार रखना चाहिए। अभी तक हमने देखा है कि मसीही विश्वासियों को दीन और नम्र होकर कलीसिया के अगुवों द्वारा सुधारे जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही कलीसिया के अगुवों को चरवाहे के समान धैर्य और सहनशीलता के साथ कलीसिया के लोगों को वचन की सही शिक्षा देने वाला और आत्मिक पिता के समान उन्हें सुधारने वाला होना चाहिए। हमने यह भी देखा है कि प्रभु भोज को प्रभु द्वारा दिए गए उसके मूल स्वरूप - सभी के लिए एक ही रोटी और एक ही कटोरे में से भाग लेना चाहिए। पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु की मेज़ में हर बात और परिस्थिति के लिए परमेश्वर के प्रति धन्यवादी होकर, उस पर भरोसा बनाए रख कर भाग लेना है। आज हम पद 24 और 25 के अन्त में लिखी बात - प्रभु के स्मरण के लिए इसमें भाग लेने के बारे में देखेंगे।

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26 - (भाग 3)


बहुत से लोगों की यह धारणा है कि प्रभु भोज में भाग लेने से उनके पापों का निवारण हो जाता है, क्योंकि कि प्रभु की पवित्र, निष्पाप, और निष्कलंक देह के चिह्न उनके अन्दर आ जाते हैं। लेकिन यह उनकी काल्पनिक धारणा के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। बाइबल में इसका कोई समर्थन नहीं है; प्रभु यीशु ने मेज़ को स्थापित करते समय ऐसा कुछ नहीं कहा; और पवित्र आत्मा ने पौलुस में होकर जो मेज़ के बारे में शिक्षाएं और निर्देश दिए, उनमें भी ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। परमेश्वर के वचन, बाइबल में से देख लीजिए, 1 कुरिन्थियों 11:24-25 पदों के अन्त में प्रभु की ओर से यही कहा गया है “...मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” न तो प्रभु ने ऐसा कभी कहा, और न ही वचन में कहीं कोई संकेत भी दिया गया है कि प्रभु-भोज में भाग लेने से व्यक्ति शुद्ध, पवित्र, परमेश्वर को स्वीकार्य, और स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो जाता है। लोगों में इस धारणा के पीछे, कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने से उनके पापों की समस्या का निवारण हो जाएगा, एक और गलत धारणा है। प्रेरितों के काम पुस्तक तथा पौलुस की पत्रियों के अध्ययन से सामने आने वाली बातों में से एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि उस समय के लोगों में, विशेषकर उन में जो यहूदियों में से मसीही विश्वास में आए थे, यह एक बहुत प्रबल किन्तु सर्वथा गलत धारणा थी कि मसीही विश्वासी होने के साथ ही, व्यवस्था का पालन करना भी अनिवार्य है। और यहूदियों में से मसीही विश्वास में आए हुए लोग, अन्य-जातियों में से मसीही विश्वास में आने वालों को व्यवस्था का भी पालन करने के लिए ज़ोर दिया करते थे। प्रेरितों 15 अध्याय में हम देखते हैं कि यरूशलेम में प्रेरितों ने स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है; किन्तु यह धारणा फिर भी समस्या उत्पन्न करती रहती थी। पवित्र आत्मा ने पौलुस द्वारा रोमियों 3:19-21 में स्पष्ट किया है कि व्यवस्था का अपना एक महत्व है, और उसे उसी महत्व के अनुसार लेना चाहिए।

 

