ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Physical लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Physical लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

Worship – 15 - The Material Blessings of Worship (1) / आराधना – 15 - आराधना के भौतिक लाभ (1)

 

आराधना 15

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (1)


इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                          लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के बारे में अपने इस अध्ययन में अभी तक हम देख चुके हैं कि: परमेश्वर की आराधना करना क्या है; आराधना के विभिन्न स्वरूप और अभिव्यक्तियाँ क्या हैं; परमेश्वर की आराधना करने की आवश्यकता और महत्व क्या हैं; तथा आराधना के आत्मिक लाभ क्या हैं।

    अभी तब हमने आत्मिक लाभों के बारे में देखा है कि सच्ची आराधना किस प्रकार से हमारे लिए लाभकारी और सहायक होती है; उससे हम:

  • हम परमेश्वर के लिए उपयोगी बनते हैं
  • हमारी प्रार्थनाएँ प्रभावी हो जाती हैं
  • परमेश्वर में हमारा भरोसा दृढ़ और उन्नत होता रहता है
  • हम सुसमाचार प्रचार में प्रभावी और फलवन्त हो जाते हैं
  • हम शैतान द्वारा पाप और संसार में फँसने तथा भ्रष्ट हो जाने से बचे रहते हैं

    लेकिन क्या आराधना से संबंधित बस इतना ही है - केवल आत्मिक बातें; क्या कोई भी भौतिक लाभ नहीं हैं? क्या सच्ची आराधना किसी भी प्रकार से हमें कोई सांसारिक या शारीरिक लाभ प्रदान करती है? क्या आराधना पृथ्वी के हमारे जीवन में, हमारे लिए किसी प्रकार से लाभकारी होती है?

    अवश्य! आराधना हमारे पृथ्वी के जीवन के लिए भी लाभकारी होती है। सच्ची आराधना न केवल वर्तमान में हमारे आत्मिक तथा भविष्य के लिए हमारे परलोक के जीवन के लिए लाभकारी है; बल्कि जब तक हम इस संसार में जीते और कार्य करते हैं, हमें भौतिक और शारीरिक लाभ भी प्रदान करती है।

    लेकिन किसी गलतफहमी में नहीं पड़ें; यह भौतिक संपन्नता तथा सांसारिक लाभ के लिए सुसमाचार के उपयोग का प्रचार बिलकुल भी नहीं है। कोई भी यह नहीं समझे कि आराधना के द्वारा वे परमेश्वर को चालाकी से फंसा लेंगे, उसे मजबूर कर लेंगे कि किसी भी प्रकार से उनके द्वारा की गई आराधना के प्रत्युत्तर में परमेश्वर उन्हें कोई शारीरिक या भौतिक लाभ प्रदान करे।

    यूहन्ना 4:23-24 पर वापस जाइये - परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं। इन पदों में शब्द “आत्मा” पवित्र आत्मा के लिए नहीं आया है, वरन व्यक्ति की अपनी आत्मा के लिए प्रयोग किया गया है (यह बात अंग्रेजी अनुवादों में बड़े और छोटे अक्षरों के प्रयोग के द्वारा अधिक स्पष्ट हो जाती है)। जैसा हम पहले देख चुके हैं, अभिप्राय है कि परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो उसे पूरी तरह से समर्पित हों, उसके पूर्णतः आज्ञाकारी हों, उसके समक्ष सदा नतमस्तक बने रहें। उनका यह परमेश्वर को प्रोसक्यूनियोस करना एक बाहरी दिखावा नहीं, उनके अन्दर से उनके मन और आत्मा से आने वाला हो; इसका संबंध उनकी किसी भौतिक इच्छाओं, लाभ, या सांसारिक लालच से नहीं हो।

