ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गवाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गवाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 179 - Excommunication From the Church – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 179 - कलीसिया से बहिष्कृत करना – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन 179

कलीसिया के भण्डारी – 46

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया से बहिष्कृत करना – 2

 

    परमेश्वर ने मसीही विश्वासियों को जिस भी कलीसिया में रखा है, उन्हें उस कलीसिया में परमेश्वर के भण्डारी होने तथा उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने की ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना है। परमेश्वर के भण्डारी होने के नाते, विश्वासियों को वहाँ पर इस तरह से निर्णय लेने और व्यवहार करना है कि उससे कलीसिया की बढ़ोतरी तथा अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हो। हमने देखा है कि कलीसिया में अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, और परमेश्वर के भण्डारी होने के नाते, इस अनुशासन को बनाए रखने के लिए विश्वासियों को कुछ कठिन या कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पिछले लेख से हमने देखना और सीखना आरंभ किया है कि बाइबल सहभागिता से पृथक करने और कलीसिया से बहिष्कार करने के बारे में क्या कहती है। पिछले लेख में हमने पहाड़ी उपदेश में प्रभु के द्वारा मत्ती 5:23-24 में दिए गए निर्देशों से देखा था कि किसी अन्य विश्वासी के साथ व्यक्तिगत मतभेदों और समस्याओं के समाधान के लिए, जिसे गलत व्यवहार को झेलना पड़ा है, उसे ही प्रभु यीशु का अनुसरण करते हुए उसी के समान प्राथमिक प्रतिक्रिया देनी है। इसलिए, पहला प्रयास ठोकर देने वाले विश्वासी को क्षमा करना और उसके साथ मेल-मिलाप कर लेना होना चाहिए। जिसे दुःख पहुँचा है, प्रभु ने उसे ही पहल करने के लिए कहा है, बजाए दुःख पहुँचाने वाले के आकर क्षमा माँगने और मेल-मिलाप कर लेने के लिए आने की प्रतीक्षा करने के। आज हम परमेश्वर के वचन से एक और खण्ड को लेकर देखना आरंभ करेंगे कि विश्वासियों के मध्य सुलझाए न जा सकने वाले प्रतीत होने वाले व्यक्तिगत मतभेदों के निवारण के क्या चरण या कदम हैं।

    प्रभु यीशु ने मत्ती 18:15-17 में विश्वासियों के मध्य तथा कलीसिया में मतभेदों के निवारण के लिए कुछ और निर्देश दिए हैं। इस खण्ड के इन तीनों पदों में हम परिस्थिति के निवारण के क्रमवार चरण या कदम देखते हैं। पिछले लेख में हमने मत्ती 5:23-24 से देखा था कि परिस्थिति के निवारण के लिए सबसे पहले उठाया जाने वाला कदम जिसके विरुद्ध गलत किया गया है, जिसे गलती का दुःख उठाना पड़ा है, उस की ओर से आना है। जिसके विरुद्ध गलत हुआ है उसे, उसके साथ मेल-मिलाप करने के उद्देश्य के साथ व्यवहार करना है, जिसने वह गलत किया है; और हमने देखा था कि यहाँ पर प्रभु ने यह नहीं कहा है कि विषय पर चर्चा करें और तय करें कि गलती किसकी थी और यह परिस्थिति क्यों उत्पन्न हुई। कलीसिया और सहभागिता को प्रभावित करने वाले, विश्वासियों के बीच के व्यक्तिगत मतभेदों के समाधान के लिए यह पहला कदम है। यह उसका व्यावहारिक अनुसरण है, जो परमेश्वर ने हमारे साथ मेल-मिलाप करने के लिये किया है। यद्यपि मनुष्य ने पाप किया, जिससे परमेश्वर आहत हुआ, परन्तु परमेश्वर अपनी महिमा और वैभव को त्याग कर पापी मनुष्य के पास संसार में उतर आया; तथा मनुष्य के उसके साथ सहभागिता में लौट आन के लिये जो कुछ भी करना था, वह सब करके दे दिया। 

    हम मत्ती 18:15 से देखते हैं कि प्रभु ने निर्देश दिए कि: “यदि तेरा भाई तेरा अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत कर के उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया।” अर्थात, उत्पन्न परिस्थिति के साथ व्यवहार करने के तरीके में मत्ती 5:23-24 के तरीके से थोड़ा सा अन्तर आया है। अभी भी पहला कदम उसे ही उठाना है जिसके विरुद्ध गलत किया गया है; उसे ही समस्या को खड़ी करने वाले के पास जाकर बात सुलझाने का प्रयास करना है। अब भी, जैसा कि मत्ती 5:23-24 के साथ था, यह समाधान का प्रयास व्यक्तिगत रीति से ही किया जाना है, जिन दोनों के मध्य समस्या है उन्हें साथ मिलकर समस्या को सुलझाना है। परन्तु, अब, यहाँ पर, प्रभु दुःख उठाने वाले व्यक्ति को निर्देश दे रहा है कि वह जाए और “अकेले में बातचीत कर के उसे समझा।” अर्थात, पहले कदम के रूप में, यदि समस्या की अनदेखी करते हुए केवल क्षमा और मेल-मिलाप के भाव के साथ प्रयास करना विफल हो जाए, तो अब विश्वासी के पास प्रभु की ओर से यह अधिकार है कि एक बार फिर से प्रयास करे, किन्तु इस बार समस्या के कारणों को भी सामने ले आए और उनके बारे में चर्चा करे। किन्तु ऐसे में विश्वासियों को बहुत सावधान और धीरजवंत रहना है क्योंकि बहुधा, ऐसी परिस्थितियों में, शैतान यह पूरा प्रयास करता है कि यह चर्चा शीघ्र ही एक-दूसरे पर दोष लगाने, कटु-शब्द बोलने, और एक-दूसरे को नीचा दिखाने या अपमानित करने की स्थिति में परिवर्तित हो जाए; और तब बात बनने की बजाए और अधिक बिगड़ जाती है। किसी की भी ओर से बात के और अधिक बिगाड़े जाने की अनुमति प्रभु ने नहीं दी है। अभी भी यह कार्य प्रेम, और क्षमा तथा मेल-मिलाप की भावना के साथ ही किया जाना है, साथ में यह अवसर भी है कि दोनों की ओर से परिस्थिति को स्पष्ट किया जा सके, अपने-अपने दृष्टिकोण को एक-दूसरे को समझाया जा सके। तो, यह गलती करने वाले किसी विश्वासी को अनुशासित करने, व्यक्तिगत मतभेदों के कारण कलीसिया और सहभागिता पर बुरा प्रभाव पड़ने की समस्या का समाधान करने के लिए दूसरा चरण या दूसरा कदम है – चर्चा करो और व्यक्तिगत रीति से समाधान कर लो। इसे अभी भी व्यक्तिगत स्तर पर ही रखना है; अभी इसमें औरों को सम्मिलित करने या औरों को समस्या के द्वारा प्रभावित करने का समय नहीं आया है।