व्यवस्था मनुष्य की पापमय स्थिति का आँकलन करने के लिए परमेश्वर द्वारा दिया गया एक माप है, एक पहचान है; पापों का निवारण नहीं है। व्यवस्था मनुष्य को उसकी वास्तविक आत्मिक हालत को दिखाने के लिए उसे दी गई है। व्यवस्था के समक्ष आने पर मनुष्य अपनी वास्तविक आत्मिक स्थिति को पहचानने पाता है, जैसा कि हम नहेम्याह 8 और 9 अध्याय से, तथा राजा योशिय्याह के उदाहरण (2 राजाओं 22 अध्याय, और 2 इतिहास 34 अध्याय, विशेषकर 2 इतिहास 34:19 देखिए) से देखते हैं। व्यवस्था, भविष्यद्वक्ताओं के साथ, परमेश्वर की उस धार्मिकता की गवाही देती है, जो प्रभु यीशु में प्रकट हुई है। साथ ही, जैसा इब्रानियों की पत्री का लेखक इब्रानियों 10:1-3 में कहता है, व्यवस्था की बातों के निर्वाह के द्वारा लोगों को उनके पापों का स्मरण हुआ करता था। इसलिए उस समय के परमेश्वर के लोगों, उन यहूदियों, के लिए व्यवस्था को जानना और मानना आवश्यक था, ताकि वे अपनी वास्तविक आत्मिक स्थिति से अवगत रहें। व्यवस्था को स्मरण करते रहना, उन्हें उनकी आत्मिक दशा का, और परमेश्वर से मिलने वाली धार्मिकता को याद दिलाते रहने के लिए था।  

  

प्रभु ने उसकी मृत्यु को बारम्बार स्मरण करते रहने के लिए भी इसी अभिप्राय से कहा है। ताकि प्रभु भोज में भाग लेते समय प्रभु के लोग यह समझ और स्मरण बनाए रख सकें कि वे अपने किसी भी प्रकार के कामों या अपने द्वारा गढ़ी हुई धार्मिकता के द्वारा धर्मी नहीं बने हैं। वे केवल प्रभु यीशु द्वारा उनके पापों को अपने ऊपर लेकर, उनके स्थान पर मृत्यु दण्ड सहने के द्वारा, प्रभु यीशु में विश्वास लाने और उसे पूर्ण समर्पण करने से धर्मी और परमेश्वर को स्वीकार्य बने हैं। इसीलिए पवित्र आत्मा ने 1 कुरिन्थियों 11:24-25 में केवल प्रभु की देह और लहू नहीं लिखवाया है। वरन तोड़ी गई रोटी को उसकी तोड़ी गई देह और कुचले गए दाख के रस को उसका बहाया गया लहू जताया है; अर्थात प्रभु के यातनाएं सहने और मारे जाने को याद करने के लिए कहा है। प्रभु भोज का, प्रभु की मेज़ का यह उद्देश्य हमें यह याद दिलाते रहना भी है कि हमारे पापों से बचाए जाने के लिए, क्या कीमत चुकाई गई। इतनी भारी कीमत चुकाने से मिले छुटकारे को हल्के में नहीं लिया जा सकता है; उसकी यादगार को एक रस्म, एक औपचारिकता नहीं बनाया जा सकता है; इस यादगार के साथ मनमानी नहीं की जा सकती है; नहीं तो जवाबदेही बहुत भारी पड़ेगी। इसीलिए इब्रानियों 2:3 में लिखा है “तो हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से निश्चिन्त रह कर क्योंकर बच सकते हैं? जिस की चर्चा पहिले पहल प्रभु के द्वारा हुई, और सुनने वालों के द्वारा हमें निश्‍चय हुआ।”


अगले लेख में हम प्रभु की मेज़ के एक और उद्देश्य, उसकी मृत्यु के प्रचार के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 32


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (7)


To Listen to this message in English Click Here

 

To live a practical Christian life, it is essential for every Christian Believer to follow the instructions given in God's Word. In Acts 2 and 15, some instructions are given regarding practical Christian living, and by following them the then Christian Believers and churches had been edified, matured in their spiritual life, and grew in numbers. There are seven things given in Acts 2, four of which, also called the “Pillars of the Christian Living,” are given in Acts 2:42. We are seeing and learning under seven points about the sixth of these seven things, the third of the four pillars – the “breaking of bread,” i.e., partaking of the Lord's Supper or the Lord's Table. God's Holy Spirit, through the Apostle Paul, in 1 Corinthians 11:17-34 has provided the main teachings regarding proper participation in the Lord's Supper. We are currently learning about the fourth point from 1 Corinthians 11:23-26 about the behavior of the Christian Believers for properly partaking of the Lord's table. So far, we have seen that Christians must be humble and willing to be corrected by their church leaders. At the same time, the church leaders should function as shepherds, giving correct teachings of God’s Word to their congregation with patience and forbearance; and correcting them like a spiritual father. We have also seen that the Lord's Supper should be partaken in its original form, as had been given by the Lord – one bread and one cup for all. In the previous article we saw that those partaking of the Lord's table should always remain thankful to God for everything, and always trust in Him in all circumstances. Today we will look at that which is written at the end of verses 24 and 25 – about participating in the remembrance of the Lord.