    यदि आराधना करने का उद्देश्य परमेश्वर को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर उससे कुछ सांसारिक या भौतिक लाभ प्राप्त करना है, तो यह स्वार्थी और स्वयं की महिमा के लिए की जाने वाली आराधना है; न कि वह सच्ची आराधना जो परमेश्वर चाहता है, और जिससे परमेश्वर की महिमा होती है, जिसे वह आशीष देता है। इसलिये, परमेश्वर को कोई प्रतिफल देने के लिये मजबूर करने के उद्देश्य से की गई आराधना, स्वतः ही परमेश्वर की प्रोसक्यूनियोस की कसौटी पर असफल हो जाती है; व्यक्ति के लिए व्यर्थ एवं निष्फल हो जाती है। किन्तु यदि हम सच्चे मन और सही भावना से परमेश्वर की आराधना उसका गुणानुवाद करने, उसकी महिमा करने के लिए करते हैं, तो परमेश्वर अपने समय में, अपने तरीके से, हमें वे भौतिक तथा शारीरिक वस्तुएँ दे सकता है, जो उसकी योजना में हमारे लिए आवश्यक और लाभकारी हैं, हमारे द्वारा उसकी सेवकाई के लिए हमारी सहायता कर सकती हैं। परमेश्वर न केवल हमारी आत्मिक भलाई, उन्नति और आवश्यकताओं के लिए हमारी देख-भाल करता है, वरन शारीरिक और भौतिक आवश्यकताओं के लिए भी करता है। हमारा स्वर्गीय प्रेमी पिता होने के नाते, उसे हमारी सभी आवश्यकताओं के बारे में पता है, और वह उनके लिए प्रावधान करता है, उन्हें उपलब्ध भी करवाता है - हमारे लालच और लालसाओं के अनुसार नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकताओं के अनुसार (फिलिप्पियों 4:19)

    इस प्रकार से हम देखते हैं कि सच्ची आराधना के केवल आत्मिक ही नहीं शारीरिक और भौतिक लाभ भी हैं, किन्तु यह केवल परमेश्वर ही निर्धारित करता है कि किसे क्या देना है, कब देना है, किस प्रकार से देना है, कितना देना है, आदि। हम आराधना का उपयोग उसे बाध्य करने या उससे अपनी इच्छानुसार कुछ प्राप्त करने के लिए नहीं कर सकते हैं। अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और बातें देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship15

English Translation

The Material Blessings of Worship (1)


Click Here for a discussion on Today's Article:

DiscussionAudio                      Discussion Video


    In this study on worship, so far we have seen: what worship is; the various forms or expressions of worship; the necessity and importance of worshipping God; and the spiritual benefits of worshipping God.

    We have seen how true worship spiritually helps and benefits us through:

  • We become useful for God
  • It makes our prayers effective
  • It helps us in developing and maintaining trust in God
  • It makes our sharing the Gospel effective and fruitful
  • It keeps us safe from Satan drawing us into the world and corrupting us

    But is that all there is to it – everything spiritual, nothing physical? Does true worship, in any manner, benefit us physically and materially, and help us in our life on earth, in any ways?

    Yes! Most certainly it does; true worship not only benefits us spiritually, both, presently as well as for the coming world; but also benefits physically and materially while we live and work in this world.

    But this is not advocating a Prosperity Gospel, or encouraging the worshippers to think they can manipulate and coax God into providing material benefits to them, because of their worshipping Him in any of the various ways we have seen so far.

    Go back to John 4:23-24 – God is looking for those who worship Him in spirit and in truth. In both these verses, the word “spirit” is in small letters, whereas in English, wherever the Holy Spirit is spoken of, the ‘S’ is capitalized to indicate the difference – as in v.24 – “God is Spirit…worship in spirit and truth”. The implication is that true worship, the kind that God is looking for – the complete prostrating before Him and submitting to Him in total obedience – the proskuneos has to happen from within – one’s spirit, or, non-physical inner aspect; and has to be unrelated to any material desires, gain, or greed.

    If the intention of worship is to manipulate God so as to extract physical and material benefits from Him, then it is a selfish and self-glorifying worship; not the true worship that exalts God and glorifies Him. So, the worship done with the intention of compelling God to bless in some manner, by itself, fails on the proskuneos standard of God; and cannot be considered the true worship that God is looking for and blesses! If we truly worship to exalt and glorify God, then God in His time and manner can and will bless us with those material things that He decides are required for us and can help us in our ministry for Him. God cares not only about our spiritual well-being and requirements, but our physical and material well-being and requirements as well. As our loving and caring Father, He knows and provides for our all kinds of necessities – not according to our greed, but according to our need (Philippians 4:19).

    So we see that besides spiritual benefits, the physical and material benefits too are definitely a reward for true worship, but it is God who decides – what to give, when to give, how to give, and how much to give, etc.; we cannot use worship to force His hand or demand a particular material benefit from Him in return. In the next article we will consider about this some more.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 7 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 152

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 114


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 20


प्रभु की मृत्यु और उसके निहितार्थ – 2

 

 इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रथम पाप के साथ तीन और बातें मानवजाति में आ गईं – पहली, मृत्यु, दोनों आत्मिक तथा शारीरिक; दूसरी, मनुष्य के लिए जीवन भर दुःख और परेशानी उठाना और परिश्रम करना; और तीसरी, उनके लिए जो परमेश्वर की ओर मुड़ने और उसे जीवन समर्पित करने का निर्णय लेते हैं, परमेश्वर के साथ उनके बहाल किए जाने और अनन्तकालीन प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतिज्ञा। हमने मसीही विश्वासी के जीवन में आजीवन दुःख और परेशानी उठाने तथा परिश्रम करने के विभिन्न पक्षों को देखा है; हमने यह भी देखा है कि किस प्रकार से यह परमेश्वर द्वारा दिया गया एक उपाय है, उसके बच्चों को इस पृथ्वी पर तथा स्वर्ग में लाभ प्रदान करने के लिए। हमने अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों के बारे में भी देखा है कि प्रत्येक विश्वासी के लिए उन्हें किस प्रकार से निर्धारित किया जाएगा, और प्रदान किया जाएगा। हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से, पाप के पहले प्रभाव, आत्मिक और शारीरिक मृत्यु के अर्थ के बारे में देखा था।

पिछले लेख से हमने कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु की मृत्यु के अभिप्रायों को, और पाप के द्वारा आए तीनों प्रभावों के प्रति उस के प्रभाव को देखना आरम्भ किया है। हमने बाइबल के कुछ पदों से देखा है कि प्रभु यीशु मसीह की शारीरिक मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा, किस प्रकार से मानवजाति पर से शैतान, पाप, और मृत्यु के बन्धन टूट गए हैं, क्योंकि प्रभु ने समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और सभी के लिए उनके दण्ड, मृत्यु, को सह लिया। प्रभु यीशु कलवरी के क्रूस पर मारे गए, गाड़े गए, और तीसरे दिन फिर जी उठे, और अपनी शारीरिक मृत्यु के द्वारा, मानवजाति की शारीरिक मृत्यु के लिए प्रायश्चित को पूरा कर दिया, मृत्यु के शारीरिक पक्षों से छुटकारा पाने के लिए मार्ग तैयार कर दिया। प्रभु में विश्वास लाने के द्वारा हमें यह आश्वासन है कि हमारा शारीरिक रीति से हमारा अपने प्रिय जनों से अलग हो जाने का, हमारी पुनरुत्थान हुई देहों में समाधान हो जाएगा, और सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए विश्वासी, अनन्तकाल के लिए अपने अन्य नया-जन्म, उद्धार पाए हुए परिवार जनों, मित्रों, तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ मिलकर साथ रहने पाएँगे। आज हम देखेंगे कि कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु की मृत्यु ने, मृत्यु के आत्मिक पक्ष का, जो सम्बन्ध पाप के कारण टूट गया था, उसका भी प्रायश्चित कर दिया, और मनुष्य के परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप के लिए मार्ग तैयार कर के दे दिया।

प्रेरित पतरस ने प्रभु यीशु के बारे में लिखा है, “वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिये हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए” (1 पतरस 2:24)। प्रभु यीशु मसीह के द्वारा समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लेने के विषय पौलुस ने लिखा “जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में हो कर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं” (2 कुरिन्थियों 5:21)। पौलुस द्वारा कही गई बात से हम देखते हैं कि क्रूस पर प्रभु केवल मानवजाति के समस्त पापों का बोझ उठाए हुए नहीं था; वरन, वह जो पाप से अनजान था, जिस में कभी कोई पाप था ही नहीं, वह पाप की देह बन गया था; उस पर केवल पाप के धब्बे नहीं थे, वह पाप सदेह था। इसके कारण प्रभु यीशु ने जो वेदना सही, वह हमारी कल्पना और वर्णन से बाहर है। हम इसके एक बहुत छोटे स्वरूप को इस काल्पनिक स्थिति के द्वारा समझ सकते हैं, क्या होता है यदि हमारा पाँव फिसल कर हर प्रकार की गन्दगी से भरी नाली में चला जाए; उस घिन और मितली उठने की भावना का वर्णन नहीं किया जा सकता है। और पाँव तथा जूते अथवा सैंडल आदि को धो लेने के बाद भी यह विचलित करने वाली भावना काफी देर तक हम में बनी रहती है। अब सोचिए कि यह विचलित करनी वाली भावना और कितनी बढ़ी हुई होगी यदि केवल पाँव नहीं, वरन हम स्वयं ही हर प्रकार की गन्दगी से भरे हुए गड्ढे में गिर जाएँ; लेकिन अभी वो गन्दगी हमारे बाहर ही है, हमारे अन्दर नहीं गई है। कल्पना कीजिए कि क्या होगा यदि उस गन्दगी का कुछ अंश हमारे अन्दर भी चला जाए। लेकिन प्रभु के लिए तो यह इससे भी कहीं अधिक बुरा था, वह तो पाप बन गया था! वह जो पाप से अनजान था, जिस में कभी कोई पाप था ही नहीं, वह पाप बन गया, पाप की देह हो गया। इसके कारण प्रभु को जिस वेदना से होकर निकलना पड़ा होगा, उसे समझ पाना, वह हमारे मन-मस्तिष्क की क्षमताओं से परे है। जब प्रभु गतसमनी के बाग में पिता परमेश्वर के सामने प्रार्थना में गिड़गिड़ा रहा था कि यह कटोरा उस से हटा लिया जाए, तो वह केवल अत्यन्त पीड़ादायक शारीरिक दुःख के बारे में ही नहीं गिड़गिड़ा रहा था, वरन मानवजाति को पाप से छुड़ाने के लिए, उस पीड़ा से भी कहीं अधिक तीव्र, पाप बन जाने, और परमेश्वर से पृथक हो जाने की वेदना के बारे में भी गिड़गिड़ा रहा था।