    फिर मत्ती 18:16 में हम लिखा हुआ देखते हैं कि, “और यदि वह न सुने, तो और एक दो जन को अपने साथ ले जा, कि हर एक बात दो या तीन गवाहों के मुंह से ठहराई जाए।” यदि अभी भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो फिर प्रभु अगला कदम बताता है – गलती झेलने वाले विश्वासी को अपने साथ एक या दो और लोगों को लेना है, ताकि वे औरों के सामने “गवाह” भी ठहरें, और जैसा अगले पद से संकेत मिलता है, मध्यस्थ बनकर समस्या का समाधान निकालने का भी प्रयास करें, जिस से यह अभिप्राय मिलता है कि इन लोगों को कलीसिया या सहभागी लोगों में से ही होना चाहिए। एक बार फिर, अभी भी पहल गलती झेलने वाले को ही करनी है; उसे ही “गवाहों” को जुटाना है और उन्हें मध्यस्थ के समान भी उपयोग करना है। उसे ही मुलाकात करवानी है, उसे ही गलती करने वाले को समझाने का प्रयास करना है और समझा-बुझा कर समस्या का निवारण करवाने का प्रयास करना है। अब बस अन्तर केवल इतना है कि अब उसके पास “गवाह” हैं जो उसकी ओर से औरों के सामने यह कह सकते हैं कि उसने समस्या सुलझाने और एक-मनता को बहाल करने का भरसक प्रयत्न किया है, साथ ही कुछ अन्य लोग भी हैं जो ख सकते हैं कि उन्होंने भी प्रयास किया, किन्तु कुछ लाभ नहीं हुआ। इसे व्यक्तिगत समस्याओं, और उनके कारण कलीसिया तथा सहभागिता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के निवारण के तीसरे कदम के समान देखा जा सकता है।

    चौथा कदम, मत्ती 18:17 के पहले भाग से है, “यदि वह उन की भी न माने, तो कलीसिया से कह दे।” इस वाक्य का प्रथम भाग है “यदि वह उन की भी न माने” जो यह स्पष्ट दिखाता है कि पद 16 के उपरोक्त “गवाहों” को भी चर्चा में भाग लेकर, अपनी ओर से गलती करने वाले विश्वासी को समझाने का प्रयास करना है और उसे मनाकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करना है। अब यहाँ पर चौथा कदम आता है, “तो कलीसिया से कह दे।” अब वह उपयुक्त समय और चरण है जब बात सार्वजनिक की जानी है। गलती झेलने वाले विश्वासी तथा उसके गवाहों को बात को “कलीसिया” को बताना है। ध्यान कीजिए, जिस समय प्रभु ने यह बात कही थी, उस समय “कलीसिया” स्थापित नहीं हुई थी। प्रभु और उसके शिष्य किसी पृथक स्थान या तरीके से आराधना के लिए एकत्रित नहीं होते थे; उस समय वे यहूदी आराधनालयों या मन्दिर में सब्त के दिन आराधना के लिए जाया करते थे। लेकिन फिर भी प्रभु ने “कलीसिया” शब्द का उपयोग किया – अर्थात, उसके समूह के लोग, जिन्हें उसने अपने शिष्य होने के लिए बुलाया था, और भविष्य के दीर्घ-कालीन दृष्टिकोण से वह कलीसिया जो स्थापित की जाएगी। यहाँ पर ध्यान देने के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण बात भी है; प्रभु ने यह नहीं कहा है कि बात को “कुछ नियुक्त किए गए विशेष शिष्यों” को जाकर बताए, या, हमारे वर्तमान संदर्भ के दृष्टिकोण से कलीसिया की किसी समिति को, अथवा स्थानीय पास्टर और अगुवों को बताए। वरन बात को सम्पूर्ण कलीसिया के सम्मुख लाया जाना है, विश्वासियों के समस्त समूह के सामने, और विश्वासियों की सम्पूर्ण मण्डली को समस्या का समाधान करने का प्रयास करना है।

    यदि गलती करने वाला विश्वासी अभी भी ढीठ बना रहता है और समस्या के समाधान के लिए सहमत नहीं होता है, तब ही, इस पद 17 के दूसरे भाग में, वह अंतिम कदम – पृथक किया जाना या बहिष्कार किया जाना आता है। इसे कुछ विस्तार से देखने और विश्लेषण करने की आवश्यकता है। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और गलती करने वाले विश्वासी के, ढिठाई के साथ मतभेदों और विरोध को बनाए रखने के लिए कलीसिया या सहभागिता से पृथक किए जाने या बहिष्कार किए जाने को समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 179

Understanding the Church – 46

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Excommunication From the Church – 2

 

    In whichever Church God has placed the Christian Believers, the Believers are to strive to function as God's stewards in that Church and to maintain fellowship with His children there. Therefore, they must take decisions and act in a manner that will contribute to the growth of the Church and to the spiritual growth of the other Believers. We have seen that maintaining discipline and maintaining fellowship in the Church is important, and as God’s stewards, the Believers may have to take some difficult or harsh decisions to maintain this discipline. Since the last article we have started to learn what the Bible says about excluding or excommunicating an errant Believer from the Church and the fellowship. In the last article we have seen from the Lord Jesus’s instructions in the Sermon on the Mount, from Matthew 5:23-24, that in case of personal differences and problems with another Believer, the primary response of the one who has been wronged by another should be to emulate Lord Jesus Christ, and take the initiative for reconciliation. Therefore, the first step should be to forgive and be reconciled with the offending brother; i.e., the one who has been hurt has been asked by the Lord to take the first step to do so, instead of waiting for the one who did the wrong to come and ask for forgiveness and reconciliation. Today we will take up another passage from God’s Word to learn about the stages or steps to resolve seemingly irreconcilable personal differences between Believers.

    The Lord Jesus in Matthew 18:15-17, has given another set of instructions for handling personal differences and discord amongst Believers and in the Church. In this passage, in each of the three verses, we see the successive steps to be taken to resolve the situation. In the last article, we had seen from Matthew 5:23-24 that the first response to resolve the situation is to come from the offended person, the one who has suffered being wronged. This wronged Believer has to act with the intention to be reconciled with the one who has caused the problems, and we had seen that for doing this there is no mention by the Lord of trying to discuss and settle the issue of who was at fault and why this situation has come about. This is the first step in resolving personal differences and problems between Believers affecting the Church and fellowship. This is a practical emulation of what God did to reconcile us with Him. Though He was the offended party, when man sinned, yet He took the initiative for reconciliation, emptied Himself of His glory and majesty, and came down to sinful man, and did all that was required to have man return into fellowship with Him.