 

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 23-26 - (Part 3)

 

Many people believe that partaking of the Lord's Supper takes away their sins because the representations of the Lord's holy, sinless, and unblemished body have entered into them. But this is nothing more than an imaginary idea on their part. There is no support for this in the Bible; the Lord Jesus did not say anything like this when establishing the table; and nothing like this is said in the teachings and instructions regarding the table that the Holy Spirit gave through Paul. Look in God's Word, the Bible, at the end of 1 Corinthians 11:24-25 this is what the Lord says "...do this in remembrance of me." The Lord never said, nor is there any indication in Scripture, that partaking of the Lord's Supper will make a person pure, holy, acceptable to God, and eligible to enter heaven. There is another misconception that is behind people's belief that partaking of the Lord's Table will absolve them of their sins. One of the important things that emerges from a study of the book of Acts and Paul's letters is that there was a very strong but completely wrong belief among the people of that time, especially among those who came to Christianity from among the Jews. The belief was that in addition to being a Christian Believer, it was also essential for them to follow the Law. And the Jewish converts to Christianity used to pressurize the Gentile converts to follow the Law as well. In Acts chapter 15 we see that the Apostles in Jerusalem had given clear instructions that there was no need to do this; but this notion still continued to cause problems. The Holy Spirit made clear through Paul in Romans 3:19-21 that the Law has its own place and importance, and it should be considered in accordance with that.


The law is a God given measure, the standard for assessing man's sinful condition; it does not provide any remission of sins. The law is given to man to show him his true spiritual condition. Man comes to recognize his true spiritual condition when he comes before the Law, as we see from Nehemiah chapters 8 and 9, and the example of King Josiah (2 Kings chapter 22, and 2 Chronicles chapter 34, especially see 2 Chronicles 34:19). The Law, and the Prophets, together testify to the righteousness of God, which is revealed in the Lord Jesus. Also, as the author of the letter to the Hebrews says in Hebrews 10:1-3, by keeping the things of the Law, the people were reminded of their sins. So, it was necessary for God's people of that time, the Jews, to know and keep the Law, so that they would remain aware of their actual spiritual condition. Keeping the Law in mind was meant to remind them of their spiritual condition, and of the righteousness they receive from God.


The Lord has also said to keep remembering his death again and again, with the same intention. So that when partaking of the Lord's Supper the Lord's people may understand and remember that they have not been made righteous by any of their own works or by any of their contrived righteousness. They have become righteous and acceptable to God only through coming to faith in the Lord Jesus taking their sins upon Himself, bearing the death penalty for them, and fully submitting themselves to Him. That is why the Holy Spirit, in 1 Corinthians 11:24-25, has not just written the body and blood of the Lord. Rather, has written about the broken bread as representing the Lord’s broken body, and the wine from the crushed grapes representing His shed blood; i.e., it is to remember the Lord's suffering and death. The purpose of the Lord's Supper, of the Lord's Table, is also to remind us of the price that was paid to save us from our sins. The redemption that came through paying such a heavy price cannot be taken lightly; its remembrance cannot be made a ritual, a formality; This memorial cannot be tampered with; otherwise, the accountability will be very heavy. That is why it is written in Hebrews 2:3 "how shall we escape if we neglect so great a salvation, which at the first began to be spoken by the Lord, and was confirmed to us by those who heard Him."