हाल ही के एक लेख में हमने हबक्कूक 1:13 से देखा है कि परमेश्वर पाप पर दृष्टि नहीं कर सकता है, तथा यशायाह 59:2 से देखा है कि पाप हमें परमेश्वर से दूर करता है, और वह हमारी बात सुनने नहीं पाता है। समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लेने के कारण प्रभु जब पाप बन गया था, तब परमेश्वर पिता ने उस से अपना मुँह फेर लिया, और उस असहनीय आत्मिक वेदना के कारण प्रभु चिल्ला उठा, “तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, एली, एली, लमा शबक्तनी अर्थात हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?” (मत्ती 27:46)। जो कल्पना से भी परे था, अविश्वसनीय था, वह हो गया था, पवित्र त्रिएक परमेश्वर का एक भाग, परमेश्वर पुत्र, परमेश्वरत्व से पृथक हो गया था। यह कैसे सम्भव हुआ होगा कि परमेश्वर ने अपने आप को स्वयं से अलग किया, और इस बात के अभिप्रायों की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं; लेकिन परमेश्वर ने हम पापी मनुष्यों को बचाने के लिए यह किया। प्रभु यीशु ने परमेश्वर से आत्मिक रीति से भी अलग होना कलवरी के क्रूस पर सहा और उस से हमारे आत्मिक मेल-मिलाप किए जाने के लिए भी प्रायश्चित को पूरा किया।

इस प्रकार से कलवरी के क्रूस पर प्रभु की मृत्यु ने मनुष्य की मृत्यु के दोनों पक्षों – आत्मिक और शारीरिक का, समस्त मानवजाति के लिए प्रायश्चित पूरा किया, और परमेश्वर के साथ मनुष्य के मेल-मिलाप का मार्ग बना कर दे दिया, अर्थात, उनके लिए जो प्रभु के बलिदान को स्वीकार करते हैं, उस में विश्वास लाते हैं, और अपने जीवन उसे समर्पित कर देते हैं “सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें। जिस के द्वारा विश्वास के कारण उस अनुग्रह तक, जिस में हम बने हैं, हमारी पहुंच भी हुई, और परमेश्वर की महिमा की आशा पर घमण्ड करें” (रोमियों 5:1-2)।

अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और कुछ अन्य सम्बन्धित बातों को देखेंगे, और फिर इन बातों को परमेश्वर के वचन बाइबल के एक प्रमुख पात्र के जीवन के द्वारा चित्रित होते हुए देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 114


God’s Forgiveness and Justice – 20


Lord’s Death and its Implications - 2

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that along with the first sin, came three things – first, death, spiritual as well as physical; second, life-long suffering, problems, and toil for mankind; and third, a promise of restoration and eternal rewards for those who turn back to God and submit themselves to Him. We have considered the various aspects of life-long suffering in a Christian Believers life; and have seen how it is a God given mechanism of providing earthly as well as eternal heavenly benefits for His children. We have also seen about the eternal heavenly rewards, and how they will be ascertained for each Believer and then given to them. We had seen, on the basis of God’s Word the Bible, what the first effect of sin, i.e., death, in its spiritual as well as physical aspects, means.