    From Matthew 18:15 we see that the Lord has instructed: “Moreover if your brother sins against you, go and tell him his fault between you and him alone. If he hears you, you have gained your brother.” So, the manner of handling the situation has changed somewhat now, from what was instructed in Matthew 5:23-24. The offended person is still responsible for taking the first step; it is he who has to go to the one who created the problem, to settle the issue. Again, as in Matthew 5:23-24, this is to be done on a personal basis, the two involved persons getting together to sort out the issue, mutually. But now, the Lord is giving the offended person the instruction to go to the offending person and “tell him his fault between you and him alone.” So now, once his initial attempt at reconciliation on the basis of ignoring the offense and going only by the principle of forgiveness and reconciliation has failed, the offended Believer now has the Lord’s authority to make another attempt, but this time by bringing up the cause of the problems, and discussing it mutually. But one needs to be very careful and patient here. Often, in such situations Satan sees to it that somehow this discussion soon degenerates into accusations, reviling, and trying to demean the other person; and the situation worsens instead of resolving. Such an aggravation from any side has not been permitted by the Lord. It still has to be done in love, with an intention to forgive and be reconciled, but with the additional advantage of using the opportunity to have the situation clarified to each other by both sides. So, this can be considered as the second step in disciplining an errant Believer, in handling a troublesome situation of personal differences adversely affecting the Church and fellowship – discuss and sort it out mutually. Keep it at a personal level, and this is not the time to involve others or influence them about the problem.

    Then, in Matthew 18:16, we find written that “But if he will not hear, take with you one or two more, that 'by the mouth of two or three witnesses every word may be established',” if the problem remains unresolved, the Lord gives the next step – the offended Believer should take with him one or two more people, since they are to serve as “witnesses” for others, and as the next verse indicates, even try to serve as mediators to help resolve the situation, it is implied that these should be members of the Church and fellowship. In the presence of these “witnesses” and mediators, the offended Believer should once again try to discuss and resolve the situation. Once again, the initiative has to be from the one who is offended; he has to arrange for the “witnesses”, and get them to serve as mediators. He has to arrange for the meeting, he has to try and make the offender understand and try to have him agree to have the situation sorted out. The only difference being that now he has “witnesses” to vouch for him that he has taken the initiative and has tried his utmost to have the problem sorted out and harmony restored, as well as others who can say that even they have tried to have the problem settled but to no avail. This can be considered as the third step in this process of resolving the troublesome situation of personal differences affecting the unity of the fellowship and of the Church.

    The fourth step, from the first part of Matthew 18:17 is, “And if he refuses to hear them, tell it to the church.” In the first part of this sentence, we have from the Lord “And if he refuses to hear them,” which clearly indicates that the aforementioned “witnesses” of verse 16 are meant to also participate in the discussions and try from their side to have the errant Believer come around to agreeing and have the situation resolved. Now comes the fourth step, “tell it to the church.” This is the stage, now is the time when the matter becomes public. The offended Believer, and his witnesses are to report the matter to the “Church.” Note that at the time the Lord made this statement, there was no “Church” as such. The Lord and His disciples were not gathering separately to worship, they still went to the Jewish synagogues and the Temple to worship on the sabbath day. But the Lord still uses this term, “Church” – i.e., at that moment, His group of people, the ones He had called out to be His disciples, and from the future long-term point of view, the Church that would be established. There is another important thing to be noted here; the Lord is not saying to report the matter to a “select group of the disciples,” or, in the current context, to some Church committee, or only to the Pastor and Elders of the Church. The matter has to be brought before the whole Church, to the entire group of Believers, the entire fellowship of that local Church; and now the whole Church, the whole assembly of Believers has to try and have the matter resolved.

    It is now, if the errant Believer still remains stubborn and does not agree to have the matter resolved, that the final step of exclusion or excommunication comes in, in the second half of this verse 17. This needs to be considered and analyzed in some detail. In the next article we will take it up from here, and see further about an errant Believer being excluded or excommunicated from the Church on grounds of stubbornly maintaining differences and discord with some other Believer.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 8 जुलाई 2025

The Holy Communion – 27 - A Memorial (1) / प्रभु भोज – 27 - एक यादगार (1)

 

प्रभु भोज 27

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:14 - प्रभु की मेज़ - एक यादगार (1)

 

       जैसा कि हम पहले खण्ड, निर्गमन 12:1-14 पर विचार करते हुए देखते आए हैं, प्रभु भोज का अर्थ और उद्देश्य उससे बहुत भिन्न है जो कि सामान्यतः इसका रीति के अनुसार औपचारिक निर्वाह, या किसी डिनॉमिनेशन के परंपरागत व्यवहार के निर्वाह के अंतर्गत बताया और सिखाया जाता है। प्रभु की मेज़ में भाग लेने में यह त्रुटि और भ्रष्ट बातें इसलिए आ गई हैं क्योंकि लोगों ने मनुष्य के वचन को परमेश्वर के वचन से ऊपर कर दिया है; इसलिए इसका समाधान भी परमेश्वर के वचन को उसका प्रथम स्थान देना, उसका अध्ययन करना और उसके अनुसार ही जीवन जीना है।

       दूसरे खंड, निर्गमन 12:15-20 के हमारे आते बाइबल अध्ययन में हम “फसह के भोज से संबंधित नियम” पर मनन करेंगे। प्रथम खंड के अंत में, हमने पद 14 से देखा था कि परमेश्वर ने फसह को इस्राएलियों के लिए एक सदा काल का यादगार पर्व ठहराया है, जिससे वे उनके दासत्व के घर मिस्र से छुड़ाए जाने को स्मरण करते रहें। दूसरा खंड हमें उन निर्देशों के बारे में बताता है जो परमेश्वर ने आने वाले समयों में इस पर्व को मनाने के लिए दिए। इसी प्रकार से प्रभु यीशु ने भी, प्रभु भोज की स्थापना करने के बाद अपने शिष्यों से कहा कि उनकी याद में इसे करते रहें, जब तक कि वह और परमेश्वर का राज्य न आ जाएं (लूका 22:18; 1 कुरिन्थियों 11:26); अर्थात समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए किए गए उनके कार्य के स्मरण में इसे करते रहें।

        इसलिए, हम निर्गमन 12:14 से देखते हैं कि नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के लिए प्रभु भोज का उद्देश्य एक यादगार का है - मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए बलिदान के स्मरण को बनाए रखना। उस बलिदान को याद रखना जिसके द्वारा वे पाप से छुड़ाए हुए परमेश्वर की संतान बने, उन्हें परमेश्वर से अनन्त सुरक्षा, निर्भयता, और उसकी संगति प्राप्त हुई। यह उन्हें स्मरण दिलाता है कि वे परमेश्वर की संतान अपने किसी सद्गुण अथवा कार्य के द्वारा नहीं बने, बल्कि प्रभु के अनुग्रह के द्वारा बने, प्रभु से उन्हें मिली उसकी धार्मिकता ने उन्हें धर्मी और पवित्र बनाया और पिता परमेश्वर को स्वीकार्य बनाया, उसके साथ मेल-मिलाप करवाया (रोमियों 5:1, 10, 11)