In the next article we will look at another purpose of the Lord's table, the preaching of His death.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 10 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 186

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 31


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (6) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


पिछले लेखों में हमने देखा है कि व्यावहारिक मसीही जीवन को जीने के लिए आरम्भिक मसीही विश्वासी, प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों का, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, लौलीन होकर निर्वाह करते थे। अभी हम इन चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” यानि कि प्रभु-भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से देख और सीख रहे हैं। पिछले लेख में हमने इस खण्ड के 23 पद से सीखा था कि पौलुस ने इस बात को स्पष्ट कह दिया कि प्रभु भोज से सम्बन्धित जो निर्देश वह दे रहा है, वह उसकी अपनी कल्पना या धारणा नहीं हैं, वरन उसे प्रभु से मिले निर्देश हैं। अर्थात, उसके द्वारा लिखे गए निर्देशों की अनदेखी करना, प्रभु द्वारा दिए गए निर्देशों की अनदेखी करना है। पवित्र आत्मा को पौलुस द्वारा ये निर्देश इस लिए देने पड़े, क्योंकि कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों ने प्रभु भोज के स्वरूप, निर्वाह, और अर्थ को बिगाड़ दिया था; उसमें अपनी ही इच्छा और सोच के अनुसार परिवर्तन कर दिए थे। जिसके दुष्परिणाम भी उस कलीसिया में दिखने आरम्भ हो गए थे। पवित्र आत्मा ने पौलुस द्वारा कुरिन्थुस के विश्वासियों के लिए आवश्यक सुधारों को लिखवा दिया; और इस बात को परमेश्वर के अटल और अपरिवर्तनीय वचन में भावी मसीही विश्वासियों एवं कलीसियाओं के लिए भी रख दिया। अर्थात, प्रभु भोज को, उसकी स्थापना के समय, प्रभु द्वारा दी गई विधि, स्वरूप, और अभिप्राय के अन्तर्गत ही लेना है; अन्यथा दुष्परिणामों का भागीदार होना पड़ेगा। आज हम इससे आगे बढ़ेंगे, और प्रभु की मेज़ एक अभिप्राय के बारे में देखेंगे। 

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26 - (भाग 2)  


पवित्र आत्मा द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:24-25 में लिखवाया गया है कि प्रभु की मेज़ धन्यवाद की मेज़ है। जैसा मत्ती 26:26-28 और मरकुस 14:22-24 में भी लिखा है, प्रभु यीशु ने इस मेज़ की स्थापना के समय आशीष माँगकर रोटी तोड़ी और धन्यवाद देकर कटोरा शिष्यों को दिया था। आम धारणा के विपरीत, रोटी और कटोरे के लिए यह आशीष और धन्यवाद वह नहीं था जिसके साथ हम भोजन का आरम्भ करते हैं। मत्ती 26:21, 26 और मरकुस 14:18, 22 में लिखा हुआ है, फसह के पर्व का भोजन आरम्भ हो चुका था; यूहन्ना 13:4 में लिखा है कि प्रभु ने भोजन से उठकर शिष्यों के पाँव धोए। अर्थात, जैसा हमने यहूदा इस्करियोती के मेज़ में भाग न लेने के लेख में देखा था, प्रभु की मेज़ की स्थापना प्रभु ने भोजन करने के दौरान की। इसलिए भोजन के लिए जो धन्यवाद की प्रार्थना और आशीष माँगी जाती है, वह उस भोजन के आरम्भ के समय हो चुकी होगी। इसलिए प्रकट है कि अब शिष्यों को रोटी तोड़ कर देने और प्याला देने के समय जो धन्यवाद और आशीष प्रभु ने माँगी, वह भोजन के आरम्भ की आशीष और प्रार्थना नहीं थी; उस से भिन्न थी। प्रभु ने उस तोड़ी गई रोटी को अपनी देह और प्याले के दाखरस को अपना लहू भी कहा। इससे यह प्रकट है कि प्रभु अपनी देह के तोड़े जाने और लहू के बहाए जाने के लिए पिता परमेश्वर का धन्यवाद कर रहा था, आशीष मांग रहा था। इस आधार पर हम समझ सकते हैं कि शिष्यों को अपनी देह और लहू के चिह्नों को देने से पहले, प्रभु यीशु ने परमेश्वर का धन्यवाद किया, और आशीष माँगी:

  • उसके जीवन और सेवकाई के लिए। 

  • उसे बलिदान होने के लिए मनुष्य की देह में भेजने के लिए (इब्रानियों 10:5)। 

  • उसे मानव जाति के उद्धार के लिए उपयोग करने के लिए। 

  • उस सारे उपहास और पीड़ा के लिए जिसे वह थोड़े समय बाद परमेश्वर की योजना पूरी करने के लिए सहने जा रहा था। 


प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को सिखाया था कि उन्हें उसके अनुयायी होने के कारण बैर, निन्दा, विरोध, और पीड़ा का सामना करेगा। और कहा था कि जब ऐसा हो तो वे दुखी नहीं, वरन बहुत आनन्दित हों (लूका 6:22-23)। आज प्रभु उनके समक्ष इसी शिक्षा को अपने पर लागू कर के दिखा रहा था। और बाद में, शिष्यों ने भी यही किया (प्रेरितों 5:40-41); तथा पतरस ने अपनी पत्री में एक बार फिर से इसी बात को सिखाया (1 पतरस 4:13-16)। इस बात से, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए, हम अपने लिए क्या शिक्षाएं लेते हैं? थोड़ा सा विचार करने से यह प्रकट हो जाता है कि प्रभु भोज में भाग लेना किसी रस्म की पूर्ति और एक औपचारिकता निभाना मात्र नहीं है। वरन, प्रभु की मेज़ उन के लिए है:

  • जिन्होंने अपने आप को परमेश्वर पिता के हाथों में सौंप दिया है कि वह उन्हें अपने उद्देश्यों और महिमा के लिए जैसे उपयुक्त लगे, वैसे उपयोग करे।

  • जो परमेश्वर की योजना के अन्तर्गत, मानव जाति की भलाई के लिए, परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं; चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े, कुछ भी क्यों न सहना पड़े। 

  • जो हर बात और परिस्थिति के लिए परमेश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखते हैं। चाहे बात उनकी समझ में आए अथवा न आए, वे कभी भी, किसी भी बात के लिए परमेश्वर पर सन्देह नहीं करते हैं, निराश नहीं होते हैं। 

  • जो हमेशा, हर बात और परिस्थिति के लिए परमेश्वर के धन्यवादी बने रहते हैं (1 थिस्सलुनीकियों 5:18), क्योंकि उन्हें भरोसा है कि अन्ततः हर बात और परिस्थिति के द्वारा परमेश्वर उनका भला ही करेगा (रोमियों 8:28)।


और हम प्रभु के उन शिष्यों के जीवनों से भी, तथा बाद में सारे संसार भर में जब भी, जहाँ भी सच्चे, प्रतिबद्ध मसीही खड़े हुए, उनके जीवनों से भी उपरोक्त बातों को पूरा होते हुए देखते हैं। जो लोग प्रभु की मेज़ को हल्के में, एक रस्म, एक औपचारिकता के समान लेते आए हैं, उन्हें वचन की शिक्षा पर, और अपनी धारणाओं पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए, और अपने जीवनों में जिन बातों को सुधारना है, उन्हें ठीक करते हुए ही प्रभु की मेज़ में भाग लेना चाहिए। अगले लेख में हम यहीं से आगे बढ़ेंगे, और इस विषय को आगे देखेंगे। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 31


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (6)