In the last article, we began considering the implications of the Lord Jesus’s death on the Cross of Calvary, and how it relates to the three effects of sin. We saw through some Biblical verses, how the hold of Satan, sin, and death upon mankind was broken by the physical death and resurrection of the Lord Jesus Christ, because He took upon Himself all the sins of all of mankind, and suffered their penalty of death for everyone. The Lord Jesus died on the Cross of Calvary, was buried, and rose again on the third day, and through His physical death, made the atonement for the physical death of mankind. Through coming to faith in Him we have the assurance that our physical separation from our loved ones will be done away with, and in their resurrected bodies all truly Born-Again Christian Believers will be re-united to live together for eternity with all their other Born-Again and saved family members, friends, and other children of God. Today we will look how the death of the Lord Jesus on the Cross of Calvary also made atonement for the spiritual aspect of death, and made the way for man to be reconciled with God, from whom sin has separated mankind.

The Apostle Peter writes about the Lord Jesus, “who Himself bore our sins in His own body on the tree, that we, having died to sins, might live for righteousness--by whose stripes you were healed” (1 Peter 2:24). Paul further describes the magnitude of what it meant for the Lord Jesus to take the sins of mankind upon Himself “For He made Him who knew no sin to be sin for us, that we might become the righteousness of God in Him” (2 Corinthians 5:21). From Paul’s description we see that it was not just that the Lord at that time, on the Cross, was carrying the burden of all the sin of the entire mankind; rather He who knew no sin, in whom was no sin, He had become sin personified; He was not just tainted with sin, but had become sin. The sheer agony experienced by the Lord Jesus because of this is unimaginable and incomprehensible for us. We can have a very small idea by imagining what happens to us if our foot slips and goes into a drain full of filth; that nauseous feeling of revulsion is indescribable, and even after washing our foot and footwear off the filth, the uncomfortable feeling persists in us for quite some time. Now imagine how severe this unpleasant feeling would be if not just our foot, but we slipped and fell into a ditch of filth; but yet, the filth is on us, and not inside of us. Imagine what if it went in to us, how bad that would that be. But for the Lord, it was even worse, He became sin! He who knew no sin, in whom was no sin, became sin – embodied sin. Our minds are just not capable of fathoming the agony the Lord suffered because of this. When the Lord was agonizing in prayer in the Garden of Gethsemane, pleading before God the Father, for this cup to be taken away from Him, it was not just the physical sufferings that He was agonizing about, but more so about this far greater agony of having to become sin, and be separated from the Godhead, to deliver mankind from sin.

In a recent article we have seen from Habakkuk 1:13 that God cannot look upon sin, and have seen from Isaiah 59:2 that sin separates us from God, prevents Him from hearing us. When the Lord was in this condition of having become sin by taking upon Himself the sins of all of mankind, God the Father turned away from Him, and the Lord cried out in a state of unbearable spiritual agony, “And about the ninth hour Jesus cried out with a loud voice, saying, "Eli, Eli, lama sabachthani?" that is, "My God, My God, why have You forsaken Me?"” (Matthew 27:46). The unimaginable and unbelievable had happened, a member of the Holy Trinity, God the Son, was separated from the Godhead. How God could have separated Himself from Himself, and what its implications are, is beyond our comprehension; but God di it to save us, sinful human beings. The Lord, as the man Jesus, suffered spiritual separation from God, for all of mankind, and made the atonement for spiritual reconciliation as well.

Thus the Lord’s death on the Cross of Calvary atoned for man’s death, in both its aspects – physical and spiritual, for all of mankind, and provided the way for man’s reconciliation with God, i.e., for all those who accept His sacrifice, believe in Him, and submit themselves to Him “Therefore, having been justified by faith, we have peace with God through our Lord Jesus Christ, through whom also we have access by faith into this grace in which we stand, and rejoice in hope of the glory of God” (Romans 5:1-2).

In the next article we will carry on from here, and consider some other related aspects, and then go on to see these things illustrated through the life of a prominent character of God’s Word the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 151