        किन्तु प्रभु को अपने बलिदान और मृत्यु तथा उनके तात्पर्यों के लिए हमें एक यादगार देने की आवश्यकता क्यों पड़ी? यह शैतान द्वारा पापमय मनुष्य में डाली और पनपाई गई, उनके जीवनों में परमेश्वर की बातों, निर्देशों, और कार्यों को भूल जाने की प्रवृत्ति के कारण हुआ। इस्राएल का इतिहास इस बात का स्पष्ट और प्रबल गवाह है। इस्राएलियों ने परमेश्वर द्वारा मिस्र पर लाई गई दस विपत्तियों को देखा था; उन्होंने लाल-सागर को विभाजित होने और सुरक्षित उसके पार निकल जाने, तथा मिस्र की सेना को उसमें डूबने के द्वारा अपने दूसरे छुटकारे को भी देखा था। फिर भी मूसा के परमेश्वर के पास दस आज्ञाएँ लेने जाने के समय, परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बने रहने और चलते रहने की अपनी प्रतिज्ञा (निर्गमन 19:3-8) के बावजूद, उन्होंने शीघ्र ही सोने का एक बछड़ा बना लिया और उसकी उपासना करने लगे (निर्गमन 32:1-8)। परमेश्वर की अद्भुत चमत्कारी सहायता से कनान देश में प्रवेश करने के बाद, उन्होंने परमेश्वर की उस आज्ञा की कोई परवाह नहीं की, कि वे अपनी पीढ़ियों को वह सब बताते और याद करवाते रहें जो परमेश्वर ने उन लोगों के लिए किया है (व्यवस्थाविवरण 6:1-3)। इसीलिए उनके बाद की अगली पीढ़ी शीघ्र ही परमेश्वर से विमुख हो गई, और पराए देवी-देवताओं की सेवा करने लग गए (न्यायियों 2:10-13), और अन्ततः उनका समाज परमेश्वर से दूर तथा भ्रष्ट होता चला गया बुरे चाल-चलन में पड़कर अराजकता में फँसता चला गया (न्यायियों 21:25)। इस्राएल का शेष इतिहास भी, पुराने नियम की अन्तिम पुस्तक मलाकी तक, इसी घटनाक्रम का बारंबार दोहराया जाना है; परमेश्वर उन्हें बारंबार छुड़ाता रहा, अपने नबियों के द्वारा उनसे बात करता रहा, उनकी ताड़ना भी की, किन्तु इस्राएल अपनी इसी प्रवृत्ति में बना ही रहा।

        अगले लेख में हम इस यादगार रखने के महत्व के बारे में कुछ और बातों को देखेंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 27

English Translation

Exodus 12:14 - The Lord’s Table - A Memorial (1)

        As we have seen through the considerations of the first section, i.e., Exodus 12:1-14, the meaning, and purpose of the Holy Communion is much different than what is understood and presented in its participation in the ritually and denominationally practiced manner. This aberration and corruption of the Lord’s Table has come around because of people ignoring God’s Word, and allowing man’s word to supersede God’s Word; therefore, the rectification can also only be by putting God’s Word first, studying it, and living by it.

        In our upcoming study of the second section, Exodus 12:15-20, we will ponder over the “Ordinance of the Passover meal.” We have seen at the end of the first section, that in verse 14, God has ordained for the Passover by the Israelites to be kept as an everlasting memorial feast, to commemorate their deliverance from Egypt - the house of bondage. The second section tells us the instructions God gave about celebrating this memorial feast in the times to come. Similarly, the Lord Jesus also, on establishing the Holy Communion from the Passover, asked His disciples to keep partaking of it in remembrance of Him, till He and the Kingdom of God come (Luke 22:18; 1 Corinthians 11:26); i.e., as a commemoration of His work for salvation of all of mankind.

        So, in essence, from Exodus 12:14 we see that the purpose of the Holy Communion for the Born-Again Christian Believers is commemorative - to remember the Lord and His sacrificial death for the redemption of mankind. In other words, in observing this Communion in the manner stated by the Lord, the participants are to continually be reminded and to ponder over the sacrificial death of the Lord Jesus as their substitute. The sacrifice that made them the redeemed children of God, blessed with an eternity of safety, security and fellowship with God. It would remind and emphasize to them that they did not become children of God on the basis of any of their own virtues or works, but it was the grace of the Lord, His imputed righteousness that sanctified them and made them acceptable to God the Father, and be reconciled with Him (Romans 5:1, 10, 11).

        But why did the Lord God have to give us a memorial for His sacrificial death and its implications? It is because of the Satan induced and nurtured tendency of sinful man, to easily forget and forego anything and everything, about God, His instructions, and His works in their lives. The History of Israel, God’s chosen people is a clear and emphatic testimony to the necessity of having this memorial, one that would regularly be repeated. The Israelites had seen the ten plagues brought on Egypt by God; had witnessed their second deliverance through the parting of the Red Sea for them to pass through safely, and the drowning of Pharaoh’s army in it. Yet, soon after, when Moses went to receive the Ten Commandments from God, despite all their earlier claims of agreeing to follow God (Exodus 19:3-8), they made a golden calf for themselves and started worshipping it (Exodus 32:1-8). After they entered and settled in Canaan through God’s miraculous help, God had asked the Israelites to keep reminding their posterity of what the Lord had done for them (Deuteronomy 6:1-3). But they did not follow the instruction, therefore, their very next generation soon forsook God and started to serve pagan gods and goddesses (Judges 2:10-13), eventually their society degenerated into staying away from God, into chaos and waywardness (Judges 21:25). The rest of the history of Israel, till the last book of the Old Testament, Malachi, is a repetition of the same things over and over again, despite God repeatedly delivering them, speaking to them through His prophets, and even chastising them.