To Listen to this message in English Click Here


In previous articles we have seen that in order to live a practical Christian life, the early Christian Believers steadfastly followed the four things given in Acts 2:42, also known as the “Pillars of the Christian life.” Presently, in our study we are looking at and learning from 1 Corinthians 11:17-34 about the third of these four pillars, i.e., the “breaking of bread,” or, partaking of the Lord's Supper or in the Lord's Table. In the previous article, we learned from verse 23 of this section that Paul had made it clear that the instructions he is giving regarding the Lord's Supper are not of his own imagination or notions, but are instructions he has received from the Lord. Implying that to ignore the instructions written by him, is to ignore the instructions given by the Lord. The Holy Spirit had to give these instructions through Paul, because the Christian Believers in Corinth had distorted the form, observance, and meaning of the Lord's Supper; and had made changes in them according to their own desires and thinking. The ill effects of their doing this had also started becoming apparent in that church. The Holy Spirit had Paul write down the corrections required for the Corinthian Believers; and these were also made a part of God's firmly established and unalterable Word, for the future Christians and churches. We learnt from this that the Lord's Supper is to be taken in the form, by the method, and the purpose that was given by the Lord at the time of its establishment; else the consequences will have to be suffered. Today we will go further, and look at one of the implications of the Lord's Table.


4. Lords instructions for the Holy communion – The purposes - verses 23-26 - (part 2)

 

 It is written by the Holy Spirit in 1 Corinthians 11:24-25 that the Lord's table is a table of thanksgiving. The same is also written in Matthew 26:26-28 and Mark 14:22-24; where we see that at the time of the establishment of this table, Lord Jesus blessed and broke the bread, and gave thanks for the cup, then gave it to the disciples. Contrary to popular belief, this blessing and thanksgiving over the bread and cup was not the one with which we begin a meal. In Matthew 26:21, 26 and Mark 14:18, 22 we read that the Passover meal had already begun; and it is written in John 13:4 that the Lord rose from the meal to wash the feet of the disciples. So, as we saw in the article on Judas Iscariot not partaking of the table, the Lord's Table was established by the Lord during the eating of the Passover meal. Therefore, the prayers of thanksgiving and blessings that are asked for the food must have already been done at the time of the beginning of that meal. Therefore, it is evident that the thanksgiving and blessing that the Lord asked at the time of breaking the bread and giving the cup to the disciples was not the blessing and prayer offered at the beginning of the meal; they were different from that. The Lord also called the bread that was broken His body, and the wine that was in the cup His blood. This shows that the Lord was thanking God the Father, and was asking for blessings, for the breaking of His body and the shedding of His blood. Through this we can understand that before giving the representations of His body and blood to the disciples, the Lord Jesus thanked God and asked for His blessing:

·   For his life and ministry.

·   For sending Him in human flesh to be sacrificed (Hebrews 10:5).

·   For using Him for the salvation of mankind.

·  For all the ridicule and suffering he was going to endure in a short time, to fulfill God's plan.


The Lord Jesus had taught His disciples that they would face hatred, humiliation, opposition, and sufferings because of being His followers. And had said that when this happens, they should not be sad, but should rejoice, be joyful (Luke 6:22-23). Today the Lord was practically demonstrating this teaching to them, was applying it to Himself. We see that later, the disciples too did the same (Acts 5:40-41); and Peter taught the same thing once again in his letter (1 Peter 4:13-16). What lessons do we take from this for ourselves regarding partaking of the Lord's table? A little pondering over makes it apparent that participating in the Lord's Supper is not just the fulfillment of a ritual, nor is it a formality. Rather, the Lord's table is for:

·  Those who have handed themselves over to God the Father to use them as He sees fit to fulfill His purposes and for His glory.

·  Those who are fully submitted and committed to being used by God, for His plans for the good of mankind; no matter what price they may have to pay, and no matter what they may have to suffer for this.

·  Those who place and maintain their trust in God in every situation and for everything. Whether or not they understand it, but they never doubt God about anything, nor are disappointed.

·  Those who are always thankful to God for everything (1 Thessalonians 5:18), because they trust that in the end God will make everything work for their good (Romans 8:28).


And we see the above things fulfilled in the lives of not only these disciples of the Lord, but later in the lives of the true, committed Christian Believers, at any time and anywhere in the world. Those who have been treating the Lord's Table lightly, as a ritual, as a formality, should seriously ponder over the teachings of the Word of God, and also over their own notions; and correct what needs to be corrected in their lives before participating in the Lord's table. In the next article we will proceed from here, and look at this topic further.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well