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 113


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 19 


प्रभु की मृत्यु और उसके निहितार्थ – 1

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रथम पाप के साथ तीन और बातें मानवजाति में आ गईं – पहली, मृत्यु, दोनों आत्मिक तथा शारीरिक; दूसरी, मनुष्य के लिए जीवन भर दुःख और परेशानी उठाना और परिश्रम करना; और तीसरी, उनके लिए जो परमेश्वर की ओर मुड़ने और उसे जीवन समर्पित करने का निर्णय लेते हैं, परमेश्वर के साथ उनके बहाल किए जाने और अनन्तकालीन प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतिज्ञा। अभी तक हमने मसीही विश्वासियों के जीवनों में दुःख, परेशानी और परिश्रम की भूमिका के बारे में; तथा उनके मसीही जीवन और व्यवहार, तथा मन में रखी गई बातों आदि के आँकलन के आधार पर उन्हें दिए जाने वाले स्वर्गीय प्रतिफलों के बारे में देखा है। इसी सन्दर्भ में हमने पहले के लेखों में यह भी देखा है कि यह आँकलन करना क्यों आवश्यक है; तथा पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर क्यों पापों को भुला देता है, यद्यपि अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफल देने के आँकलन को करने के लिए, उन क्षमा किये गए पापों को भी, स्वर्ग में रखे गए उनके लेखों के द्वारा प्रकट किया जाएगा। हमने यह भी देखा है कि पाप के इन तीनों प्रभावों को साधना, उनके प्रभावों का बंधन करने के लिए परमेश्वर ने जो कुछ भी किया है, वह सब वास्तव में विश्वासियों की भलाई के लिए ही है, और अपने बच्चों के प्रति परमेश्वर के प्रेम और देखभाल का सूचक है। हमने थोड़े समय पहले के लेखों में, परमेश्वर के वचन बाइबल से, पाप के पहले प्रभाव, आत्मिक और शारीरिक मृत्यु के अर्थ के बारे में देखा था। आज हम कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु की मृत्यु के अभिप्रायों को, और पाप के तीनों प्रभावों से उसके सम्बन्ध को देखना आरम्भ करेंगे।

पाप के पहले प्रभाव, मृत्यु, पर विचार करते समय, पिछले लेखों में हमने देखा है कि मृत्यु का अर्थ है मानवीय रीति से कभी पलटे न जा सकने वाला और स्थाई रीति से अलग हो जाना। आत्मिक दृष्टिकोण से यह मानवीय रीति से कभी पलटे न जा सकने वाला और स्थाई रीति से परमेश्वर से अलग हो जाना है; और शारीरिक रीति से यह मानवीय रीति से कभी पलटे न जा सकने वाला और स्थाई रीति से पृथ्वी की अन्य बातों, जैसे परिवार, मित्र, सँसार के लोगों और वस्तुओं आदि से अलग हो जाना है। पहले के लेखों में हमने देखा है कि किस प्रकार से पाप के शेष दोनों प्रभाव, अर्थात दुःख उठाना, परेशानियाँ, और परिश्रम परमेश्वर की सन्तानों, अर्थात वास्तव में नया जन्म पाए हुए मसीही-विश्वासियों से भी सम्बन्धित हैं, और उन पर भी लागू होते हैं। लेकिन प्रश्न उठता है कि यदि पाप के कारण मनुष्य कभी पलटे न जा सकने वाले और स्थाई रीति से, अपने आत्मिक तथा शारीरिक दोनों जीवनों में, परमेश्वर से अलग हो गया है, जैसा कि हमने देखा है कि पहले पाप के कारण अदन की वाटिका में हुआ है, तो फिर वह कैसे शारीरिक दुःख उठाने के लाभों को, और स्वर्ग में अपने प्रतिफलों को प्राप्त करने पाएगा? ऐसा हो पाने के लिए, पाप के इस पहले प्रभाव, मृत्यु – आत्मिक और शारीरिक, का पलटा जाना अनिवार्य है। यदि मनुष्य पर से मृत्यु के बन्धन तोड़ दिए जाते हैं, केवल तब ही बाकी प्रभावों को साधा जा सकता है।

बाइबल हमें बताती है कि प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा, मनुष्यों पर से मृत्यु के बन्धन तोड़ दिए गए, क्योंकि प्रभु ने समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर लेकर, सभी के लिए मृत्यु को सह लिया। इन बातों की पुष्टि के लिए बाइबल के कुछ पदों को देखते हैं:

·        रोमियों 5:12 “इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया।” एक मनुष्य के द्वारा किये गए एक पाप के कारण मृत्यु आई, और उस से सभी में फ़ैल गई।

·        रोमियों 5:17-19 “क्योंकि जब एक मनुष्य के अपराध के कारण मृत्यु ने उस एक ही के द्वारा राज्य किया, तो जो लोग अनुग्रह और धर्म रूपी वरदान बहुतायत से पाते हैं वे एक मनुष्य के, अर्थात् यीशु मसीह के द्वारा अवश्य ही अनन्त जीवन में राज्य करेंगे। इसलिये जैसा एक अपराध सब मनुष्यों के लिये दण्ड की आज्ञा का कारण हुआ, वैसे ही एक धर्म का काम भी सब मनुष्यों के लिये जीवन के निमित्त धर्मी ठहराए जाने का कारण हुआ। क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत लोग पापी ठहरे, वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत लोग धर्मी ठहरेंगे।” जिस तरह से एक मनुष्य का एक पाप, उस की समानता वाले सभी मनुष्यों के लिए मृत्यु लाया, उसी तरह से प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता और धार्मिकता के कारण, जो भी उसमें विश्वास लाने के द्वारा उसकी समानता में आ जाते हैं, वे परमेश्वर से अनन्त जीवन पाते हैं।