        In the next article we will see some more about the importance of having this memorial.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 189

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 34


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (9) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए परमेश्वर के वचन के निर्देशों में से हम प्रेरितों 2:42 में दिए गए मसीही जीवन के चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 26 में, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के साथ ही प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने, यानि गवाह होने के बारे में देखा था। हमने समझा था कि यह वैकल्पिक नहीं है; जो भी प्रभु भोज में भाग लेगा, वह स्वतः ही प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने वाला, अर्थात प्रभु की मृत्यु की गवाही देने वाला भी हो जाएगा। साथ ही हमने इससे सम्बन्धित दो और महत्वपूर्ण बातें भी देखी थीं। पहली बात यह है कि झूठे गवाह या साक्षी के लिए, नीतिवचन में कुछ बहुत गम्भीर चेतावनियाँ दी गई हैं। अर्थात जो प्रभु की मेज़ में भाग लेता है और उसका जीवन प्रभु की मृत्यु की गवाही नहीं देता है, वह अपने आप को इन गम्भीर चेतावनियों की सीमाओं में ले आता है, और अपने आप को परमेश्वर से आशीष का नहीं वरन दण्ड का भागी बना लेता है। दूसरी बात है कि मसीही विश्वासी को उचित रीति से, प्रभु की मृत्यु की गवाही का जीवन जीते हुए, मेज़ में भाग लेना है। उसके द्वारा मेज़ में भाग न लेने से वह गवाह होने की इस ज़िम्मेदारी से बचता नहीं है; बल्कि प्रभु की अनाज्ञाकारिता का दोषी बन जाता है, और एक बार फिर परमेश्वर से आशीष का नहीं दण्ड का भागी हो जाता है। आज हम यहीं से आगे बढ़ते हुए, प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने, यानि उसकी मृत्यु के गवाह होने के बारे में देखेंगे।    

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 26 - (भाग 5)


हम परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु की मृत्यु से सम्बन्धित कुछ पदों के द्वारा यह समझेंगे कि मसीही विश्वासी के लिए उस मृत्यु का प्रचार करने, या उस मृत्यु की गवाही देने से क्या अभिप्राय है। पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखी दूसरी पत्री में लिखा “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। इसी बात को, मसीही विश्वासी की देह के पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के सन्दर्भ में इन शब्दों में कहा गया है “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?” (1 कुरिन्थियों 6:19)। और पिता परमेश्वर की ओर से यह निर्देश है कि उसकी आशीषें पाने के लिए, उसके लोगों को अपने आप को संसार और संसार की बातों से अलग करना होगा “इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है” (2 कुरिन्थियों 6:17-18)। अर्थात, त्रिएक परमेश्वर के तीनों रूप, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा, इस पूर्ण अलगाव, समर्पण और आज्ञाकारिता की मांग करते हैं। जितनों ने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार किया है, उसमें विश्वास करके, अपने आप को उसे समर्पित किया है, अब उनके लिए यह अनिवार्य है कि वे अपना जीवन अब प्रभु के लिए जीएँ। उनके जीवन की हर बात, हर पक्ष, हर निर्णय को परमेश्वर की महिमा ही के लिए होना है जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:31 में लिखा है “सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो।” इसी पूर्ण समर्पण को बलिदान हो जाने और बुद्धि तथा जीवन के बदल जाने के समान भी व्यक्त किया गया है “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)।

 

यह पूर्ण समर्पण और संसार से अलगाव का जीवन जीना, उद्धार पाने के बाद मसीही विश्वासी पर अनायास ही थोपी गई कोई नई बात नहीं है। हमने पहले के लेखों में देखा था कि प्रेरितों 2 अध्याय में व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित सात बातें दी गई हैं, जिनमें से पहली तीन बातें पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को किए गए प्रचार में दी गई हैं। पतरस द्वारा कही गई उन तीन बातों में से तीसरी बात है “उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ” (प्रेरितों 2:40); अर्थात, संसार से अलगाव का जीवन जीना होगा। तात्पर्य यह, कि प्रभु को जीवन समर्पण करने, उद्धार पाने के लिए दिए गए निर्देशों में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो प्रभु से जुड़ते हैं, उन्हें संसार से अलग होना पड़ेगा। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, प्रभु ने इस अलगाव के लिए बारम्बार कहा है। फरीसियों के सरदार नीकुदेमुस से प्रभु ने स्पष्ट कह दिया कि नया जन्म पाए बिना, अर्थात संसार से अलग होकर परमेश्वर के राज्य में जन्म लिए बिना, वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश तो दूर, उसे देख भी नहीं सकता है (यूहन्ना 3:3, 5)। अनन्त जीवन का मार्ग जानने के लिए प्रभु के पास आए उस धर्मी जवान व्यक्ति से प्रभु ने कहा कि पहले उसे अपनी सांसारिक धन-सम्पत्ति कंगालों में बाँटनी होगी - संसार से अलगाव, और फिर उसे प्रभु के पीछे चलना पड़ेगा (मरकुस 10:21)। प्रभु लोगों को चँगाई देने के बाद चँगा होने वालों से कहा करता था कि वे फिर पाप न करें। प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा था कि उसके पीछे चलने के लिए उन्हें अपने सांसारिक परिवार से, तथा अपने जीवन से भी बढ़कर प्रभु से प्रेम करना होगा (मत्ती 10:32-39)।


इसलिए, पौलुस प्रेरित द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:26 में, प्रभु की मेज़ भाग लेने वाले को मसीह की मृत्यु का प्रचार करने वाला भी होना बता देना, कोई नई शर्त नहीं है, वरन प्रभु की पृथ्वी की सेवकाई के समय से चली आ रही बात को भिन्न शब्दों में व्यक्त करना है। पौलुस ने अपने द्वारा इस बात के निर्वाह को यह कहकर व्यक्त किया “मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया” (गलतियों 2:20)। प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले, इस अभिप्राय के साथ भाग लेते हैं कि वे प्रभु के शिष्य हैं, प्रभु के साथ चलने वाले लोग हैं। और प्रभु के शिष्यों को, प्रभु के साथ चलने वाले लोगों को रोमियों 6 अध्याय (इसे बहुत ध्यान से तथा गम्भीरता से पढ़िए) का भी पालन करना है; अन्यथा वे झूठे साक्षी या झूठे गवाह ठहरेंगे। इसलिए, प्रभु की मेज़ में भाग लेने की गम्भीरता और ज़िम्मेदारियों को समझे बिना, उस में यूं ही, हल्के में ही भाग ले लेना, स्वयं के लिए बहुत बड़ी परेशानी को खड़ी कर लेना है।


अगले लेख में हम पाँचवें बिन्दु, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के तरीके पर विचार आरम्भ करेंगे।   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 34


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (9)


To Listen to this message in English Click Here

 

From the instructions given in God's Word for practical Christian living, we are looking from 1 Corinthians 11:17-34, about the third of the four pillars of the Christian life given in Acts 2:42, “the breaking of bread.” In the previous article we saw from verse 26 that by partaking of the Lord's table we also proclaim, i.e., witness about the Lord's death. We understood how doing this was not optional. Whosoever participates in the Holy Communion, automatically also becomes one who has to proclaim the Lord's death, i.e., has also to witness about the Lord's death. Moreover, we also saw two other important things related to this. The first thing is that there are some very serious warnings given in Proverbs about being false witnesses. Implying that, anyone who partakes of the Lord's Table, but his life does not bear witness to the Lord's death, brings himself within the purview of these grave warnings, and makes himself a partaker not of any blessings from God but of punishment. The second thing is that the Christian Believer is to participate in the table appropriately, by living a life that testifies of the Lord's death. Not participating in the Table does not absolve him of this responsibility of being a witness; rather, he then becomes guilty of disobeying the Lord, and once again becomes liable for punishment rather than blessings from God. Today we will continue from here and look further about preaching the Lord's death, i.e., being a witness to His death.