·        रोमियों 6:23 “क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु यीशु मसीह में अनन्त जीवन है।” मृत्यु, पाप का निश्चित परिणाम है। लेकिन परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, मसीह यीशु में, मृत्यु रद्द हो जाती है, और परमेश्वर द्वारा, एक वरदान के समान, अनन्त जीवन प्रदान किया जाता है। इस पद में ध्यान देने योग्य दो महत्वपूर्ण बातें हैं – पहली, यहाँ “पाप” एक-वचन में है, अर्थात मात्र एक पाप का भी वही प्रभाव है जो अनेकों पापों का होगा – और यही अदन की वाटिका में हुआ; और दूसरी, मसीह यीशु में विश्वास से अनन्त जीवन दिया जाना, परमेश्वर का वरदान है, अर्थात यह किसी के भी द्वारा, किसी भी रीति से कमाया नहीं जा सकता है, केवल उपहार के रूप में स्वीकार किया और परमेश्वर से लिया जा सकता है।

·        2 कुरिन्थियों 5:15 “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” तथा इब्रानियों 2:9 “पर हम यीशु को जो स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं? ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।” प्रभु यीशु ने मृत्यु को सभी के लिए सहा, इसीलिए वह उसके लाभ भी सभी को देना चाहता है, यदि लोग लेने के लिए तैयार हों, तो।

·        रोमियों 6:5-8 “क्योंकि यदि हम उस की मृत्यु की समानता में उसके साथ जुट गए हैं, तो निश्चय उसके जी उठने की समानता में भी जुट जाएंगे। क्योंकि हम जानते हैं कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया, ताकि पाप का शरीर व्यर्थ हो जाए, ताकि हम आगे को पाप के दासत्व में न रहें। क्योंकि जो मर गया, वह पाप से छूटकर धर्मी ठहरा। सो यदि हम मसीह के साथ मर गए, तो हमारा विश्वास यह है, कि उसके साथ जीएंगे भी।” जो प्रभु यीशु के साथ उसकी मृत्यु में जुड़ गए हैं, वे उसके पुनरुत्थान में भी उसके साथ जोड़े जाएँगे, और उसके साथ जीएँगे।

·        इब्रानियों 2:14-15 “इसलिये जब कि लड़के मांस और लहू के भागी हैं, तो वह आप भी उन के समान उन का सहभागी हो गया; ताकि मृत्यु के द्वारा उसे जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली थी, अर्थात् शैतान को निकम्मा कर दे। और जितने मृत्यु के भय के मारे जीवन भर दासत्व में फंसे थे, उन्हें छुड़ा ले।” सभी के लिए मृत्यु सहने के द्वारा, प्रभु यीशु ने मृत्यु और शैतान के बन्धनों को सभी के लिए, जो भी उस में विश्वास करे, उसे स्वीकार करे, तोड़ दिया है।

ये पद दिखाते हैं कि प्रभु यीशु ने समस्त मानवजाति के लिए शारीरिक मृत्यु को सह लिया, और जो उसमें विश्वास लाते हैं, उसके इस बलिदान को स्वीकार करते हैं, उनके लिए उसके इस बलिदान के निहितार्थों को भी दिखाते हैं। लेकिन आत्मिक मृत्यु, अर्थात परमेश्वर से आत्मिक रीति से अलग हो जाने का क्या? उसको कैसे साधा गया, उसे कैसे पलटा गया? हम इसे तथा कुछ अन्य सम्बन्धित बातों को अगले लेख में देखेंगे, और फिर उसके बाद, इन सभी बातों को परमेश्वर के वचन के एक महत्वपूर्ण पात्र के जीवन के उदाहरण से चित्रित करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 113


God’s Forgiveness and Justice – 19


Lord’s Death and its Implications - 1

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that along with the first sin, came three things – first, death, spiritual as well as physical; second, life-long suffering, problems, and toil for mankind; and third, a promise of restoration and eternal rewards for those who turn back to God and submit themselves to Him. So far, we have studied and seen about the role of sufferings, problems, and toil in the life of Christian Believers; and have also seen about the judgment for their heavenly rewards of the life, deeds, thoughts etc. of the Christian Believers. Regarding the heavenly rewards, we have seen that for this evaluation even the sins forgiven and forgotten by God will also be brought out and taken into account. In this context, in the previous articles we have seen why this needs to be done; and in the last article we have seen why God forgets the forgiven sins, even though eventually they will all be brought up through the records kept in heaven, for evaluation and giving of the eternal rewards. We have also seen, how everything that God has done to manage the three effects of the first sin, is actually for the Believer’s benefit, and is an indicator of His love and care for His children. Earlier, we had seen, on the basis of God’s Word the Bible, what the first effect of sin, death, in its spiritual as well as physical aspects, means. Today, we will begin considering the implication of the Lord Jesus’s death on the Cross of Calvary, and how it relates to the three effects of sin.