 

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 26 - (Part 5)

 

To understand what it means for the Christian Believer to proclaim about, or to bear witness of the death of the Lord Jesus, we will consider some related verses from God's Word, the Bible. Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul wrote in his second letter to the Corinthian Believers "and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again" (2 Corinthians 5:15). The same thing is said in the context of the Christian Believer's body being the temple of the Holy Spirit "Or do you not know that your body is the temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have from God, and you are not your own?" (1 Corinthians 6:19). And it is also the instruction from God the Father, to receive His blessings, His people must separate themselves from the world and the things of the world "Therefore Come out from among them And be separate, says the Lord. Do not touch what is unclean, And I will receive you. I will be a Father to you, And you shall be My sons and daughters, Says the Lord Almighty" (2 Corinthians 6:17-18). That is, all three persons of the Triune God, Father, Son, and Holy Spirit, demand this complete separation, submission, and obedience from the Christian Believer. All those who have accepted the Lord Jesus as Savior, have believed in Him, and have surrendered themselves to Him, it is mandatory for them to live their lives for the Lord. Everything in their lives, every aspect, every decision is to be for the glory of God as it is written in 1 Corinthians 10:31 "Therefore, whether you eat or drink, or whatever you do, do all to the glory of God." This complete surrender has also been expressed as being a living sacrifice and having a renewed mind and life "I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God" (Romans 12:1-2).


This life of complete submission and separation from the world is not something new that is unexpectedly imposed upon the Christian Believer after salvation. We saw in earlier articles that Acts 2 contains seven points related to practical Christian living, the first three of which were given in Peter's sermon to devout Jews. The third of the three things that Peter said is "And with many other words he testified and exhorted them, saying, Be saved from this perverse generation" (Acts 2:40); i.e., one will have to live a life of separation from the world. The implication is that while instructing one to surrender one's life to the Lord to be saved, it has already been made clear that those who join the Lord will have to separate from the world. During the earthly ministry of Jesus Christ, the Lord has repeatedly called for this separation. The Lord clearly told Nicodemus, the leader of the Pharisees, that unless he is Born-Again, i.e., is separated out from the world and born into the Kingdom of God, he cannot even see the Kingdom of God, much less enter it (John 3:3, 5). The Lord told the devout young man who came to the Lord seeking the way to eternal life that he must first share his worldly possessions with the poor – separation from the world, and then he must come to follow the Lord (Mark 10:21). After healing people, the Lord used to tell those who were healed not to sin again. The Lord told His disciples that to follow Him they must love the Lord more than their worldly family and their own lives (Matthew 10:32-39).


Therefore, the apostle Paul's saying in 1 Corinthians 11:26 that anyone partaking of the Lord's Table must also be a preacher of Christ's death is not giving a new requirement, but something that goes back to the Lord's earthly ministry, merely being expressed in some different words. Paul expressed his fulfilling this in his life by saying "I have been crucified with Christ; it is no longer I who live, but Christ lives in me; and the life which I now live in the flesh I live by faith in the Son of God, who loved me and gave Himself for me" (Galatians 2:20). Those who partake of the Lord's table participate with the understanding that they are the Lord's disciples, people who walk with the Lord. And the disciples of the Lord, or, the people who walk with the Lord, also have to follow what is written in Romans chapter 6 (please read it very carefully and seriously); else they will be false witnesses. Therefore, to partake of the Lord's Table casually, without understanding the seriousness and responsibilities of partaking of it, is to create serious trouble for yourself.


In the next article we will begin to consider the fifth point, how to partake of the Lord's table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 12 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 188

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 33


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (8) 


इस सन्देश को हिन्दी में सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 


हम, व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए, प्रेरितों 2 अध्याय में दिए गए सात में से छठे निर्देश, और प्रेरितों 2:42 में लौलीन होकर पालन करने के लिए दिए गए मसीही जीवन के चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” या प्रभु भोज में, प्रभु की मेज़ में, भाग लेने पर विचार कर रहे हैं। इस विषय के आरम्भिक लेख में हमने कहा था कि प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत सीखेंगे। ये बातें मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में दी गई हैं। हम पिछले तीन लेखों से, इस खण्ड के पद 23-26 के आधार पर प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों पर, और उन उद्देश्यों के अनुसार मेज़ में सही रीति से भाग लेने के बारे में वचन की शिक्षाओं और निहितार्थों को देखते चले आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 24 के आधार पर प्रभु की यादगारी में इस मेज़ में भाग लेने के निहितार्थ को समझा था। आज हम पद 26 में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा पौलुस प्रेरित से प्रभु भोज में भाग लेने के लिए लिखवाई गई बात को देखेंगे।    

4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26 - (भाग 4)


परमेश्वर के वचन बाइबल के 1 कुरिन्थियों 11:26 में लिखा है “क्योंकि जब कभी तुम यह रोटी खाते, और इस कटोरे में से पीते हो, तो प्रभु की मृत्यु को जब तक वह न आए, प्रचार करते हो।” यहाँ पर पवित्र आत्मा ने मसीही विश्वासियों के लिए एक बहुत गम्भीर बात को लिखवाया है, जिसे शायद ही कभी प्रभु भोज में भाग लेने के समय मण्डली या सभा के लोगों को बताया और समझाया जाता है। उस समय यह बात पौलुस प्रेरित के द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से कही गई थी। किन्तु परमेश्वर के वचन में सम्मिलित करने के द्वारा, इसे प्रभु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी कलीसिया के सभी लोगों के लिए आवश्यक कर दिया गया है। इस पद में सभी मसीही विश्वासियों से कहा गया है कि वे जब भी प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं, तो भाग लेने के साथ ही, स्वतः ही, वे प्रभु की मृत्यु का भी प्रचार करते हैं। अर्थात वे प्रभु की मृत्यु की गवाही भी देते हैं। पद 26 के वाक्य की रचना पर ध्यान कीजिए; पवित्र आत्मा ने यह नहीं लिखवाया है कि भाग लेने वालों को प्रभु की, या उसकी मृत्यु की गवाही देने वाला भी होना चाहिए। और न ही यह लिखवाया है कि भाग लेने वालों को प्रभु की, या उसकी मृत्यु की गवाही भी देते रहना चाहिए। वरन, स्पष्ट शब्दों में यह लिखवा दिया है कि जो भाग लेता है, वह साथ ही, स्वतः ही, प्रभु की मृत्यु की गवाही भी देता है। अर्थात, प्रभु की मृत्यु का गवाह भी बन जाता है; और यह कोई हल्की बात नहीं है।