When considering about the first effect of sin, i.e., death, in the earlier articles, we have seen that essentially death denotes a humanly irreversible and permanent separation. In spiritual terms, it means a humanly irreversible and permanent separation from God; and in physical terms, death means a humanly irreversible and permanent separation from other physical beings, i.e., from family, friends, people, and things of the world. In our preceding articles we have seen how the other two effects of sin, i.e., sufferings, problems and toil, and the eternal heavenly rewards, also relate to and also apply to the children of God, i.e., to the truly Born-Again Christian Believers too. But the question arises, if because of sin mankind has been irreversibly separated from God, both spiritually and physically, as we see happened with the first sin in the Garden of Eden, then, how can they ever reach the stage of benefitting through sufferings in their physical bodies and of reaching heaven to receive eternal rewards in their heavenly life? For this to happen, this first effect of sin, death – spiritual and physical, has to be reversed. Only once the hold of death on mankind has been broken, can the other effects be managed.

The Bible tells us that the hold of death upon mankind was broken by the death and resurrection of the Lord Jesus Christ, because He took upon Himself all the sins of all of mankind, and suffered death for them, for everyone. Let us look at some relevant Bible verses to affirm this.

·        Romans 5:12 “Therefore, just as through one man sin entered the world, and death through sin, and thus death spread to all men, because all sinned” Death came because of one sin committed by one man, and from him spread to all men.

·        Romans 6:17-19 “For if by the one man's offense death reigned through the one, much more those who receive abundance of grace and of the gift of righteousness will reign in life through the One, Jesus Christ.) Therefore, as through one man's offense judgment came to all men, resulting in condemnation, even so through one Man's righteous act the free gift came to all men, resulting in justification of life. For as by one man's disobedience many were made sinners, so also by one Man's obedience many will be made righteous.” Just as one sin by one man, brought death upon all who were in his likeness; similarly, because of the obedience and righteousness of the Lord Jesus brings eternal life from God to all those who come into His likeness, through faith in Him.

·        Romans 6:23 “For the wages of sin is death, but the gift of God is eternal life in Christ Jesus our Lord.” Sin inevitably results in death. But through the grace of God, in Christ Jesus death is cancelled, and eternal life is granted as a gift by God. Note two important things in this verse – firstly, “sin” is singular, i.e., even one sin has the same effect as many sins – just what happened in the Garden of Eden; and second, the granting of eternal life in Christ Jesus, is a “gift of God;” i.e., it is not earned in any manner by anyone, but is accepted and received as a gift from God.

·        2 Corinthians 5:15 “He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” and Hebrews 2:9 “But we see Jesus, who was made a little lower than the angels, for the suffering of death crowned with glory and honor, that He, by the grace of God, might taste death for everyone.” The Lord Jesus has suffered death for everyone, that is why He wants to give the benefits to everyone, provided people are willing to accept them.

·        Romans 6:5-8 “For if we have been united together in the likeness of His death, certainly we also shall be in the likeness of His resurrection, knowing this, that our old man was crucified with Him, that the body of sin might be done away with, that we should no longer be slaves of sin. For he who has died has been freed from sin. Now if we died with Christ, we believe that we shall also live with Him.” Those who have been united with the Lord Jesus in His death, will also be united with Him in resurrection and will live with Him.

·        Hebrews 2:14-15 Inasmuch then as the children have partaken of flesh and blood, He Himself likewise shared in the same, that through death He might destroy him who had the power of death, that is, the devil, and release those who through fear of death were all their lifetime subject to bondage.” By suffering death for everyone, the Lord Jesus has destroyed the hold of death and the devil on all who believe in Him and accept Him.

These verses show us the Lord’s suffering of physical death for all of mankind, and the implications of that death for those who believe in Him and His sacrifice. But what about the spiritual death, the spiritual separation of man from God? How was that managed? We will consider it along with some other things in the next article, and then see all of this illustrated through the life of an important character in God’s Word.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well