प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान के बिना, प्रभु के पृथ्वी पर आने का कोई अर्थ नहीं है; सुसमाचार कुछ नहीं है। यदि मसीही विश्वास से प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान को हटा लिया जाए, तो बाइबल की बातें और मसीहियत भी संसार की किसी भी अन्य ईश्वरीय धारणा के समान ही हो जाती है। इसीलिए शैतान यह भरसक प्रयास करता रहता है कि प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान के महत्व को कम कर दे, उसके प्रचार को बाधित करने के द्वारा लोगों को प्रभु पर विश्वास न करने दे। और यह भी मसीहियत की एक विडम्बना है कि कितने ही ऐसे लोग जो बाइबल की बातों पर, प्रभु के कुँवारी से जन्म लेने पर, प्रभु की मृत्यु पर, प्रभु के पुनरुत्थान पर विश्वास नहीं करते हैं, वे परमेश्वर की दृष्टि में अपने आप को धर्मी ठहराने के लिए, प्रभु भोज में भाग लेते हैं। लेकिन प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के प्रचार और गवाही के बिना सुसमाचार का वास्तविक मसीही विश्वास का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

  

प्रभु की मृत्यु के प्रचार के महत्व को हम 1 कुरिन्थियों की इसी पत्री में, पौलुस द्वारा कही गई दो बातों से सीख और समझ सकते हैं। पहली बात, पौलुस 1 कुरिन्थियों 1:17-18 में लिखता है “क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने को नहीं, वरन सुसमाचार सुनाने को भेजा है, और यह भी शब्‍दों के ज्ञान के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे। क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के निकट मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के निकट परमेश्वर की सामर्थ्य है।” अर्थात प्रभु द्वारा पौलुस की नियुक्ति लोगों में ज्ञान सिखाने के लिए नहीं बल्कि सुसमाचार का प्रचार करने के लिए थी। उस सुसमाचार का एक प्रमुख भाग ‘क्रूस की कथा’ यानि कि प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान भी था। चाहे संसार इस ‘क्रूस की कथा’ को मूर्खता समझे, लेकिन जो इस पर विश्वास करता है, उसके लिए यह परमेश्वर की सामर्थ्य है; अर्थात वह सामर्थ्य जिस से बढ़कर अन्य कोई सामर्थ्य नहीं है। दूसरी बात, 1 कुरिन्थियों 2:1-2 में पौलुस ने लिखा, “और हे भाइयों, जब मैं परमेश्वर का भेद सुनाता हुआ तुम्हारे पास आया, तो वचन या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं।” जो पहली बात को ही दोहराना है; अर्थात कुरिन्थुस में पौलुस की सेवकाई का उद्देश्य उन्हें ज्ञान बाँटना, ज्ञान सिखाना नहीं था। वह उन्हें केवल प्रभु यीशु मसीह के, और उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने के बारे में बताता था। इसी सन्दर्भ में पौलुस ने फिलिप्पियों को लिखी पत्री में लिखा, “और मैं उसको और उसके मृत्युंजय की सामर्थ्य को, और उसके साथ दुखों में सहभागी होने के मर्म को जानूँ, और उस की मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं” (फिलिप्पियों 3:10)। दूसरे शब्दों में, पौलुस के जीवन का ध्येय, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की सामर्थ्य को और उसके साथ दुखों में सहभागी होने को जान पाना था, प्रभु की मृत्यु की समानता को प्राप्त करना था। जो वह प्रभु से सीखता था, उसे अपने जीवन में लागू करता था, तथा पवित्र आत्मा की अगुवाई में औरों को सिखा देता था।

 

ये बातें हमें हमारे विषय के पद 26 में कही गई बात में प्रभु की मृत्यु के महत्व को उजागर करती हैं; लेकिन हमारे लिए इसका व्यावहारिक उपयोग क्या है? एक बार फिर से, पद 26 में कही गई बात पर ध्यान कीजिए। प्रभु भोज में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक व्यक्ति, स्वतः ही प्रभु की मृत्यु की गवाही देने वाला भी हो जाता है। वह इसे चाहे माने या न माने, किन्तु परमेश्वर के अपरिवर्तनीय वचन के अनुसार, परमेश्वर द्वारा स्थापित बात के अनुसार, परमेश्वर की दृष्टि में वह अपने आप को, पौलुस के समान ही, प्रभु की मृत्यु और उससे सम्बन्धित बातों का गवाह बना रहा है। वह अपने आप को, पवित्र आत्मा द्वारा पौलुस से लिखवाई गई उपरोक्त बातों के पौलुस के समान ही निर्वाह करने का, ज़िम्मेदार घोषित कर रहा है। इसमें उसकी सहमति अथवा इन्कार का कोई विकल्प नहीं है। यदि व्यक्ति प्रभु भोज में भाग लेने का निर्णय करता है, तो साथ ही वह प्रभु की मृत्यु का गवाह बनाने की भी सहमति देता है। अन्यथा, वह भाग न ले - जिसका निहितार्थ है कि अपने आप को प्रभु का जन, या मसीही न कहे; क्योंकि प्रभु के शिष्य या मसीही विश्वासी को प्रभु की मेज़ में भाग तो लेना है। इसलिए कोई यह कहकर बच नहीं सकता है कि उसने इस बात के लिए सहमति नहीं दी थी, क्योंकि यह सहमति तो प्रभु भोज में भाग लेने के साथ जुड़ी हुई है। सिक्के के पूरक, उसके दूसरे पहलू के समान है, जिसके बिना सिक्का खोटा और मूल्यहीन है।

 

और प्रभु भोज में भाग लेने के बावजूद, यदि कोई इस गवाही का निर्वाह न करे, तो फिर वह प्रभु की मृत्यु का झूठा गवाह बन जाता है। झूठे गवाह के लिए नीतिवचन में कुछ चेतावनियाँ हैं: परमेश्वर जिन सात बातों से घृणा करता है उनमें से छठी बात है झूठा साक्षी या गवाह होना (नीतिवचन 6:19); झूठा साक्षी या गवाह निर्दोष नहीं ठहरेगा, दण्ड से बचेगा नहीं (नीतिवचन 19:5); और झूठा साक्षी या गवाह नाश हो जाएगा (नीतिवचन 19:9; 21:28)। अर्थात, जो प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों और ज़िम्मेदारियों को जाने बिना, प्रभु भोज में एक रीति के समान, एक औपचारिकता पूरी करने के लिए भाग लेते हैं, वे स्वयं ही अपने ऊपर कोई आशीष नहीं, बल्कि परमेश्वर का प्रकोप और भारी दण्ड लाते हैं। लेकिन मसीही विश्वासी, अनुचित रीति से भाग लेने का दोषी होने से बचने के लिए, अपने आप को प्रभु भोज में भाग लेने से रोक कर भी नहीं रख सकता है; अन्यथा वह अपने आप को प्रभु की अनाज्ञाकारिता करने का दोषी ठहराएगा, और फिर भी अपने लिए आशीष नहीं, दण्ड ही कमाएगा। जो प्रभु की मेज़ में उसके उद्देश्यों और निहितार्थों के अनुसार भाग लेते हैं, वे आत्मिक जीवन में बढ़ते चले जाते हैं, परमेश्वर की आशीषों के संभागी बने रहते हैं। किन्तु जो इसमें एक रीति या औपचारिकता के निर्वाह के लिए, अनुचित रीति से सम्मिलित होते हैं, वे अपने लिए परमेश्वर का दण्ड कमाते हैं, और उसे भुगतते भी हैं।


अगले लेख में हम प्रभु की मृत्यु का प्रचार करने से सम्बन्धित कुछ और व्यावहारिक बातों पर विचार करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 33


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (8)


To Listen to this message in English Click Here

 

We are considering the sixth of the seven instructions given in Acts 2, which is also the third of four pillars of the Christian living given in Acts 2:42, i.e., “the breaking of bread” or the partaking in the Holy Communion, the Lord's Table. We have seen that for practical Christian living, these four ‘pillars’ have to be followed steadfastly. In the initial article on this topic, we said that we would learn things related to partaking of the Lord's Supper under seven points. These things are mainly given in 1 Corinthians 11:17-34. For the last three articles, we have been looking at the purposes of the Lord's Table, based on verses 23-26 of this section, and have been learning the teachings and implications regarding partaking of the Table properly in accordance with those purposes, from God’s Word. In the previous article, based on verse 24 we considered the implications of partaking of the Lord's Table in remembrance of Him. Today we will look at what God the Holy Spirit commanded the Apostle Paul in verse 26, about participating in the Lord's Supper.

 

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 23-26 - (Part 4)

 

It is written in God's Word, the Bible in 1 Corinthians 11:26 "For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord's death till He comes." Here the Holy Spirit has written down for Christians a very serious matter; something, which is rarely taught and explained to the people of the congregation or Assembly at the time of partaking of the Lord's Supper. At that time this was said by the Apostle Paul to the people of the church in Corinth. But through its inclusion in God's Word, it has been made mandatory for all in the Lord's universal worldwide church. This verse tells all Christians that whenever they partake of the Lord's table, by partaking, they automatically also proclaim the Lord's death. That is to say that they also testify to the death of the Lord. Notice the structure of the sentence in verse 26; The Holy Spirit has not instructed that those taking part should also think about witnessing about the Lord, or about His death at times. Nor is it written that those who participate in the Lord’s Table, must then go and witness about the Lord, and about His death, as a separate or additional act. Rather, it has been written in clear words that the one who participates, automatically, also bears witness to the death of the Lord; i.e., also becomes a witness to the death of the Lord; And this is not a light matter.


Without the death and resurrection of the Lord Jesus Christ, the Lord's coming to earth has no meaning; the gospel is nothing. If the death and resurrection of the Lord Jesus are removed from the Christian faith, then the Bible and Christianity become just like any other concept of divinity in the world. That is why Satan continues to do his utmost to undermine and play down the importance of the Lord's death and resurrection, and prevent its preaching to keep people from believing in Him. And this is an irony of Christianity, that many of those who do not believe in the Bible, in the virgin birth of the Lord, in the death of the Lord, in the resurrection of the Lord, even they, to be considered righteous in the eyes of God, partake of the Holy Communion. But without the preaching and testifying of the death and resurrection of the Lord Jesus, the gospel and the true Christian Faith have no existence.


We can learn and understand the importance of preaching the Lord's death from two things said by Paul in this same letter of 1 Corinthians. First, Paul writes in 1 Corinthians 1:17-18 "For Christ did not send me to baptize, but to preach the gospel, not with wisdom of words, lest the cross of Christ should be made of no effect. For the message of the cross is foolishness to those who are perishing, but to us who are being saved it is the power of God" i.e., the Lord had appointed Paul not to teach knowledge, but to preach the gospel amongst people. An important part of that gospel was also the ‘message of the cross’ i.e. the death and resurrection of the Lord Jesus. Although the world may consider this ‘message of the cross’ to be foolishness; but to the one who believes in it, it is the power of God, and there is no power that is superior to God’s power. Secondly, in 1 Corinthians 2:1-2 Paul wrote, "And I, brethren, when I came to you, did not come with excellence of speech or of wisdom declaring to you the testimony of God. For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified." Which, in different words, is a repetition of the first point. In other words, the purpose of Paul's ministry in Corinth was not to share or teach knowledge. He only shared with them about the Lord Jesus Christ and His crucifixion. In this context, Paul wrote in his letter to the Philippians, "that I may know Him and the power of His resurrection, and the fellowship of His sufferings, being conformed to His death" (Philippians 3:10). In other words, the goal of Paul's life was to know the power of the Lord Jesus's resurrection to learn about sharing in His sufferings, and to attain the likeness of the Lord's death. Whatever he learned from the Lord, he applied in his own life, and taught it to others under the guidance of the Holy Spirit.


These things place before us the significance of the Lord's death in context of our subject, i.e., verse 26; But what is its practical application for us? Once again, notice what is said in verse 26. Every person who participates in the Lord's Supper automatically also becomes a witness to the Lord's death. Whether he agrees to it or not, but according to God's unalterable Word, according to what God has established, in God's eyes he is making himself, like Paul, a witness to the Lord's death and to the things related to it. By participating in the Table, he is accepting being responsible for carrying out the above things written down by Paul through the Holy Spirit, just as Paul did. In this, he has no option of consenting or refusing. If a person decides to participate in the Holy Communion, he automatically consents to being a witness of the Lord's death. Otherwise, he should not participate – which implies that he should not consider himself belonging to the Lord, i.e., being a Christian Believer. Because a disciple of the Lord or a Christian Believer has to participate in the Lord's Table. Therefore, no one can escape by saying that he had not consented to this, because his consent is implied in his partaking of the Holy Communion. This being a witness is like the flip side of the coin, without which the coin is invalid and worthless.


And if anyone does not bear this testimony, despite partaking of the Lord's Supper, then he becomes a false witness of the Lord's death. There are some warnings in Proverbs against being a false witness: The sixth of the seven things that God hates, is a false witness (Proverbs 6:19); A false witness will neither escape, nor will he go unpunished (Proverbs 19:5); And the false witness will perish (Proverbs 19:9; 21:28). That is, those who participate in the Lord's Supper as a ritual, as a formality, without knowing the purposes and responsibilities of the Lord's Table, bring upon themselves no blessing, but God's wrath and heavy punishment. But, to avoid improper participation, a Christian Believer cannot keep himself from partaking of the Lord's Supper; otherwise, he will make himself guilty of disobedience to the Lord, and will still earn for himself only punishment, not blessing from the Lord. Those who partake of the Lord's table according to its purposes and implications, continue to grow in spiritual life, and become partakers of God's blessings. But those who participate in it in an inappropriate manner, just to fulfill a ritual or formality, earn God's punishment for themselves, and also suffer it.


In the next article we will consider further the practical implications of proclaiming the Lord’s death.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well